भारतकोश
संग्रह पर लौटें

कथासरित्सागर : द्वितीय खण्ड (लम्बक ६ से १८)

महाकवि सोमदेव भट्ट द्वारा

स्रोत: कथासरित्सागर : द्वितीय खण्ड (लम्बक ६ से १८) · बिहार राष्ट्रभाषा परिषद्, पटना · 1961 (उद्गम)

DevanagariHindipublished1,079 पृष्ठ

द्वादश लम्बक ८४७

द्वादश लम्बक ८४७ यह सुनकर उस कीर्तिसोम ने भाई के स्नेह से देना चाहते हुए भी स्त्री के भय से उसे कुछ नहीं दिया। इस प्रकार दुष्ट स्त्रियों के वश में होना भी कष्टप्रद ही होता है॥३०८॥ तब यज्ञसोम ने यह सब समाचार पत्नी से कहा और ईश्वर की शरण होकर वह घर से निकल पड़ा॥३०९॥ वह जाते हुए मार्ग में एक जंगल में पहुँचा तो दैववश वहाँ उसे एक अजगर निगल गया। यह देखकर उसकी पत्नी भूमि में लोटकर रोने लगी॥३१०॥ उसका रोना-धोना सुनकर अजगर मनुष्य की वाणी में उससे बोला—'हे भली स्त्री तू इस प्रकार क्यों रो रही है ?' तब उस ब्राह्मणी ने कहा ॥३११॥ 'हे महाप्राणी मैं क्यों न रोऊँ, जब कि तूने विदेश में मुझ दुखिया का भिक्षापात्र ही हरण कर लिया ॥३१२॥ मुझ स्त्री को अब कौन भीख देगा'। उस सदाचारिणी ब्राह्मणी के इस प्रकार कहने पर अजगर ने अपने मुँह से उगलकर एक बड़ा-सा सोने का पात्र उसके आगे रख दिया और कहा—'यह ले भिक्षा-पात्र। माँगने पर जो भी व्यक्ति इस पात्र में दान नहीं देगा उसके सिर के सैकड़ों टुकड़े हो जायेंगे। यह मेरी सत्य वाणी है ॥३१३–३१५॥ तब वह सती ब्राह्मणी उस अजगर से बोली—'यदि ऐसा है, तो पहले तू ही इस पात्र में मुझे पति की भिक्षा दे' ॥३१६॥ उसके ऐसा कहते ही अजगर ने समूचे और जीवित यज्ञसोम को उगल दिया॥३१७॥ उसे उगलते ही तुरन्त वह अजगर दिव्य पुरुष बन गया और प्रसन्न होकर उन दोनों (पति पत्नी) से बोला—॥३१८॥ 'मैं काञ्चनवेग नाम का विद्याधरों का राजा हूँ। मेरे इस शाप की अवधि सती स्त्री के सम्भाषण तक थी। वह आज समाप्त हो गई। (अतः अब मैं पुनः अपने रूप में आ गया) ऐसा कहकर और उस सोने के पात्र को रत्नों से भरकर प्रत्यक्ष विद्याधरराज आकाश में उड़कर अपने लोक को चला गया। और, वे दम्पती रत्नों का पात्र लेकर अपने घर आ गए॥३१९ - ३२१॥ घर आकर अक्षय धन वाला हुआ यज्ञसोम सुख से रहने लगा। विधाता सभी को उसके मन और कर्म के अनुसार देता है ॥३२२॥

