आल्हा-खण्ड / परमाल रासो (महाकवि जगनिक - ५२ लड़ाइयों का ऐतिहासिक वीरगाथा महाकाव्य)
Alha-Khand (Parmal Raso) of Mahakavi Jagnik
महाकवि जगनिक द्वारा
गाँजरकीलड़ाई । ४०३ १३ मुर्च्छित हैगा सातनि राजा तुरतै कैदलीन करवाय ॥ बांधिकै मुशकें महराजा की कनउजतुरतदीनपहुँचाय १३० जोगा भोगा दोउ मारेगे जखमी भयो पपीहा आय ॥ इतना शोचत उदयसिंह के मनमागयोक्रोधअतिछाय१३१ माल खजाना सब सातनि का ऊदन तुरत लीन लुटवाय ॥ कूच करायो फिरि पट्टी ते पहुँचे देश कामरू जाय १३२ गड़िगे तम्बू तहँ आल्हा के सब रंग ध्वजा रहे फहराय ॥ चला कामरू का हरिकारा राजै खबरि सुनाई जाय १३३ फौजै आई क्यहु राजा की डाँड़े भीर भार अधिकाय ॥ इतना सुनिकै कमलापति ने गुप्ती धावन दीन पठाय १३४ खबरिलायकै सो फौजन की राजै फेरि सुनावाआय ॥ सुनिकै बातें त्यहि धावन की डंका तुरत दीन बजवाय १३५ हाथी सजिगा कमलापति का तापर आपभयो असवार ॥ झीलमबखतरपहिरी सिपाहिन हाथ म लई ढालतलवार १३६ यक यक भाला दुइ दुइ बल्छी कोंताखानी लीन कटार ॥ हथीचढ़ैया हाथिन चढ़िगे बाँके घोड़न पर असवार १३७ बाजी तुरही तहँ सुरही सब पुप्पूं पुप्पूं परै सुनाय ॥ बाजे डङ्का अहतङ्का के राजा कूचदीन करवाय १३८ आयकै पहुँच्यो जब डाँड़े पर गरुई हाँकदीन ललकार ॥ को चढ़िआवा है डाँड़े पर सम्मुख जवाबदेय सरदार १३६ पाछे फौजै ऊदन करिकै आगे घोड़ नचावाजाय ॥ गरुई हाँकनते बोलत भा यहु रणबाधु बनाफरराय १४० तुमपर चढ़िकै लाखनि आये पैसा आपदेउ मँगवाय ॥ कुमक म आये आल्हा ठाकुर ऊदननाम हमारो आय १४१
१४ | आल्हाखण्ड । ४०४ छोटे भाई हम आल्हाके राजन साँच दीन बतलाय ॥ बाकी दैदो तुम जयचँद कै हम सब कूचदेयँ करवाय १४२ इतनी सुनिकै राजा बोले मानो कही बनाफरराय ॥ झंपी कौड़ी तुम पैहौ ना टेटुवा टायेर लेयँ लुटाय १४३ कहाँ मंसई तुम करिआये ऊदन नाम सुनावै भाय ॥ तुम अस ऊदन बहुतैरन को रणमा मारा खेत खिलाय १४४ सवैया ॥ सुनिकै यह वानि कहा बघऊदन साँचसुनै नृप बात हमारी । सेतु बँधा जहँ पय रघुनन्दन बेंदुल टाप तहाँलग धारी ॥ जयपुर जीति लुटाय लियों दतिया औ उरैछा भये सब आरी । पृथिराजकी शानकमान बढ़ी ललिते तिनद्वार गयंद पछारी १४५ झन्ना पन्ना को जीता हम जीता काश्मीर सुल्तान ॥ थहर थहर सब बूँदी काँपै झंडा अटकपार फहरान १४६ देश देश सब हम मथिडारे मारे हेरि हेरि नरपाल ॥ पैसा लेवैं जब संगर में तबहीं देशराज के लाल १४७ इतना कहिकै उदयसिंह ने तुरतै हुकुम दीन फर्माय ॥ जान कामरू के पावै ना इनके देवो मूड़ गिराय १४८ भा खलभल्ला औ हल्ला अति लागी चलन तहाँ तलवार ॥ पैदल पैदल कै बरणी मै औअसवार साथ असवार १४६ सूँड़ि लपेटा हाथी भिड़िगे अंकुश भिड़े महौतन केर ॥ हौदा हौदा यकमिल द्वैगे मारैं एक एक को हेर १५० गाफिलदेख्यो कमलापतिको ऊदन कैद लीन करवाय ॥ बांधिकै मुशकें महराजा की कनउज तुरत दीन पठवाय १५१
