कालिका पुराण (सटीक हिन्दी अनुवाद सहित)
Kalika Purana with Hindi Translation
महर्षि व्यास द्वारा
स्रोत: कल्याण मन्दिर प्रयाग · कल्याण मन्दिर प्रयाग (उद्गम)
२४४ ॐ श्रीकालिका पुराण ॐ भगवान शिव का हिमवान में निवास वहीं पर परम से पर अक्षर अपने आत्मा को तथा नित्य ही ज्ञानमय चित्त एवं निरामय और निराकुल ज्योतिरूप, प्रदीप की आभा वाले, जगन्मय, द्वैत से हीन, विशेष रूप से एकाग्र होकर भर्ग भगवान् शिव चिन्तन करने लगे। कुछ दूसरे नन्दी, भृङ्गी आदि जो गण थे वे महाभाग द्वारों पर स्थित थे किन्तु ध्वनि नहीं होती थी। वे सभी शब्दहीन होते हुए संस्थित थे अन्य गण वहाँ से सुदूर अन्तर पर स्थिर होकर क्रीड़ा कर रहे थे। कुसुमों, दलों, भक्तों और गिरि के झरनों से रत्नों को खोजते हुए गैनिकों से भूषित वे गण थे। गिरिराज गणों के सहित गए हुए भगवान् हर का विलोकन करके गणों के सहित अपने स्थान औषधिप्रस्थ से निर्गत होकर पूजा के लिए उपस्थित हुए थे और यथोचित रूप से उनका अभ्यर्चन किया था। भगवान् शम्भु ने भी पराश्रद्धा से संयुक्त होकर उसकी अर्चना ग्रहण की थी। ध्यान योग में स्थित मुस्कराते हुए से उस गिरिराज से ईश्वर ने कहा-मैं आपके इस प्रस्थ पर तप का समाचरण करने के लिए ही इस एकान्त स्थल में समागत हूँ। मेरे समीप में कोई भी न आये ऐसी व्यवस्था कर दीजिए। आप महान् आत्मा वाले हैं आप जगत् के धाम है और मुनियों के सदाश्रय हैं। देवों, राक्षसों, यक्षों और किन्नरों तथा द्विजातियों के सद् आवास, हे गिरिश्रेष्ठ! मैंने वहाँ पर आश्रय ग्रहण किया है सो अब जो योग्य हो वह सब करिये। इतना कहकर जगतों के स्वामी वृषभध्वज चुप हो गये थे। उसी समय गिरिराज ने भगवान शम्भु से प्रणय पूर्वक यह कहा था। हे परमेश्वर! आप तो जगतों के स्वामी हैं। आपने मुझे पवित्र कर दिया है कि आपने इस मेरे देश में समागम किया है। इससे आगे जो भी मेरा कर्त्तव्य हो वह मुझे उपदेश कीजिए। आप तो महान् तप के द्वारा यत्नों में परायण देवों के द्वारा भी प्राप्त नहीं हुआ करते हैं। हे जगन्नाथ! मेरा बड़ा सौभाग्य है कि आप स्वयं ही यहाँ पर पदार्पण कर उपस्थित हो गये हैं। मैं तो यही समझता हूँ कि मुझसे अधिक धन्य कोई भी नहीं हैं। और न मुझसे अधिक कोई पुण्यशाली
श्रीकालिका पुराण २४५ ही है। जो कि आप तपश्चर्या करने के लिए हिमवान् के प्रस्थ पर स्वयं ही समुपस्थित हो गये हैं। हे परमेश्वर! मैं तो अपने आपको देवेन्द्र से भी अधिक मानता हूँ कि गणों के सहित आपके द्वारा स्वेच्छा से जिस समय में मैं प्राप्त हो गया हूँ। इतना कहकर गिरिराज पुनः अपने घर में आ गये थे। और उसने नियम के लिए अपने परिवारों को तथा गणों को आदेश दिया था। आज से कोई भी गंगावतरण पर नहीं जायेगा। मेरे शासन के बिना जो कोई भी वहाँ पर गमन करेगा उसको मैं दण्डित करूँगा। उस गिरिराज हिमवान् ने इस रीति से अपने लोगों को नियमित करके तिल, पुष्प, कुशा और फल लेकर शीघ्र ही अपनी ही पुत्री के साथ भगवान् शम्भु के समीप गमन किया था। इसके अनन्तर ध्यान में परायण जगन्नाथ शम्भु के समीप में गमन करके सब गणों से समन्विता काली अपनी पुत्री से प्रणाम करवाया। जो तिल पुष्प आदि थे वह सभी उससे उनके आगे रख दिया था। फिर अपनी पुत्री को आगे करके उस शैलों के राजा ने भगवान् शम्भु से यह कहा—हे भगवान्! मेरी पुत्री आपकी आराधना करने के लिए समादिष्ट है और आपकी आराधना की इच्छा से यहाँ पर लाई गई है। यदि आपका मेरे ऊपर अनुग्रह है तो आप इसको सेवा करने के लिए अनुज्ञा प्रदान कीजिए। इसके अनन्तर भगवान् शंकर ने उसका अवलोकन किया था कि वह प्रथम यौवन में आरूढ़ थी और उसके विकसित कमलों के सदृश एवं उसका मुख पूर्णचन्द्र के समान था। वह समग्र केशों के समूह से वेश विजृम्भिका को प्राप्त हुई थी। उसकी ग्रीवा कम्बु के समान थी। उसके नेत्र विशाल थे और उसके दोनों कानों का जोड़ा परम सुन्दर एवं उज्जवल था। मृणाल के सदृश आयत पर्यन्त बाहुओं के युग्म से वह परम मनोहर थीं। उसके कुण्डलों के स्थान में कमल थे और पीन एवं उन्नत स्तनों से शोभित थी। सुन्दर और क्षीण मध्यभाग के धारण करने वाले थी और उसके दोनों पादों से वह परम मनोरम थी। मध्य भाग से क्षीण, महान् सत्त्व वाली स्थूल
और धन वृत्त से उज्जवल थी। उसकी जंघायें सुन्दर थीं। नाग के समान उसकी नासिका थी तथा वह निम्न नाभि से भूषित थी। उसकी जंघाओं के अग्रभाग सुवृत्त और सुन्दर थे। तीन संस्थाओं में गम्भीर और छः स्थानों में समुन्नत थी। सभी सुलक्षणों से सम्पन्न वह तीनों लोकों में दुर्लभ थी। ध्यान के पिंजर में बंधे हुए मुनियों के मन को भी दर्शन करने ही से भ्रष्ट करने में समर्थ वह योषितों के समूह की शिरोमणि थी। उस मनोहर को देखकर तपश्चर्या के लिए नित्य ध्यान करने वालों को विघ्नों का हेतु और अनुराग को बढ़ाने वाली तथा कामरूपी थी। उस गिरिराज के वचन से उसकी पुत्री को भगवान् शंकर ने जो गौरव से भी गौरव थे सेवा करने के लिए स्वीकार कर लिया था। भगवान् शम्भु ने कहा था कि शैलराज! यह आपकी पुत्री अपनी सखियों के साथ नित्य ही मेरी सेवा करने के लिए निर्भीक होकर स्थित रहे। यह कहकर भगवान् हर ने उस देवी