भारतकोश
संग्रह पर लौटें

भृगु संहिता (महर्षि भृगु - फलित सर्वाङ्ग दर्शन, कुण्डली-फल एवं कर्मविपाक सटीक)

Bhrigu Samhita Phalita Sarvanga Darshana with Commentary

महर्षि भृगु (सम्पादक: पं. नन्दलाल शास्त्री / खेमराज श्रीकृष्णदास) द्वारा

DevanagariHindipublished638 पृष्ठ

५६३ के भाव हो तो पिता की मृत्यु की संभावना रहती है। चन्द्रमा शुभ ग्रहों के साथ बैठा हो तो शुभ फल देता है, पाप ग्रह के साथ अशुभ फल देता है। शुभ ग्रह तथा पाप ग्रह—दोनों के साथ बैठा हो तो मिश्रित फल देता है। यही नियम सूर्य पर भी लागू होता है। (४) जन्मकुण्डली के किसी भाव पर यदि दो-तीन अथवा अधिक ग्रहों की एक साथ दृष्टि पड़ रही हो तो उसका प्रभाव भी उन ग्रहों की युति जैसा ही समझना चाहिए। अगले पृष्ठों पर विभिन्न ग्रहों की युति वाली उदाहरण-कुण्डलियों को अलग- अलग फलादेश के साथ प्रदर्शित किया जा रहा है। इनके आधार पर लग्न, भाव तथा अन्य सब बातों पर गंभीरतापूर्वक विचार करने के उपरान्त ही यथार्थ फलादेश का निर्णय करना चाहिए।

दो ग्रहों की युति का फलादेश

सूर्य और चन्द्र (१) सूर्य और चन्द्रमा की युति हो तो जातक दुष्ट, कपटी, चतुर, अभिमानी, अविनयी, क्षुद्र-हृदय, कार्य-कुशल, पराक्रमी, विषयासक्त, स्त्री के वशीभूत तथा पत्थरों का व्यवसाय करने वाला होता है।

सूर्य और मंगल (२) सूर्य और मंगल की युति हो तो जातक तेजस्वी, क्रोधी, मिथ्यावादी, मूर्ख, बलवान्, कलह-प्रिय तथा धर्म-कर्म एवं धन से रहित होता है। वह अपने बन्धु-बान्धवों से प्रेम रखता है।

५६४ सूर्य और बुध (३) सूर्य और बुध की युति हो तो जातक यशस्वी, प्रियवादी, श्रेष्ठ बुद्धिमान्, विद्वान्, मन्त्री, राजा का सेवक, वेदज्ञ, गीत-वाद्य में कुशल, कवि, सेवा-कर्म करने में पटु, स्थिर धनी, यशस्वी तथा राज्य द्वारा सम्मानित होता है। सूर्य और गुरु (४) सूर्य और गुरु की युति हो तो जातक शास्त्रज्ञ, धर्मात्मा, धनवान्, चतुर, परोपकारी, पौरोहित्य कर्म करने में कुशल, प्रसिद्ध, मित्रवान्, राज-मान्य तथा लोक-प्रसिद्ध होता है। सूर्य और शुक्र (५) सूर्य और शुक्र की युति हो तो जातक संगीत, वाद्य एवं शस्त्र-विद्या में कुशल, बुद्धिमान्, नाट्य- कार, श्रेष्ठ, कार्यक्षम, मित्रवान्, बलवान्, क्षीण-दृष्टि तथा स्त्री द्वारा धन प्राप्त करने वाला होता है। सूर्य और शनि (६) सूर्य और शनि की युति हो तो जातक विद्वान्, गुणवान्, श्रेष्ठ बुद्धि वाला, धर्मात्मा, धातु का काम करने में कुशल तथा वृद्धों के समान आचरण करने वाला होता है। कुछ विद्वानों के मत से ऐसा व्यक्ति स्त्री-पुत्र के सुख से रहित—और कुछ के मत में सुख-युक्त—होता है।

