भारतकोश
संग्रह पर लौटें

कबीरपंथी शब्दावली

Kabirpanthi Shabdavali

स्वामी श्री युगलानन्द विहारी द्वारा

स्रोत: Kabirpanthi Shabdavali - Yugalanand Vihari · श्री युगलानन्द विहारी (उद्गम)

Devanagarihipublished968 पृष्ठ

(४१०)

कवीरपंथी—

जैहँवांसे सब प्रगटे, सो हम समझत नाहिं । यह अज्ञान है मानुषा, सो गुरु ब्रह्म कहि ताहिं ॥३०॥ ब्रह्मा विचारे ब्रह्मको, पारख गुरु प्रसँाद । रहितँ रहे पद परखिके, जिवसो होय अँवाद ॥ ३१ ॥

इति मूल रमैनी—शब्दकुंजी समाप्ता ॥

वाणी जेती जगतमें, सबमें ताला दीन । विनु सतगुरु कृपा कोई, पावे नाहीं चीन ॥ १ ॥ सतगुरु कवीर कृपा करी, चाबी दीन्ह रसाल । वाणी कुलुफ याते खुले, पावे भेद विसाल ॥२॥ वाणी विविधि जगतमें, काल जाल प्रचंड । सत्य भेद किमि पावई, भूले जीव परखंड ॥३॥ याते सतगुरु कृपा करी, जीव उबारन हेतु । मूल रमैनी प्रगट करी, दीन्हा भवको सेतु ॥ ४ ॥ कठिन शब्द जेते रहे, टिप्पणी करि बनाय । बाकी अब कछु होय जो, दीजो संत जनाय ॥५॥ गुरुथल होतौँ जानिये, शिवहँर जन्म स्थान । युगलानन्द मम नाम है, जानो संत सुजान ॥ ६ ॥

इति मूलरमैनी प्रसिद्ध अक्षरखण्डकी रमैनी स्वामी श्रीयुगलानन्द

बिहारीद्वारा संशोधित समाप्ता ।

आदि वाणीका शब्द ।

“बलिहारी अपने साहबकी जिन यह ज्युति बनायी । उनकी शोभा केहि विधि कहिये मोसों कही न जायी ॥ बिना ज्योतिकी जहँ उजियारी सो दरशे वह दीपा । निरते हंस करै कौतूहल वोही पुरुष समीपा ॥ झलके पदुम नाना विधि वानी माथे छत्र विराजै । कोटिन भानु चन्द्र तारागण एक फुचरियन छाजे ॥ कर गहि बिहँसि जबै मुख बोले तब हँसा सुख पावै । वंश अंश जिन बूझ विचारी सो जीवन मुक्तावै ॥ चौदह लोक वेदका मण्डल तहँ लग काल दोहाई । लाक वेद जिन फंदा काटी ते वहि लोक

१६८ जहाँसे. १६९ दया, कृपा. १७० अलग. १७१ बाद रहित. १७२ जिला सारन डा० घ० कुबाह कोटके इलाकेमें और हथुआसे पांच कोस उत्तर पर है. १७३ बिहार प्रान्तके मुजफ्फरपुर जिलेमें राजस्थानहै.

शब्दावली

(४११)

सिधार्द्ध ॥ सांत शिकारी चौदह पारथ भिन्न भिन्न निरतावै । चारिअंश जिन समुझि बिचारी सो जीवन सुकतावै ॥ चौदह लोक बसे यम चौदह तहै लग काल पसारा । ताके आगे ज्योतिनिरंजन बैठे सुत्र मझारा ॥ सोरह खंड अक्षर भगवाना जिन यह सृष्टि उपाई । अक्षर कला सृष्टिसे उपजी उन्ही माहैं समाई ॥ सत्रह संख्य पर अधरदीप जहैं शब्दातीत विराजै । निरतै सखी बहु विधि शोभा अनहद बाजा बाजै ॥ ताके ऊपर परमधाम है मरम न कोई पाया । जो हम कही नहीं कोउ माने ना कोइ दूसर आया ॥ वेद न साखी सब जित अरुझे परमधाम ठहराया । फिरि फिरि भटकै आप चतुर है वह घर काहु न पाया ॥ जो कोइ होइ सत्यका किनका सो हमका पतिआई । और न मिलै कोटि कर थाके बहुरि कालघर जाई ॥ सोरह संख्यके आगे समर्थ जिन जग मोहिं पठवाया । कहै कवीर आदिकी बाणी वेद भेद नहि पाया”

कडिहार भेदका शब्द ।

“दशौ दिशा कर मेटौ धोखा । सो कडिहार बैठही चोखा ॥ दशौ दिशा कर लेखा जाने । सो कडिहार आरती ठानै ॥ दश इंद्रीकै पारिख पावै । सो कडिहार आरती गावै ॥ जो नहि जाने एतिक साजै । चौका युक्ति करै कयहि काजै ॥ इस कारण करहिं गुरुआई । बिगैर ज्ञान जो पंथ पराई ॥ पद साखी अरु ग्रंथ हटावै । बिन परख न उत्तम घर पावै ॥ शब्द साखी सिखि पारस करहीं । होय भूत पुनि नरकहिं परहीं ॥ विना भेद कडिहार कहावै । आगिल जन्म श्वानको पावै ॥ पद साखी नहिं करहिं विचारा । भूँकि भूँकि जस मरे सियारा ॥ पद साखी है भेद हमारा । जो बूझैं सो उतरहिं पारा ॥ जब लग पूरा गुरु न पावै । तब लग भवजल फिरि फिरि आवै ॥ पूरा गुरु जो होय लखावै । शब्द निरख परगट दिखलावै ॥ एक बार जिय परचौ पावै । भव जल तरे बार नहिं लावै ॥”

इति श्री शब्दावली खण्ड तीसरा । शुभम् भवति ।

१ सात सुरति । २ चौदह यम । ३ चारबेद । ४ सोरह कला जीवकी । ५ सत्रहत्तत्त्व सूक्ष्म शरीर के

