प्रासाद मण्डन (मण्डन सूत्रधार - मन्दिर निर्माण, शिखर, मण्डप एवं वास्तु लक्षण सटीक)
Prasada Mandanam of Sutradhara Mandana with Commentary
मण्डन सूत्रधार (महाराणा कुम्भा के प्रधान वास्तुकार) द्वारा
तृतीयोऽध्याय ४५ प्रत्येक हाथ एक २ अंगुल बढ़ा करके पीठ का उदय रखना चाहिये। यह पीठ की ऊंचाई का मध्यम मान माना गया है। इसमें इसका पांचवां भाग बढ़ावे तो ज्येष्ठमान और घटावे तो कनिष्ठ मान होता है। ज्येष्ठ मान का पांचवां भाग ज्येष्ठ मे बढ़ावे तो ज्येष्ठ ज्येष्ठ, घटावे तो ज्येष्ठ कनिष्ठ, मध्यम का पाचवा भाग मध्यम मे बढ़ावे तो ज्येष्ठ मध्यम घटावे तो कनिष्ठ मध्यम, कनिष्ठ मान का पाचवा भाग कनिष्ठ मे बढावे तो ज्येष्ठ कनिष्ठ और घटावे तो कनिष्ठ कनिष्ठ, इस प्रकार पीठ के उदय का नव भेद होते है। इन नव भेदो के नाम बतलाते है— "शुभद सर्वतोभद्रं पद्मकं च वसुन्धरम् । सिंहपीठं तथा व्योम गरुडं हंसमेव च ॥ वृषभं यद्भवेत् पीठं मेरोराधारकारणम् । पीठमानमिति ख्यातं प्रासादे आदिसोमया ॥” सूत्र० १२३ शुभद, सर्वतोभद्र, पद्मक, वसुन्धर, सिंहपीठ, व्योम, गरुड, हंस और वृषभ ये नव नाम पीठोदय के है। इनमे वृषभपीठ मेरुप्रासाद का आधार रूप है । दि० वसुनंदीकृत प्रतिष्ठासार मे पीठ का मान— “प्रासादविस्तराद्धेन स्वोच्छ्रितं पीठमुत्तमम् । मध्यमं पादहीनं स्याद् उत्तमाद्धेन कन्यसम् ॥” प्रासाद के विस्तार के अर्द्ध मान का पीठ का उदय रक्खे । इसे उत्तम मान की पीठ माना है। इस उत्तम मान की पीठ के उदय का चार भाग करके उनमे से तीन भाग के मान का पीठ का उदय रक्खे तो मध्यम मान की और दो भाग के मान का पीठ का उदय रक्खे तो कनिष्ठ मान की पीठ माना है। पीठोदय का थरमान— त्रिपञ्चाशत् समुत्सेधे द्वाविंशत्यंशनिर्गमे ॥७॥ नवांशो जाडद्यकुम्भश्च सप्तांशा १कर्णिका २भवेत् । सान्तरालं कपोतालिः सप्तांशा ग्रासपट्टिका ॥८॥ सूर्यदिग्वसुभागैश्च गजवाजिनराः क्रमात् । वाजिस्थानेऽथवा कार्यं स्वस्वदेवस्य वाहनम् ॥६॥ पीठ का जो उदयमान आया हो, उसमें ५३ भाग करे। उनमे से बाईस भाग के मान का पीठ प्रासाद की महापीठ (१) सप्तांश । (२) कणिकं ।
४६ प्रासादमण्डने
का निर्गम रक्खे। उदय के तरेपन भाग में से नव भाग का जाड्यकुम्भ, सात भाग की अन्तरपत्र के साथ कर्णिका, सात भाग की कपोतालि के साथ ग्रासपट्टी, इसके ऊपर बारह भाग का गजथर, दश भाग का अश्वथर, और आठ भाग का नरथर बनावे। अश्वथर के स्थान पर देव के वाहन का भी थर बना सकते है ॥७ से ६॥ थरों का निर्गममान— पञ्चांशा कर्णिकाग्रे तु निर्गमो जाड्यकुम्भकः । त्रिसाद्धा कर्णिका सार्धा चतुर्भिर्ग्रासपट्टिका ॥१०॥ कुञ्जराश्वनरा वेदा रामयुग्मांशनिर्गमाः । अन्तशालमधस्तेषा-मूर्ध्वाधः कर्णयुग्मकम् ॥११॥ कर्णिकासे आगे पांच भाग निकलता जाड्यकुम्भ, ग्रासपट्टी से आगे साढे तीन भाग निकलती कर्णिका, गजथर से आगे साढे चार भाग निकलती ग्रासपट्टी, अश्वथरसे आगे चार भाग निकलता गजथर, नर थरसे आगे तीन भाग निकलता अश्वथर और खुरासे आगे दो भाग निकलता नर थर रखे। इस प्रकार बाईस भाग पीठ का निर्गम जाने। इन गजादि थरों के नीचे अंतराल रक्खे और अंतराल के ऊपर और नीचे दो दो कर्णिका बनावें ॥१०-११॥ कामदपीठ और कणपीठ (साधारणपीठ)— गजपीठं विना स्वल्प-द्रव्ये पुण्यं महत्तरम् । जाड्यकुम्भश्च कर्णाली ग्रासपट्टी तदा भवेत् ॥१२॥ कामदं कणपीठं च जाड्यकुम्भश्च कर्णिका । लतिने निर्गमं हीनं सान्धारे निर्गमाधिकम् ॥१३॥ गज आदि थरो वाली पीठ को गजपीठ कहते है। ऐसी रूपवाली पीठ बनाने में द्रव्य का अधिक खर्च होता है, इसलिये अपनी शक्ति के अनुसार अल्प द्रव्य से साधारण पीठ बनाने से भी बड़ा पुण्य होता है। गज अश्व आदि रूपोंवाली पीठ को छोड़कर जाड्यकुम्भ, कर्णिका और केवाल के साथ ग्रासपट्टी वाली साधारण पीठ बनावे, उसको कामदपीठ कहते है। तथा जाड्यकुम्भ और कर्णिका ये दो थरवाली पीठ बनावे, उसको कणपीठ कहते है। लतिनजाति के प्रासाद के पीठ का निर्गम कम होता है और सांधार जातिके प्रासाद के पीठ का निर्गम अधिक होता है ॥१२-१३॥ सर्वेषां पीठमाधारः पीठहीनं निराश्रयम् । पीठहीनं त्रिनाशाय प्रासादभुवनादिकम् ॥१४॥ इति पीठम् ।
