सामग्री पर जाएँ
भारतकोश
संग्रह पर लौटें

वैराग्य शतक

Vairagya Shatak

भर्तृहरि (टीकाकार: हरिदास वैद्य) द्वारा

स्रोत: 1925 Haridas Vaidya edition · Haridas And Co., Kolkata / Digital Library of India · 1925 (उद्गम)

Devanagarihipublished648 पृष्ठ

( ४६३ )

गाये ; उसी तरह हम भी एक दिन मर जायेंगे ; फिर शोच किसका ? यदि वे चले जाते और हम सदा बने रहते ; तोभी शोच कर सकते थे ; पर जब सभी को जाना है, तब कौन किसका शोच करे ? कहा है—

अष्टकुलाचलसप्तसमुद्राः ब्रह्म-पुरन्दर-दिनकर-रुद्राः ।

न त्वं, नाहं, नायं लोकः, तदपि किमर्थं क्रियते शोकः ॥

हिमालय और विन्ध्याचल प्रभृति आठ पर्वत, सातों समुन्दर, ब्रह्मा, इन्द्र, सूर्य और रुद्र सभी अनित्य और नाशमान हैं। न तू, न मैं और न यह लोक स्थायी है ; तो फिर शोक किस लिये किया जाता है ?

मृत्युसे डरने और ध्वराने की जरूरत नहीं ।

जबतक मनुष्यको शरीर और शरीरी अथवा देह और आत्माके अलग-अलग होनेका ज्ञान नहीं होता, जबतक वह इस बातको नहीं समझता कि, आत्मा अमर, अविनाशी, नित्य और शाश्वत है ; वह कभी नहीं मरता, उसे जल डुबा नहीं सकता, आग जला नहीं सकती, हवा सोख नहीं सकती, तैल-वार बन्दूक प्रभृति मार नहीं सकती, तभी तक वह डरता और ध्वरता है। यह शरीर नाश होता है, आत्मा नहीं ; मरना, एक कपड़ा उतारकर दूसरा पहनना है ; शरीर आत्माके

( ४६४ )

ठहरनेकी धर्मशाला मात्र है ; अगर यह धर्मशाला दूट जायगी, तो आत्मा दूसरीमें जा रहेगा,—ऐसा ज्ञान होते ही, मनुष्यके मनमें भय और भावना नहीं रहती । दुःख-सुखका सम्बन्ध शरीरसे है, आत्मासे नहीं ; आत्माको दुःख-सुख नहीं व्यापते, क्योंकि वह निराकार है,—ऐसा ज्ञान होते ही, दुःख आप-से-आप भाग जाते हैं—हाँ, मौतकी याद हरदम रखनी चाहिये, क्योंकि मौतको याद रखनेसे पाप नहीं होते और परमात्माकी शरणमें शान्ति लाभ करना ही अच्छा मालूम होता है ; पर मौतसे डरना कभी न चाहिये । जो शरीर और आत्मा में भेद नहीं समझते, वे ही मौतके नाम से काँप उठते हैं ; किन्तु जो शरीर और आत्माको जुदा-जुदा समझते हैं, जीवनमें कभी पाप नहीं करते, सदा परायी भला करते और परमात्मा को हर क्षण याद करते हैं, वे हँसते-हँसते चोला छोड़ देते हैं । भोगमपितामह कई दिनों तक शरशय्या पर लेटे रहे, उन्हें जरा भी कष्ट न मालूम हुआ । अन्तिम दिन, उन्होंने, जगदीश को याद करते-करते, यह नश्वर चोला हँसते-हँसते त्याग दिया ।

भोगम पितामह आत्मतत्त्व को पूर्णतया जानने वाले थे । वे जानते थे कि, मैं पहले भी था, अब वर्तमानमें भी हूँ और आगे भविष्यमें भी इसी तरह रहूँगा । शत्रु मेरा बाल भी बाँका नहीं कर सकते । हाँ, वे मेरी इस देहका नाश कर सकते हैं, पर देहके नाश होनेसे मेरी क्या हानि ? इस देहके नाश होने पर, दूसरी देह इससे ताज़ा और नई मुझे मिलेगी । मेरा आर्त्मा

