भारतकोश
संग्रह पर लौटें

स्वरोदय विज्ञान

Swarodaya Vigyan

श्री स्वामी जी महाराज (पीताम्बरा पीठाधीश्वर) द्वारा

स्रोत: स्वरोदय विज्ञानं - पीताम्बरा पीठाधीश्वर · पीताम्बरा पीठ (उद्गम)

Devanagarihipublished94 पृष्ठ

(स्वरोदय विज्ञान)

(१६)

स्वर बदलने की विधि

पहली विधि -

जो स्वर चलाना चाहो, उसके विपरीत करवट बदल कर लेट जाओ। थोड़ी देर में स्वर बदल जावेगा। उदाहरणार्थ यदि सूर्य स्वर चल रहा है और चन्द्र चलाना है तो दाहिना करवट लेट जाओ।

दूसरी विधि -

पुरानी रुई की बत्ती बनाकर नासिका में लगा दो। जो स्वर चलाना हो, उसे ही खुला रखो।

तीसरी विधि -

लेट कर तीसरी पसली के पास तकिया दवा दो। बहुत शीघ्र स्वर बदल जाता है।

चौथी विधि-

एकाएक दौड़ने से या परिश्रम या कसरत करने से भी स्वर बदल जाता है। बीमार को भी इसी नियम का पाबन्द बनावे। बहुत शीघ्र औषधि का सुपरिणाम मालूम होगा और बीमारी भाग जावेगी।

गर्भाधान विधि

इस विषय में विद्या का अभ्यासी अपने और दूसरों के लिए बहुत कुछ कर सकता है। हजारों मनुष्य चाहते हैं कि वे सन्तान का मुख देख सकें। हजारों पूजा-पाठ बैठते हैं। कोई-कोई तो इसी धुन में अपनी प्रतिष्ठा भी खो देते हैं और धन भी गंवाते हैं; परन्तु उनको आशातीत सफलता नहीं होती; किन्तु इसका अभ्यासी इस विषय में बहुत कुछ कर सकता है।

(२०)

(स्वरोदय विज्ञान)

स्त्री सम्भोग केवल रात्रि के समय जबकि भोजन अच्छी तरह से पच जावे—होना चाहिए। दोनों हर तरह से प्रसन्नचित्त हों। दूसरे किसी समय में, स्त्री का संसर्ग ही नहीं होना चाहिए। प्रातःकाल के संभोग से शक्ति व्यर्थ ही नष्ट होती है। संभोग के समय पुरुष का स्वर सदा सूर्य चलना चाहिए। चन्द्रस्वर में गर्भ रहना असम्भव है। सूर्यस्वर के साथ तत्त्व का भी ख्याल रहे।

जल पृथ्वी के योग में, गर्भ रहे सो पूत। वायु तत्त्व में छोकड़ी, और सूत के सूत।। पृथ्वी तत्त्व में गर्भ जो, बालक होवे भूप। धन्वन्ता सोइ जानिये, सुन्दर होय स्वरूप।।

जल और पृथ्वी तत्त्व में यदि गर्भ रह जावे, तो लड़का होता है — वह भाग्यवान् तथा सदाचारी होता है। यदि वायु तत्त्व में स्वर चले तो लड़की होती है। आकाश तत्त्व में गर्भ रहते ही यदि लड़का पैदा होवे, तो उसकी माता की मृत्यु हो जावे। इस तत्त्व में एक तो गर्भ ही बहुत कम रह सकता है। अग्नि तत्त्व में गर्भ रहता नहीं, यदि रहा तो गर्भपात का और स्त्री के मरने का भय रहता है। सूर्यस्वर में लड़का और चन्द्रस्वर में लड़की पैदा होती है। गर्भ उसी समय रहता है, जबकि स्त्री का चन्द्रस्वर चलता हो और मर्द का दाहिना सूर्य स्वर। यह सबसे अच्छा समय है। तत्त्व साथ में पृथ्वी या जल होवे। यदि स्त्री बाँझ है या और कोई खराबी है, तो लिखा है कि यदि पुरुष अपना दाहिना स्वर करे और स्त्री का बाँया और दोनों का तत्त्व जल हो, तो बाँझ को भी गर्भ रह सकता है।

स्वर इच्छानुसार बदल सकता है। तत्त्व इच्छा और धारणा शक्ति से बदल सकता है। अभ्यासी के लिए, जिसने स्वर को और तत्त्वों को वशीभूत किया है, यह अति साधारण बात है। वह अपने और दूसरे के ऊपर जो चाहे स्वर और तत्त्व बदल सकता है। ज्यों ही तत्त्व का ध्यान किया कि वह बदल जाता है।

(स्वरोदय विज्ञान)

(२१)

इस सम्बन्ध में हिन्दुस्तान के प्राचीन आचार्यों ने और बहुत सी बातें बतलाई हैं, परन्तु उनका सम्बन्ध स्वरोदय से नहीं है। लेकिन कुछ एक ऐसी आवश्यक बातें हैं जिन से अभ्यासी को बहुत कुछ सरलता होगी। यदि शुक्ल पक्ष में गर्भ रहे तो लड़की नहीं तो लड़का। कृष्ण पक्ष में लड़की होती है। यदि २, ४, ६, ८, १२, १४, १६ इत्यादि दिनों में संभोग किया जावे, तो लड़का और यदि १, ३, ५, ७, ९, ११, १३, १५ दिनों अर्थात् तिथियों में संभोग किया जावे तो लड़की होती है।

यदि पुरुष स्त्री की अपेक्षा बलवान् है तो लड़का होगा — अन्यथा लड़की। चाहिए कि इन सब बातों को मिलाकर काम लिया जावे, तो इच्छानुसार लड़का लड़की उत्पन्न हो सकते हैं।

(पृष्ठ ३१-३२ भी देखें)