५६५ चन्द्र और मंगल [कुण्डली: लग्न में चं. १ मं., २, ३, ४, ५, ६, ७, ८, ९, १०, ११, १२] १४३० (७) चन्द्रमा और मंगल की युति हो तो जातक युद्ध-कुशल, प्रतापी, वाचारहीन, कलह-प्रेमी, धातु-शिल्प में कुशल, माता का शत्रु, रक्त-विकार का रोगी तथा व्यवसाय द्वारा जीविका उपार्जन करने वाला होता है। चन्द्र और बुध [कुण्डली: लग्न में चं. १ बु., २, ३, ४, ५, ६, ७, ८, ९, १०, ११, १२] १४३१ (८) चन्द्रमा और बुध की युति हो तो जातक कवि, सुन्दर, गुणी, प्रियवादी, दयालु, हँसमुख, अधिक बोलने वाला, विषयासक्त, कुल-धर्म का पालक तथा दुर्बल- शरीर वाला होता है। चन्द्र और गुरु [कुण्डली: लग्न में चं. १ गु., २, ३, ४, ५, ६, ७, ८, ९, १०, ११, १२] १४३२ (६) चन्द्रमा और गुरु की युति हो तो जातक सुशील, विनम्र, धर्मात्मा, परोपकारी, सच्चा मित्र, देव- ब्राह्मण-भक्त, भाई-बहिनों से स्नेह रखने वाला, धनी तथा गुप्त मन्त्र वाला होता है। चन्द्र और शुक्र [कुण्डली: लग्न में चं. १ शु., २, ३, ४, ५, ६, ७, ८, ९, १०, ११, १२] १४३३ (१०) चन्द्रमा और शुक्र की युति हो तो जातक झगड़ालू, व्यसनी, सुगन्ध-प्रिय, विक्रय-कार्य में कुशल, अनेक कार्यों का ज्ञाता तथा अल्प वस्त्राभूषणों वाला होता है।

५६६ चन्द्र और शनि [कुण्डली १: लग्न १ (चं. श.), २, ३, ४, ५, ६, ७, ८, ९, १०, ११, १२ | नीचे संख्या: १४३७] (११) चन्द्रमा और शनि की युति हो तो जातक आचारहीन, पुरुषार्थहीन, अल्प सन्ततिवान्, परस्त्रीगामी, वृद्धा स्त्री में आसक्त, हाथी-घोड़े रखने वाला, व्यवसायी तथा वेश्या द्वारा धन प्राप्त करने वाला होता है। मंगल और बुध [कुण्डली २: लग्न १ (मं. बु.), २, ३, ४, ५, ६, ७, ८, ९, १०, ११, १२ | नीचे संख्या: १४३४] (१२) मंगल और बुध की युति हो तो जातक कुरूप, कृपण, धन-हीन, मल्ल-विद्या में कुशल, लोहे अथवा सोने का व्यवसाय करने वाला, बहुस्त्री-गामी विधवा से विवाह करने वाला तथा अनेक प्रकार की औषधियों का सेवन करने वाला होता है। मंगल और गुरु [कुण्डली ३: लग्न १ (मं. गु.), २, ३, ४, ५, ६, ७, ८, ९, १०, ११, १२ | नीचे संख्या: १४३६] (१३) मंगल और गुरु की युति हो तो जातक मेधावी, शास्त्रज्ञ, शस्त्रज्ञ, मन्त्रज्ञ, वाक्पटु, शिल्प-निपुण, शीलवान्, चतुर, घोड़ों का प्रेमी, सेना का अधिकारी, प्रधान अथवा उच्च पद पाने वाला होता है। मंगल और शुक्र [कुण्डली ४: लग्न १ (मं. शु.), २, ३, ४, ५, ६, ७, ८, ९, १०, ११, १२ | नीचे संख्या: १४३७] (१४) मंगल और शुक्र की युति हो तो जातक गुणी, गणितज्ञ, प्रपंची, मिथ्यावादी, परस्त्रीगामी, अहंकारी, पापी, शठ, सबसे शत्रुता रखने वाला, परन्तु समाज में सम्मान पाने वाला होता है।

