कबीरपंथी शब्दावली
Kabirpanthi Shabdavali
स्वामी श्री युगलानन्द विहारी द्वारा
स्रोत: Kabirpanthi Shabdavali - Yugalanand Vihari · श्री युगलानन्द विहारी (उद्गम)
शब्दावली
(४९३)
डहकावा ॥ ४२ ॥ कालै धौ परपंच बनाये । ये परपंच न काहु पाये ॥ तेहिंते बचिके बाहिर आये । हुए निनार सो हंस कहहाये ॥ ४३ ॥ हंस होइ बहुते सुख पावा । जोनी संकट बहुरि न आवा ॥ हंस चाल चले जो कोई । ताको आवागमन न होई ॥ ४४ ॥ चाल बिना लागै बड बारा । तहवां नाही दोष हमारा ॥ यही बात कहै समझाई । तेई हंसको धोख छुडाई ॥ ४५ ॥
सा०-कहत कवीर हंसनते, धरमराइको लूट ।
अमरको निहचल करौं, भवजल जाई छूट ॥ ६ ॥
रमैनी-जीव काजको हम चलि आये । आइ देसको मंझा पाये ॥ मंझा लीना देस हम आई । राजा खोट अनीत तहांई ॥ ४६ ॥ रइयत कर कर मार उजारी । ऊंचेते नीचे ले डारी ॥ नीचे डारे सब संसारा । हमरे शब्द बिनु नाहि सहारा ॥ ४७ ॥ सेवा करै जस मोलक लीनौ । सहस आस उन विनती कीनौ ॥ उहिको पच्छ करै जो कोई ॥ सोच विचार रहै पुन सोई ॥ ४८ ॥ रहै दुचित वह चैन न लेई । जस घरही मार घरही बध देई ॥ हाथक दीना खाइ अधीना । बाकी अटक रहै लौलीना ॥ ४९ ॥ अस जिव काम किये मन ऐई । जस पकड बहलिया दुख देई ॥ जो भावे सो करै विचारा । ऐसे काल जगत यह मारा ॥ ५० ॥ तेई कालको मरम न पावा । सेवा संजम बहुत दिढावा ॥ छोडे गिरह परिवार घनेरा । कह सो गुरु भला कर मेरा ॥ ५१ ॥ कहौ गुरु कहवाँते आवा । कहो गुरु कौनै समझावा ॥ इतनी बुझ न करै अधीना । फटी आँख न कहैं हम चीन्हा ॥ ५२ ॥ घरे गुरु घरही घर चेला । जैसे उठरू चले अपेला ॥ कान न करै कहौ नहीं मानै ॥ जहँ जहँ रुचै तहँ तहँ तानै ॥ ५३ ॥ अस विचार इन सब मिल कीना । झूठे खसमहि सरबस दीना ॥
(४९४)
कवीरपंथी-
कोई कहै राम कोइ रहमाना । ब्रह्मज्ञानी एककै जाना ॥ ५४ ॥ ब्रह्मज्ञान बाँचे नहीं कोई । पानी मिलै कौन सिंधि होई ॥ वाको सुख यह कैसे पावै । यह बैठे वह खाइ उडावै ॥ ५५ ॥
साखी०—ऐसे डूबे षट् दर्शन, और सकल संसार ।
कविरा हमरे शब्द विनु, कोइ न पावै पार ॥ ७ ॥
रमैनी-लोग कहैं हमही होय स्याना । साँच कहौं कोई नहीं माना ॥ काम झरै कन्दूप नित झरई । ताको कोइ विचार न करई ॥ ५६ ॥ कंदरप यह निकस उपजाना । ताको विरही छटी बखाना ॥ जेहि पिता पुत्रको पालै । जीवन जनम सुफल कर जाने ॥ कहैं हमारो आगो चलिहै । चीन्है नहीं कालको बलि है ॥ ५७ ॥
साखी—तैसहि सुता दिढावै, अपने वसीठ चलान ।
दान दहेज दे कर जोरै, कहूं कि उन सरमान ॥ ८ ॥
रमैनी—कहु कौनसी कर यहु आवै । ताको सब मिल माथ नवावै ॥ रहौ पछताई काल धर खावा । जनम जनम पाछे पछतावा ॥ ५८ ॥
सा०—मानै शब्द बंदि जम छूटै, बातै सुनत भयान ।
कहैं कवीर नर भोइ, लोके वेद भुलान ॥ ९ ॥
रमैनी—छाड़हु लाज और छाड़हु बडाई । छाड़हु झूठ जो कथा चलाई ॥ छाड़हु पाखंड छाड़हु भेषा । छाड़हु सब पापन- को लेषा ॥ ५९ ॥ छाड़हु तीरथ वरत फल भाई । तजौ जोग आतम समझाई ॥ तजौ आसन जो बैठक दीना । छाड़हु सुन्न सिखर मन चीना ॥ ६० ॥ चीन्हो जस हम जो चिन्हावै । अपर करै सतलोक पठावै । सुन्न सिखरमैं धरम अन्याई । तिह डहकेको शक्ति पठाई ॥ ६१ ॥ माता बहनी भनजी होई ॥
शब्दावली
(४९५)