को सेवा के लिए ग्रहण कर लिया था। यही महान् धैर्य है कि विघ्न बाधा न कर डालें। विघ्न रहित विघ्न के हेतु को पराभूत करके जो प्रवृत्त होता है, वह तपों का महत्व है और तपस्वियों की धीरता है। इसके अनन्तर गिरिराज अपने परिचारकों के सहित अपने पुर में आ गया था और भगवान् शम्भु ध्यान के योग से परेशा का चिन्तन करने के लिए स्थित हो गये। काली अपनी सखियों के साथ महादेव चन्द्रशेखर की सेवा करती हुई गमन और आगमनों के द्वारा स्थित हो गयी थी। किसी समय वह सखियों के सहित भगवान् शंकर के आगे शुभ गीत का विस्तार करती हुई पञ्चम स्वर में गान किया करती थी। किसी समय वह भगवान् हर के लिए कुश, पुष्प, आदि समिधा और जन से सखियों के सहित स्नान का सत्कार करती हुई उस समय वहाँ पर निवास करती थी। किसी समय नियत रूप से शिव के मुख का वीक्षण करती हुई सकाम होकर उनके विषय में चिन्तन करती थी तब भी वह हर के मुख का चिन्तन किया करती थी। किस समय यह भूतेश्वर मेरा पाणिग्रहण करेंगे और अनेक सद्भावों की भावनाओं से
80 श्रीकालिका पुराण 08 २४७ मेरे साथ रमण करेंगे। इसी चिन्ता में परायण होती हुई काली स्वप्न में परमेश्वर का अर्चन करती हुई सदा नहीं परम प्रभु की चिन्ता में तत्पर रहा करती थीं। आगे काली जब महेश्वर का ध्यान करती थी तब भगवान् भूतेश ने उसको स्वभाव में परिस्थित हुए जाना था। किन्तु उस समय में गर्भवत बीजों से युत देह वाली है। इससे उस समय में उसको गिरीश ने अधृत व्रत वाली को भार्या बनाने के लिए ग्रहण नहीं किया था। महादेवजी ने उस समय उसे देखकर यही सोचा था कि यह गिरि की पुत्री किस प्रकार से तपश्चर्या के व्रत को करेगी। किए हुए व्रत से और संस्कारों से गर्भबीज से वर्जित काली को जो निजा और अति दूषिता है अपनी प्यारी भार्या के रूप में ग्रहण करूँगा। व्रत से और संस्कारों से गर्भ के बीज की विमुक्ति होती है। इससे जैसे भी यह काली व्रत करे, यह कैसे युक्त होवे। भूतेश शम्भु यह चिन्तन करते हुए समय में मन लगाने वाले होकर संस्थति हो गये थे। ध्यान में समासक्त होने से अन्य कोई भी चिन्ता न हुई थीं। काली प्रतिदिन भक्तिभाव से शम्भु की अत्यधिक सेवा किया करती थी और उस महात्मा के स्वरूप का निरन्तर चिन्तन किया करती थी। ध्यान में परायण हर नित्य ही प्रत्यक्ष हुई काली को भूलकर पूर्व वृत्तान्त को देखते हुए भी नहीं देखते थे। इसी बीच में दैत्यों का राजा तारक ब्रह्माजी के वरदान से बहुत ही घमण्डी होकर देवों और सभी लोकों को बाधा दे रहा था। तीनों लोकों को अपने वश में करके वह स्वयं ही इन्द्र बन गया था। उसने सब देवों को भगा कर उनके पदों पर अपने दैत्यों का नियोजन कर लिया था। उसके राज्य में यम अपनी इच्छा से लोकों का नियोजन नहीं करता था। उसके भय से सूर्य भी लोक को ताप नहीं दिया करता था। चन्द्रदेव तो अपनी किरणों के द्वारा उनका नम्र साचिव्य किया करता था अर्थात् दास होकर वह रात-दिन उनकी सेवा में ही निरत रहता था। वायु सदा ही सुगन्ध गम्भीरता और शीतलता से एवं स्निग्धता से समन्वित होकर उस नृप के शासन से उसको वीजित करता हुआ ही वहन किया करता
२४८ ॐ श्रीकालिका पुराण ॐ था। कुबेर भी तारक की इच्छा से यत्नपूर्वक सावधान होकर उसकी सेवा किया करता था। तारक के शासन से अगिन रसोइया हो गया था उस समय उसकी इच्छा से ही सदा भोज्य व्यञ्जनों को दिया करता था। निर्ऋति समस्त राक्षसों के सहित निरन्तर भय से अश्व, गज और वाहनों को चराता था। वह तारक सुरों से द्वेष रखता था और नृत्य करती अप्सराओं के स्तवन करने वाले सूत और मागधों का गान करने वाले गन्धर्वों के साथ भली भाँति क्रीड़ा किया करता था। इस रीति से तीन लोकों में देवों के जो भी सार-सार थे उन सबका उसने ग्रहण कर लिया था। उसने सभी देवों को जिनमें इन्द्र प्रमुख थे अभिवाधित कर दिया था। तब सब देवगण अनाथ होते हुए भी उत्तम नाथ ब्रह्माजी की शरण में प्राप्त हुए थे। उन देवों ने प्रणाम करके जिन सब में पुरहूत अगुआ थे महान् आत्मा वाले सब लोकों के पितामह से यह बोले। देवों ने कहा-हे लोकों के स्वामिन्! दैत्य तारक आपके दिये हुए वरदान से बहुत ही घमण्डी हो गया है। बलपूर्वक उसने हम सबको निरस्त करके हमारे देशों को स्वयं ही ग्रहण कर लिया है। हम लोग जहाँ-तहाँ पर स्थित हैं वह हमको दिन-रात बाधा दिया करता है। हम लोग भागे हुए हैं और सभी दिशाओं में तारक को ही देखा करता है। अग्नि, यम, वरुण, निर्ऋति, वायु और मनुष्य धर्म वाला सब परिकारों से युक्त है। हे ब्रह्मन्! ये सब देवगण उसके द्वारा पीड़ित हैं और उसके ही शासन से उसके ही अनुजीवी होकर उसके कार्यों में इच्छा न होने पर भी निरत रहा करते हैं। जो स्वर्ग में देवों की वनितायें, अप्सराओं के समुदाय तथा लोकों में सार पदार्थ है इन सबको तारक दैत्य ने ग्रहण कर लिया है। इस समय न तो यज्ञ ही हो रहे हैं और न तापसगण तपश्चर्या ही किया करते हैं तथा दान धर्म आदि कुछ भी लोकों में प्रवृत्त नहीं हो रहे हैं। उसका सेनापति पापी क्रौञ्च दानव है। वह पाताल में जाकर प्रजा को रात-दिन बाधा दिया करता है। हे पितामह! उस तारक ने यह सम्पूर्ण त्रिभुवन को हृत कर लिया है। यह सम्पूर्ण जगत् उसी
