भारतकोश
संग्रह पर लौटें

कथासरित्सागर : प्रथम खण्ड (लम्बक १ से ५)

महाकवि सोमदेव भट्ट द्वारा

स्रोत: कथासरित्सागर : प्रथम खण्ड (लम्बक १ से ५) · बिहार राष्ट्रभाषा परिषद्, पटना · 1960 (उद्गम)

DevanagariHindipublished876 पृष्ठ

प्रथम लम्बक ३१

प्रथम लम्बक ३१ कुछ समय आनन्द का उपभोग करते हुए भी वे ब्राह्मण पुत्रक को मारकर उसका राज्य हड़पने की इच्छा से उसे विन्ध्यवासिनी के दर्शन के बहाने वहाँ ले गये ॥३८॥ वहाँ पर देवी के मन्दिर के भीतरी भाग में वध करनेवालों को रखकर उन्होंने पुत्रक से कहा कि 'पहले तुम अकेले ही देवी के दर्शन करो। भीतर जाओ' ॥३९॥ उनके विश्वास पर मन्दिर के अन्दर प्रवेश करते ही पुत्रक ने प्रहार के लिए उद्यत वधिकों को देखकर पूछा कि 'तुमलोग मुझे क्यों मारते हो ? ॥४०॥ उन्होंने कहा कि तुम्हारे पितरों ने सोना देकर हमें मारने के लिए प्रेरित किया है'। भगवती की कृपा से भ्रष्ट बुद्धिवाले उन वधिकों से पुत्रक ने कहा॥४१॥ मैं तुम्हें अपने बहुमूल्य जवाहिरातों के आभूषण देता हूँ। तुमलोग मुझे छोड़ दो मैं यह बात किसी से न कहूँगा और दूर चला जाता हूँ'॥४२॥ ऐसा कहने पर वधिक लोभ उसे छोड़कर चले गये और उसके पितरों से जाकर झूठ कह दिया कि पुत्रक को मार दिया ॥४३॥ इस प्रकार पाप-कर्म करके राज्य पाने की इच्छावाले ब्राह्मण लौटकर घर गये तो उन्हें राजद्रोही समझकर पुत्रक के मन्त्रियों ने मार डाला। भला ! कृतघ्नों का कल्याण किस प्रकार हो सकता है॥४४॥ इसी बीच राजा पुत्रक भी अपने सम्बन्धियों से विरक्त होकर विन्ध्याचल के गहन वन में चला गया ॥४५॥ वन में घूमते हुए उसने दो असुर-युवकों को बाहुयुद्ध के लिए तैयार खड़े देखा और उनसे पूछा कि 'तुम दोनों कौन हो ? ॥४६॥ वे कहने लगे—'हम दोनों मयासुर के लड़के हैं। हमारे पास यह पैतृक धन है—एक पात्र एक लाठी और दो खड़ाऊँ' ॥४७॥ इस पैतृक धन के लिए हमलोगों का युद्ध हो रहा है 'कि जो बलवान् हो वह इसे प्राप्त करे। उनकी इन बातों को सुनकर पुत्रक ने हँसकर कहा ॥४८॥ 'पुरुष के लिए यह कितना धन है, जिसके लिए तुमलोग युद्ध कर रहे हो। तब वे दोनों बोले—'इस खड़ाऊँ को पहनने से मनुष्य आकाशचारी हो जाता है ॥४९॥ छड़ी से जो कुछ भी लिखा जाता है वह सत्य होता है और इस पात्र में जिस भोजन का ध्यान करें, वही भोजन रखा हुआ मिलता है' ॥५०॥ यह सुनकर पुत्रक ने कहा—'इन वस्तुओं के लिए युद्ध की शर्त उचित नहीं है। दौड़ने में जो अधिक बलवान् हो वही इन्हें ले ले' ॥५१॥ १ इस कथा से मिलती-जुलती कहानी 'अरेबियन नाइट्स' में है, जिसमें शाहजादा मुहम्मद और परीबानू की कहानी में ऐसा प्रसंग आता है कि तीन शहजादे, नूर निहार से शादी करने के लिए ऐसी ही तीन चीजें लाये थे उसका फैसला करने के लिए तीर फेंके गये थे।

३२ कथासरित्सागर

३२ कथासरित्सागर एवमस्त्विति तौ मूढौ धावितौ सोऽपि पादुके । अध्यास्योत्पपतद् व्योम गृहीत्वा यष्टिभाजने ॥५२॥ अथ दूरं क्षणाद् गत्वा ददर्श नगरीं शुभाम् । अकणिकाख्यां तस्यां च नभसोऽवततार सः ॥५३॥ वञ्चनप्रवणा वेश्या द्विजा मत्सिरो यथा । वणिजो धनलुब्धाश्च कस्य गेहे वसाम्यहम् ॥५४॥ इति सञ्चिन्तयन्नाप स राजा विजनं गृहम् । जीर्णं तदन्तरे चैकां वृद्धां योषितमैक्षत ॥५५॥ प्रदानपूर्वं सन्तोष्य यां वृद्धामावृत्तस्तथा । उवासासन्शितस्तत्र पुत्रक शीलसन्धनि ॥५६॥ कदाचित्साच सम्प्रीता वृद्धा पुत्रकमब्रवीत् । चिन्ता मे पुत्र ! यद्भार्या नानुरूपा तव क्वचित् ॥५७॥ इह राज्ञस्तु तनया पाटलीत्यस्ति कन्यका । उपयन्तःपुरे सा च रत्नमित्यभिरक्ष्यते ॥५८॥ एतद्वृद्धावचस्तस्य दत्तकर्णस्य शृण्वतः । विवेश तेनव पथा हृन्मदन्धो हृदि स्मरः ॥५९॥ द्रष्टव्या सा मयाद्यैव कान्तेति कृतनिश्चयः । निशीथे नभसा तत्र पादुकाभ्यां जगाम सः ॥६०॥ प्रविश्य सोऽत्रि शृङ्गाग्र-शुङ्ग-वातायनेन ताम् । अन्तःपुरे ददर्शाथ सुप्तां रहसि पाटलीम् ॥६१॥ सेव्यमानामविरतं चन्द्रकान्त्याङ्गरुक्नया । जित्वा जगद्वि धास्तां मूर्ता शक्ति मनोभुवः ॥६२॥ कथं प्रबोधयाम्येतामिति यावद्व्यचिन्तयत् । इत्यकस्माद् बहिस्तावद्यामिकः पुरुषो जगौ ॥६३॥ आलिङ्ग्य मधुकरहुतिमलमामियदीक्षण रहः कान्ताम् । यद्बोधयन्ति सुप्तां जन्मनि यूनां तदेव फलम् ॥६४॥ श्रुत्ववत्तदुपादपातम् दुरम्वम्यविक्यवे । मलिंग्निह गता कान्तो प्राबुध्यत ततश्च सा ॥६५॥

