भारतकोश
संग्रह पर लौटें

काश्यप संहिता (वृद्ध जीवकीय तन्त्र व विद्योतिनी हिन्दी टीका सहित)

Kashyapa Samhita Hindi

महर्षि काश्यप / जीवक (टीकाकार: श्री सत्यपाल भिषगाचार्य) द्वारा

स्रोत: Kashyapa Samhita (Vriddha Jivakiya Tantra) with Vidyotini Hindi Commentary (उद्गम)

DevanagariHindipublished942 पृष्ठ

५४२ काश्यपसंहिता वा वृद्धजीवकीयं तन्त्रम् अष्टज्वरचिकित्सितोत्तराध्यायः १९]

दुरालभा वचा दारु पिप्पली भद्ररोहिणी ।।
महौषधं कर्कटकी बृहती कण्टकारिका । क्वाथः सलवणः पेयः सन्निपातज्वरापहः ।।

सन्निपात ज्वर को नष्ट करने के लिये दुरालभा, बच, देवदारु, पिप्पली, कटुरोहिणी, सोंठ, काकड़ाश्रृङ्गी, बड़ी कटेरी तथा छोटी कटेरी के क्वाथ में लवण मिलाकर पीना चाहिये ।।

देवदारु वचा मुस्तं कैरातं कटुरोहिणी । गुडूची नागरं क्वाथः सन्निपातज्वरापहः ।।
उरोग्रहे कण्ठरोगे मुखरोगे च शस्यते ।

सन्निपात ज्वर में देवदारु, बच, नागरमोथा, चिरायता, कुटकी, गिलोय तथा सोंठ के क्वाथ का प्रयोग करना चाहिये । यह उरोग्रह, कण्ठरोग तथा मुखरोगों में हितकर है ।।

त्रिफला रोहिणी निम्बं पटोलं कटुकत्रयम् ।।
पाठा गुडूची वेताग्रं सप्तपर्णः सवत्सकः । किराततिक्तकं मुस्ता वचा चेत्येकतः शृतम् ।।
कफोत्तरं निहन्त्येतत् पानादग्निं च दीपयेत् ।

त्रिफला, रोहिणी, नीम, पटोल, त्रिकटु, पाठा, गिलोय, वेताग्र (नाडीशाक), सप्तपर्ण, इन्द्रजौ, चिरायता, नागरमोथा तथा बच का क्वाथ कफप्रधान सन्निपात ज्वर को नष्ट करता है तथा अग्नि को प्रदीप्त करता है ।।

पटोलमुस्तमधुकरोहिणीकथितं जलम् ।।
योगमेतं त्रिफलया युक्तं च सुरदारुणा । पाययेन्मधुनाऽऽलोड्य सन्निपाते कफोत्तरे ।।

कफप्रधान सन्निपात ज्वर में पटोल, नागरमोथा, मुलहठी, रोहिणी, त्रिफला तथा देवदारु के क्वाथ में मधु मिलाकर सेवन करना चाहिये ।।

आरग्वधवचानिम्बपटोलोशीरखत्सकम् । शार्ङ्गष्टाऽतिविषा मूर्वा त्रिफला सदुरालभा ।।
भद्रमुस्ता बला पाठा मधुकं भद्ररोहिणी । कषाय एष शमयेज्ज्वरमाशु त्रिदोषजम् ।।
जाड्यं सशोफमाध्मानं गुरुत्वं चापकर्षति ।

अमलतास, बच, नीम, पटोल, खस, इन्द्रजौ, शार्ङ्गेष्टा, अतीस, मूर्वा, त्रिफला, दुरालभा, नागरमोथा, बला, पाठा, मुलहठी तथा कटुरोहिणी का कषाय शीघ्र ही त्रिदोषज (सान्निपातिक) ज्वर को शान्त कर देता है । यह जड़ता, शोफ (शोथ), आध्मान तथा शरीर के भारीपन को भी दूर करता है ।।

नागरं दशमूलं च कट्वङ्गं दा ........ ।
सोंठ, दशमूल, कट्वङ्ग (स्योनाक) ........ आदि का क्वाथ सन्निपात ज्वर में देना चाहिये ।।

(इति ताडपत्रपुस्तके २५३ तर्मं पत्रम्)

...........................
...........................

इससे आगे ताडपत्र पुस्तक में ५ पृष्ठ खण्डित हैं। उस खण्डित प्रकरण में कुछ अंश अष्टज्वर चिकित्सा-१९वां अध्याय का होना चाहिये। इसके अतिरिक्त २०वां अध्याय (अज्ञात नाम) सम्पूर्ण रूप से खण्डित है तथा मधुविशेषणीय-


१. अस्याग्रे पत्रपञ्चकं खण्डितं ताडपत्रपुस्तके ।

अष्टज्वरचिकित्सितोत्तराध्यायः १९] खिलस्थानम् ५४३

नामक २१वें अध्याय का भी बहुत सा अंश खण्डित है। (इस प्रकार अष्टज्वरचिकित्सिताध्याय बीच में ही खण्डित हो गया है)।

वक्तव्य—यह अध्याय भी प्रारंभ में खण्डित है। अध्याय के अन्त में थोड़े से श्लोक इस अध्याय के मिलते हैं। अध्याय के अन्त में अध्याय की समाप्ति की सूचना देनेवाले लेख को देखकर ही अनुमान होता है कि यह मधुविशेषणीय नामक २१ वां अध्याय है। अब हम उपलब्ध श्लोकों का व्याख्यान करेंगे।

............ शिशुं प्राशयेयुः कथञ्चन ।।

शिशु को किसी प्रकार मधु का सेवन कराना चाहिये।

वक्तव्य—प्रारंभिक सम्पूर्ण श्लोकों के खण्डित होने से यह कहना कठिन है कि ऊपर से क्या प्रकरण आ रहा है। फिर भी इतना तो स्पष्ट है कि कम से कम यह प्रकरण शिशुओं को मधु सेवन कराने का है। सुश्रुत में अत्यन्त विस्तार के साथ मधु के गुणों का वर्णन किया गया है। नवजात शिशु को अनेक स्थानों पर मधु चटाने का विधान दिया गया है ।।

नवसद्यःक्षतानां तद् व्रणानां रोहणं भवेत् ।
क्षतजं प्राप्य हि विषं दर्शयत्यात्मनो बलम् ।।
प्रसादयति तच्चाशु सन्धत्ते च मधु व्रणम् ।

मधु के गुण—मधु नवीन एवं सद्यःक्षत व्रणों का रोहण करता है–उन्हें भर देता है। क्षत (चोट आदि) के कारण शरीर में जो विष उत्पन्न हो जाता है उस पर मधु अपनी शक्ति प्रकट करता है। मधु उस विष को शान्त कर देता है तथा व्रण का सन्धान करता है ।।

तस्मात् स्वभावतो नृणां सहोष्णोनाशितं मधु ।।
विरुद्धत्वान्त्रिभिर्दोषैर्जीवितान्ताय कल्पते ।
तुल्यत्वादुष्णयोगाच्च यथा च मधुसर्पिषी ।

मधु अपने स्वभाव से तीनों दोषों से विरुद्ध होने के कारण उष्ण पदार्थों के साथ सेवन किया जाता हुआ मृत्यु का कारण होता है। उदाहरण के लिये मधु तथा घृत समान मात्रा में लेने से तथा उष्णता के कारण घातक होता है। अर्थात् मधु को घृत के साथ यदि सेवना करना हो तो दोनों द्रव्य समान परिमाण में कभी नहीं होने चाहिये। समान परिमाण में मिलने से वे दोनों दूषितविष का कार्य करते हैं। मधु के विषय में दूसरी बात यह ध्यान रखनेवाली है कि इसे न तो कभी स्वयं उष्ण करना चाहिये तथा न उष्ण द्रव्यों के साथ या उष्ण प्रकृतिवाले मनुष्य में सेवन कराना चाहिये। मधुमक्खियों द्वारा यह अनेक प्रकार के फूलों से संग्रह किया जाता है। उन फूलों में कई विषयुक्त भी हो सकते हैं जिससे मधु में कुछ विषयुक्त अंश भी विद्यमान हो सकता है। विष का उष्णता से विरोध होता है। उष्णता मिलने से विष प्रकुपित हो जाता है। इसलिये मधु को कभी भी गरम नहीं करना चाहिये। गरम वस्तुओं के साथ इसे मिलाना भी नहीं चाहिये तथा उष्ण प्रकृति वाले रोग अथवा मनुष्यों में भी इसका प्रयोग नहीं करना चाहिये। परन्तु वमन द्रव्यों के साथ यदि मधु का प्रयोग किया जा रहा हो तो वहां उष्णता का विरोध नहीं होता क्योंकि उसका परिपाक नहीं होता है तथा शरीर में वह ठहरता नहीं है। मधु एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसे मधुमक्खियां भिन्न २ फूलों से लाकर अपने छत्तों में एकत्र करती हैं। इसमें अन्य तत्त्वों के अतिरिक्त सबसे अधिक मात्रा में ग्लूकोज (Glucose) होता है। ग्लूकोज का पाचन बहुत सुगमता से हो सकता है तथा यह हृदय को अत्यन्त बल देने वाला पदार्थ है। प्राचीन आयुर्वेदिक ग्रन्थों में मधु को बहुत


५७ का.सं.

५४४ काश्यपसंहिता वा वृद्धजीवकीयं तन्त्रम् क्षीरगुणविशेषीयाध्यायः २२]

अधिक महत्त्व दिया गया है । अधिकांश आयुर्वेदिक ओषधियों का अनुपान मधु ही होता है । इसका कारण मुख्यरूप से यह है कि मधु में योगवाही गुण होता है । योगवाही का अभिप्राय यह है कि उसे जिस द्रव्य के साथ मिलाया जाता है, अपने गुणों को स्थिर रखने हुए वह उसके गुणों को बढ़ा देता है । इसी गुण के कारण इसका इतना महत्त्व है । भिन्न २ प्रकार की मक्खियों द्वारा संचित किये हुए मधु के गुणों में परस्पर अन्तर होता है । इसका विशेष विवरण सुश्रुत सू. अ. ४५ मधुवर्ग में देखें ॥

इति ह स्माह भगवान् कश्यपः ।।
(इति) खिलेषु मधुविशेषणीयो नामैकविंशतितमोऽध्यायः ॥ थ १ (२१)


ऐसा भगवान् कश्यप ने कहा था ।
(इति) खिलेषु मधुविशेषणीयो नामैकविंशतितमोऽध्यायः ॥


अथ क्षीरगुणविशेषीयाध्यायो द्वाविंशतितमः ।

अथातः क्षीरगुणविशेषीयं व्याख्यास्यामः ॥१॥
इति ह स्माह भगवान् कश्यपः ॥२॥

अब हम क्षीरगुण विशेषीय अध्याय का व्याख्यान करेंगे । ऐसा भगवान् कश्यप ने कहा था । अर्थात् इस अध्याय में भिन्न २ प्राणियों के दूधों के पृथक् २ गुणों का विवेचन किया जायगा ॥१-२॥

गोर्महिष्या अजायाश्च नार्या उष्ट्या अवेः स्त्रियाः ।
तुरङ्ग्या इति चोक्तानि पूर्वमेव पयांसि तु ॥३॥
भूयश्च गुणवैशेष्यात् क्षीराण्राष्टौ निबोध मे ।