गौंजरकीलड़ाई । ४०५ १५ माल खजाना सब लुटवायो डंका फेरि दीन बजवाय ॥ जीति कामरू कामक्षा को तहँते कूच दीन करवाय १५२ जायकै पहुँचे बंगाले में झंडा तहाँ दीन गड़वाय ॥ बजे नगारा तहँ आल्हा के नभऔअवनिशब्दगाछाय१५३ गा हरिकारा तब जल्दी सों राजै खबरि सुनावा जाय ॥ भारी फौजै क्यहु राजा की डाँड़े परीं हमारे आय १५४ सुनिकै बातें हरिकारा की राजा गयो सनाकाखाय ॥ देखन पठवा क्यहु अफसर को त्यहिसबखबरिसुनावाआय १५५ गुरुखा राजा बंगाले का मन्त्रिन बोला बचन सुनाय ॥ तुरत नगाड़ा को बजवावो सबियाँफौजलेउसजवाय १५६ हुकुम पायके महराजा का सबियाँ फौज भई तैयार ॥ पहिल नगाड़ा मा जिनबंदी दुसरे फाँदिभये असवार १५७ हथी अगिनियाँ महराजा को सोऊ बेगि भयो तय्यार ॥ सुमिरि भवानी जगदम्बा का राजा तुरत भयो असवार १५८ ढाढ़ी करखा बोलन लागे बिप्रन कीन बेद उच्चार ॥ रणकी मौहरि बाजन लागीं रणकाहोनलागब्यवहार १५६ पांच घरी के फिरि अर्सा मां राजा गयो समर में आय ॥ घोड़ बेंदुला को चढ़वैया यहु रणबाधु बनाफरराय १६० सम्मुख आवो महराजा के औ यह बोला भुजा उठाय ॥ बारह बरसन की बाकी अब राजन आप देउ मँगवाय१६१ लाखनि आये हैं कनउज ते आल्हा ऊदन साथ लिवाय ॥ छोटे भाई हम आल्हा के ऊदन नाम हमारो आय १६२ इतना सुनिकै गुरुखा राजा बोला महाक्रोध को पाय ॥ टरिजा टरिजा रे सम्मुख ते नहिंशिरदेवों भूमिगिराय १६३
१६ आल्हखण्ड । ४०६ तुइ अभिनन्दन के धोखे ते आये यहाँ बनाफरराय ॥ पैसा लेने की बातन को ऊदन चित्त देय बिसराय १६४ कूच करावै अब डाँड़े ते नाहीं गई प्राण पर आय ॥ इतना सुनिकै ऊदन जरिकै तुरतै दीन्ह्यो युद्ध मचाय १६५ सवैया ॥ रणशूरन की तलवार चलै अरु कूरन के उर होत दरारा । छप्प औ छप्प खपाखप शब्द बहै तहँ शोणित केर पनारा ॥ हाथ औ पाँव भुजा अरु जाँघ परे तहँ सर्प्पन के अनुहारा । मारु औ काटु उखारुभुजा ललिते इनशब्दनको अधिकारा १६६ मारु चपेट लपेट करें औ दपेट ससेट करें सरदारा । शूल औ सेल गदा अरु पट्टिश मारि रहे सब शूर उदारा ॥ हारि न मानत ठानत रारि पुरारि मुरारि खरारि अधारा । ललितेसुरबन्दिअनन्दि सबै रणशूरन युद्धकियोत्यहिबारा १६७ भई लड़ाई बंगाले में नदिया बही रक्तकी धार ॥ मुण्डन केरे मुड़चौरा भे औ रुण्डन के लगे पहार १६८ हाथी घोड़न कै गिन्ती ना पैदर जूझे पांच हजार ॥ घोड़ बेंदुला का चढ़वैया नाहर उदयसिंह सरदार १६६ ऐंड़ लगायो रसबेंदुल के हाथी ऊपर पहुँचा जाय ॥ गुर्ज चलायो बंगाली ने ऊदन लीन्ह्यो वार बचाय १७० ढाल कि औफड़ ऊदन मारी मुच्छाँ खाय गयो नरपाल ॥ मुशकें बाँधी तब राजा की नाहर देशराज के लाल १७१ रुपिया पैसा बंगाली के सब छकड़नमें लियो लदाय ॥ तुरतै चलिके बंगाले ते घेर्यो अटक बनाफर आय १७२
गॉजरकीलड़ाई । ४०७ १७ मुरली मनोहर दोउ भाइन को तहँ पर कैदलीन करवाय ॥ सुन्दर फाटक जौन अटकको त्यहिको तोपनदीनउड़ाय।७३ माल खजाना ताको लैकै तहँ ते कूच दीन करवाय ॥ आयकै पहुँचे फिरि जिन्सी में तम्बू तहाँ दीन गड़वाय ।७४ बाजे डंका अहर्तका के हाहाकार शब्द गा छाय ॥ राजा जगमनि जिन्सीवाला सोऊगयो समरको आय।७५ सवैया ॥ औ ललकार कियो रण में तुम ठाकुर काहे ग्रस्यो मम ग्रामा । काह तुम्हार चहैं रणनाहर तौन बताय कहौ यहि ठामा ॥ ऊदन बोलि उठा ततकाल सुनो नृप सुन्दरि बात ललामा । द्वादश अब्द भये तुमको नृप जयचंदको न दियो कछु दामा।७६ पैसा बाकी सब दैदेवौ तौ हम कूच देयँ करवाय ॥ इतना सुनिकै जिन्सी वाला शूरनबोला बचन सुनाय ।