सचित्र ज्योतिष शिक्षा (प्रारम्भिक ज्ञान खण्ड) भाग १
Sachitra Jyotisha Shiksha (Prarambhika Gyan Khand) Vol 1
बाबूलाल ठाकुर द्वारा
स्रोत: Motilal Banarsidass Edition · Motilal Banarsidass, Delhi (उद्गम)
११८ : सचित्र व्योतिष शिक्षा, प्रारंभिक ज्ञान खण्ड
कहाँ पर है और वह नक्षत्र किस राशि का है। किसी एक नक्षत्र पर से राशि जान कर देखो वह किस भाव में है, जिस भाव में वह राशि हो लिख कर क्रम पूर्वक भेष राशियाँ भर दो तो लग्न स्थान में जो राशि आवे वही लग्न होगी। यदि सब नक्षत्रों की अच्छी तरह पहचान हो गई हो तो कौन नक्षत्र उदय हो रहा है, कौन उदय हो चुका है उन नक्षत्रों की राशि पर से उनके ठीक-ठीक स्थान का अनुमान कर उपर्युक्त रीति से कुंडली बना कर जान लो।
परन्तु स्मरण रहे कि यह सब स्थूल मान से है। जैसे कोई पुखे कि इस समय क्या वजा होगा तो सूर्य की ओर देखकर अनुमान किया जा सकता है कि इस समय ३ बजा होगा। यदि उस समय घड़ी देखते हैं तो विधित होता है कि ३ बज कर ३० मिनट ४० सेकेण्ड हुआ है या ३ बजने को १४ मिनट बाकी हैं। इसी प्रकार उपर्युक्त रीति भी स्थूल है। इससे कुछ सूक्ष्म और शुद्ध लग्न पञ्चाङ्ग में दिये हुए दैनिक लग्न पत्र से जानी जा सकती है।
दैनिक लग्न होरा सारिणी
यह प्रत्येक पञ्चाङ्ग में नहीं दिया रहता, परन्तु काशी, जवलपुर आदि कई स्थानों के पञ्चाङ्ग में अवश्य दिया रहता है। यद्यपि इसके विषय में पहिले बता चुके हैं परन्तु यहाँ और भी उदाहरण देकर समझाते हैं। उदाहरण के लिए जवलपुर का लोक विजय पञ्चाङ्ग सम्बत् २००० का लेते हैं।
पञ्चाङ्ग के तिथिपत्र के नीचे उस पक्ष भर की तिथियाँ और बार ऊपर लिखा है। बाईं ओर खड़ी पंक्ति में लग्न के नाम दिये हैं और आगे वह लग्न कब तक रहेगी उसका घंटा मिनट दिया है।
जन्म समय ठीक क्या वजा है देखो, यदि लड़ाई के समय का नया समय* (१ घंटा बढ़ा हुआ) है तो १ घंटा घटाकर पुराना समय बनालो और लग्नपत्र में उस तिथि और बार के नीचे अपना इष्ट समय खोजो। इष्ट समय सारिणी में दिये हुए जिस समय के भीतर मिले उसके बाईं ओर जो लग्न लिखी हो वही लग्न उस समय होगी।
मान लो किसी का जन्म वैशाख शुक्ल ३ शुक्रवार के रात्रि के ९-४० बजे का है। लग्न पत्र के नीचे शुक्ल पक्ष की ३ तिथि शुक्रवार के नीचे ७-७ तक तुला और ९-२४ तक वृश्चिक लग्न है। अपना समय बढ़ा हुआ समय होने से एक घंटा घटा कर लिया तो (९-४०)-(१०)=८-४० यह पुराना समय हुआ। ९-२४ के भीतर यह ८-४० है। इस कारण उस समय वृश्चिक लग्न हुई। यही जन्म लग्न हुई। वृश्चिक लग्न को लग्न स्थान में रखकर कुण्डली बना लो।
*लड़ाई के समय तारीख १-९-१९४२ ई० से ता० १५-१०-१९४५ तक गर्वनेमेंट की आज़ा से भारतवर्ष में घड़ियाँ १ घंटा आगे बढ़ा दी गई थीं। जिसके कारण उस समय १ घंटा बढ़ा हुआ समय प्रचलित था।
कुण्डली बनाने के लिए लगन निकालना : ११९
ध्यान रहे लगनपत्र में घंटा मिनट में ही समय दिया रहता है, इससे अपना समय घंटा मिनट में रात या दिन का है जान कर लगन निकाल लो। इससे लगन जानना बहुत ही सरल है।
किसी दो में लगन प्रारम्भ होने का समय दिया रहता है और समय रेलवे के अनुसार २४ बजे तक दिया रहता है। जिस प्रकार लगनपत्र हो बुद्धि से विचार कर उपयोग करो। नये विचार्यों को कोई ऐसा पंचाङ्क खरीदना चाहिए जिसमें लगनपत्र आदि आवश्यक बातें दी हों।
●
अध्याय २२
इष्ट काल निकाल कर लगन सारिणी से लगन निकाल कर जन्म कुण्डली बनाना। इष्टकाल—
कोई भी विचारणीय इष्ट विषय के सम्बन्ध में यह जानना कि उस समय क्या बजा है, वही समय इष्टकाल कहलाता है। जैसे किसी का जन्म १० बजे दिन को हुआ तो १० बजे का समय इष्टकाल घंटा में हुआ। यदि किसी ने कोई प्रश्न पूछा तो उसका उत्तर देने१ लिए उस समय की लगन जानने के लिए समय की आवश्यकता होगी वही समय इष्ट काल है। जैसे किसी ने २ बजे रात को पूछा कि अमुक द्रव्य चोरी गया है मिलेगा कि नहीं तो २ बजे रात का समय अपना इष्ट काल हुआ।
इष्ट काल का समय घड़ी पल में होना आवश्यक है। यदि यह समय घंटा मिनट में दिया हो तो इसके घड़ी पल बना लो। यह स्मरण रहे कि घंटा मिनट का समय अब्द रात्रि से आरम्भ होता है अर्थात् १२ बजे रात के उपरान्त १-२ आदि बजता है और अपना इष्ट घड़ी पल का समय सूर्योदय के उपरान्त आरम्भ होता है अर्थात् इष्ट घड़ी पल से प्रगट होता है कि सूर्योदय से इतने घड़ी पल उपरान्त किसी का जन्म आदि हुआ है।
जन्म समय घंटा मिनट में दिया रहता है उसे घड़ी पल में परिवर्तन करने की युक्ति यह है :—
उस दिन सूर्योदय का समय ( जो घंटा मिनट में दिया रहता है ) पंखांग से देख लो और उस समय को इष्ट काल के घंटा में से घटा दो, जो शेष घंटे बचे उनके घड़ी पल बना लो तो इष्ट निकल आयगा। इसी को कुछ उदाहरण देकर समझाते हैं :—
( १ ) यदि १२ बजे ( दोपहर ) के प्रथम जन्म है तो उसमें से सूर्योदय के घंटा मिनट घटा कर जो बचे उसके घड़ी पल बना लो। मान लो सूर्योदय ५ घं० ३१ मि० पर है और जन्म ११ बजकर ५० मिनट पर हुआ है तो जन्म घंटा में सूर्योदय घटाने से ६—१९ घंटा बचा। इसके घड़ी पल बना दें तो १५ घंटा ४७।। पल हुए तो अपना इष्ट काल १५ घं० ४७।। पल हुआ।
१२० : सचित्र ज्योतिष शिक्षा, प्रारम्भिक ज्ञान खण्ड
| घंटा मिनट | घड़ी पल ---|---|--- जन्म— | ११-५० | ६ घण्टा=१५-० सूर्योदय | ५-३१ | १९ मि०=०-४७॥ शेष | ६-१९ | योग=१५-४७॥
