भारतकोश
संग्रह पर लौटें

योगवाशिष्ठ महारामायण

Yog Vashishta Maha Ramayan

महर्षि वाल्मीकि द्वारा

स्रोत: योगवाशिष्ठ महारामायण (हिन्दी भाषा टीका) · Archive.org (उद्गम)

DevanagariHindipublished1,734 पृष्ठ

❊ निर्वाण प्रकरण ❊ ४६१

करते हो ? अपने स्वभाव में स्थित होओ । यह जगत् परस्वभाव है, यह जानकर चाहे जैसी चेष्टा करो, तुमको बन्धन न होगा और पूर्वपद की प्राप्ति होगी । जैसे अग्नि से जले सूखे तृण को पवन उड़ा ले जाता है और नहीं जाना जाता कि कहाँ गया, वैसे ही ज्ञानरूपी अग्नि से जलाया और निरहंकारतारूप पवन से उड़ाया हुआ संसाररूपी तृण न जाना जायगा कि कहाँ गया। जैसा चाहे लाख योजन तक चला जाय तो भी यही देख पड़ता है कि आकाश ही सर्व सृष्टि को धारण किये है, वैसे ही सब दृश्य जगत् को आत्मा धारण करता है। संसार का शब्द-अर्थ आत्मा में नहीं । इसको छोड़कर देखो कि सब शब्द-अर्थ का अधिष्ठान आत्मा ही है ।

हे राम ! रूप, अवलोक और मनस्कार मिथ्या उदय हुए हैं । इनका त्याग करो। जैसे मरुस्थल में जलाभास मिथ्या है, वैसे ही आत्मा में जगत् मिथ्या भ्रममात्र है । इसके सम्बन्ध से जीव दुखी होता है । जैसे रस्सी में सर्प और सीपी में रूपा मिथ्या है, वैसे ही आत्मा में जगत् है । तुम आत्मब्रह्म हो, दुःख से रहित अपने स्वभाव में स्थित हो और आत्मदृष्टि से देखो कि सब आत्मा है; अथवा जगत् को मिथ्या जानो तो भी शेष आत्मपद ही रहेगा । जैसे जाग्रत्, स्वप्न और सुषुप्ति का अभाव होने पर शान्तपद शेष रहता है, वैसे ही जगत् का अभाव निश्चित होने पर आत्मपद शेष प्रतीत होगा। इस जगत् का अत्यन्ताभाव है, और जो दीखता है, वह भ्रममात्र है । जो एक काल में होता है, वह दूसरे काल में नष्ट हो जाता है । स्वप्न में जाग्रत् का अभाव हो जाता है और जाग्रत् में स्वप्न का अभाव हो जाता है। पर सुषुप्ति में दोनों का अभाव हो जाता है । इससे वे भ्रममात्र हैं । विश्व आत्मा का चमत्कार है । जैसे समुद्र में तरङ्ग होते हैं, वैसे ही आत्मा में जगत् है । अहंता से यह उदय होता है और अहं का अभाव होने पर इसका भी अभाव हो जाता है । जिनको अहंता के अभाव का निश्चय हुआ है, वे ही सन्त और उत्तम पुरुष हैं । उन महानुभाव पुरुषों का अभिमान और भोगों की आशा नष्ट

४४२ ❀ योगवासिष्ठ ❀

हो जाती है। वे भ्रान्ति रहित और नित्य ही समाधिस्थ होते हैं। इति श्रीयोगवासिष्ठे निर्वाणप्रकरणे ब्रह्मैकताप्रतिपादननाम शताधिकत्रिषष्टितमसर्गः ॥ १६३ ॥

राम बोले, हे भगवन् ! यह मनरूपी मृग संसाररूपी बन में भटकत है । वह समाधानरूप कौन वृक्ष है, जिसके नीचे आकर शान्त हो उसके फूल, फल और लता कैसे हैं और वह वृक्ष कहाँ होता है । यह कृपा करके कहिये ? वशिष्ठजी बोले, हे राम ! जिस प्रकार समाधानरूप वृक्ष उत्पन्न होता है, सो सुनो । सब साधन इसके पत्ते, पुष्प और लता आदि हैं । हे राम ! यह वृक्ष सब जीवों को कल्याण के निमित्त साधन चाहिये । अब तुम इसका क्रम सुनो । आत्मिक बल से तो यह उगता है और सन्तजनों के हृदय में यह उपजता है । चित्तरूपी पृथ्वी में लगता है और वैराग्य इसका बीज है वैराग्य दो प्रकार से प्राप्त होता है—एक तो दुःख और कष्ट प्राप्त होने से वैराग्य उपज आता है । दूसरा शुद्ध निष्काम हृदय होने पर भी वैराग्य उपजता है । उस वैराग्यरूपी बीज को जब चित्तरूपी भूमि में डालते हैं और निर्वासनारूपी हल फेरते हैं । निर्मल, शीतल और हृदयगम्य सन्तों की संगति और सत् शास्त्ररूपी जल जब मनरूपी क्यारी में पड़ता है, तब उस वृक्ष के बढ़ने की आशा होती है । बहुत जल से भी उसकी रक्षा करते हैं । आत्म विचाररूपी सूर्य की किरणों से पुष्ट करते हैं और उसके चहुँफेर धैर्यरूप बाड़ी करते हैं । तप, दान, तीर्थ, स्नानरूपी चौतरे पर उस बीज को रखकर रखवाली करते हैं कि सूख या जल न जाय । आशारूपी पक्षी से रक्षा करते हैं कि वैराग्यरूपी बीज को वह निकाल न ले जावे अभिलाषारूपी बूढ़े बैल से रक्षा करते हैं कि खेत में प्रवेश करके वह उसको रौंद न डाले । उसके निमित्त सन्तोष और सन्तोष की स्त्री मुदिता दोनों को पहरे पर बिठा रखते हैं । इस बीज का नाशक कुहिरा, जो मेघ से उपजता है, उससे भी इसकी रक्षा करते हैं, संपदा, धन और सुन्दर स्त्रियों का प्राप्त होना ही वैराग्यरूपी बीज का नाशक ओला है ।

