संक्षिप्त ब्रह्माण्ड पुराण (खण्ड १ व २)
Brahmanda Purana
महर्षि वेदव्यास द्वारा
४३८ ] [ ब्रह्माण्ड पुराण
शिखर नाम वाली चोटी है। उस पर पार्वती ने पति के लाभ प्राप्त करने के लिये बड़ा ही महान दुष्कर तप किया था। शीत में जल में निवास करती थी और ग्रीष्म में अग्नि के मध्य में रही थी। सूर्य में दृष्टि लगाकर उसने घोर तप किया।६२-६३।
तेनैव तपसा तुष्टः सान्निध्यं दत्तवाञ्छिवः ।
अङ्गीचकार तां भार्या वैवाहिकविधानतः ॥६४॥
अथाद्रिपतिना दत्तां तनयां नलिनेक्षणाम् ।
सप्तर्षिद्वारतः पूर्वं प्रार्थितामुदवोढ सः ॥६५॥
तया च रममाणोऽसौ बहुकालं महेश्वरः ।
ओषधीप्रस्थनगरे श्वशुरस्य गृहेऽवसत ॥६६॥
पुनः कैलासमागत्य समस्तैः प्रमथैः सह ।
पार्वतीमानिनायाद्रिनाथस्य प्रीतिमावहत् ॥६७॥
रममाणस्तया सार्धं कैलासे मन्दरे तथा ।
विन्ध्याद्रौ हेमशैले च मलये पारियात्रके ॥६८॥
नानाविधेषु स्थानेषु रतिं प्राप महेश्वरः ।
अथ तस्यां ससर्जाग्र्यं वीर्यं सा सोढुमक्षमा ॥६९॥
भुव्यत्यजत्सापि वह्नौ कृत्तिकासु स चाक्षिपत् ।
ताश्च गङ्गाजलेऽमुञ्चन्सा चैव शरकानने ॥१००॥
उसी तप से तुष्ट होकर शिव ने उसका सान्निध्य किया था। उस पार्वती को शिव ने वैवाहिक विधि से अपनी भार्या बनाना स्वीकार कर लिया था ।६४। इसके पश्चात् शिव ने सप्तर्षियों के द्वारा प्रार्थिता उस अद्रिपति के द्वारा प्रदान की हुई नलिनेक्षण पुत्री का उद्वाह कर लिया था ।६५। वह महेश्वर उसके साथ रमण बहुत समय पर्यन्त करते रहे थे और अपने श्वशुर के ही घर में औषधिप्रस्थ नगर में उन्होंने निवास किया था ।६६। फिर कैलास पर आ गये थे और प्रमथों के साथ पार्वती को वहाँ ले आये थे तथा शैलराज की प्रीति भी प्राप्त कर ली थी ।६७। कैलास में तथा मन्दर में उस पार्वती के साथ रमण करते रहे थे। तथा विन्ध्य में—हेमशैल में—मलयाचल में और पारियात्रिक में रमण किया था ।६८। अनेक स्थानों
मदन पुनर्मंन वर्णन ] [ ४३६
में महेश्वर ने रति प्राप्त की थी। इसके बाद उसमें अपना उग्रवीर्य छोड़ा था जिसके सहन करने में वह असमर्थ हो गयी थी ॥६६॥ इसने भी उस वीर्य को भूमि में—वह्नि में—कृतिकाओं में—क्षिप्त कर दिया था। उन्होंने गङ्गाजल में छोड़ दिया था और उसने शर कानन में छोड़ा था ॥१००॥
तत्रोद्भूतो महावीरो महासेनः षडाननः । गङ्गायाश्चांतिकं नीतो धूर्जटिवृद्धिमागमत् ॥१०१ स वर्धमानो दिवसे दिवसे तीव्रविक्रमः । शिक्षितो निजतातेन सर्वा विद्या अवाप्तवान् ॥१०२ अथ तातकृतानुज्ञः सुरसैन्यपतिर्भवन् । तारकं मारयामास समस्तैः सह दानवैः ॥१०३ ततस्तारकदैत्येन्द्रवधसन्तोषशालिना । शक्रेण दत्तां स गुहो देवसेनामुपानयत् ॥१०४ सा शक्रतनया देवसेना नाम यशस्विनी । आसाद्य रमणं स्कन्दमानन्दं भृशमादधौ ॥१०५ इत्थं संमोहिताशेषविश्वचक्रो मनोभवः । देवकार्यं सुसम्पाद्य जगाम श्रीपुरं पुनः ॥१०६ यत्र श्रीनगरे पुण्ये ललिता परमेश्वरी । वर्तते जगतामृद्ध्यै तत्र तां सेवितुं ययो ॥१०७
वहाँ पर महान् सेनानी महावीर षडानन समुत्पन्न हुए थे गङ्गा के समीप में पहुँचाया गया था और धूर्जटि वृद्धि को प्राप्त हुए थे ॥१०१॥ वह प्रतिदिन बढ़ने लगे थे और परम तीव्र विक्रम वाले हुए थे। अपने ही पिता के द्वारा उसको शिक्षा दी गयी थी और उसने समस्त विद्याएँ प्राप्त कर ली थीं ॥१०२॥ इसके पश्चात् पिता की आज्ञा प्राप्त करके देवों के सेनापति का पद ग्रहण कर लिया था। फिर उसने समस्त दानवों के साथ तारक को मार डाला था ॥१०३॥ फिर तारक दैत्य के वध से सन्तोष शाली इन्द्र ने देवों की सेना दी थी और गुह देव सेना को प्राप्त हो गये थे। फिर शुक्र की पुत्री देवसेना नाम वाली यशस्विनी ने स्कन्द को अपना स्वामी प्राप्त करने पर अधिक आनन्द प्राप्त किया था ॥१०४-१०५॥ इस रीति से कामदेव ने
४४० ] [ ब्रह्माण्ड पुराण
सम्पूर्ण विश्व को सम्मोहित कर दिया था। वह देवों के इस कार्य को पूर्ण करके फिर श्रीपुर में चला गया था ।१०६। जहाँ पर परम पुण्य श्री नगर में परमेश्वरी ललिता जगतों की समृद्धि के वर्तमान रहती है। उसी की सेवा करने के लिए वह चला गया था ।१०७।
।। मतंग कन्या प्रादुर्भाव वर्णन ।।
अगस्त्य उवाच-
किमिदं श्रीपुरं नाम केन रूपेण वर्तते ।
केन वा निर्मितं पूर्वं तत्सर्वं मे निवेदय ।।१
कियत्प्रमाणं किं वर्णं कथयस्व मम प्रभो ।
त्वमेव सर्वसन्देहपङ्कशोषणभास्करः ।।
हयग्रीव उवाच-
यथा चक्ररथं प्राप्य पूर्वोक्तैर्लक्षणैर्युतम् ।
महायागानलोत्पन्ना ललिता परमेश्वरी ।।३
