भारतकोश
संग्रह पर लौटें

बृहत् सामुद्रिक शास्त्र एवं हस्तरेखा विज्ञान (प्राचीन ऋषि प्रणीत सानुवाद सटीक)

Vrihat Samudrika Shastra and Hastarekha Vijnana

महर्षि गर्ग एवं नारद परम्परा द्वारा

DevanagariHindipublished350 पृष्ठ

( २८७ ) नाभस योग : परिभाषा : यदि किसी भी उंगली के नीचे और पर्वत के ऊपर छोटा स्वस्तिक का चिह्न हो तो नाभस योग होता है। फल : जिसके हाथ में यह योग होता है वह व्यक्ति अत्यन्त श्रेष्ठ पूज्यनीय, ऐश्वर्यवान, परोपकारी तथा पूर्ण भौतिक सुख भोगने वाला होता है। ऐसे व्यक्ति निश्चय ही अपने जीवन में पूर्ण सफलता प्राप्त करते हैं। (चित्र: नाभस योग) जय योग : परिभाषा : जिसके हाथ में मगल पर्वत पर दो या दो से अधिक तिल के चिह्न हो तो जय योग होता है। फल : जिसके हाथ में यह योग होता है वह व्यक्ति प्रबल, भाग्यशाली, अपने हर कार्य में पूर्ण विजय प्राप्त करने वाला, शत्रुओ का तीव्रता से नाश करने वाला, क्षमता रखने वाला, गुणवान, धैर्ययुक्त एवं दीर्घायु होता है। (चित्र: जय योग) विद्युत योग : परिभाषा : मणिबन्ध के ऊपर तिल का चिन्ह हो तो विद्युत योग होता है। फल : ऐसा योग रखने वाला व्यक्ति राजा के समान जीवन व्यतीत करने वाला, धनवान तथा पूर्ण सुख को भोगने वाला होता है। (चित्र: विद्युत योग)

( २८८ ) शिव योग : परिभाषा : यदि हाथ के मध्य में कोई छोटी सी लह- राती हुई रेखा हो तो शिव योग होता है । फल : जिसके हाथ में यह योग होता है वह व्यक्ति उच्च कोटि का व्यापारी होता है या सेना में उच्च पद को प्राप्त करने में सफल होता है । ऐसा व्यक्ति पुलिस आफिसर या सन्तुष्ट जीवन व्यतीत करने वाला देखा गया है । [शिव योग]

विष्णु योग : परिभाषा : यदि हथेली में कहीं पर कमल का सा चिह्न हो तो विष्णु योग होता है । फल : जिसके हाथ में विष्णु योग हो यह व्यक्ति समस्त ऐश्वर्य का स्वामी, आर्थिक दृष्टि से पूर्णतः सम्पन्न प्रबल भाग्यशाली, सुखमय जीवन व्यतीत करने वाला, भाषण कला में दूसरों पर प्रभाव डालने वाला तथा सभी प्रकार से सुखमय जीवन व्यतीत करने वाला होता है । [सैनिक]

ब्रह्म योग : परिभाषा : यदि हथेली में कहीं पर भी ध्वजा का चिह्न हो तो उसके हाथ में ब्रह्म योग होता है । ऐसा विद्वान कहते हैं । फल : ब्रह्म योग में जन्म लेने वाला व्यक्ति समृद्ध जीवन व्यतीत करने वाला होता है। ऐसा व्यक्ति देवताओं, ब्राह्मणों तथा साधुओं पर पूर्ण श्रद्धा रखता है तथा चरित्रवान होने के साथ-साथ वह निरन्तर समाज से संबंधित शुभ कार्यों में रत रहता है । [ब्रह्म योग]