गौ, भैंस, बकरी, नारी, ऊंटनी, भेड़, स्त्री तथा घोड़ी के दूध का पहले वर्णन किया गया है । अब गुणों की विशेषता के कारण पुनः इन आठ प्रकार के दूध के विषय में तू मेरे से सुन ।

**वक्तव्य—**यहां नारी तथा स्त्री शब्द दोनों एक ही अर्थ के वाचक हैं । यह संभवतः प्रमादवश लिखा गया है । इन दोनों में से एक शब्द के स्थान पर हथिनी वाचक शब्द होना चाहिये । क्योंकि स्त्री शब्द का दोबारा आने का कोई अर्थ नहीं है तथा हथिनी के दूध का इसमें समावेश नहीं किया गया है । हथिनी के दूध को मिलाकर ही आठ प्रकार के दूध होते हैं । आयुर्वेद में चिकित्सार्थ अनेक प्राणियों के दूध का उपयोग किया जाता है परन्तु जहां तक पीने का संबन्ध है उपर्युक्त आठ प्राणियों का दूध ही व्यवहृत होता है ॥३॥

प्रजापतेः पुरेच्छातः प्रजानां प्राणधारणम् ॥४॥
पञ्चभूतगुणं चापि भूरुहां जन्म कथ्यते । वनस्पतीनां वृक्षाणां वानस्पत्यगणस्य च ॥५॥
वीरुधामोषधीनां च गुल्मानामपि जीवक ! । विविधानां तृणानां च सस्यानां चैव देहिनाम् ॥६॥
एवमादिगणो यस्तु भूमेः सार उदाहृतः ।

क्षीरगुणविशेषीयाध्यायः २२] खिलस्थानम् ५४५

हे जीवक ! प्राचीन काल में प्रजापति (ब्रह्मा) की इच्छा से सम्पूर्ण प्राणियों के प्राणों का धारण हुआ। पञ्चमहाभूतों के गुणों से युक्त पर्वतों का जन्म हुआ तथा वनस्पति, वृक्ष, सम्पूर्ण वानस्पत्य, वीरुध्, ओषधि, गुल्म, विविध प्रकार के तृण, घास तथा मनुष्यों की उत्पत्ति हुई। इस प्रकार यह उपर्युक्त सम्पूर्ण वर्ग भूमि का सार कहलाता है। अर्थात् इन सबकी पृथ्वी पर उत्पत्ति होने के कारण ये सब पृथ्वी के सार रूप हैं।

वक्तव्य—वनस्पति-जिसके पुष्प न हों पर फल हों उन्हें वनस्पति कहते हैं तथा इसका उदाहरण गूलर दिया जाता है। 'अपुष्पा' का अर्थ 'अविद्यमानपुष्प' किया जाता है अर्थात् जिसमें पुष्प न हों। परन्तु यह बात वनस्पति शास्त्र के सिद्धान्त के ही विरुद्ध है कि बिना पुष्प के फल हो जाय। पहले पुष्प उत्पन्न होते हैं तथा उसीसे बाद में फल बनते हैं। आधुनिक विद्वान् यह मानते हैं कि गूलर आदि फलों को यदि सूक्ष्मवीक्षण यन्त्र से देखा जाय तो हमें ज्ञान होता है कि इनके अन्दर भी असंख्य सूक्ष्म फूल होते हैं जो एक बन्द आधार में रहते हैं। इसलिये 'अपुष्पा' का अर्थ अविद्यमान न करके 'अदृश्य' किया जाना अधिक उचित है अर्थात् इनमें फूल अदृश्य होता है। वृक्ष-जिनके फूल भी हों और फल भी हों उन्हें वृक्ष कहते हैं जैसे आम्र, जामुन आदि। वानस्पत्य—वानस्पत्य तथा वृक्ष का एक ही अभिप्राय होता है। तन्त्रान्तर में कहा है-'वानस्पत्यः फलपुष्पवति वृक्षे। पुष्पजफलवृक्षे आम्रादौ।' वीरुध्—जो फैलने वाली लता होती है उन्हें वीरुध् कहते हैं। ओषधि-जो फल के पक जाने पर नष्ट हो जाती हैं उन्हें 'ओषधि' कहते हैं। मनुस्मृति में भी कहा है—'ओषध्यः फलपाकान्ता बहुपुष्पफलोपगाः' अर्थात् जिसमें पुष्प और फल बहुत हों परन्तु फल के पक जाने पर जो नष्ट हो जाती है उसे 'ओषधि' कहते हैं। इसके उदाहरण-शालि, यव, गोधूम (गेहूं), तिल तथा मूंग आदि हैं। गुल्म—जो गुल्म या गुच्छे के आकार का हो उसे 'गुल्म' कहते हैं। यह काण्डशून्य वृक्ष जाति होती है। इसका समावेश भी वीरुध् में ही होता है ॥४-६॥

सोमस्य वायुतेजोपां बुद्धिश्चेति प्रजापतेः ।। तदाहारगुणोत्पन्नं गवादीनामतः परम् ।

उपर्युक्त गुण वाले आहारों से उत्पन्न होने के कारण गौ आदि का दूध सोम (चन्द्रमा), वायु, तेज (सूर्य), जल तथा प्रजापति (ब्रह्मा) को बुद्धिरूप समझा जाता है। अर्थात् गौ आदि प्राणियों का दूध उपर्युक्त आहार के सेवन से बनता है तथा वह आहारद्रव्य सूर्य, चन्द्रमा, जल आदि से उत्पन्न होता है। इसलिये यह उनका बुद्धिरूप या सारतत्त्व समझा जा सकता है॥

यथा सर्वौषधीसारं क्षीरोदे मथिते पुरा ।। संभूतदमृतं दिव्यममरा येन देवताः। तथा सर्वौषधीसारं गवादीनां तु कुक्षिषु ।। क्षीरमुत्पद्यते तस्मात् कारणादमृतोपमम् ।

जिस प्रकार प्राचीन काल में क्षीरसागर के मथे जाने पर सम्पूर्ण ओषधियों का सार दिव्य अमृत बन गया था उसी प्रकार सम्पूर्ण ओषधियों का सार गौ आदि की कुक्षि (पेट) में पहुँच कर दूध बन जाता है। इसलिये यह अमृत के समान होता है॥

जरायुजानां भूतानां विशेषेण तु जीवनम् ।।

पशु, मनुष्य आदि जरायुज प्राणियों के लिये दूध विशेषकर जीवन देने वाला है। चरक सू. अ. २७ में भी कहा है कि दूध सबसे श्रेष्ठ जीवनीय (जीवन देने वाला) द्रव्य समझा जाता है। जरायुज—जो प्राणी जरायु-अर्थात् गर्भाशय से उत्पन्न होते हैं उन्हें जरायुज कहते हैं। सुश्रुत सू. अ. १ में कहा है—'तत्र पशुमनुष्यव्यालादयो जरायुजाः' ।

५४६काश्यपसंहिता वा वृद्धजीवकीयं तन्त्रम्क्षीरगुणविशेषीयाध्यायः २२]

क्षीरं सात्म्यं हि बालानां क्षीरं जीवनमुच्यते । क्षीरं पुष्टिकंर वृद्धिकरं बलविवर्धनम् ।।
क्षीरमोजस्करं पुंसां क्षीरं प्राणगुणावहम् । गर्भधानकरं क्षीरं बन्ध्यानामपि योषिताम् ।।

बालकों के लिये दूध सात्म्य होता है तथा उनका जीवन होता है (अर्थात् उनके लिये जीवन तुल्य होता है) । यह पुष्टि, शरीर की वृद्धि तथा बल को बढ़ाने वाला है । दूध प्राणियों में ओज को बढ़ाता है तथा प्राणों को बलवान् बनाता है तथा यह बन्ध्या (बांझ) स्त्रियों में गर्भ का स्थापन कराता है । अर्थात् इसमें गर्भस्थापक गुण हैं ।।

क्षीणानां च कृशानां च शोषिनां राजयक्ष्मणाम् ।
व्यायामश्रमनित्यानां स्त्रीनित्यानां च देहिनाम् ।।
संक्षीणरेतसां चापि गर्भस्त्रावे च दारुणे । रक्तपित्तामयेऽर्शस्सु मदक्षीणे ज्वरे तथा ।।
गर्भशोषे च वातानां क्षीरं परममुच्यते ।

यह क्षीण, कृश, शोथ तथा राजयक्ष्मा (क्षय) के रोगियों, नित्य व्यायाम, परिश्रम का कार्य तथा नित्य स्त्रीसंभोग करने वाले एवं जिनका वीर्य क्षीण (निर्बल) हो गया है—उन मनुष्यों में हितकर माना गया है । इसके अतिरिक्त दारुण गर्भस्राव (Severe Abortion), रक्तपित्त, अर्श, मद के कारण हुई क्षीणता, ज्वर तथा वायु के कारण हुए गर्भशोष में दूध अत्यन्त हितकर माना गया है । सुश्रुत सू. अ. ४५ में दूध के सामान्य गुण अत्यन्त विस्तार से दिये गये हैं ।।

सामान्यादिह दुग्धानां पुरा चोक्ता गुणादयः ।।
पृथक्त्वेन च वक्ष्यामि गवादीनां विशेषणम् ।

ये सम्पूर्ण दूध के सामान्य गुण कहे गये हैं। अब मैं गौ आदि के दूध का विशेष रूप से पृथक् २ वर्णन करूंगा ।।

तृणगुल्मौषधीनां च अग्राग्रं पय एव हि ।।
खादन्ति मधुरप्रायं लवणं च विशेषतः । तत्सारगुणवैशेष्याद्गवां क्षीरं प्रशस्यते ।।

गौ के दूध के गुण—गौ का दूध तृण, गुल्म और ओषधियों का प्रधान अथवा सारभाग होता है । गौएं मधुर एवं लवण प्रधान द्रव्यों का भक्षण करती हैं । इसलिये गौओं का दूध उन सबका सार होने के कारण प्रशस्त माना गया है ।।

मधुरो हि रसः श्रेष्ठो रसानां परिकीर्तितः । तन्नित्यं वा गवां क्षीरं मधुरं बृंहणं मतम् ।।

सम्पूर्ण रसों में मधुर रस श्रेष्ठ माना गया है। उसका नित्य सेवन करने के कारण गौओं का दूध मधुर एवं बृंहण होता है ।।

औषधाग्रातिभक्षत्वाद्विरेचयति तत् पयः । एतस्मात् कारणादुक्तं गवां क्षीरं रसायनम् ।।

ओषधियों के प्रधान अंश का अत्यधिक भक्षण करने के कारण वह (गोदुग्ध) विरेचन कराता है । इसी कारण से गौ का दूध रसायन माना गया है । ये सब गोदुग्ध के विशेष गुण कहे गये हैं। इसी प्रकार चरक सू. अ. २७ तथा सुश्रुत अ. ४५ में भी कहा है । आहार के विषय में पाश्चात्य विद्वान् Robert Mc carrison ने अपनी ‘Food’ नामक पुस्तक में विस्तृत रूप से लिखा है ।।

