भारतकोश
संग्रह पर लौटें

हिन्दू पद-पादशाही (मराठा साम्राज्य एवं हिन्दू पुनरुत्थान इतिहास)

Hindu Pad-Padashahi by Veer Savarkar

विनायक दामोदर सावरकर (वीर सावरकर) द्वारा

DevanagariHindipublished254 पृष्ठ

उत्तरार्ध सिंहावलोकन १. आदर्श महाराष्ट्र प्रभुत्व के अधीन अखिल भारतीय हिंदू साम्राज्य। "स्वामी हिंदुराज्यकार्यधुरंधरः राज्याभिवृद्धिकर्तेः तुम्हा लोकांचे आज्ञेवगनीं पावले. संपूर्ण हिन्दुस्तान निरुपद्रवी राहे तें, संपूर्ण देशदुर्ग हस्तवश्य करून वारणशीस जाऊन, श्रीविश्वेश्वरस्थापना करितात"॥ ॐ — रामचंद्र पंत अमात्य महाराष्ट्र के इतिहास का सिंहावलोकन हम इस उद्देश्य से कर रहे हैं ताकि विस्तृत वर्णनों के झमेलों में से उन मुख्य २ घटनाओं को पृथक करके ऐसे क्रम से रखें जिससे हम पान-हिन्दू आन्दोलन दृष्टि से वर्तमान महाराष्ट्र के इतिहास का उचित मूल्य आंक सकें और उसकी यथार्थ प्रशंसा भी कर सकें। हमारा ऐसा करने का दूसरा उद्देश्य यह है कि हम इसको इस प्रकार से वर्णन करें जिससे यह प्रकट हो कि महाराष्ट्र का इतिहास भी हिन्दू-राष्ट्रीय इतिहास का ही एक अंग है अथवा ॐ सारे भारत के शासक, अपने राज्य को सुव्यवस्थित रूप से चलाने वाले, राज्य की प्रतिदिवस वृद्धि करने वाले महाराज ! आपकी आशीर्वाद से हमने इस कार्य में सफलता प्राप्त करके सारे भारत में शान्ति स्थापित करदी, सारे किलो पर अपना अधिकार कर लिया, और बनारस में विश्वेश्वर जी की स्थापना की है।

उसका एक अध्याय ही है, यद्यपि वह कितना ही महत्वशाली और शानदार है। इसलिए यह परमावश्यक था कि हम महाराष्ट्र के इतिहास का यथासंभव संक्षेप से वर्णन करते। इसके साथ यह भी जरूरी था कि हम उस मूलकारण, स्रोत तथा प्रेरक शक्ति को भी एक निश्चित रूप में प्रकट करते जिसमें कि प्रोत्साहित होकर सारी महाराष्ट्र जाति एक शक्तिशाली हिन्दू साम्राज्य स्थापित करने तक, संघर्ष तथा, प्रयत्न करती रही और अपने प्राणों की आहुतियां चढ़ाती रही। क्योंकि महाराष्ट्र प्रांत से बाहर वाले लोग महाराष्ट्र के इतिहास के प्रथम भाग से ही भली भांति परिचित हैं और उस भाग का, पिछले भाग की अपेक्षा, मान भी अधिक करते हैं—पिछला भाग बालाजी विश्वनाथ के प्रादुर्भाव तथा महाराष्ट्र-मण्डल की स्थापना से आरम्भ होता है। इसके विषय में लोग बहुत कम जानते हैं। रानाडे जैसे विद्वान् शिवाजी तथा : राजाराम के वंशजों के पूर्ण वृत्तान्त उनके वास्तविक रूप में पहले ही प्रकट कर चुके हैं। हमने भी प्रथम भाग की केवल दो चार घटनाओं का ही स्थूल दृष्टि से वर्णन किया है। दूसरे भाग का हमने विस्तार पूर्वक वर्णन किया है यद्यपि वह भी सम्पूर्ण नहीं कहा जा सकता। दूसरे भाग के आरम्भ होने के साथ ही महाराष्ट्र का इतिहास विशेष महाराष्ट्र का इतिहास नहीं रह जाता, वरन् वह इतना महत्वशाली बन जाता है कि उसे सारे भारतवर्ष का इतिहास मानना पड़ता है। पान-हिन्दु सिद्धांत की दृष्टि से महाराष्ट्र इतिहास का सिंहाव- लोकन करने, तथा उन सिद्धान्तों को, जिन सिद्धान्तों ने कि महा- राष्ट्रवासियों को पीढ़ी-दर-पीढ़ी प्रोत्साहित किये रखा—निश्चित रूप में प्रकट करने का जो हमने प्रयास किया है, उनके संबन्ध में हमने अपनी ओर से कुछ नहीं लिखा, अपितु उस आन्दोलन के संचालक विचारकों तथा कार्यकर्ताओं तथा उनके महान् उद्देश्यों से ही उसका समर्थन कराया है। इस आन्दोलन में सम्मिलित होनेवाले वीर मुख से कुछ न कह

[ ३ ]

कर अपने कार्यों से ही अपने उद्देश्यों को जनता के सामने रखते थे, कारण यह था कि वे हिन्दू-जाति के अङ्गों को पुष्ट करने में इतने व्यस्त थे कि उन्हें कुछ कहने का अवकाश ही नहीं मिलता था; तो भी जो कुछ इन्होंने कहा है उसका प्रभाव उतना ही पड़ा है जितना कि उनके कार्यों का। उनके इन कथनों और कार्यों के द्वारा हमने यह सिद्ध करने का प्रयत्न किया है कि उस वीर-महाकाव्य का मुख्य विषय, उस प्रबल संगीत की टेक तथा वह ध्येय जिसने सारे आन्दोलन में जीवन का संचार किया तथा जनता को प्रोत्साहित किये रखा—यह था कि हिन्दूधर्म को विदेशी गैर- हिन्दुओं के शासन की धार्मिक तथा राजनैतिक जंजीरों से मुक्त कराया जाय तथा एक विशाल शक्तिशाली साम्राज्य स्थापित किया जाय जो भारतीय सभ्यता और धर्म की रक्षा करने के योग्य हो, जिस में धर्मोन्मत्त विदेशी अपनी हठधर्मी के कारण भारत का सत्यानाश न कर डालें। इस उद्देश्य से न केवल शिवाजी और रामदासजी ही प्रभावित हुए थे वरन् उनके पीछे होने वाले लोगों ने इसी उद्देश्य को दृष्टि में रख कर कार्य किया और एक विशाल साम्राज्य की स्थापना करने में वे सफल भी हुए। सर्वप्रथम शाह जी ने "स्वधर्म राज्य" का स्वप्न लिया। फिर उसके सुपुत्र शिवाजी ने अपने साथियों को अपना परम ध्येय "हिन्दवी स्वराज्य' बताया, तत्पश्चात् बाजीराव ने हिन्दू-पद-पादशाही की स्थापना का दृढ़ निश्चय प्रकट किया; अंत में बुद्धिमान् राजदूत गोविन्दराव काले न १७८५ मे विजय ध्वनि में कहा—'भारत हिन्दुओं का देश है (हें हिंदुस्थान आहे) यह तुर्कों का नहीं है (तुर्कस्थान नव्हे)। देव और धर्म तथा सच्चाई और ईश्वर की सेवा के लिए समर्पित हिन्दू-साम्राज्य की स्थापना की इस श्रेष्ठ धारणा और सजीव उद्देश्य ने इस आंदोलन में अंतिम समय तक स्फूर्ति का संचार किये रखा। स्वतन्त्रता के मौलिक सिद्धांत, स्वराज्य तथा स्वधर्म के पर फैलाये एक शताब्दी तक भारतरूपी अंडे को सेंते रहे और उसमे से शक्तिशाली जाति का जन्म हुआ जिसने इसके

