भारतकोश
संग्रह पर लौटें

भावप्रकाश: चिकित्सा भाग (भावमिश्र - विद्योतिनी सविस्तार हिन्दी व्याख्या सम्पूर्ण कायचिकित्सा)

Bhavaprakasha Chikitsa Bhaga with Vidyotini Commentary

आचार्य भावमिश्र (टीकाकार: पं. ब्रह्मशंकर मिश्र एवं रूपलालजी वैश्य) द्वारा

DevanagariHindipublished1,167 पृष्ठ

अनेकार्थनामवर्गः ९५३ अम्बष्ठा—पाठा, चाङ्गेरी, माचिका, यूथिका च इति । ३ अम्बष्ठा—पाठी, चांगेरी, माचिका और जूही। इति चतुर्थार्थकानि नामानि । अथ बह्वर्थकानि नामान्याह बहुत अर्थवाले शब्द अक्षशब्दः स्मृतोऽष्टासु सौवर्चलबिभीतके। कर्षपद्माक्षरुद्राक्षशकटेन्द्रियपाशके ॥१॥ १. अक्ष—(१) काला नमक, (२) बहेड़ा, (३) कर्षनामक तौल (४) कमलगट्टा, (५) रुद्राक्ष, (६) गाड़ी, (७) इन्द्रिय और (८) पासा (जुआ खेलने का साधन) इन ८ अर्थों में अक्ष का प्रयोग होता है ॥१॥ काकाख्यः काकमाची च काकोली काकणन्तिका । काकजङ्घा काकनासा काकोदुम्बरिकाऽपि च॥ सप्तस्वर्थेषु कथितः काकशब्दो विचक्षणैः ॥२॥ २. काक—(१) कौवा, (२) मकोय, (३) काकोली, (४) लाल गुञ्जा, (५) काकजङ्घा, (६) काकनासा और (७) कठूमर इन सात अर्थों में काक शब्द का प्रयोग होता हैं।।२।। सर्पद्विरदमेषेषु सीसके नागकेसरे। नागवल्ल्यां नागदन्त्यां नागशब्दः प्रयुज्यते ॥३॥ ३. नाग—(१) साँप, (२) हाथी, (३) भेड़ा, (४) सीसा (धातु), (५) नागकेसर, (६) पान और (७) नागदन्ती (दन्तीभेद) इन ७ अर्थों में नाग शब्द का प्रयोग होता है ॥३॥ मांसद्रवे चेक्षुरसे पारदे मधुरादिषु । बोले¹ रागे विषे नीरे रसो नवसु वर्त्तते ॥४॥ ४ रसः—(१) मांस का रस, (२) द्रव पदार्थ, (३) ऊख का रस, (४) पारा, (५) मधुरादि ६ प्रकार के रस, (६) बोल, (७) राग (अनुराग), (८) विष और (९) जल इन ९ अर्थों में रस शब्द का प्रयोग होता है ॥४४॥ इति श्रीमिश्रलटकनतनय श्रीमिश्रभावविरचिते भावप्रकाशे वर्गप्रकरणे अनेकार्थवर्गः समाप्तः । इति भावप्रकाशे पूर्वखण्डे प्रथमभागे द्रव्यगुणप्रकरणापरनामकं षष्ठं मिश्रप्रकरणं समाप्तम् ॥६॥ समाप्तश्चायं निघण्टुभागः । १. स्वादेति पाठा०।

CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

श्रीमद्भावमिश्रप्रणीतः भावप्रकाशः पूर्वखण्डे द्वितीयो भागः तत्र सप्तमं परिभाषादिप्रकरणम् ।।७।। अथ प्रथमं मानपरिभाषाप्रकरणम् ।।१।। तत्रादौ मानोक्तौ हेतुमाह- न मानेन विना युक्तिर्द्रव्याणां जायते क्वचित् । अतः प्रयोगकार्यार्थ मानमत्रोच्यते मया ।।१।। मानपरिभाषा प्रकरण आरम्भ करने के पूर्व मान (तौल) के विषय में कहने का प्रयोजन बिना मान (तौल) के द्रव्यों का किसी में योग नहीं किया जा सकता, अतः प्रयोग में काम करने के लिये यहाँ मैं (ग्रन्थकार) मान (तौल) को कहता हूँ ।।१।। अथ मागधमानमाह- चरकस्य मतं वैद्यैराद्यैर्यस्मान्मतं ततः । विहाय सर्वमानानि मागधं मानमुच्यते ।।२।। त्रसरेणुर्बुधैः प्रोक्तस्त्रिशता परमाणुभिः । त्रसरेणुस्तु पर्यायनाम्ना वंशी निगद्यते ।।३।। जालान्तरगतैः सूर्यकरैर्वंशी विलोक्यते । षड्वंशीभिर्मरीचिः स्यात्ताभिः षड्भिश्च राजिका ।। तिसृभी राजिकाभिश्च सर्षपः प्रोच्यते बुधैः । यवोऽष्टसर्षपैः प्रोक्तो गुञ्जा स्यात्तच्चतुष्टयम् ।।५।। षड्भिस्तु रक्तिकाभिः स्यान्माषको हेमधानकौ । माषैश्चतुर्भिःशाणः स्याद्धरणः स निगद्यते ।।६।। टङ्कः स एव कथितस्तद्वयं कोल उच्यते । क्षुद्रको वटकश्चैव द्रङ्क्षणः स निगद्यते ।।७।। कोलद्वयन्तु कर्षः स्यात्स प्रोक्तः पाणिमानिका । अक्षः पिचुः पाणितलं किञ्चित्पाणिश्च तिन्दुकम् ।। विडाल पदकं चैव तथा षोडशिका मता । करमध्यो हंसपदं सुवर्णं कवलग्रहः ।।९।। उदुम्बरञ्च पर्यायैः कर्षमेव निगद्यते । स्यात्कर्षाभ्यामर्द्धपलं शुक्तिरष्टमिका तथा ।।१०।। शुक्तिभ्याञ्च पलं ज्ञेयं मुष्टिराम्रंचतुर्थिका । प्रकुञ्चः षोडशी बिल्वं पलमेवात्र कीर्त्त्यते ।।११।। पलाभ्यां प्रसृतिर्ज्ञेया प्रसृतञ्च निगद्यते । प्रसृतिभ्यामञ्जलिः स्यात्कुडवोऽर्द्धशरावकः ।।१२।। अष्टमानञ्च स ज्ञेयः कुडवाभ्याञ्च मानिका । शरावोऽष्टपलं तद्वज्ज्ञेयमत्र विचक्षणैः ।।१३।। शरावाभ्यां भवेत्प्रस्थश्चतुःप्रस्थस्तथाऽऽढकः । भाजनं कांस्यपात्रं च चतुःषष्टिपलंश्च सः ।।१४।। चतुभिराढकैर्द्रोणः कलशो नल्वणोऽर्मणः । उन्मानञ्च घटो राशिर्द्रोणपर्यायसंज्ञितः ।।१५।। द्रोणाभ्यां शूर्पकुम्भौ च चतुःषष्टिशरावकः । शूर्पाभ्याञ्च भवेद् द्रोणी वाहो गोणी च सा स्मृता ।। द्रोणीचतुष्टयं खारी कथिता सूक्ष्मबुद्धिभिः । चतुःसहस्रपलिका षण्णवत्यधिका च सा ।।१७।। पलानां द्विसहस्रञ्च भार एकः प्रकीर्त्तितः । तुलापलशतं ज्ञेयं सर्वत्रैवैष निश्चयः ।।१८।। माषटङ्काक्षबिल्वानि कुडवप्रस्थमाढकम् । राशिर्गोणी खारिकेति यथोत्तरचतुर्गुणम् ।।१९।। CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmmu. Digitized by S3 Foundation USA