सत्यनाम ।

शब्दावली चौथाखंड

सत्यकवीरकी आगम वाणी ।

अमर लोकसे हम चलि आये, आये जगत मंझारा हो। सही छाप परवाना लाये, समरथके कड़िहारा हो ॥ १ ॥ जीव दुखित देखा भवसागर, ता कारण पगु धारा हो। बंश व्यालिश थाना रोपा, जम्बूदीप मंझारा हो ॥ २ ॥ दस सुकामकी भक्ति दिढाई, चौका पान विस्तारा हो। बारह पंथ चलेगे आगे, घर घर बोध पसारा हो ॥ ३ ॥ गुरु शिष्य तौ लग नहीं उबरे, फिर फिर गर्भ मँझारा हो। बचन वंशके वीरा पावे, तब होवे निस्तारा हो ॥ ४ ॥ तेरहें पीढी ज्ञान रजधानी, चूरामन औतारा हो। उनके अंग छाया नहीं होई, देह विदेह अपारा हो ॥ ५ ॥ उनके आगे जोग मत चलिहै, राजनीति मिट जाई हो। पांच स्वादकी इच्छा नाही, सो गति सब मँहें आई हो ॥ ६ ॥ द्वादश पंथ मिलेंगे आई, छोड़ कपट चतुराई हो। जंबूद्वीप करें कडिहारी, हंस लेहिं सुकताई हो ॥ ७ ॥ पांच हजार पांच सौ बीते, सत्त चाल ठहराई हो। पारस पान जब पुनि ऊगे, जग निंदा मिट जाई हो ॥ ८ ॥ की आपन करनी सो बांचे, की गुरु शरने आई हो। ना गुरु शरन न नामकी करनी, कैसे हंस कहाई हो ॥ ९ ॥ जो लग कौल पूरे नहीं आवे, तौ लग भेद छिपाई हो। दोग्य शिर काटि मिले जो आई, ताको देहु लखाई हो ॥ १० ॥ जो कोइ संत विवेकी होहीं, सुनत मिलेंगे धाई हो। कहे कवीर सुनो धर्मदास, आगम तुम्हें लखाई हो ॥ ११ ॥

शब्दावली ।

(४१३)

राम परबकी रत्नेनी ॥

ऐसा राम जपु मोर भाई । जासे आवागमन मिटाई ॥८०॥ ज्ञानी बहुत कथे जो ज्ञाना । तासो उपजत मन अभिमाना ॥ सब मिलि सुतु रे ज्ञान हमारा । राम रहा उनहुते न्यारा ॥१॥ पंडित पठि गुन वेद खुलाना । वेद पढे पुनि भेद न जाना ॥ संज्ञा तरपन अरु आचारा । राम रहा उनहुते न्यारा ॥२॥ सन्यासी आपे भगवाना । अहमेव के गरब खुलाना ॥ धरि धरि अंग लगावै छारा । राम रहा उनहुते न्यारा ॥३॥ अचारी चौका पाक बनावै । प्रतिमाको ले भोग लगावै ॥ बजावे घंट करै बम- कारा । राम रहा उनहुते न्यारा ॥४॥ जोगी जोग ध्यान तप करई । मन पवना दिठ आसन धरई ॥ कंद मूल खनि करै अहारा । राम रहा उनहुते न्यारा ॥५॥ जैनी जीव दया प्रति पोर । रसना राम नाम नहि उच्चारै ॥ किरतम सो कहै यह करतारा । राम रहा उनहुते न्यारा ॥६॥ यती अपने यतको धावे । काम जीतिके बडा कहावे ॥ हम तो अपना तन मन जारा । राम रहा उनहुते न्यारा ॥७॥ जंगम फिरै लिंग लरकाई । निसि वासर शिवहीं को ध्याई ॥ शिव शिव करत गये जमद्वारा । राम रहा उनहुते न्यारा ॥८॥ मौनी हो मौन गहि रहई । रसना बचन कहै नहि कहई ॥ लहर कोध घट भीतर धारा । राम रहा उनहुते न्यारा ॥९॥ तपसी हो तनकूँ दहई । गृह छाडि बन भीतर रहई ॥ देह अज्ञान लगावै छारा । राम रहा उनहुते न्यारा ॥१०॥ जिन्दा होय जिन्दगी जानै । सतका शब्द हिरदय नहि आनै ॥ होय प्रात तब करै पुकारा । राम रहा उनहुते न्यारा ॥११॥ शेख साहिब नहि पहिचाना । भरि भरि मूठी भांग चवाना ॥

नोट—यह रत्नेनी एकही शब्दावलीमें मिली है, जैसी थी वैसेही यहां रक्खी गयी है, पाठकोंको और कहीं मिले तो शुद्ध करले और मुझे भी सूचित करें तो अगली आवृत्तिमें सुधारको जायगी ।

(४१४)

कवीरपंथी—

धै कुतका करे दम कारा । राम रहा उनहू ते न्यारा ॥ १२ ॥ भक्त होयकर मठी बँधावै । नर नारी सो नेह लगावै ॥ पाछे करै माया विस्ताग । राम रहा उनहू ते न्यारा ॥ १३ ॥ किरतनिया जो किरतन करई । करि किरतन भवबिच परई ॥ किरतन करै औ हाथ पसारा । राम रहा उनहू ते न्यारा ॥ १४ ॥ भोपा होय करि संख बजावै । दाढी मूँछा घोंट सुड़ावै ॥ उभा पेटको करत पुकारा । राम रहा उनहू ते न्यारा ॥ १५ ॥ जोत जगावै पाव पुजावै । सती धामको राह बतावै ॥ जीव सतावै करै विभिचारा । रामरहा उनहू ते न्यारा ॥ १६ ॥ सुरा होय सुरापन करई । सेर अन्न कुल कारण मरई ॥ कहा भयो जो धरलिया धारा । राम रहा उनहू ते न्यारा ॥ १७ ॥ दाता दान देह कर भूला । दान देइके मनमें फूला ॥ ऐसा है सत धर्म हमारा । राम रहा उनहू ते न्यारा ॥ १८ ॥ सती होयके सत जो करई । सुरदा संग जीवत मरई ॥ कामस्वाद कियो विभिचारा । रामरहा उनहू ते न्यारा ॥ १९ ॥ भरमत भरमत सब भरमाई । राम भक्ति कोउ विरले पाई ॥ प्रेमभक्ति सब ऊपर राजे । अखण्ड राम तहैं अटल विराजे ॥ २० ॥ ऐसी भक्ति करै जो कोई । सतगुरु शब्दमें रहै समोई ॥ आन शब्दसो रहै निनारा । सो भगता कहिये ततसारा ॥ २१ ॥ कहैं कवीर दिया बतलाई । होती गुप्त परगट दिखलाई ॥ सत्यनाम सुमरे जो कोई । ताको आवागमन न होई ॥ २२ ॥