: [ ४ ] मनोरथों को सफल बना दिया। दूसरी परमावश्यक बात, जो हम अपनी इस पुस्तक द्वारा महा- राष्ट्र प्रांत से बाहर रहने वाले भारतवासियों के मन में बिठाना चाहते हैं, यह है कि इस कार्य की पूर्त्ति के लिये एक या दो मनुष्य, या एक पीढ़ी ही नहीं, वरन सारी मरहठा-जाति ही उद्यत हो गई थी। यद्यपि हिन्दू-जाति की इस परतन्त्रता की लड़ाई का प्रारम्भ महाराज शिवाजी और स्वामी रामदास जी के वंशजों ने किया था; किन्तु उनकी मृत्यु के पश्चात् यह आन्दोलन बन्द न हुआ, वरन उनकी आनेवाली सन्तानें उनके सिद्धान्तों का अनुसरण करती हुई इस आन्दोलन की सफलता के लिये प्राणपण से प्रयत्न करती चली गईं। ज्यों २ समय बीतता गया त्यों २ यह आन्दो- लन फैलता गया। बड़े २ वीरता के कार्य सम्पादन हुए और उनके द्वारा बड़ी २ सफलतायें भी प्राप्त हुईं। योग्य पुरुषों, स्त्रियों, राजनीतिज्ञों, शूरवीरों, राजाओ और राजाओं को राजा बनाये रखने वाले सूरमाओं और लेखकों ने सहस्रों और लाखों की संख्या में इस कार्यक्षेत्र में पदा- र्पण किया और उनका यह कार्य एक सौ वर्ष तक यथाक्रम उन्नति को प्राप्त होता गया। सारे लोग ज़रीपताका, हिंदु धर्म की पताका - सुनहले गेरुआ वस्त्र के झंडे के नीचे कार्य करते रहे। इसके साथ ही-साथ जब हमारा ध्यान मरहठों के अद्भुत राज- नैतिक ज्ञान और शासन-चातुरी की ओर जाता है और हम यह देखते हैं कि मरहठे अपने राज्यों को मिला कर महाराष्ट्र-मण्डल के रूप में परि- णत कर देते हैं तो हम इस निश्चय पर पहुंचते हैं कि मरहठा-आन्दो- लन न केवल सार्वजनिक आन्दोलन ही था, वरन् उसने भारतवासियों के जीवन में राजनैतिक विचारों और कार्यक्रम के क्रमिक विकास की ओर भी बड़ी प्रगति की थी। जैसे प्रजातन्त्र राज्य को मरहठों ने स्थापित करके लगभग एक सौ वर्ष तक उसका सुचारु रूप से प्रबन्ध किया वैसे प्रजातन्त्र राज्य का उदाहरण भारतवर्ष के वर्तमान इतिहास में एक भी

[ ५ ] नहीं पाया जाता । इस महाराष्ट्र-मण्डल के शासन प्रबन्ध में किसी व्यक्ति विशेष का लेशमात्र अधिकार न था । इस आन्दोलन में भाग लेने वाले व्यक्तियों का ध्येय एक ही था । उनके भीतर प्रजातन्त्र राज्य स्थापित करने के अतिरिक्त और कोई दूसरा भाव न था। महाराष्ट्र- मण्डल के प्रत्येक प्रधान कार्यकर्ता का कार्य, उत्तरदायित्व और अधिकार परिमित था । जिन मनुष्यों की शिक्षा-दीक्षा प्रजातन्त्र राज्य की छत्र- छाया में होती है वे एकतन्त्रात्मक राज्यशासन की अपेक्षा संयुक्तराज्य अमेरिका की शासनप्रणाली की ओर ही अधिक झुकते हैं। वर्त्तमान भारत के इतिहास में प्रजातन्त्रराज्य का दूसरा उदाहरण सिक्ख शासन-विधान में भी मिलता है। किन्तु यह प्रजातन्त्र बहुत छोटे परिमाण में था और इसकी शासनपद्धति भी नियमित नहीं थी, जिसके कारण यह उतने दिनों तक न ठहर सका जितने समय तक महाराष्ट्रमण्डल कार्य करता रहा; किन्तु यह राज्य भी देशभक्ति के उन्हीं उच्च आदर्शों और सिद्धान्तों से परिपूर्ण था, जिनसे कि महाराष्ट्रमण्डल । इसीलिये हम बड़े सम्मान पूर्वक इस बात का वर्णन करते हैं कि सिक्ख-राज्य, हिन्दू-प्रजातन्त्र राज्य का एक दूसरा उदाहरण है । मरहठा-आन्दोलन के राष्ट्रीय तथा पान-हिन्दवी सिद्धांत पर इस पुस्तक में इस लिए अधिक जोर दिया गया है क्यों कि यह आंदोलन जनता की भलाई और समस्त हिन्दुहित के भावों मे भरा हुआ था। परन्तु इससे यह ही न समझ लेना चाहिये कि इस आन्दोलन में भाग लेने वाला प्रत्येक व्यक्ति केवल सार्व-जनिक भावों और हिन्दू-हितों को ही ध्यान में रखकर कार्य करता था । ऐसा करना हमरी भारी भूल होगी । इस पवित्र धर्मयुद्ध के साथ-साथ मरहठों में गृह कलह भी वर्तमान थी । इसका कारण यह था कि मरहठे पहले हिन्दू थे और इसके पीछे मरहठा । इसी कारण हिन्दुओं के भीतर जो सद्गुण और दुर्गुण, शक्ति और निर्बलता तथा सामूहिक और व्यक्तिगत हित के भाव वर्तमान थे उनका कुछ-न-कुछ

