भारतकोश
संग्रह पर लौटें

कल्याण: उपनिषद् अङ्क

Kalyan Upanishad Ank

गीताप्रेस द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)

DevanagariSanskritpublished832 पृष्ठ

॥ ॐ श्रीपरमात्मने नमः ॥ कृष्णयजुर्वेदीय चाक्षुषोपनिषद् शान्तिपाठ ॐ सह नाववतु । सह नौ भुनक्तु । सह वीर्यं करवावहै । तेजस्वि नावधीतमस्तु । मा विद्विषावहै । ॐ शान्तिः ! शान्तिः !! शान्तिः !!!

अब नेत्र-रोगका हरण करनेवाली पाठमात्रसे सिद्ध ॐ (भगवान्का नाम लेकर कहे )। हे चक्षुके अभिमानी होनेवाली चाक्षुषी विद्याकी व्याख्या करते हैं, जिससे समस्त सूर्यदेव ! आप चक्षुमे चक्षुके तेजरूपसे स्थिर हो जायें । मेरी नेत्ररोगोंका सम्पूर्णतया नाश हो जाता है और नेत्र तेजयुक्त हो रक्षा करें ! रक्षा करें ! मेरे आँखके रोगोंका शीघ्र शमन करें, जाते हैं । उस चाक्षुषी विद्याके ऋषि अहिर्बुध्न्य हैं, गायत्री शमन करें । मुझे अपना सुवर्ण-जैसा तेज दिखला दें, दिखला छन्द है, सूर्यभगवान् देवता हैं, नेत्ररोगकी निवृत्तिके लिये दें । जिससे में अंधा न होऊँ (कृपया) वैसे ही उपाय करें, इसका जप होता है—यह विनियोग है *। उपाय करें । मेरा कल्याण करें, कल्याण करें । दर्शन-शक्तिका चाक्षुषी विद्या अवरोध करनेवाले मेरे पूर्वजन्मार्जित जितने भी पाप हैं, सबको ॐ चक्षु चक्षुः चक्षु. तेजः स्थिरो भव । मा पाहि जड़से उखाड़ दे, जड़से उखाड़ दें । ॐ (सच्चिदानन्दस्वरूप) पाहि । त्वरितं चक्षूरोगान् शमय शमय । मम जातेरूपं नेत्रोंको तेज प्रदान करनेवाले दिव्यस्वरूप भगवान् भास्करको तेजो दर्शय दर्शय । यथाहम् अन्धो न स्या तथा कल्पय नमस्कार है । ॐ करुणाकर अमृतस्वरूपको नमस्कार है । कल्पय । कल्याणं कुरु कुरु । यानि मम पूर्वजन्मोपार्जितानि ॐ सूर्यभगवान्‌को नमस्कार है । ॐ नेत्रोंके प्रकाश भगवान् चक्षुःप्रतिरोधकदुष्कृतानि सर्वाणि निर्मूलय निर्मूलय । सूर्यदेवको नमस्कार है । ॐ आकाशविहारीको नमस्कार है । ॐ नम चक्षुस्तेजोदात्रे दिव्याय भास्कराय । ॐ नम परम श्रेष्ठस्वरूपको नमस्कार है । ॐ ( सबमें क्रिया-शक्ति करुणाकरायामृताय । ॐ नम. सूर्याय । ॐ नमो भगवते उत्पन्न करनेवाले ) रजोगुणरूप सूर्यभगवान्‌को नमस्कार है । सूर्यायाक्षितेजसे नम. । खेचराय नम. । महते नम. । रजसे ( अन्धकारको सर्वथा अपने अदर समा लेनेवाले ) तमोगुणके नम.। तमसे नम.। असतो मा सद्गमय। तमसो मा ज्योतिर्गमय। आश्रयभूत भगवान् सूर्यको नमस्कार है । हे भगवन् ! मुझको मृत्योर्मा अमृत गमय। उष्णो भगवान्छुचिरूपः। हंसो भगवान् असत्‌से सत्‌की ओर ले चलिये । अन्धकारसे प्रकाशकी ओर ले शुचिरप्रतिरूप । य इमा चाक्षुष्मतीविद्या ब्राह्मणो नित्यमधीते चलिये । मृत्युसे अमृतकी ओर ले चलिये । उष्णस्वरूप भगवान् न तस्याक्षिरोगो भवति । न तस्य कुले अन्धो भवति । सूर्य शुचिरूप हैं । हंसरूप भगवान् सूर्य शुचि तथा अप्रतिरूप अष्टौ ब्राह्मणान् ग्राहयित्वा विद्यासिद्धिर्भवति ॥ हैं—उनके तेजोमय स्वरूपकी समता करनेवाला कोई नहीं है । जो ब्राह्मण इस चाक्षुष्मती विद्याका नित्य पाठ करता है, उसको नेत्रसम्बन्धी कोई रोग नहीं होता । उसके कुलमे कोई

  • तस्याश्चाक्षुषीविद्याया अहिर्बुध्न्य ऋषि, गायत्री छन्द , सूर्यो देवता, चक्षूरोगनिवृत्तये विनियोग । उ० अं० ८१-

६९० * चाक्षुषोपनिषद् * अन्धा नहीं होता। आठ ब्राह्मणोंको इस विद्याका दान ॐ षड्विध ऐश्वर्यसे सम्पन्न भगवान् आदित्यको करनेपर—इसका ग्रहण करा देनेपर इस विद्याकी सिद्धि नमस्कार है। उनकी प्रभा दिनका भार वहन करनेवाली है, होती है।८ दिनका भार वहन करनेवाली है। हम उन भगवान्‌के लिये जो सच्चिदानन्दस्वरूप हैं, सम्पूर्ण विश्व जिनका रूप है, उत्तम आहुति देते हैं। जिन्हें मेधा अत्यन्त प्रिय है, वे जो किरणोंसे सुशोभित एवं जातवेदा (भूत आदि तीनों ऋषिगण उत्तम पत्तोंवाले पक्षीके रूपमें भगवान् सूर्यके पास कालोंकी बातको जाननेवाले) हैं, जो ज्योतिःस्वरूप, हिरण्मय गये और इस प्रकार प्रार्थना करने लगे—'भगवन् ! इस (सुवर्णके समान कान्तिमान्) पुरुषके रूपमें तप रहे हैं; इस अन्धकारको छिपा दीजिये, हमारे नेत्रोंको प्रकाशसे पूर्ण सम्पूर्ण विश्वके जो एकमात्र उत्पत्तिस्थान हैं, उन प्रचण्ड कीजिये तथा तमोमय बन्धनमें बँधे हुए से हम सब प्राणियोंको प्रतापवाले भगवान् सूर्यको हम नमस्कार करते हैं। ये सूर्यदेव अपना दिव्य प्रकाश देकर मुक्त कीजिये। पुण्डरीकाक्षको समस्त प्रजाओ (प्राणियों) के समक्ष उदित हो रहे हैं। नमस्कार है। पुष्करेक्षणको नमस्कार है। निर्मल नेत्रोंवाले— ॐ नमो भगवते आदित्याय अहोवाहिनी अहोवाहिनी अमलेक्षणको नमस्कार है। कमलेक्षणको नमस्कार है। विश्व- स्वाहा। रूपको नमस्कार है। महाविष्णुको नमस्कार है।' ॥ कृष्णयजुर्वेदीय चाक्षुषोपनिषद् समाप्त ॥ ❖ शान्तिपाठ ॐ सह नाववतु। सह नौ भुनक्तु। सह वीर्यं करवावहै। तेजस्वि नावधीतमस्तु। मा विद्विषावहै। ॐ शान्तिः ! शान्तिः !! शान्तिः !!! ❖ ॐ चाक्षुषी (नेत्र)-उपनिषद्की शीघ्र फल देनेवाली विधि— (लेखक—पं० श्रीमुकुन्दवल्लभजी मिश्र, ज्योतिषाचार्य) नेत्ररोगसे पीड़ित श्रद्धालु साधकको चाहिये कि प्रतिदिन प्रातःकाल हरिद्रा (हल्दी) से अनारकी शाखाकी कलमके द्वारा काँसेके पात्रमें निम्नलिखित बत्तीसे यन्त्रको लिखे— +------+------+------+------+ फिर उसी यन्त्रपर ताँबेकी कटोरीमें चतुर्मुख (चारों ओर चार बत्तियोंका) घीका दीपक | ८ | १५ | २ | ७ | जलाकर रख दे। तदनन्तर गन्ध-पुष्पादिसे यन्त्रका पूजन करे। फिर पूर्वकी ओर मुख करके बैठे और +------+------+------+------+ हरिद्रा (हल्दी) की मालासे ॐ ह्रीं हंस' इस बीजमन्त्रकी ६ मालाएँ जपकर नेत्रोपनिषद्के | ६ | ३ | १२ | ११ | कम-से-कम बारह पाठ करे। पाठके पश्चात् फिर उपर्युक्त बीजमन्त्रकी ५ मालाएँ जपे। तदनन्तर +------+------+------+------+ सूर्यभगवान्‌को श्रद्धापूर्वक अर्घ्य देकर प्रणाम करे और मनमें यह निश्चय करे कि मेरा नेत्ररोग शीघ्र ही | १४ | ९ | ८ | १ | नष्ट हो जायगा। +------+------+------+------+ ऐसा करते रहनेसे इस उपनिषद्का नेत्ररोगनाशक अद्भुत प्रभाव बहुत शीघ्र देखनेमें | ४ | ५ | १० | १३ | आता है। +------+------+------+------+ 'मम चक्षूरोगान् शमय शमय' १. 'पुण्डरीकाक्ष', 'पुष्करेक्षण' और 'कमलेक्षण'—इन तीनों नामोंका एक ही अर्थ है—कमलके समान नेत्रोंवाले भगवान् ।

॥ ॐ श्रीपरमात्मने नमः ॥ कृष्णयजुर्वेदीय रा णो नि द् शान्तिपाठ ॐ सह नाववतु । सह नौ भुनक्तु । सह वीर्यं करवावहै । तेजस्वि नावधीतमस्तु । मा विद्विषावहै । ॐ शान्तिः ! शान्तिः !! शान्तिः !!! भगवान् नारायणकी सर्वकारणता एवं सर्वरूपता, अष्टाक्षर नारायण-मन्त्रका स्वरूप और महिमा