५६७ मंगल और शनि [कुण्डली १४३८: लग्न (१) मं. श., २, ३, ४, ५, ६, ७, ८, ९, १०, ११, १२] (१५) मंगल और शनि की युति हो तो जातक जादूगर, ऐन्द्रजालिक, कलह-प्रिय, चोर, मिथ्यावादी, शस्त्रज्ञ, शास्त्रज्ञ, मित्र-हीन, सुख-हीन, अपयशी, स्वधर्म की त्याग कर पर-धर्म ग्रहण करने वाला, उचित बात कहने वाला तथा विष अथवा मदिरा का निर्माता एवं विक्रेता होता है। बुध और गुरु [कुण्डली १४३९: लग्न (१) बु. गु., २, ३, ४, ५, ६, ७, ८, ९, १०, ११, १२] (१६) बुध और गुरु की युति हो तो जातक धैर्यवान्, पण्डित, नीतिज्ञ, विनयी, उदार, गुणी, सुगन्ध- प्रिय तथा नृत्य-वाद्य में कुशल होता है। बुध और शुक्र [कुण्डली १४४०: लग्न (१) बु. शु., २, ३, ४, ५, ६, ७, ८, ९, १०, ११, १२] (१७) बुध और शुक्र की युति हो तो जातक वेदज्ञ, नीतिज्ञ, शास्त्रज्ञ, प्रतापी, सुखी, शिल्पज्ञ, चतुर, सुन्दर, आनन्दी, धनी तथा अनेक लोगों पर हुकूमत करने वाला होता है। बुध और शनि [कुण्डली १४४१: लग्न (१) बु. श., २, ३, ४, ५, ६, ७, ८, ९, १०, ११, १२] (१८) बुध और शनि की युति हो तो जातक चंचल- चित्त, कलह-प्रिय, उद्योगहीन, उचित बोलने वाला, भ्रमण- शील, संगीत-काव्य आदि में कुशल तथा दुर्बल शरीर वाला होता है।

५६८ गुरु और शुक्र (१६) गुरु और शुक्र की युति हो तो जातक विद्वान्, बुद्धिमान्, गुणवान्, धर्मात्मा, शास्त्रज्ञ, शास्त्रार्थ करने वाला, अत्यन्त सुखी, यशस्वी, धनी तथा सुन्दरी स्त्री, पुत्र- मित्र आदि के सुख से युक्त होता है। गुरु और शनि (२०) गुरु और शनि की युति हो तो जातक शूर- वीर, यशस्वी, धनी, प्रधान सेनापति, कला-कुशल तथा स्त्री द्वारा इच्छित सुख प्राप्त करने वाला होता है। शुक्र और शनि (२१) शुक्र और शनि की युति हो तो जातक चपल- बुद्धि, आनन्दी, लवण तथा अम्लरस का प्रेमी, उन्मत्त- प्रकृति, शिल्प-आलेखन में प्रवीण तथा दारुण संग्राम करने वाला होता है। तीन ग्रहों की युति का फलादेश सूर्य : चन्द्र : मंगल (१) सूर्य, चन्द्र और मंगल की युति हो तो जातक शूरवीर, अस्त्रविद्या में कुशल, रक्त-विकार से ग्रस्त, स्त्री- हीन, दया-हीन तथा यन्त्रादि के निर्माण में कुशल होता है।

५६६ सूर्य : चन्द्र : बुध (२) सूर्य, चन्द्र और बुध की युति हो तो जातक विद्वान्, धनवान्, प्रियवादी, प्रतापी, श्रेष्ठ कवि अथवा कथाकार, वाक्पटु, शास्त्रज्ञ, कलाकार, सभा-प्रिय तथा राजा का सेवक होता है। सूर्य : चन्द्र : गुरु (३) सूर्य, चन्द्र और गुरु की युति हो तो जातक धर्मरमा, स्थिर-बुद्धि, चंचल, चतुर, धूर्त, पर्यटन-प्रेमी, विद्वान्, सेना-कुशल, देव-ब्राह्मण का पूजक तथा राजा का मंत्री होता है। सूर्य : चन्द्र : शुक्र (४) सूर्य, चन्द्र और शुक्र की युति हो तो जातक सुन्दर, परम तेजस्वी, अत्यन्त प्रतापी, भाग्यवान्, व्यसनी, शत्रु-संहर्त्ता, दांतों के विकार से युक्त, परधनापहारी तथा धर्म में प्रीति न रखने वाला होता है। सूर्य : चन्द्र : शनि (५) सूर्य, चन्द्र और शनि की युति हो तो जातक अत्यन्त धूर्त, धर्म का पालन करने वाला, शील-रहित, सत्कर्म करने वाला, वेश्या-प्रेमी, ब्राह्मण तथा देवताओं का भक्त, व्यर्थ परिश्रम करने वाला, हाथी-घोड़ा पालने वाला तथा धातु-कर्म में कुशल होता है।

