भारतकोश
संग्रह पर लौटें

वैराग्य शतक

Vairagya Shatak

भर्तृहरि (टीकाकार: हरिदास वैद्य) द्वारा

स्रोत: 1925 Haridas Vaidya edition · Haridas And Co., Kolkata / Digital Library of India · 1925 (उद्गम)

Devanagarihipublished648 पृष्ठ

( १२ )

सोता और दुःखी होता है। इसीसे मुझे वे पुण्य-फल भी भया- वह मालूम होते हैं। परिणाममें वे भी दुःखोंके ही कारण होते हैं। तात्पर्य यह कि, संसार मिथ्या और सारहीन है। इसके सुख-भोग अनित्य, चञ्चल और सदा न रहने वाले हैं। इसीसे दुःखके कारण हैं। मृत्युलोक और स्वर्गलोकमें कहीं भी प्राणीको सुख नहीं है।

शिक्षा—अगर मनुष्य दुःखोंसे दूर रहना चाहे, सदा सुख भोगना चाहे, तो उसे अनित्य और नाशमान् पदार्थोंसे अलग रहना चाहिये। उनमें मोह न रखना चाहिये। स्त्री, पुत्र, धन, यौवन और स्वाभिन्न प्रवृत्ति अनित्य हैं। ये आज हैं और सम्भव है कि, कल न रहे। स्त्री-पुत्र प्रवृत्ति नानेदार हमारे सदाके सङ्गी नहीं। आज ये और हम सरायके मुसाफिरों की तरह मिल गये हैं, पर उम्मीद नहीं कि, फिर कभी मिलें। आज इनसे संयोग हुआ है, तो कल इनसे वियोग अवश्य होगा। ये तो क्या—जिस कायाको हम सबसे ज़ियादा चाहते हैं, मलते हैं, घोते हैं, सजाते हैं, वह भी तो एक दिन हमसे अलग हो जायगी। एक क्षणमें जीवका जन्म होता है, दूसरे क्षण ही नाश हो जाता है। जो अज्ञानी ऐसे नाशमान् पदार्थोंसे राग करते हैं, उन्हें दुःखोंके गहरे खड्डमें गिरना ही होता है। इसलिये बुद्धिमान्को लोक-परलोककी असारता और संयोग-वियोगका विचार करके अनित्य पदार्थोंसे प्रेम न करना चाहिये। उसे सदा नित्य अविनाशी आत्मा या परमात्मासे प्रेम करना चाहिये। शरीर नाश हो जाता है ; स्त्री-पुत्र धन आदि नाश हो जाते हैं, पर परमात्माका कभी, किसी कालमें भी, नाश नहीं होता। यह जगत् मिथ्या नाशमान्, जड़ और दुःखमय है ; पर यह आत्मा—ब्रह्म—चेतन, नित्य और सुखमय है। इस देह रूपी देवमन्दिरमें आत्मा ही देवता है। यही आत्मा संसारके सभी प्राणियों

A high-contrast black and white photograph showing a hand holding the right edge of a blank, perforated page from a book. The page is mostly white with some faint, illegible markings or smudges. The hand is visible on the right side, with fingers gripping the edge of the page. The background is dark and out of focus.

वैराग्यशतक ॥ ३ ॥

धन के लिये मैंने ब्रह्मनेक उपाय किये, जमीन खोदी, समुद्र में गोते लगाये, धातुएं कुर्की, रात-रात भर श्रमदान में सन्न जपे,—पर हाय ! मुझे एक कानी कौड़ी भी न मिली !

( १३ )

में वर्त्तमान है। इसी आत्माका चिन्तन करो, तो सदा सच्चा सुख भोग करोगे ; पर आत्मचिन्तन करना सहज काम नहीं है। इसके लिये मनको वशमें करना होगा, उसे विषयोंसे हटाना होगा, उसे बुद्धिसे अलगकर एकाग्र करना होगा। जब चित्त एकाग्र होगा, तभी सफलता हो सकेगी।

I do not see a good end of the deeds done in this world, and when I consider deeply even acts of benevolence which might have lost their their usefulness after they have given the results, fill me with fear. The objects of pleasure which have been acquired by the accomplishment of meritorious deeds and after long sustained efforts, do only give anxiety and torture to the pleasure-seeking mortals when they have to part with them in the flag-end.