तृतीयोऽध्याय ४७ कामद पीठ करणपीठ प्रासाद और भवन ( गृह ) आदि सब मे पीठका आधार हैं, यदि पीठ न होवे तो ये निराधार माने जाते है। इसलिये विना पीठ वाले ये प्रासाद और गृह आदि थोडे समय मे ही नष्ट हो जाते है ॥१४॥ प्रासाद का उदयमान ( मंडोवर )— हस्तादिपञ्चपर्यन्तं विस्तारेणोदयः समः । स क्रमान्नवसप्तेषु-रामचन्द्राङ्गुलाधिकः ॥१५॥ पञ्चादिदशपर्यन्तं त्रिंशाद्यावच्छताद्र्धकम् । हस्ते हस्ते क्रमाद् वृद्धिर्मनुसूर्य्यनवाङ्गुला ॥१६॥ एक से पांच हाथ तक के विस्तार वाले प्रासाद का उदय विस्तार के बराबर मान का बनावें, परन्तु उनमे क्रमश: नव, सात, पाच, तीन और एक अंगुल बढ़ा करके बनावे । अर्थात् प्रासाद का विस्तार एक हाथ का हो तो उसका उदय एक हाथ और नव अंगुल ( कुल ३३ अंगुल ), दो हाथ का हो तो दो हाथ और सात अगुल ( कुल ५५ अंगुल ), तीन हाथ का हो तो तीन हाथ और पांच अंगुल ( कुल ७७ अंगुल ), चार हाथ का हो तो चार हाथ और तीन अगुल ( कुल ९९ अंगुल ) और पाच हाथ का हो तो पाच हाथ और एक अंगुल ( कुल १२१ अंगुल ) का उदय रक्खे । छह से दस हाथ तक के विस्तार वाले प्रासाद का उदय प्रत्येक हाथ चौदह २ अंगुल, ग्यारह से तीस हाथ तक के विस्तार वाले प्रासाद का उदय प्रत्येक हाथ
४८ प्रासादमण्डने बारह २ अंगुल और इकतीस से पचास हाथ तक के विस्तार वाले प्रासाद का उदय प्रत्येक हाथ नव २ अंगुल की वृद्धि करके रक्खे । इस प्रकार पचास हाथ के प्रासाद की कुल ऊंचाई पचीस हाथ और ग्यारह अंगुल होती है ॥१५-१६॥ देखो अपराजित पृच्छा सूत्र १२६ अन्य प्रकार का उदय मान— एक हस्तादिपञ्चान्तं पृथुत्वेनोदयः समः । हस्ते सूर्याङ्गुलार्वृद्धि-र्यावत् त्रिंशत्करावधि ॥१७॥ नवाङ्गुला करे वृद्धि-र्यावद्धस्तशतार्धकम् । पीठोर्ध्वे उदयश्चैव छाद्यान्ते नागरादिषु¹ ॥१८॥ एक से पांच हाथ तक के विस्तार वाले प्रासाद का उदय विस्तार के बराबर रक्खें । पीछे छह से तीस हाथ तक के प्रासाद का उदय प्रत्येक हाथ बारह २ अंगुल बढाकर के और इकतीस से पचास हाथ तक के प्रासाद का उदय प्रत्येक हाथ नव २ अंगुल बढ़ाकर के रक्खें । यह प्रासाद का उदय पीठ के ऊपर खुरा से लेकर छज्जा के अंत भाग तक माना गया है ॥१७-१८॥ प्रासाद के उदय के लिये अपराजित पृच्छा सूत्र १२६ मे श्लोक १० मे अन्य प्रकार से लीखा है कि— “कुम्भकादि प्रहारान्तं प्रयुक्तं वास्तुवेदिभिः । तदधस्तात्तु पीठं च ऊर्ध्वे स्याच्छिखरोदयः ॥” कुम्भा के थर से लेकर छाद्य के प्रहार थर के अंत तक ऊंचाई जाननी चाहिये, ऐसा वास्तुशास्त्र के जानने वाले विद्वानो ने कहा है । कुम्भा के नीचे पीठ और प्रहार थर के ऊपर शिखर का उदय होता है । क्षीरार्णव के मतानुसार पासाद का उदयमान— “एकहस्ते तु प्रासादे त्रयस्त्रिंशाङ्गुलोदयः । द्विहस्ते तूदयः कार्यो सप्ताङ्गुलः करद्वयः ॥ त्रिहस्ते च यदा माना-दधिकश्च पञ्चाङ्गुलः । चतुर्हस्तोदयः कार्य एकेनाङ्गुलेनाधिकः ॥ विस्तरेण समः कार्यः पञ्चहस्तोदये भवेत् । षड्हस्ते तूदयः कार्यो न्यूनौ द्वावङ्गुलौ तथा ॥ उदयः सप्तहस्ते च न्यूनः सप्ताङ्गुलस्तथा । अष्टहस्तोदयः कार्यः षोडशाङ्गुलहीनकः ॥ हीन एकोनत्रिंशः स्यात् प्रासादे नवहस्तके । दशहस्तेषूदयः कार्योऽष्टहस्तप्रमाणतः ॥ (१) 'नागरोचितः ।'
सपाददश हस्तश्च प्रासादे दशपञ्चके । विंशहस्तोदये कार्यः सार्द्धद्वादशहस्तकः ॥ पञ्चविंशोदये ज्ञेयः पादोनदशपञ्चकः । त्रिंशहस्ते महाप्राज्ञ ! सप्तदशोदयस्तथा ॥ सपादेकोनविंशतिः पञ्चत्रिंशे मुनीश्वर ! । व्योमवेदे यदा हस्ते सार्धः स्यादेकविंशतिः ॥ चतुविंशतिः पादोनः पञ्चचत्वारिंशद्धस्तके । शताद्धोदये मान तु हस्ताः स्युः पञ्चविंशतिः ॥'' प्रासाद का विस्तार एक हाथ हो तो ३३ अंगुल, दो हाथ हो तो ५५ अंगुल, तीन हाथ हो तो ७७ अगुल, चार हाथ हो तो ६७ अगुल, पांच हाथ का हो तो पाच हाथ, छह हाथ का हो तो पांच हाथ और २२ अगुल, सात हाथ का हो तो छह हाथ और १७ अगुल, आठ हाथका हो तो सात हाथ और आठ अंगुल, नव हाथ का हो तो सात हाथ और १६ अंगुल, दस हाथ का हो तो आठ हाथ, पंद्रह हाथ का हो तो दस हाथ और छह अंगुल, बीस हाथ का हो तो बारह हाथ और बारह अगुल, पचीस हाथ का हो तो चौदह हाथ और १८ अंगुल, तीस हाथ का हो तो सत्रह हाथ, पेतीस हाथ का हो तो १६ हाथ और छह अंगुल, चालीस हाथ का हो तो २१ हाथ और १२ अंगुल, पैतालीस हाथ का हो तो २३ हाथ १८ अंगुल, और पचास हाथ का हो तो २५ हाथ का उदय करना चाहिये । अर्थात् दश हाथ के बाद पाच पांच हाथ मे सवा दो २ हाथ उदय क ने का विधान है। प्रासाद के उदय से पीठका उदयमान— एकविंशत्यंशभक्ते प्रासादस्य समुच्छ्रये । पञ्चादिनवभागान्तं पीठस्य पञ्चधोदयः ॥१६॥ प्रासाद का खुरा से लेकर छज्जा तक जो उदयमान आवे, उसका इक्कीस भाग करके पाच, छह, सात, आठ अथवा नव भाग जितना पीठ का उदय रखे। इस तरह पाच प्रकार से पीठ का उदयमान होता है ॥१६॥ १४४ भाग के मंडोवर (दीवार) के थरों का उदयमान— वेदवेदेन्दुभक्ते तु छाद्यान्तं पीठमस्तकात् । खुरकः पञ्चभागः स्याद् विंशतिः कुम्भकस्तथा ॥२०॥ कलशोऽष्टौ द्विसाङ्घं तु कर्त्तव्यमन्तरालकम् । कपोतिकाष्टौ मञ्ची च कर्त्तव्या नवभागिका ॥२१॥ प्रा० ७
५० प्रासादमण्डने पञ्चत्रिंशत्पदा¹ जङ्घा तिष्यंशैरूद्गमो भवेत् । वसुभिर्भरणी कार्या दिग्भागैश्च² शिरावटी ॥२२॥ अष्टांशोर्ध्वा कपोतालि-द्विसाद्धॆ मन्तरालकम् । छाद्यं त्रयोदशांशोच्चं दशभागैर्वनिर्गमः ॥२३॥ इति मण्डोवरः । पीठ के ऊपर से छज्जा के अंत भाग तक पूर्वोक्त प्रासाद के उदय का जो मान आया हो, उसका एक सौ चउआलीस (१४४) भाग करें। उनमें से पांच भाग का खुरा, बीस भाग का कुम्भा, आठ भाग का कलश, ढाई भाग का अंतराल, आठ भाग का केवल, नव भाग की मंची, पैंतीस भाग की जंघा, पंद्रह भाग का उद्गम (उरःजंघा), आठ भाग की भरणी, दस भाग की शिरावटी, आठ भाग की कपोतिका (केवल), ढाई भाग का अंतराल और तेरह भाग का छज्जा का उदय रक्खे और छज्जा का निर्गम दस भाग का रक्खे ॥२० से २४॥ इन १४४ भाग के मडोवर के थरों मे जो रूप किया जाता है, उसका वर्णन अपराजित पृच्छा सूत्र १२२ के अनुसार ज्ञानप्रकाश दीपार्णव के पांचवें अध्याय में लिखा है कि— "खुरकः पञ्चभागस्तु विंशतिः कुम्भकस्तथा । पूर्वमध्यपरे भागे ब्रह्मविष्णुमुद्रादयः ॥ त्रिसन्ध्या भद्रे शोभाढ्या चित्रपरिकरैर्वृताः । नासके रूपसंघाटा गर्भे च रथिकोत्तमा ॥ मृणालपत्रं शोभाढ्यं स्तम्भिका तोरणान्विता ।" पीठ के ऊपर खुरा पांच भाग और कुम्भा बीस भाग रक्खें । कुम्भा मे ब्रह्मा, विष्णु और महादेव का स्वरूप बनावे, इन तीन देवो में से एक मध्य मे और उसके दोनों बगल में एक २ देव बनावे । भद्र के कुम्भा मे तीन संध्या देवी, अपने परिवार के साथ बनावें, कोणे के कुम्भा मे अनेक प्रकार के रूप बनावे, तथा भद्र के मध्यगर्भ मे सुन्दर रथिका (गवाक्ष) बनावे । कमल के पान के आकार और तोरण वाले स्तंभ बनावें । "कलशो वसुभागस्तु सार्धद्वौ चान्तःपत्रकम् ॥ वसुभिश्च कपोतालि-र्मञ्चिका नवभागिका । पञ्चत्रिंशदुच्छ्रिता च जङ्घा कार्या विचक्षण ! ॥ भ्रमनिर्वाणतः स्तम्भै-र्नासकोपाङ्गफालनाः । मूननासकसर्वेषु स्तम्भाः स्युश्चतुरस्रकाः ॥ गजैः सिंहैर्वरालैश्च मकरैः समलङ्कृताः ।" (१) 'त्रिंशत्त्र्ययुता' । (२) 'शिरावटी दशांशिका ।'
तृतीयोऽध्यायः ५१ गवाक्ष नागरादि मंडोवर, भाग १४४ १४४ भाग का मडोवर (प्रासाद की दीवार)
५२ प्रासादमण्डने
आठ भाग का कलश, ढाई भाग का अंतरपत्र, आठ भाग का केवल, नव भाग की मंचिका और पैतीस भाग की जंघा करें। कोना और उपांग आदि फालना की जंघा मे भ्रमवाले स्तंभ बनावे, सब मुख्य कोने की जंघा में समचोरस स्तंभ बनावें, तथा गज, सिंह, वरालुक और मकर के रूपों से शोभायमान बनावें । “कर्णेषु च दिक्पालाष्टौ प्राच्यादिषु प्रदक्षिणे ॥ नाट्येशः पश्चिमे भद्रे अन्धकेश्वरो दक्षिणे । चण्डिका¹ उत्तरे देव्यो दंष्ट्रासुविकृताननाः ॥ प्रतिरथे तस्य देव्यः कर्त्तव्याश्च दिशांपतेः । वारिमार्गे मुनीन्द्राश्च प्रलीनाः तपः साधने ॥ गवाक्षाकारो भद्रेषु कुर्यान्निर्गमभूषितः ।” कर्ण की जंघा मे आठ दिक्पाल पूर्वादि दिशा के प्रदक्षिण क्रम से रक्खें। नाट्येश (नटराज) पश्चिम भद्र में, अंधकेश्वर दक्षिण भद्र में, विकराल मुख वाली और भयंकर दांत वाली चंडिका देवी उत्तर दिशा के भद्र मे रक्खें। प्रतिरथ के भद्र में दिक्पालों की देवियां बनावे। वारिमार्ग मे तपः साधना में लीन ऐसे ऋषियों के रूप बनावे। भद्र के गवाक्ष बाहर निकलता हुआ शोभायमान बनावें। चार प्रकार की जंघा— “नागरी च तथा लाटी वैराटी द्राविडी तथा ॥ शुद्धा तु नागरी ख्याता परिकर्मविवर्जिता । स्त्रीयुग्मसंयुता लाटी वैराटी पत्रसङ्कुला ॥ मञ्जरी बहुला कार्या जङ्घा च द्राविडी सदा । नागरी मध्यदेशेषु लाटी लाटे प्रकीर्त्तिता ॥ द्राविडी दक्षिणे देशे वैराटी सर्वदेशजा ।” नागरी, लाटी, वैराटी और द्राविडी ये चार प्रकार की जंघा हैं। उनमे नागरी जंघा बिना किसी प्रकार के रूप की और शुद्ध सादी है। स्त्री युगल के रूप वाली लाटी जंघा है। कमल पत्रो वाली वैराटी जघा है। बहुत मञ्जरी (शृङ्गो) वाली द्राविडी जंघा है। मध्यप्रदेश
(१) अपराजित पृच्छा सूत्र १२७ श्लोक २४ मे 'वितरागे च शासनदेव्यः ।' अर्थात् वितराग देव के देवालय मे चण्डिका के स्थान पर उनकी शासन देवियो को रखना लीखा है ।
तृतीयोऽध्यायः ५३ में नागरी जंघा, लाटदेश मे लाटी जंघा, दक्षिण देश में द्राविडी जंघा और सारे देश मे वैराटी जंघा प्रसिद्ध है । "उद्गमः पञ्चदशांशैः कपिश्रासैरसङ्कृतः ॥ भरणी वसुभागा तु शिरावटी पञ्चेव च । तदूर्ध्वं पञ्चभिः पट्टं कपोतालिवसुस्मृता ॥ द्विसार्धमन्तःपत्रं च त्रिदशं कूटच्छाद्यकम् । निर्गम वसुभागे तु मेर्वादीनामतः शृणु ॥" पंद्रह भाग का उद्गम बनावे, एवं उसमे वन्दरो के रूप बनावे । आठ भाग की भरणी, पांच भाग की शिरावटी, उसके ऊपर पांच भाग का पाट, आठ भाग का केवाल, ढाई भाग का अंतरपत्र और तेरह भाग का छज्जा का उदय रखना चाहिये । छज्जा का निर्गम आठ भाग रखे । मेरु मंडोवर— मेरुमण्डोवरे मञ्ची भरण्यूर्ध्वेऽष्टभागिका । पञ्चविंशतिका जङ्घा उद्गमश्च त्रयोदश ॥२४॥ अष्टांशा भरणी शेषं पूर्ववत् कल्पयेत् सुधीः । सप्तभागा भवेन्मञ्ची कूटच्छाद्यस्य मस्तके ॥२५॥ षोडशांशा पुनर्जङ्घा भरणी सप्तभागिका । शिरावटी चतुर्भागा पट्टः स्यात् पञ्चभागिकः ॥२६॥ सूर्यांशैः कूटच्छाद्यं च सर्वकामफलप्रदम् । कुम्भकस्य युगांशेन स्थावराणां प्रवेशकः ॥२७॥ इति मेरुमंडोवरः । जिस मंडोवर मे एकसे अधिक जंघा होवे, उसको मेरुमडोवर कहते है । उसमें भरणी के ऊपर खुर, कुम्भ, कलश, अंतराल और केवाल, ये प्रथम के पांच थर नहीं बनाये जाते, किन्तु मञ्ची आदि सब थर बनायं जाते है । इसलिये प्रथम खुरा से लेकर भरणी
रेखाचित्र-विवरण (चित्रान्तर्गत पाठ)
- मेरुमण्डोवर भाग २४९
- [अधः से ऊर्ध्व क्रम]:
- खुरक
- कुंभ (२० १/२)
- कलश (४)
- अन्तराल (२)
- कपोतली (७)
- मंचिका (३)
- जंघा (२५)
- उद्गम (१३)
- भरणी (८)
- मंचिका (७)
- जंघा (१६)
- उद्गम
- भरणी (७)
- शिरावटी (४)
- कपोतली (७)
- पाटन
- कूटछाद्य (१२)
- जंघा
- भरणी (७)
- शिरावटी
- पाटन
- छाद्य
५४ प्रासादमण्डने तक सब थर १४४ भाग के मान से बनाकर के पीछे उसके ऊपर मञ्ची आदि थर बनायें जाते है, उनका मान इस प्रकार है— उपरोक्त १४४ भाग के मण्डोवर के खुरासे लेकर भरणी तक के सब थर बना करके उसके ऊपर मंची आठ भाग की, जंघा पचीस भाग की, उद्गम तेरह भाग का और भरणी आठ भाग की बनानी चाहिये । इसके ऊपर शिरावटी केवल, अंतराल और छज्जा, ये चार थर १४४ भाग के मंडोवर के मान का बनावें । फिरसे इस छज्जा के ऊपर सात भाग की मचो, सोलह भाग की जंघा, सात भाग की भरणी, चार भाग की शिरावटी, पांच भाग का पाट और बारह भाग का कूटछाद्य बनावे । यह मेरुमंडोवर सब इच्छित फल देने वाला है। कुम्भा का एक चतुर्थांश भाग जितना सब थरों का निर्गम रक्खे ॥२२४ से २७॥ क्षीरार्णव में कहा है कि—