कृत्वा वैवाहिकीं लीलां ब्रह्माद्यैः प्रार्थिता पुनः ।
व्यजेष्ट भण्डनामानमसुरं लोककण्टकम् ।।४
तदा देवा महेन्द्राद्याः सन्तोषं बहु भेजिरे ।
अथ कामेश्वरस्यापि ललितायाश्च शोभनम् ।
नित्योपभोगसर्वार्थं मन्दिरं कर्तुं मुत्सुकाः ।।५
कुमारा ललितादेव्या ब्रह्मविष्णुमहेश्वराः ।
वर्धकिं विश्वकर्माणं सुराणां शिल्पकोविदम् ।।६
असुराणां शिल्पिनं च मयं मायाविचक्षणम् ।
आहूय कृतसत्कारानूचिरे ललिताज्ञया ।।७
अगस्त्यजी ने कहा—यह श्रीपुर नाम वाला क्या है और यह किस स्वरूप से होता है। पूर्व में इसका निर्माण किसने किया था—यह सब आप कृपया मुझको बतला दीजिए ।१। यह श्रीपुर कितना बड़ा है और इसका क्या वर्ण है—हे प्रभो ! यह सभी कुछ बतलाइए । आप ही एक ऐसे हैं जो
मतंग कन्या प्रादुर्भाव वर्णन ] [ ४४१
सभी प्रकार से सन्देह के पंक को सुखा देने वाले हैं ।२। श्री हयग्रीवजी ने कहा—जिस प्रकार से पूर्व में कहे हुए लक्षणों से युक्त चक्ररथ को प्राप्त करके महाभागानला परमेश्वरी ललिता समुत्पन्न हुई थी ।३। फिर ब्रह्मा आदि के द्वारा प्रार्थना किये जाने पर वैवाहिकी लीला करके उसने लोकों के लिए कण्टक भंडासुर पर विजय प्राप्त की थी ।४। वहाँ पर महेन्द्र आदि देवगण बहुत ही अधिक सन्तुष्ट हुए थे । इसके उपरान्त कामेश्वर का और ललिता का परम शोभन नित्य उपभोग के समस्त अर्थों वाला एक मन्दिर का निर्माण करने के लिए सब देवगण उत्सुक हुए थे ।५। ललिता देवी के कुमार ब्रह्मा-विष्णु और महेश्वर थे । इन्होंने वर्धकि विश्वकर्मा को जो कि शिल्प विद्या का पण्डित था ।६। और असुरों का शिल्पी मय को जो माया में बड़ा कुशल था बुलाया था। इनका सत्कार करके ललिता की आज्ञा से उनसे सबने कहा था ।७।
अधिकारिपुरुषा ऊचुः—
भो विश्वकर्मञ्छिल्पज्ञ भोभो मय महोदय ।
भवन्तो सर्वशास्त्रज्ञौ घटनामार्गकोविदो ॥८
संकल्पमात्रेण महाशिल्पकल्पविशारदौ ।
युवाभ्यां ललितादेव्या नित्यज्ञानमहोदधेः ॥९
षोडशीक्षेत्रमध्येषु तत्क्षेत्रसमसंख्यया ।
कर्तव्या श्रीनगर्र्यो हि नानारत्नैरलङ्कृताः ॥१०
यत्र षोडशधा भिन्ना ललिता परमेश्वरी ।
विश्वत्राणाय सततं निवासं रचयिष्यति ॥११
अस्माकं हि प्रियमिदं मरुतामपि च प्रियम् ।
सर्वलोकप्रियं चैतत्तन्नाम्नैव विरच्यताम् ॥१२
इति कारणदेवानां वचनं सुनिशम्य तौ ।
विश्वकर्ममयौ नत्वा व्यभाषेतां तथास्त्विति ॥१३
पुनर्नत्वा पृष्ठवन्तौ तौ तान्कारणपूरुषान् ।
केषु क्षेत्रेषु कर्तव्याः श्रीनगर्र्यो महोदयाः ॥१४
४४२ ] [ ब्रह्माण्ड पुराण
अधिकारी पुरुषों ने कहा था—हे विश्वकर्मन् ! आप बहुत ही ऊँचे शिल्प कर्म के ज्ञाता हैं। हे महोदय मय ! आप दोनों ही घटना मार्ग के विद्वान् हैं और सभी शास्त्रों के भी ज्ञाता हैं ? ।८। आप लोग तो केवल संकल्प से ही महान् शिल्प कल्प के विशारद हैं। आप दोनों को ही नित्य ज्ञान की सागर ललितादेवी की श्री नगरियां बनानी चाहिए जो षोडशी क्षेत्र के मध्य में उसके क्षेत्र की समान संख्या से युक्त होंगी। वे श्री नगरी अनेक रत्नों से विभूषित भी बनानी चाहिए ।९-१०। जहाँ पर सोलह प्रकार से भिन्न परमेश्वरी ललिता इस विश्व की रक्षा के लिए अपना निवास बनायेगी ।११। यह हमारा भी प्रिय होवे और मरुतों का भी प्रिय हो और सर्वलोक का प्रिय होवे ऐसा यह नाम से ही विरचित करो ।१२। यह कारण देवों का वचन उन दोनों ने श्रवण करके दोनों विश्वकर्माओं ने ऐसा ही होगा—यह कहकर स्वीकार किया था ।१३। फिर उनने नमस्कार करके उन कारण देवताओं से पूछा था कि ये श्री नगरियाँ किन क्षेत्रों में बनानी चाहिए ।१४।
ब्रह्माद्याः परिपृष्टास्ते प्रोचुस्तौ शिल्पिनौ पुनः ।
क्षेत्राणां प्रविभागं तु कल्पयन्तौ यथोचितम् ॥१५
कारणपुरुषा ऊचुः-
प्रथमं मेरुपृष्ठे तु निषधे च महीधरे ।
हेमकूटे हिमगिरौ पञ्चमे गन्धमादने ॥१६
नीले मेषो च शृंगारे महेन्द्रे च महागिरौ ।
क्षेत्राणि हि नवैतानि भौमानि विदितान्यथ ॥१७
औदकानि तु सप्तैव प्रोक्तान्यखिलसिन्धुषु ।
लवणोऽब्धीक्षुसाराब्धिः सुराब्धिर्घृतसागरः ॥१८
दधिसिन्धुः क्षीरसिन्धुर्जंलसिन्धुश्च सप्तमः ।
पूर्वोक्ता नव शैलेन्द्राः पश्चात्सप्त च सिन्धवः ॥१९
आहृत्य षोडश क्षेत्राण्यंवाश्रीपुरक्लृप्तये ।
येषु दिव्यानि वेश्मानि ललिताया महौजसः ।
सृजतं दिव्यघटनापण्डितौ शिल्पिनौ युवाम् ॥२०
मतंग कन्या प्रादुर्भाव वर्णन ] [ ४४३
येषु क्षेत्रेषु कॢप्तानि घ्नन्त्या देव्या महासुरान् । नामानि नित्यानाम्नैव प्रथितानि न संशयः ॥२१॥