यात्रा

दाहिने स्वर में जाइये, पूरब उत्तर राज। सुख सम्पत्ति आनन्द करें, सभी होइ शुभ काज॥

बायें स्वर में जाइये, दक्षिण पश्चिम देश। सुख आनन्द मंगल करें, जो जाए परदेश॥

यदि उत्तर और पूर्व की यात्रा करनी है तो दाहिने स्वर में प्रस्थान करें। यदि पश्चिम और दक्षिण की यात्रा करनी है, तो बायें स्वर में चले। इसके विपरीत चलने से हर प्रकार की हानि उठानी पड़ती है। यात्री घर भी वापिस नहीं आने पाता। कभी—कभी अकाल मृत्यु हो जाती है। लेखक को स्वयं अनुभव है, जबकि वह प्रयाग से छिन्दवाडे के लिए रवाना हुआ था, रात्रि का समय था। शाम से ही यह समस्या उपस्थित थी कि रेल का समय रात्रि का है। यात्रा विशेष कार्य के लिये है। एक आत्मीय की बीमारी का

(२२)

(स्वरोदय विज्ञान)

हाल सुन कर जाना है। उस समय उसके आश्चर्य की सीमा न रही जब रात्रि को असमय ही चन्द्रमा स्वर और पृथ्वी तत्व चलने लगे। दक्षिण यात्रा में यह बहुत ही शुभ घड़ी गिनी जाती है। उसने इसका वर्णन उसी समय किया। छिन्दवाड़ा पहुँचने पर सब कुशल पाया। स्वरोदय शास्त्र इस प्रकार से भावी घटनाओं का पता बतलाता है और अनिश्चित भविष्य का एवं प्रकृति के गुप्त भेदों का पर्दा खोल देता है।

जल पृथ्वी तत्व में चले, सुनो कान दे वीर। सुफल कारज दोनों करे, कै धरती कै नीर।

पृथ्वी और जल तत्व की यात्रा सहायक यात्रा कहलाती है। आकाश, वायु व अग्नि तत्व में जो यात्रा की जाती है, उसमें बड़ी हानि होती है। एक आचार्य का कथन है कि आकाश तत्व में यात्रा करें तो यात्रा में मृत्यु हो या बीमारी हो। वायु तत्व की यात्रा से बीमारी होती है। अग्नि तत्व से किसी प्रकार का आघात होवे। निराशा और कार्य में असफलता इन तत्वों की यात्रा के प्रधान लक्षण हैं। जब यात्रा को चले तो देखें कि श्वास दाहिना है या बायाँ। यदि श्वास दाहिना चल रहा हो तो तीन पग दाहिने पैर पहिले उठा क चले और एक क्षण ठहर वही पैर आगे रखे और चला जावे। इच्छित कार्य हो जावेगा। चन्द्रमा में बायें पैर को ४ बार पहले उठाना पड़ता है।

दाहिने स्वर में जाइये, दहिने डग धर तीन। बायें स्वर में चार डग, बायें कर प्रवीन॥

सुषुम्ना स्वर में कभी भी यात्रा नहीं करनी चाहिए अन्यथा हर प्रकार की हानि होती है।

गाँव परगने खेत पुनि, इधर उधर सुन मीत। सुषुम्ना चलत न चालिए, वर्जत हे रणजीत॥

विज्ञान)

न रही । दक्षिण न उसी स्त्र इस का एवं

आकाश, है। एक तृप्त्यु हो । किसी जो यात्रा है या ले उठा त कार्य

प्रकार

(स्वरोदय विज्ञान)

(२३)

प्रश्नोत्तर विधि

इसका अभ्यासी भविष्य का वर्णन बहुत अच्छी तरह से कर सकता है। यदि वह तत्त्व और स्वरो के साधन को पूरा कर चुका हो, तो प्रश्नों का उत्तर अति उत्तमता से दे सकता है। जब कोई आकर प्रश्न पूछे, तो देखो कि कौन सा स्वर चलता है और इस समय कौनसा तत्त्व चलता है। प्रश्नोत्तर करने वालों को और स्वरोदय के प्रेमियों को नीचे लिखे उपदेशों पर अवश्य रोज ध्यान रखना चाहिए।

१- आज प्रातःकाल कौन सा स्वर चल रहा था। वह गलत तो नहीं है अर्थात् वह विपरीत तो नहीं है। जिस तिथि में या पक्ष में जो स्वर चलना चाहिए वह ठीक है या नहीं।

२- आज कौन तिथि है? पक्ष कौन सा है?

३- कौन दिन है?

४- नक्षत्र कौन सा है? और कब तक है? जब कोई प्रश्न करें तो इन नीचे लिखी हुई बातों का ध्यान रखें -

१- प्रश्न करते समय कौन सा स्वर चल रहा है?

२- कौन सा तत्त्व चल रहा है?

३- लग्न कौन सी है?

४- प्रश्नकर्ता ने किस दिशा से बैठ कर प्रश्न किया है?

५- कौन सा नक्षत्र है?

६- कौनसी तिथि है?

७- स्वर अन्दर को जा रहा है या बाहर को अर्थात् प्रश्न करते समय साँस अन्दर ले रहे हो या निकाल रहे हो।

८- प्रश्नकर्ता का कौन सा स्वर चल रहा है?

९- कौन दिन है?