ॐ श्रीकालिका पुराण ॐ २४९ के द्वारा हरण किया हुआ है। इस पापी से आप हमारा परित्राण करिए। हम लोग जहाँ पर जाकर स्थित रहेंगे उस स्थान को बतालइए। हे लोकनाथ! आप तो जगत् के गुरु हैं उनके द्वारा हम सब स्थान से भ्रष्ट कर दिए गए हैं। आप ही हम लोगों की गति हैं, शास्ता हैं, आप ही हमारे रक्षक पिता और प्रसूत करने वाले हैं। आप ही भुवनों के स्थापक, पालन करने वाले और कृती हैं। हे प्रजापते! जब तक हम लोग तारक नाम वाली अग्नि में भस्म होकर दग्ध न होवें अब आपको वैसा ही करना समुचित है अर्थात् वैसा ही करने के लिए आप योग्य हैं। ब्रह्मलोक में पितामह ने सुरों के इस वचन का श्रवण कर उन समस्त सुरों से कहा। ब्रह्माजी ने कहा-मेरे ही वरदान से तारक समृद्ध हुआ है। हे देवगणों! अब मेरे ही वरदान से मरण मुझ से होना युक्त नहीं होता है। आपका भी प्रतिकार होना ही चाहिए किन्तु मैं आपके द्वारा प्रेरित होकर भी भली भाँति कुछ भी प्रतिकार कर नहीं सकता हूँ। इस कारण से जैसे भी तारक स्वयं ही विनाश को प्राप्त हो वैसा आप लोग मुझसे समझ लेवें। मैं तो उपदेश ही कर देने वाला हूँ। मेरे द्वारा तारक वध नहीं होगा और वनमाली प्रभु के द्वारा भी वह वध के योग्य नहीं होगा, न हर के द्वारा तथा अन्य सुरों और मनुष्यों के द्वारा वह मारा जा सकता है। उसको तपश्चर्या करते हुए ही वरदान मैंने दे दिया था। हे सुरोत्तमो! इसका एक उपाय मैंने सोच लिया है उसे ही आप करिये। पूर्व समय में सती दाक्षायणी ने देह का त्याग कर दिया था और अपने जन्म धारण करने के लिए शैलराज की मेनका देवी के यहाँ गयी थी। गिरिराज ने उसको मेनका के उदर में समुत्पादित किया था। वह पहले साक्षात् लक्ष्मी की ही भाँति प्रसिद्ध हुई थी कि महादेव अवश्य उसका पाणिग्रहण कर लेंगे। हे सुरो! जिस प्रकार से वह शीघ्र ही उसमें अनुराग करने वाले हो जावें, उसी भाँति आप करें। उनका तेज ही आप सबका प्रतिकार करने वाला है। वे शम्भु भगवान् ऊर्ध्वरेता हैं। उनके वीर्य को वह प्रच्युत करने वाली है। उसी की ऐसी सामर्थ्य
२५० ॐ श्रीकालिका पुराण ॐ
ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ
है दूसरी कोई भी अन्य बाला ऐसी शक्तिशाली नहीं है। उससे जो भी
पुत्र उत्पन्न होगा वह ही इस तारक नामक राक्षस का हनन करने वाला
है, अन्य कोई भी नहीं है। वह गिरिराज की पुत्री इस समय में समारूढ़
यौवन वाली अर्थात् पूर्ण युवती है। गिरि के प्रस्थ पर तप श्रर्या नित्य
ही करने वाले उन भगवान् के वाक्य से ही अपनी सखियों के साथ
ध्यान में स्थित परमेश्वर सर्वज्ञ की वह सेवा कर रही है।
अपने आगे विद्यमान रहने वाली तीनों लोकों में वरवर्णिनी के
ध्यान में समासक्त महादेव मन से भी यही चाहते हैं। चन्द्रशेखर जिस
रीति से भी उस काली को अपनी माया बनाना चाहें, हे देवगणों! आप
लोग वैसा ही यत्नपूर्वक शीघ्र ही करें। आप लोगों को स्वर्ग अपना
स्थान है। उससे मैं तारक को भी निवृत्त कर दूँगा। मैं उसके साथ संगत
होऊँगा। आप लोग दुःखों से रहित होकर ही यहाँ से गमन कीजिए।
इतना कहकर सब लोकों के स्वामी तारक नामक दैत्य के पास उपस्थित
हुए थे। उसके समीप जाकर यह वचन उन्होंने कहा। हे तारक! आप
स्वर्ग के राज्य को शासन करें। उसके लिए आपने पहले तपस्या नहीं
की थी। मैंने भी ऐसा वरदान नहीं दिया था कि मेरे द्वारा आप स्वर्ग
के राजा होवें। इस कारण स्वर्ग का परित्याग करके भूमि पर भी राज्य
के शासन को करें। हे असुर! देवों के योग्य भोगों का उपभोग करने
के लिए आपको वहीं पर भूमि में सब पदार्थ प्राप्त होंगे। इतना कहकर
सब लोकों के स्वामी ब्रह्माजी जी वहीं पर अन्तर्धान हो गये थे।
वह तारक भी स्वर्ग का परित्याग करके इसके उपरान्त भूमि पर
समागत हो गया था। वहाँ पर ही संस्थित होकर वह नित्य ही देवों को
बोधित किया करता था। उसने इन्द्र को कर देने वाला बना दिया था
और उस महान् बलवान् को अपने निर्देश में स्थित कर दिया। इन्द्र देव
उसको निरन्तर देवों के भोगने के योग्य पदार्थों को समर्पित करते हुए
भी सेवा करके उस ईश्वर को सन्तुष्ट करने में समर्थ नहीं हुआ था।
इस रीति से उसके द्वारा उत्पीड़ित हुए और क्रोध से परिपीड़ित होते हुए
देवों ने विधाता के उपदेश से भगवान् शम्भु के वंश में यत्न किया था।
६०-३ श्रीकालिका पुराण ६०-३ २५१ शम्भु सुतोत्पति हो जावे, इस कार्य के सम्पादन करने में देवगण प्रयत्नशील हो गये थे। इसके अनन्तर इन्द्र देव के साथ संङ्गत होकर ऐसा निश्चय कर लिया था कि शम्भु को सुतोत्पति के लिए उद्यत किया जावे। इन्द्र देव ने कामदेव को बुलाकर उससे यह वचन कहा था। इन्द्र देव ने कहा- आपके द्वारा इस विश्व की प्रसूति की जाती है और आपके ही द्वारा विश्व का पालन किया जाता है। पहले आप ही ब्रह्मा, विष्णु और रुद्र की प्रीति का हेतु हुए थे। ब्रह्माजी ने किसी समय में प्रीति से जिस प्रकार से चरित व्रत वाली सावित्री का ग्रहण कर लिया था। भगवान् माधव ने लक्ष्मी का ग्रहण किया था और भगवान् हर ने दाक्षायणी का ग्रहण कर लिया था। पहले समय में देवेशों की प्रीति के लिए जैसे उनको वर दिया था उसी भाँति अब मेरी भी प्रीति करिये। आप