( ४६५ )

नित्य और अविनाशी है, उसे नाश करने वाला जगत्में कोई भी नहीं। गीता में कहा है—

नैनं छिन्दन्ति शास्त्राणि, नैनं दहति पावकः ।

न चैनं द्वेदयन्त्यापो, न शोषयति माक्षतः ॥ २३ ॥

अविनाशि तु तद्विद्धि येन सर्वमिदं ततम् ।

विनाशमव्ययस्यास्य न कश्चित्कर्तुमर्हति ॥ १७ ॥

सुभको काटे, कहँ है वह तलवार ।

दाग दे सुभको, कहँ है वह नार ॥

गरम सुभको करे, कहँ है वह पानी ।

हवामें कब ताब, सुखाने की ॥

मौतको मौत, न आयेगी ।

कसद मेरा, जो करके आयेगी ॥

मौत का शोक दूर करने का सुसन्ना ।

महात्मा बुद्ध के जमाने में, किसी स्त्री का इकलौता पुत्र मर गया। पुत्र-शोक सब शोकोंसे भारी होता है; इसलिये वह स्त्री शोकाभिभूत होकर, महात्मा बुद्धके पास गयी और उनसे लड़के के जिला देने की प्रार्थना की। महात्माने कहा—“जिस घरमें कोई न मरा हो, उस घरसे थोड़ेसे राईके

३०

( ४६६ )

दाने ले आओ। अगर तुम वसे दाने ले आईं, तो हम तुम्हारे पुत्र को जिन्दा कर देगे।” वह स्त्री घर-घर पूछती फिरी; पर उसे एक घर भी ऐसा न मिला, जिसमें मौत न हुई थी। अतः वह बैरंग वापस आई और महात्मा से सारा हाल निवेदन कर दिया। सुनते ही महात्मा ने कहा—“मौत प्राणिमात्र के पीछे लगती हुई है; जो जन्मा है, वह अवश्य मरेगा। यह संसार नाशमान् है। आगे पीछे सब को इस जगत् से चल देना है। कोई सदा-सर्वदाके लिये यहाँ नहीं आया। इसलिये इसमें शोक को कोई बात नहीं। मूल ही मरे हुए का शोच किया करते हैं, ज्ञानी नहीं। ज्ञानी जानते हैं कि, आत्मा अजर, अमर, अविनाशी और नित्य है; इसीसे वे शोच नहीं करते; किन्तु मूर्ख देहको आत्मा समझते हैं; इसीसे शोक करते हैं।” महात्माका यह उपदेश सुनते ही, लीका शोक दूर हो गया और उसे परम शान्ति लाभ हुई।

भगवान् की शरण में ही सुख है।

इस जगत्में मनुष्यको किसी अवस्था में भी सुख नहीं है। फिर बुढ़ापा तो हर तरह दुःखोंको खानही है। अतः मनुष्यको जवानी में ही, आगे आनेवाले बुढ़ापेका ख्याल करके, विषयों से मनको हटा लेना और परिवार वालोंमें नामको भी मोह न रखना चाहिये। समझदारको कम-से-कम जवानीके उतारमें तो

( ४६७ )

वर जज़ाल त्याग, बनमें जा, परमात्माकी भक्ति और उपासना करनी चाहिये। मन बारम्बार दुबाने और समझानेसे शान्त हो जाता है और धीरे-धीरे रही-सही ममता भी छूट जाती है। अस्यासके कारण, अन्तकालमें भगवतमें ही मन रहनेसे, मनुष्य की मुक्ति भी हो जाती है; यानी आवागमनसे पीछा छूट जाता है। परब्रह्मकी शरणमें चले जानेसे जो आनन्द आता है, उसे लिखकर बता नहीं सकते।

