BharatKosha
Back to the archive

दोहावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ५७३ दोहे सान्वय सटीक)

Dohavali of Goswami Tulsidas with Gita Press Commentary

by गोस्वामी तुलसीदास

DevanagariHindipublished196 pages

२. दोहा १५१-३००: नीति, सत्संगति, कुसंग-त्याग एवं विवेक विचार

Page 71Permalink

दोहावली ६७ श्रीरामकी कीर्ति तुलसी बिलसत नखत निसि सरद सुधाकर साथ । मुकुता झालरि झलक जनु राम सुजसु सिसु हाथ ॥१९०॥ भावार्थ—तुलसीदासजी कहते हैं कि शरत्पूर्णिमाके चन्द्रमाके साथ रात्रिमें नक्षत्रावली ऐसी शोभा देती है, मानो श्रीरामजीके सुयशरुपी शिशुके हाथमें मोतियोंकी झालर झलमला रही हो ॥ १६० ॥ रघुपति कीरति कामिनी क्यों कहै तुलसीदासु । सरद अकास प्रकास ससि चारु-चिबुक तिल जासु ॥१९१॥ भावार्थ—श्रीरघुनाथजीकी कीर्तिरुपी कामिनीका तुलसीदास कैसे बखान कर सकता है ? शरत्पूर्णिमाके आकाशमें प्रकाशित होने- वाला चन्द्रमा मानो उस कीर्ति-कामिनीकी ठुड्डीका तिल है ॥१६१॥ प्रभु गुन गन भूषन बसन बिसद बिसेष सुबेस । राम सुकीरति कामिनी तुलसी करतब केस ॥१९२॥ भावार्थ—प्रभु श्रीरामजीके गुणोंके समूह श्रीरामजीकी सुन्दर कीर्तिरूपी कामिनीके वस्त्र और आभूषण हैं, जिनसे उसका वेष बहुत ही स्वच्छ और सुन्दर जान पड़ता है। और तुलसीदासकी [उस कीर्तिका वर्णन करनारूपी] जो करतूत है, वह [अनधिकार प्रयास होनेके कारण अत्यन्त काली है, इसलिये] उसके केश हैं ॥ १६२ ॥ राम चरित राकेस कर सरिस सुखद सब काहु । सज्जन कुमुद चकोर चित हित बिसेषि बड़ लाहु ॥१९३॥ भावार्थ—श्रीरामचन्द्रजीके चरित्र पूर्णिमाके चन्द्रमाकी किरणोंके समान सभीको सुख देनेवाले हैं, परंतु सज्जनरूपी कुमुद और चकोरोंके चित्तके लिए तो वे विशेषरूपसे हितकारी और महान् लाभरूप हैं ॥ १६३ ॥

Page 72Permalink

६८ दोहावली रघुबर कीरति सज्जननि सीतल खलनि सुताति । ज्यों चकोर चय चक्कवनि तुलसी चाँदनि राति ॥१९४॥ भावार्थ—जिस प्रकार चाँदनी रात चकोरोंके समूहके लिए शान्तिदायिनी और चकवोंके लिये विशेष ताप देनेवाली होती है, तुलसीदासजी कहते हैं कि उसी प्रकार श्रीरघुनाथजीकी कीर्ति सज्जनोंके लिये शीतल [सुख देनेवाली] और दुर्जनोंको विशेष जलानेवाली होती है ॥ १६४ ॥ रामकथाकी महिमा राम कथा मंदाकिनी चित्रकूट चित चारु । तुलसी सुभग सुनेह बन सिय रघुबीर बिहारु ॥१९५॥ भावार्थ—तुलसीदासजी कहते हैं कि श्रीरामजीकी कथा मन्दा- किनी नदी है, सुन्दर [भक्तिसे पूर्ण निर्दोष] चित्त चित्रकूट है और स्नेह ही सुन्दर वन है, जिसमें श्रीसीतारामजी विहार करते हैं ॥ १६५ ॥ स्याम सुरभि पय बिसद अति गुनद करहिं सब पान । गिरा ग्राम्य सिय राम जस गावहिं सुनहिं सुजान ॥१९६॥ भावार्थ—श्यामा (कजली) गौ काली होनेपर भी उसका दूध बहुत उज्ज्वल और गुणदायक होता है, इसीसे लोग उसे [बड़े चावसे] पीते हैं। इसी प्रकार बुद्धिमान् संतजन [श्रीसीतारामजीके यशको गँवारू भाषामें होनेपर भी [बड़े चावसे] गाते और सुनते हैं ॥१६६॥ हरि हर जस सुर नर गिरहुँ बरनहिं सुकबि समाज । हाँड़ी हाटक घटित चरु रांधें स्वाद सुनाज ॥१९७॥ भावार्थ—सुकविगण भगवान् श्रीहरि और भगवान् श्रीशंकरके

