भारतकोश
संग्रह पर लौटें

अपराजितपृच्छा (भुवनदेवाचार्य - प्राचीन मन्दिर, प्रासाद, कला एवं वास्तु महाग्रन्थ सटीक)

Aparajitapriccha of Bhuvanadeva with Commentary by Shrikrishna Jugnu

भुवनदेवाचार्य (टीकाकार: डॉ. श्रीकृष्ण 'जुगनू') द्वारा

DevanagariHindipublished535 पृष्ठ

348 अपराजितपृच्छा ज्ञातव्य है कि ध्वज आय के साथ शान्त व्यय दिया जाना शुभ और नित्य कल्याणकारक होता है तथा इससे भोज्य पदार्थ, पूजा के फल, शान्तिक नृत्य, गीतादि मन्दिरों में बने रहते हैं। धूमस्थाने यदा शान्तो हेमरत्नादिसम्भवः । अग्न्युपजीवकानां च धातुद्रव्यफलप्रदः ॥ 9 ॥ धूम आय के साथ यदि शान्त व्यय हो तो सोना-चाँदी रत्नादि सम्भव हो जाते हैं जो अग्नि से उपजीविका चलाने वालों के लिए और धातु-द्रव्यों में फलप्रद है। सिंहस्थाने च पौरश्चेत् सिंहवच्च पराक्रमैः । निहन्ति रिपुसैन्यानि ह्यात्मस्थाने महोत्सवाः ॥ 10 ॥ सिंह आय के स्थान पर पौर व्यय सिंह के समान ही पराक्रमी होता है, ऐसे योग के फलस्वरूप रिपुओं के सैन्य दल स्वयं अपने स्थानों में मारे जाते हैं और महोत्सव होते हैं। प्रद्योतः श्वानसंस्थाने नित्यं भोगसुखावहः । शय्यासु वेश्मनि तथानेकभोगादिकामदः ॥ 11 ॥ श्वान आय के स्थान में प्रद्योत व्यय दिए जाने से नित्य भोग और सुख देने वाला होता है। इससे गृह में विविध शय्या-सुख और ऐसे ही अनेक भोगादि से मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं। श्रियानन्दो वृषस्थाने नित्यं श्रीसुखशान्तिदम्। व्यवहारोपस्करं च गुरुदेवार्चने रतिम् ॥ 12 ॥ वृष आय के स्थान में श्रियानन्द व्यय होने पर नित्य ही सुख और शान्ति बनी रहती है। इससे व्यवहार में आने वाले सभी उपस्कर अर्थात् साधन सुलभ होते हैं और गुरुदेव के पूजन-अर्चन में भी रुचि और प्रेम बना रहता है। मनोहरः खरे युक्तः सर्वमनोरथप्रदः । समस्तभोगयुक्तानां तीर्थयात्राप्रकाशकः ॥ 13 ॥ खर आय के साथ मनोहर व्यय होने पर सब प्रकार के मनोरथ सिद्ध होते रहते हैं। इससे समस्त भोगयुक्त साधन सुलभ होते हैं और तीर्थयात्रा का सौभाग्य भी प्रकट होता है। श्रीवत्सो गजसंस्थाने स्त्रीणां क्रीडात्मनः स्मृताः । शृङ्गारभोगयुक्तानां बलपुष्टिप्रदायकः ॥ 14 ॥ गज आय के संस्थान पर श्रीवत्स व्यय होने पर स्त्रियों में क्रीड़ा, आमोद-प्रमोद

सूत्र-६६ 349 का और शृङ्गार-भोग आदि के योग बनते है। अस्तु, ऐसा संयोग भी बल-पुष्टि प्रदायक होता है। विभवो ध्वाङ्क्षसंस्थाने शिल्पिनां हितकामदः। सूत्रशास्त्रार्थसम्पन्ना भोगशृङ्गारनिश्चलाः ॥ 15 ॥ ध्वांक्ष आय के संस्थान में विभव व्यय होने पर शिल्पियों के हित और कामनाओं की पूर्ति होती हैं। इससे वे सूत्रशास्त्रार्थ सम्पन्न होते है और उन्हें भोग- शृङ्गार की उपलब्धि निश्चल बनी रहती है। सर्वेषु शान्त आयेषु प्रशस्तः सर्वकामदः। षट्सु सिंहादिषु शुभः पौरो धूमध्वजौ विना ॥ 16 ॥ सभी आयों में शान्त व्यय प्रशस्त और सभी कामनाओं को पूर्ण करने वाला है। सिंहादि से छह आयों में पौर व्यय शुभ है, इनमें धूम, ध्वज ये दो आय नहीं होनी चाहिए। ध्वजे धूमे तथा सिंहे प्रद्योतादीन् विवर्जयेत्। शेषाणां सुप्रशस्ताश्च तथा स्थानेषु पञ्चसु ॥ 17 ॥ ध्वज आय में धूम आय में तथा सिंह आय में प्रद्योतादि व्यय विवर्जित है, शेष पाँच स्थानों में ये सुप्रशस्त हैं। खरे वृषे श्रियानन्दो गजे ध्वाङ्क्षे च शोभनः। मनोहरं त्यजेत्सोऽथ खरे ध्वाङ्क्षे गजे शुभः ॥ 18 ॥ खर आय और वृष आय स्थान पर श्रियानन्द व्यय, इसी तरह से गज आय और ध्वांक्ष आय के साथ भी श्रियानन्द व्यय शोभन, लाभप्रद है परन्तु खर आय, ध्वांक्ष आय और गज आय— तीनों में मनोहर व्यय को त्यागना ही शुभ है। श्रीवत्सश्च गजे ध्वाङ्क्षे विभवो ध्वाङ्क्षके शुभः। व्ययो न्यूनतरः श्रेष्ठो ह्यधिकश्चैव राक्षसः ॥ 19 ॥ गज आय, ध्वांक्ष आय के स्थान पर श्रीवत्स व्यय शुभ है। ध्वांक्ष आय के स्थान पर विभव व्यय भी शुभ है। अस्तु, व्यय सदा न्यूनतम रहना ही श्रेष्ठ है। अधिक व्यय तो राक्षसों का होता है। चिन्तात्मकं व्ययं चापि आयेष्वष्टसु वर्जयेत्। पिशाचकमायसमं न कुर्याच्छुभकर्मसु ॥ 20 ॥ इति व्ययाधिकारः। इसी प्रकार आठों आयों के स्थान पर कभी भूल से भी चिन्तात्मक व्यय नहीं