१५६ भावप्रकाशस्य पूर्वखण्डे मागध मान—जब कि प्राचीन वैद्यों ने चरक के मत को माना है इसीसे अन्य सब मानों (तौलों) को छोड़ कर सर्वप्रथम मगध देश में प्रचलित 'मागध' नामक मान को कहता हूँ। पण्डितों ने ३० परमाणुओं¹ का 'त्रसरेणु' और त्रसरेणु का ही पर्यायवाची शब्द 'वंशी' कहा है। जाली के अन्तर्गत सूर्य की किरणों द्वारा वंशी दिखाई पड़ती है अर्थात् उन किरणों में ध्यान से देखने पर जो सूक्ष्म रज (धूल के कण) दिखाई पड़ते हैं वे ही वंशी हैं। ६ वंशी की (त्रसरेणु) १ मरीचि होती है और ६ मरीचि की १ राजिका (राई) होती है। ३ राई का १ सरसों, ८ सरसों का १ जौ, ४ जौ की एक रत्ती, ६ रत्ती का १ मासा होता है। इसी के पर्यायवाची शब्द हेम और धानकं (धान्यक) हैं। ४ मासे का एक शाण होता है और इसीको धरण तथा टङ्क भी कहते हैं। २ शाण का १ कोल होता है और इसी को क्षुद्रक, वटक तथा द्रङ्क्षण भी कहते हैं। २ कोल का एक कर्ष होता है और कर्ष ही के पर्यायवाची शब्द पाणिमानिका, अक्ष, पिचु, पाणितल, किञ्चित्पाणि, तिन्दुक, विडालपदक, षोडशिका, करमध्य, हंसपद, सुवर्ण, कवलग्रह तथा उदुम्बर ये सब कहे जाते हैं। दो कर्ष का १ अर्धपल (आधा पल) होता है, इसी को शुक्ति तथा अष्टमिका कहते हैं। २ शुक्ति का १ पल होता है। इसी के नामान्तर मुष्टि, आम्र, चतुर्थिका, प्रकुञ्च, षोडशी तथा बिल्व ये सब हैं। २ पल की १ प्रसृति होती है। इसी को प्रसृत भी कहते हैं। २ प्रसृति की १ अञ्जलि होती है। इसी के नामान्तर कुडव, अर्धशारावक तथा अष्टमान हैं। २ कुडव (अञ्जलि) की १ मानिका होती है। इसी को शराव तथा आठ पल का होने से अष्टपल भी विद्वान् लोग मानते हैं। २ शराव का एक प्रस्थ और ४ प्रस्थ का १ आढक होता है। इसी को भाजन, कांस्यपात्र तथा ६४ पल का होने से चतुःषष्टिपल भी कहते हैं। ४ आढक का १ द्रोण होता है। इसी के पर्यायवाची शब्द कलश, नल्वण, अर्मण, उन्मान, घट तथा राशि ये सब हैं। २ द्रोण का शूर्प होता है। इसी को कुम्भ तथा ६४ शराव का होने से चतुःषष्टिशरावक भी कहते हैं। २ शूर्प की १ द्रोणी होती है। इसी को वाह तथा गोणी भी कहते हैं। २ द्रोणी की १ खारी होती है। बुद्धिमान् लोग तौल में ४०९६ (चार हजार छानबे) पलों की खारी, २००० (दो हजार) पलों का एक भार तथा १०० (सौ) पलों की एक तुला कहते हैं। सर्वत्र शास्त्रों में यही निश्चित है। माष, टङ्क, अक्ष, बिल्व, कुडव, प्रस्थ, आढक, राशि, गोणी और खारी ये सब उत्तरोत्तर एक दूसरे की अपेक्षा चौगुने होते हैं अर्थात्— ४ माष (माशे) का १ टङ्क। ४ टङ्क का १ अक्ष। ४ अक्ष का १ बिल्व। ४ बिल्व का १ कुडव। ४ कुडव का १ प्रस्थ। ४ प्रस्थ का १ आढक। ४ आढक की १ राशि। ४ राशि की १ गोणी। ४ गोणी की १ खारी समझनी चाहिये ॥२-१९॥ १. जालान्तरगते भानौ यत्सूक्ष्मं दृश्यते रजः। तस्य त्रिंशत्तमो भागः परमाणुः स उच्यते ॥१॥ खिड़की के राह जो सूर्य की किरणें मकान के अन्दर आती हैं उनमें जो सूक्ष्म रज दिखाई पड़ते हैं उन रजों में एक के तीसवें भाग को परमाणु कहते हैं ॥१॥

अथ प्रथमं मानपरिभाषाप्रकरणम् ९५७ ❖ मागधपरिभाषायां षड्रक्तिको माषश्चतुर्विंशतिरक्तिकष्टङ्कः, षण्णवतिरक्तिकः कर्षः । अयं चरकसम्मतः । सुश्रुतमते तु पञ्चरक्तिको माषः, विंशतिरक्तिकष्टङ्कः, अशीतिरक्तिकः कर्षः । अयमेव कालिङ्गपरिभाषायामपि । यतस्तत्राष्टरक्तिको माषो द्वात्रिंशद्रक्तिकष्टङ्कः, सार्धटङ्कद्वयमितः कर्षः ।। २-१९ ।। मागधपरिभाषा में ६ रत्ती का एक मासा, २४ रत्ती का १ टङ्क और ९६ रत्ती का १ कर्ष होता है। यह मान चरकसम्मत है। सुश्रुत के मत में-५ रत्ती का १ माशा, २० रत्ती का १ टङ्क और ८० रत्ती का १ कर्ष होता है। यही कालिङ्ग परिभाषा में भी होता है। क्योंकि उसमें ८ रत्ती का १ माशा, ३२ रत्ती का १ टङ्क और २ ।। टङ्क का १ कर्ष होता है ।।२-१९।। अथ द्रवार्द्रशुष्कद्रव्याणां मानविषये परिभाषामाह- गुञ्जाऽऽदिमानमारभ्य यावत्स्यात्कुडवस्थितिः । द्रवार्द्रशुष्कद्रव्याणां तावन्मानं समं मतम् ।। प्रस्थादिमानमारभ्य द्विगुणं तद् द्रवार्द्रयोः । मानं तथा तुलायास्तु द्विगुणं न क्वचित्स्मृतम् ।। द्रव (पानी आदि के समान), गीले तथा सूखे द्रव्यों के मान के विषय में परिभाषा-रत्ती आदि से लेकर कुडवपर्यन्त द्रव, गीले तथा सूखे पदार्थों का मान (तौल) बराबर रहता है, अर्थात् जितना और द्रव्यों का मान है उसी के समान ही इसका भी रहता है। किन्तु प्रस्थ आदि मान से द्रव तथा आर्द्र (गीले) द्रव्यों का लिखित मान द्विगुण होना आरम्भ हो जाता है। तुला का मान द्रव्य द्रव्य या आर्द्र द्रव्यों में भी कहीं द्विगुण नहीं किया जाता अर्थात् जैसा लिखित रहता है उतना ही लिया जाता है ।।२०-२१।। अथ कुडवभाण्डस्य लक्षणमाह- मृद्वृक्षवेणुलोहादेर्भाण्डं यच्चतुरङ्गुलम् । विस्तीर्णञ्च तयोच्छ्रञ्च तन्मानं कुडवं वदेत् ।। २२ ।। कुडवसंज्ञक मानपात्र का लक्षण-मिट्टी, वृक्ष, बांस या लोहा के बने हुये चार अंगुल चौड़े तथा चार ही अंगुल ऊंचे मानपात्र को 'कुडव' कहते हैं ।।२२।। इति मागधमानं समाप्तम् । अथ कालिङ्गमानमाह- यतो मन्दाग्नयो ह्रस्वा हीनसत्त्वा नराः कलौ । अतस्तु मात्रा तद्योग्या प्रोच्यते सुज्ञसंमता ।। यवो द्वादशभिर्गौरसर्षपैः प्रोच्यते बुधैः । यवद्वयेन गुञ्जा स्यात्त्रिगुञ्जो वल्ल उच्यते ।। २४ ।। माषो गुञ्जाभिरष्टाभिः सप्तभिर्वा भवेत्क्वचित् । चतुर्भिर्माषकैः शाणः स निष्कष्टङ्क एव च ।। गद्याणो माषकैः षड्भिः कर्षः स्याद्दशमाषकैः । चतुष्कषैः पलं प्रोक्तं दशशाणमितं बुधैः ।। चतुष्पलैश्च कुडवः प्रस्थाद्याः पूर्ववन्मताः । स्थितिर्नास्त्येव मात्रायाः कालमग्निं वयो बलम् ।। प्रकृतिं दोषदेशौ च दृष्ट्वा मात्रां प्रकल्पयेत् । नाल्पं हन्त्यौषधं व्याधिं यथाऽम्भोऽल्पं महानलः ।। अतिमात्रं च दोषाय यथा शस्ये बहूदकम् ।। २८ ।। कालिङ्गमान-कलियुग में मनुष्य मन्द अग्नि वाले, छोटे शरीर के तथा हीन बलवाले हैं, अतः उनके योग्य विद्वानों के द्वारा स्वीकृत जो मात्रा (औषध देने में) है उसे कहते हैं। १२ सफेद सरसों का १ जौ और दो जौ की एक रत्ती, तीन रत्ती का एक बल्ल होता है। ८ रत्ती का अथवा कहीं कहीं ७ रत्ती का भी एक माशा और चार मासे का एक शाण होता है, इसी को निष्क और टङ्क भी कहते हैं। छः माशे का एक गद्याण होता है। दस माशे का एक कर्ष और चार कर्ष का एक पल जो कि दस शाण के बराबर होता है। CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

९५८ भावप्रकाशस्य पूर्वखण्डे ४ पलों का एक कुडव होता है। इसके बाद प्रस्थादि का मान पूर्वोक्त रीति के समान ही माना गया है। वस्तुतः ओषधियों की मात्रा का कोई मर्यादा निश्चित नहीं है। अतः बुद्धिमान् वैद्य को चाहिये कि—काल (शीतादि ऋतु और प्रातः, सायं आदि), अग्नि (मन्द, दीप्त आदि), अवस्था (बाल्यादि), बल, प्रकृति (वातादि), दोष (वातादि) और देश (जाङ्गलादि) को देखकर तदनुसार मात्रा की कल्पना करें। उचित मात्रा की अपेक्षा हीन मात्रा की ओषधि बढ़े हुये रोग को उसी प्रकार शान्त नहीं कर सकती है जैसे कि—थोड़ा जल बड़े अग्निराशि को नहीं शान्त कर सकता। यदि ओषधि की अधिक मात्रा दी जाय तो भी हानिकारक ही होती है जैसे कि—धान में भी अधिक जल हानिकारक होता है। इससे बहुत समझ बूझ कर ओषधियों की मात्रा देनी चाहिये ॥२३-२८॥ मागध मान तथा कालिङ्ग मान की आधुनिक मान से तुलना—मागध मान का १ कर्ष १ तोले (१२ माशे) के बराबर तथा कालिङ्ग मान का १ कर्ष (१० माशे) एक रुपये भर का होता है। इतना ध्यान अवश्य देना चाहिये। मागध मान आधुनिक मान ६ रत्ती का १ माशा = ६ रत्ती ४ माशे का १ शाण (टङ्क) = ३ माशा २ शाण का १ कोल = ६ माशा (आधा तोला) २ कोल का १ कर्ष = १२ माशा (१ तोला) २ कर्ष का १ अर्धपल (शुक्ति) = २ तोले २ शुक्ति का १ पल = ४ तोले २ पल की १ प्रसृति = ८ तोले २ प्रसृति की १ अञ्जलि (कुडव) = १६ तोले २ कुडव की १ मानिका (शराव) = ३२ तोले २ शराव का १ प्रस्थ = ६४ तोले ४ प्रस्थ का १ आढक = २५६ तोले ४ आढक का १ द्रोण = १०२४ तोले २ द्रोण का १ शूर्प = २०४८ तोले २ शूर्प की १ द्रोणी = ४०९६ तोले ४ द्रोणी की १ खारी = १६३८४ तोले २००० पल का १ भार = ८००० तोले १००० पल की १ तुला = ४०० तोले कालिङ्ग मान आधुनिक मान ८ रत्ती का १ माशा = ८ रत्ती या १ माशा ४ मासे का १ शाण (टङ्क) = ४ माशे ६ मासे का १ गद्याण = ६ माशा (आधा तोला) १० मासे का १ कर्ष = १ भर ४ कर्ष का १ पल = ४ भर ४ पल का १ कुडव = १६ भर (३ छ. १ भर) २ कुडव की १ मानिका (शराव) = ३२ भर (६ छ. २ भर) २ शराव का १ प्रस्थ = ६४ भर (१२ छ. ४ भर)