( २ ) यदि दोपहर ( १२ बजे ) के उपरान्त रात्रि के १० बजे तक जन्म है तो जन्मसमय रेलवे टाइम के अनुसार बना लो अर्थात् १२ घंटा और जोड़ देना । जैसे रात के ११ बजे हैं तो ११+१२=२३ बजे जन्म समझो । अब इसमें से सूर्योदय घंटा कर घड़ी पल बना लो जैसे जन्म १२ बजे रात का है तो १२+१२ = २४ बजे जन्म समझो । यदि उस दिन सूर्योदय ५ घंटा ४५ मिनट पर हुआ तो २४ घंटा से सूर्योदय का समय घटाने से शेष १८ घण्टा १५ मिनट बचा, इसके ४५ घड़ी ३७॥ पल हुए । इस कारण ४५ घड़ी ३७॥ पल इष्ट काल हुआ ।
| घण्टा मिनट | घड़ी पल ---|---|--- जन्म— | २४-० | १८ घंटा = ४५-० सूर्योदय | ५-४५ | १५ मि० = ०-३७॥ शेष | १८-१५ | योग = ४५-३७॥
यदि जन्म अर्द्धरात्रि के उपरान्त है तो उसमें ( १२ दोपहर-॥ १२ बजे अर्द्धरात्रि के=२४ ) २४ घंटा जोड़ दो और उसमें सूर्योदय घंटा कर घंटा मिनट के घड़ी पल बना लो तो इष्ट निकल आवेगा जैसे रात के २ बं ४५ मि० पर जन्म है तो इसमें २४ घंटा जोड़े तो २६ घंटा ४५ मिनट हुए । इसमें सूर्योदय घटाया । मान लो सूर्योदय ५ बं ३१ मि० पर था यह घटाने से २१-१४ बचे इसके ५३-५ घड़ी पल हुए । इस कारण अपना इष्ट ५३ बं ५ पल हुआ ।
| बं मि० | घं पं ---|---|--- जन्म— | २-४५ | २१ घण्टा=५२-३० | +२४-० | १४ मि०= ०-३५ जन्म = | २६-४५ | योग ५३-५ सूर्योदय | ५-३१ | इष्ट शेष | २१-१४ |
लग्नसारिणी से लग्न देखना
किरी-किरी पञ्चांग में दैनिक लग्नपत्र नहीं रहता । लग्न पत्र से केवल लग्न ही विदित होती है, परन्तु यह पता नहीं चलता वह लग्न कितने अंश युक्त हो चुकी है । इस कारण लग्न जानने की तीसरी सरल रीति यहाँ देते हैं । इससे लग्न की राशि और अंश भी जान सकते हैं । यह लग्न सारिणी द्वारा जानी जा सकती है ।
लग्नसारिणी प्रत्येक पंचांग में दी रहती है । बहुधा ज्योतिषी जो गणित द्वारा लग्न निकालने की खट-पट से बचना चाहते हैं, इसी सारिणी द्वारा लग्न निकाल लेते
अध्याय २२ : १२१
है। गणित द्वारा इससे भी सूक्ष्म रूप से मुद्रा लग्न कला विकला तक निकाली जा सकती है। प्रत्येक स्थान के अनुसार लग्न प्रमाण में कुछ अन्तर पड़ जाता है, परन्तु काम चलाने की यह सारिणी बहुत उपयोगी है, इससे लग्न तो अवश्य ठीक निकल आती है। आरम्भ में इसका उपयोग जान लेने से नया विद्यार्थी काम चला सकता है। अपने स्थान की लग्नसारिणी बनाना और लग्न निकालने का पूरा गणित, गणित खण्ड में मिलेगा।
जिस दिन की लग्न निकालनी हो उस दिन के सूर्य की राशि और अंश पञ्चांग से देख लो। जैसे वैशाख शुक्ल ३ सम्बत् २००० शुक्रवार को पंचांग में प्रातः रवि स्पष्ट ० २२-१५-१ दिया है। अर्थात् मीनराशि गत होकर मेघराशि के २२°-१५-'१" पर प्रातः काल सूर्य था।
अब लग्नसारिणी देखो। वार्ड और खड़ी पंक्ति में राशि दी है और ऊपर आड़ी पंक्ति में अंश दिये हैं। अपनी सूर्य की राशि ० रा २२° है ( मेघ के २२ अंश ) यहाँ कला विकला छोड़ दिया। अब खड़ी पंक्ति में देखो जहाँ मेघ वृष आदि राशियाँ लिखी हैं वहाँ ० मेघ, वृष १, मिथुन २ इत्यादि दिया है अर्थात् दिये हुए अंक की राशि गत हो गई और अक्षरों में बताई राशि वर्तमान है। जैसे मेघ ० दिया है इसका अर्थ यह है कि ० ( मीन ) राशि तो गत राशि है और मेघराशि वर्तमान राशि है। सूर्य मेघ ० का है इससे मेघ ० के सीध में दाहिनी ओर, और सूर्य मेघ के २२° पर है, इससे २२° के नीचे देखा ( ऊपर की पंक्ति में २२° खोजो )। २२° के नीचे मेघ की सीध मे ५-५६-० लिखा हुआ मिला। इसमें अपना इष्ट काल जोड़ो। मान लो अपना इष्ट काल ८-४० बजे रात का है। उस, दिन सूर्योदय ५-३१ पर था तो ८-४० में १२ घंटा जोड़ के सूर्योदय घटाया और उसके घड़ी पल बनाये तो इष्ट ३७-५२-३० हुआ। इसमें ऊपर का प्राप्त सारिणी अंक ५-५६-० जोड़ो तो ४३-४८-३० घड़ी हुई। अब
| चं० मि० | च० प० |
|---|---|
| ८-४० | १५ घण्टा = ३७-३० |
| + १२ - ० | ९ मिनट = ०-२२-३० |
| जन्म=२०-४० | = इष्ट = ३७-५२-३० |
| सूर्योदय ५-३१ | + सारिणी अंक ५-५६-० |
| मेघ=१५-१९ | = ४३-४८-३० |
सारिणी के भीतर खोजो इस अंक के समीप का अंक कहाँ है, सारिणी में इसके समीप का ४३-५२-० मिला। अपना इष्ट युक्त सारिणी अंक ४३-४८-३० है। इनके समीप का यही ४३-५२-० मिलता है। इसके आगे / ४४-१०-२० अंक है वह बहुत अधिक है, इस कारण ४३-५२-० को ही लिया। अब इस अंक के वार्ड और देखा दृषिचक राशि है और ऊपर अंश देखा तो २२° मिला। इससे प्रगट हुआ कि दृषिचक लग्न २२° भुक्त हुए हैं। या लग्न ७ रा० २२° है।
१२२ : सचित्र ज्योतिष शिक्षा, प्रारम्भिक ज्ञान खण्ड
अब लग्न कुण्डली में लग्न के स्थान पर वृश्चिक के ८ अंक रख कर पूर्व बताई रीति से पूरी कुण्डली बना लो।
लग्न सारिणी से लग्न देखने की रीति यह है कि उस दिन का सूर्य जिस राशि अंश पर है पंचांग से देख लो। समझो किस राशि के कितने अंश भुक्त हुए हैं। जैसे सूर्य रा० १०-२५° दिया है तो मकर राशि भुक्त होकर कुम्भ के २५° भुक्त हुए हैं, यहाँ सूर्य की राशि कुम्भ लेगे। खड़ी बाईं ओर की पंक्ति में सूर्य की राशि मिलेगी और ऊपर आड़ी पंक्ति में अंश मिलेंगे। खड़ी पंक्ति में वर्तमान राशियों के नाम और भुक्त राशियों के अंक दिये हैं जैसे ६ तुला, यहाँ ६ कन्या राशि भुक्त हो गई है और तुला राशि वर्तमान है ऐसा समझना। सूर्य की जो राशि वर्तमान हो उसको खड़ी पंक्ति में खोज कर उसके आगे दाहिनी ओर सीध में और सूर्य के इष्ट अंकों के नीचे जो अंक में मिले उसमें इष्ट काल जोड़ लो। यदि इष्ट काल जोड़ने से ६० घड़ी से अधिक इष्ट काल हो जाता है तो उसमें से ६० घड़ी निकाल दो ( घटा दो ) और शेष ( बचे हुए ) अंक लो। फिर इष्ट भुक्त प्राप्त सारिणी अंक को सारिणी में खोजो। इससे मिलता जुलता और इससे कम अंक जहाँ मिले उसके बाईं ओर, लग्न की राशि और सबसे ऊपर सीध में अंश लिखा मिलेगा, वही लग्न होगी। जैसे ३ कर्क लिखा हो और ऊपर १४ अंश लिखा हो तो लग्न राशि ३-१४° समझना अर्थात् कर्क के १४° भुक्त हो गये हैं। कुण्डली में यही कर्क लग्न लिखना जैसा ऊपर उदाहरण देकर समझा दिया गया है।