[ ६ ] अंश उसमें वर्तमान होना स्वाभाविक ही था। मुसलमान अपने पहले आक्रमण में जिन धार्मिक भावों, सामाजिक संगठन और वीरतापूर्ण उत्साह के कारण विजयी हुए थे, वे गुण हिन्दुओं में बहुत ही कम विद्यमान थे। इस स्थान पर उस समय के—उदाहरणतया पृथ्वीराज और मुहम्मद गौरी के समय के—हिन्दू और मुसलमानों की त्रुटियों और शक्तियों में तुलना करना उचित नहीं जान पड़ता, किन्तु इस बात का प्रकट कर देना आवश्यक प्रतीत होता है कि उन कारणों को बतला दें, जिनसे मुसलमान विजयी होते रहे और अपनी राजनैतिक सत्ता, राज्य और धर्म को इतना अधिक बढ़ा सके। मुसलमान यह शिक्षा प्राप्त करके निकले थे कि इस्लाम धर्म से भिन्न सब धर्म नर्क में लेजाने वाले हैं, अन्य धर्मों का जड़ से सत्या- नाश करदेना पुण्य है, चाहे इसके करने में कितना ही अन्याय और निर्द- यतापूर्ण कार्य क्यों न करने पड़ें, उसमें कोई पाप नहीं है। इन भावों से प्रेरित होकर कार्य करते हुए वे अपने धर्म को विस्तृत करने में समर्थ हुए। इसके विरुद्ध हिंदू स्वभाव से ही शांतिप्रिय थे। "अहिंसा परमो धर्मः" का इन्हें उपदेश मिला था। अपने से विलग हुए भाइयों को, जिन्हें कि विधर्मियों ने जबर्दस्ती छीन लिया था, पुनः गले लगाना ये पाप समझने वाले थे। संग- ठन शक्ति से ये बिल्कुल विहीन थे; अतएव इनपर विजय पाना भी मुसल- मानों केलिये बहुत ही आसान हो गया। यदि हिंदुओं के भीतर धार्मिक प्रेम, संगठन और शुद्धि की प्रथा वर्तमान होती तो उन लोगों ने भी अपनी मातृभूमि और अपने धर्म के गौरव की रक्षा के लिये ऐसा उत्साह और शक्ति दिखलायी होती कि मुसलमान किसी भी प्रकार उनका सामना न कर सकते। मुसलमान जब भारतवर्ष में आये तब वे अनुभव करने लगे कि— उनके धर्म में जो 'ईश्वर एक है' का सिद्धांत है उसके कारण उनका धर्म फैल जायगा और उनमें एक अदम्य शक्ति आजायेगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी अपना कर्तव्य समझा कि वे सारे संसार को अल्लाह के राज्य में

[ ७ ] आधीन लायें हिन्दुओं की शिक्षा-दीक्षा और व्यवहार इसके विरुद्ध था । व्यक्तिगत स्वतन्त्रता और धार्मिक जीवन-निर्वाह इनका स्वभाव बन गया था। इनकी अवस्था अव्यवस्थित और निरीह बन गई थी। तत्त्वज्ञान के गूढ़ रहस्यों का उद्घाटन करने वाले साधारण भ्रमों में पड़कर 'किंकर्तव्यविमूढ' बन रहे थे। ये विदेशयात्रा को धर्मविरुद्ध समझ कर अपना राज्य-विस्तार करने में ही असमर्थ नहीं थे, वरन् सदा इन्हें विधर्मियों के आक्रमणों का लक्ष्य बनना पड़ता था। परमार्थ की प्रबल इच्छा ने इन्हें राजनैतिक और सामाजिक उन्नति से वंचित कर रक्खा था, विशाल साम्राज्य छोटे २ टुकड़ों में विभक्त हो गया था और एक ही हिंदू-सभ्यता के अन्दर होते हुए भी इनके पारस्परिक बन्धन-सूत्र ढीले पड़ गये थे। हिंदुत्व की वास्तविकता की ओर इनका ध्यान बहुत ही कम था। वर्ण, प्रान्त, सम्प्रदाय आदि विभिन्नताओं ने उन्हें शक्तिहीन बना रक्खा था। भारत के सारे हिन्दुओं को हिन्दू-धर्म के झंडे के नीचे लाने की कई बार बड़ी चेष्टायें और प्रयत्न किये गये; किन्तु कोई फल न निकला अतः वे उन धर्मांध, वीरता के लोलुप विदेशियों के सामने न ठहर सके और एक एक करके हारते गये। यदि विचार किया जाय तो व्यक्तिगत रूप में हिंदू, प्रत्येक उतना ही वीर, बलवान और धर्मपर शहीद होनेवाला था, जितना कि एक मुसलमान। किन्तु मुसलमान ईश्वर और धर्म के नाम पर संगठित, इनपर मरने के लिये सदैव प्रस्तुत, और पवित्र धर्मयुद्ध के नाम पर अन्य धर्मावलम्बियों पर आक्रमण कर अपना राज्य बढ़ाने में प्रयत्नशील थे। हिंदुओं में इन गुणों का सर्वथा अभाव था। किन्तु अब सैकड़ों वर्ष बीत गये, वे सब एक ही प्रकार के कष्टों से पीड़ित हुए, तब हिन्दुओं की आंखें खुलीं और उन्होंने सचेत होकर इस पाठ को सीखा और अनुभव करने लगे कि हम एक हैं, एक देश के लाल और एक भारतजननी के सुपुत्र । वे यह भी सोचने लगे कि पहले हम हिन्दू हैं, पीछे किसी विशेष प्रान्त या सम्प्रदाय के। अपनी असंगठित अवस्था का, जिसके कारण वे निर्बल

[ ८ ]

