भारतकोश
संग्रह पर लौटें

श्रीगणेश पुराण (उपासना व क्रीडा खण्ड - गीताप्रेस विशेषाङ्क)

Ganesha Purana Gita Press Special Edition

महर्षि व्यास द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press Gorakhpur (उद्गम)

DevanagariSanskritpublished656 पृष्ठ

यहाँ पृष्ठ का सम्पूर्ण पाठ प्रस्तुत है:

क्री०ख०-अ०१२ ] * काशीनरेशका मुनि कश्यपके आश्रममें आगमन * २९५ 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐 और उनका 'विनायक' यह सुन्दर नाम रखा। यह नाम | हो गयीं। तदनन्तर एकराट् विनायकने प्रसन्न होकर स्मरण करनेसे सभी प्रकारकी सिद्धियोंको प्रदान करनेवाला | इन्द्रको अभयदान दिया और कहा - ॥४३-४४॥ है। उस समय जय-जयकारके घोषों, नमस्कारकी | हे इन्द्र! तुम्हें युद्ध-स्थलमें कहीं भी कोई भय नहीं ध्वनियों तथा अनेक प्रकारके वाद्योंके निनादों और | होगा। तुम श्रद्धाभक्तिसे सम्पन्न होकर तीनों कालोंमें इस गन्धर्वोंके गीतोंकी ध्वनियों तथा अप्सराओंके नृत्योंकी | स्तोत्रका पाठ करो। अन्य भी जो कोई मनुष्य भक्तिपूर्वक झंकारोंसे एवं पुष्पोंकी वर्षासे समस्त आकाशमण्डल | इन तीनों श्लोकोंका पाठ करेगा, वह अपनी सम्पूर्ण तथा भूमितल परिव्याप्त हो गया॥४०-४२॥ | अभीष्ट कामनाओंको प्राप्त कर लेगा तथा सर्वत्र विजयी विपरीत दिशामें बहनेवाली नदियाँ पूर्व दिशाकी | होगा॥४५-४६॥ ओर बहनेवाली हो गयीं; और अत्यन्त मंगलकारिणी हो | तदनन्तर इन्द्रने यह कल्याणकारी वर प्राप्तकर उन गयीं; दिशाएँ निर्मल हो उठीं; वायु अत्यन्त सुखप्रद | बालक गणेशको प्रणाम किया, इसके पश्चात् अन्य सभी होकर प्रवाहित होने लगी। अग्नियाँ सभी स्थानोंमें शान्त | जन उन्हें प्रणाम करके प्रसन्नतापूर्वक अपने-अपने स्वरूपवाली होकर दाहिनी ओर अभिमुख ज्वालाओंवाली | स्थानोंको चले गये॥४७॥ ॥ इस प्रकार श्रीगणेशपुराणके क्रीडाखण्डमें 'बालचरित' नामक ग्यारहवाँ अध्याय पूर्ण हुआ॥११॥ बारहवाँ अध्याय काशीनरेशका मुनि कश्यपके आश्रममें आगमन और अपने पुत्रका विवाह सम्पादित करवानेकी प्रार्थना करना, मुनि कश्यपद्वारा बालक विनायकको काशिराजके साथ भेजना, मार्गमें विनायकद्वारा धूम्नाक्ष राक्षसका वध एवं उसके दोनों पुत्रोंको उड़ाकर नरान्तकके पास भेजना, नरान्तकका दूतोंको युद्धका आदेश, विनायकद्वारा निशाचरोंका वध ब्रह्माजी बोले - सातवें वर्षमें प्रविष्ट होनेपर | मुख फैला लिया। उछलती हुई बड़ी-बड़ी नदियोंने बालक विनायकने स्नान करनेके अनन्तर सन्ध्यावन्दनादि | अपने जलसे नभोमण्डलको सिंचित कर डाला। उस नित्यकर्म सम्पन्न करके अपने मस्तकपर कान्तिमान् | समय देवी अदिति तथा महर्षि कश्यप दोनों अति मुकुट धारण किया। अपने चारों हाथोंमें अंकुश, परशु, | आनन्दित हो गये॥५-६॥ कमल तथा सभीको भयभीत करनेवाला पाश धारणकर | आज हम धन्य हो गये तथा हमारे पूर्वज भी धन्य वे सिंहके ऊपर विराजमान हुए॥१-२॥ | हो गये हैं - इस प्रकारसे वे अपनी प्रशंसा करने लगे। उन्होंने दण्ड, मृगचर्म, कानोंमें सुवर्णनिर्मित तथा | उसी समय काशीके राजा भी उस आश्रममें प्रविष्ट हुए। रत्नजटित कुण्डल धारण किये। कमण्डलु, कुश तथा | परस्पर आलिंगन करके वे सभी उस समय परम श्रेष्ठ पीताम्बर धारण किया॥३॥ | आनन्दित हुए। वे सभी परस्पर नमस्कार करके आसनपर ललाटमें कस्तूरीका तिलक और अल्प प्रकाशवाले | बैठ गये॥७-८॥ चन्द्रमाको धारण किया। गलेमें मोतीके दानोंकी माला | मुनि कश्यपने उन काशीनरेशको षड्रसोंसे समन्वित और नाभिदेशमें नागराज शेषनागको धारण किया॥४॥ | स्वादिष्ट अन्नका भोजन कराया। थोड़ी देर विश्राम तदनन्तर उन्होंने अपनी लीलासे पृथ्वी तथा | करनेके अनन्तर महर्षि कश्यपने राजासे पूछा - 'आपके आकाशमण्डलको कँपाते हुए उच्च स्वरमें गर्जन किया। | आगमनका क्या कारण है?॥९॥ उस गर्जनको मेघोंकी ध्वनि समझकर चातकोंनें अपना | हे राजन्! बड़े ही पुण्यके प्रभावसे आज हमें आप

२९६ * पुराणं हि गणेशस्य काममोक्षप्रदं नृणाम् * [ श्रीगणेशपुराण- 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐

[बायाँ स्तम्भ] श्रीमान्का दर्शन प्राप्त हुआ है, किंतु आजतक आपने मुझ पुरोहितका कोई भी समाचार क्यों नहीं लिया?' ॥ १० ॥ ब्रह्माजी बोले-महर्षि कश्यपजीकी यह बात सुनकर नृपश्रेष्ठ बोले—'हे ब्रह्मन्! मैं राज्यके संचालनके कार्यमें अत्यन्त व्यस्त मनवाला हो गया था, अतः मेरे अपराधको आप क्षमा कीजिये ॥ ११ ॥ हे प्रभो! मेरे पुत्रका विवाह होना निश्चित हुआ है, अतः मैं आपको ले जानेके लिये आया हूँ। हे मुने! आज आपके दर्शनसे मैं कृतार्थ हो गया ॥ १२ ॥ आप शीघ्र चलें और विवाहका कार्य सम्पन्न करनेके अनन्तर पुनः लौट आयें। आपके आगमनके बिना श्रेष्ठ लोगोंमें मेरी प्रशंसा नहीं हो पायेगी, इसलिये हे महामुने! मैं आपको ही लेने आया हूँ' ॥ १३१/२ ॥ मुनि कश्यप बोले-हे नृपश्रेष्ठ! इस समय मेरा चातुर्मास्य व्रत चल रहा है, इसलिये मैं तो नहीं आ पाऊँगा। हे राजन्! यदि आप इच्छुक हैं तो मेरे पुत्रको ले जाइये, वह सब प्रकारसे समर्थ है ॥ १४१/२ ॥ राजा बोले-हे मुने! आप अपने पुत्रको आज्ञा प्रदान करें, हम दोनों शीघ्र ही यहाँसे चलेंगे ॥ १५ ॥ राजाकी यह बात सुनकर मुनि कश्यप अपने पुत्रसे बोले—'हे विनायक! यद्यपि तुम्हारे जानेसे मैं बहुत दुखी रहूँगा, तथापि इन राजाकी अनुरोधपूर्ण वाणीसे मैं तुम्हें इनके साथ भेज रहा हूँ' ॥ १६१/२ ॥ उस आज्ञाको शिरोधार्यकर तथा माता-पिता दोनोंके चरणोंकी वन्दना करके विनायक बाहर आये और राजाने उन्हें रथपर बिठाया। राजा स्वयं भी उन महर्षि कश्यप और देवी अदितिके चरणोंमें प्रणामकर रथमें आरूढ़ हुए ॥ १७-१८ ॥ उस समय देवी अदिति वहाँपर आयीं और नृपश्रेष्ठ काशिनरेशसे बोलीं—हे राजन्! मेरे इस बालककी निरन्तर रक्षा करनी चाहिये। मेरा यह बालक जहाँ-जहाँ भी जाता है, वहाँ-वहाँ अनेक उत्पात होते हैं, अतः आपको बड़े ही प्रयत्नपूर्वक इसकी रक्षा वैसे ही करनी होगी, जैसे कि पलकें आँखकी पुतलीकी रक्षा करती हैं ॥ १९-२० ॥ जिस प्रकार आप मेरे पुत्र को ले जा रहे हैं, वैसे

[दायाँ स्तम्भ] ही आप वापस भी लायें। 'ठीक है, ऐसा ही होगा।' अदितिसे इस प्रकार कहकर राजाने प्रणाम करके उन्हें विदा किया। तदनन्तर बालक गणेशके साथ राजा काशीनरेशने वायुके सदृश वेगवान् रथसे प्रस्थान किया। रथके द्वारा मार्गमें जाते हुए राजाको एक घनघोर वन दिखायी दिया ॥ २१-२२ ॥ वह नरान्तकके चाचाका अत्यन्त रमणीय स्थान था। उसका नाम धूम्राक्ष था, वह रौद्रकेतुका भाई तथा बड़ा ही पराक्रमी था। उस धूम्राक्षने दस हजार वर्षतक सहस्र किरणोंवाले भगवान् सूर्यकी प्रसन्नतापूर्वक नित्य आराधना करते हुए अत्यन्त दारुण तप किया था ॥ २३-२४ ॥ वह तीनों लोकोंको अपने वशमें करनेकी इच्छासे सभीका संहार कर सकनेवाले आयुधकी अभिलाषा रखता था। वह वृक्षकी शाखामें दोनों पैरोंको अटकाकर नीचे मुख लटकाये हुए धुएँका पान करता था। इस प्रकार बहुत समयतक साधना करते हुए उसके सामने अमोघ अस्त्र प्रकट हुआ ॥ २५-२६ ॥ तपस्या करनेवाले उस धूम्राक्ष नामक राक्षसके लिये वह अस्त्र भगवान् सूर्यने भेजा था। उस अस्त्रके आकाशतक व्याप्त महान् तेजको बालक विनायकने देखा। उन्होंने शीघ्र ही उछलकर उस तेजोमय अस्त्रको उसी प्रकार पकड़ लिया, जैसे गरुड़ सर्पको पकड़ लेता है। यह देखकर महामनस्वी काशिराज आश्चर्यमें पड़ गये ॥ २७-२८ ॥ उन्होंने मनमें यह विचार किया कि तीनों लोकोंमें लाभ, हानि तथा जीवनके विषयमें दैवके अतिरिक्त अन्य कोई हेतु नहीं है। इस अस्त्रकी प्राप्ति मुझे नहीं बल्कि सहसा इस बालकको हुई है। तदनन्तर बालक विनायकने उस अस्त्रकी शक्तिको ज्ञात करनेके लिये उसको हाथमें लेकर तोला और फेंका ॥ २९-३० ॥ उसी समय वह अस्त्र भयानक शब्द करता हुआ शीघ्र ही ऊपरको गया और धूम्राक्षके ऊपर गिरा, जिससे उस राक्षसका शरीर तत्काल दो भागोंमें बँट गया ॥ ३१ ॥ गिरते हुए उसके शरीरके दोनों भागोंने बड़ी-बड़ी चट्टानों तथा वृक्षोंको चूर-चूर कर डाला और दो हजार