खुलासा—बुढ़ापे का चित्र देखकर, मौतको सिर पर मँडराती समझ कर, कुटुम्बियों का नाता झूठा समझ कर विषय-वासनाओंको त्यागकर, पुत्र-कलत्र और धन-दौलतको ममता छोड़कर, वैराग्यमें मन लगाओ। अच्छा हो, यदि शरीरमें शक्ति-सामर्थ्य होते हुए वरसे निकलकर बनमें जा बसो और सबसे नाता तोड़, एकमात्र परमात्मासे नाता जोड़ लो। उसका नाता ही सच्चा नाता है; और सब नाते झूठे हैं। उसकी शरणमें चले जानेसे शोक-ताप सता नहीं सकते। भगवान्को भूलने से ही मनुष्य दुःख भोगता और संसारी शत्रुओं से तंग रहता है; किन्तु जो भगवान् के चरण-कमलों में चला जाता है, उसका कोई अनिष्ट कर नहीं सकता, और शोक-ताप तो उससे हज़ार कोस दूर भागते हैं। याद रखो, परमात्माकी शरणमें चले जाने वालेसे काल और यमराज तक भय खाते हैं और ऋद्धि सिद्धि तो उसके सामने हाथ बाँधे खड़ी रहती हैं। भगवान्ने कहा है:—

( ४६८ )

जो समीप आवै शरणाई । राखौं ताहि प्राणकी नाई ॥

गोस्वामी तुलसीदासजी कहते हैं :—

कोटि विघ संकट विकट, कोटि शत्रु जो साथ । तुलसी बल नहीं कर सकै, जो सुदृष्टि रघुनाथ ॥ राखनहारा साइयाँ, मारि न सकिहै कोय । बाल न बँका कर सकै, जो जग बैरी होय ॥

बुढ़ापेमें तो जगदीशको याद करो ।

बुढ़ापा आ जाने पर भी, जो परलोक बनानेकी सुध नहीं करते, खी-पुत्रोंकी ममतामें पड़कर, घर-गृहस्थीके जञ्जाल में फँसकर, उग्र पूरी कर देते हैं, उनकी भयङ्कर हानि और निन्दा होती है । कहा है :—

मूर्खो द्विजातिः स्थविरो गृहस्थः । कामी दरिद्रो, धनवान् तपस्वी ॥ वेश्या कुरुपा, तृपतिः कदम्यः । लोके षडेतानि विडम्बितानि ॥

मूर्ख ब्राह्मण, बूढ़ा गृहस्थ, दरिद्री कामी, धनवान् तपस्वी, कुरुपा वेश्या और स्वेच्छाचारी राजा—ये ६ अपना फ़ज़ीता और लोक-निन्दा करानेवाले हैं ॥

जो बुढ़ापे तक भी, गर्भावस्थाका किया इज़्ज़त पूरा नहीं

( ४६६ )

करते, उनको विद्वान् और तत्त्ववेत्ता लोग पुरुष नहीं 'नपुंसक' कहते हैं। उनको बारम्बार जन्म लेना और मरना होता है। अतः बुढ़ापेमें तो मनुष्यको सब तज कर हर भजना और अपना परलोक सुधारना चाहिये।

देखिये, नीचेके चन्द्र भजनोमें कैसे मद-मोह नाश करने वाले, ग्राफ़िलोंकी ग़फ़लत छुड़ानेवाले और सौतोंको जगाने वाले उपदेश भरे पढ़े हैं :—

भजन ( राग रेखता ) ।

जो तू प्रभु-नामसे अपने, सुहृन्वत दिल बढावेगा । कहा मेरा मान ले प्यारे, फिर आवेगा न जावेगा ॥१॥ जन्म और मरण दुःख-दोज़ख, तुम्हें हरगिज़ न छावेगा । वही प्रभु-नाम तुम्हको, सब अजाबोंसे बचावेगा ॥२॥ रहेगा यादमें हरदम, कदम खादिम कहावेगा । यहाँ वहाँ—दो जहानोंमें, तुम्हें शाबाश दिलावेगा ॥३॥ समझ मक्बूल जब तुम्हको, सभी कोई सर नवावेगा । डरेगा काल भी तुम्हसे, न जम ज़ालिम सतावेगा ॥४॥ बचैगा ग़ज़ब ग़लिवसे, नहीं ग़म गैब खावेगा । मिटेगा खौफ़का स्तरा, खुशामद खुद करावेगा ॥५॥ हुकम जो मुर्शिद “बिवादास” का, दर अमल लावेगा । मिलेगा मोहन प्यारेसे, शुवा मिट सुख समावेगा ॥६॥

