भारतकोश
संग्रह पर लौटें

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा

स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)

Devanagarihipublished2,136 पृष्ठ

जनधर्मबोध

( ५७ )

जैसे हो करसीकी आगी । रहै सदा उर अंतर लागी ॥ महाकलुषता नित उर जेही । वेद नपुंसक धर नर येही ॥ नर अरु नारि नपुंसक माही । भविधि मदनमद जैन कहाही ॥ प्रथम तीन मिथ्यात बखाना । बहुरि पचीस कषाय विधाना ॥ दोनों मिलि अद्रठाइस होई । मोह प्रकृत जानिये सोई ॥

इति

अथ आयुकर्म चारप्रकार वर्णन-चौपाई

आयू कर्महै चार प्रकारा । नरपशु देव नारकी धारा ॥ उदय मनुष आयू नरभोगा । पशुआयूते पशु संयोगा ॥ सुरआयू सुरपदको जाता । नारक आयू नरक निपाता ॥

इति

अथ नामकर्मको तिवानव प्रकृतवर्णन- चौपाई

छठये नाम कर्म कहलावै । जीवको मूरतवंत बनावै ॥ नाम कर्म यह चतुर चितेरा । मूरतखंच रंच नहिं फेरा ॥ पिंडप्रकृत चौदह परतारा । अद्रठाईस अपिंड विस्तारा ॥ पिंडभेद पुनि चौसठ भाषा । अद्रठाईस अपिंड मिलिसाखा ॥ ते दूनों तिरानवे होई । पिंड अपिंड बयालिस जोई ॥ सो तिरानवे करो बखाना । श्रवण लायके सुनो सयाना ॥ प्रथमहि पिण्डप्रकृत गतिनाना । सुरनर पशु नारकदुखधाना ॥ देवदेह सुरगति उद्यौता । नरशरीर नरगतिसे होता ॥ पशुगतिसे जिव पशुतन पावै । नरक गती ले नरक बसावै ॥ चहुगति पूरबी चारो गनिये । द्वितिये पिंडप्रकृतअब सुनिये ॥ मरनसमय तनतज जिवजबही । परभवगौन तौनकर तबही ॥ पूर्वप्रकृत ल्यावै तिहि प्रेरी । भावी गतिमें ल्यावै घेरी ॥ करे पूरबी आनि सहाई । धरि नवीनतन जिव प्रकटाई ॥

( ५८ )

बोधसागर

तृतीये प्रकृत इंद्री अधिकारा । यक द्वै त्रै चौ पंच प्रकारा ॥ परस जीव नासा हग काना । यथायोग जिव नाम बखाना ॥ सूक्ष्म इंद्री धरे जो कोई । मुखनासा हग कान न होई ॥ सो एकेंद्री थावर काया । भू जल अग्नि बनपती बाया ॥ जाको तन रसनायुत बादी । जलचर शंख जौं क गेडुवादी ॥ ऐसे जंत अनंत जो दीसा । ते द्वै इंद्री कह जैनीशा ॥ जाके तन मुख नाक हजुरा । घुन पमील अरु कान खजुरा ॥ ये सब जिव त्रै इंद्री भाषो । आंखिकानयुत रसजिनचाखो ॥ जाके तन मुख नासा आंखी । बीछूशलभ टीडी अलिमाखी ॥ यहि प्रकारके जिव जो नाना । सो चौ इंद्री जैन बखाना ॥ त्वच रसना नासा हग काना । ज्योंके त्यों पंचेद्रिय जाना ॥ नर नारकी देव पशुचारी । ये पंचेद्री करो बिचारी ॥ चौथी प्रकृत शरीर उचारी । औदारिक बसकिय वपुधारी ॥ औदारिक जो उदरसे होई । नर पशु योनि जानिये सोई ॥ देव नारकी भय किय देही । गर्भवास करते नहिं येही ॥ सुर नारक वय किय वपु धरते । देव देह मुनि तपबल करते ॥ जस प्राकृत तैसो तन गहेऊ । चौथी पिंड प्रकृत यह कहेऊ ॥ तनबंधन संघातन दोई । प्रकृत पंचमी छट्ठी होई ॥ बंधन उदय काय बंधाना । संघातनते हठ संधाना ॥ दोहुकी द्वै साखा द्वै खंधा । यथायोग काया सनबंधा ॥ अब सातमी प्रकृतको कहिये । सांगोपांग तीन मन लहिये ॥ कहो आठमी प्रकृत विचारा । षटविधि रूप शरीराकारा ॥ जो सर्वांग चारु परधाना । सो तनसम चतुरंश बखाना ॥ ऊपर थूल अधोगति ठामा । सोनिगोद पर मंडल नामा ॥ हेठ थूल ऊपर कृश होई । शांतिक नाम धरावै सोई ॥

जनधर्मबोध

( ५१ )