मिहरी सुता हुइ बैठी सोई ॥ औरो कुल बहु भांत बनाई। वरन चारमें सब डहकाई ॥ ६२ ॥ जोगियन तपियन अपडर कीना। भाज भाज उन बनखंड लीना ॥ तिनको खनि खनि कंद खवावे। गिरह दारा सुख सबै छुटावे ॥ ६३ ॥ एक जनम भर मिथ्या खोवै। एक जो गुफाके माहीं सोवै ॥ एक जोग जग उदासी फिरई। मन मथ जोग प्रान हत करई ॥ ६४ ॥ एक नगन हुइ आपु दिखावै। चौहटे नट जस पसू नचावै ॥ ऐसे तीनों लोक नचावे। धरम रायको मरम न पावै ॥ ६५ ॥ धरम अहै परपंची देवा। उनहू कीन अमलको भेवा ॥ सकती लै परपंच बनाये। जुग जुग जीव सबै डहकाये ॥ ६६ ॥ वेद कितेब फंद एक कीनौ। मन बच करम सबै जुग लीनौ ॥ वेदहि रच रच ग्रंथि जु दीना। वेद विचारै पेर न चीन्हा ॥ ६७ ॥ तिन ग्रंथिन अटके सब कोई। तिनते छुटत बडो दुख होई ॥ तिन ग्रंथिन जोरे छुटाऊँ। करि अमर सतलोक पठाऊँ ॥ ६८ ॥ अक्षर कहै सो कीजै भाई। हंस होइ सतलोकै जाई ॥ पांच दूत यहि तनमें जाना। यह तो धरम राइका बाना ॥ ६९ ॥ परधन त्रिया क्रोध विकारो। लोभ मोह तिशानाको जारो ॥ पांच पचीसको संग्रह छूटे। धरम राइको जम कुल लूटे ॥ ७० ॥ सत शब्दमें डोर समावै। रहनि गहनि सतलोकै पावै ॥ विनु रहनी कछु काज न होई विनु गहनी सतलोक न कोई ॥ ७१ ॥
साखी-कह कवीर निरमल होय, काट करमके फंद ।
अमरलोक निहचल भये, जुग जुग करे अनन्द ॥१०॥
इति निरख प्रबोधकी रमैनी सम्पूर्ण शुभम् ।
(४९६)
कवीरपंथी-
अथ ज्ञानचौतीसा प्रारंभः ।
कक्का-केता कहे कवीर कहा कोई नहि मानै । कायामैं कर- तार, नाहिं कोई पहिचानै । कर्म बन्ध संसार, काल सों नहिं बचन है । अरे हाँ अवधू ! काम कोध हंकार, कल्पना कठिन है ॥ १ ॥
खरुखा-खारी सो कह खाँड; खाँड खारी विधि लेखै । खरे खोटको न्याव, नहीं हिरदय विवेखै ॥ खोरिन खोरिन फिरे, खाक मुख लायके । अरे हाँ अवधू ! खसम परो न चीन्हि, रहे खिसियायके ॥ २ ॥
गगगा-ग्यान सोई निज सार, जाही सो थिर भया । कर्मको टूटयो फन्द, द्रन्द्व सब खिरगया ॥ ग्यानी कथै अगाध, रहै हिया फेर फारके । अरे हाँ अवधू ! गाडि रक्यो बातनको, लेगौ चोर उखारिके ॥ ३ ॥
घच्छा-घटमें आतम राम, मिलो साहब सना । घरमें प्रेम निधान, चेत मेरे मना ॥ जहाँ नहीं घाम नहिं छाहैं, तहाँ इन घर करा । अरे हाँ अवधू ! घरकी सुरत बिसार, घसीटनमें परा ॥ ४ ॥
डडा-( नन्ना ) नयन विना नर अंध, द्रन्द्व धोखा धरा । सूझे वार न पार, प्रान परबस परा ॥ नितकै संशय झूल, मूल विसराइया । अरे हाँ अवधू ! नहीं भयो निरशंक, मुक्ति किन पाइया ॥ ५ ॥
चच्चा-चले जात नर नष्ट, चौरासी धारमें । बिन चीन्हे यहि चले, परे भौभारमें ॥ चतुर बिचच्छन होइ कहो कहँवाँ लगे । अरे हाँ अवधू ! पडे चोरके हाथ, चीन्हि नाहीं भगे ॥ ६ ॥
छच्छा-छल व्यवहारके धोखा छाडहू । काम कोध अहंकार
शब्दावली
(४९७)
कि, लोभ निवारहू । क्षमा शील सन्तोष, सत्य हियमा धरो । अरे हाँ अवधू ! परख, बोलता ब्रह्म चीन्ह ताके करो ॥ ७ ॥
जन्मा-जग जीवन जगदीस, जगत गुरु जीव है । जाने जान सुजान, सोई निज पीव है ॥ खोजो जो नव खण्ड, भेद निज कहि दिया । अरे हाँ अवधू ! जुग जुग अविचल जीव, कवीर गुरु कहि दिया ॥ ८ ॥
झइझा-झूठ झगरा छोड़, इन्द्रमें कहा परो । झलक मनी उजियार, निकट हियमें धरो ॥ झाड़ पातको छोड़, सार निज ताय ले । अरे हाँ अवधू ! कहा झखे मतिहीन, परम गुन गायले ॥ ९ ॥
नन्ना-नाह छोड़ि नरा, नार चली है जारपै । पियाकी सुरत बिसार, तो आशिक यारपै ॥ नीच बुद्धि मतिहीन, नहीं स्वारथ भयो । अरे हाँ अवधू ! जार बसे हिय माँहि, नरक ताते गयो ॥ १० ॥
टट्टा-टीडी भया जहान, उडा आसमान कूँ । हटा नेह निदान, चला घमसामकूँ ॥ टाराही नहिं टरे, भरम धोखा परा । अरे हाँ अवधू ! कठिन, टेक मनमें धरी, तार टूटिया मरा ॥ ११ ॥
ठट्टा-है ठोरेके ठोरे, दूर धोखा भया । ठोकै सबहिं कपाल, गुसैयां कित गया ॥ ठठके बेडा बांधि, पार कोई ना तरा । अरे हाँ अवधू ! ठाकुर, बिसराय, काम ठगसों परा ॥ १२ ॥