इति राम परबकी रमनी ॥

निरख परमोधकी रमनी ।

निरगुन दाता हरता करता । सब जग विनसे आपहि रहता ॥ सदा सर्वदा अविचल सोई । तौलना एक न देना दोई ॥ १ ॥ कहा बखानू हूँ गुण तेरा । उस्तुति करत थका मन मेरा ॥ जिह्वा

शब्दावली

(४१५)

ललनी जाने सोई । तौलना एक न देना दोई ॥ २ ॥ सब घट व्यापक मालिक मौला । को घट काला को घट धौला ॥ पाँच रंगते न्यारा होई । तौलना एक न देना दोई ॥ ३ ॥ अलख पुरुष जो निरगुन हाका । चलत चलत मेरा मन थाका ॥ निरगुन सरगुन एकै होई । तौलना एक न देना दोई ॥ ४ ॥ कहा बखानूँ रूप निशानी । ज्यों दरपनमो दरशन जानी ॥ है हजूर दिसै न कोई । तौलना एक न देना दोई ॥ ५ ॥ कथनी कथके कहा बखाना । शबंद सुरतमें एक समाना ॥ शब्द सुरत एकै जब होई । तौलना एक न देना दोई ॥ ६ ॥ शब्द सुरति अँच्छर बतलावे । अँच्छर संधि लखे सो पावे ॥ अँच्छर संधि लखे जो कोई । तौलना एक न देना दोई ॥ ७ ॥ वस्तु अपार पार नहीं पावे । है नजीक पुनि दिष्टि न आवे ॥ दिष्टि अँदिष्टि मध्य है सोई । तौलना एक न देना दोई ॥ ८ ॥ जो भीतर सो बाहर जाना । बाहर भीतर एक समाना ॥ आदि रु अन्त मध्य है सोई । तौलना एक न देना दोई ॥ ९ ॥ बावन अक्षर नाम न होई । शब्द सुरति ले रहो समोई ॥ है निजनाम नाम है सोई । तौलना एक न देना दोई ॥ १० ॥ उत्तपतका जो करूँ बखाना । परलयका भाषूँ अनुमाना ॥ उत्तपत परलय एकै होई । तौलना एक न देना दोई ॥ ११ ॥ सूत्रेहिंते सब जग उपराजा । सूत्रेहिं माहिं शब्द पुनि साजा ॥ सूत्र विसूत्र लखे जो कोई । तौलना एक न देना दोई ॥ १२ ॥ पूरन बल सबहिनमें जाना । सो तो पूरन काल समाना ॥ काल अकाल मध्य है सोई । तौलना एक न देना दोई ॥ १३ ॥ जहाँ लग दीखे तहाँ लग नाही । जहाँ सूत्र तहाँ सूत्र समाहीं ॥ सतगुरु शब्द लखे जो कोई । तौलना एक न देना दोई ॥ १४ ॥ गुरु गम होय तो चश्महिं पावे । आपामध्ये आपा समावे ॥ आप मध्ये आपु सु सोई ।

१ शब्द. २ अक्षर. ३ नजदीक, निकट. ४ दृष्टि. ५ शून्य. चरम फा० आंख.

(४१६)

कवीरपंथी—

तौलना एक न देना दोई ॥१५॥ अलख पुरुष देखा समदिष्टी । हाथ पसार आवे नहिं सुष्टी ॥ पांच तत्त्वते न्यारा होई । तौलना एक न देना दोई ॥ १६ ॥ पानीसे पतला करि जाना । धूवाँते अति झीन बखाना ॥ मनही आवे मनही जाई । मन ही काल सबनको खाई ॥ मन चंचलही लखे जु कोई । तौलना एक न देना दोई ॥१८॥ मनही जल थल मनहिं अकासा । मनही पांच तत्त्व परकासा ॥ मनको रूप देख नहिं होई । तौलना एक न देना दोई ॥१९॥ ब्रह्मादिक सनकादिक भाई । तेऊ मनके हाथ बिकाई ॥ मन सावज बस करे जु कोई । तौलना एक न देना दोई ॥२०॥ कौन सु सुनिवर मनको मारै । मनको मारि कौनको तारै ॥ उल्टा मने निज मने समोई । तौलना एक न देना दोई ॥२१॥ अगम अगाध वार नहिं पारा । गुरुगम शब्दहिं किया विचारा ॥ कहैं कवीर हम देखा सोई । तौलना एक न देना दोई ॥ २२ ॥

इति रमैनी निरख परखकी ॥

सत्यनाम ।

॥ अथ शब्द पारखकी रमैनी ॥ ×

सिगी निसदिन अनहद बाजे । सदा रहे उन मुनिके छाजे ॥ सुरति शब्दमें रहे समाई । कहे कवीर गलतान रहाई ॥१॥ बहुत दिवसका सूता जागा । खोलि कपाट नामसो लागा । धन सतगुरु जिन राह बताई । कहैं कवीर सब विपत मिटाई ॥२॥ घटमें भया नामका हेला । मूल गहा जब खेलम खेला । मोह मायाकी काटी फांसी । कहैं कवीर मिटी चौरासी ॥ ३ ॥ स्वामी जो संसारसे न्यारा । सो कहिये साहबका प्यारा । आशा तजिके रहे निरासा ।

× यह शब्द मुझे—सेवक मातादीन कवीर पंथी—करनेलपुरा इन्दौरसे मिला था—जो बहुत पुराना लिखा हुआ है । एकही प्रति होने के कारण ज्यों का त्यों रहने दिया है । पाठक और प्रतिसे मिलानकर सुधार सकते हैं ॥

