भारतकोश
संग्रह पर लौटें

कबीरपंथी शब्दावली

Kabirpanthi Shabdavali

स्वामी श्री युगलानन्द विहारी द्वारा

स्रोत: Kabirpanthi Shabdavali - Yugalanand Vihari · श्री युगलानन्द विहारी (उद्गम)

Devanagarihipublished968 पृष्ठ

मंगला वरण ।

यस्योपदेशमाराध्य नरो मोक्षमवाप्नुयात् ।

तं कवीरमहं वन्दे मनोवाक्कायकर्मभिः ।

सत्सुकृत आदि अदली अजर अचिन्त पुरुष

मुनीन्द्र करुणामय कवीर सुरतयोग

संतायन धनी धर्मदासकी दया

सर्व संत महंतोंकी दया—

अथ शब्दावलीकी उत्थानिका—

सद्गुरु कवीरने संसारी जीवोंके चितानेके लिये अनंत शब्दोंका प्रकाश करके, भवसागरसे पार करनेका प्रशस्त मार्ग तय्यार कर दिया है। तथापि बलि-हारी है, कालभगवानकी कि, अपना राज्य बना रखनेके लिये सत्यमें भी असत्यकी मिलौनी कर कुछ का कुछ कर दिखाता है ।

जहां सद्गुरुका वचन है कि—

पच्छा पच्छी कारने, सब जग गया भुलान ।

निर्पछ होइके हरिभजे, सोई सन्त सुजान ॥

वहां सद्गुरुका नाम रखकर कालने सत्यशब्दमें इतनी मिलौनी करदी है कि, संसारी जीवोंको निर्पक्ष वाणीकी पहचान ही नहीं होती, उलटा वे कालकी वाणीको ही सिद्धान्त वाणी समझकर उन्हींमें भूलकर साम्प्रदायिक गर्तमें गिर पड़े हैं और जबतक सद्गुरुके बताये संकेतके अनुसार सत्यशब्दको जाननेका प्रयत्न नहीं किया जायगा तबतक वे भवसागरमें गोता खातेही रहेंगे ।

सद्गुरु कालवाणीसे सत्यवाणीको अलग करनेकी कैसी सरल युक्ति बता रहे हैं ।

अनबनि वानी चार प्रकार । काल सन्धि झाई औ सार ॥

अब इनकी पहचान बतलाते हैं —

कालशब्द ।

अक्षर पूजा सेवा जाप । और महात्म जेतें थाप ॥

यही कहावत अक्षर काल । जाय गडी उर होयके भाल ॥

(२६)

[ शब्दावली—

सन्धिशब्द ।

ओहं सोहं आतमाराम । भाया मंत्रादिक सब काम ॥ यहि सब अक्षर संधिक कहै । जेहिमा निशिवासर जिव रहे ॥

झाईशब्द ।

निर्गुण अलख अकह निरवान । मन बुधि इन्द्रीय जाय न जान ॥ विधिनिशोध जहैं बनत न दोय । कह कबीरपद झाई सोय ॥

— इनमेंसे —

भरमिक संधि झाई औ काल । सारशब्द काटे भ्रमजाल ॥

— इस लिये —

परे जीब तेहि जमकी धार । जौलौं पावे शब्द न सार ॥

— इसहेतु —

जीब दुसह दुख देखि दयाल । तब प्रेरी प्रभु परख रिसाल ॥

शब्दकुंजी.

विशेष जाननेके लिये इसी ग्रन्थमें छपे हुए शब्द कुंजी (अथवाभूलरमैनी जिसको बहुधा लोग सताइस रमैनी भी कहते हैं—) को गुरुमुख द्वारा विचारना चाहिये । क्योंकि.

बंद उर्दधि बिनु गुरु लखे, लागत लौन सखान ।

बाबर गुरुमुख द्वार ह्वै, अमृत सूं अधिकान ॥

आजकल छापा होने और ग्रन्थोंके सहजमें मिलनेके कारण और स्कूलोंकी बाहुल्यतासे, लोग अक्षर पढ़ना सीखकर ग्रन्थोंको आपही आप पढ़कर, बिना समझे बूझे ही स्वतः गुरु बन बैठें हैं । इसीलिये जहां देखिये वहां नास्तिकताका प्रचार होकर प्रायः सब पंथ और सम्प्रदायवाले, भवसागरमें उबड़ुब कर रहे हैं ।

यथार्थ भावको समझे विनाही, मिथ्या पक्ष धारण कर लोग मनमती बन गये हैं; उनको इतनी समझ ही नहीं है कि, पक्षपातके सिवाय भवसागर दूसरा है ही नहीं ।

पक्षहि भवकर जानिये, दूसर भव है नाहि ।

जन्म भरण सुख दुख सुभाव, तिन्हें अभावहि काहि ॥

कबीरके नाम, उनके नामसे वाणीका प्रचार भारतके कोने कोने पाया जाता है । यह नहीं कि, बहुत दिन बीतने अथवा वर्तमान कालके रेल डाक और प्रेसके सुभीता के कारण इसका प्रचार हो गया हो, बरन कबीरकी वाणीका प्रभाव ही ऐसा है कबीरका उपदेशही ऐसा सार्वजनिक और निर्पक्ष था कि, उनके वर्तमान रहते ही,

उत्थानिका]

(२७)

साखी और शब्दोंका इतना प्रचार हो गया था कि, मारवाड और गुजरात आदि देशोंमें, उसी समय पद और वाणियों तथा साखियोंका संग्रह कर लोगोंने ग्रन्थरूप में बना लिया था.

थोडे दिन हुए हैं ऐसाही एक ग्रन्थ, रायबहादुर बाबू श्याम सुन्दर दासजीने नागरी प्रचारिणी सभाकी ओरसे छपाकर प्रकाशित कराया है—जिसका नाम कवीर ग्रन्थावली रखा है—बाबू साहबकी सम्मतिसे वह ग्रन्थ कवीर साहबके मगहरमें गुप्त होनेकी लीलाके पश्चात् केवल पचास वर्षकाही है. यद्यपि बाबू साहबकी दृष्टिमें उस समय कवीर साहबका अवसान हो गया था तथापि कवीर-पंथी और अन्यलेखकोंके प्रमाण से—कवीर साहबने मगहरमें अन्तिम लीला करके भी शरीर नहीं छोड़ा था. यों तो जब आप अपनेको शब्दरूपही कहते हैं तब आपके शरीर छोड़नेकी बात ही क्या है.