350 अपराजितपृच्छा आने देना चाहिए, इसे वर्जनीय कहा है। इसी तरह सम आय-व्यय भी पिशाचों की होती है। अस्तु, इसे भी शुभकर्मों में त्यागना समुचित है। अथांशाकाधिकारः — शृणु वत्स यथा चांशो वास्तुवेदे त्रिधा स्मृतः। एकैकक्रमयोगो वै शुभश्चाशुभ उच्यते ॥ 21 ॥ हे वत्स सुनो ! अंश भी वास्तु वेद में तीन प्रकार के होते है। ये सभी क्रम योग से एक-एक शुभ और अशुभ कहलाते हैं। यदुक्त मूलराशो च आयातर्थेषु फलं कृतम्। तत्र राशौ व्यये मिश्रे गृहनामाक्षराणि च ॥ 22 ॥ गुणैर्भक्ते व्यये शेषं अंशकं त्रिविधं विदुः। इन्द्रौ यमश्च राजा च त्रिभिर्नामभिरंशकाः ॥ 23 ॥¹ जैसे कहा गया है कि मूल राशियाँ आयों के लिए फल निकालने में काम में ली जाती है, वहाँ राशियों के साथ व्ययों को मिलाने से गृहों के नामाक्षरों से गुणा करके व्यय का भाग दें, जो शेष बचे उनके 'अंशक' तीन प्रकार से जाने। ये क्रमशः 1. इन्द्र, 2. यम और 3. राजा— तीनों अंशों के ये तीन नाम हैं। प्रासाद-प्रतिमा-लिङ्गे-जगतीपीठ-मण्डपे। वेदी-कुण्डश्रुक्षु चैव इन्द्रश्चैव ध्वजादिषु ॥ 24 ॥ क्षेत्रपाल² नागेन्द्रे गणाध्यक्षे च भैरवे। ग्रहमातृगणे देव्यामादित्ये च यमांशकः ॥ 25 ॥ प्रासाद, प्रतिमा, लिङ्ग, जगतीपीठ, मण्डप, वेदी-कुण्ड, श्रुवा के निर्माणादि में इन्द्र व्यय ध्वजादि आय के साथ दें। क्षेत्रपाल, नागेन्द्र या गजराज, गणाध्यक्ष, भैरव, ग्रह-मातृगण, देवियों, आदित्य में यमांशक व्यय देते हैं। पुर-प्राकार-नगर-खेट-कूटे च कर्वटे। हर्म्ये च राजवेश्मादौ शस्तो राजा तथा मतः ॥ 26 ॥ इसी प्रकार पुर, प्राकार-परकोटा, नगर, खेट-खेड़ा, कूट, कर्वट, हर्म्य, राजवेश्म आदि में राजा अंशक देना प्रशस्त मत है।

  1. तुलनीय— व्ययं क्षेत्रफले क्षिप्त्वा गृहनामाक्षराणि च॥ भागं त्रिभिर्हरेत् तत्र यच्छेषु सोंऽशको भवेत्। चतुरस्रो यथा मन्त्रो मुख्यो लग्ने नवांशकः॥ तथा गृहादिषु प्रोक्तं मुख्यत्वेनांशकत्रयम्। इन्द्रो यमश्च राजा च त्रयो नामाभिरंशकाः॥ स्वनामतुल्यफलदा विज्ञातव्यास्त्रयोऽपि च। (समराङ्गण. 26, 37-39)
  2. 'क्षेत्राद्विसंक्षा ?' इति प्रकाशित पाठः।

सूत्र-६६ 351 स्वर्गादिभोगयुक्तानां नृत्यगीतमहोत्सवे । प्रजावने च पाण्डित्ये इन्द्रांशश्चोत्तमो मतः ॥ 27 ॥ स्वर्गादि भोगों से युक्त प्रतीति देने वाले नृत्य-गीत महोत्सवों में, प्रजावनों, पाण्डित्य दर्शक कार्यों के मंत्रों में भी इन्द्रांशक को ही प्रशस्त माना गया है। विविधं च वणिक्कर्म मद्यमांसादिकं तथा । इत्युक्तं क्रमतश्श्रेत्यं प्रशस्तं च यमांशके ॥ 28 ॥ इसी प्रकार विविध प्रकार के वणिक् कर्मों में, मद्य-मांसादिकों में यमांशक को ही प्रशस्त कहा गया है। गजाश्वरथक्रीडायां यानजम्भानकादिके । स्वर्गादितुल्यभोगाश्च राजांशक उदाहृताः ॥ 29 ॥ गज, अश्व, रथ, क्रीड़ा में, यान, जम्भानादिक (पालकी आदि) एवं स्वर्ग के समान भोगों में राजांशक को प्रशस्त कहा गया है। त्र्यक्षराणि त्रिभेदाश्च त्रिदेवास्त्रिहुताशनाः । त्रयः कालास्त्रिसन्ध्याश्च रजः सत्वतमस्त्रयम् ॥ 30 ॥ तीन ही अक्षर (ओ, ऊ, म्), तीन भेद (स्वजातीय, स्वगत, विजातीय), तीन देव (ब्रह्मा, विष्णु, महेश), तीन अग्नि (गार्हपत्य, आहवनीय, दक्षिणाग्नि), तीन काल (भूत, भविष्य, वर्तमान), तीन सन्धियाँ (स्वर, व्यञ्जन, विसर्ग या प्रातः अपराह्न, सायंकाल) और (गुण भी) रज, सत्व और तम तीन हैं। प्रमाणत्रयमेवं च ज्येष्ठमध्याधमैः क्रमात्। त्र्यंशकं तु समानीय वास्तुवेदभवं ततः ॥ 31 ॥ इत्यंशकाधिकारः। इस प्रकार के प्रमाणत्रय— ज्येष्ठ, मध्यम और अधम के क्रम से अंशकों को भी लाकर वास्तुवेद बनता है। अथ ताराधिकारः — गणयेत्स्वामिनक्षत्राद्यावदृक्षं गृहस्य च । नवभिस्तु हरेद्भागं शेषास्ताराः प्रकीर्तिताः ॥ 32 ॥ स्वामी के नाम-नक्षत्र से लेकर गृह के नक्षत्र तक गणना करें और उसमें 9 का भाग दें तो जो शेष रहे उसे 'तारा' कहा जाता है। तारानामानि सफलं — शान्ता मनोहरा क्रूरा विजया कलिका तथा।

352 अपराजितपृच्छा पद्मिनी राक्षसी वीरा ह्यानन्दा नवमी स्मृता ॥ ३३ ॥

  1. शान्ता, 2. मनोहरा, 3. क्रूरा, 4. विजया, 5. कलिका, 6. पद्मिनी, 7. राक्षसी, 8. वीरा और 9. आनन्दा— ये नौ ताराओं के नाम है।¹ शान्ता शान्तिकरी नित्यं मनोल्हादा मनोहरा । क्रूरा प्रवर्जिता प्राज्ञैश्चौराग्न्यादिभयङ्करी ॥ ३४ ॥ शान्ता तारा सदा शान्तिकारक होती है, मनोहरा तारा मन में आह्लाद उत्पन्न करती है। क्रूरा तारा प्राज्ञों-विद्वानों के लिए वर्जित है और अग्नि आदि के भय उत्पन्न करने वाली है। विजया जयकल्याणा कलिका कलहप्रदा । पद्माया प्राप्यते सौख्यं महत्तीर्थफलं तथा ॥ ३५ ॥ विजया तारा विजय और कल्याण देने वाली तथा कलिका तारा कलह कराने वाली है। पद्मिनी तारा से सुख मिलता है जैसे महान् तीर्थ का फल। राक्षसी च तथा घोरा निशायां भयदायिनी । वीरा सौम्या भोगदा च ह्यानन्दानन्दकारिणी ॥ ३६ ॥ राक्षसी तारा भयङ्कर है और रात्रिकाल में भयोत्पादक है। वीरा तारा सौम्य है और भोगों को देने वाली है तथा आनन्दा तारा आनन्द करने वाली है। एवं नवविधाकारा निराकारा हि तारकाः । क्षीणश्चन्द्रो यदा वारे भवेत्तारा बलप्रदा ॥ ३७ ॥ इस प्रकार ये निराकार तारका नव प्रकार के आकार वाली है। जब चन्द्रमा क्षीण होता है, तब उस वार के दिन तारा बलवान होती है।²
  2. ताराओं के नामादि को लेकर शास्त्रों में दो रूप मिलते हैं। समराङ्गण. में कहा गया है—गणयेत् स्वामिनक्षत्राद् यावत् स्याद् भवनस्य भम्॥ नवभिर्भाजिते तस्मिन् शेषं तारा प्रकीर्तिता। जन्मसम्पद्विपत्क्षेमपापसाधकनैधनीः॥ मैत्रीपरममैत्र्यौ च प्राहुः संज्ञाः समाः फले। त्रिसप्तपञ्चमीर्भर्तुर्गृहतारा विवर्जयेत्॥ आद्याद्वितीयाष्टम्यस्तु ताराः स्युरिह मध्यमाः। तथा ऋक्षेऽपि चानिष्टे चन्द्रेऽष्टमगतेऽपि च॥ नयते दुरितं तारा चतुःषण्णवती नृणाम्। (समराङ्गण. 26, 40-44) इस प्रकार यहाँ 1. जन्म, 2. सम्पद, 3. विपत्, 4. क्षेम, 5. प्रत्यरि, 6. साधक, 7. बध, 8. मित्र व 9. परममित्र नाम से ताराओं की गणना हुई है। यही मत नारदसंहिताकार का है किन्तु जन्म सहित तीसरी, पाँचवीं व सातवीं तारा को अशुभद बताया है— जन्मसम्पद्विपत्क्षेम प्रत्यरिस्साधको वधः। मित्रं परममित्रं च जन्मभाच्च पुनः पुनः॥ जन्मत्रिप्रञ्चसप्ताख्या तारा नेष्टफलप्रदाः। (नारद. 13, 3-4)
  3. कृष्ण पक्ष में चन्द्रबल की अपेक्षा ताराबल की प्रधानता होती है। क्षीण चन्द्रमा होने पर तारा वैसे ही बलवान होती है जिस प्रकार पति के परदेश में होने पर पत्नी ही गार्हस्थ्य का सारा दायित्व निभाती है— न खलु बहुलपक्षे शीतरश्मेः प्रभावः कथितमिह हि तारा वीर्यमार्यैः प्रधानम्। अतिविकल शरीरे प्रेयसि