शब्दावली

(४१७)

कहै कवीर तब देख तमासा ॥ ४ ॥ हाथ ठीकरा गलेमें कंथा । निर्गुन होके यकड़े पंथा । ज्ञान चिरागी घटमें जूपी । कहै कवीर सो सुक्त सहूपी ॥ ५ ॥ फाँटा टूटा कंथा पहिरे । मनसा ममता घटमें गहिरे । ताकी चौकी मान बढाई । कहै कवीर सो दिया उठाई ॥ ६ ॥ मनराजा सरगुनमें भीजे । ज्यों छेरी खटिककी धीजे । निरगुन सेती लाजा मरई । कहैं कवीर जिव कैसे तरई ॥ ७ ॥ फाँसी लिया हाथमें माया । ज्यों बाघिन बकरेको खाया । पल पल सो गँवावे रोई । कहैं कवीर ऐसा दुख होई ॥ ८ ॥ मायाका जोरा है पंदा । यासे डबरा कोइ कोइ बंदा । स्वास उसास सुमिरन लागा । कहैं कवीर विषय सब भागा ॥ ९ ॥ जैसे सरपिनि किया कुँडाला । कोइ बन्धा कोई दीया टाला । कहैं कवीर कुडाला पेलै । निर्भय होय जगतमें खेलै ॥ १० ॥ यह संसार कुँडाला माहीं । जाको सरपिनि धर धर खाहीं । कहै कवीर कोइ बाहर आवे । ताको माया नाहि सतावे ॥ ११ ॥ व्यवहार करै औ ऊंचा बोले । निसि दिन फूला फूला ढोलै ॥ माँग तांग कर करै रसोई । कहैं कवीर नफा नहिं काई ॥ १२ ॥ बहुत जतन करि जगत परमोघे । अपने घटको नाहीं सोघे । अंधा शब्द करै नहिं परिचय । कहै कवि ब्रह्म कैसे दरसे ॥ १३ ॥ दुनिया सेती बक बक सूवा । ज्यों नलनीने पकरचो सूवा । ऊपर पाँव तले भइ मूड़ी । कहै कवीर संसारी बूड़ी ॥ १४ ॥ रात दिवस कर ज्ञान पुकारे । मन इन्द्रीको नाहीं मारे । कहैं कवीर सुनो नर लोई । कागा हँसा कैसे होई ॥ १५ ॥ कठिन धारना हंसकी भाई । ज्यों नटनी कर वरत चढाई । चढै बरत वह तन मन साधै । कहैं कवीर वहि कला अगाधै ॥ १६ ॥ सुरत निरत सो नटनी खेलै । तन संभालि आगे पग मेलै । ऐसी धरन नाम जेहि आवे । कहैं कवीर सो हंस कहावे

कवीरपंथी- शब्दावली १४

(४१८)

कवीरपंथी—

॥१७॥ अन्तर लागी करमकी टाटी । दशो दिशा सुरत जो फाटी । धोखा चिन्तामें दिन बीता । कहैं कवीर यों रहिगा रीता ॥१८॥ जाग शिताबी अब का सोवे । टाला-टूलीमें दिन खोवे । छाड़ि अनेक एकको धावे । कहैं कवीर निर्भय होय जावे ॥१९॥ बाँका गढको बेगइ लीजे । पीछे नहीं पयाना कीजे । सन्मुख जूझे सोई सुरा । कहैं कवीर साहेबका पूरा ॥२०॥ आठपहर जो मान पुकारे । घटका बैरी चुनचुन मारे । अगम पंथका नाम बोहारे । कहैं कवीर नहि जमके सारे ॥२१॥ हिंदू तुरुक दोऊ सो न्यारा । मुखसो बचन कहे नहि खारा । राह ऊजडकी लीजे भाई । कहैं कवीर झांखा नहि खाई ॥२२॥ छन्द व्याधिसो न्यारा रहना । निशिदिन साहिबसाहिब कहना । कहैं कवीर समझकर देखो । आन बसी सो नाहि न लेखो ॥२३॥ सार शब्दका थाला झेलै । निर्भय होय जगतमें खेलै ॥ कहैं कवीर क्या संशय कीया । नाम पियाला भरभर पीया ॥२४॥ शून्य मँडलमें तारी लागी । सूती सुरति भडक दै जागी ॥ कहैं कवीर पियासो लागी । मनकी दुविधा तबहीं आगी ॥२५॥

सा०-डोरी लागी डर मिटा, सुरत रही गरनाय । सुरत सुहागिन हो रही, पर घर परत न जाय ॥

इति श्री शब्द पारखा सम्पूर्ण ।

सत्यनाम ।

॥ सर्वांगवत्तीसी रमैनी ॥

काबी कौन ?

सोइ काजी जो होय समाना । दिल दरिआवमें रहे समाना ॥ परम जोतिपर आसन करई । सो काजी भवसागर तरई ॥१॥

शब्दावली

(४१९)

मुक्ता कौन ?

सो मुक्ता जो मनका धीरा । आप आपनी चीन्है पीरा ॥ सहज झून्धमें रहे समाई । सो मुक्ता विहिश्त को जाई ॥२॥

दुर्वेग कौन ?

सोई दुर्वेग जो दिलका सुरा । घट परचेमें देखे नूरा ॥ ज्ञान ध्यानकी बातें करई । सो दुर्वेग जगतमें तरई ॥३॥

शेष कौन ?

सोई शेष जो शेखी धरई । घट परिचय कर मन सो तरई ॥ मनसा मार करै पिसमाना । मन जीते सो शेख बखाना ॥४॥

फकीर कौन ?

सोई फकीर जो फांके काला । इन्द्री जिह्वा एकहि नाला ॥ इन्द्री जिह्वा दोष परहरई । काया खोज अलह चित धरई ॥५॥

पठान कौन ?

सो पठान जो परमादहिं तोरे । अलख पुरुष घट माहिं निहोरे ॥ निरगुन कालसे तिनका तूरा । सोई पठान जगतमें सुरा ॥६॥

सव्यद कौन ?

सो सव्यद जो सरा विचारे । वेद कितेबसे रहे निनारे । वेद कितेब दोनों परिहरई । निर्गुण नाम निरंतर धरई ॥७॥

काफिर कौन ?