और शक्तिहीन बन रहे थे, अनुभव करके पश्चात्ताप करने लगे। संगठन का भाव जागृत हो उठा। वे व्यक्तिगत विचारों और कार्यों को घृणा की दृष्टि से देखने लगे। उनमें जातीय गौरव और अभिमान के ऊपर उत्सर्ग होने के विचार आने लगे। उन कारणों के समझने का प्रयत्न करने लगे जो मुसलमानों की सफलता के कारण थे। इस कार्य में वे सफल भी हुए। शीघ्र ही राजनैतिक स्वतन्त्रता और एक हिन्दू-साम्राज्य स्थापना के निमित्त पान-हिन्दू-आन्दोलन प्रारम्भ कर दिया गया। उस समय के आन्दोलनों और हिन्दू-जगत् की राजनैतिक अवस्था पर दृष्टि डालने पर कोई भी व्यक्ति यह कहे बिना नहीं रह सकता कि केवल महाराष्ट्र के ही हिन्दू इस योग्य थे, जो इस आन्दोलन के अगुआ बनकर हिन्दू-धर्म की स्वतन्त्रता की लड़ाई में सफल हो सकते थे। स्वामी रामदासजी ने, सम्पूर्ण भारत का भ्रमण करके महाराष्ट्र लौट आने पर मर्मभेदी, परन्तु आशापूर्ण शब्दों में कहा था--“सारे देश में कोई हिन्दू इतना शक्ति- शाली और उत्साही नहीं रहा जो इस हिन्दू-जाति और भारत- माता को परतंत्रता की बेड़ियों से मुक्त करा सके। यदि कुछ आशा है तो केवल महाराष्ट्र निवासियों से।” स्वामी रामदासजी और उनके शिष्यगण इसी आधार और विश्वास से इस निर्णय पर पहुंचे कि पहले महाराष्ट्र की एक दृढ़ और सुसंगठित सत्ता बनाई जाये, फिर हिन्दू-राज्य हिन्दू-धर्म, हिन्दू-मन्दिरों और हिन्दू-सिंहासनों को विदेशियों के पंजों से मुक्त कराकर भिन्न २ प्रान्तों और सम्प्रदायों में बिखरे हुए हिंदुओं की संगठित शक्ति से एक ऐसे विशाल महाराष्ट्र-राज्य की नींव डाली जाय, जिस में सदा हिन्दू-धर्म और हिन्दू-जाति की रक्षा होती रहे। किन्तु मरहठे या अन्य हिंदुओं के भीतर से वे कारण, जिनसे जातीयता के भावों का पतन हुआ था, पूर्णतः दूर नहीं हो सके थे। अब भी सर्वसा- धारण में व्यक्तिगत स्वार्थों और आत्म-गौरव की लालसा किसी-न- किसी अंश में वर्तमान थी, जो कभी २ गृहकलह का कारण बन जाया

[Page Header] [ ६ ]

करती थी। किन्तु जहां कहीं हिन्दू-राष्ट्र या हिन्दू-जाति के अनिष्ट होने की सम्भावना दिखाई पड़ती थी लोग शीघ्र ही अपनी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा और स्वार्थ के भाव को दबा देते थे। इस प्रकार पान-हिन्दू आंदोलन के उत्साह, हिन्दुत्व को पराधीनता और विधर्मियों की बेड़ियों से मुक्त कराने की प्रबल इच्छा और देशभक्ति के उन्माद ने उनके तुच्छ स्वार्थों को दबा रक्खा और इन्होंने अपनी स्वाभाविक त्रुटियों का परित्याग कर दिया। साथ ही ये इस योग्य भी बन गये कि अपन राष्ट्र और धर्म के हित के लिये सार्वजनिक इच्छानुसार कार्य करें। यह गुण बड़ा शीघ्रता से मरहठों के भीतर फैला और वे मुसल्मानों से भी इस गुण में बहुत अधिक बढ़ गये और सारे भारतवर्ष में यह विचार फैलने लगा कि व्यक्तिगत स्वार्थों को त्याग कर राष्ट्रीय और हिन्दू-जातीय हितों की प्रबल कामना रखने वाले केवल मरहठे ही ऐसे हैं जो एक हिन्दू-साम्राज्य स्थापित कर के उसे भली भांति चला सकते हैं। निस्सन्देह हिन्दू-पद-पादशाही की स्थापना मरहठा-जाति की वीरता और प्रयत्न के कारण हुई, इस लिये इस साम्राज्य को हमें हिन्दू- पाद-पादशाही के साथ २ मरहठा-पद-पादशाही भी समझना चाहिये। हिन्दू धर्म से घृणा करने वालों के भयानक आक्रमण को रोक कर, उन्हें पीछे हटाना और विदेशियों के आक्रमणों से अपनी स्वतन्त्रता की रक्षा करने की शक्ति तब तक हिन्दुओं में नहीं आ सकती थी जब तक कि वे संगठित होकर एक सुदृढ़ साम्राज्य अर्थात् हिन्दू-पद- पादशाही की स्थापना न कर लेते। इस समय महाराष्ट्र के अतिरिक्त हिन्दुओं का कोई भी ऐसा दृढ़ केन्द्र या कोई आधार नहीं था जो हिन्दू- जाति को दासता और पराधीनता की बेड़ी से मुक्त करा सकता। यद्यपि मरहठों में अपने देश के प्रति भक्ति और उत्साह मुसमानों से भी अधिक था तथा संगठन, कूटनीत और हिन्दूधर्म की स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ने का महत्त्वाकांक्षा भारत की अन्य जातियों से अधिक थी, उसपर भी अंग्रेजों

[१०]

की अपेक्षा उनकी देशभक्ति का आदर्श, जनसमुदाय के हित का विचार और संगठन कम था। इसी कारण उन्हें अंत में अंग्रेज़ों से पराजित होना पड़ा। यह सब होते हुए भी मरहठे हिन्दू-आंदोलन की बागडोर अपने हाथ में रखने और अपने आप को हिन्दू-पद-पादशाही का चिन्ह और कार्यालय मानने में न्याय-युक्त ही थे। सबसे पहले इन्होंने ही साहस किया और इतनी सफलता प्राप्त की, इतना स्वार्थ त्याग और इतना आत्मसमर्पण किया। इसलिये यदि हम निष्पक्ष होकर विचार करें तो ऐसी दशा में जो उन लोगों ने सारे भारतवर्ष को अपने अधीन और अपनी ध्वजा के नीचे लाने का प्रयत्न किया यह बिल्कुल उचित ही था। उन्होंने अपने ही ऊपर हिन्दू-धर्म की रक्षा के उत्तरदा- यित्व के भार को लिया। उनका ऐसा करना पान-हिन्दू दृष्टि से प्रत्युत्तम था, क्योंकि जो कुछ हम संक्षेप में लिख आये हैं, उससे यही सिद्ध होता है कि उनके भीतर हिन्दूधर्म की रक्षा करने की शक्ति वर्तमान थी। यदि हिंदू-जाति के अन्तर्गत कोई दूसरा सम्प्रदाय इसी प्रकार साहस करके इतनी सफलता प्राप्त करने के पश्चात् मरठों को अपनी अधीनता स्वीकार करने के लिये कहता तो पान-हिन्दू दृष्टि से वह ऐसा करने में न्याय ही करता। यह बात अधिक महत्व की नहीं कि हिन्दुराज्य या हिंदु-पद-पाद- शाही राजपूतों, सिक्खों, तामिल अथवा कोलौं या बंगाली आदि किस की पादशाही है। यह पादशाही चाहे किसी की होती, जिस किसी ने सामाजिक, जातीय आदि किसी रूप में हिन्दू धर्म की रक्षा का प्रण कर के समस्त भारत के हिन्दुओं को एक विशाल हिन्दू-साम्राज्य की छत्रछाया में लाने का प्रयत्न किया होता, वही समस्त भारतियों की कृतज्ञता और श्रद्धा का पात्र अवश्य होता।