कूबर सहित वक्र वपु जांको । कुबजाकार नाम है ताको ॥ लघुस्वरूप लघुजाहि निहारो । तासु नाम बावन वपु धारो ॥ जो सरवंग असुंदर भुण्डा । ताको नाम कहावै हुण्डा ॥ अष्टम प्रकृत भेद षट भाषा । अब नौमे कह अस्थिकि साखा ॥ प्रथम बखान अस्थि आरंभा । सो षट विधिसै तनको थंभा ॥ वज्र कील कीलित संधाना । ऊपर वज्र पट्ट मंडाना ॥ अन्तर हाड वज्रमय राचा । सो कह वज्र ऋषभ नाराचा ॥ दुतियों हाडजह वज्र सो होई । वज्र मेखते अविचल सोई ॥ ऊपर बैठन रूप समाना । ताहि वज्र नागच बखाना ॥ तृतिये हाड जहवज्र सो देखो । रहित वज्र पट ऊपर लेखो ॥ नहीं वज्रकी लीजो होई । नाम नराच कहावै सोई ॥ चोथे हाड जो वज्र सो नाही । अर्धबेध कीली न तेहि माही ॥ ऊपर बैठन वज्र न जाही । अर्धन राव बोलिये ताही ॥ पंच महाडन वज्रसो जिनको । नहि पटबंधन कीली तिनको ॥ कीलित तब हट्ट बंधन धारे । नाम कीलका तासु उतारे ॥ छठी अस्ति अब वर्णन करही । जो यहि काल जीव सब धरई ॥ जहाँ हाडते हाड न बंधा । अमिल परस्पर संधिन संधा ॥ ऊपर नसा जाल अरु चामा । ताको कहिये छेवट नामा ॥ दशमी प्रकृत गमन आकाशा । शुभ अशुभ दो भेद प्रकाशा ॥ शुभ उग जीवकर्म शुभ करई । अशुभके उगे कुमारग धरई ॥ जैसी प्रकृत उदय जिहि होई । तैसा कर्म करे जिव सोई ॥ कहाँ ग्यारही प्रकृत बिचारा । ताको भेद पंच परकारा ॥ श्वेत अरु दुति पीत कहीजै । हरित श्याम पांचोगति लीजै ॥ जिहि जो संगप्रकृत उगि आवै । ताको तैसा बरण बनावै ॥ प्रकृत बारहीको रसनामा । पंच मकार देखिये तामा ॥

( ६० )

बोधसागर

कटुम मधुर अरु तित्त बखाना । अमल कषाय पंच परमाना ॥ रसके उदय रसीली काया । निजुनिजुप्रकृतिजीवसबपाया ॥ जो प्रकृत जाको उगि आवै । तिमि सो देह रसीली पावै ॥ तेरही प्रकृत गंधमय जाना । दुविधि कुगंध सुगंध बखाना ॥ जो जिव जैसी प्रकृत बंधा । ताके तनमें तैसो गंधा ॥ परसनाम चौदही बर्नीजै । आठ शाख तिहि माहैं गनीजै ॥ चिकनी रूप कोमल कठिनाई । लघुभारी तप शीतलताई ॥ औ चिकनी प्रकृत सुभाया । तब जीव गहै चीकनी काया ॥ रूपी प्रकृति उदयहो जिनकी । रूपी काया देखो तिनकी ॥ कठिनउदयतिन कठिनविहारो । मृदुल उदय मृदु अंग निहारो ॥ तस उदय हो तप तन येही । शीतल उदय शीत सो देही ॥ भारी नाम जो प्रकृत उद्योता । सो जिव भारी तनधरि होता ॥ लघुप्रकृतिजिहिजिवकह परई । हरई काया सो तब धरई ॥ चौदह पिण्ड प्रकृति यह भाषा । कहो बहुरि तिहिपै सठ शाखा ॥ अब अपिंडको वर्णन कीजै । अट्टाइस शाखा गनि लीजै ॥ प्रकृतअगुर लघु जब उगिआवै । जीव अगुर लघु तन तब पावै ॥ जबअपु घावउदय निजअंगा । आपु दुखी नर तासु प्रसंगा ॥ जब परघात प्रकृत परकाशा । तब जिव औरकोप्राणविनाशा ॥ जब उश्वासा प्रकृत निवासा । तब जिव लेत श्वास उश्वासा ॥ आतप उदय यथा इन भानू । उदितउदय तब शशीसमजानू ॥ तिस प्रकृत जब प्रकट निहारी । जंगम तनधरि जीवविहारी ॥ थावर प्रकृति प्रकाश जो होई । थिर तनधरि जिव चलैनकोई ॥ सूक्ष्म प्रकृति जाहिको परई । औरके मारे सो नहिं मरई ॥ बादल उदय न तन पावै । सबके मारे सो मरि जावै ॥ प्रजापति प्रकृति प्रकटाई । पूरी परजापति जिव पाई ॥

