कबीरपंथी शब्दावली
Kabirpanthi Shabdavali
स्वामी श्री युगलानन्द विहारी द्वारा
स्रोत: Kabirpanthi Shabdavali - Yugalanand Vihari · श्री युगलानन्द विहारी (उद्गम)
( ४५४ )
कबीररचनी-
पावे वह बैरागा ॥ सींगी अच्छय रैन दिन बाजे । सिद्ध साधु तहँ आसन छाजे ॥
सा०-आसन साथै आपमें, आपा डारे खोय ।
कहैं कवीर सो योगी, सहजै निर्मल होय ॥ ६ ॥
इति कर्मवण्डकी रमनी ।
सत्यनाम ।
अथ पंच' देहकी निर्णय ॥
एक जीवको स्वतः पद, बुद्धि आँति सो काल । काल होइ यह काल रचि, तामें भये बिहाल ॥ १ ॥ बीहालेको मतो जो, देउँ सकल बतलाय । जाते पारख प्रौढ लहि, जीव नष्ट नहिं जाय ॥२॥ करि अनुमान जो शून्य भो, सूझे कतहूँ नाहिं । आपु आप बिसरो जबै, तन विज्ञान कहि ताहि ॥ ३ ॥ ज्ञान भयो जाग्यो जबै, करि आपन अनुमान । प्रतिबिंबित झाई लखै, साक्षी रूप बखान ॥ ४ ॥ साक्षी होय प्रकाश भो, महा कारण त्यहि नाम । मसुर प्रमाण सो विम्ब भो, नील बरण घनइयाम ॥ ५ ॥ बटयो विम्ब अध पर्व भो, शून्याकार स्वरूप । ताको कारण कहत हैं, महाँ अधियारी कूप ॥ ६ ॥ कारण सो आकार भो, श्वेत अँगुष्ठ प्रमान । वेद शास्त्र सब कहत हैं, सूक्ष्म रूप बखान ॥ ७ ॥ सूक्ष्म रूपते कर्म भो, कर्महिते यह अस्थूल । परा जीव या रहटमें, सहे घनेरी शूल ॥ ८ ॥
संतौ षट प्रकारकी देवी ॥
स्थूल सूक्ष्म कारण महाँ कारण केवल हंस कि लेही ॥ साटे तीन हाथ परमाना देह स्थूल बखानी । राता वर्ण बैखरी बाचा जागृत अवस्था जानी ॥ रजो गुणी ओंकार मात्रुका त्रिकुटी है
१ इस प्रन्यमें बटदेहका वर्णन है परन्तु इसका नाम पंचदेहका निर्णय है इसका कारण यह है कि, हंस देहको इसरी बेहोके साथ न मिलाकर अलग माना है । क्योंकि, वह बन्ध और मोक्षते परे मध्यकी भूमिका है ।
शब्दावली
(४५५)
अस्थाना । मुक्ति श्लोक प्रथम पद गायत्री ब्रह्मा वेद बखाना ॥ पृथ्वी तत्त्व खेचरी मुद्रा मग पीपल घट कासा । क्षय निर्णय बङ्गवाग्नि दशेन्द्रि देव चतुर्दश बासा ॥ और अहे ऋग्वेद बतायू अर्द्ध शुक्ति संचारा । सत्यलोक विषयका अभिमानी विषयानंद हंकारा ॥ आदि अंत औ मध्य शब्द या लखे कोइ बुधिवीरा । कहै कवीर सुनो हो संतो इति स्थूल शरीरा ॥ १ ॥
संतौ सूक्ष्म देह प्रमाना ।
सूक्ष्म देह अंगुष्ठ बराबर स्वप्न अवस्था जाना ॥ श्वेत वर्ण ओंकार मात्रुका सतो गुण विष्णु देवा । ऊर्ध्व सुन्न औ यजुर्वेद है कण्ठ स्थान अहेवा ॥ मुक्ति समीप लोक वैकुण्ठ पालन किरिया राखी । मार्ग बिहंग भूचरी मुद्रा अक्षर निर्णय भाखी ॥ आव तत्त्व कोहं हंकारा मंदाअग्नी कहिये । पंच प्राण द्वितीया पद गायत्री मध्यम बाणी लहिये ॥ शब्द स्पर्श रूप रस गंध मन बुद्धि चित हंकारा । कहै कवीर सुनौ भाइ संता यह तन सूक्ष्म सारा ॥ २ ॥
संतौ कारण देह सरेखा ।
आधा पर्व प्रमाण तमोगुण कारा वर्ण परेखा ॥ मध्य शून्य मकार मात्रुका हृदया सो अस्थाना । महदाकाश चाचरी मुद्रा इच्छा शक्ती जाना ॥ उदराग्नि सुषुप्ति अवस्था निर्णय कंठ स्थानी । कपि मारग तृतीय पद गायत्री अहे प्राज्ञ अभिमानी ॥ सामवेद पश्यन्ती वाचा मुक्त स्वरूप बखानी । तेज तत्त्व अद्वैतानन्दं अहंकार निरबानी ॥ अहे विशुद्ध महात्म जामे तामे कछु न समाई । कारण देह इती सम्पूर्ण कहै कवीर बुझाई ॥ ३ ॥
सन्तो महकारण तन जाना ।
नील वरण औ ईश्वर देवा है मसूर परमाना ॥ नाभि स्थान
(४५६)
कबीरपंथी-
विकार मात्रुका चिदाकाश परवानी । मारग मीन अगोचर सुद्व्रा वेद अथर्वन जानी ॥ ज्वाला कल चतुर्थ पद गायत्री आदि शक्ति ततु वायु । आश्रय लोक विदेहानंद मुक्ति साजोजि बतायु ॥ नृणै प्रकरशिक तुरी अवस्था प्रत्यज्ञात्मतु अभिमानी । शीव अहंकार महाकारण तन इहो कवीर बखानी ॥ ४ ॥
संतो सुनौ कैवल देह बखाना ।