( ४७० )

भजन ( ग़ज़ल ) ।

ऐ दिल ! क्यों हँस करता है, तुम्हें संसार क्या करना । सदा जंगलमें रहना है, तुम्हें घर-बार क्या करना ॥१॥ रहा मालो-मँका किसका ? जो रहवेगा तेरा बाकी । यहाँ दो दिनका जीना है, तुम्हें शृंगार क्या करना ॥२॥ हजारों नामवर गुजरे, नहीं जिनका निश्रा बाकी । ये सब दो दिनकी दुनियाँ हैं, तुम्हें ज़र तार क्या करना ॥३॥ उठा ले हाथ तू सबसे, खुदासे दिल लगा अपना । तुम्हें ये लाल याक़्तौके, गजरे हार क्या करना ॥४॥ वतन जागीरको लेकर, करेगा क्या बता तो दिल ! । लहदको याद कर अपनी, तुझे गुलज़ार क्या करना ॥५॥ ये सब दो दिनके साथी हैं, तेरे माँ बाप और भाई । जो मुश्किलमें नहीं साथी, उन्हें फिर प्यार क्या करना ॥६॥ कुजा रस्तम कुजा हातिम, कुजा लुकँमा कुजा दारा । हमा दर खाक़ शुद पिन्हॉ, तुम्हें इज़हार क्या करना ॥७॥ महल किसका ! मँका किसका ! किधर और जगह है तेरी ? । तू खुद इशियार है ऐ दिल ! तुम्हें इशियार क्या करना ? ॥८॥ दिल अपना इश्क़में माबूदके, रंग ले बहुत पक्का । तुम्हें ये रंग रेज़ीये, गुले अनार क्या करना ? ॥९॥

( ४७१ )

क्षपय ।

भयो संकुचित गात, दन्तहु उखरि परे महि ।

आखिन दीखत नाहि, बदन ते लार परत वहि ॥

भई चाल बेचाल, हाल बेहाल भयो अति ।

बचन न मानत बन्धु, नारिहु तजी श्रीति-गति ॥

यह कष्ट महा दिये वृद्धपन, कहु सुख सों नहि कहि सकत ।

निज पुत्र अनादर कर कहत, यह बूढ़ो योंही बकत ॥१११॥

111. How pitiable is the old age of a man, when his limbs begin to contract, his gait becomes feeble, the rows of teeth are broken off, the eye-sight is gone, deafness is on the increase, the mouth begins to give water, the relatives do not show respect even by word, the wife ceases to serve and even the sons become unfriendly.

क्षणं बालो भूत्वा क्षणमपि युवा कामरसिकः

क्षणं चित्तेर्हीनः क्षणमपि च सम्पूर्णविभवः ॥

जराजीर्णैरंगेर्नेट इव वलीमंडिततुनरैः

संसारान्ते विशिति यमयानीजवनिकाम् ॥११२॥

मनुष्य नाटके ऐक्टके समान है ; जो क्षणभरमें बालक, क्षण-भरमें युवा और कामी रसिया बन जाता है तथा क्षणमें दरिद्र और क्षणमें धनैश्वर्य-पूर्ण हो जाता है । फिर; अन्तमें बुढ़ापेसे जीर्ण और सुकड़ी हुई खालका रूप दिखाकर, यमराजके नगरकों •बोटमें, छिप जाता है ॥११२॥

( ४७२ )

महाराज भर्तृहरि जीने मनुष्यका नाटकके स्टेज-पेकूरसे खूबही अच्छा मिलान किया है। सचमुच ही मनुष्य नाटकके पेकूरका साही काम करता है।

