ब्रह्मचर्य साधना
Brahmacharya Sadhana
स्वामी शिवानन्द सरस्वती द्वारा
स्रोत: 1980 Hindi 2nd Edition (Yoga-Vedanta Forest Academy) · Yoga-Vedanta Forest Academy / The Divine Life Trust Society, Rishikesh · 1980 (उद्गम)
ठंडा हिप बाथ
१५३
जप करते रहिये। पेट के नीचे वाले भाग को अंगोछे या किसी खहर के मोटे कपड़े से रगड़ते जाइये। धीम्ब मृतु में यह स्नान प्रातः और सायंकाल में दो बार लेना चाहिये। यह स्नान घर पर भी किसी बड़े टब में मुखपूर्वक लिया जा सकता है। बूढ़े तथा रोग युक्त व्यक्ति गुनगुने पानी का प्रयोग कर सकते हैं। स्नान कर चुकने पर शरीर के गीले भाग को सूखे अंगोछे से पोंछ कर गर्म कपड़ा पहन लेना चाहिए। किसी नल या फोहारे के नीचे थंड कर ठंडे पानी से स्नान ब्रह्मचर्य के अभ्यास के लिए अत्यन्त लाभदायक है।
वह इच्छा जो मन में सूक्ष्मरूप से छिपी हुई रहती है, उसे वासना कहते हैं। स्थूल रूप में वह इच्छा है। विषय पदार्थों को प्राप्त करने के लिए वनीभूत उत्कंठा (लालसा) को तुष्णा कहते हैं।
दशवां अध्याय
कहानियां और चरित्र
(१) जैमिनी ऋषि
एक बार ध्यास मुनि अपने शिष्यों को वेदान्त की शिक्षा दे रहे थे। प्रसंग वश उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि नवयुवक ब्रह्मचारियों को पूर्णतया सावधान रहना चाहिए कि वे युवती स्त्रियों का संग कदापि न करें क्योंकि काम ऐसा प्रयत्न है कि सर्वतः सावधान रहने पर भी वे काम के शिकार बन सकते हैं। जैमिनी नाम का एक शिष्य—जो पूर्व मीमांसा का रचयिता था—कुछ पूछा था। उसने कहा “गुरु जी महाराज ! आपका कथन असत्य है। कोई भी स्त्री मुझे आकर्षित नहीं कर सकती। मैं ब्रह्मचर्य में प्रतिष्ठित हूँ।” कुछ दिनों के पश्चात् व्यास
(१३४)
जैमिनी ऋषि की कहानी
३३५
मुनि ने कहा “मैं वाराणसी जा रहा हूँ और तीन महीने के पश्चात् आर्जुंगा । सावधान रहना, घर्मंड (अहंकार) न करना ।” व्यास मुनि ने अपने योग बल से एक ऐसी सुन्दर युवती का रूप धारण कर लिया जो अपनी महान् शैमी साड़ी, भोली माली मुखाम्बुति तथा बाँकी चितवन के द्वारा दर्शक गणों के मनों को आकर्षित करने वाली थी । सायंकाल का समय था, यह वाला एक चूल्ह के नीचे खड़ी थी । गगन में मेघ छाये हुये थे । धीरे धीरे वर्षा होने लगी । अकस्मात् जैमिनी उधर होकर जा रहे थे । उन्होंने उस रूपवती को देखा उनके हृदय में करुणा उत्पन्न हुई और उन्होंने उससे कहा “बहन जी ! आप आइये और मेरे आश्रम में ठहरिये, मैं आपको रहने के लिये स्थान दूंगा ।” वाला ने पूछा “क्या आप अकेले रहते हैं ? वहाँ कोई अन्य स्त्री है ?” जैमिनी ने उत्तर दिया “मैं अकेला हूँ । परन्तु मैं पूर्ण ब्रह्मचारी हूँ । मैं काम से प्रभावित नहीं हो सकता । मैं सब प्रकार के प्रलोभनों से मुक्त हूँ ! आप वहाँ रह सकती हैं ।” वाला ने कहा “एक तरफ़ कुमारी कन्या को ब्रह्मचारी के साथ रात्रि में अकेली रहना उचित नहीं है ।” जैमिनी ने कहा “हे भगिनी ! आप भयभीत न होइये । मैं प्रतिज्ञा कर कहता हूँ कि मैं पूर्ण ब्रह्मचारी हूँ ।” इस पर उस वाला ने स्वीकार कर लिया और वह रात्रि में उसके आश्रम में ठहर गई । जैमिनी बाहर सो गया और वह स्त्री कमरे के भीतर सो रही थी । अद्भुत रात्रि के समय जैमिनी काम के प्रभाव से पीड़ित होने लगा और उसके मन में काम-वासना उत्पन्न हो गई । प्रथमतः वह सर्वथा शुद्ध था । उसने कमरे का द्वार खटखटाया और कहा “अजी ! बहिन जी, बाहिर हवा चल रही है,