६०० सूर्य : मंगल : बुध (६) सूर्य, मंगल और बुध की युति हो तो जातक साहसी, प्रबल पराक्रमी, निर्लज्ज, कठोर-प्रकृति, सलाह देने में चतुर तथा धन, स्त्री, पुत्र, मित्र आदि के सुख से युक्त होता है । १४४० सूर्य : मंगल : गुरु (७) सूर्य, मंगल और गुरु की युति हो तो जातक उदार-हृदय, प्रियवादी, सत्यवादी, उग्र-प्रकृति, सेनापति, नीतिज्ञ, श्रेष्ठ वक्ता, धनी, राजा का मंत्री तथा सब कार्यों के करने में कुशल होता है। १४४१ सूर्य : मंगल : शुक्र (८) सूर्य, मंगल और शुक्र की युति हो तो जातक सुन्दर, अत्यन्त चतुर, दयालु, गुणी, धनी, विनम्र, बहुत बोलने वाला, सुशील अथवा कुशील, कार्य-कुशल, नेत्र- रोगी, विषयासक्त तथा अपने कुल में श्रेष्ठ होता है। १४४२ सूर्य : मंगल : शनि (६) सूर्य, मंगल शनि की युति हो तो जातक मूर्ख, निर्धन, स्वजनों से तिरस्कृत, विकल, बन्धु-विहीन, कलह से व्याकुल, सघन रोमों वाला, रोगी तथा धन एवं पशुओं से रहित होता है। १४४३

६०१ सूर्य : बुध : गुरु (कुंडली में लग्न (१) भाव: सू. बु. गु.) (१०) सूर्य, बुध और गुरु की युति हो तो जातक शास्त्रज्ञ, शस्त्रज्ञ, लेखक, संग्राही, चतुर, अत्यन्त धनी तथा नेत्र-रोगी होता है। सूर्य : गुरु : शुक्र (कुंडली में लग्न (१) भाव: सू. बु. शु.) (११) सूर्य, बुध और शुक्र की युति हो तो जातक माता, पिता तथा गुरुजनों से तिरस्कृत, स्त्री के कारण दुःखी, आचार-विहीन, सबसे शत्रुता रखने वाला, दुर्बुद्धि तथा परदेशवासी होता है। सूर्य : बुध : शनि (कुंडली में लग्न (१) भाव: सू. बु. श.) (१२) सूर्य, बुध और शनि की युति हो तो जातक दुराचारी, परम दुष्ट, नपुंसक-जैसे स्वभाव वाला, बन्धु- बान्धवों से परित्यक्त, शत्रुद्वारा पराजित तथा नीच मनुष्यों का संगी होता है। सूर्य : गुरु : शुक्र (कुंडली में लग्न (१) भाव: सू. गु. शु.) (१३) सूर्य, गुरु और शुक्र की युति हो तो जातक पण्डित, शूरवीर, परोपकारी, अल्पभाषी, धन-हीन, नेत्र- रोगी, दुष्ट स्वभाव वाला, पराये कामों में अधिक रुचि रखने वाला तथा राजा का आश्रित होता है।