अथ द्वितीयं भेषजविधानप्रकरणम् ९५९ कालिङ्ग मान आधुनिक मान ४ प्रस्थ का १ आढक = २५६ भर (३ से. ३ छ. १ भर) ४ आढक का १ द्रोण = १०२४ भर (१२ से १३ छ. ४) भर) २ द्रोण का १ शूर्प = २०४८ भर (२५ सेर ९ छ. ३) भर) २ शूर्प की १ द्रोणी = ४०९६ भर (१ म. ११ सेर ३ छ. १) भर) ४ द्रोणी की १ खारी = १६३८४ भर (५ मन ४ सेर १२ छ. ४) भर) २००० पल का १ भार = ८००० भर (२ मन २० सेर) १०० पल की १ तुला = ४०० भर (५ सेर) इति कालिङ्गमानं समाप्तम्। इति श्रीमिश्रलटकनतनयश्रीमिश्रभावविरचिते भावप्रकाशे पूर्वखण्डे परिभाषादि- प्रकरणे प्रथमं मानपरिभाषाख्यं प्रकरणं समाप्तम्।।१।। अथ द्वितीयं भेषजविधानप्रकरणम् ।।२।। अथ भेषजानां विधानानि । तत्रादौ कषायभेदानाह- स्वरसश्च तथा कल्कः क्वाथश्च हिमफाण्टकौ। ज्ञेयाः कषायाः पञ्चैते लघवः स्युर्यथोत्तरम् ।।१।। ओषधियों के बनाने में प्रथम कषाय के भेद-(१) स्वरस, (२) कल्क, (३) क्वाथ, (४) हिम और (५) फाण्ट ये ५ प्रकार के कषाय होते हैं। ये एक दूसरे की अपेक्षा उत्तरोत्तर लघु होते हैं अर्थात् स्वरस की अपेक्षा कल्क और क्वाथ की अपेक्षा क्वाथ लघु होता है। इसी भाँति हिम और फाण्ट को भी उत्तरोत्तर लघु समझना चाहिये ।।१।। अथ स्वरसविधिमाह- अहतात्तत्क्षणाकृष्टाद् द्रव्यात्क्षुण्णात्समुद्धवेत्। वस्त्रनिष्पीडितो यश्च स्वरसो रस उच्यते ।।२।। कुडवं चूर्णितं द्रव्यं क्षिप्तञ्च द्विगुणे जले। अहोरात्रं स्थितं तस्माद्द्भवेद्वा रस उत्तमः ।।३।। ❖ अहताद्=शीताग्निकीटादिभिरनुपहतात्। क्षुण्णात्=संपिष्टात् ।।२।। चूर्णितं=चूर्णी कृतम् ।।३।। स्वरस बनाने की विधि-शीत (पाला), अग्नि तथा कीड़े आदि से खराब नहीं हुई एवं तत्काल की लाई हुई गीली और भलीभाँति पीसी हुई ओषधियों से जो रस कपड़े से छान कर निकाला जाता है उसे 'स्वरस' कहते हैं। अथवा चूर्ण किये हुये १ कुडव (१६ तोले) द्रव्य को लेकर दुगुने (३२ तोले) जल में एक दिन रात भर भिगो कर रख देने के उपरान्त जो कपड़े से छान कर रस निकाला जाता है उसे भी उत्तम ही 'स्वरस' कहते हैं ।।२-३।। यहाँ 'अहतात्' पद का 'शीत, अग्नि तथा कीड़े आदि से खराब नहीं हुई' और 'क्षुण्णात्' पद का 'भली भाँति पीसी हुई' तथा 'चूर्णितम्' इस पद का 'चूर्ण किये हुये' यह अर्थ समझना चाहिये ।। आदाय शुष्कद्रव्यं वा स्वरसानामसंभवे। जलेऽष्टगुणिते साध्यं पादशिष्टं च गृह्यते ।।४।। अथवा जहाँ पर स्वरस बनाने का सम्भव न हो वहाँ सूखे द्रव्यों को लेकर उसे अठगुने जल के साथ हँड़िया में रख कर औंटाये किन्तु मुँह हँड़िये का खुला रखे। जब चौथाई जल शेष रहे तब उतार छान कर काम में ले ।।४।।

१६० भावप्रकाशस्य पूर्वखण्डे स्वरसस्य गुरुत्वाच्च पलमर्द्धं प्रयोजयेत्। निशोषितं चाग्निसिद्धं पलमात्रं रसं पिबेत् ॥५॥ पाँच प्रकार के कषायों में स्वरस नामक कषाय गुरु होता है अतः इसकी मात्रा आधे पल (दो तोले) की देनी चाहिये। जो रातभर का रखा तथा अग्नि से सिद्ध किया हुआ अर्थात् औटाया हुआ रस हो उसकी मात्रा पीने में एक पल की देनी चाहिये ॥५॥ ❖ निशोषितं=निशायामुषितम् ॥५॥ ‘निशोषितम्’ पद का ‘रातभर का रखा हुआ’ यह अर्थ समझना चाहिये ॥५॥ सितामधुगुडक्षारञ्जीरकं लवणं तथा। घृतं तैलञ्च चूर्णादीन् कोलमात्रान् रसे क्षिपेत् ॥६॥ साफ किया हुआ शक्कर, मधु, गुड़, खार, जीरा, नमक, घी, तेल अथवा चूर्ण आदि यदि स्वरस में डालना हो तो एक कोल (६ माशे) डाले ॥६॥ ❖ कोलः=टङ्कद्वयम् ॥६॥ ‘कोल’ पद से दो टङ्क (६ माशे) का बोध करना चाहिये ॥६॥ अथ तण्डुलजलविधिमाह- कण्डितं तण्डुलपलं जलेऽष्टगुणिते क्षिपेत्। भावयित्वा जलं ग्राह्यं देयं सर्वत्र कर्मसु ॥७॥ चावल के धोवन की विधि—कूटे हुये साफ चावलों को एक पल (४ तोले) लेकर अठगुने (३२ तोले) जल में डाल कर, उन्हें कोमल अर्थात् एक घण्टे तक भिगो कर नरम कर ले। पश्चात् जहाँ-जहाँ आवश्यकता हो वहाँ-वहाँ सभी कार्यों में चावलों को अलग कर केवल जल ग्रहण करें ॥७॥ भावयित्वा=कोमलीकृत्य ॥७॥ ‘भावयित्वा’ पद का ‘कोमल कर के’ यह अर्थ समझना चाहिये ॥७॥ अथ हिमनिर्माणविधिमाह- क्षुण्णं द्रव्यपलं सम्यक् षड्भिर्नीरपलैः प्लुतम्। निशोषितं हिमः स स्यात्तथा शीतकषायकः। तस्य मानं मतं पाने पलद्वयमितं बुधैः ॥८॥ हिम बनाने की विधि—अच्छी तरह से चूर्ण किये हुये एक पल (४ तोले) द्रव्य (ओषधि) को ६ पल (२४ तोले) जल में भिगो कर रात भर पड़ा रहने देने पर प्रातःकाल उस जल को हिम तथा शीतकषाय कहते हैं। इसकी मात्रा पीने में पण्डितों ने २ पल (८ तोले) की मानी है ॥८॥ ❖ क्षुण्णं=चूर्णीकृतम् ॥८॥ ‘क्षुण्णम्’ पद का ‘चूर्ण किये हुये’ अर्थ समझना चाहिये ॥८॥ अथ मन्थनिर्माणविधिमाह- जले चतुष्पले शीते क्षुण्णं क्षुण्णं द्रव्यपलं क्षिपेत्। मृत्पात्रे मन्थयेत् सम्यक् तस्माच्च द्विपलं पिबेत् ॥९॥ मन्थ बनाने की विधि—४ पल (१६ तोले) शीतल जल में चूर्ण किये हुये एक पल (४ तोले) द्रव्य को डाल दे और उसे मिट्टी के पात्र (हंड़िया) में रख कर अच्छी तरह से मथे, उस मथे हुये जल को ‘मन्थ’ कहते हैं। इसकी मात्रा पीने में दो पल (८ तोले) की है ॥९॥ ❖ क्षुण्णं=चूर्णीकृतम्। मन्थयेत्=मथ्नीयात् ॥९॥ ‘क्षुण्णम्’ पद का ‘चूर्ण किये हुये’ और ‘मन्थयेत्’ पद का ‘मथे’ यह अर्थ समझना चाहिये ॥९॥