१३६
ब्रह्मचर्य साधना
मैं ठंडी हवा के भोंके सहन नहीं कर सकता मैं भीतर सोना चाहता हूँ।” उसने द्वार खोल दिया। जैमिनी भीतर आकर स्त्री से कुछ दूरी पर सो गया। स्त्री के अत्यन्त निकट होने तथा उसके कंकन व नूपुरों की मधुर मधुर भनकार कानों में पड़ने से अब उसकी काम-वासना कुछ और अधिक प्रबल हो गई। तब वह उठा और उसे आलिंगन करने लगा। तत्काल लंबी दाढ़ी युक्त श्री व्यास मुनि अपने वास्तविक स्वरूप में प्रकट हो गये और कहने लगे “ओ वत्स ! जैमिनी ! अब तुम्हारे उस पूर्ण ब्रह्मचर्य का बल कहाँ गया ? जब मैं उस समय ब्रह्मचर्य के विषय पर प्रवचन कर रहा था, तब तुमने क्या कहा था ?” जैमिनी ने अतिशय लज्जा के कारण शिर नवा कर कहा “हे गुरुदेव ! मैं अधर्मी हूँ। कृपया क्षमा कीजिये।” इस कहानी से यही शिक्षा मिलती है कि बलवती इन्द्रियों के प्रभाव तथा माया की शक्ति के द्वारा बदे बदे महा पुरुष भी धोखा खा जाते हैं। ब्रह्मचारियों को चाहिये कि वे प्रत्येक अवस्था में पूरे पूरे सावधान रहें।
(२) गुरुदेव मुनि
चित्त की एकाग्रता की जांच
श्री गुरुदेव जी ब्रह्मवान प्राप्त करने के हेतु राजा जनक के पास गये। राजा जनक ने उनकी धारणा (चित्त की एकाग्रता) शक्ति की परीक्षा लेनी चाही। उसने गुरुदेव जी को बुलाकर कहा 'हे ऋषि राज ! लीजिये यह एक पानी से भरा दुग्ध कटोरा है। इसे अपने मस्तक पर रख लीजिये और सारी मिथिला नगरी का चक्कर काट कर पुनः मेरे पास यहाँ आ जाइये, परन्तु ध्यान रहे कि पानी
राजा ययाति
१३७
की एक बूंद भी पृथ्वी पर नहीं गिरनी चाहिये।’ राजा जनक ने उनके मार्ग में सुन्दर युवतियों के नाच, गान, वाद्य तथा नाना प्रकार के खेल, तमाशों की रचना करने का पहिले ही से प्रबन्ध कर दिया था ताकि उनका ध्यान किसी न किसी प्रकार से अवश्य विचलित हो जाय। सुख देव मुनि उस पानी के कटोरे को अपने शिर पर रक्खे हुए सारी नगरी में घूमकर पुनः ज्यों के त्यों राजा के पास लौट आये, पानी की एक बूंद भी गिरने न पाई।
राजा जनक ने पूछा “हे सुकदेव जी ! क्या आपने रास्ते में नाच गान आदि देखे ?” सुकदेव जी ने उत्तर दिया “हे मान्यवर ! मैंने रास्ते में कुछ भी नहीं देखा क्योंकि मेरा सम्पूर्ण ध्यान पानी के कटोरे पर था।”
दक्षिण भारत के सुप्रसिद्ध गृहस्थ ज्ञानी तिरुवल्लुवर ने भी अपनी पत्नी की परीक्षा इसी प्रकार से ली थी। यदि आप सुकदेव जी की भांति चित्त की एकाग्रता प्राप्त कर लेंगे तो ब्रह्मचर्य सदा करवद्ध होकर आपके गृह-द्वार पर खड़ा रहेगा।
(३) राजा ययाति
इसकी कथा आपको महाभारत—शान्ति पर्व में मिलेगी। यद्यपि राजा ययाति वृद्ध हो गया था, तथापि उसकी काम वासना अति प्रबल थी। उसने अपने पुत्र को बुला कर कहा “हे वत्स ! मैं उत्कट अनुरागी हूँ। मैं छः नवयुवती कन्याओं से विवाह करना चाहता हूँ। मुझे तुम्हारा यौवन दो।” पुत्र ने पिता की आज्ञा स्वीकार कर ली और उसने अपना यौवन पिता को दे दिया। राजा ने कई वर्षों तक घाटियों, नालियों, कगीचों, समुद्र