तो सदा ही प्राणधारियों की प्रीति के करने वाले हैं। हे काम! आप स्वर्ग, पाताल और भूमण्डल में किसके प्रिय नहीं है। आप जंगल के प्राणधारियों का सभी का अभिमत हैं। देव, दानव, यक्ष, राक्षस और मनुष्यों के आप पालक तथा कर्त्ता हैं और आप सब सम्पूर्ण जगतों के हित के सम्पादन करने के लिए विशेष चेष्टा कीजिए। जिससे देव, दानव, यक्ष और महात्मा तथा मनुष्यों का हित हो वही करिये। मार्कण्डेय मुनि ने कहा-मकरध्वज ने यह इन्द्र का वचन श्रवण करके उसके वचन रूपी अमृतों से बहुत ही प्रसन्न होकर देवराज से कहा। जहाँ मेरी ईशता है, हे शुक्र! वह कर्म आपको ज्ञात ही है इस कारण जो मैं कर सकता हूँ उसे मैं करूँगा। आप इसका निर्देश कीजिए। मेरे पाँच ही बाण हैं जो बहुत ही कोमल पुष्पमेध हैं। मेरा चाप भी पुष्पों से परिपूर्ण हैं और उस चाप की डोरी भ्रमरों के स्वरूप वाली हैं। रति मेरी प्यारी जाया हैं। बसन्त मेरा सचिव है। मलय से सम्भूत वायु यन्ता है और मेरा मित्र सुधानिधि चन्द्रमा है। मेरी सेना का अधिक श्रृंगार हैं और हाव तथा भाव मेरे सैनिक हैं। ये सभी मेरे सहयोगी क्रूरता से रहित और कोमल हैं और मैं भी वैसा ही मृदु हूँ। आप तो धीमान् है मेरे करने का जो भी समुचित कार्य
२५२ ॐ श्रीकालिका पुराण ॐ हो उसका भी योजित कर दीजिए । इन्द्र देव ने कहा-जिसके कराने की इच्छा कर रहा हूँ हे मनोभव! आपसे जो भी कराना चाहता हूँ, वह आपका समुचित कर्म है । उसमें आप परिवृत हैं । आप उसमें कृतकर्मा हैं, आपको उस कर्म का अनुभव हैं। हे मनोभव! आप कृती हैं। आपको छोड़ कर अन्यों से वह कर्म दुस्साध्य है । इसी से मैं आपका नियोजन करता हूँ । यह सुना जा रहा कि हिमालय के प्रस्थ में वृषभध्वज ध्यान में स्थित हैं और वधू के लिए वे आकांक्षा से रहित हैं। पिता के वचन से काली सखियों के सहित नित्य ही हर की अनुमति में होकर अब सेवा किया करती है। वे शम्भु तपश्चर्या कर रहे हैं। यद्यपि वह समारूढ़ यौवन वाली युवती है, स्त्रियों में रत्न के समान परम दिव्य हैं और अत्यधिक सुन्दरी भी हैं किन्तु महादेवजी ध्यान में ऐसे आसक्त हैं कि उसको मन से भी नहीं चाहते हैं। अतः जिस रीति से भी आप यह कार्य करिये । इनमें देवों का और जगतों का परमहित हैं यही जानकर आप ऐसा करें । वृषभध्वज जिस प्रकार से भी उस सती के साथ अनुराग वाले होकर रमण करें, वैसा ही करें। उसके रमण करने पर हर का जो तेज प्रच्युत होगा और उससे जो भी पुत्र समुत्पन्न होगा वही हमारा इस तारक से उद्धार करेगा । मार्कण्डेय मुनि ने कहा-इसके अनन्तर कामदेव ने देवराज के वचन का श्रवण करके पहले ब्रह्माजी के दिये हुए शाप का काल प्राप्त हो गया है । यह स्मरण किया था । सन्ध्या करने वाले विधाता पर जिस समय अपने शस्त्र की परीक्षा की थी जो उस समय कामदेव ने पुष्प के वाणों से प्रहार किया था और उसी अवसर पर विधाता ने उसको शाप दे दिया था । हे द्विजोत्तमो ! विधाता ने कहा कि तू शम्भू के नेत्र की अग्नि से दग्ध हो जायेगा। जिस समय भगवान् हर गिरि की पुत्री को पाणिप्रणीता भार्या करेंगे उसी समय आप शरीर के द्वारा सम्पूर्णता को प्राप्त कर लेंगे । इस विधाता के शाप का स्मरण करके भयभीत कामदेव ने शुक्र के वचन से हर को काली के साथ योजित कर देने के कार्य को स्वीकार कर लिया था। और फिर उस काल के सदृश कामदेव से यह वचन कहा था।
൵ श्रीकालिका पुराण ൵ २५३ मदन ने कहा-हे इन्द्र देव! मैं आपके वचन को पूर्ण करूँगा और गिरिजा के साथ भगवान् शम्भु को संगत कर दूँगा जैसा कि पहले दाक्षायणी के साथ किया था। किन्तु शम्भु के मोहन करने में आप मेरी एक सहायता करें। जिस समय में सम्मोहन के द्वारा हर का सम्मोहन करूँ उस अवसर पर आप मेरी सहायता करें। मैं सुरभि के द्वारा प्रवेश करके अर्थात् शंकर के आश्रम में शीघ्र ही प्रविष्ट होकर सर्वप्रथम दर्पण के द्वारा मन से विकार समुत्पन्न करके फिर सम्मोहन के द्वारा दृढ़ता से वृषध्वज को मोहित कर दूँगा। आप काल के प्राप्त होने पर मेरा स्मरण करोगे और पालन का ध्यान रखोगे। हे बलसूदन! वह कार्य करने के लिए मैं जाता हूँ। मार्कण्डेय महर्षि ने कहा-इतना कहकर वह कामदेव शंकर के आश्रम में गया। इन्द्र ने भी उस अवसर पर सब देवों से यह कहा था कि जहाँ पर कामदेव जाता है वहाँ पर आप लोग इसकी सहायता करें। वहाँ-वहाँ पर अनुगमन करके समय-समय पर मुझको बताओगे। जिस सम्मोहन के द्वारा यह कामदेव भगवान् शंकर को सम्मोहन करेगा हे सुरगणो! उस समय में मैं भी वहाँ पर जाऊँगा-ऐसा मुझको जान लो। इस प्रकार इन्द्रदेव द्वारा कहे गये देवगण कामदेव के पास चले गये थे। वह कामदेव भी गमन कर गया था जहाँ पर शम्भु गिरि के गंगावतरण स्थल में हिमाचल के शिखर पर थे। उसने सुरभि को नियोजित कर दिया था। इसके अनन्तर सुरभि के वहाँ पर पहुँचने पर जिसका कि वह लक्षण था कि शीघ्र ही भाँति-भाँति के तरु-लता और गुल्मों में पुष्प खिल गये थे। वहाँ पर किंशुक विकसित थे और मञ्जुल के तरु भी पुष्पित हो गये थे। सभी सरोवर खिले हुए पद्मों से शोभायमान हो गये थे तथा सभी तन्तुओं को विकार हो गया था। उस समय सुगन्धित वायु बहने लगी थी जिसमें पुष्पों के रेणु सम्मिलित थे। जो धीरे-धीरे सुखकर होकर मन को आकर्षित कर रहा था। सभी पक्षीगण, मृगवर्ग और जो भी प्राणधारी जीव थे और सिद्ध एवं किन्नरगण ने एकान्त भाव को विस्तृत किया था और वे नूतन बौरों के