ब्रह्मादिक से परिपृष्ट हुए उन दोनों शिल्पियों ने कहा था कि क्षेत्रों का प्रविभाग यथोचित कल्पित कीजिए ।१५। कारण पुरुषों ने कहा—प्रथम तो मेरु के पृष्ठ पर और निषध महीधर पर—हेम गिरि पर—हिम कूट पर और पांचवे गन्ध मादन पर—नील—मेष—श्रृंगार और महागिरि महेन्द्र पर ये नौ क्षेत्र भौम विदित हैं ।१६-१७। जलीय सात ही स्थान हैं जो समस्त सिन्धुओं में बताये गये हैं। लवण सागर—इक्षुसार सागर—सुरा सागर—घृत सागर ।१८। दधि सागर-क्षीर सिन्धु है। पूर्व में कहे हुए नौ शैलेन्द्र और पीछे बताये गये सात सिन्धु हैं ।१६। इन सोलह क्षेत्रों का आहरण करके श्री के पुरों की कॢप्ति के लिए हैं। महान ओज वाली ललिता देवी के जिनमें दिव्य गृह होंगे। आप दोनों ही शिल्पी हैं और दिव्य घटना के महान् पण्डित हैं अतः ऐसा ही निर्माण कीजिए ।२०। जिन क्षेत्रों में असुरों का हनन करने वाली देवी के नाम कॢप्त हैं वे सब नित्य नाम से ही प्रथित हैं—इसमें लेशमात्र भी संशय नहीं है ।२१।
सा हि नित्यास्वरूपेण कालव्याप्तिकरी परा । सर्वं कलयन्ते देवी कलनांकतया जगत् ॥२२ नित्यानां च महाराज्ञी नित्या यत्र न तद्विदा । अतस्तदीयनाम्ना तु सनामा प्रथिता पुरा ॥२३ कामेश्वरीपुरी चैव भगमालापुरी तथा । नित्यक्लिन्नापुरीत्यादिनामानि प्रथितान्यलम् ॥२४ अतो नामानि वर्णन योग्ये पुण्यतमे दिने । महाशिल्पप्रकारेण पुरीं रचयतां शुभाम् ॥२५ इति कारणकृत्यैर्द्रैर्ब्रह्मविष्णुमहेश्वरैः । प्रोक्तौ तौ श्रीपुरीस्थेषु तेषु क्षेत्रेषु चक्रतुः ॥२६ अथ श्रीपुरविस्तारं पुराधिष्ठातृदेवताः । कथयाम्यहमाधार्य लोपामुद्रापते श्रृणु ॥२७
४४४ ] [ ब्रह्माण्ड पुराण
यो मेरुरखिलाधारस्तु'गश्चानंतयोजनः ।
चतुर्दशजगच्चक्रसंप्रोतनिजविग्रहः ॥२८॥
वह देवी परा नित्या के स्वरूप से काल की व्याप्ति करने वाली है । कलनान्तकता से देवी सम्पूर्ण जगत् का कलन करती है ।२२। महाराज्ञी नित्या नाम वाली है जिसमें तद्भिदा भी नित्या नाम ही है । अतएव उसके ही नाम से वह पुरी पहिले सनामा प्रथिता हुई है ।२३। कामेश्वरी पुरी तथा भगमाला पुरी तथा नित्य क्लिन्नापुरी—इत्यादि नाम ही प्रथिता है। वही पर्याप्त है ।२४। इसीलिए नाम वर्ण से योग्य पुण्य दिन में महान शिल्प के प्रकार से उस शुभा पुरी की रचना की थी ।२५। इसलिए कारण कृत्येन्द्र ब्रह्मा-विष्णु-महेश्वरों के द्वारा उन क्षेत्रों में श्री पुरीस्थों में कहे गये थे ।२६। हे लोपामुद्रापते ! आप श्रवण कीजिए—मैं अब उस श्री पुर का विस्तार और पुर के अधिष्ठातृ देवताओं को बतलाता हूँ ।२७। जो मेरु का अखिला-धार है और अनन्तयोजन ऊँचा है चौदह भुवनों के चक्र में संप्रोत विग्रह वाला है ।२८।
तस्य चत्वारि शृंगाणि शक्रनैर्ऋतवायुषु ।
मध्यस्थलेषु जातानि प्रोच्छायास्तेषु कथ्यते ॥२६
पूर्वोक्तशृंगत्रितयं शतयोजनमुन्नतम् ।
शतयोजनविस्तारं तेषु लोकास्त्रयो मताः ॥३०
ब्रह्मलोको विष्णुलोकः शिवलोकस्तथैव च ।
एतेषां गृहविन्यासान्वक्ष्याम्यवसरांतरे ॥३१
मध्ये स्थितस्य शृंगस्य विस्तारं चोच्छ्रयं शृणु ।
चतुःशतं योजनानामुच्छ्रितं विस्तृतं तथा ॥३२
तत्रैव शृंगे महति शिल्पिभ्यां श्रीपुरं कृतम् ।
चतुःशतं योजनानां विस्तृतं कुम्भसंभव ॥३३
तत्रायं प्रविभागस्ते प्रविविच्य प्रदर्श्यते ।
प्राकारः प्रथमः प्रोक्तः कालायसविर्निमितः ॥३४
षड्दशाधिकसाहस्रयोजनायतवेष्टनः ।
चतुर्दिक्षु द्वार्थंतश्च चतुर्योजनमुच्छ्रितः ॥३५
मतंग कन्या प्रादुर्भाव वर्णन ] [ ४४५
उसके चार शिखर शक्र—नैर्ऋत्य—वायु—मध्यस्थलों में हुए हैं। जो ऊँचाई है वह बतलायी जाती है ।२६। पूर्व में कहे हुए तीन श्रृंग शत योजन उन्नत हैं ओर उनका सौ योजन ही विस्तार है। उनमें तीनों लोक माने गये हैं ।३०। ब्रह्मलोक-विष्णु लोक और शिव लोक हैं इनके महान विन्यासों का वर्णन अन्य अवसर में बताऊँगा ।३१। मध्य में स्थित श्रृंग का विस्तार ओर ऊँचाई श्रवण कीजिए। चार सौ योजन उच्चता और विस्तार है ।३२। वहाँ पर ही महान शिखर पर शिल्पियों ने श्रीपुर बनाया था। हे कुम्भ सम्भव ! वह चार सौ योजन विस्तार और ऊँचाई वाला है ।३३। वहाँ पर यह प्रविभाग है जो आपको विवेचना करके दिखाया जाता है। उसका जो प्रथम प्राकार है कालायस से बनाया गया है ।३४। सोलह सहस्र योजन आयत वेष्टन है। चारों दिशाओं में वह द्वारों से युक्त है और चार योजन ऊँचा है ।३५।
शालमूलपरीणाहो योजनायुतमब्धिप ।
शालाग्रस्य तु गव्यूतेर्नद्धवातायनं पृथक् ॥३६
शालद्वारस्य चोन्नत्यमेकयोजनमाश्रितम् ।
द्वारे द्वारे कपाटे द्वे गव्यूत्यर्धप्रविस्तरे ॥३७
एकयोजनमुन्नद्धे कालायसवनिर्मिते ।