जन्मसमय बहुधा चंटा मिनट में दिया रहता है, यह बहुत साधारण समय है। वास्तव में समय कई प्रकार के हैं। जन्मन की दूसरी लड़ाई के समय यहाँ का प्रचलित स्टेण्डर्ड टाइम १ घण्टा बढ़ा दिया गया था अर्थात् वरमा का स्टेण्डर्ड टाइम भारतवर्ष भर में प्रचलित कर दिया गया था। इस टाइम से स्टेण्डर्ड टाइम पृथक् है। घूघ घड़ी के अनुसार ( लोकल टाइम ) स्थानिक समय पृथक् है। यहाँ तो केवल प्रारम्भिक बातें बताई जा रही हैं जिसके समझने में नवीन विचार्यों को सरलता हो। समय का सूक्ष्म ज्ञान गणित खंड में मिलेगा।
संग्रह कुंडली बनाना
अभी तक लग्न निकाल कर कुंडली चक्र में राशियों स्थापित करना ही बताया है, उसमें यहाँ की स्थिति विचार कर ग्रह स्थापित करने को रह गया है। कुंडली में ग्रह कैसे रखना यहाँ बतलाते हैं।
मान लो बौधाख भुक्त ३ संभवत २०००, जन्मसमय ८ घं० ४० बजे रात्रि की कुंडली बनाना है। लग्न सारिणी देखने से ८-४० बजे वृश्चिक लग्न आई थी वृश्चिक लग्न होने से लग्न कुंडली में, लग्न स्थान में ८ रखकर शेष राशियाँ शेष स्थानों में भर दीं। अब ग्रह भरने के लिये पंचांग देखो। उस दिन प्रातः काल रवि स्पष्ट में
अध्याय २२ : १२३
लग्न कुंडली
सूर्य रा०-२२°-३५'-१" दिया है अर्थात् मीन गत होकर मेष राशि पर सूर्य है। इससे जहाँ मेष का अंक १ लिखा है वहाँ सूर्य लिख दिया। अब चंद्र को देखा तो उस दिन ३१ घं० ४५ प० उपरांत मिथुन राशि में आया है। अपना इष्ट काल ३७ घं० ५२ प० ३०
वि० है यह ३१-४५ से अधिक है। इस कारण चंद्र मिथुन राशि पर आ गया है, इससे मिथुन के अंक ३ के कोठे में चन्द्र रखा।
शेष ग्रह साप्ताहिक ग्रह चक्र देखकर भरना पड़ता है। पंचांग में वैशाख शुक्ल ८ बुधवार का ग्रह स्पष्ट का चक्र दिया है और इसके पहिले चैत्र कृष्ण ३० (अमावस) मंगलवार का ग्रह स्पष्ट का चक्र दिया है। अपना जन्मसमय इन दोनों के बीच का है। दोनों चक्रों को देखो उनमें क्या अंतर है। चन्द्र और सूर्य ग्रह तो पहिले लिख चुके हैं, शेष ५ ग्रह और लिखना है।
वैशाख कृष्ण ३०
वैशाख शुक्ल ८
इन दोनों चक्रों में वे ग्रह जिनमें कोई अंतर नहीं है ये हैं—२ बु० ११ मं० ३ गु० २ श० ४ रा० १० के०। इस कारण ये ग्रह अपनी कुंडली में भी इन्हीं स्थानों में लिख देंगे। अब केवल शुक्र ग्रह लिखने को रह गया है, क्योंकि पहिली कुंडली में शुक्र बुधराशि में है और दूसरी कुंडली में शुक्र मिथुनराशि में आ गया है। यह कब बदला है पंचांग देखो। अब देखना है कि यह अपने इष्ट काल के पहिले बदला है या उसके उपरांत। पंचांग के तिथिपत्र के अंत में ये सब सूचनाएँ मिलती हैं।
पंचांग में वैशाख शुक्ल प्रतिपदा को मिथुने शुक्र: २७-१७ लिखा है अर्थात् वैशाख शुक्ल प्रतिपदा के २७-१७ इष्ट पर मिथुनराशि पर शुक्र आया है। इससे प्रगट हुआ कि इष्ट काल के प्रथम ही मिथुनराशि पर शुक्र आ गया है। इससे शुक्र को मिथुन
१२४ : सचित्र ज्योतिष शिक्षा, प्रारम्भिक ज्ञान खण्ड
राशि पर ही लिखना पड़ेगा। इस प्रकार सब ग्रह लिख देने पर अपनी लग्नकुंडली तैयार हो गई।
लग्न कुंडली
चन्द्र कुंडली
अब चन्द्रकुंडली तैयार करना है। चन्द्र मिथुनराशि का है। इस कारण चन्द्र की राशि मिथुन, लग्न स्थान में लिखो और शेष राशियाँ क्रमानुसार भर कर, लग्नकुंडली के अनुसार ही ग्रह भर दो तो चन्द्रकुंडली बन जायगी। अर्थात् लग्न ८ की जगह चन्द्र की राशि ३ लिख कर शेष सब राशियाँ ग्रह सहित लग्नकुंडली के अनुसार ही लिख देना पड़ता है। चन्द्र कुंडली में केवल राशियों के स्थान में परिवर्तन हुआ है और कोई अंतर नहीं पड़ता जैसा ऊपर बताया है।
चन्द्रकुंडली को राशिकुंडली भी कहते हैं। मनुष्य के शरीर से जैसा लग्न का सम्बन्ध है उसी प्रकार चन्द्र का भी सम्बन्ध है। विशेष कर चन्द्रग्रह मन का चोतक है। जन्म के चन्द्र से गर्भाधान काल का लग्न से विशेष सम्बन्ध रहता है। इस कारण लग्नकुंडली के साथ-साथ चन्द्रकुंडली भी स्थापित की जाती है।
ऊपर जो कुंडली बनाने की रीति समझाई गई है यह कुंडली, जन्म (जन्म पत्र बनाना), वर्ष (वर्ष फल बनाना), प्रश्न (किसी प्रश्न के निर्णय करने के समय) इत्यादि के सम्बन्ध से जहाँ जैसी आवश्यकता हो बनाई जाती है और उस पर से फल कथन किया जाता है। इस कारण यह कुंडली बहुत महत्व की होती है, यह जितनी शुद्धता पूर्वक बनाई जा सके उतना ही शुद्ध फल होगा।
अध्याय २३
राशियाँ और कालाङ्क
कालाङ्क (काल पुरुष का अंग)
प्रत्येक राशियाँ का प्रभाव अंग के विशेष भाग में पड़ता है। काल पुरुष के किस अंग के विभाग में कौन राशि विशेष प्रभाव डालती है यह जानना चाहिये। कालपुरुष
राशियों और कालांग : १२५
के अंग और राशियों से सम्बन्ध है, इस कारण कालांग यहाँ बतलाते हैं। लग्न के विभाग के अनुसार लग्न से या मेष से क्रमानुसार गिनने पर शरीर में इन राशियों का स्थान कहाँ पड़ता है, नीचे बताया है।