निर्वाण प्रकरण४६३


इसकी रक्षा का एक सामान्य और एक विशेष उपाय है। तप से इन्द्रियों को वश करना, दुखी पर दया करना और शास्त्र का पाठ और जप करना इत्यादिक शुभ क्रियारूपी यन्त्र की पुतली इसके पास विद्यमान रखिये तो सब विघ्न दूर हो जाते हैं। दूसरा श्रेष्ठ उपाय यह है कि सन्तों की संगति करके सत्-शास्त्रों को सुने। प्रणव जो ॐकार है उसका ध्यान और जप करे और उसका अर्थ विचारे। यही त्रिशूल-रूप ओलों के नाश का परम उपाय है। जब इतने शत्रुओं से रक्षा करे, तब उस बीज की रक्षा हो। सन्तों के संग और सत्शास्त्रों के विचाररूपी वर्षाकाल के जल से सींचिये, तब अंकुर निकलता है और वह खूब लहलहाता है। जैसे द्वितीया के चन्द्रमा को सब कोई प्रणाम करता है, वैसे ही सन्तोष, दया और यशरूपी अंकुर निकलता है। उसके दो पत्ते निकलते हैं—एक वैराग्य, दूसरा विचार और वे दिन प्रतिदिन बढ़ते जाते हैं। शास्त्रों से जो सुना है कि आत्मा सत्य है और जगत् मिथ्या है, उसका बारम्बार अभ्यास करना चाहिए। इस जल के सींचने से वे अंकुर दिन प्रतिदिन बढ़ते जावेंगे और उनके तने बड़े होंगे। हे राम ! जब डालें बड़ी होती हैं, तब रागद्वेषरूपी वानर उन पर चढ़कर उन्हें तोड़ डालते हैं, इससे इस वृक्ष को दृढ़ वैराग्य, सन्तोष और अभ्यासरूपी रस से पुष्ट करना उचित है। जैसे सुमेरु पर्वत है, वैसे ही सन्तोष से उसे पुष्ट करना चाहिए। जब यह होगा, तब उसमें सुन्दर पत्ते, डालें, फल और मञ्जरी लगेंगी; मार्ग में बहुत दूर तक इसकी छाया होगी और शान्ति, शीतलता, शुद्धता, कोमलता, दया, यश और कीर्ति इत्यादिक गुण प्रकट होंगे। उसके नीचे मनरूपी मृग विश्राम पाकर शीतल होता है, आध्यात्मिक आधिभौतिक और आधिदैविक ताप मिट जाते हैं और मन परम शान्ति पाता है। हे राम ! यह मैंने तुमसे समाधानरूपी वृक्ष कहा है। जहाँ यह वृक्ष उत्पन्न होता है, उस स्थान की शोभा कहीं नहीं जा सकती। जो इस वृक्ष की शरण जाता है, उसके ताप मिट जाते हैं और वह शान्ति पाता है। यह वृक्ष ब्रह्मरूपी


विचार एवंम् सर्वम् ।

४६४ ❊ योगवाशिष्ठ ❊

आकाश के आश्रय से बढ़ता है और वैराग्यरूपी रस और सन्तोषरूपी फल से पुष्ट होता है। जो पुरुष इसका आश्रय लेगा, वह शान्ति पावेगा।

हे राम ! जबतक मनरूपी मृग इस समाधानरूपी वृक्ष का आश्रय नहीं लेता, तब तक भटकता फिरता है, शान्ति नहीं पाता। जैसे मृग वन में भटकता है, वैसे ही मनमृग भटकता है। द्वैत, अज्ञान और प्रमादरूपी वधिक उसे मारने लगते हैं, इससे दुःख पाता है। जब भय से इन्द्रियरूपी गाँववासियों के निकट जाता है, तब वे आप ही इसको देखकर पकड़ लेते हैं अर्थात् विषयों की ओर खींचते हैं और उससे यह बड़ा कष्ट पाता है। इनके भय से जब फिर वन में जाता है तो वहाँ विषयों के न मिलने की तपन से दुःखी होता है। जब उसको भी त्यागकर रसरूपी स्थानों को शान्ति के निमित्त दौड़ता है, तब काम-रूपी कुत्ता काटने को दौड़ता है और उसके भय से जब फिर वैराग्य-रूपी वन की ओर दौड़ता है तब क्रोधरूपी अग्नि जलाती है; वासना-रूपी मच्छर दुःख देते हैं। लोभ और मोहरूपी अँधेरी इसे अन्धा बना देती है। निदान पुत्र और धनरूपी हरे-हरे तृणों को देखकर यह उनको ग्रहण करता है, तब गढ़े में गिर पड़ता है। वह गढ़ा तृण से ढका हुआ है। वह तृण पुत्र और धन है। उनको सुन्दर देख यह ममतारूपी गढ़े में गिर पड़ता है। इस प्रकार दुःख पाता है। हे राम ! जब यह मनुष्य झूठ बोलता है, तब मृत्तिका में लौटने की सी चेष्टा करता है और जब मनरूपी भेड़िया आता है, तब वह उसको भक्षण कर जाता है। जब समाधानरूपी वृक्ष से जीव विमुख होता है, तब इतने कष्ट पाता है। और जब मनरूपी भेडिये से छूटता है, तब आशा रूपी जञ्जीर में बँध जाता है। निदान जब तक इस वृक्ष के निकट नहीं आता है; तब-तक बड़े कष्टदायक स्थानों को जाता है। तमाल वृक्षादिक के तले भी जाता है और कण्टक के वृक्षों के तले भी जाता है, परन्तु शान्ति किसी स्थान में नहीं पाता—बड़े-बड़े कष्टों को ही पाता है।

इति श्रीयोगवाशिष्ठे निर्वाणप्रकरणे हरिणोपाख्याने वृत्तान्तयोगोपदेशो नाम शताधिकचतुःषष्टितमसर्गः ॥ १६४ ॥

✹ निर्वाण प्रकरण ✹

४६५

वशिष्ठजी बोले, हे राम ! इस प्रकार मूढ़ मनरूपी हरिण भटकता है। इसमें मेरा यही आशीर्वाद है कि तुमको उस वृक्ष का संग हो। जब उस वृक्ष के निकट जीव जाता है, तब शान्ति होती है। जब उसके नीचे आ बैठता है, तब तीनों ताप अन्तःकरण से मिट जाते हैं। जितने विषयरूपी वृक्ष हैं, उनके निकट गया हुआ मनरूपी मृग शान्ति नहीं पाता। पर जब समाधान रूपी वृक्ष के निकट आता है, तब शान्ति पाता है और बुद्धि खिल उठती है—जैसे सूर्यमुखी कमल सूर्य को देखकर खिल उठता है। उस वृक्ष के अनुभव रूपी फल और शास्त्र-विचाररूपी पत्तों और फूलों को देखकर वह बड़ा आनन्द पाता है, फिर उस वृक्ष के ऊपर चढ़ जाता है और पृथ्वी का त्याग करता है, जैसे सर्प अपनी पुरानी केचुल को छोड़ देता है और नूतन सुन्दर शरीर में शोभित होता है। जब उस वृक्ष पर चढ़ता है, तब गिरता नहीं; क्योंकि उसके पत्ते बहुत मजबूत हैं, उनके आश्रय से ठहरता है समाधानरूपी वृक्ष के पत्ते सत्शास्त्र हैं। जब समाधानरूपी वृक्ष से जीव उतरता है, तब शास्त्र के अर्थ में ठहरता है और जितने पदार्थ देखता है, वे उसे मिट्टी धूल से जान पड़ते हैं। तब वह अपनी पिछली चेष्टा को स्मरण करके पछताता है। जैसे कोई मद्यपान करके नीच चेष्टा करे तो जब मद उतरता है तब पछताता है, वैसे ही मनरूपी मृग अपनी पिछली चेष्टा को धिक्कारता है और कहता है कि बड़ा आश्चर्य है, जो मैं इतने काल तक इस वृक्ष से विमुख हुआ भटकता रहा—अब मुझको शान्ति हुई है। जैसे दिन की तपन न रहने पर चन्द्रमुखी कमलिनी को शान्ति होती है, वैसे ही मनरूपी मृग को शान्ति होती है ?