८४८ कथासरित्सागर

८४८ कथासरित्सागर मूर्खयोद्धुः कथा श्रूयतां नापितस्यार्थी मुग्धोऽत्र च पुमानयम्। कर्णाट-क्षोत्रेपि भूपं स्वं रणे शौर्यात्सतोषयत् ॥३२३॥ स प्रसन्नो नृपस्तस्याभीष्टं दत्तवान् वरम्। शस्यस्य नापितं वस्त्रं नपुंसकनिभो भटः ॥३२४॥ सर्वथैतत्प्रमाणेन सदसन्नाभिवाञ्छति। न किञ्चिन्मार्गणं चान्यन्मुग्धं शृणुताधुना ॥३२५॥ किञ्चिन्न याचकस्य मूर्खस्य कथा कश्चित्पथि व्रजन् मूर्खं शकटस्थेन केनचित्। ऊचे समं कुरुष्वैतच्छकटं मे मनागिति ॥३२६॥ समं करोमि चेत्तन्मे किं ददासीति वादिनम्। न किञ्चित्ते ददामीति शकटी निजगाद तम् ॥३२७॥ ततः स मूर्खः शकटं समं कृत्वैव तस्य तत्। तन्मे न किञ्चिद्देहीति तं ययाचे स चाहसत् ॥३२८॥ इति देव सदैव हास्यभावं परिभावं च जनस्य निन्द्यतां च। विपदास्पदतां च यान्ति मूढा इह सन्तस्तु भवन्ति पूजनीयाः ॥३२९॥ एवं स गोमुखमुखोक्तकथाविनोदैतन्निक्षम्य रजनौ सचिवैः समेतः। विश्रान्तिहेतुमनिरास्य जगत्श्रमस्य निद्रामियाय नरवाहनदत्तदेवः ॥३३०॥ इति महाकविश्रीसोमदेवभट्टविरचिते कथासरित्सागरे शक्तियशोलम्बके पञ्चमस्तरङ्गः। षष्ठस्तरङ्गः नरवाहनदत्तकथा (पूर्वानुवृत्ता) ततः प्रातः समुत्थाय पितुर्वत्सेश्वरस्य सः। नरवाहनदत्तोऽत्र दर्शनायान्तिकं ययौ ॥१॥ तत्र पद्मावतीं देवीं भ्रातरि स्वगृहात्ततः। मागतं मगधेशस्य तनये सिंहवर्मणि ॥२॥ हृष्टस्वागतकथाप्रश्नप्रबार्बीदिवस गते। नरवाहनदत्तः स्वं मुक्त्वा मन्दिरमाययौ ॥३॥

दशम लम्बक ८४९

दशम लम्बक ८४९ एक मूर्ख योद्धा की कथा अब नापित के शावक की कथा सुनो। कर्णाट देश के एक वीर ने युद्ध में शूरता दिखाकर अपने स्वामी राजा को प्रसन्न किया। उस राजा ने भी प्रसन्न होकर उससे इच्छित वर माँगने को कहा। उस षण्ढक योद्धा ने राजा से उसके भाई को वर में माँगा ॥१२३-१२४॥ प्रत्येक व्यक्ति अपने चित्त के प्रमाण से अपना भला या बुरा चाहता है। अब कुछ न माँगनेवाले मूर्ख की कथा सुनो ॥१२५॥ 'कुछ न' माँगनेवाले मूर्ख की कथा राह चलते हुए एक मूर्ख से गाड़ी पर बैठे हुए एक व्यक्ति ने कहा- 'मेरी गाड़ी को कुछ बराबर कर दो' ॥१२६॥ उस मूर्ख ने कहा-'यदि मैं बराबर कर दूँगा तो क्या देगा ? तब गाड़ीवाले ने कहा- 'कुछ नहीं दूँगा। तब उस मूर्ख ने 'मुझे कुछ न दो' इस प्रकार कहकर गाड़ी को ठीक कर दिया और कुछ न दो माँगा। तब गाड़ीवान हँसने लगा ॥१२७-१२८॥ 'स्वामिन्, मूर्खजन इस प्रकार सदा हँसी के पात्र तिरस्कृत निन्दनीय और विपत्तियों के शिकार होते रहते हैं और बुद्धिमान् समाज में सम्मान पाते हैं ॥१२९॥ इस प्रकार, गोमुख के मुँह से कही गई कथाओं के विनोद को मन्त्रियों के साथ सुनकर युवराज नरवाहनदत्त रात में समस्त संसार को विश्राम देनेवाली नींद में सो गया ॥१३०॥ महाकवि सोमदेवभट्ट-विरचित कथासरित्सागर के शक्तियश लम्बक का पञ्चम तरंग समाप्त षष्ठ तरङ्ग नरवाहनदत्त की कथा (कथागत) रात बीतने पर प्रातःकाल नरवाहनदत्त उठकर पिता वत्सराज (उदयन) के दर्शन के लिए उनके पास गया ॥१॥ वहाँ महारानी पद्मावती के भाई और मगधराज (प्रद्योत) के पुत्र सिंहवर्मा के आने पर उनके स्वागत कुशल प्रश्न तथा अन्यान्य वार्तालाप में दिन व्यतीत होने पर नरवाहनदत्त भोजन करके अपने भवन में आया ॥२-३॥ १०