सूत्र-६६ 353 क्रूरा च कलिका चैव राक्षसी तु तृतीयका। क्रूराद्या इति वै तिस्रो वर्जयेच्छुभकर्मसु॥ ३८॥ शान्ता मनोहरा चैव विजया पद्मिनी तथा। वीरा नन्देति षट्‌तारा नित्यं कल्याणकारिकाः॥ ३९॥ इति ताराधिकाराः। उक्त ताराओं में पहली क्रूरा, दूसरी कलिका और तीसरी राक्षसी ताराओं को 'क्रूराद्यातिस्र' कहते हैं। इन्हें शुभ कर्मों में कभी नहीं लेना चाहिए, ये वर्जित हैं परन्तु शान्ता, मनोहरा, विजया, पद्मिनी, वीरा, आनन्दा— ये छह ताराएँ नित्य ही कल्याण करने वाली होती हैं। अथाधिनायकमाह — कर₂ राशि₁₂हतोत्था ये भागैर्हष्टं₈ तथोऽष्टभिः₈। आधिपत्यं भवेच्छेषं नाम्ना च सदृशं फलम्॥ ४०॥ (अब अधिनायक के विषय में कहा जा रहा है) आधिपत्य ज्ञात करने के लिए दो और बारह को गुणा कर (2 × 12 = 24), इनका चौंसठ (8 × 8 = 64) में भाग दें तो जो शेष रहेगा, वह 'अधिपति' कहलाता है। जिस अधिपति का जो नाम है, तद्नुसार ही उसका फल जानना चाहिए। अधिपतिनामानि — विकृत¹ कनकश्चैव धूम्रको विजयः स्वरः। बिडालविजयौचैव दन्तः कान्तस्तथा मृगः॥ ४१॥ अधिपतियों के नाम हैं— विकृत, कनक, धूम्रक, विजय, स्वर, विडाल, विजय, दन्त, कान्त और मृग।² प्रोषिते वा प्रभवति खलु कर्तुं सर्वकार्याणि योषा॥ (ज्योतिषरत्नमाला 11, 5) लल्लाचार्य का भी यही मत है— न कृष्णपक्षे शशिनः प्रभावो ताराबलं तत्र शुभं प्रदिष्टम्। देशान्तरस्थे विकले च पत्यौ सर्वाणि कार्याणि करोति नारी॥ अत्रापि तारापतिवीर्यमेव वदन्ति पक्षद्वितयेऽपि केचित्। केचिच्च तासां बलयुक्तमिन्दोर्बलं सदा देयमिति ब्रुवन्ति॥ (ज्योतिर्निबन्ध में उद्धृत पृष्ठ 49, श्लोक 8-9)

  1. 'वित्तत्य ?' इति प्रकाशित पाठः।
  2. यह पाठ त्रुटित जान पड़ता है। ज्ञानप्रकाशदीपार्णव में इसका पाठ मिलता है जो समझने योग्य है। दीपार्णवकार का कहना है कि बुद्धिमान शिल्पी को गृह के उदय क्षेत्रफल के अङ्क के साथ गुणा करते जो अङ्क आए उसे 8 से भाग करते जो शेष रहे, उसे अधिपति जाने और जो अधिपति सम हो वह शुभ है। इनके नाम हैं—1. विकृत, 2. कर्णक, 3. धूम्रद, 4. वितथस्वर, 5. विडाल, 6. दुन्दुभि, 7. दान्त, 8. कान्त—गेहस्योदयकं क्षेत्रफलने गुणयेद् बुधः। अष्टभिस्तु हरेच्छेषं शुभः सोऽधिपतिः समः॥ विकृतः

विषमआया भवेत्सम, आयहीना व्ययाः शुभाः । आधिपत्यं समं शान्तं शुभदं सर्वदा नृणाम् ॥ 42 ॥ इत्याधिपत्यम्। विषम आय सात हैं और आयहीन व्यय शुभ होते हैं। आधिपत्य सम संख्यक हो तो व्यक्ति के लिए सदा ही शान्त व शुभ होते हैं। अथायुष्यत्थाविनाशः — अष्टभिश्शु₈ हते क्षेत्रे फले षष्टि₆ विभाजिते । लब्धे दशगुणे जीवो मृत्युर्वै भूतभाजिते ॥ 43 ॥¹ पृथिव्यापस्तथा तेजो वायुराकाशमेव च । पञ्च तत्त्वानि प्रोक्तानि विभक्तानि स्युरन्तके ॥ 44 ॥ जो क्षेत्रफल हो उसको 8 से गुणाकर जो फल आए उसे 60 की संख्या से विभाजित करने पर जो अङ्क आए, उससे 10 को गुणा करें। इस लब्धि तक उस वास्तु के जीवन-मृत्यु या आयुष्य को जानना चाहिए। साठ की संख्या से भाग करने पर जो शेष रहे, उसे 5 से भाजित करने पर पञ्चतत्त्वों को

सूत्र-६६ 355 अप्सु चाद्भिर्भवेन्मृत्युस्तेजस्यग्निबलं भवेत्। वायुर्वायुकरो देहे त्वाकाशे शून्यता भवेत् ॥ ४५ ॥ (पृथ्वी से चलन होने पर विनाश) आप से जल या वृष्टि के कारण विनाश, तेज से अग्निकाण्ड से विनाश, वायु देह में वायुविकार की भाँति है जबकि आकाश से शून्यता होती है। धनधान्येषु नष्टेषु देहः पतति जर्जरः। इत्थं मृत्युः प्रभवति पञ्चतत्त्वविनाशतः ॥ ४६ ॥ जब धन-धान्य नष्ट हो जाए व देह जर्जर हो जाए और गिर पड़े तो इस प्रकार की अवस्था को मृत्यु कहते हैं यह पञ्चतत्त्वों के नष्ट होने से होती है (वैसे ही वास्तु के सन्दर्भ में भी विचार करना चाहिए)। अन्यदप्याह — आयव्ययांशनक्षत्रं ताराचन्द्रमैत्र्यादिकम्। प्रीतिरायुश्च मृत्युश्च चिरं नन्दति चेच्छुभाः ॥ ४७ ॥¹ (इस प्रकार उपर्युक्त) आय, व्यय, अंशक, नक्षत्र, तारा, चन्द्र की मैत्री आदि, प्रीति, आयु, मृत्यु आदि के लक्षण यदि शुभ हो तो चिरकाल तक आनन्द देते हैं। तथा च शुभानि — त्रिभिः श्रेष्ठैस्तु श्रेष्ठं स्यात् पञ्चभिश्चोत्तमोत्तमम्। सप्तभिः सर्वकल्याणं नवभिर्जयसम्पदा ॥ ४८ ॥ इसमें से तीन के श्रेष्ठ होने पर सब कुछ श्रेष्ठ होता है, पाँच के श्रेष्ठ होने पर उत्तमोत्तम माना जाता है और यदि नौ ही तत्त्व-निर्देश श्रेष्ठ हो तो जय एवं सम्पदा मिलती है। वास्तुकर्मे अशुभानि — न षट्काष्टकं त्रिकोणं द्वादशी द्वितीयाष्टमी। न चाष्टद्वादशे शशी तारा त्रिपञ्चसप्तमी ॥ ४९ ॥ न द्वितीयांशकं कुर्यात् तथा चाष्टममायकम्।²