६०२ सूर्य : गुरु : शनि

कुण्डली (१४५८)
लग्न (१): सू. गु. श.
(१४) सूर्य, गुरु और कवि की युति हो तो जातक
सुन्दर, निर्भय, प्रगल्भ, विचारक, बन्धु-हितैषी, बहु मित्र-
वान्, मितव्ययी तथा राजा का प्रिय—कुछ विद्वानों
के मतानुसार, राजा से द्वेष रखनेवाला—होता है।
सूर्य : शुक्र : शनि
कुण्डली (१४५९)
:---:
लग्न (१): सू. शु. श.
(१५) सूर्य, शुक्र और शनि की युति हो तो जातक
दुराचारी, बन्धु-रहित, कुष्ठ-रोगी, कला-विहीन, सम्मान-
हीन, शत्रुओं से भयभीत तथा कुकर्मी होता है।
चन्द्र : मंगल : बुध
कुण्डली (१४६०)
:---:
लग्न (१): चं. मं. बु.
(१६) चन्द्र, मंगल और बुध की युति हो तो
जातक पापी, दुराचारी, अपमानित, अत्यन्त दीन, नीचों
का साथी, आजीविका-हीन तथा बन्धु-बान्धवों से हीन
होता है।
चन्द्र : मंगल : गुरु
कुण्डली (१४६१)
:---:
लग्न (१): चं. मं. गु.
(१७) चन्द्र, मंगल और गुरु की युति हो तो जातक
सुन्दर, बलवान्, क्रोधी, स्त्री-आसक्त, अपहरणकर्ता, पर-
स्त्री-गामी, स्त्रियों की प्रिय, सदैव प्रसन्न रहने वाला
तथा फोड़ा-फुंसी आदि के विकारों से ग्रस्त होता है।

६०३ चन्द्र : मंगल : शुक्र (१८) चन्द्र, मंगल और शुक्र की युति हो तो जातक चंचल स्वभाव वाला, निरन्तर भ्रमणशील, कुशील तथा शीत से डरने वाला होता है। उसकी माता तथा पत्नी दुष्ट स्वभाव वाली होती हैं तथा पुत्र शीलवान् होता है। चन्द्र, मंगल, शनि (१९) चन्द्र, मंगल और शनि की युति हो तो जातक कुटिल, लोक-द्वेषी, कलह-प्रिय, क्षुद्र स्वभाव वाला तथा सदैव दुःखी रहने वाला होता है। माता का उसकी बाल्यावस्था में ही देहावसान हो जाता है। चन्द्र : बुध : गुरु (२०) चन्द्र, बुध और गुरु की युति हो तो जातक बुद्धिमान्, भाग्यवान्, धनवान्, यशस्वी, तेजस्वी, अत्यन्त प्रसिद्ध, कुशल वक्ता, श्रेष्ठ मनोवृत्ति वाला तथा स्त्री, पुत्र- मित्र आदि के सुख से युक्त होता है। चन्द्र : बुध : शुक्र (२१) चन्द्र, बुध और शुक्र की युति हो तो जातक बड़ा विद्वान्, ईर्ष्यालु, दुराचारी, धन का लोभी, नीच कर्म द्वारा आजीविका उपार्जित करने वाला तथा श्राद्ध के विषय में अधिक श्रद्धालु होता है।

६०४ चन्द्र : बुध : शनि (२२) चन्द्र, बुध और शनि की युति हो तो जातक श्रेष्ठ बुद्धि वाला, कला-कुशल, महाविद्वान्, पण्डित, प्रिय- वादी, विनम्र, विश्व-प्रसिद्ध, लम्बे शरीरवाला, ग्राम का अधिपति तथा राजाओं को प्रिय होता है। १४६६ चन्द्र : गुरु : शुक्र (२३) चन्द्र, गुरु और शुक्र की युति हो तो जातक विद्वान्, मंत्रज्ञ, चतुर, कला-कुशल, राजाओं को प्रिय तथा सुन्दर शरीर वाला होता है। उसकी माता अत्यन्त सुशील होती है। १४६७ चन्द्र : गुरु : शनि (२४) चन्द्र, गुरु और शनि की युति हो तो जातक अत्यन्त चतुर, व्यवहार-कुशल, स्त्रियों को प्रिय, शास्त्रज्ञ, राजा द्वारा सम्मानित, उच्च अधिकारी तथा स्वस्थ शरीर वाला होता है। १४६८ चन्द्र : शुक्र : शनि (२५) चन्द्र, शुक्र और शनि की युति हो तो जातक वेदज्ञ, धर्मात्मा, श्रेष्ठ पुरोहित, चित्रकार, लेखक तथा सुन्दर शरीर वाला होता है। १४६९

६०५ मंगल : बुध : गुरु

+-----------------------------+
|   २   |      १      |  १२   |
|       | मं. बु. गु. |       |
|-------+-------------+-------|
| ३ | ४ |             | १०| ११|
|---|---|             |---|---|
|   |   |             |   |   |
|---|---|             |---|---|
| ५ | ६ |      ७      | ८ | ९ |
+-----------------------------+
१४७०