अथ द्वितीयं भेषजविधानप्रकरणम् ९६१ अथ फाण्टनिर्माणमाह- क्षुण्णे द्रव्यपले सम्यग्जलमुष्णं विनिक्षिपेत्। मृत्पात्रे कुडवोन्मानं ततस्तु स्त्रावयेत्पटात् ॥११०॥ स स्याच्चूर्णद्रवः फाण्टस्तन्मानं द्विपलोन्मितम्। क्षौद्रं सितागुडादींस्तु कर्षमात्रान्विनिक्षिपेत् ।। फाण्ट बनाने की विधि-अच्छी तरह से चूर्ण किये हुये एक पल (४ तोले) द्रव्य को मिट्टी के पात्र में रख कर उस में एक कुडव (१६ तोले) खूब गरम जल छोड़ कर भिगो दे जब खूब भीग जाय तब कपड़े से छांन ले इसी जल को 'फाण्ट' कहते हैं। इसकी मात्रा दो पल (८ तोले) की होती है। इसमें मधु, साफ शक्कर अथवा गुड़ आदि के छोड़ने की मात्रा एक कर्ष (१ तोले) की है ॥११०-११॥ ❖ क्षुण्णे=चूर्णीकृते, स चूर्णद्रवः फाण्टः स्यादित्यन्वयः ॥११०-११॥ यहाँ 'क्षुण्णे' पद का 'चूर्ण किये हुये' यह अर्थ है और 'वह चूर्ण द्रव (चूर्ण मिश्रित छना हुआ जल) फाण्ट कहलाता है' ऐसा अन्वय है ॥११०-११॥ अथ कल्कविधिमा- द्रव्यमार्द्रं शिलापिष्टं शुष्कं वा सजलं भवेत्। तदेव कल्को विज्ञेयस्तन्मानं कर्षसम्मितम् ।। कल्के मधुघृतं तैलं देयं द्विगुणमात्रया । सितां गुडं समं दद्याद् द्रवो देयश्चतुर्गुणः ।।१३।। कल्क (चटनी) बनाने की विधि-यदि गीला द्रव्य हो तो बिना जल के और सूखा हो तो जल के साथ सिल पर पीसा जाय तो उसे 'कल्क' कहते हैं। इस की मात्रा एक कर्ष (१ तोले) की होती है। यदि कल्क में मधु, घी अथवा तेल मिलाना हो तो उसकी मात्रा कल्क से दूनी होनी चाहिये। यदि साफ शक्कर तथा गुड़ डालना हो तो उस की मात्रा कल्क के समान होनी चाहिये और यदि द्रव पदार्थ (जलादि) मिलाना हो तो उस की मात्रा कल्क से चौगुनी होनी चाहिये ॥ अथ चूर्णविधिमाह- अत्यन्तशुष्कं यद् द्रव्यं सुपिष्टं वस्त्रगालितम्। तत्स्याच्चूर्णं रजः क्षोदस्तन्मात्रा कर्षसम्मिता ।। चूर्णे गुडः समो देयः शर्करा द्विगुणा मता। चूर्णेषु भज्जतं हिङ्गु देयं नोत्क्लेशकृद्भवेत् ।।१५।। लिहेच्चूर्णं द्रवैः सर्वैर्घृताद्यैर्द्विगुणोन्मितैः। पिबेच्चतुर्गुणैरेवं चूर्णमालोडितं द्रवैः ।।१६।। चूर्ण बनाने की विधि-जो अत्यन्त सूखा द्रव्य होता है उसे खरल आदि में रख कर अत्यन्त महीन कूट कर वस्त्र से छान लिया जाय तो उसे चूर्ण कहते हैं। इसी का नामान्तर रज तथा क्षोद भी है। इसकी मात्रा एक कर्ष (१ तोले) की होती है। यदि चूर्ण में गुड़ मिलाना हो तो उस की मात्रा चूर्ण के बराबर और साफ शक्कर मिलाना हो तो उसकी मात्रा चूर्ण से दुगुनी होनी चाहिये। यदि हींग मिलानी हो तो उसे घी में भून कर इतनी मात्रा में डाले कि जितनी खाने से जी न मिचलाये। यदि घृतादि द्रव पदार्थ के साथ चूर्ण चाटना हो तो घृतादि की मात्रा चूर्ण से दुगुनी लेनी चाहिये और यदि पीना हो तो चूर्ण को चौगुने जलादि द्रव पदार्थों में खूब घोल कर पीवे ॥१४-१६॥ अथानुपानमाह- चूर्णावलेहगुटिकाकल्कानामनुपानकम् । पित्तवातकफातङ्के त्रिद्व्येकपलमाहरेत् ।।१७।। यथा तैलं जले क्षिप्तं क्षणेनैव विसर्पति । अनुपानबलादङ्गे तथा सर्पति भेषजम् ।।१८।। अनुपान की मात्रा-चूर्ण, अवलेह, गोली और कल्क इनके अनुपान (दुग्धादि) की मात्रा पित्त, वात तथा कफसम्बन्धी रोगों में क्रम से तीन पल (१२ तोले), दो पल (८ तोले) और एक पल (४ तोले) की होनी चाहिये। जिस प्रकार जल में तेल छोड़ने से वह क्षण मात्र में (जल के ऊपर) चारो तरफ फैल जाता है उसी प्रकार अनुपान के बल से ओषधि भी क्षणमात्र में ही संपूर्ण अङ्गों में फैल जाती है ॥१७-१८॥ ६४ भाव.I CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmụ. Digitized by S3 Foundation USA

१६२ भावप्रकाशस्य पूर्वखण्डे अथ भावनाविधिमाह- द्रवेण यावता सम्यक् चूर्णं सर्वं प्लुतं भवेत्। भावनाथाः प्रमाणं तु चूर्णे प्रोक्तं भिषग्वरैः ।। भावना की विधि-द्रव पदार्थों की जितनी मात्रा से सम्पूर्ण चूर्ण भली-भाँति डूब जाय उतनी मात्रा से चूर्ण में द्रवपदार्थों की भावना देनी चाहिये ॥१९॥ अथ पुटपाकविधिमाह- पुटपाकस्य कल्कस्य स्वरसो गृह्यते यतः । अतस्तु पुटपाकानां युक्तिरत्रोच्यते मया ।।२०।। पुटपाकस्य पाकोऽयं लेपस्याङ्गारवर्णता । लेपञ्च द्व्यङ्गुलं स्थूलं कुर्याद् द्व्यङ्गुलमात्रकम् ।।२१।। काश्मरीवटजम्ब्वादिपत्रैर्वेष्टनमुत्तमम् ।।२२।। पलमात्रो रसो ग्राह्यः कर्षमात्रं मधु क्षिपेत्। कल्कचूर्णद्रवाद्यास्तु देयाः कोलमिता बुधैः ।। पुटपाक की विधि-अनेक स्थलों पर पुटपाक की विधि से परिपक्क कल्क का स्वरस ग्रहण किया जाता है। अतः यहाँ मैं पुटपाक की विधि कहता हूँ। पुटपाक के परिपाक होने का लक्षण-जब ऊपर लेप की हुई मिट्टी दहकते अंगारे के समान हो जाय तब समझना चाहिये कि पुटपाक सिद्ध हो गया। पुटपाक की विधि-कल्क किये हुये द्रव्य के ऊपर खम्भारि, बरगद वा जामुन आदि के पत्तों को दो अङ्गुल मोटा खूब उत्तम रीति से लपेट कर ऊपर से दो अंगुल मोटा मिट्टी का लेप कर दे और अग्नि में डाल दे। जब मिट्टी लाल हो जाय तब निकाल ले। पश्चात् ऊपर की मिट्टी आदि अलग करके उस कल्क के रस को निचोड़ ले। इसकी मात्रा एक पल (४ तोले) की है। इसमें यदि मधु डालना हो तो एक कर्ष (१ तो.) डाले। यदि पण्डित लोग इसमें अन्य कोई कल्क, चूर्ण अथवा द्रवपदार्थ (जलादि) डालते हैं तो उसकी एक कोल (६ माशे) की मात्रा रखते हैं ॥२०-२३॥ अथोष्णोदकविधिमाह- अष्टमेनांशशेषेण चतुर्थेनार्द्धकेन वा। अथवा क्वथनेनैव सिद्ध मुष्णोदकं भवेत् ।।२४।। श्लेष्मामवातमेदोघ्नं वस्तिशोधनदीपनम्। कासश्वासज्वरान् हन्ति पीतमुष्णोदकं निशि ।।२५।। उष्णोदक (गरम जल) की विधि-जल को गरम करने पर उसका आठवाँ हिस्सा, चौथा हिस्सा या आधा हिस्सा शेष रहने पर अथवा केवल उबाल लेने पर ही उसे उष्णोदक कहते हैं। यदि उष्णोदक रात में पिया जाय तो कफ, आमवात तथा भेद को नष्ट करने वाला, वस्तिशोधक, अग्निदीपक एवं कास, श्वास तथा ज्वर को दूर करने वाला होता है ॥२४-२५॥ अथ क्षीरपाकविधिमाह- क्षीरपाक की विधि-द्रव्य से अठगाना दूध और दूध से चौगुना जल छोड़ कर औंटाये जब केवल दूध रह जाय तब उतार ले। इसे पीने से आम से उत्पन्न हुआ शूल नष्ट होता है ॥२६॥ अथ क्वाथविधिमाह- पानीयं षोडशगुणं क्षुण्णे द्रव्यपले क्षिपेत् । मृत्पात्रे क्वाथयेद् ग्राह्यमष्टमांशावशेषितम् ।।२७।। क्वाथ बनाने की विधि-चूर्ण किये हुए एक पल (४ तोले) द्रव्य को मिट्टी के पात्र में रख कर उसमें १६ गुना (६४ तोले) जल डालकर आग पर रख बिना ढके खौलाये जब अष्टमांश (८ तोले) जल रह जाय तब उतार ले ॥२७॥ कर्षार्दौ तु पलं यावद् दद्यात्षोडशिकं जलम् । ततस्तु कुडवं यावत्तोयमष्टगुणं भवेत् ।। चतुर्गुणमतश्चोर्ध्वं यावत् प्रस्थादिकं जलम् ।।२८।।

