भारतकोश
संग्रह पर लौटें

ब्रह्मचर्य विज्ञान

Brahmacharya Vigyaan

पं. जगन्नारायणदेव शर्मा द्वारा

स्रोत: Sarvahitkari Grantha Mala · Sarvahitkari (उद्गम)

DevanagariHindipublished380 पृष्ठ

ग्रहणचर्य-विज्ञान

३६०

होने और बात-विचार दूर होने की दवा समझले हैं। पर यह उनका भ्रम है। इससे उनकी आँखें कमजोर हो जाती हैं और धीरे-धीरे वे उसके ऐसे गुलाम हो जाते हैं कि बिना चीड़ी सिंग-रेट के उनका पाखाना ही नहीं उतर सकता। यही हाल गांजा भाँग शराब अफीम आदि का है। अतएव जो लोग अपनी उन्नति करना चाहें, उन्हें कदापि इन दुष्प्रसनों के फँर में न पड़ना चाहिये।

प्राचीन समय में धार्मिक शिक्षा के प्रभाव से बहुत ही कम लोग दुष्प्रसनों में फँसते थे।

जो लोग दुष्प्रसनी थे भी, वे राक्षस और स्लेरूछु कहे जाते थे। पर हाय ! आज उसी आर्य-जाति में राक्षसी कार्य के करने वाले सौ में पञ्चानवे हो गये हैं। जो दुष्प्रसन में पड़ा है, वह कभी वीर्य-रक्षा में सफल मनोरथ नहीं हो सकता। छोटे से छोटा दुष्प्रसन भी वीर्य-नाश का बड़ा कारण बन जाता है।

सभ्य और शिक्षित देशों में अब इन मादक द्रव्यों का प्रचार कम होता जाता है। कई देशों में तो इसके लिये कड़े कानून बना दिये गये हैं। चीन और जापान देश की दशा देख लीजिये। चीन में अफीम का प्रचार होने से उसकी कैंसी दुर्दशा हो रही है और जापान में इनके लिये कानूनन रोक होने से उसकी कितनी उन्नति हो रही है यह आप प्रत्यक्ष देख सकते हैं।

३६१

चौथ-रत्ना के सन्निधम्

( ४२ ) उपवास-व्रत

आहारान् पञ्चति शिखी, दोपात्रं आहारं वर्जितः ।

अत्रि से अहार पचना है और उपवास से, दोप पचते हैं ।

हमारे हिंदूधर्म-शास्त्रों में उपवास का बहुत महत्व लिखा है । उपवास से शरीर, मन और आत्मा सब ही को उन्नति होती है । शरीर में दोषों के बद्ध जाने से इंद्रियों का वेग बद्ध जाता है और मन काव्यू से बाहर होने लगता है । उपवास से सब दोष नष्ट हो जाते हैं और शरीर स्वस्थ और हल्का सा साझम होता है । अंग्रेषी में कहावत है—Sound body, sound mind. अर्थात् स्वस्थ शरीर के कारण मन भी चंगा रहता है ।

धर्म-शास्त्रों में एकादशी, चतुर्दशी, शिवरात्रि आदि कई तिथियों के दिन उपवास करने की आज्ञा है । धार्मिक महत्व के कारण बहुत से लोग इनका पालन भी करते हैं । पर उपवास के रहस्य को न जानने के कारण लोग उपवास के पहले दिन पेट भर कर खब मिष्ठान आदि पदार्थ खा लेते हैं । कई लोग फलाहार भी उपवास करते हैं और उसमें भी ऐसे ही गुरुपदार्थ खाते हैं । ऐसे नामधारी उपवास से तो न करना ही उत्तम है । वास्तव में उपवास के दिन कुछ भी न खाना चाहिये । दूसरे दिन बहुत हलकी चीज खानी चाहिये ।

चौथ-रत्ना में उपवास से बड़ी सहायता मिलती है । त्रिष-बाधें भी इसकी सहायता से अपनी इंद्रियों को बंधा में रख सकती हैं । उपवास का दिन हँसी मन्त्रक या खेल-तमाशे आदि में न खोना चाहिये, बल्कि वह दिन भगवद्भजन, उत्तम ग्रंथों का पठन व

२२

महात्म्य-विज्ञान

३६२

श्रवण आदि शुभ कर्मों में व्यतीत करना चाहिये । इस तरह के उपवास से ही वास्तव में शारीरिक और मानसिक लाभ हो सकता है अन्यथा नहीं ।