केवल सकल देहका साक्षी भ्रमर गुफा अस्थाना ॥ निराकाश औ लोक निराश्रय निर्णय ज्ञान वसेखा । सूक्ष्म वेद है उनमुनि सुद्व्रा उनमुन बाणी लेखा ॥ ब्रह्मानंद कहीं हंकारा ब्रह्मज्ञानको माना । पूर्ण बोध अवस्था कहिये ज्योतिस्वरूपी जाना ॥ पुण्य गिरी अरु चारुमात्रुका निरंजन अभिमानी । परमारथ पंचम पद गायत्री परामुक्ति पहिचानी ॥ सदाशीव औ मार्ग सिखा है लहै संत मत धीरा । कालातीत कला सम्पूर्ण केवल कहै कवीरा ॥ ५ ॥
संतो सुनौ हंस तन व्याना ।
अबरण बरण रूप नहिं रेखा ज्ञान रहित विज्ञाना ॥ नहिं ऊपजै नहिं विनशै कबहुं नहिं आवै नहिं जाहीं । इच्छ अनिच्छ न दृष्ट अदृष्टी नहिं बाहर नहिं माहीं ॥ मै तू रहित न करता भोगता नहीं मान अपमाना । नहीं ब्रह्म नहिं जीव न माया ज्योंका त्यों वह जाना ॥ मन बुधि गुन इन्द्रिय नहिं जाना अलख अकह निर्बाना । अकल अनोह अनादि अभेदा निगम नीति फिरि जाना ॥ तत्त्व रहित रवि चंद्र न तारा नहिं देवी नहिं देवा । स्वयं सिद्धि परकाशक सोई नहिं स्वामी नहिं सेवा ॥ हंस देह विज्ञान भाव यह सकल वासना त्यागे । नहिं आगे नहिं पाछे कोई निज प्रकाशमें पागे ॥ निज प्रकाशमें आप अपनपौ भूलि गये विज्ञानी । उनमत बाल पिशाच मूक जड़ दशा पांच इह लानी ॥ खोये
शब्दावली
(४५७)
आपु अपनपौ सब रस निज स्वरूप नहिं जाने । फिरि कैवल महकारण कारण सूक्ष्म स्थूल समाने ॥ स्थूल सूक्ष्म कारण महाकारण कैवल पुनि विज्ञाना । भये नष्ट ये हेर फेरमें कतौ नहीं कल्याना ॥ कहैं कवीर सुनो हो सन्तो खोज करो गुरु ऐसा । ज्यहिते आप अपनपौ जानो मेटो षटका रैसा ॥ ६ ॥
निरख प्रबोधको रसैनी ॥ २ ॥
अस सतगुर बोले सत बानी । धन धन सत नाम जिन जानी ॥ नाम प्रतीत भई सब संता । एक जानके मिटे अनंता ॥ १ ॥ अनंत नाम जब एक समाना । तब ही साध परमपद जाना ॥ बिरला संत परम गति जानै । एक अनंत सो कहा बखानै ॥ २ ॥ सबते न्यारा सबके माहीं । माहीं सतगुर दूजा नाहीं ॥ सत्तनाम जाके धन होई । धन जीवन ताहीको सोई ॥ ३ ॥
दोहा-जिनके धन सत्तनाम है, तिनका जीवन धन ।
तिनको सतगुरु तारहीं, बहुर न धरई तन्न ॥ १ ॥
सत्तनामकी महिमा जानै । मन बच करमै सरना आनै ॥ एक नाम मन बच कर लेई । बहुर न या भवजल पग देई ॥ ४ ॥ योग यज्ञ जप तप क्या करई । दान पुत्रतैं काज न सरई ॥ देवी देवा भूत परेता । नाम लेत भागैं तज खेता ॥ ५ ॥ टोना टामन पूजा पाती । नाम लेत सहजै तर जाती ॥ जो इच्छा आवै मन माहीं । पुरवै तुरत बिलम्ब कछु नाहीं ॥ ६ ॥ सो सत्तनाम हृदय अनुरागी । सो कहिये साँचा बैरागी ॥ जब लग नाम प्रतीत न करई । तब लग जनम जनम दुःख भरई ॥ ७ ॥
दोहा-कविरा महिमा नामकी, कहता कही न जाय ।
चार मुक्ति औ चार फल, और परमपद पाय ॥ २ ॥
निरख प्रबोधको पहली रसैनी पृष्ठ ५०८ में आ गयी है ।
(४५८)
कवीरपंथी-
सत्तनाम है सबतें न्यारा । निर्गुन सर्गुन शब्द पसारा ॥ निर्गुन बीज सर्गुन फल फूला । साखा ज्ञान नाम है मूला ॥ ८ ॥ मूल गहेते सब सुख पावै । डाल पातमें मूल गँवावै ॥ सतगुरु कही नाम पहिचानी । निर्गुन सर्गुन भेद बखानी ॥ ९ ॥
दोहा-नाम सत्त संसारमें, और सकल है पोच ।
कहना सुनना देखना, करना सोच असोच ॥ ३ ॥
सबही झूठ झूठ कर जाना । सत्त नामको सत कर माना ॥ निस बासर इक पल नहिं न्यारा । जाने सतगुरु जानन हारा ॥ १० ॥ सुरत निरत ले राखै जहवाँ । पहुँचै अजर अमर घर तहवाँ ॥ सत्तलोकको देय पयाना । चार मुक्ति पावै निर्वाना ॥ ११ ॥
दोहा-सत्तलोकै सब लोक पति, सदा समीप प्रमान ।
परमजोतसो जोत मिलि, प्रेम सरूप समान ॥ ५ ॥
अंस नामतें फिर फिर आवै । पूरन नाम परमपद पावै ॥ नहिं आवै नहिं जाय सो प्रानी । सत्यनामकी जेहि गति जानी ॥ १२ ॥ सत्तनाममें रहै समाई । जुग जुग राज करै अधिकाई ॥ सत्तलोकमें जाय समाना । सत्त पुरुषसों भया मिलाना ॥ १३ ॥ हंस सुजान हंसही पावा । जोग संतायन भया मिलावा ॥ हंस सुघर दरस दिखलावा । जनम जनमकी भूख मिटावा ॥ १४ ॥ सुरत सुहागिन भइ आगे ठाढी । प्रेम सुभाव प्रीति अति बाढी ॥ पुहुपदीपमें जाय समाना । बास सुवास चहुँ दिस आना ॥ १५ ॥