हे राम ! पुत्र, धन, स्त्री आदि जो दीखते हैं, उनको वह संकल्पपुर और स्वप्न सदृश देखता है। जैसे स्वप्न से जागकर कोई स्वप्नपुर को स्मरण करता है, परन्तु उसमें अभिमान नहीं होता, वैसे ही उसमें भी अभिमान नहीं होता। जब जीव अनुभवरूपी फल को खाता, तब बड़ा आनन्द पाता है, जिसको वाणी नहीं कह सकती। वह शान्त निर्मल और निरतिशयपद को प्राप्त होता है। जो मन का विषय हो, वह

४६६ ❇ योगवाशिष्ठ ❇

सातिशयपद है और जो मन का विषय नहीं है वह निरतिशयपद है। जो इन्द्रियों का विषय है, उसका नाश भी होता है और जो इन्द्रियों और मन का विषय नहीं, उसका नाश नहीं होता। वह मनुष्य उसी अविनाशी पद को पाता है। जैसे किसी को बाण लगता है और उसकी विरोधी बूटी उसके सामने रखिये तो निकल आता है, वैसे ही अनुभवरूपी बूटी को सामने रखने पर मोह बन्धनरूपी शर खुल पड़ते हैं और वह परमपद पाता है। हे राम! ज्ञानवान् जगत् से मृतक हो जाता है। वह संसार से निर्लिप्त रहता है। जैसे लकड़ी अग्नि के बिना शान्त हो जाती है, वैसे ही वासना से रहित ज्ञानवान् की चेष्टा शान्त हो जाती है, अर्थात् संसार की सत्यता से रहित चेष्टा होती है और फिर संसाररूपी अग्नि नहीं प्रज्वलित होती। तब द्वैत और अद्वैत की कल्पना भी मिट जाती है। यह उन्मत्त की तरह अपने स्वरूप में मग्न रहता है। जैसे मरुस्थल के मार्ग में चलनेवाला पथिक धूप की इच्छा नहीं करता, वैसे ही ज्ञानी विषयों की तृष्णा नहीं करता। जिसने आत्म अनुभव-रूपी अमृत पान किया है, उसको विषयरूपी काँजी की इच्छा नहीं रहती—वह पुरुष सदा निर्वासनिक है। जब जीव निर्वासनिक होता है, तब चञ्चल मन की वृत्ति सब लीन हो जाती और केवल आत्मत्व-मात्र शेष रहता है। 'मैं' 'मेरा' इत्यादि भावना नष्ट हो जाती है। जब तक चित्त का सम्बन्ध होता है, तब तक 'मैं' और 'मेरा' प्रतीत होता है और जब चित्त का सम्बन्ध मिट जाता है, तब एक हो जाता है। जैसे एक सूखा और एक गीला काष्ठ होता है। सूखा शुद्ध और गीला उपाधिक कहलाता है। और जब जल सूख जाता है, तब वह भी शुद्ध हो जाता है। वैसे ही जब मन की उपाधि नष्ट हो जाती है, तब शुद्ध आत्मा ही रहता है और एकरस भासित होता है।

हे राम! संसार भ्रम से द्वितीय भासित होता है। जैसे पत्थर की शिला में पुतली अनउपजी ही भासित होती है, जो न सत् है और न असत्। यदि उन्हें पत्थर से भिन्न करके देखिये तो सत् नहीं और जो शिला में देखिये तो वही है। वैसे ही जगत् आत्मा से भिन्न होकर

४६८ ☸ योगवाशिष्ठ ☸

हे राम ! वाञ्छित देश को पथिक तब पहुँचता है, जब एक देश का त्याग करता है। वैसे ही शुद्धस्वरूप परमानन्द अपना रूप आत्मा तब प्राप्त होता है, जब धन, लोक, पुत्र, एषणा आदि का त्याग करे। जब आत्मा की प्राप्ति होती है, तब निर्विकल्प समाधि से शुद्ध चैतन्य का साक्षात्कार होता है, और जब समाधि से उसका साक्षात्कार होता है, तब चेष्टा होने पर भी उसी में स्थित रहता है; परम निर्वाणपद को प्राप्त होता है। चित्तरूपी वेल दूर हो जाती है। जैसे रस्सी में जो बल होता है, उसको खींचकर फिर छोड़ते हैं, तब वह सीधी हो जाती है, वैसे ही जिसको समाधि में चैतन्य का साक्षात्कार होता है, उसको उत्थानकाल में भी वही भासित होता है। पर जिसको उसका प्रमाद है, उसको जगत् भासित होता है। हे राम ! वस्तु एक है, परन्तु उसमें दो दृष्टियाँ हैं। जैसे रस्सी एक है, पर सम्यक्दर्शी को रस्सी दिखती है और असम्यक्दर्शी को सर्प, वैसे ही ज्ञानवान् को आत्मा प्रतीत होता है और अज्ञानी को जगत् दीखता है। जिस पुरुष ने ज्ञान से जगत् को असत्य नहीं जाना, वह मानो चित्र की अग्नि है। उससे कोई कार्य सिद्ध नहीं होता। और जिसको स्वरूप की इच्छा है, जो तृष्णा के नाश का प्रयत्न करता है, जगत् को मिथ्या विचारता है, वह आत्मपद को प्राप्त होगा। उसकी तृष्णा भी निवृत्त हो जायगी। हे राम ! ज्ञानवान् की तृष्णा स्वाभाविक मिट जाती है। जैसे सूर्य के उदय से अन्धकार मिट जाता है, वैसे ही वस्तु की सत्ता पाकर उसकी तृष्णा नष्ट हो जाती है। वह परमपद में स्थित होता है। हे राम ! जिसको दृश्य में नीरसता है, वह उत्तम पुरुष है। वह मनुष्यशरीर में ही ब्रह्म हो जाता है। उसको मेरा नमस्कार है। वह मेरा गुरु है। हे राम ! जब जीव की बुद्धि विषय से विरक्त होती है, तब कल्याण होता है। वैराग्य से बोध होता है और बोध से वैराग्य होता है, क्योंकि दोनों सम्बन्धित परस्पर सापेक्ष हैं। जब एक आता है, तब दूसरा भी आता है। जब ये आते हैं, तब तीनों एषणाएँ निवृत्त हो जाती हैं। जब तीनों एषणाएँ नष्ट होती हैं, तब अमृत की प्राप्ति होती है।