१३८
ब्रह्मचर्य साधना
तट तथा पर्वतों में उन नव विवाहिता पत्नियों के साथ खूब मनमानी कीड़ा, भोग विलासादि किये। अब भी यह अत्यन्त कामी और अशान्त था। उसके मन में तनिक भी शान्ति नहीं आई। अन्त में वह फूट फूट कर रोने लगा और अपने पुत्र को बुला कर दुख भरे शब्दों में कहने लगा “हे वत्स ! मैंने इन स्त्रियों के संग अर्हनिश भोग विलास किया; मैंने अपना सारा जीवन ही नष्ट कर डाला है, परन्तु मेरी काम-वासना अभी तक नष्ट नहीं हुई है। जिस प्रकार अग्नि में घृत या तेल की आहुति देने से वह अग्नि अधिक प्रज्वलित होती है, ठीक उसी प्रकार से यह काम भोग-विलास के द्वारा अधिक प्रबल तथा उत्तेजित होता है। भोगों से कभी भी वासनाओं की तृप्ति नहीं हो सकती। तृष्णा और संस्कारों के बल के द्वारा, भोग मनुष्य के मन को और भी अधिक अशांत बना देता है। अब मैं प्रत्येक वस्तु का सर्वतः त्याग करता हूँ। अब मैं संन्यास लेकर बनों में भ्रमण कर ब्रह्मचर्य व ध्यान का अभ्यास करूँगा।” केवल तप, सत्य, ब्रह्मचर्य और ध्यान के द्वारा ही शान्ति और अमरत्व प्राप्त हो सकता है। श्रुतियों की घोषणा है कि मनुष्य केवल त्याग ही के द्वारा अमरत्व प्राप्त कर सकता है, न कि धन और कर्मों से।
(४) सुकरात और उसका शिक्षण
(ब्रह्मचर्य संबंधी संभाषण)
सोक्रैटीज के एक शिक्षण ने पूछा “हे पूज्य गुप्तदेव ! मुझे यह बतलाइये कि गृहस्थी को कितना बार स्त्री-प्रसंग करना चाहिये।” सुकरात ने उत्तर दिया “जीवन भर में केवल एक बार।”
सुकरात और उसका शिष्य
१२६
शिष्य ने कहा "हे देव ! सांसारिक मनुष्यों के लिये यह सर्वथा असंभव है। काम अति भयंकर और दुःखदाई है। संसार में अनेकानेक आकर्षण और प्रलोभन हैं। हैं। ग्रहस्थियों में इतनी शक्ति नहीं है कि वे प्रलोभनों को जीत सकें। उनकी इन्द्रियां बड़ी प्रबल और उत्तेजित हैं। मन में काम-वासना भरी रहती है। आप तो ज्ञानी और योगी हैं। आपकी इन्द्रियां आपके वश में हैं। कृपया ग्रहस्थियों के लिए कोई सुगम मार्ग बतलाइये। इस पर सुकरात ने कहा "ग्रहस्थी वर्ष में एक बार स्त्री-प्रसंग कर सकता है।" शिष्य ने फिर कहा "हे गुरुदेव ! वह भी उनके लिये एक कठिन कार्य है। इससे भी कोई सरल मार्ग बतलाये।" सुकरात ने कहा "अच्छा तो महीने में एक बार। यह अति सरल और अनुरूप है। क्यों ? अब तो तुम संतुष्ट हो न।" शिष्य ने कहा "हे गुरुवर्ष ! यह भी असंभव है। ग्रहस्थियों के मन बड़े चंचल होते हैं। उनमें कामुक संस्कार और वासनायें पूर्णतः भरी रहती हैं। वे स्त्री-प्रसंग किये बिना एक दिन भी नहीं रह सकते। आपको उनकी मानसिक अवस्था का पता नहीं है।" इस पर सुकरात ने कहा "अच्छा तुम्हारा कहना ठीक है। अब एक काम करिये। (प्रमशान) कम्बिस्तान में जाकर कन्न खोद डालिये और पुनः कफन भी पहले ही से खरीद रखिये। फिर आप अपनी इच्छानुसार भोग करें अपने आपको नष्ट कर सकते हो। यही मेरा अन्तिम उपदेश है।"