जनधर्मबोध

( ६१ )

उदय अपरजा पति जिहिपाही । पूरी देहु तासुकी नाहीं ॥ प्रकृति प्रत्येक उदय जब होई । काय बनस्पति हो जिव सोई ॥ जड़ त्वचकाठ फूल फल पाता । बीज मही तरास कह साता ॥ सातभेद तन जिव तहैं एकू । सो जिव कहिये राम प्रत्येकू ॥ दो विधि प्रत्येक बनस्पति जानो । प्रतिष्ठित अपरतिष्ठित मानो ॥ धार अनंत रास जो कायक । ताहि प्रतिष्ठित कहै सुभायक ॥ जामैं नहिनि गोदको धामा । अप्रतिष्ठित प्रत्येक सो नामा ॥ काय बनस्पति कह साधारण । सूक्ष्म बादर दुविधि विचारण ॥ संग्रह एक एकही देहा । तिहि कारण निगोद कहयेहा ॥ पिंडनिगोद है रास अनंता । पूरित नभको पावै अंता ॥ सूक्ष्म बादर दोय प्रकारा । नित्य अनित्य नाम जो धारा ॥ गोलक रूपी पाँचो धामा । अँडर खँडर इत्यादिकनामा ॥ सो सब नरक पातको जानी । तिनको दुख को सकै बखानी ॥ जीव निगोध एक तन माही । एते जिव कछु वर्ण न जाही ॥ धरे जन्म सब एकै बारी । मरण एकठे मास बिचारी ॥ एक श्वास उच्छ्वासके माहीं । तिनको जन्म भरन असआहीं ॥ जन्म अठारह बारहैं जिनको । मरब अठारह बारहि तिनको ॥ एक श्वास उच्छ्वासहि काला । तिनके जन्म मरणकोख्याला ॥ एक निगोद शरीरके माहीं । एते अमित जीव तहैं आहीं ॥ तीन कालके सिद्ध जो नाना । तिनकै एक अंश परमाना ॥ जीवगोदकी कथा अनंतो । वर्णन इत न होय बुधवंतो ॥ साधारण प्रकृति जब लहई । ताते जिव निगोदतन गहई ॥ साधारण प्रकृत लो बरना । चौदह शाखा तामैं धरना ॥ शेष और जो चौदह रहई । ऐसो ताको व्यौरा कहई ॥ थिरप्रकृत तनमें थिरताई । अथिर उदैते तन अथिराई ॥

( ६२ )

बोधसागर

शुभ प्रकृतिते सब शुभ रीती । अशुभ उदैं ते अशुभ गहीती ॥ जब सुभाग प्रकृत जिव धारा । सो प्रानी हो सबको प्यारा ॥ जब दुरभाग प्रकृति उगि आवै । तिहिलखिसबको जीव घिनावै ॥ जब स्वस्वर प्रकृति प्रकटानी । होय मधुर कोकिल सम बानी ॥ जब दुःस्वर प्रकृति तनधारा । साकी धुनि स्वर मनहुँ पुकारा ॥ जब आदेय प्रकृति संजूता । ताको आदर मान बहुता ॥ अनादेय परप्रकृत जब होई । आदर मान करे नहिं कोई ॥ जब जस नामप्रकृति नर पाहीं । ताको यश कीरति जगमाहीं ॥ अयश नाम परकृत फुरानी । अपयश अपकीरति जगठानी ॥ जब निरमान चितेरा आवै । सुंदर अंग उपंग बनावै ॥ तिरथंकर प्रकृतिके भेवा । सो जिव हो तिरथंकर देवा ॥ नाम प्रकृति अब पूर्ण कीने । पिंड अर्पिंड दोउ कहि दीने ॥ पिंड प्रकृति भाषे दशचारी । ताकी पैसठ शाख उचारी ॥ अट्टठाइस अर्पिंड गति बरनो । ते सब मिलि तिरानमें धरनो ॥ तन संबंधी दश पुनि औरा । यकसौ तीन गनो यक ठौरा ॥

इति

अथ गोत्रकर्मकी दो शाखावर्णन-चौपाई

गोत्र कर्म प्रकृति है दोई । ऊंच नीच कुल ताते होई ॥ ऊंच गोत्र उद्यौत प्रमाना । पावै जिव ऊंचे कुल थाना ॥ नीच गोत्रफल संगत पाई । नीच गोत्रगहि जिव प्रकटाई ॥

इति गोत्र

अथ अंतराय कर्मकी द्वि शाखावर्णन-चौपाई

अब सुन अंतराय निरबारा । अष्टम करम परम ठगहारा ॥ अंतरायकी नौ द्वै धारा । निश्चय एकएक व्यौहारा ॥ प्रथम कहो निश्चयकी बाता । जासु उदय आतम गुणघाता ॥