अथ द्वितीयं भेषजविधानप्रकरणम्. ९६३ परिभाषा-यदि द्रव्य की मात्रा कर्ष से लेकर पल पर्यन्त की हो तो जल १६ गुना डालना चाहिये और उससे (पल से) अधिक यदि कुडव (४ पल) पर्यन्त द्रव्य की मात्रा हो तो अठगुना जल डाले। इसके (कुडव के) उपरान्त प्रस्थ आदि पर्यन्त यदि द्रव्य की मात्रा हो तो चौगुना जल डाले ॥२८॥ ❖ षोडशिकं = षोडशगुणम् ।।२८।। यहां 'षोडशिकम्' इस पद का '१६ गुना' यह अर्थ समझना चाहिये ॥२८॥ तज्जलं पाययेद्धीमान्कोष्णं मृद्वग्निसाधितम् । शृतः क्वाथः कषायश्च निर्यूहः स निगद्यते ।। बुद्धिमान वैद्य रोगी को उक्त जल किञ्चिद् गर्म रहते ही पिलावे और धीमी आँच से औटा कर तैयार करे। इसी को संस्कृत में शृत, क्वथ, कषाय तथा निर्यूह कहते हैं ॥२९॥ अथ क्वाथपानमात्रामाह- मात्रोत्तमा पलेन स्यात्त्रिभिरक्षैस्तु मध्यमा । जघन्या च पलाईद्धेन स्नेहक्वाथौषधेषु च ।। ३० ।। क्वाथ (काढ़ा) पीने की मात्र-स्नेह घृतादि), क्वाथ (काढ़ा) तथा औषध में देने में उत्तम मात्रा एक पल (४ तोले) की, मध्यम मात्रा-३ कर्ष (तोले) की और निकृष्टमात्रा-आधे पल (२ तोले) की कही जाती है ॥३०॥ तन्त्रान्तरे- क्वाथ्यद्रव्यपले वारि द्विरष्टगुणमिष्यते । चतुर्थांशावशिष्टन्तु पेयं पलचतुष्टयम् ।।३१।। दीप्तानलं महाकायं पाययेदञ्जलिं जलम् । अन्ये त्वर्द्धं परित्यज्य प्रसुतिं तु चिकित्सकाः ।। क्वाथत्यागमनिच्छन्तस्त्वष्टभागावशेषितम् । पारम्पर्योपदेशेन वृद्धवैद्याः पलद्वयम् ।।३२।। अन्य ग्रन्थों में यह लिखा है कि-जिस द्रव्य का क्वाथ बनाना हो, उसे एक पल (४ तोले) लेकर उसमें १६ गुना (१६ पल) जल डालकर औँटाये जब चतुर्थांश (४ पल) जल अवशिष्ट रह जाय तब उसे पीना चाहिये। जिसके शरीर का आकार बड़ा हो तथा अग्नि प्रदीप्त हो उसे एक अञ्जलि अर्थात् ४ पल) पिलावे। अन्य चिकित्सक लोग अञ्जलि से आधा भाग छोड़ कर केवल प्रसुति मात्र (२ पल) क्वाथ पिलाते हैं और जो वृद्ध वैद्य क्वाथ बना कर उसमें से आधा भाग पिला कर शेष आधा भाग छोड़ना नहीं चाहते वे लोग गुरुपरम्परा-प्राप्त उपदेश से पूर्वोक्त रीति से क्वाथ बनाने के समय चतुर्थांश जल अवशिष्ट न करके अष्टमांस जल अवशिष्ट रहने पर ही क्वाथ उतारते हैं ऐसी अवस्था में दो पल अवशिष्ट रहता है उसी को पिलाते हैं ॥३१-३३॥ ❖ अष्टभागावशेषितस्य चतुर्थांशावशिष्टापेक्षया गुरुत्वाद् दीप्तानलं महाकायं पलद्वयं पाययेत् । मध्यमाग्निमल्पकायं पलमात्रं पाययेत् । 'मात्रोत्तमापलेन स्याद्' इत्यादि वचनात् ।।३१-३३।। यहाँ यह स्मरण रखना चाहिये कि-जब अष्टमांश जल अवशिष्ट रहने पर क्वाथ उतारा जायगा तब वह चतुर्थांश अवशिष्ट क्वाथ की अपेक्षा गुरु होग अतः जिनकी जठराग्नि अत्यन्त प्रदीप्त है और शरीर भी विशाल है उन्हें ही अष्टमांशावशिष्ट दो पल की मात्रा पिलानी चाहिये। और जिनकी जठराग्नि मध्यम तथा छोटे शरीर वाले हैं उन्हें एक पल की ही मात्रा पिलानी चाहिये। क्योंकि 'एक पल की मात्रा उत्तम होती है' इत्यादि वचनों का प्रमाण भी मिलता है ॥३१- ३३॥ अथ क्वाथे सितादीनां प्रक्षेपमानमाह- क्वाथे क्षिपेत्सितामंशैश्चतुर्थाष्टमषोडशैः । वातपित्तकफातङ्के विपरीतं मधु स्मृतम् ।।३४।। जीरकं गुग्गुलुं क्षारं लवणं च शिलाजतु । हिङ्गु त्रिकटुकञ्चैव क्वाथे शाणोन्मितं क्षिपेत् ।। ३५ ।। क्षीरं घृतं गुडं तैलं मूत्रं चान्यद् द्रवं तथा । कल्कं चूर्णादिक क्वाथे निक्षिपेत् कर्षसम्मितम् ।। ३६ ।। CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammnu. Digitized by S3 Foundation USA

१६४ भावप्रकाशस्य पूर्वखण्डे क्वाथ में साफ शक्कर आदि डालने की मात्रा-क्वाथ में वात, पित्त तथा कफसम्बन्धी रोगों में क्रम से साफ शक्कर (क्वाथ के) चतुर्थांश, अष्टमांश तथा षोडशांश के बराबर छोड़ना चाहिये। किन्तु यदि शहद छोड़ना हो तो इससे विपरीत क्रम से छोड़ना चाहिये अर्थात् वातज रोगों में क्वाथ का १६ वाँ भाग, पित्तज में आठवाँ भाग और कफज में चौथा भाग शहद छोड़ना चाहिये। जीरा, गूगल, खार, नमक, शिलाजीत, हींग, त्रिकटु, (सोंठ, पीपरि, मरिच) ये सब यदि क्वाथ में छोड़े जायें तो शाण (३ माशे) के बराबर होने चाहिये। दूध, घी, गुड़, तेल, मूत्र तथा अन्य प्रकार के द्रवपदार्थ या कल्क एवं चूर्ण आदि क्वाथ में छोड़ना हो तो उसकी मात्रा एक कर्ष (१२ माशे) की होनी चाहिये ॥३४-३६॥ अथौषधभक्षणविधिमाह- तत्रोपविश्य विश्रान्तः प्रसन्नवदनेक्षणः । औषधं हेमरजतमृद्भाजनपरिस्थितम् ।।३७।। पिबेत् प्रसन्नहृदयः पीत्वा पात्रमधोमुखम् । विधायाक्षाभ्य सलिलं ताम्बूलाद्युपयोजयेत् ।।३८।। औषध भक्षण की विधि-औषध खाने के समय प्रथम सोने, चांदी अथवा मिट्टी के पात्र में औषध (क्वाथ) को रख कर थकावट दूर हो जाने पर प्रसन्नमुख तथा नेत्र होकर और सुस्थिर बैठ कर पीवे (खावे)। प्रसन्न मन से पीकर पात्र को औंधे मुख रख कर तत्पश्चात् जल से आचमन कर के पान आदि खावे ॥३७-३८॥ अथावलेहविधिमाह- क्वाथादेर्यत्पुनः पाकाद् घनत्वं सा रसक्रिया । सोऽवलेहश्च लेहश्च तन्मात्रा स्यात्पलोन्मिता ।। सिता चतुर्गुणा कार्या चूर्णाच्च द्विगुणो गुडः । द्रवं चतुर्गुणं दद्यादिति सर्वत्र निश्चयः ।।४०।। सुपक्वे तन्तुमत्त्वं स्यादवलेहेऽप्सु मज्जनम् । स्थिरत्वं पीडिते मुद्रा गन्धवर्णरसोद्भवः ।।४१।। दुग्धमिक्षुरसं यूषं पञ्चमूलकषायकम् ।। वासाक्वाथं यथायोग्यमनुपानं प्रशस्यते ।।४२।। अवलेह बनाने की विधि-क्वाथ आदि जो पुनः पाक करने से अत्यन्त गाढ़ा हो जाता है उसी को रसक्रिया, अवलेह तथा लेह कहते हैं। उसकी मात्रा एक पल (४ तोले) की होती है। यदि इसमें साफ शक्कर डालनी हो तो चूर्ण की चौगुनी और गुड़ दुगुना डाले तथा द्रवपदार्थ चौगुना डाले। अवलेह का परिपाकज्ञान-अवलेह के परिपक्व होने पर उठा कर खींचने से उससे चाशनी के समान तार निकलना, जल में डालने पर डूब जाना, रखने पर स्थिर रहना (इधर उधर न फैलना), दबाने पर अंगुली की रेखायें उस पर उभड़ आना और शास्त्रोक्त गन्ध, वर्ण तथा रस का उत्पन्न हो जाना ये सब लक्षण प्रकट हो जाते हैं। अनुपान-दूध, ऊख का रस, मूंग आदि का जूस, पञ्चमूल का क्वाथ और अडूसा का क्वाथ इनमें से किसी का योग्यतानुसार अवलेह में अनुपान उत्तम होता है ॥३९-४२॥ गुटिकानिर्माणविधिमाह- वटका अथ कथ्यन्ते तन्नाम गुटिका वटी । मोदको वटिका पिण्डी गुडो वर्त्तिस्तथोच्यते ।।४३।। लेहवत्साध्यते वह्नौ गुडो वा शर्कराऽथवा । गुग्गुलुर्वा क्षिपेत्तत्र चूर्णं तन्निर्मिता वटी ।।४४।। गोली बनाने की विधि-गुटिका, वटी, मोदक, वटिका, पिण्डी, गुड तथा वर्ति ये सब नाम गोली के हैं। आग के ऊपर गुड़, शक्कर या गूगल रखकर अवलेह के समान बनावे पश्चात् उसमें औषध चूर्ण डालकर उसकी गोली बनावे ॥४३-४४॥ ❖ तत्र=वह्निसिद्धे गुडादौ ।।४४।। यहाँ 'तत्र' पद का 'आग पर रख कर सिद्ध किये हुये गुडादि में' यह अर्थ समझना चाहिये ।। कुर्याद्वह्निसिद्धेन क्वचिद् गुग्गुलुना वटीम् । द्रवेण मधुना वाऽपि गुटिकां कारयेद् बुधः ।।४५।। सिता चतुर्गुणा देया वटीषु द्विगुणो गुडः । चूर्णे चूर्णसमः कार्यो गुग्गुलुर्मधु तत्समम् ।।४६।। CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmmu. Digitized by S3 Foundation USA