२५४ ॐ श्रीकालिका पुराण ॐ गुच्छों से भूषित हो गये थे। अशोक, पाटल और नागकेशर सभी विकार से समन्वित थे। हे द्विजो! भगवान् शम्भु के गण भी प्रत्यक्ष में विकार वाले हो गये थे किन्तु शम्भु के भय से इधर-उधर भ्रमण कर रहे थे। उस अवसर पर वहाँ भ्रमर कुसुमों से अद्भुत रस का पान करते हुए गुञ्जार करने वाले थे। इस प्रकार से सुरभि के प्रवृत्त हो जाने पर श्रृंगार ने अपने गणों के साथ हाव-भावों से संयुत होकर हर के समीप प्रवेश किया था। वहाँ पर कामदेव तो अपने गणों के सहित चिरकाल तक निवास करने वाला हो गया था। उस समय कोई भी ऐसा छिद्र शम्भू में नहीं देखा था जिससे वह उस समय में वह भय से विमोहित हो गया था। मदन आगे गमन करने वाला नहीं हुआ था क्योंकि रति के द्वारा वह वारित कर दिया गया था। हे द्विजसत्तमो! इस प्रकार उसको बहुत सा समय व्यतीत हो गया था। उस समय उन यति शम्भू में उसने कोई भी छिद्र नहीं प्राप्त किया। प्रज्वलित अग्नि सदृश और लाखों सूर्यों के समान प्रभा वाले ध्यान में स्थित भगवान् शंकर के पास पहुँचने के लिए कौन समर्थ था अर्थात् किसी की भी ऐसी शक्ति नहीं थी। इसके अनन्तर एक बार गिरि की पुत्री काली उनके सामने हुई थी जो करने के योग्य सेवा थी उसे करके वह सखियों के साथ प्रणत होकर स्थित हो गई थी। भगवान् शंकर भी अपने ध्यान का त्याग करके उसी क्षण समास्थित हुए थे। कृत्य में अपने गणों को योजित करते हुए वे ज्योतिस्वरूप चिन्ता से रहित थे। कामदेव ने वहीं छिद्र प्राप्त करके सबसे प्रथम हर्षण बाण के द्वारा पार्श्व शम्भु को हर्षित किया था और शृंगार सुरभि के साथ में कामदेव की सहायता कर रहा था। हर्षिणी बाण के द्वारा वे अति हर्षित होते हुए शृंगार आदि के द्वारा निषेवित हुए थे। भगवान् शंकर ने विशेष अभिप्राय के सहित काली के मुख को अच्छी तरह से अवलोकन किया था। कामदेव ने उसी छिद्र को प्राप्त करके पुष्प को चाप में नियोजित किया था। पुष्प से वृत तथा पुष्पमाला सहित सम्मोहन को छोड़ा था। उस समय उसके
ॐ श्रीकालिका पुराण ॐ २५५ दक्षिण पार्श्व में रति थी और वाम में पुष्प से वृत तथा पुष्प माला सहित प्रीति थी। पीछे की ओर सुन्दर बसन्त तूणीर और पौष्य का समाधान करके स्थित था। जिस समय कामदेव ने संयत होकर पुष्प चाप को कानों तक खींच कर प्रस्तुत था उसी समय उसके समीप में वायु समुपस्थित हो गया था और इन्द्रिय के विकार समुत्पन्न होने वाले होकर संगम के लिए ग्रहण करने की इच्छा वाले हो गये थे। इन्द्र के सहित सब देवगण उस अवसर पर उपस्थित थे। उन्होंने कामदेव को परम सभ्य माना था क्योंकि वह देवों के कृत्य में निवेशित हो रहा था। इसके अनन्तर महादेवजी ने संस्मरण करके और उस अवसर पर मानसिक विचार को रोककर जो कि इन्द्रिय का हुआ था उन्होंने तुरन्त ही यह चिन्तन किया था। गिरिराज योनिजा और तपोव्रत से रहित हैं। मैं बलपूर्वक इसको पकड़ने की कैसी इच्छा कर रहा हूँ और क्यों संगम की कामना करने वाला हो गया हूँ। तप के व्रत से पवित्र अंगों वाली और तप के समाचरण से संस्कृत सती को दाक्षायणी की ही भाँति मैं स्वयं ही ग्रहण कर लूँगा। मैं इस समय में इच्छा न करते हुए भी विकारयुक्त कामवासना वाला हो गया हूँ। मैं किसी के द्वारा संगमोद्भव करने की इच्छा वाले से समाकृष्ट हो गया हूँ। इस प्रकार से इन्द्रिय के विकार के हेतु की खोज करते हुए उन्होंने बाण को संहित किए हुए कामदेव को देखा था। इसी बीच में ब्रह्मा जी समय को विज्ञात करके सुरों को देखकर अनुग्रह से अपने स्थान से उस बाण समागत हो गये। इसके अनन्तर का सन्धान किये हुए कामदेव को देखकर के शम्भु अधिक कुपित हो गये थे। वे अग्नि के समान ही प्रज्वलित हो गये थे और सबको बलपूर्वक दग्ध कर देने की इच्छा वाले हो गये थे। यह काम समय का ज्ञान करने मुझको मोहित करने की इच्छा करता है। मेरे मन को अपने वश में करना चाहता है इसलिए इसको यम को पहुँचाता हूँ। इस प्रकार चिन्तन करते हुए भगवान् शम्भु के नेत्र से उपजा तेज से जो कि बढ़ रहा था उसने अग्नि
२५६ ॐ श्रीकालिका पुराण ॐ होकर नेत्र से क्रोध की उत्पत्ति की थी। क्रोध से निकलने वाली जातवेदा के स्वरूप वाली का ज्ञान प्राप्त करके कामदेव पुरुषों के भाग को निष्क्रमण करके कामदेव के वाणों को जान कर शक्ति से प्राणों को तथा आत्मा का आकर्षण करके विधाता ने पालन किया था और उन पितामह ने उस समय में बसन्त को उत्साहित किया था। उस समय अपनी शक्ति के द्वारा कामदेव को शम्भु के क्रोध से रक्षित करते हुए महेश्वर को क्रोधित देखकर देवगण जो आकाश में स्थित थे उन्होंने प्रार्थना की थी कि हे जगतों के नाथ! प्रसन्न होइए और कामदेव पर क्रोध का त्याग कर दीजिए। जिस प्रकार से पहले आपने शम्भुरूप में कर्म के द्वारा सृजन किया था और जिसने कर्म को आयोजित किया था उसी को कामदेव कर रहा है। इस कारण से हे शम्भो! कामदेव पर जो आपकी क्रोधाग्नि है उसका उपसंहार करिए। हे समस्त भूतों