७७ मारो मारो ओ रजपूतो यहही ठीक लीन ठहराय ॥ झुके सिपाही दोनों दल मा मारैं एक एक को धाय ।७८ चली सिरोही भल जिन्सी मा लागे गिरन शूर सरदार ॥ को गति बरणै त्यहि समया कै आमा झोर चलै तलवार ।७६ मूड़न केरे मुड़चौरा भे औ रुण्डन के लगे पहार ॥ मारे मारे तलवारिन के नदिया बही रक्तकी धार ।८० घोड़वेंदुला का चढ़वैया आल्हा केर लहुरवा भाय ॥ जीति लड़ाई मा जगमनि को तुरतै कैद लीन करवाय १८१ बांधिकै मुशकें तहँ जगमनि की तुरतै कनउज दीन पठाय ॥ मालखजाना सब जगमनि का ऊदनतुरत लीनलुटवाय १८२
१८ आल्हखण्ड। ४० = चिन्ता ठाकुर रुसनी वाला ताको जीति लीन फिरिजाय ॥ बजे नगारा हहकाराके तहँ ते चला बनाफरराय १८३ आयकै पहुँचा फिरि गोरखपुर सबियाँ शहर लीन घिरवाय ॥ सूरजठाकुर गोरखपुर का ऊदन लीन तहाँ बँधवाय १८४ तहँते चलिकै पटना आवा यहु रणबाघु बनाफरराय ॥ पूरन राजा पटना वाला ताको कैदलीन करवाय १८५ चला बनाफर फिरि तहँना ते काशीपुरी पहुँचा आय ॥ धन्य बखानैं हम काशी का मनमेंशिवाचरणकोध्याय१८६ अज अबिनाशी घट घट बासी पूरण ब्रह्म शम्भु करतार ॥ परम पियारी निज काशी के आजौ सत्य सत्य रखवार १८७ रहे भास्करानंद स्वामी हैं सबके माननीय शिरताज ॥ अब लग काशी हम देखी ना ना कछुपरा क्यहूने काज १८८ वर्ष अठारा कीन नौकरी बाबू प्रागनारायण धाम ॥ छपीं पुस्तकैं ह्याँ जितनी हैं ते सब पढ़ा पेटके काम १८६ सुनी बड़ाई भल काशी की दासी सरिस मुक्ति तहँ भाय ॥ तौनी काशी अविनाशी मा ऊदन तम्बू दीन गड़ाय १६० हंसामनि काशी का राजा ऊदन कैद लीन करवाय ॥ मारू डंका फिरि बजवाये कनउज चला बनाफरराय १६१ तीनि महीना औ तेरा दिन गाँजर खूब कीन तलवार ॥ बारह राजन को कैदी करि पठवा जयचंद के दरबार १६२ बोला मारग में लाखनि ते बेटा देशराज को लाल ॥ हम पर साँकर जहँ कहुँ परि है लाला रतीभानके लाल १६३ बदला देहौ की मुरिजैहौ लाखनि साँच देउ बतलाय ॥ सुनिकै बातें बघऊदन की लाखनिगंगशपथगाखाय १६४
गाँजरकीलड़ाई । ४०६ १६ साथ तुम्हारो साँचो देहैं प्यारे उदयसिंह तुम भाय ॥ करत बतकही द्वउ मारग में कनउजशहर पहूँचे आय १६५ अनँद बधैया घर घर बाजीं सबहिन कीन मंगलाचार ॥ पूरि लड़ाई भै गाँजर कै रक्षा करें सिया भर्त्तार १६६ खेत छूटिगा दिननायक सों झएडागड़ा निशाको आय ॥ आशिर्वाद देउँ मुन्शीसुत जीवो प्रागनारायणभाय १६७ रहै समुन्दर में जबलों जल जबलों रहैं चन्द औ सूर ॥ मालिक ललिते के तबलों तुम यशसों रहौ सदा भरपूर १६८ माथ नवात्रों पितु अपने को जिन बल गाथ भई तय्यार ॥ बड़े यशस्वी पितु हमरे हौ साँचे धर्म कर्म रखवार १६६ करों तरंग यहाँ सों पूरण तवपद सुमिरि भवानीकन्त ॥ शम रमा मिलि दर्शन देवो इच्छा यही मोरि भगवन्त २०० इति श्रीलखनऊनिवासि ( सी, आई, ई ) मुंशीनवलकिशोरात्मजबाबू प्रयागनारायणजीकीआज्ञानुसार उन्नामप्रदेशान्तर्गतपँडरीकलां निवासिमिश्रवंशोद्भव बुधकृपाशङ्करसूनुपण्डितललिताप्रसाद कृत गाँजरयुद्धवर्णनोनामप्रथमस्तरंगः १ ॥ गाँजर का युद्ध समाप्त ॥ इति ॥
४. चतुर्थ भाग: दिल्ली-महोबा महासंग्राम, पृथ्वीराज चौहान से युद्ध व ऊदल बलिदान
The provided image is completely blank and contains no visible text to transcribe.