  1. तुलनीय— आयव्ययांशनक्षत्रं ताराचन्द्रमैत्रादिकम्। प्रीतिआयुष्य मृत्युश्च शुभं नन्दति चच्चिरं ॥ (दीपार्णव 1,
  1. तथा च— आयर्ऋक्ष चन्द्रगण व्ययतारांशक राशयः। राशिमैत्री ग्रहमैत्री नाडीवेधाधिपतिः ॥ लग्नतिथिर्वारोत्पत्ति अधिपति वर्गवैरकं। योनिवैरं ऋक्षवैरं स्थितिर्नाशीक विंशतिः ॥ (तत्रैव 1, 51-52)
  1. समराङ्गण में आया है— आयो व्ययश्च योनित्वं ताराश्च भवनांशकाः ॥ गृहनामेति चिन्त्यानि करणानि गृहस्य षट्। त्रिभिः शुभैः शुभं वेश्म द्वाभ्यामेकेन चाशुभम् ॥ करणैश्चतुराद्यैस्तु शुभैरतिशुभं भवेत्। न समायव्ययं वेश्म नाव्ययं नाधिकव्ययम् ॥ न द्वितीयांशमसहगयोनिभं च न कारयेत्। भर्तुस्तुल्याभिधानं च

356 अपराजितपृच्छा न पृष्ठतस्तथा चन्द्रं नववास्तुककर्मणि ॥ 50 ॥ नए वास्तुकर्म के प्रसङ्ग में न षडाष्टक, न त्रिकोण, न द्विद्वादशक, न द्विष्मक योग को लेना चाहिए। इसी प्रकार आठवाँ, बारहवाँ चन्द्रमा भी न लें; न ही तीसरी, पाँचवीं और सातवीं तारा को ग्रहण करें। न द्वितीय अंशक (यमांश) ले न आठवीं आय (ध्वांक्ष) में कार्य करे। इसी प्रकार पृष्ठ का चन्द्रमा¹ भी नहीं लेना चाहिए। नाधिकस्तु व्ययः कार्यों न वैरा ²विषमाग्रहा। न स्वकुल अतिरिष्टं( ? ) न राशिवर्णबाह्यतः ॥ 51 ॥ इसी प्रकार निर्माण कार्य में क्षेत्र को जानकर आय से अधिक व्यय को न रखें और न विषम ग्रहों के वैर रखें। न एक ही कुल के अति अरिष्टों को ले और न राशि को वर्ण के बाहर से लें। पदे पूज्याः स्थिताः सर्वे हिंसन्ति त्वपदे स्थिताः। ग्रहा गावस्तथा विप्राः शापानुग्रहकारकाः ॥ 52 ॥ पद पर होने पर सभी पूज्य होते हैं और पदच्युत होने पर सभी उसकी हिंसा- निन्दा करते हैं। ग्रह, गाय और विप्र सदा ही शाप और अनुग्रह के कारक बनते हैं। इति सूत्रसन्तानगुणकीर्तिप्रकाशप्रोक्तश्रीभुवनदेवाचार्योक्तापराजितपृच्छायां व्ययांशकताराग्रहजीवमृत्युसर्वबलाधिकारो नाम षट्षष्टितमं सूत्रम् ॥ 66 ॥ इस प्रकार भुवनदेवाचार्य कृत सूत्रसन्तानगुणकीर्ति प्रकाश या अपराजितपृच्छा में व्यय- अंशक-तारा-ग्रह-जीव-मृत्यु, सर्वबलाधिकार नामक छासठवाँ सूत्र पूर्ण हुआ ॥ 66 ॥


गृहं दूरात् परित्यजेत्॥ समसप्तकमेकर्षं तृतीयैकादशं तथा। चतुर्थदशकं चेति कर्तव्यं मन्दिरं सदा॥ षट्कोष्ठकं त्रिकोणं च वर्ज्यं द्विर्द्वादशं तथा। षट्कोष्ठके मृतिर्देव्यं वियोगश्च भवेद् गृहे॥ त्रिकोणे वसतां दुःखं वैधव्यं च प्रजायते। द्विर्द्वादशे पुत्रपौत्रगुरुबन्धुधनक्षयः॥ (समराङ्गण. 26, 49-55) इस प्रकार समराङ्गणसूत्रधार में इन अङ्गों को करण कहा गया है। यह मान्यता वशिष्ठसंहिता के निकट है जिसमें योनि, तारा, व्यय, गृहांशक, आय व नाम इन छहों को करण नामाभिधान देते हुए गृहस्थ को इन पर विचार करने को कहा है— त्वं योनित्वं तथा तारा व्ययोऽथ भवनांशकं आयोऽथ गृहनामानि करणानि षडेष्विहि। गृहस्यैतानि चिन्त्यानि प्रयत्नेन च धीमता... (वशिष्ठसंहिता 39, 75)

  1. ज्योतिष व अन्य वास्तुग्रन्थों में कहा गया है कि आगे का चन्द्रमा आयु का हरण करता है व पृष्ठचन्द्र धन का क्षय करता है, चन्द्रमा वाम-दक्षिण का हो तो धन-धान्यकर्ता है। तथापि यदि देवप्रासाद व राजगृहादि का प्रसङ्ग हो तो आगे का चन्द्रमा दिया जाए अन्यत्र नहीं— अग्रतो हरते आयु पृष्ठतो हरते धनं। वामदक्षिण तो चन्द्रो धनधान्य करस्मृतः ॥ (क्षीरार्णव 1, 19) विशेषोञ्च— अग्रतो हरते ह्यायुः पृष्ठतो हरते धनम्। वामदक्षिणयोश्चन्द्रो धनधान्यकरः स्मृतः॥ प्रासादे राजगृहे च चन्द्रं दद्यात् सदाग्रतः। अन्येषां तु न दातव्यं श्रीमन्तादिगृहेषु च ॥ (दीपार्णव 1, 58-59)
  2. 'विमलाग्रहा?' इति प्रकाशित पाठः।