दोहा-सुख सागर सुख बिलसई, मानसरोवर न्हाय ।
कोट काम-सी कामिनी, देखत नैन अघाय ॥ ६ ॥
सुरति नाम सुनै जब काना । हंसा पावै पद निर्वाना ॥ अब तो कृपा करी गुरु देवा । तातें सुफल भई सब सेवा ॥ १६ ॥ नाम दान अब लेय सुभागी । सत्त नाम पावै बड़ भागी ॥ मन बच
कर्म चित्त निश्चय राखै । गुरुके शब्द अमीरस चाखै ॥ १७ ॥ आदि अंत वहाँ भेदै पावै । पवन आड़में ले बैठावै ॥ सब जग झूठ नाम इक साँचा । श्वास श्वासमें साचा राचा ॥ १८ ॥ झूठा जान जगत सुख भोगा । साँचा साधू नाम सँजोगा ॥ यह तन माटी इन्द्री छारी । सत्तनाम साँचा अधिकारी ॥ १९ ॥ नाम प्रताप जुगे जुग भाखी । साध संत ले हिरदे राखी ॥ कहैं कवीर सुन धर्मनि नागर । सत्यनाम है जगत उजागर ॥ २० ॥
दोहा-महिमा बड़ी जो साध की, जाके नाम अधार ।
सतगुर केरी दया ते, उतरे भव जल पार ॥ ७ ॥
निरख प्रबोधको रत्ननी ॥ ३ ॥
प्रथम एक जो आपै आप । निराकार निर्गुन निर्जाप ॥ नहिं तब भूमि पवन अकासा । नहिं तब पावक नीर निवासा ॥ १ ॥ नहिं तब पांच तत्त्व गुन तीनी । नहिं तब सृष्टी माया कीनी ॥ नहिं तब आदि अंत मध धारा । नहिं तब अंध धुंध उजियारा ॥ २ ॥ नहिं तब ब्रह्मा विष्णु महेसा । नहिं तब सूरज चाँद गनेशा ॥ नहिं तब मच्छ कच्छ बाराहा । नहिं तब भादों फागुन माहा ॥ ३ ॥ नहिं तब कंस कृष्ण बलि बावन । नहिं तब रघुपति नहिं तब रावन ॥ नहिं तब सरगुन सकल पसारा । नहिं तब धारे दस औतारा ॥ ४ ॥ नहिं तब सरसृति जमुना गंगा । नहिं तब सागर समुद्र तरंगा ॥ नहिं तब तीरथ व्रत जग पूजा । नहिं तब देव दैत अरु दूजा ॥ ५ ॥ नहिं तब पाप पुत्र गुर सीखा । नहिं तब पठना गुनना लीखा ॥ नहिं तब विद्या वेद पुराना । नहिं तब हते कितेब कुराना ॥ ६ ॥
दोहा-कहैं कवीर विचारके, तब कुछ किरतम नाहिं ।
परमपुरुष तहैं आपही, अगम अगोचर माहिं ॥ १ ॥ करता एक अगम है आप । वाके कोई माय न बाप ॥ करताके
(४६०)
कवीरपंथी-
नहि बंधु औ नारी । सदा अखंडित अगम अपारी ॥७॥ करता कछु खावै नहि पीवै । करता कबहुँ मरे न जीवै ॥ करताके कुछ रूप न रेषा । करताके कुछ बरन न भेषा ॥ ८ ॥ जाके जात गोत कछु नाही । महिमा बरनि न जाय मो पाहीं ॥ रूप अरूप नहीं तेहि नाँव । बर्न अबर्न नहीं तेहि ठाँव ॥ ९ ॥
दोहा-कहै कवीर बिचार के, जाके बरन न गाँव ।
निराकार और निर्गुना, है पूरन सब ठाँव ॥ २ ॥
करता कृत्रिम बाजी लाई । ओंकार तैं सृष्टि उपाई ॥ पांच तत्त्व तीन गुन साजा । ताते सब कृत्रिम उपराजा ॥ १० ॥ कृत्रिम धर्ती कृत्रिम अकाश । कृत्रिम चंदूर परकाश ॥ कृत्रिम पांच तत्त्व गुन तीनी । कृत्रिम सृष्टि जो माया कीनी ॥ ११ ॥ कृत्रिम आदि अंत मध तारा । कृत्रिम अंध रूप उजियारा ॥ कृत्रिम सर्गुन सकल पसारा ॥ कृत्रिम कहिये दस औतारा ॥ ॥१२॥ कृत्रिम कंस कृत्रिम बलि बावन । कृत्रिम रघुपति कृत्रिम रावन ॥ कृत्रिम कच्छ मच्छ बाराहा । कृत्रिम भादों फागुन माहा ॥ ॥ १३ ॥ कृत्रिम सहर समुद्र तरंगा । कृत्रिम सरसुति जमुना गंगा ॥ कृत्रिम स्मृति वेद पुराना । कृत्रिम काजी कितेब कुराना ॥ ॥ १४ ॥ कृत्रिम जोग जोगावत पूजा । कृत्रिम देवी देव जो दूजा ॥ कृत्रिम पाप पुत्र गुर सीखा । कृत्रिम पढना गुनना लीखा ॥१५॥
दोहा-कहैं कवीर बिचारके, कृत्रिम करता नहि होय ।
यह बाजी सब कृत्रिम है, साँच सुनो सब कोय ॥
करता एक और सब बाजी । ना कोई पीर मसायख काजी ॥ बाजी ब्रह्मा विष्णु महेसा । बाजी इन्द्र औ चन्द्र गनेसा ॥१६॥ बाजी जल थल सकल जहाना । बाजी जानो जर्मों असमाना ॥ बाजी बरनो स्मृति वेदा । बाजीगरका लखै न भेदा ॥ १७ ॥ बाजी सिद्ध साधक गुर सीखा । जहाँ तहाँ यह बाजी दीखा ॥
शब्दावली
(४६१)