॥ श्रीगणेशाय नमः॥ अथ आल्हखण्ड ॥ सिरसाकासमरवर्णन ॥ सवैया ॥ ध्यावत तब पद कंज शिवा मनभावत दे वरदान भवानी । तवपति भंग नशे में परे अरु गावत गीत हरी हरि वानी ॥ नाहिं सुनय बिनती ललिते यह साँचहु साँचहु साँच बखानी । दे मृगनयनी कि दे मृगछाल यहै हम चाहत हैं शिवरानी १ सुमिरन ॥ सुमिरि भवानी शिवरानी को सिरसा समर करौं विस्तार ॥ नैया डगमग भवसागर में माता तुम्ही निबाहन हार १ आदि भवानी महरानी तुम तुम बल सृष्टि रचैं करतार ॥ परम पियारी त्रिपुरारी की धारी देह जगत उपकार २ पुत्र षडानन गजआनन हैं हमरे माननीय शिरताज ॥ प्रथमँ सुमिरैं गजआनन को होवैं सकल तासु के काज ३ सुमिरि षडानन का दुनियामाँ लाखन सिद्धभये द्विजराज ॥ मलखे पृथ्वी के संगर को वर्णन करौं सुमिरि रघुराज ४
२ आल्हाखण्ड । ४१२ अथ कथाप्रसंग ॥ एक समैया माहिल ठाकुर लिल्ली घोड़ापर असवार ॥ तिकृतिकृतिकृतिकूघोड़ीहांकत पहुंचे दिल्ली के दर्बार १ आवत दीख्यो जब माहिल को पिरथी कीन बड़ा सत्कार ॥ आवो आवो बैठो बैठो ठाकुर उरई के सरदार २ कुशल बतावो अब मोहबेकी नीके राजकरैं परिमाल ॥ इतना सुनिकै माहिल बोले साँची सुनो आप नरपाल ३ अवसर नीको यहि समया माँ तुम्हरे हेतु रचा कर्त्तार ॥ आल्हा ऊदन गे कनउज का राजा जयचँद के दरबार ४ भले बुरे जो दिन बीतत हैं आवैं फेरि नहीं सो हाथ ॥ त्यहिते तुमका समुझावत हैं साँची सुनो धरणि के नाथ ५ सिरसा मोहबा यहि समया माँ दूनों आप लेउ लुटवाय ॥ सुनिकै बातें ये माहिल की भा मनखुशी पिथौराराय ६ सात लाख फिरि फौजैं लैंकै तुरतै कूचदीन करवाय ॥ चारकोस जब सिरसा रहिगा तम्बू तहाँ दीन गड़वाय ७ हुकुम लगायो महराजा ने सिरसा किला गिरावाजाय ॥ तब हरकारा सिरसा वाला मलखेखबरि जनावा आय ८ फौजैं आईं पृथीराज की ओ महराज बनाफरराय ॥ इतना सुनिकै मलखे ठाकुर डंका तुरत दीन बजवाय ६ हुकुम लगायो अपने दलमा फौजैं होन लगीं तय्यार ॥ तुरत कबूतरी पर चढ़िबैठा नाहर सिरसा का सरदार १० छींक तड़ाका भै सम्मुख मा माता बोली वचन सुनाय ॥ तुम नहिं जावो अब मुर्चा को मानो कही बनाफरराय ११ इतना सुनिकै मलखे बोले माता साँच देयँ बतलाय ॥
सिरसाकासमर । ४१३ ३
- आशिर्वाद देउ जल्दी सों जामें काम सिद्ध है जाय १२ चढ़ा पिथौरा है सिरसा पर माता हुकुम देउ फरमाय ॥ बिरमा बोली तब मलखे ते तुम्हरो बार न बाँका जाय १३ चरण लागिकै महतारी के मलखे कूच दीन करवाय ॥ चौंड़ा ताहर चन्दन बेटा तीनों परे तहाँ दिखलाय १४ चौंड़ा बोला मलखाने ते मानो कही बनाफरराय ॥ किला गिराय देउ सिरसा का दीन्ह्यो हुकुम पिथौराराय १५ इतना सुनिकै मलखे बोले चौंड़ा काह गये बौराय ॥ अपने हाथे हम बनवाया हमहीं देवैं किला गिराय १६ जो कछु ताकति हो पिरथीकी सो अब हमैं देयँ दिखलाय ॥ असगति नाहीं है पिरथी कै हमरो किला देयँ गिरवाय १७ सुनिकै बातें मलखाने की चौंड़ा लागु दीन लगवाव ॥ झुके सिपाही दुहुँतरफा के मारैं एक एक को धाय १८ पैदल पैदल कै बरणी मै और असवार साथ असवार ॥ मारे मारे तलवारिन के नदिया बही रक्त की धार १६ अपन परावा क्यहु सूझैना दूनों हाथ करैं तलवार ॥ मुण्डन केरे मुड़चौरा भे औ रुण्डन के लाग पहार २० जैसे भेड़िन भेड़हा पैठे जैसे अहिर बिडारै गाय ॥ तैसे मारै मलखे ठाकुर रणमा क्षत्रिन खेलखिलाय २१ बहुतक घायल भे खेतनमों बहुतक हैगे बिना परान ॥ फिरि फिरि मारै औ ललकारै नाहर समरधनी मलखान २२ चढ़ा चौंड़िया इकदन्तापर गरुई हाँक देय ललकार ॥ मोरि लालसा यह छावति है ठाकुर सिरसा के सरदार २३ मेरे सिपाहिन का पैहौ तुम ठाकुर मोरि तोरि तलवार ॥