८५ कथासरित्सागर

८५ कथासरित्सागर तत्र शक्तियशः सोत्कं तं विनोदयितुं निशि । ततः स गोमुखो धीमानिमामकथयत् कथाम् ॥४॥ काकोलूकीयकथा बभूव क्वापि सञ्छायो महान्न्यग्रोधपादपः । शकुन्तशब्द्यैः पथिकान् विश्रमायाह्वयन्निव ॥५॥ तत्रासीन् मेघवर्णाख्यः काकराजः कृतालयः । तस्यावमर्द्दनामाभूदुलूकाधिपती रिपुः ॥६॥ स तस्य काकराजस्य तत्र रात्रावुलूकराट् । एत्य काकान् बहून् हत्वा कृत्वा परिभवं ययौ ॥७॥ प्रातः स काकराजोऽथ समाज्योवाच मन्त्रिणः । उड्डीम्पाडीविसण्डीविप्रडीविचिरजीविनः ॥८॥ स शत्रुः परिभूयास्मान् रूढशत्रुर्यो बली पुनः । आपतत्येव तत्तत्र प्रतीकारो निरूप्यताम् ॥९॥ तच्छ्रुत्वाभाषतोड्डीवी शत्रौ बलवति प्रभो । अन्यवेद्याद्य कार्यस्तस्यानुनयोऽथवा ॥१०॥ धूखैतदाडीब्याह स्म सह्यो न भयमप्यवः । पराश्रयं स्वशक्तिं च वीक्ष्य कुर्मो यथाक्षमम् ॥११॥ ततो जगाद सण्डीवी मरणं देव शोभनम् । न तु प्रणमनं शत्रोर्विषेणे वापि जीवनम् ॥१२॥ योद्धव्यं तेन साकं नः कृतावज्ञेन शत्रुना । राजा सहायवाञ्शूरः सोत्साहो जयति द्विषः ॥१३॥ अथ प्रडीवी वक्ति स्म न वध्यः स बली रणे । सन्धिं कृत्वा तु हन्तव्यः सम्प्राप्तावसरे पुनः ॥१४॥ चिरजीवी ततोऽवादीत् कः सन्धिर्धूत एव कः । आसृष्टि वैरं काकानामुल्लूकस्तत्र को ब्रजेत् ॥१५॥ मन्त्रसाध्यमिदं मन्त्रो मूलं राज्यस्य चोच्यते । श्रुत्वैतत्काकराजस्तं सोऽब्रवीच्चिरजीविनम् ॥१६॥ वृद्धस्त्वं वेत्सि चेत्तन्मे ब्रूहि त्वं केन हेतुना । काकोलूकस्य वैरिञ्च मन्त्रं वदयस्यतः परम् ॥१७॥