( ४३ ) ईशा-प्रार्थना

“ईश्वरः सर्वभूतानां, हृदयेऽर्जुन तिष्ठति ।”

( श्रीकृष्ण )

हे अर्जुन ! परमेश्वर सब प्राणियों के हृदय में वास करता है ।

परमेश्वर की सत्ता सब से परे मानी गई है । उसी के जानने के लिये ऋषियों ने अनेक उपाय बतलाये हैं । उसी के पाने के लिये वेदादि सद्ग्रन्थों में ज्ञान और उपासना की शक्तियाँ बताई गई हैं ।

जिसका अन्तःकरण शुद्ध है, वसी को परमात्म-तत्व का बोध हो सकता है । इसी के लिये हमारे पूर्वज ऋषि लोग दिव्य-दृष्टि पाने का प्रयत्न करते थे । उत्तमोत्तम स्तुतियों से ईश्वर की उपासना कर अपने चित्त को निर्मल बनाते थे । उनकी प्रार्थना-विधि बड़े महत्व की थी । इसके चल से वे अपने सदाचार की रक्षा करते थे । वास्तव में जो लोग भगवान् के भक्त हैं, उनके हृदय में काम-विकार नहीं बसता । ब्रह्मचर्य के पालन के लिये परमेश्वर की प्रार्थना बहुत ही उपयोगी है । मन को संयमी और अविकारी बनाने के लिये सदा पवित्र शब्दों वाली भगवान् की प्रार्थनाएँ करनी चाहिये ।

प्रार्थनाओं का प्रभाव हमारे अन्तःकरण पर बहुत उत्तम

३६३

वीर्य-रक्षा के सन्धियम

पड़ता है। जो प्रार्थना सच्चे हृदय से और सत्कर्म के लिये की जाती है, वह अवश्य सफल होती है। नश्र और सदाचारी पुरुषों का मन घुरी भावनाओं से छूट कर पवित्र सत्कर्मों की ओर जाता है। वे इसका सदैव आदर करते हैं।

अतएव जो लोग दिन प्रति दिन अपने ब्रह्मचर्य की व्रतति चाहते हों, उन्हें प्रविद्धि तत्त्वज्ञान होकर परमात्मा का स्मरण करना चाहिये और गद्गद् होकर भगवान् से प्रार्थना करना चाहिये:—

हे प्रभो आप श्रन्तयार्थी हो। मेरे दुर्गुण आप ले लिये नहीं हैं। मुझे ऐसा वल दो कि जिससे मैं सदाचारी बन्धु—सत्यनिष्ठ बन्धु—और संसार के मोह-भाया-जाल से छूट कर आप में लीन हो जाऊँ। हे नाथ, वह दिन सब श्रायगा, जित रोज मेरा चित्त पात-दिन आप के ध्यान में हो मग्न रहेगा, मेरे कान सदा आप के गुणों को सुनते रहेंगे, मेरी जिहा से सदा सत्य और भीते वचन निकलेंगे, मेरे हाथ सदा दान देने में और सेवा करने में लगे रहेंगे; मेरा तन, मन, चन और सर्वस्व दीन-दुखियों के दुख दूर करने और उनकी सेवा में काम श्रावेगा। हे नाथ आओ, आओ। मुझे अपनी शरण में लो और सुमार्ग से दूर कर सुमार्ग को और ले चलो।

ऊपर 'वीर्य-रक्षा' के लिये हुये सन्धियम वक्ताने गये हैं। इनके अतिरिक्त 'बञ्जोली-मुद्रा-साधन' और 'कुण्डलिनी-धर्प' नाम के दो बहु-पाय ऐसे भी हैं, जिनके सिद्ध होने से वीर्य का एक यिनदु भी व्यर्थ नहीं जा सकता। पर वे परम क्लिष्ट और मरुद्वर होने के कारण योगियों के ही योग्य हैं।

ब्रह्मचर्य-विज्ञान

३६४

३—ब्रह्मचर्य पर स्वदेशी और विदेशी विद्वान्

( भगवान् शङ्कराचार्य )

में जीवन-पर्यन्त ब्रह्मचारी रह कर भूमण्डल में वेदों का प्रचार करेंगा। मेरी समस्त शक्ति अवैदिकता ( पाखण्ड ) के खण्डन में लगेगी। मुझे विद्यास है कि ब्रह्मचर्य की सहायता से मनुष्य को सब कुछ सुलभ हो सकता है।