सो काफिर कदी न लौलावे । दुनिया त्याग नहीं मन भावे । घटको छाडि अनत नहिं जाई । विचमें सुवे लखे न खुदाई ॥८॥

हिन्दू कौन ?

सोई हिन्दू जो हिरदय समाना । पाप छोडि करै पुण्य निधाना ॥ निरगुन नाम निरंतर ध्यावे । जरा मरणमें बहुरि न आवे ॥९॥

ब्राह्मण कौन ?

सोई ब्राह्मण जो ब्रह्म पहिचाना । जीव शीवमें रहे समाना ॥ तीन लोकमें ब्रह्म परचाना । ब्रह्म छाडि पूजे नहिं आना ॥१०॥

(४२०)

कवीरूपंयी-

क्षत्री कौन ?

सो क्षत्री जो जमा संभारे । काम क्रोध गुन हिरदय जारै ॥ काम क्रोध तन तजे गुमाना । सो क्षत्री रहे निरवाना ॥११॥

वैश्य कौन ?

सो वैश्य जो करै व्योपारा । सत्य शब्द ले हाट पसारा ॥ झूठ कपटको त्यागन कीन्हा । सब जीवनको भोजन दीन्हा ॥१२॥

शूद्र कौन ?

सोई शूद्र जो सेवा मन लीन्हा । आतमराम सकल घट चीन्हा ॥ सेवाको फल पावै सोई । जरा मरन दुख नासै दोई ॥ १३ ॥

बुलहा—कोरी कौन ?

सो बुलहा जो कोरै विधाना । बिन धरनीको बुने जो बाना । बाना बुनकै करै ठिकाना । खुवा प्रान जो वा घर जाना ॥१४॥

राजा कौन ?

राजा सो जो विलसे राजू । निसि दिन करै सत्यको काजू । हाथ अन्तर कबहुँ न धरई । सब जीवनकी रच्छा करई ॥१५॥

कायथ कौन ?

सो कायथ जो कथी विलोवे । पाप पुन्यका संसा खोवे ॥ मिथ्या वचन कबहुँ नहिं कहई । निसिदिन ओट नामकी गहई ॥१६॥

योगी कौन ?

सो योगी जो खोजे आपा । लिप्त न होवे पुन्य अरु पापा ॥ आपा मध्ये करै विचारा । काम क्रोध ते रहे निनारा ॥ १७ ॥

संन्यासी कौन ?

संन्यासी करै सबको न्यासा । काम क्रोधको मेटै फाँसा ॥ कनक कामिनि जीते झारी । सतगुरु शब्द दिल माहिं विचारी ॥१८॥

बैरागी कौन ?

सो बैरागी जो राग न करई । बीत राग होय जग संचरई ॥ व्यापक ब्रह्म घटहीमें देखे । सो बैरागी है हमरे लेखे ॥ १९ ॥

रामानन्दी कौन ?

रामहिं छाड़ि न आन ध्यावे । घट घट महाँ राम चित लावे ॥ भेदभाव कबहुँ नहिं माने । सो रामानन्दी साँच बखाने ॥२०॥

शब्दावली ।

(४२१)

शैव कौन ?

सो शैव जो शिवोऽहम गावे । जीव शीवको भेद मिटावे ॥ छाड़ि अमंगल मंगल रांचे । रहिअ जांच कबहुँ नहिं जांचे ॥२१॥

वैष्णव कौन ?

वैष्णव सोई जो व्यापक जाने । भक्त भगवंत एक करि माने ॥ दया क्षमा उर धरे विचारू । एक दोयका करे निवारू ॥२२॥

कर्म कौन ?

कर्मो सोई जो कर्म कमावे । अकरम छोड़ि सुकरम को धावे । पाप पुण्यकी आस बहाई । एक नाम रहै लवलार्ह ॥२३॥

उपासक कौन ?

इष्ट देवको निकटहिं जाने । रहे सदा सन्मुख मनमाने ॥ उपास्य देवको धरे ध्याना । सद्गुरु दया होय निर्वाना ॥२४॥

ज्ञानी कौन ?

ज्ञानी सोई जो ज्ञेय पहिचाने । आत्मम ब्रह्म एक करि जाने ॥ द्वैत भावको देह उड़ाई । कहैं कवीर ज्ञानी सतभाई ॥२५॥

पंथी कौन ?

पंथी होय सुपंथहि चाले । छाँडे पथ न कुपथ पग डाले । सद्गुरु बचन सदा मन आने । वेद संत सोइ पंथ बखाने ॥२६॥

गृही कौन ?

गिरही होय गिरहको जाने । पांच तत्व गुण तीन पिछाने । करि पिछान न्यारा होय जाई । आत्मतत्वमें रहे समाई ॥२७॥

वैद्य कौन ?

वैद्य सोई जो नाड़ि पिछाने । रोग अरोगका भेद बखाने । पात्र कुपात्रका करे विचारा । औषध नाम करे परचारा ॥२८॥

मंत्री कौन ?

मंत्री सोई जो मंत्र विचारे । राज काजको भले सँझारे । रय्यत राजा बसि करि राखे । नाम सुधारस निसि दिन चाखे ॥२९॥

(४२२)

कवीरपंथी

गुरु कौन ?

गुरु सोई जो ज्ञान सिखावे । मनका संशय दूर बहावे ॥ करम भरम सब देह बहाई । सांचा सतगुरु सोह कहाई ॥ ३० ॥

इष्ट कौन ?

इष्ट सोई जो सबका होई । जहां न भेद भाव कछु कोई । अखंडस्वरूप अस्तिबखानो । कहैं कवीर निजआतमजानो ॥ ३१ ॥

रहनी कौन ?