सूत्र-६७ 357 शास्त्रच्छन्दनिर्णयोनाम सप्तषष्टितमं सूत्रम् ॥ ६७ ॥ अपराजित उवाच - छन्दश्च क्रमशः प्रोक्तं शाश्वतं शास्त्रकौशलम्। तदनुक्रमयुक्तीश्च कथयस्व प्रसादतः ॥ १ ॥ अपराजित बोले कि हे प्रभु! कृपा करके शाश्वत शास्त्र कौशल में बताए गए सभी छन्दों को क्रमवार बताएँ और उनकी अनुक्रम से युक्ति भी कहें। विश्वकर्मावाच - एकाक्षरा क्षरे भिन्नं व्याप्तं चैतच्चराचरम्। त्रैलोक्यस्योत्पत्तिकरं छन्दो मेरुसृष्ट्युद्भवम् ॥ २ ॥ विश्वकर्मा बोले कि एक तो अक्षर और दूसरे क्षर इन भिन्न-भिन्नौं से चराचर व्याप्त है। इनसे तीनों लोकों की उत्पत्ति करने वाले सभी छन्द मेरुसृष्टि से उद्भूत हैं। तथा शम्भुश्च-मेरुश्च-चिन्तामणि-वृत्तार्णवः। चतुर्विधं छन्दशास्त्रमेकाद्याक्षरतः क्रमात् ॥ ३ ॥ अस्तु, एक छन्दशास्त्र से, एकाक्षर से क्रमानुसार चार प्रकार के छन्द उत्पन्न हुए यथा, १. शम्भु, २. मेरु, ३. चिन्तामणि और ४. वृत्तार्णव। एकाक्षरोद्भवः शम्भुस्तथामेरुश्च युग्मतः। चिन्तामणिस्त्रिभिश्चैव वेदैर्वृत्तार्णवः स्मृतः ॥ ४ ॥ एकाक्षर से उत्पन्न मेरु तथा शम्भु का युग्म तथा चिन्तामणि तीन से और वृत्तार्णव चार अक्षर से बने माने जाते हैं। छन्दश्चतुर्विधमाह - छन्दांश्चतुर्विधाः प्रोक्ता वेदान्ताश्चैकतः पृथक्। गुरुलघूद्भवा मात्रा प्लुतह्रस्वादि सञ्ज्ञकाः ॥ ५ ॥ छन्द भी चार प्रकार के कहे गए हैं। एक से चार तक अलग-अलग इनकी गुरु [ ऽ ] और लघु मात्रा [ । ] को प्लुत और ह्रस्व संज्ञा दी गई है। सानुस्वारा विसर्गान्ता वेदान्तोद्भवकल्पना। भिन्नाभिन्नास्तथानेके भेदाश्छन्दसमुद्भवाः ॥ ६ ॥ अनुस्वार से विसर्गान्त तक चार प्रकार की उत्पत्ति की कल्पना की गई है। इनको भिन्न-भिन्न स्थान पर रखते जाने से कई भेदों की उत्पत्ति होती है।

358 अपराजितपृच्छा एकाक्षरो द्रुतमात्रो भेदः सूर्यः स उच्यते । निबन्धपादाः पङ्क्तौ च वेदसंख्याः प्रकीर्तिताः ॥ ७ ॥ कलिकादिकवृत्तानां त्र्यष्टकं प्रोच्यते तथा । एकाक्षर और द्रुत मात्रा होने से उसे 'सूर्य' भेद (बारह) कहते हैं। निबन्ध पादपङ्क्तियों (दस) को 'वेदसंख्या' भेद (चार) तथा कलिकादिक वृत्तों को 'त्र्यष्टक' भेद (तियासी) कहते हैं। तेषां अभिधानपङ्क्तिमाह — तदभिधानपङ्क्तिं च कथयिष्याम्यनुक्रमात् ॥ ८ ॥ अब मैं इनकी अभिधानपङ्क्ति को भी अनुक्रम से कहता हूँ। कलिकाविकास्यवज्राः कुमारललितानुष्टुप् । अक्षमश्चैव प्रणम्योपेन्द्रवज्राजलानि च ॥ ९ ॥ करणराज्यं वसन्ततिलका चैव मालिनी । तिलगर्जतं चाद्भुता तथा च गिरिकर्णिका । शार्दूलविक्रीडितं च तथा चैवातिवृत्तकम् ॥ १० ॥ स्रग्धरा मदना मदनलता च मधुकरा । कलिका विकास्य, वज्रा, कुमारललिता, अनुष्टुप, अक्षम और प्रणम्य, उपेन्द्रवज्रा, जलवृत्त और करणराज्य, वसन्ततिलका, मालिनी और तिलगर्जत अद्भुता, गिरिकर्णिका, शार्दूलविक्रीडित, अतिवृत्तक, स्रग्धरा औरं मदना तथा मदनलता मधुकरा। अथ निबन्धमाह — निबन्धश्चाथ गोविन्दः प्रोक्ता मुक्ताफला तथा ॥ ११ ॥ शुद्धसमो विषमश्च विषमसमकस्तथा । समस्तुल्यपदैः ख्यातो विषमो विषमैः पदैः ॥ १२ ॥ विषमाक्षरगस्त्वेवं समवर्णगतस्तथा । विषमसमसञ्ज्ञश्च दशभेदाः ₁₀ क्रमोदिताः ॥ १३ ॥ इसके अतिरिक्त निबन्ध, गोविन्द, मुक्ताफल, शुद्धसम, विषम, विषमासम व समतुल्यपद के कारण और विषम-विषम पदों के कारण ख्यात हैं विषमाक्षरों में गए हुए भी ऐसे ही है, समवर्णगत की तरह विषमसम संज्ञा वाले— ऐसे दस भेद क्रमोदित हैं।

सूत्र-६७ ३५९ अथ गुणाः — शान्तिः कर्णश्च सम्पातः सिंहो बाणश्च पल्लवः । कर्णकारः शुक्रः शङ्कुस्तथाधर्मो गुणा दश ॥ 14 ॥ शान्ति, कर्ण, सम्पात, सिंह, बाण, पल्लव, कर्णकार, शुक्र, शङ्कु और धर्म— ये दस गुण कहे गए हैं। जयमाला तथा नन्दा मेघा च सिंहगर्जना । तथा कल्लोलतरङ्गा रत्नावली पुष्पोद्गिरा ॥ 15 ॥ पत्रोद्गवा अत्युद्गुता अतिच्छन्दा दशोदिताः । एते दशाभिधानाश्च विषमा वाद्यकन्दतः ? ॥ 16 ॥ जयमाला, नन्दा, मेघा, सिंहगर्जना, कल्लोलतरङ्गा, रत्नावली, पुष्पोद्गिरा, पत्रोद्गवा, अत्युद्गुता और अतिच्छन्दा— ये दश, इतने दशाभिधान है। अथार्याच्छन्दोद्भूत छन्दं — शान्ताद्भुता मुख्या सौम्या रम्या च रमणी पुरा । मुखोद्गीर्णा चपलाख्या भैरवी भुवनोत्तमा ॥ 17 ॥ शृङ्गारी हास्यकरणी तिलकारा पद्मोद्भवा । विकारास्या प्रज्ञावती प्रबला वीरसम्भवा ॥ 18 ॥ प्रकारणाक्षसम्भूर्तिर्विकास्याथ प्रभामला । चतुर्विंशतिरार्याणां छन्दसां च समुद्भवाः ॥ 19 ॥ (पूर्व श्लोकानुसार) विषमा, शान्ता, अद्भुता, मुख्या, सौम्या, रम्या, रमणी, पुरा, मुखोद्गीरा, चपला, भैरवी, भुवनोत्तमा, शृङ्गारी, हास्यकरणी, तिलकारा, पद्मोद्भवा, विकारास्या, प्रज्ञावती, प्रबला, वीरसम्भवा, प्रकारण, अक्षसम्भूर्ति, विकास्या और प्रभामला— ये चौबीस आर्या छन्दों से सम्भूत है। प्रकरणादीनां — प्रकरणसूत्रसन्धिपरिच्छेदाध्यायास्तथा । अङ्ककाण्डसर्गखण्डवर्गाद्या ग्रन्थसम्भवाः ॥ 20 ॥ (ग्रन्थ रचना में विषय-वस्तु के विभाजन के लिए) प्रकरण, सूत्र, सन्धि, परिच्छेद, अध्याय, अङ्क, काण्ड, सर्ग, खण्ड, वर्ग (विरचन, उल्लास) आदि से ग्रन्थ रचना सम्भव होती है।

. Wait, in line 5: it curves to the left, which is (u). So स्वयंभुक्त,. Wait, let's check मनुमन्दिरः ? ।: There is clearly a question mark ? before the danda . Yes, मनुमन्दिरः ? । * प्रभामणिश्च ह्लादश्च ह्यङ्गाष्टकमुदाहृतम् ॥ २१ ॥ * Wait, ह्लादश्च or ह्रादश्च? Look at ह्लाद: the conjunct is with attached below. In Devanagari, ह्ल has below . ह्र has a diagonal slash. Here it clearly has the shape below ! So it is ह्लादश्च. And ह्यङ्गाष्टकमुदाहृतम् ॥ २१ ॥. * स्वयंभुक्त, तलकीर्ण, शान्त, मनु, मन्दिर, प्रभा, मणि, ह्लाद— इनको अङ्गाष्टक * कहा गया है। * क्षराक्षरपदादीनां — * Wait, is it क्षराक्षरपदादीनां —?