[ ११ ] २. सब से उत्तम मार्ग "उपाधीचें काम ऐसें । काही साधे, काही नासे" —रामदास "कांहीं दिवस भयरहित सदोदित स्वराज्य चालविलें दरिद्र अटकेपार जनाचें ज्यानीं घालविलें जलचर हैदर नवाब इंग्रज रण करतां थकले ज्यानीं पुण्याकडे विलोकिले ते संपत्तीला मुकले —प्रभाकर यदि मरहठों ने, लोगों को भुजबल से अधीन करके प्रजातन्त्र- राज्य स्थापित करने की जगह, उनके सामने साम्य-भाव का आदर्श उपस्थित करके, एक ऐसा हिन्दू-साम्राज्य स्थापित करने का प्रयत्न किया होता, जो सर्वसाधारण हिन्दूमात्र के नाम से पुकारा जाता और जिसमें बंगाली, पंजाबी, मरहठा, राजपूत, ब्राह्मण और शूद्र आदि का भेद भाव उड़ा कर एकमात्र हिन्दुत्व की भावना पैदा की होती तो क्या इससे उनके स्वदेशानुराग का इससे अधिक परिचय न मिलता ? यदि विचार-पूर्वक देखा जाय तो वास्तव में यही असली प्रजातंत्र-राज्य होता और इसके द्वारा मरहठों की देशभक्ति और भी ऊंची समझी जाती। किंतु यदि हिंदुओं के भीतर इस प्रकार एकता के सूत्र में बंधने का गुण वर्तमान होता तो मुसलमान सिंध को कदापि पार न कर सकते । हमें प्रत्येक घटना को उसके वास्तविक रूप में देखना चाहिये और इस जाति ※ कठिन कार्य कुछ तो सफल हो जाते हैं और कुछ असफल भी रह जाते हैं। —रामदास थोड़े दिन तक भयरहित होकर अच्छी तरह से स्वराज्य चलाया, प्रजा की निर्धनता को अटक से पार भगा दिया। मकर के समान हैदर, नवाब और बड़े २ फरंगी लड़ते २ थक गये। जिन्होंने पूना की ओर ख्याल किया वे सम्पत्तिहीन होगये। —प्रभाकर

[ १२ ]

के कार्यक्रम का निर्णय उस समय की परिस्थितियों के प्रकाश में ही करना चाहिये। यह नियम है कि कोई राष्ट्र या कोई व्यक्ति अपने समय की वर्तमान परिस्थितियों की बिल्कुल अवहेलना नहीं कर सकता। उसे विवश होकर उन परिस्थितियों के अधीन होकर चलना ही पड़ता है। यदि कोई कहे कि मरहठों द्वारा चलाए गए हिंदू-आंदोलन के आदर्श में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं थी तो ऐसा कहना केवल भ्रम और भूल है और ऐसा दावा करना सच्चाई का गला घोंटना है। मरहठे भी आदमी ही थे और आदमियों के साथ ही रहते थे; वे न देव ही थे और न देवों के मध्य रहते थे। इसीलिये हमने कहा है कि उनमें भी कुछ राजनैतिक त्रुटियां थीं जो प्रायः सभी हिंदुओं में पाई जाती हैं। यही कारण है कि वे अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिये कोई और विशेष देशभक्तिपूर्ण साधन नहीं सोच सके। हिंदुओं के अन्तर्गत कोई दूसरा सम्प्रदाय भी ऐसा न कर सका। तो भी जितना मरहठों ने कर दिखाया था उतना भी किसी और से न बन सका था। कहना सरल है, परन्तु किसी कार्य का करना कठिन होता है। किसी मनुष्य को साम्यभाव दिखलाकर उसे मनाने के लिये यह परमावश्यक है कि जिस मनुष्य को हम मनाना चाहते हैं वह निष्पक्ष होकर हमारी बातों को सुन कर उस पर ध्यान दे, और यदि उचित समझे तो उसे स्वीकार करे। और यदि मरहठे दूसरों को अपनी ओर मिलाने के लिए उनको मनाने पर ही संतोष करते तो क्या हिंदू राजे स्वेच्छानुसार अपने छोटे २ राज्यों और पदों को हिंदू-पद- पादशाही के हित के लिये, जिसमें उनका भी मरहठों के बराबर ही अधि- कार और उत्तरदायित्व होता, छोड़ कर अपने अस्तित्व को मिटाने के लिये कभी उद्यत हो पाते। हम इस बात को दावे से कह सकते हैं कि कोई भी हिंदू-राजा मरहठों की यह बात मानने के लिये तैयार न होता। यह स्वदेशानुराग उन राजाओं के भीतर कहां से आ सकता था ? गद्दी पर बैठने से पहले जिन राजाओं का राजसिंहासन कई बार गृह-कलह के

[ १३ ] झगड़ों मे पैदा हुए रक्त-द्वारा सींचा जा चुका था, जिन्होंने अपने गृह- कलह के निपटारे के लिये मुसलमान और अङ्गरेजों को आमन्त्रित किया था, जिन्होंने वेदों को कुचलने वाले मुगलों के सामने अपना सिर झुकाना अपने भाइयों के सामने सिर झुकाने से श्रेष्ठ समझ रक्खा था, उन हिंदुओं से इस प्रकार की शुभ कामना की आशा रखना मूर्खता नहीं तो और क्या थी। साथ-ही-साथ जिस समय देश की राजनीति और राष्ट्रीय एकता इतनी नीच दशा को प्राप्त हो गई हो, उस समय किसी से ऐसी आशा करना कि वह सहसा राजनैतिक विचारों और भावों के उच्च शिखर पर पहुँच जायगा, भूल है। दूसरी बात यह है कि जिस कार्य के पूर्ण करने का भार सब लोगों के ऊपर बराबर है उसकी पूर्ति न करने के लिये अपने में से किसी एक व्यक्ति या जाति को दोषी ठहराना अन्याय ही नहीं बल्कि अनुचित भी है। यदि यह कहा जाय कि हिंदू-साम्राज्य के प्राप्त करने के आदर्श अच्छे नहीं थे तो इस दोष के अपराधी और उत्तरदायी भारतवर्ष के हिंदूमात्र हैं, न कि कोई व्यक्ति- विशेष या समुदाय विशेष। दूसरे इसके अधिक उत्तरदायी वे लोग हैं जिन्होंने हिंदू-पद-पादशाही के प्राप्त करने और परतन्त्रता की बेड़ी को चूर्ण करने में इतना भी नहीं किया जितना कि मरहठों ने कर दिखलाया था। यह भी कहा जा सकता कि हिंदू साम्राज्य स्थापित करने के लिये दूसरे हिंदुओं के पास जा कर उन से इस आंदोलन में भाग लेने के लिये बिल्कुल ही नहीं कहा गया। ऐसा किया गया और बहुत से देश- भक्तों ने इस पुकार को सुनकर इसमें भाग भी लिया। उत्तर और दक्षिण के कई एक राजपूत बुन्देला, जाट और दूसरे हिंदू भाई कार्यक्षेत्र में उतर पड़े। हम इस प्रकार के उदाहरणों का वर्णन पहले कर आये हैं और उनके विषय में अपनी टीका टिप्पणी भी लिख आये हैं, इसलिये उन्हे पुनः उद्धृत करके हम अपने पाठकों को उकताना उचित नहीं समझते। यदि राजनैतिक विचारों के विकास और शिक्षा को पूर्ण अवकाश