थियेटरमें जिस तरह एक ही ऐकूर कभी बालक, कभी जवान, कभी बूढ़ा, कभी धनी, कभी निर्धन, कभी राजा, कभी फ़कीर, कभी साधु, कभी असाधु तथा कभी रोगी और निरोगी, त्यागी और अत्यागी, भोगी और योगी, गृहस्थ और संन्यासी बन कर, तरह-तरहके तमाशे दिखाता और शेषमें नाटकके पर्देके पीछे छिप जाता है ; उसी तरह मनुष्य बालक और जवान, धनी और निर्धन प्रभुतिके स्वाँग भर और दिखाकर, अन्तमें जीवन-नाटकका आखिरी सीन—बुढ़ापेका रूप—दिखा कर, यमपुरी-रूपी पर्देकी ओटमें जाकर छिप जाता है ; यानी इस दुनियासे कूच कर जाता है।

छप्पय।

छिनमें बालक होत, होत छिनहींमें यौवन।

छिन हीमें धनवन्त, होत छिन हीमें निर्धन ॥

होत छिनकमें वृद्ध, देह जर्जरता पावत।

नट ज्यों पलटत श्रंग, स्वाँग नित नये दिखावत ॥

यह जीवनाच नाना रचत, निचल्यो रहत न एकदम।

करके कनात संसारकी, कौतुक निरखत रहत यम ॥११२॥

112. A man is like a stage-actor. He is a child for a short space of time and then becomes young enjoying lustful pur-

This image shows a blank, off-white page, likely a flyleaf or endpaper from an old book. The page is mostly empty, with a few small, dark specks of dust or foxing scattered across its surface. A dark, textured vertical strip runs along the right edge, representing the book's binding or gutter. A dark horizontal strip is visible at the bottom, possibly a shadow or the edge of the book's cover. The overall appearance is that of a weathered, aged document.

वेरायशुतक

जिस तरह गुलाबखान, शंभूशाल, धाराव और सुमनेके ढलू में एक ही सूख्य का धारक पाएँगे है: उही तरह मनुष्य और पशु-पक्षी सब में एक ही अन्ध का प्रकाश है।

( ४७३ )

suits. In one moment he is poor and in another the possessor of great wealth and power. Ultimately with limbs worn out with old age and a body covered all over with wrinkles he makes his exit entering the metropolis of the god of Death.

अहौ वा हारे वा बलवति रिषो वा सुहृदि वा ।

मणौ वा लोष्टे वा कुसुमशयनेवा दृषदि वा ॥

तृणे वा त्रैणे वा मम समदृशो यान्तु दिवसाः

कचित्पुण्यारण्ये शिवशिवशिवेति प्रलपतः ॥११२॥

हे परमात्मा ! मेरे शेष दिन, किसी पवित्र वनमें, “शिव शिव” रटते हुए बीतें ; सर्प और पुष्प-हार, बलवान शत्रु और मित्र, कोमल पुष्प-शय्या और पत्थरकी शिला, मणि और पत्थर, तिनका और सुन्दरी कामिनियोंके समूहमें मेरी समष्टि हो जाय, मेरी यही इच्छा है ॥११३॥

खुलासा—कोई विरक्त पुरुष परमात्मासे प्रार्थना करता है, कि मेरी मति ऐसी कर दे कि, मुझे सर्प और हार, शत्रु और मित्र, पुष्प-शय्या और शिला, रत्न और पत्थर, तिनका और सुन्दरी स्त्री सब एकसे दीखने लगे ; इनमें मुझे कुछ भेद न मालूम हो ; मैं समदर्शी हो जाऊँ और मेरा शेष जीवन किन्हीं पवित्र वनमें “शिव शिव शिव” जपते बीते ।

जब सभी शरीरोंमें एकही व्यापक ब्रह्म दीखने लगे ; शत्रु-मित्रमें भेद न मालूम हो ; हर्ष-शोक और दुःख-सुख सबमें

( ४७४ )

चित्त एकसा रहे ; तब योगसिद्धि हुई समझनी चाहिये । कबोरा दास कहते हैं :—

समदृष्टि सतगुरु करें, मेरा भरम निकार । जहाँ देखों तहाँ एक ही, साहबका दीदार ॥ समदृष्टि तब जानिये, शीतल समता होय । सब जीवनकी आत्मा, लखै एकसी सोय ॥ समदृष्टि सतगुरु किया, भरम किया सब दूर । दूजा कोई दीखे नहीं, राम रहा भरपूर ॥