Page 73Permalink

दोहावली ६९ यशको संस्कृत और भाषा दोनोंमें ही वर्णन करते हैं। उत्तम अनाज- को चाहे मिट्टीकी हाँडीमें पकाया जाय, चाहे सोनेके पात्रमें, वह स्वादिष्ट ही होता है ॥ १६७ ॥ राममहिमाकी अज्ञेयता तिल पर राखेउ सकल जग विदित बिलोकत लोग । तुलसी महिमा राम की कौन जानिबे जोग ॥१६८॥ भावार्थ—तुलसीदासजी कहते हैं कि श्रीरामजीकी महिमाको [पूर्णरूपसे] जाननेका अधिकारी कौन है ? (अर्थात् कोई नहीं है।) उन्होंने आँखके काले तिल (पुतली) पर सारे जगत्‌को रख दिया है, इस बातको सब लोग जानते हैं और प्रत्यक्ष देखते हैं (आँखोंका छोटा-सा तिल यदि बिगड़ जाय तो इतना भारी विस्तृत जगत् जरा-सा भी नहीं दीख पड़ता) ॥ १६८ ॥ श्रीरामजीके स्वरूपकी अलौकिकता सोरठा राम सरूप तुम्हार बचन अगोचर बुद्धिपर । अबिगत अकथ अपार नेति नेति नित निगम कह ॥१६९॥ भावार्थ—हे रामजी ! आपका स्वरूप वाणीके अगोचर और बुद्धिसे परे है। इस स्वरूपको न कोई जान पाया है, न बखान कर सकता है, न उसका पार ही पा सकता है; इसलिये वेद सदा ‘नेति-नेति’ कहकर उसका वर्णन करते हैं ॥ १६९ ॥ ईश्वर-महिमा दोहा माया जीव सुभाव गुन काल करम महदादि । ईस अंक तें बढ़त सब ईस अंक बिनु बादि ॥२००॥ CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri

Page 74Permalink

७० दोहावली भावार्थ—माया, जीव, स्वभाव, गुण, काल, कर्म और महत्त्वादि सब ईश्वररूपी अङ्कके संयोगसे बढ़ते हैं और उस अङ्कके बिना व्यर्थ हो जाते हैं ॥ २०० ॥ श्रीरामजीकी भक्तवत्सलता हित उदास रघुबर बिरह बिकल सकल नर नारि। भरत लखन सिय गति समुझि प्रभु दृग सदा सुबारि ॥२०१॥ भावार्थ—श्रीरघुनाथजीके विरहमें उनके मित्र उदासीन, सभी स्त्री-पुरुष व्याकुल थे; परंतु श्रीभरतजी, श्रीलक्ष्मणजी और श्रीसीता- जीकी दशाको समझकर तो प्रभु श्रीरामजीके नेत्रोंमें भी सदा आँसू भरे रहते थे (अर्थात् समस्त अवधवासी तो श्रीरामजीके कष्टसे दुःखी थे; परंतु स्वयं श्रीरामजी भरतजी, लक्ष्मणजी और सीताजीके दुःखसे दुःखित रहते थे) ॥ २०१ ॥ सीता, लक्ष्मण और भरतके रामप्रेमकी अलौकिकता सीय सुमित्रा सुवन गति भरत सनेह सुभाउ । कहिबे को सारद सरस जनिबे को रघुराउ ॥२०२॥ भावार्थ—श्रीसीताजी तथा श्रीलक्ष्मणजीकी अनन्य प्रेमकी चाल और श्रीभरतजीके प्रेम और स्वभावको कहनेके लिए केवल सरस्वती- जी ही समर्थ हैं और जाननेके लिये केवल श्रीरघुनाथजी ही ॥२०२॥ जानी राम न कहि सके भरत लखन सिय प्रीति । सो सुनि गुनि तुलसी कहत हठ सठता की रीति ॥२०३॥ भावार्थ—श्रीभरतजी, श्रीलक्ष्मणजी और श्रीसीताजीके प्रेमको श्रीरामचन्द्रजी ही जान सके; पर वे भी उसका वर्णन नहीं कर सके। इस वातको सुनकर और विचारकर भी तुलसीदास हठवश उनके

Page 75Permalink

दोहावली ७१ प्रेमका वर्णन करने चला है, यह उसकी दुष्टता और मूर्खताकी ही निशानी है॥ २०३ ॥ सब बिधि समरथ सकल कह सहि साँसति दिन राति। भलो निबाहेउ सुनि समुझि स्वामिधर्म सब भाँति ॥२०४॥ भावार्थ—प्रेमके तत्त्वको जानने और निवाहनेमें श्रीरामजी ही सब प्रकारसे समर्थ हैं, सब लोग यही कहते हैं। इसीके अनुसार उन्होंने सब कुछ सुन-समझकर दिन-रात कष्ट सहते हुए अपने स्वामि- धर्मको सब प्रकारसे भलीभाँति निबाहा ! (सीताको वन-वन ढूंढ़ते फिरे, लक्ष्मणके लिये कितना विलाप किया और भरतको तो कभी चित्तसे हटाया ही नहीं—भरतकी प्रशंसा स्वयं निम्नलिखित शब्दोंमें की ॥ २०४ ॥ भरत-महिमा भरतहि होइ न राजमदु बिधि हरिहर पद पाइ। कबहुँ कि काँजी सीकरनि छीरसिंधु बिनसाइ ॥२०५॥ भावार्थ—[अयोध्याके राज्यकी तो बात ही क्या है] ब्रह्मा, विष्णु और महेशका पद पाकर भी भरतको राजमद नहीं हो सकता। काँजीकी बूंदोंसे भला क्या कभी क्षीरसागर नष्ट हो सकता है (फट सकता है) ? ॥ २०५ ॥ संपति चकई भरत चक मुनि आयसु खेलवार। तेहि निसि आश्रम पिँजराँ राखे भा भिनुसार ॥२०६॥ भावार्थ—[भरद्वाजजीके योगबलसे जुटायी हुई] भोग-विलासकी सामग्री मानो चकवी है और भरतजी चकवा हैं तथा भरद्वाज मुनिकी आज्ञा खिलाड़ी है, जिसने उस रातको आश्रमरूपी पिंजड़ेमें CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri

Page 76Permalink

७२ दोहावली दोनों (चकवी-चकवा) को बंद कर रखा और वैसे ही सवेरा हो गया, परंतु दोनोंका मिलन नहीं हुआ। (श्रीरामजीसे मिलनेके लिये जब भरतजी सब अयोध्यावासियोंको साथ लेकर चित्रकूट जा रहे थे, तब रास्तेमें भरद्वाजजीने उनका आतिथ्यसत्कार किया और तपोबलसे नाना प्रकारकी ऐश्वर्यपूर्ण भोगसामग्रियाँ उत्पन्न कर दीं, परंतु भरतजीने समीप रहनेपर भी उस सम्पत्तिकी ओर— भोग-सामग्रियोंकी ओर मनसे भी नहीं ताका, जैसे चकवा-चकवी रातको एक पिंजरेमें बंद रहनेपर भी एक दूसरेकी ओर नहीं देखते।) ॥ २०६ ॥ सधन चोर मग मुदित मन धनी गही ज्यों फेंट। त्यों सुग्रीव बिभीषनहि भई भरत की भेंट ॥२०७॥ भावार्थ—जैसे धन लेकर प्रसन्न मनसे रास्तेमें जाते हुए चोरको धनी आकर पकड़ ले, उस समय उस चोरकी जैसी हालत होती है, वैसी ही हालत भरतसे मिलनेपर सुग्रीव और विभीषणकी हुई। (सुग्रीव और विभीषणने अपनेको भगवान्का प्रेमी सखा समझ रक्खा था और इस प्रेमरूपी धनको लिये ही वे फूलते हुए भरतजीके सामने पहुँचे; परंतु वहाँ प्रेममूर्ति भरतजीको देखते ही वे दोनों यह समझकर सकुचा गये कि वास्तवमें प्रेमके धनी तो भरतजी ही हैं, जिन्होंने बड़े भाईके लिये यह दशा स्वीकार की है। हम तो नामके ही प्रेमी हैं, जो राज्यके लिये भाइयोंको मरवाकर भगवान्के सखा कहलानेका दावा करते हैं।) ॥ २०७ ॥ राम सराहे भरत उठि मिले राम सम जानि। तदपि बिभीषन कीसपति तुलसी गरत गलानि ॥२०८॥ भावार्थ—तुलसीदासजी कहते हैं कि यद्यपि श्रीरामजीने विभीषण

Page 77Permalink

दोहावली ७३ और सुग्रीवकी बड़ी प्रशंसा की और भरतजी भी उन्हें श्रीरामजीके समान समझकर ही उठकर उनसे मिले, तथापि वे ग्लानिसे गले ही जाते थे (मन-ही-मन सोचते थे कि कहाँ तो भरत-सरीखे निःस्वार्थ प्रेमी भाई और कहाँ हम अपने बड़े भाइयोंको मरवानेवाले स्वार्थी भाई !) ॥२०८॥ भरत स्याम तन राम सम सब गुन रूप निधान। सेवक सुखदायक सुलभ सुमिरत सब कल्यान ॥२०९॥ भावार्थ—श्रीभरतजीका श्रीरामजीके समान ही श्याम शरीर है और उन्हींके समान वे रूप गुणके खजाने तथा सेवकोंको सुख देनेवाले हैं। इनका स्मरण करते ही सब कल्याण सहज ही मिल जाते हैं ॥२०९॥ लक्ष्मणमहिमा ललित लखन मूरति मधुर सुमिरहु सहित सनेह। सुख संपति कीरति बिजय सगुन सुमंगल गेह ॥२१०॥ भावार्थ—जो सुख, सम्पत्ति, कीर्ति, विजय, सद्गुण और सुन्दर कल्याण के घर हैं, उन परम मनोहर श्रीलक्ष्मणजीकी मधुर मूर्तिका प्रेमसहित स्मरण करो ॥२१०॥ शत्रुघ्नमहिमा नाम सत्रुसूदन सुभग सुषमा सील निकेत। सेवत सुमिरत सुलभ सुख सकल सुमंगल देत ॥२११॥ भावार्थ—शोभा और शीलके धाम श्रीशत्रुघ्नजीके सुन्दर नामका भजन और स्मरण करनेसे सब सुख सुलभ हो जाते हैं और वह भजन स्मरण सब सुन्दर मङ्गलोंको देनेवाला है ॥२११॥