उत्सर्वात् निश्चिंशंकया चित्तिर्लं ध्याता गिरिधांतवो

निस्तीर्णाः सरितांपतिर्नृपतयो यत्नेन सतोपिताः ॥

मन्वाराधनत्वरणं मनसा नीताः रमशाने निशाः

प्रातः काण्वराटकोऽपि न मया तुष्येऽधुना मुञ्चभाम् ॥४॥

धन मिलनेकी उम्मीदसे, मैंने जमीनके पैदे तक खोद डाले ; अनेक प्रकारकी पार्वतीय धातुएँ झूँक डालीं ; मातियोंके लिये समुद्र की भी थाह ले आया ; राजाओंका राजी रखनेमें भी कोई बात उठा न रखी ; मन्त्रसिद्धिके लिये रात-रात भर रमशानमें एकाग्रचित्तसे बैठठा हुआ जप करता रहा ; पर अफ़सोसकी बात है, कि इतनी आफ़तें उठाने पर भी एक कानी कौड़ी न मिली। इसलिये हे तुष्ये ! अब तो तू मेरा पीछा छोड़ ॥४॥

( १४ )

यह जान-सुनकर, कि ज़मानमें धन है, मैंने ज़मीनको पैंहे तक खोद डाला, पर कुछ भी न मिला। रसायन सिद्ध करने या सोना-चाँदी बनानेके लिये, मैंने अनेक तरहकी धातुयें फूँक डालीं, पर रसायन न बनी। फिर मैंने यह जानकर, कि समुद्र रत्नोंको खान है—उसमें मोतियोंको इफ़्तरात है; मैं समुद्रमें भी घुसा और उसकी शाह ले आया, मगर कुछ हाथ न आया। फिर यह सोचकर, कि राजाओंकी सेवा करनेसे धन हाथ आता है; मैंने उनके सन्तुष्ट करनेकी भी भर-पूर चेष्टायें कीं; उन्हें सब तरह खुश किया, पर फिर भी धन हाथ न आया। शेषमें, मैंने मन्त्रसिद्धि करनी चाही, इसलिये मैं रात-रातभर अकेला मरघटमें मुर्दाके पास बैठकर मन्त्र जपता रहा, कि वशीकरण मन्त्र सिद्ध हो जाय और राजाओंको वश करके धन प्राप्त करूँ; पर यहाँ भी मुझे निराशाका ही सामना करना पड़ा। सारी चेष्टायें करनेपर भी एक फूटो कौड़ी न मिली! इसलिये हे तृष्णा! अब मैं निराश हो गया हूँ। मुझे सर्वत्र अन्धकार-ही-अन्धकार दीखता है। अब तो तू दया करके मेरा पीछा छोड़ दे !

इसका यही मतलब है कि, भाग्यके विरुद्ध चेष्टा करना बुथा है। जितना धन भाग्यमें लिखा है, उतना तो बिना कोशिश किये, बिना किसीको खुशामद किये, बिना देश-विदेश डोले, घर बैठे ही मिल जायगा। भाग्यके लिखेसे अधिक हज़ारों चेष्टायें करने पर भी न मिलेगा। सिकन्दर

( १५ )

अमृतके लिये अँधेरी दुनियामें गया ; पर अमृतके कुण्डके पास पहुँच जाने पर भी, वह अमृतको खव न सका ; क्योंकि उसके भाग्यमें अमृत न था। मूर्ख मनुष्य भाग्यपर सन्तोष नहीं करता ; धनके लिये मारा-मारा फिरता है। जब कुछ भी हाथ नहीं लगता, तब रोता और कलपता है। किसी कविने ठीक ही कहा है :—

कवित ।

जो कुछ विधाता तेरे लिख्यो ललाट-पाट,

ताही पर आपना आप अमल करले ।

सोनेका सुमेर भावे देख वार पर भीष्म,

घटै वंदै नहिं यह निश्चय जिय धारले ।

देवीदास कहै जोई होनहार सोई हवै है,

मनमें विचार रैन दिन अनुसर ले ।

वापी कूप सरिता भरे हैं सात सागर पै,

तू तो तेरे वासन-समान पानी भर ले ।

शिक्षा—हे मनुष्य ! यदि तू सुख-शान्तिसे जीवन यापन करना चाहता है, तो तृष्णा-विद्याचीके फन्देसे निकल कर भाग्य पर सन्तोष कर। सन्तोष के सिवा सुख-शान्ति लाभ करनेका और उपाय नहीं है। यदि सन्तोष न करेगा, तो तृष्णाके सारे भटक-भटक कर दारो उग्र बाँहों रँवा देगा, और अन्तमें कुछ हाथ भी न खींचेगा।