❊ निर्वाण प्रकरण ❊ ४४६

हे राम ! सन्तों का संग और सत्शास्त्रों का श्रवण करके स्वरूप का अभ्यास करो—इससे आत्मपद की प्राप्ति होती है। ये तीनों परस्पर सहकारी हैं। जैसे आठ पाँववाला कीट प्रथम चरण को रखकर और चरणों को रखता है, तब सुख से चला जाता है, वैसे ही सन्तों के संग और सत्शास्त्रों के सुनने से जो आत्मपद का अभ्यास करता है, वह शीघ्र ही आत्मपद को प्राप्त होता है। उसे जगत् का अभाव हो जाता है। हे राम ! जगत् के भाव और अभाव को ज्ञानी जानता है। जैसे जाग्रत, स्वप्न और सुषुप्ति को तुरीयावस्थावाला जानता है, वैसे ही जगत् के भाव-अभाव को ज्ञानी जानता है। जैसे अग्नि में सूखा तृण डालो तो देख नहीं पड़ता, वैसे ही ज्ञानवान् को जगत् नहीं दीखता। हे राम ! ज्ञानवान् को सर्वदा समाधि है, कभी अहं का उत्थान नहीं होता। जब तक उस पद को प्राप्त न हो, तब तक साधना में लगा रहे और जब उस पद को प्राप्त हो, तब फिर कोई यत्न करना बाक़ी नहीं रहता। हे राम ! इस चित्त के दो प्रवाह हैं—एक तो जगत् की ओर जाता है और दूसरा स्वरूप की ओर। जो जगत् की ओर जाता है, वह औपाधिक है, और जो स्वरूप की ओर जाता है, वह उपाधि को दूर करनेवाला है। जैसे एक लकड़ी गीली और एक सूखी होती है। जो गीली है उसमें उपाधि जल है, वह फैल जाता है। और जब जल नष्ट हो जाता है, तब वह शुद्ध होती है, फिर प्रफुल्लित नहीं होती। वैसे ही संसार की सत्यता से चित्त बढ़ता है, और जब संसार की वासना नष्ट होती है तब शुद्धपद पाता है। हे राम ! वाद भी दो प्रकार के हैं। जो वाद किसी को दुःख दे, उसे मूर्ख कहते हैं। और जो परस्पर मित्रभाव से तत्त्व का निरूपण करे, वह वाद ज्ञानवान् करते हैं। जो जैसा वाद करते हैं, उन्हें उसका दृढ़ अभ्यास होता है और वैसा ही रूप उनका हो जाता है। जो झगड़ा करते हैं उनका वही रूप हो जाता है और जो मित्रता से स्वरूप का वाद करते हैं, उनका वही रूप होता है—उस पद को पाकर परम शान्ति होती है।

इति० नि० मनमृगोपाख्यानंयोगोनामशताधिकपञ्चषष्टितमसर्गः ॥१६५॥

इति श्रीयोगवाशिष्ठे निर्वाणप्रकरणे पूर्वार्द्ध समाप्तम्।

श्रीगणेशाय नमः ।

श्रीयोगवाशिष्ठ

निर्वाण प्रकरण उत्तरार्द्ध

वशिष्ठजी बोले, हे राम ! जिस पुरुष ने समाधानरूपी वृक्ष के फल को जानकर खा लिया और उसको पचाया है, उसे परम स्थिति प्राप्त होती है। जैसे पंख टूटने से पर्वत यथास्थान स्थित है, वैसे ही तृष्णारूपी पंख टूटने से जीव स्थिर होता है। हे राम ! जब उसको फल प्राप्त होता है, तब उसका चित्त भी आत्मरूप हो जाता है। जैसे दीपक का निर्वाण होता है, तब जाना नहीं जाता कि वह कहाँ गया, वैसे ही आत्मपद के प्राप्त होने पर चित्त भिन्न होकर दिखाई नहीं देता। हे राम ! जब तक वह अकृत्रिम आनन्द नहीं प्राप्त हुआ और उस पद में विश्राम नहीं पाया, तब तक शान्ति नहीं प्राप्त होती। वह पद निर्गुण, शुद्ध, स्वच्छ और परम शान्त है। जब उस पद में स्थिति होती है, तब परम समाधि हो जाती है। ऐसा त्रिलोकी में कोई नहीं, जो उसको समाधि से उतारे। जैसे चित्त की मूर्ति होती है, वैसे ही उसकी अवस्था होती है। उसकी सब चेष्टा इच्छा से रहित होती है। जैसे पंख से रहित पर्वत स्थिर होता है, वैसे ही मन संकल्प विकल्प से रहित हो जाता है और शान्तिपद को प्राप्त होता है। हे राम ! जिसके मन में संसार का अभाव हुआ है, वह शान्तिपद को प्राप्त होता है। जब तक वासना से युक्त है, तब तक मन है। जिस क्रम और युक्ति से वासना का क्षय हो वही कर्तव्य है। हे राम ! जब वासना का क्षय होता है, तब बोधरूप शेष रहता है, इसलिए जिस क्रम से वह प्राप्त हो, वही करना चाहिए, क्योंकि उस पद के प्राप्त हुए बिना शान्ति कभी न होगी। जब चित्त उस पद की ओर आवे, तब शान्त होकर दुःख से रहित और अविनाश

☸ निर्वाण प्रकरण ☸ ५०१

हो; क्योंकि सबका आत्मा निर्विभाग, अनन्त, परम शान्तिरूप और सबको कर्म के फल का देनेवाला है ।

हे राम ! जब ऐसे पद को जीव प्राप्त होता है, तब उसको वासना के उत्थानकाल में भी आत्मा ही भासित होता है, द्वैत नहीं दिखता । तब समाधि से उत्थान कैसे हो ? ऐसा कोई समर्थ नहीं कि उसको समाधि से उतारे । जब ऐसा पद प्राप्त होता है, तब संसार नीरस लगता है । हे राम ! जबतक मनुष्य मूर्तिवत् नहीं होता; तबतक विषय का त्याग करे, और जब ऐसी दशा हो, तब कुछ कर्तव्य नहीं रहता, त्याग करे अथवा न करे । यह मुझे निश्चय है कि जब ज्ञान उपजेगा, तब मनुष्य विषयों से विरक्त हो जावेगा । ब्रह्म से काष्ठपर्यन्त जितने पदार्थ हैं वे सब उसको नीरस हो जाते हैं । ऐसा जो पुरुष है, उसको सदा समाधि है । हे राम ! जिसको समाधि का सुख मिल जाता है, वह स्वाभाविक समाधि की ओर आता है । जैसे वर्षाकाल की नदी स्वाभाविक समुद्र को जाती है, वैसे ही वह पुरुष समाधि की ओर लगा रहता है । जो पुरुष विषयों से विरक्त और आत्माराम होता है, उसकी वज्रसार की सी दृढ़ स्थित होती है । जैसे पंख से रहित पर्वत स्थिर होते हैं वैसे ही जिस पुरुष ने संसार को नीरस जानकर त्याग दिया है और आत्मा में क्रीड़ा करके तृप्त हुआ है, उसकी मति चलायमान नहीं होती । हे राम ! जिस पुरुष की चेष्टा भी होती है, पर जो संकल्प-विकल्प से रहित है, वह सदा मुक्तरूप है । उसको कोई कर्म बन्धन नहीं करता; क्योंकि कर्म और साधन का अभाव हो जाता है । जिस पुरुष को जगत् नीरस हो गया है, उसको विषयों की तृष्णा कैसे हो ? और जब तृष्णा न रही, तब दुःख कैसे हो ? दुःख तब तक होता है, जबतक विषयों की तृष्णा होती है, और विषयों की तृष्णा तब होती है, जब अपने स्वभाव को मनुष्य छोड़ देता है । हे राम ! जब अपने स्वभाव में स्थित हो, तब परस्वभाव जो इन्द्रियों के विषय हैं, वे रससंयुक्त कैसे लगें और दुःख और तृष्णा कैसे हो ?