जैनधर्मबोध

( ६३ )

परगुण त्याग होय नहिं जहँवा । दान कि अंतराय कह तहँवा ॥ आतम तत्त्व लाभकी हानी । लाभ कि अंतराय सो जानी ॥ जबलो आतम योग न होई । योगको अंतराय कह सोई ॥ बार बार नहिं जगि उपयोगा । उपयोग अंतराय सो भोगा ॥ अष्ट कर्मते नहिं बिलगावै । बीरज अंतराय उगि आवै ॥ निश्चय कहीं पंच परकारा । अब सुन अंतराय व्यौहारा ॥ तुच्छ वस्तु कछु देय न सकई । दान कि अंतराय बल ठकई ॥ उद्यम किये न संपति होई । लाभ कि अंतराय कह सोई ॥ विषयभोग सामग्री जाही । जीवभोग करि सकै न ताही ॥ रोग होय कै भोग न जुरई । भोग कि अंतराय बल फुरई ॥ एक भोग सामग्री सारा । भोग ताहिको बारहि बारा ॥ कीजै सो कहिये उपभोगा । ताहूको न जुरै संयोगा ॥ यह उपभोग घात बिरुयाता । बीरज अंतराय सुन बाता ॥ जीवकी शक्ति अंत बताई । सो जग दशामें रही दवाई ॥ जगमें शक्ति कर्म आधीना । कबहुँ सबल कबहु बलहीना ॥ तन इन्द्री बल फुरै न जहँवा । बीरज अंतराय कह तहँवा ॥ ताते जक्त दशा परमाना । जैन धर्मध्वज बैन बखाना ॥ यह व्योहार प्रकृतिकह पंचो । तिहि विचार भ्रम रहै न रंचो ॥ प्रकृति विचार वर्ण यह भयऊ । जन जेष्ठ जस वानी कहेऊ ॥

इति अष्टकम्

अथ अष्ट कर्मकी आयुस्थितिवर्णन—चोपाई

ज्ञानी बर्नीकी स्थिति दीशा । कोडा कोडी सागर तीसा ॥ यह उत्कृष्ट दशा परमाना । एकमुहूर्त जघन्य बखाना ॥ दुतिय दर्शना वरनी कर्मा । थित उत्कृष्ट कहो सुन मर्मा ॥ कोडा कोडी तीस समुद्रा । एक मुहूरतकी थित छुद्रा ॥

( ६४ )

बोधसागर

तीजा कर्मवेदिनी जानी । कोडा कोडी तीस बखानी ॥ यह उत्कृष्ट महाथित सोई । जघन मुहूरत द्वादश होई ॥ चौथे महामोहको मानी । थित उत्कृष्ट जैनपति बानी ॥ सागर सत्तर कोडा कोड़ी । लघु थित एक मुहूरत जोड़ी ॥ पंचम आयू कर्मशरीसा । उत्कृष्टी सागर तैंतीसा ॥ थित जाघन्न मुहूरत एका । जैन ज्येष्ठ कह सहित विवेका ॥ छठये नामकर्म निरुवारी । कोडाकोड़ी बीस विचारी ॥ यह दीरघ आयू थितधारी । जघन मुहूरत कहिये चारी ॥ गोत्र कर्म सातमा कहाये । उत्कृष्टी थित बीश बताये ॥ कोड़ाकोड़ी काल प्रमाना । लघु थित एक मुहूर्त बखाना ॥ अष्टम अंतराय जो उजागर । कोडाकोडी तीस है सागर ॥ लघु थित एक मुहूरत धर्मा । आयू विविधि भांतिसे बर्ना ॥ दीरघ मध्यम लघु कहि भाषा । काल प्रमान भांतिबहुराखा ॥

इति

अथ सागरप्रमाणवर्णन—चौपाई

सागरको अब करों बखाना । जैनधर्मको सुनो प्रमाना ॥ योजन दोय केर चौकोरा । सागर नाम ताहिको शोरा ॥ दोय सहस्र कोश जिहि माहीं । योजन पक्वा कहिये ताही ॥ सोई योजन सुनो प्रमाना । ताका यह चौकोर बखाना ॥ भेडरोमके तहाँ लेआई । ताका यह चौकोर बनाई ॥ रोमखंड अस करे जो कोई । खंड एक पुनि खंडन होई ॥ रोमभाग सब यकठे करिये । सो सब तिहि सागरमें भरिये ॥ रोमखंड जब पूरन कीजै । सागर ऐसो कठिन भरीजै ॥ दाबि दाबिके ऐसे भरना । परमकठिन सो सागर करना ॥ चक्रवर्त सेना समुदाई । तिहि सागरपरसे लंघि जाई ॥

जनधर्मबोध

( ६५ )