प्रिय शिष्यों, आत्म-विजय ही ब्रह्मचर्य का मूल है। ब्रह्मचर्य की अखण्डता से परमात्मा का सहज में लाभ होता है।

(स्वामी रामतीर्थ)

इन्द्रियों के विषय ( भोग-विलास ) में सुख को मत ढूंढें ! हे इन्द्रियों के दास ! अपनी इस सुख की निष्फल और बाहरी खोज को छोड़ दो ! अमरत्व का महासागर तुम्हारे भीतर है। स्वर्ग का राज्य तुम्हारे ही भीतर है। वह सब ब्रह्मचर्य से ही सप्य सकता है।

जैसे दीपक में तेल, वस्ती द्वारा ऊपर को चढ़ता हुआ प्रकाश के रूप में बदल जाता है, वैसे ही वह शक्ति (वीर्य) जिसका कि नीचे की ओर बहाव है, यदि ऊपर की ओर जाये लगे, अर्थात् ऊर्ध्वरेतस (ब्रह्मचारी) बन जाय, तो आकर्षण वाली शक्ति, पूर्ण तेज तथा परमान्दु में बदल सकती है।

हनुमान का नाम लेने और ध्यान करने से लोगों में ह्रदय-

३६५

विद्वानों के मत

बीरता क्यों आती है ? इन्हें महानवीर किसने बनाया ? इसी प्रश्न- चर्चे में !

ॐ ॐ ॐ

( स्वामी विवेकानन्द )

वीर्य ही साधुता है । दुर्बलता पाप है । दत्तवान् और वीर्य- वान बनने की चेष्टा करो ! छपनिपर्व के वलप्रह, आशोकप्रह और दिव्य दर्शन-शास्त्रों का अवलम्बन करो ! अन्य दुर्बलता बढ़ाने वाले विषयों को छोड़ो !

हमें ऐसे प्रसन्नचारी मनुष्य चाहिये, जिनके शरीर की नसें लोहे की भाँति और न्मातृ दुस्पात की तरह दृढ़ हों । उनको देह में ऐसा मन हा, जिसका समुद्रन वज्र से हुआ हो । हमें चाहिये पराक्रम, मनुष्यत्व, चाडवीर्य और प्रसन्नचै !

ॐ ॐ ॐ

( स्वामी नित्यानन्द )

प्रसन्नचर्य-रत्ना के लिये प्रति समय प्रयत्न करना चाहिये । वीर्य से ही आत्मा (जीव) अमरत्व को प्राप्त होता है । शरीर की संयम और सुयोग्य बनाने के लिये निवस समय तक प्रत्येक खी-तुख को प्रसन्नचर्य धारण करना चाहिये ।

ॐ ॐ ॐ

( लोकमान्य तिलक )

में विद्याधियों और तुषकों से यही कहता हूँ कि वे प्रसन्नचर्य और वस की उपासना करें । विना शक्ति और दुष्टि के अपने

ब्रह्मचर्य विज्ञान

३६६

अधिकारों को रक्षा और प्राप्ति नहीं हो सकती ! देश की स्वतन्त्रता वीर-व्रतियों पर ही निर्भर करती है !

x

x

x

x

( कवीन्द्र रवीन्द्रनाथ )

ब्रह्मचर्य को पुनर्जीवित करने वाले, सारी आयु बालब्रह्मचारी रह कर ब्रह्मचर्य का जीवित दृष्टान्त हमारे सामने रखने वाले—महर्षि ( दयानन्द ) का आदर्श व्यक्तिवृत्ति ही है, जो कि हमें उत्साह से मनुष्य-मात्र की सेवा के परम मार्ग पर ले जाता है। उनके जीवन का एक-एक क्षण प्रजा के सुखचिन्तन में बीता ! ईश्वर पर उनके अटल विश्वास ने, उनको सदा सीधे मार्ग पर चलने के लिये, प्रकाश दिया। स्वामीजी का उन्नत व्यक्तिवृत्ति ( ब्रह्मचर्य-व्रत पालित ) हमें जीवन-यात्रा के उचित मार्ग पर चलने के लिये उत्साह प्रदान करता है !