( १६ )

कल्पय ।

खोदत डोल्यो भूमि, गडीहु न पाई सम्पति ।

घोंकत रह्यो पखान, कनकके लोभ लगी मति ॥

गयो सिन्दुके पास, तहाँ सुक्ताहु न पायो ।

कौड़ी कर नहीं लगी, नृपनको शीश नवायो ॥

साधे प्रयोग रमशानमें, भूत व्रेत बैताल सजि ।

कितहूँ भयो न बाँझित कङ्ख, अब तो तृष्णा मोहि तजि ॥४

4. I dug up the surface of the earth in search of treasure, burnt down various minerals in my hankering after alchemy, explored the ocean in search of pearls or in my greed after trade, tried my best to please the kings, and spent the whole nights in lonely cremation grounds reproducing chants with an all attentive mind, but it is a pity that I have gained not a single broken cowrie although I did all this. Do thou, O Greed, now leave me !

आनन्त देशमनेकदुर्गविषमं प्राप्तं न किञ्चित्फलं

त्यक्त्वा जानिकुलाभिमानमुचितं सेवां कृता निष्फलम् ॥

भुक्तं मानविवर्जितं परशुहैष्वाशंकया काकव-

त्तुष्णो दुर्भतिपापकर्मानिरते नाद्यापि संतुष्ट्यसि ॥५॥

मैं अनेक दुर्गम और कठिन स्थानोंमें डोलता फिरा, पर कुछ भी नतीजा न निकला । मैंने, अपनी जाति और अपने कुलका

( १७ )

अभिमान त्यागकर, पराई चाकरी भी की ; पर उससे भी कुछ न मिला । शेषमें, मैं कन्वेकी तरह डरता हुआ और अपमान सहता हुआ परायें घरोंके टुकड़े भी खाता फिरा । हे पाप-कर्म कराने वाली और कुमतिदायिनी तुम्झे ! क्या तुम्हे इतने पर भी सन्तोष नहीं हुआ ? ॥५॥

धनके लालचमें, मैं अपना देश और घर-द्वार छोड़कर ऐसे-ऐसे स्थानोंमें गया, जहाँ मनुष्य बड़ी कठिनाईसे पहुँच सकते हैं ; पर वहाँ जानेपर भी मुझे एक पाई न मिली । मैंने अपने द्विजत्व या ऊँची जातिके अभिमानको त्यागकर पराई नौकरी भी की और मालिकने जो-जो नीच कर्म कराये वही किये, लेकिन उससे भी मुझे धन न मिला । शेषमें, मैं मान-अपमान को छप्पर पर रखकर, बिना बुलाये ही लोगोंके घर गया और कन्वेकी तरह डरते-डरते खाता रहा । मुझे इन सब कामों से बड़ी ठेस लगी । मैंने अनेक प्रकारके कष्ट उठाये, मान खोया, लोगोंके कुवचन सहे, पर फिर भी मेरी कामना सिद्ध न हुई ! इसलिये कम्बल तृष्णा ! मैं तुफ़से पूछता हूँ कि, इतने कुकर्म करारकर भी तुम्हे सन्तोष हुआ या नहीं ?

छप्पय ।

भटको देश-विदेश, तहाँ फल कछुहू न पायो ।

निज कुलको अभिमान छोड़, सेवा चित लायो ॥

( १८ )

सहि गारी अरु खीफ, हाथ फारत घर आयो ।

दूर करत हूँ दौरि, स्वान-जिभि परग्रह खायो ॥

इहि भौति नवायो मोहि तैं, बहकायो दै लोभतल ।

अबहूँ न तोहि सन्तोष कहु, नृप्या ! तू पापिन प्रबल ॥५॥

5. I roamed about many difficult and impassable lands but it was all fruitless. I served others forsaking the reasonable pride of my tribe and family but it was of no use. I even dined in other people's houses where no respect was shown to me and where I had always been in suspense like a crow. Art thou not O evil natured Avarice, even now satisfied with having perpetrated so many misdeeds ?