जिस दिन अभ्यासी का स्वर ठीक न हो- अर्थात् तिथि के अनुकूल न

(२४)

(स्वरोदय विज्ञान)

हो, उस दिन या तो प्रातःकाल में उसे शुद्ध कर ले या उस दिन भर प्रश्न का काम न करें।

यदि इडा नाडी (चन्द्रनाडी) चल रही हो और प्रश्नकर्ता ने नीचे से या पीछे से या दाहिने से पूछा हो, तो काम नहीं होगा। यदि स्वर पिंगला है और प्रश्न नीचे, पीछे या दाहिने से किया गया है तो काम हो जायेगा।

नीचे पीछे दाहिने स्वर सूरज को राज।

यदि स्वर पिंगला है और प्रश्नकर्ता ने प्रश्न ऊपर से या सामने या बायीं ओर से किया है, तो काम न होगा। यदि स्वर इडा है और प्रश्न ऊपर, सामने या बायें से किया गया है, तो काम हो जावेगा।

यदि आकाश-तत्व में प्रश्न किया गया है, तो प्रश्न दिल्लीगी का है। यदि वायु तत्व में प्रश्न किया गया है तो प्रश्न यात्रा विषयक है। यदि अग्नि तत्व में प्रश्न किया गया हो, तो धातु सम्बन्धी प्रश्न होगा। जैसे रुपया पैसा इत्यादि। जल तत्व में प्रश्न जीव के सम्बन्ध में है। पृथ्वी तत्व का प्रश्न 'मूल' विषयक होगा।

वायु तत्व में प्रश्न यात्रा और कष्ट दूर करने के विषय में होगा। उत्तर दो कि फल मध्यम है।

अग्नि तत्व में प्रश्न धन, लाभ, हानि इत्यादि का होगा, उत्तर दो कि सफलता होगी, परन्तु परिश्रम के बाद। पृथ्वी तत्व में पृथ्वी के सम्बन्ध में प्रश्न होगा—खेती बाड़ी देश इत्यादि सम्बन्धी होगा। उत्तर दो कि कार्य उत्तमता से पूरा होगा। परन्तु देरी थोड़ी सी जरूर होगी। जल तत्व में प्रश्न जन्म, मरण, जीव का आना, प्रेम, इत्यादि के सम्बन्ध में होगा। उत्तर दो कि मन-मानी सफलता प्राप्त होगी।

जल पृथ्वी के योग में, जो कोई पूछे बात।

शशि घर में सूरज चले, कहो कारज हो जात।

पावक और आकाश में, वायु कमी जो होय।

जो कोई पूछे आयकर, शुभ कारज नहि होय॥

(स्वरोदय विज्ञान)

(२५)

जल पृथ्वी में दृढ़ता के काम किये जाते हैं। अग्नि और वायु दहिने स्वर में चरकारज से सम्बन्ध रखते हैं। जिस दिशा से प्रश्नकर्ता बैठ कर पूछे यदि वह स्वर चलता हो तो काम हो जावेगा अन्यथा नहीं। यदि इडा स्वर में प्रश्न किया गया है और तिथि इडा के अनुकूल है, तो काम बहुत अच्छी तरह हो जावेगा। अन्यथा कुछ विघ्न होगा। दिन और नक्षत्र यदि स्वर के अनुकूल हों तो काम शीघ्र ही हो जावेगा अन्यथा जितने अंश प्रतिकूल है, उतनी ही देरी से या विघ्नों से काम होगा।

यदि बहते स्वर की तरफ से; अर्थात् चलते श्वास की तरफ से बन्द स्वर पर कोई आकर बैठ जाये तो कह दो काम में विघ्न है।

जब स्वर भीतर को चले, कारज पूछे कोय।

पैज बाँध वासों कहो, मनसा पूर्ण होय।।

जब स्वर बाहर को चलें, तब पूछे कोई तोय।

वाकों ऐसे भासियो, नहिं कारज विधि कोय।।

दहिने सेती आय कर, बार्ये पूछे कोय।

जो बार्ये स्वर बन्द हैं, सफल काज नहिं होय।।

बार्ये सेती आयकर, दहिने पूछे धाय।

जो दहिनो स्वर बन्द हैं, कारज अफल बताय।।

यदि प्रश्नकर्ता और अभ्यासी के स्वर एक ही हों और सब बातें मिलती हो तो काम हो जायेगा। यदि स्वर और तत्व दोनों मिल जावें तो काम अवश्य हो जावें। उत्तर देते समय इन सब बातों का ख्याल रखना चाहिए। खूब सोच समझ कर उत्तर देना चाहिए कभी भी उत्तर झूठ न होगा।

गर्भ सम्बन्धी प्रश्न

प्रश्न — गर्भ है या नहीं?

उत्तर — यदि प्रश्न बन्द स्वर की ओर बैठ कर करें तो है अन्यथा नहीं। काम होगा या नहीं, इस प्रकार के प्रश्नों का निर्णय चलते स्वर से किया जाता

(२६)

(स्वरोदय विज्ञान)

है परन्तु इसके प्रश्न बन्द स्वर से लिये जाते हैं।

प्रश्न – इस गर्भ से लड़का होगा या लड़की?

उत्तर – अभ्यासी का बायां स्वर है तो लड़की और यदि दायां है तो लड़का पैदा होगा। यदि दोनों स्वर चलते हों तो दो लड़कें पैदा हों या दो लड़कियाँ।

प्रश्न – लड़का या लड़की दीर्घायु होंगे या अल्पायु?

उत्तर – यदि प्रश्नकर्ता और अभ्यासी के स्वर एक सामान हों तो लड़का या लड़की चिरायु है अन्यथा अल्पायु। यदि वायु तत्व है तो गर्भपात हो या लड़की हो। सुषुम्ना स्वर में आकाश तत्व चलता हो, तो गर्भपात है। आकाश तत्व में हिजड़ा पैदा होता है। यदि अभ्यासी का दाहिना स्वर हो और प्रश्नकर्ता का बायाँ और प्रश्नकर्ता यदि बायीं ओर से प्रश्न करता हो तो लड़की और उसकी माता दोनों का देहांत हो जाय। यदि पृथ्वी तत्व चल रहा हो, तो लड़की दीर्घायु हो। जल तत्व से सदाचारी लड़का हो। अग्नि तत्व हो तो गर्भपात हो।

शेष सम्बन्धी प्रश्न (पृष्ठ २३, २४, २५ भी देखें )