डड्डा-डसे भुवंगम चोर, विरह विष बाढिया । डसे जो चतुर सुजान, विरहमें ढारिया ॥ डार पातकूँ छोड़ि, सिपत सबहिं किया । अरे हाँ अवधू ! डंड बाजके हाथ, प्रान अपना दिया ॥ १३ ॥
ढट्टा-ढोल मारि गुरु कहै, सबन सों टेरिके । ढूँढे सरग पताल, थके सब हेरिके ॥ कहूँ ढूँढे मतिहीन, कहाँ भटकत फिरे अरे हाँ अवधू ! ढिगही परमानन्द, चीन्हि नहीं परे ॥ १४ ॥
(४९८)
कवीरपंथी-
णणा-नन्ना निरगुन निरंकार, निरञ्जन सब जपे । नहि रूप नहि रेख, ताहीको सब थपे ॥ जहाँ नहीं तहाँ सही, सही तहाँ नहि किया । अरे हों अवधू ! नर अज्ञानी असल भिटाय, नकल सिर पर लिया ॥ १६ ॥
तत्ता-तत्त्व यही निज सार, और कहु ना मिले । तुही तुही निज तुही, हिरदामें देखले ॥ तिरखावन्त पुनि साधु, तलफ जाकी धरे । अरे हों अवधू ! सो बोले घट माहिं, और ले क्या करे ॥ १६ ॥
थथथा-थकित भये नर नारि, सो ढूँढे ना मिले । थिर होय लखै न आप, अहमें सब गले ॥ जहाँ अति अगम अथाह, तहाँ थाह नहीं चले । अरे हों अवधू ! थित विन थैमें कौन, बहे भौमें भले ॥ १७ ॥
दहा-दूसर कोई नाहिं, द्रन्द्रमें कहाँ परो । दया धर्म सत शील, साधु सेवा करो ॥ दिलकी दुबिधा छाड़ि, काम एता किया । अरे हों अवधू ! दिग्य दृष्टिसे देख, दरस दिलमें लिया ॥ १८ ॥
धधधा-धन्य धन्य सो भाग, जाही परतीत है । यही ध्यान धनसार, और विपरीत है ॥ धावे सकल जहान, धोखामें सब परे । अरे हों अवधू ! चहुँ दिस ढुंद बहाल, सूत्रकूँ सब चले ॥ १९ ॥
नन्ना-निरख देख निज नैन, आपमें आप है । निरभय धजा निशान, अगर फहरात है ॥ निसा मान भरपूर, परम सुख पाइहो ॥ अरे हों अवधू ! निसि वासरको सोग, सबे विसराइ हो ॥ २० ॥
पप्पा-पप्पा पूर्ण ब्रह्म है, प्रेमते और न कोई । काया बीर कवीर, परम गुरु निहचे सोई ॥ पत्थर पूजे प्रेत, पार किन पाइया । अरे हों अवधू ! पैडा परो न चीन्ह, मूल जहँडाइया ॥ २१ ॥
फफ्फा-फल लागे बड दूर, बीज बकला विना । कौन खवावे तोर,
शब्दावली
(४९९)
फहम अकला विना ॥ फिरते रहे खुलान, फिकर दिलमें रही । अरे अवधू ! फिकर मिटे दिल माहिं, फकीरी तब सही ॥२२॥
बब्बा-बिबि अक्षर ठहराय, वृछ जो राखि हों। वेद शास्त्र बहु ग्रन्थ, अदभुत भाखिहों ॥ बकता बकत विस्तार, बहु विधि ले बढा। अरे हों अवधू ! भीतर भरी भंगार, कनक ऊपर मढी ॥२३॥
भम्भा-भरमें सकल जहान, कहे यहाँ कछु नहीं। आपहिं फन्द बनाय, भरम कीन्हों सही ॥ डार भगमकी मोट, भरमना करम है। अरे हों अवधू ! भीतर है भरपूर, तो बाहर भरम है ॥२४॥
यव्या-(जजा) जो तुम चतुर सुजान, जगत गुरु जानले । जिन सिरजी सकल जहान, ताहि पहिंचान ले ॥ एक ज्योति जगमाहिं, जगामग होय रही । अरे हों अवधू ! उन थापी निनार, तहाँ कछु है नहीं ॥ २५ ॥
ररा-राम राम सब जपे, राम सो ना मिले । आतम राम विसार, सूत्रकूँ सब चले ॥ सूत्र सनेहो राम, कहो किन पाइया । अरे हों अवधू ! जुग जुग आतम राम, कवीर गोहराइया ॥२६॥
लछा-लाज बीज पत खोय, भांड मूरख भये । लाधा विष निज मूल, लालसों ना लिये ॥ लगी दवा चहुँ ओर, लपटमें सब परे । अरे हों अवधू ! कदहिं न गयो भम, सकल सरबस बरे ॥ २७ ॥
बब्बा-वाही की परतीत, वाहि विन और न कोई । वो सबके सिरताज, काज वासे सहि होई ॥ वह नहिं आवे जाय, सबन सो भिन्न है । अरे हों अवधू ! ऐसी अकल विवेक, सबन किन्ह है ॥ २८ ॥
सस्सा-संसय भयो अथाह, सासत जिवको भई । इहाँ मिल- नको नाहिं, सिपत सबदिन कही ॥ सिद्ध साधु संसार, सबै
(५००)
कवीरपंथी—
सुमिरन करै । अरे हों अवधू ! सुकृत पडे न चीन्ह, नहीं संसै टरै ॥ २९ ॥
षष्ण-षोजो खोजी होय, षोज नाही मिलै । खोजी खोज सिरी न, कहो तुम कहाँ चले ॥ जहाँ मिलनकी मौज, खोज तहाँ ना किया । अरे हों अवधू ! खायो मूल गँवार, खसम दिल ना दिया ॥ ३१ ॥
