रसतरङ्गिणी (सदानन्द शर्मा - पारद, धातु, उपधातु एवं भस्म रसायन शास्त्र सटीक)
Rasatarangini of Sadananda Sharma with Prasadani Commentary
सदानन्द शर्मा (टीकाकार: पं. हरिदत्त शास्त्री) द्वारा
सन्निपातसमाकारलक्षणेषु भवत्सु तु ॥ ५४३ ॥ अन्येष्वपि च रोगेषु नूत्नेष्वात्ययिकेषु च । कारस्करसमायुक्तैः प्रयोगैर्विविधैस्तथा ॥ ५४४ ॥ कस्तूरीभैरवाद्यैश्च न सिद्ध्यन्ति गदा यदा । निष्फला स्याद् यदा चैव मृतसञ्जीवनी सुरा ॥ ५४५ ॥ तदैव कृष्णसर्पस्य विषं योगेषु योजितम् । प्रयुञ्जीत भिषग्वर्यः सावधानतया सदा ॥ ५४६ ॥ कृष्णसर्पविषगुणाः-आसन्ने मृत्युकाले समुत्थो यः संज्ञालोपः तस्य प्रणा- शनम् । करणाश्रितम् इन्द्रियाश्रयम्, निरुक्तलक्षणमिति संज्ञालोपश्वासकृच्छ्रेन्द्रि- यावसादप्रणाश्यन्नाडिकादिकम् । कस्तूरीभैरवस्तन्त्रान्तरेषु प्रसिद्धः । तदैवेति नियमः प्रयोगयोग्यकालनियमज्ञापनार्थ । शिष्टं निगदव्याख्यातम् ॥ ५३८-५४६ ॥ भा.टी.-कृष्णसर्प का विष अत्यन्त तेज और महान् उष्ण (गरम) होता है। यह अन्तःप्रयोग में पित्तप्रकोप तथा अत्यन्त दाहकारी होता है। मृत्यु के समय जब रोगी का संज्ञानाश (बेहोश) होने लगता है तो इसके प्रयोग से वह पुनः चैतन्य लाभ करता है। श्वास निकलने में होनेवाली कठिनाई को शान्त करता और बढ़े हुए कफ को सुखा देता है। हृदय की दुर्बलता के कारण उत्पन्न अत्यन्त भयानक इन्द्रियों के अवसाद (शिथिलता) अर्थात् हृदयकावरोध को वह शीघ्र ही दूर करता है। विसूचिका में जब नाड़ी नहीं चलती हो और हाथ- पैर बिलकुल ठंडे हो गये हों तथा श्वास बड़ी कठिनाई से आनेवाला हो तो इसके प्रयोग से सब उपद्रव नष्ट होकर रोगी बच जाता है। उक्त लक्षणयुक्त अर्थात्-संज्ञानाश, श्वासकृच्छ्रता, इन्द्रियशैथिल्य, नाड़ी-अवरोध आदि लक्षण- युक्त सन्निपात को या शीतांग सन्निपात को यह नष्ट करता है और नाड़ी की गति को उत्तेजित करता है। सन्निपातज्वरों के अतिरिक्त शीतांग, श्वासकष्ट, नाड़ीलोप आदि सन्निपात के जैसे लक्षणों से युक्त, अन्य महाभयंकर नूतन रोगों के होने पर इस विष को प्रयोग में लाने से शीघ्र लाभ होता है। इसी तरह उन रोगों में जिनमें कुचलायोग तथा कस्तूरी के योग जैसे कस्तूरीभैरव वृहत् कस्तूरीभैरव आदि योगों से कोई लाभ नहीं हुआ हो अथवा जहाँ पर मृतसञ्जी- वनी सुरा का प्रयोग भी निष्फल हो तो ऐसी अवस्थाओं में भी कृष्णसर्पविष को बड़ी सावधानी के साथ योगों में मिलाकर प्रयोगों में लाना चाहिए ॥५३८-५४६॥
चतुर्विंशस्तरङ्गः ७४६ कृष्णसर्पविषस्य निषेधः न बालेषु न वृद्धेषु न तथा राजयक्ष्मिषु । न संन्यासे न मूर्च्छायां न जीर्णज्वरजर्जरे ॥५४७॥ जीर्णामयप्रजीर्णेषु रक्तपित्तिषु नैव च । न क्षीणेषु प्रयुञ्जीत कृष्णसर्पविषं भिषक् ॥५४८॥ सर्वविषप्रयोगनिषेधे—जीर्णामयप्रजीर्णेष्विति जीर्णव्याधिभिः क्षीणमल- मांसादिषु ॥५४७,५४८॥ भा.टी.—कृष्णसर्पविष का सेवन बालकों, वृद्धों तथा राजयक्ष्मा के रोगियों को नहीं करना चाहिए। इसी तरह संन्यासरोग, मूर्च्छा तथा जीर्णज्वर के कारण अत्यन्त दुर्बल कृशशरीर रोगी को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसे रोगियों को भी जो पुराने रोग के कारण बहुत जीर्णशरीर हो गये हों, जिनको रक्तपित्तरोग हो अथवा जो अतिव्यवाय (मैथुन) आदि से क्षीणशरीर हो चुके हों उनको भी कृष्णसर्पविष सेवन नहीं करना चाहिए ॥५४७,५४८॥ कृष्णसर्पविषस्य आमयिकः प्रयोगः । सूचिकाभरणरसः कृष्णसर्पविषं शुद्धं माषकद्वयसंमितम् । रसाहिगन्धकविषं पृथङ् माषद्वयात्मकम् ॥५४६॥ छागमायूरवाराहमात्स्यपित्तैस्तु पेषयेत् । संमर्द्यार्द्रकतोयेन यामैकमितयत्नतः ॥५५०॥ कारयेद्वटिका वैद्यः क्षुद्रसर्षपसंमिताः । समाख्यातो रसोऽयं तु सूचिकाभरणाह्वयः ॥५५१॥ सन्निपातसमाक्रान्तलोकानुग्रहकाम्यया । आविष्कृतो रसोऽयं तु भैरवेण महात्मना ॥५५२॥ क्षतादिवर्जितकरस्तथा नीचनखः पटुः । वटीनिर्मापकश्चास्य कर्तव्यः परिचारकः ॥५५३॥ रसं नखान्तरलग्नमपनीय शलाकया । प्रक्षालयेत्करौ कामं भूयो भूयो मलारिणा ॥५५४॥ सूचिकाभरणरसः—रसः पारदः, अहिः नागः, विषं अमृतम् । भैरवेण तदाख्येन रससिद्धेन । क्षतादिवर्जितकर इति विषसंचारो यथा न स्यात् शरीरे मलारिणा फेनकेन ‘Soap’ इत्याङ्गलभाषाप्रसिद्धेन ॥५४६-५५४॥
७५० रस्तरङ्गिणी भा.टी.- शुद्ध कृष्णसर्पविष दो मासा, शुद्ध पारद, नागभस्म, शुद्ध गन्धक, शुद्ध वत्सनाभ, दो-दो मासा लेवें । पहिले पारे और गन्धक की अच्छी तरह कज्जली करलें । अब इसमें अन्य द्रव्यों को मिलाकर इसको बकरी के पित्त, मोर के पित्त, सूअर के पित्त तथा मछली के पित्त से पृथक्-पृथक् तीन घंटे मर्दन करें, अन्त में तीन घंटे अदरक के रस के साथ मर्दन करें । जब गोली बनाने योग्य हो जाय तो इसकी बड़ी सावधानी से छोटी सरसों के बरा- बर गोलियाँ बनालें । इसको सूचिकाभरणरस कहते हैं । इस रस को महात्मा भैरव ने सन्निपातरोग पीड़ित सांसारिक लोगों के कष्टनिवारणार्थ आविष्कृत किया है । इस रस को घोटनेवाला तथा गोली बनानेवाला परिचारक (औषधिनिर्माता) बहुत समझदार होना चाहिए । उसके हाथों में कहीं भी किसी प्रकार का क्षत (घाव) नहीं होना चाहिए और इसके निर्माण के समय उसके नाखून बढ़े हुए न होने चाहिये । क्योंकि क्षत में सर्पविष पहुँचकर सर्पदंश के लक्षण उदय करके गोली बनानेवाले की मृत्यु कर सकता है । अतः गोली बनाने के बाद नाखूनों के भीतर लगे हुए इस रस को किसी सींक से अच्छी तरह निकालकर हाथों को अच्छी तरह साबुन से कई बार धोकर साफ कर लेना चाहिए ॥