ऐसी रहनी रहै जु कोई । मुक्ति पंथको पावे सोई ॥ भाव भक्ति दोऊ समतूला । कहैं कवीर सो पावे मूला ॥ ३२ ॥

पच्छापच्छी कारने, सब जग गया भुलान ।

निर्पच्छ होयके हरि भजे, सोई संत सुजान ॥ १ ॥

आस पास जग बंधिया, आश रहै लिपटाय ।

नाम आश पूरन करै, सबै आश मिट जाय ॥ २ ॥

जो तू चाहे मुइझको, मते कुछ राखे आश ।

मुइझ सरीखा होय रहू, सब कुछ तेरे पास ॥ ३ ॥

इति श्रीसर्वांग वत्तीसी रमैनी ॥

रमैनी सोलहतिथिकी ॥

आउ संत मिलि उतरो पारा । सोलह तिथिका करो विचारा ॥ सोरह तिथिकी कथूँ रमैनी । धरम दास यह लोक निसैनी ॥ १ ॥ अमावस जो मन दिठ होई । आतम परिचय सुआ न कोई ॥ (अमावस आसन दिठ होई । आतम परिचय मानै सोई) ॥ २ ॥ पडिवा प्रीति पियासूँ लागी । संशय गयो द्वैत सब भागी ॥ गुरु प्रताप दया जब कीन्हा । दिलका धोखा सब हर लीन्हा ॥ ३ ॥ बूहज भीतर बोले ओई । अन्दर रांचे जोगी सोई ॥ तीजै तीन गुननसे न्यारा । जो बूझे सो उतरै पारा ॥ ४ ॥ चौथे चित चैतन सो लाग। दिलका धोखा सबहीं भागा ॥ पाँचै मिलि गुरु पूरा

शब्दावली

(४२३)

पाया । बहुरि न जोनी संकट आया ॥ ५ ॥ छठईं छूति करो मत कोई । सब घट ब्रह्म व्यापक होई ॥ सातम नाम सुधा रस पीजे । निर्मल नाम साहेबको लीजे ॥ ६ ॥ ( सातें सतनाम रस पीजे । सिरके सांटे साहिब लीजे ॥ ) आठम अनुभव लेहु बिचारी । सब घट पुरुष कहूँ नहि नारी ॥ ७ ॥ नौ नारी देखो इक साथ । है हीरा जो आवै हाथा ॥ दशों दिसा मन काहेको धावे । अन्दर खोजे साहब पावे ॥ ८ ॥ ग्यारह आवागमन न होई । जो सतनामहिं चीन्हे कोई ॥ द्वादश ऊपर बोले ओई । जरा मरन दुख नासे सोई ॥ ९ ॥ ( द्वादश ऊपर बोले सोई । जरा मरनके भरम न होई ॥ तेरस तनकी तपन बुझाई । होय लौलीन साहब गुन गाई ॥ १० ॥ चौदश चञ्चल निश्चल कीन्हा । तब साहिब आपन करि लीन्हा ॥ पूनो प्रेम पियाला पीजै । सिरके सांटे साहिब लीजै ॥ ११ ॥ सोलह तिथि यहि विधि भाखा । सबहि कला विचार अभिलाखा ॥ सोलह कला सम्पूर्णन भयऊ । कहैं कवीर सत लोके गयऊ ॥ १२ ॥

साखी-सोरह सुत सो पुरुषके, सोरह कला विहार ।

सत्यलोक सो पावई, सोलह करे विचार ॥

अथ रमैनी अक्षर छण्डकी ॥

अच्छर खानी अच्छर बानी । अच्छरसे अच्छर उत्पानी ॥ अच्छर आदि बसे आकास । अच्छर चन्द सूर परकास ॥ १ ॥ अच्छर ब्रह्मा विष्णु महेस । अच्छर नारद गौरि गनेस ॥ अच्छर धरनि पवन औ पानी । अच्छर आदिहि अगम बखानी ॥ २ ॥ अच्छर नव औतार जो भयऊ । बिन अच्छर कोउ भेद न लहेऊ ॥ बिन अच्छर नाहिं निवेरा । अच्छर बिन सब पुंघ कुहेरा ॥ ३ ॥ अच्छर निरंकार परमाना । अदली अच्छर अदल अमाना ॥ अच्छर काया अच्छर माया । अच्छर जग सतगुरु हो आया ॥ ४ ॥

(४२४)

कवीरपंथी—

अच्छर मंत्र जंत्र सब पूजा । विन अच्छर कोइ और न दूजा ॥ अच्छरमें सब जगत भुलाना । विन अच्छर नहिं उपजे ज्ञाना ॥६॥ अच्छर विन कारज नहिं रती । विन अच्छर पावे नहिं गती ॥ अच्छरमें सब जग उपजाया । अच्छर शून्य विशून्य समाया ॥६॥ अच्छर आवै अच्छर जाई । अच्छर काल सबनको खाई ॥ अच्छर सबका भारै लेखा । अच्छर गुप्त परगट होय देखा ॥७॥ सतगुरु अच्छर आनि बतावा । जीवनको भय फंद छुडावा ॥ निअच्छर की पावे सहिदानी । कहैं कवीर तब छूटे प्रानी ॥८॥ सार्वी-अच्छर पावे प्रेम सो, धोखा देह बहाय ।

प्रेम भक्ति जाने विना, जिव परले तर जाय ॥ १ ॥

रमनी । प्रेम अच्छरकी ।

अच्छर प्रेम लखै जो कोई । प्रेम विना सब दुनी विगोई ॥ जो कोइ करै प्रेम मो बासा । जरा मरणकी छूटै आसा ॥ १ ॥ जोगी गोरख बहु विधि गावैं । बहुत प्रेम सो नाद बजावैं ॥ नाद बजाय भेद नहिं पावैं । छूटै प्रान बहुत पछतावैं ॥२॥ एक प्रेम संन्यास विचारे । तीरथ वरत करि काया गारै ॥ करै तपस्या होमैं काया । अच्छर प्रेम कहो कहैं पाया ॥३॥ एक प्रेमसे पढ़ै पुराना । करम भरम कथि भावै ज्ञाना ॥ पाप पुण्य बहु विधि अरथावै । अच्छर प्रेम कहो कहैं पावै ॥ ४ ॥ एक प्रेम गहि कुलकी कानी । डालि तोड आमकी आनी ॥ करवा चौथ करै बहु पूजा । अच्छर प्रेम कहो कहैं सूजा ॥ ५ ॥ तुरुक कतल करि दीन बनावै । पीर औलिया बहुत मनावै ॥ आयत बैत हदीस अति गावै । धारै प्रेम मक्के चलि जावै ॥ ६ ॥ पढ़ै प्रेम औ हुरी चलावै । अच्छर प्रेम कहो कहैं पावै ॥ जीव दया दिलमें पहिचाना । सोई प्रेम निज प्रेम समाना ॥ ७ ॥