दशम लम्बक ८५१

दशम लम्बक ८५१ तब शक्तियशा के लिए उत्सुक नरवाहनदत्त का मनोरंजन करने के लिए बुद्धिमान् मन्त्री गोमुख ने यह कथा कही ॥४॥ कौओं और उल्लुओं की कथा१ किसी जंगल में बहुत बड़ा वटवृक्ष था। जो पक्षियों के कलरव से मानों पक्षियों के विश्राम के लिए सदा उन्हें बुलाता रहता था ॥५॥ उस बरगद पर मेघवर्ण नाम का कौओं का राजा घोंसला बनाकर रहता था। अवमर्द्द नाम का उल्लुओं का राजा उसका शत्रु था ॥६॥ वह उलूकराज एकबार रात में आकर, बहुत-से कौओं को मारकर काकराज का अपमान करके चला गया ॥७॥ प्रातःकाल ही काकराज ने मन्त्रियों को बुलाकर उन्हें सत्कार करके कहा। उसके मन्त्री थे—उड्डीवी आदीवी संडीवी प्रदीवी और चिरजीवी ॥८॥ काकराज ने कहा—'वह हमारा शत्रु उलूकराज हमारा स्थान जानता है और बलवान् भी है। वह इस प्रकार आक्रमण करता ही रहेगा। उसका प्रतीकार सोचो ॥९॥ यह सुनकर उड्डीवी मन्त्री बोला—'स्वामिन् शत्रु यदि बलवान् है तो दूसरे देश में आश्रय लेना चाहिए या उससे ही अनुनय-विनय करनी चाहिए कि वह आक्रमण न करे' ॥१०॥ यह सुनकर आदीवी बोला—'अभी तत्काल उसका इतना भय नहीं है। शत्रु का आशय (अभिप्राय) और अपनी शक्ति को समझकर यथासम्भव यत्न करना चाहिए' ॥११॥ यह सुनकर संडीवी बोला—'स्वामिन् मरना अच्छा है या विदेश में जाकर जीवन बिताना अच्छा है। किन्तु, शत्रु के सामने झुकना अच्छा नहीं ॥१२॥ हमें हानि पहुँचानेवाले शत्रु के साथ युद्ध करना चाहिए। सहायकाकांक्षा शूर और उत्साही राजा शत्रुओं पर विजय प्राप्त करता है' ॥१३॥ उसके पश्चात् प्रदीवी ने कहा—वह शत्रु बलवान् है युद्ध में उसे जीता नहीं जा सकता। इस समय उससे सन्धि करके फिर अवसर मिलने पर उसे मारना चाहिए' ॥१४॥ तब चिरजीवी ने कहा—'सन्धि का दूत कौन होगा और सन्धि ही क्या होगी। कौओं और उल्लुओं की शत्रुता सृष्टि के प्रारम्भ से ही चली आ रही है। हमारे बीच कौन पड़ेगा' ॥१५॥ यह काम मन्त्र से सिद्ध होनेवाला है क्योंकि राज्य का मूल मन्त्र ही है। यह सुनकर काकराज चिरजीवी से बोला- ॥१६॥ 'तुम वृद्ध हो सब जानते हो यह बताओ कि कौए और उल्लुओं में वैर किस कारण हुआ। उसके पश्चात् मन्त्र (सम्मति) बताना' ॥१७॥ १ पंचतन्त्र के तीसरे काकोलूकीय तन्त्र की कथा मूल यही कथा है।—अनु

८५२ कथासरित्सागर

८५२ कथासरित्सागर तच्छ्रुत्वा काकराजं तं चिरजीवी जगाद सः। वाग्दोषोज्झ्य श्रुता किं न गर्दभाख्यायिका त्वया ॥११८॥ केनापि रजकनस्य गर्दभः पुष्टये कृशः। परसस्येषु मुक्तोऽभूदाच्छाद्य द्वीपिचर्मणा ॥११९॥ स तानि खादन् द्वीपीति जनैस्त्रासान्न वारितः। एकेन ददृशे जातु कार्षिकेण धनुष्मता ॥१२०॥ स तं द्वीपीति मन्वानः कुब्जीभूय भयान्नतः। कम्बलावेटिततनुर्गन्तुं प्रवृभूते सत्वरम् ॥१२१॥ तं च दृष्ट्वा पलायान्तं खरोऽयमिति चिन्तयन्। खरस्तं स्वरस्तनोच्चैर्व्याहरत् सस्यपोषितः ॥१२२॥ तच्छ्रुत्वा गर्दभं मत्वा तमुपेत्य स कार्षिकः। अवधीच्छरघातेन कृतवैरं स्वया गिरा ॥१२३॥ एवं वाग्दोषतोऽस्माकमुल्लूकैः सह वैरिना। पूर्वं ह्यराजका आसन् कदाचिदपि पक्षिणः ॥१२४॥ ते सम्भूयारभन्ते स्म पक्षिराजाभिषेचनम्। सर्वे कर्तुमूलूकस्य ढौकितच्छत्रचामरम् ॥१२५॥ तावच्च गगनायातस्तद्दृष्ट्वा वायसोऽब्रवीत्। रे मूढाः सन्ति नो हंसकोकिलाद्या न किं खगाः ॥१२६॥ येन क्रूरबुधं पापमिममप्रियदर्शनम्। अभिपिञ्चिथ राज्येऽस्मिन् धिगुलूकमङ्गलम् ॥१२७॥ राजा प्रभाववान् कार्यो यस्य नामैव सिद्धिकृत्। तथा च शृणुतातैकां कथां वो वर्णयाम्यहम् ॥१२८॥ चतुर्दन्तगजस्य शशकानां च कथा अस्ति चन्द्रसरो नाम महद् भूरिजलं सरः। शिलीमुखाख्यस्तत्तीरेऽप्युवास शशकेश्वरः ॥१२९॥ तत्रावग्रहशुष्केऽन्यनिपाने गजयूथपः। चतुर्दन्ताभिधानोऽम्भः पातुमागात् कदाचन ॥१३०॥ १ पञ्चतन्त्रे कथेयम्—'महतां व्यपदेशेन सिद्धिः सम्भाव्यते परा। शशिनो व्यपदेशेन वसन्ति शशकाः सुखम्॥'—इत्येवं प्रारब्धा।