- "अस्योदये च कर्त्तव्यं प्रथमं षट्कच्छाद्यकम् । यावत्समोदयः प्राज्ञ ! तावन्मण्डोवरं कृतम् ॥ तथाद्यच्छाद्यसस्थाने द्वे जङ्घे परिकीर्त्तिते । "भवेयुर्द्वादशजङ्घा यावत्तु शतार्धोदये ॥ षड्विधं कूटच्छाद्यं च द्विभूम्योरन्तरे मुने ! । भरण्यूर्ध्वं भवेन्माञ्ची छाद्योर्ध्वं न च मञ्चिका ॥ पुनर्जङ्घा प्रदातव्या यावद् द्वादशसंख्यया । किञ्चित् किञ्चिद् भवेन्न्यूनं कर्तव्यो भूमिकोच्छ्रयः ॥ शतार्द्धोदये माने च महामेरुः प्रदापयेत् ।" अध्याय १०४॥ जितना प्रासाद का उदय हो, उतना ही ऊंचा मंडोवर रक्खें। इस मंडोवर के उदय मे छह छज्जे बनावे। प्रथम छज्जा दो जंघा वाला बनावे । इस प्रकार पचास हाथ के प्रासाद में बारह जंघा और छह छज्जा बनाया जाता है। दो दो भूमि के फासले पर एक २ छज्जा बनाना चाहिये । भरणी के ऊपर मांची रक्खें, किन्तु छज्जा के ऊपर मांची नहीं रखनी चाहिये। नीचे की भूमि से ऊपर की भूमि की ऊंचाई कम कम रखनी चाहिये । यह [चित्र-शीर्षक: सामान्य मण्डोवर नक्शा] महामेरु मंडोवर पचास हाथ के प्रासाद के लिये बनाना चाहिये ।
तृतीयोऽध्यायः ५५ सामान्य मंडोवर— शिरावट्युद्गमो मञ्ची जङ्घा रूपाणि वर्जयेत् । अल्पद्रव्ये महत्पुण्यं कथितं विश्वकर्मणा ॥२८॥ इति सामान्यमंडोवरः । शिरावटी, उद्गम, मंची और जंघा, इन थरों मे जो जो रूप बनाये जाते हैं, इनसे द्रव्य का अधिक व्यय होता है। इसलिये ये थर बिना रूप का बनावे ताकि खर्च कम हो। विश्वकर्माजी के कथनानुसार इससे पुण्य भी महान् होता है। ॥२८॥ २७ भाग का मंडोवर— पीठतश्छाद्यपर्यन्तं सप्तविंशतिभाजिते । द्वादशानां खुरादीनां भागसंख्या क्रमेण तु ॥२६॥ स्यादेकवेदसार्धार्ध-सार्द्ध¹मार्द्धाष्टभिस्त्रिभिः । सार्द्धसार्द्धार्ध भागैश्च सार्धद्वौ द्वयंशनिर्गमः॥ ३०॥ इति प्रकारान्तरे मण्डोवरः । पीठ के ऊपर से छज्जा के ऊपर तक मंडोवर के उदय का सत्ताईस (२७) भाग करे। उनमें खुरा आदि बारह थरो की भाग संख्या क्रमशः इस प्रकार है-एक भाग का खुरा, चार भाग का कुंभ, डेढ भाग का कलश, आधा भाग का अंतराल, डेढ़ भाग का कंवाल, डेढ भाग की माची, आठ भाग की जंघा, तीन भाग का उद्गम, डेढ भाग की भरणी, डेढ भाग का केवाल,२ आधा भाग का अंतराल और ढाई भाग का छज्जा का उदय रक्खे, छज्जा का निर्गम दो भाग मे करे । ॥२६॥३०॥ मडोवर की मोटाइ— पादांशोनेष्टके पञ्च-षडंशैः शैलदारुजे । सान्धारे चाष्टभिर्भागै³-र्दशांशैर्धातुरत्नजे ॥३१॥ प्रकारान्तरे मंडोवर-भाग २७ (१) द्विसार्धे । (२) भरणी के ऊपर कितनेक प्रासादो मे शिरावटी है और कितनेक प्रासादो में केवाल देखने मे आता है। (३) ऽष्टाशतौ भित्तिः ।
५६ प्रासादमण्डने ईंटों के प्रासाद की दीवार प्रासाद के विस्तार के चौथा भाग जितनी, पाषाण के और लकड़ी के प्रासाद की दीवार पांचवें भाग अथवा छठ्ठे भाग जितनी, सांधार प्रासाद की दीवार आठवें भाग, धातु और रत्न के प्रासाद की दीवार दसवें भाग जितनी मोटी बनावें ॥३१॥ अपराजित सूत्र १२६ में कहा है कि- “मृदिष्टिकाकर्मयुक्तां भित्ति पादां प्रकल्पयेत् । पञ्चमांशेऽथवा सा तु षष्ठांशे शैलजे भवेत् ॥ दारुजे सप्तमांशे च सान्धारे चाष्टमांशके । धातुजे रत्नजे भित्तिः प्रासादे दशमांशतः ॥” मिट्टी और ईंट के प्रसाद की दीवार चौथे भाग, पाषाण के प्रासाद की दीवार पांचवे अथवा छठ्ठे भाग, लकड़ी के प्रासाद की दीवार सातवे भाग, सान्धार जाति के प्रासाद की दीवार आठवे भाग, धातु और रत्न के प्रासाद की दीवार दसवे भाग जितनी मोटी बनावें । अन्य प्रकार से मंडोवर की मोटाई— चतुरस्त्रीकृते क्षेत्रे दशभागैर्विभाजिते । भित्तिर्द्विभागकर्त्तव्या षड्भागं गर्भमन्दिरम् ॥३२॥ समचोरस प्रासाद की भूमि के दस भाग करे । उनमे से दो २ भाग की दीवार की मोटाई रक्खे । बाकी छह भाग का गभारा बनावे ॥३२॥ शुभाशुभगर्भगृह— मध्ये युगास्रं भद्राढ्यं सुभद्रं प्रतिभद्रकम् । फालनीयं गर्भगेहं दोषंदं गर्भमायतम् ॥३३॥ गर्भगृह चार कोने वाला समचोरस बनावे । उसमे भद्र, सुभद्र और प्रतिभद्र आदि फालना (खाचा) बताना शुभ है। परन्तु लंबचोरस गभारा बनाने पर दोष होता है ॥३३॥ अपराजित पृच्छा सूत्र १२६ में कहा है कि— “एकद्वित्रिकमात्राभि-र्गर्भगेहं यदायतम् । यमचुल्ली तदा नाम भर्तृगृहविनाशिका ॥” यदि गर्भगृह एक, दो, तीन अंगुल भी सम्मुख लंबा हो तो यह यमचुल्ली नाम का गर्भगृह कहा जाता है । यह स्वामी के गृह का विनाश कारक है ।