लग्न मेष वृष मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धन मकर कुष मीन या राशि
| मुख्य अंग | सिर | मुख | कंधा | हृदय | पेट | कमर | वस्ति | गुह्योन्मिष | जांघ | घुटना | टांग | पैर |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| गला | बाहु | छाती | कलेजा | मूत्रपिंड | ||||||||
| Face | Arms | Breast | Stomack | Heart | Pelvis | Reins | Private parts | Thigh | Knees | |||
| neck | anus | ect | Legs | |||||||||
| Feet | ||||||||||||
ऊपर चक्र में इन राशियों या भाव का प्रभाव अंग विशेष में बताया है, परन्तु इसके अतिरिक्त ये और भी अंगों पर प्रभाव डालते हैं इस कारण इनको और भी समझाते हैं।
१ मेष—इसका प्रभाव विशेष कर मस्तक पर पड़ता है। भौंह के ऊपर के भाग पर इसका प्रभाव जानाना। सिर और भेजा, मेधाशक्ति आदि इसके अंतर्गत हैं।
२ वृष—भींह के नीचे मुख, नेत्र, चेहरा, गला इसमें शामिल हैं। इसका प्रभाव ग्रीवा ( गर्दन ) तक है।
३ मिथुन—दोनों हाथ, कंधे, भुजा, और छाती की ओर के भाग तक इसका प्रभाव है। इसका प्रभाव फेफड़े गला वाणी पर भी पड़ता है। दोनों छातियों में भी प्रभाव करता है। ग्रीवा और छाती के बीच के भाग पर इसका प्रभाव पड़ता है।
४ कर्क—हृदय, वित्त, दोनों छाती और जठर (पेट की अग्नि) पर प्रभाव पड़ता है।
५ सिंह—कुक्षि ( कूख-कोखा ), पीठ, पेट, हृदय, रक्त स्थान, कलेजा पर प्रभाव करता है।
६ कन्या—कमर, पेट की अंतर्द्वियाँ और जठर पर भी प्रभाव करता है।
७ तुला—मूत्राशय, गुदा, वस्ति, पेट; नाभि, कटि आदि पर इसका प्रभाव पड़ता है। नाभि के नीचे लिंग स्थान के ऊपर के भाग में इसका प्रभाव है। यह हाथ के पंजे पर भी प्रभाव डालता है। त्वचा पर भी प्रभाव करता है।
८ वृश्चिक—गुह्योन्मिष, मल मूत्राशय ( गुदा लिंग ) आदि पर इसका प्रभाव है।
९ धन—दोनों जंघाओं पर इसका प्रभाव है। शरीर का नाड़ी चक्र ( Artrial system ) धमनी चक्र आदि पर भी प्रभाव डालता है।
१० मकर—दोनों घुटने, हड्डी, हृद्वियों की संधि, पर प्रभाव डालता है।
१२६ : सचित्र ज्योतिष शास्त्रा, प्रारम्भिक ज्ञान खण्ड
११ कुम्भ—टाँग, घूटने के नीचे का भाग पिङ्गली आदि पर और रक्त के बहाव पर प्रभाव डालता है। मञ्जा तंतु और नेत्र पर भी प्रभाव डालता है।
१२ मीन—दोनों पैर के पंजें, पैर की अँगुली आदि पर प्रभाव करता है। यह आँत और पेट में भी प्रभाव करता है।
यह प्रभाव लग्न से या गत राशियों के अनुसार पड़ता है।
इनका उपयोग
मान लो किसी के जन्मसमय भेद का सूर्य हो, भेद का सूर्य उच्च का होता है (जैसा आगे बताया है) तो वह मनुष्य बड़े मस्तक वाला होगा। अपने मस्तक-बल से धनोपार्जन करेगा। यह मन्त्री आदि बड़े ओहदे पर भी हो सकता है।
किसी राशि में कोई पापग्रह (यह आगे समझाया है) हो तो उन राशियों से जिस अंग का बोध होता है, उस अंग में व्रण (फोड़े) आदि होंगे या उस अंग में कोई ग्रह जनित बाधा उपस्थित होगी, जैसे भेद का मंगल पड़ा है तो, भेद से सिर पीड़ित होगा। यदि जन्मकाल में, लग्न में भेद राशि हो और उसमें मंगल हो तो उसके सिर में चोट आदि का भय हो। जन्म समय जिस राशि में पाप ग्रह हों उस राशि का बतलाने वाले अंश में मसादि चिह्न होंगे। उसी प्रमाण से जिस राशि में पाप ग्रह हो या रवि-चन्द्र * पीड़ित हो उस राशि के अंग विभाग में रोग होगा।
भाव के अनुसार कालांग
ऊपर राशि के सम्बन्ध से कालपुरुष के अंग बताये हैं वे अंग लग्नादि भाव से भी सम्बन्ध रखते हैं और समस्त भाव के सम्बन्ध से भी शरीर के अंगों पर प्रभाव पड़ने का विचार किया जाता है।
जैसे मिथुन लग्न है यह जातक (जिसकी जन्मकुण्डली है) का सिर हुआ। उस स्थान पर कोई ग्रह नहीं हो तो सिर में कोई चिह्न होगा। मान लो लग्न में युध्द है, युध्द शुभ ग्रह होने से उसका कपाल या सिर सुन्दर होगा। दूसरे स्थान में कर्क राशि है और कोई ग्रह नहीं है वह मुख का स्थान है, इस कारण मुख स्वच्छ होगा। तीसरा स्थान कंघा या बाहु पर प्रभाव करता है, तीसरे में सिंह है और कोई ग्रह नहीं है तो बाहु स्वस्थ होंगे। छठा स्थान का प्रभाव कमर पर होता है। मान लो छठे भाव में वृश्चिक राशि है और इसमें चन्द्र है तो उसे खाज गजकर्ण आदि रोग कमर में होंगे, परन्तु चन्द्र शुभ ग्रह होने से अपनी दशा में उस रोग को अच्छा करेगा, इत्यदि, प्रकार से भाव के सम्बन्ध में भी विचार होता है।
- दिप्पणी—सूर्य चन्द्र पाप ग्रह से युक्त हों या ग्रहण से युक्त हों या कोई ग्रह युद्ध में पराजित, केतु से धूम्रित ग्रह और उल्कापात वाला ग्रह पीड़ित कहलाते हैं। इसका स्पष्टीकरण पृथक् खण्ड में होगा।
राशियाँ और कालांग : १२७
राशि के सम्बन्ध से विचार करने में उस राशि पर कोई पाप या शुभ ग्रह प्रभाव करता है तो उस राशि के सम्बन्ध से वैसा अच्छा या बुरा फल होता है, जैसे वृष राशि पर कोई पाप ग्रह हो, पाप ग्रह होने से कंठ-विकार उत्पन्न करेगा क्योंकि वृषराशि कंठ आदि पर प्रभाव डालती है। पाप ग्रह उन राशियों के सम्बन्धी अंग में अपनी दशा में अपने पदार्थ द्रव्य आदि से रोग उत्पन्न करते हैं। ग्रहों के पदार्थ द्रव्य आदि आगे दिये हैं।