५४६-५५४॥ अस्य गुणाः सूचिकाभरणो ह्येष सन्निपातविनाशनः । विषूचिकाहरः कामं श्वासकृच्छ्रापहः परम् ॥५५५॥ कृष्णस्याहेर्विषगुणनिर्दिष्टेषु च लद्मसु । प्रयुञ्जीत विशेषेण रसतन्त्रात्रिचक्षणः ॥५५६॥ रसोऽयं खलु दातव्यः शृङ्गवेरस्य वारिणा । आरक्तास्यश्च रक्ताक्षस्तीव्रतापयुतो यदि ॥५५७॥ न स्याद्रोगी तु होरार्द्धे वटीं दद्यात्ततोऽपराम् । दध्योदनं च दातव्यं पथ्यमत्र विजानता ॥५५८॥ आरक्ताक्षं रक्तवक्त्रं तीव्रतापसमन्वितम् । विज्ञाय रोगिणं वैद्यः स्नपयेच्छीतलाम्बुना ॥५५९॥ शीताम्बुसिक्तवस्त्रेण भूयो भूयः प्रयत्नतः । आच्छादयेन्मस्तकं तु व्यथादाहप्रणुत्तये ॥५६०॥ कृष्णसर्पविषशायत्र तीव्रतापादिकेषु तु । समुत्पन्नेषु चिह्नेषु न युञ्जीत पुन रसम् ॥५६१॥
चतुर्विंशस्तरङ्गः ७५१ कृष्णसर्पविषोपेतरसेषु तु विशेषतः । एष एव विधिः कार्यो रसतन्त्रविशारदैः ॥५६२॥ भा.टी.—यह सूचिकाभरण-रस सन्निपातज्वरनाशक, विसूचिकारोगहर और श्वासकृच्छ्रतानिवारक है। काले सर्प के काटनेपर होनेवाले विष लक्षणयुक्त अव- स्थाओं में वैद्य को इस रस का विशेष रूप से प्रयोग करना चाहिए । इस रस को अदरख के स्वरस के साथ देना चाहिए। यदि इस रस की एक वटी सन्निपात पीड़ित रोगी को देनेपर वह आधे घंटे में रक्तवर्णमुख, रक्तनेत्र तथा तीव्र तापयुक्त न हो तो इस रस की दूसरी गोली अदरख के साथ देनी चाहिए । इस रस के सेवन में रोगी को दही और भात पथ्य में देना चाहिए। यदि इस रस के प्रयोग से रोगी तीव्रताप, रक्तमुख तथा रक्तनेत्रयुक्त हो जाय तो पित्त को शान्त करने के लिये उसे ठण्डे पानी से स्नान कराना चाहिए । इसके सेवन से होनेवाली व्यथा तथा गरमी को शान्त करने के लिये रोगी के मस्तक पर ठण्डे जल में कपड़ा निचोड़कर बार-बार रखना चाहिए । इस रस के प्रयोग करने पर यदि कृष्ण- सर्पविष के लक्षण तीव्रताप, रक्तमुख, रक्तनेत्र आदि उदय हो जायँ तो फिर इस रस की मात्रा नहीं देनी चाहिए। इसी तरह कृष्णसर्पविषयुक्त अन्य रसों के प्रयोग में भी यही अनुपान पथ्य तथा शीत उपचार करना चाहिए ॥५५५-५६२॥ द्वितीयः सूचिकाभरणरसः विषं सर्पविषं शङ्खविषं माषमितं पृथक् । विशोधितं हिङ्गुलञ्च माषकत्रयसंमितम् ॥५६३॥ सम्पेथ्य पञ्चपित्तेन वटिकाः सर्षपोन्मिताः । निर्माय विनियुञ्जीत सावधानतया भिषक् ॥५६४॥ रसोऽयं तु समाख्यातः सूचिकाभरणाह्वयः । तत्तन्निर्दिष्टरोगेषु पूर्ववद् गुणकारकः ॥५६५॥ अथापरः सूचिकाभरणः—विषं वत्सनाभः, शङ्खविषं श्वेतमल्लविषम् । पञ्चपित्तेनेति। पञ्चपित्तं यथा—"वराहच्छागमहिषमत्स्यमायूरपित्तकम् । पञ्चपित्त- मिति ख्यातं सर्वेष्वेव हि कर्मसु” ॥५६३–५६५ ॥ भा.टी.—शुद्ध वत्सनाभविष, सर्पविष, शुद्ध संखिया, प्रत्येक एक-एक मासा, शुद्ध हिंगुल तीन मासा लेवें । इन सब को एक खरल में डालकर पञ्च- पित्तों के साथ अच्छी तरह मर्दन करें। जब गोली बनाने योग्य हो जाय तो इसकी सरसों के बराबर गोलियाँ बना लें। इस रस को सूचिकाभरण रस कहते
[९२] रसतरङ्गिणी हैं। पूर्वोक्त सूचिकाभरणवाले रोगों अथवा अवस्थाओं में यह रस गुणकारक माना जाता है ॥५६३-५६५॥ विषूचीध्वंसनरसः कृष्णसर्पविषं शुद्धं विषं पारदगन्धकम् । सौभाग्यं नागरं ताप्यं मृतं माषमितं पृथक् ॥५६६॥ विशोधितं च दरदं सर्वेषां समभागिकम् । समादाय ततः खल्वे मर्दयेन्निम्बुकाम्भसा ॥५६७॥ वटिकाः कारयेद्वैद्यः श्वेतसर्षपसंमिताः । रसोऽयं तु समाख्यातो विषूचीध्वंसनाह्वयः ॥५६८॥ विषूचीध्वंसनरसो विषूचीविनिषूदनः । शीतपादकरायग्रलक्षणेषु सुखावहः ॥५६६॥ सूचिकाभरणोद्दिष्टविधानेन भिषग्वरः । विषूचीध्वंसनरसं प्रयुञ्जीत प्रयत्नतः ॥५७०॥ विषूचीध्वंसनरसः—ताप्यं माक्षिकम्, दरदं हिंगुलम् । स्पष्टमन्यत् ॥ भा.टी—शुद्ध कृष्णसर्पविष, शुद्ध वत्सनाभ,, शुद्ध पारा, शुद्ध गन्धक, सुहागा, सोंठ का चूर्ण, स्वर्णमाक्षिकभस्म, प्रत्येक एक-एक मासा और शुद्ध हिंगुल, इन सब के बराबर भाग लें । पहिले पारे गन्धक तथा हिंगुल को एकत्र घोंटकर उसकी कज्जली बना लें । फिर इसमें अन्य द्रव्यों का चूर्ण मिलाकर एक खरल में नींबू के रस के साथ खूब अच्छी तरह से मर्दन करें । जब गोली बनाने योग्य हो जाय तो इसको सफेद सरसों के बराबर गोलियाँ बनाकर रख लें । इसको विषूचीध्वंसन रस कहते हैं । यह विसूचिका (हैजा) रोग को नष्ट करता है । यह रस विसूचिका की उस अवस्था में विशेष लाभदायक है जब कि रोगी के हाथ पैर ठण्डे हो गये हों, मुख पीला पड़ गया हो और नाड़ी नहीं मिलती हो । वैद्य को इस रस का प्रयोग सूचिकाभरणरस के समान ही करना चाहिए । अर्थात् पथ्य तथा उपचार सब शीत करने चाहिए ॥५६६-५७०॥ मृतसञ्जीवनरसः कृष्णसर्पविषं शुद्धं विषं ताप्यं च टङ्कणम् । दरदं रसगन्धं च तालं माषमितं पृथक् ॥५७१॥ छागमायूरवाराहमात्स्यपित्तेन भावयेत् । निर्मापयेत्तु वटिकाः क्षुद्रसर्षपसंमिताः ॥५७२॥