क्योंकि,

पांच तत्त्वसे है नहीं, स्वासा नाहि शरीर ।

अस अहार करता नहीं, ताका नाम कबीर ॥

तथापि अपने हिन्दू मुसलमान शिष्योंकी परीक्षा करनेके लिये, आपने मगहर में लीला दिखाई थी और शिष्योंको जो उपदेश देना चाहा सो दे चुकनेपर तत्कालही आप उसी शरीरसे मथुरामें प्रकट हुए और वहांसे अमर कंटक आदि स्थानोंमें अपना अमर चिह्न छोड़ते हुए चांधोगढ़ पहुँचे और धर्मदासजीको उपदेश दे जगन्नाथकी ओर चले गये ।

इससे यह सिद्ध होता है कि, बाबू साहबने जो ग्रन्थ छपवाया है वह जिस सम्बतका लिखा हुआ है उस समयमें कबीर साहब उसी काशीवाले शरीरसेही वर्तमान थे और कवीर साहबके इतने निकट समय या वर्तमानमें ही ग्रन्थ लिखे जानेके कारण, बाबू साहब कवीर साहबकी वाणीकी भाषाको भी वैसी ही समझते हैं जैसी उस ग्रन्थमें लिखी है और इसी दृष्टिसे आपने उसे वैसीही छपवाया है ।

किन्तु यह किसीसे छिपी नहीं है कि, कवीर साहब अपना केंद्र काशी ही बनाकर वहांही प्रकट हुए और वहांकीही प्रचलित हिन्दी भाषामें आपने वाणीका भी प्रकाश किया था. तथापि मारवाड देशमें जाकर वाणी मारवाडी मिश्रित क्यों हो गयी ? इसका कारण यह हो सकता है :-

(१) कबीर साहबका उपदेश इतना सर्व प्रिय था कि, आपके वर्तमान रहतेही देश देशान्तरोंके लोग, उपदेश और वाणी सुनकर लिख लेते और बड़े प्रेम से रखते थे और अपने स्वाभाविक उच्चारणके अनुसार उसे गाते और बोलते

(२८)

[शब्दावली—

भी थे जिससे उसी उसी देशके उच्चारणके अनुसार लिखनेमें वाणीका रूपभी वैसाही बनता गया। जैसे आजकल भी गुजरात या महाराष्ट्र प्रान्तमें हिन्दी भाषा या हिन्दी भाषाकी कविताकी दशा है। और गुजराती या मराठीभाषावाले अपने स्वाभाविक उच्चारणके कारण विशेष नामोंको भी अपने उच्चारणके अनुसारही लिखते और बोलते हैं। दृष्टान्तके लिये संयुक्त प्रान्तके “मेरठको लिजिये आजकल प्रसिद्ध मेरठ कैंसके कारण वर्तमानपत्रोंमें मेरठका नाम बारम्बार आता है इतना प्रसिद्ध नामहोनेपर भी गुजराती पत्रवाले मेरठको “भीरत” ही लिखते हैं।

इसी प्रकारसे यदि कवीरसाहबकी वाणी उस समय मारवाड आदि देशोंमें जाकर मारवाडी आदि उच्चारणोंवाली होगयी हो तो कौन आश्चर्यकी बात है।

मैंने मारवाड, पञ्जाब, सिन्ध, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उड़ीसा, बंगाल, आसाम, भूटान, नेपाल और बिहार आदि प्रान्तोंके भ्रमण कालमें देखा है, हिन्दीमें और शुद्ध हिन्दीभाषामें छपे हुए ग्रन्थोंको जिस जिस प्रान्तके लोग पढ़ते हैं, उस प्रान्तके टोन (स्वर) का प्रभाव उन ग्रन्थ और वाणियों पर ऐसा पड़ता है कि, सुननेवालोंको वह उसी देशकी भाषामें लिखा जान पड़ता है।

गत वर्ष जब मैं वंशधरकी गद्दीके सर्वमेष समस्त आचार्य श्री १०८ पं श्रीकाशी दास साहबजीके साथ तिरहुतके कतिपय स्थानोंमें भ्रमणको गया था, तब वहाँके भावुक सेवक सती और साधुओंके, प्रेम मग्न भजनकीरतन को देखकर अत्यन्त प्रसन्नता और प्रभावका अनुभव करता था। किन्तु शुद्ध हिन्दी भाषामें छपे हुए शब्दोंको भी जब वे गाने लगते थे तब, उनका उच्चारण ठीक तिरहुतिया भाषाके समान सुन पड़ता था, इतनेही नहीं शब्दोंके क्रियापद आदिको भी वे अपने प्रांतिक रूपमें बदलकर बोलते थे कारण मात्र यही है कि, वे थोड़े पढ़े लिखे लोग अपने स्वभाव और आदत तथा प्रेमके वश होकर शुद्ध अशुद्धिका विचार किये बिनाही प्रेममें मग्न होकर भजनमें लीन होते और लिखते भी हैं।

इसी प्रकार मारवाड और पंजाबवाले पानीको पाणी आदि उच्चारणके अभ्यासके कारण शब्दोंको अपने प्रांतिक टोनमें बदल लेते हैं। गुजराती और काठियावाड वालों का कहनाही क्या, जिस समय वे तम्बूरा और मजीरेकी गगन भेदी झंकारमें मस्त होते हैं—“कहत कवीरा सुनोभाई साधो” के गानमें ऐसे

उत्थानिका । ]

(२९)

लीन होजाते हैं कि, जो कुछ वह गाते हैं चाहे वह किसी भाषाका हो सब उन्हें काठियावाडी या गुजरातीही जान पडती है ।

इसी प्रकार दक्षिणी मराठी भाषाभाषी जिस समय “कबीरांचे दोहरे” और पदे” की हांक लगाते हैं, उस समय कबीर उन्हें खास मराठी भाषाभाषीही जान पडते हैं, और कबीरके शब्दोंका उच्चारण ठीक मराठी जैसा जान पडता है, इसी प्रकार महाराष्ट्रके पढे लिखे लोग भी जब कभी अपने ग्रन्थ या भाषण आदिमें कबीरकी साखी आदि कोट करते हैं वहाँ उसमें इतना मराठीपन आजाता है कि, फिर उसे हिन्दीभाषाभाषी कबीरकी वाणी कहनेसे हिचकते हैं इत्यादि । ( २ ) यदि उपर्युक्त विवेचनके विरुद्ध कोई ऐसा समझता हो कि, कबीर जिस जिस देशमें गये, उस उस देशकी भाषामें ही, उन्होंने वहाँके लोगोंको उपदेश दिया, तो यह बात भी उनका महत्त्वही प्रकट करती है—