क्री०ख०-अ०१२ ] * काशीनरेशका मुनि कश्यपके आश्रममें आगमन * २१७ हाथतककी पृथ्वी उसके गिरनेसे ढक गयी ॥ ३२ ॥ उस राक्षस धूम्राक्षके दो पुत्र जो जघन तथा मनु नामसे विख्यात थे और पिताकी सेवा-शुश्रूषामें लगे रहते थे, वे पिताकी वैसी स्थिति देखकर अत्यन्त क्रुद्ध हो गये। उन्होंने पासमें ही स्थित बालक विनायकको भी देखा। तब वे दोनों काल तथा यमके समान अपना मुख खोलकर उसके पास दौड़ पड़े ॥ ३३-३४ ॥ उन जघन तथा मनु नामक राक्षसोंने अत्यन्त क्रोधके आवेशमें होकर काशीनरेशसे कहा कि 'इस बालकको लाकर तुमने हमारे पिताको क्यों मरवाया है ? प्राचीन समयकी बात है, मेरे पिता धूम्राक्षने ही नरान्तकसे तुम्हारी रक्षा की थी, अरे राजन् ! उसे युक्तिपूर्वक मार करके अब तुम जीवित कैसे रह सकते हो?' ॥ ३५-३६ ॥ ब्रह्माजी बोले- इस प्रकारका वचन सुनकर वे काशीनरेश अत्यन्त व्याकुल होकर काँपने लगे और अपने मनमें विचार करने लगे कि मैं कश्यपजीके अपस्मार-रोगीके समान इस बालकको अपने साथ क्यों लाया ? यदि नरान्तक क्रुद्ध हो गया तो वह बलपूर्वक मेरे राज्यका हरण कर लेगा, तब मेरी रक्षा कौन करेगा? ऐसा सोचकर राजा शपथपूर्वक बोले- ॥ ३७-३८ १/२ ॥ राजा बोले- अरे निशाचरो! मैं ब्राह्मण तथा ईश्वरकी शपथ लेकर कहता हूँ कि इस निमित्त मैं इस बालकको कदापि नहीं लाया हूँ। यह मेरे पुरोहित महर्षि कश्यपका पुत्र है और विवाहका कार्य सम्पादित करनेके लिये मेरे द्वारा लाया गया है ॥ ३९-४० ॥ आप लोग मेरे पुत्रके विवाहमें विघ्न न करें। इस बालकको ले जायँ। राजाकी इस प्रकारकी बात पूरी हो जानेपर मुनिपुत्र वह विनायक राजासे बोला - ॥ ४१ ॥ बालकको शत्रुके हाथमें क्यों सौंप रहे हैं? आप अदिति तथा कश्यपको क्या उत्तर देंगे? ॥ ४२ ॥ यदि महर्षि कश्यप क्रुद्ध हो जायँगे तो वे आपको भस्म कर डालेंगे, इसमें कोई संशय नहीं है। मुनि कश्यपजीके बालक उन विनायकके इस प्रकार कहनेपर वे दोनों राक्षस उसे खा जानेके लिये उसी प्रकार दौड़ पड़े, जैसे कि विडाल चूहेको खानेके लिये दौड़ पड़ता है। तब बालक विनायकने अपना मुख फैलाकर भयानक गर्जना की ॥ ४३-४४ ॥ उस गर्जनाको सुनकर तीनों लोक काँप उठे। उसके द्वारा छोड़े गये निःश्वाससे वे दोनों राक्षस उड़कर उसी प्रकार बादलोंके बीच पहुँच गये, जैसे कि आँधीके द्वारा कोई तिनका उड़ा दिया जाता है ॥ ४५ ॥ दो मुहूर्त बीत जानेके अनन्तर वे दोनों राक्षस जघन और मनु नरान्तकके नगरमें अलग-अलग स्थानोंमें ऐसे गिरे, जैसे कि आँधी-तूफानके द्वारा पर्वतके शिखरपर दो बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरी हों। उन दोनोंके गिरे शरीरोंसे अनेक घर चूर-चूर हो गये ॥ ४६-४७ ॥ उस समय मुखद्वारा किये गये चीत्कार तथा हाथद्वारा किये गये उरताडनके शब्दोंसे महान् हाहाकार होने लगा। तब 'यह क्या हो गया? यह क्या हो गया'- ऐसा कहते हुए दूत दौड़ते हुए वहाँ आये ॥ ४८ ॥ राक्षस धूम्राक्षके दोनों पुत्र मर गये हैं- ऐसा सुनकर दूतोंने उन दोनोंको ठीकसे देखा तो उन्हें जीवित देखकर उन्होंने उन्हें सावधान किया ॥ ४९ ॥ तदनन्तर उन दोनों जघन और मनुने दूतोंको सारा वृत्तान्त क्रमशः बतलाया कि किस प्रकार कश्यपके पुत्रने पिता धूम्राक्षका वध किया और कैसे वे दोनों उसके श्वास छोड़नेसे यहाँ आ गिरे। साथ ही यह भी बताया कि वह बालक काशिराजके साथ रथमें बैठकर जा रहा है। दूतोंने इस प्रकारकी बात सुनकर नरान्तकसे उस बालकके विषयमें बतलाया ॥ ५०-५१ ॥ अपने निरपराध चाचा धूम्राक्षके वध और कश्यपऋषिके अपराधी पुत्र विनायकका काशिराजके साथ गमनका समाचार सुनकर नरान्तककी आँखें क्रोधसे लाल हो गयीं, तदनन्तर उसने अपने समक्ष हजारकी संख्यामें स्थित निशाचरोंको देखकर उस बालकको पकड़ लानेकी उन्हें आज्ञा दी - ॥ ५२-५३ ॥ 'हे राक्षसो ! मुनि कश्यपके पुत्रको पकड़कर ले आओ। यदि वह युद्ध करे तो उसे मार डालना। अथवा तुम उस काशिराजके रथको ही यहाँ ले आना। अब तुम लोग शीघ्र ही जाओ' ॥ ५४ ॥

२९८ * पुराणं हि गणेशस्य काममोक्षप्रदं नृणाम् * [ श्रीगणेशपुराण- आदेश पाते ही वे सभी राक्षस वायुके समान तीव्र वेगसे शीघ्र ही चल पड़े, वहाँ उन्होंने महर्षि कश्यपजीके पुत्र बालक विनायक तथा काशिराजको देखा, उन दोनोंने भी उन निशाचरोंको देखा। तदनन्तर बालक विनायकने भयभीत कर देनेवाली भीषण गर्जना की, जिसे सुनकर कई निशाचर प्राणोंका परित्यागकर भूमिपर गिर पड़े ॥ ५५-५६ ॥ कुछ राक्षस भाग चले, कुछ पैर टूट जानेपर वहाँसे निकल पड़े, बालक विनायकके बाणोंसे कुछ राक्षसोंके सिर कट गये और कुछ विद्ध उदरवाले हो गये। किसी-किसीके मुख कट गये, किसीकी आँखें फूट गयीं और किन्हींके जंघा तथा बाहुएँ भग्न हो गयीं; कुछ दूसरे निशाचर भाग करके नरान्तकके पास आ पहुँचे और उन्होंने बालक विनायकद्वारा किये गये उत्पातका सारा समाचार नरान्तकको सुनाया ॥ ५७-५८ ॥ ॥ इस प्रकार श्रीगणेशपुराणके क्रीडाखण्डमें 'बालचरितके अन्तर्गत विनायककृत निशाचरवध' नामक बारहवाँ अध्याय पूर्ण हुआ ॥ १२ ॥

तेरहवाँ अध्याय दूतोंका अपने राजा नरान्तकसे बालक विनायकके पराक्रमका वर्णन करना, काशिराजसहित बालक विनायकका काशीनगरीमें प्रवेश, काशिवासियोंको विविध रूपोंमें विनायकका दर्शन, बालक विनायकके वधकी दृष्टिसे वहाँ आये विघण्ट तथा दन्तुर आदि अनेक राक्षसोंका वध, काशिराजद्वारा विनायकका पूजन तथा सत्कार

दूत बोले- [हे स्वामिन् !] आपकी आज्ञा प्राप्त करके हम लोग रथमें स्थित उस विनायकके समीप गये। हम सभीको वह यमराजके समान दिखायी दिया ॥ १ ॥ हे स्वामिन् ! हे अनघ ! उसके भयसे सभी निशाचर मृत्युको प्राप्त हो गये, आपकी कृपासे हम जीवित रह गये और आपके पास आये हैं ॥ २ ॥ जैसे सिंहोंके समूहसे हाथियोंकी रक्षा होती है, वैसे ही ईश्वरकी ही कृपासे हम लोग जीवित बच गये। तीनों लोकोंमें ऐसा कोई पुरुष नहीं है, जो उस बालकके साथ युद्ध कर सके ॥ ३ ॥ ब्रह्माजी बोले-दूतोंका यह वचन सुनकर नरान्तक बोला-'तुम लोग मूर्खतावश क्या बोल रहे हो, कहाँ वह बालक और कहाँ मैं नरान्तक ! प्रलयकालीन अग्निके सम्मुख एक पतंगा क्या कर सकता है? क्या चूहेके खोदनेसे मेरुपर्वत गिर सकता है?' ॥ ४-५ ॥ तदनन्तर नरान्तकने अपने दूतोंको आज्ञा देते हुए कहा कि काशिराजकी नगरीको लूट डालो और वहाँ कुछ ऐसा करो, जिससे कि वह राजा उद्विग्न हो उठे। उसके व्याकुल हो जानेपर वह कश्यपका पुत्र भी व्यग्र हो उठेगा अथवा सभी प्रकारके प्रयत्नोंके द्वारा उन दोनोंका वध कर डालना ॥ ६-७ ॥ इसके पश्चात् नरान्तकने अपने उन निशाचर दूतोंको अत्यन्त मूल्यवान् अनेकों रत्न, विशिष्ट वस्त्र तथा विविध अस्त्र-शस्त्र प्रदान किये। तब वे सभी निशाचर नरान्तकको प्रणाम करके काशीपुरीको चल पड़े। अपनी सेनाके द्वारा दिशा-विदिशाओंको व्याप्त करके वे परस्पर वार्तालाप भी कर रहे थे ॥ ८-९ ॥ उनका जो महान् सेनापति था, वह निशाचरोंको यह आदेश दे रहा था कि हे दैत्यो ! जिसे भी वह बालक दिखायी पड़े, वह उसे मार डाले ॥ १० ॥ अगर ऐसा नहीं होगा तो वह मेरे लिये दण्डनीय होगा, उसके लिये मैं ही प्राणोंको विनष्ट करनेवाला बन जाऊँगा। इस प्रकारका आदेश प्राप्त करनेवाले वे दैत्य दसों दिशाओंमें फैल गये ॥ ११ ॥ रथमें बैठे हुए उस काशिनरेशके साथ वह विनायक काशीपुरीमें गया। वह काशीनगरी नाना प्रकारके ध्वज

क्री०ख०-अ०१३ ] * दूतोंका अपने राजा नरान्तकसे बालक विनायकके पराक्रमका वर्णन करना * २१९ तथा पताकाओं और अल्पनाओंसे सजी हुई थी ॥ १२ ॥ तदनन्तर मन्त्रीगण तथा काशीनगरीके नागरिकजन विविध वाद्यों एवं दुन्दुभियोंकी ध्वनि करते हुए और अनेक प्रकारके पूजाके उपचारोंको लेकर बालक विनायकके समीपमें गये। उन सभीने सोलह उपचारोंके द्वारा बड़े श्रद्धा-भक्तिपूर्वक विनायकका पूजन किया और राजाका भी पूजन किया, तदनन्तर वे सभी नगरीके अन्दर प्रविष्ट हुए ॥ १३-१४॥ बालक विनायकके नगरीमें प्रवेश करते ही उनको देखनेकी इच्छुक नगरकी सभी स्त्रियाँ भवनोंके ऊपर चढ़ गयीं; कोई उनके दर्शनके लिये आभूषणों तथा वस्त्रोंकी अस्त-व्यस्त स्थितिमें घरसे बाहर निकल पड़ीं। कुछ स्त्रियाँ पिता, भाई, पति, माता तथा सखियोंकी अवहेलनाकर तथा कोई भोजनपात्रका भोजन छोड़कर तथा कोई भोजन करते हुए पतिको छोड़कर बाहर चली आयीं ॥ १५-१६ ॥ एक स्त्रीको जब कुटुम्बीजनोंने बाहर जानेसे रोक दिया तो उसने आँखें बन्दकर वहीं भगवान् विनायकका भक्तिपूर्वक ध्यान करते हुए अपने प्राणोंका परित्याग कर दिया, यह अद्भुत घटना हुई ! ॥ १७ ॥ कुमारी कन्याओंने बालक विनायकके ऊपर लाजा तथा पुष्पोंकी वर्षा की। विमानपर आरूढ़ होकर देवता उस महोत्सवको देख रहे थे ॥ १८ ॥ ब्राह्मणोंने उन विनायकको परब्रह्म परमात्माके रूपमें देखा। क्षत्रियोंने उन्हें युद्धके लिये उद्यत एक महान् पराक्रमी वीर योद्धाके रूपमें देखा। सभी वैश्योंको वे संहार करनेवाले रुद्रके रूपमें दिखायी दिये। शूद्रोंने उन्हें भगवान् विष्णुके रूपमें तथा राजाके रूपमें देखा ॥ १९-२० ॥ जिस-जिस व्यक्तिकी जैसी भावना थी, उसने उन्हें उसी रूपमें उसी प्रकार देखा, जैसे कि लाल, श्वेत तथा पीत वस्त्रादिपर रखा श्वेत वर्णका स्फटिक वैसा ही लाल, श्वेत तथा पीत रंगका दिखायी देता है। एक ही पुरुष जैसे किसीका पिता होता है, किसीका भाई होता है तथा किसीका साला होता है, उसी प्रकार सभीने विनायकको अपनी भावनाके अनुसार देखा ॥ २१ १/२ ॥ तदनन्तर बालक विनायकने उस पुरीके अन्दर स्थित उन दोनों विघण्ट तथा दन्तुर नामक महान् असुरोंको देखा और उन्हें बालक्रीड़ा करनेके लिये आदरपूर्वक बुलाया। उन दोनों दैत्योंका मनोभाव अत्यन्त दूषित था, वे बालकोंके साथ (बालक बनकर) आये थे॥ २२-२३ ॥ वे दोनों बालकवेशधारी दैत्य जब बालक विनायकका आलिंगन करनेका प्रयत्न करने लगे तो विनायकने उन दोनोंका दुष्ट मनोभाव जान लिया। फिर तो उन्होंने उन दोनोंका आलिंगनकर उन्हें मसलकर वैसे ही चूर-चूर कर दिया, जैसे हाथमें स्थित फूल चूर-चूर कर दिया जाता है। तदनन्तर उन्होंने उन्हें भूमिपर छोड़ दिया, उन राक्षसोंने दस योजनतककी भूमिको ढक लिया। काशिराज तथा अन्य लोग भी यह दृश्य देखकर दंग रह गये ॥ २४-२५ ॥ आकाशमें स्थित देवताओंने उस बालकपर पुष्पोंकी वर्षा की। कुछ लोग 'साधु-साधु, जय हो-जय हो' आदि ध्वनि करने लगे ॥ २६ ॥ मुनियों तथा देवताओंने अपनी मायासे मनुष्यरूप धारणकर बाललीला प्रदर्शित करनेवाले उन विनायककी स्तुति की। वे कहने लगे, जो दोनों असुर इन्द्र आदि

Kalyana Visheshank 2021_Section_11_1_Front

३०० * पुराणं हि गणेशस्य काममोक्षप्रदं नृणाम् * [ श्रीगणेशपुराण- 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐

देवताओंके लिये भी अजेय थे, उन दोनोंको इन बालक विनायकने चूर्ण-चूर्ण कर डाला ॥ २७१/२ ॥ असुरोंका वध करनेके अनन्तर गलियोंको पार करता हुआ काशिराजका रथ आगे-आगे बढ़ने लगा ॥ २८ ॥ इसके पश्चात् पतंग तथा विधुल नामक दो महान् बलशाली दुष्ट दैत्य वेगशाली आँधीके रूपमें बालक विनायकको मार डालनेकी इच्छासे रथके समीपमें आये। उस धूलभरी आँधीसे भूमिके ढक दिये जानेके कारण सभी लोग अत्यन्त व्याकुल हो उठे। बड़े-बड़े भवन तथा वृक्षोंके समूह टूटकर जमीनपर गिर पड़े ॥ २९-३० ॥ लोगोंके उत्तरीय वस्त्रोंके आकाशमें उड़ा दिये जानेसे वे वस्त्र आकाशमें स्थित पक्षियोंके भाँति दिखायी दे रहे थे। किसी-किसीके सिरसे पगड़ी उड़-उड़कर दसों दिशाओंमें गिर रही थी ॥ ३१ ॥ उस समय महान् कोलाहल व्याप्त हो गया। कुछ भी पता नहीं चल पा रहा था। प्रचण्ड आँधीसे काशिराजका रथ भी जब आकाशमें उड़ने-जैसा हो उठा तो बालक विनायकने उसे स्तम्भितकर भूमिपर ही रोक दिया। उस वात्याचक्र (बवंडर)-के कारण शक्तिहीन- से हुए लोग वैसे ही भूतलपर गिरने लगे, जैसे सद्योजात शिशु गिर पड़ता है ॥ ३२१/२ ॥ तदनन्तर उन राक्षसोंको अत्यन्त बलवान् जानकर बालक विनायकने अपनी एक ही मुट्ठीसे दोनोंकी शिखाओंके बालोंको पकड़कर बलपूर्वक उन्हें आकाशमें देरतक घुमाया और फिर जमीनपर पटक दिया, तब लोगोंने देखा कि उन दोनोंके प्राण निकल गये हैं। तब वहाँ उपस्थित लोग आपसमें यह कहने लगे कि कश्यपजीका यह पुत्र निश्चित ही कोई बलशाली देवता है; क्योंकि इसने योजनभर विस्तारवाले इन दोनों असुरोंको मार गिराया है ॥ ३३-३५ ॥ इतनी छोटी-सी अवस्थामें इतना पराक्रम किसीमें भी नहीं देखा जाता है। उनका वह महान् सामर्थ्य देखकर काशिराजने भी प्रसन्नता व्यक्त की ॥ ३६ ॥ उन्होंने अपने रथसे उतरकर उन विनायकको प्रणाम किया और वे बोले—हे महायोगिन् ! बालक होनेपर भी आपके कृत्योंके रहस्यको ब्रह्मा आदि देवता भी नहीं जान सकते हैं, तो चर्म चक्षुवाले हम मनुष्योंको आपकी महिमाका ज्ञान कहाँसे हो सकता ? आप इस जगत्‌की सृष्टि करनेवाले हैं और इस जगत्‌के पालन एवं उसकी रक्षाके लिये आप अनेक रूप धारण करते हैं। हे स्वामिन् ! हे विभो ! आपके अवतारोंकी कोई गणना नहीं है ॥ ३७-३९१/२ ॥ तदनन्तर रथ काशिराजके भवनके लिये आगे चल पड़ा। तभी बालक विनायकने अपने समक्ष एक पाषाणरूपधारी [कूट नामक] दैत्यको देखा। उन्होंने अपने अस्त्र परशुसे उसपर आघात किया, जिससे वह पाषाणरूप दैत्य सौ टुकड़ोंमें विभक्त हो गया ॥ ४० ॥ उसमेंसे एक भयंकर महान् असुर प्रकट हुआ, जो चमकते हुए दाँतों और दाढ़ोंवाला तथा दाढ़ीसे युक्त था, वह विशाल कायावाला पुरुष पिंगल वर्णका था ॥ ४१ ॥ उसे देखकर सभी बालक तथा अन्य लोग भी भाग चले। बालक विनायकने अपनी मुट्ठीके आघातसे उसे भी मार डाला और तब वह भूमिपर गिर पड़ा ॥ ४२ ॥ तब लोगोंने उस बालकको भगवान्‌का साकार रूप माना। अत्यन्त प्रसन्नचित्त काशिराजने उस बालक विनायकको अपने रथसे नीचे उतारा और शीघ्रतापूर्वक स्वयं उसे लेकर अपने भवनके अन्दर प्रवेश कराया, वहाँ उन्होंने स्वर्णसे निर्मित रत्नजटित अपने सिंहासनपर उन्हें बिठाया। यथाविधि सोलह उपचारों, अत्यन्त मूल्यवान् वस्त्रों, आभूषणों तथा दिव्य सुगन्धित द्रव्योंद्वारा उनकी पूजा की ॥ ४३-४५ ॥ राजा अत्यन्त आनन्दमें निमग्न हो गये। उन्होंने उनकी स्तुति की और उन्हें प्रणाम किया। तदनन्तर उन्होंने अपने मित्रगणोंके साथ मधुरादि छहों रसोंसे युक्त भोज्य पदार्थों तथा व्यंजनोंसे समन्वित नाना प्रकारके पक्वान्नों और विविध प्रकारकी खीरका उन्हें भोजन कराया। इसके अनन्तर शीघ्र ही राजाने बहुत प्रकारके फल उन्हें समर्पित किये एवं अष्टांग प्रणाम किया और रत्नमय सुवर्णपात्रमें ताम्बूल प्रदान किया। इसके पश्चात् बालकोंके मध्यमें बैठे हुए राजाने भी शीघ्र भोजन किया ॥ ४६-४८ ॥

Kalyana Visheshank 2021_Section_11_1_Back

चौदहवाँ अध्याय

क्री०ख०-अ०१४] * धर्मदत्त नामक ब्राह्मणका काशिराजके यहाँ आना * ३०१


तदनन्तर काशिराजने सन्ध्योपासना कर चुके उन बालक विनायकको दीपों तथा चँदोवासे सुशोभित और मनको अच्छे लगनेवाले पलंगपर सुलाया ॥ ४९ ॥ राजाने उस पलंगके पास बालककी रक्षा करनेके लिये जागरण करनेवाले चार अत्यन्त विश्वसनीय पुरुषोंको नियुक्त किया और स्वयं भी उन्होंने बालक विनायककी अनुमति प्राप्तकर अपनी भार्याके साथ शयन किया ॥ ५० ॥

॥ इस प्रकार श्रीगणेशपुराणके क्रीडाखण्डमें बालचरितके अन्तर्गत 'विनायकद्वारा किये गये विघण्ट आदि दैत्योंके वधका वर्णन' नामक तेरहवाँ अध्याय पूर्ण हुआ ॥ १३ ॥


चौदहवाँ अध्याय

धर्मदत्त नामक ब्राह्मणका काशिराजके यहाँ आना और विनायककी स्तुति करना, विनायकका धर्मदत्तके साथ उनके घरको प्रस्थान, मार्गमें आये काम-क्रोध नामक राक्षसोंका विनायकद्वारा वध, विनायककी बाललीलाके प्रसंगमें मदोन्मत्त हाथीका वध, धर्मदत्तद्वारा सिद्धि तथा बुद्धि नामक दो कन्याओंको विनायकको सौंपना, विनायकद्वारा जृम्भा राक्षसीका वध, विनायकके बालचरितके श्रवणकी महिमा


**ब्रह्माजी बोले—**बालक विनायकने प्रातःकाल उठकर यथाविधि शौच आदि कृत्य करके स्नान किया, तदनन्तर विधिपूर्वक सन्ध्यावन्दन किया। तत्पश्चात् समिधाओंके द्वारा नित्य होम सम्पन्नकर विनायकने शुभ कृष्ण मृगचर्म और दण्डको एक स्थानपर रखकर बालकोंके साथ क्रीड़ा करना प्रारम्भ किया ॥ १-२ ॥

[तभी] वेद-शास्त्रोंके ज्ञाता और धर्मदत्त नामसे विख्यात ब्राह्मण, जो वहाँ निवास करनेवाले थे, वे बालक विनायककी कीर्तिको सुनकर उन मुनि कश्यपजीके पुत्रके दर्शनकी इच्छासे नृपश्रेष्ठ काशिराजके भवनमें आये। राजासे भलीभाँति सम्मान प्राप्त किये उन ब्राह्मणने नृपश्रेष्ठसे पूछा— ॥ ३-४ ॥

मुझे बतलाइये कि महर्षि कश्यपका वह बलशाली पुत्र कहाँ है ? तब लोगोंने कहा कि वह बालकोंके साथ खेल रहा है। तदनन्तर वे ब्राह्मण धर्मदत्त उठे और उन्होंने बालक विनायकका हाथ पकड़कर उससे कहा—'आप मेरे मित्रके पुत्र हैं, मैंने आपकी कीर्ति सुन रखी है ॥ ५-६ ॥

इसलिये मैं आपको अपने घर ले जानेके लिये आया हूँ, इसमें कोई संशय नहीं है। आप अपने चरणोंकी धूलिसे हमें पवित्र करें और सभी मनोरथोंको पूर्ण करें। आप परब्रह्मस्वरूप हैं, परमात्मा हैं, परसे भी परे हैं, पृथ्‍वीके भारको हलका करनेके लिये आपने महर्षि कश्यपजीके घरमें जन्म लिया है ॥ ७-८ ॥

आप क्रीडा करनेके लिये मनुष्यरूपमें अवतरित हैं। हे बालक! मैं आपको यथार्थरूपसे जानता हूँ।' तदनन्तर बालक विनायकने उनसे कहा—'आपने क्यों यहाँ आनेका कष्ट किया ? हे तात ! मैं आपकी आज्ञा प्राप्त करते ही क्यों नहीं आपके पास आ जाता', ऐसा कहकर वे विनायक शीघ्र ही ब्राह्मण धर्मदत्तके साथ चल पड़े ॥ ९-१० ॥

उन पराक्रमी विनायकके पीछे-पीछे धूल उड़ाते हुए बालक चल रहे थे। मार्गमें जाते हुए उन विनायकके समीप असुर नरान्तकद्वारा भेजे हुए दो अधम राक्षस आये, जिनका नाम काम और क्रोध था। वे आपसमें [मायामय] युद्ध करते हुए उन बालक विनायकके वधकी इच्छासे आये थे ॥ ११-१२ ॥

गधेका रूप धारण किये हुए और दूषित मनोवृत्तिवाले वे दोनों मदोन्मत्त राक्षस आपसमें युद्ध करते हुए उसी प्रकार उन बालक विनायकके ऊपर गिरे, जैसे कि अग्निमें पतंगा गिर पड़ता है ॥ १३ ॥

तब साथमें आये सभी बालक दसों दिशाओंकी ओर भाग चले। तदनन्तर विनायकने बलपूर्वक उन

३०२ * पुराणं हि गणेशस्य काममोक्षप्रदं नृणाम् * [ श्रीगणेशपुराण- 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐

दोनोंके पैरोंको पकड़कर बहुत बार घुमाया और फिर जमीनपर पटक दिया। तब लोगोंने देखा कि जमीनपर गिरे हुए उन दोनोंके प्राण निकल चुके हैं॥ १४-१५॥ उस समय उनके देहपातद्वारा हुई ध्वनिसे तीनों लोक प्रकम्पित हो उठे। उन विनायकके महान् पराक्रमको आज प्रत्यक्ष देखकर महामुनि धर्मदत्तको लोकमें प्रचलित विनायककी प्रसिद्धिकी वार्ताके विषयमें पूर्ण विश्वास हो गया। तदनन्तर ब्राह्मण धर्मदत्त उन बालक विनायकके साथ आगे बढ़े। उसी समय उन्होंने छद्मवेश धारण करनेवाले एक मदोन्मत्त महान् बलशाली हाथी (-के रूपवाले कुण्ड नामक दैत्य)-को देखा, जो इधर-उधर भागते हुए लोगोंको मारनेके लिये उद्यत हो रहा था॥ १६-१८॥ महान् वीर भी उस हाथीको देखकर इधर-उधर भागने लगे। वहाँ उस समय दौड़ते हुए लोगोंका महान् कोलाहल व्याप्त हो गया॥ १९॥ सर्वत्र धूल उसी प्रकार छा गयी, जैसे कि कोहरेके द्वारा पर्वत ढक दिये जाते हैं। तदनन्तर वह महाबलशाली हाथी राजाके मदोन्मत्त हाथियोंको मारने चल पड़ा॥ २०॥ महलके भीतर निवास करनेवाले लोगोंने हाथियोंके उस अत्यन्त भयंकर युद्धको देखा। वहाँ बँधे हुए घोड़ोंको देखकर उन हाथियोंने अश्वशालाको भी तहस- नहस कर दिया॥ २१॥ बन्धनमुक्त हुए घोड़े तथा हाथी दसों दिशाओंमें भाग चले। ब्राह्मण धर्मदत्त उन बालक विनायकको साथ लेकर ज्यों-ही घरके अन्दर जानेको उद्यत हुए, उसी समय बालक विनायकने उस हाथीकी सूँड़को मरोड़ डाला और वे बलपूर्वक उसके ऊपर आरूढ़ हो गये। बालक विनायकने अंकुशके द्वारा उस हाथीके गण्डस्थलको बार-बार वेध डाला॥ २२-२३॥ [उसके कारण] चारों ओर रक्त बहने लगा और वह हाथी सभी लोगोंको भयभीत करनेवाली चिंघाड़की ध्वनि करते हुए भूमितलपर गिर पड़ा॥ २४॥ विशाल शरीरवाले उस हाथीके गिरनेसे सभी सामानोंसहित असंख्य संख्यामें वहाँके भवन टूट गये॥ २५॥ पर्वतों, वनों तथा खानोंसहित सारी पृथ्वी काँप उठी। धूलके छा जानेसे हुए अन्धकारके छँट जानेपर नगरमें निवास करनेवाले लोग वहाँ आये। महान् भयंकर आकृतिवाले उस हाथीको मरा हुआ देखकर वे भयसे व्याकुल हो उठे। कुछ बलशाली पुरुष उसके पास गये और उन्होंने बलपूर्वक उस हाथीसे बालकको नीचे उतारा॥ २६-२७॥ ब्राह्मण धर्मदत्तने बालक विनायकको पुनः अपनी गोदमें ले लिया। फिरसे कोई नया उत्पात न हो जाय, इस शंकासे वे शीघ्र ही बालकको घरके अन्दर ले गये। उस अपशकुनके शान्त हो जानेपर ब्राह्मण धर्मदत्तने ब्राह्मणोंको धन प्रदान किया और पृथक्-पृथक् उपचारोंके द्वारा बालक विनायककी पूजा की॥ २८-२९॥ उन्होंने वस्त्र, अलंकार एवं पुष्पोंसे पूजन किया और विविध प्रकारके एकत्रित नैवेद्योंका उन्हें भोग लगाया। दक्षिणाके निमित्त धर्मदत्तने सिद्धि तथा बुद्धि नामक अपनी दो कन्याएँ उन्हें समर्पित कीं और भूमिपर गिरकर दण्डवत् प्रणाम किया, तदनन्तर प्रसन्न मनवाले ब्राह्मण धर्मदत्तने आनन्दातिरेकसे गद्गद वाणीमें कहा-॥ ३०-३१॥ आज मेरा भाग्य सफल हो गया है, जो कि मैंने आपके चरणाम्बुजका दर्शन किया। आप जगत्के स्वामी हैं, जगत्की सृष्टि करनेवाले हैं, जगत्के साक्षीरूप हैं। समस्त जगत्के गुरु हैं, आप मेरे कहनेसे मेरे पूर्वजोंका उद्धार करनेके लिये यहाँ आये हैं। ऐसा कहते हुए उन मुनि धर्मदत्तको विनायकदेवने एक उत्तम आसनपर बैठाया और [अपने पिता कश्यपजीके मित्र होनेके कारण पितृभावसे स्वयं भी] अत्यन्त भक्तिपूर्वक मुनिकी पूजा की॥ ३२-३३१/२॥ सिद्धि तथा बुद्धिसे समन्वित वे बालक विनायक देवी गंगा तथा पार्वतीसे युक्त, त्रिशूल हाथमें धारण करनेवाले त्रिनेत्र भगवान् शिवके समान अत्यन्त सुशोभित हो रहे थे। उसी समय एक जृम्भा नामक सुन्दरी वहाँ