( माननीय मालवीयजी )

अब तो ब्रह्मचारियों का रूप ही बदल गया। कर्जन फैशन (Curzon Fashion) चल गया है। गुरु गोविन्दसिंह ने महा-भारत पढ़ कर ही क्षत्रियों में शक्ति पैदा की थी। युद्ध से पहले वे दुर्गा की स्तुति करते थे। उन्होंने अपने शिष्यों को ब्रह्मचर्य का व्रत दिया, और बतला दिया कि केशों को मत काटो।

शास्त्र कहता है कि ब्रह्मचर्य में ही बल है—शक्ति है। हमारे यहाँ भीष्म और हनुमान, दो ऐसे ब्रह्मचारी हुये हैं जिनकी टकराव का ब्रह्मचारी और कहीं नहीं भिल सकता ! सदा तर्पण में इस भीष्म का स्मरण करते हैं। जानने वालों के लिये भीष्म आज

३६७

विद्वानों के मत

भी जीवित हैं। हनुमान—‘मिसेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम् ।’ बुद्धिमान, त्यागी और वीर हुये हैं—मूल्य नहीं ! मैं चाहता हूँ कि इनकी मूर्तियों स्थान-स्थान पर खड़ी हो जायें। वहाँ वे ही जायें, जो लैंगोट के सच्चे ( ब्रह्मचारी ) हों। अर्जुन ने ब्रह्मचर्य के कारण ही विजय प्राप्त की थी।

( योगी अरविन्द )

अध्यात्म-विद्या से ही सच्ची स्थायीनता मिल सकती है ! मानसिक दुर्बलता को त्याग देना चाहिये । जो जाति अपनी संस्कृति को नहीं छोड़ती, वह पवित्र नहीं हो सकती ! ब्रह्मचर्य और योग ही सुख का मार्ग है । तपोव्रत से ही उत्थान होता है । ऋषियों के गृह रहस्यों को समझे ! उपनिषदों के उपदेशों पर चल कर ही मुक्ति मिल सकेगी !

( परमहंस रामकृष्ण )

यह संसार ही भ्राम्य है ! कुभासना के लिये स्थान ही कहाँ ! इस विचार से ब्रह्मचर्य के पालन में कठिनता क्या है ? माता स्वयं अपने पुत्रों की रक्षा करती है ।

( स्वामी सत्यदेव )

संसार वीर्यवान् के लिये है । वीर्यवती जातियों से संसार भर में राज्य किया ! और वीर्यहीन होने पर उनका अस्तित्व मिट गया ।

प्रसूचय-विज्ञान

३६८

यदि संसार में रह कर, अपने जीवन की सार्थकता को सिद्ध करने की आकांक्षा है, तो इस रत्न ( वीर्य ) की रक्षा करने में अपनी शक्तियों को लगा कर, इसके द्वारा वैवी गुणों को प्राप्त करने में कटिबद्ध रहना चाहिये !

( भारत-भीम 'रामसूति' )

भीमसेन तथा हनुमानजी के चित्र मेरे मानसिक पटल पर खिंच रहे थे । मैंने विचार किया कि उनके समान न सही, पर अपने शरीर को अवश्य ही पुष्ट बना सकता हूँ ।

भगवद्गीता तथा शुश्रुतादि आयुर्वेदीय ग्रन्थों का मैंने अवलोकन किया । अपने शास्त्रों के अध्ययन से मुझे शारीरिक उन्नति का सर्वोत्तम उपाय ब्रह्मचर्य सूक्त पड़ा ! मैंने और सब अभ्यासों को छोड़ कर उसी को ग्रहण किया और यह बात प्रकट कर दिखाई कि भीमसेन, द्रोणाचार्य आदि हमारे महामहिमान्निवर्त पूर्णजों के गौरव को बढ़ाने वाली, भारतवासियों की वही सर्वश्रेष्ठ ( वीर्य-रक्षण और प्राणायाम युक्त ) न्यायम-प्रणाली थी ।

( एक विद्यार्थी 'सरस्वती' )

वह कैसा उत्तम समय था, जब ऐसे ( भीष्म जैसे ) सदा-चारी पुरुष होते थे । आज चाहे हम अपनी मूर्खता से ब्रह्मचर्य पर उपहास करें, परन्तु समय आवेगा, जब संसार इन्हीं ( ब्रह्मचर्य के ) नियमों को पुनः ग्रहण करेगा !