प्रथम लम्बक ३३

प्रथम लम्बक ३३ 'यही ठीक है' ऐसा कहकर वे दोनों मूर्ख अमूढ़-मुख दीख पड़े और युवक उस छड़ी एवं पात्र को लेकर खड़ाऊँ पहनकर आकाश में उड़ गया और वे दोनों मूर्ख बन गये'।।५२।। खड़ाऊँ के प्रभाव से क्षण भर में ही लम्बी यात्रा करके युवक ने आरम्भिका नाम की सुन्दर नगरी देखी और आकाश से उतर गया ।।५३।। उतरकर उसने सोचा—'संध्याके ढलने में अभी देरी है। ब्राह्मण मेरे विषय के समान विश्रामशाला और साथी हैं, बनिये धन के साथी होते हैं। अतः मैं विप्रके घर पर निवास करूँ' ।।५४।। ऐसा सोचते-सोचते राजा ने एक एकान्त, पुरातन और टूट-फूट मकान तथा उसके भीतर जाकर एक वृद्धा स्त्री को देखा।।५५।। उसने उस बूढ़ी स्त्री को कुछ धन देकर सन्तुष्ट किया और उस वृद्धा के आदर-सत्कार करने पर वह उसी मकान में ठहरकर रहने लगा।।५६।। किसी समय प्रसन्न होकर उस वृद्धा ने कहा—'पुत्र! सब कुछ यहाँ ही मिलता है कि तुम्हारा अनुभव कहीं कभी भारी नहीं है ।।५७।। लेकिन उस राज्य के राजा की पाटली नामक कन्या है। उस अन्तःपुर के ऊपर गरुड़ के समान मूर्त्त रूप रखा गया है ।।५८।। वृद्धा के वचनों का आदर करते हुए युवक के हृदय में उसी (कन्या के) रूप ने काम का बाण प्रहार किया ।।५९।। 'उस कन्या को मैं आज ही हरूँगा'—ऐसा निश्चय करके युवक ने उस खड़ाऊँ को पहन कर आकाश-मार्ग से उसके पास पहुँच गया ।।६० ॥ पर्वत की चोटी के समान ऊँचे मन्दिर की खिड़की में प्रवेश कर उसने एकान्त में सोई हुई पाटली को देखा ।।६१।। शय्या पर निश्चेष्ट पड़ी हुई उस स्त्री के प्रभाव से वह रात्रि इस प्रकार सुवासित हो रही थी, मानो समस्त संसार को जीतकर आकर विश्राम करती हुई कामदेव की रतिमूर्ती रुचिर हो ।।६२।। 'इसे कैसे जगाऊँ'—यह सोचकर युवक साथ ही रत्न पाकर उसी कन्या के कमर के वस्त्र से परस्पर से बाँध दी।।६३।। मयूर हुंकार करती हुई और उत्तरीय वस्त्र में उलझ कर अपनी आँकवाली प्रमदा को आलिंगन कर उसे जगाता ही, वयंका के जगाने की व्यवस्था है ।।६४।। इस प्रक्रिया को समझकर कुछ काँपती हुई आँख से युवक ने पाटली का आलिंगन किया और वह जाग उठी।।६५।।


१ इसी प्रकार की कथा, हरिवंशकालीन कथाके समान और डैंग्लर के फेयरीटेल्स में आती है। उसमें कुछ परिवर्तन अवश्य किया गया है।

१४ कथासरित्सागर

१४ कथासरित्सागर पश्यन्त्यास्त नृप तस्या लज्जाकौतुकयोर्हृशि । अभूदन्योन्यसमर्दौ रचयन्त्या गतागतम् ॥६६॥ अथालाप इव वृत्ते गान्धर्वाद्विवाहकर्मणि । अवर्धत तया प्रीतिर्दम्पत्योर्न तु यामिनी ॥६७॥ आमन्त्राम बभूवुर्त्का तद्गतेनैव चेतसा । आययो पश्चिमं भागं तद्वृद्धावेश्म पुत्रकः ॥६८॥ इत्थं प्रतिनिशं तत्र कुर्वाणेऽस्मिन्गतागतम् । सम्भोगचिह्नं पाटल्या रक्षिभिर्दृष्टमेकदा ॥६९॥ तैस्तदावेदितं तस्या पितु सोऽपि नियुक्तवान् । गूढमन्तःपुरे तत्र निशि नारीमवेक्षितुम् ॥७०॥ तया च तस्य प्राप्तस्य तत्राभिज्ञानसिद्धये । पुत्रकस्य प्रसुप्तस्य न्यस्तं वासस्यलक्तकम् ॥७१॥ प्रातस्तया च विज्ञातो राजा चारान्व्यसर्जयत् । सोऽभिज्ञानाच्च तै प्राप्त पुत्रको जीर्णवेश्मनि ॥७२॥ आनीतो राजनिट कुपितं वीक्ष्य च नृपम् । पादुकाभ्यां समुत्पत्य पाटलीमंदिरेऽविशत् ॥७३॥ विदिता स्वस्तनुत्तिष्ठ गच्छाव पादुकाबलात् । इत्यङ्के पाटलीं कृत्वा अगाम नभसा ततः ॥७४॥ अथ गङ्गातटनिकट गगनादवतीर्य स प्रियन्ताम् । पात्रप्रभावजाताहारैरनन्दयामास ॥७५॥ आसोक्तित्प्रभाव पाटल्या पुत्रकोऽपिसह ततः । यष्ट्या लिखित तत्र स नगर चतुरङ्गवलयुक्तम् ॥७६॥ तत्र स राजा भूत्वा महाप्रभाव च सत्यतां प्राप्ते । नमयित्वा त दनृपुर शशास पृथ्वीं समुद्रासाम् ॥७७॥ तदिव दिव्य नगर माययारचित सपौरमत एव । नाम्ना पाटलिपुत्र छात्र लक्ष्मीसरस्वत्यो ॥७८॥ इति वर्षमुखादिमामपूर्वां वयमाकर्ण्य कथामतीव चित्राम् । चिरमासमभूम बाणभूत विलसद्विस्मयमोदमानचित्ता ॥७९॥ इति महाकविश्रीसोमदेवभट्टविरचिते कथासरित्सागरे प्रथमे कथापीठलम्बके तृतीयस्तरङ्गः ।

प्रथम लम्बक ३५

प्रथम लम्बक ३५ उस राजा पुत्रक को देखकर पाटली की आँखों में लज्जा और आश्चर्य का संयम होने लगा। परपुरुष को देखकर लज्जा और उसका ऐसे अवसर पर वहाँ उपस्थित होना आश्चर्य का कारण था ॥६६॥ इसके अनन्तर वार्तालाप और गन्धर्व-विवाह हो जाने पर दोनों में परस्पर प्रीति बढ़न लगी किन्तु रात यही बड़ी अर्थात् रात समाप्त हो गई ॥६७॥ रात्रि के अन्तिम प्रहर में वह राजा पुत्रक उत्कण्ठित वधू (पाटली) से कहकर तल्लीन भाव से उस वृद्धा के पुराने घर पर लौट आया ॥६८॥ इस प्रकार पुत्रक प्रत्येक रात्रि में पाटली के यहाँ यातायात करता रहा। किन्तु एक बार पाटली के रक्षकों ने उसके सम्भोग-चिह्नों को देख लिया ॥६९॥ रक्षकों (पहरेदारों) ने सारी परिस्थिति राजा से बता दी। राजा ने पाटली के भवन में रात्रि को देखने के लिए एक स्त्री-जासूस को नियुक्त कर दिया ॥७०॥ इस प्रकार एक दिन उस गुप्त स्त्री ने पहचान के लिए, सोये हुए पुत्रक के वस्त्र में पाटली की महावर लगा दी ॥७१॥ प्रातःकाल उस जासूस स्त्री ने राजा को बताया और राजा ने भी अपने दूतों को उसे पकड़ने के लिए भेज दिया। दूतों ने उस पुराने घर में महावर लगे कपड़े के गुण से उसकी पहचान करके वृद्धा के घर पर पुत्रक को पकड़ लिया ॥७२॥ दूत पुत्रक को पकड़कर उसे राजा के पास ले आये। किन्तु पुत्रक ने जब राजा को क्रुद्ध होते हुए देखा तब खड़ाऊँ के प्रभाव से वह आकाश-मार्ग से पाटली के घर में पहुँच गया ॥७३॥ उसने पाटली से कहा- हमलोग पकड़ गये। तुम उठो, खड़ाऊँ के प्रभाव से निकल भागते हैं। ऐसा कहकर और पाटली को गोद में उठाकर पुत्रक आकाश-मार्ग से निकल गया ॥७४॥ तदनन्तर गंगातट के समीप आकाश-मार्ग से उतरकर पुत्रक ने थकी हुई पाटली को उस पात्र के प्रभाव से मिलनेवाले विविध भोजन से प्रसन्न किया ॥७५॥ पाटली ने पुत्रक के प्रभाव को देखकर प्रार्थना की और उसके प्रार्थनानुसार पुत्रक ने उस छड़ी से चतुरंगिणी सेना-सहित जमीन पर एक नगर का नक्शा बनाया ॥७६॥ छड़ी से लिखे गये और सचमुच बने हुए उस प्रभावशाली नगर में वह पुत्रक राजा बनकर बैठा और अपने प्रभाव से श्वशुर (पाटली के पिता) को वश में करके समुद्र-पर्यन्त पृथ्वी का शासक बन गया ॥७७॥ इस प्रकार यह दिव्य नगर पुरस्वामियों-सहित माया से रचा गया जो पाटलिपुत्र नाम से लक्ष्मी और सरस्वती का क्षेत्र हुआ" ॥७८॥ वररुचि ने कहा- हे काणभूते इस प्रकार उपाध्याय वर्ष के मुख से यह अपूर्व और विचित्र कथा सुनकर हम सब आश्चर्य में आनन्दित हुए ॥७९॥ महाकवि श्रीसोमदेवभट्ट-विरचित कथासरित्सागर के प्रथम लम्बक का तृतीय तरङ्ग समाप्त।