क्री०ख०-अ०१४] * धर्मदत्त नामक ब्राह्मणका काशिराजके यहाँ आना * ३०३ 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐 आयी ॥ ३४-३५ ॥ वह पीले रंगके वस्त्र धारण की हुई थी, उसने सुन्दर कंकण तथा मनोहर आभूषण पहन रखे थे। वह धूम्राक्ष नामक राक्षसकी पत्नी थी और अत्यन्त दुष्ट मनोभाव रखनेवाली थी ॥ ३६ ॥ वह अत्यन्त मधुरवाणीमें बोली—'यह उत्तम निधान है। यहाँ बहुतसे अरिष्ट हो रहे हैं, उन्हें प्रयत्न करके नष्ट किया जा सकता है। ऐसी स्थितिमें इस बालकको तथा इसके माता-पिताको कैसे सुखभोग हो सकता है?', सभी स्त्रियोंसे ऐसा कहकर वह बालक विनायकसे कहने लगी ॥ ३७-३८ ॥ हे विभो! यह मेरा महान् भाग्य है, जो कि मुझे आपका दर्शन प्राप्त हुआ। हे देवेश्वर! बहुतसे दुष्टोंका वध करते-करते आप थक गये हैं। अतः हे महामते! इस सुगन्धित तैलका उबटन लगाइये। मैं तुम्हारे अंगोंकी मालिश कर दूँगी तथा तेल और उबटन भी लगा दूँगी। तब बालक विनायकके द्वारा 'ठीक है'—ऐसा कहे जानेपर हाथमें विष ली हुई उस स्त्रीने विषके प्रभावकी उत्कटताका वर्धन करनेवाले उस तेलको उनके चरणोंमें लगाया ॥ ३९–४१॥ जँभाई लेती हुई वह जृम्भा उस तेलके द्वारा बालक विनायककी मालिश करने लगी। वहाँ उपस्थित लोगोंने उसे भली स्त्री माना। वह दुष्ट भाववाली स्त्री जृम्भा बालक विनायककी उसी प्रकार सेवा करने लगी, जैसे शुभ भाववाली स्त्री अपने पतिकी सेवा करती है ॥ ४२ ॥ तदनन्तर उस विषमिश्रित तेलके प्रभावसे बालक विनायकके शरीरमें अत्यधिक जलन होने लगी। तब विनायकने ज्ञानयोगके बलपर यह जान लिया कि यह तो दूषित मनोवृत्तिवाली राक्षसी है ॥ ४३ ॥ तब शीघ्र ही विनायकने एक नारियलके फलसे उसके मस्तकपर प्रहार किया, जिससे वह जमीनपर गिर पड़ी और अपने वास्तविक निशाचरीरूपमें आ गयी। अपने शरीरसे बहनेवाले रक्तके मध्यमें वह दो योजन दूरतक फैल गयी। उस समय वे ब्राह्मण धर्मदत्त तथा अन्य सभी उपस्थित लोग अत्यन्त आश्चर्यचकित हो गये ॥ ४४-४५ ॥ तदनन्तर ब्राह्मण धर्मदत्तने बालक विनायककी विधिवत् पूजा की और उन्हें छः रसोंसे समन्वित अत्यन्त स्वादुपूर्ण विविध प्रकारके पक्वान्नोंका भोजन कराया ॥ ४६ ॥ उस अवसरपर देवताओंने पुष्पोंकी वर्षा की तथा स्त्रियोंने उनकी पूजा की, आरती की और लाजाओंकी उनपर वर्षा की ॥ ४७ ॥ तदनन्तर वे काशीनरेश उन विनायकको ले जानेके लिये वहाँ आये और उन्होंने उन्हें रथपर बैठाया। तदुपरान्त विविध वाद्योंकी ध्वनि, गन्धर्वोंके गायन तथा अप्सराओंके द्वारा आगे-आगे किये जाते हुए नृत्यके साथ राजा उन विनायकको सकुशल अपने भवनमें ले गये ॥ ४८-४९ ॥ अनेक वीरोंसे घिरे हुए तथा काशिराजके रथपर विराजमान वे बालक विनायक उसी प्रकार प्रतीत हो रहे थे, मानो सिंहपर आरूढ़ और हाथमें शस्त्र धारण किये हुए एवं देवताओंसे घिरे हुए इन्द्र हों ॥ ५० ॥ उस समय सिद्धि तथा बुद्धिसे समन्वित वे विनायक उसी प्रकार सुशोभित हो रहे थे, जैसे कि गंगा तथा पार्वतीसे समन्वित शिव सुशोभित होते हैं। अनेक बन्दीजनोंद्वारा स्तुति किये जाते हुए उन विनायकने राजाके भवनमें प्रवेश किया। जगदीश्वर विनायकके इस प्रकारके बालचरित्रोंका जो श्रवण करेगा, वह सभी प्रकारके मनोरथोंको प्राप्त कर लेगा और कभी भी शत्रुओंके द्वारा प्रपीड़ित नहीं होगा ॥ ५१-५२ ॥ ॥ इस प्रकार श्रीगणेशपुराणके क्रीडाखण्डमें बालचरितके अन्तर्गत 'काम-क्रोध आदि दैत्योंके वधका वर्णन' नामक चौदहवाँ अध्याय पूर्ण हुआ ॥ १४॥

पन्द्रहवाँ अध्याय

३०४ * पुराणं हि गणेशस्य काममोक्षप्रदं नृणाम् * [ श्रीगणेशपुराण- पन्द्रहवाँ अध्याय काशीनरेशद्वारा अपनी सभामें विनायकके अद्भुत कर्मोंका वर्णन, ज्वालामुख, व्याघ्रमुख तथा दारुण नामक राक्षसोंका काशीपुरीको दग्ध करना, बालक विनायकके द्वारा तीनों असुरोंका वध तथा काशीपुरीको पूर्ववत् बना देना और राजाद्वारा विनायककी स्तुति ब्रह्माजी बोले—दूसरे दिन काशीनरेश बालक विनायकको साथ लेकर अपने मित्रों एवं मन्त्रियोंसे समन्वित होकर लोगोंके साथ सभामण्डपमें आये ॥ १ ॥ उन्होंने गुणोंसे सुसम्पन्न महान् आशयवाले उन सर्वश्रेष्ठ विनायकको आगे करके उन सभीसे बालकके बहुतसे गुणोंका वर्णन किया ॥ २ ॥ राजा बोले—'मैं अपने पुत्रके विवाहको सम्पन्न करानेके लिये महर्षि कश्यपके पास उन्हें बुलानेके लिये गया, तब उन्होंने अपने पुत्र इन विनायकको मेरे साथ भेज दिया। इनके साथ जब मैंने यहाँके लिये प्रस्थान किया ही था कि अनेक अद्भुत प्रकारके राक्षस तथा एक-पर-एक अनेक अरिष्ट उपस्थित हुए, जिन्हें न पहले कभी देखा गया था और न जिनके विषयमें सुना ही गया था ॥ ३-४॥ सर्वप्रथम इन्होंने राक्षसोंके अधिपति धूम्राक्षका वध किया। तदनन्तर उसके जघन तथा मनु नामक दो पुत्रों [-को नरान्तकके पास फेंक दिया] और फिर [उनके सहयोगी] पाँच सौ राक्षसोंका संहार किया ॥ ५ ॥ नगरमें पहुँचनेपर इन्होंने बालकका रूप धारण करके वहाँ आये हुए विघण्ट तथा दन्तुर नामक राक्षसोंका वध किया। जो महाबली विधूल नामक राक्षस आँधी-तूफानके रूपमें होकर इन्हें आकाशमें उड़ाना चाहता था, उसे तथा पतंग नामक राक्षसका भी इन्होंने वहाँ नगरमें संहार किया। वहाँ राजद्वारपर स्थित तथा पाषाणरूपधारी कूट नामक राक्षसको भी इन्होंने मार डाला। काम तथा क्रोध नामक राक्षसोंका भी इन्होंने वध किया, ये दोनों गधेका रूप धारण करके आये थे। इन्होंने हाथीका रूप धारणकर आये हुए कुण्ड नामक निशाचरको मारा ॥ ६-८ ॥ अन्य भी जो अरिष्ट आयेंगे, उन्हें ये विनायक नष्ट कर डालेंगे। इस समय आप लोग ब्राह्मणोंके साथ मन्त्रणा करके मेरे पुत्रके विवाहके विषयमें निश्चय करें। देवताओंकी स्थापना, हरिद्रालेपन, मण्डपकी स्थापना तथा विवाहके लिये सामग्री एकत्र करनेके सम्बन्धमें ज्योतिषशास्त्रके विद्वानोंसे परामर्श करना चाहिये' ॥ ९-१० ॥ ब्रह्माजी बोले—उनके इस प्रकारके वचनोंको सुनकर मन्त्रियोंने राजासे कहा—'हे नृपश्रेष्ठ! हमको यह निश्चित रूपसे प्रतीत होता है कि जबतक यह बालक नगरमें रहेगा, तबतक विवाह नहीं हो सकेगा; क्योंकि इसके यहाँ रहनेपर दिन-प्रतिदिन महान् उत्पात होते रहेंगे ॥ ११-१२ ॥ हे राजन्! आप पन्द्रह दिनके बाद अथवा एक मास बीत जानेपर पुत्रका विवाह करें।' राजाके द्वारा 'ठीक है' ऐसा कहे जानेपर वे सभी अपने-अपने घरको चले गये ॥ १३ ॥ तदनन्तर काशिराज तथा विनायक दोनों ही भोजन करनेके पश्चात् सुखपूर्वक सो गये। हे मुनि व्यासजी! जब मध्यरात्रिका समय आया और सभी लोग निद्रामें सो गये, उसी समय ज्वालामुख, व्याघ्रमुख तथा दारुण नामक तीन असुर वहाँ आये, वे पूर्वमें मारे गये दैत्यों और राक्षसोंके वधका बदला लेना चाहते थे ॥ १४-१५ ॥ इन तीनोंमें जो ज्वालामुख नामक पहला राक्षस था, वह सम्पूर्ण काशीनगरीको दग्ध कर देना चाहता था। दारुण नामक राक्षस वायुरूप होकर उसकी सहायताके लिये तैयार था। तीसरा जो व्याघ्रास्य नामक असुर था, वह वहाँसे भागनेवालोंको खा जानेवाला था। इस प्रकारका पहलेसे ही निश्चय करके आये हुए वे राक्षस बड़े ही उच्च स्वरसे चीत्कार करने लगे ॥ १६-१७ ॥ उस आवाजसे तीनों लोक काँप उठे, लोग अत्यन्त संशयग्रस्त हो गये। वे कहने लगे—'क्या यह प्रलयकाल

क्री०ख०-अ०१५ ] * काशीनरेशद्वारा अपनी सभामें विनायकके अद्भुत कर्मोंका वर्णन * ३०५ 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐

[बायाँ स्तम्भ] उपस्थित हो गया है या फिर क्या शत्रुसेना आक्रमणके लिये आ पहुँची है?'॥ १८॥ ज्वालामुख नामक महान् कायावाले उस दैत्यने अपने नीचेके ओष्ठको पृथ्वीपर टिका लिया और ऊपरके ओष्ठको आकाशतक फैला लिया, बीचमें नदीकी भाँति जीभको स्थापित करके वह अपने मुखसे अग्निकी ज्वालाओंको प्रकट करने लगा और आकाशसहित उस काशीनगरीको दग्ध करने लगा। जिस प्रकार हनुमान्‌जीने अपनी पूँछकी अग्निसे समस्त लंकानगरीको जला डाला था, वैसे ही इस ज्वालामुख नामक दुष्ट राक्षसने अपने मुखकी ज्वालाओंसे काशीनगरीको दग्ध कर डाला, नगरीके वृक्ष, लताएँ, उद्यान तथा भवनोंके समूह जलकर राख हो गये ॥ १९-२१॥ उस समय महान् कोलाहल व्याप्त हो गया। लोग मुख तथा हाथोंको पीटते हुए क्रन्दन करने लगे। अपने- अपने सभी कार्योंको छोड़कर लोग दसों दिशाओंमें भाग चले। नगरसे जो भी बाहर जा रहा था, उसे व्याघ्रास्य नामक राक्षस खाता जा रहा था। वही उसका भोजन था, बालकोंको तो वह अचार-चटनीकी तरह चाट जा रहा था ॥ २२-२३ ॥ कुछ लोग ढीले वस्त्रोंमें तो कुछ बिना वस्त्र पहने