दवै न हेठ भारसो पाईं । रोमखण्ड पूरण कठिनाई ॥ ऊपर हेठ रोम तहाँ भाली । रश्मिहु कतहूँ रहै न खाली ॥ अस पूरण चौकोर जो होई । सागर नाम बखानो सोई ॥ जितने खण्ड रोम गनि लीजै । तितने वर्ष प्रमान करीजै ॥ ऐसे कठिन पूर्ण लखि जाको । सागर एक नाम है ताको ॥ कोड कोड पर ताको गुनिये । कोडा कोडी सागर सुनिये ॥ तीस कोड अरु तीसै कोडो । सोलह सुन्न ताहिमें जोड़ो ॥ कोडा कोडी तीस कहीजै । यों सागरको लेखा लीजै ॥ कोडा कोडी सागर बनते । मानुष आयू ताते गनते ॥ एते कोडा कोडी जीये । ता पीछे तन त्याग सो कीये ॥ ऐसहि कूप समुद्र कहानी । जिमि सागरको लेखा जानी ॥ विविधि भांतिसे कीना लेखो । जैन धर्म सो निर्णय देखो ॥ लघु दीर्घ आयू बहुतेरी । यथाकाल बल तैसो हेरी ॥ जबलौं आगे कर्म न टूटै । तबलौं जीव योनिमें जूटै ॥ अष्टकर्म रिपु जो संहारे । तासु नाम अरिहंत पुकारे ॥ जब ये कर्म जीवते टलके । तिमिर विहाय रूप तब झलके ॥

इति

अथ बारह भावनी अथवा आत्मगुण वर्णन

दोहा—प्रथम अथिर अशरण जगत, एआन असुचान । आश्रय संबर निरजुरा, लोकबोध दुलभान ॥

चौपाई

जक्तवस्तु कछु थिर नहिं परसै । देहरूप आदिक जो सरसै ॥ थिर बिन प्रीति कौनते कीजै । अथिर जानि ममता तजिदीजै ॥ अशरण तोहि शरण कोइ नाही । देखो तीन लोकके माहीं ॥

बो० सा० ९

( ६६ )

बोधसागर

तेरो कोइ न राखनहारा । कर्मके वश चेतन निरधारा ॥ यहि संसार भावनी येहा । पर दर्बनसे कीजै नेहा ॥ तू चेतन ये जड सरबंगा । ताते तजो पराया संगा ॥ जीव अकेला आपतकाला । अर्ध मध्य भौन पाताला ॥ दूजा कोइ न तेरे साथा । सदा अकेला फिरै अनाथा ॥ भिन्य सद पुदगलसे रहई । भर्मभाव करि जडता गहई ॥ ये पुदगल रूपीके खंथा । चिदानंद तू सदा अबंधा ॥ अशुचि देखि देहादिक अङ्गा । कौन कुवस्तु लागि तेहि संगा ॥ हाड मांस रुधिरो गदगेहा । निरखि सूत्र मल तजो सनेहा ॥ असै परसे कीजै प्रीती । ताते बन्ध बढै विपरीती ॥ पुदगल तोहि अपन कोइ नाही । तू चेतन ये जड सबआहीं ॥ संवरपर रोकनको भाऊ । सुख होनेको यही उपाऊ ॥ चिदानंद हो निर्मल आपू । मिटै सहज परसंग मिलापू ॥ गहि लीजिये आपनो कर्मा । जाते प्रकट होय निज धर्मा ॥ थिति पूरी हो खिरखिर जाई । निरज्वर भाव बढै अधिकार्ई ॥ लोकमाहैं तेरो कछु नाही । लोक आन तू आन लखाहीं ॥ है यह षट्दर्बनको धामा । चिदानंद तू आतम रामा ॥ धर्म सुभाव आपनो जानो । आप सुभाव धर्म सो मानो ॥ जब तोहि धर्म प्रकट है आवै । तब परमात्म पदै लखि पावै ॥ दुर्लभ पर दर्बनको भाऊ । आपा नहिं दुर्लभ सुन राऊ ॥ जाँ तेरो है ज्ञान अनूपा । तौ नहिं दुर्लभ शुद्ध स्वरूपा ॥

इति

अथ जनयतिके अट्टाईस मूलगुण वर्णन

सोरठा-पञ्च महाव्रत सञ्च, सुमति पञ्च परकार है । इंद्रियाणि दम पञ्च, षट् अचार पृथ्वी शयन ॥

जनधर्मवोध

( ६७ )