बाजी जोग यज्ञ व्रत पूजा । बाजी देवी देवल दूजा ॥१८॥ बाजी तीरथ व्रत आचारा । बाजी जोग यज्ञ व्योहरा ॥ बाजी जल थल सकल किवाई । बाजीसों बाजी लिपटाई ॥१९॥ बाजीका यह सकल पसारा । बाजी माहिं रहै संसारा ॥ कहैं कवीर सब बाजी माहीं । बाजीगरको चीन्है नाहीं ॥२०॥
अथ बीजककी रमैनी ।
प्रथम रमैनी १ ॥
अंतर ज्योति शब्द यक नारी । हरि ब्रह्मा ताके त्रिपुरारी ॥१॥ ते तिरिये भग लिंग अनंता । तेउ न जाने आदिउ अंता ॥२॥ बाखरि एक विधातै कीन्हा । चौदह ठहर पाटि सो लीन्हा ॥३॥ हरि हर ब्रह्मा महंतौ नाऊँ । ते पुनि तीन बसाबल गाऊँ ॥४॥ ते पुनि रचनि खंड ब्रह्मंडा । छा दर्शन छानवे परखंडा ॥५॥ पेटहि काहु न वेद पढ़ाया । सुनति कराय तुरुक नहि आया ॥६॥ नारी मो चित गर्भप्रसूती । स्वांग धरै बहुतै करतूती ॥७॥ तहिया हम तुम एकै लोहू । एकै प्राण वियापल मोहू ॥८॥ एकै जनी जना संसारा । कौन ज्ञानते भयो निनारा ॥९॥ भा बालक भगद्वारे आया । भग भोगेते पुरुष कहाया ॥१०॥ अविगतिकी गति काहु न जानी । एक जीभ कित कहाँ बखानी ॥११॥ जो सुख होइ जीभ दश लाखा । तौ कोइ आय महंतौ भाखा ॥१२॥
सा०-कहहिं कवीर पुकारिकै, ई लेऊ व्यवहार ।
एक रामनाम जाने विना, भव बूडि मुआ संसार ॥१॥
दूसरी रमैनी २ ॥
जीवरूप यक अन्तर बासा । अन्तर ज्योति कीन परगासा ॥१॥ इच्छारूप नारि अवतरी । तासु नाम गायत्री धरी ॥२॥ तेहि नारीके पुत्र तिन भाऊ । ब्रह्मा विष्णु महेश नाऊ ॥३॥ तब ब्रह्मा
१ काई,
(४६२)
कवीरपंथी—
पूँछल महतारी । को तोर पुरुष तू काकरि नारी ॥४॥ तुम हम हम तुम और न कोई । तुमहिं मोर पुरुष हमहिं तोर जोई ॥२॥
सा०-बाप पूतकी एकै नारी, एकै माय बिआय ।
ऐसा पूत सपूत न देख्यो, बापै चीन्है धाय ॥ २ ॥
तीसरो रमैनी ३ ॥
प्रथम अरंभ कौनके भयऊ । दूसर प्रकट कौन सो ठयऊ ॥१॥
प्रकटे ब्रह्मा विष्णु शिव शक्ती । प्रथमै भक्ति कीन जिव उक्ती ॥२॥
प्रकटे पवन पानी औ छाया । बहु बिस्तारकै प्रकटी माया ॥३॥
प्रकटे अंड पिंड ब्रह्मण्डा । पृथिवी प्रकट कीन नवरंढा ॥४॥
प्रकटे सिध साधक संन्यासी । ये सब लागि रहे अविनासी ॥५॥
प्रकटे सुरनर सुनि सब झारी । तेऊ खोजि परे सब हारी ॥६॥
सा०-जीव सीव प्रकटे सबै, वे ठाकुर सब दास ।
कविर और जाने नहीं, एक रामनामकी आस ॥ ३ ॥
चौथी रमैनी ४॥
प्रथम चरण गुरु कीन बिचारा । करता गावै सिरजनहारा ॥१॥
कहै करिकै जग बौराया । शक्ति भक्ति लै बांधिनि माया ॥२॥
अद्भुत रूप जातिकी वानी । उपजी प्रीति रमैनी ठानी ॥३॥
गुणि अनगुणी अर्थ नहिं आया । बहुतक जने चीन्ह नहिं पाया
॥४॥ जो चीन्है तेहि निर्मल अंगा । अनचीन्है नल भये पतंगा ॥४॥
सा०-चीन्हि चीन्हि कह गावहू, बानी परी न चीन्हि ।
आदि अंत उत्पति प्रलय, सब आपुहि कहि दीन्हि ॥४॥
पांचवी रमैनी ५॥
कहैलौ कहौ जुगनकी बाता । भूले ब्रह्म न चीन्है ज्ञाता ॥१॥
हरिहर ब्रह्माके मन भाई । बिबि अक्षर लै जुगति बनाई ॥२॥
बिबि अच्छरका कीन बैधाना । अनहद शब्द ज्योति परमाना ॥३॥
अच्छर पठि गुनि राह चलाई । सनक सनन्दनके मन भाई ॥४॥
शब्दावली
(४६३)
वेद किताब कीन्ह विस्तारा । फैल गैल मन अगम अपारा ॥५॥ चहुँ जुग भगत बांधल बाटी । समुझि न परी मोटरी फाटी ॥६॥ भैभै पृथ्वी चहुँ दिसि धावै । अस्थिर होय न औषध पावै ॥७॥ होय भिस्त जो चित न डोलावै । खसमहि छोड़ि दोजखको धावै ॥८॥ पूरुब दिशा हंस गति होई । है समीप सँधि बूझै कोई ॥९॥ भगता भगतिन कीन सिगारा । बूड़ि गयल सब माँझहिं धारा ॥ ५ ॥
सा०-विन गुरु ज्ञाने दुन्द भो, खसम कही मिलि बात । जुग जुग कहवैया कहै, काहु न मानी जात ॥ ५ ॥
छठी रमैनी ६ ॥
वर्णहुँ कौन रूप औ रेखा । दूसर कौन आहि जो देखा ॥१॥ ओ ओंकार आदि नहि बेदा । ताकर कहौ कौन कुल भेदा ॥२॥ नहि तारागण नहि रवि चंदा । नहि कछु होत पिताके बिदा ॥३॥ नहि जल नहि थल नहि थिर पवना । को धरै नाम हुकुम को बरना ॥ ४ ॥ नहि कछु होत दिवस अरु राती । ताकर कहहु कौन कुल जाती ॥ ५ ॥