३६ कथासरित्सागर

३६ कथासरित्सागर चतुर्थस्तरङ्गः इत्याख्याय कथां मह्यं विन्ध्यान्तं श्वोऽभिभूतये । पुनर्वररुचिस्तस्मै प्रकृतार्थमवर्णयत् ॥१॥ एवं व्याडीन्द्रदत्ताभ्यां सह तत्र वसन् क्रमात् । प्राप्तोऽहं सर्वविद्यानां पारमुत्क्रान्तशैशवः ॥२॥ इन्द्रोत्सवं कदाचिच्च प्रेक्षितुं निर्गता वयम् । कन्यामेकामपश्याम कामस्यास्त्रमसायकम् ॥३॥ इन्द्रदत्तो मया पृष्टस्तत् केयं भवेदिति । उपवर्षसुता सेयमुपकोशेति सोऽब्रवीत् ॥४॥ सा सखीभिश्च मां ज्ञात्वा प्रीतिपक्ष्मलया दृशा । स्नपन्ती मन्मथच्छेवाद्यगच्छद् भवनं निजम् ॥५॥ पूर्णचन्द्रमुखी नीलनीरोजमलोचना । मृणालनालललितभुजा पीनस्तनोज्ज्वला ॥६॥ कम्बुकण्ठी प्रवालप्रभरदनच्छदशोभिनी । स्मरभूपतिसौन्दर्यमन्दिरेवेन्दिरापरा ॥७॥ ततः कामशरापातनिर्भिन्ने हृदये न मे । निशि तस्यामभून्निद्रा तद्विम्बोष्ठपिपासया ॥८॥ कथञ्चिल्लब्धनिद्रोऽहमपश्यं रजनीक्षये । शुक्लाम्बरधरां दिव्यां स्त्रियं सा मामभाषत ॥९॥ पूर्वभार्योपकोशा ते गुणज्ञा नापरं पतिम् । कञ्चिदिच्छत्यतश्चिन्ता पुत्र ! कार्या न त्वया ॥१०॥ अहं सदा शरीरान्तर्वासिनी ते सरस्वती । त्वद्दुःखं नोत्सहे द्रष्टुमित्युक्त्वान्तर्हिताऽभवत् ॥११॥ ततः प्रबुद्धो ज्ञातास्थो गत्वाऽप्रतिष्ठमहं शनैः । दयिता-मन्दिरासन्न-वालभूत-तरोरधः ॥१२॥ अथागत्य समाख्यातस्तत्सख्या मन्निवन्धनम् । उद्गाढमुपकोशाया नवानङ्गजविजृम्भितम् ॥१३॥ ततोऽहं द्विगुणीभूततापस्तामवमब्रुवम् । अवलां गुरुभिः स्वच्छन्दमुपकोशां कथं भजे ॥१४॥

प्रथम लम्बक १७

प्रथम लम्बक १७ चतुर्थ तरंग उपकोशा की कथा विन्ध्याटव्य में इस प्रकार वररुचि ने काणभूति को कथा सुनाकर पुनः प्रासंगिक विषय का वर्णन प्रारम्भ किया ॥१॥ इसी क्रम से व्याडि और इन्द्रदत्त के साथ पाटलिपुत्र में रहते हुए बाल्यावस्था के समाप्त होते-होते मैं समस्त विद्याओं का पारगामी पण्डित हो गया ॥२॥ एक बार इन्द्रोत्सव देखने के लिए हम लोग नगर में निकले तो वहाँ हम लोगों ने एक कन्या देखी जो मानों कामदेव के सायक (बाण) विहीन अस्त्र (धनुष) के समान थी ॥३॥ उसे देखकर मैंने अपने सहपाठी इन्द्रदत्त से पूछा कि 'यह कौन होगी ?' उत्तर में उसने मुझसे कहा कि 'उपवर्ष की कन्या उपकोशा है' ॥४॥ उसने भी अपनी सखियों से मेरा परिचय प्राप्त किया और प्रेमपूर्ण दृष्टि से मेरे मन को खींचती हुई किसी तरह अपने घर को चली गई ॥५॥ उस उपकोशा का मुख पूर्णचन्द्र के समान कान्त और आकर्षक था। आँखें नील-कमल के समान सुन्दर थीं। भुजाएँ, कमलनाल के समान कोमल तथा सुन्दर थीं और पीन स्तनों से वह अधिक आकर्षक हो रही थी ॥६॥ उसका गला शंख के समान था और प्रवाल या मूँगे के समान रक्ताभ ओठों से उसकी शोभा और बढ़ रही थी। इस प्रकार वह मानो काम-रूपी महीपति के सौन्दर्य-मन्दिर की दूसरी गृह-लक्ष्मी के समान थी ॥७॥ उसके देखने के अनन्तर काम-बाण से मेरे हृदय के बिंध जाने से अतएव उसके बिम्बाधरों की पिपासा के कारण व्याकुल मुझे उस रात को नींद नहीं आई ॥८॥ किसी प्रकार रात्रि के व्यतीत होने पर प्रातःकाल मुझे निद्रा आई। उस समय स्वप्न में श्वेतवस्त्रधारिणी किसी दिव्य स्त्री ने मुझसे कहा ॥९॥ 'उपकोशा तुम्हारी पूर्वजन्म की पत्नी है। वह तुम्हारे गुणों पर अनुरक्त है और वह दूसरे को पति नहीं बनाना चाहती। इसलिए हे पुत्र ! तुम उसकी चिन्ता न करो ॥१०॥ 'मैं तुम्हारे शरीर के अन्दर सदा रहनेवाली सरस्वती हूँ इसलिए मैं तुम्हारा कष्ट नहीं देख सकती'। इतना कहकर वह अन्तर्हित हो गई ॥११॥ प्रातःकाल जगकर मैं विश्वस्त हो गया और धीरे-धीरे उपकोशा के मकान के समीप आम के एक वृक्ष के नीचे जाकर बैठ गया ॥१२॥ कुछ समय के पश्चात् उपकोशा की सखी ने आकर उसकी गम्भीर काम-पीडा की मुझे सूचना दी ॥१३॥ उसकी अवस्था को जानकर, कुछ सन्तप्त होकर मैंने उसकी सखी से कहा—'गुरुजनों के दान के बिना मैं उपकोशा को स्वच्छन्दतापूर्वक कैसे ग्रहण कर सकता हूँ ? ॥१४॥