उभयोर्गला चेत्थमर्धक्रोशसमायता ॥३८
एवं चतुर्षु द्वारेषु सदृशं परिकीर्तितम् ।
गोपुरस्य तु संस्थाने कथये कुम्भसंभव ॥३९
पूर्वोक्तस्य तु शालस्य मूले योजनसंमिते ।
पार्श्वद्वये योजने द्वे द्वे समादाय निर्मिते ॥४०
विस्तारमपि तावंतं संप्राप्तं द्वारगर्भितम् ।
पार्श्वद्वयं योजने द्वे मध्ये शालस्य योजनम् ॥४१
मेलयित्वा पञ्च मुने योजनानि प्रमाणतः ।
पार्श्वद्वयेन सार्धेन क्रोशयुग्मेन संयुतम् ॥४२
हे अब्धिप ! शाल वृक्ष के मूल के समान परिणाम वाला है और योजनायुत है। शालाग्र के गव्यूति का नद्धायत पृथक् है ।३६। शाल द्वार
४४६ ] [ ब्रह्माण्ड पुराण
की ऊँचाई एक योजन आश्रित है। आधी गव्यूति के विस्तार वाले प्रति द्वार में दो किवाड़ हैं। ३७। वे एक योजन उन्नद्ध हैं तथा कृष्ण लौह के द्वारा बने हुए हैं। उन दोनों में एक अर्गला है जो आधे कोश के बराबर आयत है। ३८। इस प्रकार से चारों द्वारों में समान ही कीर्तित है। हे कुम्भसम्भव ! गोपुर का संस्थान मैं कहता हूँ । ३६। पूर्व में कहे हुए शाल के मूल में जो योजन समित है। दोनों पार्श्वों में दो-दो योजन लाकर निर्मित किये गये हैं । ४०। विस्तार भी द्वारों से युक्त उतना ही सम्प्राप्त है। दोनों पार्श्व मध्य में दो योजन हैं जो शाल का योजन है ।४१। हे मुने ! प्रमाण से पाँच योजन मिलाकर दोनों पार्श्व ढाई कोश से संयुत हैं ।४२।
मेलयित्वा पञ्चसंख्यायोजनान्यायतस्तथा । एवं प्राकारतस्तत्र गोपुरं रचितं मुने ॥४३ तस्माद्गोपुरमूलस्य वेष्टो विंशतियोजनः । उपर्युपरि वेष्टस्य ह्रास एव प्रकीर्त्यते ॥४४ गोपुरस्योन्नतिः प्रोक्ता पञ्चविंशतियोजना । योजने योजने द्वारं सकपाटं मनोहरम् ॥४५ भूमिकाश्चापि तावन्त्यो यथोर्ध्वं ह्राससंयुताः । गोपुराग्रस्य विस्तारो योजनं हि समाश्रितः ॥४६ आयामोऽपि च तावान्वै तत्र त्रिमुकुटं स्मृतम् । मुकुटस्य तु विस्तारः क्रोशमानो घटोद्भव ॥४७ क्रोशद्वयं समुन्नद्धं ह्रासं गोपुरवन्मुने । मुकुटस्यांतरे क्षोणी क्रोशार्धेन च संमिता ॥४८ मुकुटं पश्चिमे प्राच्यां दक्षिणे द्वारगोपुरे । दक्षोत्तरस्तु मुकुटाः पश्चिमद्वारगोपुरे ॥४९
मिलाकर पाँच योजन आयत है। इस प्रकार से वहाँ पर हे मुने ! गोपुर की रचना की गई ।४३। इस कारण से गोपुर के मूल का वेष्ट बीस योजनों वाला है। उस वेष्ट के ऊपर-ऊपर में ह्रास बताया जाता है ।४४। उस गोपुर की ऊँचाई पच्चीस योजन की है ऐसा कहा गया है। एक-एक
मतंग कन्या प्रादुर्भाव वर्णन ] [ ४४७
योजन पर द्वार हैं जिनमें बहुत सुन्दर किवाड़ लगे हुए हैं ।४५। और भूमि- कायें भी उतनी ही हैं जैसी ऊर्ध्व में ह्रास में संयुत हैं । गोपुर के आगे का विस्तार एक योजन समाश्रित है ।४६। उसका आयाम भी वहाँ पर उतना ही है त्रिमुकुट कहा गया है। हे घटोद्भव ! मुकुट का विस्तार एक कोश के मान वाला है ।४७। हे मुने ! गोपुर के ही तुल्य दो कोश समुन्नद्ध ह्रास है । मुकुट के अन्दर की भूमि आधे के बराबर है ।४८। मुकुट पश्चिम— पूर्वं—दक्षिण में द्वार गोपुर में है । दक्षोत्तर मुकुट पश्चिम द्वार गोपुर में है ।४६।
दक्षिणद्वारवत्प्रोक्ता उत्तरद्वाः किरीटिकाः ।
पश्चिमद्वारवत्पूर्वद्वारे मुकुटकल्पना ॥५०
कालायसाख्यशालस्यांतरे मारुतयोजने ।
अंतरे कांस्यशालस्य पूर्ववद्गोपुरोऽन्वितः ॥५१
शालमूलप्रमाणं च पूर्ववत्परिकीर्तितम् ।
कांस्यशालोऽपि पूर्वादिदिक्षु द्वारसमन्वितः ॥५२
द्वारेद्वारे गोपुराणि पूर्वलक्षणभांजि च ।
कालायसस्य कांस्यस्य योंऽतर्देशः समंततः ॥५३
नानावृक्षमहोद्यानं तत्प्रोक्तं कुम्भसंभव ।
उद्भिज्जाद्यं यावदस्ति तत्सर्वं तत्र वर्तते ॥५४
परसहस्त्रास्तरवः सदापुष्पाः सदाफलाः ।
सदापल्लवशोभाढ्याः सदा सौरभसंकुलाः ॥५५
चूताः कंकोलका लोध्रा बकुलाः कर्णिकारकाः ।
शिंशपाश्च शिरीषाश्च देवदारुनमेरवः ॥५६
दक्षिण द्वार के समान उत्तर द्वार किरीटिका कही गयी है । पश्चिम द्वार के तुल्य पूर्व द्वार में मुकुट की योजना है ।५०। कालायस शाल के अन्तर में मारुत योजन में कांस्यशाल के अन्तर में पूर्व की भाँति गोपुर अन्वित है ।५१। शाल के मूल का प्रमाण तो पूर्व के ही समान कीर्तित किया गया है। कांस्य शाल भी पूर्व आदि दिशाओं के द्वार से समन्वित है ।५२। प्रतिद्वार में पूर्व लक्षण वाले गोपुर हैं । कालायस और कांस्य का जो अन्त-
४४८ ] [ ब्रह्माण्ड पुराण