शब्दावली

(४२५)

प्रेम प्रेम सबही कहै, प्रेम न चीन्है कोय । जाहि प्रेम साहिब मिले, प्रेम कहावै सोय ॥ २ ॥

रमैनी रहनी गहनी ।

रहनि गहनि पावे जो कोई । शब्द सार निअच्छर सोई ॥ अच्छरमें निहअच्छर सारा । ताहि पाय कोइ हंस हमारा ॥ १ ॥ हंस होय परखे वह वानी । अच्छर भेद करै पहिचानी ॥ अच्छर भेद करै कडिहारी । निहअच्छर मई हंस उवारी ॥ २ ॥ अच्छर निहअच्छर भेद निनारा । जो परखे सो भवजल पारा ॥ कहै कवीर जो कहै विचारै । आप तरे औरनको तारे ॥ ३ ॥

शब्द सार निहअच्छरा, जब तब करियो याद ।

अन्त फलेगी माहिली, ऊपरकी सब बाद ॥ ३ ॥

रमैनी यमजाल ।

तीन लोक जम जाल पसारा । नेम धर्म षटकर्म अचारा ॥ आचारे सब दुनी भुलानी । सार शब्द कोउ विरले जानी ॥ १ ॥ सत्तपुरुषको जाने कोई । तीन लोक जाते पुनि होई ॥ करम भरम तजि शब्द समावे । इस्थिर ज्ञान अमरपद पावे ॥ २ ॥ सत्यशब्द को करे विचारा । सो छूटे जमजाल अपारा ॥ कहै कवीर जिन तत्त विचारा । सोहँ शब्द है अगम अपारा ॥ ३ ॥

शब्द हमारा सत्य है, सुनि मत जाहु सरख ।

जो चाहे निज मुक्तिको, लीजो शब्दहिं परख ॥ ४ ॥

रमैनी—सांचाकडिहार ॥

नाम अमलमें रहे मतवाला । प्रेम अमीका पीवे प्याला ॥ ज्ञान दीष निज भीतर बारा । सो कहिये सांचा कडिहारा ॥ १ ॥ और अमलको रंग न करई । माया ममताको पर हरई ॥ सार शब्दमें ध्यान लगावे । सो कडिहार जम जाल बचावे ॥ २ ॥ दया छमा औ शील विचारा । धीरज धरम संतोष अचारा ॥

(४२६)

कवीरपंथी—

यह सब धरे ममता मारे । सो कडिहार जगत जल तारे ॥३॥ शब्द सरोतर हिरदय साँचा । छाडि परपंच सत्यसे राँचा ॥ सत्यनाम मो रहै न काँचा । सो कडिहार जगत सो बाँचा ॥४॥ कुल करनाको मेटै धोखा । समता ज्ञान सु अंतर पोखा ॥ ज्ञान रतनके पूरे नौका । सो कडिहार बैठिहै चौका ॥५॥ दया छिमा संतोष विचारा । शील वैराग ज्ञान अधारा ॥ काम क्रोध चिन्ता नहि परई । सो कडिहार आरति करई ॥६॥ आसा वासा मनको नासे । माया मोह न फटके पासे ॥ कर्म कला सो तिनका तोरे । सो कडिहार नारियल मोरे ॥७॥ सिख साखा सब प्रेम बढावैं । बहुत भांति ते सेवा लावैं ॥ कोटिक शिष्य करै सनमाना । रह कडिहार शब्द लपटाना ॥८॥ गुरुका शब्द सदा परकासे । भेद भरम का दुविधा नासे ॥ नहिं तो कालरूप कडिहारा । सब जीवनका करै अहारा ॥९॥ लोभ मोहकी धरे सगाई । शब्द छाडि जग करै ठगाई ॥ शब्द चाल हिरदे नहि आवे । सो कडिहार कस लोक सिधावे ॥१०॥

आसन चाँपै फूलके, धरै जु जमको भाव ।

कहैं कवीर तब जानि है, पड़े वज्रको चाव ॥६॥

रमनी—सत्यनाम ।

सत्यनाम सुमिरो मन माहीं । जहवाँ रजनी वासर नाही ॥ आदि अन्त नहि धरनि अकासा । पावक पवन न नीर निवासा ॥१॥ चन्द सूर तहवाँ नहि कोई । प्रात सांझ तहवाँ नहि दोई ॥ कर्म भर्म पुण्य नहि पापा । तहवाँ जपियो अजपा जापा ॥२॥ झलमलाट चहुँदिस ऊँजियारा । वरषे तहाँ अगरकी धारा ॥ तहँ सतगुरुको आसन होई । कोटि माहिं जन पहुँचे कोई ॥३॥ दसो दिसा झिलमिल तहँ छाजा । बाजे तहाँ सु अनहद बाजा ॥ तहवाँ हंसा ध्यान लगावे । बहुरि न जोनी संकट आवे ॥४॥

शब्दावली

(६२७)

उहवाँको सुख वरनि न जाई । सतगुरु मिलै तो देह लखाई ॥ ज्यों गुंगाको सुपना देखो । ऐसो जीवत जनम को लेखो ॥ ५ ॥

सा०-मन पवना दुइ थिर हुआ, भया प्रेम परकास ।

जीवातम जहँ रमि रहा, पूरन ब्रह्म विलास ॥ ६ ॥

रमनी—रहनी पहचान ।

सतगुरु सो सतनाम सुनावे । और गुरु कोइ काम न आवे ॥ तीरथ सोई जो मोछै पापा । मित्र सोई जो हरे संतापा ॥ १ ॥ जोगी सो जो काया सोधे । बुद्धि सोई जो नाहि विरोधे ॥ पण्डित सोई जो आगम जानै । भक्त सोई जो भय नहि आने ॥ २ ॥ दाते जो औगुन परहरई । ज्ञानी सोइ जीवता मरई ॥ सुक्ता सोई सतनाम अराधे । श्रोता सोई जो सुरतिहिं साधे ॥ ३ ॥ सेवक सोई गहै विश्वासा । निसिदिन राखै संतन आसा ॥ सतगुरु का लोपै नहि बाचा । कहै कवीर सो सेवक सांचा ॥ ४ ॥