ॐ इस परमात्माके नामका स्मरण करके अत्र नारायणोप- निषद् आरम्भ किया जाता है । निश्चय ही, भगवान् नारायण सबके शरीरोंमें शयन करनेवाले अन्तर्यामी आत्मा हैं । उन्होंने संकल्प किया—'मैं जीवोंकी सृष्टि करूँ ।' अतः उन्हींसे सबकी उत्पत्ति हुई है । नारायणसे ही समष्टिगत प्राण उत्पन्न होता है, उन्हींसे मन और सम्पूर्ण इन्द्रियाँ प्रकट होती हैं। आकाश, वायु, तेज, जल तथा सम्पूर्ण विश्वको धारण करनेवाली पृथ्वी—इन सबकी नारायणसे ही उत्पत्ति होती है। नारायणसे ब्रह्मा उत्पन्न होते हैं। नारायणसे शिवजी प्रकट होते हैं। नारायणसे इन्द्रका जन्म होता है। नारायणसे प्रजापति उत्पन्न होते हैं। नारायणसे ही बारह आदित्य प्रकट हुए हैं। ग्यारह रुद्र, आठ वसु और सम्पूर्ण छन्द (वेद) नारायणसे ही उत्पन्न होते हैं, नारायणसे ही प्रेरित होकर अपने-अपने कार्यमें प्रवृत्त होते हैं और नारायणमें ही लीन हो जाते हैं। यह ऋग्वेदीय उपनिषद्का कथन है ॥ १ ॥ भगवान् नारायण नित्य हैं । ब्रह्मा नारायण हैं । शिव भी नारायण हैं। इन्द्र भी नारायण हैं । काल भी नारायण हैं । दिशाएँ भी नारायण हैं । विदिशाएँ (दिशाओंके बीचके कोण) भी नारायण हैं । ऊपर भी नारायण हैं। नीचे भी नारायण हैं । भीतर और बाहर भी नारायण हैं । जो कुछ हो चुका है तथा जो कुछ हो रहा है और होनेवाला है, यह सब भगवान् नारायण ही हैं । एकमात्र नारायण ही निष्कलङ्क, निरञ्जन, निर्विकल्प, अनिर्वचनीय एव विशुद्ध देव हैं; उनके सिवा दूसरा कोई नहीं है । जो इस प्रकार जानता है, वह विष्णु ही हो जाता है, वह विष्णु ही हो जाता है । यह यजुर्वेदीय उपनिषद्का प्रतिपादन है ॥ २ ॥ सबसे पहले 'ॐ' इस अक्षरका उच्चारण करे, इसके बाद 'नम ' पदका, फिर अन्तमें 'नारायणाय' इस पदका उच्चारण करे । 'ॐ' यह एक अक्षर है । 'नमः' ये दो अक्षर हैं । 'नारायणाय' ये पाँच अक्षर हैं। यह 'ॐ नमो नारायणाय' पद भगवान् नारायणका अष्टाक्षरमन्त्र है । निश्चय ही, जो मनुष्य भगवान् नारायणके इस अष्टाक्षरमन्त्रका जप करता है, वह उत्तम कीर्तिसे युक्त हो पूरी आयुतक जीवित रहता है । जीवोंका आधिपत्य, धनकी वृद्धि, गौ आदि पशुओंका स्वामित्व—ये सब भी उसे प्राप्त होते हैं । तदनन्तर वह अमृतत्वको प्राप्त होता है, अमृतत्वको प्राप्त होता है (अर्थात् भगवान् नारायणके अमृतमय परमधाममें जाकर परमानन्दका अनुभव करता है)। यह सामवेदीय उपनिषद्का कथन है॥ ३ ॥ आन्तरिक आनन्दमय ब्रह्मपुरुष प्रणवस्वरूप है, 'अ' 'उ' 'म्'—ये उसकी मात्राएँ हैं। ये अनेक हैं, इनका ही सम्मिलित रूप 'ॐ' इस प्रकार हुआ है । इस प्रणवका जप करके योगी जन्म-मृत्युरूप संसार-बन्धनसे मुक्त हो जाता है । 'ॐ नमो नारायणाय' इस मन्त्रकी उपासना करनेवाला साधक वैकुण्ठधाममें जायगा । वह यह वैकुण्ठधाम विज्ञानघन

(ब्राह्मणप्रिय) हैं। भगवान् मधुसूदन ब्रह्मण्य हैं। पुण्डरीक

६९२ * नारायणोपनिषद् * पुण्डरीक (कमल) है, अतः इसका स्वरूप विद्युत्‌के समान परम प्रकाशमय है। देवकीनन्दन भगवान् श्रीकृष्ण ब्रह्मण्य (ब्राह्मणप्रिय) हैं। भगवान् मधुसूदन ब्रह्मण्य हैं। पुण्डरीक (कमल) के सदृश नेत्रोंवाले भगवान् विष्णु ब्रह्मण्य हैं। अच्युत विष्णु ब्रह्मण्य हैं। सम्पूर्ण भूतोंमें स्थित एक ही नारायण- देव कारणपुरुष हैं। वे ही कारणरहित परब्रह्म हैं। ॐ यह अथर्ववेदीय उपनिषद्‌का प्रतिपादन है ॥ ४ ॥ प्रातःकाल इस उपनिषद्‌का पाठ करनेवाला पुरुष रात्रिमें किये हुए पापका नाश कर डालता है। सायंकालमे इसका पाठ करनेवाला मनुष्य दिनमें किये हुए पापका नाश कर डालता है। सायंकाल और प्रातःकाल दोनों समय पाठ करने- वाला साधक पहलेका पापी हो तो भी निष्पाप हो जाता है। दोपहरके समय भगवान् सूर्यकी ओर मुख करके पाठ करने- वाला मानव पाँच महापातकों और उपपातकोंसे सर्वथा मुक्त हो जाता है। सम्पूर्ण वेदोंके पाठका पुण्य लाभ करता है। और अन्तमें भगवान् श्रीमन्नारायणका सायुज्य प्राप्त कर लेता है; जो इस प्रकार जानता है, वह भी श्रीमन्नारायणका सायुज्य प्राप्त कर लेता है ॥ ५॥ ॥ कृष्णयजुर्वेदीय नारायणोपनिषद् समाप्त ॥ शान्तिपाठ ॐ सह नाववतु । सह नौ भुनक्तु । सह वीर्यं करवावहै । तेजस्वि नावधीतमस्तु । मा विद्विषावहै । ॐ शान्तिः ! शान्तिः !! शान्तिः !!! श्रीनारायणके ध्यानसे मुक्ति अथ यदिदं ब्रह्मपुरं पुण्डरीकं तस्मात्त- डिदामभामात्रं दीपवत्प्रकाशम् । ब्रह्मण्यो देवकीपुत्रो ब्रह्मण्यो मधुसूदनः । ब्रह्मण्यः पुण्डरीकाक्षो ब्रह्मण्यो विष्णुरच्युतः ॥ सर्वभूतस्थमेकं नारायणं कारणपुरुषमकारणं परं ब्रह्मों । शोकमोहविनिर्मुक्तो विष्णुं ध्यायन्न सीदति ॥ (आत्मप्रबोध०) 'अब जो यह ब्रह्मपुर-कमल है, उसमें विद्युत्‌की आभामात्र दीपकके समान प्रकाशरूप, ब्राह्मणोंके प्रिय अथवा ब्राह्मण जिनको प्रिय हैं, ऐसे देवकीनन्दन, ब्रह्मण्य मधुसूदन, ब्रह्मण्य कमलनयन अच्युत विष्णु भगवान् हैं। (उन) सर्वभूतोंमें स्थित एकमात्र कारणपुरुष कारणरहित परब्रह्म नारायण विष्णुका जो ध्यान करता है, वह शोक-मोहसे छूट जाता है और कोई कष्ट नहीं पाता।'

कल्याण श्रीगणपति एकदन्तं चतुर्हस्तं पाशमङ्कुशधारिणम् । अभयं वरदं हस्तैर्विभ्राणं मूषकध्वजम् ॥ रक्तं लम्बोदरं शूर्पकर्णकं रक्तवाससम् । रक्तगन्धानुलिप्ताङ्गं रक्तपुष्पैः सुपूजितम् ॥ (गणपत्युपनिषद्)

The provided image appears to be completely blank and contains no text to transcribe.

॥ ॐ श्रीपरमात्मने नमः ॥ अथर्ववेदीय श्रीरामोपनि षद् शान्तिपाठ ॐ भद्रं कर्णेभिः शृणुयाम देवा भद्रं पश्येमाक्षभिर्यजत्राः । स्थिरैरङ्गैस्तुष्टुवाꣳसस्तनूभिर्व्यशेम देवहितं यदायूः ॥ स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवाः स्वस्ति नः पूषा विश्ववेदाः । स्वस्ति नस्तार्क्ष्यो अरिष्टनेमिः स्वस्ति नो बृहस्पतिर्दधातु ॥ ॐ शान्तिः ! शान्तिः !! शान्तिः !!! प्रथम खण्ड श्रीरामका स्वरूप, उनके अङ्ग, राम-मन्त्रका माहात्म्य एक समय सनकादि योगीन्द्रों तथा अन्य ऋषियों और प्रह्लादादि भगवान् विष्णुके भक्तों ने हनुमान्जी से यह पूछा— हे महाबाहु महाबलवान् वायुपुत्र ! आप यह बतलायें कि अठारहों पुराणों, अठारहों स्मृतियों, चारों वेदों, सम्पूर्ण शास्त्रों एव समस्त अध्यात्मविद्याओं में ब्रह्मवादियों के लिये कौन-सा तत्त्व उपदिष्ट हुआ है ? विष्णुके समस्त नामों में से तथा गणेश, सूर्य, शिव और शक्ति—इनमें से वह तत्त्व कौन- सा है ? ॥ १-३ ॥ श्रीहनुमान्जीने उत्तर दिया—योगीन्द्रवृन्द, ऋषिगण तथा विष्णुभक्तजन ! आप संसार के बन्धनको नाश करने- वाली मेरी बात सुनें । इन सब (वेदादिकों) में परम तत्त्व ब्रह्मस्वरूप तारक ही है । राम ही परम ब्रह्म हैं । राम ही परम तपःस्वरूप हैं । राम ही परम तत्त्व हैं । वे श्रीराम ही तारकब्रह्म हैं ॥ ४-५ ॥ श्रीपवनपुत्रके यह उपदेश देनेपर योगीन्द्रों, ऋषियों और विष्णुभक्तोंने फिर हनुमान्जी से पूछा—हनुमान्जी ! आप हमें श्रीरामके अङ्गोंका उपदेश करें । तब उन पवनकुमार- ने कहा—'गणेश, सरस्वती, दुर्गा, क्षेत्रपाल, सूर्य, चन्द्र, नारायण, नरसिंह, वासुदेव, वाराह तथा और भी दूसरे सभी देवताओंके मन्त्रोंको, श्रीसीताजी, लक्ष्मणजी, हनुमान्, शत्रुघ्न, विभीषण, सुग्रीव, अङ्गद, जाम्बवान् और भरतजी—इन सबको श्रीरामका अङ्ग जानना चाहिये । अङ्गोंकी पूजाके बिना राम- मन्त्रका जप विघ्नकारक होता है' ॥ ६ ॥ इस प्रकार हनुमान्जीके कहनेपर उन सब योगीन्द्रादिने पुनः उनसे पूछा—महाबलवान् अञ्जनीकुमार ! जो गृहस्थ ब्राह्मण (ब्रह्मवादी) हैं, उनको प्रणवका अधिकार कैसे हो सकता है ? श्रीहनुमान्जी बोले—एक बार श्रीअयोध्याजीमें रत्न- सिंहासनासीन भगवान् श्रीरामसे मैंने इसी प्रकार पूछा था— 'योगियोंके चित्तरूपी मानसरोवरमें विहार करनेवाले हंसके समान सीतानाथ ! गृहस्थ ब्राह्मणोंको प्रणवमें किस प्रकार अधिकार प्राप्त हो ?' भगवान् श्रीरामने बताया—'जिनको इस छः अक्षरके मेरे मन्त्रका अधिकार प्राप्त है, उन्हींको प्रणव-जप- का अधिकार है, दूसरोंको नहीं । जो प्रणवको केवल अकार, उकार, मकार और अर्धमात्रासहित जपकर पुनः 'रामचन्द्र' मन्त्रका जप करता है, मैं उसका कल्याण करता हूँ । इसलिये प्रणवके अकार, उकार, मकार एवं अर्ध- मात्राके ऋषि, छन्द, देवताका न्यास करके, इसी प्रकार वर्ण,