[दायाँ स्तम्भ] ही भाग रहे थे, कुछ स्त्रियाँ केवल उत्तरीय ओढ़े अथवा कुछ अपने पतिके वस्त्रोंको पहनकर ही भाग चलीं॥ २४॥ वे सभी व्याघ्रास्य राक्षसके उस फैले हुए विशाल मुखको कोई गुफा समझकर जान बचानेकी इच्छासे उसमें प्रविष्ट हो जा रहे थे। वे दूसरे लोगोंको भी वहाँ आनेके लिये बुला रहे थे। तब उस असुरने उन सबको खा डाला ॥ २५॥ असमयमें ही प्रलयकी जैसी स्थिति हो जानेपर काशिराज अपने राज्य, धन, स्त्री, पुत्र आदि तथा अन्य सभी वस्तुओंका परित्यागकर केवल उस बालक विनायकको अपने कन्धेपर बैठाकर विभिन्न स्थानोंमें, घर-घरमें भ्रमण करने लगे। वे अत्यन्त दुःखसे संतप्त हो उठे थे तथा उस अग्निके तेजसे व्याकुल थे ॥ २६-२७॥ मेरे द्वारा मूर्खताके कारण यह क्यों लाया गया, यह तो सभी अरिष्टोंका जनक है, सब कुछ हरण करनेवाला तथा अपशकुनोंका कारण है ॥ २८ ॥ यह जीवित नहीं बचेगा तो मैं महर्षि कश्यप तथा अदितिको क्या जवाब दूँगा ? इसने पहले तो सभी बड़े- बड़े अरिष्टोंको दूर कर दिया था, किंतु इस समय यह चुप क्यों बैठा है, मैं इसका कारण नहीं जान पा रहा हूँ। इस प्रकारसे शोक करते हुए काशिराज बालक विनायकको लेकर ऊँचे दुर्गमें चढ़ गये ॥ २९-३०॥ किंतु वहाँ भी वायुकी सहायतासे वह अग्नि आ पहुँची। तब राजाके सेवकोंने आग बुझानेके लिये घड़ों एवं चर्मसे बने (मशक) पात्रोंसे जल छिड़कना शुरू किया ॥ ३१॥ राजाकी रानियाँ लोकलाज छोड़कर अपने बच्चोंको साथ लेकर दुर्गसे बाहर निकल पड़ीं। तदनन्तर विह्वल होकर काशिराज भी दुर्गसे नीचे उतर आये ॥ ३२ ॥ अश्व, खच्चर तथा उनमें सवार वीर सैनिक, रथ, हाथी तथा उनमें सवार वीर सैनिक, पैदल सैनिक और नगरके सभी लोग अपना-अपना गोधन लेकर नगरसे बाहर चले गये। उस महाविनाशके समय सभी लोगोंके पलायन कर जानेपर काशिराज विनायकको तथा विनायक काशिराजको खोजने लगे ॥ ३३-३४॥

३०६ * पुराणं हि गणेशस्य काममोक्षप्रदं नृणाम् * [ श्रीगणेशपुराण- 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐 नगरके सभी लोगोंके उस व्याघ्रमुख असुरके | सभी लोगोंको जीवित कर दिया और दग्ध मुखके अन्दर चले जानेपर भी उस असुरने अपना मुख | काशीनगरीको पूर्ववत् ज्यों-का-त्यों बना दिया। तदनन्तर तबतक बन्द नहीं किया, जबतक कि अनन्त गुणोंसे | उन विनायकने शीघ्र ही सिंहके समान गर्जना की। सम्पन्न महान् आत्मावाले वे विनायकदेव उसके मुखके | तब सभी लोगोंने तथा काशिराजने प्रसन्नतापूर्वक उनकी अन्दर प्रविष्ट नहीं हो गये। सूर्यके उदय हो जानेपर देव | स्तुति की॥ ४४-४५॥ विनायकने व्याघ्रके समान मुखवाले उस असुरको, | हे गुणोंके अधीश्वर! आप अनन्तशक्तिसम्पन्न हैं, ज्वालामुख असुरद्वारा दग्ध किये काशीनगरको तथा | आपको नमस्कार है, अरिष्टोंका विनाश करनेवाले! व्याघ्रमुख नामक असुरके उस मुखको देखा, जो | आपको नमस्कार है, सृष्टिकर्ताको नमस्कार है। विश्वकी काशीपुरीके समस्त लोगोंसे भरा हुआ था॥ ३५-३६॥ | रक्षा करनेवालेको नमस्कार है। विघ्नोंका समूल उच्छेद अग्निकी ज्वालाको अपने समीप आते देख बालक | करनेवालेको नमस्कार है। ज्ञान प्रदान करनेवालेको विनायक बलपूर्वक उस व्याघ्र नामक असुरके मुखमें | नमस्कार है, अज्ञानको दूर करनेवाले आपको नमस्कार प्रविष्ट हो गये। अपने मुखमें विनायकके प्रविष्ट होते ही | है। हे जगत्के स्वामी! हे लीलावतार! हे देव! आपने उस असुरने सभीको मार डालनेकी इच्छासे विशाल | अपनी लीलाके द्वारा असमयमें उत्पन्न प्रलयाग्निसे तथा गुफाके समान अपने मुखको बन्द कर लिया॥ ३७१/२॥ | दैत्योंसे हमारी रक्षा की है॥ ४६-४७॥ बालक विनायकने उसके मुखको फाड़ डालनेके | इस प्रकारकी महाबलशाली अग्निका पान करनेकी लिये तत्क्षण ही अपने आकारको बहुत बड़ा बना लिया | सामर्थ्य और किसमें है? पृथ्वीके समान मुखवाले उस और उस असुरकी देहको फाड़ डाला। उस व्याघ्रास्य | व्याघ्रमुख नामवाले महान् राक्षसको आपके अतिरिक्त असुरकी देहने पृथ्वी तथा आकाशको ढक लिया। उस | और कौन मार सकता है? मरे हुओंको आपके अतिरिक्त असुरकी देहके फटनेसे चट-चटकी वैसी ही आवाज | जीवन प्रदान करनेका साहस और दूसरा कौन कर सकता हुई, जैसे बाँसके फटनेसे होती है॥ ३८-३९॥ | है, हे देव! आप ही माता हैं, आप ही पिता हैं और आप वह असुर दो टुकड़ोंमें बँट गया और शीघ्र ही | ही रक्षा करनेवाले हैं॥ ४८-४९॥ वह प्राणोंसे रहित हो गया। विनायकने उसकी देहके | मेरा महान् भाग्य है और यहाँके लोगोंका भी एक टुकड़ेको आकाशमें फेंक दिया, हवाके द्वारा उड़ाया | महान् भाग्य है, जो कि आपकी सन्निधि हमें प्राप्त हुई जाता हुआ वह टुकड़ा दूर देशमें जा गिरा। उस | है। ऐसा कहकर वे काशिराज अश्वपर तथा वे विनायक आधे खण्डके नीचे गिरनेसे [वहाँका] घनघोर वन | सिंहके यानपर आरूढ़ होकर चल पड़े॥ ५०॥ चूर-चूर हो गया॥ ४०-४१॥ | प्रसन्नतापूर्वक अपने भवनमें पहुँचकर राजाने तथा शरीरका दूसरा जो खण्ड वहीं रह गया, वह | विनायकने सन्ध्यावन्दन आदि नित्य कर्म सम्पन्न किया। बालकोंके लिये आनन्ददायी क्रीडागृह बन गया। तब | सहस्रोंकी संख्यामें अन्य वे सभी वीर भी अपने-अपने उस खण्डमें स्थित लोग जग उठे और वे दूसरोंको भी | वाहनोंमें आरूढ़ होकर अपने-अपने घर गये। सभी जगाने लगे। तदनन्तर बालक विनायकने सम्पूर्ण अग्निको | पुरवासी अत्यन्त प्रसन्न हो गये। उस समय बाजे बजने पी डाला और ज्वालासुरके साथ ही महाकाय विदारण | लगे और बन्दीजन राजाकी स्तुति करने लगे॥ ५१-५२॥ (दारुण) असुरको, अपने पैरके आघातसे चूर्ण-चूर्ण कर | तदनन्तर काशिराजने ब्राह्मणोंको विविध प्रकारके डाला॥ ४२-४३॥ | दान दिये। स्वस्तिवाचन कराकर शीघ्र ही देवताओंका तथा इस प्रकार उन दुष्ट दैत्योंका वध करनेके अनन्तर | उन विनायकका पूजन किया। लोगोंने विनायकको अनेक बालक विनायकने अपनी योगमायाके बलसे मरे हुए | प्रकारकी भेंट प्रदान की। विनायकने भी उन उपहारोंको

क्री०ख०-अ०१६ ] * काशिराजका दण्डकारण्यमें महर्षि भृशुण्डीके आश्रममें गमन * ३०७ 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐

[ऊपरी भाग - बायाँ स्तम्भ] स्वेच्छानुसार ब्राह्मणोंमें वितरित कर दिया ॥ ५३-५४ ॥ राजाने अमात्योंको तथा वीरोंको वस्त्र प्रदान किये। राजाने उन सभीको विदा करके विनायकके साथ भोजन करनेके अनन्तर सुखपूर्वक शयन किया ॥ ५५ ॥

[ऊपरी भाग - दायाँ स्तम्भ] जो व्यक्ति विनायकद्वारा करायी गयी काशीपुरीकी मुक्तिके वर्णनको श्रद्धाभक्तिसे श्रवण करता है, वह अपनी सभी अभीष्ट कामनाओंको प्राप्त कर लेता है और कहीं भी अरिष्टोंसे बाधित नहीं होता ॥ ५६ ॥

[अध्याय समाप्ति पुष्पिका] ॥ इस प्रकार श्रीगणेशपुराणके क्रीडाखण्डमें बालचरितके अन्तर्गत 'ज्वालास्य आदि राक्षसोंका वध करके नगरीको मुक्त करानेका वर्णन' नामक पन्द्रहवाँ अध्याय पूर्ण हुआ ॥ १५ ॥


सोलहवाँ अध्याय काशिराजका दण्डकारण्यमें महर्षि भृशुण्डीके आश्रममें गमन, काशिराज तथा गजाननके अनन्य भक्त भृशुण्डीका वार्तालाप

[मुख्य भाग - बायाँ स्तम्भ] ब्रह्माजी बोले—हे व्यासजी ! अब मैं आश्चर्यजनक कथाको सुनाता हूँ, आप श्रवण करें। इसका भक्तिपूर्वक श्रवण करनेसे मनुष्य अत्यन्त सुख प्राप्त करता है ॥ १ ॥ वे काशिराज प्रातःकाल उठकर नित्य कर्मोंका सम्पादन करनेके अनन्तर महलसे बाहर निकले। उन्होंने बालक विनायकके भवनमें जाकर उन्हें प्रणाम किया और उनकी पूजा की, तदनन्तर उन्होंने बालक विनायकसे भोजन करनेहेतु प्रार्थना की। विनायकने विविध प्रकारके पकवानोंसे तृप्ति प्राप्त होनेके अनन्तर होनेवाली डकार ली ॥ २-३ ॥ राजाने वहाँपर बचे हुए लड्डुओं, पायस आदि पदार्थों, पुओं, बड़ों, सूपमिश्रित पवित्र भात, दधि, दुग्ध, मधु, घृत तथा क्वथिका अर्थात् कढ़ीसे युक्त पात्रोंको देखा। साथ ही उन विनायकके शरीरपर विद्यमान मणि तथा मुक्तासे बनी माला, अत्यन्त मूल्यवान् तथा नवीन विविध अलंकारोंको देखा। तब काशिराजने उन विनायकको पुनः नमस्कार करके उनसे पूछा— ॥ ४-६ ॥ हे जगदीश्वर ! किस भक्तके द्वारा आपकी यह पूजा की गयी है ? आपकी कृपासे मैं उन्हें जानना चाहता हूँ और उनका दर्शन करना चाहता हूँ ॥ ७ ॥ इस प्रकारसे कहनेवाले अपने भक्त काशिराजसे विनायकदेवने अपने भक्तद्वारा की गयी पूजाके विषयमें इस प्रकार बताया ॥ ८ ॥ विनायकदेव बोले—हे राजन् ! इस समय आपने जो मुझसे पूछा है, उसे मैं बताता हूँ, आप सुनें। हे नृपात्मज ! उसे मैं आपको संक्षेपमें ही बताता हूँ ॥ ९ ॥

[मुख्य भाग - दायाँ स्तम्भ] दण्डकारण्य देशके नामल नामक नगरमें भृशुण्डी नामक मेरा एक भक्त निवास करता है; वह भूत, भविष्य तथा वर्तमान तीनों कालोंको जानता है। वह शीघ्र ही तीनों लोकोंकी सृष्टि करने, उसकी रक्षा करने तथा उसके संहार करनेकी सामर्थ्य रखता है। ब्रह्मा, विष्णु तथा शिव उसके दर्शनकी नित्य अभिलाषा रखते हैं ॥ १०-११ ॥ सभी समयोंमें मेरा ध्यान-स्मरण करते रहनेसे उनके समस्त पाप विनष्ट हो गये हैं और उन्होंने अपनी इन्द्रियोंपर विजय प्राप्त कर ली है। प्राचीन समयकी बात है, जब वे तपस्यामें लीन थे, उसी समय उनकी दोनों भौंहोंके मध्य एक शुण्ड प्रकट हो गया था, तभीसे वे तीनों लोकोंमें भृशुण्डी इस नामसे प्रसिद्ध हो गये। मुझपर अनन्य भक्तिभाव रखनेके कारण मृत्युलोकमें होनेपर भी उन्होंने मेरा सादृश्य प्राप्त कर लिया है ॥ १२-१३ ॥ आज शुक्लपक्षकी चतुर्थी तिथि है, उन्होंने प्रसन्नतापूर्वक मेरा पूजन किया है। हे राजन् ! मेरे शरीरसे टपकते हुए घृत, दुग्ध, दधि तथा मधुको आप देख लें। हे नृपश्रेष्ठ ! मेरे द्वारा भोजन करनेसे जो अन्न बच गया है, उसे तो आपने देख ही लिया है ॥ १४१/२ ॥ ब्रह्माजी बोले—तदनन्तर काशिराजने कहा—'हे देवाधिदेव ! हे जगत्के स्वामी ! मैं उनका दर्शन करना चाहता हूँ, वे कैसे यहाँ आयेंगे ?' ॥ १५१/२ ॥ विनायक बोले—हे राजन् ! आप आज ही उनके आश्रम-स्थलको जाइये। उनकी पूजा करके तथा उन्हें