Page 78Permalink

७४ दोहावली कौसल्यामहिमा कौसल्या कल्यानमइ मूरति करत प्रनाम । सगुन सुमंगल काज सुभ कृपा करहिँ सियराम ॥२१२॥ भावार्थ—श्रीकौशल्याजी कल्याणमयी मूर्ति हैं, उन्हें प्रणाम करनेपर सब शुभ सगुन और सुन्दर मङ्गल होते हैं और सब कार्य सफल होते हैं तथा श्रीसीतारामजी कृपा करते हैं ॥२१२॥ सुमित्रामहिमा सुमिरि सुमित्रा नाम जग जे तिय लेहिं सनेम । सुअन लखन रिपुदवन से पावहिं पति पद प्रेम ॥२१३॥ भावार्थ—जगत्में जो स्त्रियाँ सुमित्राजीके नामको स्मरणकर [पातिव्रत] नियम लेती हैं, वे लक्ष्मण और शत्रुघ्न-जैसे पुत्र तथा पतिके चरणोंमें प्रेम प्राप्त करती हैं ॥२१३॥ सीतामहिमा सीता चरन प्रनाम करि सुमिरि सुनाम सुनेम । होहिं तीय पतिदेवता प्राननाथ प्रिय प्रेम ॥२१४॥ भावार्थ—भलीभाँति नियमपूर्वक श्रीसीताजीके चरणोंमें प्रणाम करनेसे और उनके सुन्दर नामका स्मरण करनेसे स्त्रियाँ पतिव्रता हो जाती हैं और अपने प्रिय प्राणनाथका प्रेम प्राप्त करती हैं ॥२१४॥ रामचरितकी पवित्रता तुलसी केवल कामतरु रामचरित आराम । कलितरु कपि निसिचर कहत हमहिं किए बिधि बाम ॥२१५॥ भावार्थ—तुलसीदासजी कहते हैं कि श्रीरामचरितरूपी बगीचेमें केवल कल्पवृक्ष ही हैं (अर्थात् उसमें केवल पुण्यपुरुषोंको ही

Page 79Permalink

दोहावली ७५ स्थान हैं)। सुग्रीवादि बंदर और विभीषणादि राक्षस कहते हैं कि विधाता हमारे लिये विपरीत था जिसने हम लोगोंको कलितरु (पाप- देह) बनाया, परंतु कृपामय श्रीरघुनाथजीने हमें भी अपने उस चरित्ररूप पावन उद्यानमें स्थान दे दिया॥२१५॥ कैकेयीकी कुटिलता मातु सकल सानुज भरत गुरु पुर लोग सुभाउ। देखत देख न कैकइहि लंकापति कपिराउ॥२१६॥ भावार्थ—लंकेश्वर विभीषण और वानरराज सुग्रीव सब माताओं- का, लक्ष्मण और शत्रुघ्नसहित भरतजीका, गुरुओंका तथा अयोध्या- वासियोंका [श्रीरामजीके प्रेमसे भरा हुआ] स्वाभाव [बड़े ही आदर तथा आह्लादके साथ] देखते हैं, परंतु कैकेयीको (उसका राम- विरोधी स्वभाव) नहीं देख सकते (उसका वैसा स्वभाव देखकर उन्हें दुःख होता है) ॥२१६॥ सहज सरल रघुबर बचन कुमति कुटिल करि जान। चलइ जोंक जल बक्रगति जद्यपि सलिलु समान॥२१७॥ भावार्थ—श्रीरघुनाथजीके स्वभावसे ही सरल वचनोंको दुर्बुद्धि- कैकेयीने टेढ़ा ही समझा। यद्यपि जल समान ही होता है तथापि जोंक उसमें टेढ़ी चाल से ही चलती है ॥२१७॥ दशरथमहिमा दसरथ नाम सुकामतरु फलइ सकल कल्यान। धरनि धाम धन धरम सुत सदगुन रूप निधान॥२१८॥ भावार्थ—दशरथजीका नाम सुन्दर कल्पवृक्ष है; [सेवा करने-

Page 80Permalink

७६ दोहावली पर यानी 'दशरथ' नामका जप करनेपर] उसमें पृथ्वी, घर, धन, धर्म, सद्गुणी और रूपनिधान पुत्र—इस प्रकार सभी कल्याणमय फल फलते हैं॥२१८॥ तुलसी जान्यो दसरथहिं धरमु न सत्य समान । रामु तजे जेहि लागि बिनु राम परिहरे प्रान ॥२१९॥ भावार्थ—तुलसीदासजी कहते हैं कि दशरथजीने ही इस तत्त्व- को समझा था कि सत्यके समान कोई भी धर्म नहीं है। जिस सत्यके लिये उन्होंने श्रीरामको त्याग दिया और श्रीरामके बिरहमें प्राण त्याग दिये ॥२१९॥ राम बिरहँ दसरथ मरन मुनि मन अगम सुमीचु । तुलसी मंगल मरन तरु सुचि सनेह जल सींचु ॥२२०॥ भावार्थ—श्रीरामजीके विरहमें दशरथजी मर गये, ऐसी शुभ मृत्यूतक मुनियोंके मन भी नहीं पहुँच सकते। तुलसीदासजी कहते हैं, ऐसे मङ्गलमय मृत्युरूपी वृक्षको पवित्र (अनन्य और निष्काम) श्रीरामप्रेमरूपी जलसे सींचते रहो (अर्थात् श्रीराममें तुम्हारा प्रेम होगा तो तुम्हारी भी ऐसी ही दुर्लभ मृत्यु होगी) ॥२२०॥ सोरठा जीवन मरन सुनाम जैसें दसरथ राव को। जियत खिलाए राम राम बिरहँ तनु परिहरेउ ॥२२१॥ भावार्थ—जीवन और मृत्यु दोनोंमें ही जिस प्रकार महाराज दशरथजीका नाम हुआ (वैसा किसीके लिये भी सम्भव नहीं है)। जीवनकालमें उन्होंने भगवान श्रीरामको गोद खिलाया और शरीर छोड़ा तो श्रीरामके विरहमें ॥२२१॥