तज मज्जन निरधार, बसन त्याग कच लुंचकर । लघुभोजन थित धार, दातन लेपन त्यागकर ॥

चोपाई

सब जीवनपर दाय्या पाला । सत्य वचन बोले तेहि काला ॥ परसे नहिं धन करे ससोई । मदन विकार न व्यापै कोई ॥ सकल परिग्रहको जिन डाले । अधो दृष्टि मारगमें चाले ॥ सूखी भूमि निरखि पद धरही । दयासहित शिवपन्थ विचरही ॥ निरभिमान अनवद्य अदीना । कोमल मधुर दोष दुख हीना ॥ ऐसे सुवचन सदा उचारा । सो जैनेश सुक्तिपद धारा ॥ उत्तम कुल स्नावक आचारा । तासु भौन सूक्ष्म आहारा ॥ दोष बयालिसको सो टाली । भिक्षा भोजनकी यह चाली ॥ धर्मवस्तु कछु संग्रह धारा । सूखी भूमि निरखि मल डारा ॥ सीत उष्ण दोउ यक सम वादा । गंध कुगंधो स्वाद कुस्वादा ॥ शब्द कुशब्द कुरंग सुरंगा । स्तुति निंदा दोउ यक ढंगा ॥ शब्द मित्र दोउ यकसम भाला । सामा यक साधै तिहुँ काला ॥ अरि हंतो सिद्धौ आचारी । उपाध्याय साधूगुण धारी ॥ पंच परम परमेशी बाना । सदा काल तिनका गुण गाना ॥ दोष विचारिके प्राश्रित करही । कृपा कर्ममें निजु चित धरही ॥ जैनेश्वर बानी अनुसारा । द्वादशांग आदर उर धारा ॥ काऊ सम मुद्रा नित धारे । हृदये सुद्ध स्वरूप विचारे ॥ सूखी भूमि शयन हितकारा । त्यागे त्रिविधियोग ममकारा ॥ पश्चिम राति नींद लघु गहई । धर्म ध्यानमहँ पावन रहई ॥ अंतर बाहर परम पुनीता । लेप नहान त्याग सब कीता ॥ नग्र दिगंबर मुद्रा धारी । विगलित लज्जा लोक विहारी ॥ एक बार लघुभोजन लेही । कच लुंचै तजि दातन देही ॥

इति

( ६८ )

बोधसागर

अथ जैन यतिको बाइस परीसा वर्णन

सोरठा-भूख प्यास हिम गर्म, हंस मशक डँस नम्र तन । अरतिकेरे दुख पर्मे, चर्जा आसन शयन कह ॥ खल वध बंधन बाद, जाँचै नहीं अलाभको । रोग परस न विषाद, मलमय आदर मान विन ॥ प्रज्ञा अरु अज्ञान, दरस मलीन दो बीसये । जैन परीसा जान, सहै जाहि रिषि राय नित ॥

चौपाई

एकपक्ष जब दिन बित गैऊ । उन ओदर भोजन तब लैऊ ॥ विधिवत जौं भिक्षा नहिं पाई । अंग शिथिल मनमें हटताई ॥ पर अधीन भिक्षा ऋषि राया । प्रकृति विरुद्ध जो भोजन पाया ॥ ग्रीष्म काल विहाली ठानी । सहै प्यास मांगै नहिं पानी ॥ हिम ऋतुमें कम्पै संसारी । बाहर तबहि खड़े व्रतधारी ॥ वर्षा वायु शीतको जोरा । सहै सकल नहिं तन मन मोरा ॥ भूख प्यास उर अंतर दगै । कोपे पित्त देहज्वर जागै ॥ ग्रीष्म धूप अग्नि सो लागे । सहत सबीसन धीरज त्यागे ॥ दंश मशा माखी डँसै सर्पा । भाल शृगाल केहरी दर्पा ॥ कनखजूर आदिक दुख देहीं । पाड़ा सह हटता गह येहीं ॥ विषय विकार जासु उर भरई । भेष दिगम्बर सो किम धरई ॥ महाकठिन यह नम्र परीसा । सहै शील धर जैन मुनीशा ॥ देश काल कारण को पाई । जक्त जीव मन व्याकुलताई ॥ ऐसी अरति परीसा भारी । सहै जैन सुनिधर्म सँभारी ॥ तियहग तीर शरीर न लागा । जगमें को असजन्म सुभागा ॥ को अस जेहि रतिनाथ न चंपा । मन सुमेर मुनिको नहिं कंपा ॥ चार हाथ देखत महिं चारे । कठिन कंकरी पायँ विदारे ॥

जनधर्मबोध

( ६९ )