प्रश्न-उत्तर यदि बन्द स्वर की तरफ से प्रश्नकर्ता चलते स्वर की तरफ बैठ कर प्रश्न करें तो रोगी को आराम हो जायेगा। यदि प्रश्नकर्ता और अभ्यासी दोनों एक ही तरफ हो तो रोगी को आराम हो जायेगा। यदि नक्षत्र, लग्न, दिन, तिथि इत्यादि सब उस स्वर के अनुकूल हों तो बहुत जल्द बीमारी दूर होगी, अन्यथा उतनी ही देरी होगी जितनी की इनसब की अनुकूलता में भेद पड़ेगा। यदि प्रश्नकर्ता ऊपर से, ठहर कर प्रश्न करें तो आसार बुरे होंगे। यदि बहते स्वर की ओर से आकर बन्द स्वर की तरफ आवे तो बीमार मर जावे। यदि प्रश्न के समय बायें स्वर में जल या पृथ्वी तत्व हो तो शीघ्र ही आराम हो। वायु और आकाश तत्व प्रश्न के समय जारी हों, तो मरीज मर जावे, अन्यथा उसको आराम हो।

यात्रा सम्बन्धी प्रश्न

यदि प्रश्नकर्ता और अभ्यासी दोनों का दाहिना स्वर चलता हो, तो

(स्वरोदय विज्ञान)

(२७)

यात्री शीघ्र ही वापिस आ जायेगा। यदि दोनों का बायाँ स्वर चलता हो तो देर से वापिस आवे। यदि दोनों के स्वर भिन्न-भिन्न हों तो बहुत देर में यात्री वापस आवे। यदि चलते स्वर से आकर बन्द स्वर की ओर बैठ कर प्रश्नकर्ता किसी प्रकार का प्रश्न करे, तो कार्य कदापि न हो संभव है बना बनाया काम भी बिगड़ जाय। यदि प्रश्नकर्ता बन्द स्वर की ओर से आकर चलते स्वर की ओर बैठकर प्रश्न करे तो चाहे उस काम में कौसी भी निराशा हो- वह काम बन जायेगा। यदि उसी समय पृथ्वी या जल तत्त्व चलता हो, तो चाहे कितने भी विघ्न सामने हों, कार्य अवश्य पूरा हो जाय।

सुषुम्णा स्वर में यदि कोई प्रश्न किया जायगा तो वह कभी भी पूरा न हो परन्तु यदि सामने से ठहर कर प्रश्न किया जाय तो उसका फल मध्यम है संभव है कि कार्य हो जाय।

साधारण-फल

यह बात स्वरोदय शास्त्रियों में प्रसिद्ध है जब कोई प्रश्नकर्ता प्रश्न करता है और उस समय यदि दाहिना स्वर चले तो काम बन जाता है; परन्तु यह भूल है, कभी-कभी इससे उत्तर ठीक मिल जाता है, जबकि प्रश्नकर्ता दाहिनी ओर बैठ कर प्रश्न करता है अन्यथा नहीं।

भविष्य-फल

वर्ष फल

चैत्र मास में जब शुक्ल पक्ष आरम्भ हो उस दिन सवेरे यह देखें कि, कौन सा स्वर चल रहा है और कौन सा तत्त्व है। यदि संक्रांति का फल मालूम करना है तो सूर्योदय के समय स्वर और तत्वों का निरीक्षण करे। यदि बायाँ तत्त्व चलता हो और उसमें पृथ्वी तत्त्व भी हो, तो वर्ष अच्छा है, राजा और प्रजा शान्तिपूर्वक रहेंगे; देश की वृद्धि हो, पानी बरसे, कृषि अच्छी रहें और अभ्यासी का भी वर्ष अच्छा जाये।

यदि जल तत्त्व चलता हो तो वर्षा खूब हो, अनाज की उपज अच्छी हो। प्रजा में आनन्द और मंगल रहें।

(२८)

(स्वरोदय विज्ञान)

जल और पृथ्वी तत्व तथा दाहिना स्वर चले, तो भी अच्छा फल होता है।

यदि प्रातःकाल सुषुम्ना स्वर चले, तो राजा का नाश हो या कोई दूसरा राजा राज्यारूढ़ हो। देखने वाला एक वर्ष में मर जायें और अकाल या दुर्भिक्ष पड़े।

आकाश तत्व में दुर्भिक्ष हो, वर्षा न हो, प्रजा दुःखी रहे, राज्य में उत्पात हो और घास भी कम हो। अग्नि तत्व में अकाल पड़े, रोगादिक बढ़ें और वर्षा थोड़ी हो। वायु तत्व में नगर में उत्पात हो, वर्षा थोड़ी हो और अकाल पड़े।

यह मालूम करने के लिए कि इस समय कौन दिन का दौरा है — यह मालूम करें कि इस समय कितने घड़ी दिन चढ़ा है। सूर्योदय से ढाई घड़ी तक उसी दिन का दौरा और बाद की २॥ घड़ी तक उसके छठवें दिन का दौरा रहता है। इस तरह के हिसाब से मालूम कर ले कि, इस समय किस दिन का दौरा है।

(स्वरोदय विज्ञान)

(२६)

उदाहरण के लिए आज रविवार है, पहली ढाई घड़ी रविवार, दूसरी ढाई घड़ी शुक्र, तृतीय बुध इत्यादि।

कालज्ञान

मृत्यु के पूर्व ही मृत्यु का हाल मालूम करना असाधारण बात है। परन्तु स्वरोदय शास्त्र ने इस विषय के अनुभव से कुछ सिद्धान्त निश्चित किये हैं जिनसे मनुष्य बहुत पहले से ही अपनी मृत्यु का हाल मालूम कर सकता है। यदि आठ पहर तक दाहिना स्वर चले और स्वर न बदले, तो जानो कि मृत्यु तीन वर्ष के भीतर हो जावेगी। यदि १६ पहर तक दाहिना स्वर चले और बदले नहीं तो दो वर्ष जीवन के शेष समझो।