किन्तु मेरा निश्चय है कि, कबीरसाहबने जो कुछ कहा है वह सब उससमय की प्रचलित हिन्दीमेंही कहा है

इसी विचारको लेकर मैंने भारतके अनेक प्रान्तोंमें घूमकर सहस्रों कबीर-पंथी ग्रन्थोंका संग्रह किया है—जिसमें एकही नामके ग्रन्थकी भिन्न भिन्न प्रान्तोंमें लिखी अनेक प्रतियाँ मिली हैं। अब जब मैं उनका मिलान करने बैठता हूँ तब वाणी एक होनेपरभी लिखावट और उच्चारणमें बहुत अन्तर जान पडता है और जिस समय उस उस प्रान्तके लोग अपने अपने प्रान्तके लिखे ग्रन्थोंको पढ़ते हैं, उस समय सुननेसे औरही भाव अन्तःकरणमें उदय होता है ।

इस प्रकारके कई दृष्टान्त इस ग्रन्थके बीच बीचमें या अन्तमें लिखकर पाठकोंका मनोरंजन करूंगा,

लिखते लिखते मैं कहींका कहीं चला गया—इसलिये अब प्रकृत विषय पर आता हूँ ।

शब्दावली ।

यों तो—कबीरकी शब्दावली—कबीर साहबना भजन, कबीरांचे पदे और दोहरे आदि नामसे सैकड़ों पुस्तकें लाखोंकी संख्यामें हरसाल छपती और छोटे २ जंगली देहातों बाजारों और बड़े २ शहरोंतक बिकती रहती हैं और हिन्दू मुसलमान ईसाई इत्यादि सभी धर्मके लोगोंकी जवानपर कबीरकी साखी मसले वर्तमानही रहते हैं, किन्तु “शब्दावली” के नामसे बड़ी पुस्तक एकही छपी है—जिसकी दो आवृत्ति आजतक हो चुकी है ।

उस शब्दावलीमें केवल कबीर साहबही नहीं वरन बहुतसे लोगोंकी वाणीका

(३०)

[शब्दावली—

संग्रह है—जिसे कवरदहके एक वैरागीने संग्रह किया था और अपने हाथसे लिख लिखकर, वहां जानेवाले संत महंतोंके हाथसे बेचा करता था। यद्यपि वह उसकी कीमत लोगोंसे २०, २५, रुपया लिया करता था। तथापि पैसेवाले महंत संत लोग जो वहां जाते थे, वह अपने स्वार्थके मारे लेलिया करते थे। क्योंकि, महंतोंके सबसे अधिक स्वार्थ, चौका आरतीकी रमैनी आदि उसमें दियी हुई होती थी। इसी बातको दृष्टिमें रखकर ग्रन्थ लेनेवालोंको केवल स्वार्थलोलुप समझकर वह लिखने वालाभी पहले चौका आरतीकेही पद और रमैनी लिखता था। उसकी लेखन शैली और ग्रंथका प्रबन्ध देखकर तो जान पड़ता है कि, उसे भी इस ग्रन्थसे सिवाय द्रव्य प्राप्तिके दूसरा कोई सरोकारही नहीं था। इसी लिये उसने उस ग्रन्थका क्रम-बांधनेका प्रयत्न नहीं किया, वरन उसके उलटा जो कुछ उसे जहांसे मिला चाहे वह किसीका शब्द या पद भजन रहा हो “कहें कबीर” करके उसे लिख दिया।

जब तक वंशघरकी गद्दी कवैरदह रही तबतक तो उसका व्यापार चलता रहा किन्तु, वंशघरकी गद्दीके लिये विरोध चला और गद्दीका कारबार कवैर-दहसे कोदरमाल चला आया और वंशघरके सन्त महंतोंने उग्रनाम साहबको अपना आचार्य मान लिया, और लोगोंका कवरदह जाना आना छूट गया, तब उस शब्दावली लिखनेवालेका रोजगार मरा और सन्तमहंतोंको शब्दावलीका सहज में, २०, २५, खर्च करके भी मिलना बन्द हुआ। तब नये बननेवाले महंतोंको शब्दावलीकी आवश्यकता पड़नेपर न मिलनेसे अडचन पड़ने लगी, महंतोंके उस अडचन को उग्रनाम साहबने अनुभव किया और शब्दावलीको छपानेकी आवश्यकता समझी, किन्तु उस समय उनकी आर्थिक दशा ऐसी नहीं थी कि, वे इसमें अपनी ओरसे कुछ कर सकते, इसलिये उन्होंने इशारेसे उसी शब्दावलीकी एक कापी बम्बई पहुंची और विना शुद्ध या क्रमबद्धकिये ज्यों की त्यों छापदी गयी इतना भी विचार नहीं किया गया कि, किस विषयके शब्द पहले आने चाहिये और किस विषयके पीछे, इसमें कबीर साहबके शब्द कितने हैं और इतरोंके कितने, इन बातोंके विचार किये विनाही आंख मूंदकर ग्रन्थ छपकर तय्यार होगा, उसपर तुरां यह हुआ कि, ग्रन्थके मुख्यपत्र (टायटल) पर “महात्मा श्री कबीरजी साहब कृत” “अपूर्व ग्रन्थ” छपा गया।

इस बातको देखकर समझदार कबीर पंथियोंको बड़ा कष्ट हुआ क्योंकि, उक्त ग्रन्थमें कितने शब्द ऐसे हैं जो कबीर साहब तो क्या कबीरपंथियों के भी नहीं हैं। कितने शब्द ऐसे हैं कि, दूसरोंके होनेपर और उसमें कर्ताका नाम वर्तमान

उत्थानिका । ]

( ३१ )