Page 81Permalink

दोहावली ७७ जटायुका भाग्य दोहा प्रभुहि बिलोकत गोद गत सिय हित घायल नीचु। तुलसी पाई गीधपति मुकुति मनोहर मीचु ॥१२२॥ भावार्थ—तुलसीदासजी कहते हैं कि गृध्रराज जटायुको धन्य हैं, जो सीताके [छुड़ाने] के लिये घायल हुए और नीच शरीर होनेपर भी प्रभुकी गोदमें उनके मधुर मुखारविन्दको निरखते हुए ही मनोहर मृत्यु और मुक्ति प्राप्त की ॥१२२॥ बिरत करम रत भगत मुनि सिद्ध ऊँच अरु नीचु। तुलसी सकल सिहात सुनि गीधराज की मीचु ॥१२३॥ भावार्थ—तुलसीदासजी कहते हैं कि गृध्रराजकी (इस प्रकार- की दुर्लभ) मृत्युका समाचार सुनकर विरक्त, कर्मयोगी, भक्त, ज्ञानी, मुनि, सिद्ध, ऊँच और नीच—सभी उनकी ईर्ष्या करने लगे (सबने चाहा कि हमें भी ऐसी ही मृत्यु मिले ॥१२३॥ मुए मरत मरिहैं सकल घरी पहरके बीचु। लही न काहूँ आजु लौं गीधराज की मीचु ॥१२४॥ भावार्थ—आजतक कितने मर गये, वर्तमानमें कितने मर रहे हैं और भविष्यमें घड़ी-पहरके अन्तरसे सभी मरेंगे ही; परंतु आजतक जटायुकी-सी सुन्दर मौत किसीने नहीं पायी ॥१२४॥ मुएँ मुकुत जीवत मुकुत मुकुत मुकुत हूँ बीचु। तुलसी सबही तें अधिक गीधराजकी मीचु ॥१२५॥ भावार्थ—कोई मरनेपर मुक्त होता है, कोई जीता ही मुक्त (जीवन्मुक्त) हो जाता है; मुक्त-मुक्तमें भी भेद होता है। तुलसी- CC-0. Mumukshu Bhawan Varanasi Collection. Digitized by eGangotri

Page 82Permalink

७८ दोहावली दासजी कहते हैं, इन सभी मुक्तियोंसे बढ़कर गृध्रराजकी मृत्यु हुई ॥२२५॥ रघुबर बिकल बिहंग लखि सो बिलोकि दोउ बीर । सिय सुधि कहि सिय राम कहि देह तजी अति धीर ॥२२६॥ भावार्थ—श्रीरघुनाथजीने [पीड़ासे] व्याकुल [घायल] जटायु- को देखा, उस धीरबुद्धि जटायुने भी दोनों भाइयोंको [नेत्र भरकर] देखा [देखते ही पीड़ामुक्त होकर] उन्हें सीताजीका समाचार सुनाकर, 'सीताराम', 'सीताराम' कहते हुए [और भगवान्को देखते हुए ही उनकी गोदमें] शरीर छोड़ दिया ॥२२६॥ दसरथ तें दसगुन भगति सहित तासु करि काजु । सोचत बंधु समेत प्रभु कृपासिंधु रघुराजु ॥२२७॥ भावार्थ—कृपाके समुद्र श्रीरघुनाथजीने अपने पिता दशरथजीसे दसगुनी भक्तिसहित उसका मृतकसंस्कार किया और भाई लक्ष्मणजी- सहित उसकी मृत्युके लिये शोक करने लगे ॥२२७॥ रामकृपाकी महत्ता केवट निसिचर बिहग मृग किए साधु सनमानि । तुलसी रघुबर की कृपा सकल सुमंगल खानि ॥२२८॥ भावार्थ—तुलसीदासजी कहते हैं कि श्रीरघुनाथजीकी कृपा सब सुमङ्गलोंकी खान है; उस रामकृपाने केवट, राक्षस (विभीषण), पक्षी (जटायु) और पशुओं (बंदर-भालु आदि) को भी सम्मान देकर साधु बना दिया ॥२२८॥ हनुमत्स्मरणकी महत्ता मंजुल मंगल मोदमय मूरति मारुत पूत । सकल सिद्धि कर कमल तल सुमिरत रघुबर दूत ॥२२९॥