सस्सा-सत्य सुकृत सतनाम, सबनमें सांच है । सत रूप जगमाहिं, तो मनसा बाच है । संशय टारन भयहरन, सब कल निधि है सही । अरे हों अवधू ! जो पूछो सो कही, अब का कही ॥ ३२ ॥
हहा-हाजिर सो हजूर, गाफिली दूर है । हिरदा कमलमें हंस, सजीवन मूर है ॥ हँसे हँसावे आप, सबनमें सोह है । अरे हों अवधू ! हितकर देख विचार, वचन यह सोह है ॥ ३३ ॥
छछा-छल जो गया सब छूट, महा आनन्द भया । मिटी जो जमका त्रास, छत्र सिरपर धरा ॥ छाप सतकी पड़ी काज पूरन भया । अरे हों अवधू ! कहे कवीर विचार, विछड़ मिलना भया ॥ ३४ ॥
सा०-शीलवन्त सुजन जन, हिरदे प्रेम प्रकास । सत्य टेक शब्दे गहे, सोजन सदा निवास ॥
इति चौतीसा पहला ।
अथ दूसरा चौतीसा प्रारम्भः २ ॥
कक्का-काया कुंज करमकी बारी, कर्ता बाग लगाया । किन- का तामे अजर समाना, बिन बेली पलुहाया ॥ पांच पचीस फूल तहाँ फूले, मन अलि तहाँ लुभाना । वा फूलनके लपट विषयरस, रमता राम भुलाना ॥
शब्दावली
(५०१)
सा०-मनभवंरा यह कठिन है, विषय लहर लपटाय ।
ताहि संग रमता बहे, फिर फिर भटका खाय ॥ १ ॥
खरखा-खलककी खबर नहीं, ख्वाब ख्यालमें भूला ॥ खाना दाना जोडा घोडा, देख जवानी फूला ॥ खासा पलंग सेज बनि तोशक, तकिया फूल बिछाया । नवल नार ले तापर पौढे, काम लहर उमड़ाया ॥
सा०-लागी नारि पियारि जब, छुटा धनीसों नेह ।
काल जबै ले ग्रासई, खाक होयगी देह ॥ २ ॥
गगगा-गुरु कीजे निरख परख के, ज्ञान रहनका पूरा । गर्भ गुमान मदन मद त्यागी, दया क्षमा सतसूरा ॥ गेल बतावै अमर लोककी, गावै सतगुरु बानी ॥ मन गज सिर अकुंश दे बैठे, गुरु ग्यान मल तानी ॥
सा०-पाप पुन्यकी आशा नाहीं, करम भरमको न्यार ।
किरतम पाखंड परिहरे, अस गुरु करो विचार ॥ ३ ॥
घच्चा-घन गुरु ज्ञान बिना अँधियारा, मोह तिमिर तन छाया । सार असार बिचारे नाहीं, अमी छोड़ि विष खाया ॥ घरका घृत रेतेमें डारे, छाछ ढूँढता डोले । कश्चन दैके काच विसाहै, हर विगराना तौले ॥
सा०-ज्ञान बिना नर अंध है, अंध कर्म मत हीन ।
सांच गहे नहिं परखिके, झूठेके आधीन ॥ ४ ॥
उवाँ-ऊन मत मानो संतो, गहो परमारथ बानी । उपज सुख तब हिये तुम्हारे, जब परखो मम बानी ॥ ऊँच नीच कछु है नहीं, कर्म कहावै छोटा । जिसके करनी अन्दर नाहीं, सोई माल है खोटा ॥
(५०२)
कबीरपंथी—
सा०—ऊपर माला जटा जनैऊ, माथे तिलक सुहाय ।
संसै सोग घटभीतर, अंदर मैल रहाय ॥ ६ ॥
चन्ना-चित चेनो चतुर चिकनियाँ, चैन कहा तुम सोया । चतुराई सबभार परैगी, जन्म अकारथ खोया ॥ चौथा पन तेरो आय लगा, अजहुँ चेत गुरु ज्ञानी । नहिं तो परिहौ खोह अंधियारे, फिर पाछे पछताना ॥
सा०—ऐसे पाटन आयकै, सौदा करो बनाय ।
जो चूकौ या जन्मसे, तो दुख भुगतो जाय ॥ ६ ॥
छछछा-छल बल छिनमें निकसि जायगा, जब छेकै जम आई । छट पट करे मरे विष ज्वाला, तब कहु कौन सहाई ॥ जमके मुगदर सिरपर बाजै, तब करिहौ किलकारी । तात मात आता सुत सज्जन, काम न आवै नारी ॥
सा०—छूटी सकल सगाई, भया चोरका हाल ।
संगी सब न्यारा रहे, आप परै सुख काल ॥ ७ ॥
जजा-जमके पाले जबै परै जिव, तब कहु बात न आवै । तहां कहु चाले नाही, सीस धुनी पछतावै ॥ जम ले पहुँचे चित्र- गुपित पहाँ लिखनी लख विचारे । दयाहीन गुरु बेसुख ढाढे, अगिनकुण्डमें डारे ॥
सा०—जन्म सहस्र अजगर देवे, विषज्वाला अकुलाय ।
पीछे किमि विष्टा माँही, भूत खान परजाय ॥ ८ ॥
झइझा-झाखन झूखन छांडो, झमकि करो गुरु सेवा । झाई मनकी दूर बहावो, परख शब्द गुरु देवा ॥ झगरा झूठ झाई जग त्यागो, झपट भजो सतनामा । झीन करो मन मेरु मन्दिरमें, गुरु पद पैकज विश्रामा ॥