रहनेपरभी अन्तमें कहँ कबीरका छाप लगाकर कबीर साहबको बदनाम किया गया है इत्यादि।

इसके पश्चात् ही श्रीउग्रनाम साहबकी इच्छा और इन्दौरके प्रसिद्ध विद्वान् महोपदेशक सदगुरु श्रीमहंत शम्भुदासजीके उत्साह और मेरे प्रयत्नसे सम्बत् १९६० वि. का कबीरपंथी महासंत समागम कोदरमालमें हुआ, जिसमें श्रीमहंत शम्भुदासजीकी सम्मतिसे अथाह परिश्रम करके मैंने भारत वर्षका दौरा कर सर्व देशोंके संत महंतोंको एकत्रित किया और वंशगद्दीके झगडेके कारण जो पार्टी बंध गयी थी उसे तुडवाकर, वंशघरके सर्व संतमहंतोंको एकही सूत्रमें बाँधनेके लिये सबमें उग्रनाम साहबकेही पंजेका प्रचार करवाया । इस कार्यके करनेमें यद्यपि मुझे अनन्त कष्ट और दुःख उठाना पडा, यहाँतक कि, अदालतोंमें भी घसीटा गया तथापि सदगुरु श्रीमहंत शम्भुदासजीके उत्साहसे, सब अडचनोंको दूर करके कार्य पूरा करकेही विश्राम लिया उस उक्त महा सभामें तीन लाखसे भी अधिक कबीर पंथी इकट्ठे हुए थे ।

महासभाके पश्चात् जब पं श्री० उग्रनाम साहबकी गद्दी दामा खेडामें स्थापित हुई, तब उन्हें स्वतंत्रता मिलनेमें निजधर्म और नामकी उन्नति करनेकी भी अभिलाषा उत्पन्न हुई । उन्हीं अभिलाषाओंमें “ग्रन्थ छापनेके” लिये प्रेस खोलनेकी भी एक अभिलाषा थी.

दामाखेडेमें प्रेस खुला और, अन्यकामोंके साथ शब्दावलीको छापनेकी भी चर्चा आरम्भ हुई, उस समय मैंने अपना मन्तव्य प्रकट करके चाहा कि, शब्दावली इस रूपमें छपाजाय कि, जिसमें दूसरोंको आक्षेप करनेका अवसर न मिले. किन्तु उग्रनाम दबू स्वभाव और उनके परिवारवालोंका द्वेष के कारण मेरी प्रत्येक बातोंके विरोध करने और प्रेसके मैनेजर दीवान हंसदासके रहनेके कारण, मेरा वश नहीं चला. ग्रन्थके सम्पादक बने बाबा साहब और छपानेवाले मैनेजर और प्रिंटर दीवान हंसदास ।

यहाँपर यह जता देना अनुचित न होगा कि, दामाखेडेमें प्रेस खोलनेमें प्रबल और मुख्य कारण मेराही प्रयत्न था किंतु उग्रनाम साहबके परिवार-वालोंको द्वेष और प्रायः खुशामदी लोगोंके कारण मुझे उससे अलगही रहना पडा और प्रेसके प्रुफोंको देख देनेके सिवाय मेरा उससे कोई संबन्ध नहीं रहा यहाँ तक कि, मैंने उसमें जो कुछ छपवाया सो भी मूल्य देकर.

(३२)

[ शब्दावली—

इस प्रकार ग्रन्थ छपना आरम्भ हुआ और लगभग आधे तक छप गया कि, दामाखेडेमें शादी विवाह आमद रफत उलट फेरकी तूफान चली और प्रेस बन्द हो गया। शादी विवाह हो गया बिछडे मिले खूब धमाचौकडी मची और उसीमें मुझे वहां से दामाखेडा हमेशेके लिये छोडना पडा। पश्चात् उग्रनाम साहबका देहान्त हुआ। राज्य पलटा और फ्रान्स जर्मनीकी लडाई शुरू हुई, देशमें सब प्रकारकी वस्तुएं महंगी हो गयीं, खास तौरसे प्रेसकी वस्तुओंकी कीमत चौगुनी हो गयी। उसी समय असली साठे उन्नीस हजारकी लागतका प्रेस जिसकी कीमत लडाईके समय, साठ सत्तर हजारसे कम नहीं थी, तीन चार हजार तक दाम मिलते हुए भी, केवल नौ सौमें एक मुसलमानको, दया नाम साहब और उनके निकट वतियों द्वारा दे दिया गया। शब्दावली लगभग आधा छपकर अधूरी रह गयी। कई वर्षोंके पश्चात् एक टेकधारी सज्जनने बम्बईवाली प्रतिके ऊपरसे छपे हुए फार्मोंको साथ लेकर उसी विके हुए प्रेसमें छपाकर बारह रुपया मूल्यसे प्रसिद्ध किया और मजा यह कि, आपने भी कवीर साहबके ऊपर कृपा करके उन्हें ग्रन्थकर्ता करके प्रसिद्ध किया “यजमान जावे नर्कमें या स्वर्गमें पुरोहितको तो हलुए मांडेसे गर्ज” के अनुसार—कवीरके नाम पर धब्बा आता हो या कुछ हमें तो नाम और रुपया चाहिये।

इन्हीं बातोंको देखकर कतिपय स्वधर्मी और इतर सज्जनोंके अनुरोधसे मुझे ग्रन्थ प्रकाशनकी ओर लौटना और जन्म भरके परिश्रम स्वरूप हजारों कवीरपंथी ग्रन्थोंमेंसे जहां तक छप सके उनके छपवानेके प्रयत्नके लिये फिर बम्बई आना पडा है।

प्रथमवार बम्बई छोडते समय, हस्त लिखित और छपे ग्रन्थोंकी कई पेटियां बम्बईमेंही छोड गया था किन्तु, १०।१२ वर्षतक उनकी खोज खबर न लेनेके कारण वे सब दीमकके गालमें चले गये। उन पेटियोंमें हाथके लिखे कितने ग्रन्थ थे—केवल शब्दावलीकेही भिन्न भिन्न स्थानों और ग्रान्तोंकी लिखी हुई १५-२० प्रतियां थीं। ऐसी दशामें संतोष करके कलेजा मसोसके रहना पडा है।

इतना होनेपर भी शब्दावलीकी २०।२५ प्रति मेरे पास इस समय भी उपस्थित है। जिनमेंसे ५।७ प्रतियां तो इन्दौर उज्जैन मारवाड कानपुर आदि स्थानोंसे २।३ महीनेके अन्दरही संग्रह किया है। जिन २ लोगोंने अपनी अपनी

उत्थानिका ]

(३३)

प्रतियां दी हैं, उन लोगोंने छपी हुई ? । २ प्रतिके साथ अपनी हस्त लिखित प्रतिभी वापस पाने के इरादेसेही दिये हैं ।