सा०-शून्य सहज मन स्मृतिते, प्रकट भई यक ज्योति । बलिहारी ता पुरुष छवि, निरालंब जो होति ॥ ६ ॥
सातवी रमैनी ७ ।
जहिया होत पवन नहि पानी । तहिया सृष्टि कौन उत्पानी ॥ १ ॥ तहिया होत कली नहि फूला । तहिया होत गर्भ नहि मूला ॥ २ ॥ तहिया होत न विद्या वेदा । तहिया होत शब्द नहि खेदा ॥ ३ ॥ तहिया होत पिंड नहि बासू । ना धर धरणि न गगन अकासू ॥ ४ ॥ तहिया होत गुरु नहि चेला । गम्य अगम्य न पंथ दुहेला ॥ ५ ॥
(४६४)
कवीरपंथी-
सा०-अविगतिकी गति का कहौं, जाके गाँव न ठाँव । गुण विहीना पेखना, का कहि लीजै नाँउ ॥ ७ ॥
आठवीं रसनी । (बेदांत विचार) ८ ।
तत्त्व मसी इनके उपदेशा । ई उपनिषद कहै संदेशा ॥ १ ॥ ऊ निश्चय उनके बड़ भारी । वाहिको वर्ण करे अधिकारी ॥२॥ परमतत्त्वका निज परमाना । सनकादिक नारद सुख माना ॥३॥ याज्ञवल्क्य औ जनक संवादा । दत्तात्रय वहे रसस्वादा ॥४॥ वहे वसिष्ठ राम मिलि गाई । वहे कृष्ण ऊधव ससुझाई ॥५॥ वहे बात जो जनक दिढाई । देहै धरे विदेह कहाई ॥ ८ ॥
सा०-कुल अभिमाना खोयकै, जियत सुवा नहि होय । देखत जो नहि देखिया, अदृष्ट कहावै सोय ॥ ८ ॥
नवीं रसनी ९ ।
बांधे अष्ट कष्ट नौ सुता । यम बांधे अंजनिके पूता ॥ १ ॥ यमके बाहन बांधिनि जनी । बांधे सृष्टि कहालौं गनी ॥२॥ बांधे व तेंतीस करोरी । सुमिरत बँदि लोह गौ तोरी ॥३॥ राजा सुमिरैदे तुरिया चढी । पंथी सुमिरि नाम ले बढी ॥ ४ ॥ अर्थ बिहीना सुमिरे नारी । परजा सुमिरे पुहुमी झारी ॥ ९ ॥
सा०-बँदि मनाय फल पावहीं, बँदि दिया सो देव ।
कह कवीर ते ऊबरे, निसि दिन नामहि लेव ॥ ९ ॥
रसनी दशवीं १० ।
राही ले पिपराही बही । करगी आवत काहु न कही ॥ आई करगी भो अजगूता । जन्म जन्म जम पहिरे बूता ॥ बूता पहिर जम करे पयाना । तीन लोकमें कीन्ह समाना ॥ बांधेउ ब्रह्मा विष्णु महेश्वर । सुर नर सुनि औ बांध गणेश्वर ॥ बांधे पवन पावक औ नीरू । चन्द्र सूर बांधे दोउ बीरू ॥ सांच मंत्र बांधे सब झारी । अमृत वस्तु न जाने नारी ॥
शब्दावली
(४६५)
सा०-अमृत वस्तु जाने नहीं, मगन भये कित लोय । कहहि कवीर कामो नहीं, जीवहिं मरण न होय ॥११॥
रत्नो ग्यारहवीं ११ ।
आंधरी गुष्ठि सृष्टि भई बौरी । तीन लोक महाँ लागि ठगौरी ॥ ब्रह्महिं ठग्यो नाग संहारी । देवन सहित ठग्यो त्रिपुरारी ॥ राज ठगौरी विष्णुहिं परी । चौदह भुवन केर चौधरी ॥ आदि अन्त जेहि काहु न जानी । ताको डर तुम काहेक मानी ॥ ऊ उतंग तुम जाति पतंगा । यम घर किहेउ जीवको संगा ॥ नीम कीट जस नीम पियारा । विषको अमृत (मान) कहत गवारा ॥ विषके संग कौन गुण होई । किंचित लाभ मूल गौ खोई ॥ विष अमृत गौ एकै सानी । जिन जाना तिन विष के मानी ॥ कंहा भये नर सुय बेसुद्धा । बिन परचय जग बूढ़ न बुद्धा ॥ मतिके हीन कौन गुण कहई । लालच लागे आशा रहई ॥
सा०-भुवा है मरी जाहुगे, भुये कि बाजी ढोल ।
स्वप्न सनेही जग भया, सहिदानी रहिगो बोल ॥ ११ ॥
रत्नो नारहवीं १२ ।
माटिक कोट पषानक ताला । सोई बन सोई रखवाला ॥ सो बन देखत जीव डेराना । ब्राह्मण वैष्णव एक करि जाना ॥ (जोरी) ज्यों किसान किसानी करई । उपजे खेत बीज नहिं परई ॥ छाड़ि देहु नर झोलिक झेला । बूड़े दोऊ गुरु औ चेला ॥ तीसर बूड़े पारथभाई । जिन बन दाहे दवा लगाई ॥ भूंकि भूंकि कूकर मरि गयऊ । काज न एक सियारसे भयऊ ॥
साखी-मूस विलारी एक संग, कहु कैसे रहि जाय ।
अचरज यक देखो हो सन्तो, हस्ती सिंहहि खाय ॥१२॥
१ कहां भये नल स्रक्ष बेस्रक्ष । बिन परिचय जग मूढ न बूझा ॥
(४६६)
कवीरपंथी—
रमनी तेरहवीं १३ ॥