Here is the complete transcription of the text from the image:

३०८ * पुराणं हि गणेशस्य काममोक्षप्रदं नृणाम् * [ श्रीगणेशपुराण- 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐 प्रणाम करके अपने पुत्रके विवाहमें आनेके लिये प्रयत्नपूर्वक प्रार्थनाकर उन्हें यहाँ बुला ले आइये तथा मेरा इस प्रकारका वचन भी उनसे कहियेगा ॥ १६-१७ ॥ हे मुने ! क्योंकि विनायकदेव मेरे घरमें आये हैं, वे आपके द्वारा भक्तिपूर्वक की गयी पूजासे अत्यन्त सन्तुष्ट हैं। हे मुने ! वे भी आपका दर्शन करना चाहते हैं, मुझे उन्होंने ही आपके पास भेजा है। मुझे भी आपके दर्शनकी तथा पूजाकी महान् अभिलाषा है। अतः आप मेरे घर पधारकर मेरे घर तथा मेरी सम्पदाको सफल बनायें। हे राजन् ! इस प्रकार आपके द्वारा कहे जानेपर तथा मेरा नाम लेनेसे वे मेरे भक्त भृशुण्डी उसी क्षण आ जायेंगे ॥ १८-२० १/२॥ ब्रह्माजी बोले-विनायकके द्वारा इस प्रकारसे कहे गये उन काशिराजने उनकी पूजा करके प्रस्थान किया। तूणीर और धनुष धारण करके शीघ्रगामी अश्वपर आरूढ़ होकर नदियों, पर्वतों तथा वनोंको पार करके धीरे-धीरे राजा चल पड़े ॥ २१-२२ ॥ भृशुण्डीजीके आश्रममें पहुँचकर राजा घोड़ेसे उतर पड़े। भृशुण्डीमुनिका दर्शनकर राजाने उन्हें दण्डवत् प्रणाम किया ॥ २३ ॥ मुनिने राजाका स्वागत-सत्कार किया और काशिराजने भी प्रसन्नतापूर्वक उन ऋषिका पूजन किया। मुनिकी आज्ञा पाकर राजा बैठ गये। तदनन्तर उन्होंने वहाँके महान् वनमें, सरोवरों, वृक्षों, लताओं, पुष्पों तथा फलोंसे समन्वित उस सुन्दर आश्रमको देखा। भगवान् शिवका निवासस्थान कैलास, विष्णुलोक अथवा सत्यलोक भी उस आश्रमके समान न था ॥ २४-२५ ॥ उस आश्रममें वेदमन्त्रोंका उच्चारण हो रहा था। शास्त्रोंका पाठ हो रहा था तथा गीत एवं नृत्य आदिसे वह आश्रम सुशोभित हो रहा था। वहाँ अग्निहोत्र हो रहा था, विविध प्रकारके जलाशयों, पक्षियों तथा जलचर प्राणियोंसे वह समन्वित था ॥ २६ ॥ उस आश्रमका दर्शनकर प्रसन्नचित्त राजाको परम आनन्दका अनुभव हुआ। उन्होंने मुनि भृशुण्डीको दण्डवत् प्रणाम किया और उन्हें अपने पुत्रके विवाहका समाचार, भृशुण्डीद्वारा की गयी विनायककी पूजा और विनायकद्वारा प्राप्त आज्ञाका सम्पूर्ण वृत्तान्त भी बतलाया। तदनन्तर राजाने यह भी प्रार्थना की कि आप मेरे भवनमें चलनेका कष्ट करें ॥ २७-२८ ॥ ऋषि बोले-हे महाराज ! यह बतायें कि आप कौन हैं और आपके वे विनायक कौन हैं? ॥ २८ १/२ ॥ राजा बोले-मुझे आप सूर्यवंशमें उत्पन्न जानें और मैं काशिराज इस नामसे विख्यात हूँ। आपके वे अभीष्टदेव विनायक महर्षि कश्यपके पुत्र हैं। उन्हें भोजन करानेके लिये जब मैं उनके पास निमन्त्रण देने गया, तब मैंने उनके द्वारा आपके महान् यशका वर्णन सुना। आपने चतुर्थी तिथिको विविध उपहार-सामग्रियोंसे जो उन विनायकका पूजन किया था, उन्होंने मेरे नगरमें भोजन आदिसे तृप्त हो जानेपर उन अवशिष्ट सामग्रियोंको मुझे दिखलाया था ॥ २९-३१॥ उन्होंने मुझसे कहा है कि हे राजन् ! मेरा नाममात्र लेनेसे वे मुनि स्वयं यहाँ आ जायेंगे। अतः हे महामुने ! मैं आपको अपने नगरमें ले जानेके लिये आपसे प्रार्थना करनेहेतु यहाँ आया हूँ। आपका दर्शन भी इन चक्षुओंसे करना अत्यन्त दुर्लभ है, इसलिये मैं यहाँ आया हूँ ॥ ३२१/२॥ ब्रह्माजी बोले-काशिराजके द्वारा इस प्रकार कहे जानेपर वे मुनि भृशुण्डी अत्यन्त आश्चर्यचकित हो गये और बोले-'क्या यह सत्य है अथवा असत्य है? जो विनायकदेव वेदोंके जाननेवालोंके लिये भी अगोचर हैं, वेदान्तशास्त्रके मर्मज्ञोंके मनसे भी परे हैं, वे ही परमात्मा गणेश आपके भवनमें कैसे स्थित हैं? इस विषयमें मेरे मनमें सन्देह हो रहा है। तैंतीस करोड़ देवता जिसके दर्शनके लिये आये हों, वह मैं आपके वचनको मानकर अपने आश्रमको छोड़कर कैसे आपके साथ जा सकता हूँ? हे राजन् ! यदि वे देव विनायक आपके भवनमें स्थित हैं तो आप उनके यथार्थ स्वरूपका वर्णन कीजिये, तभी मैं आपके घर चल सकता हूँ' ॥ ३३-३६ १/२॥ राजा बोले-उनके अनन्त स्वरूप हैं, जिनकी गणना करनेमें ब्रह्माजी भी समर्थ नहीं हैं और न सहस्र मुखवाले शेष ही समर्थ हैं। इसलिये हे द्विज ! तब उनके

यथार्थ स्वरूपका वर्णन करनेमें अन्य कौन दूसरा समर्थ

क्री०ख०-अ०१७] * काशिराज तथा भृशुण्डीको विनायकके यथार्थ स्वरूपका दर्शन * ३०९ 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐

[बायाँ स्तम्भ] यथार्थ स्वरूपका वर्णन करनेमें अन्य कौन दूसरा समर्थ हो सकता है? हे मुने! इस समय वे महर्षि कश्यपजीके घरमें अवतीर्ण हुए हैं॥ ३७-३८॥ वे ‘विनायक’ इस नामसे तीनों लोकोंमें प्रसिद्ध हैं। उन सात वर्षके अद्भुत स्वरूपवाले बालक विनायकने महान् अद्भुत कर्म किये हैं। जिन कर्मोंको करनेमें साक्षात् जगदीश्वर भी समर्थ नहीं हैं, उन कर्मोंको उन्होंने किया है॥ ३९-४०॥ मेरे घरमें वे जिस स्वरूपसे निवास कर रहे हैं, उस स्वरूपको मैं आपको बताऊँगा। वे देवाधिदेव इस समय मेरे यहाँ ब्रह्मचारीके रूपमें स्थित हैं॥ ४१॥ जिस समय उन्होंने महर्षि कश्यपके घरमें अवतार धारण किया था, उस समय उनकी कान्ति अत्यन्त दिव्य थी। वे चार भुजाओंवाले थे, दिव्य माला तथा वस्त्रोंको उन्होंने धारण कर रखा था, दिव्य अलंकारोंसे विभूषित थे। उन्होंने दिव्य आयुध धारण कर रखा था, वे अत्यन्त बुद्धिमान् थे, दिव्य सुगन्धित द्रव्योंका अनुलेपन उनके अंगोंमें अनुलेपित था। तदनन्तर महर्षि कश्यपके द्वारा प्रार्थना किये जानेपर उन्होंने तत्क्षण ही सामान्य शिशुका रूप धारण कर लिया था॥ ४२-४३॥ मुनि भृशुण्डी बोले—हे नृपश्रेष्ठ! जिन परमेश्वरका मैं ध्यान करता हूँ और जिनकी कृपासे देवताओं तथा ऋषियोंके लिये भी दुर्लभ ये मेरी सूँड निकली है, वे आपके द्वारा बताये गये स्वरूपवाले नहीं हैं, वे मेरे देव

[दायाँ स्तम्भ] यदि मुझे बुलायेंगे तो मैं जहाँ-कहीं भी चला जाऊँगा॥ ४४ १/२ ॥ ब्रह्माजी बोले—मुनि भृशुण्डीके इस प्रकारके वचनोंको सुनकर राजा अत्यन्त चिन्ताग्रस्त हो गये और बोले—इस समय मेरे सौभाग्यके साथ ही महान् दुर्भाग्यका भी उदय हो गया है। आपसे आशा लगाकर मैं महाभयंकर पर्वतों और वनोंको पार करके यहाँ आया हूँ और आपका दुर्लभ दर्शन मैंने प्राप्त किया है। हे विभो! मैं आपको अपने भवनमें ले जानेके लिये जबरदस्ती नहीं करूँगा॥ ४५-४७॥ यह सुनकर मुनि दयार्द्र हो उठे, उन्होंने राजाके सिरपर हाथ रखा और कहा—'हे राजन्! आप अपनी आँखें बन्द करें।' इस प्रकारसे कहे गये उन काशिराजने मुनिके कथनानुसार अपनी आँखें बन्द कर लीं॥ ४८॥ क्षणभर बाद जब राजाने अपनी आँखोंको खोला तो उन्होंने देखा कि वे मुनिकी कृपासे अपने घरमें स्थित हैं। तदनन्तर काशिराजने विनायकदेवको वह सारा समाचार बतलाया। राजा मुनि भृशुण्डीके दर्शनसे अत्यन्त आनन्दित थे, लेकिन उनके न आनेसे वे बहुत दुखी भी थे॥ ४९-५०॥ राजाने कहा—'वे मुनि भृशुण्डी आपके कथनको सुनानेपर और मेरे प्रयत्न करनेपर भी नहीं आये। ब्राह्मणोंके साथ बलका प्रयोग करनेपर वे सब भस्म कर देते हैं, इसी कारण मैंने कोई जोर-जबरदस्ती नहीं की'॥ ५१॥

॥ इस प्रकार श्रीगणेशपुराणके क्रीडाखण्डमें बालचरितके अन्तर्गत 'काशिराजके प्रत्यागमनका वर्णन' नामक सोलहवाँ अध्याय पूर्ण हुआ॥ १६॥

सत्रहवाँ अध्याय काशिराज तथा गजाननभक्त मुनि भृशुण्डीको विनायकद्वारा अपने यथार्थ स्वरूपका दर्शन कराना, विनायकके 'आशापूरक' नामकी प्रसिद्धि

[बायाँ स्तम्भ] ब्रह्माजी बोले—सर्वज्ञ होनेपर भी विनायकदेवने मुनि भृशुण्डीके आश्रमसे वापस आये हुए नृपश्रेष्ठ काशिराजसे मेघके समान गम्भीर वाणीमें बड़े ही आदरपूर्वक पूछा—॥ १ ॥ वहाँ जाकर आपने क्या कहा और उन्होंने क्या

[दायाँ स्तम्भ] उत्तर दिया? हे राजन्! मुझे वह सब विस्तारसे बताइये। वह सब सुनकर मैं आपको युक्ति प्रदान करूँगा॥ २॥ राजा बोले—उन भृशुण्डीजीको मैंने आपकी कही हुई बात बतायी और स्वयं भी मैंने उनसे यहाँ आनेके लिये बहुत प्रार्थना की। इसपर वे मुनि बोले—

३१० * पुराणं हि गणेशस्य काममोक्षप्रदं नृणाम् * [ श्रीगणेशपुराण-

[बायाँ स्तम्भ]