३६९

विद्यार्थी के मत

( एक दार्शनिक विद्वान् )

सदाचार संसार की सभ्यता का मूल है। ब्रह्मचर्य सदाचार का बीज है। इसके अभाव में कोई जाति अपने अधिक दिनों तक अस्तित्व नहीं रख सकती। बिलासिता वह राजसी है, जो उस चीज को निमूल करने में लगी रहती है।

( महात्मा ईसा मसीह )

परमात्मा के राख में भ्रिय बनने के लिये अविदाहित जीवन विताना धर्म है। संयम और पवित्रता से ब्रह्मचर्यमय रहने का ही सर्गाय आदेश है।

( महात्मा सुकरात )

संसार में मनुष्य को अपने जीवन निष्पाप ( व्यभिचार शून्य ) तथा उच्च सदाचार युक्त बनाने में ही वास्तविक सुख है।

( महात्मा टालस्टाय )

मेरा मत है कि मनुष्य-जाति में सुख-शान्ति को स्थापित रखने के लिये, पुरुष और स्त्री—दोनों को सम्पूर्ण ब्रह्मचर्य के पालन करने का उद्योग करना श्रेयस्कर है। दोनों को सावधानता तथा हृदता-पूर्वक इस संयमशीलाता का अभ्यास करना चाहिये। इसी प्रकार के आचरण से वे अपने उच्च उद्देश्य की सिद्धि करने में सक्षम होंगे। लक्ष्यवेध करने के समय अपने तीर को उससे

महाचर्य-विज्ञान

३७०

छुट्ट कर पर छोड़ना पड़ता है । ऐसा करने से ही बनैत अपने कार्य में सफल हो सकता है । उधो प्रकार मनुष्य को भी अपने जीवन का उद्देश्य ऊँचा रखना चाहिये, तभी उसे सच्ची सफलता मिल सकती है । यदि यह विषयभोग को ही अपना लक्ष्य बना होगा, तो वह अवश्य असफल हो जायगा—वह उस से नीचे गिर पड़ेगा । यदि मनुष्य शारीरिक आनन्द के लिये नहीं, बल्कि आत्मिक आनन्द के पाने के लिये सदैव प्रयत्न शील रहेगा, तो वह कहीं साधारण जीवन पर ठहर सकेगा । यदि वह पहले ही से विषयलोलुपता के कारण अपना साहस खो देगा, तो वह अत्यन्त पतित हो जायगा !

( डाक्टर जी० एम० वियर्ड )

जननेन्द्रिय, मस्तिष्क और पाकस्थली, इन तीनों में अति वलिष्ठ सम्बन्ध है । मानों ये तीनों एक ही सूत्र में ग्रथित हैं । पहली एक के कर्ण होने से पिछली दोनों भी रोग से नहीं बँच सकती ।

( डाक्टर पी. टी. डार्म )

वीर्य ही मनुष्य-शरीर का जीवन है । इसके बिगड़ने से रक्त का नाश होता है और अन्त में सुषरना असम्भव हो जाता है । इन्द्रिय सम्बन्धी सुखों में आचर्यकता से अधिक लगनेवाले ही भयङ्कर रोगों से घिरे रहते हैं ।

३७१

आवश्यक सन्देश

ऊपर के पाश्चात्य देश के कई दार्शनिक तत्त्ववेत्ताओं ने भी ब्रह्मचर्य के पालन में, मानव-जाति के सामाजिक उत्थान, गुणोदय एवं आध्यात्मिक आदर्शों के दर्शन किये हैं । यही कारण है कि उन्होंने अपने लेखों तथा ग्रन्थों में उसकी विवेचना करके, उस सत्य का सुक्त हृदय से समर्थन किया है ।

इनके अतिरिक्त बहुत से बड़े-बड़े डाक्टरों तथा लुक्मान, जालीनूस तथा बूभलीसोना आदि हकीमों ने भी दीर्घ-रक्षण की जित्मानी और रुग्नी ताकत के लिये आवश्यक माना है । और इन्द्रिय-निग्रह से इस अमूल्य पदार्थ को सुरक्षित रखने की बात : कही है । अतः इतने से ही सावधान हो जाना चाहिये !