खलोछापाः सोढाः कथमपि तदाराधनपरै-

निगृह्यान्तर्बाधं हसितमपिशून्येन मनसा ॥

कृतथितस्तम्भः प्रहसितथियामञ्जलिरपि

त्वआशे मोयाशे किमपरमते नर्यसि माध ॥ ६ ॥

मैंने दुष्टोंकी सेवा करते हुए उनकी तानेजनी और ठडेवाजी सही, भीतरके दुःखसे आये हुए और रोक और उद्दिष्ट चित्तसे उनके सामने हँसता रहा । उन हँसनेवालोंके सामने, चित्तको स्थिर करके, हाथ भी जोड़े । हे सूठी आशा ! क्या अभी और भी नाच नचायेगी ? ॥६॥

मैंने नीवोंको नौकरी करली । उनकी सेवा करते हुए मैंने

( १६ )

उन दुष्टोंके अवाजे-तवाजे, गाली-गठौज और दिल्ली सभी कुछ बर्दाश्त की। उनके वाग्वाणीसे मेरे कलेजमें छेद हो जाते थे और हृदय रोने लगता था। उसके कारणसे जो आँसू आते थे, उन्हें मैं रोक लेता था। भीतरसे मेरा दिल एकदम मुर्खा गया था, पर फिर भी मैं उनके सामने हँसा करता और कोधको दबाकर और विचको स्थिर और शान्त करके उन मसखरोंको मैंने हाथ भी जोड़े; पर फिर भी उनसे मुझे कुछ न मिला! हे आशा! निष्फल! आशा! इतने नाच तो नचाये, अब और तेरे दिलमें क्या है?

छप्पय।

सहे खलनके बैन इतै, पर तिनहिं रिझाये।

नैननको जल रोक, शून्य मन मुख सुसक्याये ॥

देत नहीं कछु विच, तज कर जोर दिखाये।

कर कर चाव करोर, मोरही दौरत घाये ॥

सुनि घ्रास! प्यास तेरी प्रबल, तू अति अदुभुत गति रहत।

इहि भौति नचायो मोहि, अब और कहा करिबो चहत? ॥६॥

6, I tolerated the jokes of evil-minded persons some how or other in my efforts to please them and while trying to stop my tears, I smiled at heart with an extremely desolate heart and even clasped my hands in feigned satisfaction before these sneering per-

( २० )

sons while trying hard to control the indignation of my heart. Wilt thou, O delusive Hope, make me dance still further ?

आदित्यस्य गतागतैरहरः संचीयते जीवितं व्यापारैर्वैदुकार्यभारगुरुभिः कालो न विज्ञायते ॥ दृष्ट्वा जनमजराविपत्तिमर्यां त्रासश्च नोत्पद्यते पीत्वा मोहमर्थो प्रमादमदिरामुन्मत्तभूतं जगत् ॥७॥

सूर्यके उदय और अस्तके साथ मनुष्योंकी जिन्दगी राज घटती जाती है। समय भागा जाता है, पर कारोबारमें मशगूल रहनेके कारण, वह भागता डुब्रा नहीं दीखता। लोगोंको पैदा होते, बूढ़े होते, विपत्ति-प्रसित होते और मरते देखकर भी मनमें भय नहीं होता। इससे मालूम होता है कि, मोहमयी प्रमादरूपी मदिरा (शराब) के नशेमें संसार मतवाला हो रहा है ॥७॥

देखते हैं, रोज ही सूर्य उदय होते हैं और अस्त होते हैं। रोज ही सवेरा होता है और रोज ही सन्ध्या होती है। सूर्यके उदयास्तके साथ-ही-साथ मनुष्योंकी आयु क्षीण होती जाती है; याना उम्र घटती जाती है। किसीने क्या खूब कहा है—

सुबह होती है शाम होती है ।

यौही उम्र तमास होती है ॥

और भी खुलासा ।

( २१ )