के स्वामिन्! आप प्रसन्न हो जाइए! हम लोग बड़ी ही भक्ति के भाव से आपके चरणों में प्रणत हुए हैं। इस भाँति वे देवगण कह रहे थे कि उनके कहते हुए हुओं के सामने ही शम्भु के ललाट की चक्षु से समुद्भूत अनल ने कामदेव को भस्म कर दिया था। ज्वालाओं की मालाओं से अत्यन्त दीप्त उस वह्नि ने कामदेव को दग्ध कर दिया था और वह फिर हर के समीप नहीं जा सका था। कामदेव ने भी कामदेव के शरीर से समुत्पन्न उस भस्म को लेकर अपने समस्त अंगों में उसी समय में भस्मे का लेप कर लिया था। जो लेपन करने से बची हुई भस्म थी उसका हर ने आदान कर लिया था। विधाता के द्वारा सम्मत होने पर शम्भु काली को त्याग कर गणों के सहित अन्तर्धान हो गये थे और ब्रह्माजी ने समस्त देवों को दहन करने वाली शम्भु की क्रोध की अग्नि को बड़वा कर रूप वाली देवों के आगे ही उस समय में कर लिया था। उस अवसर पर सौम्य, शुभ ज्वालामुखी बड़वा को देखकर पूर्व पीड़ित देवगण निर्विघ्न मन वाले हो गये थे। उसी समय विधाता उस ज्वालामुखी बड़वा को ग्रहण करके जगतों के स्वामी के लोकों के हित के लिए सागर में चले गये।
ब्रह्माजी सागर पर गमन कर वहाँ परिपूजित होते हुए बोले-हे विप्रेन्द्रो! महेश का क्रोध बड़कावा स्वरूप धारण करने वाला होवे और तुमको जब तक मैं विनय न करूँ तब तक ज्वालामुखी होकर सदा कार्य करना चाहिए। हे सरिताओं के स्वामिन्! जिस समय मैं समागत होकर कहूँ उस समय इस बड़वामुख क्रोध का आपको परित्याग करना चाहिए। आपका जल ही इसका भोजन होगा कि इसको यत्नपूर्वक नाप के धारण करना चाहिए कि यह किसी अन्तर को प्राप्त न होवे। इस तरह से ब्रह्मा के द्वारा कहे हुए सिन्धु ने उस समय उस क्रोध को अंगीकार कर लिया था। भगवान् शम्भु का अशक्य भी क्रोध को बड़वा के मुख में ग्रहण करने के लिए बड़वा का मुखपात्रक जलधि में प्रविष्ट हो गया था। ज्वाला की मालाओं से अत्यन्त दीपित उस अग्नि ने जल के समूहों का भली भाँति दाह करते हुए जिस समय में वह शम्भु के नेत्र से अद्भुत हुआ था उसी समय में उसने कामदेव को दग्ध कर दिया था। उस महान् शब्द से काम का दाह क्षण भर में करने वाले से समस्त आकाश परिपूरित हो गया था। ऐसा ही महान् शब्द उस समय में हुआ था। उस समय काली अपनी सखियों सहित शोक से संयुत होकर बहुत ही अधिक भयभीत हो गई थी। उस शब्द से हिमवान् भी अतीव विस्मित और चकित हो गया था। वह हिमवान् शीघ्र ही भगवान् शम्भु के आश्रम में गई हुई अपनी पुत्री काली के समीप गया। वहाँ पर पुत्री को भय और शोक से व्याकुल रुदन करती हुई अचलराज ने देखा जो शम्भु के विरह से बहुत ही आकुल हो रही थी। उस शोकाकुल दशा में अपनी पुत्री के समीप पहुँच कर हिमाचल ने अपने हाथ से उसके दोनों नेत्रों का मार्जन करते हुए कहा था-हे कालि! डरो मत और रुदन भी मत करो। यह कहकर उसको ग्रहण कर लिया था। अचलों के राजा हिमवान् उस अपनी पुत्री को अपनी गोद में बिठाकर अपने घर ले आये और उसको सान्त्वना दी। भगवान् शम्भु के अन्तर्धान हो जाने पर उनके विरह से युक्त होती
गौरी परीक्षा वर्णन
२५८ ॐ श्रीकालिका पुराण ॐ हुई निरन्तर पिता के घर में निवास करती हुई भी बहुत चिन्तित हुई थी और मोह को प्राप्त हो गई। शैलों के राजा, मेनका, मैनाक और दोनों सखियों ने उस अदीनसत्व वाली को सान्त्वना दी थी तो भी उमा ने भगवान् शम्भु का विस्मरण नहीं किया था। गौरी परीक्षा वर्णन इसके बाद देवर्षि नारदजी जो अपनी इच्छा से ही परम गमन करने वाले थे इन्द्र के द्वारा नियोजित होते हुए उस अवसर पर हिमवान् के मन्दिर में समागत हुए थे। वे वहाँ पर अचलराज द्वारा पूजित हुए थे जो हिमवान् महान् आत्मा वाले थे। उसे हिमवान् को छोड़कर वे देवर्षि एकान्त में उस काली के समीप गये। उस मुनिवर ने काली के समीप पहुँच कर उस ज्ञानशालिनी को सम्बोधित करके समस्त जगतों का हित करने वाला परम तथ्य वचन कहा था। देवर्षि ने कहा- हे काली! मेरे इस वचन का श्रवण करो और उसको परम सत्य समझो। तुमने तपश्चर्या के बिना ही उन भगवान् शम्भु की सेवा की है। वे महादेव उससे अनुराग करनेवाले भी हैं किन्तु महादेव ने तुमको त्याग दिया था। तुम्हारे बिना वे शिव दूसरी किसी को भी ग्रहण नहीं करेंगे। इस कारण से आप तपश्चर्या से संयुक्त होकर चिरकाल पर्यन्त महादेव जी की आराधना करो। जब तुम तप से संस्कार वाली हो जाओगी तो वे तुमको अपनी पत्नी के रूप में ग्रहण करेंगे। हे सुभगे! उसका यह मन्त्र है, आप श्रवण करिये जिसके द्वारा शीघ्र ही प्राप्त होंगे। आराधना किए हुए वे महेश्वर आपको प्रत्यक्ष होकर दर्शन देंगे। 'ॐ नमः शिवाय' यह मन्त्र सर्वदा भगवान् शंकर का प्रिय है। आप इनके स्वरूप का चिन्तन करती हुई नियम में स्थित रहकर छह अक्षरों वाला इस मन्त्र का जप करिए। हे गिरिजे! इससे शिव सन्तुष्ट हो जायेंगे। महात्मा नारदजी द्वारा यह कंहने पर काली ने उस समय अपना कर्तव्य जान लिया था क्योंकि उनका वचन सर्वथा तथ्य और हितकर था। उस समय नारदजी काली को तपश्चर्या हेतु समुद्यत अनुमान कर
[Page Header] ॐ श्रीकालिका पुराण ॐ २५९ ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ
[Page Body] स्वर्ग गमन कर गये थे और उसकी बुद्धि व्रत करने में निश्चित हो गई । इसके अनन्तर देवर्षि के गमन करने पर काली मेनका के समीप पहुँची थी और मेनका से तप करने को बतलाया था । काली ने कहा-हे माता! मैं महेश्वर की प्राप्ति के लिए तप करने के लिए गमन करूँगी । आज तप के लिए तपोवन को गमन करने के लिए आप मुझे आज्ञा करिए । मेरे तप करने का निश्चय आप पिताजी से शीघ्र ही निवेदन कर दीजिए । हे जननि! जब तक मैं भूतेश्वर के विरह की अग्नि से दग्ध न होऊँ इससे पूर्व ही में तप करना चाहती हूँ । काली के इस वचन को श्रवण करके माता शोक से, कर्षित हो गयी थी । उसने अपनी पुत्री का आलिंगन करके उससे कहा था-हे वल्लभे! तपस्या मत करो । हे बेटी तुम्हारा शरीर बहुत ही कोमल है, तपश्चर्या जैसे कठोर कर्म करने के लिए गमन मत करो, तपस्या के कष्ट को सहन करने के लिए मुनियों का शरीर ही समर्थ होता है । तुम्हारा शरीर क्लेश को सहन करने की क्षमता नहीं रखता है । हे पुत्री! आपका वन में निवास करना तो शत्रुगणों को कभी अभीष्ट नहीं हैं । इसी कारण से वन में तप के विचार का परित्याग कर दो । तुम्हारे शरीर के जो अनुरूप हो वही तप करो जो हित के सम्पादन करने वाला होवे । मार्कण्डेय महर्षि ने कहा-उस गिरिजा ने माता के वचन का श्रवण किया और वह हीन मन वाली हो गई थी । और वे तपस्या के यत्न में परायण हुई उस समय उसने माता से यह वचन कहा था-मुझे निषेध मत करो । मैं आज तप के लिए तपोवन गमन करूँगी । यदि आपके द्वारा मुझे आज्ञा नहीं दी गई तो में छिपकर चली जाऊँगी । मेनका ने कहा-हे पुत्री! गृहों में ब्रह्मा, विष्णु और शिव आदि देवगण निरन्तर ही निवास किया करते हैं । इस कारण से तुम जो भी देव अभीष्ट हो उनका घर में ही अभ्यर्चन करो । अपने स्वामी के रहित होकर स्त्रियों की तपोवन में गति का होना कभी नहीं सुना गया है । इस कारण से हे पुत्री! वन की ओर गमन करके तपश्चर्या की यात्रा करना उचित नहीं प्रतीत होता है ।
२६० ॐ श्रीकालिका पुराण ॐ क्योंकि मेनका के द्वारा तपस्या के लिए वन में जाना निरस्त कर दिया था अर्थात् निषेध कर दिया गया था उस समय में सती उमा ने सोमा-यह नाम प्राप्त कर लिया था। उस अवसर पर हिमाचल की पुत्री ने माता की अवज्ञा करके सखियों के द्वारा तप करने का उद्यम पिता के ज्ञापित किया था। उस गिरियों के स्वामी ने तप के लिए समाचरित उद्यम का ज्ञान प्राप्त करके अत्यन्त प्रसन्न मन वाला न होते हुए ही अपनी पुत्री को अनुमति दे दी थी। उसी समय सती ने पिता को अनुज्ञापित करके जहाँ पर कामदेव शम्भु के द्वारा दग्ध किया था उसी गंगावतरण की ओर वह चली गयी। गंगावतरण को काली ने भगवान् हर के रहित ही देखा था। उस समय में उसकी चिन्तो से संयुत हो गई थी। पहले जहाँ स्थित होकर शम्भु बहुत ध्यान वाले हुए थे। वह काली वहाँ पर स्थित होकर विरह से पीड़ित हो रही थी। गिरि की पुत्री वहाँ पर 'हाहा' कहती हुई चिन्ता और शोक से समन्वित तथा अत्यन्त दुःख से पीड़ित हो विलाप करने लगी थी। क्षण भर तक काली ने विलाप किया था फिर उसी समय में उसको पूर्व उद्भव का स्मरण हो गया था। कमलों के समान नेत्रों वाली उमा ने हर के हार्द को और मोह को प्राप्त किया था। इसके पश्चात् चिरकाल उस भामिनी ने धीरता से मोह का संस्तम्भन किया था और वहीं पर नियम के लिए वह रुक गई थीं और हिमवान् की सुता नियम के लिए दीक्षित हो गई थी। उसका प्रथम नियम फलों का ही भोजन करके रहना था। पञ्च अग्नियों की तपस्या ही उसकी चर्या थी, शाम्भवी अर्थात् शम्भु से सम्बन्ध रखने वाली चिन्ता थी तथो सम्बन्धित जप था। यज्ञिय अर्थात् यज्ञ में काम आने वाले सूखे काष्ठों से चारों वह्नियों की स्थापना करके जो वैश्वानर की दृष्टि के द्वारा की गई थी। उनके मध्य में स्थित होती हुई वल्कलों के वस्त्रों वाली सूर्य के बिम्ब का वीक्षण करती थी। ग्रीष्म ऋतु को अग्नि के मध्य में और शिशिर में वह जल से वास करने वाली हुई थी। प्रथम समय फलों के द्वारा और द्वितीय समय केवल जल से व्यतीत किया था। तीसरा
६०८ श्रीकालिका पुराण ६०८ २६१ समय हिमवान् की पुत्री ने क्रम से से पर्णों को भी छोड़ दिया । बिना आहार के व्रत वाली होकर वह तपश्चरण से क्षीण हो गई क्योंकि हिमवान् की पुत्री ने आहार में पर्णों का भी त्याग कर दिया था । इसी से देवों ने पृथ्वी तल में उसको अपर्णा कहा था । पाँच अग्नियों के ताप व्रत से और जल में प्रवेशों के द्वारा उसने तप किया था । वह हिमाचल की पुत्री बसन्त में एक ही पाद से स्थित हुई थी । छःअक्षरों वाले मन्त्र का जप करती हुई उसने चिरकाल महान् तप का समाचरण किया था । वह चीरों और वल्कलों से शरीर को ढांपने वाली थी । वह जटा-जूटों के समूह रखने वाली थीं उसके सब अंग कृश हो गये थे परन्तु वह चिन्तन करने में शक्त थी । उसने ऐसा तप किया था कि मुनियों को भी जीत लिया । उस तपस्या के समाचरण में उसकी रक्षा स्वयं भगवान् शम्भु ने की थी । वे भगवान् शम्भु उसको सदा ही आप्यायित करते थे और हर्षित होकर उसकी भय से भी रक्षा किया करते थे । इस प्रकार से काली को तपोवन में तीन सहस्र वर्ष व्यतीत हो गये । तब वह स्वयं वीक्षण से संस्कृत हो गई थी और दैव के द्वारा वह