‘आप कौन हैं, तथा वे विनायक कौन हैं ?॥ ३॥ यदि वे विनायक मेरे उपास्यदेवके अनुरूप स्वरूपवाले होंगे तो मैं अवश्य उनके दर्शनके लिये जाऊँगा।' इस प्रकार उनके द्वारा मना कर दिये जानेपर जब मैं किस प्रकार लम्बे मार्गको तय करूँगा, इस प्रकारकी चिन्ता कर ही रहा था तो उन्होंने मेरे सिरपर हाथ रखकर आँखें बन्द करनेको कहा और फिर मुझे मेरे घर प्रेषित कर दिया। क्षणभरके बाद जब मैंने आँखें खोलीं तो हे देव! मैंने अपनेको आपके समक्ष अपने घरमें स्थित पाया। उन मुनि भृशुण्डीजीके आश्रम-मण्डलका स्मरणकर मेरे चित्तमें महान् हर्ष हो रहा है। राजाके इस प्रकारके वचनको सुनकर विनायकदेव हँस पड़े॥ ४-६$^{१}/_{२}$॥ विनायक बोले—हे नृपश्रेष्ठ! इस समय आप थक गये हैं, फिर भी पुनः उन भृशुण्डीके आश्रममें जाइये। मेरा 'गजानन' यह नाम सुनते ही वे मुनि यहाँ अवश्य आ जायँगे। उन सर्वस्वरूप धारण करनेवाले विनायकदेवके द्वारा इस प्रकार कहे जानेपर उन काशिराजने [फिरसे] अपनेको महर्षि भृशुण्डीके आश्रममें स्थित देखा। काशिराजको पुनः आया हुआ देखकर महर्षि भृशुण्डी अपने मनमें यह तर्क-वितर्क करने लगे कि ये राजा पुनः यहाँ क्यों आये हैं अथवा ये अब क्या कहेंगे? तदनन्तर राजा उन मुनिश्रेष्ठ भृशुण्डीजीको प्रणामकर बोले—॥ ७-१०॥ हे विप्र! आपके स्वामी 'गजानन' ने आपको बुलाया है। 'गजानन' यह नाम सुनते ही वे अत्यन्त प्रफुल्लित हो उठे और मूर्च्छित-से हो गये॥ ११॥ उनके शरीरमें रोमांच हो आया और आनन्दमें निमग्न होनेके कारण उनके नेत्रोंसे आनन्दाश्रु बहने लगे। 'यदि मेरे पंख होते तो मैं उड़कर वहाँ चला जाता'॥ १२॥ इस प्रकारकी उत्कण्ठावाले वे विप्र भृशुण्डी राजाके साथ चल पड़े। कभी भी इधर-उधर नहीं चलनेवाले वे भृशुण्डीमुनि जब चलने लगे तो अचल पृथ्वी भी चलायमान हो उठी। वे पृथ्वीदेवी काँपते हुए उनके पास आकर उन मुनिसे कहने लगीं—'हे मुनिश्रेष्ठ! आप मेरी रक्षा करें।' तब मुनि बोले—'हे धरे! तुम्हें


[दायाँ स्तम्भ]

मुझसे कोई भय नहीं है'॥ १३-१४॥ अपने स्वामी गजाननका दर्शन करनेके लिये मैं शीघ्रतासे जा रहा हूँ, उन पृथ्वीदेवीसे ऐसा कहकर वे श्रेष्ठ द्विज आगे जानेके लिये चल दिये॥ १५॥ तीसरा पग आगे बढ़ानेके बाद उन्होंने [राजाको] वह काशीपुरी दिखलायी, अपनी नगरी काशीको देखकर राजा हर्षित होकर उन मुनिश्रेष्ठसे बोले—॥ १६॥ आपकी कृपासे अत्यन्त वेगपूर्वक चलनेसे हम शीघ्र ही काशीनगरीमें पहुँच गये हैं। हे मुने! आप-जैसे तपस्वी तथा जपपरायण जनोंकी महिमा अत्यन्त दुर्ज्ञेय है॥ १७॥ ऐसा कहनेके अनन्तर वे नृपश्रेष्ठ काशिराज शीघ्र ही उन मुनिको अपने भवनमें ले गये। राजाने उन्हें सुवर्णके आसनपर विराजमानकर पाद्य, अर्घ्य तथा विष्टर आदिद्वारा महान् भक्तिसे उनकी पूजा की॥ १८$^{१}/{२}$॥ ऋषि बोले—हे राजन्! आपने मेरे साथ छल किया है, मैं यहाँ गजाननको कहीं नहीं देख रहा हूँ। शीघ्र ही उन्हें दिखाओ, नहीं तो मैं आपको शाप देकर अपने आश्रम चला जाऊँगा॥ १९$^{१}/{२}$॥ राजा बोले—वे गजानन बालरूप होकर बालकोंके साथ खेल खेल रहे हैं, जैसे कोई वीर धूलसे धूसरित होकर सुशोभित होता है, वैसे ही विनायक भी सुशोभित हो रहे हैं। तब उन भृशुण्डीमुनिने विनायकदेवको देखा, वे अपनी सूँड़से सुशोभित हो रहे थे। करोड़ों सूर्योंके समान उनकी आभा थी, वे दो भुजाओं और दो दाँतोंवाले थे। तदनन्तर मुनि कुपित होकर राजासे बोले—'मैं इन्हें कैसे नमस्कार कर सकता हूँ?॥ २०-२२॥ हे राजन्! उस महान् पुरुषको धिक्कार है, जो कि अपनेसे छोटेको नमस्कार करता है। हाथीके गण्डस्थलको विदीर्ण करनेवाला सिंह क्या कभी घासको खाता है?'॥ २३॥ ब्रह्माजी बोले—उन बालक विनायकने जब मुनि भृशुण्डीके वचनोंको सुना तो लीलाके लिये शरीर धारण किये हुए प्रभु कौतूहलसे समन्वित हो गये और मुनिसे बोले—॥ २४॥ विनायक बोले—हे मुनि भृशुण्डी! आपके वे स्वामी किस स्वरूपके हैं, इस समय आप मुझे बतायें॥ २४$^{१}/_{२}$॥

क्री०ख०-अ०१७] * काशिराज तथा भृशुण्डीको विनायकके यथार्थ स्वरूपका दर्शन * ३११ 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐 मुनि बोले—मेरे वे स्वामी दिव्य वस्त्र धारण करनेवाले हैं, उनकी दस भुजाएँ हैं, उनके कण्ठदेशमें मोतियोंकी माला सुशोभित रहती है। वे अपनी सिद्धि तथा बुद्धि नामक पत्नियोंसे समन्वित रहते हैं। उनके कानोंमें कुण्डल सुशोभित रहते हैं। उनका मुख सूँड़से युक्त है, उनके कान लम्बे हैं। वे सिन्दूरसे अनुलेपित रहते हैं। उनकी विशाल नाभि शेषनागसे सुशोभित रहती है, उनके चरणोंसे नूपुरोंकी ध्वनि होती रहती है। वे महान् मुकुटसे शोभाको प्राप्त होते हैं, उनके दस हाथोंमें दस आयुध विद्यमान रहते हैं। उनके एक दाँत है, उनके मस्तकपर चन्द्रमा विराजमान हैं। उनके कटिदेशमें छोटी-छोटी घण्टियाँ विराजित रहती हैं, उनका वाहन मयूर है और देवतागण उनकी चरणपादुकाओंकी वन्दना करते रहते हैं॥ २५-२८॥ ब्रह्माजी बोले—उनका इस प्रकारका वचन सुनकर बालक विनायकने उसी प्रकारका स्वरूप धारण कर लिया, वे कमलके आसनपर विराजमान थे और सृष्टि, रक्षा तथा संहार करनेवाले थे॥ २९॥ मुनि भृशुण्डी अपने उपास्यदेव उन गजाननका दर्शनकर अत्यधिक प्रेमके वशीभूत हो गये, उन्हें प्रणाम करनेकी भी सुध-बुध नहीं रही, वे जमीनपर लोट गये। उनके शरीरमें रोमांच हो आया, परमानन्दमें निमग्न हो वे नाचने लगे। जब उन्हें शरीरका भान हुआ, तब उन्होंने यथाविधि उन्हें प्रणाम किया॥ ३०-३१॥ पृथक्-पृथक् उपचार-द्रव्योंसे उन्होंने पूजा की। [आराध्य और आराधकका दर्शनकर] राजा बोले— आज मेरे पूर्वजन्ममें किये गये महान् पुण्यफलका उदय हो गया। आज मैंने देव विनायकके भक्त होनेके अद्भुत सुखका अनुभव किया है। तदनन्तर काशिराजने उन विनायकदेव तथा मुनिवर भृशुण्डीजीका यथाविधि अभिवन्दन-पूजन किया॥ ३२-३३॥ ऊँचे आसनोंपर विराजमान वे दोनों परस्परमें वार्तालाप करने लगे। परमात्मा देव विनायकने अपनी दसों भुजाओंसे मुनि भृशुण्डीका आलिंगन किया और अत्यन्त हर्ष प्रकट किया। उन दोनोंको इस प्रकारसे प्रेमवश गद्गद देखकर काशिराजकी भी आँखोंसे आँसू निकल पड़े॥ ३४ १/२ ॥ गजानन बोले—आपकी श्रद्धा-निष्ठा मुझे ज्ञात है, इस विषयमें काशिराजने भी मुझे बता दिया था। आपकी भावनाके अनुसार ही मैंने यह दस भुजाओंसे मण्डित विग्रह धारण किया। हे मुने! अन्य दूसरे लोग भी जिस-जिस भावसे मेरा ध्यानकर मेरा भजन करते हैं, मैं उनकी भावनाके अनुसार वैसा ही रूप धारण करता हूँ और जो अनन्य भावसे विश्वासपूर्वक मेरी भक्ति करते हैं, उन्हें मैं उनका मनोभिलषित फल प्रदान करता हूँ॥ ३५-३७॥ दुराचारी राक्षसोंके भयसे भयभीत देवी पृथ्वी सत्यलोकमें ब्रह्माजीकी शरणमें गयी थीं, तब ब्रह्माजीने मुझे दुष्टोंके वधके लिये प्रेरित किया था। देवमाता अदितिको दिये गये वरदानके कारण मैं महर्षि कश्यपके पुत्रके रूपमें 'कश्यपनन्दन' नामसे अवतरित हुआ। मैं पृथ्वीके भारको दूर करूँगा और इन्द्र आदि देवताओंको उनका अपना पूर्व स्थान प्रदान करूँगा और दैत्योंका अनेक बार विनाश करूँगा। [हे मुने!] आपकी अत्यन्त उत्कट साधनाको देखकर ही मैंने इस प्रकारका स्वरूप धारण किया है। मैं देवान्तक राक्षसको उसके भाईसहित मारकर अपने धामको चला जाऊँगा॥ ३८-४० १/२ ॥ ऋषि बोले—हे प्रभो! आपके सभी लोगोंको सुख प्रदान करनेवाले; सभी प्रकारके क्लेशोंका हरण करनेवाले, सभी देवताओंद्वारा वन्द्य तथा मनोकामनाओंको पूर्ण करनेवाले युगल चरणोंका दर्शनकर और आपको साक्षात् अपने समक्ष पाकर आज मैं कृतकृत्य हो गया हूँ, पवित्र हो गया हूँ॥ ४१-४२॥ हे विश्वात्मन्! मुझे वर प्रदान करें, जिससे कि मैं तृप्त हो जाऊँ। हे विघ्नरक्षक! जब-जब भी मैं आपके इस स्वरूपका ध्यान करूँगा, तब-तब हे करुणानिधान! आप मुझे प्रत्यक्ष दर्शन दीजियेगा तथा आपका 'आशापूरक' अर्थात् आशाको पूर्ण करनेवाला यह नाम प्रसिद्धिको प्राप्त हो जाय॥ ४३-४४॥ गजानन बोले—जब-जब आप मेरे दर्शनोंकी

३१२ * पुराणं हि गणेशस्य काममोक्षप्रदं नृणाम् * [ श्रीगणेशपुराण- 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐 अभिलाषा रखेंगे, तब-तब मैं आपके पास उपस्थित हो | मुनि भृशुण्डी भी पद्मासन लगाकर उनके ध्यानमें स्थित जाऊँगा और आपने बड़े ही भक्तिभावपूर्वक जो मेरा | हो गये। उस समय वहाँ लोग विनायककी वैसी अद्भुत ‘आशापूरक’ नाम रखा है, यह भी प्रसिद्धिको प्राप्त हो | लीला देखकर परम आश्चर्यमें पड़ गये ॥ ४८-४९ ॥ जायगा ॥ ४५ ॥ | परमात्मा विनायकके बालरूपमें किये गये चरित्रको ब्रह्माजी बोले—इन वरोंको प्राप्तकर मुनि भृशुण्डीने | देखकर काशिराज बोल उठे—‘इस संसारमें मेरा जन्म अत्यन्त प्रसन्न होकर उन्हें प्रणाम किया। उन मुनिके | लेना धन्य हो गया; क्योंकि मैंने ब्रह्मा आदि देवोंके लिये द्वारा प्रणाम करनेपर गजाननने उन द्विजके मस्तकपर | भी अत्यन्त दुर्लभ गजाननके इस स्वरूपका प्रत्यक्ष दर्शन धीरेसे हाथ रखा और पुनः उनसे कहा—‘हे ब्रह्मन्! | किया है’॥ ५०१/२ ॥ जो-जो भी आपका अभीष्ट होगा, वह सब निश्चित | तदनन्तर अत्यन्त प्रसन्न मनवाले काशिराज उन रूपसे पूर्ण होगा। हे मुने! आपको कभी भी मेरा | बालक विनायकका हाथ पकड़कर उन्हें भवनके अन्दर विस्मरण नहीं होगा’॥ ४६-४७१/२ ॥ | ले गये। उन्हें स्वादिष्ट अन्नका भोजन कराया और ब्रह्माजी बोले—इतना कहनेके अनन्तर वे विनायक | पूर्वकी भाँति शयन कराया। हे मुने! उनसे अनुमति लेकर बालकका रूप धारणकर पुनः बालक्रीडा करने लगे। वे | स्वयं राजा भी सो गये ॥ ५१-५२ ॥ ॥ इस प्रकार श्रीगणेशपुराणके क्रीडाखण्डमें बालचरितके अन्तर्गत ‘मुनि (भृशुण्डी)-को वर प्रदान करनेका वर्णन’ नामक सत्रहवाँ अध्याय पूर्ण हुआ ॥ १७ ॥ अठारहवाँ अध्याय बालक विनायकके बालचरितके वर्णन-प्रसंगमें एक दैत्यका ज्योतिषी बनकर काशिराजके दरबारमें आना और विनायकद्वारा उसका वध व्यासजी बोले—हे लोकेश्वर! दूसरा दिन हो | सिरपर बहुत बड़ी पगड़ी पहने हुए था। वह अपने जानेपर कौन-सी बात हुई, उसे मुझे बताइये, सुनते हुए | शरीरके बारह अंगोंमें गोपीचन्दनका तिलक लगाये हुए भी मैं तृप्त नहीं हो पा रहा हूँ ॥ १ ॥ | था। उसकी दाढ़ी बहुत विशाल थी। वह ज्योतिषी ब्रह्माजी बोले—हे ब्रह्मन्! मैं विनायकदेवद्वारा | काशिराजके समीपमें आया, जबतक वह पासमें पहुँचता, किये गये दिव्य चरित्रको संक्षेपमें बताता हूँ, उसे आप | उससे पूर्व ही राजाने उसे प्रणाम किया ॥ ५-६ ॥ सावधान होकर सुनें, वह कथा सभी प्रकारके पापोंका | राजा अपने आसनसे उठ खड़े हुए और अपने विनाश करनेवाली है ॥ २ ॥ | आसनके समीप ही उसको आदरपूर्वक बिठाया। उससे भगवान् सूर्यके उदय हो जानेपर काशिराज तथा | कुशल पूछी, आगमनका कारण पूछा और यह भी पूछा बालक विनायकने अपना नित्य कर्म सम्पन्न किया। | कि किस स्थानसे आना हुआ है ॥ ७ ॥ तदनन्तर बालक विनायक तो खेल करनेके लिये चले | हे विप्रेन्द्र! आपका क्या नाम है, आप किस गये और राजा राजसभामें भद्रासनपर विराजमान हुए ॥ ३ ॥ | विद्याके ज्ञाता हैं और आपने कौन-सी साधना की है? उसी समय एक दैत्य ब्राह्मणका वेष धारण करके | हे मुने! हे कृपानिधे! ये सारी बातें मुझपर कृपाकर वहाँ आया। वह ज्योतिःशास्त्रमें पारंगत था, उसने अपने | सत्य-सत्य बतलायें ॥ ८ ॥ बायें हाथमें ताड़पत्रसे बनी पुस्तक और दाहिने हाथमें | ब्रह्माजी बोले—हे महामुनि व्यासजी! इस प्रकारसे जपमाला धारण कर रखी थी ॥ ४ ॥ | पूछे गये उस छद्मरूपधारीने शीघ्र ही आशीर्वाद प्रदान वह गुलाबी रंगके वस्त्र धारण किये हुए था तथा | किया और क्रमशः उन सभी प्रश्नोंका उत्तर दिया, जो