रोज़ सबेरा होता है और साँझ होती है; इस तरह नित्य हमारी आयु कम होती जा रही है। विचारकर देखने से बड़ा विस्मय होता है कि, दिन और रात कैसी तेज़ीसे होते चले जाते हैं। जिनको कोई काम नहीं है अथवा जो दुःखिया हैं, उन्हें तो ये बड़े भारी मालूम होते हैं, काटे नहीं कटते—एक-एक क्षण एक-एक वर्षके बराबर बीतता है; पर जो कारोबार या नौकरी-चाकरीमें लगे हुए हैं, उनका समय हवासे भी अधिक तेज़ीसे उड़ा चला जाता है, यानी कारोबार या धन्येमें लगे रहनेके कारण उन्हें मालूम नहीं होता। वे अपने कामोंमें भूलें रहते हैं और मृत्युकाल तेज़ीसे नज़दीक आता जाता है। जिस तरह डाक गाड़ीमें बैठने वाला यात्री अगर अकेला और उदासबित्त रहता है, तो उसके सफ़रका समय बड़ी कठिनाईसे बीतता है; पर यदि उसके साथ दो-चार मित्र या स्त्री-पुत्र प्रभृति होते हैं और वे उस गाड़ीमें हँसते-बोलते, खाते-पीते या आनन्द करने लगते हैं, आपसमें मनोरञ्जक कथा-वार्ता करते हैं, तो वह लोग तो आनन्दमें मग्न रहते हैं, और गाड़ी अपनी पूरी तेज़ीसे चली जाती है, उन्हें यह भी नहीं मालूम होता कि, कितनी राह तय हो गयी। जब सुनते हैं कि, देहली आ गयी, तब उन्हें विस्मयसा होता है; इसी तरह कारोबारमें लगे हुए लोगोंको मालूम नहीं होता और समय हवासे भी अधिक तेज़ीसे उड़ा चला जाता है और अन्तमें उनका अन्त करने वाला काल आ जाता है।

[ ( २२ ) ]

मनुष्य नित्य आँखोंसे देखता है कि, आज फलों मनुष्य चल बसा ; आज अमुक आदमी जो जवानीमें ऐश आराम करता था, घोड़े गाड़ियों पर चढ़ कर चलता था, बुढ़ा हो गया है ; उसकी जवानी, उसकी सुन्दरता न जाने कहाँ विलीन हो गयी है । अमुक आदमी जो करोड़पति था, जिसके यहाँ सैंकड़ों दास-दासी थे, जिसके सामने हीरे पनने और सोने चाँदीके ढेर लगे रहते थे, स्वयम् भिखारी हो गया है ; राजाने उसे जेलमें बन्द कर दिया है और उसके खो-पुत्र उसकी खबर भी नहीं लेते । नित्य मरण, जीवन, बुढ़ापा और विपत्ति देख कर भी मनुष्यके मनमें भय नहीं होता । वह दूसरोंको बुढ़ा हुआ देखता है, पर आप यही समझता है कि, मैं तो सदा जवान बना रहूँगा । अपने मित्र और नातेदारों को सर्वस्व छोड़कर मरते देखता है, पर आप समझता है कि, वे मर गये तो मर गये, मैं न मरूँगा । दूसरों पर विपत्ति पड़ी देखता है, पर इतना नहीं समझता कि, मुझ पर भी किसी दिन ऐसी ही विपद् आ सकती है । बहुतोंको श्मशान पर जाकर वैराग्य होता है, पर वह क्षण-भर ही टिकता है । स्नान करके घर आते ही याद भूलने लगती है और मनुष्य अपने धन्योमें लगकर तो बिल्कुल ही भूल जाता है । मनुष्य इतनी ग़फ़लत क्यों करता है ? इस ग़फ़लत और बेहोशी का कारण मोहमयी मदिरा है, जिसे पीकर संसार मतवाला हो रहा है ; क्योंकि मनुष्यको औरोंको बूढ़े होते और मरते देखकर भी चेत नहीं होता । इतना ही नहीं, अपनी कायामें रोग

[ २३ ]

और बुढ़ापा प्रभृति देखकर भी उसे जीने और सुख भोगनेकी आशा बनी रहती है । वह उसी आशाके सहारे लटकता हुआ अपना जीवन नष्ट करता है और उधर काल अपनी कतरनीसे उसकी जीवन-डोरीको काटता रहता है । शंकराचार्यजीने “मोहमुद्गर” में कहा है—

दिन यामिन्यौ सायं प्रातः,

शिशिर वसन्तौ पुनरायातः ।

कालः क्रीडति गच्छत्याशुः,

तदपि न मुञ्चत्याशावाशुः ॥

दिन-रात, सवेरे-साँझ, शीत और वसन्त आते और जाते हैं, काल क्रीड़ा करता है, जीवनकाल चला जाता है ; तोभी संसार आशाको नहीं छोड़ता ।