तृतीयोऽध्यायः ५७ लंबचोरस शुभ गर्भगृह— “दारुजे वलभीना तु आयतं च न दुष्येत् । प्रशस्त सर्वकृत्येषु चतुरस्रं शुभप्रदम् ॥” अप० सू० १२६ दारुजादि (लकड़ी के बने हुए) और वलभी (स्त्रीलिंग) जाति के प्रासाद में गर्भगृह लंबा हो तो दोष नही लगता है । बाकी समस्त जाति के प्रासादों मे समचोरस गर्भगृह बनाना, सब कार्यों में प्रशंसनीय और शुभ है । स्तम्भ और मंडोवर का समन्वय— कुम्भकेन समा कुम्भी स्तम्भप्रान्तेन तूद्गमः । भरण्या भरणीं शीर्षं कपोताल्या समं भवेत् ॥३४॥ पेटके¹ कूटच्छाद्यस्य कुर्यात् पटस्य पेटकम् । मंडोवर का कुम्भ और स्तंभ की कुम्भी, स्तंभ का मथाला और मंडोवर का उद्गम, स्तभ की भरणी और मडोवर की भरणी, मंडोवर की कपोताली और स्तंभ की शिरावटी, ये सब समसूत्र मे रखने चाहिये और पाट के पेटा भाग तक छज्जा की नमन (छज्जा नमता) रखनी चाहिये । गर्भगृह के उदय का मान और गुम्बज— सषडंशः सपादः स्यात् सार्धो गर्भस्य विस्तरात् ॥३५॥ वृहद्देवालये पट्ट-पेटान्तं हि त्रिधोदयः । भजेदष्टभिरेकांशा कुम्भी स्तम्भोऽद्ध्र्पञ्चभिः ॥३६॥ अर्द्धेन भरणी शीर्ष-मेकं पट्टस्तु सार्धकः । व्यासार्धेन करोटः स्याद् दर्दरी त्रिषमा शुभा ॥३७॥ इति गुर्भगृहोदयप्रमाणम् । गर्भगृह (गभारे) के विस्तार मे विस्तार का षष्ठांश युक्त सवाया अथवा डेढा गर्भगृह का उदय रखे । यह गभारे के तल से पाट के पेटा भाग तक गर्भगृह के उदय का तीन प्रकार का मान हुआ । (अपराजित पृच्छा सू० १२६ श्लो० ५ मे गभारे का उदय पौने दुगुणा तक रखने (१) 'अधस्तात्' प्रा० ८
५८ प्रासादमण्डने को कहा है ) जो उदयमान आया हो, उसका आठ भाग करें, उनमें से एक भाग की कुम्भी, साढ़े पांच भाग का स्तंभ, आधे भाग की भरणी और एक भाग की शिरावटी बनावें। इसके ऊपर डेढ भाग का केवाल ( पाट ) रखें। गर्भगृह के विस्तार से आधा करोट ( गूम्बज ) का उदय रखना चाहिये, उसमें दर्दरी का थर विषम संख्या में रखें ।।३५ से ३७॥ उदुम्बर (देहली) की ऊँचाई— मूलकर्णस्य सूत्रेण कुम्भेनोदुम्बरः समः । तदधः पञ्चरत्नानि स्थापयेच्छिल्पिपूजया ॥३८॥ प्रासाद के कोने के समसूत्र में उदुम्बर ( देहली ) बनावें । यह कुम्भा के उदय के बराबर ऊंचाई मे रखें। इसको स्थापना करते समय नीचे पचरत्न रखे और शिल्पियों का सम्मान करे ॥३८॥ उदुम्बर की रचना— द्वारव्यासत्रिभागेन मध्ये मन्दारको भवेत् । वृत्तं मन्दारकं कुर्याद् मृणालं पद्मसंयुतम् ॥३६॥ जाड्यकुम्भः कणाली च कीर्तिवक्त्रद्वयं तथा । उदुम्बरस्य पार्श्वे च शाखायास्तलरूपकम् ॥४०॥ द्वार के विस्तार का अर्थात् देहली का तीन भाग करें। उनमे से एक भाग का मध्य मे मंदारक बनाये। यह अर्धचंद्र के आकार वाला गोल और पद्मपत्र युक्त बनाना चाहिये। बदुम्बर की ऊंचाई के अर्धभाग में जाड्यकुम्भ और कणी, ये दो थर वाली कणपीठ बनावें। मंदारक के दोनों तरफ एक २ भाग का कीर्तिमुख ( ग्रासमुख ) बनावें और उसके बगल में शाखा के तलका रूपक बनावें ॥३६-४०॥ कुभा से हीन उदुम्बर और तल— कुम्भस्यार्द्धे त्रिभागे वा पादे हीन उदुम्बरः । तदर्धे कर्णकं मध्ये पीठान्ते बाह्यभूमिका ॥४१॥ इति उदुम्बर । उदुंबर का उदय कुम्भ के उदय के बराबर रखना चाहिये। परन्तु कम करना चाहे तो कुम्भ के उदय का आधा एक तृतीयांश अथवा चौथा भाग जितना कम कर सकते है। उदय के आधे भाग तक कणपीठ करना और गर्भगृह का तल रखना चाहिये और बाहर के मंडपों के तल पीठ के उदयान्त बराबर रक्खे ॥४१॥
तृतीयोऽध्यायः ५६ अपराजित पृच्छा सूत्र १२६ में कहा है कि— "उदुम्बरं तथा वक्ष्ये कुम्भिकान्तं तदुच्छ्रयम् । तस्यार्धेन त्रिभागेन, पादोनरहितं तथा ॥ उक्तं चतुर्विधं शस्तं कुर्याच्चैवमुदुम्बरम् । अत्युत्तमाश्च चत्वारो न्यूना द्व्यास्तथाधिका ॥ खुरकोर्ध्वेद्वं चन्द्रः स्यात् तदूर्ध्वं स्यादुदुम्बरः । उदुम्बराद्धे त्र्यंशे वा पादे वा गर्भभूमिका ॥ मण्डपेषु च सर्वेषु पीठान्ते रङ्गभूमिका ।।" उमाशंकर ओ० शिल्पीशास्त्री हस्तिनी सधैशाख्या विस्तार भाग ८ | उदुम्बर भाग ३ | हस्तिनी सधैशाख्या विस्तार भाग ८ ग्रास १ | मंदारक २ | ग्रास १ सिंहशाखा | रूपशाखा | पेद्यशाखा २ भाग ओळख | गंधर्वशाखा | पेद्यशाखा | पेद्यशाखा | गंधर्वशाखा | पेद्यशाखा २ भाग ओळख | रूपशाखा | पेद्यशाखा | सिंहशाखा मंदिर के द्वार की देहजो का उद्भव आर तल भाग तथा अर्द्ध चंद्र ओर गगारक.