( २८१ ) हरि योग : परिभाषा : जिसके हाथ में अश्व का चिह्न हो वह हरि योग सम्पन्न होता है । फल : हरि योग रखने वाला व्यक्ति जीवन में सुखी ऐश्वर्य में जीवन व्यतीत करने वाला, विद्यावान चतुर, बात चीत में होशियार तथा अपने व्यक्तित्व से दूसरों पर प्रभाव डालने वाला होता है । इसके जीवन में आर्थिक दृष्टि से कोई न्यूनता नहीं रहती । हरि योग हर योग : हर योग परिभाषा : यदि जीवन रेखा के पास त्रिशूल का चिह्न हो पर उससे जीवन रेखा कटती नहीं हो तो हर योग होता है । फल : जिसके हाथ में यह योग होता है वह निरंतर अपनी उन्नति करने वाला, धार्मिक कार्यों में पूर्ण रुचि लेने वाला, परोपकारी, दयालु, सत्यवक्ता और निरंतर दूसरों का सहायक होता है । ब्रह्मा योग . परिभाषा : जिसके हाथ में मणिबन्ध के पास शुक्र पर्वत पर हाथी का चिन्ह हो तो उसके हाथ में ब्रह्मा योग होता है । फल : हथेली में ब्रह्मा योग रखने वाला व्यक्ति तेजस्वी और प्रखर बुद्धि का धनी होता है । ऐसा व्यक्ति धीर, गम्भीर समाज सुधारक और अपने आप पर पूरा भरोसा रखने बाल होता है । उसमें आत्म विश्वास जरूरत से ज्यादा होता है । ब्रह्मा योग

( २६० ) रवि योग : परिभाषा : जिसके हाथ में सूर्य का चिह्न दिखाई दे योग होता है । फल : जिसके हाथ मे यह योग होता है वह विज्ञान अनुसंधान आदि कार्यों में रुचि लेने वाला तथा तीव्र मस्तिष्क का स्वामी होता है । ऐसा व्यक्ति सादा जीवन उच्च विचार के सिद्धांत को मानता है । इसका व्यक्तित्व भले ही साधारण होता है; परन्तु इसकी प्रसिद्धि दूर-दूर तक होती है और अपने जीवन में पूर्ण यश तथा सम्मान प्राप्त करता है । रवि योग पति त्याग योग : परिभाषा : जिस स्त्री के हाथ में गुरु पर्वत पर चक्र का निशान हो तो पति त्याग होता है । फल : जिस स्त्री के हाथ मे ऐसा योग होता है उस स्त्री को उसका पति या तो छोड़ देता है या तलाक दे देता है । टिप्पणी : यदि पुरुष के हाथ में ऐसा चिन्ह हो तो पत्नी उसे छोड़ देती है और पत्नी आगे बढ़ कर उससे तलाक ले लेती है । पतित्याग योग गर्भपात योग : परिभाषा : जिसके हाथ में शुक्र पर्वत पर रेखाओं से पर्वत का चिह्न बना हो तो गर्भपात योग होता है । फल : जिसके हाथ में यह योग होता है वह स्त्री कुछ विशेष कारणो से गर्भपात करा देती है । टिप्पणी : इसके अलावा इससे सम्बन्धित निम्न योग भी है : १. यदि संतान रेखा पर सफेद बिन्दु हो । २. यदि सन्तान रेखा पर एक आड़ी रेखा हो । गर्भपात योग

( २६१ ) यूप योग : परिभाषा : यदि हथेली में कहीं पर वृक्ष का चिन्ह दिखाई दे तो यूप योग होता है । फल : जिसके हाथ में यह योग होता है वह व्यक्ति आत्म केन्द्रित, निस्वार्थ भाव रखने वाला, थोड़े में ही संतोष रखने वाला तथा कमजोर चरित्र वाला व्यक्ति होता है । नव योग : परिभाषा : जिसके हाथ में कही पर भी स्तम्भ का चिन्ह हो तो नव योग होता है । फल : जिसके हाथ में यह योग होता है वह व्यक्ति जीवन में सुखी, सफल एवं गृहस्थ जीवन में पूरी तरह से संतुष्ट रहने वाला व्यक्ति होता है । दण्ड योग : परिभाषा : जिसके हाथ में कही पर भी तलवार का चिन्ह हों तो उसके हाथ में दण्ड योग होता है । फल : जिसके हाथ में यह योग होता है उसके जीवन में पत्नी से बराबर मतभेद बना रहता है । पूर्ण संतान सुख उसे प्राप्त नहीं होता तथा एक प्रकार से उसके गृहस्थ सुख में न्यूनता रहती हैं ।

( २६२ ) शक्ति योग : शक्ति योग परिभाषा : जिसके हाथ में कहीं पर भी धनुष का चिह्न दिखाई दे उसके हाथ में शक्ति योग होता है । फल : जिस जातक के हाथ में शक्ति योग होता है वह व्यक्ति स्वार्थी लोभी, आलसी, तथा अन्य लोगों द्वारा अप- मानित होता है। ऐसे व्यक्ति के पास अगर द्रव्य होता भी है तो वह मूर्खतापूर्ण कार्यों में उड़ा देता है । समाज में ऐसे व्यक्ति का कोई सम्मान नहीं होता ।