देश है वह माना गया है जो चारों ओर है ।५३। हे कुम्भ सम्भव ! वह नाना वृक्षों का महान् उद्यान कहा गया है । उद्भिज्ज आदि जितने भी हैं वे सभी वहाँ पर विद्यमान हैं ।५४। सहस्रों से भी अधिक तरुगण जो सदा ही पुष्प और फल देने वाले हैं । वे सर्वदा पत्रों से शोभित हैं और सदा ही सौरभ से संकुल हैं ।५५। आम्र—ककोल—लोह्य—वकुल—कर्णिकार— शिंशप—शिरीष—देवदारु—नमेरु वृक्ष हैं ।५६।
पुन्नागा नागभद्राश्च मुचुकुन्दाश्च कट्फलाः । एलालवंगास्तवकोलास्तथा कर्पूरशाखिनः ॥५७ पीलवः काकतुण्ड्यश्च जालकाश्चासनास्तथा । कांचनाराश्च लकुचाः पनसा हिंगुलास्तथा ॥५८ पाटलाश्च फलिन्यश्च जटिल्यो जघनेफलाः । गणिकाश्च कुरण्डाश्च बन्धुजीवाश्च दाडिमाः ॥५६ अश्वकर्णा हस्तिकर्णाश्चांपेयाः कनकद्रुमाः । यूथिकास्तालपर्ण्यश्च तुलस्यश्च सदाफलाः ॥६० तालास्तमालहिंतालखर्जूराः शरबर्बुराः । इक्षवः क्षीरिणश्चैव श्लेष्मांतकविभीतकाः ॥६१ हरीतक्यस्त्ववाक्पुष्प्यो घोण्टाल्यः स्वर्गपुष्पिकाः । भल्लातकाश्च खदिराः शाखोटाश्चन्दनद्रुमाः ॥६२ कालागुरुद्रुमाः कालस्कन्धाश्चिञ्चा वटास्तथा । उदुम्बराजुँनाश्वत्थाः शमीवृक्षा ध्रुवाद्रुमाः ॥६३
पुन्नाग—नागभद्र—मुचुकुन्द—कट्फल—एलालवंग—तबकोल— कर्पूरशाली हैं ।५७। पीलु—काकतुण्डी—शाल—आसनकांनार—लकुच— पनस—हिंगुल हैं ।५८। पाटल—फलिनी जटिली—जघनेफल—गणिका कुरण्ड—बन्धुजीव—दाड़िम—अश्वकर्ण—हस्तिकर्ण—चाम्पेय—कनकद्रुम— यूथिका—तालपर्णी—तुलसी और सदा फल के वृक्ष हैं ।५६-६०। ताल— तमाल—हिन्ताल—खजूर—शरबर्बुर—इक्षु—क्षीरी—श्लेष्मातक—विभी- तक के वृक्ष हैं ।६१। हरीतकी—अवाक्पुष्पी—घोण्टाली—स्वर्ग पुष्पिका— भल्लातक—खदिर—शाखोट—चन्दन द्रुम हैं ।६२। कालागुरु द्रुम—काल-
मतंग कन्या प्रादुर्भाव वर्णन ] [ ४४६
स्कन्ध--चिंचा--वट--उदुम्बर--अर्जुन--अश्वत्थ--शमी वृक्ष--ध्रुवाद्रुम हैं ।६३।
रुचकाः कुटजाः सप्तपर्णाश्च कृतमालकाः । कपित्थास्तिन्तिणी चैवेत्येवमाद्याः सहस्रशः ॥६४॥ नानाऋतुसमाविष्टा देव्याः शृंगारहेतवः । नानावृक्षमहोत्सेधा वर्तंते वरशाखिनः ॥६५॥ कांस्यशालस्यांतराले सप्तयोजनदूरतः । चतुरस्रस्ताम्रशालः सिंधुयोजनमुन्नतः ॥६६॥ अनयोरंतरक्षोणी प्रोक्ता कल्पकवाटिका । कर्पूरगन्धिभिश्चारुरत्नबीजसमन्वितैः ॥६७॥ कांचनत्वक्सुरुचिरैः फलैस्तैः फलिता द्रुमाः । पीतांबराणि दिव्यानि प्रवालान्येव शाखिषु ॥६८॥ अमृतं स्यान्मधुरसः पुष्पाणि च विभूषणम् । ईदृशा बहवस्तत्र कल्पवृक्षाः प्रकीर्तिताः ॥६९॥ एषा कक्षा द्वितीया स्यान्कल्पवापीति नामतः । ताम्रशालस्यांतराले नागशालः प्रकीर्तितः ॥७०॥
रुचक-कुटज-सप्तपर्ण-कृतमालक-कपित्थ-तिन्तिणी-इत्यादि सहस्रों प्रकार के वृक्ष हैं ।६४। ये सभी वृक्ष अनेक जीव-जन्तुओं से समन्वित हैं जो श्रीदेवी के शृंगार के कारण हैं । नाना भाँति के वृक्षों के महान् उत्सेध से युक्त हैं ऐसे श्रेष्ठशाखी हैं ।६५। कांस्यशाल के अन्तराल में सात-योजन दूर चौकोर ताम्र शाल है जो सिन्धु योजन अनुकूल है अर्थात् सात योजन तक पीछे लगा हुआ है ।६६। इन दोनों की भीतर की पृथ्वी है जो कल्पक वाटों वाली कही गयी है वे द्रुम ऐसे हैं जो ऐसे हैं जो ऐसे फलों वाले हैं जिनमें कपूर की गन्ध है और सुन्दर रत्नों के बीजों से संयुत हैं । उनकी छाल सुनहली है और परम सुन्दर हैं । इन वृक्षों में पीताम्बर दिव्य प्रवाल हैं ।६७-६८। अमृत इनका मधुरस है और पुष्प ही विभूषण हैं । इस प्रकार के वहाँ पर बहुत से कल्प वृक्ष कीर्तित किये गये हैं ।६९। यह दूसरी कक्षा है । जिसका नाम कल्पवापी है । फिर उस ताम्रशाल के अन्तराल में नाग शाल कहा गया है ।७०।
४५० ] [ ब्रह्माण्ड पुराण
अनयोरुभयोस्तिर्यग्देशः स्यात्सप्तयोजनः ।
तत्र संतानवाटी स्यात्कल्पवापीसमाकृतिः ॥७१
तयोर्मध्ये मही प्रोक्ता हरिचन्दनवाटिका ।
कल्पवाटीसमाकारा फलपुष्पसमाकुला ॥७२
एषु सर्वेषु शालेषु पूर्ववद्द्वारकल्पनम् ।
पूर्ववद्गोपुराणां च मुकुटानां च कल्पनम् ॥७३
गोपुरद्वारक्लृप्तं च द्वारे द्वारे च संमितिः ।
आरकूटस्यांतराले सप्तयोजनदूरतः ॥७४
पञ्चलोहमयः शालः पूर्वशालसमाकृतिः ।
तयोर्मध्ये मही प्रोक्ता मन्दारद्रुमवाटिका ॥७५
पञ्चलोहस्यांतराले सप्तयोजनदूरतः ।
रौप्यशालस्तु संप्रोक्तः पूर्वोक्तैर्लक्षणैर्युतः ॥७६
तयोर्मध्ये मही प्रोक्ता पारिजातद्रुवाटिका ।
दिव्यामोदसुसंपूर्णा फलपुष्पभरोज्ज्वला ॥७७