एष वैशेषिकगुणो गोक्षीरस्य प्रकीर्तितः । क्रिमीकीटपतङ्गैश्च सर्पैरपि तृणाश्रितैः ।।
सह नानातृणं हीनं महिष्यो भक्षयन्ति हि । अवगाहन्ति तोयानि गर्भाणि च विशेषतः ।।
एतस्ताम् कारणात्तासां क्षीरं कषायशीतलम् । शीतत्वाद् दुर्जरं स्निग्धं (गुरु) दाहनिबर्हणम् ।।
गवां क्षीराच्चाल्पा (गु)णं महिषीणां पयो मतम् ।

क्षीरगुणविशेषीयाध्यायः २२] खिलस्थानम् ५४७

भैंस के दूध के गुण—भैंसे तृण घास आदि में रहने वाले कृमि, कीड़े, पतङ्गे तथा सांप आदि के साथ नाना प्रकार की हीन (निकृष्ट) तथा घास को खाती हैं। तथा वे पानी में अवगाहन करती रहती हैं अर्थात् पानी में बैठी रहती हैं इस लिये उनका (भैंसों का) दूध कषाय एवं शीतल होता है। शीतल होने से वह दुर्जर, स्निग्ध, गुरु (भारी) तथा दाह को शान्त करने वाला है। इसलिये भैंसों का दूध गाय के दूध की अपेक्षा अल्पगुणों वाला होता है। इसी प्रकार चरक सू. अ. २७ तथा सुश्रुत सू. अ. ४५ में भी कहा है॥

अजानामल्पकायत्वात् कटुतिक्तानिबर्हणात् ।।
अल्पत्वाच्च बलित्वाच्च लघु दोषहरं पयः । अल्पत्वात्तद्धनं क्षीरं घनत्वादपि बृंहणम् ।।
शीतं संग्राहि मधुरं बल्यं वातानुलोमनम् ।

बकरी के दूध के गुण—बकरियों के सूक्ष्म काय होने के कारण तथा कटु एवं तिक्त द्रव्यों (वृक्ष आदि के पत्तों) के सेवन करने से तथा उनके दूध के अल्प एवं बलवान् होने के कारण बकरी का दूध लघु एवं दोषनाशक होता है। वह दूध अल्प (परिमाण में थोड़ा) होने के कारण घन (सान्द्रगाढ़ा) होता है तथा घन होने से वह बृंहणकारक होता है। वह दूध शीतल, संग्राही, मधुर, बलवान् तथा वायु का अनुमोदन करने वाला होता है। इसी प्रकार चरक सू. अ. २७ तथा सुश्रुत सू. अ. ४५ में भी कहा है॥

महाशयतया श्याम(न)मधुरप्रायसेवनात् ।।
बहुत्वाच्च घनत्वाच्च बल्यं पुष्टिकरं पयः । गुरु वृष्यं च निर्दिष्टं मधुरं च विशेषतः ।।
अल्पाहारतयोष्ट्रीणां प्रियं चाऽऽलवणं ...... ।।
(इति ताडपत्रपुस्तके २५९ त¹मं पत्रम् ।)

ऊंटनी के दूध के गुण—ऊंटनी के शरीर के बहुत बड़ा एवं श्याम वर्ण का होने से, मधुर प्राय ओषधियों के सेवन करने से तथा दूध के परिमाण में अधिक होने से ऊंटनी का दूध बल्य (Tonic), पुष्टिकारक, गुरु, वृष्य तथा विशेषकर रस में मधुर होता है। ऊंटनी के आहार कम करने से वह दूध प्रिय तथा ईषत् लवण (नमकीन) होता है। इसी प्रकार चरक सू. अ. २७ तथा सुश्रुत सू. अ. ४५ में भी कहा है॥

वक्तव्य—इससे आगे यह अध्याय खण्डित है। उस खण्डित अंश में बचे हुए प्राणियों के प्रत्येक के दूध का इसी प्रकार पृथक् २ वर्णन होना चाहिये। अब हम अन्य ग्रन्थों के आधार पर बचे हुए प्राणियों के दूध के गुणों का वर्णन करेंगे। भेड़ के दूध के गुण—यह पित्त और कफ को बढ़ाने वाला है। (च.सू. अ. २७)। हथिनी के दूध के गुण—'हस्तिनीनां पयोबल्यं गुरु स्थैर्यकरं परम्' । (चरक सू. अ. २७)। घोड़ी, गधी आदि एक शफवाले प्राणियों के दूध के गुण—यह रूक्ष, लघु, मधुर, अम्ल तथा अनुरस में लवण है—तथा शाखागत वात रोगों को नष्ट करता है (सुश्रुत सू. अ. ४५)। शाखा का अभिप्राय हाथ, पैर आदि से है। स्त्री के दूध के गुण—'जीवनं बृंहणं सात्म्यं स्नेहनं मानुषं पयः । नावनं रक्तपित्त च तर्पणं चाक्षिशूलिनाम् ॥' (चरक. सू. अ. २७)। आजकल के विद्वान् भी दूध को पूर्ण भोजन (Perfect food) मानते हैं। दूध में लगभग वे सब घटक न्यूनाधिक रूप में विद्यमान होते हैं जो मनुष्य के शरीर के पोषण तथा वृद्धि के लिये आवश्यक होते हैं। दूध प्रत्येक प्राणी को जातिसात्म्य होता है इसीलिये दूध बालक, वृद्ध, युवा, स्त्री, प्रौढ़-प्रत्येक अवस्था में हितकर एवं सात्म्य होता है। बालक तथा वृद्ध व्यक्तियों के लिये तो जीवन का सबसे अधिक सहारा होता है। दूध एक प्रकार का स्नेह का घोल (Emmulsion) होता है अर्थात् इसमें स्नेह के कण (Fat globules) अत्यन्त सूक्ष्म अवस्था में विद्यमान होते हैं इसीलिये यह अत्यन्त सुपच होता है।


१. अस्याग्रे एकं पत्रं खण्डितं ताडपत्रपुस्तके।

५४८ काश्यपसंहिता वा वृद्धजीवकीयं तन्त्रम् पानीयगुणविशेषीयाध्यायः २३]

. . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . ।
. . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . ।।
. . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . ।

यह अध्याय भी प्रारंभ में खण्डित है। अध्याय के अन्त के समाप्तिसूचक लेख को देखकर ही इस अध्याय का 'पानीयगुणविशेषीय' यह नाम प्रतीत होता है। इस अध्याय में भिन्न २ प्रकार के जलों के विशेष गुण दिये गये हैं। अब हम प्राप्त एवं खण्डित श्लोकों की यथासंभव व्याख्या करते हैं।

अतीते प्रथमे मासि प्रावृट्प्रौष्ठपदागमे ।।
दिव्यं खात् पतितं तोयं नाम्ना हंसोदकं शिवम् ।
आपूतं सूर्यतेजोभिरगस्त्येनाऽविषीकृतम् ।।

प्रावृत्त ऋतु (आषाढ़ तथा श्रावण मास) और प्रौष्ठपद (भाद्रपद मास-वर्षा ऋतु का प्रारम्भ) के व्यतीत हो जाने पर प्रथम मास में अर्थात् शरदऋतु (कार्तिक तथा मार्गशीर्ष) में आकाश से गिरनेवाला दिव्य जल 'हंसोदक' कहलाता है। यह जल कल्याणकारक एवं पवित्र होता है तथा सूर्य के तेज एवं अगस्त्य नक्षत्र के उदय होने के कारण विषरहित हो जाता है। अर्थात् शरद् ऋतु से पूर्व वर्षा में जल अत्यन्त मलिन एवं अपरिपक्व (अम्लविपाक) होता है—उसका सम्यक् पाक नहीं होता है। उस जल में वर्षा के कारण बहुत मलिनताएं होती हैं। वह जल पीने के योग्य नहीं होता है। इस जल के सेवन में अनेक प्रकार के संक्रामक रोग होने का भय रहता है। इसीलिये चरक में कहा है—'उदमन्थं दिवास्वप्नमवश्यायं नदीजलम् ......... चात्र वर्जयेत् ।। इसके बाद शरदऋतु में वही जल काल द्वारा सम्यक् परिपक्व होकर दोषरहित तथा अगस्त्य नक्षत्र के उदय होने से विषरहित हो जाता है। उस जल को 'हंसोदक' कहते हैं। इस जल का सेवन करना चाहिये। हंसोदक का अर्थ सूर्य और चन्द्रमा के कारण निर्मल हुआ अथवा हंस के समान निर्मल जल होता है।।

..................................... । ...................................ति ।।
स्निग्धं वृष्यं च बल्यं च हेमन्ते गुरु वर्षति । शिशिरे वर्षति जलं कफवातप्रकोपनम् ।।
वसन्ते वर्षति जलं कषायस्वादुरूक्षणम् । तत्र ................................. ।।

....... हेमन्त ऋतु में वर्षा के समय जल स्निग्ध, वृष्य, बलवान् तथा गुरु होता है। शिशिर ऋतु में बरसने वाला जल कफ तथा वायु को प्रकुपित करता है। तथा वसन्त में बरसने वाला जल कषाय, स्वादु तथा रूक्ष होता है। ..... भिन्न २ ऋतुओं में बरसने वाले जलों के गुण पृथक् २ होते हैं। चरक सू. अ. २७ में इसका वर्णन किया गया है।।

.................. (पति)तं क्षितौ । तत् पात्रोपेक्षितवति पात्रदोषेण तत्त्वतः ।।
नानारसत्वं भजते तोयं संप्राप्य भूत लम् ।

....... अन्तरिक्ष से गिरता हुआ जल भूमि पर पहुंचकर पात्र (स्थान) की अपेक्षा रखता है। पात्रों (भिन्न २ स्थानों) के दोषों के अनुसार वह भूमि पर पहुँच कर अनेक रसों वाला हो जाता है।

**वक्तव्य—**साधारणतया आन्तरिक्ष जल का कोई रस नहीं होता है। उसका रस अव्यक्त माना गया है। परन्तु जब वह बरस कर नीचे भूमि पर आता है तब उसमें आकाश, वायुमण्डल तथा भूमि की अनेक मलिनताओं के मिल जाने से वह जल अनेक रसों वाला हो जाता है। आन्तरिक्ष जल सब जगह का एक ही गुण वाला होता है। परन्तु भिन्न २ स्थानों की भूमि के गुण भिन्न २ हुआ करते हैं। उस २ भूमि पर पहुंचने पर वह अव्यक्तरस वाला आन्तरिक्ष जल भिन्न २ रसोंवाला हो जाया करता है। चरक सू. अ. २७ तथा सुश्रुत सू. अ. ४५ में भी इसी प्रकार कहा गया है।।


CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

पानीयगुणविशेषीयाध्यायः २३] खिलस्थानम् ५४९

सर्वाम्बु सद्यःपतितमप्रशस्तमनार्तवम् ।।
त ...................................... । ................................... रूदकम् ।।

सम्पूर्ण जल जो सद्यः पतित हों तथा बेमौसमी हों वे अप्रशस्त माने गये हैं। ..... वर्षा ऋतु के अतिरिक्त दूसरी ऋतुओं के आन्तरिक्ष जल का प्रयोग नहीं करना चाहिये। सुश्रुत सू. अ. ४५ में भी ऐसा कहा गया है॥

कफानिलकरं पित्ते हितं शीतातिकारकम्। रक्तापित्तहरं रूक्षमवश्यायोदकं लघु ।।
एतच्चतुर्विधं प्रोक्तं तत्त्वेनाम्भोऽन्तरिक्षजम्। सह .................................... ।।
............................................................... श्लेष्मप्रकोपनाः ।

अवश्याय (ओस) का जल, कफ तथा वायु को बढ़ाने वाला है, पित्त में हितकर है, अत्यन्त शीतकारक है, रक्तपित्त को नष्ट करता है और रूक्ष तथा लघु है। यह आन्तरिक्ष जल चार प्रकार का कहा गया है। ........