४८ चतुर्विंशस्तरङ्गः ७५३ आसन्नमरणान् मर्त्यान् यतः सञ्जीवनाह्वयः ॥५७३॥ श्वासं प्रलापं बाधिर्यं मूकतां हिमगात्रताम् । रसोऽयं नाशयेत्तूर्णामासन्नमरणाश्रयान् ॥५७४॥ मृतसंजीवनरसः—विषं वत्सनाभः, तालं हरितालम् ।.५७१-५७४॥ भा.टी.-शुद्ध कृष्णसर्पविष, शुद्ध वत्सनाभ, स्वर्णमाक्षिक भस्म, सुहागा, शुद्ध हिंगुल, शुद्ध पारा, शुद्ध गन्धक, शुद्ध हरताल, प्रत्येक एक एक मासा लेवें। पहले पारे गन्धक तथा हिंगुल की एकत्र कज्जली बना लें। फिर इसमें अन्य द्रव्य मिलाकर बकरी, मोर, सूअर और मछली के पित्त की पृथक्-पृथक् तीन अथवा सात भावना देवें। गोली बनाने योग्य होने पर छोटी सरसों के बराबर प्रमाण की गोलियाँ बनाकर रखलें। क्योंकि यह रस सेवन करने से बिलकुल मृत्युमुख में गये हुए मनुष्यों के जीवन की रक्षा करता है, अतः इसको मृतसञ्जीवन (मरे हुए को बचानेवाला) रस कहा जाता है। मृत्यु के समय होनेवाले तीव्र श्वास, बहिरापन, तुतलाहट और शरीर का ठण्डा हो जाना आदि उपद्रवों को शीघ्र ही नष्ट कर देता है ॥५७१-५७४॥ रक्तचित्रकशोधनम् रक्तचित्रकमूलं तु चूर्णतोये निमज्जयेत् । ततो निदाघसंशुष्कं शुद्धिमायात्यनुत्तमाम् ॥५७५॥ रक्तचित्रकमूलादिशोधनपाठाः—स्पष्टार्थाः । केचित्तु एरण्डबीजमरिच- पिप्पलीनामपि शुद्धिं स्मरन्ति--तत्र च एरण्डबीजं नारिकेलोदकेन स्विन्नं, मरिचञ्चाम्लतक्रेण भावितं, पिप्पली च चित्रकरसैः भाविता शुद्ध्यति-इति ॥५७५॥ भा.टी.—लाल चित्रक को चूने के पानी की भावना देकर धूप में सुखा लेने से शुद्धि हो जाती है ॥५७५॥ वृद्धदारकशोधनम् वृद्धदारकबीजानि दोलायन्त्रे तु यामकम् । स्विन्नानि गव्यपयसा विशुद्ध्यन्ति न संशयः ॥५७६॥ भा.टी.—विदहारे के बीजों को एक कपड़े में बांधकर पोटली बनालें, अब इस पोटली को दोलायन्त्र में गोदुग्ध भर उसमें तीन घंटे तक स्वेदन करें तो विदहाराबीज शुद्ध हो जाते हैं ॥५७६॥ वक्तव्य—कई वैद्य एरण्डबीज, कालीमिर्च, पिप्पली तथा चित्रकत्वक् की भी शुद्धि करने को कहते हैं, परन्तु साधारणरूप से इनको शुद्ध नहीं किया
७५४ रसतरङ्गिणी जाता है। यदि इनको शुद्ध करना हो तो इस विधि से शुद्ध कर सकते हैं। एरण्डबीजों को तोड़कर उनका छिलका निकालकर भीतर की मज्जा को नारियल के जल में तीन घंटे स्वेदन कर लें। कालीमिर्च को शुद्ध करना हो तो उसे खट्टे मट्ठे में दो एक दिन भिगोकर निकालकर सुखा लेना चाहिए। पिप्पली को शुद्ध करने के लिए उनको चित्रकस्वरस में भावना देकर सुखा लेना चाहिए। निम्बूकबीजशोधनम् अपामार्गकषायेण दोलायन्त्रे तु यामकम्। स्विन्नानि निम्बूबीजानि विशुद्ध्यन्ति विशेषतः ॥५७७॥ भा.टी.— निम्बू के बीजों को लेकर कपड़े में बाँधकर पोटली बना लें। अब इसको दोलायन्त्र में अपामार्ग का क्वाथ भरकर उसमें तीन घंटे तक स्वेदन करके पोटली को निकाल लें। फिर बीजों का छिलका अलग करके उनको सुखा लें। इस तरह निंबूबीज शुद्ध हो जाते हैं ॥५७७॥ हिंगुशोधनम् रामठं समशुद्धाज्यसंयुतं दर्विकागतम्। विपक्कमग्नितापेन शुद्धिमायात्यनुत्तमाम् ॥५७८॥ भा.टी.— एक लोहे की बड़ी चम्मच में हींग के टुकड़े और गोघृत दोनों समभाग डालकर उसको अग्नि में पकायें, जब हींग के टुकड़े फूलकर घी के ऊपर तैरने लगें तो नीचे उतारकर घृत से पृथक् कर सुखा लें। इस विधि से हींग शुद्ध हो जाती है ॥५७८॥ गुग्गुलुशोधनम् चतुर्गुणे गव्यदुग्धे गुग्गुलुं स्वेदयेद् भृशम्। वस्त्रपूतं विधायाथ मलं वस्त्रस्थमुत्सृजेत् ॥५७९॥ दुग्धं शीतं तु विज्ञाय दुग्धपात्रतलस्थितम्। समाहरेद् गुग्गुलुं तु सर्वदोषसमुज्झितम् ॥५८०॥ गुग्गुलुशोधनं मन्दाग्निना विधेयम्। स्पष्टमन्यत् ॥५७९, ५८०॥ भा.टी.—एक साफ मोटे कपड़े में गूगल के छोटे-छोटे टुकड़ों को बाँध- कर उसे दोलायन्त्र या एक पात्र में गूगल से चौगुना दूध भरकर तीव्र अग्नि से उबालें। जब गूगल गलकर दूध में मिल जाय तो पोटली को (जिसमें गूगलमें तिनके, पत्ते, पत्थर, कंकड़ आदि न रह जाय) निचोड़कर अलगकर दें। जब दूध ठंडा हो जाय तो पात्र के तलप्रदेश में जमे हुए गूगल को निकाल लें।
चतुर्विंशस्तरङ्गः ७५५ इस विधि से गूगल सर्वदोष रहित होकर शुद्ध हो जाता है ॥५७६,५८०॥ वक्तव्य—गूगल को त्रिफलाक्वाथ और गोदुग्ध में डोलायन्त्र द्वारा भी पूर्वोक्त विधान से शुद्ध किया जाता है, त्रिफलाक्वाथ में शुद्ध करने से गूगल पित्तप्रकोपोयुक्त रोगों में भी दिया जासकता है । यह दस्त भी साफ लाता है । ग्रन्थसमाप्तिकालः खेभग्रहेन्दुप्रमिते श्रीमद्विक्रमवत्सरे । चैत्रे कृष्णत्रयोदश्यां ग्रन्थ एष समग्रन्थि ॥५८१॥ विभासयति मेदिनीं दिनमणिस्तु यावत्परं तथा गगनमण्डले तुहिनदीधितिद्योतते । भिषग्वरमहोदयाः खलु रसागमाध्यायिन- म्तथा रसतरङ्गिणीमिह पठन्तु तावत्परम् ॥५८२॥ इति गढपालमण्डलांतर्गतश्रीनगरनिकटवर्ति-खोला-ग्रामनिवासिना सदानंद- शर्मणा श्रीगुरुवरकविराजनरेन्द्रनाथमित्रमहोदय-साहाय्येन विरचितायां रसतर- ङ्गिण्यां विषोपविषादिविज्ञानीयो नाम चतुर्विंशस्तरङ्गः॥ समाप्ता चेयं रसतरङ्गिणी ॥ ग्रन्थसमाप्तिकालः— खं व्योम शून्यवाचकम् , इभा दिग्गजा अष्टौ, ग्रहा नव, इन्दुश्चन्द्रः एकत्वसंख्यावाचकः, अंकानांक वामतो गतिरिति न्यायात् १६८० वैक्रमवत्सरे चैत्रे कृष्णत्रयोदश्यामेष रसतरङ्गिणीनामको ग्रंथ आचार्यैः समग्रंथि रचित इत्याशयः । विभासयतीत्याशीःप्रार्थनम् । दिनमणिः सूर्यः । तुहिनदी- धितिः चन्द्रः । रसागमाध्यायिनः रसतन्त्रपाठकाः ॥५८१,५८२॥ इति स्फुटतरागमप्रथितसम्प्रदायाध्वना यथामति चलन्नहं गुरुकृपावलम्बीकृताम् । तरङ्गिणीप्रसादनीमुपनयामि श्रद्धाधनः प्रसीदतु निरन्तरं मयि हरः सनारायणः ॥ इति वाराणसेयश्रीपंडितशिवदत्तमिश्राणां शिष्येण जालंधरमण्डलान्तर्गतजाड- लनगरवासिना आयुर्वेदाचार्यश्रीहरिदत्तशास्त्रिणा निर्मिता रसतरङ्गिणीप्रसादनी समाप्ता । आ.टी.—विक्रम सम्वत् १६८० चैत्र कृष्ण त्रयोदशी को यह ग्रन्थ समाप्त हुआ । जब तक भूमि पर सूर्य चमकते रहे और जब तक चन्द्रमा गगन-मण्डल में विराजमान रहे तब तक रस शास्त्र का अध्ययन करनेवाले वैद्यवर महोदय लोग इसे स्वाध्याय करते रहें ॥५८१,५८२॥ यह विषोपविषादिविज्ञानीय नाम चतुर्विंश तरङ्ग समाप्त हुआ ।
७५६ रसतरङ्गिणी ॥ परिशिष्ट ॥ वृश्चिकहारी गुटिका हरताल को समभाग हींग में मिला बिजौरानींबू के रस से मर्दन कर एक- एक मासे की बड़ी गोली बनाकर सुखा लें । इनमें से एक-एक गोली घिसकर बिच्छू के दंश स्थान पर लेप करने और रोगी की आँखों में अञ्जन करने से बिच्छू का जहर नष्ट हो जाता है । पञ्चामृतरस पारदभस्म, अभ्रकभस्म, लोहभस्म, शुद्ध शिलाजीत, शुद्ध वत्सनाभ, गिलोय और त्रिफलाक्वाथ से शुद्ध किया हुआ गूगल, और ताम्रभस्म, इन सब को समभाग में लेकर एकत्र खरल में जल के साथ घोटकर आधी-आधी रत्ती की गोलियाँ बना लें । मात्रा—१ से २ गोली, वासावलेह, बकरी के दूध, शहद, पीपलचूर्ण, कालीमिर्चचूर्ण और घी अथवा जल के साथ दें । गुण—यह रसायन राजयक्ष्मा के ज्वर आदि विविध उपद्रवों को शान्त करता है । इस रस का उपयोग कीटाणुजन्य क्षय में ज्वरवेग तीव्र होने पर किया जाता है । प्रथमावस्था में ज्वर अल्प होने पर जहाँ तक हो नहीं करना चाहिए । द्वितीयावस्था में ज्वरवेग तीव्र होने पर इसका उपयोग अत्यन्त लाभकारी होता है । क्षय में धातुओं की क्षीणता पर बल-मांस क्षीण होने पर कफस्राव अधिक होने पर इसका सेवन अत्यन्त लाभकारी होता है । शुक्रक्षयजन्य शोषरोग में, दीर्घकालीन प्रदरजन्य क्षयरोग में इससे अच्छा लाभ होता है । प्रमेहरोग में भी इसका उपयोग उत्तम कार्य करता है । सदा मूत्र करने की शंका बनी रहना, बराबर मूत्र आना, रात्रि में अधिक मूत्र आने से निद्राभंग होना, क्षीण-कृश हो जाना, मुख में खुश्की रहना, सर्वांग में चिकना पसीना आना, सन्धिस्थानों में दुर्गन्ध आना—आदि लक्षण होने पर इसका उपयोग हितावह होता है । संक्षेप में यह रस धातुओं की क्षीणता कम करता है एवं यह धातुओं को साम्यावस्था में लाना और ज्वरघ्न, बल्य, तथा रसा- यन है और प्रमेह आदि को नष्ट करता है । स्मृतिसागर रस शुद्ध पारद, शुद्धगन्धक, शुद्धहरताल, शुद्धमैनसिल, ताम्रभस्म, इन सबको
परिशिष्ट ७५७ समभाग में लेकर एकत्र खरल में वच और ब्राह्मीकषाय की २१-२१ भावना और मालकांगनीतैल की एक भावना देकर सुखाकर रख लें। पहिले मालकां- गनीतैल की भावना बाद को ब्राह्मी-वचकषाय की भावना देने से गोलियाँ अच्छी तरह बन सकती हैं। कई रसचिकित्सक इसमें स्वर्णमाक्षिकभस्म भी एक भाग मिलाते हैं, जिससे इसमें गुणों की वृद्धि पायी जाती है। मात्रा—आधी रत्ती से एक रत्ती तक मक्खन या घी के साथ देवें। उपयोग—यह रस अपस्मार को दूर करने में अत्यन्त उपयोगी है। यह स्राववाहिनी और वातवाहिनियों पर शामक प्रभाव करता है। चेष्टावाही नाड़ियों के क्षोभ को शान्त करने में विशेष रूप से प्रसिद्ध है। अपस्मार की भाँति यह उन्माद तथा हिस्टीरिया (जो गर्भाशय की विकृति से हो) तथा बाल- 'ग्रह रोग में भी यह अतिलाभकारी है। स्त्रियों को गर्भावस्था में तीव्र यकृत्संकोच और गर्भवात के कारण जड़ता, मन्दता, आलस्य, निद्रा, तन्द्रा, वमन आदि लक्षण होने पर इसके सेवन से लाभ होता है। संन्यास-रोग में निश्चेष्टता, शीतलता, लालास्राव और वातकफात्मक लक्षण होने पर स्मृतिसागर का उत्तम उपयोग होता है। सुषुम्णा तथा मस्तिष्कावरण की विकृति के कारण जिन अपतन्त्रक आदि विकारों में आक्षेप होते हों, यदि इनके साथ कफ का संसर्ग और जड़ता आदि लक्षण हों तो यह रस उत्तम कार्य करता है। अकस्मात् स्मृतिभ्रंश में भी यह लाभदायक है। संक्षेपतः इसका कार्य मनोदेश, सुषुम्णा, आज्ञावाहिनियों और स्नायुओं पर शामक और आक्षेपहर होता है। शिलाञ्जन शुद्ध मैनसिल, पिप्पली, मरिच, वच, सिरस के बीज, लहसुन और सैन्धा- नमक; इन सबको समभाग में लेकर चूर्ण बना इसको बकरी के मूत्र में घोटकर अञ्जन बना लें। इस शिलाञ्जन को आँखों में आँजने से सन्निपात की मूर्च्छा तथा तन्द्रा-उपद्रव में आराम आता है। द्वितीय शिलाञ्जन शुद्ध मैनसिल, लहसुन, पिप्पली, सिरसबीज तथा सैन्धानमक, प्रत्येक सम- भाग लेकर सूक्ष्म चूर्ण कर लें। इसको मधु में मिलाकर आँखों में आँजने से सन्निपात की तन्द्रा में शीघ्र आराम आता है।