इसके अतिरिक्त धर्ममें व्यापारके प्रवेशके कारण एकही कवीरके नाम लेनेवालोंमें निजनिज शाखाओंकी श्रेष्ठता दिखानेके लिये लोभ और तृष्णा द्वारा इतनी स्वार्थ परता और विचारशून्यता आ गयी है कि, जिस प्रकार वंश-घरवालोंने प्रत्येक ग्रन्थोंमें मिलौनी कर, अपनी श्रेष्ठता मानता बढानेके लिये, सबको कालदूत कहना आरंभ कर दिया था, उसी प्रकार अपने को सर्व श्रेष्ठ बतलानेवाली एक शाखाके कुछ अदूरदर्शी व्यक्तियोंने प्रत्येक वाणी-जिनमें धर्मदास साहबका नाम आया है-उसमेंसे धर्मदास शब्दको निकालकर, उसके बदले कुछ और ही रखना आरंभकर दिया है । पुरानी वाणियोंमेंसे धर्मदास-जीका नाम उनने निकाला तो निकाला, किन्तु थोडे दिनोंकी बनी गुरुमहिमामेंसेभी अंतिम साखी जिसमें धर्मदासजीका नाम आता है, निकालकर छपवाया है । यह गुरु महिमा श्रीमहंत शंबुदासजी कृत है ।

इस प्रकार धर्मदासके नामको लुप्त करनेका प्रयत्न सूर्य्यपर धूल डालने के समान है, इससे उनकी शाखाका गौरव नहीं बढता है किन्तु उलटा उनकी निन्दा होती है। भला वह कहाँ तक धर्मदासका नाम मिटानेका प्रयत्न करेंगे। कवीरके साथही साथ धर्मदासका नाम तो इतना अटल अविनाशी हो गया है कि, इन थोडेसे धर्मदास द्वेषियोंके सिवाय सब पंथवाले धर्मदासकी श्रेष्ठताको स्वीकार करते हैं और कवीर धर्मदासके सम्वादवाले ग्रंथोंको पढकर अपना कल्याण चाहते हैं।

ऐसेही सब बातोंको विचारकर इस “कवीरपंथी शब्दावली” के सम्पादनमें मुझे प्रवृत्त होना पडा है।

इस संग्रहमें कई विभाग करके अलग अलग विषयोंको संक्षेपमें दर्शानेका प्रयत्न किया है । जो वाणी प्रत्यक्षमें दूसरोंकी है । उन्हें अगले विभागोंमें रखा है और जिन वाणियोंमें कवीरकेही नाम आते हैं वे सब इकट्ठा संग्रह किया है। इस वाणी जंगलमेंसे खास कवीरकी वाणीको परखनेकी कुंजीभी इसीमें छाप दी है। तथापि पाठकोंको अधिकार है अपने ज्ञान पहुँच और रुचिके अनुसार लाभ उठा सकते हैं ।

कवीरपंथी शब्दावली २

(३४)

[शब्दावली—

इस ग्रन्थमें कई चित्रभी दिये गये हैं। अपने स्वभाव और सदाके नियमके अनुसार जैसी वाणी मिली है वैसेही इस संग्रहमें रख दिया है जैसे पहले मैंने बहुतसे ग्रन्थ छपवाये हैं। वैसेहीशब्दावलीमें भी मैंने अपनी बुद्धी लगाकर विशेष सुधार नहीं किया है। मेरा कामतो जीर्णोद्धार करके डूबतेको बचाना है, अब आगे विद्वान् लोग उसे जैसा चाहें सुधार करें।

कई वर्षोंसे इस कामसे उदासीन रहने पर फिर मुझे इस काममें प्रवृत्त होनेकी आवश्यकता नहीं थी तथापि यह देखकर कि कवीर पंथियोंमें जो विद्वान् कहलाते हैं, उनकी दृष्टिमें तो ये ग्रन्थ और वाणी महान् तुच्छही हैं और साधारण पंथायी लोगोंको धर्म व्यापारके कारण परस्पर तू तू मैं मैं सेही फुरसत नहीं। धनी मानी महन्तोंको अपनी नामबरी और ऐशोआरामसे अवकाश नहीं। सभा सुसाइटी और कॉसिलोंको अपने निरर्थक ध्येयकी दौड धूपसेही फुरसत नहीं।

फिर इन नष्ट प्रायः होनेवाले ग्रन्थ और वाणियोंको जब कोई धनी धोरी नहीं तो मुझसे ही जहां तक बन सके इसमें कुछ कर डालूँ। इसी विचार को लेकर मैं इसमें फिर प्रवृत्त हुआ हूँ।

यद्यपि उपर्युक्त पंक्तियोंकी बातें कुछ लोगोंको कडवी लगेगी तथापि सत्यके अनुरोधसे कहना पडा है। आशा है इस उत्थानिकाके पाठकमुझे क्षमा करते हुए इसके यथार्थ आशयकी ओर ध्यान देंगे।

अन्तमें मुझे कवीरपन्थके माननेवाले और कवीर साहबके वचनपर श्रद्धा रखनेवाले—सबही लोगोंसे—वे चाहे पंथकी किसी शाखाके अनुयायी हों—कहना है कि, ये सीधी साधी भाषामें लिखे, हुए ग्रन्थ और वाणी उपेक्षाके योग्य नहीं हैं। कालके प्रभावसे इनमें धर्मव्यापारके कारण जो भिलौनी हुई है, श्रावणके अन्धोंके समान सदा चैन ही चैन देखनेवालोंकी, अदूरदर्शताके कारण ग्रन्थोंमें सांप्रदायिकता घुस गयी है, यदि उन पक्षपातमय वाणियोंको इन ग्रन्थोंमेंसे निकालकर बाहर कर दिया जाय, तो ये अमूल्य रत्नोंके भण्डार बहुत ही मूल्यवान प्रमाणित होंगे।

यद्यपि “बीजक” सब कवीरपंथियोंका सर्वस्व है तथापि उसमें भी भी सांप्रदायिकताने अपना अधिकार जमा लिया है। मूलकी ओर तो किसीका ध्यान ही नहीं है, टीकाका ही बीजकका सिद्धांत समझकर, साधारणमें पक्षपातका इतना बड़ा आडम्बर फैला हुआ है कि, जो पंथकी जिस शाखाका माननेवाला

उत्थानिका ।]

(३५)