६० प्रासादमण्डने अब मै उदुम्बर ( देहली ) का स्वरूप कहता हूं। यह स्तंभों की कुम्भियों की ऊंचाई के बराबर ऊंचाई का रक्खे। यदि किसी कारण वश नीचा करने की आवश्यकता हो तो कुम्भी के अर्धभाग, तीसरा भाग अथवा चौथा भाग जितना नीचा कर सकते है। ऐसे चार प्रकार के उदुम्बर का उदय प्रशस्त माना है। इससे हीन अथवा अधिक उदय का बनावें तो दुषित होता है * खुरथर के उदय बराबर अर्द्ध चन्द्रका उदय रक्खे, और इसके ऊपर उदुम्बर रक्खे। गर्भगृह के भूमितलका उदय उदुम्बर के आधे, तीसरे अथवा चौथे भाग मे रक्खें। बाहर के मंडपों का भूमितल पीठ के उदयान्त तक रक्खें और रंगमंडप का भूमितल पीठ के नीचे के अंत्य भाग मे रक्खे। क्षीरार्णव में भी कहा है कि— “उदुम्बरे क्षते¹ कुम्भी स्तम्भकं चावपूर्वकम् । सान्धारे च निरन्धारे कुम्भिकान्तमुदुम्बरम् ॥” अध्याय १०६ यदि किसी कारण वश उदुम्बर का उदय कम किया जाय तो भी कुम्भी और स्तंभ का मान पहले जितना ही रखना चाहिये, अर्थात् स्तम्भकी कुम्भी कम नही करनी चाहिये ऐसा विशेष नियम है। बाकी सांधार और निरंधार प्रसादो मे कुम्भी के उदय बराबर उदुम्बर का उदय रखना चाहिये, ऐसा सामान्य नियम है। अर्द्धचन्द्र (शंखावर्त्त) -- खुरकेन समं कुर्या-दर्ध चन्द्रस्य चोच्छ्रतिः । द्वाख्याससमं दैर्घ्यं निर्गमं स्यात् तदर्धतः ॥४२॥ द्विभागमर्धचन्द्रं च भागेन द्वौ गगाऽकौ । शङ्खत्रसमायुक्तं पद्माकारैरलङ्कृतम् ॥४३॥ इति अर्द्धचन्द्रः ।
- कितने ही आधुनिक शिल्पियो की मान्यता है कि—“उदुम्बर (देहलो) कुम्भा से निचा उतारने की आवश्यकता हो तब उसके बराबर स्तंभ की कुम्भिया भी नीची उतारनी चाहिये ।” उनकी यह मान्यता प्रामाणिक मालूम नही होती. क्योकि क्षीराणव अ० १०६ मे स्पष्ट लिखा है कि—'उदुम्बरे क्षते (हते) कुम्भी स्तम्भं तु पूर्ववत् भवेत् ।' कभी उदुम्बर उदय मे कम करने की आवश्यकता हो तब स्तम्भ और उनकी कुम्भिया प्रथम के मान के अनुसार रखनी चाहिये । एवं अपराजित पृच्छा सूत्र १२६ मे तो कुम्भियो से ही उदुम्बर नीचा उतारने को कहा है. तो कुम्भिया नीचे कैसे की जाय ? इससे साफ मालूम होता हैं कि जब उदुम्बर नीचा करने की आवश्यकता हो, तब कुम्भियां नीचे नही करनी चाहिये, किन्तु कुम्भा के उदय बराबर ऊंचाई में रखनी चाहिये । (१) 'हृते'
तृतीयोऽध्यायः ६१ उदुम्बर के आगे जो अर्द्धचन्द्र के जैसी आकृति की जाती है, उसका उदय खुर थर के उदय के बराबर रक्खे। द्वार के विस्तार के बराबर अर्द्धचन्द्र लंबा बनावे और लम्बाई से आधा निर्गम रक्खे। लम्बाई के तीन भाग करके उनमे से दो भाग का अर्द्धचंद्र और इसके दोनो तरफ आधे २ भाग का दो गगारक बनावे। अर्द्धचन्द्र और गगारक के बीच मे पत्तेवाली वेलयुक्त शंख और पद्मपत्र जैसी आकृति से सुशोभित बनावे ॥४२-४३॥ उत्तरंग— "उदुम्बरसपादेन उत्तरङ्गं विनिर्दिशेत् । तदुच्छ्रयं विभजेत भागा अथैकविंशतिः ॥ पत्रशाखा त्रिशाखा च द्विसार्धा तु कारयेत् । मालाधरं च त्रिभागं कर्तव्यं वामदक्षिणे ॥ ऊर्ध्वे छाद्यकः पादोनः पादोना फालना तथा । रथिका सप्तभागाश्च भागैकं कण्ठं भवेत् ॥ षड्भागमुत्सेधं कार्य-मुद्गमं च प्रशस्यते । ईदृशं कारयेत् प्राज्ञः सर्वयज्ञफलं भवेत् ॥" वास्तुविद्या अ० ६ द्वार के उदुम्बर के उदय से उत्तरंग का उदय सवाया रक्खे। जो उदय आवे उसके इक्कीस भाग करे। उनमे से ढाई भाग को पत्रशाखा और त्रिशाखा बनावे । उसके ऊपर तीन भाग का मालाधर, पौन भाग की छज्जी, पौन भाग का फालना, सात भाग की रथिका ( गवाक्ष ), एक भाग का कंठ और छह भाग का उद्गम बनावे । इस प्रकार बुद्धिमान पुरुष उत्तरंग बनावेगे तो सब यज्ञो के बराबर फलदायक होता है । उत्तरंग उद्गम ६ रथिका ७ कण्ठ १ फालना ३/४ छाद्यक ३/४ मालाधर ३ २।। १/२ —उत्तरंग रेखा २१ भाग—
६२ प्रासादमण्डने नागरप्रासाद का द्वारमान— एकहस्ते तु प्रासादे द्वारं स्यात् षोडशाङ्गुलम् । षोडशाङ्गुलिका वृद्धि-र्यावद्धस्तचतुष्टयम् ॥४४॥ अष्टहस्तान्तकं यावद् दीर्घे वृद्धिर्गुणाङ्गुला । द्व्यङ्गुला प्रतिहस्तं च यावद्धस्तशताद्धर्कम् ॥४५॥ यानवाहनपल्यङ्कं द्वारं प्रासादसद्मनाम् । दैर्ध्यार्द्धेन पृथुत्वं स्याच्छोभनं तत्कलाधिकम् ॥४६॥ इति नागरप्रासादद्वारमानम् । नागर जाति के प्रासाद के द्वार का उदय एक हाथ के विस्तार वाले प्रासाद के द्वार का उदय सोलह अंगुल रखना चाहिये । पीछे चार हाथ तक सोलह २ अंगुल, पांच से आठ हाथ तक तीन २ अंगुल और नौ से पचास हाथ तक प्रत्येक हाथ दो २ अंगुल बढ़ा करके द्वार का उदय रखना चाहिये । इस प्रकार पचास हाथ के प्रासाद के द्वार का उदय १६० अंगुल¹ होता है । पालखी, वाहन, शय्या और पलंग तथा प्रासाद और घर का द्वार, ये सब विस्तार में लंबाई से आधा रखना चाहिये । उसमे भी लंबाई का सोलहवां भाग विस्तार में बढ़ावे तो अधिक शोभायमान होता है ॥