६९४ - श्रीरामोपनिषद् - [ खण्ड २

चतुर्विध स्वर, वेद, अग्नि गुण आदिका उच्चारण करके, उनका न्यास करके प्रणव मन्त्रोंको दुगुना जप करके पश्चात् राम-मन्त्रके आगे एवं पीछे प्रणव लगाकर जो जप करता है वह श्रीरामका स्वरूप ही हो जाता है। तात्पर्य यह कि पहले प्रणवके तीनो अक्षरोंके ऋषि, देवता, छन्दको जानकर उनका न्यास करना चाहिये। फिर प्रणवकल्पमें कहे गये षडक्षरमन्त्रोंका उनके आदि-अन्तमे प्रणव लगाकर जप करना चाहिये। यह प्रणव-कल्पमे कहा गया। षडक्षरमन्त्र श्रीराम- षडक्षरमन्त्र ही है।

हनुमान्‌जीने कहा कि 'मुझसे भगवान् श्रीरामने यह बतलाया है। इसलिये प्रणव श्रीरामका अङ्ग बतलाया गया है।' इस प्रकार पवनपुत्रके कहनेपर उन ऋषियोंने पुनः श्रीहनुमान्- जीसे पूछा और उनके उत्तरमें हनुमान्जीने बताया—"श्रीराम- के भक्त श्रीविभीषणजीकी बनायी हुई 'श्रीरामपरिचर्या'में सात सहस्र मंस्कृत वाक्य, सात सहस्र गद्य, पाँच सौ आर्याछन्द, आठ सहस्र श्लोक, चौबीस सहस्र पद्य, दस सहस्र दण्डक हैं। इन मन्त्रोंके क्रमको जानकर जीव कृतकृत्य हो जाता है ॥ ७-१० ॥

द्वितीय खण्ड श्रीरामकी प्राप्तिके साधन

श्रीहनुमान्जीने कहा—एक समयकी बात है, विभीषण- ने सिंहासनासीन रावणातन्तक भगवान् श्रीरामको पृथ्वीपर लेटकर दण्डवन् प्रणाम करके उनसे प्रार्थना की—"हे महाबाहु श्रीरघुनाथजी ! मैंने अपनी 'श्रीरामपरिचर्या'में कैवल्य- स्वरूपका वर्णन किया है। वह सबके लिये सुलभ नहीं। अतः अल्पजनोंकी सुलभताके लिये आप अपने सूक्ष्म स्वरूपका उपदेश करें" ॥ ११ ॥ यह सुनकर भगवान् श्रीरामने कहा—'तुम्हारे ग्रन्थमें जो पाँच दण्डक है, वे घोर-से-घोर पापात्माओंको भी पवित्र करनेवाले हैं। इनके अतिरिक्त जो मेरे छियानवे करोड़ नामो (राम) का जप करता है, वह भी उन सभी पापोंसे छूट जाता है। इतना ही नहीं, वह स्वत सच्चिदानन्दस्वरूप हो जाता है' ॥ १२ ॥ विभीषणजीने पुन प्रार्थना की—'जो पाँच दण्डक या

नौ करोड़ राम-नाम जपनेमे असमर्थ हों, वे क्या करें ?' भगवान् श्रीरामने बतलाया—'आदि-अन्तमे प्रणवसे सम्पुटित करके मेरे मन्त्रका पचास लाख जप, इसी प्रकार मेरे मन्त्रसे दुगुने प्रणवका जप जो करता है, वह निःसन्देह मेरा स्वरूप ही हो जाता है।' विभीषणजीने पुनः प्रार्थना की कि 'जो इतना करनेमें भी असमर्थ हों, वे क्या करें ?' भगवान् श्रीराम- ने कहा—'वे तीन पद्यों (गायत्री)का पुरश्चरण करें और जो इसमे भी असमर्थ हों, वे मेरी गीता (रामगीता); मेरे सहस्रनाम- का जप, जो मेरे विश्वरूपका परिचायक है, करें अथवा जो मेरे एक सौ आठ नामोंका जप अथवा देवर्षि नारदद्वारा कहे श्रीरामस्तवराजका पाठ अथवा हनुमान्जीद्वारा कहे गये मन्त्र- राजात्मक स्तोत्र तथा सीतास्तोत्र या श्रीरामरक्षा आदि इन स्तोत्रोंसे नित्य मेरी स्तुति करते हैं, वे भी मेरे समान हो जाते हैं, इसमें कोई सन्देह नहीं।'

॥ अथर्ववेदीय श्रीरामोपनिषद् समाप्त ॥

शान्तिपाठ ॐ भद्रं कर्णेभिः शृणुयाम देवा भद्रं पश्येमाक्षभिर्यजत्राः । स्थिरैरङ्गैस्तुष्टुवाꣳसस्तनूभिर्व्यशेम देवहितं यदायुः ॥ स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवाः स्वस्ति नः पूषा विश्ववेदाः । स्वस्ति नस्तार्क्ष्यो अरिष्टनेमिः स्वस्ति नो बृहस्पतिर्दधातु ॥ ॐ शान्तिः ! शान्तिः !! शान्तिः !!!

॥ ॐ श्रीपरमात्मने नम ॥ अथर्ववेदीय श्री ष्णोपनिषद् शान्तिपाठ ॐ भद्रं कर्णेभिः शृणुयाम देवा भद्रं पश्येमाक्षभिर्यजत्राः । स्थिरैरङ्गैस्तुष्टुवाꣳसस्तनूभिर्व्यशेम देवहितं यदायूः ॥ स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवाः स्वस्ति नः पूषा विश्ववेदाः । स्वस्ति नस्तार्क्ष्यो अरिष्टनेमिः स्वस्ति नो बृहस्पतिर्दधातु ॥ ॐ शान्तिः ! शान्तिः !! शान्तिः !!! श्रीकृष्णके परिवारोंके रूपमें विभिन्न देवी-देवताओंका अवतरण, श्रीकृष्णके साथ उनकी एकरूपता

श्रीकृष्णावतारसे पूर्व जब देवताओसे भगवान्ने उन्हे पृथ्वीपर अवतीर्ण होनेके लिये कहा, तब वे ( जन्मभीरु ) समस्त देवता उन सनातन भगवान्से बोले—'भगवन् ! हम देवता होकर पृथ्वीपर जन्म लें, यह हमारे लिये बड़ी निन्दाकी बात है। हमारे द्वारा स्वेच्छासे तो भूतलपर जन्म ग्रहण करना सम्भव नहीं है, परतु आपकी आज्ञा है, इसलिये हमें वहाँ जन्म लेना ही पड़ेगा। फिर भी इतनी प्रार्थना अवश्य है कि हमें गोप ( गँवार मनुष्य ) और स्त्रीके रूपमें वहाँ उत्पन्न न करें। जिसे आपके अङ्ग-स्पर्शसे वञ्चित रहना पड़ता हो ऐसा आपके सान्निध्यसे दूर रहनेवाला मनुष्य बन- कर हममेंसे कोई भी शरीर धारण नहीं करेगा, हमें सदा अपने अङ्गोके स्पर्शका अवसर दें, तभी हम अवतार ग्रहण करेंगे।' रुद्र आदि देवताओंका यह स्नेहपूर्ण वचन सुनकर स्वयं भगवान्ने कहा—'देवताओ ! मै तुम्हे अङ्ग-स्पर्शका अवसर दूँगा; तुम्हारे वचनोंको अवश्य पूर्ण करूँगा' ॥ १-२ ॥ भगवान्का यह आश्वासन पाकर वे सब देवता बड़े प्रसन्न हुए और बोले—'अब हम कृतार्थ हो गये।' फिर सब देवता भगवान्की सेवाके लिये प्रकट हुए। भगवान्का परमानन्दमय अङ्ग ही नन्दरायजीके रूपमें प्रकट हुआ। नन्दरानी यशोदाके रूपमें साक्षात् मुक्तिदेवी अवतीर्ण हुईं। सुप्रसिद्ध माया सात्त्विकी, राजसी और तामसी—यों तीन प्रकारकी बतायी गयी है। भगवान्के भक्त श्रीरुद्रदेवमें सात्त्विकी

माया है, ब्रह्माजीमे राजसी माया है और दैत्यवर्गमें तामसी मायाका प्रादुर्भाव हुआ है। इस प्रकार यह तीन प्रकारकी माया बतायी गयी। इससे भिन्न जो वैष्णवी माया है, जिसको जीतना किसीके लिये भी सम्भव नहीं है, जिसे पूर्वकालमें ब्रह्माजी भी पराजित न कर सके तथा देवता भी जिसकी स्तुति करते हैं, वह ब्रह्मविद्यामयी वैष्णवी माया ही देवकी- रूपमे प्रकट हुई। निगम ( वेद ) ही वसुदेव हैं, जो सदा मुझ नारायणके स्वरूपका स्तवन करते हैं। वेदोंका तात्पर्य- भूत ब्रह्म ही श्रीबलराम और श्रीकृष्णके रूपमें इस महीतलपर अवतीर्ण हुआ। वह मूर्त्तिमान् वेदार्थ ही वृन्दावनमें गोप- गोपियोंके साथ क्रीडा करता है। ऋचाएँ उस श्रीकृष्णकी गाएँ और गोपियाँ हैं। ब्रह्मा लकुटीरूप धारण किये हुए है और रुद्र वश अर्थात् वंशी बने हैं। देवराज इन्द्र सींगा बने हैं। गोकुल नामक वनके रूपमें साक्षात् वैकुण्ठ है। वहाँ द्रुमोंके रूपमें तपस्वी महात्मा है। लोभ-क्रोधादिने दैत्योंका रूप धारण किया है, जो कलियुगमें केवल भगवान्का नाम लेनेमात्रसे तिरस्कृत ( नष्ट ) हो जाते हैं ॥ ३-९ ॥ गोपरूपमे साक्षात् भगवान् श्रीहरि ही लीला विग्रह धारण किये हुए हैं। यह जगत् मायासे मोहित है, अतः उसके लिये भगवान्की लीलाका रहस्य समझना बहुत कठिन है। वह माया समस्त देवताओंके लिये भी दुर्जय है। जिनकी मायाके प्रभाव- से ब्रह्माजी लकुटी बने हुए हैं और जिन्होने भगवान् शिवको

यहाँ पृष्ठ का पूर्ण और सटीक पाठ (transcription) दिया गया है:

६९६ * श्रीकृष्णोपनिषद् * बाँसुरी बना रक्खा है, उनकी मायाको साधारण जगत् कैसे जान सकता है ? निश्चय ही देवताओंका बल ज्ञान है। परन्तु भगवान्की मायाने उसे भी क्षणभरमें हर लिया। श्रीशेषनाग श्रीबलराम बने, और सनातन ब्रह्म ही श्रीकृष्ण बने। सोलह हजार एक सौ आठ—रुक्मिणी आदि भगवान्‌की रानियाँ वेदकी ऋचाएँ तथा उपनिषद् हैं। इनके सिवा जो वेदोंकी ब्रह्मरूपा ऋचाएँ हैं, वे गोपियोंके रूपमें अवतीर्ण हुई है। द्वेष चाणूर मल्ल है, मत्सर दुर्जय मुष्टिक है, दर्प ही कुवलया- पीड हाथी है। गर्व ही आकाशचारी बकासुर राक्षस है। रोहिणी माताके रूपमें दयाका अवतार हुआ है, पृथ्वी माता ही सत्यभामा बनी हैं। महाव्याधि ही अघासुर है और साक्षात् कलि राजा कस बना है। श्रीकृष्णके मित्र सुदामा शम है, अक्रूर सत्य हैं और उद्धव दम है। जो शङ्ख है, वह स्वयं विष्णु है तथा लक्ष्मीका भाई होनेसे लक्ष्मीरूप भी है; वह क्षीरसमुद्रसे उत्पन्न हुआ है, मेघके समान उसका गम्भीर घोष है। दूध दहीके भडारमें जो भगवान्ने मटके फोड़े और उनसे जो दूध दहीका प्रवाह हुआ, उसके रूपमे उन्होंने साक्षात् क्षीरसागरको ही प्रकट किया है और उस महासागरमे वे बालक बने हुए पूर्ववत् क्रीड़ा कर रहे है। शत्रुओंके सहार तथा साधुजनोंकी रक्षामें वे सम्यक्‌रूपसे स्थित हैं। समस्त प्राणियोंपर अहैतुकी कृपा करनेके लिये तथा अपने आत्मजरूप धर्मकी रक्षा करनेके लिये श्रीकृष्ण प्रकट हुए हैं, यों जानना चाहिये। भगवान् शिवने श्रीहरिको अर्पित करनेके लिये जिस चक्रको प्रकट किया था, भगवान्‌के हाथमें सुशोभित वह चक्र ब्रह्मस्वरूप ही है ॥ १०–१९ ॥

धर्मने चँवरका रूप ग्रहण किया है, वायुदेव ही वैजयन्ती मालाके रूपमें प्रकट हुए हैं, महेश्वरने अग्निके समान चमचमाते हुए खड्गका रूप धारण किया है। कश्यप मुनि नन्दजीके घरमे ऊखल बने हैं और माता अदिति रज्जुके रूपमे अवतरित हुई हैं। जैसे सब वर्णोंके ऊपर अनुस्वार शोभा पाता है, उसी प्रकार जो सबके ऊपर सुशोभित आकाश है, उसे ही भगवान्‌का छत्र जानो। व्यास वाल्मीकि आदि शनी महात्मा देवताओंके जितने स्वरूप बतलाते हैं तथा जिन-जिनको लोग देवरूप समझकर नमस्कार करते हैं, वे सभी देवता भगवान् श्रीकृष्णके ही आश्रित हैं। भगवान्‌के हाथकी गदा सारे शत्रुओंका नाश करनेवाली साक्षात् कालिका है। शार्ङ्गधनुषका रूप स्वय वैष्णवी मायाने धारण किया है और प्राणसंहारक काल ही उनका वाण है। जगत्‌के बीजरूप कमलको भगवान्‌ने हाथमे लीलापूर्वक धारण किया है। गरुडने भाण्डीरवटका रूप ग्रहण किया है, और नारद मुनि सुदामा नामके सखा बने हैं। भक्तिने वृन्दाका रूप धारण किया है। सब जीवोको प्रकाश देनेवाली जो बुद्धि है, वही भगवान्‌की क्रिया-शक्ति है। अत: ये गोप-गोपी आदि सभी भगवान्‌से भिन्न नहीं हे और विभु—परमात्मा श्रीकृष्ण भी इनसे भिन्न नहीं है। उन्होंने (श्रीकृष्णने) स्वर्गवासियों- को तथा सारे वैकुण्ठधामको भूतलपर उतार लिया है ॥ २०–२५ ॥ जो इस प्रकार जानता है, वह सब तीर्थोंका फल पाता है और देहके बन्धनसे मुक्त हो जाता है—यह उपनिषद् है।

॥ अथर्ववेदीय श्रीकृष्णोपनिषद् समाप्त ॥

शान्तिपाठ

ॐ भद्रं कर्णेभिः शृणुयाम देवा भद्रं पश्येमाक्षभिर्यजत्राः । स्थिरैरङ्गैस्तुष्टुवाꣳसस्तनूभिर्व्यशेम देवहितं यदायूः ॥ स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवाः स्वस्ति नः पूषा विश्ववेदाः । स्वस्ति नस्तार्क्ष्यो अरिष्टनेमिः स्वस्ति नो बृहस्पतिर्दधातु ॥ ॐ शान्तिः ! शान्तिः !! शान्तिः !!!

॥ ॐ श्रीपरमात्मने नमः ॥ कृष्णयजुर्वेदीय कलि ˙ रणोप ˙ ष ˎ शान्तिपाठ ॐ सह नाववतु । सह नौ भुनक्तु । सह वीर्यं करवावहै । तेजस्वि नावधीतमस्तु । मा विद्विषावहै । ॐ शान्तिः ! शान्तिः !! शान्तिः !!! 'हरे राम' आदि सोलह नामोंके मन्त्रका अद्भुत माहात्म्य हरि ॐ । द्वापरके अन्तमें नारदजी ब्रह्माजीके पास गये, और बोले—'भगवन् ! मैं भूलोकमें पर्यटन करता हुआ किस प्रकार कलिसे त्राण पा सकता हूँ ?' ब्रह्माजी बोले—'वत्स ! तुमने मुझसे आज बहुत अच्छी बात पूछी है। समस्त श्रुतियोंका जो गोपनीय रहस्य है, उसे सुनो—जिससे कलियुगमें भवसागरको पार कर लोगे। भगवान् आदि- पुरुष नारायणके नामोच्चारणमात्रसे मनुष्य कलिके दोषोंका नाश कर डालता है।' नारदजीने फिर पूछा—'वह कौन-सा नाम है ?' हिरण्यगर्भ ब्रह्माजीने कहा— हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे। हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे ॥ ये सोलह नाम कलिके पापोंका नाश करनेवाले हैं। इससे श्रेष्ठ कोई दूसरा उपाय सारे वेदोंमें भी नहीं देखनेमें आता। इसके द्वारा षोडश कलाओंसे आवृत्त जीवके आवरण नष्ट हो जाते हैं। तत्पश्चात् जैसे मेघके विलीन होनेपर सूर्यकी किरणें प्रकाशित हो उठती हैं, उसी प्रकार परब्रह्मका स्वरूप प्रकाशित हो जाता है। फिर नारदजीने पूछा—'भगवन् ! इसके जपकी क्या विधि है ?' ब्रह्माजीने उनसे कहा—'इसकी कोई विधि नहीं है। पवित्र हो या अपवित्र, इस मन्त्रका निरन्तर जप करनेवाला सालोक्य, सामीप्य, सारूप्य और सायुज्य— चारों प्रकारकी मुक्ति प्राप्त करता है। जब साधक इस सोलह नामोंवाले मन्त्रका साढे तीन करोड़ जप कर लेता है, तब ब्रह्महत्याके दोषको पार कर जाता है। वह वीरहत्याके पापसे तर जाता है। स्वर्णकी चोरीके पापसे छूट जाता है। पितर, देवता और मनुष्योंके अपकारके दोषसे भी छूट जाता है। सब धर्मोंके परित्यागके पापसे तत्काल ही पवित्र हो जाता है। शीघ्र ही मुक्त हो जाता है, शीघ्र ही मुक्त हो जाता है। यह उपनिषद् है । ॥ कृष्णयजुर्वेदीय कलिसंतरणोपनिषद् समाप्त ॥ शान्तिपाठ ॐ सह नाववतु । सह नौ भुनक्तु । सह वीर्यं करवावहै । तेजस्वि नावधीतमस्तु । मा विद्विषावहै । ॐ शान्तिः ! शान्ति. !! शान्तिः !!! उ० अ० ८८—८९—

॥ ॐ श्रीपरमात्मने नमः ॥ अथर्ववेदीय गणपत्युपनिषद् शान्तिपाठ ॐ भद्रं कर्णेभिः शृणुयाम देवा भद्रं पश्येमाक्षभिर्यजत्राः । स्थिरैरङ्गैस्तुष्टुवाꣳसस्तनूभिर्व्यशेम देवहितं यदायूः ॥ स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवाः स्वस्ति नः पूषा विश्ववेदाः । स्वस्ति नस्तार्क्ष्यो अरिष्टनेमिः स्वस्ति नो बृहस्पतिर्दधातु ॥ ॐ शान्तिः ! शान्तिः !! शान्तिः !!! भगवान् गणनायककी स्तुति, उनके बीजमन्त्र, महामन्त्र तथा गायत्री, उपनिषद्के पाठका तथा गणपति पूजनका माहात्म्य हरि ॐ। भगवान् गणपतिको नमस्कार है। तुम्हीं प्रत्यक्ष तत्त्व हो। तुम्हीं केवल कर्ता हो, तुम्हीं केवल धर्ता हो, तुम्हीं केवल हर्ता हो। निश्चयपूर्वक तुम्हीं इन सब रूपोंमें विराजमान ब्रह्म हो। तुम साक्षात् नित्य आत्मस्वरूप हो। मैं ऋत- न्याययुक्त बात कहता हूँ, सत्य कहता हूँ। तुम मेरी (मुझ शिष्यकी) रक्षा करो; वक्ता (आचार्य) की रक्षा करो। श्रोताकी रक्षा करो। दाताकी रक्षा करो, धाताकी रक्षा करो। व्याख्या करनेवाले आचार्यकी रक्षा करो, शिष्यकी रक्षा करो। पश्चिमसे रक्षा करो, पूर्वसे रक्षा करो, उत्तरसे रक्षा करो, दक्षिणसे रक्षा करो, ऊपरसे रक्षा करो, नीचेसे रक्षा करो, सब ओरसे मेरी रक्षा करो, चारों ओरसे मेरी रक्षा करो। तुम वाङ्मय हो, तुम चिन्मय हो, तुम आनन्दमय हो, तुम ब्रह्ममय हो। तुम सच्चिदानन्द, अद्वितीय हो। तुम प्रत्यक्ष ब्रह्म हो, तुम ज्ञानमय, विज्ञानमय हो। यह सारा जगत् तुमसे उत्पन्न होता है। यह सारा जगत् तुमसे ठहरा हुआ है। यह सारा जगत् तुममें लयको प्राप्त होगा। इस सारे जगत्‌की तुममें प्रतीति हो रही है। तुम भूमि, जल, अग्नि, वायु और आकाश हो। परा, पश्यन्ती, वैखरी और मध्यमा-वाणीके ये चार विभाग तुम्हीं हो । तुम सत्त्व, रज और तम-तीनों गुणोंसे परे हो। तुम भूत, भविष्य और वर्तमान-तीनों कालोंसे परे हो। तुम स्थूल, सूक्ष्म और कारण-तीनों शरीरोंसे परे हो। तुम मूलाधार चक्रमे नित्य स्थित रहते हो। इच्छा, क्रिया और ज्ञान-तीन प्रकारकी शक्तियाँ तुम्हीं हो। तुम्हारा योगिजन नित्य ध्यान करते हैं। तुम ब्रह्मा हो, तुम विष्णु हो, तुम रुद्र हो, तुम इन्द्र हो, तुम अग्नि हो, तुम वायु हो, तुम सूर्य हो, तुम चन्द्रमा हो, तुम ब्रह्म हो, भू, भुवः, स्वः- ये तीनों लोक तथा ॐकारवाच्य परब्रह्म भी तुम हो। गणके आदि अर्थात् ग् का पहले उच्चारण करके उसके बाद वर्णोंके आदि अर्थात् अ का उच्चारण करे, उसके बाद अनुस्वार उच्चारित होता है । इस प्रकार अर्धचन्द्रसे सुशोभित 'ग' ॐकारसे अवरुद्ध होनेपर तुम्हारे बीज- मन्त्रका स्वरूप (ॐ ग् ) है। गकार इसका पूर्वरूप है, अकार मध्यम रूप है, अनुस्वार अन्त्य रूप है, बिन्दु उत्तर रूप है। नाद सन्धान है। सहिता सन्धि है। ऐसी यह गणेशविद्या है। इस महामन्त्रके गणक ऋषि हैं, निचृद्गायत्री छन्द है, श्रीमद्महागणपति देवता हैं। वह महामन्त्र है- ॐ गं गणपतये नम । एकदन्तको हम जानते हैं। वक्रतुण्डका