शिक्षा—मनुष्यो ! मिथ्या आशाके फेरमें दुर्लभ मनुष्य-देहको योंही नष्ट न करो । देखो, सिर पर काल नाच रहा है ; एक साँसका भी भरोसा न करो । जो साँस बाहर निकल गया है, वह वापस आवे या न आवे । इसलिये गफ़लत और बेहोशी छोड़कर, अपनी कार्योंको ज़रूरीभंगुर समझकर, दूसरोंकी भलाई करो और अपने सिरजनहारमें मन लगाओ ; क्योंकि नाता उसीका सच्चा है ; और सब नाते झूठे हैं । कहा है :—

माया संगी न मन सगो, सगो न यह संसार ।

परशुराम या जीवको, सगो सो सिरजनहार ॥

[ २४ ]

छप्पय ।

च उदैं अस्त रवि होत, आयुको क्षीन करत नित । क यह-धन्ये के माहिँ, समय वीतत अजान चित । हे आखिन देखत, जन्म जरा अरु विपति मरण नित । ग तज डरत नहिँ नैक, शंकडु नाहिँ करत चित । द जग जीव मोह-मदिरा पिये, झाके फिरत प्रमादमें । ल गिरपरत उठत फिर फिर गिरत, विषय-वासना स्वादमें ॥७॥

नि 7. Along with the rising and setting of the sun, one's life is म being daily exhausted. The Flight of Time is not perceived owing द to the heavy transaction of business absorbing all attention. O even अ the phenomena of birth, old age, distress and death do not strike पर terror into heart of man. It seems the head of the world has been turned by drinking the intoxicating wine of carelessness.

दू दीना दीनमुखैः सदैव शिशुकैराच्छजीर्णाम्बरा वि कोशद्विः क्षुधितैर्नरेन विधुरा दृश्येत चेदेहिनी ॥ व याच्चाभंगभयेन गङ्गदङ्गललुट्यद्विलीनाचारं हो को देहीति वदेत्स्वदण्डजठरस्यार्थं मनस्वी जनः ॥८॥

म स्त्रीके फटे हुए कपडोंको दीनातिदीन बालक खाँचते हैं, घरके क और मनुष्य भूखके मारे उसके सामने रोते हैं—इससे स्त्री अतीव रह दुःखित है । ऐसी दुःखिनी स्त्री यदि घरमें न होती, तो कौन धीर भो

संवाचशतक २४६

राशे के दुकानके लिये बसे खीका कपड़ा खींच रहे हैं। तुम शयनका देखकर पुरुषके दिलमें कौनो बदमा हो रही है। मंगल में भी ही सब दुःखोंकी कारण है।

पृ० २४४

This image shows a blank, aged page, likely from a book or document. The page is off-white with visible signs of wear, including small dark spots and a vertical line of dark marks along the right edge, possibly from binding or scanning artifacts. The left and bottom edges are framed by dark borders, suggesting the page is part of a bound volume.

[ २५ ]

पुरुष, जिसका गला माँगनेके अपमान और इनकारके मयसे रक्ता जाता है, अस्पृष्ट भाषा या टूटे-फूटे शब्दोंमें, गिड़-गिड़ा कर “कुछ दीजिये” इन शब्दोंको, अपने पेटकी ज्वाला शान्त करनेके लिये, कहता ? ॥८॥

यदि किसीके घरमें पेसी दुखिया ली न हो, जिसके फटे हुए कपड़ोंको दीनातिदीन बरन्चे खींच रहे हों और जो घरके दूसरे मनुष्योंके अन्नके लिये रोनेसे दुःखित हो ; तो कौन और पुरुष है, जो अपना पेट भरनेके लिये, याचना-भङ्ग होनेके मयसे, टूटे-फूटे शब्दोंमें गिड़-गिड़ाकर “दीजिये” शब्द कहे ?