चर्जा दुख सहि मुनि व्रत धरहीं । प्रथम स्वादकी सुरति न करहीं॥ सुखी ठौर शयनको हेरे । निश्चल अंग रहै ऋषिकेरे ॥ कठिन पृथ्वीमें शयन कराई । शयन परीसा पर जय पाई ॥ खल निरदोष साधु को मारे । दुख अनंत दे अग्निमें जारे ॥ समरथ होय सहै दुख सारा । रंच क्रोध नहीं निज उरधारा ॥ हाँसी करहि दुष्ट मिलि झारी । कहि कटुबचन देहि बहु गारी ॥ वचन बाण मारै जब तानी । क्षमा ढाल ओटे मुनि ज्ञानी ॥ छीन भये तन पिंजर रहेऊ । दुख अनंत जब देही सहेऊ ॥ काहूकी नहीं चहै सहाई । प्राणहु गये अयाच रहाई ॥ एक बार भोजन की बेरा । मौन साधि नगरी करि फेरा ॥ बहुदिन बीते न भिक्षा पाई । तिहि अलाभ मन खेद न ल्याई ॥ भोग संयोग रोग जब होई । कछु उपचार न चाहै सोई ॥ सहै दुःख नित रहै अदीना । देह विरक्त आत्म लौलीना ॥ कैंकरी कंटा पाँय विदारे । रज तृण आंखिनमें भरि मारे ॥ सहै दुःख निज कर नहीं गाढे । तृणपारस विजई मुनि गाढे ॥ तजि असनान होय दुख भारी । चलै प्रसेव धूल भरिडारी ॥ मलिन आपनी देह निहारी । मलिनभाव नहीं जैनाचारी ॥ चिर तपसीबुधि विद्यासागर । गुणगणअतुलित जक्त उजागर ॥ नर आदर प्रणाम नहीं करहीं । तहैं मुनि मलिनभाव नहीं धरहीं॥ ऐसे बुधि विद्या निधि गहिरे । परबादी नहीं सम्मुख ठहरे ॥ आगम अगम अलंकृत जाना । पै मुनीश मद रंच न आना ॥ पालत धर्म बहुत दिन गेऊ । ज्ञानप्रकाश अजौँ नहीं भेऊ ॥ कछु विकल्प नहीं मनमें गहई । सो अज्ञान विजई मुनि अहई ॥ मैं चिर घोर घोर तप ठानी । तब बलसिद्ध झूठ कछु मानी ॥ यों कदापि मनमें नहीं बाधू । सोई अदरसन विजई साधू ॥

इति बाईस परोक्षा

( ७० )

बोधसागर

अथ बाईस बस्तु अभक्ष्य वर्णन—चौपाई

बैगन बहुबीजा अरु ओला । बटु पीपर पाकर कहि बोला ॥ ऊमर कमऊमर निस भोजन । कदमअयाचतुच्छ फलकोगन॥ विष माटी मद मधु अरु मासा । खार चलो रसघोरव डासा ॥ माखन और अँचार कहावै । बाइस बस्तु अभक्ष्य बतावै ॥ इनते अधिक मूल है जेते । भक्षण योग्य न कोई तेते ॥ जिनमें धाम निगोद कहीजै । जीव अनंत न पार लहीजै ॥

इति

अथ जैनसाधु और गृहीको वर्णन—चौपाई

दोय प्रकारके साधु बखाना । दीगम्बर श्वेतांबर बाना ॥ दीगम्बर मुद्रा कठिनाई । सो नरते अव गही न जाई ॥ ताते लोप दीगम्बर भैऊ । श्वेतांबरी अजो रहि गैऊ ॥ अजहूँ गृही दीगम्बर मतको । जाने अपने धर्मकी गतको ॥ गृहीको गृही करे उपदेसा । जैसो गुरु शिष्य पुनि तैसा ॥ श्वेतांबरी साधु बहु तेरे । नाम दूदिया तिनको ठेरे ॥ जैन धर्मकी बारह पौरी । विविधि रीति देखो सब ठौरी ॥ सबपर श्रेष्ठ दिगम्बर बाना । छुल्लक ताके हेठ बखाना ॥ पुनि दश पौर सरावक आहीं । सेवा पूजा देखो ताहीं ॥ तिरसठ पुरुष शलाका जोई । पूजा तासु जैन घर होई ॥ तिरथंकरकी मूर्ति बनाई । मंदिर माहैं ताहि पधराई ॥ दीगम्बर कर फेची टूटी । श्वेतांबर फेची मुखपट्टी ॥

इति

अथ स्वर्ग और मुक्तिशिलावर्णन—चौपाई

साठि पटल स्वर्गन में सुनिये । सर्वांरज सिध सबपर गुनिये ॥ तापर मुक्ति शिला कहलावै । मुक्त होय सो ताहि समावै ॥

जैनधर्मबोध

( ७१ )