है, उसी शाखाके किसी पुरुषकी की हुई टीकाको सर्व श्रेष्ठ कहकर, चाहे वह किसी दूसरी टीकाकी नकलही क्यों नहो, उसीको यह पढ़ेगा। और ठीक उसी प्रकारकी दूसरी टीकाको बुरा बतलायगा इस प्रकारकी बात, श्रद्धेय पूर्णसाहबकी टीका तथा मेहीदास और प्रागदासकी टीकावालोंसे मिलनेसे साफ २ प्रगट हो जाती है। यद्यपि मेहीदासजी और प्रागदासजीकी टीका पूर्ण साहबकी टीकासेही बनायीं गयीं हैं और रद्दीके भाव विककर पंसादीकी दूकान पर पुडिया बांधी गयी है तथापि जिनके पास वे टीकाएँ हैं वे पूर्ण साहबकी भी भूल निकाल कर अपनी मानी हुई टीकाको सर्व श्रेष्ठ बतलाते हैं।

इसके अतिरिक्त पाठके उलट फेरने भी खासा साम्प्रदायिकताका तांडव नाच नचवा दिया है। साम्प्रदायिक नशामें चूर सब अपनी अपनी शाखाकेही पाठ को सर्व श्रेष्ठ बतलाकर दूसरोंकी सत्यताकी भी उपेक्षा करते हैं इसका कारण मिथ्या पक्षपात ही है। आज कवीर साहबके उपदेशोंका-आश्रय लेकर दूसरे लोग संसारमें बहुत कुछ कर रहे हैं और उनके कामोंको देखकर कुछ समझ-बूझवाले कवीरपंथियोंके मुहमें पानी भर आता है किंतु ऐसा होनेपर भी उनको अपने घरकी पवित्र वस्तुका ध्यान नहीं है और दूसरोंके जूठनको देखकर ललचा ललचा मरते हैं।

प्यारे भाइयो ? सद्गुरुके इस वचन पर जरा गौर करो फिर आपको पता लग जायगा कि, आपके घरमें कैसे २ अमूल्य रत्न भरे पड़े हैं—

सद्गुरु कहते हैं—

“सब सँग रसिये सबसँग बसिये, सबका लीजे नाम ।

हांजी हांजी सबकी कीजे, रहिये अपने ठाम ॥”

अर्थात्—

“वेद आदि विद्या सबै, बोध हेत हिय धार ।”

अथवा—

“सब मत महरम करू, तब देखू निज सैन”

सब कुछ पढ़ो, सब कुछ देखो सब सुनो, सबके साथ प्रीतिके साथ बर-तावा करो, किसीके दिलको मत दुखाओ “आत्मवत्सर्वभूतेषु” के न्यायसे, सबकी सहायता करो किंतु “रहिये अपने ठौर” को मत भूलो; यही गुरुकी

( ३६ )

[शब्दावली-उत्थानिका]

आज्ञा है, यही अपने आत्माको प्रवंचानेसे बचानेका मार्ग है; इस आदर्शको ही सामने रख कर, अपने मानव जन्मको सफल कर सकते हो, यही आदर्श तुम्हें सब प्रकारकी गुलामीकी परतंत्रतासे छुड़ाकर मुक्ति और स्वतंत्रता अर्थात् जीवन मुक्तिका मार्ग दिखा सकता है । सद्गुरु कहते हैं—

अपने अपने धर्ममें, सब सुखलह सब काल ।

निज धर्म जिन अपने गह्यो, सहजे भये निहाल ॥

भगवान् श्रीकृष्ण कहते हैं—

“स्वधर्मं निधनं श्रेयः परधर्मो भयावहः”

इस लिये प्यारो ! आपकी विद्या और सब दौड धूपकी सफलता इसीमें है कि, आप वर्तमान कालका ध्यान रखते हुए अपने धर्मके भोलेभाले सांप्रदायिक पक्षमें डूबे हुओंको-सत्य कवीरके सच्चे उपदेशके द्वारा बाहर निकालने का प्रयत्न कीजिये. क्योंकि, यह सांप्रदायिक पक्षपात ऐसा बुरा है कि, इसमें पड़े हुए बडी कठिनाईसे सीधे रस्ते पर लाये जा सकते हैं.

उत्थानिका का कलेवर बहुत बड़ाहो गया है. इसलिये विशेष न लिखकर मैं इसे यहाँही समाप्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि, सत्य धर्मके अनुयायी महात्मागण इस शब्दावलीको अपनाकर और इसके गुण दोषका विवेचन कर अपना कर्तव्य निबाहेंगे और मुझपर अनुग्रह करेंगे ।

सर्वं सज्जनोंका परमार्थी-कृपाकांक्षी—

बम्बई.

मिति आषाढवदी

१४ सम्बत १९८६. वि

ता० ५।७।२९.

श्रीयुगलानन्दविहारी.

कबीराश्रमाचार्य—

कबीराश्रम (खरसिया.)

विलासपुर

सतसुकृत आदि अदली अजर अचित पुख्य सुनीन्द्र करणामय कबीर सुरतियोगसंतायन धनी धर्मदासकी दया वंश एकोत्तर की दया । कबीर साहब के अधिकारी वर्तमान आचार्य शिरोमणि श्री १०८ श्रीमहंत काशी दासजी साहब की दया सर्व महंत संतनकी दया ।

अथ कबीर पंथमें प्रचलित—

शब्दावली

मंगलाचरण

( संग्रह कर्ता का )

सतगुरु चरण सरोज रज; बार बार शिर नाय । शब्दावलि संग्रह करूं; सतगुरु होहिं सहाय ॥ १ ॥

इसते लाभ क्या—

धर्म, पंथ सब जगतके, ईश ब्रह्मलो जोय । शब्द प्रताप ते जानिये, सतगुरुके बल होय ॥ २ ॥

( सतगुरुका स्वरूप शब्दकी महिमा )

सत्यगुरु सत्य कबीर सो, शब्द रूप जगमान । धर्मदास सो शिष्य है, शब्द करे पहिचान ॥ ३ ॥

शब्द क्या बतलाता है ?