यही अवस्था सर्वोत्तम अवस्था है । इसीमें परमानन्द है । इस अवस्थामें शोक और दुःख का नाम भी नहीं है ; पर यह अवस्था उन्हींको प्राप्त होती है, जिन पर जगदीशकी कृपा होती है या जिनके पूर्व जन्मके सख्ति पुण्यों का उदय होता है ।

समदर्शी होने के उपाय ।

समदर्शिता ही परमानन्द की सीढ़ी है ।

चित्त की समता ही योग है । जब समान दृष्टि हो गई, तब योगसिद्धिमें बाकी ही क्या रहा ? जब मनुष्य को इस बात का ज्ञान हो जाता है, कि समस्त जगत् और जगत्के प्राणियों में एक ही चेतन आत्मा है ; छोटे-बड़े, नीचे-ऊँच सभी शरीरों में एक ही ब्रह्मका प्रकाश है ; तब उसकी नज़र में सभी स्रष्टा

( ४७५ )

हो जाते हैं। जब वह राजा-महाराजा, अमीर और गरीब, मनुष्य और पशु-पक्षी, हाथी और चींटी, सर्प और मगर—सब में एक ही चेतन आत्माको व्यापक देखता है ; तब उसके दिल में किसी से राग और किसी से विराग, किसी से विरोध और किसी से प्रणय-भाव रह नहीं जाता ; उस समय उसे न कोई शत्रु दीखता है और न कोई मित्र। इस अवस्थामें पहुँचने पर, वह न किसीको अपना समझता है, न पराया। इस समय ही उसे स्त्री और पुरुष, दोस्त और दुश्मन, सर्प और पुष्प-हार, खोना और मिट्टी प्रभृति में कोई फर्क नहीं मालूम होता। इस अवस्थामें, उसके अन्तःकरण से दुःखों का घटाटोप दूर होकर, परमानन्द की प्राप्ति होती है। उस समय जो आनन्द होता है, उसको कलम से लिखकर बताना कठिन ही नहीं ; असम्भव है।

समस्त जगत् में एक ही आत्मा व्यापक है ?

—○—

बेशक, सारे जगत् में एक ही चेतन आत्मा है। जिस तरह गुलाब-जल से भरे घड़े में, गङ्गाजल से भरे घड़ेमें, सूख से भरे घड़े में और शराब से भरे घड़ेमें एक ही सूर्य का प्रतिबिम्ब—अक्सर पड़ता है, सबमें एकही सूर्य दीखता है, उसी तरह मनुष्य, पशु-पक्षी और मगर-मच्छ प्रभृति जगत्के सभी प्राणियों में एक ही चेतन ब्रह्म का प्रतिबिम्ब या प्रकाश है। अलग-अलग

( ४७६ )

प्रकार के शरीरों या उपाधियोंके कारण, सबमें एक ही आत्मा होने पर भी, अलग-अलग आत्मा दीखते हैं। लेकिन भिन्न-भिन्न शरीरों में भिन्न-भिन्न आत्माओं का होना, अज्ञानियों को ही मालूम होता है; जो सच्चे तत्त्ववेत्ता और पूर्ण ज्ञानी हैं अथवा जो आत्मतत्त्व की तह तक पहुँच गये हैं, उन्हें सभी शरीरों में एक ही आत्मा दीखता है। वे समझते हैं कि, जो आत्मा हम में है, वही समस्त जगत् और जगत् के प्राणियों में है। बकरी के शरीर में जो आत्मा है, वह बकरी; हाथीके शरीर में जो आत्मा है, वह हाथी; और मनुष्यके शरीर में जो आत्मा है, वह मनुष्य कहलाता है। जिन-जिन शरीरों में आत्मा प्रवेश कर गया है, उन्हीं-उन्हीं शरीरों के नाम से वह पुकारा जाता है; शरीरों या उपाधियों का भेद है; आत्मा में कोई भेद नहीं। नदी, तालाब, फील, बावड़ी, भरना, सोता और कुआँ—इन सब में एक ही जल है, पर नाम अलग-अलग हैं। दीपक, मशाल, चिराग और अग्नि सबमें एक ही अग्नि है, पर नाम अलग-अलग हैं। एक लोहेके डण्डे पर कपड़ा लपेट कर जो अग्नि जलाई जाती है, उसे मशाल कहते हैं और एक मिट्टी के दीबलेमें जो अग्नि जलती है, उसे दीपक कहते हैं। पृथ्वी एकही है, पर उसके नाम अलग-अलग हैं। किसी को नगर, किसी को गाँव, किसी को दानी और किसी को घर कहते हैं; पर है तो सब धरती ही। ताना और बाना एक ही सूतके दो नाम हैं; पर है दोनों में ही सूत। वन एकही है; उसमें अनेक