हे राम ! जब मनुष्य अपने स्वभाव को जानता है, तब निर्वाणपद

५०२ ☸ योगवाशिष्ठ ☸

को प्राप्त होता है, जो आदि और अन्त से रहित है। उसकी प्राप्ति का उपाय यह है कि वेदान्त का अध्ययन करे और प्रणव का जप करे। जब इनसे थके, तब समाधिस्थ हो और जब फिर थके, तब वहीं पूर्व-स्थित में आकर मनन करे। जब ऐसा दृढ़ अभ्यास हो तब उस पद को प्राप्त होगा, जो संसार का पार है। जब उस पद को पाया, तब परम-शान्ति को प्राप्त होगा और स्वच्छ निर्मल अपने स्वभाव में स्थित होगा।

इति श्रीयोगवाशिष्ठे निर्वाणप्रकरणे स्वभावसत्तायोगोपदेशो नाम शताधिकषट्षष्टितमसर्गः ॥ १६६ ॥

वशिष्ठजी बोले, हे राम ! यह संसार बड़ा गम्भीर है। इसका तरना कठिन है। जिसको इसमें तरने की इच्छा हो, उसका यह कर्तव्य है कि वेदान्त का अध्ययन, प्रणव का जप और चित्त को स्थिर करे। जब ऐसा उपाय करे, तब ईश्वर उस पर प्रसन्न होंगे और उसके हृदय में विवेक उत्पन्न होगा; जिससे संसार असत्य प्रतीत होगा और सन्त जनों का संग प्राप्त होगा। संत जनों का आचार शुभ है। वे परमशान्त, गम्भीर और ऊँचे अनुभवरूपी फल से युक्त वृक्ष हैं। उनके यश, कीर्ति और शुभ आचार फूल और पत्ते हैं। ऐसे सन्तजनों की संगति जब प्राप्त होती है, तब जगत् के रागद्वेषरूपी तम मिट जाते हैं। जैसे किसी मजूर के शिर पर बोझ हो और वह तपन से दुखी हो, पर वृक्ष की शीतल छाया प्राप्त होने पर वह शीतल होता है, फल खाकर तृप्त होता है, और थकान का कष्ट दूर हो जाता है, वैसे ही सन्तों के संग से मनुष्य सुख को प्राप्त होता है। जैसे चन्द्रमा की किरणों से मनुष्य शीतल होता है, वैसे ही सन्तजनों के वचन से शान्ति होती है। हे राम! सन्तजनों की संगति करने से पाप दग्ध हो जाते हैं। जो पुरुष सकाम होकर तप, यज्ञ और व्रत करते हैं, उनकी संगति न कीजिये; क्योंकि वे ऐसे हैं, जैसे यज्ञ का खम्भा पवित्र होता है, परन्तु उसकी छाया कुछ नहीं, इससे उसके नीचे कोई सुख नहीं पाता। हे राम! सब सकाम कर्म जन्म-मरण देने-वाले हैं। यद्यपि जिज्ञासु भी यज्ञ, व्रत और तप करते हैं, तो भी वे उनमें

निर्वाण प्रकरण५०३

श्रेष्ठ हैं, क्योंकि निष्काम हैं। उनको विषयों में नीरसता है और उनका आचार शुभ है। हे राम ! ऐसे जिज्ञासु की संगति विशेष अच्छी है, जिसकी चेष्टा की सब कोई स्तुति करते हैं और वह सबको सुखदायक लगती है। जो जिज्ञासु के समान नवनीत कोमल, सुन्दर और स्निग्ध होता है, उसको सन्तों की संगति प्राप्त होती है।

हे राम ! फूलों के बगीचे और सुन्दर फूलों की शय्या आदि विषयों से भी ऐसा निर्भय सुख नहीं प्राप्त होता, जैसा सन्तों की संगति से प्राप्त होता है; क्योंकि उनका निश्चय सदा आत्मा में रहता है। हे राम ! ऐसे ज्ञानवानों की संगति करके जब हृदय शुद्ध होता है, तब आत्म-तत्त्व की प्राप्ति होती है। जब तक हृदय मलिन है, तबतक उसकी प्राप्ति नहीं होती। जैसे उज्ज्वल आरसी प्रतिबिम्ब को ग्रहण करती है, लोहे की शिला प्रतिबिम्ब को नहीं ग्रहण करती; वैसे ही जब हृदय उज्ज्वल होता है, सन्तों के वचन हृदय में ठहरते हैं। जैसे वर्षाकाल का बादल फैलकर थोड़े से बहुत हो जाता है, वैसे ही जब हृदय शुद्ध होता है तब बुद्धि बढ़ती जाती है। जैसे वन में केले का वृक्ष बढ़ता जाता है, वैसे ही बुद्धि बढ़ती जाती है। जब आत्मविषयिणी बुद्धि होती है, तब जीव वही रूप हो जाता है और बुद्धि की भिन्नसंज्ञा का अभाव हो जाता है। जैसे लोहे को पारस का स्पर्श होने पर वह सुवर्ण हो जाता है और फिर लोहे की संज्ञा नहीं रहती, वैसे ही आत्मपद की प्राप्ति होने से बुद्धि की संज्ञा नहीं रहती और विषयभोग की तृष्णा भी जाती रहती है। हे राम ! विषयों की तृष्णा और अभिलाषा ने जीव को दीन बनाया है। जब तृष्णा का त्याग करे, तब परम निर्मलता को प्राप्त होता है। जैसे हाथी जबतक शिर पर धूल डालता है तबतक मलिन रहता है और जब नदी में प्रवेश करता है, तब निर्मल हो जाता है, वैसे ही जब जीव तृष्णारूपी राख का त्याग करता है और आत्मा में स्थित होता है, तब निर्मल होता है। हे राम ! जब जीव भोगों की इच्छा त्यागता है, तब बड़ी शोभा पाता है। जैसे सुवर्ण को अग्नि में डालने से उसका मैल जल आता है और वह उज्ज्वल रूप धारण

५०४ <br/>

⚛ योगवाशिष्ठ ⚛

करता है । हे राम ! भोगरूपी बड़ा विष है । उसका दिन-दिन त्याग करना विशेष लाभदायक है । जीव जब तृष्णा का त्याग करता है, तब अति शोभा पाता है । जैसे राहु दैत्य से रहित चन्द्रमा शोभा पाता है, वैसे ही तृष्णा का वियोग होने पर पुरुष शोभा पाता है । हे राम ! जब भोगों से वैराग्य होता है, तब दो पदार्थों की प्राप्ति होती है । जैसे नूतन अंकुर के दो पत्ते होते हैं, वैसे ही तृष्णा के त्याग से एक तो सन्तों की संगति मिलती है और दूसरे सत्शास्त्र का विचार उत्पन्न होता है । इनमें जब दृढ़ भावना होती है, तब अभ्यास करके वही परमानन्दरूप होता है, जिसमें वाणी की संगति नहीं । तब मनुष्य भोगों की इच्छा से मुक्त होता है, और परमशान्ति सुख पाता है । जैसे पिंजड़े से निकल-कर पक्षी सुखी होता है, वैसे ही वह सुखी होता है ।