दशम लम्बक ८५१

दशम लम्बक ८५१ यह सुनकर चिरंजीवी काकराज से बोला— इस सारी शत्रुता का मूल कारण वाणी का दोष है। क्या तुमने गध की कथा नहीं सुनी ? ॥१८॥ किसी धोबी ने अपने दुर्बल गधे को पुष्ट करने के लिए बाघ के चमड़े से ढककर दूसरे के खेत में छोड़ दिया ॥१९॥ वह खेतों में फसलों को खाता था किन्तु 'यह बाघ है, इस भय से खेत के रखवाले उसे रोक नहीं सकते थे। कुछ समय बाद एक धनुर्धारी किसान ने उसे देखा ॥२०॥ वह भय से नम्र और कुबड़ा होकर शरीर को कम्बल से लपेटकर उधर से जाने लगा ॥२१॥ काला कम्बल ओढ़कर और कुबड़ा होकर जाते हुए उसे देखकर गधे ने उसे दूसरा गधा समझा और फसल खाये हुए गधे ने मस्ती में अपनी ढिंचूँ-पों आवाज लगाकर उसे बुलाना शुरू किया ॥२२॥ उसकी आवाज सुनने से उस किसान ने अपनी ही आवाज से अपना नाश करनेवाला गधा समझकर उसे बाण से मार डाला ॥२३॥ इसी प्रकार, वाणी-दोष के कारण ही हमारी उल्लुओं से शत्रुता है। पहले किसी समय पक्षी राजा से हीन थे ॥२४॥ उन्होंने एकत्र होकर पक्षिराज का अभिषेक प्रारम्भ किया और सभी ने छत्र चामर लगे उल्लू को राजा बनाने की तैयारी की। इतने में ही आकाश से आये हुए कौए ने यह देखकर कहा— 'अरे मूर्खो ! क्या हंस कोयल आदि और पक्षी नहीं हैं कि इस क्रूर, पक्षी अमंगल और देखने में भद्दे उल्लू को राजा बना रहे हो ? धिक्कार है ॥२५-२७॥ किसी प्रभावशाली व्यक्ति को राजा बनाना चाहिए, जिसका नाम ही सिद्धिदायक हो। इस विषय में एक कथा सुनो। मैं तुम लोगों से कहता हूँ ॥२८॥ चतुर्दन्त नाम के हाथी और खरगोशों की कथा¹ कहीं पर अथाह पानी से भरा चन्द्रसर नाम का एक तालाब था। उसके किनारे शिलीमुख नाम का खरहा का राजा रहता था ॥२९॥ उस वन में अनावृष्टि के कारण अन्य सभी जलाशयों के सूखने पर हाथियों के झुंड का एक चतुर्दन्त नामक सरदार किसी समय पानी पीने के लिए वहाँ आया ॥३०॥ १ पंचतन्त्र में इस कथा का प्रारम्भ इस प्रकार है— व्यपदेशेन महतां सिद्धि संञ्जायते परा। शशिनो व्यपदेशेन वसन्ति शशकाः सुखम्॥