[ १४ ]

मिला होता और इनका प्रचार हिंदुओं में भली भांति हुआ होता तो निस्सं- देह महाराष्ट्र-मंडल बढ़ कर हिंदू-साम्राज्य या हिंदू प्रजातंत्र राज्य बन गया होता। ज्यों २ महाराष्ट्र-मंडल बढ़ता गया वैसे २ वह धीरे-धीरे उदार बनता गया और उसके भीतर उत्तर और दक्खिन के जो कई छोटे और बड़े राज्य सम्मिलित होगये थे, उन्हें अपने प्रजातंत्र राज्य में उचित स्थान और उत्तरदायित्व का भार भी देता गया। वे प्रायः हिन्दू राज्यों को अपने साथ मिलाने के प्रयत्न करते रहते थे ताकि उनकी सहायता से एक महान् प्रजातंत्र की स्थापना करने में सफल हो सकें। वास्तव में नाना फड़नवीस के पश्चात्, अर्थात् सन् १८०० में सारा भारतवर्ष पुनः हिंदुओं के हाथ आ गया था। नेपाल से लेकर त्रावनकोर तक सारा देश हिंदू राजाओं के अधीन हो गया था; जिनका प्रबन्ध अथवा पथ-प्रदर्शन कुछ न कुछ अंशों में महाराष्ट्र-मंडल द्वारा होता था। यदि इङ्गलैंड जैसे देश ने जो राष्ट्रीयता, देशभक्ति और सामाजिक संगठन में महाराष्ट्र से बढ़ा हुआ था, ऐसे कुसमय में भारतवर्ष के इतिहास में हस्ता- क्षेप न किया होता तो निस्संदेह हिंदुस्तान का यह हिंदू राज्य प्रांतीय राज्य न रहकर, एक सुसंगठित और दृढ़ हिंदू-संयुक्त सम्राज्य हो गया होता। जिस प्रकार हिंदुओं ने, विशेषतः मरहठों और सिक्खों ने मुसल- मानों से हारते २ उनके दांव और उपायों को समझ कर ऐसी नीति का अवलम्बन किया कि मुसलमान किसी प्रकार उनपर विजय नहीं प्राप्त कर सके और उनके अच्छे से अच्छे शस्त्र मरहठों पर बेकार रहे, उसी प्रकार थोड़ा ही और समय बीतने पर वे युरोपियनों के सारे गुणों को सीख कर इस योग्य हो गये होते कि जापान की तरह हिंदुस्तान में उन्होंने एक हिंदू-साम्राज्य स्थापित करके भारत में उन युरोपियनों की दाल न गलने देते ! मरहठे इन युरोपियनों की युद्धकला का वह महत्त्वपूर्ण अंश भली

[१५ ]

भांति ताड़ गये थे जिसके कारण कि वे सफल हो रहे थे और इस प्रकार के सैनिक ड्रिल और डिसिप्लिन को उन्होंने आत्मसात कर लिया था। उन्होंने महादजी सींधिया तथा बख्शी आदि अपने सुयोग्य नेताओं की अध्यक्षता में, इन यूरोपियनों द्वारा प्रयुक्त हथियारों को चलाना और बनाना भी अच्छी तरह सीख लिया था जिससे यह सिद्ध होता है कि महाराष्ट्र-मण्डल, जो उन्नत होता हुआ हिंदु-साम्राज्य में परिणान हो चुका था, उन सब गुणों को ग्रहण कर लेता और उनका विकसित भी कर पाता जो कि उन यूरोपियनों में पाये जाते थे। जिस प्रकार मरहठो ने मुसलमानों को पराजित किया था उसी प्रकार वे भारत में एक संयुक्त राष्ट्र या जर्मन साम्राज्यकी तरह हिंदुओं की संगठित रियासतों के आकार में एक हिंदू साम्राज्य को स्थापित करन में सफल हो जाते । परंतु हम इन कल्पनाओं को एक ओर रखकर उन सभी घटनाओं का उल्लेख करते हैं जिनकी साक्षी इतिहास देता है। उन घटनाओं का मूल्य, उस समय के आदर्शों और परिस्थितियों के अनुसार आंकने का प्रयत्न करेंगे। इस ऐतिहासिक परिमाण से यदि हम विचार करें तो भारतवर्ष का कोई भी सम्प्रदाय इसके लिये दोषी नहीं ठहराया जा सकता कि वह शीघ्र ही हिंदू-प्रजातन्त्र राज्य स्थापित करने में असफल रहा है। यदि हम शिवाजी को दोषी ठहराना चाहें तो केवल उनपर इतना ही दोष आरोपित कर सकते हैं कि वह मोटर पर नहीं चलते थे, और महाराज जयसिंह को इसलिये दोषी ठहरा सकते हैं कि उन्होंने अपने आंदोलन को समाचार पत्रों द्वारा नहीं फैलाया। इस प्रकार के अपराधी या तो भारतवर्ष के हिंदू मात्र हैं या कोई भी नहीं है। यदि हम ध्यानपूर्वक देखें तो हमें स्पष्ट ज्ञात हो जायगा कि मरहठों के अतिरिक्त हिंदुओं के किसी सम्प्रदाय के लोगों में इतना उत्साह नहीं आया था, जो अपने प्रान्तीय भेदभावों को छोड़-कर हिंदूजाति के हित में लीन हो जाते। केवल मरहठे ही देश को दासता की बेड़ी से मुक्त कराने के लिये प्राणपण से प्रयत्न

[ १६ ]