१८ कथासरित्सागर

१८ कथासरित्सागर वरं हि मृत्युर्नाकीर्तिस्त्वत्सखीहृदयं तव। गुरुर्भियादि बुध्येत तत्कदाचिच्छिवं भवेत् ॥१५॥ तदतत्कुरु भद्रे ! त्वं तां सखीं मां च जीवय। तच्छ्रुत्वा सा गता सख्या मातुः सर्वं न्यवेदयत् ॥१६॥ तया तत्कथितं भर्तुरुपवर्षस्य तत्क्षणम्। यज्ञे भ्रातुश्च वर्षस्य तेन तच्चाभिनन्दितम् ॥१७॥ विवाहं निश्चितं गत्वा व्याडिरानयति स्म ताम्। वर्षात्तानिनिवेशनं सोपाम्ब्या जननीं मम ॥१८॥ अथोपकोशा विधिवत्पित्रा मे प्रतिपादिता। तया मात्रा गृहिण्या च समं तत्रावसं सुखम् ॥१९॥ अथ कालेन वर्षस्य शिष्यवर्गो महानभूत्। तत्रैकः पाणिनिर्नाम' जडबुद्धितरोऽभवत् ॥२०॥ स शुश्रूषापरिक्लिष्टः प्रेषितो वर्षभार्यया। अगच्छत्तपसे खिन्नो विद्याकामो हिमालयम् ॥२१॥ तत्र तीव्रेण तपसा तोषितादिन्दुशेखरात्। सर्वविद्यामुखं तेन प्राप्तं व्याकरणं नवम् ॥२२॥ ततश्चागत्य मामत्र वादायाह्वयते स्म सः। प्रवृत्ते चावयोर्वादे प्रयाताः सप्त वासराः ॥२३॥ अष्टमेऽह्नि मया तस्मिञ्जिते तत्समनन्तरम्। नभस्थेन महाघोरो हुङ्कारः शम्भुना कृतः ॥२४॥ तेन प्रणष्टमस्मद् ... तस्मद्व्याकरणं भुवि। जिताः पाणिनिना सर्वे मूर्खीभूता वयं पुनः ॥२५॥ अथ सञ्जातनिर्वेदः स्वगृहस्थितये धनम्। हस्ते हिरण्यगुप्तस्य विधाय वणिजो निजम् ॥२६॥ उक्त्या सर्वोपरोगाय गन्तवानस्मि शङ्करम्। तपोभिराराधयितुं निराहारो हिमालयम् ॥२७॥ १ अत्रामान्त्रितमपडेवेकवर्षम् । २यदविवरणं परिशिष्टे विहारीकृतम् ।

प्रथम लम्बक १९

प्रथम लम्बक १९

"निन्दा होने की अपेक्षा मर जाना श्रेष्ठ है। इसलिए उपकोशा के माता पिता तुम्हारी सखी के मनोभाव को यदि समझ लें तो कल्याण हो सकता है॥१५॥ इसलिए तुम ऐसा करके अपनी सखी और मुझे दोनों को जिलाओ तुम्हारा कल्याण हो। यह सुनकर वह घर गई और उपकोशा की माता से सारा वृत्तान्त कह सुनाया ॥१६॥ उपकोशा की माता ने यह सब वृत्तान्त अपने पति उपवर्ष से कहा। उपवर्ष ने अपने बड़े भाई वर्ष से कहा और वर्ष ने उसका अनुमोदन किया ॥१७॥ इस प्रकार विवाह का निश्चय हो जाने पर आचार्य वर्ष की आज्ञा से व्याडि कौशाम्बी से मेरी माता को लिवा लाया॥१८॥ तदनन्तर उसके पिता उपवर्ष ने विवाह तिथि पर विधिपूर्वक उपकोशा मुझे प्रदान कर दी और मैं भी माता तथा पत्नी के साथ पाटलिपुत्र में सुखपूर्वक रहने लगा ॥१९॥ पाणिनि की कथा¹

कुछ समय के अनन्तर उपाध्याय वर्ष के शिष्यों की संख्या बढ़ी। उसमें पाणिनि नाम का एक शिष्य अत्यन्त जड़बुद्धि था॥२० ॥ उस गुरु-गृह में सेवा करते हुए अत्यन्त क्लेश-युक्त और खिन्न देखकर गुरु-पत्नी ने विद्या-प्राप्ति की कामना से तपस्या करने के लिए हिमालय जाने को कहा और वह चला गया ॥२१॥ तब वहाँ उसने अपनी कठोर तपस्या से प्रसन्न हुए शिवजी से सब विद्याओं के मूलस्वरूप नवीन व्याकरण को प्राप्त किया ॥२२॥ हिमालय से लौटने पर पाणिनि ने मुझे शास्त्र-विचार के लिए ललकारा। फलतः हम लोगों का शास्त्रार्थ प्रारम्भ हुआ और सात दिन व्यतीत हो गये ॥२३॥ आठवें दिन मेरे द्वारा शास्त्रार्थ में पाणिनि को जीत लेने पर आकाश में शिवजी ने भयंकर हुंकार किया ॥२४॥ उस हुंकार से हमारा पढ़ा हुआ ऐन्द्र व्याकरण पृथ्वी से नष्ट हो गया। तब पाणिनि ने हम लोगों को जीत लिया और हम सब फिर मूर्ख हो गये ॥२५॥ उस शास्त्र-विचार में पाणिनि से पराजित होने के कारण मुझे अत्यन्त वैराग्य उत्पन्न हुआ और घर का सर्वस्व वररुचि के पिता तुल्य मित्र व्याडि को देकर और यह बात उपकोशा को बता- कर तपस्या से शंकरजी को प्रसन्न करने के लिए मैं निराहार होकर हिमालय को चला गया॥२६-२७॥

१ इसमें वर्णित पाणिनि की कथा ऐतिहासिक अनुप और प्रमाणिक नहीं मानी जा सकती। पाणिनि और वररुचि के समय में पर्याप्त अन्तर है। परिशिष्ट-प्रकरण में 'पाणिनि' देखिए।

४ कथासरित्सागर

४ कथासरित्सागर उपकोशा हि म ध्य काङ्क्षन्ती निजमन्दिरे। अतिष्ठत्प्रत्यहं स्नान्ती गङ्गायां नियतव्रता ॥२८॥ एकदा सा मधौ प्राप्ते क्षामा पाण्डुमनोरमा। प्रतिपच्चन्द्रलेखेव जनलोचनहारिणी ॥२९॥ स्नातुं त्रिपथगां यान्ती दृष्टा राजपुरोधसा। दण्डाधिपतिना चाथ कुमारसचिवेन च ॥३०॥ तत्क्षणात्ते गता सर्वे स्मरसायकलक्ष्यताम्। सापि तस्मिन्दिने स्नान्ती क्षणमप्यकरोच्चिरम् ॥३१॥ आगच्छन्तीं च साय तां कुमारसचिवो हठात्। अग्रहीदथ साप्येनमवोचत्प्रतिभावती ॥३२॥ अभिप्रेतमिदं भद्र ! यथा तव तथा मम। किं त्वहं सत्कुलोत्पन्ना प्रवासस्थितभर्तृका ॥३३॥ कथमद्य प्रवर्त्तेय पश्येत्कोऽपि कदाचन। ततश्च ध्रुवमद्यस्त्वया सह भवन्मम ॥३४॥ तस्मान्भूत्सङ्कथास्मिंस्त्वौरलोके गृहं मम। आगन्तव्यं ध्रुवं रात्रे प्रथमे प्रहरे त्वया ॥३५॥ इत्युक्त्वा कृतसङ्घा सा तेन क्षिप्ता विशेषद्वात्। यावत्किञ्चिद् गता तावन्निरुद्धा सा पुरोधसा ॥३६॥ तस्यापि तथैव दिन तद्भवदेव यथा निशि। सङ्केतकं द्वितीयस्मिन् प्रहरे पर्यकल्प्यत ॥३७॥ मुक्तां कथञ्चित्तेनापि प्रयातां किञ्चिदन्तरम्। दण्डाधिपो रुरोध स्म तृतीयान्तां सुविह्वलाम् ॥३८॥ अथ तस्यापि दिवस तस्मिन्नेव तथैव सा। सङ्केतकं त्रियामायास्तृतीये प्रहरे व्यधात् ॥३९॥ दैवात्तनापि निर्मुक्ता सङ्कम्पा गृहमागता। कर्तव्यतां सा स्वघटीनां सविधे स्वैरमब्रवीत् ॥४०॥ वरं पत्यौ प्रवासस्थे मरणं कुलयोषितः। न तु श्वपारमत्लोकलोचनापातपात्रता ॥४१॥ इति सञ्चिन्तयन्ती च स्मरन्ती मां निनाय सा। शोषयन्ती स्वं वपुः साध्वी निराहारैव तां निशाम् ॥४२॥