हे राम ! जीव को भोग की इच्छा ने ही दीन किया है । जब इच्छा निवृत्त होती है, तब गोपद की तरह वह संसारसमुद्र को लाँघ जाता है, तब उसको तीनों जगत् सूखे तृण जैसे तुच्छ लगते हैं । हे राम ! जब वह भोग की इच्छा से मुक्त होता है, तब ईश्वर होता है । जिस पुरुष को आत्मसुख प्राप्त हुआ है, वह भोगों की इच्छा कभी नहीं करता और जब वे आकर प्राप्त होते हैं, तब भी वे उसको नीरस और मिथ्या प्रतीत होते हैं, इससे वह उनके भोग को नहीं चाहता । जैसे जाल से निकला हुआ पक्षी फिर जाल में नहीं पड़ता, वैसे ही वह पुरुष भोगों को नहीं चाहता । जब विषयों की तृष्णा निवृत्त होती है, तब परम शान्ति पाता है और सन्तों के वचन उसके हृदय में शीघ्र ही प्रवेश करते हैं ।

हे राम ! मोक्षरूपी स्त्री के कानों के भूषण सन्तों की संगति है । जब साधु की संगति होती है, तब अशुभ कर्मों का त्याग हो जाता है और पराये धन की इच्छा नहीं रहती । तब जो कुछ अपना होता है, उसके भी त्यागने की इच्छा होती है और भले भोग जो भोगने के लिए आते हैं, उनको वह बाँटकर भोग करता है । निदान बड़े उत्तम भोगों से लेकर साग तक जो कुछ प्राप्त है, उसमें से औरों को

# * निर्वाण प्रकरण *

५०५

देकर वह खाता है। तब यदि कोई शरीर माँगे तो वह शरीर भी दे देता
है; क्योंकि उसको देने का अभ्यास हो जाता है। पर और से साग
माँगने की भी इच्छा नहीं रखता। संतोष से यथाप्राप्त चेष्टा और तप,
दान करता है। यज्ञ, व्रत और ध्यान करके पवित्र रहता है और तृष्णा
का त्याग करता है। हे राम! ऐसा दुःख घोर नरक में भी नहीं होता,
जैसा तृष्णा से होता है। जो धनवान् हैं, उनको धन के कमाने और
रखने की चिन्ता है। उन्हें उठते-बैठते, खाते-पीते, चलते-सोते सदा
धन की ही चिन्ता रहती है। इसी चिन्ता में वे पच-पचकर मर जाते हैं
और फिर जन्म लेते हैं। हे राम! निर्धन को भी चिन्ता रहती है, परन्तु
थोड़ी होती है। जब तक चिन्ता रहती है, तब तक जीव दुखी रहता है,
पर जब चिन्ता नष्ट होती है, तब परम सुखी होता है।

हे राम! यद्यपि धनी हो और उसे संतोष नहीं तो वह परम दरिद्री
है, और जो धन से हीन है, परन्तु संतोषवान् है, वह ईश्वर है। जिसको
संतोष है, उसको विषय बन्धन नहीं कर सकते। हे राम! जब तक धन
की इच्छा नहीं करता, तब तक भोगरूपी विष नहीं व्यापता। पर जब
धन की इच्छा उपजती है, तब परम विष व्यापता है। विपरीत भावना
में दुःख होता है और जो दुःखदायक पदार्थ हैं, वे सुखदायक जान
पड़ते हैं। हे राम! जो कुछ अर्थ है, वही अनर्थ है। जिसको संपदा
जानते हैं, वही आपदा है और जिनको भोग जानते हैं, वही सब
रोगरूप है। इनको संपदा जानकर चाहता है, इससे बड़ा दुखी होता
है। हे राम! रसायन सब दुःखों का नाश करती है, परन्तु वह देव-
ताओं के पास होती है। यदि अमृत चाहिए तो संतोष ही परम रसा-
यन है। जब विषयों में दोषदृष्टि होती है और मनुष्य संतोष धारण
करता है, तब मूर्खता दूर हो जाती है और गोपद की तरह संसारसमुद्र
से शीघ्र ही तर जाता है। जैसे गऊ के पैर के गढ़े को सहज ही लाँघ
जाते हैं, वैसे ही संसारसमुद्र को वह सहज में तर जाता है। हे राम!
जिसको संतोष प्राप्त होता है, उसको परम शान्ति होती है। कभी
बसन्तऋतु भी सुख का स्थान हो, नन्दनवन भी सुख का स्थान हो,

५०६ ❊ योगवाशिष्ठ ❊

उर्वशी आदिक अप्सरागण प्राप्त हों; चन्द्रमा निकला हो, कामधेनु विद्यमान हो और इन्द्रियों के सब सुख प्राप्त हों, तो भी शान्ति न होगी, एक संतोष से ही शान्ति होगी। सन्तोषवान् को ये विषय डिगा नहीं सकते।

हे राम ! जैसे धवाँ भरकर छोड़ने से तालाव नहीं भर जाता, पर जब वर्षा होती है, तब शीघ्र ही भर जाता है, वैसे ही विषयों के भोग में शान्ति नहीं होती; सन्तोष ही से पूर्ण आनन्द और ओज की प्राप्ति होती है। गम्भीर, निर्मल, शीतल, हृदयगम्य और सबका हितकारी ओज सन्तोषी पुरुषों को प्राप्त होता है। और जो ओज है वे सात्त्विक, राजस और तामस होते हैं, पर यह शुद्ध सात्त्विक है। जिस पुरुष को सन्तोष होता है, वह ऐसे शोभित होता है, जैसे वसन्तऋतु का वृक्ष फूल, फल और पत्तों से शोभा पाता है। और जिसको तृष्णा है, वह चरणों के नीचे आये कीड़े की तरह कुचल जाता है। हे राम ! जिसको तृष्णा है, उसको सन्तोष और शान्ति भी नहीं होती। जैसे जल में डाला गया तृणों का पूला तीव्र पवन में उड़ता-फिरता है, वैसे ही तृष्णावान् पुरुष को क्षोभ होता है। हे राम ! जो पुरुष अर्थ की सदा इच्छा करता है वह अग्नि में प्रवेश करता है, अर्थात् सर्वदा तपती रहती है। जैसे गर्दभ विष्ठा के स्थान में प्रवेश करता है, वैसे ही तृष्णावान् जो विषय-रूपी गंदे स्थान में प्रवेश करता है, वह गर्दभ है। जैसे गर्दभ का स्पर्श करना अनुचित है, वैसे ही तृष्णावान् गर्दभ से स्पर्श करना योग्य नहीं है। हे राम ! यह संसार मिथ्या है। जो इस संसार के पदार्थों को चाहता है, वह मूर्ख है। इस जगत के अधिष्ठान को प्राप्त होने से जीव निर्वासनिक होता है, और जब निर्वासनिक होता है, तब सन्तोष को प्राप्त होता है। तब ऐसा होता है जैसे तारों में चन्द्रमा शोभा पाता है—इससे इच्छा के नाश का उपाय करो। हे राम ! जब इच्छा नष्ट होती है और सन्तोषरूपी गम्भीरता प्राप्त होकर द्वैतकल्पना मिटती है, तब उसी को पण्डितजन परमपद कहते हैं। यह पद कैसे प्राप्त होता है, सो भी श्रवण करो। हे राम ! जब संसार में वैराग्य, सन्तों की संगति और सतशास्त्रों के अर्थों और आत्मा में दृढ़भावना होती है, तब जगत्