वक्तव्य—यहां चार प्रकार के आन्तरिक्ष जलों में से केवल एक अवश्याय (ओस) जल का वर्णन मिलता है। शेष तीन का वर्णन उपलब्ध नहीं है। तत्संबंधी श्लोक खण्डित हैं अतः उनके विषय में निश्चय से कुछ नहीं कहा जा सकता है। सुश्रुत सू. अ. ४५ में भी चार प्रकार के आन्तरिक्ष जल का वर्णन मिलता है। कहा है—तत्रान्तरीक्षं चतुर्विधम्। तद्यथा—धारं कारं तौषारं हैममिति। अर्थात् जो धारारूप में वर्षा हो उसे ‘धार’ कहते हैं। यदि ओले गिरें तो उस जल को ‘कार’, ‘तुषार’ (Snow या ओस) के रूप में गिरने वाले जल को तौषार तथा हिम (बर्फ-Ice) के रूप में गिरने वाले जल को ‘हैम’ जल कहते हैं॥

क्षारोदाः प्राक्सृता नद्यः कफघ्नाः पित्तकोपनाः ।।
लघूदकाः प्रतीचीगा वातलाः कफनाशनाः । क्षारं ताभ्यस्तु सामुद्रं मधुरं गुरु पच्यते ।।
...................................................... । ........................ लवणं जलम् ।।

पूर्व की ओर बहने वाली नदियों का जल क्षारयुक्त होता है तथा वह कफनाशक और पित्तप्रकोपक होता है। पश्चिम की ओर बहने वाली नदियों के जल लघु, वातकारक तथा कफनाशक होते हैं। सामुद्रजल क्षारयुक्त, मधुर, गुरु ....... एवं लवणयुक्त होता है।

वक्तव्य—यहां भिन्न २ दिशाओं की ओर बहने वाली नदियों के जलों के गुण दिये गये हैं। चरक (सू. अ. २७), सुश्रुत (सू. अ. ४५), अष्टाङ्ग हृदय आदि ग्रन्थों में भी इसी प्रकार का वर्णन मिलता है॥

साभिष्यन्दि स्वादुपाकि शीतं पित्तघ्नमौद्भिदम्।
सत्त्वक्लेदमलाद् दुष्टं पल्बलाम्बु गुरु स्मृतम् ।।
कषायमधुरं स्वादु विमलं सारसं जलम्। कौपं पि ................................ ।।
.................................................... । इत्यष्टधा जलं प्रोक्तं भूमिजं वृद्धजीवक ! ।।

औद्भिद जल के गुण—औद्भिद जल अभिष्यन्दि, स्वादुपाकी (मधुर विपाक वाला), शीतल तथा पित्तनाशक होता है। पल्वल का जल-पल्वल का जल सत्त्व, क्लेद तथा मल के कारण दूषित होता है तथा गुरु होता है। सरोवर का जल—सरोवर का जल कषाय, मधुर, स्वादु तथा निर्मल होता है। कूप का जल.... (खारा, पित्तकारक, कफनाशक, दीप लघु होता है—सुश्रुत के आधार पर यह अर्थ किया गया है) हे वृद्धजीवक ! इस प्रकार यह आठ तरह का भौमजल कहा गया है।

५५० काश्यपसंहिता वा वृद्धजीवकीयं तन्त्रम् पानीयगुणविशेषीयाध्यायः २३]

वक्तव्य—यहां श्लोकों के खण्डित होने से आठो प्रकार के जलों का वर्णन उपलब्ध नहीं है। केवल तीन चार प्रकार के जलों का संक्षेप से वर्णन मिलता है। सुश्रुत सू. अ. ४५ में सात प्रकार के भौम जल दिये हैं—तत्पुनः सप्तविधम् । तद्यथा-कौपं, नादेयं, सारसं, ताडागं, प्राप्रवणं, औद्भिदं, चौण्ट्यमिति । इससे आगे इन भौमजलों के पृथक् २ गुणों का वर्णन भी सुश्रुत में वहीं पर किया गया है ॥

लघु प्रकामं सस्नेहं शीतं सर्वरसान्वितम् । तृष्णापहं मनोल्हादि श्लेष्मघ्नं क्रिमिनाशनम् ।।
रक्षोघ्नं जीवनं वृष्यं मूर्च्छघ्नं ........ । ........................................ ।।

सेवनीय जल—जो जल लघु, ईषत् स्नेहयुक्त, शीतल तथा सब रसों से युक्त हो, जो तृष्णा को शान्त करता हो, मन को आह्लादित करता हो, श्लेष्मा, कृमि तथा जन्तुओं का नाशक हो, जीवन को देनेवाला हो, वृष्य हो तथा मूर्च्छा को नष्ट करता हो—वह जल सेवन करने योग्य होता है ॥

............ सूक्ष्मप्राणिसमाकुलम् । बहलं कलुषं चैव तथा पिच्छिलमाविलम् ।
ग्रामक्षेत्ररसैर्दुष्टं विषमूलोपदूषितम् ।।
शकुन्तक्रिमिशैवालयुक्तमत्युष्णचिक्कणम् ।

त्याज्य जल—जिस जल में सूक्ष्म प्राणी (कृमि कीट आदि) हों, जो बहल (घना-सान्द्र), कलुष (कलुषित या मैला), पिच्छिल (चिपचिपा) तथा आविल (मलयुक्त) हो, जो जल ग्राम, क्षेत्र (खेत) तथा अनेक प्रकार के रसों के कारण दूषित हो, जो विषयुक्त मूलों (कन्दों) से विषैला हो, जिसमें अनेक पक्षी, कृमि तथा शैवाल (काई) पड़ी हुई हो तथा जो अत्यन्त गरम एवं चिकना हो—ऐसे जल का त्याग कर देना चाहिये । चरक सू. अं. २७ में भी इसी प्रकार कहा है ॥

........................................................................... ।।
............................ गुर्विणीषु च वर्जयेत् ।
धात्रीणां च विशेषेण स्वस्थानां रोगिणामपि ।।
पूर्वोक्तगुणबाहुल्यात् पानीयं सेव्यमिष्यते ।
विपाके मधुरं शैत्याद्वारि पित्तघ्नमुच्यते ।।

शीतल जल का निषेध .... गर्भिणी स्त्रियों को (शीतल जल का) प्रयोग नहीं कराना चाहिये । पूर्वोक्त गुणों की अधिकता के कारण स्वस्थ अथवा रुग्ण धात्रियों को शीतल जल का प्रयोग कराना चाहिये । शीतल होने के कारण जल विपाक में मधुर होता है । इसीलिये वह पित्तनाशक होता है ।

वक्तव्य—शीतल जल के निषेध के कारण प्रसङ्गवश हम शीतल जल के प्रयोग का विधान भी लिखते हैं जो इस ग्रन्थ में संभवतः खण्डित हो गया है। सुश्रुत सू. अ. ४५ में कहा है—मूर्च्छापित्तोष्णादाहेषु विषे रक्ते मदात्यये । भ्रमक्लमपरीतेषु तमके वमथौ तथा ।। ऊर्ध्वगे रक्तपित्ते च शीतमम्भः प्रशस्यते ॥

................................................................... ।
............. णशीतमुष्णमथापि वा । भक्तस्य पूर्वं पीतं वा कृशत्वं कुरुते शिशोः ।।
भक्तस्य मध्ये पीतं तन्मध्यमत्वं नियच्छति । भक्तस्योपरि पीतं तु पीनत्वं (संप्रयच्छति) ।।

...... भोजन से पूर्व चाहे उष्ण अथवा शीतल जल पीने से शिशु कृश (कमजोर) हो जाता है । भोजन के मध्य में जल का सेवन करने से मध्य अवस्था रहती है तथा भोजन के अन्त में जल का सेवन करने से शिशु मोटा हो जाता है । तन्त्रान्तर में साधारणतया भोजन के बाद जल का पीना प्रशस्त माना गया है परन्तु कुछ रोगों की अवस्था में उसका निषेध किया गया है । ऐसा चरक सू. अ. २७ में कहा है ॥

पानीयगुणविशेषीयाध्यायः २३] खिलस्थानम् ५५१

.................................... । ............ निष्क्वाथोष्णाम्बु पाचनम् ।।
श्रमे भेदेषु तृष्णासु मूर्च्छास्वतिपिपासिते । निष्क्वाथलाघवादम्बु सलिलं तप्तशीतलम् ।।
निर्दिशेत् सर्वदोषघ्नं बालानां ........................... ।

उष्ण जल के गुण—क्वाथ बनाकर गरम किया हुआ जल पाचक होता है । क्वाथ बनाने के कारण लघु हुआ यह जल श्रम, भेद (मलभेद-अतिसार), तृष्णा, मूर्च्छा तथा अत्यन्त पिपासा में उपयोगी है । गरम करके ठण्डा किया हुआ यह जल बालकों के सब रोगों को नष्ट करने वाला कहा गया है । सुश्रुत सू. अ. ४५ में कहा है—कफमेदोऽनिलामघ्नं दीपनं बस्तिशोधनम् । श्वासकासज्वरहरं पथ्यमुष्णोदकं सदा ।। यहां उष्ण किये हुए अथवा क्वाथ बनाकर तैयार किये हुए हुए जल का क्या अभिप्राय है-इसको भी आचार्य स्वयं वहीं स्पष्ट करते हैं कि—जो जल क्वाथ बनाने के कारण हल्का हो गया हो तथा चतुर्थांश शेष रहा हो-वही गुणकारी होता है ।।२४-२५।।

......................................................... ।।
.............. मुष्णोदकं शिशोः । रक्तपित्तामयं त्यक्त्वा प्रायो वातकफात्मके ।।
रोगे शिशुर्वा धात्री वा गुर्विणी वोष्णकं पिबेत् । क्वचिद्रोगविशेषेण तप्तशीतं हितं बहु ।।
(इति ताडपत्रपुस्तके २६१ तमं पत्रम् ।)

रक्तपित्त रोग को छोड़कर प्रायः सब वात एवं कफ के रोगों में शिशु को उष्ण जल का प्रयोग कराना चाहिये । शिशु, धात्री तथा गर्भिणी स्त्री को उष्ण जल का ही प्रयोग कराना चाहिये । किसी २ रोग में गरम करके ठण्डा किया हुआ जल अधिक हितकर माना गया है । ऐसा सुश्रुत सू. अ. ४५ में कहा है । रक्तपित्त रोग में उष्ण जल का निषेध किया गया है क्योंकि उष्णता से रक्तपित्त प्रकुपित हो जाता है ।।