[Page Header] ७५८ रसततरङ्गिणी
वृश्चिकविषनाशक गुटिका
सिरसबीज, केसर, करञ्जबीज, कुष्ठचूर्ण और मैनसिल को समभाग प्रमाण में लेकर जल के साथ पीसकर गोली बना लें। इन गोलियों को जल में घिसकर बिच्छू के दंशस्थान पर लगावें तो भयंकर बिच्छू का जहर उतर जाता है।
तन्द्राहरी वर्तिका
शुद्ध मैनसिल को लहसुन के स्वरसं में खूब अच्छी तरह घोट इसकी बत्तियाँ बना लें। इस वर्तिका को वैद्य लोग तन्द्राहरी-वर्तिका कहते हैं; क्योंकि इसके लगाने से शीघ्र ही तन्द्रा दूर हो जाती है। इस वर्तिका को सरसों के तैल अथवा जल के साथ स्वच्छ पत्थर पर घिसकर नेत्रों में आँजने से सन्निपात- ज्वरादि में होनेवाली तन्द्रा दूर हो जाती है।
वातेभकेशरी रस
शुद्ध सोमल कालीमिर्चचूर्ण, लौंगचूर्ण, शुद्ध वत्सनाभचूर्ण, छुहारे की गुठली का चूर्ण, जायफलचूर्ण, और करीर की कोंपलें, प्रत्येक एक-एक तोला, अफीम और मिश्री २-२ तोला लें। सबको एकत्र खरल में बड़ के दूध से मर्दनकर सरसों के बराबर गोलियाँ बना लें। (सि० भै० म०) मात्रा—१ से ३ गोली, दिन में दो-तीन बार दें। उपयोग और अनुपान--इस रस को श्वसनकसन्निपात (Pneumonia) में मिश्री के साथ देने से तत्काल लाभ प्रतीत होता है। श्वास, कास और कफ- प्रधान सन्निपात में शहद के साथ, और मरणासन्न बेहोशी की अवस्था में १- १ रत्ती सफेद कत्था और अकरकरे के साथ देने से कफप्रकोप शान्त होकर रोगी होश में आ जाता है और उसकी रुकी हुई जबान खुल जाती है। हिचकी में मूली के बीज के साथ, अतीसार में छोटी हरड़, सौंफ और जीरे के साथ, रक्तप्रदर में शहद या घी के साथ, सिरदर्द में नकछिकनी के साथ नस्य के रूप में, अफारा में अदरक के रस के साथ सेवन करायें और नाभि पर चूहे की मींगनी का लेप करायें, एकाहिक, तृतीयक, चातुर्थिक आदि विषम ज्वरों में गुड के साथ, पित्तज्वर में शक्कर के साथ, नपुंसकता में दूध की मलाई के साथ, सुजाक में गुलाब के गुलकन्द या शक्कर के शर्बत के साथ, वाजीकरण के लिए जायफल और कस्तूरी के साथ देने से अच्छा काम करता है।
परिशिष्ट ७५६ नयनामृतद्रव गुलाब के एक कर्ष शुद्ध अर्क में दस रत्ती फिटकरी का चूर्ण मिलाकर द्रव (Lotion) बना लें । इसको नयनामृत द्रव कहते हैं । इसको बिन्दुक्षेपक यन्त्र (आइ-ड्रोपर) से आँखों में डालने से अभिष्यन्द (नेत्र दुःखना), नेत्र में चोट लगने से क्षत तथा शोथ आदि रोगों में आराम आता है । टङ्कणादिवटी शुद्ध टंकण, शुद्ध गन्धक, शुण्ठी, कालीमिर्च और शुद्ध वत्सनाभविष, प्रत्येक समभाग लेकर पहिले पारद गन्धक को कज्जली करके उसमें अन्य द्रव्यों का चूर्ण मिलाकर लकुचस्वरस के साथ मर्दन करके दो-दो रत्ती की गोली बना लें । इन गोलियों को भोजन के पूर्व जल के साथ सेवन करने से मन्दाग्नि तथा अजीर्ण रोग में शीघ्र लाभ होता है । शूलाद्रिभञ्जन चूर्ण कालीमिर्चचूर्ण, नौसादरचूर्ण, अजवाइनचूर्ण और सौंफ या सोयाबीजचूर्ण, प्रत्येक समभाग लेकर एकत्र मिला मर्दन करके चूर्ण तय्यार कर लें । इसे शूलाद्रिभञ्जन चूर्ण कहते हैं । यह शूल में बहुत बार परीक्षित चूर्ण है । इसको गरम जल के साथ सेवन करने से उदरशूल और अग्निमान्द्य रोग नष्ट होता है । इसको गरम जल अथवा नींबू के रस के साथ खाने से यह अत्यन्त स्वादिष्ट होता है । अपान वायु ठीक निकलता है तथा विबन्ध नहीं होने पाता है । इसके द्वारा भोजन या पाचन होता है । इसकी मात्रा एक मासा समझनी चाहिए । वह्निप्रदीपन चूर्ण सैन्धानमकचूर्ण, नौसादरचूर्ण, कालीमिर्चचूर्ण बड़ी इलायची के बीजों का चूर्ण, सौंफचूर्ण, प्रत्येक समभाग में लेकर एकत्र पीसकर चूर्ण बना लें । इसको वह्नि प्रदीपनचूर्ण कहते हैं । इसको एक मासा मात्रा में लेकर गरम जल के साथ सेवन करने से चिरकाल की नष्ट हुई पाचक अग्नि दीप्त हो जाती है । खाने में अत्यन्त स्वादिष्ट होता है । इसको भोजन के पूर्व सेवन करने से अपानवायु का अनुलोमन होता है । तीव्र आमशूल शान्त होता है । इसके अतिरिक्त यह चूर्ण दीपक, पाचक, शोधक और रोचक कार्य के लिए प्रसिद्ध है ।
७६० रसतरङ्गिणी कफनिःसारकवटी पिप्पली, वच, दालचीनी, काकड़ासिंगीचूर्ण; प्रत्येक एक-एक भाग छोटी कण्टकारीचूर्ण, मुलैठीचूर्ण दो-दो भाग, नौसादरचूर्ण आठ भाग लेकर सब को एकत्र खरल में डालकर वासा (अड़ूसा) क्वाथ की तीन भावना देकर मर्दन करें। जब गोली बनाने योग्य हो जाय तो इसकी तीन-तीन रत्ती की गोलियाँ बना सुखाकर काँच की शीशी में रखकर बन्द कर लें। इसको वैद्य लोग कफ- निःसारक वटी कहते हैं। खाँसी के समय इसको मुख में रखकर इसका रस चूसते रहने से छाती और कण्ठ में चिपका हुआ कफ शीघ्र ही बाहर निकलने लगता है और इससे कास, श्वास, प्रतिश्याय तथा स्वरभेद आदि रोग नष्ट होते हैं। नवसादर चूर्ण नौसादरचूर्ण, कटुकीचूर्ण तथा हरीतकीचूर्ण प्रत्येक समभाग में लेकर एकत्र पीस लें। इसमें से ६ मासा मात्रा में आंवलों के रस के साथ सेवन करने से भयंकर कामला-रोग नष्ट होता है। सुधांशु द्रव पत्थर बालुका आदि रहित स्वच्छ सैन्धवचूर्ण आधी रत्ती लेकर एक काँच की साफ शीशी में डालकर उसमें सवा तोला