पापपुण्य अरु धर्म अधर्म, बन्ध मोक्ष लों जोय । शब्द प्रकाश ते जानिये, सूझ परत सब कोय ॥ ४ ॥

(३८)

कबीरपंथी-

चार वेद अरु किताब पुनि, शास्त्र हदीस पुरान । भुगोल खगोल विज्ञान सब, शब्द प्रमाण ते जान ॥ ५ ॥ विना शब्द जगमें कहूँ, अहै न होवन हार । सतगुरु वचन प्रमाण है, मनमें लेहु विचार ॥ ६ ॥ शब्दे मारा गिर पड़ा, शब्दे छोड़ा राज । जिन जिन शब्द विवेकिया, तिनका सँबरा काज ॥ ७ ॥

इसलिये-

काज संवारे आपनो, वचन गुरुको मान । ८ ॥ “माने वचन सो वंश है” सतगुरु शब्द प्रमान ॥

परन्तु-

शब्द हमारा आदि का, सुनि मत जाहु सरख । जो चाहो निज तत्व को, शब्दे लेहु परख ॥ ९ ॥

इयोंकि-

शब्द विना सुरति आँधरी, कहो कहाँको जाय । द्वार न पावे शब्द का, फिर फिर भटका खाय ॥ १० ॥

किन्तु-

शब्द शब्द बहुअन्तरा, सार शब्द मथि लीजे । कहैं कबीर जहैं सार शब्द नहीं, धिग जीवन सोजीजे ॥ ११ ॥ सार शब्द पाये बिना, जीवहिँ चैन न होय । फन्द काल जेहि लखि पड़े, सार शब्द कहि सोय ॥ १२ ॥ सतगुरु शब्द प्रमान है, कहो सो बारम्बार । धर्मनिते सतगुरु कहै, नहिं बिनु शब्द उबार ॥ १३ ॥

संगलाचरण

(३९)

सतगुण वचन

(आगम संदेश)

धर्मनि सार भेद अव खोलौं । शब्दस्वरूपी घटघट बोलौं ॥ शब्दहिं गहे सो पंथ चलावे । बिना शब्द नहिं मार्ग पावै ॥ प्रगटे वचन चूरामनि अंशु । शब्द रूप सब जगत प्रशंसु ॥ शब्दे पुरुष शब्द गुरुराई । बिना शब्द नहिं जिवसुकताई ॥ जेहिते मुक्त जीव हो भाई । सुकतामनि सो नाम कहाई ॥

इतलिये-

शब्द कहै सो कीजिये, गुरुवा बडे लबार ।

अपने अपने स्वार्थको, ठौर ठौर बटमार ॥

ताते धर्मनिकर परचारा । बिना शब्द नहिं जीव उबारा ॥

शब्द गहे सो पंथ चलावे । बिना शब्द नहिं सत्य लखावे ॥

शब्द गहेसो भौ जलपारा । बिना शब्द नहिं जीव उबारा ॥

याते शब्द सनेही कीजै । जीवन जन्म सुफल करिलीजै ॥

ताते संग्रह कीन्ह यह, शब्दावलि धरि नाम ।

गुरु संतनको वन्दगी, बारबार परनाम ॥

॥ इति भङ्गलाचरण ॥

आगम संदेश जिसको चाहिये. इस पतेसे संग्रह सकता है. इसमें पंथका मविष्य पुरापुरा वर्णन है. मिलनेका पता—स्वामी श्रीगुलानन्द विहारी, कबीराश्रम पो खरसिया स्टेशन जि० विलासपुर. सी. पी. ॥

सत्यमुकृत आदि अदली अजर अचिन्त पुण्य मुनीन्द्र कल्याणमय कबीर सुरति योग सन्तायन धनी धर्मदासकी दया सर्व सन्त महन्तांकी दया ।

अथ कबीरपंथी-शब्दावली

प्रथम खण्ड-प्रथम विभाग :

संज्ञा सुभिरन-प्रारम्भः

साखी

गुरुको कीजे दण्डवत, कोटि कोटि परनाम । कीट न जाने भुंगको, वह करले आप समान॥

संज्ञा गौरी ( समय सुर्यास्त )

गुरुसों लगन कठिन है भाई ॥ लगत लगे बिनु काज न सरिहै, जिय परलेतर जाई ॥ मृगा नाद शब्दका भेदी, शब्द सुनन को जाई ॥ सो शब्द सुनि प्राण दान दे, नेक न तन को डराई ॥ तजि गृहबार सती एक निकसी, सत् करन को जाई ॥ पावक देख डरे नहिं मनमों, कूदपरे सर माई ॥ पपिहा स्वाति-बुन्द के कारण, पिया पिया रट लाई ॥ च्यासे प्राण जाय क्यों न अबहीं, और नीर नहिं भाई ॥

शब्दावली

(४१)

दोय दल आनि जुरे जब सनमुख, सूरा लेत लड़ाई ॥ टूक टूक है गिरे धरणि में, खेत छाड़ि नहीं जाई ॥ छाडे अपने तन की आशा, निरभय है गुण गाई ॥ कहें कबीर ऐसी लव लावे, सहज मिले गुरु आई ॥ १ ॥

साखी

काल खडा शिर ऊपरे, जागु विराने गीत । जाका घर है गैलमें, सोव कस सोव निचित ॥

॥ गौरी ॥ २ ॥

॥ सकल तजि नाम सुमिर रे भाई ॥ माटी के सँग माटी मिलिहै, पवन में पवन समाई ॥ जतन जतन कर सुत को पाले, काचा दूध पिलाई ॥ सो बेटा रे काल है बैठे, बाबा कहत लजाई ॥ जो तिरिया मुख बिरिया खवाती, सोवत अंग लगाई ॥ सो तिरिया मुख मोरके बैठी, टूटिगयी सगम सगाई ॥ जो देहिया पर नीर पखारे, चोवा चँदन लगाई ॥ सो देहिया पर काग उड़त हैं, देखत लोग घिनाई ॥ झूठी काया झूठी माया, झूठी लोग लुगाई ॥ कहें कबीर सुनो भाइ साधू, झूठ जगत पतियाई ॥ २ ॥

साखी

साधु हमारे आतमा, हम साधुनके जीव । साधुन मध्ये यों रमूँ, ज्यों पय मध्ये घीव ॥

गौरी ॥ ३ ॥

॥ दासपर नाम ध्वजा फहराई ॥ काल जंजाल निकट नहीं आवै, माया देखि डराई ॥ जो कोई दाससे द्रोह विचारे, प्रभु को नाहि सोहाई ॥ हिरण्यकुश की वा गति हो गई, रावण धूर उड़ाई ॥

(४२)

कबीरपंथी—

दुरयोधन परिच्छित राजा, फिर पाछे पछताई॥ सुर पण्डित औ नृपति बादशाह, ऊंची पदवी पाई ॥ भक्ति बिना सब तुच्छ बराबर, बांधे यमपुर जाई ॥ का भये वेद पुराण गुन गाये, सत्य दया नहिं आई ॥ अहंकारमें सबहिं भुलाने, अजगर जनम सो पाई ॥ हम तो कान राखी नहिं भाई, ज्यों का त्यों ठहराई ॥ भावे कोई दुख सुख करि माने, भक्ति के पंथ चलाई ॥ योग, यज्ञ, तीरथ, व्रत, संयम, करनी कोटि कराई ॥ नाम बिना सबही है खाली, कहैं कबीर समुझाई ॥ ३ ॥