इन दोनों का एक तिर्यग् देश है जो सात योजन वाला है । वहाँ पर एक सन्तानवाटी है जो कल्प वापी के ही सदृश आकृति वाली होती है ।७१। उन दोनों के मध्य में मही बतायी गयी है । जिसका नाम हरि चन्दन वाटिका है । यह भी कल्पवाटी के तुल्य ही आकार वाली है और फलों तथा पुष्पों से घिरी हुई है ।७२। इन समस्त शालों में पूर्व की ही भाँति द्वारों की कल्पना है और पहिली भाँति ही गोपुरों का और मुकुटों का भी कल्पन है ।७३। प्रत्येक द्वार में गोपुर द्वार के ही समान संमिति है आरकूट के अन्तराल में सात योजनों की दूरी वाला एक प्राकार और है ।७४। पञ्च लौह से पूर्ण-शाल है जो पूर्व शाल के समान आकार वाला है । उन दोनों के मध्य में जो मही है वह मन्दार द्रुमों की वाटिका वाली है ।७५। पाँचों लौहों के अन्तराल में सात योजनों की दूरी वाला चाँदी का शाल है जो पूर्व के ही सदृश लक्षणों तथा आकृति वाला है ऐसा बताया गया है । सुवर्ण का शाल पूर्व के ही समान द्वारों से सुशोभित बताया गया है ।७६। उन दोनों के मध्य में जो मही है वह पारिजात के द्रुमों की ही वाटिका है । वह परम दिव्य गन्ध वाली तथा फल पुष्पों से समन्वित है ।७७।
मातंग कन्या प्रादुर्भाव वर्णन ] । ४५१
रौप्यशालस्यांतराले सप्तयोजनविस्तरः । हेमशालः प्रकथितः पूर्ववद्द्वारशोभितः ॥७८ तयोर्मध्ये मही प्रोक्ता कदम्बतरुवाटिका । तत्र दिव्या नीपवृक्षा योजनद्वयमुन्नताः ॥७९ सदैव मदिरास्पंदा मेदुरप्रसवोज्ज्वलाः । येभ्यः कादम्बरी नाम योगिनी भोगदायिनी ॥८० विशिष्टा मदिरोद्याना मंत्रिण्याः सततं प्रिया । ते नीपवृक्षाः सुच्छायाः पत्रलाः पल्लवाकुलाः । आमोदलोलभृङ्गालीझंकारैः पूरितोदराः ॥८१ तत्रैव मंत्रिणीनाथामन्दिरं सुमनोहरम् । कदम्बवनवाट्यास्तु विदिक्षु ज्वलनादितः ॥८२ चत्वारि मंदिराण्युच्चैः कल्पितान्यादिशिल्पिना । एकैकस्य तु गेहस्य विस्तारः पञ्चयोजनः ॥८३ पञ्चयोजनमायामः समावरणतः स्थिति । एवमन्यविदिक्षु स्युस्सर्वत्र प्रियकद्रुमाः । निवासनगरी सेयं श्यामायाः परिकीर्तिता ॥८४
रौप्य शाल के अन्तराल में सात योजनों के विस्तार वाला हेम शाल कहा गया है जो पूर्व की ही भाँति द्वारों से शोभित है ।७८। उन दोनों के मध्य में भूमि जो थी वह ऐसी बतलायी गयी है कि उसमें कदम्बों के द्रुमों की वाटिका बनी है। उसमें परम दिव्यनीपों के वृक्ष हैं जो दो योजन ऊँचाई वाले हैं ।७९। वे सदा ही मदिरा का स्पन्दन करने वाले हैं और मेदुर प्रसवों से परम उज्ज्वल हैं। जिनसे कादम्बरी नाम वाली योगिनी भोग देने वाली है ।८०। वह विशेषता से युक्त मदिरोद्याना वाटिका मन्त्रिणी देवी की निरन्तर प्रिया है। वे नीपों की वृक्षावलियाँ छाया वाली तथा सुरम्य पत्र और पल्लवों से समाकुल रहा करती हैं। उसकी सुरम्य सुगन्ध से परम चञ्चल भ्रमरों की झंकार हुआ करती है जिससे उसका मध्य भाग भरा हुआ रहता है ।८१। वहाँ पर ही मन्त्रिणीनाथा का एक बहुत मनोहर मन्दिर है। कदम्बों के वन की वाटिका के विदिशाओं में ज्वलनादि से युक्त है ।८२। उस जादि
४५२ ] [ ब्रह्माण्ड पुराण
शिल्पी ने चार परमोच्च मन्दिर बनाये थे। एक-एक के घर का विस्तार पाँच योजन का था ।८३। पाँच योजनों का उनका आयाम था और समावरण से उनकी स्थिति थी। इसी रीति से अन्य विदिशाओं में सभी जगह प्रियक के द्रुम वहाँ पर थे। यह श्यामादेवी की परम प्रिय निवास की नगरी थी ।८४।
सेनार्थं नगरी त्वन्या महापद्माटवीस्थले ।
यदत्रं व गृहं तस्या बहुयोजनदूरतः ॥८५
श्रीदेव्या नित्यसेवा तु मन्त्रिण्या न घटिष्यते ।
अतश्चिन्तामणिगृहोपांतेऽपि भवनं कृतम् ।
तस्याः श्रीमन्त्रनाथायाः सुरत्वष्ट्रा मयेन च ॥८६
श्रीपुरे मन्त्रिणीदेव्या मन्दिरस्य गुणान्बहून् ।
वर्णयिष्यति को नाम यो द्विजिव्हासहस्रवान् ॥८७
कादम्बरीमदाताम्रनयनाः कलवीणया ।
गायन्त्यस्तत्र खेलंति मान्यमातंगकन्यकाः ॥८८
अगस्त्य उवाच—
मातङ्गो नाम कः प्रोक्तस्तस्य कन्याः कथं च ताः ।
सेवंते मन्त्रिणीनाथां सदा मधुमदालसाः ॥८९
हयग्रीव उवाच—
मतंगो नाम तपसामेकराशिस्तपोधनः ।
महाप्रभावसंपन्नो जगत्सर्जनलंपटः ॥६०
तपः शक्त्याऽत्तधिया च सर्वत्राज्ञाप्रवर्त्तकः ।
तस्य पुत्रस्तु मातंगो मुद्रिणीं मन्त्रिनायिकाम् ॥६१
सेना के निवास करने की अन्य नगरी भी थी जो महा पद्माटवी के स्थल में थी और वहाँ पर ही इसका गृह था जो बहुत योजनों तक दूर था ।८५। श्री देवी की नित्य सेवा मन्त्रिणी के द्वारा नहीं होगी। इसीलिए चिन्तामणि गृह के ही समीप में भी उसका भवन बनाया था। उस मन्त्रिणीनाथा का विश्वकर्मा और मय ने ही भवन का निर्माण कराया था ।८६। श्री पुर
मतंग कन्या प्रादुर्भाव वर्णन ] [ ४५३