४—आवश्यक सन्देश

आहार निद्रा-भय-मैथुनञ्च— सामान्य मेतत्पशुभिरनराणाम् । ज्ञानं हि तेषामधिको विशेषो, ज्ञानेन हीनः पशुभिः समानाः॥

आहार, निद्रा, भय और मैथुन—ये चारों मनुष्यों और पशुओं में समान रूप से विद्यमान हैं । पर मनुष्यों में ज्ञान विशेष रूप से अधिक है । इसीलिये मनुष्य संज्ञा हुआ है । जो लोग इससे हीन हैं, वे फिर पशु ही के तुल्य हैं ।

सारे प्राणियों में मनुष्य ज्ञानवान प्राणी है । वह तर्क-वितर्क द्वारा हितहित तथा कारण-कार्यों का निर्णय कर सकता है । इसीलिये वह सर्व-श्रेष्ठ माना जाता है ।

चौरासी लक्ष जीव योनियों में यह सब से श्रेष्ठ योनि मानव—

असत्यचर्य विज्ञान

३७२

शरीर है। इसलिये यह सब से मूल्यवान है। यदि इसे प्राप्त कर किसी प्रकार की असावधानी की गई, तो फिर कर्मोत्सार अनेक योगियों में भ्रमण करना पड़ता है, जिनमें प्राणी को सद्ब्रह्मन मिलाना बहुत कठिन है।

ऊपर कहा गया है कि मनुष्य सर्वश्रेष्ठ प्राणी है। वह क्यों ? ज्ञान के कारण—मानव-शरीर सब से मूल्यवान है। वह क्यों ? चौरासी लक्ष जीवन-योगियों में सब से उच्च होने से। यदि यह बात है, तो उसका जीवन भी सब से श्रेष्ठ होना चाहिये। यदि जीवन श्रेष्ठ है, तो फिर उसका उद्देश्य भी सर्वश्रेष्ठ होना चाहिये। और उस उद्देश्य तक पहुँचने के लिये श्रेष्ठ कर्म का भी होना आवश्यक ही नहीं, अनिवार्य है।

मनुष्य-जीवन का उद्देश्य क्या है, और उस तक पहुँचने के लिये फिर क्या उद्योग करना चाहिये ? वह हम नीचे लिखते हैं:—

मनुष्य जीवन का सत्य से बड़ा उद्देश्य है—सुख-शान्ति के साथ परमात्मन् परमात्मा को प्राप्त करना—और इसे साधने वाला सब से बड़ा कर्म है—संयमशील ब्रह्मचर्य। वस ! इसी उद्देश्य की प्राप्ति और इसी कर्म के करने के लिये वैदिक काल से प्रयत्न होता आ रहा है। मनुष्य-जाति के विविध मत-मतान्तरों के धर्म-ग्रन्थों का सार तत्व भी यही है। संसार में सब धर्मों के श्रुति-मुनियों ने भी अपने जीवन में इसी के लिये प्रयत्न किया है।

मनुष्य-जीवन का उद्देश्य, शक्ति और कृतिम सुख नहीं, जो कि विषोपभोग से मिलता है। वह तो पशुओं—नहीं, नहीं—बाघों का उद्देश्य और कर्म है। वास्तव में मनुष्य के गुण—

३७३

आवश्यक संदेश

सत्यनिष्ठा, शील, वल, विद्या, सदाचरण, परोपकार, साहस, तेज, उत्साह, सैधै, जीव-दया, विश्वभेम, भ्रातृ-भाव तथा सत्पु-धार आदि हैं। कायरता, द्वेष, दुष्म, असत्य, कलह, निन्दा, विवाद, हठ, अपकार, श्रम्याय, कृण्णाता, भय, हिनद्व-लोचुपता, असहिष्णुता तथा क्रोध आदि तो दुर्गुण ही कहे जायेंगे। गुणों के द्वारा ही सरकार करके सद्दुर्देश की खिड़ि हो सकती है। दुर्गुणों के वशीभूत होने से तो दुष्कर्म और पतन होता है।

महत्त्वपूर्ण के पात्रन में स्थायी सुख और सद्गुण वास करते हैं। विषयभोग तो क्षणिक आनन्द (जिसका फल दुःख होता है) और दुर्गुणों का घर है। एक अमृत-फल है तो दूसरा विष फल। पहले के खपने का परिणाम 'जीवन' और दूसरे का 'मरण' है। पहला स्वर्ग और दूसरा नरक में भेजनेवाला है।