अथान्तरिक्षं शरदि प्रशस्तं संतप्यमानं च रवेर्मयूखैः ।
पिबेत्सरो वाऽथ नदीं तडागं हेमन्तकाले शिशिरे च बालः ।।
वाप्यौद्भिदं प्रास्रवणं हि तोयं ग्रीष्मे प्रशस्तं कुसुमागमे च ।
वर्षासु कौपं सलिलं प्रशस्तमारोग्यहेतोरथ तप्तशीतलम् ।।

बालकों के लिये शरद् ऋतु में सूर्य की किरणों से सन्तप्त (तपाया हुआ) हुआ आन्तरीक्ष जल (वर्षा जल) प्रशस्त माना गया है । हेमन्त तथा शिशिर ऋतु में सरोवर, नदी तथा तडाग (तालाब) का जल पीना चाहिये । ग्रीष्म तथा वसन्त ऋतु में बाबड़ी, औद्भिद अथवा झरने का जल प्रयोग में लाना चाहिये । तथा वर्षा ऋतु में गरम करके ठण्डा किया हुआ कुंए का पानी आरोग्य के लिये हितकर होता है ।।

इति ह स्माह भगवान् कश्यपः ।।
(इति) खिलेषु पानीयगुणविशेषीयाध्यायः ।। (२३)

ऐसा भगवान् कश्यप ने कहा था ।
(इति) खिलेषु पानीयगुणविशेषीयाध्यायः ।। (२३)

५५२ | काश्यपसंहिता वा वृद्धजीवकीयं तन्त्रम् | मांसगुणविशेषीयाध्यायः २४]

अथ मांसगुणविशेषीयाध्यायश्चतुर्विंशः ।

अथातो मांसगुणविशेषीयं व्याख्यास्यामः ।।१।।
इति ह स्माह भगवान् कश्यपः ।।२।।

अब हम मांसगुणविशेषीय अध्याय का व्याख्यान करेंगे। ऐसा भगवान् कश्यप ने कहा था। अर्थात् इस अध्याय में मांस के सामान्य तथा विशेष गुणों का वर्णन किया जायेगा ।।१-२।।

मांसं वृष्यं च बल्यं च मांसं प्राणविवर्धनम् । मांसं पुष्टिकं वृद्धकृशानां मांसवर्धनम् ।।३।।

**मांस के सामान्य गुण—**मांस वृष्य, बल्य तथा प्राणों की शक्ति को बढ़ाने वाला है। यह पुष्टिकारक है तथा वृद्ध एवं कृश व्यक्तियों के मांस को बढ़ाता है।

**वक्तव्य—**शरीर के मांस की वृद्धि करने में मांस सबसे बढ़कर माना गया है। 'सर्वदा सर्वभावानां सामान्यं वृद्धिकारणम्' इस सिद्धान्त के अनुसार शरीर के मांस तथा खाद्य मांस में मांसत्व के सामान्य होने से यह शरीर के मांस की वृद्धि करता है ।।३।।

क्षयिणां क्षीणदेहानां मांसमेव परायणम् । न मांसतुल्यमन्यत्त्वारोग्यवीर्यविवर्धनम् ।।४।।

क्षय के रोगी तथा क्षीण देह वाले व्यक्तियों के लिये मांस ही श्रेष्ठ द्रव्य है। उनके आरोग्य तथा वीर्य की वृद्धि के लिये मांस के समान और कोई पदार्थ नहीं है ।।४।।

नराणां क्षीणशुक्राणां मांसं रेतोभिवर्धनम् । बन्ध्यानामपि नारीणां कुमाराणां तथैव च ।।५।।

जिन व्यक्तियों का शुक्र (वीर्य) क्षीण हो गया है उनमें मांस से वीर्य की वृद्धि होती है। तथा बन्ध्या स्त्रियों में एवं बालकों में भी यह शुक्र धातु की वृद्धि करता है ।।५।।

गर्भाधानकरं मांसमन्ते पुष्टिकं तथा । गर्भिणीनां च नारीणां वातप्रशमनं परम् ।।६।।

मांस गर्भाधान (गर्भस्थिति) कराने वाला है तथा अन्त में गर्भ की पुष्टि करता है। गर्भिणी स्त्रियों में मांस का सेवन करने से वायु की शान्ति होती है ।।६।।

स्त्रीणां प्रसवकाले तु मांस ............ मेव च । गर्भकाले च बालानां सरसं परमौषधम् ।।७।।

प्रसव के समय स्त्रियों में मांस (रस) ..... श्रेष्ठ माना गया है। गर्भ के समय (गर्भस्थित) बालकों के लिये रसयुक्त मांस (अर्थात् मांसरस) श्रेष्ठ ओषधि माना गया है ।।७।।

स्त्रीप्रियाणां तथा पुंसां नित्यव्यायामसेविनाम् ।
क्षीणानां यक्ष्मणां चैव ज्वरक्षीणाश्च ये नराः ।।८।।
वाताहतास्तु ये सत्त्वास्तेषां मांसरसो हितः ।

जिन व्यक्तियों को स्त्रियां प्रिय हैं (अर्थात् जो स्त्रियों का सहवास अथवा मैथुन अधिक करते हों), जो नित्य व्यायाम करते हों तथा जो क्षीण एवं क्षय के रोगी हैं, जो ज्वर के कारण क्षीण हुए हैं तथा जो वातरोग से पीडित हैं—ऐसे व्यक्तियों में मांसरस हितकर होता है ।।८।।

सुसंस्कृतो मांसरसो बिडजीरकहिङ्गुभिः ।।९।।
स्नेहे सिद्धश्च पयसा विशेषाद्वातिके स्मृतः ।

मांंसगुणविशेषीयाध्यायः २४] खिलस्थानम् ५५३

विडनमक, जीरा तथा हींग से अच्छी प्रकार संस्कृत किया हुआ तथा दूध डालकर स्नेह के साथ सिद्ध किया हुआ मांस रस विशेषकर वातरोगों में हितकर माना गया है ॥९॥

वातपित्तोत्तरे पुंभिः शर्करामधुरीकृतः ।।१०।। स्निग्धो मांंसरसः पेयस्तथा रक्तामयार्दितैः ।

वात एवं पित्त के प्रकोप तथा रक्त रोगों से पीडित व्यक्तियों में शर्करा के द्वारा किया हुआ स्निग्ध मांंसरस पिलाना चाहिये ॥१०॥

क्षीण(र)सिद्धो मांंसरसो मधुरो लवणोऽपि वा ।।११।। बालानां क्षीणदेहानां गर्भकाले च शस्यते ।

दूध के द्वारा सिद्ध किया हुआ मधुर अथवा लवण मांंसरस क्षीण देह वाले बालकों के लिये तथा गर्भ के समय प्रशस्त होता है ॥११॥

हितं च बा(ब)लकामानां मांंसस्वरससाधितः (म) ।।

बल को चाहने वाले व्यक्तियों के लिये मांंसरस से सिद्ध किये हुए द्रव्य हितकर माने जाते हैं ॥१२॥

सुसिद्धं लवणे सिद्धं मांसं कटुकरोचनम् । कायाग्निदीपनं चैव रसा ....... पो हितः ।।१३।।

अच्छी प्रकार लवण के साथ सिद्ध तथा मरिच आदि कटु पदार्थों के द्वारा रुचिकारक बनाया हुआ मांस कायाग्नि को प्रदीप्त करता है ....... ॥१३॥

वेसवारः समधुरो लावणो वाऽपि रोचनः । पिष्टचूर्णितपक्वं ब्रा प्रकु ...... वापिवाग्न(?)तत् ।।१४।।

रुचिकारक मीठा या नमकीन वेसवार अथवा पिठ्ठी के चूर्ण से पकाया हुआ मांस हितकर होता है। जो मांस अस्थि रहित करके उबाल कर पुनः पत्थर पर पीस लिया जाय । .... उसमें फिर पिप्पली, मरिच, सोंठ, गुड तथा घृत मिलाकर पका लिया जाय उसे 'वेसवार' कहते हैं (सुश्रुत सू. अ. अ. ४६) ॥१४॥

शूल्यमङ्गारतप्तं च मांसं श्लेष्मामये हितम् । साम्लः(म्लं) सलवणश्चै(णं चै)व हितस्त (तं त)स्मात्तु जीवक ! ।।१५।।

लोहे की शलाका पर लेप करके अङ्गारों पर पकाया हुआ मांस श्लेष्म रोगों में हितकर होता है । इसलिये हे जीवक ! अम्ल एवं लवण युक्त करके इसका प्रयोग करना प्रशस्त माना गया है ॥१५॥

पिष्टं वा खण्डशो वाऽपि मांसं पुटकसाधितम् । सहिङ्गुसैन्धवबिडैर्मरिचाम्लसजीरकैः ।।१६।। साङ्कुरैर्धान्यकैश्चैव शृङ्गबेरार्द्रकैरपि । पलाशै भूस्तृणोपेतं मांसं सिद्धं प्रयोजयेत् ।।१७।।

मांस को पीसकर अथवा उसके टुकड़े २ करके हींग, सैन्धव, विडनमक, मरिच, अनार दाना, जीरा, अङ्कुरयुक्त गेहूँ, चने आदि धान्य तथा सोंठ, अदरक एवं भूस्तृण (गन्धतृण) आदि के द्वारा बर्तन में सिद्ध किया जाय । सिद्ध होने पर इसका प्रयोग करे ॥१६-१७॥

अथ मांंसरसं(सः) सर्पिः सिद्धं (द्धः)सक्षीरमि(रइ)ष्यते । रसपाकविशेषेण तद्वल्यं (स बल्यः) तद्व (स र) सायनम् (नः) ।।१८।।

घृत से सिद्ध किये हुए मांस रस में दूध मिलाकर प्रयोग करना चाहिये । इस प्रकार यह मांस-रस एवं पाक की विशेषता के कारण बल्य (Tonic) एवं रसायन (Alterative) माना गया है ॥१८॥

५५४काश्यपसंहिता वा वृद्धजीवकीयं तन्त्रम्मांसगुणविशेषीयाध्यायः २४]

अतः परं तु मांसानां रसपाकविशेषणम्। वक्ष्ये गुणविशेषं च वृद्धजीवक ! तच्छृणु ।।१९।।

हे वृद्धजीवक ! अब मैं मांसों के रस एवं पाक की विशेषता तथा उनके विशेष गुणों का वर्णन करूंगा। इसे तुम सुनो ।।

कफपित्तकरं मांसं गवां वाते हितं गुरु। विदाहि बृंहणं चैव, खङ्गमांसं च तत्समम् ।।२०।।

गौ का मांस—गौ का मांस कफ तथा पित्तकारक, वातरोगों में हितकर, गुरु, विदाहि एवं बृंहण होता है। गैंडे का मांस—यह भी गौ के मांस के ही समान होता है ॥२०॥

न्यङ्कूनां विहितं वाते कफपित्तहरं लघु। सक्षारं दान्तिनं मांसं बृंहणं कटुतिक्तकम् ।।२१।।
वीर्येणोष्णं च तद्विद्यात् कफपित्तं करोति च।

शम्बर मृग (बारहसिंगे) का मांस—शम्बर मृग का मांस वातरोगों में हितकर है तथा यह कफ—पित्तहर एवं लघु है। हाथी का मांस-हाथी का मांस क्षारयुक्त, बृंहण, कटु एवं तिक्त होता है। यह वीर्य में उष्ण होता है तथा कफ और पित्त को बढ़ाता है ॥२१॥