श्रीमहालक्ष्मी योग : परिभाषा : जिसके हाथ में कहीं पर भी तराजू का चिह्न दिखाई दे तो वहां श्री महालक्ष्मी योग होता है । फल : जिसके हाथ में यह योग होता है वह लाखों में खेलने वाला तथा धर्मात्मा होता है तथा उसकी प्रसिद्धि दूर-दूर तक फैली हुई होती है। जीवन में वह सभी दृष्टियों से सुखी सम्पन्न एवं सन्तुष्ट रहता है । श्रीमहालक्ष्मी योग

धनवृद्धि योग : परिभाषा : जिसके हाथ में कहीं पर भी कलश का चिह्न दिखाई दे तो धनवृद्धि योग समझना चाहिए । फल : जिसके हाथ में यह योग होता है उस व्यक्ति को निरंतर धन की प्राप्ति होती रहती है तथा उनका बैंक बैलेंस बढ़ता ही रहता है । धनवृद्धि योग

( २६३ ) अकस्मात् धन प्राप्ति योग : परिभाषा : जिसके हाथ में कहीं पर भी कच्छप यानी कछुए का सा चिह्न हो तो अकस्मात् धन प्राप्ति योग बनता है । फल : जिसके हाथ में यह योग होता है उसे जीवन में कई बार अचानक धन लाभ होता रहता है । अकस्मात धन प्राप्ति योग ऋषि योग : परिभाषा : यदि हाथ में कहीं पर भी कुण्डल का चिह्न दिखाई दे तो ऋषि योग होता है । फल : जिसके हाथ में यह योग होता है वह व्यक्ति परोपकारी, ईश्वर पर आस्था रखने वाला, सत्य वचन बोलने वाला एवं धार्मिक होता है । ऋषि योग दुर्धर्ष योग : परिभाषा : जिसके हाथ में कहीं पर भी अष्टकोण का चिह्न हो तो उपरोक्त योग होता है । फल : यह योग रखने वाला व्यक्ति अत्यन्त क्रोधी, खूंखार, दुष्ट तथा कुख्याति प्राप्त करने वाला व्यक्ति होता है । ऐसा योग डाकुओं के हाथ में देखा जा सकता है । दुर्धर्ष योग

( २६४ ) गरुड़ योग : परिभाषा : यदि हाथ में कहीं पर भी वेदी का चिह्न हो तो गरुड़ योग होता है । फल : जिसके हाथ में यह योग होता है वह सुन्दर, सुशील, शिक्षित एवं आकर्षित व्यक्तित्व वाला जातक होता है परन्तु उसकी मृत्यु जहर खाने से होती है । रज्जु योग : परिभाषा : जिसके हाथ में कहीं पर भी सर्प का चिह्न हो या रस्सी का सा चिह्न हो तो रज्जु योग होता है । फल : जिस व्यक्ति के हाथ में यह योग होता है वह जीवन में कई बार विदेश यात्राएं करता है । ऐसे व्यक्ति का एक लक्ष्य होता है और उस लक्ष्य की ओर वह निरन्तर गति- शील रहता है । ऐसा व्यक्ति निरन्तर कार्य करने वाला तथा ईर्ष्यालु प्रकृति का होता है । मूसल योग : परिभाषा : जिसके हाथ मे धान कूटने के मूसल के समान कोई चिह्न हो तो वहां मूसल योग होता है । फल : जिसके हाथ में मूसल योग होता है वह जीवन में उच्च अधिकारियों के द्वारा सम्मान प्राप्त करता है तथा स्वयं भी श्रेष्ठ अधिकारी होता है । ऐसे व्यक्ति के जीवन में आर्थिक दृष्टि से किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहती ।