आप जीवन के सार को समझ गये होंगे। अब आप अमर-फल खाकर स्वर्गीय सुख भोगना चाहते हैं या कटु विषक्त-फल खाकर नारकीय दुःख? आपकी अन्तरात्मा तो पहले की ही और है। दूसरे से सब की छूणा हांगी और यही उचित भी है। पर मनुष्य ईश्वरों के मोह में पड़ कर अपनी आत्मा की आवाज पर ध्यान नहीं देता और इसी लिये कष्ट पाता है। अतः हे पिताओं और भ्राताओं! आप लोग हनुमान, भीष्म, शङ्कराचार्य, दयानन्द और विवेकानन्द बनने का सदैव उद्योग करो! उसी प्रकार से माताओं और बहिनों! आप भी सरस्वती, वेदवती, अहन्धती, पार्वती और सीता का अनुकरण करो! यही हमारा आवश्यक तथा अतिम सन्देश है। शुभमस्तु !

ब्रह्मचर्य-विनय

( पद्म पदी छन्द )

मे ऋषियों का परम ध्येय दुःख दूरने वाला !

तेज तथा उत्साह-ज्ञान से भरने वाला ॥

तेरी महिमा जान मनुज होता है नामी ।

तू है जग का तत्त्व गुणों में है अभिरामी ॥

तेरी सेवा से सदा, मिलती सच्ची सुक्ति है ।

तुम्हसे बढ़ स्वातंत्र्य की, अपर न कोई युक्ति ॥

तू ही सब विज्ञान-ज्ञान का देने वाला ।

तू कर देता काम देव का है सुख काला ॥

तुम्ह से ही सब धर्म कर्म हैं उज्ज्वल होते ।

तुम्हें थार धीमान बीज उन्नति के होते ॥

तेरा यश त्रैलोक्य में, पावन और ललाम है ।

ब्रह्मचर्य ! मन में रमे, तुम्हको विनय-प्रणाम है ॥

कविगुप्तर

<!-- Blank or image plate: Page 378 -->

नीचे लिखी पुस्तकें छप गई हैं

  • (१) हाथ की हठाने-खाने—(भक्त-नाथ रामभक्त जीव ५०००) यह बड़ा विरय है कि हमें ४० गाँवोंमें सेवकों की (३०००) लगभग दिया है। विदेशों और भिन्न के कलेजों के नामों लेकर कैसे टिक सका है, इससे कुल्लूओं का निर्धार कैसे हो सकता है और भावों के व्यंग्यशब्दों वषाव, पताये गये हैं। २५४ से ऊपर पृष्ठों की पुस्तक का मूल्य ॥३॥
  • (२) स्त्री और पुरुष—[महर्षि शास्त्रमण] ५४ १२६। मूल्य ॥२॥
  • (३) तामिळ वेद—[श्रीराम नामक सामीर ग्रंथ का अनुवाद] ८४ अध का वेद के बराबर उस अंत में आहर है। यहाँ और आगे पर पूरी विवेचन है। ५४ २४४ मूल्य ॥२॥

यह पुस्तकें छप रही हैं

  • (१) ध्यान-चरित्र—[महात्मा गाँधी लिखित] ५४ ४००। मूल्य लगभग १।

  • (२) दक्षिण अफ्रिका का संस्थापक, दूसरा भाग—[तीसह महात्मा गाँधी] ५४ अंतर्गत २४० मूल्य लगभग ॥२॥

  • (३) यूरोप का इतिहास दो भाग—५४ लगभग ७०० मूल्य १॥३॥

  • (४) भारत के स्त्री-वद—इसमें आप ५४ लगभग ४०० मूल्य १।

  • (५) गोरी का प्रमुख—[हैथड गाय रामचंद्र बना] ॥ The rising tide of colour against white world supremacy के आधार पर इस पुस्तक में यह दिसाया गया है कि संसार में कितने बड़े बंटा और आचारों पर पाँच जातियों ने किस दृष्टि से अधिकार बना रखा है और उनके भलाचारों से लोग आहत कितने प्रकार लोग स्वतंत्र होने का प्रयत्न कर रहे हैं। पुस्तक में यह प्रकार से समस्त संसार की राजनैतिक समझों का बहुत अच्छा विवेचन किया गया है। ५४ संख्या लगभग २४० मूल्य ॥२॥

  • (६) चीन की जांजात—यह दो भण्डों पुस्तकें—५४ लगभग १२३ मोड—ये सब पुस्तकें छप १९२७ के अंतिम भाग में प्रकाशित हो चुकी थीं।

पता—हस्ता-तालिस्-गण्डल, अजमेर

<!-- Blank or image plate: Page 380 -->