गोकर्णमांसं तत्तुल्यं गवयस्थ रुरोरपि ।।२२।।

गोकर्ण (मृगभेद), गवय (गलकम्बल से शून्य गौ के समान पशु-नील गाय) तथा रुरु (मृगभेद) का मांस भी हाथी के मांस के समान ही होता है ॥२२॥

रसे पाके च मधुरं वातपित्तहरं गुरु। उष्णं चैव च्छागमांसमाविकं चापि तद्गुणम् ।।२३।।

अजा का मांस—अजा (बकरे) का मांस रस एवं विपाक में मधुर, वात पित्त नाशक, गुरु तथा उष्ण है। भेड़ का मांस—भेड़ के मांस-भेड़ के मांस के गुण बकरे के मांस के समान ही है ॥२३॥

वृष्यं तु मांस वाराहं मधुरं गुरु पच्यते। तद्गुणं माहिषं विद्धि, शौकरं स्यात्ततो गुरु ।।२४।।

सूअर का मांस—सूअर का मांस वृष्य, मधुर तथा गुरुपाकी होता है। भैंस का मांस—भैंस के मांस के वे ही गुण हैं जो सूअर के मांस के हैं। सूअर का मांस इससे गुरु होता है ।।

गर्दभस्य तथाऽश्वस्य मांसं यत् पृषतस्य च। कफघ्नं वातलं रूक्षं कटुतिक्ताह्वयं लघु ।।२५।।

गदहा, घोड़ा तथा पृषत (जिसके शरीर पर चित्र विचित्र बिन्दु होते हैं ऐसा चित्तल मृग) नामक हरिण का मांस-कफनाशक, वातकारक, रूक्ष, कटु, तिक्त एवं लघु होते हैं ।।

श्वदंष्ट्रो वृषदंष्ट्रश्च ऋष्यः शरभ एव च। वातघ्ना उष्णवीर्याश्च रसत: कटुकान्वया: ।।२६।।
गोलाङ्गूला वानराश्च तत्तुल्या मधुरोत्तराः ।

श्वदंष्ट्र (चार दांत वाला एक मृग), वृषदंष्ट्र (रान का बिलाव), ऋष्य (नीले अण्डकोश वाला रोहू मृग) तथा शरभ (महासिंह नामक काश्मीर देशीय हरिण विशेष—अष्टापद उष्ट्रप्रमाणो महाशृङ्गः पृष्ठगतचतुष्पादः काश्मीरे प्रसिद्ध) का मांस वातनाशक, उष्णवीर्य तथा रस में कटु होता है। गोलाङ्गूल (बन्दर की जाति) तथा वानरों का मांस-इन्हीं के समान है परन्तु इनमें कुछ मधुर रस की अधिकता होती है ॥२६॥

वृकर्क्षकोकजम्बूकाः सिंहा व्याघ्रतरक्षवः ।।२७।।

(इति ताडपत्रपुस्तके २६२ तमं पत्रम्)

मांसगुणविशेषीयाध्यायः २४] खिलस्थानम् ५५५

स्वाद्युमांसास्स्त्विमे वृष्या उष्णाः पित्तविवर्धनाः । कषायतिक्ता रसतो वातघ्नाः कटुपाकिनः ।। २८ ।।

वृक (भेडिया), ऋक्ष (रीछ), कोक (ईहामृग), जम्बूक (गीदड़), सिंह, व्याघ्र, तरक्षु (व्याघ्रविशेष) का मांस स्वादु, वृष्य, उष्ण तथा पित्तवर्धक होता है। इनका रस कषाय एवं तिक्त होता है, ये वातनाशक हैं तथा इनका विपाक कटु होता है ॥२७-२८॥

नकुलो मूषिकः श्वाविद्बभ्रुः शल्यक एव च । कषायमधुराः शीता वृष्या गोधाश्च तद्गुणाः ।। २९ ।।

नेवला, मूषिक (चूहा), श्वावित् (सेही), बभ्रु (नकुल भेद) तथा शल्यक—का मांस कषाय, मधुर, शीत एवं वृष्य होता है। गोधा (गोह) का मांस भी इन्हीं के समान होता है ॥

ये स्युः शशकुरङ्गाद्याः सृमरश्चमराश्च ये । लघवो ........ ष्णाः पित्तला नातिबृंहणाः ।। ३० ।।

शश (खरगोश), कुरंग (हरिण), सृमर (शृङ्ग त्यागी मृग), चमर (चंवर गाय) का मांस-लघु, ... उष्ण, पित्तकारक तथा थोड़े बृंहण होते हैं ॥३०॥

बार्हिणं मधुरोष्णं तु विषघ्नं गुरु बृंहणम् । तुल्यं कौक्कुटजं वन्यं, तत्तुल्यं ग्राम्यकौक्कुटम् ।। ३१ ।।

मोर का मांस—मधुर, उष्ण, विषनाशक, गुरु एवं बृंहण होता है। जंगली तथा ग्राम्य (पालतू) मुर्गे का मांस भी इन्हीं के समान है ॥३१॥

विष्किराः क्रौञ्चवर्तीका मयूरेण समाः स्मृताः ।
तस्माल्लघुस्तु वर्तीरो वर्तीका लघवो लघुः ।। ३२ ।।

विष्किर (पंजों से कुरेद कर चुगने वाले प्राणी—विकीर्य विष्किराश्चेति), क्रौञ्च तथा वर्तीक (बटेर) के मांसों के गुण मोर के मांस के समान होते हैं। वर्तीर (कपिञ्जल के समान पक्षी-घरघरा) उससे लघु होता है वर्तीक (बटेर) उससे भी लघु होता है ॥३२॥

तित्तिरिस्तु कटुः पाके सोष्णास्तु कफवातजित् । कपिञ्जलश्चकोरश्च उपचक्रश्च तत्समाः ।। ३३ ।।

तीतर (काला तीतर) का मांस—विपाक में कटु, उष्ण तथा कफ और वात को शान्त करने वाला है। कपिञ्जल (गोरा तीतर), चकोर तथा उपचक्र (हंस विशेष) के मांस इन्हीं के समान होते हैं ॥३३॥

लोहपृष्ठो रक्तपृष्ठो रक्ताक्षो जीवजीवकः । तथाऽन्ये हिमवज्जाता मधुरा वृष्यबृंहणाः ।। ३४ ।।
गुरवः शीतलाः पाके कषाया रसस्तथा ।

लोहपृष्ठ (कङ्कपक्षी), रक्तपृष्ठ, रक्ताक्ष (पारावत-कबूतर), जीवजीवक (प्लवजातीय चकोर भेद) तथा अन्य हिमालय में उत्पन्न होने वाले प्राणी-मधुर, वृष्य, बृंहण, गुरु, पाक में शीतल तथा रस में कषाय होते हैं ॥३४॥

खञ्जरीटो वपुक्कारः क्रकरो दीर्घपुंसकः ।। ३५ ।।
कोयष्टिकः कपोतश्च रक्तपादो वसन्तकः । भृङ्गराजोऽथ हारीतः कोकिलः शुकसारिकाः ।। ३६ ।।
एते चान्ये च प्रच्छदा (?) शीतमारुतकोपकाः । कषायमधुराः स्वादे कफघ्नाः कटुपाकिनः ।। ३७ ।।

खञ्जरीट (खञ्जन), वपुक्कार, केकड़ा, दीर्घपुंसक, कोयष्टिक (टिटिहरी या क्रौञ्च), कबूतर, रक्तपाद (तोता), वसन्तक, भृङ्गराज (पक्षिविशेष), हारीत (हरिताल पक्षी), कोयल, तोता तथा मैना—इन तथा अन्य भी प्रच्छद पक्षियों के मांस शीत तथा वायु को कुपित करनेवाले हैं। ये स्वाद में कषाय एवं मधुर हैं, कफनाशक हैं तथा इनका विपाक कटु है ॥३५-३७॥

५५६ काश्यपसंहिता वा वृद्धजीवकीयं तन्त्रम् मांसगुणविशेषीयाध्यायः २४]

गृध्रः काकः श्येनचाषौ भासोलूककुलिङ्गकाः । शशन्ता मूषिकाः क्रोडास्तथाऽन्ये मांसभोजनाः ।।
प्रसहास्ते तु मधुरा वातघ्नाः कटुपाकिनः । बृंहणाश्चोष्णवीर्याश्च सततं शोषिणां हिताः ।।३९।।

गृध्र, कौवा, श्येन (बाज), चाष, भास (गोकुलचारी गृध्रविशेष), उल्लू, कुलिङ्गक (चिड़िया), शशन्त, मूषिक, क्रोड-तथा अन्य जो भी प्रसहवर्ग के मांस भोजन करनेवाले हैं वे मधुर, वातनाशक, कटुपाकी, बृंहण तथा उष्णवीर्य हैं एवं शोषरोगियों के लिये निरन्तर सेवन करने से हितकर हैं। प्रसह—अपना भोजन जबरदस्ती पकड़ कर खानेवाले प्राणी 'प्रसह' कहलाते हैं ।।

प्लवा बका बलाकाश्च तीदार्यः कुररास्तथा । ........ रक्ताक्षा मल्लिकाक्षाः सवारटाः ।।४०।।
नदीमुखा मेघरावाः शराख्या जलकुक्कुटाः । समुद्रकाकाः कुहरा गोट्टुभा गण्डमालकाः ।।४१।।
कारण्डवाः सजीमूतास्तथाऽन्ये जलचारिणः । पाके च मधुरा वृष्या गुरवश्च ........ ।।४२।।
............................................ । ............................................ ।।४३।।

प्लव (पानी में तैरनेवाले जीव संघातंचारी पक्षी), बक (बगुला), बलाका (बकभेद), तीदार्य, कुरर, ..... रक्ताश्व, मल्लिकाक्ष (हंस विशेष), वारट (हंसी), नन्दीमुख, मेघराव (मेघनाद या चातक), शर, जलकुक्कुट (जल मुर्गा), समुद्र का, कुहर, गोट्टुभ, गण्डमालक, कारण्डव (सफेद हंस का भेद), जीमूत तथा अन्य जो भी जलचर पक्षी हैं उनका मांस पाक में मधुर, वृष्य एवं गुरु होता है ....... ।।४०-४३।।

हंसस्तु गुरुरत्यर्थं वृष्योऽथ कफपित्तलः । शरारिः पाकहंसश्च चक्रवाकस्तथैव च ।।४४।।
जालपादास्तथाऽन्ये च हंसतुल्या गुणैः स्मृताः ।

हंस का मांस अत्यन्त गुरु, वृष्य तथा कफ एवं पित्तवर्धक हैं। शरारि (आटी), पाकहंस, चक्रवाक, जालपाद तथा अन्य पक्षी गुणों में हंस के समान माने गये हैं ।।४४।।

क्रौञ्चः कुलिङ्गो द्रविडः पद्मपुष्करसादकः ।।४५।।
वार्धीणसः सारसश्च सारङ्गो धामृण्यलिकः (?) ।
एते चान्ये चाम्बुचराः पक्षिणो गुरवः स्मृताः ।।४६।।
रसे पाके च मधुरा उष्णाः सलवणान्वयाः । वृष्या वातहराश्चैव कफपित्तविवर्धनाः ।।४७।।