यहाँ पृष्ठ का यथावत देवनागरी पाठ प्रस्तुत है:

  • महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ६९९

[बायाँ स्तम्भ] हम ध्यान करते हैं, वह दन्ती (गजानन) हमें प्रेरणा प्रदान करे*। (वह गणेश गायत्री है) एकदन्त, चतुर्भुज, चारों हाथोंमें पाश, अङ्कुश, अभय और वरदानकी मुद्रा धारण किये तथा मूषक-चिह्न- की ध्वजा लिये हुए, रक्तवर्ण, लम्बे उदरवाले, सूप-जैसे बड़े-बड़े कानोंवाले, रक्तवस्त्रधारी, शरीरपर रक्तचन्दनका लेप किये हुए, रक्तपुष्पोंसे भलीभाँति पूजित, भक्तके ऊपर अनुकम्पा करनेवाले देवता, जगत्के कारण, अच्युत, सृष्टिके आदिमें आविर्भूत, प्रकृति और पुरुषसे परे श्रीगणेशजीका जो नित्य ध्यान करता है, वह योगी सब योगियोंमें श्रेष्ठ है। व्रात (देवसमूह) के नायकको नमस्कार, गणपतिको नमस्कार, प्रमथपति ( शिवजीके गणोंके अधिनायक ) के लिये नमस्कार, लम्बोदरको, एकदन्तको, विघ्नविनाशकको, शिवजीके पुत्रको तथा श्रीवरदमूर्तिको नमस्कार, नमस्कार ।† यह अथर्वाङ्गिरस् ( अथर्ववेदकी उपनिषद् ) है । इसका जो पाठ करता है, वह ब्रह्मत्वको प्राप्त करनेका अधिकारी हो जाता है । सब प्रकारके विघ्न उसके लिये बाधक नहीं होते । वह सब जगह सुख पाता है । वह पाँचों प्रकारके महान् पातकों तथा उपपातकोंसे मुक्त हो जाता है । सायंकाल पाठ करनेवाला दिनके पापोंका नाश करता है । प्रातःपाठ करनेवाला रात्रिके पापोंका नाश करता है । जो प्रातः-साय दोनों समय इस पाठका प्रयोग करता है, वह निष्पाप हो जाता है । धर्म,


[दायाँ स्तम्भ] अर्थ, काम और मोक्षको प्राप्त करता है । इस अथर्वशीर्षको, जो शिष्य न हो, उसे नहीं देना चाहिये । जो मोहके कारण देता है, वह पातकी हो जाता है । सहस्र बार पाठ करनेसे जिन जिन कामनाओंका उच्चारण करता है, उन उनकी सिद्धि इसके द्वारा ही मनुष्य कर सकता है । इसके द्वारा जो गणपतिको स्नान कराता है, वह वक्ता बन जाता है । जो चतुर्थी तिथिको उपवास करके जपता है, वह विद्यावान् हो जाता है । यह अथर्वण-वाक्य है । जो इस मन्त्रके द्वारा तपश्चरण करना जानता है, वह कदापि भयको नहीं प्राप्त होता । जो दूर्वाङ्कुरोंके द्वारा भगवान् गणपतिकायजन करता है, वह कुबेरके समान हो जाता है । जो लाजोंके द्वारा यजन करता है, वह यशस्वी होता है, वह मेधावी होता है । जो सहस्र लड्डुओं ( मोदकों ) के द्वारा यजन करता है, वह वाञ्छित फलको प्राप्त करता है । जो घृतके सहित समिधासे यजन करता है, वह सब कुछ प्राप्त करता है, वह सब कुछ प्राप्त करता है । आठ ब्राह्मणोंको सम्यक् रीतिसे ग्रहण करानेपर सूर्यके समान तेजस्वी होता है । सूर्यग्रहणमें महानदीमें या प्रतिमाके समीप जपनेसे मन्त्रसिद्धि होती है । वह महाविघ्नसे मुक्त हो जाता है, महापातकसे मुक्त हो जाता है, महान् दोषसे मुक्त हो जाता है । जो इस प्रकार जानता है, वह सर्वज्ञ हो जाता है, सर्वज्ञ हो जाता है ।


॥ अथर्ववेदीय गणपत्युपनिषद् समाप्त ॥

शान्तिपाठ

ॐ भद्रं कर्णेभिः शृणुयाम देवा भद्रं पश्येमाक्षभिर्यजत्राः । स्थिरैरङ्गैस्तुष्टुवाऽसस्तनूभिर्व्यशेम देवहितं यदायूः ॥ स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवाः स्वस्ति नः पूषा विश्ववेदाः । स्वस्ति नस्तार्क्ष्यो अरिष्टनेमिः स्वस्ति नो बृहस्पतिर्दधातु ॥ ॐ शान्तिः ! शान्तिः !! शान्तिः !!!


[पाद-टिप्पणी / Footnotes]

  • 'एकदन्ताय विद्महे वक्रतुण्डाय धीमहि । तन्नो दन्ती प्रचोदयात् ।' † नमो व्रातपतये नमो गणपतये नम प्रमथपतये नमस्तेऽस्तु लम्बोदरायैकदन्ताय विघ्नविनाशिने शिवसुताय श्रीवरदमूर्तये नमो नम ।

॥ ॐ श्रीपरमात्मने नम ॥ सामवेदीय जाबालदर्शनोपनिषद् शान्तिपाठ ॐ आप्यायन्तु ममाङ्गानि वाक्प्राणश्चक्षुः श्रोत्रमथो बलमिन्द्रियाणि च सर्वाणि सर्वं ब्रह्मोपनिषदं माहं ब्रह्म निराकुर्यां मा मा ब्रह्म निराकरोदनिराकरणमस्त्वनिराकरणं मेऽस्तु तदात्मनि निरते य उपनिषत्सु धर्मास्ते मयि सन्तु ते मयि सन्तु । ॐ शान्तिः ! शान्तिः !! शान्तिः !!! प्रथम खण्ड योगके आठ अङ्ग और दस यमोंका वर्णन सम्पूर्ण भूतोंकी उत्पत्ति और पालन करनेवाले चतु- र्भुज भगवान् महाविष्णु महायोगी दत्तात्रेयके रूपमें अवतीर्ण हुए। दत्तात्रेयजी योग साम्राज्य (के अधिपति पद) पर दीक्षित हैं—वे योगमार्गके सम्राट् हैं। उनके शिष्य मुनिवर्य साङ्कृति नामसे प्रसिद्ध थे । वे गुरुके बड़े ही भक्त थे । एक दिन एकान्तमें गुरुजीकी सेवामें उपस्थित हो उन्होंने हाथ जोड़- कर विनयपूर्वक पूछा—'भगवन् ! आठ अङ्गोंसहित योगका मेरे लिये विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिये, जिसके जान लेनेमात्रसे मैं जीवन्मुक्त हो जाऊँ' ॥ १-३ ॥ भगवान् दत्तात्रेयने कहा—'साङ्कृते ! सुनो, मै तुम्हें आठ अङ्गोंसहित योगदर्शनका उपदेश करता हूँ । ब्रह्मन् ! यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि—ये योगके आठ अङ्ग हैं । इनमेंसे यमके दस भेद हैं—अहिंसा, सत्य, अस्तेय (चोरी न करना), ब्रह्मचर्य, दया, आर्जव (सरलता), क्षमा, धृति, परिमित आहार और बाहर भीतरकी पवित्रता ॥ ४-६ ॥ 'तपोधन ! वेदमें बतायी हुई विधिके अतिरिक्त जो मन, वाणी और शरीरद्वारा किसीको किसी प्रकारका कष्ट दिया जाता या उसका प्राणोंसे वियोग कराया जाता है, वही वास्तविक हिंसा है, इसके सिवा दूसरी कोई हिंसा नहीं है (इस हिंसा- का सर्वथा त्याग ही अहिंसा है ) । मुने ! आत्मा सर्वत्र व्याप्त है, उसका शस्त्र आदिके द्वारा छेदन नहीं हो सकता । हाथों या इन्द्रियोंके द्वारा उसका ग्रहण होना भी सम्भव नहीं है—इस प्रकारकी जो बुद्धि है, उसे ही वेदान्तवेत्ता महात्माओंने श्रेष्ठ अहिंसा बताया है। मुनीश्वर ! नेत्र आदि इन्द्रियोंके द्वारा जो जिस रूपमें देखा, सुना, सूँघा और समझा हुआ विषय है, उसको उसी रूपमें वाणीद्वारा (अथवा सकेत आदिके द्वारा ) प्रकट करना सत्य है। ब्रह्मन् ! इसके सिवा सत्यका और कोई प्रकार नहीं है। अथवा सब कुछ सत्य स्वरूप परब्रह्म परमात्मा ही है, परमात्माके सिवा दूसरी कोई वस्तु है ही नहीं—इस प्रकारका जो निश्चय है, उसीको वेदान्तज्ञानके पारगामी विद्वानोंने सबसे श्रेष्ठ सत्य कहा है। दूसरेके रत्न, सुवर्ण अथवा मुक्तामणिसे लेकर एक तृणके लिये भी मन न चलाना—दूसरोंकी छोटी या बड़ी किसी भी वस्तुके लिये मनमे कभी लोभ न लाना ही अस्तेय है । विद्वान् महापुरुषोंने इसीको अस्तेय (चोरी न करना) माना है। इसके अतिरिक्त महामुने ! जगत्‌के समस्त व्यवहारोंमे अनात्मबुद्धि रखकर उन्हें आत्मासे दूर रखने- का जो भाव है, उसीको आत्मज्ञ महात्माओंने अस्तेय कहा है । मन, वाणी और शरीरके द्वारा स्त्रियोंके सहवासका परित्याग तथा ऋतुकालमें (धर्मबुद्धिसे) केवल अपनी ही पत्नीसे सम्बन्ध—यही ब्रह्मचर्य कहा गया है । अथवा काम क्रोधादि शत्रुओंको सताप देनेवाले मुनीश्वर ! मनको परब्रह्म परमात्मा- के चिन्तनमें संचरित करना—लगाये रखना ही सर्वोत्तम