( २६५ ) नल योग : परिभाषा : जिसके हाथ में रथ का चिह्न हो तो वहां नल योग होता है । फल : जिसके हाथ में यह योग होता है वह व्यक्ति दूरदर्शी तथा दृढ़ निश्चयी होता है । ऐसा व्यक्ति अपने लक्ष्य की ओर बराबर ध्यान रखने वाला परन्तु स्वभाव से हठी होता है । इसके जीवन में धन की कमी नहीं रहती परन्तु जीवन के ३४ वें वर्ष में अंग-भंग होता है । नल योग गौ योग : परिभाषा : यदि हाथ में कही पर भी अंकुश का चिह्न दिखाई दे तो वहां गौ योग होता है । फल : जिसके हाथ में गौ योग होता है वह व्यक्ति श्रेष्ठ एवं सम्पन्न परिवार में जन्म लेता है तथा जीवन भर राजा के समान ऐश्वर्य का भोग करता है। ऐसा व्यक्ति शारी- रिक दृष्टि से स्वस्थ, मधुर तथा नम्रता पूर्ण व्यवहार करने वाला होता है । अतुलनीय धन सम्पत्ति का स्वामी होने के साथ साथ वह व्यक्ति नम्र परोपकारी और धार्मिक स्वभाव रखने वाला व्यक्ति होता है । गौ योग गाल योग : परिभाषा : जिसके हाथ में कहीं पर भी बिच्छू का चिह्न दिखाई दे तो वहां गाल योग होता है । फल : गाल योग में जन्म लेने वाला व्यक्ति सहन- शील, नम्र व्यवहार करने वाला, विरोधियों को भी क्षमा देने वाला, होनहार, सम्पत्तिवान तथा ऊंचे आदर्श का धनी होता है । समाज में ऐसे व्यक्ति का सम्मान होता है तथा जीवन में भौतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से पूर्णतः सफल कहा जाता है । गाल योग

( २६६ ) सन्यास योग : परिभाषा : यदि जीवन रेखा के उद्गम के आसपास चिड़िया का सा चिह्न दिखाई दे तो सन्यास योग होता है । फल : जिसके हाथ में 'सन्यास योग' होता है वह व्यक्ति यौवनावस्था में ही घरबार छोड़कर सन्यासी बन जाता है और सन्यास के क्षेत्र में पूर्ण सफलता प्राप्त करता है । सन्यास योग पद्म योग : परिभाषा : जिस हाथ में कहीं पर भी पद्म का चिह्न दिखाई दे तो उस जातक के जीवन मे पद्म योग होता है । फल : पद्म योग से सम्पन्न व्यक्ति सुखी, धनवान, सफल एवं सम्मान प्राप्त व्यक्ति होता है । पद्म योग नागेन्द्र योग : परिभाषा : जिसके हाथ में कहीं पर भी कंकण का चिह्न दिखाई दे तो वहां नागेन्द्र योग होता है । फल : जिसके हाथ में नागेन्द्र योग होता है वह व्यक्ति स्वस्थ, सबल एवं आकर्षक व्यक्तित्व वाला होता है तथा जीवन में आर्थिक दृष्टि से पूर्णतः सुखी एवं सफल होता है । नागेन्द्र योग

( २६७ ) त्रिलोचन योग : परिभाषा : जिसके हाथ में कहीं पर भी नरमुण्ड का चिह्न दिखाई दे तो त्रिलोचन योग माना जाता है । फल : जिसके हाथ में त्रिलोचन योग होता है वह व्यक्ति दीर्घायु तथा समाज में पूर्ण सम्मानित व्यक्ति होता है । ऐसा व्यक्ति शत्रुओं का प्रबल संहारक होता है । राज- नीति में यह व्यक्ति चतुर होता है तथा अपनी योग्यता एवं चतुराई के बल पर मन्त्री स्तर तक पहुँचने में सक्षम होता है । त्रिलोचन योग

चन्द्र योग : परिभाषा : जिसके हाथ में कहीं पर भी चन्द्रमा का चिह्न दिखाई दे तो वह चन्द्र योग होता है । फल : जिसके हाथ में चन्द्र योग होता है वह व्यक्ति नेता या नेता के समान होता है । जीवन में वह पूर्ण सुखों का भोग करता है । आर्थिक दृष्टि से कोई न्यूनता नहीं रहती । वह व्यक्ति साहसी, चतुर तथा प्रत्येक कार्य में दक्ष होता है । चन्द्र योग

चक्र योग : परिभाषा : यदि शनि पर्वत पर चक्र का चिह्न दिखाई दे तो वहां चक्र योग समझना चाहिए । फल : जिस व्यक्ति के हाथ में चक्र योग होता है वह उच्च अधिकारी, धन सम्पत्ति का मालिक एवं निष्पक्ष न्याय करने वाला सम्माननीय व्यक्ति होता है । चक्र योग