सा०—होइ अधीन गुरु चरण गहो, कपट भाव कर दूर ।
ज्यों पतिव्रता पति गही, तर्कै न दूसर क्रूर ॥ ९ ॥
शब्दावली ।
(५०३)
जन्मा-इशक बिना मिले नहीं साहब, केतो भेख बनाये । इशक खुशक न छिपे छिपाये, के तो कोई छिपावे ॥ इत उत यहाँ उहाँ सब त्यागो, निहचे गहो गुरु शरना । याहीसे हो दुख नसे, मिटे जनम औ मरना ॥
सा०-आदि नाम है जा हिये, सोईं गुरु है सार ।
कीतमको जो ध्यावई, सोईं भव लगे न पार ॥ १० ॥
टढ़ा-टीम टाम बाहर बहुतेरा, दिल दासीसे बंधा । संख धुन लेकरे आरती, छुटा न घरका धंधा ॥ टिकुली सेंदुर चरखा पूनी, दासीने फुरमाया । कच्चे बच्चेने मांग मिठाई, मगन भये तब लाया ॥
सा०-जिन सेवक पूजा दर्ई, ताहि दर्ई आसीस ।
जहाँ नहीं तहाँ टेढे भये, कहै भसम करो जगदीस ॥ ११ ॥
ठढ़ा-ठग बहुतेरे भेख बनावे, गले लगावै फांसी । स्वांग बनाये कौन नफा है, जो न भजै अविनासी ॥ ठोकर सहे गुरुके आगे, ठीक ठौर तब पावे । ठकठक मेटे जरा मरणका, जमके हाथ न आवे ॥
सा०-भूतक होय गुरु चरण गहे, ठसक करे सब दूर ।
कायर ते नहीं भगति होय, ठानि रहै कोई सूर ॥ १२ ॥
डढ़ा-डगमगसे कछु काज न सरिहै, अडिग नाम गुण गहिये । डर मेटे तब विषय कालको, अच्छे अमर पद लहिये ॥ डरते रहिये गुरु साधुसे, डिंभ काम नहीं आवै । डिंभ जुबावै भव- सागरमें, जनम मरन दुख पावै ॥
सा०-डेढ दिनाको जीवना डारो कुबुध नसाय ।
डेरा पावो सतलोकमें, सतगुरु शब्द समाय ॥ १३ ॥
ढढ़ा-ढूँदत फिरौ तुम कौनकूँ, ढूँढे सो ढिगनेरे । ढोल मारके सबे चिताऊँ, सतगुरु शब्द निबेरे ॥ है तू कौन कहाँ से आया,
(५०४)
कवीरपंथी—
कहूँ निजघर तेरा । केहि कारन तुम भरमत डोडौ, तन तज कहाँ बसेरा ॥
सा०—को रक्षक है जीवका, गहो ताहि पहिचान ।
रक्षकके चीन्हे बिना, अन्त होयगी हान ॥१४॥
णणा-गुणातीत निर्गुण अविनासी, दयानिधि सुखसागर । निह- चल ठौर निरंतर बासा, नाम अनादि उजागर ॥ निर्मल अमी कांति छबि अदबुद, अकह अजावन सोई । नख सिख नाभि नैन मुख नासा, श्रवण चिकुर सम होई ॥
सा०—चिकुरनके उजियारमें, कोटिन बुध सरमाय ।
कहा कांत छबि वरनो, वरणत बरनि न जाय ॥ १६ ॥
तत्ता-ताहि पुरुषके अंस जीव है, धर्मराय ठगि राखा । तारन तरन आप कहलावै, वेद शास्त्र अबिलाखा ॥ तत्त प्रकृति त्रिगुन तन बंधा, नीर पवनकी बारी । धर्मराय यह रचना कीन्ही, जहाँ जीव बैठारी ॥
सा०—जीवहिं लाग ठगौरी, भूले आपन देश ।
सुमिरन करहीं कालका, भुगते कष्ट कलेस ॥ १६ ॥
थथ्या-थकित भया जिव भरमत डोलै, चौरासीके माहीं । नाना कष्ट जन्म त्रास जो व्यापै, जरे मरे पछताहीं ॥ थाह न पावै बिपत कष्टको, बूढ़ै संसे धारा । भौसागरके विषम लहर है, सूझे वार न पारा ॥
सा०—बिकल परे अघ जोयनेमें, बहुविधि करे पुकार ।
सतगुरु शब्द चीन्हे बिना, कैसे उतरे पार ॥१७॥
ददा-दुंद वाद है बहुत देहमें, परचे तहाँ न पावै । नर तन धर सो साहब सुमिरे, तो जम निकट न आवै ॥ दरस कराऊँ सत्त पुरुषका, देह हिरंमर पैहो । सुख सागर सुख बिलसो हंसा, भौजल बहुर न ऐहो ॥
शब्दावली
(५०५)
सा०-ऐसा सुख घर छाड़के, आगे दुखका भार ।
भर्मेवस जिव भेद न जाने, लखै न शब्द हमार ॥ १८ ॥ धध्या-धर्म धर्मकर सबै पुकारै, धर्महिं चीन्ह न पावै । धर्मराय तिहुँ लोकहिं प्रासे, जीवत बाँध झुलावै ॥ घोखा दे सबको मारे, सुरनर मुनि नहीं बाँचे । नर बपुराकी कौन चलाये, तन धर धर सब नाचे ॥
सा०-भक्षक कला दिखायके, पुनि धरि रक्षक भाय ।
रक्षक जान जपै जिव, पुनि तेहि भक्ष कराय ॥१९॥ नन्ना-निर्भय नाम लौ लावे, नकल चीन्ह पर त्यागो । नाद विन्दते न्यारा कहिये, सुरत सोहंगम पागो ॥ निराधार निहतत निहअच्छर, निह संसै निहकामी । निःस्वादी निर्मल अविगत, निर्हचित सुखधामी ॥