४ आल्हाखण्ड । ४१४ इतना सुनिकै मलखे बोले चौंड़ा भली कही यहि वार २४ इतना कहिकै मलखे ठाकुर चौंड़ा पास पहुँचे जाय ॥ साँग चलाई तब चौंड़ा ने मलखे लीन्ह्यो वार बचाय २५ ऐंड़ लगाई फिरि घोड़ी के हौदा उपर पहुँचे जाय ॥ ढाल कि औझड़ मलखे मारा चौंड़ा गयो मूर्च्छा खाय २६ बांधिकै मुशकें तब चौंड़ाकी अपनी फौज पहुँचा आय ॥ कड़ा छड़ा औबिछिया अँगुठा चौंडै दीन तहाँ पहिराय २७ अगे अगेला पिछे पछेला तिन बिच चुरियाँ दीनडराय ॥ जोशन पट्टी और वज़ुल्ला कानन करनफूल पहिराय २८ बेंदीभाल नयन बिच काजर पीछे चुनरि दीन उड़ाय ॥ तुरत घाँघरा को पहिरावा मलखे पलकी लीनमँगाय २६ रूप जनाना करि चौंड़ा को पलकी उपर दीन बैठाय ॥ फिरि बुलवावा हरकारा को ताको हाल दीन समुझाय ३० कह्यो जबानी पृथीराज ते चौंडै मुहवा लीन लुटाय ॥ बेटी प्यारी परिमालिक की लैके कूच देउ करवाय ३१ चली पालकी फिरि चौंड़ा की लश्कर तुरत पहुँची आय ॥ दौरति धावन महराजा ते सबियो हाल बतावा जाय ३२ बड़ी खुशाली भै पिरथी के फूले अंग न सके समाय ॥ जल्दी आये फिरि पलकी ढिग देखन लागि पिथौराराय ३३ दीख जनाना तहँ चौंड़ा को पिरथी गये बहुत शर्माय ॥ बँधा चौंड़िया जो बैठा था बंधन तुरत दीन खुलवाय ३४ क्रोधित ह्वैकै महराजा फिरि आपै गये समर में आय ॥ औ ललकारा मलखाने को अबहीं किला देउ गिरवाय ३५ इतना सुनिकै मलखे बोले राजन साँच देयँ बतलाय ॥
सिरसाकासमर । ४१५ ५ बंजर धरती जब देखी हम तबफिर किलालीन बनवाय ३६ जैसे मालिक परिमालिक हैं तैसे आप पिथौराशय ॥ अदब तुम्हारो हम मानत हैं राजन कूच देउ करवाय ३७ इतना सुनिकै पिरथी बोले अभीं किला देउ गिरवाय ॥ सिरसा मुहवा नतु दूनों हम मलखे लेव आज लुटवाय ३८ इतना सुनिकै मलखे बोले ओ महराज पिथौराशय ॥ हथ्थी पछारा तब द्वारे मा आपन बूत दीन दिखलाय ३९ काह बतावैं महराजा ते सबियां देश रहा थर्याय ॥ किला गिरावो जो सिरसा का दिल्लीशहर देउँ फुँकवाय ४० कौने धोखे तुम भूले हौ मारौं राज भंग है जाय ॥ इतना सुनिकै पृथीराज ने तोपन आगिदीन लगवाय ४१ हाहाकारी तब बीतति भै मानो प्रलयगई नगच्याय ॥ बड़ी लड़ाई भै तोपन कै औ दल गिरा बहुत महराय ४२ चारकोस लौं गोला जावै गोली पांचखेत लौं जाय ॥ धुँवा उड़ाना अति तोपन का चहुँदिशि अंधकारगा छाय ४३ बन्द लड़ाई भै तोपन कै औ फिरि चलन लागि तलवार ॥ जितने कायर दूनों दल मा ते सब भागि डारि हथियार ४४ शूर सिपाही रणमण्डल मा मारैं फेरि फेरि ललकार ॥ कटि कटि मूड़ गिरैं धरती मा उठि उठि रुण्डकरैं तलवार ४५ मूँड़न केरे मुड़चौरा भै औ रुण्डन के लगे पहार ॥ मारे मारे तलवारिन के नदिया वही रक्तकी धार ४६ छुरी कटारी तिहि नदिया मा मछली सरिस पैरैं दिखलाय ॥ ढालै कछुवा त्यहि नदिया मा गोहैं सरिस भुजा उतरायँ ४७ को गति वर्णै त्यहि समया कै नदिया खूब बहै विकराल ॥