इस चित्र में कोई पाठ (text) या सामग्री दिखाई नहीं दे रही है (यह एक रिक्त/सफेद पृष्ठ है)।

७०२ '•:- जाबालदर्शनोपनिषद् :• [ खण्ड ४ है। इसी प्रकार मानसिक जप भी मनन और ध्यानके भेद- किया गया जप सब लोगोंको यथावत् फल देनेवाला होता से दो प्रकारका है। उच्चस्वरसे किये जानेवाले जपकी अपेक्षा है, परंतु यदि उस मन्त्रको नीच पुरुषोंने अपने कानोंसे उपांशु जप (अत्यन्त मन्दस्वरसे किया गया जप) हजार- सुन लिया तो वह निष्फल हो जाता है (शास्त्रीय पर्वोपर गुना उत्तम बताया गया है। इसी प्रकार उपांशुकी अपेक्षा उपवासादि करना तथा किसी प्रकारका नियम ग्रहण करना मानसिक जप सहस्रगुना श्रेष्ठ कहा गया है। उच्चस्वरसे व्रत कहलाता है)' ॥ ८-१६ ॥ ॥ द्वितीय खण्ड समाप्त ॥ २ ॥ तृतीय खण्ड नौ प्रकारके यौगिक आसनोंका वर्णन 'मुनिश्रेष्ठ ! आसन नौ प्रकारके हैं—स्वस्तिकासन, गोमुखासन, अग्रभागपर दृष्टि जमाये रक्खे। यह योगियोंद्वारा सदा पद्मासन, वीरासन, सिंहासन, भद्रासन, मुक्तासन, मयूरासन सम्मानित होनेवाला सिंहासन कहा गया है।) दोनों टखनों- और सुखासन। घुटनों और जाँघोंके बीचमे अपने दोनों को अण्डकोषके नीचे सीवनीके दोनों पार्श्वभागोंमें (इस पैरोंको भलीभाँति रखकर ग्रीवा, मस्तक और शरीरको प्रकार) लगाकर रक्खे (कि पैरोंका अग्रभाग पीछेकी ओर समभावसे धारण किये रहना स्वस्तिकासन कहलाता है; मुड़ा रहे) और दोनों हाथोंसे पार्श्वभाग और पैरोंको दृढता- इसका नित्य अभ्यास करना चाहिये। दाहिने पैरके गुल्फ पूर्वक बाँधकर स्थिरभावसे बैठ जाय—यह भद्रासन है, जो विष- (टखने) को बायीं ओरके पृष्ठभागतक और बायें पैरके जनित रोगका नाश करनेवाला है। सीवनीकी सूक्ष्म रेखाको गुल्फ (टखने) को दाहिनी ओरके पृष्ठभागतक ले जाय, बायें टखनेसे दबाकर उस बायें टखनेको फिर दायें इसीको गोमुखासन कहते हैं। विप्रवर ! दोनों पैरोंको दोनों टखनेसे दबा दे तो यह मुक्तासन होता है। मुने ! लिङ्गके जाँघोंपर (व्युत्क्रमसे अर्थात् बायें पैरको दाहिनी जाँघपर ऊपरी भागमे बायें टखनेको रखकर फिर उसके ऊपर दाहिने और दाहिने पैरको बायीं जाँघपर) रखकर उनके अँगूठोंको टखनेको रख दे तो यह भी मुक्तासन कहलाता है। मुनिश्रेष्ठ ! दोनों हाथोंसे पीठके पीछेसे पकड़ ले। यही पद्मासन अपनी दोनो हथेलियोंको पृथ्वीपर टिकाकर, कोहनियोंके है। यह सम्पूर्ण रोगोंका भय दूर करनेवाला है। अग्रभागको नाभिके दोनों पाश्र्वोमे लगाये। फिर एकाग्रचित्त हो बायें पैरको दाहिनी जाँघपर रखने और शरीरको सिर और पैरको ऊँचा करके आकाशमें दण्डकी भाँति (पृथ्वी- सीधा रखकर बैठे, इसको वीरासन कहा गया है। (दोनों के समानान्तरमें) स्थित हो जाय। यह मयूरासन है, जो टखनोंको अण्डकोषके नीचे सीवनीके दोनों पाश्र्वोमे ले सब पापोंका नाश करनेवाला है। जिस किसी प्रकार बैठनेसे जाय और उन्हें इस प्रकार रक्खे कि बायें टखनेसे सीवनीका सुख और धैर्य बना रहे, वह सुखासन कहा गया है। दाहिना पार्श्व और दायें टखनेसे सीवनीका बायाँ पार्श्व असमर्थ साधक इसी आसनका आश्रय ले। जिसने आसन लगा रहे। फिर दोनों हाथोंको घुटनोंपर रखकर सब अँगुलियों- जीत लिया, उसने मानो तीनों लोक जीत लिये। सांकृते ! को फैला दे। मुँहको खोलकर एकाग्रचित्त हो नासिकाके इसी विधिसे योगयुक्त होकर तुम सदा प्राणायाम किया करो' ॥ १-१३ ॥ ॥ तृतीय खण्ड समाप्त ॥ ३ ॥ चतुर्थ खण्ड नाड़ी-परिचय तथा आत्मतीर्थ और आत्मज्ञानकी महिमा 'सांकृते ! मनुष्यका शरीर अपने हाथके मानसे ९६ अगुलका जो स्थान है, उसे ही मनुष्योंके शरीरका मध्यभाग समझो। होता है। इम शरीरका जो मध्यभाग है, उसमें अग्निका स्थान है। वही मूलाधार है। मुनिश्रेष्ठ ! वहाँसे नौ अगुल ऊपर कन्द- उसका रग तपाये हुए सोनेके समान माना गया है। उसकी स्थान है। उसकी लबाई चौड़ाई चार-चार अगुलकी है और आकृति त्रिकोण है। यह मैने तुमसे सत्य बात बतायी है। आकृति मुर्गीके अंडेके समान है । वह ऊपरसे चमड़े गुदासे दो अगुल ऊपर और लिङ्गसे दो अगुल नीचेका आदिके द्वारा विभूषित है। मुनिपुङ्गव ! उस कन्दस्थानके

खण्ड ४] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ७०३ मध्यभागमे नाभि है, यों योगवेत्ता महात्माओंने कहा है। कन्दके मध्यभागमें जो नाड़ी है, उसका सुषुम्नाके नामसे वर्णन हुआ है। उसके चारों ओर ७२ हजार नाड़ियाँ हैं। उनमें चौदह प्रधान हैं, जिनके नाम इस प्रकार हैं—सुषुम्ना, पिङ्गला, इडा, सरस्वती, पूषा, वरुणा, हस्ति- जिह्वा, यशस्विनी, अलम्बुषा, कुहू, विश्वोदरा, पयस्विनी, शङ्खिनी और गान्धारा। ये ही चौदह नाड़ियाँ प्रधान मानी गयी हैं। इन चौदहमें भी प्रथम तीन ही सबसे प्रधान हैं। इनमें भी एक ही नाड़ी—सुषुम्ना सर्वश्रेष्ठ है। मुने ! वेदान्त- शास्त्रके ज्ञाता विद्वानोंने इसे ब्रह्मनाडी कहा है। पीठके मध्यभागमें जो वीणादण्ड (मेरुदण्ड) नामसे प्रसिद्ध हड्डियोंका समुदाय है, उसमे होकर सुषुम्नानाड़ी मस्तक तक पहुँची हुई है। मुने ! नाभि कन्दसे दो अंगुल नीचे कुण्डलिनी- का स्थान है। वह अष्टप्रकृतिरूपा मानी गयी है। वह वायुकी यथावत् चेष्टा और जलतथा अन्न आदिको रोक करके ही सदा नाभि-कन्दके दोनों पार्श्वोंको घेरकर स्थित रहती है तथा ब्रह्मरन्ध्रके मुखको अपने मुखसे सदा आवेष्टित किये रहती है। सुषुम्नाके वाम-भागमे इडा और दक्षिण भागमें पिङ्गला स्थित है। सरस्वती और कुहू—ये दोनों सुषुम्नाके उभय पार्श्वोमे स्थित हैं। गान्धारा और हस्तिजिह्वा—ये क्रमशः इडाके पृष्ठ और पूर्व भागोंमें स्थित हैं। पूषा और यशस्विनी क्रमशः पिङ्गलाके पृष्ठ और पूर्व भागोंमें स्थित हैं। कुहू और हस्तिजिह्वाके बीचमे विश्वोदरा नाड़ी है। यशस्विनी और कुहूके मध्य भागमें वारुणा नाड़ी प्रतिष्ठित है। पूषा और सरस्वतीके मध्यमे पयस्विनी नाड़ीकी स्थिति बतायी गयी है। गान्धारा और सरस्वतीके बीचमें शङ्खिनीका स्थान है। अलम्बुषा नाभिकन्दके मध्यभागसे होती हुई गुदातक फैली हुई है। सुषुम्नाका दूसरा नाम राका है। उसके पूर्वभागमे कुहू नामकी नाड़ी है। यह नाड़ी ऊपर और नीचे स्थित है। इसकी स्थिति दक्षिण नासिकातक मानी गयी है। इडा नामकी नाड़ी बायीं नासिकातक स्थित है। यशस्विनी नाड़ी दायें पैरके अंगूठे तक फैली हुई है। पूषा पिङ्गलाके पृष्ठभागसे होती हुई दायें नेत्रतक फैली हुई है और पयस्विनी नाड़ी विद्वानोंद्वारा दाहिने कानतक फैली हुई बतायी जाती है। सरस्वती नाड़ी ऊपरकी ओर जिह्वा तक फैली हुई है। हस्तिजिह्वा नाड़ी बायें पैरके अँगूठे तक स्थित है। शङ्खिनी १ पृथ्वी, जल, तेज, वायु, आकाश, मन, बुद्धि और अहङ्कार—ये आठ प्रकृतियाँ हैं। नामकी जो नाड़ी बतायी गयी है, वह बायें कानतक फैली हुई है। गान्धाराकी स्थिति वेदान्तज्ञोंद्वारा बायें नेत्रतक बतायी गयी है। विश्वोदरा नामकी नाड़ी नाभिकन्दके मध्यमें स्थित है॥ १–२२॥ 'प्राण, अपान, व्यान, समान, उदान, नाग, कूर्म, कृकर (कृकल), देवदत्त और धनञ्जय—ये दस प्राणवायु सब नाड़ियोंमें सञ्चरण करते हैं। इन दसोंमें प्राण आदि पाँच ही मुख्य हैं। सुव्रत ! इन पाँचोंमें भी प्राण और अपान ही श्रेष्ठ एव आदरणीय माने गये हैं। इनमेंसे प्राण नामक वायु मुख और नासिकाके मध्यभागमें, नाभिके मध्यभागमे तथा हृदयमें नित्य निवास करता है। अपान वायु गुदा, लिङ्ग, जाँघो, घुटनों, सम्पूर्ण उदर, कटि, नाभि तथा पिण्डलियोंमें भी सदा वर्तमान रहता है। व्यान वायु दोनों कानों, दोनों नेत्रों, दोनों कंधों, दोनों टखनों, प्राणके स्थानों और कण्ठमें भी व्याप्त रहता है। उदान वायुकी स्थिति दोनों हाथों और पैरोंमे जाननी चाहिये। समान वायु निःसन्देह सम्पूर्ण शरीरमें व्याप्त होकर रहता है। नाग आदि पाँचों वायु चमड़ी और हड्डी आदिमें रहते हैं ॥ २३—२९॥ 'साधुते ! उच्छ्वास और निःश्वास (श्वासको भीतर ले जाना और बाहर निकालना) और खाँसना—ये प्राणवायुके कार्य हैं। मल-मूत्रादिका त्याग अपान वायुका कार्य है। मुनिपुङ्गव ! समान वायु सब शरीरको सम अवस्थामें रखता है। उदान वायु ही ऊपरकी ओर गमन करता है। वेदान्ततत्त्वके ज्ञाता विद्वानोका कहना है कि व्यानवायु ध्वनिका व्यञ्जक है। महामुने ! डकार, वमन आदि नाग वायुका कार्य है। शरीरमे शोभा आदिका सम्पादन धनञ्जय वायुका कार्य बताया गया है। आँखोंका खोलना, मीचना आदि कूर्म नामक वायुकी प्रेरणासे होता है। कृकर (कुकल) नामकी वायु भूख-प्यास- का कारण है। तन्द्रा और आलस्य देवदत्त वायुका कार्य बताया गया है ॥ ३०–३४ ॥ 'मुने ! सुषुम्ना नाड़ीके देवता शिव और इडाके देवता भगवान् विष्णु हैं। पिङ्गला नाड़ीके ब्रह्माजी और सरस्वती नाड़ीके विराट् देवता हैं। पूषाके देवता पूषा नामक आदित्य हैं। वारुणा नाड़ीके देवता वायु हैं। हस्तिजिह्वा नामक नाड़ीके वरुण देवता हैं। मुनिश्रेष्ठ ! यशस्विनी नाड़ीके देवता भगवान् भास्कर हैं। जलस्वरूप वरुण ही अलम्बुसा नाड़ीके देवता माने गये हैं। कुहूकी अधिष्ठात्री देवी क्षुधा हैं। गान्धारीके चन्द्रमा देवता हैं। इसी प्रकार शङ्खिनीके देवता भी चन्द्रमा