सूत्र-६७ ३०१ त्रयोदशा कर्णराज्यं वसन्ततिलकेन्द्रतः । मालिनी पञ्चदशतः षोडशतिलगर्जितम् ॥ २७ ॥ तेरह अक्षर वाले पद से कर्णराज्य वृत्त बनता है। चौदह अक्षरों के पद से बसन्ततिलक वृत्त बनता है। पन्द्रह अक्षर वाले पद से मालिनी वृत्त बनता है। सोलह अक्षरों वाले पद से तिलगर्जत वृत्त बनता है। अद्भुतं सप्तदशभिर्गिरिरष्टादशाक्षरैः । शार्दूलादि दिगङ्कैश्च विंशत्याश्वातिवृत्तकम् ॥ २८ ॥ इसी प्रकार सत्रह अक्षरों वाले पद से अद्भुत नामक वृत्त बनता है और अठारह अक्षर वाले पद से गिरिकर्णिका वृत बनता है। इसी में दिशा के अङ्क या उन्नीस अक्षरों वाले पद से शार्दूलविक्रीडित वृत्त और बीस अक्षरों वाले पद से अतिवृत्तक बनता है। स्रग्धरा चैकविंशत्या मदना द्वाविंशतिभिः । त्रयोविंशत्या मदन-लता मधुकरोऽर्कयोः ॥ २९ ॥ इक्कीस अक्षरों वाले पद से स्रग्धरा वृत्त बनता है और बाईस अक्षरों वाले पद से मदना वृत्त बनता है। तेईस अक्षरों वाले पद से मदन-लता वृत्त बनता है। चौबीस अक्षर वाले पद से मधुकर वृत्त बनता है। निबन्धः पञ्चविंशत्या गोविन्दश्च षड्‌विंशत्या । सप्तविंशतिभिर्मुक्ताफलेत्थं वृत्तकानि च ॥ ३० ॥ पच्चीस अक्षरों के पद से निबन्ध वृत्त बनता है। छब्बीस अक्षरों के पद से गोविन्द वृत्त बनता है। इसी तरह से सत्ताईस अक्षरों वाले पद से मुक्ताफल वृत्त बनता है— इतने सब वृत्त कहे गए हैं। इत्यमनन्तर गणश्छन्दमाह — मयौ रसौ तजौ भो नो गणाश्चाष्टौ लघुर्गुरुः । छन्दस्सुदशकं चेति प्रोक्तं वै शास्त्रकौशलैः ॥ ३१ ॥ अब मैं गण और छन्द के बारे में कहता हूँ। गण आठ होते है उनमें लघु और गुरु दो भेद हैं। (म-य-र-स-त-ज-भ-न ये आठगण हैं। यथा— मगण, यगण, रगण, सगण, तगण, जगण, भगण और नगण) ।¹ इसी तरह छन्द दस कह गए हैं, शास्त्र के कुशल जानकारों द्वारा ऐसा कहा गया है।

  1. छन्दोमञ्जर्यामप्येवमुक्तम्— मस्त्रिगुरुस्त्रिलघुश्च नकारो भादिगुरुः भादिगुरुः पुनरादिलघुर्यः । जो गुरुमध्यगतो रलमध्यः सोऽन्तगुरुः कथितोऽन्तलघुस्तः ॥ गुरेरेको गकारस्तु लकारो लघुरेककः । क्रमेण चैषां रेखाभिः संस्थानं दर्श्यते यथा ॥ गण पहचानने का सरल सूत्र है 'यमाताराजभानसलगा' इस सूत्र में

362 अपराजितपृच्छा समविषमवृत्तानि — समारक्षरपदं वृत्तं यत्तच्छुद्धसमं भवेत्। असमाक्षरपादं च भवेद् विषमसंज्ञकम् ॥ 32 ॥ समान अक्षरों वाले चारों पाद के जो वृत्त हैं, उन्हें शुद्ध सम वृत्त कहते हैं। असमानक्षरों वाले पद के वृत्तों को विषम वृत्त नाम दिया गया है। समपादं तु पूर्वार्द्धमुत्तरार्द्धं च वृद्धिगम्। समविषमं तु तन्नाम अन्तपादोऽधिको भवेत् ॥ 33 ॥ पूर्वार्द्धे च भवेद् वृद्धिः समवच्चोत्तरं समम्। पूर्ववच्चान्यविषमं विषमविषमं च तत् ॥ 34 ॥ आदिस्तृतीया विषमां द्वितीयो वा चतुर्थकः। एकवर्णगतावेवं सम्पुटं च दिशन्ति तत् ॥ 35 ॥ यदि पहला पाद तो सम अक्षरों वाला हो और उसका उत्तरार्ध पाद अधिक अक्षरों वाला हो तो उसे 'समविषम वृत्त नाम दिया गया है, जिसका अन्त पाद अधिक होता है। परन्तु, जिस वृत्त के पूर्वार्ध में अक्षर अधिक हो और उत्तरार्ध में समान अक्षर हो तो उसे समवच्चोत्तर समवृत्त कहते है। जिस वृत्त में पहला पद भी विषम हो और उत्तरपद भी विषम हो, दूसरा पद विषम हो या चौथा पद विषम हो— ये एक वर्णगत इस तरह होने पर सम्पुट और दिशन्ति कहलाते हैं। अष्टाविंशत्यक्षरतः सप्तत्रिंशत्तथान्ततः। भवत्यक्षरवृद्ध्या तद् गद्यानां दशकं तथा ॥ 36 ॥ अट्ठाईस (28) अक्षरों से लेकर सैंतीस (37) अक्षरों के अन्त तक अक्षर वृद्धि होते-होते उस गद्य को (पद्य को ?) दशक नाम दिया गया है। आर्यावृत्तमाह — यदा वृत्तेषु पूर्वार्द्धमुत्तरार्द्धसमं न हि। ह्रस्व-लघु (ल या ।), दीर्घ अथवा गुरु (ग या ऽ)। इससे इनको बनाना आसान हो जाता है। उदाहरण— यगण (।ऽऽ), मगण (ऽऽऽ), तगण (ऽऽ।), रगण (ऽ।ऽ), जगण, (।ऽ।), भगण (ऽ।।), नगण (।।।), सगण (।।ऽ)। इन्हीं गणों को पहचानने का अन्य सूत्र इस प्रकार है— आदि मध्या वसानेषु यरता यान्ति लाघवम्। भजसा गौरवं यान्ति मनो तु गुरु लाघवम् ॥ अर्थात्— यगण (। ऽऽ) में आदि, रगण (ऽ।ऽ) रगण में मध्य, तगण में (ऽऽ।) में अन्त में लघु रहता है। भगण (ऽ।।) जगण में (।ऽ।), सगण में (।।ऽ) क्रमशः गुरु रहता है तथा मगण (ऽऽऽ) और नगण (।।।) पूरे गुरु और पूरे लघु युक्त होते हैं। छन्दशास्त्रों में यह वर्णन विशिष्ट रूप से मिलता है। विशेष जानकारी के लिए पुराणों में नारदपुराण, अग्नि और गरुडपुराण में छन्दशास्त्र द्रष्टव्य है।