नहिं परतीति जो यह संसारा । द्रव्यक चोट कठिन को मारा ॥ सो तो शेषै जाय लुकाई । काहूके परतीति न आई ॥ चले लोग सब मूल गँवाई । यमकी बाढ़ि काटि नहिं जाई ॥ आजु काज जिय काल्हि अकाजा । चले लादि दिरगंतर राजा ॥ सहज बिचारत मूल गँवाई । लाभ ते हानि होय रे भाई ॥ ओछी मती चन्द्र गो अथई । त्रिकुटी संगम स्वामी बसई ॥ तबहीं विष्णु कहा समुझाई । मैथुन अष्ट तुम जीतहु जाई ॥ तब सनकादिक तत्त्व बिचारा । जैसे रंक धन पाव अपारा ॥ भौ मय्यादि बहुत सुख लाग। यहि लेखे सब संशय भागा ॥ देखत उत्पति लागु न बारा । एक मरे यक करै विचारा ॥ सुये गयेकी काहु न कही । झूठी आश लागि जग रही ॥
सा०-जरत जरतसे बाचहू, काहे न करहु गोहार ।
विष विष्याकै खायहू, राति दिवस मिलि झारि ॥ १३ ॥
रमनी चौदहवीं १४ ।
बड सो पापी आहि गुमानी । पाखण्ड रूप छल्यो नर जानी ॥ बावन रूप छल्यो वलि राजा । ब्राह्मण कीन्ह कौनको काजा ॥ ब्राह्मणही सब कीन्हो चोरी । ब्राह्मणही को लागी खोरी ॥ ब्राह्मण कीन्हो वेद ( ग्रन्थ ) पुराना । कैसेहु कै मोहि मानुष जाना ॥ यकसे ब्रह्महि पंथ चलाया । यकसे हंस गोपालहिं गाया ॥ यकसे शम्भू पंथ चलाया । यकसे भूत प्रेत मन लाया ॥ यकसे पूजा जैन विचारा । एकसे निहुरि निमाज गुजारा ॥ कोइ काहुको हटा न माना । झूठा खसम कविर न जाना ॥ तन मन भजि रहू मोरे भगता । सत्य कवीर सत्य है वक्ता ॥ आपुहि देव आपुही पाती । आपुहि कुल आपुहि है जाती ॥ सर्व भूत संसार निवासी ।
शब्दावली
(४६७)
आपुहि खसम आप सुखरासो ॥ कहते मोहि भयल युगचारी । काके आगे कहौं पुकारी ॥
सा०-सांचे कोइ न मानई, झूठेके संग जाय ।
झूठे झूठा मिलि रहा, अहमक खेहा खाय ॥ १४ ॥
रमैनी फन्तहवीं १५ ॥
उनई बदरिया परिगौ सँझा । अगुवा भूले बन खंड मंझा ॥ पिय अन्ते धन अन्ते रहई । चौपरि कामरि माथे गहई ॥
सा०-कुलवा भार न ले सकै, कहै सखिनसों रोऽ ।
ज्यों २ भौजै कामरी, त्यों २ भारी होइ ॥ १५ ॥
रमैनी सोलहवीं १६ ॥
चलत चलत अति चरण पिराने । हारि परे तहँ अति खिसि- याने ॥ गण गन्धर्व मुनि अन्त न पाया । हरि अलोप जग धन्धे लाया ॥ गहनी बन्धन बंध न सूझा । थाकि परे तहँ कछुन न बूझा ॥ भूलि परे तब अधिक डेराई । रजनी अंध कूप है जाई ॥ माया मोह उहां भर भूरी । दादुर दामिनि पवनहु पूरी ॥ वरवै तपै अखंडित धारा । रौने भयावनि कछु न अधारा ॥
सा०-सबै लोग जहँ डाइया, अन्धा सबै भुलान ।
कहा कोइ नहि मानही, (सब) एकै माहि समान ॥ १६ ॥
रमैनी सत्रहवीं १७ ॥
जस जीव आपु मिलै अस कोई । बहुत धर्म सुख हृदया होई ॥ जासुं बात रामकी कही । प्रीति न काहुसों निर्वही ॥ एकै भाव सकल जग देखी । बाहर परे सो होय विवेखी ॥ विषय मोहके फंद छोड़ाई । जहां जाय तहँ काटु कसाई ॥ है कसाई छूरी हाथा । कैसेहु आवै काटों माथा ॥ मानुष बड़े बड़े है आये । एकै पंडित सबै पढाये ॥ पढ़ना पढ़उ धरहु जनि गोई । नहिं तो निश्चय जाहु विगोई ॥
(४६८)
कवीरपंथी—
सा०—सुमिरन करहु रामको, छाडहु दुखकी आस । तर ऊपर धरि चापि है, जस कोल्हू कोटि पचास ॥१७॥
रमैनी मठारहवीं १८ ॥
अद्वुत पंथ बरणि नहिं जाई । भूले राम भूली दुनिआई ॥ जो चेतहु तो चेतु रे भाई । नहिं तो जीव यमै ले जाई ॥ शब्द न माने कथै विज्ञाना । ताते यम दीन्हों है थाना ॥ संशय सावज बसै शरीरा । ते खायल अनवेधल हीरा ॥
सा०—संशय सावज शरीरमें, संगहि खेले जुहारि । ऐसा घायल बापुरा, जीवन मारे झारि ॥१८॥
रमैनी उन्नीसवीं १९ ॥
अनहद अनुभवकी करि आशा । देखो यह बिपरीति तमाशा ॥ इहै तमाशा देखहु भाई । जहाँ है शुन्य तहाँ चलि जाई ॥ शुन्यहि बाँछा शुन्यहिं गयऊ । हाथा छोड़ि बे हाथा भयऊ ॥ संशय सावज सब संसारा । काल अहेरी साँझ सकारा ॥
सा०—सुमिरण करहु रामको, काल गहे है केश । ना जानों कब मारिहै, क्या घर क्या परदेश ॥१९॥
रमैनी बीसवीं २० ॥
अब कहु राम नाम अविनासी । हरि तजि जियरा कतहु न जासी ॥ जहाँ जाहु तहैं होहु पतंगा । अब जनि जरहु समुझि बिष संग ॥ राम नाम लौलाय सो लीन्हा । भुङ्गी कीट समुझि मन दीन्हा ॥ भौ अति गुरुवा दुख के भारी । करु जिय जतन सो देखु विचारी ॥ मनकी बात है लहरि विकारा । तोहि नहिं सूझे वार न पारा ॥