यदि तीन दिन और तीन रात बराबर दाहिना स्वर चले तो एक वर्ष जीवन का शेष है।

यदि सोलह दिन और सोलह रात दाहिना स्वर चले, तो एक मास जीवन शेष है। यदि एक मास रात दिन दाहिना स्वर चले तो दो दिन जीवन के बाकी हैं। यदि पाच घड़ी बराबर सुषुम्पा स्वर चले तो मनुष्य शीघ्र ही मृत्यु को प्राप्त हो। यदि मुंह से श्वास निकलने लगे, तो अधिक से अधिक चार घड़ी वह और जीवित रह सकता है।

यदि बायीं सांस चार दिन या आठ दिन या इससे अधिक चले तो अभी जीवन यात्रा लम्बी है— शीघ्र समाप्त न होगी।

रात को दाहिना स्वर और दिन को बायीं चले, तो मनुष्य दीर्घायु रहे। यदि रात को बायीं और दिन को दाहिना स्वर लगातार एक मास तक चले, तो मनुष्य ६ मास में भर जावे। यदि आकाश तत्त्व तीन रात और तीन दिन बराबर चले तो मनुष्य एक वर्ष में मर जावे।

तत्त्वज्ञान

तत्त्वों को वश में लाने से मनुष्य प्रकृति के गुप्त भेदों को भलीभाँति समझ सकता है और अपने जीवन को नियमित जीवन बना सकता है।

(३०)

(स्वरोदय विज्ञान)

तत्त्वों को वश में करने का पहला साधन तो यह है कि मनुष्य अपने सब काम स्वर के अनुसार करें—जिससे स्वर उसके अधीन हो जावें।

दूसरा साधन यह है कि, प्रातःकाल या जिस समय मन संसारिक झंझटों से निश्चित हो, परन्तु प्रातःकाल का समय ही अच्छा होता है, उस समय आकाश में किसी स्थान पर दृष्टि जमावे। कुछ दिनों के पश्चात् उसको रंगबिरंग की आकृतियाँ इधर उधर आकाश में फिरती दिखाई देंगी और अभ्यास के बाद जो तत्त्व अभ्यासी का चल रहा है उसी का रंग आकाश में दिखाई देगा। नेत्र बन्द कर लेने से भी वही रंग दिखाई देगा।

तृतीय साधन यह है कि, जब इतना अभ्यास हो जावे और तत्त्वों को आप भलीभाँति पहचान सकें, तब रात्रि को तीन चार बजे सोकर उठें। सब प्रकार से निश्चित होकर आसन मारकर बैठ जाय और मालूम करें कि, इस समय कौन सा तत्त्व चल रहा है। जब यह मालूम हो जावे कि इस समय कौन सा तत्त्व चल रहा है तो इस प्रकार के साधन करें।

तत्त्व-साधन

यदि आकाश तत्त्व चल रहा है तो उस समय यह ध्यान करें, कि बहुत सा प्रकाश है—जिसका कोई रूप नहीं उस समय (है) का जप करें।

यदि अग्नि तत्त्व चल रहा हो, तो एक त्रिकोण आकृति का ध्यान करें—कि इसका रंग लाल है—जो शरीर में गर्मी रखती है, भोजन जिससे पचता है और यह देखा कि तुम इस स्वरूप को गर्मी को एकाएक बरदाश्त नहीं कर सकते। इस समय (रै) का जप करो।

यदि जल तत्त्व का वेग है तो अर्द्ध चन्द्रमा का ध्यान करो जो अति प्रज्वलति और अति निर्मल है। यह गर्मी और प्यास को दूर करता है। मानसिक योग के बल से गहरे पानी में गोता लगाओ। इस समय (वै) का जप करो।

यदि पृथ्वी तत्त्व चलता हो, तो, चतुष्कोण आकृति का ध्यान करो,

(स्वरोदय विज्ञान)

(३१)

जिसका रंग पीला है। इसमें से मीठी वास निकल रही है—जो कि सब प्रकार की बीमारियों को दूर कर सकती है। इस समय (लै) का जप करो।

यदि वायु तत्त्व चल रहा हो, तो गोल आकृति का ध्यान करो जिसका रंग हरा है—जो तूफान में से पक्षी के समान ऊँचा उठता दिखाई देगा। इस समय (यँ) तत्त्व का जप करो।

इन तत्वों के साधने से मनुष्य को बड़ी भारी शक्ति प्राप्त हो जाती है। इन्हीं के बाद मनुष्य योग और स्वरोदय का सम्बन्ध समझ सकते हैं, इसकी स्वाभाविकता पर विश्वास ला सकते हैं।

स्वरोदय शास्त्रियों ने और शिवजी ने लिखा है कि आकाश तत्त्व जिसके वश में है—वह त्रिकालज्ञ हो जाता है। वायु से अति वली हो जाता है। अग्नि से गर्मी बरदाश्त कर सकता है। जल तत्त्व से पानी का भय नहीं रहता। पानी बरसा सकता है। पृथ्वी तत्त्व से स्वास्थ्य को बनाये रख सकता है।

कुछ समय अभ्यास करने से तत्त्व सिद्ध हो जाते हैं और फिर हमेशा के लिए ये अपने वश में हो जाते हैं। इनसे बड़े-बड़े काम निकाले जाते हैं।

प्रति दिवस तत्वोदय ज्ञान-तालिका

सूबुवृशु
पृथिवीजलअग्निपृथिवीवायुअग्निआकाश

विशेष—मंगल के दिन तिथि तथा दिन दोनों से विपरीत स्वर अर्थात् चन्द्र पहिले पहल चले तो अशुभ हो, गर्मी अधिक हो।

(३२)