८५४ कथासरित्सागर

८५४ कथासरित्सागर तस्य यूथेन शशका गाहमानेन तत्र ते । शिलीमुखस्य बहवः शशराजस्य चूर्णिताः ॥३१॥ ततो गजपतौ तस्मिन् गते सोऽत्र शिलीमुखः । दुःखितो विजयं नाम शशं प्राह्याससन्निधौ ॥३२॥ लब्धास्वादो गजेन्द्रोऽयं पुनः पुनरिहैष्यति । निःशेषयिष्यत्यस्मांश्च तदुपायोऽत्र चिन्त्यताम् ॥३३॥ गच्छ तस्यान्तिकं पश्य युक्तिः काप्यस्ति चेन्न वा । त्वं हि कार्यमुपायं च वेत्सि वक्तुं च युक्तिमान् ॥३४॥ यत्र यत्र गतस्त्वं हि तत्र तत्राभवच्छुभम् । इति स प्रेषितस्तेन प्रीतस्तत्र ययौ शनैः ॥३५॥ मार्गानुसारात् प्राप्तं च वारेन्द्रं ददर्श तम् । यथा तथा च युक्तं स्यात् सङ्गो बलिनेति सः ॥३६॥ शशोऽद्रिशिखरासङ्गो धीमांस्तमवदद् गजम् । अहं देवस्य चन्द्रस्य दूतस्त्वां चवमाह सः ॥३७॥ शीतं चन्द्रसरो नाम निवासोऽस्ति सरो मम । तत्रासते शशास्तेषां राजाऽहं ते च मे प्रियाः ॥३८॥ अत एवास्मि शीतांशू शशी चेति गतः प्रभाम् । तत्सरो नाशितं ते च शशका मे हतास्त्वया ॥३९॥ भूयः कर्तासि चेदेवं मत् प्राप्स्यसि तत्फलम् । एतद्दूताच्छशाच्छ्रुत्वा गजेन्द्रः सोऽब्रवीद् भयात् ॥४०॥ नैवं करिष्ये भूयोऽहं मान्यो मे भगवान्छशी । तदेहि दर्शयामस्ते यावत् प्रार्थये सखे ॥४१॥ इत्यूचिबान् स नागेन्द्रमानीय सरसोऽन्तरे । तत्र तस्मै धणश्चन्द्रप्रतिबिम्बमदर्शयत् ॥४२॥ तद्दृष्ट्वा दूरतो मत्वा भयात् कम्पसमाकुलः । नतं द्विपैन्द्रं स ययौ भूयस्तत्र न चाययौ ॥४३॥ प्रत्यक्षं तच्च दृष्ट्वा स शशराजः शिलीमुखः । सम्मान्य तं शशं दूतमवसत्तत्र निर्भयः ॥४४॥ इत्युक्त्वा वायसो भूयः पक्षिणस्तानभाषत । एवं प्रभुः स्वनाम्नैव मस्य कश्चिन्न बाधते ॥४५॥

द्वादश लम्बक ८५५

द्वादश लम्बक ८५५ उसके झुंड के वहाँ आने पर शिलीमुख के बहुत-से अनुचर खरहे, उसके पैरों से रौंदे जाकर चूर्ण बिचूर्ण-हो गए ॥३६१॥ हाथी-सरदार के चले जाने पर, दुःखित शिलीमुख ने सभी खरहों की सभा में विजय नामक खरहे से कहा-॥३६२॥ 'यह गजराज यहाँ जल का आनन्द पाकर बार-बार आयगा और हमलोगों को निक्षेप कर डालेगा । इसलिए, इस विषय में कोई उपाय सोचो ॥३६३॥ उसके पास जाओ । देखो कोई युक्ति लगती है या नहीं। तुम कार्य और उपाय सब जानते हो और बोलने में भी कुशल हो ॥३६४॥ तुम जहाँ-जहाँ गये वहाँ-वहाँ शुभ ही हुआ। 'इस प्रकार कहकर शिलीमुख से भेजा हुआ विजय प्रसन्न होकर वहाँ गया ॥३६५॥ मार्ग के अनुसार जाते हुए उसने गजराज को देखा और सोचने लगा कि जैसे-तैसे इस बलवान् का समागम हो। तब वह विजय नामक खरहा पहाड़ की चोटी पर चढ़कर उस हाथी से बोला- मैं राजा चन्द्रमा का दूत हूँ। उसने मुझे यह सन्देश दिया है ॥३६६-३७॥ चन्द्रसर नाम का शीतल सरोवर मेरा निवास-स्थान है। वहाँ शश (खरगोश या खरहा) रहते हैं वे मेरे प्यारे हैं। इसीलिए, मेरा नाम शीतांशु और शशी है। तूने उस सर को गंदला कर दिया और मेरे प्यारे शशों को मार डाला है ॥३६८-६९॥ यदि तुम फिर ऐसा करोगे तो उसका फल (दंड) पाओगे। दूत के मुँह से यह सन्देश सुनकर वह गजराज भय से बोला -॥४० ॥ 'अब फिर मैं ऐसा न करूँगा । भगवान् चन्द्रमा मेरे पूज्य हैं। आओ मुझे चन्द्रमा का दर्शन कराओ । मैं उनसे प्रार्थना करूँ' ॥४१॥ ऐसा कहते हुए उसे विजय ने ले जाकर रात्रि के जल में चन्द्रमा की परछाईं दिखा दी । ॥४२॥ इसे देखकर और भय से काँपते हुए गजराज ने प्रणाम किया। फिर वह जंगल को लौट गया और उसके बाद वह कभी उधर न आया ॥४३॥ इस घटना को आँखों से देखकर शशों के राजा शिलीमुख ने विजय नामक दूत का बहुत सम्मान किया और वहाँ निडर होकर रहने लगा ॥४४॥ ऐसा कहकर वह चीला उन पक्षियों से फिर बोला-'राजा ऐसा होना चाहिए जिसके नाम से ही कोई कष्ट न दे ॥४५॥