मतलब यह है, कि लीके कारणसे ही पुरुषको तरह-तरहके कष्ट उठाने और अपमान सहने पड़ते हैं ; इस लिये ली-पुत्र प्रभृति दुःखके कारण हैं। जब दग्दितामें खानेको अन्न नहीं होता, बालक माँके कपड़े पकड़-पकड़कर खींचते और रोटी माँगते हैं, तब वह बेचारी एकदमसे दुःखित हो जाती है। उसके मलिन चेहरेको देखकर पुरुष, अपने मानापमानका खयाल छोड़कर, भोख तक माँगने पर उतारू हो जाता है। उस समय, इस ढरसे कि कहीं मुझे कोई भिक्षा देनेसे नाहीं न करदे, पुरुषका गला घुटता है ; पर बेचारा लड़खड़ाती ज़बानसे “कुछ मुझे दीजिये” शब्द कहता ही है। यदि स्त्रो न होती, तो कौन पुरुष अपने पेटकी ज्वाला शान्त करनेके लिये ऐसा करता ?

[ २६ ]

संसारमें परसे माँगनेके समान मनुष्यका मान नाश करानेवाली दूसरी बात नहीं है। माँगना और मरना दोनों समान हैं। किसी-किसीका तो यह मत है कि, माँगनेसे मरना भला। याचना करनेसे त्रिलोकीनाथ भगवान्को भी छोटा होना पड़ा, तब औरोंकी कौन बात है? इसीलिये तुलसी-दासजीने कहा है—

तुलसी कर पर कर करो, कर तर कर न करो ।

जा दिन कर तर कर करो, ता दिन मरण करो ॥

हाथके ऊपर हाथ करो, पर हाथके नीचे हाथ न करो, जिस दिन हाथके नीचे हाथ करो, उस दिन मरण करो; यानी दूसरोंको दो, पर दूसरोंके आगे हाथ न फैलाओ। जिस दिन दूसरोंके आगे हाथ फैलानेको नौबत आवे, उस दिन मरण हो जाय तो भला।

दरिद्रतामें माँगनेकी बात कष्ट तक आती है; फिर बड़ी-बड़ी तकलीफोंसे किसी तरह ज़बान तक आती है; पर ज़बान पर ताळे लग जाते हैं; अतः वहाँ से आगे नहीं निकलती। प्राणोंकी बाज़ी लगाने पर भी, महत् पुरुषोंकी ज़बान से “कुछ दो” ये शब्द नहीं निकलते; पर स्त्रीके लिये बड़े-बड़ोंको भी नीचा देखना ही पड़ता है। अगर स्त्री न होती, तो महत् पुरुष अपने पापी पेटके लिये कभी किसीसे याचना न करत; अतः स्त्री ही सब दुःखोंकी मूल है। इस स्त्रीके लिये

( २७ )

पुरुष क्या-क्या कष्ट नहीं भोगता ? स्त्री-पुरुषोंके पालन-पोषण की चिन्तामें उसकी सारी आयु बीत जाती है ; पर परमात्माके भजनमें उसका मन नहीं लगता ! मन तो तब लगे, जबकि वह शुद्ध हो । उसे तो हरदम नोन-तेल लकड़ी और आटे दालकी चिन्ता लगी रहती है । ईश्वरमें मन न लगने और शेष दिन आ जानेसे, उसे फिर जन्म-मरणके झुंझरोंमें फँसना होता है । अतः जो लोग संसारमें सुख-शान्तिसे जीवन बिताना और मरने पर फिर संसारमें न आना चाहें, वे खी रूपी माया की केंद्रमें न पड़े । यह खी-माया ही संसार-वृक्षका बीज है । शब्द, स्पर्श, रस, रूप और गन्ध उसके पत्ते ; काम क्रोधादि उसकी डालियाँ और पुत्र-कन्या प्रभृति उसके फल हैं । तृष्णारूपी जलसे यह संसार-वृक्ष बढ़ता है । स्पष्ट है कि, संसार-बन्धनका कारण नारी ही है । जिसने नारीसे नाता नहीं जोड़ा अथवा जिसने खीको त्याग दिया, वह सच्चा संसारत्यागी है । उसे दुःख कहाँ ? वह निश्चय ही मोक्ष पावेगा । पर जो इस पिशाचीके फन्देमें फँस गया, उसे सुख कहाँ ? वह न इस जन्ममें सुख पा सकता है और न पर जन्ममें ही । संसारबन्धनसे मुक्त होनेमें “कनक और कामिनी” ये दो ही बाधक हैं । कहा है :—

चलूं-चलूं सब कोई कहै, पहुँचे विरला कोय । एक कनक और कामिनी, दुर्लभ घाटी देय ॥