क्री०ख०-अ०१८] * बालक विनायकका ज्योतिषी बनकर आये दैत्यका वध करना * ३१३ 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐

[बायाँ स्तम्भ / Left Column]

राजाने पूछे थे। [वह बोला-] हे राजकुँअर! मेरा 'हेमज्योतिर्विद्' यह नाम है। मैं गन्धर्वलोकसे आया हूँ और निवासके लिये आपका आश्रय चाहता हूँ॥९-१०॥ मैं भूत, भविष्य तथा वर्तमानकालकी सभी घटनाओं तथा अरिष्ट-निवारण-सम्बन्धी शान्तिकर्मोंको जानता हूँ। हे निष्पाप! आप जिन-जिन प्रश्नोंको पूछेंगे, मैं उन सभीका उत्तर प्रदान करूँगा ॥ ११ ॥ हे राजन्! आपके यहाँ जो अरिष्ट आये हैं, उन सबका मुझे ज्ञान है, आपके लिये भविष्यमें आनेवाले अरिष्टोंके लक्षणोंको जानकर ही मैं यहाँ आया हूँ। हे नृपश्रेष्ठ! इसीलिये मुझे आपके राज्याश्रयमें रहनेकी इच्छा है॥ १२१/२ ॥ राजा बोले- हे महामुने! किस कारणसे यहाँ अरिष्ट उत्पन्न हो रहे हैं तथा आगे भी कौन-कौन अरिष्ट होंगे? आप उन्हें सत्य-सत्य मुझे बतायें। आपमें विश्वास हो जानेपर ही मैं आपको अपने भवनमें निवास प्रदान करूँगा। इतना ही नहीं, मैं आपको योग-क्षेम करनेवाली आजीविका भी प्रदान करूँगा ॥ १३-१४१/२ ॥ ज्योतिषी बोला- हे राजपुत्र! कश्यपका पुत्र विनायक जबतक आपके घरमें रहेगा, तबतक निश्चित ही अनेक विघ्न-बाधाएँ उत्पन्न होंगी; क्योंकि वह विघ्नोंका स्वामी है, अतः उसे आप किसी निर्जन वनमें छोड़ आइये ॥ १५-१६ ॥ ऐसा होनेपर आपके घरमें तथा नगरमें कहीं कोई विघ्न नहीं होंगे, इसके यहाँ स्थित रहनेपर जल सारे नगरको डुबो डालेगा ॥ १७॥ यदि वह जल किसी प्रकार नष्ट भी हो जायगा तो वायुद्वारा प्रेरित पर्वत नगरको निश्चित ही चूर-चूर कर डालेंगे। हे राजन्! इसमें कोई संदेह नहीं है ॥ १८॥ आप यह क्यों नहीं जान रहे हैं कि इसके आनेसे पूर्व कोई उपद्रव नहीं होते थे। अपने पतनकी सम्भावनाको देखनेवाले राजाको चाहिये कि वह कपट करनेवाले, लोभी, अपवित्र, अत्यन्त शूरवीर तथा अत्यधिक अभिलाषा रखनेवाले व्यक्तिपर कभी भी विश्वास नहीं करे; क्योंकि राज्यकी प्राप्तिकी अत्यधिक इच्छा रखनेवाले ये लोग


[दायाँ स्तम्भ / Right Column]

राजाकी हत्यातक कर देते हैं ॥ १९-२० ॥ आपका राज्य आपके हाथसे छिन जायगा, इसे जानकर ही मैं आपको यह सब बतानेके लिये यहाँ आया हूँ। जानकार व्यक्तिको यह चाहिये कि वह राजाको उसके हितकी तथा उसके अहितकी बात अवश्य बतलाये। हे राजन्! मेरी बातपर विचार करके जैसी आपकी इच्छा हो, वैसा करें ॥ २११/२ ॥ ब्रह्माजी बोले- उस छद्म ज्योतिषीकी बात सुनकर राजाने उससे कहा- ॥ २२ ॥ राजा बोले- हे मुने! आपने अपने भूत और भविष्यके ज्ञानके बलपर जो सब कुछ मुझसे कहा है, वह मुझे उसी प्रकार मिथ्या प्रतीत हो रहा है, जैसे कि तत्त्वज्ञान हो जानेपर यह जगत्-प्रपंच मिथ्या भासित होता है। आपकी कही हुई बातोंपर विश्वास होनेपर मैं आपको आजीविका प्रदान करूँगा। हे गणकश्रेष्ठ! आपने अभी इस बालकको ठीकसे जाना नहीं है ॥ २३-२४॥ यदि यह बालक चाहे तो दूसरे ब्रह्मा, विष्णु तथा शंकरसहित बहुत-से ब्रह्माण्डोंकी रचना कर सकता है। हे ब्राह्मणश्रेष्ठ! यदि आपको अपने कथनपर पक्का विश्वास है तो इसे आप स्वयं गहन घनघोर वनमें छोड़कर पुनः यहाँ वापस आ जायें ॥ २५-२६ ॥ लोगोंसे द्वेष रखनेवाले अनेक बलवान्से भी बलवान् [राक्षसों]-को इसने मार गिराया है, फिर स्वयंसे ही द्वेष रखनेवालेको यह कैसे जीवित रखेगा ? ॥ २७ ॥ इस बालकके मनमें किसीके प्रति अनिष्टकी भावना हो, ऐसा हम सोच भी नहीं सकते। इसने काशी नगरी तथा सम्पूर्ण राज्यकी अनेक उत्पातोंसे अनेक बार रक्षा की है। जो इन्द्र नहीं है, उसे यह इन्द्र बनानेकी क्षमता रखता है। यह शक्तिरहितको शक्तिसम्पन्न, लघुको गुरु, उच्चको नीच, नीचको उच्च तथा समर्थको असमर्थ बना सकता है ॥ २८-२९ ॥ राजाकी बात सुनकर वह ज्योतिषी क्रोधसे लाल हो गया। अपना मुख नीचे करके उसने पुनः कुछ कहना प्रारम्भ किया ॥ ३० ॥ मैंने तो आपके हितकी ही बात कही थी, किंतु

३१४ * पुराणं हि गणेशस्य काममोक्षप्रदं नृणाम् * [ श्रीगणेशपुराण-

इसमें भी आपको अनिष्ट प्रतीत हो रहा है। विधाताके द्वारा रची घटनाका कोई भी उल्लंघन नहीं कर सकता और न उससे कुछ अन्यथा ही कर सकता है ॥ ३१ ॥ हे राजन्! उस बालकको आप मुझे दिखलायें, मैं उसके लक्षण बताऊँगा। तब राजाने सभी बालकोंको बुलवाया। सबसे पहले विनायक पहुँचे, उनके पीछे अन्य सभी बालक भी दौड़ते हुए आ पहुँचे। बालक विनायकने उस ज्योतिषीको प्रणाम किया और पूछा आप कहाँसे आये हैं? ॥ ३२-३३ ॥ आप सामुद्रिकशास्त्रके अनुसार शरीरके लक्षणोंको जानते हैं, ज्योतिःशास्त्रमें पारंगत हैं तथा भूत, भविष्य एवं वर्तमानकी सभी बातोंके जाननेवाले हैं, आप मेरे भाग्यका फल बताइये ॥ ३४ ॥ ब्रह्माजी बोले— तदनन्तर उस कपटी ब्राह्मणने बालक विनायककी बातोंको धैर्यपूर्वक सुनकर मनमें यह विचार किया कि मेरे कल्याणका रास्ता कौन-सा है? इसने तो अनेक रूप धारण करनेवाले बहुत-से बलवान् दुष्टोंको मार डाला है। तब उस ज्योतिषीने बालक विनायकका हाथ पकड़कर शुभ तथा अशुभ फल बताना प्रारम्भ किया ॥ ३५-३६ ॥ आजसे चार दिनके बाद तुम कुएँमें गिर पड़ोगे, कदाचित् वहाँसे बचकर निकल आओगे, तो तुम समुद्रमें डूब जाओगे। वहाँसे भी अगर बच निकलोगे तो अन्धकारपूर्ण किसी गहन गड्ढेमें गिर पड़ोगे। अगर वहाँसे बच गये तो तुम्हारे ऊपर कोई पर्वत गिर पड़ेगा ॥ ३७-३८ ॥ फिर भी अगर तुम बच जाओगे तो दो बहुत विशाल कालपुरुष तुम्हें खा जायेंगे। इस प्रकारके अरिष्ट तुम्हारे लिये होनेवाले हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है। अब मैं तुम्हें इन अरिष्टोंके निवारणका उपाय भी बताता हूँ। निर्भय रहनेके लिये इस उपायको करो। यहाँसे कहीं अन्यत्र चलकर मेरे साथ चार दिन रहो ॥ ३९-४० ॥ मैं तुम्हारे चरणकमलोंकी शपथ खाकर कहता हूँ कि तुम्हें पुनः यहाँ ले आऊँगा। बालक विनायक ज्योतिषीकी बात सुनकर धीरे-से घरके अन्दर प्रविष्ट हो गये। तदुपरान्त बालक विनायकने शीघ्र ही राजाके हाथसे रत्ननिर्मित अँगूठी लेकर उसे अपने हाथमें छिपाकर उस द्विजसे कहा— ॥ ४१-४२ ॥ अरे ज्योतिषी ! शीघ्र आप बतायें कि हमारी कौन- सी वस्तु खो गयी है, किसने उसे लिया है और वह पुनः कब प्राप्त होगी? आपके सत्य-सत्य बतानेपर ही आपकी बातोंपर विश्वास होगा ॥ ४३ ॥ बालक विनायकद्वारा इस प्रकार कहा गया वह ज्योतिषी विचार करके लोगोंकी सभामें मुसकराकर इस प्रकार बोला— 'यदि वह अँगूठी मिल जाती है तो मुझे ही देनी होगी, तभी मैं उसके विषयमें बता सकता हूँ।' बालक विनायकके द्वारा 'ठीक है, ऐसा ही होगा' कहनेपर वह बोला— 'वह अँगूठी तुम्हारे ही हाथके अन्दर है'। उस छद्मवेषधारी ज्योतिषीके द्वारा ऐसा कहे जानेपर बालक विनायकने उस अभिमन्त्रित अँगूठीसे तत्काल ही उसके हृदयमें आघात किया ॥ ४४-४६ ॥ उस अँगूठीके प्रहारसे वह गणक उसी प्रकार छिन्न-भिन्न हृदयवाला हो गया, जैसे कि वज्रके प्रहारसे पर्वत विदीर्ण हो जाता है। वह गणक पृथ्वीको अत्यन्त कँपाते हुए भूतलपर गिर पड़ा ॥ ४७ ॥ गिरते हुए उसके शरीरसे नगरका कुछ हिस्सा भी चूर-चूर हो गया। उस समय काशिराजके साथ ही सभी लोग भी अत्यन्त आश्चर्यमें पड़ गये ॥ ४८ ॥ सभी देवता अत्यन्त हर्षित हो उठे और फूलोंकी वर्षा करने लगे। उस समय स्वर्गलोक तथा भूलोकमें बजाये जानेवाले वाद्योंके निर्घोषसे आकाश तथा पृथ्वीमण्डल प्रतिध्वनित हो उठा ॥ ४९ ॥ लोग कहने लगे— इस बालक विनायकने यह कैसे जान लिया कि यह तो अत्यन्त दुष्ट दैत्य है, जो ब्राह्मणका वेष धारणकर आया है, दैवयोगसे यह अच्छा हुआ कि राजाने भी उस दुरात्माकी बात नहीं मानी ॥ ५० ॥ इसे सामान्य बालक नहीं समझना चाहिये। पृथ्वीके भारको हलका करनेके लिये कोई करुणासागर देवता ही महर्षि कश्यपके घरमें अवतीर्ण हुआ है ॥ ५१ ॥ केवल अँगूठीके प्रहारसे इसने इस बलवान्‌के प्राण