प्रथम लम्बक ४१

प्रथम लम्बक ४१ उपकोशा की कथा¹ (चालू) मेरे तपस्या के लिए चले जाने पर मेरी कल्याण-कामना करती हुई उपकोशा भी नियमित व्रत रखकर प्रतिदिन गंगा-स्नान करती थी ॥२८॥ एक बार मेरे विरह में दुर्बल पीली अतएव मनोहर और प्रतिपदा के चन्द्र के समान जन- लोचनों के लिए आकर्षक उपकोशा वसन्त-समय में गंगा-स्नान के लिए जा रही थी। मार्ग में उस नयन-मधुर आकृति को राजपुरोहित मद्यरपास तथा युवराज क मंत्री ने देखा ॥२९ ३०॥ उसे देखकर वे तीनों काम-बाण से हृदय बन गये। उनकी अवस्था को समझकर उपकोशा ने भी स्नान करने में जान-बूझकर विलम्ब किया ॥३१॥ सायंकाल गंगा-स्नान से लौटकर आती हुई उपकोशा को कुमारसचिव ने बलपूर्वक रोका किन्तु प्रतिभावती उपकोशा ने उससे कहा ॥३२॥ भले आदमी ! यह ठीक है। जो तुम चाहते हो वही मैं भी चाहती हूँ। किन्तु मैं उच्च कुल में उत्पन्न हुई हूँ और प्रोषितभर्तृका हूँ ॥३३॥ अतः इस प्रकार का कार्य ही क्यों किया जाय। यदि कदाचित् कोई देख ले तो तुम्हारे साथ मेरा भी कल्याण नहीं होगा ॥३४॥ इसलिए वसन्तोत्सव की धूमधाम में नागरिकों के व्यस्त रहने पर तुम रात के पहले पहर मेरे घर पर आओ' ॥३५॥ ऐसा कहकर उससे प्रतिज्ञा करके उपकोशा उससे छूटकर जब कुछ आगे बढ़ी तब दैवयोग से उसे पुरोहित ने आ घेरा ॥३६॥ उपकोशा ने उससे भी उसी दिन उसी प्रकार रात के तीसरे पहर आने का निश्चय किया ॥३७॥ पुरोहित से किसी प्रकार छूटकर वह विह्वल उपकोशा एस ही कुछ दूर गई थी कि नगर पालक (शहर-कोतवाल) ने भी उसी प्रकार उसे रोका ॥३८॥ इसके बाद उपकोशा ने उस भी उसी प्रकार, उसी दिन उसी रात के दूसरे पहर में घर पर आने का संकेत किया ॥३९॥ विधिवशात् उससे भी छूटी हुई उपकोशा काँपती हुई अपने घर पहुँची और अपनी दासियों को बुलाकर स्वतन्त्रतापूर्वक कर्त्तव्य-निर्धारण करते हुए बोली ॥४०॥ पति के प्रवास में रहने पर कुलस्त्री का मर जाना अच्छा है, किन्तु रूप पर मरनेवालों की आँखों पर चढ़ना अच्छा नहीं ॥४१॥ इस प्रकार सोचती हुई तथा मुझे स्मरण करती हुई उस पतिव्रता उपकोशा ने निराहार रहकर उस रात्रि को व्यतीत किया ॥४२॥ १ इस कथा से मिलती-जुलती कहानी बर्टन के अरेबियन नाइट्स में एक मिस्री स्त्री और उसके चार यारों की कहानी में है। अँगरेजी के उपन्यासों में भी परियों की कहानी में ऐसा प्रसंग मिलता है। ६

४२ कथासरित्सागर

`

Let's do a line-by-line transcription of the image exactly as it is printed, character by character.

४२ कथासरित्सागर प्रातर्ब्राह्मणपूजार्थं व्यसृजि वणिजस्तया। (Wait, व्यसृजि or भ्यसृजि? It looks like भ्यसृजि in the print, but let's look at the first letter: भ्यसृजि - yes, it has a loop like . Let's write भ्यसृजि as printed, or व्यसृजि? Let's write भ्यसृजि because it has a clear loop on the left, but wait, व्य in some old prints has a loop? No, व्य is usually व्य. Let's write भ्यसृजि as it looks, but wait, let's look at व्य in व्यसृजद् - standard is व्यसृजद्. Let's write भ्यसृजि since it's printed भ्यसृजि.) घटी हिरण्यगुप्तस्य किञ्चिन्मार्गयितुं धनम्॥४३॥ (Wait, the first letter is घटी or चटी? It looks like चटी but with a loop, wait, it's `घटी

प्रथम लम्बक ४३

प्रथम लम्बक ४३ सबेरे उठकर उसने ब्राह्मणों का भोजन कराने तथा उनकी पूजा करने के लिए कुछ धन लाने के लिए हिरण्यगुप्त बनिये के पास दासी को भेजा ॥४३॥ वह बनिया भी एकान्त में आकर उससे (उपकोशा से) बोला कि यदि तुम मेरी सेवा करो तो मैं तुम्हारे पति का रखा हुआ धन तुम्हें दे दूंगा' ॥४४॥ ऐसा सुनकर और पति के रखे हुए धन में किसी की पक्की साक्षी न होने के कारण उपकोशा दुख और क्रोध से अधीर हो गई और उसने बनिये को भी उसी दिन उसी रात के चतुर्थ प्रहर में आने का निमन्त्रण दिया जिसे सुनकर प्रसन्न बनिया चला गया ॥४५ ४६॥ तब उसने तेल मिलाकर कुँडों में रखा हुआ बहुत-सा अलकतरा सखियों (दासियों) से मँगाया और उसमें कस्तूरी आदि अनेक सुगन्धित द्रव्य मिलाये ॥४७॥ उस कोलतार से सने हुए उसने चार छोटे-छोटे कपड़े के टुकड़े (कमर में लपेटने के लिए) तैयार कराये और एक बड़ा भारी सम्पूरक बनवाया जिसमें बाहर से बन्द करने की अर्गला (कुण्डी) लगी हुई थी ॥४८॥ कुछ समय के अनन्तर उस वसन्तोत्सव के दिन रात के पहले प्रहर के समय कुमारसचिव सुन्दर वेष धारण किये हुए सजधज के साथ आया ॥४९॥ चुपचाप घर में आये हुए उस कुमारसचिव से उपकोशा ने कहा— 'बिना स्नान किये मैं तुम्हारा स्पर्श न करूँगी ? अतः पहले अन्दर जाकर स्नान करो ॥५०॥ उस मूर्ख ने स्नान करना स्वीकार किया तो उसे दासियों ने अन्धकारमय स्नानागार में प्रवेश करा दिया ॥५१॥ उसे अन्दर ले जाकर दासियों ने उसके पहने कपड़े उतार लिये और कमर में लपेटने के लिए (काजल से सना) कपड़े का एक टुकड़ा दे दिया ॥५२॥ घने अन्धकार में कुछ न देखते हुए उस पापी के मालिश करने के बहाने सिर से पैर तक के सभी अंगों को उन सखियों (दासियों) ने तेल मिले हुए उस अलकतरे से काला कर दिया ॥५३॥ दासियां जबतक उसके एक-एक अंग को काजल से मल रही थी तबतक दूसरे पहर में पुरोहित आ गया ॥५४॥ तब दासियों ने कहा अरे ! वररुचि का मित्र राजपुरोहित आ गया। अतः तुम ऐसे ही जाकर इस सम्पूरक में छिप जाओ। इस प्रकार उन्होंने घबराहट के साथ उस नग्न कुमारसचिव को, उस सम्पूरक में घुसाकर बाहर से अर्गला लगाकर बन्द कर दिया ॥५५-५६॥ दासियां पुरोहित को भी स्नान कराने के बहाने अँधेरे स्नानागार में ले गईं और उसके कपड़े उतार कर तेल मिले हुए काजल से उसकी भी मालिश करने लगीं। इस प्रकार, एक कपड़े का टुकड़ा लपेटा हुआ वह पुरोहित भी दासियों द्वारा मूर्ख बनाया गया। इतने में तीसरे पहर कोतवाल भी आ गया ॥५७-५८॥