[८५६] कथासरित्सागर

[८५६] कथासरित्सागर

तदुलूको दिवाभोज्यः क्षुद्रो राज्यं कुतोऽर्हति । क्षुद्रश्च स्यादविश्वास्यस्तत्र चैतां कथां शृणु ॥४६॥ शशकपिञ्जलकथा¹ कदाचित् क्वापि वृक्षऽद्रुमवस तत्र चाप्यथ । पक्षी कपिञ्जलो नाम वसति स्म कृतालयः ॥४७॥ स कदाचिद् गत क्वापि यावन्न दिवसान् बहून् । आयाति तावत्तन्नीडं ततस्त्यः शशकोऽवसत् ॥४८॥ दिने कपिञ्जलोऽत्रागात् ततोऽस्य शशकस्य च । नीडो मे तव नेत्येव विवाद उदभूद्द्वयोः ॥४९॥ निर्णेतारं ततः सम्यगन्वेष्टुं प्रस्थितावुभौ । तावहं कौतुकाद् द्रष्टुमन्वगच्छमलक्षितः ॥५०॥ गत्वा स्तोकं सरस्तीरेऽहिंसाधृतमृषाव्रतम् । ध्यानाधोमीलितदृशं मार्जारं तावपश्यताम् ॥५१॥ एतमेव च पृच्छाव किं न्यायमिह धार्मिकम् । इत्युक्त्वा तौ बिडालं तमुपेत्यैवमवोचताम् ॥५२॥ शृणु नौ भगवन्न्यायं तपस्वी त्वं हि धार्मिकः । श्रुत्वैतदल्पया वाचा बिडालस्तौ जगाद सः ॥५३॥ न शृणोमि तपः क्षामो दूरादायात मेऽन्तिकम् । धर्मो ह्यसम्यङ् निर्णीतो निहन्त्युभयलोकयोः ॥५४॥ इत्युक्त्वाश्वास्य तावप्रमानीय स बिडालकः । उभावप्यवधीत्क्षुद्रः साकं शशकपिञ्जलौ ॥५५॥ तदेवं नास्ति विश्वासः क्षुद्रकर्मणि दुर्जने । [L23: तस्मादुलूको राज्याय न कर्त्तव्योऽतिदुर्जनः ॥५६॥ इत्युक्ताः पक्षिणस्तेन वायसेन तथेति ते । अभिषेकमुलूकस्य निवार्यैतस्ततो ययुः ॥५७॥ अद्यप्रभृति यूयं च वयं चाप्योन्यशत्रवः । स्मर यामीत्युलूकस्तं काकमुक्त्वा क्रुधा ययौ ॥५८॥


१ क्षुद्रमर्थपतिं प्राप्य व्यापारवधतत्परौ । उभावपि क्षयं प्राप्तौ पुरा शशकपिञ्जलौ ॥ पञ्चतन्त्रे—