(२६) मंगल, बुध और गुरु की युति हो तो जातक प्रतापी, परोपकारी, संगीतज्ञ, श्रेष्ठ कवि, स्त्रियों को प्रिय, परहित-साधक तथा अपने कुल में श्रेष्ठ होता है। मंगल : बुध : शुक्र

+-----------------------------+
|   २   |      १      |  १२   |
|       | मं. बु. शु. |       |
|-------+-------------+-------|
| ३ | ४ |             | १०| ११|
|---|---|             |---|---|
|   |   |             |   |   |
|---|---|             |---|---|
| ५ | ६ |      ७      | ८ | ९ |
+-----------------------------+
१४७१

(२७) मंगल, बुध और शुक्र की युति हो तो जातक दुर्बल शरीर वाला, बहुत बोलने वाला, हीन कुल में उत्पन्न, अंगहीन, अत्यन्त उत्साही, ढीठ, धनी, चंचल तथा संतुष्ट स्वभाव का होता है। मंगल : बुध : शनि

+-----------------------------+
|   २   |      १      |  १२   |
|       | मं. बु. श.  |       |
|-------+-------------+-------|
| ३ | ४ |             | १०| ११|
|---|---|             |---|---|
|   |   |             |   |   |
|---|---|             |---|---|
| ५ | ६ |      ७      | ८ | ९ |
+-----------------------------+
१४७२

(२८) मंगल, बुध और शनि की युति हो तो जातक दुर्बल शरीर वाला, बुरे नेत्रों वाला, नेत्र-रोगी, मुख-रोगी, अत्यधिक कष्ट भोगने वाला, डरपोक, सहिष्णु, हास्य प्रिय, वन में रहने की इच्छा रखनेवाला, परदेश में रहने वाला तथा दूत-कर्म करने वाला होता है। मंगल : गुरु : शुक्र,

+-----------------------------+
|   २   |      १      |  १२   |
|       | मं. गु. शु. |       |
|-------+-------------+-------|
| ३ | ४ |             | १०| ११|
|---|---|             |---|---|
|   |   |             |   |   |
|---|---|             |---|---|
| ५ | ६ |      ७      | ८ | ९ |
+-----------------------------+
१४७३

(२९) मंगल, गुरु और शुक्र की युति तो जातक सुखी, सब को प्रसन्नता देने वाला, राजा का प्रिय, श्रेष्ठ लोगों द्वारा सम्मानित तथा उत्तम स्त्री-पुत्रों वालः होता है।

६०६ मंगल : गुरु : शनि (३०) मंगल, गुरु और शनि की युति हो तो जातक दुराचारी, कृश-शरीर निर्धन, कुकर्मी, मित्रों द्वारा निन्दित परन्तु राजा का कृपापात्र होता है। मंगल : शुक्र : शनि, (३१) मंगल, शुक्र और शनि की युति हो तो जातक अच्छे स्वभाव वाला, परदेश में रहने वाला, सदैव दुःख भोगने वाला तथा स्त्री के सुख से रहित होता है। बुध : गुरु : शुक्र (३२) बुध, गुरु और शुक्र की युति हो तो जातक सत्यवादी, परम यशस्वी, सदैव प्रसन्न रहने वाला, शत्रु- हन्ता, सुन्दर तथा राजा द्वारा सम्मानित होता है। बुध : गुरु : शनि (३३) बुध, गुरु और शनि की युति हो तो जातक अत्यन्त धनी, शीलवान्, भाग्यवान्, धैर्यवान्, पण्डित, सुखी, श्रेष्ठ वस्त्राभूषणों वाला तथा श्रेष्ठ स्त्री का पति होता है।