कर रहे थे। वे ही देशभक्ति और राष्ट्रीयता से भरे हुए थे। किन्तु वे अभी तक उन सब गुणों को भली भांति नहीं जानते थे जिनका जानना देश- भक्तों के लिये परमावश्यक है। इन गुणों की प्राप्ति के मार्गों पर वे बड़ी शीघ्रता से जा रहे थे। यदि हम भारतवर्ष के भिन्न २ राज्यों की शक्तियों पर एक एक करके विचार करें और उस समय के हिन्दुओं के विचारों पर ध्यान दें तो हमें भली-भांति विदित हो जायगा कि केवल महाराष्ट्र वासी ही ऐसे थे जिनमें हिन्दू-जीवन का प्रसार था, और केवल महाराष्ट्र मण्डल ही एक ऐसी शक्ति थी, जिसके नीचे भारत की सारी हिन्दू- शक्तियां एकत्रित होकर बलवान् से बलवान् शत्रुओं को भी परास्त करने में समर्थ होसकती थी। यदि हम पान-हिन्दू सिद्धांत की दृष्टि से देखें तो हम महाराजा शिवाजी और स्वामी रामदास जी के वंशजों के उन सिद्धान्तों और प्रयत्नों को भी न्याय-संगत मानेंगे कि सब महाराष्ट्र को हिन्दू-धर्म के नीचे एकत्रित करके सबसे पहिले एक स्वतंत्र साम्राज्य दक्षिण में स्थापित किया जाय और जब वह दृढ़ हो जाय तो हिन्दू-धर्म की स्वतंत्रता की लड़ाई को महाराष्ट्र के बाहर उत्तर में नर्मदा से अटक और दक्षिण में तुंगभद्रा से ले कर समुद्र तक विस्तृ किया जाय और ज्यों २ वे अपने राज्य को बढ़ाते जायं त्यों २ उसके अन्तर्गत हिन्दू-शक्तियों को संगठित करते जायं और उसे बढ़ाते २ अन्त में हिन्दू-साम्राज्य बना दें। वास्तव में यह कार्य में लाने योग्य, हिन्दुओं को मुक्त कराने और हिन्दू-पद- पादशाही स्थापित करने का सर्वोत्तम मार्ग मालूम होता है। किन्तु यदि मरहठे इस उपाय को काम में लाकर सफलता प्राप्त करना चाहते तो, जैसे कि हम पीछे कह आये हैं, उस पर यदि ध्यान दें तो प्रकट हो जायगा कि ऐसा करने पर उन्हें कुछ और भी हिंदू-राजाओं से घोर शत्रुता कर- नी पड़ी होती। इन में से कुछ लोग अपने गौरव को बिल्कुल भूल गये थे और मुसलमानों की दासता की बेड़ी में रहने ही में अपनी प्रतिष्ठा सम- झते थे। उन्हें नवाबों, निज़ाम और दिल्ली के बादशाह की अधीनता में

[ १७ ]

गुलाम और पराधीन कहलाने में कुछ भी लज्जा अनुभव न होती थी वरन् इसी बात में वे अपना गौरव समझते थे । परन्तु यदि मरहठे, जो कि स्पष्ट उनके सामने हिंदू जाति के मान और अधिकारों के लिए लड़ रहे थे, उनको हिंदू-साम्राज्य के प्रति भक्ति प्रदर्शन करने के लिए कहते तो यह बात उनके लिए असह्य हो जाती। जब मरहठों के अश्वारोही उन्हें, जिन्हें कि वे स्वभावतः मुसलमानों के मित्र समझते थे, दण्ड देते तभी वे अपने आपको धन्य मानते थे। मरहठों के वे लोग इस समय तक शत्रु बने रहते थे जबतक कि उन्हें महाराष्ट्र हिंदू साम्राज्य का प्रभुत्व स्वीकार करने पर विवश न कर दिया जाता या उनके स्वामी मुसलमान-शासक मरहठों से हार कर उनकी अधीनता स्वीकार न कर लेते थे । वे अपनी इच्छा से मरहठों के अधीन होना कभी भी पसंद नहीं करते थे। कुछ ऐसे हिंदू-राजा भी मरहठों से लड़े जो विदेशी शत्रुओं का नाम भारतवर्ष से मिटा देने के लिये उतने ही उत्सुक थे जितने कि मरहठे । उन पर भी पान हिंदू-आंदोलन का प्रभाव पड़ा हुआ था। ये लोग इस बात पर हठ कर रहे थे कि मरहठों को क्या अधिकार है कि वे भारतवर्ष की स्वतंत्रता की लड़ाई के मुख्य कार्य-कर्त्ता बनें और दूसरे राजाओं को अपने साम्राज्य की अधीनता स्वीकार करने के लिये विवश करें । अब प्रश्न यह उठता है कि मरहठों के अतिरिक्त दूसरे राजाओं या जातियों ने अपने आप को भारत की सर्वश्रेष्ठ शक्ति स्वीकार कराने का प्रयत्न क्यों न किया ? इनमें कुछ लोग ऐसे भी थे जिनके पूर्वजों ने हिंदू-धर्म की रक्षा भारतवर्ष के बहुत बुरे दिनों में की थी। इस समय जबकि मुगल राज्य की अवनति हो रही थी, सबको अपनी योग्यतानुसार अपना २ हिंदुराज्य बनाने का सुअवसर मिला था। इसलिये मरहठे भी अपने लिये एक राज्य स्थापित करने का प्रयत्न करने लगे। भला वे ऐसा क्यों न करते ? दूसरे राजों का दावा उचित ही था, किंतु मरहठों का विचार भी तो अनुचित न था। पान-हिंदू दृष्टि से प्रत्येक हिंदू को ऐसा