सा०-रामसनेही चेतो हो, भाषो घरको डोर ।
परखोगुरुगम सुरतसे, चलो त्रिन जम तोर ॥ २० ॥
पप्पा-पाप पुन्यमें जग अरुझाने, पार कौन विधि पावे । पाप पुन्य भुगते नर धर धर, फिर फिर जम लेजावे ॥ प्रेम भक्ति परमात्म पूजा, परमारथ चित धारे । पावन जन्म परम पद पावे, पारख शब्द विचारे ॥
सा०-प्रीतम विरह वियोग जेहि, परिहर कपट कुचाल ।
पिड पिड रटन लगावो, पाँव परे तेहि काल ॥ २१ ॥
फफ्फा-फरामोसकर फिकर, फहम करो दिल माहीं । परफुल्लित संतन गुन गावो, जम तेहि देखि डराहीं ॥ फाजिल सो जो आपा मेटे, फना होय गुन गावै । फांसी काटे करन भरमकी, जमके हाथ न आवै ॥
(५०६)
कवीरपंथी-
सा०-फेर फेर नर भर्म बस, भर्महिं भटका खाय ।
तीरथ बरत लगी जिव भरमें, उरसर प्यास न जाय ॥२२॥ बब्बा-ब्रह्म बसत सरव भूतमें, दुनिया भाव न होई । वर्तमान चित् चेतत नाहीं, भूत भविष्य बिलोई ॥ बड़े बड़े विषम बुद्धि लागे, बोलनहार न जोवे । ब्रह्म दुखित कर पाहन पूजे, बरबस आप बिगोवे ॥
सा०-बंध परे नर कालके, बुद्धि ठगाई जान ।
बंध छुडा बाहर चलूं, मोहि गहो पहिचान ॥ २३ ॥
भम्भा-भार परे यह देश बिगाना, भवसागर औगाहा । भगत अभगत दोऊ कह बोरे, कोई न पावे थाहा ॥ भक्षकने लीला विस्तारी, कला अनेक दिखावे । भक्षकको रक्षक कर थापै, रक्षक चीन्ह न पावे ॥
सा०-भछे जाहि सो भक्षक, रक्षक रहे निनार ।
परम चक्रमें परे जिव, लखे न शब्द हमार ॥२४॥
मम्मा-मन मैंगल मस्त दिवाना, जीवहि उभट चलावे । अक- रम क्रम करै मन आपै, पीछे जिव दुख पावे ॥ मोह बस जिव मन नहिं चीन्हे, जाने यह सुखदाई । मार लगे जब मन होय न्यारा, नरक परे जिव जाई ॥
सा०-मन गज अगुवा कालको, परखो संत सुजान ।
अंकुस सतगुरु ज्ञान है, मन मतंग भय मान ॥२५॥
जज्जा-जो जिव सतगुरु शब्द समावे, तो जम होवे चेरा । जुगत जुगत कर मनको जीतो, सहजे होय निवेरा ॥ जहँ लग काल जाल विस्तारी, सो सब मनकी बाजी । मनहिं निरजन राजा कहिये, मन पंडित मन काजी ।
शब्दावली
(५०७)
सा०-गुरु प्रताप भये जोर जिव, निबल भया मन चोर ।
तस्कर लाग न पावई, जो गढपति करै अंजोर ॥२६॥
रर्ग-रहनी रहै रजनी नहिं चंपै, रमे सतगुरु बानी । रहनी बाती जीत उजियारे, जाते होय न हानी ॥ रमता राम काम कर अपना, सपना सब संसारा । रार रोस तजि सतगुरु सेवौ, जासे उतरो पारा ॥
सा०-रैन दिवस वा घर नहीं, पुरुष प्रकास अंजोर ।
ले राखूं तेहि ठाँव जिव, जहाँ न झंपै चोर ॥२७॥
लछा-लगन लगी जेहि गुरु चरणों, लच्छ प्रगट तेहि ऐसे । लगन लगी तब मगन भया मन, लोक लाज कुल कैसे ॥ लाग रहे गुरु सुरत परेखे, निज स्वारथ नहीं सूझे । लागे ठोकर पीठ न देवै, सूर सा न्मुख जूझे ॥
सा०-लागे लहर ललक मन बुधकी, निकट न आवे ताहि ।
लोटे गुरु चरणन तरे, गुरु सनेह हिय जाहि ॥२८॥
वक्वा-वाके निकट काल नहिं आवै, जो सतनाम समाना । वार पारको संसे नाही, बाहीसो मन माना ॥ वासिल बाकी काल बली की, ताही हाथ बिकाना । वारिसकूँ सौंपा दिल अपना, सबही दुन्द समाना ॥
सा०-वाही सों जिव इशक लगावे, वाजिव सखुन अजूब ।
वाबद एक करो बन्दगी, गहो पाक महबूब ॥२९॥
सरसा-सहर चोर घनघोर करै निसि, सोवै सब घरवारी । सोर न करै भर्म बस सोवै, लागी विषम खुमारी ॥ साहबसे फेरा दिल अपना, दुनियाँ बीच बैधाया । ससुरा साला साली सासू, समधी मुजन मुहाया ॥
सा०-सतगुरु शब्द पुकारई, समुझि गहै कोइ सूर ।
सुमिरि लीजो समरथको, जाना है बड दूर ॥३०॥
(५०८)
कबीरपंथी-