अथ द्वितीयं भेषजविधानप्रकरणम् १६५ कहीं-कहीं विद्वान् लोग बिना आग पर पकाये ही गूगल से गोली तैयार करते हैं। अथवा द्रव पदार्थ या शहद से ही गोली बना लेते हैं। गोली बनाने में चूर्ण की अपेक्षा साफ शक्कर चौगुनी, गुड़ दुगुना और गुग्गुल या मधु चूर्ण के समान डालना चाहिये ॥४५-४६॥ ❖ तत्समं=चूर्णसमम् ।।४६।। यहाँ 'तत्समम्' पदका 'चूर्ण के समान' यह अर्थ है ॥४५-४६॥ द्रवं तु द्विगुणं देयं मोदकेषु भिषग्वरैः ।।४७।। वैद्यवरों को चाहिये कि गोली बनाने में यदि द्रवरूप पदार्थ डालना हो तो उसकी मात्रा चूर्ण से दुगुनी लेवे ॥४७॥ ❖ द्रवं=द्रवरूपं द्रव्यम् ।।४७।। यहाँ 'द्रवम्' पद का 'द्रव रूप पदार्थ' यह अर्थ समझना चाहिये ॥४७॥ कर्षप्रमाणं तन्मात्रा बलं दृष्ट्वा प्रयुज्यते ।।४८।। गोलियों की मात्रा यद्यपि एक कर्ष (१ तोले) की कही हुई है, तथापि रोगियों के बल को देख कर तदनुसार इसकी मात्रा की कल्पना करनी चाहिये ॥४८॥ ❖ बलमिति कालादेरप्युपलक्षणम् ।।४८।। यहाँ 'बलम्' यह पद कालादि का भी उपलक्षण है इससे 'बल, काल, अवस्था, देश आदि को देख कर' ऐसा अर्थ समझना चाहिये ॥४८॥ अथ घृततैलयोर्विधिमाह- कल्काच्चतुर्गुणीकृत्य घृतं वा तैलमेव च । चतुर्गुणद्रवे साध्यं तस्य मात्रा पलोन्मिता ।।४९।। घृत और तेल बनाने की विधि-कल्क से चौगुना घी अथवा तेल लेकर उससे (घी तथा तेल से) चौगुने द्रव पदार्थ के साथ उसे सिद्ध करना चाहिये। जब केवल घी या तेल रह जाय तब उसे उतार लेना चाहिये, उसकी मात्रा एक पल की होती है ॥४९॥ ❖ मात्रा पलोन्मिता भक्षणाय ।।४९।। यहाँ 'मात्रा एक पल की होती है' ऐसा जो कहा गया है वह खाने के लिये समझना चाहिये ॥ निक्षिप्य क्वाथयेत्तोयं क्वाथ्यद्रव्याच्चतुर्गुणम् । पादशिष्टं गृहीत्वा तु स्नेहं तेनैव साधयेत् ।।५०।। चतुर्गुणं मृदुद्रव्ये कठिनेऽष्टगुणं जलम् । मृद्वादिक्वाथ्यसंघाते दद्यादष्टगुणं पयः ।। अत्यन्तकठिने द्रव्ये नीरं षोडशिकं मतम् ।।५१।। जिस द्रव्य का क्वाथ बनाना हो उससे चौगुना जल छोड़ कर क्वाथ बनाना चाहिये और जब चतुर्थांश शेष रह जाय तब उसमें स्नेह (घृत या तेल) डालकर पकावे जब केवल स्नेह पदार्थ रह जाय तब उतार कर काम में ले। यहाँ चौगुना जल छोड़ना जो कहा है वह मृदु द्रव्यों के लिये कठिन द्रव्यों के लिये तो अठगुना जल छोड़ना चाहिये। जहाँ मृदु आदि अर्थात् क्वाथ करने योग्य मृदु तथा कठिन द्रव्यों का समूह हो वहाँ अठगुना ही जल छोड़ना चाहिये। यदि अत्यन्त कठिन द्रव्य हो तो उसमें १६ गुना जल छोड़ना चाहिये ॥५०-५१॥ ❖ मृदुद्रव्ये=आर्द्रद्रव्ये गुडूच्यादौ । कठिने=शुष्कद्रव्ये शुण्ठ्यादौ । अत्यन्तकठिने=चिरशुष्के देवदारर्वादौ ।।५०-५१।। CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA

यहाँ 'मृदु द्रव्य' से 'गीले द्रव्य गिलोय आदि' 'कठिन द्रव्य' से 'सूखे द्रव्य सोंठ आदि' तथा 'अत्यन्त कठिन द्रव्य' से 'बहुत दिन के सूखे हुये देवदारु आदि' का बोध करना चाहिये ॥५०-५१॥ कर्षादितः पलं यावत्क्षिपेत्षोडशिकं जलम् । तदूर्ध्वं कुडवं यावद् भवेदष्टगुणं पयः ॥ प्रस्थादितः क्षिपेन्नींरं खारीं यावच्चतुर्गुणम् ॥५२॥ एक कर्ष (१ तोले) से लेकर पल (४ तोले) पर्यन्त द्रव्य में १६ गुना जल डालना चाहिये । उसके उपरान्त कुडव (४ पल) पर्यन्त में ८ गुना जल डालना चाहिये । प्रस्थ (१६ पल) से लेकर खारी (४०९६ पल) पर्यन्त में चौगुना जल डालना चाहिये ॥५२॥ ❖ पूर्वं 'चतुर्गुणं मृदुद्रव्य' इत्यादिना क्वाथ्यद्रव्यगतमृदुत्वादिगुणभेदेन जलगतपरिमाणमुक्तम् । इदानीं केचिदाचार्याः 'कर्षादितः पलं यावदि' त्यादिवचनेन क्वाथ्यद्रव्यगतपरिमाणभेदेन जल

अथ द्वितीयं भेषजविधानप्रकरणम् १६७ इसका स्पष्ट अर्थ यह है कि-जिन स्नेह के बनाने में दूध, दही, स्वरस, तक्र और कल्क में उपयोग किया हुआ जल, इन पाँचों द्रव पदार्थों का प्रयोग होता है वहाँ प्रत्येक वे सब तौल में स्नेह के बराबर हों ऐसा समझना चाहिये । अर्थात् उन पांचों में जो-जो पूर्व में हैं अर्थात् दही, दूध, स्वरस तथा तक्र वे सब चारो मिलकर स्नेह के चौगुने होने चाहिये ॥५५॥ द्रव्येण केवलेनैव स्नेहपाको भवेद् यदि । तत्राम्बुपिष्टः कल्कः स्याज्जलं चात्र चतुर्गुणम् ।। ५५ ।। क्वाथेन केवलेनैव पाको यत्रोदितः क्वचित् । क्वाथ्यद्रव्यस्य कल्कोऽपि तत्र स्नेहे प्रयुज्यते ।। ५७ ।। जहाँ केवल द्रव्य ही से स्नेह बनाना हो वहाँ उस द्रव्य का कल्क जल से पीसना चाहिये । और जल कल्क द्रव्य से चौगुना लेना चाहिये । जहाँ केवल क्वाथ से स्नेह बनाना कहा हो वहाँ यह भी समझना चाहिये कि जिस द्रव्य का क्वाथ बना है उसके कल्क का भी उस स्नेह में प्रयोग किया जाता है ।। ५६-५७ ।। कल्कहीनस्तु यः स्नेहः स साध्यः केवले द्रवे ।। ५८ ।। यदि कोई स्नेह बिना कल्क ही के बनाया जाय तो वहाँ केवल द्रव में ही उसे सिद्ध करना चाहिये ॥ ❖ केवले द्रवे=क्वाथेतरस्मिन् स्वरसादिरूपे ।। ५८ ।। यहाँ 'केवल द्रव में' ऐसा कहने का यह भाव समझना चाहिये कि—क्वाथ से भिन्न स्वरसादिरूप द्रव में ।। ५८ ।। पुष्पकल्कस्तु यः स्नेहस्तत्र तोयं चतुर्गुणम् । स्नेहात् स्नेहाष्टमांशश्च पुष्पकल्कः प्रयुज्यते ।। ५९ ।। जिस स्नेह में फूलों का कल्क बनाया जाता हो वहाँ स्नेह का चौगुना जल और स्नेह का अष्टमांश फूलों का कल्क डालना चाहिये ।। ५९ ।। वर्त्तिवत्स्नेहकल्कः स्याद् यदाऽङ्गुल्या विवर्त्तितः । शब्द हीनोऽग्निक्षिप्तः स्नेहः सिद्धो भवेत्तदा ।। ६० ।। यदा फेनोद्गमस्तैले फेनशान्तिश्च सर्पिषि । वर्णगन्धरसोत्पत्तिः स्नेहः सिद्धो भवेत्तदा ।। ६१ ।। सिद्ध हुये स्नेह के लक्षण-जब अङ्गुली से बटने पर स्नेह के कल्क की बत्ती बन जाने लगे और स्नेह को अग्नि में छोड़ने पर उससे फट्-फट् शब्द न होने लगे तब स्नेह को सिद्ध हुआ समझना चाहिये । जब तेल में फेन निकलने लगे और घी में जब फेन का निकलना बन्द होने लगे तथा दोनों के यथोक्त वर्ण, गन्ध तथा रस मालूम पड़ने लगे तब स्नेह (तेल तथा घी) को सिद्ध हुआ समझना चाहिये ।। ६०-६१ ।। अथ स्नेहपाकस्य लक्षणपूर्वकं त्रैविध्यमाह- स्नेहपाकस्त्रिधा प्रोक्तो मृदुर्मध्यः खरस्तथा । ईषत्सरसकल्कस्तु स्नेहपाको मृदुर्भवेत् ।। ६२ ।। मध्यपाकस्य सिद्धिश्च कल्के नीरसकोमले । ईषत्कठिनकल्कश्च स्नेहपाको भवेत्खरः ।। ६३ ।। स्नेह परिपाक के लक्षण पूर्वक तीन प्रकार-स्नेह का परिपाक तीन प्रकार का होता है । (१) मृदुपाक, (२) मध्यपाक और (३) खरपका । (१) मृदुपाक—जिस स्नेह के पाक में स्नेह कल्क के कुछ सरस रहते ही उतार लिया जाय उसे मदुपाक कहते हैं । (२) मध्यपाक—जिसमें कल्क के नीरस तथा कोमल रहते ही पाक बन्द कर दिया जाय उसे मध्यपाक कहते हैं । (३) खरपाक—जिस स्नेहपाक में कल्क कुछ कठिन हो जाता है उसे खरपाक कहते हैं ।। ६२-६३ ।। अथ दग्धपाकस्य निष्प्रयोजनत्वं तथाऽऽमपाकस्य दोषानाह- तदूर्ध्वं दग्धपाकः स्याद्दाहकृन्निष्प्रयोजनः । आमपाकश्च निर्वीर्यो वह्निमान्द्यकरो गुरुः ।। ६४ ।। CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmmu. Digitized by S3 Foundation USA