सूत्र-६८ 363 आर्याभिधानकं तच्च भिन्नं वृत्तं च पादतः ॥ ३७ ॥ जब वृत्तों का पूर्वार्ध उत्तरार्ध के समान नहीं होता, तो उसे 'आर्या' नामक वृत्त कहते हैं क्योंकि उसके पाद भिन्न-भिन्न अक्षरों में होते हैं। कलिकाद्ये च नवमं मुक्ताफलकमन्ततः । त्यक्त्वा समानाक्षराणि शेषवृत्तानि सन्ति च ॥ ३८ ॥ एतानि वर्णवृत्तानि मात्रावृत्तं तु शेषकमू। नवें कलिकादि से लेकर मुक्ताफल तक के छोड़कर शेष वृत्त समान अक्षरों के होते हैं। इतने वर्णिक वृत्त हैं, मात्रिक वृत्त शेष होते हैं। द्विमात्रको गुरु ज्ञेय एकमात्रो लघुर्भवेत् ॥ ३९ ॥ सानुस्वारो विसर्गान्तो दीर्घो युक्तः परश्च यः । गुरुर्वा तु पदान्तस्थो द्विमात्रश्च लघुस्तथा ॥ ४० ॥ दो मात्रा को गुरु (ऽ) एक मात्रा को लघु ( । ) कहते हैं। अनुस्वार सहित विसर्ग के अन्त तक के स्वर दीर्घ (ऽ) कहे जाते हैं। पदों के अन्त में दो मात्रा गुरु या लघु होते हैं। गुरोर्लघुगता मात्रा सूर्यभेदसमुद्भवा₁₂ । एवं छन्दोगणाः प्रोक्ताः विज्ञेयाः शास्त्रकोविदैः ॥ ४१ ॥ गुरु और लघु मात्रा के बारह प्रकार होते हैं। इस तरह छन्दों और गणों को शास्त्रकोविद् पण्डितों ने जाना और कहा है। इति सूत्रसन्तानगुणकीर्तिप्रकाशप्रोक्तश्रीभुवनदेवाचार्योक्तापराजितपृच्छायां शास्त्रच्छन्दनिर्णयाधिकारो नाम सप्तषष्टितमं सूत्रम् ॥ ६७ ॥ इस प्रकार भुवनदेवाचार्य कृत सूत्रसन्तानगुणकीर्ति प्रकाश या अपराजितपृच्छा में शास्त्रच्छन्दनिर्णयाधिकार नामक सड़सठवाँ सूत्र पूर्ण हुआ ॥ ६७ ॥ गृहप्रासादसम्भूतच्छन्दभेदो नामाष्टषष्टितमं सूत्रम् ॥ ६८ ॥ अपराजित उवाच — छन्दश्च कथितं देव सर्वशास्त्राद्यसम्भवम्। अन्यत्र छन्दभेदांश्च कथयस्व परमेश्वर ॥ १ ॥ अपराजित बोले कि हे देव ! आपने सर्वशास्त्रों के आदि में सम्भव होने वाले छन्दों के बारे में अब तक कहा। अब हे परमेश्वर ! अन्यत्र छन्दभेदों को भी कहिए।

364 अपराजितपृच्छा गृहप्रासादसम्भृताश्छन्दाः षटसञ्ज्ञकाः स्मृताः। कथयस्व प्रसादेन तेषां निर्णयमादितः॥ २॥ मेरुश्च खण्डमेरुश्च पताका सूचिका तथा। उद्दिष्टं नष्टमित्युक्ताश्छन्दाः षड्बुधसम्मिताः॥ ३॥ गृह-प्रासाद के बनने के छह प्रकार की संज्ञा के छन्द कहे गए हैं। अस्तु, कृपा करके आप उनका निर्णय आरम्भ से ही कहिए। वे छन्द क्रमशः 1. मेरु, 2. खण्डमेरु, 3. पताका, 4. सूचिका 5. उद्दिष्ट तथा 6. नष्ट छन्द— छह प्रकार के बुद्धिमानों ने स्वीकृत किए हैं। एषां प्रस्तारसन्दोहं मम भ्रान्तिहरं परम्। त्वत्प्रसादेन देवेश छन्दशास्त्रसमुद्भवम्॥ ४॥ हे देवेश! इस सब का प्रस्तार-सन्दोह (प्रस्तार समुच्चयक्रम) बताकर मेरी परम् भ्रान्ति का निवारण आप छन्दशास्त्र का उद्भव बताकर कृपापूर्वक कीजिए। विश्वकर्मोवाच — प्रोक्ता भेदाश्छन्दसां षट् रिपुरान्तवेदोद्भवाः( ?)। भेदे शून्यं त्रयशून्यं वेदाशू ^1उपाङ्गषडध्वः॥ ५॥ खशून्या भवेद्मुक्ता सङ्ख्यामिति छन्दोद्भवा ?। प्रयुक्तशास्त्रछन्देषु भेदाश्च षड्विधाः क्रमात्॥ ६॥ विश्वकर्मा बोले कि छन्दों के छह भेद कहे गए हैं। (आगे का अनुमानित अर्थ है कि षड्रिपु— काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद, मात्सर्य है, भेद से शून्य, तीन से शून्य, वेद के उपरान्त उपाङ्गों और षडध्व हैं— कलाध्व, तत्त्वाध्व, भुवनाध्व, वर्णाध्व, पदाध्व तथा मन्त्राध्व; वैसे ही शून्य या आकाश से उत्पन्न स्वर-संख्या से निष्पन्न छन्दों के) शास्त्र में प्रयुक्त छन्दों के क्रमशः छह प्रकार के भेद होते हैं। लक्षणालङ्कारयुता भिन्ना अर्थार्थतस्तथा। भिन्नास्तथैकाक्षरत इत्थं छन्दसमुद्भवः॥ ७॥ लक्षण अलङ्कारों से युक्त और अर्थ भिन्न-भिन्न अर्थों युक्त— इस तरह एक अक्षर से लेकर भिन्न तरह-तरह के छन्द निर्मित करते हैं। श्रुतिस्मृतिपुराणानि मन्त्रमुद्राक्षराणि च। मेरुच्छन्दसमुत्पन्नमाब्रह्मभुवनान्तकम्॥ ८॥