७०४ - जाबालदर्शनोपनिषद् % [ खण्ड ४

[वाम स्तम्भ] ही हैं। पयस्विनीके देवता प्रजापति हैं। विश्वोदरा नाड़ीके अधिदेवता भगवान् अग्निदेव है ॥ ३५-३८॥ 'वेदवेत्ताओंमे श्रेष्ठ मुनीश्वर ! इड़ा नामकी नाड़ीमे नित्य ही चन्द्रमा सञ्चार करते हैं और पिङ्गला नाडीमे सूर्यदेव सञ्चरण करते है । पिङ्गला नाडीसे इड़ा नाडीमे जो संवत्सरा- त्मक प्राणमय सूर्यका सङ्क्रमण होता है, उसे वेदान्ततत्त्वके ज्ञाता महर्षियोंने उत्तरायण कहा है। इसी प्रकार इड़ासे पिङ्गलामें जो प्राणात्मक सूर्यका सङ्क्रमण होता है, वह दक्षिणायन कहा गया है। जब प्राण इड़ा और पिङ्गलाकी संधिमे आता है, उस समय, हे पुरुषश्रेष्ठ ! इस शरीरके भीतर अमावस्या कही जाती है। जब प्राण मूलाधारमे प्रवेश करता है, उस समय हे तापसोमे श्रेष्ठ विद्वद्वर ! तपस्वियोंने आद्य विषुव नामक योगका उदय कहा है। मुनिश्रेष्ठ ! जब प्राणवायु मूर्द्धा (सहस्रार) मे प्रवेश करता है, उस समय तत्त्वका विचार करनेवाले महर्षियोंने अन्तिम विषुव योगकी स्थिति बतायी है। समस्त उच्छ्वास और निःश्वास मास सङ्क्रान्ति माने गये हैं। इड़ा नाड़ीद्वारा जब प्राण कुण्डलिनीके स्थानपर आ जाता है, तब हे तत्त्वज्ञशिरोमणि ! चन्द्रग्रहण काल कहा जाता है। इसी प्रकार जब प्राण पिङ्गला नाड़ीके द्वारा कुण्डलिनीके स्थानपर आता है, तब हे मुनिवर ! सूर्यग्रहणकी वेला होती है॥३९-४७॥ 'अपने शरीरमे मस्तकके स्थानपर श्रीशैल नामक तीर्थ है। ललाटमें केदारतीर्थ है। हे महाप्राज्ञ ! नासिका और दोनो भौंहोंके मध्यमे काशीपुरी है। दोनों स्तनोंकी जगहपर कुरुक्षेत्र है। हृदयकमलमे तीर्थराज प्रयाग है। हृदयके मध्यभागमें चिदम्बरतीर्थ है। मूलाधार स्थानमें कमलालथ तीर्थ है। जो इस आत्मतीर्थ (अपने भीतर रहनेवाले) का परित्याग करके बाहरके तीर्थोमें भटकता रहता है, वह हाथमे रक्खे हुए बहुमूल्य रत्नको त्यागकर काँच खोजता फिरता है। भावनामय तीर्थ ही सर्वश्रेष्ठ तीर्थ है। भाव ही सम्पूर्ण कर्मोंमे प्रमाणभूत है। पत्नी और पुत्री दोनोंका आलिङ्गन किया जाता है, किंतु दोनोंमें भावका बहुत अन्तर होता है, पत्नीका आलिङ्गन दूसरे भावसे और पुत्रीका आलिङ्गन दूसरे भावसे किया जाता है। योगी पुरुष अपने आत्मतीर्थमे अधिक विश्वास और श्रद्धा रखनेके कारण जलमे भरे तीर्थों और काष्ठ आदिसे निर्मित देवप्रतिमाओंकी [दक्षिण स्तम्भ] शरण नहीं लेते । महामुने ! बाह्यतीर्थसे श्रेष्ठ आन्तरिक तीर्थ ही है । आत्मतीर्थ ही महातीर्थ है, उसके सामने दूसरे तीर्थ निरर्थक हैं। शरीरके भीतर रहनेवाला दूषित चित्त बाह्य- तीर्थामें गोते लगानेमात्रसे शुद्ध नहीं होता, जैसे मदिरासे भरा हुआ घड़ा ऊपरसे सैकड़ों बार जलमे धो लिया जाय तो भी वह अपवित्र ही रहता है। अपने भीतर होनेवाले जो विषुव-योग, उत्तरायण दक्षिणायन काल और सूर्य-चन्द्रमाके ग्रहण हैं, उनमें नासिका और भौंहोंके मध्यमे स्थित वाराणसी आदि तीर्थामे भावनाद्वारा स्नान करके मनुष्य शुद्ध हो सक्ता है। मुनिश्रेष्ठ ! ज्ञानयोगमे तत्पर रहनेवाले महात्माओंका चरणोदक अज्ञानी मनुष्योंके अन्तःकरणको शुद्ध करनेके लिये उत्तम तीर्थ है ॥ ४८-५६ ॥ 'शिवस्वरूप परमात्मा इस शरीरमे ही प्रतिष्ठित है, इनको न जाननेवाला मूढ़ मनुष्य तीर्थ, दान, जप, यज्ञ, काठ और पत्थर- मे ही सर्वदा शिवको ढूँढ़ा करता है। साङ्कृते ! जो अपने भीतर नित्य निरन्तर स्थित रहनेवाले मुझ परमात्माकी उपेक्षा करके केवल बाहरकी स्थूल प्रतिमाका ही सेवन करता है, वह हाथ- में रक्खे हुए अन्नके ग्रासको फेंककर केवल अपनी कोहनी चाटता है। योगी पुरुष अपने आत्मामें ही शिवका दर्शन करते हैं, प्रतिमाओंमें नहीं। अज्ञानी मनुष्योंके हृदयोमे भगवान्के प्रति भावना जाग्रत् करनेके लिये ही प्रतिमाओकी कल्पना की गयी है ॥ ५७-५९ ॥ 'जिसमे भिन्न न कोई पूर्व है न पर (न कारण है, न कार्य), जो सत्य, अद्वितीय और प्रज्ञानघनरूप है, उस आनन्दमय ब्रह्मको जो अपने आत्माके रूपमे देखता है, वही यथार्थ देखता है। महामुने ! यह मनुष्यका शरीर नाड़ियोंका समुदायमात्र है, जो सदा सारहीन है। इसके प्रति आत्मभाव- का परित्याग करके बुद्धिके द्वारा यह निश्चय करो कि 'मैं' ही परमात्मा हूँ। जो इस शरीरमे रहकर भी इससे सदा भिन्न है, महान् है, व्यापक है और सबका ईश्वर है, उस आनन्दस्वरूप अविनाशी परमात्माको जानकर धीर पुरुष कभी शोक नहीं करता ॥ ६०-६२ ॥ 'मुने ! ज्ञानके बलसे भेदजनक अज्ञानका नाश हो जानेपर कौन आत्मा और ब्रह्ममे मिथ्या भेदका आरोप करेगा' ॥ ६३ ॥ ॥ चतुर्थ खण्ड समाप्त ॥ ४ ॥

खण्ड ६ ] * महान्तं विभुमात्मानं मत्वा धीरो न शोचति * ७०५ पञ्चम खण्ड नाड़ी-शोधन एवं आत्मशोधनकी विधियाँ