परिश्रुत शुद्ध जल डाल दें और शीशी में डाट लगाकर इसको हिलायें, जिससे सैन्धानमक जल में अच्छी तरह घुल जाय। इस प्रकार बनाए हुए द्रव (लोशन) को सुधांशुद्रव कहा जाता है। अब इस द्रव में से बिन्दुक्षेपकयन्त्र (आइड़्रोपर) द्वारा कुकरे, नेत्रकण्डू, नेत्रप- ल्मशोथ युक्त आँखों को अच्छी तरह खोलकर प्रत्येक में दो या तीन बूंद डाल दें। इस द्रव को नेत्रों में डालने से तथा सोरकाम्लीय रजत आदि द्राव (Silver Nitrate) के लगाने से पलकों में होनेवाली लालिमा शीघ्र ही नष्ट हो जाती है। लवणजल (उक्त प्रकार से निर्मित) को, नेत्रपलकों में रजतनत्रित् (Silver- Nitrate) लगाने के बाद इसके अतिप्रभाव को दूर करने के लिए, नेत्रप्रक्षा- लन के काम में लाया जाता है। नेत्रव्रण तथा नेत्राभिष्यन्द के कारण उत्पन्न नेत्रार्जुन, नेत्रपुष्प रोग में भी इस जल को नेत्रों में डाला जाता है। कुछ महीनों तक साधारण लवणजल को १० बूंद से १५ बूंद तक मात्रा में
परिशिष्ट ७६१ सूचीवेध द्वारा नेत्र के रक्त पटल में प्रवेश करने से नेत्रपुष्प अच्छा हो जाता है । चिरस्थायी प्रतिश्याय तथा अन्य साधारण नासारोगों (शोथादि) में लव- णोदक से प्रक्षालन करने पर शोथ आदि शान्त हो जाते हैं । हिक्का को बन्द करने के लिए लवणोदक का नस्य दिया जाता है । गला तथा कण्ठ के शोथ में उष्णलवणोदक के गण्डूष से लाभ होता है । विसूचिका रोग के कारण अथवा किसी कारण अतिरक्तस्राव होने पर शरीर के रक्त में द्रवभाव के कम हो जाने पर इसे (द्रवभाग) पूरा करने के लिए साधारण लवणजल को त्वचा द्वारा, किसी शिरा द्वारा या गुदा द्वारा शरीर में प्रवेश किया जाता है (इसी को सेलाइन इंजेक्शन भी कहते हैं) उक्त कार्य के लिए एक से तीन पाइण्ट तक (डेढ़ सेर तक) लवणजल शरीर में प्रवेश कराना चाहिए । इस क्रिया से रक्त का परिमाण बढ़ जाता है और मूत्र अधिक मात्रा में आने लगता है, जिससे रोगी की दशा अच्छी होने लगती है । उदराध्मानशूल, गुदकृमि तथा अपस्मार के वेगों को रोकने के लिए भी लवणोदक की वस्ति दी जाती है । कर्णपाकज वेदनाहर योग स्वच्छ सैन्धवचूर्ण को बकरे के मूत्र में घोलकर इसको कान में डालने से कर्णनाड़ी में पाक होने के कारण होनेवाली भयंकर वेदना निःसन्देह शीघ्र ही दूर हो जाती है । सैन्धवादि नस्य सैन्धानमक, कूठ, सफेद सरसों, सहंजने के बीज, इन सब को समभाग में लेकर एकत्र अच्छी तरह चूर्ण कर लें । अब इस चूर्ण को बकरी के मूत्र की तीन भावना देकर सुखा करके रख लें । इसको सैन्धवादि नस्य कहते हैं । यह नस्य त्रिदोषप्रकोपजन्य तन्द्रा की अवस्था में नासिका द्वारा सुंघाने से तन्द्रा को हटा देता है । खर्जूरविषहर योग सन्धानमक के चूर्ण को चांगेरीस्वरस में मिलाकर कानखजूरे के काटे हुए या चिपके हुए स्थान पर रगड़ने से उसका विष शीघ्र नष्ट हो जाता है । सर्पविषहर योग एक मासा सैन्धानमक के चूर्ण में समभाग कालीमिर्च, पिप्पली तथा सोंठ
७६२ रसतरङ्गिणी का चूर्ण मिलाकर इसमें शहद, घृत तथा मक्खन मिलाकर तक्षक सर्प के काटने पर भी यदि विष तीव्र लक्षणयुक्त न हो तो इस योग के सेवन कराने से शीघ्र ही विष नष्ट हो जाता है । आखुविषहर योग विषैले चूहे के काटे हुए स्थान पर मंजीठ, हरिद्रा, घर का धुआँ और सैन्धानमक चूर्ण समभाग में लेकर एकत्र जल से पीसकर लेप करने से चूहे का जहर नष्ट हो जाता है । वरटीविषहर योग बर्रें, ततैया या हड्डा के तीव्र पीड़ा शोथादियुक्त विष को शान्त करने के लिए कालीमिर्च, सोंठ, सौचलनमक और सैन्धानमक को पान के पत्तों के रस में पीसकर लेप करने से शीघ्र ही विष शान्त हो जाता है । विडलवणादि नस्य विडलवण में सिरसबीज तथा अपामार्ग की जड़ का चूर्ण मिलाकर सूक्ष्म चूर्ण करलें । इस चूर्ण का नस्य लेने से अर्धावभेदक ( आधा सीसी का दर्द ) की पीड़ा शान्त हो जाती है । चतुर्मुख रस शुद्ध पारद शुद्ध गन्धक, लोहभस्म, अभ्रकभस्म प्रत्येक ४ तोला; सुवर्ण- भस्म १ तोला लेकर पहिले पारे और गन्धक की कज्जली बनालें, फिर इसमें अन्य औषधियाँ मिला घीकुआर के रस से ७ दिन मर्दन करें। फिर इसमें सोंठ, हरड़ और पुनर्नवाक्वाथ, कौंचबीज और लौंग का क्वाथ, चित्रकमूल और पद्मकाष्ठ का क्वाथ; इन तीनों वर्गों का क्रमशः ३-३ भावना देकर खूब गाढ़ा करके एक गोला सा बनालें । अब इस गोले को एरण्ड के पत्ते में लपेटकर तीन दिन तक धान्यराशि में रख दें । पश्चात् गोले को निकाल चित्रकमूल और पद्मकाष्ठ क्वाथ में घोटकर आधी रत्ती की गोलियाँ बनालें । मात्रा—१-२ गोली दिन में दो बार त्रिफला और शहद के साथ दें । उपयोग—यह रस राजयक्ष्मा की उत्तम औषधि है । जब क्षय के कीटाणुओं से उत्पन्न सेन्द्रिय विष द्वारा लघु और वृहदन्त्र विकृत होकर यक्ष्मा आरम्भ हुआ हो तो यह रस उत्तम कार्य करता है । इस रस का मुख्य गुण शरीर में