इतर धर्म जो जग विरुध्दाता । कोइ मिथ्या कोइ मिश्रमिथ्याता॥ साठि पटल जो स्वर्गन माहीं । बारहलों मिथ्याती जाहीं ॥ जैनी बिना न ऊपर जावै । बारहलों सबही गम पावै ॥ जैनधर्म बिन मुक्ति न होई । केवल ज्ञान उगे नहीं कोई ॥ स्वर्गनके सुख श्रमित बताई । रहे देवगण सबमहँ छाई ॥ स्वर्गकि थित जब पूरन होई । तब जिव धरणिधरे तन सोई ॥ जैसो भाव स्वर्गमें धरई । तैसी योनिमाह जिव परई ॥ जो सर्वांरज सिद्धको जावै । एकदेह धरि मुक्ति सो पावै ॥ जबलों कर स्वर्गनमें बासा । तबलों देह धरनकी आसा ॥ चौथे काल मुक्ति जिव होई । पंचयें छठएँ लहे न कोई ॥ सुकरम किये स्वर्गको जावै । पंचयें छठयें मुक्ति न पावै ॥ ढाईसहस वर्ष बित गयऊ । पंचम काल लगत जो भयऊ॥ उगे न तबसे केवल ज्ञाना । बिना ज्ञानको मुक्ति लहाना ॥ छ्री कोई मुक्ति न पाई । करि सुकर्म स्वर्गनमें जाई ॥ स्वर्ग भोगि नरतन पुनि पावै । केवल ज्ञान गहि मुक्त कहावै ॥

इति

अथ नर्कको वर्णन—चोपाई

सप्त नरक मत जैन कहाहीं । यम यमगण कतहुँ कोइ नाहीं ॥ औध ज्ञान जस देव गहाही । ज्ञानक औध नारकिनमाहीं ॥ बुरा औध नारकहि फुराना । पूरब वैरभाव सब जाना ॥ पिछला सब औगुन सुधि आवै । एक एकको मारि दुखावै ॥ शस्त्रादिक तहँ अगणित जाती । दंड कि हेत बना बहुभांती ॥ काटे छेदे तन तिन केरे । कोइ कोइ कोल्हुँमें धरि पेरै ॥ एक एकको धरि धरि मारा । मचा चहुँ दिश हाहाकारा ॥ जस पारा तस नारक अंगा । कटि फटि होयसो पहिले ढंगा॥

( ७२ )

बोधसागर

सातो नरक केर व्यौहारा । भिन्न भेद पीडा अधिकारा ॥ महादुःख नारकहि बनाई । आयू परम दीर्घ जिन पाई ॥ दोहा—सुई अग्नि भरि मृत्तिका, नरकसे महि जौ आय । ताकी अति दुर्गंधते, सब तरु पशु मरिजाय ॥ इति ॥

अथ प्रलय वर्णन—चौपाई

प्रलयके प्रथम इन्द्र महि आवै । जोड़े जोड़े जिव ले जावै ॥ वर्गमें सबकी जतन कराई । जबलौ प्रलय पूर्ण ना पाई ॥ निज विमानमें सब जिव धारी । स्वर्ग दिशा जब इन्द्र सिधारी ॥ ताके पीछे परलय आवै । जीव जन्तु सबही विनशावै ॥ अग्निवाषि पुनि जल बरसाई । जीवबीज नहिं कतहूँ पाई ॥ पूर्ण प्रलय होय हरिजाई । जीव इन्द्र गहिमहि पुनि आई ॥ ताते पुनि जग उत्पति होई । एकते बहुरि अनेकन सोई ॥ कबहुँ न होय बीजको नाशा । जक्त अनादि स्वतह परकाशा ॥ क्रमहीक्रम फिर बढै विभूती । सर्व पदार्थ पृथिव प्रसूती ॥

इति प्रलय

अथ स्फुटवार्ता—चौपाई

षटप्रकारकी अस्थि जो कहेऊ । वज्रशरीर प्रथम जिव गहेऊ ॥ वज्रको हाड शीघ्र किमि गलई । कहुँ कहुँ भूमें अजौ न टलई ॥ यूरूप नर जहँ तहँ चलि जावै । वज्र हाड जिव जंतुको पावै ॥ सो निजु मन ऐसे अनुपानो । हाड परा चिरने पथरानो ॥ ताको मर्म न जाने सोई । वज्रहाड जिव प्रथम गहोई ॥ भीम शरीर समस्त वज्र रह । दुयोधन तन अर्ध वज्र कह ॥ लेखा ताहि काल अस रहेऊ । कोइ वज्रकाइ घटि तिहि कहेऊ ॥ ताके प्रथम कठिन सर्वगा । हनुमान आदिक बजरंगा ॥ चिरंजीव जीवे चिरकाल । गहि तन वज्र दोय दुखटाला ॥

इति श्रीजैनधर्म

स्वसमवेदबोध ग्रन्थ

स्वसमवेदबोध प्रारंभ

भारतपथिक कबीरपंथी-

स्वामी श्रीयुगलानन्दद्वारा संशोधित

खेमराज श्रीकृष्णदास बम्बई प्रकाशन

संघ लोकसभा

संघ लोकसभा

संघ लोकसभा

संघ लोकसभा

सत्यनाम

श्री कबीर साहिब

1917 1918