माङ्कृतिने पूछा—'ब्रह्मन् ! नाडीकी शुद्धि कैसे होती है, यह मुझे ठीक ठीक और संक्षेपमे बताइये जिससे कि नाड़ी- शुद्धिपूर्वक सदा परमात्माका चिन्तन करते हुए मे जीवन्मुक्त हो जाऊँ' ॥ १ ॥ भगवान् दत्तात्रेयने कहा—'साङ्कृते ! सुनो; म संक्षेप- ने नाड़ी शुद्धिका वर्णन करता हूँ । शास्त्रोंके विधिवाक्यो- द्वारा जो कर्म बतलाये गये हैं, उनमें कर्तव्यबुद्धिमे मलग्र रहे। कामना और फलप्राप्तिके सङ्कल्पको त्याग दे । योगके यम आदि आठों अङ्गोंका सेवन करते हुए शान्त एव सत्यपरायण रहे। अपने आत्माके चिन्तनमे ही स्थित रहे और ज्ञानी महापुरुषोंकी सेवामें उपस्थित हो उनसे भलीभाँति शिक्षा ले। तत्पश्चात् पर्वतशिखर, नदी तट, बिल्व वृक्षके समीप, एकान्त वन अथवा और किसी पवित्र एव मनोरम प्रदेशमे आश्रम बनाकर एकाग्रचित्तसे वहाँ रहे । फिर वहाँ पूर्व या उत्तरकी ओर मुँह करके किसी आसनसे बैठे । ग्रीवा, मस्तक और शरीरको समान भावमे रखकर मुख बद किये हुए भलीभाँति स्थिर हो जाय । नासिकाने अग्रभागपर चन्द्र मण्डलकी भावना करे और वहाँ प्रणवके बिन्दुमे तुरीयस्वरूप परमात्माको अमृतका स्रोत बहाते हुए नेत्रोंद्वारा प्रत्यक्ष देखे। उस समय चित्तको पूर्णतः एकाग्र रक्खे । फिर इडा नाड़ीके द्वारा ( अर्थात् नासिकाके बायें छिद्रसे ) प्राणवायुको खींच कर उदरमें भर ले और देहके मध्यमें स्थित जो अग्नि है, उसका ध्यान करे माना उस वायुका सम्पर्क पाकर अग्निदेव ज्वालाओंके साथ प्रज्वलित हो उठे हों । फिर प्रणवके बिन्दु और नादसे सयुक्त अग्नि बीज ( र ) का चिन्तन करे । तदनन्तर बुद्धिमान् साधक पिङ्गला नाडी ( अर्थात् नासिकाके दाहिने छिद्रद्वारा ) प्राणवायुको विधिपूर्वक शनैः- शनै बाहर निकाले । फिर पिङ्गला नाड़ीद्वारा पूर्ववत् प्राणवायुको खींचकर अपने भीतर भर ले और अग्निबीजका चिन्तन करे । उसकेबाद इडा नाड़ीद्वारा फिर उसे धीरे-धीरे बाहर निकाल दे । इस प्रकार एकान्तमें लगातार तीन चार दिनोतक अथवा प्रतिदिन तीनों मध्याओंमे तीन चार या छः वार यह क्रिया करे । उससे उसकी नाड़ी शुद्ध हो जाती है । फिर इम नाड़ीशुद्धिके पृथक् चिह्न भी उपलब्धित होते हैं । शरीर हल्का हो जाता है, जठराग्नि उद्दीत हो जाती है और अनाहतनादकी अभिव्यक्ति होने लगती है । यह चिह्न सिद्धि- का सूचक है । जबतक यह चिह्न दिखायी न दे, तबतक इसी प्रकार अभ्यास करता रहे ॥ २-१२ ॥ 'अथवा यह सब छोड़कर आत्मशुद्धिका अनुष्ठान करे । यह आत्मा सदा शुद्ध, नित्य, सुखस्वरूप तथा स्वयम्प्रकाश है । अज्ञानवश ही यह मलिन प्रतीत होता है । ज्ञान होनेपर यह सदा विशुद्धरूपमे ही प्रकाशित होता है । जो ज्ञानरूपी जलसे अज्ञानरूपी मल और कीचड़को धो डालता है, वही सर्वदा शुद्ध है, दूसरा नहीं । क्योंकि वह दूसरा मनुष्य ज्ञानकी अवहेलना करके लौकिक कर्मोंमें आसक्त है ॥ १३ १४ ॥

॥ पञ्चम खण्ड समाप्त ॥ ५ ॥ ━•━•━•━•━ षष्ठ खण्ड प्राणायामकी विधि, उसके प्रकार, फल तथा विनियोग

'सांकृते ! अब मे प्राणायामका क्रम बतलाता हूँ, इसे श्रद्धापूर्वक सुनो । पूरक, कुम्भक और रेचक—इन तीनोमे जो प्राण-सयम सम्पन्न होता है, उसे प्राणायाम कहा गया है । ॐकारके जो तीन वर्ण अकार, उकार और मकार हैं, वे क्रमश पूरक, कुम्भक और रेचकसे सम्बन्ध रखनेवाले बताये गये हैं। इन तीनों वर्णोंका समूह ही प्रणव कहा गया है । अतः प्राणायाम भी प्रणवमय ही है। इडा नाड़ीके द्वारा वायुको धीरे धीरे भीतर खींचकर उसे उदरमे भरे और वहाँ स्थित षोडशमात्राविशिष्ट अकारका चिन्तन करे । तत्पश्चात् उस उदरमें भरी हुई वायुको कुछ कालतक धारण किये रहे और उस समय चौसठ मात्रासे विशिष्ट उकारके स्वरूपका चिन्तन करते हुए प्रणवका जप करता रहे । जबतक सम्भव हो, जपमे सलग्न रहकर वायुको धारण किये रहे । तदनन्तर विद्वान् पुरुष बत्तीस मात्राओसे विशिष्ट मकारका चिन्तन करते हुए पिङ्गला नाड़ीके द्वारा धीरे-धीरे उस भरी हुई वायुको बाहर निकाले । यह एक प्राणायाम है । इसी प्रकार अभ्यास करता रहे ॥ १-६ ॥ 'पुनः पिङ्गला नाड़ीके द्वारा वायुको धीरे-धीरे भीतर

७०६ * जावालदर्शनोपनिषद् * [ खण्ड ६ भरते हुए षोडश मात्रासे विशिष्ट अकारस्वरूप प्रणवका एकाग्रचित्त होकर चिन्तन करे। जब वायु भर जाय तब विद्वान् पुरुष मन और इन्द्रियोंको वशमे रखते हुए चौसठ मात्राओसे विशिष्ट उकारके स्वरूपका कुछ कालतक चिन्तन करे और प्रणवका जप करते हुए वायुको धारण किये रहे । इसके बाद बत्तीस मात्राओंसे विशिष्ट मकारका चिन्तन करते हुए इडा नाड़ीके द्वारा धीरे-धीरे वायुको निकाल दे। बुद्धिमान् पुरुष इसी प्रकार इडा नाड़ीके द्वारा वायुको भरते हुए पुनः अभ्यास करे। मुनीश्वर ! इस प्रकार प्रतिदिन प्राणायामका अभ्यास करना चाहिये । नित्य ऐसा अभ्यास करनेसे मनुष्य छः महीनोंमें ज्ञानवान् हो जाता है। एक वर्षतक पूर्वोक्त प्रकारसे प्राणायाम करनेसे साधकको ब्रह्मका साक्षात्कार हो जाता है। इसलिये प्राणायामका नित्य अभ्यास करना चाहिये । जो मनुष्य योगाभ्यासमें संलग्न और सदा अपने धर्मके पालनमें तत्पर है, वह प्राणायामके द्वारा ही ज्ञान प्राप्त करके ससारसे मुक्त हो जायगा ॥ ७-११ ॥ 'जिसके द्वारा बाहरसे वायुको उदरके भीतर भरा जाता है, वह पूरक है। जलसे भरे हुए कुम्भ ( घड़े) की भाँति वायुको उदरमें धारण किये रहना कुम्भक कहलाता है और उस वायुको पुनः उदरसे बाहर निकालना रेचक कहलाता है ॥ १२-१३ ॥ 'जो प्राणायाम प्रस्वेदजनक होता है अर्थात् जिसको करते समय शरीरमे पसीना निकल आता है, वह सब प्राणायामों में अधम माना गया है। यदि प्राणायाम करते समय शरीरमें कम्पन होने लगे तो उसे मध्यम श्रेणीका प्राणायाम समझना चाहिये, तथा यदि प्राणायामके समय शरीर ऊपरको उठता हुआ सा जान पड़े तो उसे उत्तम माना गया है। जबतक उत्थानकारक प्राणायाम सिद्ध न हो जाय, तबतक पूर्वोक्त दोनों प्रकारके प्राणायामोंका ही अभ्यास करता रहे। उपर्युक्त उत्तम प्राणायामके सम्पन्न हो जानेपर विद्वान् पुरुष सुखी हो जाता है। सुव्रत ! प्राणायामसे चित्त शुद्ध हो जाता है और विशुद्ध चित्तमें अन्तःप्रकाशस्वरूप शुद्ध आत्मतत्त्वका साक्षात्कार होने लगता है। प्राणायाममें संलग्न रहनेवाले महात्मा पुरुषका प्राण चित्तके साथ सयुक्त हो परमात्मामें स्थित हो जाता है और उसका शरीर कुछ कुछ ऊपरको उठने लगता है। इससे ज्ञान होकर मोक्ष प्राप्त होता है। रेचक और पूरक छोड़कर विशेषतः कुम्भकका ही नित्य अभ्यास करना चाहिये । यों करनेवाला योगी सब पापोंसे मुक्त होकर उत्तम ज्ञानको प्राप्त कर लेता है। वह मनके समान वेगवान् होता एव मनपर विजय पा जाता है। उसके शरीरमें बालोंका पकना आदि दोष दूर हो जाते हैं। प्राणायाममें अनन्य निष्ठा रखनेवाले पुरुषके लिये कुछ भी दुर्लभ नहीं है। इसलिये पूर्ण प्रयत्न करके प्राणायामों का अभ्यास करे ॥ १४-२० ॥ 'सुव्रत ! अब मैं प्राणायामके विनियोग ( रोगविशेषकी निवृत्तिके लिये उपयोग) बतलाता हूँ। दोनों सन्ध्याओंके समय अथवा ब्राह्मवेलामें अथवा मध्याह्नके समय सदा बाहरकी वायुको भीतर खींचकर उदरमें भरने तथा उदर, नासिकाके अग्रभाग, नाभिके मध्यभाग और पैरके अँगूठेमें उस वायुको धारण करनेसे मनुष्य सब रोगोंसे मुक्त हो जाता है तथा सौ वर्षोतक जीवित रहता है। उत्तम व्रतका पालन करनेवाले मुनीश्वर ! नासिकाके अग्रभागमे धारण करनेसे भी प्राण- वायुपर विजय प्राप्त हो जाती है। नाभिके मध्यभागमे धारण करनेसे समस्त रोगोंका निवारण हो जाता है। ब्रह्मन् ! पैरके अँगूठेमें वायुका निरोध करनेसे शरीरमें हल्कापन आता है। योगका साधन करनेवाला जो मनुष्य सदा जिह्वाके द्वारा वायु खींचकर उसे पीता रहता है, वह थकावट और जलनसे मुक्त होकर नीरोग रहता है। जिह्वाद्वारा वायुको खींचकर उसे जिह्वा- के मूलभागमे ही रोक दे और शान्तभावसे ( भावनाद्वारा ) अमृतपान करे। यों करनेसे वह सब प्रकारके सुख प्राप्त कर लेता है। जो इडा नाड़ीके द्वारा वायुको खींचकर उसे भौंहोंके बीचमे धारण करता और (भावनाद्वारा) विशुद्ध अमृतका पान करता है, वह सब रोगोंसे मुक्त हो जाता है। वैदिक तत्त्वको जाननेवाले सांकृति मुनि ! इडा और पिङ्गला नाड़ियोंके द्वारा वायुको खींचकर यदि उसे नाभिमें धारण करे तो उससे भी मनुष्य सब व्याधियोंसे मुक्त हो जाता है। यदि एक मासतक तीनो सन्ध्याओंके समय जिह्वाद्वारा धीरे-धीरे वायुको भीतर खींच- कर और पूर्वोक्त अमृतपानकी भावना करते हुए उसे नाभिमे रोके रहे तो वात और पित्तसे उत्पन्न सम्पूर्ण दोष निःसन्देह नष्ट हो जाते हैं। दोनों नासिका छिद्रोंद्वारा वायुको भीतर खींचकर यदि उसे दोनों नेत्रोंमे धारण करे तो नेत्रके रोग नष्ट हो जाते हैं और कानोंमें उसे रोकनेसे कानके सब रोग नष्ट हो जाते हैं। इसी प्रकार वायुको भीतर खींचकर यदि उसे मस्तकमें स्थापित करे तो सिरके सब रोग नष्ट हो जाते हैं। सांकृते ! ये सब मैने तुमसे सच्ची बातें बतायीं हैं ॥ २१-३१ ॥ 'एकाग्रचित्त होकर स्वस्तिकासनसे बैठे और प्रणवका जप करते हुए धीरे धीरे अपानवायुको ऊपरकी ओर उठाये