मान लो मिथुन राशि पर जन्मसमय चन्द्र या सूर्य है, उस पर शनि या मंगल की दृष्टि हो या वहाँ पर ये ग्रह हों तो छाती फेफड़ा सम्बन्धी रोग बमा आदि उत्पन्न करेंगे। कर्क का प्रभाव दोनों छाती पेट पाचन-इन्द्रिय पर भी होता है और स्त्रियों के शरीर में दुग्ध उत्पन्न करने के स्थान पर भी प्रभाव करता है। कर्क स्त्री राशि है, तो यह स्त्रियों के उस अंग सम्बन्ध से सब प्रकार की नैसर्गिक दुर्बलता उत्पन्न करता है। वहाँ कोई पाप ग्रह होने से रोग उत्पन्न कर देता है। सिंह का प्रभाव पेट में आहार-विहार पर भी होता है, पाप ग्रह के प्रभाव से पेट में रोग उत्पन्न करेगा। इस राशि वाले को गरम पदार्थ चाय शराब आदि त्यागना चाहिए और आहार-विहार नियमित रखना चाहिए। इसी प्रकार कन्या राशि के सम्बन्ध से संग्रहणी अंब, बड़कोष्ठ और पेट मूला उत्पन्न होता है। तुला मूत्राशय का विकार मधु मेह सब प्रकार के प्रमेह आदि उत्पन्न करती है। इस राशि से त्वचा सम्बन्धी रोग भी उत्पन्न होते हैं। वृश्चिक के सम्बन्ध से साथी का रोग इसे जल्दी लगता है। बुरे ग्रह का प्रभाव इस पर होने से गुणोद्भिन्न सम्बन्धी रोग होते हैं। धन में पाप ग्रह का प्रभाव होने से जाँघों में खून के विकार होते हैं। मकर राशि पर बुरा प्रभाव होने से सर्दी का विकार रक्ताभिषरण सम्बन्धी दोष संधि बात, बड़कोष्ठ का त्वचा रोग उत्पन्न होते हैं। कुम्भ में पाप ग्रह हो तो घुटना पैर मज्जा तंतु आदि पर प्रभाव डालता है। यह नेत्र विकार और रक्त दोष भी उत्पन्न करता है। मीन राशि पर पाप ग्रह का प्रभाव हो तो आंत के रोग, संधिवात ठंड के विकार, पेट या दबे भी उत्पन्न होते हैं।
ऊपर जो एक राशि के या भाव के अंग बतलाये हैं उसमें १ से १५° तक दाहिना भाग अंग का समझना और उपरान्त ३०° तक बायां भाग समझना। जब इन अंगों में दाहिने या बायें से किसी भाग पर ग्रह प्रभाव डालेगा, यह जानना है तो उस राशि के अंशों के २ भाग कर दो, आधा भाग पूर्वदिर्घ को दाहिना और उत्तरार्द्ध को बायं भाग समझना।
१२८ : सचित्र ज्योतिष शिक्षा, प्रारम्भिक ज्ञान खण्ड
अध्याय २४
राशि गुण-धर्म
प्रत्येक राशियों के पृथक्-पृथक् गुण और धर्म हैं। ये राशियाँ सम हैं या विषम, स्त्री हैं या पुरुष हैं, इनमें कौन तत्व की प्रधानता है, अल्प सन्तान या अधिक सन्तान देती है या बन्ध्या राशि है। स्वभाव क्रूर है या सौम्य है। इसका प्रभाव किस दिशा में होता है और बात पित्त कफ सम्बन्ध से इनकी प्रकृति कैसी है, ब्राह्मण आदि कौन जाति की यह सूचक है। इसका रंग क्या है, जाति कैसी है, किस समय वह राशि बलवान रहती है और जल थल वन आदि में कहीं विचरने वालों पर प्रभाव रखती है या उनमें से किस प्रकार के लोगों से इसका सम्बन्ध है यह सब राशियों के गुण धर्म जानने से प्रगट होता है।
इसका उपयोग आगे बहुत पड़ेगा, जैसे अनि और वायु वाली राशियों की आपस में मित्रता होती है। भूमि और जल वाली राशियों की मित्रता होती है, परन्तु औरों की आपस में मित्रता नहीं रहेगी। पुरुष राशियों की पुरुष से, स्त्री राशियों की स्त्री राशि वालों से मित्रता होगी। पंचम स्थान सन्तान सूचक है, उसमें मीन राशि हो तो यह मीन राशि बहुप्रसव होने से अधिक सन्तान होगी। यदि उस पर शुभ ग्रह की या इसके भाव स्वामी की इस पर दृष्टि हो (दृष्टि सम्बन्धी विचार आगे मिलेगा) तो अवश्य बहुत सन्तान होगी। इसी प्रकार प्रत्येक राशियों के सम्बन्ध से जब विचार करने की आवश्यकता होती है तो उन राशियों के गुण-धर्म पर अवश्य विचार करना चाहिये, इसी कारण इनका जानना आवश्यक है।
कोई प्रश्न, वर्ष या जन्म के समय विचारने में इनकी आवश्यकता होती है जैसे क्रूर राशि है तो क्रूर स्वभाव होगा, सौम्यराशि से सौम्य स्वभाव होगा। प्रश्नसमय चरराशि हो तो जिस सम्बन्ध से विचार कर रहे हो वह चलता-फिरता होगा, स्थिर राशि होने से वह स्थिर होगा। यदि उस समय राशि द्विस्वभाव राशि का लग्न हो तो दोनों मिला हुआ फल अर्थात् कभी चलता कभी स्थिर होगा। कौन चोर है, चोर की जाति आदि निर्णय में, राशि की जाति स्त्री है या पुरुष, ब्राह्मण, क्षत्रिय आदि व घन कहाँ होगा, कर्क राशि है तो जल समीप होगा इत्यादि बातों के विचारने में यह सहायक होता है। इस कारण राशियों का गुण-धर्म चक्र आगे दिया है।
राशि गुण-धम : १२९
७७1६९ 2
2012
kp
28219 "2 ‘he > >७७७ ‘Usb | ठ wl
छि न ग्य 5 2b 88 क 2012 2090७ 209 "fp 202 Hk HE 2
be 1] 220 2h
ke] छार 9] 112. ok] ० 0 ०२१
Re EkjB] bib] ४७]१४४ Dkk ०७ ok ol ०1
ok] Be Hh] ns ob ०२ ob om sk rp फे tal
Hhst bik 212 Sb olk oh ok 4215
२2३] Ab ०२२३] 282) Bb गुएर bal lk hbk] hh Hhbj HB ७२% २५०१ br wkkjE
100 hb)
tah १८ करक (फॅ) 208 व्य शा ४७१७ ५७ “a ००७७ 42 12018 २९०० ४2199 22० ७७ bse th th £११ २: ४४ 29 ५ 88 ३७ 258] 2७७२७ sb ४४8 20७ ४1५७ 210 kb Ph hp टे Be Be 28 2216 2b hk Hj ke 2h 2227 1212:210 be arb 2७७ 2182 1४४७४] tb pe ४९ 111 sj kJ bz] > Ee] 1222 702 टफ tb ०३ ०३ oH HI] 792 bX ( 212४ ) 2112 bb 8 Phe न 1921७ ५२० 51 1७७४ 1 122 2१४ 2215 &> ob op oh Lie shh 7872 1८] Ble ७ 212 bbl ws Pik] be ke] BBs > op Eh >be Hhhijb 1092 Eb 1182] ७ tip २१८ ७१३ २१८ गाए २३ 910४) 020 2५८ ३ 10828 10829 ( ७४ 022) bk Jhb ३22 9281: ४18७ 121202 2921 82 hk ३४ पु by ok 5189 nb kyle 2212 A ०४२१ Ah] hb ४७७२७ २8२१ २८: ८७४७२७ २४२] 22 है पुने छ फुले HD छुर haf 122 790 2 hh hbk] hh hbk] hh hbk] Hhbk] Hb b 112७ Bh] ३०४ टाय] hE hk 90 10: 0112.