(स्वरोदय विज्ञान)

॥ श्री गणेशायनमः ॥

स्वरोदय

अथ स्वरोदय लिख्यते -

सतगुरु ने कृपा करी जाप बतायो जाप। निसवासर तासे लगै, छोड़ न छिन्ताई॥

सुर दाता सब बात कौ मालिक और न कोई। उदै अस्त लखिवै करै, अटल अमर यह होई॥

तब सुर को विचारन लगै। रोज पानी से गैल सीवन लगै। हमेसा अलोप रहे। चारि दिन डेरे स्वर के हैं। बुध, बृहस्पति, शुक्र और सोमवार ये चार दिन चन्द्र स्वर के हैं। इनके उदै में डेरी सुर चलत है। सब काहू को चारि वरन मैं। और कोहू बचै नहीं है। भली-बुरी सब ही पर बीति जाति है। काहू को खबर नाहि परति है।

ईश्वर मानस से कहत है। मनुष्य की देही सब औतारन से बड़ी है। सो कोई स्वास घटाई जानत है और साधत है। राजा होई कै स्वर की मरजाद बाँधत है। तौ सूरज का सात पुतेज होई। तब कोई कुछ माँगै चाहे तो ततीछन फल पावै। परजा सुखी सब देस में रोग जन-मन आवै। महा गौन होई और पृथ्वी पर सकल आनन्द रहै। संसार की उपज खिपज जाती जाइ। ऐसे राजा होई और जो साधंगी होई। तो दसौं दिसा के दरसन होई। सब देवतन का दरबार करै। और जे संसार में बीजक बातै हैं। वे सब जानै और बहुत काल जीवै। सब धर्म को जाने। जुगति को जाने, मुक्ति को देखै। ये लछिन योगी जीतै।

और भोगी साथै तो इतने फल पावै। प्रथम पुत्र लाभ होई, सम्पत्ति

(स्वरोदय विज्ञान)

(३३)

लाभ होई। राजा प्रजा सनमान करै और की नहरू जगार करै तो फतै होई और गरीब साधे तो गरीबी मिटि जाइ। तन से मन से धन से आनन्द से रहे। हमेश और सतगुरु मिले तो फल पावै और तीन देवता सुर के रखवारे है। ज करै। फौज लड़े तो जीतै। स्त्री से संगति करै, घोड़े हाथी पर सवारी करै, पोशाक करै, पूजा करै, भोजन करै, पराये घर जाई। इतने चर कारज उलाइते दाहिने सुर में कीजै।

शनीचर, रविवार, मंगल ये दिन दाहिने स्वर के हैं। इन के उदैं में डेरा स्वर चलै तो असुभ जानिये। कछू कारज न करै और जब लौ डैरो सुर चले तब लौ काहूँ सौ न बोले और दोनों सुर बराबर चलते होई और शनीचर का दिन होई। आकास तत्व होई और पहर भर चलै सनीचर में उदय में तो जीवन मुक्ति होई।

पाँच पहर में देवलोक होई और बचाय चाहे तो प्यास लगे तो पानी न देई। अन्न न दे। भूख लगै तौ दूध देई पीव को और कछू न देई। तो सुर फिर जाई। मरै नहीं काल हुमसि जाई। सुख पावै। और इतवार दिन होई, पृथ्वी तत्व होई चारि पहर एक सौ चलै। दाहिने सुर में तो बड़ो फल होई। मरै तो दोऊ जनम की खबर कहै कौनहू जोन में जनम लेई।

और सोमवार के दिना चन्द्र सूर सोलह पहर चलै रात दिन तो जानिये के बड़ी आनन्द हुई है। और कदाचित मरै तो ब्राह्मण होई तो जल दाग देई तौ नौ नाथ के हर बारे जाई। तीन आसमान को खबरें कहे। सब देवतन को दरबार करै।

जलतत्तु के गुण—मंगल के उदैं में अग्नि तत्तु बहे चारि पैहर। तो देही को कछू कष्ट उपजै। बचाये चाहे तो कछू उपाई करै। दोऊ सुरन में ठैंठा देई, मुख होकैं स्वाँस कढ़नन न दै। नाक होई न कढ़न देई, अन्न पानी कछू न देई। तौ कष्ट छूटै सुख पावै।

और बुध के उदय में पृथ्वी तत्त चलै चार पहर तौ जानियो कि मनसा पूर्ण होई है और बृहस्पति के उदय तो सरदी को नास होई। जन सुख पावै

(३४)

(स्वरोदय विज्ञान)

और सरदी गरमी देही में होई तो जतन करै। दोनों सुरन में ठैंठा दे के मुख होके वायु काढे और चतुर विला छन होई।

जोगी होई सुर साथे होई। अरोगी और बुधि जीते तो इतवार के दिन से अपने वार बनवावै दाहिने सुर में और एक अंगोछा में धरि लेई गिरन न देई जिमी में आर जानी कि आधी रात भई। तब धूनि लेई वारन की और सूहागी मिलावे तो सभा जीत होइ। बुधि पावै और झाड़े को दाहिने सुर में जाई और पेसाब को डेरे सुर में जाई।

इस्त्री गमन दाहिने सुर में करै तो पुत्र लाभ होई और स्त्री प्रसन्न होई। कन्या कबहु न होवै और सुर देख के कौन हूँ काम करै। तौ देवतन कौ विचारै तौ देवतन को दरबार करै तीसरी बरस नौ नाथ की दरबार करै और कछू मतो पावे और जे काल बस जाने है ते सब मोहे और सब अपने पास आवै। डराइ नहिं हितु करै और सुर को विचार हमेश करता रहै। तो प्रथम सकल सुख देखै। तुरत होई सो जानी जाय और जितने पृथ्वी पर हथियार है ते न लगे। काल को जीतै और कहीं को चलै तो दिसा विचार लेई। दाहिनी सुर होइ तौ दाहिने पैड़े तीन देके आगे चले। पूर्व उत्तर दिन राति फिरवे करै। मन चीजे कारज करै। कुछ सन्देह नहीं है।