६ आल्हाखण्ड । ४१६ नचैं योगिनी खप्पर लीन्हे मज्जैं भूत प्रेत वैताल ४८ घोड़ी कबूतरी का चढ़वैया नाहर समरधनी मलखान ॥ सुमिरन करिकै शिवशंकर का मारिकै कीन खून खरिहान ४६ औ ललकारा रजपूतन का हमरे सुनो शूर सरदार ॥ जो कोउ पैदाहै दुनिया मा आखिर मरण होय इकवार ५० परे खटोलिन में मरिहैहौ आखिर ह्वैहौ भूत परेत ॥ सम्मुख जूझै तलवारी के त्यहि बैकुण्ठ धाम हरि देत ५१ दिह्यो बढ़ावा बहु क्षत्रिनको नाहर सिरसा के सरदार ॥ पैदल पैदल इकमिल ह्वैगे औ असवार साथ असवार ५२ विकट लड़ाई क्षत्रिन कीन्ह्यो नदिया बही रक्तकी धार ॥ सूरति राजा हाड़ावाला मलखे सिरसा के सरदार ५३ दूनों अभिरे समरभूमि मा दूनों खूब करैं तलवार ॥ भाला बलछी दूनों मारैं दूनों लेयँ ढालपर वार ५४ सूरति गिरिगा जब संगर में अंगद शूर पहुँचा आय ॥ औ ललकारा मलखाने को तुम भगि जाउ बनाफरराय ५५ इतना कहिकै अंगद ठाकुर तुरतै मारा साँँग चलाय ॥ घोड़ी कबूतरी का चढ़वैया तुरतै लीन्ह्यो वार बचाय ५६ खैंचिकै मारा तलवारी का औ शिर दीन्ह्यो भूमि गिराय ॥ तीनि शूर पिरथी के जूझे हाहाकार शब्द गा छाय ५७ मुर्चा फिरिगे रजपूतन के काहू धीर धरा न जाय ॥ मलखे मारै दश पंद्राको घोड़ी देवै बीस गिराय ५८ दाँतन काटै टापन मारै अद्भुत समर कहा ना जाय ॥ हटा पिथौरा तब पाछे का आगे बढ़े बनाफरराय ५६ मलखे ताहर का मुर्चा भा मारैं एक एक को धाय ॥
सिरसाकासमर । ४१७ ७ सात कोसलों मलखे ठाकुर मारत मारत गये हटाय ६० रंग बिरंगी पृथ्बी ह्वैगैं मज्जा चर्बिपरै दिखराय ॥ बड़ा लड़ैया बिरमा वाला ज्यहिका कही बनाफरराय ६१ त्यहि के संगर धरती काँपै थर थर आसमान थर्राय ॥ काह हकीकति है ताहर कै जो संगरते देयँ हटाय ६२ पाँउ पछारी को डारे ना यहु रणबाघु बीर मलखान ॥ कोऊ क्षत्री अस दूसर ना मलखे साथ करै मैदान ६३ मुर्चा फिरिगा पृथीराज का लौटा तबै बीर मलखान ॥ बाजे डंका अहंतंका के लौटे सबै सिपाही ज्वान ६४ पहुंचे पिरथी तब दिल्ली में सिरसा सिरसा का सरदार ॥ माता बिरमा त्यहि औसरमा द्वारे आरति लीन उतार ६५ एक समैया की बातें हैं आये उरई के सरदार ॥ आवो आवो बैठो बैठो बिरमा कीन बड़ा सतकार ६६ माहिल बैठा तब महलन मा करिकै रामचन्द्र को ध्यान ॥ बोला माहिल फिरि बिरमा ते तुम्हरौ पूत बड़ा बलवान ६७ बड़े लड़ैया दिल्ली वाले ते सब हारिगये चौहान ॥ कौनि तपस्या तुम कैराखी पैदा भये बीर मलखान ६८ सरबर मलखे की दुनियामा दूसर नहीं लीन औतार ॥ यहै मनावैं परमेश्वर ते इनका भलाकरौ कर्तार ६९ नाम हमारो है दुनिया मा भैने माहिल के बरियार ॥ आल्हा ऊदन मलखे सुलखे इनते हारि गई तलवार ७० यहै मनावैं जगदम्बा ते अंजलि जोरिज़ोरि शिरनाय॥ मलखे सुलखे आल्हा ऊदन नीके रहें बनाफरराय ७१ सुनि सुनि बातें ये माहिलकी नारी बुद्धिहीन जगजान ॥ २७