में मन्त्रिणी देवी के जो प्रचुर गुण थे उनका वर्णन ऐसा कौन है जो कर सकता है जिसके दो सहस्र जिह्वायें होवें ।८७। कादम्बरी के मद से लाल लोचनों वाली कल वीणा के द्वारा गायन करती हुई वहाँ पर क्रीड़ा किया करती है जो कि मान्य मातंगों की बालिकाएं हैं ।८८। अगस्त्यजी ने कहा- मतंग नाम वाला यह कौन कहा गया है और उसकी कन्या कैसी थीं जो सर्वदा ही मधु से मदालसा होकर मन्त्रिणी नाथा की सेवा किया करती हैं। ।८९। श्री हयग्रीव ने कहा-मतंग नाम वाला एक तपों का समूह तपस्वी था और यह महान् प्रभाव से संयुत था । यह जगत का सृजन करने में बहुत ही लम्पट था ।९०। तप की शक्ति से इसमें ऐसी बुद्धि हो गयी थी कि सर्वत्र आज्ञा का यह प्रवर्त्तक था । उसका पुत्र मातंग हुआ था । इसकी घोर तपस्या से मन्त्र नायिका मुद्रिणी तुष्ट हो गयी थी ।९१।
घोरैस्तपोभिरत्यर्थं पूरयामास धीरधीः । मतंगमुनिपुत्रेण सुचिरं समुपासिता ॥६२ मन्त्रिणी कृतसान्निध्या वृणीष्व वरमित्यशात् । सोऽपि सर्वमुनिश्रेष्ठो मातंगस्तपसां निधिः । उवाच तां पुरो दत्तसान्निध्यां श्यामलांबिकाम् ॥६३
मातंगमहामुनिरुवाच- देवी त्वत्स्मृतिमात्रेण सर्वाश्च मम सिद्धयः । जाता एवाणिमाद्यास्ताः सर्वाश्चान्या विभूतयः ॥६४ प्रापणीयन्न मे किंचिदस्त्यंबभुवनत्रये । सर्वतः प्राप्तकालस्य भवत्याश्चरितस्मृतेः ॥६५ अथापि तव सांनिध्यमिदं नो निष्फलं भवेत् । एवं परं प्रार्थयेऽहं तं वरं पूरयांबिके ॥६६ पूर्वं हिमवता सार्धं सौहार्दं परिहासवान् । क्रीडामत्तेन चावाच्येस्तत्र तेन प्रगल्भितम् ॥६७ अहं गौरीगुरुरिति श्लाघामात्मनि तेनिवान् । तद्वाक्यं मम नैवाभूद्यतस्तत्राधिको गुणः ॥६८
४५४ ] [ ब्रह्माण्ड पुराण
धीरबुद्धि वाले उसने परमाति घोर तपों के द्वारा पूरित कर दिया था और मतंग मुनि के पुत्र ने उसकी उपासना भली-भांति से की थी ।६२। मन्त्रिणी के समीप में उपस्थित हो गयी थी और उसने उससे वरदान का वरण करने के लिए कहा था। वह भी समस्त मुनियों में परम श्रेष्ठ था और मातंग तपों की खान था। उसने समीप में उपस्थित श्यामला देवी के आगे यही कहा था ।६३। मातंग महामुनि ने हे देवि मुझे आपकी केवल स्मृति ही से समस्त सिद्धियाँ अणिमा आदि हो जावें और अन्य भी सब विभूतियाँ भी हो जावें ।६४। हे अम्ब ! तीनों भुवनों में मुझे कुछ भी प्राप्त करने के योग्य न रहे। केवल आपके चरित की स्मृति से ही सभी ओर से मुझे सब कुछ की प्राप्ति का समय हो जावे ।६५। और आपका मेरे समीप में उपस्थित हो जाना भी निष्फल न होवे। इस रीति से मैं दूसरा वर माँगता हूँ उसको भी हे अम्बिके ! आप पूर्ण करिए ।६६। पूर्व में मेरा हिमवान् के साथ परिहास वाला सौहार्द था। क्रीड़ा में मत्त उसने कुछ अवाच्य वचन कह डाले थे ।६७। उसने कहा था कि मैं गौरी का गुरु हूँ—ऐसी बहुत आत्म प्रशंसा की थी। उसका वह वाक्य ऐसा था कि मेरे पास कुछ भी उत्तर नहीं था क्योंकि उसमें अधिक गुण था ।६८।
उभयोर्गुणसाम्ये तु मित्रयोरधिके गुणे । एकस्य कारणाज्जाते तत्रान्यस्य स्पृहा भवेत् ।।९९ गौरीगुरुत्वश्लाघार्थं प्राप्ताकामोऽप्यहं तपः । कृतवान्मंत्रिणीनाथे तत्त्वं मत्तनया भव ।।१०० यतो मन्नामविख्याता भविष्यसि न संशयः । इत्युक्तं वचनं श्रुत्वा मातंगस्य महामुनेः । तथास्त्विति तिरोधत्त स च प्रीतोऽभवन्मुनिः ।।१०१ मातंगस्य महर्षेस्तु तस्य स्वप्ने तदा मुदा । तापिच्छमञ्जरीमेकां ददौ कर्णावतंसतः ।।१०२ तत्स्वप्नस्य प्रभावेण मातंगस्य सधर्मिणी । नाम्ना सिद्धिमती गर्भे लघुश्यामामधारयत् ।।१०३ तत एव समुत्पन्ना मातंगी तेन कीर्तिताः । लघुश्यामेति सा प्रोक्ता श्यामा यन्मूलकन्दभूः ।।१०४
श्रीनगर त्रिपुरा सप्त कक्षा वर्णन ] [ ४५५
मातंगकन्यका हृद्याः कोटीनामपि कोटिशः । लघुश्यामा महाश्यामामातंगी वृन्दसंयुताः । अङ्गशक्तित्वमापन्नाः सेवन्ते प्रियकप्रियाम् ॥१०५ इति मातंगकन्यानामुत्पत्तिः कुम्भसंभव । कथिताः सप्तकक्षाश्च शाला लोहादिनिर्मिताः ॥१०६
दोनों में गुणों की समता मित्रों में हो तो ठीक है यदि किसी में भी अधिक गुण होते हैं तो एक के कारण से दूसरे में भी स्पृहा हो जाया करती है ।६६। गौरी गुरुत्व की श्लाघा के लिए प्राप्ति कामना वाले मैंने तप किया था सो हे मन्त्रिणीनाथे ! अब आप मेरी पुत्री हो जावें ।१००। क्योंकि मेरे नाम से आप विख्यात होंगी—इसमें संशय नहीं है । मातंग महामुनि के इस वचन को सुनकर 'ऐसा ही होगा'—यह कहकर वह तिरोहित हो गयी थीं और मुनि बहुत प्रसन्न हुए थे ।१०१। उस समय में मातंग मुनि के स्वप्न के प्रसन्नता से कर्णावतंस से एक तापिच्छ की मंजरी प्रदान की थी । ।१०२। उस स्वप्न के प्रभाव से मातंग की सहधर्मिणी ने जिसका नाम सिद्धि मती था गर्भ में लघुश्यामा को धारण किया था ।१०३। उसी से जो समु-त्पन्न हुई थी इसी कारण से मातंगी कही गयी है । वह लघुश्यामा भी कही गयी थी क्योंकि उसकी मूलकन्द भू श्यामा थी ।१०४। मातंग की कन्याएं बड़ी सुन्दर थीं तथा करोड़ों थी । लघुश्यामा-महाश्यामा वृन्द संयुत मातंगी अङ्ग शक्तित्व को प्राप्त हुईं प्रियक प्रिया की सेवा किया करती हैं ।१०५। हे कुम्भसम्भव ! यही मातंग कन्याओं की उत्पत्ति है लोहादि से निर्मित सप्त कक्षा शालाएं भी कह दी गयी हैं ।१०६।