🔆 निर्वाण प्रकरण 🔆 ५०७

नीरस हो जाता है, अर्थात् जगत् असत् प्रतीत होता है, हृदय में शान्ति होती है, जीव अपने को ब्रह्म जानता है और परिच्छिन्नता मिट जाती है । जब तक जीव अपने को परिच्छिन्न जानता था, तब तक सब दुःखों का अनुभव करता था और जब सन्तों की संगति और सत्शास्त्रों से जगत् नीरस प्रतीत होता है, तब परमपद को प्राप्त होता है ।

इति श्रीयोगवाशिष्टे निर्वाणप्रकरणे मोक्षोपदेशो नाम शताधिकसप्तषष्टितमस्सर्गः ॥ १६७ ॥

वशिष्ठजी बोले, हे राम ! जब संसार में वैराग्य होता है, तब सन्तों की संगति होती है । फिर शास्त्र सुनता है । तब सम्पूर्ण जगत् नीरस हो जाता है । जब जगत् नीरस लगा और आत्मा में दृढ़ अभ्यास हुआ, तब अपनी स्वभाव सत्ता प्रकाशित होती है । उसी स्वभावसत्ता में स्थित होने पर परमानन्द की प्राप्ति होती है, जिसमें वाणी की गति नहीं है । हे राम ! जब यह अवस्था प्राप्त होती है, तब मन स्थिर हो जाता है; अर्थों की तृष्णा नहीं रहती । जो अपने पास होता है उसको रखने की भी इच्छा नहीं रहती—सहज त्याग हो जाता है—और पुत्र, धन, स्त्री आदिक सब नीरस हो जाते हैं । यद्यपि वह मनुष्य इनके बीच में रहता है तो भी इनमें 'अहं' 'मम' अभिमान नहीं करता । जैसे मजदूर चलता-चलता किसी मार्ग में आ उतरता है और मार्गवालों से कुछ सम्बन्ध नहीं रखता, वैसे ही वह किसी विषय से सम्बन्ध नहीं रखता, और जो अनिच्छित इन्द्रियों के सुख प्राप्त होते हैं, उनमें रागद्वेष नहीं रखता । जैसे किसी पत्थर की शिला पर जल चला जाता है तो उसको कुछ रागद्वेष नहीं होता, वैसे ही ज्ञानवान को किसी में रागद्वेष नहीं होता ।

हे राम ! उसके शरीर की यह स्वाभाविक अवस्था हो जाती है कि वह एकान्त को चाहता है और बन और कन्दरा में रहने की इच्छा करता है । मुमुक्षु को अज्ञान के स्थान जो स्त्री भोग, राग-द्वेष के इष्ट-अनिष्ट भी दैवसंयोग से प्राप्त होते हैं तो भी उन्हें शीघ्र ही त्याग देता है । हे राम ! जब क्षेत्र में बीज डालना होता है, तब पहले जो

५०८ ✻ योगवाशिष्ट ✻

काँटे आदि होते हैं, उन्हें खड्ग से काटकर दूर किया जाता है। तब खेत अच्छा फलता है। वैसे ही जिस पुरुष को मनरूपी क्षेत्र में अनुभव-रूपी फल देखना हो वह इच्छारूपी कण्टकों और वृक्षों को अनिच्छा-रूपी खड्ग से काटे और सन्तोषरूपी बीज को बोवे तो खेत भी अच्छा फलेगा। हे राम ! जब अनुभवीरूपी फल प्राप्त होता है, तब मनुष्य सूक्ष्म से सूक्ष्म और स्थूल से भी स्थूल हो जाता है, और सबमें आत्मा को देखता है। हे राम ! जब चित्त अदृश्य होता है, तब द्वैत भावना मिट जाती है और जब द्वैत भावना मिटी तब चित्त अदृश्य होता है। उस चित्त को जो उपशम का सुख होता है, वह वाणी से कहा नहीं जा सकता—उसका नाम निर्वाणपद है। जब मनुष्य ईश्वर की भक्ति करता है और दिनरात्रिचिरकाल तक भक्ति करता रहता है, तब ईश्वर प्रसन्न होते हैं और निर्वाणपद की प्राप्ति होती है। राम ने पूछा, हे भगवन् ! हे सब तत्त्ववेत्ताओं में श्रेष्ठ ! वह कौन ईश्वर है और उसकी भक्ति क्या है, जिसके करने से निर्वाणपद प्राप्त होता है ? वशिष्ठजी बोले, हे राम ! वह ईश्वर दूर नहीं; उसमें भेद भी कुछ नहीं और वह दुर्लभ भी नहीं; क्योंकि वह अनुभवस्वरूप ज्योति और परमबोधस्वरूप है। सब जिसके वश है, जो सब है और जिसमें सब है, उस सर्वात्मा को मेरा नमस्कार है। हे राम ! सब कोई उसी को पूजते हैं। जप, मन्त्र, तप, दान, होम जो कुछ कोई करता है, वह सभी उसी की पूजा है। देवता, दैत्य, मनुष्य आदि जो स्थावर-जङ्गम प्राणी हैं, वे सब उसी को पूजते हैं और सबको फल देनेवाला भी वही है। उत्पत्ति और प्रलय में जो पदार्थ दीखते हैं; वे सब उसी में सिद्ध होते हैं—ऐसा वह ईश्वर है। जब वह ईश्वर प्रसन्न होता है, तब वह पवित्र, शुभाचरण करने वाला अपना एक दूत भेजता है।

राम ने पूछा, हे भगवन् ! ईश्वर अद्वैत आत्मा शुद्ध ब्रह्म है। उसका दूत कौन है और वह कैसे आता है, यह मुझसे कहिये। वशिष्ठ ने कहा, हे राम ! उस ईश्वर जो परमदेव का दूतविवेक है वह हृदयरूपी गुफा में उदय होता है। जब वह उदय होता है, तब उससे जीव परम

  • निर्वाण प्रकरण * ५०६

शोभा प्राप्त करता है। जैसे चन्द्रमा के उदय होने पर आकाश शोभा पाता है, वैसे ही वह पुरुष शोभा पाता है। हे राम! जब विवेकरूपी दूत आता है, तब जीव को संसार से पवित्र करता है। मनुष्य प्रथम वासनारूपी मैल से भरा था और चिन्तारूपी शत्रु ने उसे बाँधा था; पर जब विवेकरूपी दूत आता है, तब वह चित्तरूपी शत्रु को मारता है और वासनारूपी मैल का नाश करके देव के निकट ले जाता है। जब उस देव का दर्शन होता है, तब परमानन्द को प्राप्त होता और बड़ा सुख पाता है। हे राम! संसाररूपी समुद्र में मृत्युरूपी भँवर है, तृष्णारूपी तरंगें हैं, अज्ञानरूपी जल है और इन्द्रियाँरूपी ग्राह हैं। उसी समुद्र में ये जीव पड़े हैं। जब विवेकरूपी नौका अकस्मात् प्राप्त होती है, तब वे संसारसमुद्र से पार होते हैं। हे राम! जीव प्रमाद से ही जड़ता को प्राप्त हुए हैं। जैसे जल शीतलता से ओला कहलाता है, वैसे ही प्रमाद से आत्मा जीवसंज्ञा पाता है और वासना से ढक जाता है। पर जब अन्तर्मुख होता है, तब उस देव के सम्मुख होता है और वह देव प्रसन्न होता है। उसके सहस्र शीश, सहस्र पाद, सहस्र भुजा, सहस्र नेत्र और सहस्र कर्ण हैं। सब चेष्टाएँ वही करता है। देखता, सुनता, बोलता और चलता भी वही है। वह अपनी स्वभावसत्ता से प्रकाशित होता है। जैसे सब देहों में चलनशक्ति पवन की है, वैसे ही प्रकाशशक्ति उस देव की है। जब जीव उसके सम्मुख होता है, तब वह प्रसन्न होकर विवेकरूपी दूत भेजता है। तब मनुष्य सन्तों की संगति करता है। तब सत्शास्त्रों को सुनकर उनके अर्थ में दृढ़भावना होती है और वह विवेकरूपी दूत अहं को अदृश्य करता है। तब यह जीव शून्य हो जाता है। फिर यह शून्य को भी त्यागकर बोधमात्र में स्थित होता है। तब पूर्ण आनन्द प्राप्त होता है।