क्रौञ्च, कुलिङ्ग, द्रविड, पद्मपुष्कर, सादक,, वार्धीणस (नीली ग्रीवा तथा लाल सिर वाला पक्षी विशेष), सारस, सारङ्ग (मृगभेद-चित्रमृग), धामृण्यलिक (?)—इत्यादि तथा अन्य भी जलक्षर पक्षी गुरु माने गये हैं। ये रस तथा विकाप में मधुर होते हैं और ये उष्ण, लवणरसयुक्त, वृष्य, वातनाशक एवं कफ और पित्त को बढ़ाने वाले हैं ।।४५-४७।।

नलमीनो झषश्चैव पाठीनश्चर्मपीवरः । चेलीमः शकुलार्भ(द)श्च शिलीन्ध्रो गर्गरस्तथा ।।४८।।
पुष्करो गोकरो मूचो वारडः शूलपाटलः । कृष्णमत्स्यः श्वेतमत्स्यो गोमत्स्यो रोहितस्तथा ।।४९।।
शकली महाशकली चम्पः कुन्दोऽथ मद्गुरः ।
इल्यः शङ्कुश्चिरणो राजीवः शफरी तथा ।।५०।।
एते चान्ये च बहवो विविधा मत्स्यजातयः । रसे पाके च मधुरा वातघ्ना वृष्यबृंहणाः ।।५१।।
उष्णवीर्याश्च ते ज्ञेया गुरवः कफपित्तलाः । लघ्वाशायास्तेऽन्ये तु किञ्चित्तिक्तान्वयान्तराः ।।५२।।
रोहितो नलमीनश्च ........... लघवः स्मृताः ।

मांसगुणविशेषीयाध्यायः २४] खिलस्थानम् ५५७

नलमीन (चिलिचिम मछली), झष (मत्स्यभेद), पाठीन, चर्सपीवर, चेलीम, शकुलार्भक, शिलीन्द्र, गर्गर, पुष्कर, गोकर, मूच, वारड, शूलपाटल, कृष्णमत्स्य, श्वेतमत्स्य, गोमत्स्य, रोहित, शकली, महाशकली, चम्प, कुन्द, मद्गुर, इल्य, शङ्क (शांकोच), चिचरण, राजीव, शफरी (प्रोष्ठी मत्स्य), इत्यादि तथा अन्य भी कई मछलियों की जातियां रस एवं पाक में मधुर, वातघ्न, वृष्य, बृंहण, उष्णवीर्य, गुरु तथा कफ एवं पित्तवर्धक हैं। इनमें लघु शरीर वाले तथा कुछ तिक्त रस वाले प्राणियों का ग्रहण करना चाहिये। रोहित एवं नलमीन ..... आदि लघु कहे गये हैं॥४८-५२॥

कूर्मो दुटिश्च नक्रश्च मकरोऽवकुशस्तथा ॥५३॥
तिमिः सहस्रदशनस्तथैव च तिमिङ्गिलः । इञ्चकः शुक्तिकः शङ्खोऽवलूको जलसूकरः ॥५४॥
शम्बूकश्चन्द्रिकः शृङ्गी कर्कटः शकुटीपयः । एते चान्ये च जलजा मधुरा रसपाकयोः ॥५५॥
गुरवश्चोष्णवीर्याश्च गुरवः कफपित्तलाः ।।

कूर्म (कछुआ), दुटि, नक्र (नाका), मकर (मगरमच्छ), अवकुश, तिमि, सहस्रदशन, तिमिङ्गिल, इञ्चक, शुक्तिक (सीप), शङ्ख, अवलूक, जलशूकर, शम्बूक (घोंघा), चन्द्रिक, शृङ्गी, कर्कट (केंकड़ा), शकुटीपय आदि तथा अन्य जलचर प्राणी रस तथा पाक में मधुर, गुरु, उष्णवीर्य, गुरु तथा कफ एवं पित्तवर्धक होते हैं ॥५३-५५॥

आनूपे तूत्तमश्छागः, श्रेष्ठो मत्स्येषु रोहितः ॥५६॥
जलजे शुक्तिकूर्मौ च, वारटोऽप्यथ पक्षिषु । एणो मृगेषु प्रवरः, प्रतुदेषु शुको वरः ॥५७॥
(इति ताडपत्रपुस्तके २६२ तमं पत्रम्)

विषयेषु ...... ग्न्यो लावः खगेषु तु ।
तित्तिरो विष्किरेष्वग्न्यः, काकोऽग्न्यः प्रसहेषु तु ॥५८॥

आनूप (जलयुक्त प्रदेश में रहने वाले) प्राणियों में बकरा सबसे श्रेष्ठ माना गया है। मछलियों में रोहित मछली सबसे श्रेष्ठ होती है (रोहितो मत्स्यानां-चरक सू. अ. २५), जलज प्राणियों में शुक्ति और कूर्म (कछुआ), पक्षियों में वारट, मृगों में एण हरिण (ऐणेयं मृगमांसानां-चरक सू. अ. २५), प्रतुद (नोक से कुरेदकर चुगनेवाले) पक्षियों में तोता, विषयों में ........., पक्षियों में लाव (लावः पक्षिणां चरक सू. अ. २५), विष्किर (पंजों से कुरेदकर चुगने वाले) प्राणियों में तीतर, प्रसह (अपना भोजन जबरदस्ती पकड़ कर खाने वाले) प्राणियों में कौवा श्रेष्ठ माना गया है ॥५६-५८॥

लघूक्तं रुधिरं मांसाद् गुरु मेदश्च चर्म च । मज्जावसे गुरुतरे तेभ्यो गुरु शिरः स्मृतम् ॥५९॥

मांस की अपेक्षा रक्त लघु कहा गया है तथा मेद और चर्म (त्वचा) गुरु और मज्जा तथा वसा इनसे गुरु तथा सिर इनसे भी गुरु माना गया है ॥५९॥

लघुः स्कन्धो हि शिरसस्तस्मात् पार्श्वं लघु स्मृतम् ।
पार्श्वात् सक्थि लघु प्रोक्तं पादमांसं गुरु स्मृतम् ॥६०॥

सिर की अपेक्षा कन्धा लघु होता है, कन्धों से पार्श्वभाग तथा पार्श्व से सक्थि लघु होती है तथा पैरों का मांस गुरु होता है ॥६०॥

वसा मेदश्च मज्जा च वातपित्तहिताः स्मृताः । रसे पाके च मधुराः स्नेहाच्छ्लेष्मप्रकोपनाः ॥६१॥
रक्तं रक्तप्रशमनं मांसं मांसविवर्धनम् ।

वसा मेद तथा मज्जा—वात एवं पित्त के लिये हितकर होते हैं। ये रस तथा पाक में मधुर होते हैं, स्नेहयुक्त होते हैं तथा श्लेष्मा को प्रकुपित करते हैं। रक्त रक्त को निर्मल करने वाला है तथा मांस मांस की वृद्धि करता है ॥६१॥

५५८ काश्यपसंहिता वा वृद्धजीवकीयं तन्त्रम् मांसगुणविशेषीयाध्यायः २४]

गुरवः प्राणिनो बाला, युवानो वृष्यबृंहणाः ।।६२।।
वृद्धास्तु वातला रूक्षाः, पुंभ्यस्तु लघवः स्त्रियः ।
मृगाल्लघुतरः पक्षी, पक्षिभ्योऽम्बुचरो गुरुः ।।६३।।

बाल (छोटे) प्राणी गुरु माने गये हैं, युवा प्राणी वृष्य तथा बृंहण होते हैं तथा वृद्धप्राणी वातकारक एवं रूक्ष होते हैं। पुरुषों (Males) की अपेक्षा स्त्रियां (Females) लघु होती हैं। मृगों (पशुओं) की अपेक्षा पक्षी लघु होते हैं तथा पक्षियों से जलचर प्राणी गुरु होते हैं ॥६२-६३॥

महाशरीराश्चल्पकाया लघवो जीवक ! स्मृताः । विज्ञेयाश्चाल्पभुग्भ्योऽपि गुरवो बहुभोजनाः ।।६४।।

हे जीवक ! (नकुल मूषिक आदि) अल्प शरीरवाले प्राणियों में बड़े और मोटे प्राणियों का मांस लघु होता है । अल्पभुक् (थोड़ा खानेवाले) प्राणियों में अधिक भोजन करनेवाले प्राणी गुरु होते हैं ॥६४॥

लघवोऽल्पभूमिचरा, अलसेभ्यो विदूरगाः । लघुदेशचरा अल्पा लघवो लघुभोजनाः ।।६५।।

अल्पभूमिचर (थोड़ा चरने वाले) प्राणी लघु होते हैं । आलसी प्राणियों में बहुत दूर तक जाकर चरने वाले प्राणी लघु होते हैं तथा लघु देश में चरने वाले, अल्प शरीर वाले एवं लघु भोजन करने वाले प्राणी भी लघु होते हैं ॥६५॥

गुरुदेशचराः स्थूला गुरवो गुरुभोजनाः । पाशबद्धं गुरु मांसं रूक्षं क्षुद्व्याधिभिर्हतम् ।।६६।।

गुरु (भारी) देश (स्थान) में विचरने वाले, स्थूल तथा गुरु भोजन करने वाले प्राणी गुरु होते हैं। जाल में पकड़े हुए प्राणियों का मांस गुरु होता है। क्षुधा (भूख) एवं रोग से मरे हुए प्राणी का मांस रूक्ष होता है ॥६६॥

श्वभिर्हतं पीतरक्तं नातिबृंहणमुच्यते । विषैर्हतमभक्ष्यं स्याच्छुष्कं नातिगुणावहम् ।।६७।।

कुत्तों द्वारा मारे हुए तथा जिसका रक्तपान कर लिया गया है ऐसे प्राणियों का मांस अधिक बृंहण नहीं होता है। विष द्वारा मारे हुए प्राणियों का मांस अभक्ष्य होता है। वह शुष्क तथा गुणहीन होता है ॥६७॥

सद्योऽपरिक्लिष्टहतं मांसं धातुं विवर्धयेत् । पूतिमांसं गुर्वसारं तदवृष्यमबृंहणम् ।।६८।।

ताजा मारा हुआ तथा अदूषित मांस-मांस तथा धातु की वृद्धि करता है। जो मांस सड़ा हुआ, गुरु एवं साररहित हो वह अवृष्य तथा अबृंहण होता है ।

**वक्तव्य—**चरक सू. अ. २५ तथा सुश्रुत सू. अ. ४६ में भी अत्यन्त विस्तारपूर्वक देश, काल, अवस्था, लिङ्ग, जाति तथा अङ्गों के भेद से मांस के गुणों का वर्णन किया गया है ॥६८॥

एवं मांसविशेषज्ञः कल्पयेद्भोजने सदा । बालानां गुर्विणीनां वा बालपुत्रासु वा भिषक् ।।६९।।
दुष्प्रजातासु वा स्त्रीषु बाले वा कृशिते सदा । प्रयुञ्जन् सिद्धिमप्नोति तत्त्वविद् वृद्धजीवक ! ।।७०।।

इस प्रकार मांस के गुणों को जानने वाले व्यक्तियों को भोजन में सदा मांस की कल्पना करनी चाहिये । हे वृद्धजीवक ! जो तत्त्ववेत्ता मनुष्य बालक, गर्भिणी, छोटी लड़की, दुष्प्रजाता स्त्री तथा कृश बालकों में इस प्रकार कल्पनानुसार मांस का प्रयोग करता है वह सिद्धि (सफलता) को प्राप्त करता है ॥६९-७०॥