Page 83Permalink

दोहावली ७९ भावार्थ—श्रीरामजीके दूत वायुपुत्र श्रीहनुमान्‌जी मनोहर मङ्गल और आनन्दकी मूर्ति हैं। उनका स्मरण करते ही समस्त सिद्धियाँ करतलगत (सुलभ) हो जाती हैं ॥ २२९ ॥ धीर बीर रघुबीर प्रिय सुमिरि समीर कुमारु । अगम सुगम सब काज करु करतल सिद्धि बिचारु ॥२३०॥ भावार्थ—धीर, वीर श्रीरघुवीरके प्यारे पवनकुमार श्रीहनुमान्- जीका स्मरण करके चाहे जैसे दुर्लभ या सुलभ सब काम करो; निश्चय रक्खो कि उनकी सफलता तुम्हारे हाथमें ही रक्खी है ॥२३०॥ सुख मुद मंगल कुमुद बिधु सुगुन सरोरुह भानु । करहु काज सब सिद्धि सुभ आनि हिएँ हनुमान ॥२३१॥ भावार्थ—सुख, आनन्द और मङ्गलरूपी कुमुदिनीके खिलानेके लिये चन्द्रमाके सदृश और सुन्दर गुणरूपी कमलोंको विकसित करनेके लिये सूर्यके समान श्रीहनुमानजीका हृदयमें ध्यान करके कार्य आरम्भ करो; फिर सब शुभ और सिद्ध ही होगा ॥ २३१ ॥ सकल काज सुभ समउ भल सगुन सुमंगल जानु । कीरति बिजय बिभूति भलि हियँ हनुमानहि आनु ॥२३२॥ भावार्थ—श्रीहनुमानजीका हृदयमें ध्यान करो और यह निश्चय समझ लो कि तुम्हारे सभी कार्य शुभ होंगे, दिन अच्छे आवेंगे, सभी सद्गुण, सुमङ्गल, कीर्ति, विजय और विमल विभूतिकी प्राप्ति होगी ॥ २३२ ॥ सूर सिरोमनि साहसी सुमति समीर कुमार । सुमिरत सब सुख संपदा मुद मंगल दातार ॥२३३॥ भावार्थ—शूरोंके शिरोमणि, साहसी, सुबुद्धिमान् श्रीपवनकुमार

Page 84Permalink

८० दोहावली स्मरण करते ही स्मरण करनेवालेको सब सुख, सम्पत्ति, आनन्द और मङ्गल देनेवाले हैं ॥ २३३ ॥ बाहुपीड़ाकी शान्तिके लिये प्रार्थना तुलसी तनु सर सुख जलज भुज रुज गज बरजोर । दलत दयानिधि देखिऐ कपि केसरी किसोर* ॥२३४॥ भावार्थ—हे दयानिधान हनुमान्‌जी ! देखिये, तुलसीदासके शरीररूपी सरोवरके सुखरूपी कमलको यह भुजाका रोगरूप हाथी बलपूर्वक नष्ट कर रहा है। [इससे मुझको बचाइये; क्योंकि] आप केसरीनन्दन हैं (सिंहका* बच्चा ही मतवाले हाथीको परास्त कर सकता है) ॥ २३४ ॥ भुज तरु कोटर रोग अहि बरबस कियो प्रबेस । बिहगराज बाहन तुरत काढ़िअ मिटै कलेस ॥२३५॥ भावार्थ—मेरी भुजा पेड़के कोटरके समान है, उसमें रोगरूपी सर्प जबर्दस्ती घुस गया है। हे गरुड़वाहन हरि ! उसे आप शीघ्र निकाल डालिये, जिससे मेरा कष्ट दूर हो ॥ २३५ ॥ बाहु बिटप सुख बिहँग थलु लगी कुपीर कुआगि । रामकृपा जल सींचिऐ बेगि दीन हित लागि ॥२३६॥ भावार्थ—मेरा भुजारूपी वृक्ष सुखरूपी पक्षीका निवासस्थान था, उसमें दुष्ट रोगरूपी बुरी आग लग गयी है। हे हनुमान्‌जी ! शीघ्र ही इस दीनके भलेके लिये श्रीरामकृपारूपी जल सींचकर उस आगको बुझा दीजिये (क्योंकि रामकृपा आपके ही अधीन है) ॥ २३६ ॥ *तुलसीदासजीकी बाँहमें रोग हो गया था, श्रीहनुमान्‌जीकी स्तुतिसे वह अच्छा हो गया था। ये दोहे उसी प्रसङ्गके कहे जाते हैं। *केसरी हनुमान्‌जीके पिताका नाम था और केसरी सिंहको भी कहते हैं।

Page 85Permalink

दोहावली ८१ काशीमहिमा सोरठा मुक्ति जन्म महि जानि ग्यान खानि अघ हानिकर। जहँ बस संभु भवानि सो कासी सेइअ कस न ॥२३७॥ भावार्थ—जहाँ भगवान् श्रीशिवजी और माता पार्वतीजी रहते हैं; उस काशीको पापोंको नष्ट करनेवाली, ज्ञानकी खान और मुक्तिको उत्पन्न करनेवाली जानकर क्यों न उसका सेवन किया जाय?॥२३७॥ शंकरमहिमा जरत सकल सुर वृंद बिषम गरल जेहिं पान किय। तेहि न भजसि मन मंद को कृपालु संकर सरिस ॥२३८॥ भावार्थ—जिस भयंकर विष [की ज्वाला] से सारे देवतागण जल रहे थे, उसको जिन्होंने स्वयं पान कर लिया, रे मन्द मन ! तू उन श्रीशिवजीको क्यों नहीं भजता ? उनके समान कृपालु [और] कौन है? ॥२३८॥ शंकरजीसे प्रार्थना दोहा बासर ढासनि के ढका रजनीं चहुँ दिसि चोर। संकर निज पुर राखिए चितै सुलोचन कोर ॥२३९॥ भावार्थ—दिनमें तो मुझे ठगोंके धक्के खाने पड़ते हैं और रातको मुझे चारों ओरसे चोर सताते हैं, अतएव हे शंकरजी ! कृपादृष्टि- की कोरसे मेरी ओर देखकर अपनी काशीपुरीमें इनसे मेरी रक्षा कीजिये ॥२३९॥