( २६८ ) चतुर्मुख योग : परिभाषा : यदि मणिबन्ध के ऊपर मछली की सी आकृति हो तो वह चतुर्मुख योग होता है। फल : जिस व्यक्ति के हाथ में यह योग होता है वह ऊंची शिक्षा प्राप्त, चतुर, एवं दूरदर्शी व्यक्ति होता है। वह कई कलाओं को भली प्रकार से जानता है तथा वह उदार, गुणवान, उच्च पदाधिकारी और मधुर भाषी होता है। (चित्र विवरण: चतुर्मुख योग) अंशावतार योग : यदि हथेली में कहीं पर भी ग्राम का चिह्न दिखाई दे तो अंशावतार योग होता है । अंशावतार योग रखने वाला व्यक्ति राजा के समान होता है। तथा अपने कार्यों से समाज में सम्मानित होता है। ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में कई स्त्रियों के संपर्क में रहता है तथा उनका भोग करता है। कला पूर्ण वस्तुओं का शौकीन यह व्यक्ति कलाकारों का सम्मान करता है तथा अपने आप में धनवान होता है । (चित्र विवरण: अंशावतार योग) सार्वभौम योग : यदि हाथ में कहीं पर भी बाण का चिह्न दिखाई दे तो वह सार्वभौम योग होता है। जिसके हाथ में कहीं यह योग होता है वह बचपन में यद्यपि गरीब होता है परन्तु यौवनावस्था मे पूर्णतः सुखी एवं सम्पन्न होता है तथा उसके जीवन की सभी भौतिक इच्छाएं पूर्ण हो जाती हैं । (चित्र विवरण: सार्वभौम योग)

( २६६ ) व्याघ्रहन्ता योग : यदि हाथ में कहीं पर भी पुरुष के चेहरे का सा चिन्ह होता है वहां यह योग होता है । जिसके हाथ में यह योग होता है वह व्यक्ति गुणवान, चतुर, तथा परिस्थितियों के अनुसार अपने आपको ढालने वाला व्यक्ति होता है । सभा-चतुर, भाषण देने की कला में प्रवीण ऐसा व्यक्ति समाज में उचित सम्मान प्राप्त करता है । ऐसा व्यक्ति क्षमावान तथा गुणवान होता है और शत्रुओं का नाश करने में पूर्ण समर्थ होता है । व्याघ्रहन्ता योग दृढ योग : परिभाषा : जिसके हाथ में कहीं पर भी नेत्र का चिह्न दिखाई दे तो वहां दृढ़ योग होता है । फल : जिसके हाथ में यह योग होता है वह व्यक्ति दृढ़ निश्चय वाला साहसी, बलवान, तथा शत्रुओं का मान मर्दन करने वाला होता है । दृढ योग भाग्यवान योग : परिभाषा : जिसके हाथ में कहीं पर भी छतरी का सा चिह्न दिखाई दे तो वहा भाग्यवान योग होता है । फल : जिसके हाथ मे यह योग होता है वह व्यक्ति प्रसिद्धि प्राप्त चतुर, तथा बन्धु-बान्धवों का सहायक होता है । ऐसा व्यक्ति पूर्णतः भाग्यशाली कहा जाता है । भाग्यवान योग

( ३०० ) कुल वर्द्धन योग : परिभाषा : जिसके हाथ में कहीं पर भी चक्र का चिह्न हो तो वहां कुलवर्द्धन योग होता है । फल : जिसके हाथ में यह योग होता है वह व्यक्ति दीर्घायु, ऐश्वर्यशाली तथा अपने परिवार को ऊंचा उठाने वाला होता है । कुलवर्द्धन योग विहग योग : परिभाषा : जिसके हाथ में उड़ते हुए पक्षी का सा चिह्न हो तो वहां विहग योग होता है । फल : जिसके हाथ में विहग योग होता है वह व्यक्ति झगड़ालू, गोपनीय कार्यों को करने वाला यथा सी० आई० डी० होता है । विहग योग शृंगाटक योग : परिभाषा : जिसके हाथ में कही पर भी शंख का चिह्न दिखाई दे तो वहां शृंगाटक योग होता है । फल : जिसके हाथ में यह योग होता है वह व्यक्ति अपनी साधारण स्थिति से ऊपर उठने वाला परिश्रम पूर्वक धन संचय करने वाला दीर्घायु तथा समस्त प्रकार के भोगों को भोगने वाला होता है । शृंगाटक योग