परिशिष्ट ७६३ बल पैदा करना है। बाहर से देखने पर रोगी हृष्ट-पुष्ट दीखता हो, किन्तु भीतर से धीरे-धीरे शक्ति क्षीण हो रही हो और शरीर का भार भी बिना किसी रोग के घट रहा हो तो यह रस उत्तम लाभ करता है। आँतों में शोथ, ग्रन्थिपीड़ा के साथ अग्निमान्द्य, अरुचि, अतीसार, मन्दज्वर आदि लक्षण युक्त आन्त्र क्षय में इसका उपयोग उत्तम कार्य करता है। इसके अतिरिक्त यह रस अग्नि-प्रदीपक, बल्य तथा रसायन माना जाता है। राजयक्ष्मा में जब ज्वर तीव्र हो तो इसे नहीं देना चाहिए, बल्कि पञ्चामृतरस का प्रयोग करके ज्वर शान्त होने पर घी का प्रयोग करना चाहिए। बालचन्द्ररस स्वर्णभस्म १ तोला, शुद्ध सोना गेरू ३ तोला, मुक्तांपिष्टी १२ तोला लें। अब तीनों को एकत्र मिला अच्छी तरह खरल करके रखलें। मात्रा—१-१ रत्ती दिन में २-४ बार मक्खन मिश्री, गिलोयसत, शर्बत, अनार, दाडिमावलेह या वासावलेह के साथ देवें। गुण—यह रसायन राजयक्ष्मा रोग में होने वाली वान्ति, उवाक, अती- सार, अरुचि, श्वासोच्छ्वास में कष्ट, पीनस, शुष्क कास, श्वास और रक्तपित्त आदि उपद्रवों को दूर करता है और कृत्रिम विष तथा दूषित विषजनित दाह आदि का शमन करता है। यह रस रक्तगत कीटाणु और विष का नाश करता है। मस्तक और वात- वाहिनियों पर शामक असर पहुँचाता है। हृदय के लिए बल्य है और पाचन- संस्थानगत सेन्द्रिय विष को नष्ट करता है। सूतशेखर रस शुद्ध पारद, शुद्ध गन्धक, सुहागे का फूला, शुद्ध वत्सनाभ, स्वर्णभस्म, ताम्रभस्म, सोंठ, कालीमिर्च, पीपल, शुद्ध धतूरे के बीज, तेजपत्र, नागकेशर, इलायचीबीज, बेलगिरी, शंखभस्म, कचूर, सबको समभाग लेकर एकत्र घोटकर भांगरे के स्वरस से ७ दिन मर्दन करके एक २ रत्ती की गोलियाँ बनालें। मात्रा—१ से ३ गोली दिन में २ से ३ बार दध-मिश्री, घी और शहद अथवा रोग के अनुसार अनुपान से देवें। उपयोग—संक्षेपतः इस रसायन के सेवन से अम्लपित्त, वमन, शूल, गुल्म, कास, संग्रहणी, दाह, त्रिदोष, अतीसार, श्वास, मन्दाग्नि, भयंकर हिचकी, उदावर्त, ज्वर, क्षय आदि रोग ४० दिन में निस्सन्देह नष्ट हो जाते हैं।
७६४ रसतरङ्गिणी यह रस पित्त की अम्लता तथा तीक्ष्णता को शान्त करता है। यह पित्त- शामक, हृद्य और संग्राही होने से आन्त्रसन्निपात, सूतिकारोग, क्षय की प्रथमा- वस्था और द्वितीयावस्था, पित्तातिसार, रक्तातिसार, ज्वरातिसार, पित्तजसंग्रहणी रोग में सेन्द्रिय विष को नष्ट करके मल को बाँधकर लाता है, दाह को कम करता है और ज्वर को शमन करता है। वातपित्तात्मक कास तथा पित्तप्रधान श्वास को भी शान्त करता है। यह रस मध्य कोष्ठ के भीतर पाचक अवयवसमुदाय पर शामक प्रभाव रखता है, जिससे इन अवयवों में होनेवाले वातविकार नष्ट होते हैं। कुमुदेश्वर रस ताम्रभस्म ४ तोला और वनौषधिमारित वंगभस्म २ तोला लेकर दोनों को एकत्र मिलाकर मुलेठी के क्वाथ की ७ भावना देकर १-१ रत्ती की गोलियाँ बनालें। मात्रा—१ से दो रत्ती तक दिन में तीन बार लेवें। इसके बाद निम्न- लिखित चन्दनादिक पिलावें। चन्दनादिक्वाथ – सफेद चन्दन, अनन्तमूल, नागरमोथा, छोटी इलायची बीज, नागकेशर, प्रत्येक १ तोला, और धान की खील (लाजा) ५ तोले मिला १६ गुने जल में पकाकर आधा अवशेष रख लें। इसे छानकर इसमें मिश्री और मधु मिलाकर थोड़ा पिलायें। यदि आमप्रकोप के कारण तृषा लगती हो तो इस रस को मुलेठी के क्वाथ के साथ देना चाहिए। यह रस पित्तप्रकोप, आम प्रकोप या मधुमेह आदि रोग अथवा अन्य किसी कारण से उत्पन्न तृषा को शान्त करता है। यदि वमन भी हो तो उसे भी शीघ्र शान्त कर देता है। यह रस न केवल उक्त रोगों के कारण उत्पन्न तृषा को ही शान्त करता है, बल्कि शीघ्रशुक्रस्खलन तथा स्वप्नप्रमेह में बहुत शीघ्र लाभ करता है। आरोग्यवर्द्धिनी गुटिका शुद्ध पारा, शुद्ध गन्धक, लोहभस्म, अभ्रकभस्म ताम्रभस्म, १-१ तोला, त्रिफलाचूर्ण ६ तोले, शुद्ध शिलाजीत ३ तोले, शुद्ध गूगल ४ तोले, चित्रकमूल की छाल ४ तोले, कुटकीचूर्ण २२ तोले लें। पहिले पारद गन्धक की कज्जली करके उसमें शेष औषधियों का चूर्ण मिला नीम के पत्तों के रस में ३ दिन खरल करके मटर के समान गोलियाँ बनालें। मात्रा—१—३ गोली दिन में २ बार जल के साथ देवें।
परिशिष्ट ७६५ **उपयोग—**यह वटी कुष्ठ एवं सर्वज्वर हर है। यह दीपन, पाचन हृदय के लिए लाभदायक, मेदोहर, मलशुद्धिकर, अत्यन्त क्षुधावर्द्धक और सामान्यतः सब रोगों में लाभकारी है । यह वृहदन्त्र तथा लघु अन्त्र की विकृति को नष्ट करती है जिससे आन्त्रविषजन्य रक्त की विकृति दूर होने से कुष्ठ आदि रोग मिट जाते हैं । इससे पाचन रस की उत्पत्ति होती है और यकृत् बलवान् होता है, अतः पुराने अजीर्ण अग्निमान्य, यकृत्-दौर्बल्य में यह लाभकारी है । सर्वांगशोथ में पाये जानेवाले हृदयदौर्बल्य को यह मिटाती है और मूत्रमार्ग से जलांश को बाहर निकालने से शोथ कम करती है । पाचन-शक्ति को तीव्र करके धातुओं का समीकरण करने के कारण यह मेदोदोष में लाभदायक होती है । मलावरोध (जीर्ण) के लिए यह उत्तम औषधि है । तन्तुवर्ग (Pyorrhoea) में वात कफ की प्रधानता होने पर इसके सेवन से लाभ होता है । बालग्रैवेयक ग्रन्थि (Thymus Gland) के निर्बल होने से या विकृति होने से शरीर की वृद्धि रुक जाती है और शरीर पोला-सा निर्जीव-सा हो जाता है । इस तरह की शरीर प्रगति के अभाव में समय पर स्त्री और पुंस्त्व के चिह्न न उदय होने में इस वटी के निरन्तर प्रयोग से लाभ देखा गया है । यह जीर्ण वृक्कविकार में भी लाभ करती है । प्रमेह में अपच और कब्ज होने पर यह उत्तम लाभ करती है । इसी तरह इसके उपयोग से हिक्कारोग भी शीघ्र नष्ट होता देखा गया है । परन्तु इस वटी को गर्भिणी स्त्री, दाह, मोह, तृषा, भ्रम और पित्तप्रकोपयुक्त रोगी को नहीं देना चाहिए ।