सा०—इच्छाके भव सागरे, वोहित राम अधार । कहैं कवीर हरि शरण गहु, गो बछ सुर विस्तार ॥२०॥
रमैनी इक्कीसवीं २१ ॥
(७५२)
बहुत दुखै है दुखकी खानी । तब बचिहौ जब रामहि जानी ॥ रामहि जान युक्ति जो चलई । युक्तिहिं ते फंदा नहिं परई ॥ युक्तिहि युक्ति चलत संसारा । निश्चै कहा न मानु हमारा ॥ कनक कामिनी घोर पटोरा । संपति बहुत रहै दिन थोरा ॥ थोरी संपति गौ बौराई । धर्म रामकी खबरि न पाई ॥ देखि त्रास सुख गौ कुम्हिलाई । अमृत धोखे गो विष खाई ॥
सा०- मैं सिरजों मैं मारहुं, मैं जारी मैं खाँव ।
जल थल मैही रमि रहौं, मोर निरंजन नाँव ॥ २१ ॥
रमैनी बाईसवीं २२ ॥
अलख निरंजन लखै न कोई । जेहि बंधे बंधा सब लोई ॥ जेहि झूठे सब बाँधु अयाना । झूठी बात साँचकै माना ॥ धंधा बंधा कीन व्यवहारा । कर्म विर्वर्जत बसे निनारा ॥ षट आश्रम षट दर्शन कीन्हा । षटरस वस्तु खोट सब चीन्हा ॥ चारि वृक्ष छौ शाख बखाने । विद्या अगणित गने न जाने ॥ औरो आगम करे बिचारा । तेहि नहिं सुझे वार न पारा ॥ जप तीरथ व्रत कीजै पूजा । दान पुण्य कीजै बहु दूजा ॥
सा०-मन्दिर तो है नेहका, मत कोइ पैठे धाय ।
जो कोइ पैठे धायके, बिन शिर सेती जाय ॥ २२ ॥
रमैनी तेईसवीं २३ ॥
अरुप सुख दुख आदिहु अंता । मन भुलान मैगर मैं मंता ॥ सुख विसराय मुक्ति कहैं पावै । परिहरि साँच झूठ निज धावै ॥ अनल ज्योति डाहे यक संगा । नयन नेह जस जरे पतंगा ॥ करहु विचार जेहि दुख जाई । परि हरि झूठा केर सगाई ॥ लालच लागे जन्म सिराई । जग मरन नियरायल आई ॥
१ जप तीरथ पूजे व्रत भूता । दान औ पुण्य किये बहूता ॥
(४७०)
कबीररंथी-
सा०-भरमकी बांधा ई जगत, यहि विधि आवे जाय । मानुष जन्महिं पाय नर, काहेको जहँडाय ॥२३॥
रमैनी चौबीसवीं २४ ॥
चन्द चकोर अस बात जनाई । मानुष बुद्धि दीन पलटाई ॥ चारि अवस्था सपना कहई । झूठो फुरे जानत रहई ॥ मिथ्या बात न जाने कोई । यही विधि सिगरे गैल विगोई ॥ आगे दैदै सबन गँवाया । मानुष बुद्धि न स्वपनेहु पाया ॥ चौतिस अक्षर सो निकले जोई । पाप पुण्य जानेगा सोई ॥
सा०-सोइ कहंते सोइ होहुगे, निकरि न बाहर आव । हो हजूर ठाढे कहौं, कयों धोखे जन्म गवाव ॥२४॥
रमैनी पचीसवीं २५ ॥
चौतिस अक्षरका यही विशेषा । सहसरो नाम यहीमें देखा ॥ भूलि भटक नर फिर घट आयो । होय अजान सो सभन गँवायो ॥ खोजहिं ब्रह्मा विष्णु शिव शक्ती । अनंत लोक खोजहिं शिव भगती ॥ खोजहिं गण गंधर्व सुनि देवा । अनंत लोक खोजहिं बहु भेवा ॥
सा०-यती सती सब खोजहीं, मनै न मानै हार । बड़े बड़े बीर बाँचे नहीं, कहहिं कवीर पुकार ॥२५॥
रमैनी छब्बीसवीं ॥ २६ ॥
आपुहि कर्तारा भय करतारा । ( कुलाला ) बहु विधि वासन गढे कुम्हारा ॥ विधिना सबै कीन यक ठाऊँ । अनेक यतनके बनक बनाऊँ ॥ जठर अग्नि मह दिये प्रजाली । तामहँ आपु भये प्रतिपाली ॥ बहुत यतनके बाहर आया । तब शिवशक्ती नाम घराया ॥ घरका सुत जो होय अयाना । ताके संग न जाहि सयाना ॥ साँची बात कहौं मैं अपनी । भया दिवाना औरकी सपनी ॥ गुप्त प्रगट है एके सुदरा । काको कहिये ब्राह्मण सुदरा ॥ झूठे गर्व भूलौ मति कोई । हिन्दू तुरुक झूठ कुल दोई ॥
शब्दावली
(४७१)
सा०-जिन्ह यह चित्र बनाइया, साँचा सो सूत्रधार । कह कवीर ते जन भले, चित्रवंतहि लेहि विचार ॥ २६ ॥
रमनी सताईसवीं २७ ॥
ब्रह्माको दीन्हो ब्रह्मण्डा । सात द्वीप पुहुमी नौ खण्डा ॥ सत्य सत्य कहि विष्णु दृढाई । तीन लोक मई राखिनि जाई ॥ लिंग रूप तब शंकर कीन्हहा । धरती कील रसातल दीन्हहा ॥ तब अष्टंगी रची कुमारी । तीन लोक मोहा सब झारी ॥ दुतिया नाम पार्वती भयऊ । तप करता शंकरको दयऊ ॥ एकै पुरुष एक है नारी । ताते रचनि खानि भौ चारी ॥ शर्मन वर्मन देवो दासा । रज सत तम गुण धरणि अकाशा ॥ २७ ॥