इस अन्तिम उपदेश ने शिष्य का हृदय विदीर्ण कर डाला। उसके अत्यन्त गहरी चोट लगी। उसने इस पर गंभीरता पूर्वक विचार किया और तदनुसार वह ब्रह्मचर्य
१४०
ब्रह्मचर्य साधना
की आवश्यकता तथा उसके महत्व को समझ गया। ठीक उसी समय से उसने सौत्ताह आध्यात्मिक साधना प्रारंभ कर दी। उसने जीवन पर्यन्त अखंडित ब्रह्मचर्य व्रत पालन करने की दृढ़ प्रतिज्ञा कर ली। उसने उर्ध्वरेता योगी बन कर आत्मसाक्षात्कार प्राप्त कर लिया। वह तब से सुकरात के प्रिय शिष्यों में एक गिना जाने लगा।
(५) एक पिशाच (भूत) की कहानी
मन ही पिशाच है, जो नित्य अशांत रहता है। एक बार एक ब्राह्मण पंडित ने मंत्र-सिद्धि के द्वारा किसी पिशाच को बस में कर डाला। पिशाच ने पंडित से कहा “मैं प्रत्येक कार्य एक ही मिनट में कर सकता हूँ। मेरे पास अलौकिक शक्तियाँ हैं। आप मुझे नित्य विविध प्रकार के कार्य करने के लिये देते रहिये। यदि बिना काम के एक मिनट भी मुझे छोड़ा, तो याद रखिये मैं आप ही को तत्काल भस्म कर जाऊँगा।” ब्राह्मण ने इस बात को स्वीकर कर लिया। उस पिशाच ने ब्राह्मण के लिये एक तालाब खोदा, हल चलाया और थोड़े ही समय में विविध प्रकार के अनेक कार्य कर डाले। अब उस के पास कुछ भी कार्य शेष नहीं रहा जिसमें वह उस देव को लगा सके। देव ने ब्राह्मण को डाट कर कहा “अब मेरे लिये कुछ भी नहीं है; मैं आप ही को भस्म करूँगा।” ब्राह्मण व्याकुल होकर असमंजस में पड़ गया। वह कुछ भी नहीं जान सका कि अब उसे क्या करना चाहिये। वह अपने गुरुजी के पास गया और सब हाल कह सुनाया। गुरुजी ने कहा “अपनी साधारण बुद्धि से काम लो। अपने घर के सामने एक लूँवा, मजबूत लकड़ी का स्थंभ खड़ा कर दो
शुद्ध और अशुद्ध मन
१४१
और उस पर लिह्ली का तेल अथवा अन्य कोई भी चिकना पदार्थ लेप दो । फिर उस देव को उस स्थंभ पर अह-निश चढ़ने और उतरते रहने की आज्ञा दो ।” शिष्य ने वैसा ही किया और तदनुसार उस पिशाच को तुरत वस में कर लिया । देव असहाय हो गया ।
(६) शुद्ध और अशुद्ध मन
एक बार बनारस में हनुमान घाट पर दो कुमारिकायें, जो वहाँ स्नान कर रही थीं सहसा पानी में डूबने लगीं । दो नव युवक जो वहाँ पर खड़े थे तुरंत गंगा में कूद पड़े और उन कन्याओं को पानी से निकाल कर उनकी जान बचा दी । एक मनुष्य ने कन्या से विवाह करने की इच्छा प्रकट की तूसे मनुष्य ने कहा “मैंने अपने कर्तव्य का पालन किया है । भगवान ने मुझे सेवा करने तथा अपने आप को समुन्नत करने का सुश्रवसर प्रदान किया है ।” यह है चित्त शुद्धि । वाद्य कार्य-जान बचाने का—तो दोनों पुरुषों का एक ही है, परंतु उद्देश्य में भेद है । फल भी भिन्न होंगे ।
—10:—
परिशिष्ट
(१) ब्रह्मचारी का गीत
विवाह एक अभिशाप तथा आजन्म कारावास है; मैं उस अविवाहित परमानंद का प्रेमी हूँ जो धैर्य और शान्ति का देने वाला है।
ओ ! अनुरागी ग्रहस्थियों ! आप इस बहुमूल्य वीर्य को क्यों नष्ट करते हैं ?
रक्त की चालीस बूंदों से वीर्य की एक बूंद बनती है, सावधानीपूर्वक उसकी रक्षा कीजिये और उसे थोड़ में परिणत कीजिये।
क्या आप इस अशिष्ट कार्य को पुनः करते रहने में लज्जित नहीं होते ?