४४ कथासरित्सागर

४४ कथासरित्सागर तदागमनजाच्छ्रव चेटीभि सहसा भयात् । आधवत्सोऽपि निक्षिप्तो मञ्जूषायां पुरोहितः ॥५९॥ तस्य दत्वागल तानि स्नानव्याजात्प्रविश्य सः । दण्डाधिपोऽपि तत्रैव तावत्कज्जलमर्दने ॥६०॥ अन्यवद् विप्रलब्धोऽभून्नग्नस्त्यक्तकर्पटः । यावत्स पश्चिमे यामे वणिक्त्रागतोऽभवत् ॥६१॥ तद्दशनभयं दत्वा क्षिप्तो दण्डाधिपोऽप्यथ । मञ्जूषायां स चेटीभिर्दत्त च वहिर्गलंम् ॥६२॥ ते च त्रयोऽन्धतामिस्रवासाभ्यासोद्यता इव। मञ्जूषायां मिथोऽन्योय स्पृश न्तोऽपि नालपन् ॥६३॥ दत्त्वाथ दीप गेहेऽत्र वणिज त प्रवेश्य सा। उपकोशावदद्देहि समे भर्त्रार्पित धनम् ॥६४॥ तच्छ्रुत्वा शून्यमालोक्य गृह सोऽप्यवदच्छठः । उक्तं मया वदाम्येव यद् भर्त्रा स्थापित धनम् ॥६५॥ उपकोशाऽपि मञ्जूषां धावयन्ती ततोऽब्रवीत् । एतद्धिरणयगुप्तस्य वच शृणुत दवताः ॥६६॥ इत्युक्त्वा चैव निर्वाप्य दीप सोऽप्य धवद् वणिक । लिप्त स्नानापन्देन चेटीभि कज्जलत्विषरम् ॥६७॥ अथ गच्छ गता रात्रिरित्युक्त स निशाक्षये । अनिच्छन्नास्तहस्तन ताभिनिर्वासितस्तत ॥६८॥ अथ धीरन्धवसतो मषीलिप्त पद पद । मध्यमाण श्वभि प्राप लज्जमानो निज गृहम् ॥६९॥ तत्र दासजनस्यापि क्षां प्रक्षालयता मषीम्। नापावरमसम्मुग्ये स्यातु दृष्टो दिनत्रयम् ॥७ ० ॥ उपकोशाप्यथ प्रातश्चटिकानुगता गता । गुरुणामनिवेद्यव राज्ञा मन्दस्य मन्दिरम् ॥७१॥ वणिग्घिरणयगुणो म भर्त्रा न्यासीकृत धनम्। जिहीर्षतीति विज्ञप्तस्तत्र राजा तया स्वयम् ॥७२॥ १ अवचग्ने इत्याशयः ।

प्रथम लम्बक ४५

प्रथम लम्बक ४५ उसके आते ही दासियों ने घबराकर उस पुरोहित को भी पहलेवाले सन्दूक में बन्द कर दिया ॥५९॥ पुरोहित के सन्दूक को अर्गला से बन्द कर देने के पश्चात् दासियों ने कोतवाल का भी स्नान के बहाने स्नानागार में ले जाकर उसी प्रकार काजल की मालिश की ॥६०॥ पहले दोनों के समान उन दासियों द्वारा यह कोतवाल भी एक कपड़े का टुकड़ा पहनाकर मूर्ख बनाया गया। इतने में रात्रि के अन्तिम पहर में वह हिरण्यगुप्त नामक बनिया आ पहुँचा ॥६१॥ कोतवाल को वह देख लेगा इस प्रकार का भय दिखाकर दासियों ने उसे भी उसी सन्दूक में बन्द करके बाहर से अर्गला चढ़ा दी ॥६२॥ उस एक ही सन्दूक में वे तीनों मानों अन्धतामिस्र नरक में वास करने का अभ्यास करते हुए-से परस्पर संस्पृष्ट होते हुए भी बोलते न थे ॥६३॥ उपकोशा ने दिया जलाकर और उस बनिये को स्नानागार में ले जाकर कहा—कि मेरे पति का दिया हुआ धन मुझे लौटा दो ॥६४॥ उपकोशा की बातें सुनकर और एकान्त घर को देखकर वह धूर्त बनिया बोला—'मैंने कह दिया कि तुम्हारे पति का रखा हुआ धन मैं अवश्य दे दूँगा' ॥६५॥ उपकोशा ने बन्द सन्दूक को सुनाते हुए कहा—हे देवताओ! हिरण्यगुप्त का वचन सुनो ॥६६॥ ऐसा कहकर उपकोशा ने दिया बुझा दिया और दासियों ने उस बनिये को भी अन्य तीनों के समान स्नान के बहाने से अपक्वतेल का लेप किया ॥६७॥ मर्दन में विस्रम्भ के कारण प्रातःकाल होते ही दासियों ने उससे कहा कि अब जाओ रात समाप्त हो गई। जब उसने जाने में आनाकानी की तो दासियों ने गलहस्त (गर्दभिया) देकर उसे घर से बाहर निकाल दिया ॥६८॥ एक फग चिथड़ा लपेटे हुए घर से निकाले जाने पर काजल से पुता हुआ अतएव कुत्तों से काटा जाता हुआ बनिया अत्यन्त लज्जा के साथ अपने घर पहुँचा ॥६९॥ घर जाकर जब उसके सेवक उसके शरीर की कालिमा छुड़ाने लगे तब तो वह उनके सामने भी मुँह न कर सका। सच है बुरी बातों का परिणाम बुरा ही होता है ॥७०॥ इसके उपरान्त प्रातःकाल दासी को साथ लेकर उपकोशा भी अपने माता-पिता की आज्ञा के बिना ही राजा नन्द के भवन को चली गई ॥७१॥ राजभवन में जाकर उसने राजा से स्वयं निवेदन किया कि हिरण्यगुप्त नामक बनिया मेरे पति द्वारा उसके पास रखे हुए धन को हड़प लेना चाहता है ॥७२॥