६०७ बुध : शुक्र : शनि (३४) बुध, शुक्र और शनि की युति हो तो जातक चुगलखोर, पर-स्त्रीगामी, धूर्त, मिथ्यावादी, दुरा- चारी, धैर्यवान्, स्वदेश-प्रेमी, नीच लोगों के साथ रहने वाला, दूर देशों की यात्रा करने वाला तथा कलाओं का ज्ञाता होता है। गुरु : शुक्र : शनि (३५) गुरु, शुक्र और शनि की युति हो तो जातक नीच कुल में जन्म लेने पर भी धनी, यशस्वी, सुशील कीर्तिवान्, भूस्वामी, राजा-जैसा प्रतापी तथा निर्मल हृदय वाला होता है। वह अत्यन्त यश भी प्राप्त करता है। चार ग्रहों की युति का फलादेश सूर्य, चन्द्र, मंगल, बुध (१) सूर्य, चन्द्र, मंगल और बुध की युति हो तो जातक मायावी, चुगलखोर बकवादी, लेखक, चित्र- कार, चोर, भाषा पर अधिकार रखनेवाला, सब काम करने में कुशल तथा मुख-रोगी होता है। सूर्य, चन्द्र, मंगल, गुरु (२) सूर्य, चन्द्र, मंगल और गुरु की युति हो तो जातक शिल्पज्ञ, बलवान्, कार्य-कुशल, धनवान्, नीतिज्ञ, तेजस्वी, शोक-रहित, बड़ी आंखों वाला तथा स्वर्ण-जैसे कान्तिमान् शरीर वाला होता है।

६०८ सूर्य, चन्द्र, मंगल, शुक्र (३) सूर्य, चन्द्र, मंगल और शुक्र की युति हो तो जातक विद्वान्, धनवान्, वाक्पटु, शास्त्रज्ञ, नीतिज्ञ, स्त्री-पुत्र के सुख से सम्पन्न तथा वाणी से सम्बन्धित कार्यों (वकालत आदि) से जीविका अर्जित करने वाला होता है। परन्तु कुछ विद्वानों के मतानुसार ऐसा व्यक्ति निर्लज्ज, परस्त्री-गामी, खोटे स्वभाव का, चोर तथा धनहीन होता है। सूर्य, चन्द्र, मंगल, शनि (४) सूर्य, चन्द्र, मंगल और शनि की युति हो तो जातक धनहीन, मूर्ख, दरिद्र, दुर्बल शरीर वाला, बौना अथवा विषम कद का तथा भिक्षा द्वारा आजीविका उपार्जित करने वाला होता है। सूर्य, चन्द्र, बुध, गुरु (५) सूर्य, चन्द्र, बुध और गुरु की युति हो तो जातक तेजस्वी, नीतिज्ञ, शिल्पज्ञ, शोक- रहित, अत्यन्त धनी, रोग-रहित, गौर-वर्ण तथा सुन्दर नेत्रों वाला होता है। सूर्य, चन्द्र, बुध, शुक्र (६) सूर्य, चन्द्र, बुध और शुक्र की युति हो तो जातक सुन्दर, कान्तिमान्, सुवक्ता, राज्य द्वारा सम्मान-प्राप्त, छोटे कद वाला परन्तु मन में व्याकुल रहने वाला होता है।

६०६ सूर्य, चन्द्र, बुध, शनि (७) सूर्य, चन्द्र, बुध और शनि की युति हो तो जातक निर्धन, दरिद्र, कुटुम्ब-हीन, विकलांग, नेत्र-रोगी, माता-पिता से हीन तथा भिक्षुक होता है। सूर्य, चन्द्र, गुरु, शुक्र (८) सूर्य, चन्द्र, गुरु और शुक्र की युति हो तो जातक सुखी, गुणी, राजाओं द्वारा सम्मानित तथा जल, गुरु एवं वन में प्रीति रखने वाला होता है। सूर्य, चन्द्र, गुरु, शनि (९) सूर्य, चन्द्र, बुध और शनि की युति हो तो जातक यशस्वी, धनी, प्रतापी, सर्वत्र सम्मानित, सुन्दर नेत्रों वाला, पतले शरीर वाला, स्त्रियों का प्रिय तथा बहुत पुत्रों वाला होता है। सूर्य, चन्द्र, शुक्र, शनि (१०) सूर्य, चन्द्र, शुक्र और शनि की युति हो तो जातक डरपोक, अत्यन्त दुर्बल शरीर वाला, स्त्रियों-जैसा आचरण करने वाला, परन्तु अन्य लोगों का अगुआ (नेता) होता है।