संगीतरत्नमालामें यही पद इस प्रकार हैं— ध्वनी गौरी वृन्दावनी (समय सूर्यास्त)

॥ दास पर नाम ध्वजा फहराई ॥ काल जाल निकट नहिं आवे, माया देखि डराई ॥ जो कोई दाससो द्रोह विचारे, प्रभुको नाहिं सुहाई ॥ हरनाकुशकी वह गति हो गई, रावण धूर उड़ाई ॥ सुर ब्रह्मा नृप अरु इन्द्रकी, ऊंची पदवी पाई । भक्ति बिना सब तुच्छ बराबर, बांधे यमपुर जाई ॥ कहैं भयो वेद पुरान पढ़े से, घट महे दया न आई । अहंकारसे भवमें डूबे, अजगर तन धरि भाई ॥ हमनहिं कान करी काहू की, ज्यों को त्यों दर्शाई । चाहे कोई सुख कोई दुःख मानो, सत्य कहौं गोहराई ॥ योग यज्ञ तीरथ व्रत संयम, साधन कोटि कराई । विनु गुरु सफल होत नहिं कबहुँ, कहे कबीर समुझाई ॥

साखी ।

नाम लिया तिन सब लिया, सकल वेदका भेद । बिना नाम नरके गये, पढ़ि पढ़ि चारों वेद ॥

गौरी ४ ।

॥ बंदे नाम साहेब का ले रे ॥ एक लख पूत सवा लख नाती, संपति थिर ना रहे रे ॥ लंका ऐसे कोट विनशि गये, छिन

शब्दावली

(४३)

में ऐसो बाव बहे रे ॥ न कोई तेरा तू ना किसी का, पैडोई खलक बहे रे ॥ नदी नाव संयोग जुरो है, ऐसो मिलना हैरे ॥ मातु पिता सुत बंधू तिरिया, कोई न संग चले रे ॥ ये सब हैं स्वारथ के संगी, गुरु विन सुख न लहे रे ॥ छिनकमाहिं तन विनशि जायगा, फिर कछु करिना सके रे ॥ ताते वेग सम्हार अपनपौ, साहेब कबीर कहे रे ॥ ४ ॥

साखी ।

साहब से सब होता है, बन्दे से कछु नाहिं ॥ राई सो परवत करे, परवत राई माहिं ॥

  • गौरी ५ ।

॥ अवधू कुदरत की गति न्यारी ॥ रंक निवाज करै वह राजा, भूपति करै भिखारी ॥ एते लौंग फल नहिं लागे, चंदन फूल न फूला ॥ मच्छ शिकारी रमे जँगल में, सिंह समुद्रहिं झूला ॥ रेंड-हख भयो मलयागिर, चहुँदिशि फूटी बासा ॥ तीन लोक ब्रह्मण्ड खण्डमें, अंधा देख तमासा ॥ पंगुल मेरु सुमेर उलंघे, त्रिभुवन मुक्ता डोले ॥ गुंगा ज्ञान विज्ञान प्रकासे, अन-हद बानी बोले ॥ अकाशहिं बांधि पताल पठावै, शेष र्वर्ग पर राजे ॥ कहैं कबीर राम हैं राजा, जो कछु करे सो छाजे ॥ ५ ॥

आरती प्रारम्भ ।

आरती ॥ १ ॥

जय जय सत्य कबीर । सत्यनाम सत मुक्त; सत रत सत कामी । विगत क्लेश सत धामी, त्रिभुवनपति स्वामी ॥ टेक ॥ जयति जय कबीरम्, नाशक भव भीरम् । धरचो मनुज शरीरम्, शिशु वर सरतीरम् ॥ जय २ ॥ कमल पत्र पर शोभित, शोभाजित कैसे । नीलाचल पर राजित, मुक्तामनि जैसे

  • नोट -और बहुतसी गौरी आगे दिया है सो देखना चाहिये सूचीमें देखनेसे पता मिलेगा ।

(४४)

कबीरपंथी—

॥ जय २ ॥ परम मनोहर रूपम्, प्रमुदित सुखरासी । अति अभिनव अविनाशी, काशी पुर वासी ॥ जय २ ॥ हंस उबारन कारन, प्रगटे तन धारी । पारखरूपविहारी, अविचल अधिकारी ॥ जय २ ॥ साहब कबीर की आरति, अगनित अघहारी । धर्मदास बलिहारी, सुद मंगल कारी ॥ जय २ ॥

आरति ॥ २ ॥

जय जय श्रीगुरुदेव ।

पारख रूप कृपालम्, सुदमय त्रैकालम् । मानस साधु मरा- लम्, नाशक भव जालम् ॥ जय २ ॥ कुन्द इन्दु वर सुन्दर, सन्तन हितकारी । शान्ताकार शरीरम्, श्वेताम्बर धारी ॥ जय २ ॥ शुभ्र सुकुट चर्कांकित, मस्तक पर सोहै । विमल तिलक युत भृकुटी, लखि सुनिमन मोहै ॥ जय २ ॥ हीरा मणि सुक्तादिक, भूषित उर देशम् । पद्मासन सिंहासन, स्थित मंगल वेषम् ॥ जय २ ॥ तरुण अरुण कञ्जांघ्रि, त्रिभुवन वश कारी । तम अज्ञान प्रहारी, नख छुति अति भारी ॥ जय २ ॥ सत्य कबीर की आरति, जो कोइ गावै । सुक्ति पदारथ पावै, भवमै नहिं आवै ॥ जय २ ॥

आरती ॥ ३ ॥

संज्ञा आरतीनाम तुम्हारे । अनहद ध्वनि गुरुज्ञान विचारे ॥ ततकर तेल दयाकर दीपा । ब्रह्मअग्नि मन पवन समीपा ॥ पांचो बाती निरमल बारो । सुरति चैँवर ले सनमुख ठारो ॥ प्रेमकर पुहुप धूप धर ध्याना । चित चंदन घसि आगे आना ॥ अविगतरूप अघर परकासा । आरति गावे कविर धर्मदासा ॥

आरती ॥ ४ ॥

संज्ञा आरति करे गुरुसेवा । संपुट खोल मिले गुरुदेवा ॥ तेजपुंजकी ज्योति उजियारा । घंटा झाँझ बजे अधिकारा ॥