बध्या-षलक तजै षलक मन रोचै, नर षोये जात सब कामा । षबर नहीं घर षर्च बुटाना, चेतो रमता रामा ॥ षोल कपाट चित चेतो अजहुँ, वाहिदसे लो लावो । ष्वाब ष्याल कर दूर दिवाना, हिरदे नाम समावो ॥
सा०-षाल भरी है वायुसों, षाली होत न वार ।
षेम परे जेहि काममें, सो करू वेगि विचार ॥ ३१ ॥
सस्सा-सहज शील संतोष धीरधर, ज्ञान विवेक बिचारो । दया छमा सत संगत सेवा, शतगुरु शब्द अधारो ॥ सुमरण कर सत्त नाम धनीको, सुरा तन गहि रहना । सुमिरो अरि अँजोर परे तब, मनके संग न बहना ॥
सा०-सैन कही समुझे कोई, रहनी रहे सो सार ।
कहन तरे तो जग तरे, कहनि रहनि बिन छार ॥ ३२ ॥
हहहा-हिया माहि सत नाम समाना, दया भिहर दिल जाना । हरिके मने बिन तरा न कोई, हरिसे लोक अजाना ॥ हरि बिनुस हरि अजर अमर है, हरिमें हरिको बूझे । हाजर छोड़ बुत्तको पूजे, हह कर नाही बूझे ॥
सा०-हम हमार घर छाड़िकै, हक राह पहिचान ।
हासिल होय मकसद तब, हाफिन अमल अमान ॥ ३३ ॥
छछछा-छेल चिकनिया भया घनेरा, छाका फिरै दिवाना । छय होय जाय अमर नहि कोई, आखिरको पछिताना ॥ छर मध्ये निःअच्छर बूझे, समझे गुरु गम धावे । छरमें निःअच्छर जो जाने, निःअच्छर तब पावे ॥
सा०-निच्छर गहे विवेक करि, बावन अच्छर भिन्न ।
कहे कबीर धर्मदाससे, विरला कोई चिह्न ॥ ३४ ॥
इति ज्ञान-चौतीसा-कबीर साहबका सम्पूर्ण ॥
शब्दावली
(५०९)
अथ चौतीसा प्रारम्भः ॥
(बीचक का)
प्रथम ओंकार ॥
ॐ ओंकार-आदिहि जो जाने । लिखिके मेटि ताहि फ़िरि माने॥ ओंकार कहै सब कोई । जिनहु लखा सो बिरलै होई ॥ १ ॥
चौतीसा ॥
कका-कमल किरणिमें पावै । शशि बिगसित संपुट नहि जावै॥ तहाँ कुसुंभ रंग जो पावै । औगह गहिके गगन रहावै ॥ १ ॥ खरवा-खरुखा चाहे खोरि मनावै । खसमहि छोडि दशहू दिशि धावै ॥ खसमहि छोडि छमा है रहई । होइ अखीन अक्षय पद लहई ॥ २ ॥
गगा-गगगा गुरुके बचनै मानै । दूसर शब्द करें नहिं कानै ॥ तहाँ बिहगम कतहुं न जाई । अवगह गहिके गगन रहाई ॥ ३ ॥ घघा-घघघा घट विनशे घट होई । घटहीमें घट राखु समोई ॥ जो घट घटै घटै फ़िरि आवे । घटही माहिं फ़िर घटहि समावे ॥ ४ ॥
ड्डा-नन्ना निरखत निशिदिन जाई । निरखत नैन रहत रतनाई ॥ निमिष एकलौ तिरखै पावै । ताहि निमिषमें नैन छिपावै ॥ ५ ॥ चचा-चच्छा चित्र रच्यो बहु भारी । चित्र छोडि तू चेतु चित्र- कारी ॥ जिन यह चित्र विचित्र उलेखा । चित्र छोडि तू चेतु चितेला ॥ ६ ॥
छछा-छछछा आहि छत्रपति पास । छंकि किन रहै छोड़ि सब आसा ॥ मैं तोहि क्षण क्षण ससुझाया । खसम छोडि कस आपु बंघाया ॥ ७ ॥
जजा-जजा ई तन जियतहि जारो । जोबन जारि युगति जो
१ छंकिके रहउ मेटि सब आसा ।
(५१०)
कबीरपंथी—
पारो ॥ घटंहीं ज्योति उजियारी करै । जो कछु जानि जानि पर जै ॥ ८ ॥
झझा-झइझा अरुझि सरुझि कित जाना । हीढत दूढत जाय पराना ॥ कोटि सुमेरू दूढि फिरि आवै । जो गढ गढ़ा गढ़हि सो पावै ॥ ६ ॥ अजा-नन्ना निरर्खत नगर सनेहू । आपन करु निरुवार संदेहू ॥ नहिं देखो नहिं आप भजाऊ । जहाँ नहीं तहं तन मन लाऊ ॥ १० ॥ टटा-टट्टा विकट बाट मन माहीं । खोलि कपाट महलमें जाहीं ॥ रहे लटपटे जूटि तेहि माहीं । होहि अटल तेहि कतहुँ न जाहीं ॥ ११ ॥ ठठा ठट्टा ठौर दूरि ठग नोरे । नितके निठुर कीन्ह मन धीरे ॥ जेहि ठग ठगे सब लोग स्याना । सो ठग चीन्हि ठौर पहिचाना ॥ १२ ॥ डडा-डड्डा डर कीन्हे डर होई । डरहीमें डर राखु समोई ॥ जो डर डरै डरै फिरि आवै । डरहिमें पुनि डरहि समावै ॥ १३ ॥ ढढा-ढट्टा दूढत ई कित जाना । हीढत दूढैत जाय पराना ॥ कोटि सुमेरू दूढि फिरि आवै । जेहि दूढा सो कतहुँ न पावै ॥ १४ ॥ णणा-नन्ना दुई बसाये गाऊँ । रेनन्ना दूढे तेरा नाऊ ॥ सुये एक जाय तजि घना । मरे इत्यादिक केते गना ॥ १५ ॥ तता-तत्ता अति त्रियो नहिं जाये । तन त्रिभुवनमें राखु छिपाये ॥ जो तन त्रिभुवन माहिं छपावै । तत्वहि मिले तत्वसो पावै ॥ १६ ॥ थथा-थथ्या थाह थहो नहिं जाई । इह थोरे वह थीर रहाई ॥ थोरे थोरे थिर होहु रे भाई । विनु थम्भे जस मंदिल थंभाई ॥ १७ ॥ ददा-दढा देखहु विनशनिहारा । जस देखौ तस करौ विचारा ॥ दशौ द्वारमें तारी लावै । तब दयालको दर्शन पावै ॥ १८ ॥ धधा-धध्या अर्ध माहि उजियारी । अर्धहि छाड ऊर्ध मन तारी ॥