—¥e hb 101 1512
८४
१३० : सचित्र ज्योतिष शिक्षा, प्रारम्भिक ज्ञान वण्ड
राशियों के भिन्न-भिन्न नाम
कभी-कभी राशियों के चालू नाम के अतिरिक्त और भी नाम ज्योतिष ग्रन्थों में उपयोग में आते हैं, उन्हें भी जान लेना चाहिए।
- १ मेघ—अज, वस्त, प्रथम, क्रिय।
- २ वृष—उत्सा, गौ, तानुरि, मुक्कम।
- ३ मिथुन—बोध, न्युगम, जिलुम, तृतीय।
- ४ कर्क—बांद्र, कुलीर, चतुर्थ।
- ५ सिंह—कंठीरव, लेप।
- ६ कन्या—पाथोन, षष्ठी, अबला, तन्वी।
- ७ तुला—जूक, वणिक, सप्तम, तौलि।
- ८ वृश्चिक—कौप्य, अष्टम, कोज, अलि।
- ९ धन—जैव, धनु, तौक्षिक, चाप।
- १० मकर—आकेकर, दशम, चक्र।
- ११ कुंभ—हृद्दरोग, घट।
- १२ मीन—रिक्त, क्षय, अन्तिम।
अध्याय २५
ग्रह विचार
भाव फल विचार करने के लिए आवश्यक बातें।
किसी भाव का फल जानने के लिए इन बातों के विचार करने की पहिले बड़ी आवश्यकता होती है।
- १—ग्रह शुभ है या पाप ग्रह।
- २—उस भाव का स्वामी कौन है।
- ३—भाव-स्वामी पाप ग्रह है या शुभ ग्रह है।
- ४—उस भाव पर कौन-कौन शुभ या पाप ग्रह की दृष्टि है।
- ५—उस भाव का स्वामी और उस भाव में स्थित ग्रह इन दोनों की मैत्री।
- ६—उस भाव में स्थित ग्रह उच्चबल ( ऊँचाबल ) या न्चबल ( नीचाबल ) का है।
- ७—वह अपने घर में है ( स्वगृही ) या मूल त्रिकोण में है।
ग्रह विचार : १३१
८—उस ग्रह के गुण धर्म क्या हैं ।
इत्यादि बातें विचार कर ग्रह फल कहना पड़ता है, इस कारण इन सबको आगे समझायेंगे ।
ग्रहों का शुभस्त पापत्व, स्वगृह ( अपना घर ) या भाव स्वामी विचार ग्रहों की उच्च नीच मूल त्रिकोण राशियाँ, ग्रहों की मंजी, ग्रहों की दृष्टि, ग्रहों के गुण-धर्म आदि आवश्यक बातें प्रत्येक ज्योतिषी को स्मरण रखनी चाहिए, बिना इसके जाने काम नहीं चलता ।
(१) ग्रह का शुभाशुभत्व विचार
ग्रह ३ प्रकार के हैं (१) शुभग्रह (२) पाप ग्रह या क्रूर ग्रह ( अशुभ ग्रह ) और (३) मिश्रग्रह ।
१ शुभ ग्रह benefic—गुह और शुक्र सर्वत्र शुभ ग्रह समझे जाते हैं ।
२ पाप ग्रह malefic—रवि, मंगल, शनि, राहु, केतु, हर्षल और नेपच्युन । ये अशुभ ग्रह हैं इस कारण इनको पाप या क्रूर ( दुष्ट ) ग्रह कहते हैं । ये सर्वत्र पाप ग्रह ही समझे जाते हैं ।
३ मिश्र ग्रह mixed—बुध और चन्द्र ये संयोगवश कभी पाप ग्रह कभी शुभ ग्रह समझे जाते हैं, इस कारण इनको मिश्र ग्रह कहते हैं । वास्तव में ये दोनों शुभ ग्रह ही हैं, परन्तु जब ये पाप ग्रह के साथ होते हैं तो पाप ग्रह और अकेले या शुभ ग्रह के साथ रहते हैं तो शुभ ग्रह कहलाते हैं । इनके सम्बन्ध में विशेष विचार नीचे दिया है ।
(१) बुध—यह शुभ ग्रह से युक्त ( साथ ) या दुष्ट ( शुभ ग्रह की दृष्टि उस पर हो ) या शुभग्रह से किसी प्रकार सम्बन्ध हो तो शुभ फल देता है । पाप ग्रह से युक्त या दुष्ट हो तो अशुभ फल देता है । बुध अकेला हो और अस्तंगत ( सूर्य के साथ ) न हो तो शुभ फल देता है ।
(२) चन्द्र—शुक्ल पक्ष की अष्टमी से कृष्ण पक्ष की अष्टमी तक शुभ है, इसके उपरान्त पाप ग्रह समझा जाता है । किसी के मत से चन्द्र शुक्ल प्रतिपदा से दशमी तक मध्यम बलवान होता है, परन्तु उस पर शुभ ग्रह की दृष्टि होने से बलिष्ठ होता है । शुक्ल दशमी से कृष्ण पक्ष की पंचमी तक पूर्ण बलवान होता है । कृष्ण पक्ष की पञ्चमी के आगे १० दिन तक बलहीन होता है ।
(२) ग्रहों का स्थान या स्वगृह Planetary ownership or Lord of houses स्वगृह—अपना घर । स्वक्षेत्र अपना स्थान । गृह—घर ।
यद्यपि ग्रह सूर्य के आस पास घूमते हैं, परन्तु सुविधा के लिए पृथ्वी के आसपास आकाश में चन्द्र, सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल, गुरु, शनि क्रमानुसार घूमते हुए मान लिए गए हैं । देखो चित्र संख्या ५ ।
इन ग्रहों में सूर्य और चन्द्रमा का एक-एक अपना (निजी) घर है, और ग्रहों के
१३२ : सचिन्द्र ज्योतिष शिक्षा, प्रारम्भिक ज्ञान खण्ड
२-२ घर राशि चक्र में हैं। इन घरों को स्वगृह कहते हैं। कौन कौन राशि किस प्रकार किस ग्रह के वांटे में आईं आगे समझाते हैं।
पृथ्वी के सबसे निकट ग्रह चन्द्र है; इसका प्रभाव सीधे मन पर अर्थात् हृदय पर पड़ता है। राशि चक्र में कालांग विषय में बता चुके हैं कि हृदय का छोटका राशि कर्क है, इस कारण चन्द्र का स्वस्थान कर्क राशि मानी गयी है।
चन्द्र के आगे सबसे शक्तिशाली ग्रह सूर्य है। सूर्य का प्रभाव आत्मा पर पड़ता है और सिंह राशि आत्मा का सूचक है, इस कारण सिंह राशि सूर्य का स्वस्थान माना गया है। कर्क के उपरान्त सूर्य की सिंह राशि आती है। सूर्य के पास बुध है इस कारण उनके दोनों बाजुओं की राशि मिथुन और कन्या इन दोनों का स्वामी बुध हुआ अर्थात् बुध को ये २ घर मिले। यह सूर्य के पास होने से बुध को युवराज कहते हैं।
बुध के उपरान्त शुक्र ग्रह है, इसे दोनों ओर की २ राशियाँ वृष और तुला मिलीं, इस कारण शुक्र इन २ राशियों का स्वामी हुआ। शुक्र के आगे मंगल है, इसे आगे की २ राशियाँ मेष और वृश्चिक मिलीं इस प्रकार इन २ राशियों का स्वामी मंगल हुआ।
इसके आगे गुरु है उसे आगे की २ राशियाँ मीन और धन मिलीं, इस प्रकार गुरु इन २ राशियों का स्वामी हुआ।
चित्र-७१ ग्रहों के घूमने का क्रम और स्वराशि
गुरु के आगे आकाश में छोर पर शनि है, इसे आजू-बाजू की शेष २ राशियाँ कृष और मकर मिलीं। चित्र संख्या ७१ और ७२ देखने से ये सब समझ में आ जायगा कि किस क्रम से कौन २ राशियों का स्वामी कौन ग्रह हुआ। चित्र संख्या ७१ में बताया है कि यह किस प्रकार घूम रहे हैं और इनको २-२ राशियों किस
ग्रह विचार : १३३
प्रकार से मिली हैं। चित्र ७२ में स्पष्ट रूप से समझ में आ जायगा कि ग्रहों को किस प्रकार राशियाँ मिली हैं।