सूर्याञ्जन
केवल गन्धक योग से बनायी हुई ताम्रभस्म, शुद्ध सौवीराञ्जन और शुद्ध हरताल, इन सबको समभाग में लेकर खरल में अच्छी तरह पीसकर अञ्जन तैयार कर लें । इसको सूर्याञ्जन कहा जाता है । इसकी एक शलाका प्रतिदिन एक बार आँखों में लगाने से पिल्लरोग तथा पलक के बालों के गिरने में आराम आता है ।
स्वप्नमेहन्तक वटी
वंगभस्म २ तोला, रीठे के बीजों की मज्जा ४ तोला, खांड ४ तोला लेकर सब को एकत्र जल के साथ ३ घंटे घोंटकर ३-३ रत्ती की गोलियाँ बनाकर सुखालें । **मात्रा—**३ से ६ गोली दिन में तीन बार शीतल जल के साथ ।
७६६ रसतरङ्गिणी उपयोग—यह वटी प्रमेह, शुक्रमेह, शुक्रतारल्य (पतलापन), वीर्यक्षयजन्य दुर्बलता तथा स्वप्नप्रमेह के लिए अत्यन्त लाभकारी है। इसको कुछ दिन निरन्तर सेवन करने से स्तम्भन शक्ति बढ़ जाती है। स्वप्नमेहवाले को दिन में तीन बार दो गोली जल के साथ देनी चाहिए और रात्रि को भोजन बन्द कर देना चाहिए। बृहद्वङ्गेश्वर रस वंगभस्म, शुद्ध पारद, शुद्ध गन्धक, रजतभस्म, कपूर और अभ्रकभस्म १-१ तोला तथा सुवर्णभस्म और मुक्तापिष्टी ३-३ माशे लेकर पहिले पारद-गन्धक की कज्जली बना लें, फिर उसमें अन्य औषधियों को मिलाकर भाँगरे के स्वरस में ३ दिन तक खरल करके १-१ रत्ती की गोलियाँ बना लेवें। मात्रा—१ से २ रत्ती तक दिन में २ बार गाय या बकरी के दूध अथवा दही या रोगानुसार अनुपान के साथ देवें। उपयोग—यह रस सब प्रकार साध्य असाध्य प्रमेह, मूत्रकृच्छ्र, पाण्डु, धातु- गतज्वर, हलीमक, रक्तपित्त, वातपित्त और कफप्रधान संग्रहणी, आमदोष, मन्दाग्नि, अरुचि, बहुमूत्र, मूत्रातिसार, स्तम्भन का अभाव और सोमरोग आदि को दूर करता है। शरीर को पुष्ट बनाता है। बल, ओज, तेज, वर्ण और रुचि उत्पन्न करता है। वीर्य की उत्पत्ति वृद्धि के लिए यह अत्यन्त लाभदायक है। शुक्रस्थान और उससे सम्बन्ध रखनेवाली वातवाहिनियों को मजबूत बनाता है। शुक्रक्षयजन्य हृदयदौर्बल्य को दूर करता है। अधिक मैथुन करने से होनेवाले शुक्रक्षय के लिए यह उत्तम औषधि है। पुष्पधन्वरस पारदभस्म अथवा द्विगुण गन्धकजारित रससिन्दूर, नागभस्म, लोहभस्म, अभ्रकभस्म और वंगभस्म, प्रत्येक समभाग लेकर एकत्र खरल में धतूरा, भांग, मुलेठी, सेमल की छाल पान के पत्तों के रस की एक-एक भावना देकर २-२ रत्ती की गोलियाँ बना लें। मात्रा—१ से २ गोली तक दिन में दो बार दूध, घी, मक्खन, मलाई या शहद के साथ लेवें। गुण—यह रसायन अत्यन्त कामोत्तेजक और वीर्यवर्धक है। अण्डकोष- फलवाहिनी और शुक्रवाहिनी की निर्बलता से उत्पन्न नपुंसकता, मानसिकदोषजन्य
परिशिष्ट ७६७ नपुंसकता, स्मृतिनाश, निद्रानाश, वीर्य का पतलापन, इन्द्रिय की शिथिलता, स्त्रियों के बीजकोष ( Ovaries ) का विकास न होने से होनेवाला बाँझपन, उपदंश अथवा सुजाक के विकार से गर्भाशय दूषित होकर होनेवाला योनिस्राव, स्त्रियों का अस्थिक्षय, शुक्रमेह, लालामेह, अथवा प्रमेह के कारण होनेवाली नपुंसकता आदि रोगों को दूर करनेवाली औषधि में पुष्पधन्वरस प्रथम श्रेणी का माना जाता है । गुल्मकुठार रस शीशभस्म, वंगभस्म, अभ्रकभस्म और लोहभस्म, प्रत्येक पाँच तोले, ताम्र- भस्म २० तोले लेकर सबको एकत्र जम्बीरीनींबू के रस में ३ दिन तक ख़रल कर १-१ रत्ती की गोलियाँ बना लें । मात्रा— १ से २ गोली दिन में दो बार शहद, अदरखरस, जवाखार और सज्जीखार के साथ दें। रक्तगुल्म तथा पित्तज गुल्म में चतुर्जातक्क्वाथ के साथ दें । प्रयोग—यह रसायन सब प्रकार के गुल्म, अजीर्ण आमविकार, पित्तज अम्लपित्त, हृदयशूल, पार्श्वशूल, उदरशूल आदि रोगों को दूर करता है। इस रसायन का उपयोग जीर्णरोग में तथा क्षीण रोगियों के लिए होता है। जिन रोगियों को उवाक या बेचैनी हो उनको आँवले या नींबूरस का अनुपान देना चाहिए। इस रस का अधिक मात्रा में उपयोग नहीं करना चाहिए। शूलवज्रिणी वटी शुद्ध पारद, शुद्ध गन्धक, लोहभस्म, प्रत्येक दो तोला, ताम्रभस्म, सुहागा, भुनी हींग, सौंठ, कालीमिर्च, पीपल, हरड़, बहेड़ा, आँवला, कचूर, दालचीनी, इलायचीबीज, तेजपात, तालीसपत्र, जायफल, लौंग, अजवायन, जीरा, धनिया, प्रत्येक एक तोला लेकर बारीक चूर्ण करलें। पहिले पारदगन्धक की पृथक् अच्छी तरह कजली करके फिर उसमें अन्य चीजों का चूर्ण मिलावें। अन्त में इसको बकरी के दूध में चार पहर अच्छी तरह मर्दन करके २-२ रत्ती की गोलियाँ बना लें । मात्रा-१ से ४ गोली दिन में ३ वार बकरी के दूध या जल के साथ देवें । प्रयोग-पेट की विकृति के लिए यह उत्तम औषध है। यह वटी वातिक, श्लैष्मिक, पैत्तिक, और कफपित्तज, पक्तिशूल (परिणामशूल ), आमशूल, पार्श्वशूल, हृदयशूल शिरःशूल, तथा अन्य रोगों के उपद्रव रूप शूलों को शान्त करती है और पाचनक्रिया को नियमित करती है। पित्तशुद्धि करके रक्तकणों