४६ कथासरित्सागर

४६ कथासरित्सागर तेन तच्च परिक्षातुं तत्रैवानायितो वणिक् । मदस्त किञ्चिदप्यस्या देयं नास्तीत्यभाषत ॥७३॥ उपकोशा ततोऽवादीत्सन्ति मे देव ! साक्षिणः । मञ्जूषायां गताः क्षिप्त्वा भर्त्ता मे गृहदेवताः ॥७४॥ स्ववाचा पुरतस्तासामनेनाङ्गीकृतं धनम् । तामानाय्यह मञ्जूषां पृच्छ्यन्तां देवतास्त्वया ॥७५॥ तच्छ्रुत्वा विस्मयाद्राजा तदानयनमादिशत् । ततः क्षणरसा मञ्जूषा प्रापिता बहुभिर्जनैः ॥७६॥ अत्रोपकोशा वक्ति स्म सत्यं वदत देवताः ! यद्युक्तं वणिजानेन ततो यात निजं गृहम् ॥७७॥ नो चेद्दहाम्यहं युष्मान्सदस्युद्घाटयामि वा । तच्छ्रुत्वा भीतभीतास्ते मञ्जूषास्था बभाषिरे ॥७८॥ सत्यं समक्ष मस्माकमनेनाङ्गीकृतं धनम् । ततो निरुत्तरः सर्वं वणिक्तत्प्रत्यपद्यत ॥७९॥ उपकोशामथाम्प्रच्छ्य राजा त्वतिकुतूहलात् । सदस्युद्घाटिता साभून्मञ्जूषा स्फोटितार्गला ॥८०॥ निष्कृष्टास्तत्प्रवि पुरुषास्तमःपिण्डा इव त्रयः । दृष्ट्वाञ्च प्रत्यभिज्ञाता मन्त्रिभिर्भ्रमुता तथा ॥८१॥ प्रहसत्स्वथ सर्वेषु किमेतदिति कौतुकात् । राज्ञा पृष्टा सती सर्वमुपकोशा शशंस तत् ॥८२॥ अचिन्त्यं धीसगुप्तानां चरितं कुलयोषिताम् । इति चाभिननन्दुस्तामुपकोशां सभासदः ॥८३॥ सवस्त्रं हृतसर्वस्वा परदारपिणोऽर्मिलाः । राज्ञा निर्वासिता बणादणील यस्य भूशय ॥८४॥ भगिनी मे त्वमित्युक्त्वा दत्वा प्रीत्या धनं बहु । उपकोशाऽपि भूपेन प्रेषिता गृहमगमत् ॥८५॥ वर्षोपवर्षौ तद्बुद्ध्वा साध्वीं तामभ्यनन्दताम् । सशब्दं विस्मयस्मेरं पुरं तत्राभवज्जनः ॥८६॥ अत्रान्तरे तुगायान्ते गत्वा तीव्रतरं तपः । आराधितो मया दत्तो वरदः पार्वतीपतिः ॥८७॥

राजा ने इस बात को जानने के लिए, बनिये को वहीं बुलवाया तो बनिये ने राजा से कहा—'महाराज ! मेरे पास इसका कुछ भी नहीं है' ॥७३॥ तब उपकोशा ने कहा—'महाराज ! इसके साक्षी मेरे गृह के देवता हैं, जिन्हें मेरे पति सन्दूक में बन्द कर गये हैं ॥७४॥ इस बनिये ने उन देवताओं के आगे अपने मुंह से धन स्वीकार किया है। आप उस सन्दूक को मंगाकर उन देवताओं से पूछिए' ॥७५॥ ऐसा सुनकर राजा को आश्चर्य हुआ और उसने सन्दूक लाने की आज्ञा दी और कुछ ही समय में बहुत व्यक्ति मिलकर उस सन्दूक को राजा के सामने ले आये ॥७६॥ सन्दूक आ जाने पर उपकोशा ने कहा—हे देवताओ ! सच बोलो। जो इस बनिये ने कहा है—बताओ और फिर घर को जाओ ॥७७॥ 'यदि तुम न बोलोगे तो तुम्हें सन्दूक के साथ ही जला दूँगी या राजसभा में सन्दूक खोल- कर तुम्हारा प्रदर्शन करूंगी। यह सुनकर सन्दूक के अन्दर से वे लोग भयभीत होकर बोले ॥७८॥ 'सच है, इसने हम लोगों के सामने धन स्वीकार किया है। तब बनिये ने निरुत्तर होकर उसका धन स्वीकार किया ॥७९॥ इसके अनन्तर अत्यन्त कुतूहलवश राजा के साग्रह प्रार्थना करने पर उपकोशा ने अर्गला तोड़कर उस सभा में सन्दूक खोल दिया ॥८०॥ सन्दूक खोलने पर अन्धकार के पिण्ड के समान वे तीनों पुरुष उसमें से निकले तो बड़ी कठिनता के साथ उन्हें राजा और मन्त्रियों ने पहचाना ॥८१॥ उन्हें देख सभी सभासदों के हँसने पर राजा ने आश्चर्य के साथ उपकोशा से पूछा कि 'यह क्या है ? तब उपकोशा ने सारा वृत्तान्त सभा में सुना दिया ॥८२॥ 'चरित्र की रक्षा करनेवाली कुलीन स्त्रियों के चरित्र अचिन्तनीय होते हैं। इस प्रकार सभी सभासद, उपकोशा के चरित्र की प्रशंसा करने लगे ॥८३॥ राजा ने समस्त वृत्तान्त सुनकर परदाराभिलाषी उन तीनों की सम्पत्ति का हरण करके उन्हें देश से निकाल दिया। सच है दुश्चरित्र किसके लिए कल्याणकारक होता है ॥८४॥ 'तू मेरी बहिन है—ऐसा कहकर तथा प्रसन्नता के साथ बहुत-सा धन देकर राजा ने उपकोशा को वापस भेज दिया। वह अपने घर आ गई ॥८५॥ वर्ष और उपवर्ष भी इस समाचार को जानकर उस पतिव्रता स्त्री का अभिनन्दन करने लगे और सभी नगर-निवासी इस समाचार से आश्चर्यचकित हो मुस्कराने लगे ॥८६॥ इसी बीच मैंने हिमालय में कठोर तपस्या करके वरदानी महादेव की आराधना की ॥८७॥

५० कथासरित्सागर

५० कथासरित्सागर प्रविश्य स्वस्तिकारं च विधाय गुरुदक्षिणाम्। योगनन्दा मया तत्र हेमकोटि स याचितः ॥१०३॥ ततः स शकटालस्य सत्यनन्दस्य मन्त्रिणम् । सुवर्णकोटिमतरं दापयेति समादिशत् ॥१०४॥ मृतस्य जीवितं दृष्ट्वा सद्यश्च प्राप्तिमर्थिनः । स तत्त्वं ज्ञातवान्मन्त्री किमज्ञेयं हि धीमताम् ॥१०५॥ देव ! दीयत इत्युक्त्वा स च मन्त्रीत्यचिन्तयत् । नन्दस्य तनयो बालो राज्यं च बहुशत्रुमत् ॥१ ०६॥ तत्सम्प्रत्येव रक्षामि तस्य देहमपीदृशम् । निश्चित्यैतत्स वत्कारं शवात्सर्वानदाहयत् ॥१०७॥ चारैरन्विष्य तन्मध्यं लब्ध्वा देवगृहातत । व्याडिं विधूय तद्गेहमिन्द्रदत्तकलेवरम् ॥१०८॥ अत्रान्तरे च राजानं हेमकोटिसमर्पणे । त्वरमाणमथाह स्म शकटालो विचारयन् ॥१०९॥ उत्सवाक्षिप्तचित्तोऽयं सर्वः परिजनः स्थितः । क्षणं प्रतीक्षतामयं विप्रो यावद्ददाम्यहम् ॥११०॥ अथैत्य योगनन्दस्य व्याडिनाक्रन्दितं पुरः । अहहाऽस्मत्सुहृत्क्रान्तजीवो योगस्थितो द्विजः ॥१११॥ प्रताम्यताव द्वयं दग्धाद्गहस्ततोदय । तच्छ्रुत्वा योगनन्दस्य तापश्चिन्ताभवन्महान् ॥११२॥ वह दाहात्स्थिरे तस्मिञ्जात निर्गत्य मे दृढौ । सुवर्णकोटिं स ततः शकटाले महामतिः ॥११३॥ योगनन्दोऽथ विजनं सङ्केतो व्याडिमब्रवीत् । मूढीभूतोऽस्मि विप्रोऽपि कि धिया स्थिरयापि मे ॥११४॥ तच्छ्रुत्वादत्ततस्य तं व्याडि कालोचितमभाषत । ज्ञातोऽसि शकटालेन तदेनं चिन्तयाधुना ॥११५॥ महामन्त्री ह्ययं स्वञ्चन्मन्त्रियत्तो विनाश्यत् । पूर्वानन्दसुतं कुर्याच्चन्द्रगुप्तं हि भूमिपम् ॥११६॥ तस्माद् वररुचिं मन्त्रिसुमुख्यत्वं कुरु यत्नतः । एतद्बुद्ध्या मवद्राज्यं स्थिरं दिष्यानुभावया ॥११७॥