चित्र-७२ ग्रहों की स्व राशि
इस प्रकार ये राशियाँ, इन ग्रहों के स्वस्थान हुए और इन्हीं स्थानों के स्वामी ये ग्रह हुए। स्वगृह को स्वक्षेत्र भी कहते हैं। जो ग्रह अपने स्थान में होता है वह स्वगृही या स्वक्षेत्री कहलाता है।
ग्रहों के स्वस्थान या स्वक्षेत्र
| गृह स्वामी | सूर्य | चन्द्र | मंगल | बुध | गुरु | शुक्र | शनि | राहु | केतु | हर्षिल | नेपच्यून |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| स्वस्थान | १ | ३ | ९ | २ | १० | ६ | १२ | ११ | १२ | ||
| की राशियाँ | ५ | ४ | ८ | ६ | १२ | ७ | ११ |
भावस्वामी या गृहस्वामी Sign ruled by the planet
जिस भाव अर्थात् जिस स्थान में ये राशियाँ रहती हैं उस भाव या स्थान के जो ग्रह स्वामी होते हैं वे ऊपर चक्र में बताये हैं। ये ग्रह स्वामी कहलाते हैं, इनको गृह स्वामी भी कहते हैं। गृहस्वामी का उदाहरण देकर समझाते हैं।
यहाँ लग्न वृषिचक्र है तो वृषिचक्र राशि का स्वामी मंगल होता है, मंगल वृषराशि में बैठता है, वृष राशि शुक्र का स्व-गृह (घर) है, इसलिए कहेंगे कि लगनेश मंगल शुक्र के
१३४ : सचित्र ज्योतिष शिक्षा, प्रारम्भिक ज्ञान खण्ड
घर में बैठता है दूसरे भाव में घन राशि है घन का स्वामी गुरु होता है। यह गुरु अपने ही घर में बैठता है तो कहेंगे द्वितीयेश गुरु स्व-गृही या(स्वलेनी) है। तीसरे भाव में मकर राशि है, इसका स्वामी शनि होता है। यह शनि, बुध के घर में है, क्योंकि जहाँ शनि बैठता है वहाँ कन्या राशि है और कन्या का
स्वामी बुध होता है। यहाँ तृतीय शनि बुध स्थानी है। चतुर्थ भाव में कुम्भ राशि है जिसका स्वामी शनि होता है। यह शनि बुध के घर में है। चतुर्थ भाव में राहु बैठता है तो कहेंगे राहु शनि के घर में बैठता है, और चतुर्थेश शनि बुध के घर में है। पंचम में मीन राशि है जिसका स्वामी गुरु होता है, गुरु पंचमेश होकर घन-भाव में बैठता है। षष्ठ में मेष राशि है। इसका स्वामी मंगल है। इससे कहेंगे कि षष्ठेश मंगल सप्तम में है और मंगल के स्थान में सूर्य बैठता है। सप्तम में वृष राशि है जिसका स्वामी शुक्र होता है। इससे यह शुक्र का घर है, इसमें मंगल और बुध बैठे हैं। यहाँ बुध, पाप ग्रह मंगल के साथ होने से पाप ग्रह माना जायगा। सप्तमेश शुक्र द्वादश भाव में स्वरस्थानी ( अपने घर का ) है। अष्टम में मिथुन राशि है यह बुध का घर है, क्योंकि मिथुन का स्वामी बुध होता है। इस घर का स्वामी बुध मंगल के साथ, शुक्र के घर में बैठता है। नवम भाव में चन्द्र स्वगृही है, क्योंकि कर्क राशि यहाँ है जिसका स्वामी चन्द्र होता है। दशम भाव में सिंह राशि है जिसका स्वामी सूर्य षष्ठ भाव में मंगल के घर में बैठता है। दशम भाव में केतु है, यह सूर्य के घर में बैठता है। एकादश स्थान में बृध स्थानी (के स्थान में) शनि है, क्योंकि यहाँ कन्या राशि है जिसका स्वामी बुध होता है। द्वादश भाव में स्वरस्थानी शुक्र है यहाँ तुला राशि है जो शुक्र का ही घर है।
स्वामित्व का और भी विचार
कुंडली में मुख्यतः चन्द्र सूर्य और लग्न से फल के विचार में ध्यान दिया जाता है। द्वितीय स्थान से नेत्र ज्योति, कुट्टम्ब और विद्या का भी विचार होता है। तीसरे स्थान से कंठ, वस्त्र, कर्ण, आशुषण, चतुर्थ से बाहुन भू सम्पत्ति आदि, पंचम से ईश्वर प्रेम विद्या मंत्र आदि, षष्ठ से भूल्य, व्यसन, रोग आदि का विचार होता है। इन सब स्थानों से किंश-किंस बात का विचार होता है आगे बताया जायगा, यहाँ तो इससे ग्रहों का प्रभत्व विचारना है, इस कारण संक्षेप में थोड़ा विचार किया गया है।
सब ग्रहों से सूर्य अधिक प्रभावशाली है, इस कारण उसे राजा कहा है। राजा सूर्य के स्थान सिंह से दूसरी राशि कन्या है। दूसरे स्थान से कुट्टम्ब विद्या आदि का
ग्रह विचार : १३५
विचार होता है। इस कारण सूर्य के युवराज वृध को यह स्थान ( कन्या राशि ) मिला। सूर्य से तीसरा तुला है, तीसरे से कण्ठ स्वर और वस्त्रादि का विचार होता है। यह सांसारिक सुखों का स्थान होने से दैत्यगुरु शुक्र को यह स्थान मिला, क्योंकि शुक्र सांसारिक सुखों के स्वामी माने गये हैं। सूर्य से चतुर्थ स्थान में वृश्चिक है। चतुर्थ से वाहन शू सम्पत्ति आदि का विचार होता है, वह स्थान सेनापति मंगल को मिला। मंगल शूभिपुत्र है, जमीन वाहन आदि का स्वामी है। सूर्य से पंचम धन है जिससे ईश्वर प्रेम विद्या आदि का विचार होता है, इससे गुरु को जो विद्या ईश्वर प्रेम आदि का दाता है, यह स्थान मिला। अन्त में सूर्य से षष्ठ स्थान में मकर है। षष्ठ स्थान रोग दुःख आदि का प्रगट करता है, इसीसे रोग दुःख आदि के स्वामी शनि को यह स्थान मिला।
इस प्रकार सूर्य राजा है जिसके समीप रानी चन्द्र है। सूर्य की रानी चन्द्र को इसलिये कहा है कि चन्द्र स्त्री ग्रह है और पृथ्वी के समीप होने से इसका सबसे बड़ा प्रभाव पड़ता है। सूर्य आत्मा है, चन्द्र मन है इस कारण सम्बन्ध होने से चन्द्र को रानी कहा है। इनके समीप युवराज वृध है। युवराज के वाजु से मंत्री शुक्र, फिर इसके बाद सेनापति मंगल को स्थान मिला है। इसके बाद मंत्री गुरु है और अन्त में शनि दास को स्थान मिला है। यही चित्र संख्या ७२ में बताया है।
अध्याय २६
ग्रह की उच्च नीच राशियाँ Exaltation and Debilitation or fall
जिस प्रकार प्रत्येक ग्रह का स्वस्थान होता है उसी प्रकार प्रत्येक ग्रहों का एक और विशेष महत्व का स्थान माना हुआ है। यह अधिकार ग्रह की उच्चता सूचित करता है। कोई भारी अधिकार प्राप्त मनुष्य अपने अधिकार का पूर्ण उपयोग कर किसी को विशेष लाभ पहुँचा सकता है, परन्तु वह अधिकार चले जाने पर किसी को भी कोई लाभ नहीं पहुँचा सकता।