श्रीनगर त्रिपुरा सप्त कक्षा वर्णन
अगस्त्य उवाच- लोहादिसप्तशालानां रक्षका एव सन्ति वै । तन्नामकीर्तय प्राज्ञ येन मे संशयच्छिदा ॥१
हयग्रीव उवाच- नानावृक्षमहोद्याने वर्तते कुम्भसंभव । महाकालः सर्वलोकभक्षकः श्यामविग्रहः ॥२
४५६ ] [ ब्रह्माण्ड पुराण
श्यामकंचुकधारी च मदारुणविलोचनः ।
ब्रह्मांडचषके पूर्णं पिबन्विश्वरसायनम् ॥ ३
महाकालीं घनश्यामामनंगार्द्रामपाङ्गयत् ।
सिंहासने समासीनः कल्पांते कलनात्मके ॥ ४
ललिताध्यानसम्पन्नो ललितापूजनोत्सुकः ।
वितन्वंल्ललिताभक्तेः स्वायुषो दीर्घदीर्घताम् ।
कालमृत्युप्रमुखैश्च किंकरैरपि सेवितः ॥ ५
महाकालीमहाकालौ ललिताज्ञाप्रवर्त्तकौ ।
विश्वं कलयतः कृत्स्नं प्रथमेऽध्वनि वासिनौ ॥ ६
कालचक्रं मतङ्गस्य तस्यैवासनतां गताम् ।
चतुरावर णोपेतं मध्ये बिन्दुमनोहरम् ॥ ७
श्री अगस्त्यजी ने कहा—लोहादि सात शालाओं के रक्षक भी होंगे ही। हे प्राज्ञ ! अब आप उनके नामों को भी बतला दीजिए जिससे मेरे मन में संशय का छेदन हो जावे ।१। श्री हयग्रीव जी ने कहा—हे कुम्भ सम्भव ! अनेक प्रकार के वृक्षों के महान उद्यान में समस्त लोकों के भक्षण करने वाला जिसका श्याम शरीर है वह महाकाल विद्यमान रहा करता है ।२। यह श्याम वर्ण की कञ्चुकी के धारण करने वाला था और मद से उसके लाल नेत्र थे । तथा ब्रह्माण्ड के प्याले में वह विश्व रसायन का पान किया करता है ।३। घन के समान श्याम वर्ण वालो की ओर जो काम से आर्द्र थी कटाक्ष-पात कर रहा था। कलनात्मक कल्प के अन्त में वह सिंहासन पर विराज-मान रहा करता है ।४। यह सदा ललिता देवी के ध्यान में सम्पन्न रहता है और ललितादेवी के पूजन करने में इसकी उत्सुकता रहती है । जो भी ललितादेवी के भक्त हैं उनकी आयु की दीर्घता का विस्तार अधिक किया करता है । कालमृत्यु जिनमें प्रधान है ऐसे अनेक किङ्करों के द्वारा वह सेवित रहता है ।५। महाकाली और महाकाल ये दोनों ही ललितादेवी की आज्ञा के प्रवर्तक हैं ये प्रथम मार्ग में वास करने वाले सम्पूर्ण विश्व को कलित किया करते हैं ।६। उसी मतंग का यह काल चक्र आसनता को प्राप्त हुआ था। यह चार आवरणों से उपेत था और मध्य में मनोहर बिन्दु था ।७।
श्रीनगर त्रिपुरा सप्तकक्षा वर्णन ] [ ४५७
त्रिकोणं पञ्चकोणं च षोडशच्छदपंकजम् । अष्टारपंकजं चैवं महाकालस्तु मध्यगः ॥८ त्रिकोणे तु महाकाल्या महासंध्या महानिशा । एतास्तिस्रो महादेव्यो महाकालस्य शक्तयः ॥६ तत्रैव पञ्चकोणाग्रे प्रत्यूषश्च पितृप्रसूः । प्राह्णापराहणमध्याह्नाः पञ्च कालस्य शक्तयः ॥१० अथ षोडशपत्राब्जे स्थिता शक्तीर्मुने शृणु । दिनमिश्रा तमिस्रा च ज्योत्स्नी चैव तु पक्षिणी ॥११ प्रदोषा च निशीथा च प्रहरा पूर्णिमापि च । राका चानुमतिश्चैव तथैवामावस्यिका पुनः ॥१२ सिनीवाली कुहूर्भद्रा उपरागा च षोडशी । एता षोडशमात्रस्थाः शक्तयः षोडश स्मृताः ॥१३ कला काष्ठा निमेषाश्च क्षणाश्चैव लवास्त्रुटिः । मुहूर्ताः कुतपाहोरा शुक्लपक्षस्तथैव च ॥१४
एक त्रिकोण है—फिर पञ्च कोण हैं—फिर सोलह दलों वाला पङ्कज है—फिर आठ आरों काल पङ्कज है—और महाकाल मध्यगामी रहता है ।८। त्रिकोण में महाकाल्या—महासन्ध्या और महा निशा—ये तीन महा देवियां जो महाकाल की शक्तियां हैं विद्यमान हैं ।६। वहाँ पर ही पञ्चकोण के अग्रभाग से प्रत्यूष—पितृ प्रसू—प्राह्णपराहण—मध्याह्न ये पाँच काल की शक्तियां हैं ।१०। हे मुने ! अब आप सुनिए इसके पश्चात् सोलह दलों वाले कमल में जो शक्तियाँ स्थित रहा करती हैं । तमिस्रा—दिनमिश्रा—ज्योत्स्नी—पक्षिणी—प्रदोषा—निशीथा—प्रहरा—पूर्णिमा—राका—अनुमति और अमावस्यिका हैं ।११-१२। सिनीवाली—कुहू—भद्रा और सोलहवीं उपरागा है । ये सोलह मात्रस्थ षोडश शक्तियाँ कही गयीं हैं ।१३। कला—काष्ठा—निमेषा—क्षणा—लवा—त्रुटि मुहूर्त्त तथा कुतपा होरा और शुक्ल पक्ष है ।१४।
कृष्णपक्षायनाश्चैव विषुवा च त्रयोदशी । संवत्सरा च परिवत्सरेडावत्सरापि च ॥१५