४४ से ४६॥ क्षीरार्णवमें कहा है कि— “एकहस्ते तु प्रासादे द्वारं च षोडशाङ्गुलम् । इयं वृद्धि. प्रकर्त्तव्या यावच्च चतुर्हस्तकम् ॥ वेदाङ्गुला भवेद् वृद्धि-र्यावच्च दशहस्तकम् । हस्तविंशतिमाने च हस्ते हस्ते त्रयाङ्गुला ॥ द्वयाङ्गुला भवेद् वृद्धिः प्रासादे त्रिंशद्धस्तके । अङ्गुलेका ततो वृद्धि-र्यावत्पञ्चाशद्धस्तकम् ॥ नागराख्यमिदं द्वार-मुक्तं क्षीरार्णवे मुने ।। दशमाशो यदा हीनं द्वारं स्वर्गे मनोहरम् ॥ अधिकं दशमांशेन प्रासादे पर्वताश्रये । तावत्क्षेत्रान्तरे ज्ञातु-मर्हहेवमुनीश्वर ! ॥ (१) समरांगण सूत्रधार अध्याय ५५ श्लोक १२६ मे चार से अधिक मान के प्रासादो मे तीन तीन अंगुल बढाना लीखा हैं । जिसे पचास हाथ के प्रासाद का द्वारमान २०२ अंगुल का होता है ।
तृतीयोऽध्यायः ६३ शिवे द्वारं भवेज्ज्येष्ठं कनिष्ठं च जनालये । मध्यमं सर्वदेवानां सर्वकल्याणकारकम् ॥ उत्तममुदयार्धेन पादोनं मध्यमानकम् । तस्य हीनं कनिष्ठं च विस्तारे द्वारमेव च ॥ एवं ज्ञानं यदा ज्ञात्वा यदा द्वारं प्रतिष्ठितम् । नागरं सर्वदेवानां सर्वदेवेषु दुर्लभम् ॥” इति विश्वकर्मकृते क्षीरार्णवे नारदपृच्छिते शताग्रे पञ्चमोऽध्यायः । एक से चार हाथ तक प्रत्येक हाथ सोलह २ अंगुल की, पांच से दश हाथ तक चार २ अंगुल की, ग्यारह से बीस हाथ तक तीन २ अगुल की, इक्कीस से तीस हाथ तक दो २ अगुल की और इकतीस से पचास हाथ तक एक अंगुल की वृद्धि करके द्वार बनाना चाहिये । हे मुनि ! यह क्षीरार्णव मे नागर जाति के द्वार का मान कहा। उसमे से दसवां भाग कम करें तो स्वर्ग के और अधिक करे तो पर्वत के आश्रित प्रासाद के द्वारका मान होता है। शिवालय मे ज्येष्ठ द्वार, मनुष्यालय मे कनिष्ठ द्वार और सब देवो के प्रासादो मे मध्यम द्वार बनाना चाहिये । यह सब कल्याण करने वाला है। उदय से आधा विस्तार रक्खे तो यह उत्तम मान का द्वार माना जाता है। इसमे उत्तम मान के विस्तार का चतुर्थांश कम रक्खे तो मध्यम मान का और इसमे भी मध्यम मान के विस्तार का चतुर्थांश कम रखें तो कनिष्ठ मान का द्वार माना जाता है। ऐसा समझ करके ही सब देवों के लिये यह नागर जाति का द्वार बनाना चाहिये । भूमिजादिप्रासादका द्वारमान— एकहस्ते सुरागारे द्वारं सूर्याङ्गुलोदयम् । सूर्याङ्गुला प्रतिकरं वृद्धिः पञ्चकरावधि ॥४७॥ पञ्चाङ्गुला च सप्तान्तं नवान्तं सा युगाङ्गुला । द्व्यङ्गुला तु शतार्द्धान्तं वृद्धिः कार्या करं प्रति ॥४८॥ इति भूमिजप्रासादद्वारमानम् । एक हाथ के विस्तार वाले प्रासाद के द्वार का उदय बारह अंगुल, पीछे पांच हाथ तक प्रत्येक हाथ बारह २ अंगुल, छह और सात हाथ तक पाच २ अंगुल, आठ और नव हाथ तक चार २ अंगुल, दस से पचास हाथ तक के प्रासाद के द्वार का उदय दो २ अंगुल बढ़ा करके रक्खे । (उदय मे आधा विस्तार रखना चाहिये । विस्तार मे उदय का सोलहवां भाग बढाने से अधिक शोभायमान होता है) ॥४७-४८॥
६४ प्रसादमण्डने द्राविडप्रासाद का द्वारमान— प्रासादे एकहस्ते तु द्वारं कुर्याद् दशाङ्गुलम् । रसहस्तान्तकं यावत् तावती वृद्धिरिष्यते ॥४९॥ पञ्चाङ्गुला दशान्तं च द्वयङ्गुला च शताद्र्द्धकम् । पृथुत्वं च तदर्धेन शुभं स्यात्तु कलाधिकम् ॥५०॥ इति द्राविडद्वारमानम् । एक हाथ के प्रासाद के द्वार का उदय दस अंगुल, पीछे छह हाथ तक प्रत्येक हाथ दस २ अंगुल, सात से दस हाथ तक पांच २ अंगुल और ग्यारह से पचास हाथ तक के प्रासाद के द्वार का उदय प्रत्येक हाथ दो दो अंगुल बढ़ा करके रक्खे। उदय से आधा विस्तार रक्खें। विस्तार मे उदय का सोलहवां भाग बढ़ावे तो अधिक शोभायमान होता है ॥४९-५०॥ अन्य जाति के प्रासादों का द्वारमान— विमाने भूमिजं मानं वैराटेपु तथैव च । मिश्रके लतिने चैव प्रशस्तं नागरोद्भवम् ॥५१॥ विमाननागरच्छन्दे कुर्याद् विमानपुष्पके । सिंहावलोकने द्वारं नागरं शोभनं मतम् ॥५२॥ वलभ्यां भूमिजं मानं फांसाकारेषु द्राविडम् । धातुजे रत्नजे चैव दारुजे च रथारुहे ॥५३॥ इति द्वारमानम् । विमान और वैराट जाति के प्रासाद का द्वार भूमिज जाति के मान का, मिश्र और लतिन जाति के प्रासाद का द्वार नागर जाति के मान का, विमाननागर, विमानपुष्पक और सिंहावलोकन जाति के प्रासाद का द्वारमान नागर जाति के मान का, वलभी प्रासाद का द्वारमान भूमिज जाति के मान का, फांसनाकार, धातु, रत्न, दारुज और रथारुह जाति के प्रासाद का द्वार द्राविड जाति के मान का रखना चाहिये ॥५१-५३॥ द्वारशाखा— नवशाखं महेशस्य देवानां सप्तशाखिकम् । पञ्चशाखं सार्वभौमे त्रिशाखं मण्डलेश्वरे ॥५४॥