ए मेरे प्यारे मित्रो ! अब जरा मेरी गाथा सुनिये।
(१४२)
ब्रह्मचारी का गीत
१४३
मैं निःशंक नैष्ठिक ब्रह्मचारी हूँ ।
मैंने बचपन ही से अखंड ब्रह्मचर्य की प्रतिज्ञा ले रखी है ।
मैं भीष्म, लक्ष्मण, सनक, सनंदन, सनतसुजात और सनत कुमार का वंशज हूँ ।
मैं अखंड ब्रह्मचारी के नाम से भी प्रख्यात हूँ,
कोई कोई मुझे बाल ब्रह्मचारी भी कहते हैं,
मैं इन नामों की ओर ध्यान भी नहीं देता, क्योंकि वे असत्य हैं ।
मैंने दर्शन, केलि, कीर्तन, गुह्यभाषण, संकल्प, अध्ययसाय और क्रिया-निवृत्ति इन आठ प्रकार के अवरोधों (विध्वंशों) का परिहार किया है ।
जब मैं रास्ते में चलता हूँ तो सदा अपने पैर के अंगूठे की ओर ही देखता रहता हूँ ।
मैं स्त्रियों को और काम-दृष्टि से नहीं भांकता,
मैं शारीरिक और मानसिक ब्रह्मचर्य में सुव्यवस्थित हूँ ।
मैं पौष्प और शक्ति-शाली उर्ध्वरेता योगी हूँ ।
मैं शीर्षासन और सर्वांगासन भी किया करता हूँ ।
मैं भगवत् चिंतन के लिये सिद्धासन पर बैठता हूँ।
मैं बंध और मुद्राओं में भी प्रवीण हूँ ।
मैं नौली और बज्रौली भी सरलता पूर्वक कर सकता हूँ ।
मैं अधिक समय के लिये अपने प्राण का अवरोध कर सकता हूँ ।
मैं उसे तुरंत अपनी हृच्छानुसार सहस्रार में ले जा सकता हूँ ।
मैं नित्य अपने सच्चिदानंद स्वरूप में स्थित रहता हूँ ।
मैं शान और जीवन की एकता का अनुभव करता हूँ ।
१४४
ब्रह्मचर्य साधना
में मर्त्य-प्रकार के प्रलोभनों से अजेय हूँ।
में अपनी महती इच्छा-शक्ति के द्वारा पर्वतों का उन्मूलन कर सकता हूँ;
में क्षण भर में समुद्रों का शोषण कर सकता हूँ;
में ऐक्चरी मुद्रा द्वारा आकाश में उड़ सकता हूँ;
में अपनी अंगुलियों द्वारा सूर्य को भी स्पर्श कर सकता हूँ;
रिषियों और सिद्धियों तो अब मेरे चरणों में जुड़कती हैं।
में गर्म कढ़ी और चटनियों का त्याग करता हूँ;
में दूध, फल, और गेहूँ की रोटी द्वारा अपना जीवन यापन करता हूँ;
मैंने चल-चित्रों, उपन्यासों तथा कुसंगति का सर्वथा त्याग कर दिया है;
मैं महात्माओं के संग में रहता हूँ तथा जप, ध्यान करता हूँ;
मैं निःश्व प्रातःकाल ब्राह्ममूर्त में तीन या साढ़े तीन बजे उठता हूँ;
और अद्वा, प्रेम और भाव के साथ भगवान का चिंतन करता हूँ;
मैं एकान्त में, हिमगिरि की कंदराओं में रहना पसंद करता हूँ;
गंगा तट पर वास करने से मेरे मन में ईश्वर-प्रेरणा का संचार होता है;
मैं सदा सर्वथा कर्म में संलग्न ही रहता हूँ;
कुसित विचारों को दूर रखने के लिये यह सर्वभेद साधन है;
ब्रह्मचर्य क. पुस्तक
१४५
आलस्य और मन की अस्थिरता—ये दो बड़े भारी विघ्न हैं;
प्राणायाम और कार्य-संलग्न-स्वभाव के द्वारा मार्ग नितान्त स्पष्ट रहता है ।
मेरा शरीर कमल-पुष्प की भांति सुगंधित है;
मेरे नेत्र हीरक की भाँति प्रकाश मान हैं;
मेरा शरीर हल्का और मल त्याग अत्यंत है;
मेरी बाष्पी बुलंद (प्रबल) तथा मेरा स्वर कोकिल कंठ की भांति मधुर है;
ब्रह्मचर्य व्रत ही इन सब का कारण है,
आप लोग भी इस महाम्रत को क्यों नहीं धारण करते ?