( ४७७ )

वृक्ष है और उनके नाम तथा जातियाँ अलग-अलग हैं। बीज से वृक्ष होता है और वृक्ष से बीज होता है ; अतः बीज वृक्ष है और वृक्ष बीज है। दोनों एक ही हैं, पर नाम अलग-अलग हैं। बापसे बेटा पैदा होता है ; अतः बाप में और बेटे में एक ही आत्मा है, अतएव बाप बेटा है और बेटा बाप है। बहुत कहना-समझाना वृथा है। निश्चय ही सबमें एकही चेतन आत्मा है, पर भिन्न-भिन्न प्रकार के शरीरों के कारण नाम अलग-अलग हैं। भ्रम के कारण मनुष्य को असल बात समझ नहीं पड़ती। मुगमरीचिका में जल नहीं है ; पर भ्रमवश मनुष्य को जल दीख पड़ता है और वह कपड़े उतार कर तेरने को तैयार हो जाता है। रस्सी-रस्सी है, साँप नहीं, पर अंधेरे में वही रस्सी साँप सी दीखती है और मनुष्य डर कर उछलता और भागता है। इसी तरह जब तक मनुष्यके हृदय में अज्ञान रूपी अन्धकार रहता है, उसे और का और दीखता है। देह और आत्मा अलग-अलग हैं। देह नाशमान् और आत्मा अविनाशी है ; पर अज्ञानी को, जिसके दिल में अंधेरा है, देह और आत्मा एक मालूम होते हैं तथा शरीर और आत्मा दोनों ही नाशमान् जान पड़ते हैं। इसी तरह सब जगत् में एक ब्रह्म व्यापक है—शरीर-शरीरमें एक ही चेतन आत्मा है ; पर अज्ञानी सब प्राणियोंमें एक ही आत्मा नहीं मानता है। अज्ञान-अन्धकारके मारे, वह इस बातको नहीं समझता, कि मुक्तमें, ऊधोमें, माधवमें, रामामें, मेरी खीमें मेरे पुत्रमें,

( ४७८ )

माधवके पुत्रमें, घोड़ेमें, हाथीमें, सर्पमें और सिंहमें एक ही आत्मा है; यानी जो आत्मा मुझमें है वही समस्त जगत्में है। विहारीलाल कविने कहा है :—

मोहन मूरति श्यामकी, अति श्रद्धुभुत गति जोड़।

वसत सुचित्र अन्तर तज, प्रतिबिम्बित जग होइ ॥

श्यामकी मोहिनी मूरतकी गति अति अद्भुत है। वह सुन्दर हृदयमें रहता है, तोभी उसका प्रतिबिम्ब—अक्स—सारे जगत्में पड़ता है।

महाकवि नज़ीर कहते हैं :—

ये एकताई ये यकरंगी, तिस ऊपर यह क़्यामत है।

न कम होना न बढ़ना और हजारों घटमें बँट जाना ॥

ईश्वर एक है और एक रंग है—निर्विकार और अक्षय है; उसमें रूपान्तर नहीं होता और वह घटता-बढ़ता भी नहीं; लेकिन अवशेषकी बात है कि, वह घट-घटमें इस तरह प्रकट होता है, जिस तरह एक सूर्यका प्रतिबिम्ब सैकड़ों जलाशयों में दिखाई देता है।

क्या जीवात्मा और परमात्मामें भी कुछ भेद नहीं है ?