और डेरी सुर होई तो डेरे पेड़ा चार आगे धरै। दक्षिण पछिम को तौ दिन रात फिरवै करै। अपनी कारज करै तौ मन मोहन फल पावै। और दोऊ सुर चलते हों सुषुमना तौ कछू कारज न करै। आर तत्त्व को भी विचार कहुँ न जाय घर बैठो रहै तो सुषुमना होई असुभ शुभ देखै। आर शनीश्चर के दिना डेरी सुर चलै तौ जानिये कि देश में उपद्रव होई है और तीन शनीश्चर डेरी सुर चलै तो जानियै कि जालिम आवै देसा उजारु होई। वजाय चाहे तो देस के कुता खवावै। देश की चीटीन को चुगावै। नगर की गैलें सिचावै झरावै और दीपन करावै ता देस में जालम न आवै, मुराकि जावै। राजा की फते होई। और शुक्रवार के उदैं में दाहिनी सुर चलै तीन शुक्रतो तीन महिला में काल आवै राजा को। और बचाये चाहैं तो उपाय करै।

(स्वरोदय विज्ञान)

(३५)

काल बचावे की विधि। दो शुक्र लौ विचारतु रहे। जो दो शुक्र दाहिनों सुर होई। दो पहर रहे तो जानिये कै अलप है। और तीन शुक्र दाहिनों सुर तीन पहर चले तो काल आवै। और तीन महिला में सुर गुरु के दिना और शुक्र के दिना दाहिनों चले दिन रात तौ जानिये कि काल आया। तौ उपाउ करै। दोऊ सुरन में टैठों लगावे। मुख होइ कै राह स्वासा कढन दे। सुर में टैठा मजबूत लगावे और ऊँची जगह में चढ़ै उतरै। अटाटी के कूचै काल जहां हुमसे तौ भरुडुना खेलै चौरै मैं और न हुमसे तौ अपनी मूत सरीर में एलै सोठि पीपर सुहागौ मिलाइ और मिरच की नास देइ तै। तुरन्त हुमस जाइ। फिर न आवै प्रानी जीवै और चलत फिरत सुर की खबरि राखै तौ हारै नहीं। सब बातै जीतै। लोक नाथ की खबर सब जानी परै।

मनसा पूरन करै। देवता की सी मरजांद धै। सकल सिद्धि का दाता होई। चतुर विवक्षण होई। और कौन हू रोग सो मान सदवो होई। तो दोऊ सुरन में टैठा मजबूत कै दो पहर रहे। ते दिन उदैं में दो पहर लगाये रहै, और अन्न पानी कछु न देई। दिन में भूख प्यास लगै तो दूध पीवे देई। अदरक (आदो) खैवे को दे और कछु न देइ। सात दिना रोगी को कर्शेटा लिवाबत रहै। सात दिन सुरकाज तन करै। तो रोगी सुख पावे। सब रोगन से छूटै। अलफमे न मरे और काहू को असीस दैवा चाहे मैं बाई तरफ तत्त्व चले। चारि पहर तौ जानियै कि रोग में परै। बचाये चाहे तो रोगी की घरी घरी कर्शेटा लिवाबत रहै। अन्न पानी कछु न देई। जब कुछ मागे तो गाई का दूध देई पीवे को तो अच्छा होई।

शुक्र के उदय में अग्नि तत्त्व चले चारि पहर तौ जानिये कि पुत्र लाभ होई। राजा सन्मान करै बड़ा आनन्द होई चन्द्र के दिना सुरज, सूरज के दिना चन्द्र। आठ दिना लो अदल बदल रहै तो अशुभ देखै। तौ जिमी छांड़ि देई अंत जाय रहै तो बचै तब सुर धरु वाघै। जब धर आवै तब मन में सुर फिरै।

फौज की लड़ाई की विधि

लड़ाई पै जब ठड़ा होई तब दिसा को विचार करै। दाहिनों सुर चलता

(३६)

(स्वरोदय विज्ञान)

होइ तौ पूर्व उत्तर की दिसा लीजै। और सिरदार अपना सुर देखै। जौ दाहिनी सुर होई तौ फतै होई और डेरो सुर होई तौ सरदार ठांडो हो जाई। और सब मानसन के सुर देखै जाको दाहिनी सुर होई। वासों हथियार लदवावै। दाहिने सुर के सिपाही बढ़ते जाइ। तौ सौ मानस हजार से लड़ै फतै पावै। और सरदार के हाथ खेत रहे और दाहिनी सुर नृप को होई तो प्राकृमह (पराक्रम) पूरी करै। तो पचास मानस हजार को मारे और फतै पवै। और डेरी सुर चलत होई तब लड़ाई करै और दखिन पश्चिम दिसा लीजे। और जब लड़ाई पै ठांडो होई तब सुर को देखै कि डेरी सुर है खेत पै ठांडो होई और मानसन को सुर देखै। चन्द्र होई तो दखिन पश्चिम मुख करि युद्ध करै तो जीतै फतै होई।

और देही में गरमी बढी होई तो आठ दिना नो डेरी सुर कर देई। दिन राति तो गरमी को नास होई और सुख पावे। और सरदी होई तौ आठ दिना लौ दाहिनी सुर करि देई तौ अमावस के दिना पडिया लगै दोनों की सधि में बोले आधी रात कौ। और बाकी नाम पै छिड़के। नाम गैल में लिखै और दूध से सीचै सकल दुःख तै छूटै।