प्रयोजन (किसी काम में नहीं लेने योग्य) * होता है। जो आमपाक (कच्चा पाक) अर्थात् जिसका कल्क अधिक सरस होता है, वह निर्वीर्य, अग्नि को मन्द करने * वाला और गुरु होता है॥ * अथ मृद्वादिपाकानां विषयानाह- * नस्यार्थं स्यान्मृदुः पाको मध्यमः सर्वकर्मसु। अभ्यङ्गार्थः खरः प्रोक्तो युञ्ज्यादेवं यथोचितम् ।।६५।। (Check punctuation:।।६५।।- double danda) * मृदु आदि पाकों के विषय-नस्यकर्म के लिये (नाम लेने के लिये) मृदुपाक स्नेह उत्तम होता है और सभी कार्यों Wait, look at(नाम लेने के लिये)again. Wait, could it be(नास लेने के लिये)? Let's look at the letter: Is it or? Look at के लिये: ल, य. Look at नाम: Left stroke: vertical down, loops left-up-right, goes right to vertical stem. That is 100% म`. Wait, in Hindi, is "नास लेना" a thing? Yes, but

अथ द्वितीयं भेषजविधानप्रकरणम्. ९६१ अथ द्विविधसीधुमाह- ज्ञेयः शीतरसः सीधुरपक्वमधुरद्रवः । सिद्धः पक्वरसः सीधुः सम्पक्वमधुरद्रवैः ॥७०॥ सीधु के दो प्रकार-बिना पकाये हुये ऊख के रस आदि मधुर द्रव पदार्थों से बने हुये मद्य विशेष को 'शीतरस सीधु' और पकाये हुए ऊख के रस आदि मधुर द्रव पदार्थों से बने हुये मद्य विशेष को 'पक्वरस सीधु' कहते हैं ॥७०॥ ❖ मधुरद्रवैः=इक्षुरसादिभिः ।।७०।। यहाँ 'मधुरद्रव' पद से 'ऊख का रस आदि मधुर द्रव पदार्थों' का ग्रहण करना चाहिये ॥७०॥ अथ सुरां सुराजातिं चाह- परिपक्वान्नसंधानात्समुत्पन्नां सुरां जगुः । सुरामण्डः प्रसन्ना स्यात्ततः कादम्बरी घना ।।७१।। तदधो जगलो ज्ञेयो मेदको जगलाद्धनः । वक्कसो हतसारः स्यात्सुराबीजंतु किण्वकम् ॥७२॥ सुरा तथा सुरा की जातियां-पकाये हुए अन्न का सन्धान करने से जो मद्यविशेष बनता है उसे 'सुरा', सुरा के ऊपर के पतले द्रव भाग को 'प्रसन्ना', उससे किञ्चित् घन (गाढ़े भाग को 'कादम्बरी' तथा उससे अधिक घन भाग को 'जगल', जगल से भी अधिक घन भाग अर्थात् सबसे नीचे के भाग को 'भेदक', सारभाग निकाल लेने पर बची हुई सीठी को 'बक्कस' और सुरा के बीज को 'किण्डव' कहते हैं ॥७१-७२॥ ❖ सुराबीजं=यवगोधूममण्डुलादि ।।७१-७२।। यहाँ 'सुरा के बीज' से जौ, गेहूँ, चावल आदि का बोध करना चाहिये क्योंकि इन्हीं से सुरा बनाई जाती है अतः सुरा के नीचे स्थित इन पदार्थों को 'सुराबीज' कहते हैं ॥७१-७२॥ अथ वारुणीमाह- यत्तालखर्जूररसैः सन्धिता सा हि वारुणी ॥७३॥ वारुणी-ताड़ तथा खजूर के रस का सन्धान करके जो मद्यविशेष बनता है उसे 'वारुणी' कहते हैं ॥७३॥ अथ शुक्तलक्षणमा- कन्दमूलफलादीनि सस्नेहलवणानि च । यत्र द्रवेऽभिषूयन्ते तच्छुक्तमभिधीयते ।।७४।। शुक्त का लक्षण-जिस द्रव पदार्थ में तेल तथा नमक के साथ कन्द, मूल तथा फलादि को डुबोकर उसका संधान करते हैं उसे 'शुक्त' कहते हैं ॥७४॥ ❖ अभिषूयन्ते=द्रवेणाप्लावय सन्धीयते ।।७४।। यहाँ 'अभिषूयन्ते' पद का 'द्रव पदार्थ में डुबोकर सन्धान करते हैं' यह अर्थ समझना चाहिये ॥७४॥ अथ चुक्रलक्षणमाह- विनष्टमम्लतां यातं मद्यं वा मधुरद्रवः । विनष्टः सन्धितो यस्तु तच्चुक्रमभिधीयते ।।७५।। गुड़ाम्बुना सतैलेन कन्दशाकफलैस्तथा। संधितं चाम्लतां यातं गुडचुक्रं प्रचक्ष्यते ।। एवमेव हि शुक्तं स्यान्मृद्वीकासम्भवं तथा ।।७६।। चुक्र का लक्षण-जो मद्य बिगड़ कर खट्टा हो जाय उसे और बिगड़ जाने पर जिसका सन्धान किया जाय उस मधुर द्रव (ऊख के रस आदि) पदार्थ को भी 'चुक्र' कहते हैं। गुड़ का जल (गुड़मिश्रित जल), तेल तथा कन्द, शाक और फल इन सबों का सन्धान करने पर जब खट्टा हो जाय तब उसे 'गुडचुक्र' कहते हैं। इसी प्रकार दाख का भी शुक्त बनाया जाता है ॥७५-७६॥

१७० भावप्रकाशस्य पूर्वखण्डे अथ तुषोदकसौवीरारनालकाञ्जिकशिण्डाकीलक्षणान्याह- तुषाम्बु सन्थितं ज्ञेयमामैर्विदालतैर्यवैः । यवैस्तु निस्तुषैः पक्वैः सौवीरं साधितं भवेत् ।।७७।। आरनालन्तु गोधूमैरामैः स्यान्निस्तुषीकृतैः । पक्वैर्वा संहितं तत्तु सौवीरसदृशं गुणैः ।।७८।। कुल्माषधान्यमण्डादिसहितं काञ्जिकं विदुः । शिण्डाकी संहिता ज्ञेया मूलकैः सर्षपादिभिः ।। तुषोदक, सौवीर, आरनाल, काञ्जिक (कांजी) तथा शिण्डाकी के लक्षण—कच्चे, तुष (भूसी) सहित जौ की दलिया का जो सन्धान किया जाय तो ‘वह ‘तुषाम्बु’ और बिना भूसी के पकाये हुये जौ का जो सन्धान किया जाता है वह ‘सौवीर’ कहलाता है। बिना भूसी के कच्चे या पक्के गेहूँ का जो सन्धान किया जाता है वह ‘आरनाल’ कहलाता है और वह गुणों में सौवीर के समान होता है। कुल्माष (घुघु