(२) ब्रह्मचर्य के नुस्खे
| (१) ीर्वासन | .... | ५ मिनट |
|---|---|---|
| सर्वांगसन | .... | १० ” |
| मत्र (एकादशी अथवा हर दूसरे इतवार को) | ||
| जप | .... | १ घंटा |
| गीता का अध्ययन | .... | १ ” |
| सगुण या निर्गुण ध्यान | .... | ३० मिनट |
(इसे दो घंटों तक बढ़ाइये)
| (२) सिद्धान्त | .... | ३० मिनट |
|---|---|---|
| प्राणायाम | .... | ३० ” |
| दूध और पल | .... | रात्रि में |
| उठियान वन्द्य | .... | १० मिनट |
(मन को पढ़ने, यगीचा लगाने, कीर्तन करने आदि कार्यों में सदा पूर्णतः लगाये रखना चाहिये)
१४६
ब्रह्मचर्य साधना
| (३) कीर्तन | .... | ३० मिनट |
|---|---|---|
| प्रार्थना | .... | ३० " |
| मत्संग | .... | ॥ घंटा |
| ध्यान | .... | ३० मिनट से ३ घंटे |
| त्रिफला का पानी | ... | प्रातःकाल में |
(४) ॐ या भगवान् कृष्ण के चित्र पर जाटक करना
१० मिनट
द्वारे राम कीर्तन और जप ..... ३० मिनट
( वादाम और मिश्री-शर्बत, शीष्म ऋतु में लेना चाहिए )
जप के लिये मन्त्र
विष्णु भक्तों के लिये ... ॐ नमो नारायणाय
शिव भक्तों के लिये ... ॐ नमः शिवाय
भगवान् कृष्ण के भक्तों के लिये ॐ नमो भगवते
वासुदेवाय
भगवान् राम के भक्तों के लिये श्रीराम.या श्री सीताराम
द्विजो (ब्राह्मण, दक्षिण और वैश्यो) के लिये गायत्री
मंत्र निर्गुण उपासकों के लिये ... ॐ या सोऽहम्
नोट:—थाप उपयुक्त चार वर्गों (समूहों) में से
किसी भी एक वर्ग के विषयों का अभ्यास कर सकते हैं
या वर्ग १ और ३ या ४ या १. २. ३. और ४ को अपने
सुविधा के अनुसार मिला सकते हैं।
ब्रह्मचर्य माला
ब्रह्मचर्य सर्वश्रेष्ठ तप है। विष्णुद्ध ब्रह्मचारी मनुष्य नहीं अपितु साक्षात् देवता है। जो यज्ञ पूर्वक अपने वीर्य की रक्षा करता है, उस ब्रह्मचारी के लिये इस संसार में क्या अप्राप्य है? वीर्य की शान्ति रूपी शक्ति के द्वारा कोई भी ब्रह्मचारी मेरे समान बन सकता है। —शंकर
ब्रह्मचर्य माला
१४७
जो विद्यार्थी ब्रह्मचर्य के द्वारा भगवान् के लोक को प्राप्त कर लेते हैं, फिर उन के लिये ही वह स्वर्ग है। वे किसी भी लोक में क्यों न हों, मुक्त हैं।
—छादोग्य उपनिषद्
इंद्रिय-मुख के द्वारा, जीवन, कान्ति, बल, पौरुष, स्मरण शक्ति, धन, कीर्ति, पवित्रता तथा भक्ति, इन सब का सर्वथा नाश होता है।
—भगवान् श्रीकृष्ण
ब्राह्मण किसी भी नंगी स्त्री का दर्शन न करे
—मनु
भोजन में सावधानी रखना त्रिगुण मूल्यवान है, परंतु मैथुन में दूर रहना एक नौगुना महत्व शाली कार्य है। सन्यासी कभी किसी स्त्री की ओर काम इष्टि से न देखे; यह नियम उसके लिये पहिले ही से चलता आ रहा है और आगे भी मद्दा चलता रहेगा।
—आत्रेय.