  1. उपाङ्गवध्रकशवः ? इति प्रकाशित पाठः।

सूत्र-६८ 365 श्रुतियों में, स्मृतियों में, पुराणों में, मन्त्रों में व मुद्राओं में मेरुछन्द से उत्पन्न हुए छन्द पूरे ब्रह्म और भुवनों अर्थात् चौदह भुवनों के अन्त तक भी व्याप्त है। माड-मौड-शुद्ध-शृङ्ग-तुङ्गार-सिंहकादिकाः । प्रोक्ता च राजवेश्मादौ मेरुच्छन्दसमुद्भवाः ॥ 9 ॥ उनके विविध नाम हैं— माड, मौड़, शुद्ध, शृङ्ग, तुङ्गार, सिंह आदि। अब मेरु छन्द से बनने वाले राजवेश्म अर्थात् राजभवनों, महल व प्रासादों के बारे में सबसे पहले कहता हूँ। आनकणाभि सङ्घाटा गृहमालाकूटपञ्जरम्। सम्भूता मेरुच्छन्दाच्च गृहा हर्म्यादिसञ्ज्ञकाः ॥ 10 ॥ आनक या सेना के काम आने वाले दुन्दुभि नगाड़े, घण्टादिकों की जोड़ी तथा सैनिकों के छावनी- गृहमाला के कूट, किले पञ्जर आदि और हर्म्यादि नाम के भवन सभी मेरुछन्द से ही बने हैं। तृणपट्टवाजिपूर्णखण्डपाण्डव एव च। प्रयुक्ता मेरुच्छन्दादौ वास्तुविद्भिरुदाहृताः ॥ 11 ॥ इसी तरह वास्तुविदों ने मेरुछन्द के प्रयोग से तृण, पट्ट, वाजि (बाण या अश्व), पूर्ण, खण्ड, पाण्डव आदि भेद भी बनाएँ।¹ लतिना नागरा भौमा द्राविडाश्च विराट्का। सावन्धारा विमानाख्या मेरुच्छन्दसमुद्भवाः ॥ 12 ॥ इन्ही की तरह लतिन, नागर, भौम, द्राविड़, विराट, सावन्धार, विमान के नाम की निर्मितियाँ भी मेरुछन्द से समुद्भूत है। स्तम्भगर्भतीर्यमाना खण्डा वेणुकलादिकम्। मेरुच्छन्दोद्भवा रेखाः प्रोक्ताश्च सुरवेश्मनाम् ॥ 13 ॥ स्तम्भ गर्भ से निकलने वाली खण्ड, वेणु-पर्व, कलादि भी मेरु छन्दोद्भव ही है जो रेखा देव मन्दिरों के शिखरों पर बनती है।

  1. वास्तुमण्डनम् में कहा गया है कि पट्टछन्द के अनुसार विविध भेदों वाली शालाएँ व अलिन्दादि होते हैं तथा इसके विपरीत तृणछन्द से सोलह अन्य भेद होते हैं। जिसमें उदयमान न्यून होता है उसकी संज्ञा पाण्डु हैं तथा इनमें वाजन विस्तृत होता है। इसी प्रकार जिसमें फलक के अंत का उच्छ्रेय चार हाथ तक हो, वह शेष छन्द होता है— पट्टच्छन्दे यथा भेदा शालाऽलिन्दादिका मताः। विपरीतास्तृणछन्दे षोडशैवं प्रकीर्तिताः॥ हीनोदयाः पाण्डुसञ्ज्ञा वाजिनस्तु बुयेऽधिकाम्। फलकान्ते चतुर्हस्ता शेष छन्देष्ववोच्छ्रयः॥ (वास्तुमण्डनम् 6, 6-7)

366 अपराजितपृच्छा तथैक-त्रि-पञ्च-सप्त-नवशाखसमुद्भवम्। प्रयुक्तं द्वारविधानं वास्तूपदेशका विदुः ॥ 14 ॥ प्रासादों के द्वार पर बनने वाली रेखाएँ एक, तीन, पाँच, सात, नौ शाखा तक बनती है, ऐसा विद्वान वास्तुशास्त्रोपदेशकों ने द्वार-विधान में प्रयुक्त किया है। अथ मण्डपानि — गूढो नृत्यश्चन्द्रालोको भद्रावलोकनादिकाः। चतुःषष्टिः⁶⁴ समाख्याता मण्डपा मेरुछन्दतः॥ 15 ॥ अब मण्डपों के बारे में कहता हूँ जो गूढ मण्डप, नृत्य, चन्द्रावलोकन, भद्रावलोकन आदि नामों से चौंसठ प्रकार के मेरुछन्द से बनने वाले कहे गए हैं। वितानानि — पद्मनाभिसभामार्गमन्दारभिन्नमिश्रकम्। षड्विधं च वितानं स्यान् मेरुच्छन्दादुदाहृतम्॥ 16 ॥ इसी तरह सभामण्डपों के वितान भी यथा— पद्म, नाभि, सभा-मार्ग, मन्दार, भिन्न, मिश्रक ये छह प्रकार के वितान मेरुछन्दानुसार बनते हैं। शाला नामानि — कर्णजा भ्रमजाश्चैव भद्रजा गर्भजास्तथा। मध्यजाः पार्श्वजाः ख्याताः शालाश्च मेरुछन्दतः॥ 17 ॥ कर्णजा, भ्रमजा, भद्रजा, गर्भजा, मध्यजा, पार्श्वजा नाम वाली शालाएँ भी मेरुछन्द से बनती हैं। पीठानि — वेदीबन्धं श्रीबन्धाख्यं पङ्कजं भद्रकं तथा। सुभद्रं तारकं पीठं मेरुच्छन्दोविनिर्गतम्॥ 18 ॥ इसी प्रकार वेदीबन्ध, श्रीबन्ध, पङ्कज, भद्रक, सुभद्र और तारक इन नामों की पीठ भी मेरुछन्द से ही निकली हुई है। विविध लिङ्गनामानि — सुरार्चितं चाद्यनादि स्वभु बाणं चतुर्थकम्। शक्त्याख्यं वर्धमानं च लिङ्गं मेरुविनिःसृतम्॥ 19 ॥ सुरार्चितलिङ्ग, आद्यनादिलिङ्ग, स्वभुलिङ्ग, बाणलिङ्ग, शक्त्यालिङ्ग और वर्धमानलिङ्ग नाम के लिङ्ग भी मेरुछन्द से बने हैं।

सूत्र-६८ ३६७ वेदाश्रादि पीठिकाः — वेदाश्रा वर्तुलाख्या त्रिकोणा तु षडंशका। वेदिका पद्मका चैव पीठिका मेरुच्छन्दतः ॥ २० ॥ चतुरस्र, वर्तुल, त्रिकोण, षट्कोण, वेदिका, पद्मका जैसी पीठिकाएँ भी मेरुछन्द से चली हुई हैं। अथार्चा — सीमा गर्भस्तथा द्वारं तलकोर्ध्वविभक्तिकम्। अर्चा च षड्विधा प्रोक्ता मेरुच्छन्दसमुद्भवा ॥ २१ ॥ सीमा, गर्भ, द्वार, तलक, ऊर्ध्व, विभक्तिक— ये अर्चा भी छह प्रकार की कही गई हैं जो मेरुछन्द से ही बनती हैं। नगरादीनां — नगरं च पुरं ग्रामः खेटः कूटश्च कर्वटः। एते च षड्विधा ज्ञेया मेरुच्छन्दविनिर्गताः ॥ २२ ॥ इसी प्रकार नगर, पुर, ग्राम, खेट, कूट, कर्व्वट— ये छहों भी मेरुछन्द से बने कहे गए हैं। जलस्रोतादीनां — वापीकूपतडागं च रथयन्त्रचक्रादिकम्। प्रयुक्तं मेरुच्छन्देषु वास्तुविद्भिरुदाहृतम् ॥ २३ ॥ वापी, कूप, तड़ाग, रथ, यन्त्र, चक्रादिक— ये भी सब छहों वास्तुविदों ने मेरुछन्द से ही बने कहे हैं। वेदीसिंहासनं छत्रं शय्याकवचमायुधम्। वास्तुवेदे समाख्यातं मेरुच्छन्दसमुद्भवम् ॥ २४ ॥ वेदी (बाजोट), सिंहासन, छत्र, शय्या, कवच, आयुध— इन छहों को भी वास्तुवेद में मेरुछन्द से बने कहा गया है। रथवीथ्यन्तरमार्गाश्च षट् पन्थान एव च। प्रयुक्ता वास्तुविद्भिश्च मेरुच्छन्दसमुद्भवाः ॥ २५ ॥ इति छन्दादिनिकाशसङ्ख्याधिकारः। रथवीथिका, अन्तरमार्ग और अन्य षट् पन्थान (भ्रमर, पुर, प्राकार, तोरण, अट्ट, अट्टालक व संबाध- ये षट्पद) आदि भी वास्तुविदों ने मेरुछन्द से बने कहा है।