हे राम! जीव आनन्दस्वरूप है और यह विश्व अपना रूप है। परन्तु अज्ञान से भिन्न प्रतीत होता है। जैसे आकाश में दूसरा चन्द्रमा, मरुस्थल में जल और आकाश में तरुवर दीखते हैं, वैसे ही भ्रान्ति से जगत् प्रतीत होता है। पर सब प्राणियों के भीतर-बाहर और नीचे-ऊपर

५२० ✴ योगवाशिष्ठ ✴

सर्वत्र ब्रह्मदेव ही व्याप्त रहा है। स्थावर, जङ्गम आदि सब जगत उसी आत्मतत्त्व के आश्रय से फुरता है। इसमें वही आत्मा का स्वरूप है और वही सबका धारण कर रहा है। वही ईश्वर ब्रह्म है। गम्भीर, साक्षी, आत्मा, ॐकार, प्रणव सब उसी के नाम हैं। जब उस ईश्वर की कृपा होती है, तब जीव अन्तर्मुख होकर निर्मल होता है। हे राम! जब हृदय शुद्ध होता है, तब आत्मपद की ओर भावना होती है कि सब आत्मा ही है। यह भावना ही भक्ति है—तब ईश्वर वह कृपा करके विवेकरूपी दूत भेजता है।

इति श्रीयोगवाशिष्टे निर्वाणप्रकरणे विवेकदूतवर्णनं नाम शताधिकअष्टषष्टितमसर्गः ॥ १६८ ॥

वशिष्ठजी बोले, हे राम! जब विवेक दृढ़ होता है, तब जीव उस परमपद को प्राप्त होता है, जो चैत्य से रहित चैतन्य घन है। तब चैत्य का सम्बन्ध टूट जाता है। जब चैतन्य का सम्बन्ध टूटा, तब विश्व का क्षय हो जाता है। जब विश्व का क्षय हुआ, तब वासना भी नहीं रहती। हे राम! यह जगत भी संकल्प के फुरने से है। जब जीव शुद्ध चैतन्य में चैतन्यान्मुख होता है, तब मनोमात्र शरीर होता है, जिसको अन्तर्वाहक कहते हैं। और जब वासना दृढ़ होती है, तब आधिभौतिक प्रतीत होने लगता है। हे राम! इसका उत्थान ही अनर्थ का कारण है। जब यह चेतन होता है, तब इसको अनर्थ की प्राप्ति होती है और मैं मेरा इत्यादिक जगत भासित होता है। जो यह न हो तो जगत भी न हो। इसके होने से ही जगत प्रतीत होता है। इससे मेरा यही आशीर्वाद है कि तुम चेतनता से शून्य हो जाओ और अहंतारूपी चेतनता से रहित अपने बोध में स्थित रहो।

हे राम! मन से ही जगत हुआ है। मन और जगत, दोनों मिथ्या और शून्य हैं। रूप, अवलोक और मनस्कार, तीनों का नाम जगत है। वह मृगतृष्णा के जल सा मिथ्या और शून्य है। जब इनका अभाव होता है, तब शून्य भी नहीं रहता, केवल बोधमात्र चैतन्य होता है। हे राम! दृश्य, दर्शन और द्रष्टा, ये तीनों भावनामात्र हैं। जब ये

❇ निर्वाण प्रकरण ❇

होते हैं, तब जगत् भासित होता है और जब अहंता का अभाव होता है, तब आत्मपद शेष रहता है। जैसे सुवर्ण में भूषण होते हैं, वैसे ही आत्मा में जगत् है, दूसरी वस्तु कोई नहीं बनी। वासना से दृश्य दिखता है। वह वासना मन में उठी है और मन अज्ञान से हुआ है। जब मन संकल्प-विकल्प से रहित होता है, तब सब दृश्य एक ही रूप हो जाता है। जब तक वासना उठती है, तब तक मन में शान्ति नहीं होती। जैसे कोई पुरुष भोंरी घुमाता है, तो बल चढ़ते जाते हैं, और जब ठहरता है, तब वह बल उतर जाता है, वैसे ही जब तक चित्त वासना में भ्रमता है, तब तक जन्मरूपी बल चढ़ते जाते हैं, और जब चित्त ठहरता है, तब जन्म का अभाव हो जाता है। हे राम! जब तक चित्त का दृश्य के साथ सम्बन्ध है, तब तक जीव कर्मबंधन से नहीं छूटता। जब चित्त का दृश्य से सम्बन्ध टूटता है, तब शुद्ध अद्वैतपद को प्राप्त होता है। हे राम! जब शुद्धचिन्मात्र में उत्थान होता है, तब उसका नाम चैत्योन्मुख होता है। वहीं अहंता दृश्य की ओर बढ़ती जाती है, तब प्रमाद हो जाता है और जड़ता होती है। जैसे जल ओला हो जाता है, वैसे ही चित्तशक्ति प्रमाद में जड़ हो जाती है। जब जीव दृढ़ वासना को ग्रहण करता है, तब अपना शरीर अन्तवाहक मे आधिभौतिक देख पड़ता है। फिर पृथ्वी आदिक तत्त्व भासित होने लगते हैं। ज्यों-ज्यों चित्तशक्ति बहिर्मुख होती जाती है, त्यों-त्यों संसार होता जाता है। जब चित्तवृत्ति स्फुरण से रहित होकर अपने स्वरूप की ओर आती है, तब अपना रूप ही भासित होता है द्वैत मिट जाता है और परमानन्द अद्वैतपद दीखता है। जब पूर्णबोध होता है, तब द्वैत और एक की संज्ञा भी जाती रहती है, केवल आत्मतत्त्वमात्र शुद्ध चैतन्य रहता है। तब ईश्वर से एकता होती है और जगत् की प्रतीति जाती रहती है। जब उस पद की प्राप्ति होती है, तब दृश्य का अभाव हो जाता है; क्योंकि जगत् भावनामात्र है। जैसे भविष्य-काल का वृक्ष आकाश में हो, वैसे ही यह जगत् है, क्योंकि इसका अत्यन्त अभाव है-कुछ बना नहीं, भ्रान्ति से भासित होता है।