( ३०१ ) हल योग : परिभाषा : जिसके हाथ में हल का सा चिह्न दिखाई देता है तो वहां हल योग होता है । फल : जिसके हाथ में यह योग होता है वह भूमि का स्वामी होता है तथा भूमि सम्बन्धी कार्यों में वह विशेष लाभ उठाता है । पशु पालन कृषि, मकान बनाना, या उसका विक्रय करना आदि कार्यों से वह श्रेष्ठ धन लाभ करता है तथा धन- पति होता है । हल योग कमल योग : परिभाषा : यदि हाथ की दस उंगलियों में से सभी उगलियों पर चक्र के निशान हों तो कमल योग होता है । फल : जिसके हाथ में ऐसा योग होता है वह जातक विख्यात, समाज में सम्मान प्राप्त करने वाला, सुशिक्षित, बात चीत करने में चतुर, दीर्घायु, स्वस्थ एवं योग्य होता है । कमल योग वापी योग : परिभाषा : यदि दस उंगलियों में से नव उंगलियों पर चक्र के निशान हों तो वापी योग होता है । फल : जिसके हाथ में ऐसा योग होता है वह साधारण श्रेणी से ऊपर उठने वाला नम्र, गुणवान, चतुर, तथा सुखी होता है । वापी योग

( ३०२ ) मरुत्वेग योग : परिभाषा : यदि मात्र दाहिने हाथ में चारों उंगलियो पर शंख के चिह्न हों तो मरुत्वेग योग होता है । फल : जिसके हाथ में यह योग होता है वह जीवन में कई विदेश यात्राएं करता है तथा समाज में पूर्ण सम्मानित जीवन व्यतीत करता है । (चित्र: मरुत्वेग योग) वायु योग : परिभाषा : यदि दाहिने हाथ की चारों उंगलियों पर चक्र का चिह्न हो तो ऐसा योग कहलाता है । फल : जिसके हाथ में यह योग होता है वह व्यक्ति शुभ कार्यों को करने से एवं धार्मिक कार्यों में रुचि लेने से समाज मे सम्मान प्राप्त करता है तथा निरन्तर उन्नति करता रहता है । (चित्र: वायु योग) प्रभन्जन योग : परिभाषा : जिसके दाहिने हाथ में तीन उंगलियों पर चक्र के चिह्न हों तो प्रभन्जन योग होता है । फल : जिसके हाथ में यह योग होता है वे व्यक्ति जीवन में उन्नति करते हैं तथा व्यापार के कार्यों से विदेश यात्रा करते हैं । (चित्र: प्रभंजन योग)

( ३०३ ) पारिजात योग : परिभाषा : जिसके दाहिने हाथ में तीन उंगलियों पर शंख के चिह्न दिखाई दें तो पारिजात योग होता है । फल : जिसके हाथ में यह योग होता है वे व्यक्ति अपने जीवन के मध्य काल में और वृद्धावस्था में विशेष सुख प्राप्त करते हैं । अपने अधिकारियों से लाभ उठाते हैं, तथा उच्च पद प्राप्त करते हैं । ऐसे व्यक्ति सामाजिक रीति रिवाजों तथा रूढ़ियों का कट्टरता के साथ पालन करते हैं । पारिजात योग गज योग : परिभाषा : जिसके दोनों हाथों में पांच शंख तथा तीन चक्र के चिह्न हों तो गज योग होता है । फल : जिसके हाथ में यह योग होता है वह व्यक्ति पशु पालक होता है । पशुओं के लेन देन अथवा कृषि कार्यों से वह सम्पन्न होता है तथा आनन्द पूर्वक जीवन व्यतीत करता है । गज योग नवेश योग : परिभाषा : जिसके दोनों हाथों में मिलाकर पांच चक्र तथा तीन शंख के चिह्न हों तो नवेश योग होता है । फल : इस योग में जन्म लेने वाला व्यक्ति दीर्घायु धन-वान, गुण-वान, चतुर, एवं प्रबल भाग्योदय वाला होता है । इसे जीवन में कई बार आकस्मिक धन प्राप्ति होती रहती है । टिप्पणी : शंख और चक्र के चिह्न हाथों की उंग- लियों के अन्तिम सिरों पर ही देखने चाहिए । नवेश योग