निस्सन्देह ; जीवात्मा और परमात्मामें कोई भेद नहीं है। दोनोंमें एकही आत्मा है। जीवको उपाधि अन्तःकरण है और

( ४७६ )

परमेश्वरकी उपाधि माया है। जीवकी उपाधि छोटी है और परमात्माकी बड़ी है; इसीसे ईश्वरमें जो सर्वश्रुता प्रभुति धर्म है; जीवमें वे नहीं। गङ्गाकी बड़ी धारामें नाव और जहाज चलते हैं, हज़ारों मगर-मच्छ और करोड़ों मछलियाँ तैरती हैं तथा किनारे पर लोग स्नान करते हैं। पर वही गङ्गाजल अगर एक गिलासमें भर लिया जाय, तो उसमें न तो नाव और जहाज होंगे, न मगर-मच्छ और मछलियाँ होंगी और न किनारेपर लोग स्नान करते होंगे। दर-असल, गङ्गाकी बड़ी धारामें जो जल है, वही जल गिलास में है। वह गङ्गाका बड़ा प्रवाह है और गिलासमें थोड़ासा जल है। जिस तरह दोनों जलोंके एक होनेमें सन्देह नहीं; उसी तरह जीवात्मा और परमात्माके एक होनेमें सन्देह नहीं। सारांश यह कि, जीवात्मा, परमात्मा और समस्त जगत्में एक ही ब्रह्म है। जो इस बातकी तह तक पहुँच जायगा, वह किससे वैर करेगा और किससे प्रीति? जब तक मनुष्य इस बातको अच्छी तरह नहीं समझ लेता और यही बात उसके दिल पर नक्श हुई नहीं रहती कि, जो आत्मा मेरे शरीर में है वही जगत्के और प्राणियोंके शरीरोंमें है, तभी तक वह किसी को अपना और किसी को पराया, किसी की अपनी-खी और किसी को अपना पुत्र, किसी को शत्रु और किसी-को मित्र, किसी को सर्प और किसी को फूलोंका हार समझता है; किसी से खुश होता है और किसी से नाराज़, किसी से

( ४८० )

विरोध करता और किसी से प्रणय । पहले के पहुँचे हुए महात्मा जो सिंहों को अपने आश्रमों में भेड़ बकरी की तरह पालते और सर्पोंको गले का हार बनाये रहते थे, वह क्या बात है ? और कुछ नहीं, यही बात है, कि वे भीतरी दिल से सिंह में और अपने में एक ही आत्मा समझते थे ; इसी से वे उनसे डरते नहीं थे और सिंह तथा सर्प प्रभुति हितक जीव भी उन्हें कष्ट न पहुँचाते थे ।

कैवल्योपनिषद् में लिखा है:—

यत्परं ब्रह्म सर्वात्मा, विश्वस्यायतन महत् ।

सूक्ष्मात्सूक्ष्मतरं नित्यं स त्वमेव त्वमेव तत् ॥

जो ब्रह्म सब प्राणियोंका आत्मा, सम्पूर्ण विश्वका आधार, सूक्ष्म से भी सूक्ष्म और नित्य है, वह तुही है और तू वही है ।

ज्ञानकाण्ड उपनिषत् ही तो वेदका निष्कर्ष और सार है । उसमें सर्वत्र आत्माको ही ईश्वर कहा है । हमारे वेद ही नहीं, संसारके समस्त धर्मशास्त्र—कुरान और बाइबिल आदिमें भी यही बात कही है । कुरानमें “ला इलाहा इल्ला अल्ला” यही निबोड़ कहा है, यानी आत्माके सिवा दूसरा और ईश्वर नहीं है । बाइबिलमें भी ईसासीहने कहा है—“Ye are the living temples of God.” अर्थात् तुम ईश्वरके जीवित मन्दिर हो ; अर्थात् “तत्त्वमसि ।” वह तुम हो ।