जीवन मरन जानै नहीं, अंध भया सब जाय ।

द्वारे दाद न पावई, अनेक जनम पछताय ॥ ७ ॥

अथ कवीर अष्टाङ्गयोग प्रारम्भः ।

अविगत योग रमनी ॥ १ ॥

अविगत लीला अगम अपारा । धरनी धन्यो संत औतारा ॥ अविगत लीला अगम अलेखा । अबरन बरन रूप नहि रेखा ॥ १ ॥ जा गति सुरनर सुनि नहि पाई । अविगतकी गति वरनि नहि जाई ॥ शेष सहस मुख निसिदिन गावैं । उस्तुति करत पार नहि पावैं ॥ २ ॥ वेद कोटि सहस गुण गावे । अविगतकी गति बरनि नहि जावे ॥ कहैलों कहौ कहा नहि जाई । अविगतिकी गति अविगति भाई ॥ ३ ॥

(४२८)

कवीरपंथी-

सा०-अविगतिकी गति विगत है, मन बुधि चितते दूर । आपा मेटि सतगुरु मिलै, पावे दरस हजूर ॥ १ ॥

कर्मयोग रमैनी ॥ २ ॥

योगी योग बहुत जो करई । क्रिया योगते नहिं निस्तरई ॥ फिर फिर आवै फिर फिरि जाई । कर्महि कर्म बहुत उरझाई ॥ होय निहकर्म नाम जो ध्यावे । योनी संकट बहुरि न आवे ॥ कर्महि कर्म बँधा बहु भारा । कर्महि कर्म अटका संसारा ॥ देह कर्म जो दीन उठाई । मनका कर्म छुटै नहिं भाई ॥ जब लग मनका कर्म न खोवे । तब लग मन निरमल नहिं होवे ॥ मनकी क्रिया जबै मिटि जाई । तब प्रभु मिलै सहजमें आई ॥ मने निरञ्जन आपुहिं होई । याको जाने विरला कोई ॥

तन क्रियाको खाड़िके, मन क्रिया रुचि राख । कर्म क्रिया अभिमान तजि, सत्यनाम निज भाख ॥ २ ॥

तत्कर्मयोग रमैनी ॥ ३ ॥

तन कर करनी देहु बहाई । मन कर करनी सत्य मिलाई ॥ मनकी क्रिया सत्य जो होई । ताहि समान क्रिया नहिं कोई ॥ १ ॥ सांख्य योग करना है-सारा । जेहिते उतरे भवजल पारा ॥ सत क्रिया ते ज्ञानी भयऊ । सत क्रिया साहब मिलि गयऊ ॥ २ ॥ सत क्रिया सत पुरुषहिं ध्यावे । सत क्रिया सतनाम मिलावे ॥ सत क्रिया जग होय उदासा । सत क्रियाते मुक्ति निवासा ॥ ३ ॥

समौ०-सत्य क्रिया निर्वाण है, है तन मन ते भिन्न । मन पवना दिठ करि गहै, सत्यनाम निज चिन्ह ॥ ३ ॥

अष्टांगयोग अन्तर्गत.

सांख्य योग रमैनी ॥ ४ ॥

अब मैं सांख्य योग बतलाऊँ । योग अष्टाङ्गके लछन दिख- लाऊँ ॥ इक इकके चारि चारि लच्छन । जो जाने सो होय विचच्छन ॥ १ ॥ यों तो कहे लछन बतीसा । अष्टांगयोगमें एकहि

शब्दावली

(४२९)

दीसा । अष्टांगयोग सांख्य जो जाने । और लच्छन बत्तीस पिछाने ॥ २ ॥ प्रथम योग ज्ञान बखाना । दूसर विचार कहै परमाना ॥ तीसर योग विवेकहिं जाने । चौथा योग शील परधाने ॥ ३ ॥ पँचवां योग संतोष बखाना । योग निरवैर छठवहिं माना ॥ सतवाँ सहज योग है भाई । अठवाँ शून्य एक लौलाई ॥ ४ ॥

समौ-तेई भवसागर तरे, या करनी निज सार । सत क्रिया सतसो गहै, सत्यनाम आधार ॥ ४ ॥

ज्ञानयोग १ रमैनी ॥ ५ ॥

प्रथम योग ज्ञान है भाई । तेहिते सुख परमपद पाई ॥ निरालंब अलब न कोई । सतगुरु इच्छा होय सो होई ॥ १ ॥ करम भरम तजि साहब जाने । भली बुरी कछु चित्त न आने ॥ निरवासिक वास नहिं कोई । जड़ल वस्ती एके होई ॥ २ ॥ होय निरभय रहै ततसारा । बाहर भीतर अलख अपारा ॥ द्वैत विचार न मनमें आवे । आतमरूप सदा दरसावे ॥ ३ ॥

समौ-एक नामको जानिके, दूजा देह बहाय ।

तीरथ वरत जप तप नहीं, आतम ब्रह्म समाय ॥ ५ ॥

विचारयोग २ रमैनी ॥ ६ ॥

दूजा योग विचार सम्हारे । निरमोही होय आप विचारे ॥ लै निरद्वन्द्व रहै जगमाहीं । जगके सुखसों लागे नाहीं ॥ १ ॥ मातु पिता सुत नारि निभावे । काम क्रोध मद लोभ भुलावे ॥ होय निशंक शब्द सो लागे । अनहद सुनै आतमा जागे ॥ २ ॥ देह अदेह करै निरुवारा । देही छोड़ विदेह पैसारा ॥ देह छोड़ विदेह समाना । हँसा पावे पद निर्वाना ॥ ३ ॥

समौ-जो कुछ करे सुविचारके, पाप पुन्य ते न्यार ।

नाम कवीरा जानिके, जाय पुरुष दरबार ॥ ६ ॥