बुद्धिमान् मनुष्य को चादिये कि वह विवाह न करे; विवादित जीवन को एक प्रकार का दमकते हुए अंगारों से परिपूर्ण खड्ड समझे। संयोग या संसर्ग से इंद्रिय जनित ज्ञान की उत्पत्ति होती है; इंद्रिय जन्मित ज्ञान से तत्संबंधी मुख को प्राप्त करने की अभिलाषा दृढ़ होती है; संसर्ग से दूर रहने पर जीवात्मा सब प्रकार के पापमय जीवन से मुक्त रहना है।
—बुद्ध
मनसे, यत्न से और शरीर से, सर्व कर्मों में, सर्वध्या, सर्वग मैथुन से मुक्त रहना ही ब्रह्मचर्य है। —याज्ञवल्क्य
१४८
ब्रह्मचर्य साधना
धनवानों, नास्तिकों तथा शत्रुओं तथा काम के संबंधी धार्तालाप कभी अवश्य न कीजिये ।
—नारद
शरीर से वीर्य-पात होने पर मृत्यु का शीघ्रगमन होता है; वीर्य की रक्षा करने से जीवन की रक्षा व आयु की वृद्धि होती है ।
वीर्य-पतन से ही अकाल मृत्यु होती है, इस में संदेह नहीं; इस बात को ध्यान में रखते हुए योगी को चाहिये कि वह वीर्य की सदा रक्षा करे और पूर्ण पवित्रता का जीवन व्यापन करे ।
—शिव संहिता
मैथुन संबंधी ये प्रवृत्तियाँ, सर्व प्रथम तो तरंगों की भांति ही प्रतीत होती हैं, परंतु आगे चलकर वे कुसंगति के कारण एक विशाल समुद्र का रूप धारण कर लेती हैं ।
—नारद
वेद के जानने वाले विद्वान जिस को ऊँच कार नाम से कहते हैं, और आसक्ति रहित सन्यासीगण जिस में प्रवेश करते हैं तथा जिस परम पद को चाहने वाले ब्रह्मचर्य का आचरण करते हैं, उस परम पद को मैं तेरे लिये संक्षेप में कहूँगा ।
—गीता अध्याय ८. श्लो-२
जो पुरुष कर्मैन्द्रियों को हठपूर्वक रोक कर, इंद्रियों के गोरों को मन से चिंतन करता रहता है वह मूढ़बुद्धि, मिथ्याचारी शर्मान् दग्भी कहा जाता है ।
—गीता अध्याय ३. श्लोक ६.
शान्त निच, भय रहित, ब्रह्मचर्य के त्रत में स्थित, मन
ब्रह्मचर्य माला
१८६
को वश में करके मेरे में लगे हुए चित्तवाला, मेरे परायण हुआ स्थित होते।
—गीता, अध्याय ६. श्लोक १८.
बुद्धि, विशेषतः स्मरणशक्ति की दुर्बलता, दुराचारियों की मानसिक दुर्बलता का लक्षण है।
—डाकर लुइम.
भीष्मपितामह धर्म-पुत्र युधिष्ठिर से कहते हैं “ह राजन् ! जो मनुष्य आजन्म पूर्ण ब्रह्मचारी रहता है, उसके लिये, इस संसार में, कोई भी ऐसा पदार्थ नहीं है जो वह न प्राप्त कर सके। एक मनुष्य चारों वेदों का जानने वाला है, और दूसरा पूर्ण ब्रह्मचारी है; इन दोनों में ब्रह्मचारी ही श्रेष्ठ है।”
—महाभारत
(४) शाहंशाह की झँगूठी—एक सलाहकारी मित्र
(वैराग्य की वृद्धि कीजिये)
एक बार परसिया में एक राजा राज्य करता था.
जिसके पास एक राजकीय झँगूठी थी,
उस पर एक विवेकयुक्त अनोखा सिद्धान्त खुदा हुआ था.
ज्यों ही वह उसे अपने नेत्रों कैसामने लेता
ज्यों ही वह उसे तत्काल एक
यभोन्मित, समयानुबल सम्मति देती,
वे थे पवित्र शब्द और वे थे हैं,—
“यह भी गुजर जायगा”
ऊंटों के कफिले गेतीले मैदानों से होकर.
ममरुंद से उसके लिये बहुमूल्य रत्न लाती था;
नौका ममुदाय के द्वारा समुद्रों की राह से.
१५०
ब्रह्मचर्य साधना
उसके लिये अनमोल मोती आने थे; परंतु वह इस धन-निधिको तुच्छ ही समझता, तथा उसको अपनी न जान कर कुछ भी महत्व नहीं देता; वह तो केवल यही कहता “यह धन किस काम का है ?” “यह भी गुजर जायगा ।”
अपने रागजह में भोग-विलासावस्था में, असीम आनंद के अवसर पर भी, जब उसके अतिथि तथा मित्रवर्ग, तालियाँ बजा कर दिल्ली उड़ाते वह यही कहता “ए मेरे प्यारे मित्रों ! सुख (भोग) आते हैं, पर सदा के लिये नहीं, “यह भी गुजर जायगा ।”
अनुपम सुंदर स्त्री जो कभी देखने में न आईं हो, उसकी विवाहिता राज-रानी थी, विवाह की सुख-रौशना पर लेटे हुए भी, उसने धीरे से अपनी आत्मा से कहा :— यदिपि किसी भी राजा ने आज तक, ऐसी सुंदरी युवति का आलिंगन नहीं किया है, तथापि यह मृतक शरीर केवल मिट्टी है- “यह भी गुजर जायगा” ।
भीषण रणक्षेत्र में युद्ध करते हुए, एक बार शत्रुके भाले से उसका ढाल बिंद गया; उच्चस्वर से विलाप करते हुए उसके सिपाही, उसके संधर सिक्त शरीर को डेरे पर ले आये, पीड़ा की वेदना के कारण विलाप करते हुए, उसने कहा “पीड़ा असह्य है”
परंतु, धैर्य के साथ, धीर धीरे,
क्या स्त्रियों के लिये ब्रह्मचर्य आवश्यक है ? १५१
“यह भी गुजर जायगा” ।
आम रास्ते पर एक मीनार में,
जो प्रायः बीस गज ऊँची थी;
उसकी एक पत्थर की मूर्ति प्रतिष्ठित थी
राजाने एक दिन अज्ञात छिपेवेश में,
जब देखा अपने अंकित नाम को
तो बिचार किया “कीर्ति क्या है” ।
यश भी शनैः शनैः नष्ट होने वाला है—
“यह भी गुजर जायगा” ।
पद्माघात से ग्रस्त, अशक्त, वृद्ध वह राजा,
स्वर्णद्वारों पर प्रतीक्षा करता हुआ,
अपने अंतिम स्वास द्वारा कहने लगा,
“जीवन तो समाप्त हुआ, पर मृत्यु क्या है ?”