८ आल्हखण्ड । ४१९ पदुम पैर है मलखाने के यहवरदीन रहे भगवान ७२, दुनिया बैरी है मलखे के भैया काह दनाई आय ॥ पदुम न फटि है जो तरवाका तौ नहिं मरी बनाफरराय ७३ लिखी बिधाता के मेटैको माता हाल दीन बतलाय ॥ बिदा माँगिकै फिरि जल्दी सों माहिल कूच दीन करवाय ७४ राह छोड़िकै फिरि उरई कै दिल्ली चला तड़ाका जाय ॥ लिल्ही घोड़ी का चढ़वैया दिल्लीपहुंचिगयोफिरआय ७५ हाल बतायो सब पिरथी को माहिल बार बार समुझाय ॥ भाला वलछी औ साँगनको खन्दक आप देउ गड़वाय ७६ पदुम न रैहै जब तरवा मा तब ना रही बनाफरराय ॥ मीचु आयगै मलखाने के माता हाल दीन बतलाय ७७ सुनिकै बातें ये माहिल की राजा कुँवर लीन बुलवाय ॥ इइसै खन्दक तुम खुदवावो आधे देउ जाय पटवाय ७८ एक छाँड़िकै इक पटवावो या विधि दीन खूब समुझाय ॥ अधीराति के फिरि अमला मा कुँवरनकीन तहाँ तसजाय ७६ पाँच रातिमें यह रचनाकरि दिल्ली फेरि पहुँचे आय ॥ हाल बतायो सब पिरथी को कुँवरन बार बार समुझाय ८० माहिल चलिभे फिरि उरई का राजा फौज कीन तैयार ॥ झीलमबखतरपहिरि सिपाहिन हाथम लई ढाल तलवार ८१ पहिल नगाड़ा में जिनबन्दी दूसरे फाँदि घोड़ असवार ॥ तिसर नगोड़ा के वाजत खन चलिभे सबै शूर सरदार ८२ जायकै पहुँचे फिरि संगर में तम्बू तहाँ दीन गड़वाय ॥ उलिखीहकीकति फिरिमलखेको अवहूं किला देउ गिरवाय-८३ लिखिकै चिट्ठी दी धावन को धावन तुरत पहूँचा जाय ॥
सिरसाकासमर। ४१६ द्वारे ठाढ़े मलखाने थे चिट्ठी तुरत दीन पकराय ८४ चढ़ा पिथौराहै सँभराभरि औ यह कहा बनाफरराय ॥ किला गिरावैं जो सिरसा का तौ सब रारि शान्तहैजाय ८५ नहीं तो बचिहैं न संगरमा जो बिधि आपु बचावैं आय ॥ लौटि पिथौरा अब जैहै ना सिरसा ताल देय करवाय ८६ मृत्यु आयगै मलखाने कै जो नहिं किला देयँ गिरवाय॥ लौटि पिथौरा अब जैहै ना नेका टका लेय निकराय ८७ चौंड़ा बकशी पृथीराज का सोऊ कहा सँदेशा आय ॥ बने जानना मलखाने अब घरमा बैठि रहैं शर्माय ८८ कौने राजा की गिनती मा जो नहिं किला देयँ गिरवाय॥ कह्यो सँदेशा यह ताहर है सो सुनिलेउ बनाफरराय ८९ मलखे चाकर परिमालिक का सो कस रारि मचावै आय ॥ दीन बड़ाई हम चाकरको पहिले फौज लीन हटवाय ९० जियति न जाई अब संगर ते जो बिधि आपु बचाई आय ॥ कह्यो सँदेशा सब लोगन को धावन बार बार समुझाय ९१ सुनिकै बातैं ये धावन की क्रोधित भयो बनाफरराय ॥ हुकुम लगायो फिरि सिरसामें बांजन सबै रहे हहराय ९२ बोले मलखे फिरि धावन ते यह तुम कह्यो पिथौरै जाय ॥ मारे मारे मुख धावन के धावन द्याव तहाँ समुझाय ९३ यहै बतायो तुम पिरथी ते आवत समरधनी मलखान ॥ कसरि न राखैं चौंड़ा ताहर संगर करैं दूनहू ज्वान ९४ कीन जनाना हम दोउन का उनके साथ कौन मैदान ॥ हमरो संगर पृथीराज को जावैं सँभरि आज चौहान ९५ इतना सुनिकै धावन चलि कै राजै खबरि बतावा आय ॥
१० आल्हखण्ड। ४२० हाल पायकै सिरसागढ़का क्रोधित भयो पिथौराराय ६६ बाजे डंका इत पिरथी के वैसी सिरसा के महराज ॥ सूरज वंशी औ यदुवंशी तोमर वंश केर शिरताज ६७ ये सब सजिसजि सिरसा गढ़में अपनी लीन ढाल तलवार ॥ नीले काले सब्जे सुर्खे सब रंग घोड़ भये तय्यार ६८ अंगद पंगद मकुना भौंरा सजिगे श्वेतवरण गजराज ॥ हाड़ा बूंदी गहिलवारके तिनपर बैठि शूर शिरताज ६६ सुमिरन करिकै शिवशंकरका मातै शीश नवावा जाय ॥ पीठि ठोंकि कै बिरमा माता आशिर्वाद दीन हर्षाय १०० चलिभा मलखे माताढिग ते रानी महल पहुंचा आय ॥ दीन दिलासा गजमोतिनिका ठाकुर चला खूब समुझाय १०१ बेटी बोली गजराजा की स्वामिन चेरी बोल बनाव ॥ पाँव पछारी का डारोना नाहीं हँसी देश औ गाँव १०२ होय हँसौंवा ज्यहि दुनिया मा त्यहिका मरण नीकही आय ॥ सुनी किहानी हम विप्रन ते स्वामी साँचदीनबतलाय १०३ इतना सुनिकै मलखे चुप्पै फौजन फेरि पहुंचे आय ॥ बाजे डंका अहलंका के मलखे कूच दीन करवाय १०४ सवैया ॥ चर्खनमों सब तोप चढ़ाय औ फौज अपारलिये मलखाना। बाजत डंक निशंक तहाँ औ यथा घन सावनको गहराना ॥ बिज्जु छटासों कटा करिवे कहँ चमकत खङ्ग तहाँ मर्दाना। मौहर बाजत हावकिये ललिते यह भाव न जात बखाना १०५ चढ़ा कबुतरी पर मलखाने मुर्चा सबै कीन तैयार ॥