Page 86Permalink

८२ दोहावली अपनी बीसीँ आपुहीं पुरिहिँ लगाए हाथ । केहि बिधि बिनती बिस्व की करौं बिस्व के नाथ ॥२४०॥ भावार्थ—हे विश्वनाथजी! आपने अपनी 'बीसी'* में स्वयं अपनी पुरीमें कार्य आरम्भ कर दिया (संहारलीला शुरू कर दी), फिर मैं विश्वकी ओरसे किस प्रकार आपसे [उसकी रक्षाके लिये] विनय करूँ? ॥२४०॥ भगवल्लीलाकी दुर्ज्ञेयता और करै अपराधु कोउ और पाव फल भोगु । अति विचित्र भगवंत गति को जग जानै जोगु ॥२४१॥ भावार्थ—अपराध करे कोई और और उसके फलका भोग पावे कोई और ही। भगवान्‌की लीला अति विचित्र है, उसे जानने योग्य जगत्‌में कौन है (अर्थात् कोई नहीं) ॥२४१॥ प्रेममें प्रपंच बाधक है प्रेम सरीर प्रपंच रुज उपजी अधिक उपाधि । तुलसी भली सुबैदई बेगि बाँधिए ब्याधि ॥२४२॥ भावार्थ—प्रेमरूपी शरीरमें यदि विषयासक्तिका रोग लग जाता है तो बड़ी भारी पीड़ा उत्पन्न हो जाती है। तुलसीदासजी कहते हैं कि अच्छी वैद्यता इसीमें है कि व्याधि को तुरंत रोक दिया जाय (यानी विषयासक्ति आने ही न दे) ॥२४२॥ अभिमान ही बन्धनका मूल है हम हमार आचार बड़ भूरि भार धरि सीस । हठि सठ परबस परत जिमि कीर कोल कृमि कीस ॥२४३॥ *विंशति—बीसी एक ग्रहदशा होती है। रुद्रकी बीसीमें संहार ही अधिक हुआ करता है। कहते हैं एक बार तुलसीदासजीके समयमें काशीमें बड़ी भारी महामारी फैल गयी थी। यह दोहा उसी समयका बतलाया जाता है।

Page 87Permalink

दोहावली ८३ भावार्थ—'हम बड़े हैं और हमारा आचार श्रेष्ठ है' ऐसे अभिमान- का भारी बोझ सिरपर रखकर मूर्खलोग तोते, रेशमके कीड़े और बंदरकी तरह बलात्कारसे पराधीन हो जाते हैं* ॥२४३॥ जीव और दर्पणके प्रतिबिम्बकी समानता केहिं मग प्रबिसति जाति केहिं कहु दरपन में छाँहँ । तुलसी ज्यों जग जीव गति करी जीव के नाहँ ॥२४४॥ भावार्थ—भला बतलाओ तो दर्पणमें छाया किस रास्तेसे घुसती है और किस रास्तेसे निकल जाती है ? 'तुलसीदासजी कहते हैं कि जीवोंके नाथ परमात्माने संसारमें जीवोंकी भी ऐसी ही चाल बनायी है (कौन किस रास्तेसे कहाँसे आता है और किस मार्गसे कहाँ चला जाता है, इस बातको कोई नहीं बतला सकता) ॥२४४॥ भगवन्मायाकी दुर्ज्ञेयता सुखसागर सुख नींद बस सपने सब करतार । माया मायानाथ की को जग जाननिहार ॥२४५॥ भावार्थ—सुखसागर परमात्मा ही जीवके रूपमें सुखकी नींद सो रहे हैं और स्वप्नवत् सब काम कर रहे हैं। मायाके स्वामीकी इस मायाको जाननेवाला जगत्में कौन है ? ॥२४५॥ *तोता फिरनेवाली लकड़ी पर बैठकर लकड़ी घूमते ही उलट जाता है और पंजोंसे लकड़ीको पकड़े रखकर अपनेको बँधा मानता है और पकड़ा जाता है । रेशमका कीड़ा आप ही कोश बनाकर उसमें बंध जाता है और मारा जाता है। इसी प्रकार बंदर छोटे मुँहकी हँड़ियामें चनेके लोभसे हाथ डालकर चने मुट्ठीमें भरकर मुट्ठी बंद कर लेता है, चनोंके लालचसे मुट्ठी खोलता नहीं और फलस्वरूप पकड़ा जाता है ।

Page 88Permalink

८४ दोहावली

जीवकी तीन दशाएँ

जीव सीव सम सुख सयन सपनेँ कछु करतूति । जागत दीन मलीन सोइ बिकल बिषाद बिभूति ॥२४६॥ भावार्थ—जीव सुखसे सोनेके समय (सुषुप्तिमें) शिव (परमात्मा) के समान है, स्वप्नमें कुछ कार्य करता है (अनेक प्रकारकी सृष्टि रचता है) और जागतेमें (जाग्रदवस्थामें) वही दीन-मलीन हो जाता है और विषाद (अनेक प्रकारके शोक) की सम्पत्ति (सामग्री) से व्याकुल रहता है ॥२४६॥