१ जो कछु युगति जानि तन जरै ।
घटही ज्योति उजियारी करै ॥
शब्दावली
(५११)
अर्ध छोड़ि ऊर्ध मन लावै । आपा मेटिके प्रेम बढ़ावै ॥१९॥ नना-नन्ना वो चौथे मह जाई । रामके गढ़हा हो खर खाई ॥ नाह छोड़ किय नर्क बसेरा । नीच अजौ चित चेतु सवेरा ॥ २० ॥ पप्पा-पप्पा पाप करै सब कोई । पापके करे धर्म नहिं होई ॥ पप्पा कहै सुनहु रे भाई । हमरेसे ये कछू न पाई ॥२१॥ फफा-फफफा फल लागो बड दूरी । चाखै सतगुरु देई न तूरी ॥ फफफा कहै सुनहु रे भाई । स्वर्ग पतालकी खबरि न पाई ॥२२॥ बबा-बब्बा बर बर कर सब कोई । बर बर किये काज नहिं होई ॥ बब्बा-बात करै अरथाई । फलके मरम न जानेहु भाई ॥२३॥ भभा-भभभा भर्म रहा भरि पूरी । भभरे ते है नियरे दूरी । भभभा कहै सुनौ रे भाई । भभरे आवे भभरे जाई ॥ २४ ॥ ममा-मम्मा सेये मर्म न पाई । हमरे ते इन्ह मूल गंवाई ॥ मम्मा मूल गहल मन माना । मर्मी होय सो मर्महि जाना ॥ २५ ॥ यया-जगत रहा भर पूरी । जगतहुते जब्बा है दूरी ॥ जब्बा कहै सुनौ रे भाई । हमरेसे ये जय जय पाई ॥ २६ ॥ ररा-ररां रागि रहा अरुझाई । राम कहै दुख दारिद जाई ॥ ररां कहै सुनौ रे भाई । सतगुरु पूछिकै सेवहु जाई ॥ २७ ॥ लला-लब्बा लुतरे बात जनाई । लुतरे पावै परचे पाई ॥ अपना लुतुर औरको कहई । एकै खेत दुनौ निर्बहई ॥ २८ ॥ ववा-वब्बा वह वह कह सब कोई । वह वह कहे काज नहिं होई ॥ वह तो कहै सुनै नहिं कोई । सरग पताल न देखै कोई ॥२९॥ शशा-सरसा सर नहिं देखै कोई । सर सीतलता एकै होई ॥ सरसा कहै सुनौरे भाई । शून्य समान चला जग जाई ॥ ३० ॥ षष्ठा-षष्ठा षरा कहे सब कोई । षर षर कहै काज नहिं होई ॥ षष्ठा कहै सुनहुरे भाई । राम नाम लै जाहु पराई ॥३१॥
(५१२)
कवीरपंथी-
ससा-सस्सा सरा रच्यो वरियाई । सर बेघे सब लोग तवाई ॥ सस्साके घर सुन गुन होई । इतनी बात न जाने कोई ॥३२॥
हहा-हहहा हाय हायमें सब जग जाई । हरष सोक सब मांहि समाई ॥ हकरि हकरि सब बड बड गयऊ ॥ हहहा मर्म न काहू पयऊ ॥ ३३ ॥
क्षक्षा-छछछा छण प्रलय मिटि जाई । छेव परे तब को समुझाई ॥ छेव परे कोउ अन्त न पाया । कह कवीर अगमन गोह- राया ॥ ३४ ॥
इति चौतीसा बीजकका सम्पूर्ण ॥
अथ विप्रमतीसी प्रारम्भः ॥
सुनहु सबन मिलि विप्र मतीसी । हरि विनु बूड़ी नाव भरीसी ॥ ॥१॥ ब्राह्मण होयके ब्रह्म न जाने । घरमें जग्य प्रतिग्रह आने ॥२॥ जो सिरजा तेहि नहिं पहिचानै । करम भरम लै बैठि बखानै ॥ ३ ॥ ग्रहण अमावस सायर पूजा । स्वातिके पात परहिं जनि दूजा ॥४॥ प्रेत कर्म मुख अंतर बासा । आहुति सहित होमकी आसा ॥५॥ कुल उत्तम कुल माहि कहावे । फिरि फिरि मध्यम कर्म करावे ॥ ६ ॥ करम असुचि उछिछे खाहीं । मति भरिष्ट जमलोकहिं जाहीं ॥ ७ ॥ सुत दारा मिलि जूठा खाहीं । हरि भगतनकी छूत कराहीं ॥ ८ ॥ नहाय खोरि उत्तम है आवे । विष्णुभक्त देखे दुख पावे ॥ ९ ॥ स्वारथ लागि रहे वे आढा । नाम लेत जस पावक डाढा ॥१०॥ राम किन्नकी छोडिन आसा । पठि गुनिभै किरतिमके दासा ॥ ११ ॥ करम करहि करमहिको धावे । जो पूछे तेहि करम हढावै ॥ १२ ॥ निःकरमीकी निंदा करई । कर्म करे ताही चित धरई ॥ १३ ॥ अस हिय भगति