सा०-एक अण्ड ओंकार ते, सब जग भयो पसार ।
कहहि कवीर सब नारिरामकी, अविचल पुरुष भतार ॥ २७ ॥
रमनी अठ्ठाईसवीं २८ ॥
अस जोलहाका मर्म न जाना । जिन जग आइ पसारल ताना ॥ धरति अकाश दोऊ गाड बनाई । चंद्र सूर दुइ नरा भराई ॥ सहस तार लै पूरिन पूरी । अजहू विनय कठिन है दूरी ॥ कहहि कवीर करम सों जोरी । सूत कुसूत बिने भल कोरी ॥ २८ ॥
रमनी उन्तौसवीं २९ ॥
वज्रहुते त्रिन छनमें होई । त्रिने वज्र करै पुनि सोई ॥ निझरू नरू जानि परिहरई । कर्मक बांधा लालच करई ॥ कर्म धर्म बुद्धि मति परिहरिया । झूठा नाम साँचलै धरिया ॥ रजगति त्रिविधि कीन्ह परगासा । कर्म धर्म बुधिकेर विनाशा ॥ रविके उदय तारा भौ छीना । चर बेहर दोनोमें लीना ॥ विषके खाये विष नहिं जावै । गारुड सो जो मरत जिआवै ॥
सा०-अलख जो लागी पलकमें, पलकहिमें ढसि जाय ।
विषहर मंत्र न मानई, गारुड काह कराय ॥ २९ ॥
(४७२)
कवीरपंथी—
रमैनी तीसवीं ॥ ३० ॥
औ भूले षष्ठ दरशन भाई । पाखण्ड भेष रहा लपटाई ॥ जीव शीवका आयन सोना । चांरिउ वेद चतुर्गुण मौना ॥ जैनी धर्मक मर्म न जाना । पाती तोरि देव घर आना ॥ दवना मरूआ चम्पा फूला । मानो जीव कोटि समतूला ॥ औ पृथ्वीको रोम उचारे । देखत जन्म आपनो हारे ॥ मनमथ बिंदु करे असरारा । कलपे बिन्दु खसैं नहिं द्वारा ॥ ताका हाल होय अघकूचा । छौ दरसनमें जैन विगूचा ॥
सा०—ज्ञान अमर पद बाहिरे, नियरे ते है दूरि । जो जाने तेहि निकट है, रह्यो सकल घट पूरि ॥३०॥
रमैनी इकतीसवीं ३१ ॥
सुम्रिति आहि गुणनको चीन्हा । पाप पुण्यको मारग लीन्हा ॥ सुम्रिति वेद पढै असरारा । पाखण्ड रूप करै हंकारा ॥ पढै वेद ओ करै बड़ाई । संशय गांठि अजहुं नहिं जाई ॥ पढिकै शास्त्र जीव बध करई । मूढ़ि काटि अगमनकै धरई ॥
सा०—कहहि कवीर पाखण्डते, बहुतक जीव सताय ।
अनुभव भाव न दर्शई, जियत न आपु लखाय ॥३१॥
रमैनी बत्तीसवीं ॥ ३२ ॥
अंध सो दर्पण वेद पुराना । दरबी कहा महारस जाना ॥ जस खर चंदन लादे भारा । परिमल बास न जानु गँवारा ॥ कहहि कवीर खोजै अस्माना । सो न मिला जो जाय अभिमाना ॥३२॥
रमैनी तैतीसवीं ॥ ३३ ॥
वेदकी पुत्री स्मृति भाई । सो जेवरि करि लेतै आई ॥ आपुहि बरी आपु गर बन्धा । झूठी मोह कालको धंधा ॥ बंधवत बंधा छोरि नहिं जाई । विषय स्वरूप भूलि दुनियाई ॥ हमरे लखत
१ चारोबद्ध चतुर्गुण मौना ।
शब्दावली
(४७३)
सकल जग लूटा । दास कवीर राम कहि छूटा ॥
सा०-रामहि राम पुकारते, जिभ्या परिगौ रौम ।
मुधाजल पीवे नहीं, खोद पियनकी होस ॥ ३३ ॥
रमैनी चौतीसवीं ३४ ॥
पढि पढि पंडित करहु चतुराई । निज सुक्तिहि मोहि कहु समुझाई ॥ कहां बसे पुरुष कवन सो गाऊँ । सो मोहि पण्डित सुनावहु नाऊँ ॥ चारि वेद ब्रह्मे निज ठाना । सुक्तिक मर्म उन्हीं नहि जाना ॥ दान पुत्र उन बहुत बखाना । अपने मरनकी खबरि न जाना ॥ एक नाम है अगम गँभीरा । तहवाँ अस्थिर दास कवीरा ॥
सा०-चिउटी जहां न चढि सके, राई नहि ठहराय ।
आवागमनकी गम नहीं, तहँ सकलो जग जाय ॥ ३४ ॥
रमैनी पैंतीसवीं ३५ ॥
पंडित भूले पढि गुणि वेदा । आपु अपनपौ जानु न भेदा ॥ संध्या तर्पण औ षट कर्मा । ई बहु रूप करहि अस धर्मा ॥ गायत्री युग चारि पढाई । पूछहु जाय सुक्ति किन पाई ॥ औरके छुये लेतहौ सींचा । तुमते कहहु कौन है नीचा ॥ ई गुण गर्व करो अधिकाई । अतिके गर्ब न होय भलाई ॥ जासु नाम है गर्व प्रहारी । सो कस गर्वहि सके संहारी ॥
सा०-कुल मर्यादा खोइकै, खोजिनि पद निर्वान ।
अंकुर बीज नशाइकै, भये विदेही थान ॥ ३६ ॥
रमैनी छत्तीसवीं ३६ ॥
ज्ञानी चतुर विचच्छण लोई । एक स्यान स्यान न होई ॥ दूसर स्यानको मर्म न जाना । उत्पति परलय रैनि विहाना ॥ बानिज एक सबन मिलि ठाना । नेम धर्म संजम भगवाना ॥ हरि अस ठाकुर तज्यो न जाई । बालन भिस्ति गांव दुलहाई ॥