प्रथम लम्बक ५१

प्रथम लम्बक ५१ राजभवन में जाकर राजा को आशीर्वाद देकर मैंने उस योगनन्द से गुरुदक्षिणा के लिए एक करोड़ स्वर्ण-मुद्रा की याचना की ॥१ ३॥ तब योगनन्द ने शकटाल नामक पूर्वनन्द के मन्त्री को आज्ञा दी कि 'तुम इसे एक करोड़ की स्वर्ण-मुद्रा दिला दो' ॥१ ४॥ मृत राजा का तुरन्त जीवित हो उठना और उसी समय याचक का उपस्थित हो जाना देखकर वह मंत्री सच्ची बात को ताड़ गया। सच है बुद्धिमानों के लिए कौन-सी बात अज्ञेय है ॥१ ५॥ 'राजन् ! देता हूँ'—ऐसा कहकर उस मन्त्री ने यह सोचा कि नन्द का लड़का अभी बालक है और राज्य के शत्रु भी बहुत हैं। अतः इस (नकली) राजा के शरीर की अभी रक्षा करनी चाहिए। (कहीं कार्य होने पर यह भाग न जाय) यह निश्चय करके उसने तत्काल राज्य के सभी मुर्दों को जलवा दिया ॥१ ६१ ७॥ राज्य के गुप्तचरों ने ढूँढ़-ढूँढ़कर मुर्दों को जलाना शुरू किया। इसी प्रसंग में देवालय में पड़े हुए इन्द्रदत्त के शव का भी व्याडि से छीनकर हठात् जला दिया गया ॥१ ८॥ इस बीच राजा को स्वर्ण देने में शीघ्रता करते हुए देख कर चतुर शकटाल बोला ॥१ ९॥ महाराज ! सारे राज-कर्मचारी उत्सव के कार्यों में व्यस्त हैं। इसलिए यह ब्राह्मण क्षण- भर प्रतीक्षा करे। तबतक मैं अभी देता हूँ ॥११ ॥ इसी अवसर पर व्याडि ने आकर राजा के सामने रोना प्रारम्भ किया कि आपके इस शुभ उत्सवकाल में अत्यन्त पाप हो गया। प्राणों के शेष रहने पर भी योग-समाधि में स्थित ब्राह्मण के शव को—अनाथ शव कहकर—तुम्हारे नौकरों ने जला डाला। यह सुनकर शोक के कारण योगनन्द¹ की कुछ अद्भुत एवं विचित्र-सी दशा हो गई ॥१११ १२॥ शरीर के दग्ध हो जाने पर नन्द के शरीर में इन्द्रदत्त की आत्मा को स्थिर समझकर महाबुद्धिमान् शकटाल ने उठकर मुझे एक करोड़ स्वर्ण-मुद्राएँ प्रदान कीं ॥११३॥ इसके अनन्तर वह योगनन्द एकान्त में खेद के साथ व्याडि से बोला—जब मैं ब्राह्मण होकर भी शूद्र हो गया। इसलिए मुझे इस स्थिर राज्यलक्ष्मी से भी क्या लाभ ॥११४॥ यह सुनकर व्याडि ने राजा को कालोचित आश्वासन देते हुए कहा— तुम्हारा रहस्य शकटाल को मालूम हो गया है। इसलिए अब पहले इसकी चिन्ता करो ॥११५॥ यह महामन्त्री है। अपनी इच्छा से शीघ्र ही यह तुम्हारा त्याग करके पूर्वनन्द के पुत्र चन्द्रगुप्त को राजा बनायेगा ॥११६॥ इसलिए तुम वररुचि को अपना प्रधान मन्त्री बनाओ उसकी दिव्य और प्रतिभागामी बुद्धि से तुम्हारा राज्य स्थिर रहेगा ॥ ११७॥


१ योग के द्वारा पुनः जीवित होने के कारण इसका नाम योगनन्द पड़ा था। असली नन्द का नाम हरनन्द या पूर्वनन्द था। इस विषय में विस्तृत विवेचन परिशिष्ट में किया गया है।

४८ कथासरित्सागर

४८ कथासरित्सागर

तन्मेव तन्न शास्त्रं न पाणिनीयं प्रकाशितम्। तदिच्छानुग्रहादेव मया पूर्णकृतं च तत्॥८८॥ ततोऽहं गृहमगच्छमशाताध्वपरिश्रमः। निशाकरकलामौलिप्रसादामृतनिर्भरः ॥८९॥ अथ मातृगुरूणां च कृतपादामिवन्दनः। तत्रोपकोशावृत्तान्तं समग्रौषं महाद्भुतम् ॥९०॥ तेन मे परमां भूमिमात्मन्यानन्दविस्मयौ। तस्यां च सहजस्नेहबहुमानादगच्छताम् ॥९१॥ वर्षोऽप्य मन्मुखाच्छ्रुत्वैतत्तु व्याकरणं नवम्। ततं प्रकाशितं स्वामिकुमारेण तस्य तत्॥९२॥ ततो व्याडीन्द्रदत्ताभ्यां विज्ञप्तो दक्षिणां प्रति। गुर्वर्षोऽब्रवीत् स्वर्णकोटिं दीयतामिति ॥९३॥ अङ्गीकृत्य गुरोर्वाक्यं तौ च मामित्यवोचताम्। एहि राज्ञः सख ! नन्दाद्याचितुं गुरुदक्षिणाम् ॥९४॥ गच्छामो नान्यतोऽस्माभिरित्यात्कञ्चनमवाप्यते। नवाधिकानां नवतेः कोटीनामधिपो हि सः॥९५॥ वाचा तेनोपकोशा च प्राग्धर्मभगिनी कृता। अत' स्यात् स ते किञ्चित् त्वद्गुणेन समवाप्स्यते ॥९६॥ इति निश्चित्य नन्दस्य भूपतेः कटकं वयम्। मयोध्यास्थमगमच्छाम त्रयः सद्ब्रह्मचारिणः ॥९७॥ प्राप्तमात्रेषु चास्मासु स राजा पञ्चतां गतः। राष्ट्रे कोलाहलः जातो विषादेन सहैव नः ॥९८॥ अवोचदिन्द्रदत्तोऽथ तत्क्षणं योगसिद्धिमान्। गतासोरस्य भूपस्य शरीरं प्रविशाम्यहम् ॥९९॥ मर्थी वररुचिर्मेऽस्तु दास्याम्यस्मै च काञ्चनम्। व्याडी रक्षतु मे देहं ततः प्रत्यागमावधि ॥१००॥ इत्युक्त्वा नन्ददेहान्तरिन्द्रदत्तः समाविशत्। प्रत्युज्जीवति भूपे च राष्ट्रे समोत्सवोऽभवत् ॥१०१॥ शून्यं दवगृहं देहमिन्द्रदत्तस्य रक्षितुम्। व्याडी स्थिते गतोऽभूवमहं राजकुलं तदा ॥१०२॥