सृष्टि स्वप्नवत् है

सपने होइ भिखारि नृपु रंकु नाकपति होइ । जागें लाभु न हानि कछु तिमि प्रपंच जियँ जोइ ॥२४७॥ भावार्थ—स्वप्नमें राजा भिखारी हो जाता है और कंगाल इन्द्र हो जाता है। परंतु जागनेपर लाभ या हानि कुछ भी नहीं होती। वैसे ही इस विषयरूप संसारको भी हृदयसे [स्वप्नवत्] देखो ॥२४७॥

हमारी मृत्यु प्रतिक्षण हो रही है

तुलसी देखत अनुभवत सुनत न समुझत नीच । चपरि चपेटे देत नित केस गहें कर मीच ॥२४८॥ भावार्थ—तुलसीदासजी कहते हैं कि रे नीच ! हाथोंसे तेरी चोटी पकड़कर मृत्यु नित्य ही झपटकर तेरे चपत जमा रही है। यह दशा देखकर, सुनकर और अनुभव करके भी तू नहीं समझता [प्रतिक्षण शरीरका क्षय हो रहा है, यह देखते-सुनते हुए भी जीव अपनी मौतको भुलाकर विषय-सेवनमें ही लगा रहता है। उसीको चेतावनी देते हैं] ॥२४८॥

Page 89Permalink

दोहावली ८५ कालकी करतूत करम खरी कर मोह थल अंक चराचर जाल । हनत गुनत गनि गुनि हनत जगत ज्योतिषी काल ॥२४९॥ भावार्थ—जगत्में कालरूपी ज्योतिषी हाथमें कर्मरूपी खड़िया लेकर मोहरूपी पट्टीपर चराचर जीवरूपी अङ्कोंको मिटाता है, हिसाब लगाता है, फिर गिन-गिनकर मिटाता है ॥ २४९ ॥ इन्द्रियोंकी सार्थकता कहिबे कहँ रसना रची सुनिबे कहँ किए कान । धरिबे कहँ चित हित सहित परमारथहि सुजान ॥२५०॥ भावार्थ—चतुर परमात्माने परमार्थ (भगवच्चर्चा) कहनेके लिये जीभ बनायी, भगवद्गुणानुवाद सुननेके लिये कान रचे और प्रेमसहित भगवान्‌का ध्यान धरनेके लिये चित्त बनाया ॥ २५० ॥ सगुणके बिना निर्गुणका निरूपण असम्भव है ग्यान कहै अग्यान बिनु तम बिनु कहै प्रकास । निरगुन कहै जो सगुन बिनु सो गुरु तुलसीदास ॥२५१॥ भावार्थ—जो अज्ञानका कथन किये बिना ज्ञानका प्रवचन करे, अन्धकारका ज्ञान कराये बिना ही प्रकाशका स्वरूप बतला दे और सगुणको समझाये बिना ही निर्गुणका निरूपण कर दे, तुलसीदासजी कहते हैं कि वह मेरा गुरु है (तात्पर्य यह है कि अज्ञानके बिना ज्ञान, अन्धकारके बिना प्रकाश और सगुणके बिना निर्गुणकी सिद्धि नहीं हो सकती; निर्गुण कहते ही सगुणकी सिद्धि हो जाती है। अतएव जो सगुणोपासना छोड़कर निर्गुणोपासना करना चाहते हैं, उनको यथार्थ निर्गुणतत्त्वका ज्ञान होना बहुत ही कठिन है) ॥ २५१ ॥

Page 90Permalink

८६ दोहावली निर्गुणकी अपेक्षा सगुण अधिक प्रामाणिक है अंक अगुन आखर सगुन समुझिअ उभय प्रकार । खोएँ राखें आपु भल तुलसी चारु विचार ॥२५२॥ भावार्थ—तुलसीदासजी कहते हैं कि निर्गुण ब्रह्म (१, २, ३) अङ्कके समान है और सगुण भगवान् अक्षर (एक, दो, तीन) के समान हैं; अब दोनों प्रकारोंको समझना चाहिये और फिर किसके न रखनेसे और किसके रखनेसे अपना कल्याण है, इस बातको भी भलीभाँति विचारना चाहिये (व्यापारी लोग हुंडीमें पहले अङ्कोंमें संख्या-जैसे १०००) लिखकर फिर अक्षरोंमें—'अखरे एक हजार' ऐसा लिख देते हैं। दोनों ही ठीक हैं, परंतु अक्षरोंमें लिख देनेसे न तो किसी तरह- का भ्रम रह सकता है और न एक शून्य घटा-बढ़ाकर कोई हजारको सौ या दस हजार ही बना सकता है। इसी प्रकार निर्गुण और सगुण दोनों सत्य हैं, एक ही दो रूपोंमें हैं; परंतु निर्गुणकी अपेक्षा सगुण अधिक प्रामाणिक है। निर्गुणमें तो किसी तरहका भ्रम भी रह सकता है परंतु सगुणमें न तो कोई भ्रम रह सकता है और न किसी प्रकारसे कोई छल ही चल सकता है।) ॥२५२॥ विषयासक्तिका नाश हुए बिना ज्ञान अधूरा है परमारथ पहिचानि मति लसति बिषयँ लपटानि । निकसि चिता तें अधजरित मानहुँ सती परानि ॥२५३॥ भावार्थ—परमार्थ (सत्य वस्तु) की पहचान हो जानेपर भी विषयोंमें लिपटी हुई बुद्धि ऐसी लगती है, मानो चितासे निकलकर भागी हुई कोई अधजली सती हो ॥२५३॥