अथ तृतीयं धातुवादिशोधनमारणविधिप्रकरणम् १७१ अथाशुद्धसुवर्णस्य दोषानाह- बलं सवीर्य्यं हरते नराणां रोगव्रजं पोषयतीह काये। असौख्यकार्येव सदा सुवर्णमशुद्धमेतन्मरणञ्च कुर्यात् ॥५॥ अशुद्ध सुवर्ण के दोष-बिना शोधा हुआ सोना सेवन करने से मनुष्यों के बल तथा वीर्य को हर लेता है, तथा शरीर में अनेक प्रकार के रोगों को बढ़ाता है और सदा दुखदायी होकर अन्त में मृत्यु भी कर देता है॥५॥ अथ सुवर्णस्य मारणविधिमाह- स्वर्णस्य द्विगुणं सूतमम्लेन सह मर्दयेत्। तद्गोलकसमं गन्धं निदध्यादधरोत्तरम् ॥६॥ सुवर्ण के मारण की विधि-अत्यन्त पतले-पतले सोने के टुकड़ों के दूना पारा लेकर उसमें उन टुकड़ों को मिला कर अम्ल पदार्थ नींबू आदि के रस के साथ खूब मर्दन करे तत्पश्चात् सबों का गोला बनाकर तौल में उसी के बराबर गन्धक का चूर्ण लेकर उस गोले के नीचे, ऊपर, चारो तरफ लपेट दे ॥६॥ स्वर्णस्य-अतितनूकृतपत्रस्य। गन्धं=गन्धकचूर्णम् ॥६॥ यहाँ 'स्वर्णस्य' पद का 'अत्यन्त पतले-पतले सोने के टुकड़ों के' तथा 'गन्धम्' पद का 'गन्धक का चूर्ण' यह अर्थ समझना चाहिये ॥६॥ मोलकञ्च ततो रुद्ध्वा शरावदृढ़सम्पुटे। त्रिंशद्गोपलैर्दद्यात्पुटान्येवं चतुर्दश ।। निरुत्थं जायते भस्म गन्धो देयः पुनः पुनः ॥७॥ इसके बाद शराव (गोला रखने की घरिया) में भी गन्धक का चूर्ण बिछा कर उसके ऊपर उक्त गोला को रख कर ऊपर से दूसरा शराव औंधा कर रख दे और कपड़ा (रुई) डाल कर खूब कुटी हुई चिकनी मिट्टी से दोनों का मुख बन्द करके सुखा ले पश्चात् उसे ३० गोइठे की आग के अन्दर बीचोबीच में रखकर १४ पुट दे अर्थात् प्रथम बार जब अग्नि शान्त हो जाय तब सम्पुटित शराव को निकाल कर पुनः उसका मुख खोल कर उसके अन्दर गन्धक का चूर्ण बिछा कर पुनः कपड़मिट्टी से मुख बन्द कर तथा सुखा कर ३० गोइठे की अग्नि में पुनः पुट दे, इसी भाँति १४ बार पुट दे। जब दूसरा पुट आरम्भ करे तब गन्धक का चूर्ण बराबर रखता जाय। इस प्रकार से १४ पुट देने से सोना का जो भस्म तैयार होता है वह निरुत्थ (पुनः जीवित नहीं होने वाला) होता है अर्थात् घी, सुहाना आदि मित्रपञ्चक के योग से भी पुनः अपने पूर्ववत् आकार को नहीं प्राप्त होने वाला होता है ॥७॥ ❖ रुद्ध्वा=सवस्त्रकुट्टितचिक्कणमृत्तिकया। वनोपलः 'गोइठा' इतिलोके। निरुत्थं=यत्पुनर्नजीवति ॥७॥ यहाँ 'रुद्ध्वा' पद का 'कपड़ा (रुई) डाल कर खूब कुटी हुई चिकनी मिट्टी से दोनों शरावों का मुख बन्द करके' तथा 'वनोपल' पद का 'गोइठा' और 'निरुत्थ' पद का 'पुनः जीवित नहीं होने वाला' यह अर्थ समझना चाहिये ॥७॥ अथ सुवर्णमारणस्य द्वितीयं विधिमाह- काञ्चने गलिते नागं षोडशांशेन निक्षिपेत्। चूर्णयित्वा तथाम्लेन घृष्ट्वा कृत्वा तु गोलकम् ।। गोलकेन समं गन्धं दत्त्वा चैवाधरोत्तरम् ॥९॥ शरावसम्पुटे धृत्वा पुटेत् त्रिंशद्गोपलैः। एवं सप्तपुटैर्हेम निरुत्थं भस्म जायते ।।१०।। सुवर्णमारण की दूसरी विधि-प्रथम सुवर्ण को गला कर उसके सोलहवें हिस्से के बराबर नाग (सीसा) लेकर उसमें छोड़ दे पश्चात् सबों का चूर्ण करके उसमें अम्ल पदार्थ नींबू आदि का रस डाल कर खूब मर्दन करके एक गोला बना डाले और गोले के तौल के बराबर गन्धक का चूर्ण लेकर पूर्वोक्त रीति से नीचे-ऊपर, चारो तरफ लपेट कर तथा शराव में भी रखकर ऊपर से गोले को रख शराव को संपुटित कर कपड़मिट्टी से मुख बन्द कर धूप में सुखाकर ३०

१७२ भावप्रकाशस्य पूर्वखण्डे गोइठा की अग्नि के अन्दर रखकर पुट दे जब अग्नि शान्त हो जाय तब पुनः पूर्वोक्त रीति से ३० गोइठे की अग्नि में पुट दे। इस भाँति सात बार पुट देने से ही सोना का निरुत्थ भस्म तैयार हो जाता है ।।८-१०।। ❖ अत्रापि पूर्ववद्गन्धः प्रदातव्यः ।।८-१०।। यहाँ भी पूर्ववत् गन्धक का चूर्ण प्रत्येक पुट में देना चाहिये ।।८-१०।। अथ सुवर्णमारणस्य तृतीयं विधिमाह- काञ्चनाररसैर्घृष्ट्वा समसूतकगन्धयोः । कज्जलीं हेमपत्राणि लेपयेत्समया तथा ।।९१।। काञ्चनारत्वचः कल्कैर्मूषायुग्मं प्रकल्पयेत् । धृत्वा तत्संपुटे गोलं मृण्मूषासम्पुटे च तत् ।।९२।। निधाय सन्धिरोधं च कृत्वा संशोष्य गोलकम् । वह्नि खरतरं कुर्यादेवं दत्त्वा पुटत्रयम् ।।९३।। निरुत्थं जायते भस्म सर्वकर्मसु योजयेत् । काञ्चनारप्रकारेण लाङ्गली हन्ति काञ्चनम् ।।९४।। सुवर्णमारण की तीसरी विधि-प्रथम पारा और गन्धक को समान भाग लेकर दोनों को लाल कचनार के रस से खूब घोंट कर कज्जली बना ले, तत्पश्चात् सोने के पतले-पतले पत्रों के बराबर तौल की कज्जली से उन सबों के नीचे ऊपर लेप कर दे और लाल कचनार के छिल्कों को पीसकर उस की दो मूषा (सोने के पत्र रखने की घरिया) बनाकर उसके संपुट के अन्दर पूर्वोक्त सोने के पतले-पतले पत्रों के गोले को रख कर और गोले सहित उस संपुट को दूसरी मिट्टी की बनी हुई मूषा (घरिया) के संपुट के अन्दर रख कर उसका मुख कपड़मिट्टी से खूब बन्द कर सुखा ले तत्पश्चात् अत्यन्त तीव्र अग्नि में रख कर पुट दे दे, इस भाँति तीन ही पुट देने से सोने का निरुत्थ भस्म तैयार हो जाता है। यह भस्म सभी रोगों पर देने योग्य होता है। यहाँ लाल कचनार के स्थान पर 'कलिहारी' का भी प्रयोग उक्त रीति से करने पर सोने का निरुत्थ भस्म तैयार होता है ।।९१-९४।। ❖ तया समया=हेमपत्रसमया, लाङ्गली=कलिहारी ।।९१-९४।। यहाँ 'तया समया' पदों का 'सोने के पतले-पतले पत्रों के बराबर तौल की कज्जली से, तथा 'लाङ्गली' पद का 'कलिहारी' अर्थ समझना चाहिये ।।९१-९४।। ज्वालामुखी तथा हन्याद् यथा हन्ति मनःशिला ।।९५।। जिस प्रकार मैनशिल के कल्क के अन्दर सोने का पत्र रख कर पूर्वोक्त रीति से पुट देने से सोने का निरुत्थ भस्म तैयार होता है उसी प्रकार से हुरहुर के कल्क के अन्दर भी रख कर पुट देने से निरुत्थ भस्म तैयार होता है ।।९५।। अथ सुवर्णमारणस्य चतुर्थ विधिमाह- शिलासिन्दूरयोश्चूर्णं समयोर्कदुग्धकैः । सप्तधा भावनां दद्याच्छोषयेच्च पुनः पुनः ।।९६।। ततस्तु गलिते हेम्नि कल्कोऽयं दीयते समः । पुनर्धमेदतितरां यथा कल्को विलीयते ।। एवं वेलात्रयं दद्यात्कल्कं हेममृतिर्भवेत् ।।९७।। सुवर्णमारण की चौथी विधि-मैनशिल तथा सिन्दूर का समभाग चूर्ण लेकर उसमें आक के दूध की सात बार भावना देकर (भिगोकर) सुखावे। फिर उसका कल्क बनाकर सोने को गलाकर उसी में उस कल्क को सोने के बराबर तौल में लेकर डाल दे पश्चात् धौंकनी से कल्कमिश्रित सुवर्ण को खूब आँच दे, जब कल्क जल जाय तब पुनः कल्क देकर धौंके इस प्रकार तीन बार कल्क डालकर धौंकाने से सोने का मारण हो जाता है ।।९६-९७।। अथ मारितसुवर्णस्य गुणानाह- सुवर्णं शीतलं वृष्यं बल्यं गुरु रसायनम् । स्वादु तिक्तं च तुवरं पाके च स्वादु पिच्छिलम् ।।९८।। पवित्रं बृंहणं नेत्र्यं मेधास्मृतिमतिप्रदम् । हृद्यामायुष्करं कान्तिवाग्विश्शुद्धिस्थिरत्वकृत् । विषद्वयक्षयोन्मादत्रिदोषज्वरशोषजित् ।।९९।।