तब उसके उत्तर में,
उसकी अंगूठी पर एक प्रकाश पड़ा,
वह दिव्य प्रकाश यही बताता गया,
“यह भी गुजर जायगा” । —थियोडोर टिल्टन
(५) क्या स्त्रियों के लिये ब्रह्मचर्य आवश्यक है ?
प्रश्नः—वीर्य की उत्पत्ति तथा उसके लय संबंधी सिद्धान्त जो पुरुषों को लागू होते हैं ? क्या वे ही सिद्धान्त स्त्रियों को भी लागू होते हैं ? क्या वे भी वास्तव में उसी प्रकार प्रभावित होती हैं जिस प्रकार कि मनुष्य ?
उत्तरः—आप का प्रश्न महत्वपूर्ण और प्रासंगिक है । हाँ, मनुष्य की भौति, मैथुन से स्त्री का शरीर शून्य होता है तथा उसकी शक्ति भी क्षीण होती है । नाकी गंडल पर भी उसका प्रभाव वास्तव में बहुत तीव्र पड़ता है । स्त्रियों के अंडाशयों (जो पुरुषों के तत्स्थानी होते हैं) में वीर्य
१५२
ब्रह्मचर्य साधना
की भाँति, एक प्रकार की बहुमूल्य प्राण या जीव-शक्ति उत्पन्न होकर परिपक्व होती है। इस जीवन-शक्ति का नाम रज है। यद्यपि यह रज वास्तव में स्त्री के शरीर से वाहिर तो नहीं आता (जैसे कि पुरुष का वीर्य) तथापि मिथुन-क्रिया के कारण वह अंडाशय को छोड़ गर्भाधान की प्रक्रिया में नियुक्त होता है। गर्भवती स्त्री को जो पीड़ा होती है वह कोई नहीं जान सकता, क्योंकि कहा है “प्रसूति की पीड़ा प्रसूति ही जानें”। इस शक्ति के चार चार क्षीण होने तथा प्रसव पीड़ा के कारण दुःखील और स्वस्थ स्त्रियाँ भी अस्थि-पंजर बन जाती हैं। इस से उन के बल, रूप, लावण्य, जीवन तथा उनकी मानसिक शक्ति पर अति विनाशकारी प्रभाव पड़ता है। अतिरिक्त शक्तियों के क्षीण होने से तथा नैत्र, में चमक, नहीं रहती नेत्र-दृष्टि कम होजाती है।
विषय-भोग की इंद्रियजन्य तीव्र उत्तेजना के कारण नाड़ी मंडल प्रभावित होता है तथा दुर्बलता आ जाती है स्त्रियों के शरीर अधिक कोमल और लचीले होने के कारण, उन पर प्रायः पुरुषों से भी अधिक बुरा प्रभाव पड़ता है उन्हें भी चाहिये कि वे अपनी बहुमूल्य शक्ति को क्षीण न होने दें।
अंडाशयों से खाचित जो रजादि रस हैं वे स्त्रियों की शारीरिक और मानसिक पुष्टि के लिये अत्यंत आवश्यक हैं।
(६) उत्पत्ति आवरोध (जन्म-निरोध) की विधि माहात्मा गांधी जी अपने “हरिजन” में लिखते हैं:- आज हमारे समाज में ऐसी कोई भी बात नहीं है जो हमें जन्म-निरोध की विधि की ओर प्रवृत्त करे। हमारी प्रारम्भिक शिक्षा ही उसकी किरीडी है। आजकल माता