सिरसाकासमर । ४२१ ११ पाग बैजनी शिरपर बाँधे हाथ म लये ढाल तलवार १०६ फिरिफिरि ध्यावै शिवशंकरको गावै सुन्दर भजन बनाय ॥ चील्ह औ गीध उड़ैं खपरिनपर कुत्ता स्यार रहे चिल्लाय १०७ मरण काल के जो अशकुन हैं मलखे दीख तहाँपर आय ॥ पै भयलायो मन अन्तर ना यहु निशंक बनाफरराय १०८ इकडिशि तोपनको छुटवावा इकडिशि धावा दीन कराय ॥ जैसे भेड़िन भिड़हा पहुँचै जैसे अहिर बिडारै गाय १०६ तैसे मारै रजपूतन को यहु रणबाधु बनाफरराय ॥ ताहर चौड़ा औ चन्दन का मोर्चा मलखे दीन हटाय ११० जौनै हौदा मलखे ताकैं घोड़ी तहाँ देय पहुँचाय ॥ जाय महावत का हनिडारैं औ असवारै देयं गिराय १११ दहिने बाँये टापन मारै सम्मुख दाँतन लेय चबाय ॥ मलखे ठाकुर के मारुनमा बहुदल परा तहाँभहराय ११२ जहँना हाथी पृथीराज का मलखे तहाँ पहुंचे आय ॥ पतरी लकड़िन खन्दक पाटे ताके पार पिथौराराय ११३ खाली खन्दक एक बीच में ताको दीख बनाफरराय ॥ गर्दन ठोंकी तहँ घोड़ी की दूनों ऐँड़ा दीन लगाय ११४ चूकि कबुतरी धरती जाना खन्दक परी तड़ाकाजाय ॥ मलखे घोड़ी दोउ खन्दकमा भालन उपर गिरे भहराय ११५ बलछी भालनकी नोकन सों घायल भये बनाफरराय ॥ बड़ा सोचभा तहँ घोड़ी का रोवैं बारबार पछिताय ११६ घोड़ी तड़पी फिरि खन्दकते मलखे सहित पारगै आय ॥ पदुम फाटिगा तहँ तरवा का औ मरिगये बनाफरराय ११७ गा हरिकारा तब सिरसामा बिरमै खबरि बतावा जाय ॥
१२ आल्हखण्ड । ४२२ सुनिकै बातें हरिकारा की विरमा गिरी मूच्छाखाय ११८ खबरि पायकै गजमोतिनि तहँ फिरिउठिबैठिफिरि गिरिजायाँ ॥ सासु पतोहू बैली ह्वैकै शिरधुनिबारबार पछितायँ ११९ सुयश बखानैं मलखाने का महलन गई उदासी छाय ॥ सात पांच दश जुरीं सहिलरी सम्मत देन लगींसो आय १२० तब गजमोतिनि विरमा दूनों पलकी लीन तहाँ मँगवाय ॥ सुमिरि गजानन लम्बोदर को गौरा पारवती पद ध्याय १२१ चढ़ी पालकी सासु पतोहू पहुंचीं समरभूमि में आय ॥ गदहन पृथ्वी को जुतवावै यहु महराज पिथौराराय १२२ तब गजमोतिनि ने ललकारा यह सुनि लेउ वीर चौहान ॥ यह ना जान्यो अपने मनते की मरिगये वीर मलखान १२३ सुनी पतिव्रतकी महिमा ना ताते चढ़ी तुम्होरे शान ॥ हम जबलेबे तलवारी को तब नहिं रही तुम्हारोमान १२४ बातें सुनिकै गजमोतिनि की पृथ्वी कूच दीन करवाय ॥ कैयो दिन का धावा करिकै दिल्ली शहर पहुंचे आय १२५ लाश देखिकै मलखाने कै माता तुरत गई लपटाय ॥ उठै औ बैठै गिरि गिरि जावै रानीदशा कही ना जाय १२६ विपदा बरणौं गजमोतिनिकै तौ फिरिएकसाल लगिजाय ॥ सखी सहिलरी तहँ समुझावैं विरमा धीरज रही कराय १२७ तेज पतिव्रत का जाहिर है जाते सत्त चढ़ा अधिकाय ॥ चिता लगावा गा चन्दन सों रानी बैठि सरापर जाय १२८ सुमिरि भवानी महरानी को पतिशिर धरा जाँघपर आय ॥ हवा खैंचिकै सब देहीकै शिरपरदीनतुरतपहुंचाय १२६ संध्या वाले यह गति जानैं प्राणायाम करें जे भाय ॥