६१० सूर्य, मंगल, बुध, बुध (११) सूर्य, मंगल, बुध और गुरु की युति हो तो जातक विजयी, शूरवीर, चक्रधारी, देवता- ब्राह्मणों का सेवक, पर-स्त्रीगामी तथा कुशल बुध- निर्माता या गुरु का व्यवसायी होता है । १४६० सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र (१२) सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र की युति हो तो जातक चोर, दुर्जन, निलंज्ज, पर- स्त्रीगामी, विषम अंगों वाला परन्तु देवता और ब्राह्मणों का पूजक तथा सदैव विजय पाने वाला होता है । १४६१ सूर्य, मंगल, बुध, शनि (१३) सूर्य, मंगल, बुध और शनि की युति हो तो जातक प्रतापी, धनि, योद्धा, मन्त्री अथवा राजा, अस्त्र-शस्त्रों का ज्ञाता, नीच पुरुषों की संगति में रहने वाला तथा नीच आचरण करने वाला होता है । १४६२ सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र (१४) सूर्य, मंगल, गुरु और शुक्र की युति हो तो जातक अत्यन्त धनी, यशस्वी, नीतिज्ञ, मनुष्यों का पालक, सुन्दर शरीर वाला तथा राजा द्वारा सम्मानित होता है । १४६३

६११ सूर्य, मंगल, गुरु, शनि (१५) सूर्य, मंगल, बुध और शनि की युति हो तो जातक दयालु, धनी, मनुष्यों में श्रेष्ठ, सुप्रसिद्ध सेनापति, मन्त्री, अन्न का संचय करने वाला, राजा द्वारा पूजित तथा सब कामों में सफलता पाने वाला होता है। १४६४ सूर्य, मंगल, शुक्र, शनि (१६) सूर्य, मंगल, शुक्र और शनि की युति हो तो जातक दुराचारी, मूर्ख, कटुभाषी, नीच कर्म करनेवाला, जन-द्रोही, मांसाहारी तथा नीच जाति के मनुष्यों तो साथ रखने वाला होता है। १४६५ सूर्य, बुध, बुध, शुक्र (१७) सूर्य, बुध, गुरु और शुक्र की युति हो तो जातक बुद्धिमान्, धनवान्, सुखी, प्रसन्न, विनयी, मानी, स्त्री-पुत्रादि के सुख से युक्त तथा सब कामों में सफलता पाने वाला होता है। १४६६ सूर्य, बुध, गुरु, शनि (१८) सूर्य, बुध, गुरु और शनि की युति हो तो जातक झगड़ालू, उद्योगहीन, निन्दित कर्म करने वाला, नपुंसक-जैसा तथा बहुत-से भाइयों वाला होता है। १४६७

६१२ सूर्य, बुध, शुक्र, शनि (१६) सूर्य, बुध, शुक्र और शनि की युति हो तो जातक पवित्र हृदय वाला, सुन्दर, विद्वान्, पण्डित, सुवक्ता, उच्च विचारों वाला, भाग्यशाली, सुखी, भाइयों द्वारा सम्मानित, मित्रों वाला तथा स्त्री-पुत्रादि के सुख से युक्त होता है। १४९८ सूर्य, गुरु, शुक्र, शनि (२०) सूर्य, गुरु, शुक्र और शनि की युति हो तो जातक सुखी, कवि, शिल्पज्ञ, करुणा से पूरित हृदय वाला, राजा का प्रिय, परन्तु लोभी और परम कृपण होता है। १४९९ चन्द्र, मंगल, बुध, गुरु (२१) चन्द्र, मंगल, गुरु और गुरु की युति हो तो जातक परम विद्वान्, बुद्धिमान्, सत्यवादी, शास्त्रज्ञ, लोक से पूजित, सुखी जीवन व्यतीत करने वाला, मनुष्यों में श्रेष्ठ तथा राजा का कृपापात्र होता है। १५०१ चन्द्र, मंगल, बुध, शुक्र (२२) चन्द्र, मंगल, बुध और शुक्र की युति हो तो जातक झगड़ालू, नीच प्रकृति का, बन्धु-विरोधी, भ्रातृ द्रोही, वेद-शास्त्र-निन्दक, नींद में समय बिताने वाला तथा नीच मनुष्यों से प्रेम रखने वाला होता है। ऐसे व्यक्ति की स्त्री कुलटा होती है। १५०२