इसी प्रकार ग्रह के अधिकार सम्बन्ध का विचार अर्थात् उच्चता का विचार इससे होता है। इस उच्चता की पूर्ण अवधि को अर्थात् पूर्ण अधिकार होने को—deep exaltation कहते हैं। अधिकार हीन हो जाने पर—नीच कहलाता है। उस नीचता की पूर्ण अवधि को परम नीच deep debilitation or deep fall कहते हैं। परम नीच ग्रह होने पर लाभ तो कुछ नहीं कर सकता, परन्तु नीचतापूर्ण कार्य करने की ओर उसका झुकाव हो जाता है।
१३६ : सचित्र ज्योतिष शिक्षा, प्रारम्भिक ज्ञान खण्ड
परम नीच की अवधि पूर्ण होने पर ग्रह क्रमशः उच्चता की ओर बढ़ने लग जाता है और अन्त में परम उच्च पद को प्राप्त होता है। ऐसे ग्रह की स्थिति को आरोही Ascending कहते हैं।
ग्रह उच्चता की पूर्ण अवधि प्राप्त कर फिर क्रमशः नीचता की ओर जाने लगता है ऐसे ग्रह को अवरोही Descending कहते हैं। क्रमशः घटते-घटते अन्त में ग्रह पुनः नीचता की पूर्ण अवधि को प्राप्त होता है।
परम उच्च से परम नीच का अन्तर सदा ६ राशि (१८०°) रहता है। उच्च का अधिकार स्वगृह की अपेक्षा बड़ा होता है। जैसे मेष यह अग्नि तत्व की राशि है, मंगल भी अग्नि तत्व का ग्रह है, मंगल का स्वगृह भी अग्नि तत्व का है रवि मेष राशि में रहता है तो अग्नि तत्व में आने से अधिक प्रबल हो जाता है, इस कारण मेष राशि रवि की उच्चता की राशि मानी गई है। रवि मेष राशि का होगा तो कहेंगे कि रवि उच्च का है। उच्चता की अन्तिम अवधि (सूर्य की) मेष राशि के १०° तक है। मेष के १०° के भीतर जब रवि होता है तो कहेंगे कि रवि परम उच्च का है। इसके उपरान्त रवि नीचे की ओर जाने लगता है।
मेष से ६ राशि उपरान्त तुला है, इस पर सूर्य आयगा तो कहेंगे कि नीच का सूर्य है। तुला के १०° के भीतर सूर्य आने से कहेंगे सूर्य परम नीच का है। तुला के १०° उपरान्त रवि उच्च की ओर जाने लगता है।
इसी प्रकार प्रत्येक ग्रहों के सम्बन्ध में समझना। प्रत्येक ग्रहों की उच्च-नीच राशियों पुष्क-पुष्क हैं। उच्च और नीच के बीच सदा ६ राशि का अन्तर रहता है।
ग्रह की उच्च नीच राशियाँ
| ग्रह | सूर्य | चंद्र | मंगल | बुध | गुरु | शुक्र | शनि | राहु | केतु |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| उच्च राशि | मेष | वृष | मकर | कन्या | कर्क | मीन | तुला | वृष | वृश्चिक |
| परम उच्च अंश | १० | ३ | २८ | १५ | ५ | २७ | २० | २० | २० |
| रा | रा |
परमोच्च राशि ०-१०° १-३° ९-२८° ५-१५° ३-५° ११-२७° ६-२०° १-२०° ७-२०° अंश
| नीच राशि | तुला | वृश्चिक | कर्क | मीन | मकर | कन्या | मेष | वृश्चिक | वृष |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| परम नीच अंश | १० | ३ | २८ | १५ | ५ | २७ | २० | २० | २० |
| रा |
परम नीच ६-१०° ७-३° ३-२८° ११-१५° ९-५° ५-२७° ०-२०° ७-२०° १-२०° राशि अंश
हर्षाल—यह ग्रह वायु राशि का है। मिथुन तुला में अच्छा माना जाता है। कुंभ राशि में विशेष कर बलवान होता है।
ग्रह की उच्च नीच राशियाँ १३७
नेपच्यून—यह ग्रह जल राशि का है। कर्क वृश्चिक और मीन में वलवान होता है। जल राशि मीन में अत्यन्त वलवान होता है।
राहु केतु—कोई राहु का उच्च धन और केतु का उच्च वृष भी मानते हैं।
उच्च नीच—उच्च नीच राशियाँ ग्रहों के मन्दोच्च से सम्बन्ध रखती हैं जिनका उपयोग सिद्धांत ग्रंथ में दिया है।
इसके अतिरिक्त ग्रहों का उच्च-नीच विचार दूसरे प्रकार से भी होता है। सूर्य चन्द्र आदि ग्रहों का पृथ्वी से अन्तर सदैव समान नहीं रहता। कभी-कभी ग्रह पृथ्वी के समीप आ जाते हैं कभी दूर चले जाते हैं, क्योंकि सब ग्रह अण्डाकार मार्ग से सूर्य के आस-पास परिक्रमा कर रहे हैं।
सूर्य चंद्र का विग्य साधारण प्रकार से देखने में एक समान दिखता है, परन्तु ध्यान से देखोगे तो जहाँ पृथ्वी की दूरी समीप या अधिक हो जाती है तो विग्य के आकार में कुछ अन्तर प्रगट होने लगता है, कभी कुछ बड़ा कभी छोटा प्रगट होता है। पृथ्वी की कक्षा से जो विन्दु समीपवर्ती प्योति से बहुत दूर है उसे उच्च कहते हैं और जो पास है उसे नीच कहते हैं। सूर्य दिसम्बर के अन्त में अपनी कक्षा में नीच में होता है और जून के अन्त में उच्च का होता है। सूर्य चंद्र उच्च होते हैं तो पृथ्वी से सबसे लम्बी दूरी पर होते हैं और उस समय उसका विग्य छोटा दिखता है। जब सूर्य चंद्र पृथ्वी के पास होते हैं तब नीच होता है उस समय विग्य बड़ा दिखता है, ऐसे समय में ग्रहण हुआ तो खप्रास ग्रहण होता है। परन्तु यहाँ ऊपर जो ग्रहों की परम उच्च राशि अंश और परम नीच राशि अंश बताये गए हैं वे स्थिर कर लिए गए हैं और उनमें कभी परिवर्तन नहीं होता। इस कारण ऊपर बताये चक्र के अनुसार ही सदा उच्च नीच ग्रहण करना।
(३) ग्रहों का मूल त्रिकोण
जिस प्रकार ग्रहों का विशेष अधिकार उच्च के सम्बन्ध में पहिले बता चुके हैं उसी प्रकार एक और ग्रह का अधिकार है उसे मूल त्रिकोण कहते हैं। यह अधिकार उच्च से कुछ कम होता है। नीचे चक्र में बताया है कि किस राशि के कितने अंश पर होने से ग्रह मूल त्रिकोण में होता है। कुछ ग्रह की राशियाँ स्वक्षेत्र भी हैं, मूल त्रिकोण भी हैं और उच्च भी हैं, इसका स्पष्टीकरण करने के लिए यह भी चक्र में बतलाया है कि कितने अंश तक मूल त्रिकोण और कितने अंश तक उच्च या स्वक्षेत्र हैं। स्वक्षेत्र अधिकार से मूल त्रिकोण अधिकार बड़ा होता है।
साधारण प्रकार से ग्रहों के मूल त्रिकोण की राशि—
| ग्रह | सूर्य | चंद्र | मंगल | बुध | गुरु | शुक्र | शनि | राहु | केतु |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| राशि | सिंह | वृष | मेघ | कन्या | धन | तुला | कुंभ | कुंभ | सिंह |