( ३०४ ) कालनिधि योग : परिभाषा : जिसके दोनों हाथो की उंगलियों में मिलाकर चार शंख तथा चार चक्र के चिह्न हों तो वह व्यक्ति कालनिधि योग सम्पन्न होता है। फल : जिसके हाथ में ऐसा योग होता है उसका रहन-सहन ऊंचा होता है। वह उत्तम स्वभाव वाला तथा उच्च पदाधिकारी होने के साथ-साथ भाग्यशाली पुरुष कहा जाता है। (चित्र विवरण: कालनिधि योग) अष्ट लक्ष्मी योग : परिभाषा : जिसके हाथ में जीवन रेखा, स्वास्थ्य रेखा, भाग्य रेखा तथा सूर्य रेखा स्पष्ट व दृढ़ हों तो अष्ट लक्ष्मी योग होता है। फल : जिसके हाथ मे यह योग होता है वह व्यक्ति अतुलनीय सम्पत्ति का स्वामी होता है। भौतिक दृष्टि से उसके जीवन की सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं तथा समाज में विशेष सम्मान होता है। ऐसा व्यक्ति विदेश यात्राएं करने वाला, देश विदेश में सम्मान पाने वाला तथा पूर्ण भाग्यशाली कहा जाता है। (चित्र विवरण: अष्टलक्ष्मी योग)

ललाट रेखाएं

हाथ की रेखाओं के अध्ययन के साथ-साथ एक कुशल हस्तरेखा शास्त्री के लिये यह भी आवश्यक है कि वह उस व्यक्ति के शरीर के अन्य अंगों का भी एक दृष्टि में अवलोकन कर ले और उनसे सम्बन्धित फल कथन भी अपने मन में निश्चय कर ले । ऐसा होने पर एक पूरा अध्ययन उसके मानस में हो सकता है और इस प्रकार उसका जो भविष्य कथन होगा वह अपने आप में पूर्ण प्रामाणिक तथा श्रेष्ठ होगा ।

ललाट रेखा

प्राचीन मुनियों ने ललाट पर सात रेखाएं बताई हैं। उनके अनुसार इन रेखाओं तथा उनसे सम्बन्धित ग्रहों के नाम इस प्रकार हैं : १ ललाट में केशों के निचले भाग में जो पहली रेखा है, उस रेखा के स्वामी शनि हैं। २. इस रेखा के नीचे जो दूसरी रेखा है उसके स्वामी गुरु हैं । ३. तीसरी रेखा के स्वामी मंगल हैं। ४. चौथी रेखा के स्वामी सूर्य हैं। ५. पांचवी रेखा के स्वामी शुक्र हैं। ६. छठी रेखा के स्वामी बुध हैं। तथा— ७. सातवीं रेखा जो कि सबसे नीचे है इसके स्वामी चन्द्रमा हैं।

( ३०६ ) ललाट पर राशियों के चिन्ह तथा स्थान : १. मेष इसका स्वरूप अंकुश के समान होता है तथा बायें कान के ऊपर के भाग में इसका स्थान रहता है । २. वृष इसका चिह्न हिन्दी के चार के अंक के समान होता है तथा भाल के मध्य में इसका स्थान है । ३. मिथुन इसका चिह्न सीधी दो खड़ी रेखाएं ( || ) हैं । इसका स्थान बायें कान के ऊपर के भाग में मेष के पास में स्थित है । ४. कर्क इसका चिह्न सात के जोड़ा का चिह्न है पर इसमें एक सात का अंक सीधा तथा दूसरे सात का अंक उल्टा होता है । इसका स्थान ललाट के ऊपर के भाग में होता है । ५. सिंह उकार की मात्रा के समान इसका वृत्ताकार चिह्न होता है । यह दाहिनी भौं पर पाया जाता है । ६. कन्या अंग्रेजी के जुड़े हुए एन पी के समान इसका चिह्न होता है । यह दाहिने भाल पर होता है । ७. तुला नीचे सीधी रेखा और ऊपर धनुष के समान चिह्न तुला राशि का होता है । यह दाहिने कान के उर्ध्व भाग पर पाया जाता है । ८. वृश्चिक इसकी आकृति एम के समान होती है । यह मुंह के ऊपर के हिस्से में दिखाई देता है । ९ धनु इसका चिह्न खजूर की शाखा के समान होता है । यह दाहिने नेत्र के ऊपरी भाग में दिखाई देता है ।