५. नाना फड़नवीस, साम्राज्य संदेश व उपसंहार

[ १८ ] करने का पूर्ण अधिकार था; किंतु साथ ही साथ सबका यह भी कर्तव्य था कि मुसलमानों को अपनी शक्ति अनुसार मार भगाते। और यदि वे हिन्दू-साम्राज्य स्थापित करने में असफल भी रहते तो भी उन्हें यथासंभव असंख्य छोटे बड़े स्वतंत्र हिन्दु राज्य बनाने का प्रयत्न करना चाहिये था। परंतु जब उनके छोटे २ राज्य के सामने एक साम्राज्य के रूप में संगठित होने का प्रश्न छिड़ा तो वे उस समय की राजनैतिक अद्भुत परिस्थितियों के अधीन होकर एक दूसरे की योग्यता और नेकनीयती के सम्बन्ध में आशंका करने लगे और आपस ही में लड़ पड़े। मरहठे सोचने लगे कि उन्होंने मुस- लमानों, अङ्गरेज़ों और पुर्तगेज़ों से लड़कर हिंदू-धर्म की रक्षा की है; इसलिये वे शक्तिशाली हैं और उन में ही यह योग्यता है कि हिन्दुओं के प्रमुख बनकर रहें। दूसरे लोग सोचने लगे कि यह कोई उपयुक्त युक्ति नहीं। यद्यपि मरहठों ने विदेशियों को हराकर हिंदू-धर्म की रक्षा की है तथापि जो हिन्दुओं से और विशेषतः हिंदू-राजाओं से चौथ वसूल करके उन्हें अपने अधिकार में रखना चाहते हैं यह उनकी अनुचित और अनधिकार चेष्टा है। दोनों पक्षों का ऐसा सोचना स्वाभाविक ही था। मरहठों का ऐसा सोचना इसलिये स्वाभाविक था क्योंकि वे इतनी अधिक सफलता प्राप्त कर चुके थे और अभी तक सफलतायें प्राप्त करने की आकांक्षायें भी कर रहे थे, वे शुद्ध हृदय से विश्वास करने लगे कि हिंदू-धर्म का अस्तित्व और हिंदुओं की राजनैतिक और पारिवारिक स्वतंत्रता तभी स्थिर रह सकती है यदि वह अपने शक्ति को संगठित करके एक केंद्रीय राज्य की स्थापना करलें। और इस केंद्रीय राज्य की स्थापना का यह अर्थ था कि प्रत्येक हिन्दू उस बड़े साम्राज्य के हित के लिये उसकी अधीनता स्वीकार करे और अपने व्यक्तिगत स्वार्थों का परित्याग कर दे। उनका यह सोचना भी उचित ही जान पड़ता है कि जिस हिन्दू-पद-पादशाही की स्थापना उन्होंने विदेशियों से लड़कर अपनी वीरता और बाहुबल द्वारा की थी उसका प्रबन्ध दूसरों के हाथ में देना उचित नहीं है। सभी लोग इस बात को

[ १६ ]

जानते थे कि हिन्दुओं मे मरहठे सबसे अधिक शक्तिशाली हैं और दूसरों में इतना सामर्थ्य भी नहीं है कि विदेशियों के आक्रमणों को रोक कर इतने बड़े राज्य का प्रबन्ध कर सकें। इस लिये मरहठों के अधिकार के सम्बन्ध में उनका प्रश्न करना सर्वथा अनुचित था। इस प्रकार इन परिस्थितियों में यह परमावश्यक हो गया कि हिन्दुओं में जो सबसे शक्ति शाली हो वही हिन्दू-साम्राज्य का स्वामी बने परिणामतः हिन्दू-राजे हिन्दू-हित को दृष्टि में न रख कर, अपने स्वार्थवश, मरहठों से शक्तिहीन होने पर भी, हिन्दू-साम्राज्य-पति बनने की इच्छा करने लगे। उनसे मरहठों की लड़ाई अनिवार्य हो गई। राष्ट्रीय संगठन और राजनैतिक एकता के आन्दोलन को सफल बनाने के लिये, देशभक्ति की तरंग में उन्मत्त हो कर राष्ट्रीय हित के लिये, मनुष्य व्यक्तिगत हित की ओर ध्यान न दे कर कभी २ ऐसे भी कामों को करने के लिये विवश हो जाता है जो उसकी इच्छा के बिल्कुल विरुद्ध होते हैं। पहले मरहठों की बात ही लीजिये। वहां भी कुछ जमींदार, सरदार और राजकुमार ऐसे वर्तमान थे जो कि दासता की बेड़ी को काटने के लिये उत्सुक थे और कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्हें दासता की दशा में पड़े रहने में ही आनन्द आता था। जब महाराज शिवाजी ने महाराष्ट्र के संगठन का कार्य प्रारम्भ किया तब ये दोनों ही प्रकार के लोग उनके और उनके साथियों के विरोध में उठ खड़े हुए क्योंकि इन्हें शिवाजी की नीयत के सम्बन्ध में विश्वास नहीं था। बाद को ये लोग यह कहने लगे कि राष्ट्रीय संगठन और हिन्दू एकता के बहाने भोंसला स्वयं बड़ा बनना चाहता है। वे लोग बहुधा यह प्रश्न किया करते थे कि यदि शिवाजी की वास्तव में यही इच्छा थी कि एक हिन्दू- राज्य स्थापित हो तो उन्हों ने स्वयं किसी दूसरे राजा को महाराजा स्वीकार करके उसकी अधीनता में क्यों नहीं काम किया । यदि भोंसला का भी यह उद्देश्य है तो वह हमारे अधीन क्यों नहीं हो जाता, हम ही

को क्यों अपने अधीन करना चाहता है। नीच और दास-वृत्ति में रहने वाले लोगों ने मरहठों की गर्व भरी ललकार का सामना करने के लिये मुसलमानों को आमन्त्रित करने या उनकी सेना में मिल जाने में तनिक भी आनाकानी न की। लेकिन वे लोग, जो इनके समान नीच नहीं थे, बल्कि यह सोचा करते थे कि शिवाजी का इस आन्दोलन का प्रमुख होने का गर्व करना अनुचित और अन्यायपूर्ण है उन्होंने ऐसा मार्ग ग्रहण किया जो कि कम आपत्तिजनक था अर्थात् वे स्वयं उनसे लड़ने के लिए संग्राम में आ डटे इन्हीं। कारणों से महाराज शिवाजी को कई बार अपने भाइयों के विरोध में तलवार उठानी पड़ी। इतिहास शिवाजी को उनके इस कार्य के लिये दोषी नहीं ठहरा सकता और इस कार्य के कारण उसे यह भी साहस नहीं होता कि वह महाराज शिवाजी को हिन्दू धर्म का रक्षक, मरहठा-राज्य का संस्थापक और हिन्दुओं का सुधारक तथा शिरोमणि न कहे। जातीय हित के लिये यह परमावश्यक था कि छोटे २ राज्यों को तोड़ कर एक बड़े राष्ट्र का का निर्माण किया जाता। जिन लोगों की यह इच्छा थी कि भारतवर्ष के हम प्रमुख बनें उन्हें यह उचित था कि शिवाजी के विप्लवकारी बनने के पहले ही वे लोग मुसलमानों के विरोध में उठ खड़े होते, और जिन कामों को शिवाजी ने किया उनको वे लोग पहले ही सम्पादित करके हिन्दू-राज्य की स्थापना करने में शिवाजी से अपने को अधिक योग्य प्रमाणित कर देते। ऐसा होने पर हिन्दू-इतिहास उन्हें भी शिवाजी और उनके साथियों की भांति हिन्दू आन्दोलन का प्रमुख मान लेता। चूंकि अन्य मरहठे सरदार इस कार्य को न कर सके थे अतएव उनके लिये यही उचित था कि वे शिवाजी को इस कार्य की पूर्ति का अवसर देते और इस आन्दोलन का उन्हें उत्तरदायी बना देते, साथ ही उन्हें अपने प्रमुख बनने की लालसा का भी परित्याग करके शिवाजी को सारे महाराष्ट्र का राजा बना देना चाहिये था।