इति ह स्माह भगवान् कश्यपः ।।
(इति) खिलेषु मांसगुणविशेषीयाध्यायश्चतुर्विंशतितमोऽध्यायः ॥२४॥ चू (७०)

देशसात्म्याध्यायः २५] खिलस्थानम् ५५९

ऐसा भगवान् कश्यप ने कहा था।

(इति) खिलेषु मांसगुणविशेषीयाध्यायश्चतुर्विंशतितमोऽध्यायः ॥२४॥ चू (७०)


अथ देशसात्म्याध्यायः पञ्चविंशः ।

अथातो देशसात्म्याध्यायं व्याख्यास्यामः ॥१॥
इति ह स्माह भगवान् कश्यपः ॥२॥

अब हम देशसात्म्याध्याय का व्याख्यान करेंगे। ऐसा भगवान् कश्यप ने कहा था।

**वक्तव्य—**इस अध्याय में किस २ देश में कौन २ सा आहार-विहार सात्म्य होता है—इसका वर्णन किया जायगा। यह अध्याय भी अपूर्ण ही मिलता है। इसमें कुरुक्षेत्र को मध्य (Centre) मानकर पहले पूर्व दिशा के देश तथा सात्म्य आहार विहार का वर्णन किया है। उससे आगे दक्षिण दिशा के देश में केवल नामों का ही उल्लेख मिलता है। उससे आगे अध्याय खण्डित हो गया है। उस खण्डित अंश में संभवतः दक्षिण देशों का सात्म्य आहार-विहार तथा पश्चिम एवं उत्तर देशों के नामपूर्वक सात्म्य आहार-विहार आदि का वर्णन किया गया होगा ॥१-२॥

कश्यपाख्यमृषिश्रेष्ठं पृष्टवान् ...... रोचतः । देशसात्म्यमजानन्तः कथं कुर्युश्चिकित्सितम् ॥३॥
कस्य देशस्य मध्ये तु कुरुक्षेत्रं प्रतिष्ठितम् ।

कश्यप नाम वाले श्रेष्ठ ऋषि से जीवन ने प्रश्न किया-देश सात्म्य को जाने बिना हम किस प्रकार चिकित्सा कर सकते हैं तथा कुरुक्षेत्र किस देश के मध्य में स्थित है ॥३॥

इत्येवमुक्तो भगवान् काशिराजो महामुनिः ॥४॥
इदमुत्तरमक्लिष्टं व्याख्यातुमुपचक्रमे । कुरुक्षेत्रं मध्यदेशश्चाद्योजनानां शतं परम् ॥५॥
समस्तान् षड्रसान् प्रायो भुञ्जते मध्यदेशजाः । भक्ष्यभोज्यान्नवीरास्ते तु भुञ्जन्तो वाऽसकृत्तथा ॥६॥

इस प्रकार प्रश्न किये जाने पर महामुनि भगवान् काशीराज ने सरल ढंग से उत्तर देना प्रारंभ किया-देश के मध्यभाग में सौ योजन विस्तार वाला कुरुक्षेत्र प्रदेश है। मध्य देश के निवासी प्रायः सम्पूर्ण छहों रसों (रसों से युक्त आहार) का सेवन करते हैं। वे भक्ष्य, भोज्य एवं अन्न (खान पान) में अत्यन्त वीर होते हैं तथा वे अनेक बार भोजन करते हैं। अर्थात् वे खूब खाने पीने वाले होते हैं ॥४-६॥

पूर्वदिशस्तु विज्ञेयो मधुरः शीतलो गुरुः । कुमारवर्तनीमा(चा)दौ कटीवर्षस्तथैव च ॥७॥
मगधासु महाराष्ट्रऋषभद्वीपमेव च । पौण्ड्रवर्धनकं चापि मृत्तिकावर्धमानकम् ॥८॥
कर्वटं च समातङ्गं ताम्र(प्र)लिप्तं सचीरकम् । प्रियङ्गुमथ कौशल्यं कलिङ्गपृष्ठपूरकम् ॥९॥

पूर्व दिशा के देश मधुर, शीतल तथा गुरु माने गये हैं। वे देश निम्न हैं—सबसे पहले कुमारवर्तनी, फिर कटीवर्ष, मगध में महाराष्ट्र, ऋषभ द्वीप, पौण्ड्रवर्द्धनक, मृत्तिकावर्धमानक, कर्वट, मातङ्ग, ताम्रलिप्त, चीर (चीन), प्रियङ्गु, कौशल्य, कलिङ्ग तथा पृष्ठपूरक ॥७-९॥

एषु प्लीहविनो मर्त्या गलगण्डिकमे(न ए)व च । गुडशाल्योदनप्राया मत्स्यभोजनसेविनः ॥१०॥
प्रायशो मधुराहारा वातश्लेष्मात्मका नराः ।

५६० काश्यपसंहिता वा वृद्धजीवकीयं तन्त्रम्

इन देशों के लोग प्लीहा एवं गलगण्ड से युक्त होते हैं अर्थात् उनमें प्लीहारोग (Enlargement of Spleen आदि) तथा गलगण्ड (Goitre) रोग अधिक होते हैं। ये प्रायः गुड तथा शालिचावल और मछली का भोजन करते हैं। इनका आहार प्रायः मधुर होता है तथा यहां के लोग वात एवं श्लेष्म प्रकृति के होते हैं ॥१०॥

तेषां कटुकतिक्तं च रूक्षमुष्णं च भोजनम् ।।११।।
यच्चान्यदपि श्लेष्मघ्नं तेषां तत्तत् प्रयोजयेत् ।

इन व्यक्तियों को कटु, तिक्त, रूक्ष एवं उष्ण भोजन कराना चाहिये तथा अन्य जो भी श्लेष्मनाशक आहार-विहार है—उसका सेवन कराना चाहिये ॥११॥

कञ्चीपदा नवध्वाना कावीरास्तुल्ययोरपि ।।१२।।
वानसी कुमुदाराज्यं चिरिपालिस्तथैव च। चीरराज्यञ्च चोराणां पुलिन्द(न्दं)द्रविडेषु च ।।१३।।
करघाटशनानां च विवे(दे)हा मण्डपेषु च। कान्तारं च वराहं च घटास्वाभीरमेव च ।।१४।।
दक्षिणां दिशमाश्रित्य देशा वि ........ ।
(इति ताडपत्रपुस्तके २६४ तमं पत्रम्)

दक्षिण दिशा का आश्रय करके निम्न देश हैं—कञ्चीपद, नवध्वान, कावीर, वानसी, कुमुदाराज्य, चिरिपालि, चोरों का चीरराज्य, द्रविड में पुलिन्द, शनों में करघाट, मण्डपों में विदेह, कान्तार, वाराह तथा घटाओं में आभीर देश हैं।....
(वक्तव्य—इन देशों का यथासंभव परिचय उपोद्धात में दिया गया है। पाठक इन्हें वहीं देखें) ॥१२-१४॥

..................................................
..................................................
..................................................
..................................................

खिलस्था¹नस्यैतावानेव भाग उपलब्धः ।
खिलस्थान का इतना ही भाग उपलब्ध होता है।

काश्यपसंहिता वृद्धजीवकीयतन्त्रं च एतावत्येवोपलब्धभागे विश्राम्यति ।


१. खिलान्यशीतिरध्याया इति पूर्वोद्देशानुसारेणाऽस्मादपूर्णपञ्चविंशाध्यायादुत्तरं पञ्चपञ्चाशदध्याया अवशिष्यन्ते, तेनाऽर्धग्राम इवायमकाण्डे विच्छिन्नो ग्रन्थः पूर्त्तये पुनरनुकूलदैवं समीहते। उक्तं चाभियुक्तैः—
द्वीपादन्यस्मादपि मध्यादपि जलनिधेर्दिशोऽप्यन्तात्। आनीय झटिति घटयति विधिरभिमतमभिमुखीभूतः॥ इत्यलम्।

काश्यपसंहिताया विषयानुक्रमणिका

सूत्रस्थानम् ।

विषयपृ.^१पं.विषयपृ.पं.
लेहाध्यायः ।शुद्धक्षीरस्य लक्षणम्१२
लेहनविषये जीवकस्य प्रश्नाःअशुद्धक्षीरसेवनदोषास्तेषां शान्तिश्च१३
कश्यपस्योत्तरम्वज्रस्य (स्तनकीलकस्य) संज्ञाहेतुसंप्राप्ति-लक्षणानि१३
गर्भिण्या रसधातोस्त्रिधा विभागःवज्रस्य चिकित्सा१४
देहिनां प्रकृत्यभिनिर्वृत्तौ हेतुःनार्याः स्तनोपरि दुष्टदृष्टिपातस्तच्चिकित्सा च१५
देहप्रकृतेर्भेदाःदन्तजन्मिकाध्यायः २० ।
देहप्रकृत्याश्रिता भेषजकल्पनादन्तजन्मविषये जीवकस्य प्रश्नाः१५
वयोभेदेन बालेषु भेषजमात्रानिर्देशःकश्यपस्योत्तरम्१६
लेहनायोग्या बालाःदन्तानां भेदाः, संज्ञाः, उत्पत्तिकालश्च१६
बालानां सात्म्यान्येवान्नपानान्युपयोज्यानिकुमारीणां कुमाराणां च दन्तजन्मनि विशेषः१७
लेहनविधिःदन्तानां निषेकोद्भेदादौ हेतुः१७
बालानां सुवर्णप्राशनगुणाःदन्तानां निषेककालः१८
बालानां मेधाजनना लेहाःअप्रशस्तं दन्तजन्म, तच्छान्तिश्च१८
बालानां लेहनार्थम् अभयं घृतम्चतुर्विधं दन्तजन्म१८
बालानां लेहनार्थम् संवर्धनं घृतम्सामुद्रसंवृतविवृतानां दोषाः१८
बालानां लेहनार्थम् ब्राह्मयाद्यं घृतम्मासविशेषेण दन्तनिषेकस्य दोषा गुणाश्च१८
क्षीरोत्पत्त्यध्यायः १९ ।दन्तसंपत्१८१०
स्कन्दादिग्रहदूषितधात्रीदुग्धलक्षणम्अप्रशस्ता दन्ताः१८१२
रसवर्णाभ्यां धात्र्याः क्षीरपरीक्षाचूड़ाकरणीयाध्यायः २१ ।
दुष्टक्षीरस्य संशोधनम्कर्णपालीवर्धनोपायाः२१
क्षीरवर्धनम्१०अभिषजः कर्णवेधननिषेधः२१
क्षीरविशोधनो गणः१०स्नेहाध्यायः २२ ।
क्षीरशोधनकालिक आहारः११स्नेहस्य योनिर्विकल्पाश्च२३
क्षीरसंशोधनकाले वर्जनीयानि११स्थावरस्नेहाः२३
क्षीर-प्रजनन-वर्धनानि११

१. अत्र सर्वत्र पङ्क्तिसंख्यागणनायां केवलं संस्कृतमूलश्लोकगद्यस्थितपङ्क्तीनामेव ग्रहणम् ।