देवी हर के योग्य हो गई थीं । तिरेसठ सहस्र वर्षों के अन्त में जहाँ पर भगवान शम्भु ने तपस्या की थी, वहाँ पर क्षण भर स्थित होकर भामिनी ने चिन्तन किया था । महादेव क्या इस समय नियमों में संस्थित मुझको नहीं जानते हैं कि कारण से बहुत अधिक काल पर्यन्त तप में रत हुई का मुझे अनुज्ञान नहीं किया है । क्या मुनियों के द्वारा स्तवन किये गये गिरीश लोक में यहाँ पर नहीं हैं । देवी के द्वारा तो हर सब कुछ के ज्ञान रखने वाले, सर्वस्त्र गमन करने वाले देव कहे जाया करते हैं । वह सर्वत्रगामी, सर्वज्ञाता, सबकी आत्मा, सबके हृदय में रहने वाले, सबके विभूति प्रदाता और सर्व भावनों के भी भगवान देव हैं । मैं सती और मेरी माता मेनका है । यदि मैं वृषभध्वज में अनुराग से युक्त हूँ और अन्य में मेरा अनुराग नहीं है तो वह शंकर मुझ पर प्रसन्न हो जावें । यदि नारद के मुख से निकला हुआ छः अक्षरों वाला मन्त्र भक्तिभाव से मैंने जप
[Header] २६२ ൠ श्रीकालिका पुराण ൠ
किया है तो इससे हरि मुझ पर प्रसन्न हो जावें । यदि वास्तव में मैंने सत्य किया है सत्यतापूर्वक मैंने हरि की आराधना की है, यदि तप सत्य है तो इससे भगवान हर मुझ पर प्रसन्न हो जावें । मार्कण्डेय महर्षि ने कहा- वह काली इस प्रकार से विशेष चिन्तन करती हुई जब भगवान् के आश्रम में संस्थित हुई थीं जिसका मुख नीचे की ओर था, दीन वेश था और वह जटा तथा वल्कलों से मण्डित थे । उस समय में कृष्ण मृग की छाला के उत्तरीय से शोभित, कमण्डलु और दण्ड धारण किए हुए, ब्रह्माजी श्री ये देदीप्यमान और परम शोभित ब्रह्मचारी परिवीत जटाओं से उद्रिक तनु को धारण करनेवाला था। ब्राह्मण के स्वरूप को धारण करने वाले शम्भु उसी समय द्विज ने उससे सम्भाषण किया था। उस समय प्रत्यक्ष रूप से अनुराग का ज्ञान प्राप्त करने के लिए और उसके मुख से वचन का श्रवण करने के लिए इच्छा करते हुए उस वाग्मी ने विचित्र वाक्य के द्वारा गिरिजा से पूछा था । ब्राह्मण ने कहा- हे कल्याणी! आप कौन है और किसकी पुत्री हैं ? इस विजन वन में किस लिए प्रत्यतात्मा मुनियों के साथ वह दुर्धर्ष तप कर रही हैं ? आप न तो बाला हैं और न वृद्धा ही है। आप तो अत्यन्त शोभन तरुणी हैं, बिना पति के निरन्तर क्यों यह इस समय में तपस्या कर रही हैं ? हे भद्रे! अथवा क्या आप किसी तपस्वी की पत्नी हैं वह तपस्वी पुष्पादि का समाहरण करने के लिए यहाँ से अन्य स्थल में चले गये हैं ? यदि आपको कोई गोपनीयता न हो तो यह मुझे आप सब बतलाइए । मैं उसको हटाने के लिए समर्थ हूँ। उस विप्र के द्वारा इस रीति से कही हुई गिरिजा ने अपनी सखी को उसको उत्तर देने के लिए कटाक्ष के द्वारा नियोजित कर दिया था। विजया सखी, उस समय उसके वचन से गिरिजा के मुख को देखती हुई यथातथ्य से बोली । हे द्विजोत्तम! यह इसी गिरिजा की पुत्री है और यह पार्वती-नाम से प्रख्यात है और काली के नाम से भी प्रसिद्ध है। यह किसी भी द्वारा कही नहीं गयी है। वह वृषभध्वज शंकर को अपना दयित पति चाहती
ॐ श्रीकालिका पुराण ॐ २६३ ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ-ॐ हुई तीव्र तप का समाचरण कर रही है । तीन सहस्त्र वर्ष हुए यह भामिनी तपस्या कर रही हैं किन्तु भगवान् शंकर इस गिरिजा की पुत्री को प्राप्त नहीं हो रहे हैं । भगवान् शंकर सर्वत्र गमन करने वाले परमेश्वर देवों, मुनिगणों और तपस्वियों के द्वारा कहे जाया करते हैं । क्या वे इसको नहीं जानते हैं । क्या वे पर्वत के शिखर पर विराजमान नहीं है ? यह आज इसी चिन्ता में दुःखित हैं और इसको सुख प्राप्त नहीं हो रहा है । हे सुव्रत! आप भगवान् शंकर से इसका संगम कर दीजिए । उस द्विज ब्रह्मचारी ने उस समय उसके इस वचन का श्रवण करके मुस्कराते हुए उस पार्वती को यह वचन बोला था । ब्राह्मण ने कहा-मैं अमोघ दर्शन वाला हूँ और मैं भगवान् हर को लाने के लिए भी समर्थ हूँ । किन्तु मैं आज एक बात कहता हूँ-मेरे निश्चित मत का श्रवण करिए । मैं महादेवजी का जानता हूँ, मैं उनको बोल भी दूँगा किन्तु मुझ से सुन लो, वृषभध्वज महादेव विभूति के वेष वाले हैं और जटाधारी हैं । वे बाघम्बर के वस्त्र धारण करने वाले, एकाकी और मृग के चर्म से ढके हुए रहते हैं । वे कपालों को धारण करते हैं तथा सर्पों के समुदायों से वेष्टित रहा करते हैं । उन शम्भु का गला विष से दग्ध हो रहा है उनके तीन नेत्र हैं-वे विरूपाक्ष हैं और विभीक्षण हैं अर्थात् विशेष रूप से भयंकर हैं । उनका जन्म भी अव्यक्त है अर्थात् उनके जन्म से विषय में कुछ भी किसी को ज्ञान नहीं है वे निरन्तर गृहस्थाश्रम के भोग से रहित हैं । शंकर ज्ञानिजन तथा बन्धुजनों से हीन हैं और भक्ष्य भोज्य से भी वर्जित हैं । शम्भु निरन्तर श्मशान में निवास करने वाले हैं और संग से परिवर्जित रहा करते हैं । गर्जन करने वाले, विकृत स्वरूपधारी और तीक्ष्ण भूत गणों से सदा घिरे हुए रहा करते हैं । शंकर श्रृंगार रस से रहित हैं तथा उनके न कोई भार्या है और न पुत्रादि ही हैं । किस कारण से आप उनको अपना भर्त्ता बनाना चाहती हैं । मैंने पूर्व में होने वाला भी उनका एक दूसरा कृत्य सुना है । आप उसका श्रवण करिये मैं आज आपको