और चार पहर दिन एतवार को काहू को दरसन न दे दिन रात अलख रहे। और बेरी को कष्ट देई तौ दाहिनी सुर दिन रात राखै। बैरी का नाम पथरा गै लिखे और लुटिया से घिसै सात बेर तो वैरी वस होई। अनदेखी देखै अनसुनी सुनै अन कही कहै। और रात को दोनों सुरन में ठैठा लगावै मजबूत कै। चार पहर रहन देई। उदैं में सूरज में खोलै चन्द्र को वार होई तो चन्द्र राखै। चार पहर और सूरज के दिन सूरज राखै पहर चारि। ऐसी विधि हमेशा करतु रहै। कछुक रोज लो करै तो जनत कौ तमासो देखै और कछू कहै सो तुरत फल पावै।

अब दाहिने सुर के लछिन सूनो। तीन दिन सूरज के है। शनीचर, रविवार, मंगल सुर दाहिना चलता होई। तब दिशा को विचार करै। पूरब उत्तर को मुख करै तब खात पै उठवे करै। सेज पैते ऊन लगै तौ सूर्य के

(स्वरोदय विज्ञान)

(३७)

उदय में विचार करें। दाहिनी सुर चलत होई। तो दाहिनी पांव जमीन पै धरे और तीन पाँव दाहिने आगे धरे और पृथ्वी को दंडवत करें। फिर सुर को विवेक करें। दाहिना सुर चलता होई तीन पेड़ में अपना कारज करें। चारि पहर रात्रि और चार पहर दिन सब सुख देखें। वैरी आता हुआ रुकें। अलफ से न मरें सब सूख देखें। कुमति को नास करें, सुमति उपजावे और कुछ करें तो उलाइतौ कारज करें सो सब फतह होइ। इतने कारज करें। ब्रह्मा, विष्णु, महेश बुध के उदय में उठि के खाट पै बैठे। सर को देखें। डरो सुर चलत होई तो डेरी पाँव जमीन पर धरे और चारि पग डेरी डग धरे। सूरति से आगे। फिर बैठे डेरा सुर चलता होई तो डेरो पांव दैके बैठे चले। तो चार पहर दिन और चारि पहर राति। सकल आनन्द में रहें और कुछ विचारें मन में सो पावें जो कुछ करें चाहे सो करें और अनभव कारज करें। उलाइतौ कारज न करे और हरि हमेश यही करता रहे विधी तो आनन्द देखें। सब सीतल देखें अरु डेरो सुर के दिना दाहिनी सुर चले तो अशुभ जानिये तो, काहू सो न बौले तब लौ दाहिनी चलै। जब डेरो सुर चले तब बोले तो असुभ न देखें और कुछ कारज करे तो फतै न होई। गड बैठि कै और मोरचा करे चन्द्र के राज।

नित्य उठने की विधि

चन्द्र के दिन ४-बुध, बृहस्पति, शुक्रवार, सोमवार। इन उदै उठन लागें तब सुर को विचार करिजौ। डेरो सुर चलत होई तो दिसा देखें। पश्चिम दक्षिण को मुख करके उठै अरु डेरो पाँव धरती में धरे। चार पैड़ आगै चले फिर बैठ जाई। फिर सुर को विचार करें। जो डेरे सुर चलत होइ तो अपनी कारज करें। मनमोहन फल पावै। जो दाहिनी सुर चलत होइ तौ अशुभ जानौ, कछु कारज न करे। जौ करें तो अफल होई।

अरु तीन दिन सूरज के हैं। शनीचर, इतवार, मंगल। इनके दिन के उदै में उठै तौ सुर को विचार करें। जौ दाहिनी सुर चलत होई तौ दिशा को विचार करें। पूर्व-उत्तर मुख करके उठै। दाहिनी सुर चलत होइ तौ दाहिनी

(३८)

(स्वरोदय विज्ञान)

पांव धरती पै धरें। तीन पैड़ आगे चले फिर बैठे। सुर की विचार करे, जौं दाहिनी सुर न चलत होई तो अपनी कारज को अनईतौ जानिये। कै कछु अचीती मार परंत है।

जब वा जगह छांड कै जात रहै, जब सुर मरजादा पर आवै, दिन पर दिन उठन लगे, तब मकान पर आवै तौ चीते कारज होइ जौं डेरै सुर चलत होइ तौ कारज न करै, करै तो फतैन होइ।

स्वर बदले की विधि

चन्द्र के दिन सूर्य अरु सूर्य के दिन चन्द्र, जो आठ दिना लौ अदल-बदल हो चले अरु ना फिरै तौं जौ जतन करे-सौठ, सुहागु, गौरखमुन्डी कौ नासु देइ तौ काल छै महीना को आरबल बडे अरु जो फिर आवै तौ फिर करै। अरु चार रात चार दिन डेरी सुर चले तो जाने मृत पहुची। रोग में परे तो रोगिया कौ जतन करै।

घरी-घरी करैटा लिवावत रहे। अरु रोगिआ की अन्न पानी छुटा देइ। अरु पियावै तौ दूध पियावै। रोगिआ नोको होइ।

अथ तत्व कौ विचार लिख्यते :-

जौन दिन तौन तत्व काहति है। सनीचर, मंगल, इतवार, बुधवार-आकाश अग्नि पृथ्वी-पृथ्वी। बृहस्पति, शुक्रवार सोमवार को तत्व पवन, अग्नि, जल जानिवौ। कांच की आरसी लीजे ऊपर दोनौ नासिका को पवन छाड़िजै। जौन तत्व बहुत होइ ताकौ वर्ण आरसी ऊपर उछरै। पृथ्वी पीत चौकोर नजर आवै। जल सेतु रूप गोल गोल नजर आवै। वायु हरौ रूप छिखुटा नजर आवै। आकास तत्व गोल गोल करन रूप नजर आवै। रोज उठवे की विधि संपुरन।

वारशः तत्व स्थिति :-बुध-पृथिवीशुक्र-अग्नि
रवि - पृथिवीगुरु-वायुशनि-आकाश
सोम-जलमंगल-अग्नि