द्वादश लम्बक ८५७

द्वादश लम्बक ८५७ तब दिन का अन्धा और क्षुद्र उल्लू कैसे राजा बन सकता है। सभी क्षुद्र व्यक्ति अविश्वासी होते हैं। इस विषय में एक कथा सुनो' ॥४६॥ शश और कपिञ्जल की कथा किसी समय किसी वृक्ष पर मैं (कौआ) रहता था और उसी वृक्ष के नीचे अपना घर बनाकर कपिञ्जल नाम का पक्षी भी रहता था ॥४७॥ वह कपिञ्जल किसी समय दूर देश को जाकर, जब बहुत दिनों तक नहीं लौटा तब उसके घोंसले में एक शश आकर रहने लगा ॥४८॥ कुछ दिनों बाद कपिञ्जल लौट आया तब उसे घोंसले के विषय में 'यह मेरा है, तेरा नहीं' दोनों में इस प्रकार का झगड़ा हो गया। तब वे दोनों इसका निर्णय करने के लिए किसी निर्णायक को ढूंढने निकले। कौतुकवश मैं भी छिपे-छिपे उन दोनों के पीछे-पीछे गया ॥४९-५०॥ कुछ दूर जाकर, उन्होंने किसी तालाब के किनारे झूठा अहिंसा-व्रत धारण किये हुए और ध्यान में आधी आँखें बन्द किये हुए एक बिलाव को देखा ॥५१॥ इसी धार्मिक व्यक्ति से न्याय क्यों न पूछें ऐसा कहकर वे दोनों उसके पास जाकर बोले—॥५२॥ 'भगवन् तुम धार्मिक और तपस्वी हो हमारे न्याय को सुनो। यह सुनकर वह बिलाव बहुत थोड़े शब्दों में उन दोनों से बोला—॥५३॥ 'मैं तपस्या से दुर्बल होने के कारण ऊँचा सुनता हूँ। इसलिए, तुम दोनों दूर से मेरे समीप आ जाओ। भली भाँति न दिया गया न्याय दोनों लोकों का नाश करता है' ॥५४॥ ऐसा कहकर और उन दोनों को पास बैठाकर, उस क्षुद्र बिलाव ने शश तथा कपिञ्जल दोनों को साथ ही मार डाला ॥५५॥ इसलिए, नीच कर्म करनेवाले दुर्जन का विश्वास न करना चाहिए। और इसीलिए, अत्यन्त दुर्जन (कुष्ट) उल्लू को राजा नहीं बनाना चाहिए ॥५६। कौए से इस प्रकार कहे गये पक्षी उसकी बात मानकर उल्लू का राज्याभिषेक रोककर इधर-उधर उड़ गये ॥५७॥ वह उल्लू 'आज से हम और तुम दोनों परस्पर शत्रु हुए। याद रखना अब मैं जाता हूँ' क्रोध पूर्वक इस प्रकार मुझसे कहकर चला गया ॥५८॥ १८

ब्राह्मणस्य धूर्तानां च कथा

काकोऽपि युक्तमुक्तं तु मत्वा खिन्नस्ततोऽभवत्। वाङ्मात्रोत्पादितासङ्ख्येरात्को नानुवप्यते ॥५९॥ एव वाञ्चोपसम्भूत वर न कौशििकै सह। इत्युक्त्वा काकराज त चिरजीव्यब्रवत् पुन ॥६०॥ बह्ववो यस्मिन्स्ते श्व जेतु शक्या न कौशिका। बह्ववो हि जयन्तीह शृणु चात्र निदर्शनम् ॥६१॥ ब्राह्मणस्य धूर्तानां च कथा छाग क्रीत गृहीत्वांसे ग्रामात्कोऽपि व्रजन् द्विज। बहुभिर्ददृशे मार्गे धूर्तैश्छाग जिहीर्षुभि ॥६२॥ एकश्च तेम्य आगत्य तमुवाच ससम्भ्रमम्। ब्रह्मन्कथमय स्कन्धे गृहीत श्वा त्वया त्यज ॥६३॥ सच्छ्रुत्वा तमनादृत्य स द्विज प्राक्रमत्तदा। ततोऽन्यो द्वावुपेत्यान्रे तद्वदेव तमूचतु ॥६४॥ तत ससशमो यावद्याति च्छाग निरुपयन्। तावन्त्ये त्रयोऽभ्येत्य समेवमवदञ्छठाः ॥६५॥ क्वच यज्ञोपवीत त्व श्वानं च वहसे समम्। नून व्याधो न विप्रस्त्वं हन्त्यनेन शुना मृगान् ॥६६॥ तच्छ्रुत्वा स द्विजो दध्यौ नून भूतन् केनचित्। भ्रान्गितोऽह दुद्य ह्रुत्वा सर्वे पश्यन्ति वि मृषा ॥६७॥ इति विप्र स त त्यक्त्वा छागं स्नात्वा गृह ययौ। धूर्ताश्च नीत्वा तमजं यथेच्छं समभक्षयन् ॥६८॥ काकोलकीयकथाया शेषोऽशः इत्युक्त्वा चिरजीवी त वायसश्वरमब्रवीत्। तदेवं देव बह्वो यसवन्तदप दुर्जया ॥६९॥ तम्माद्यत्नविरोपण्डेस्मिन् यन्न्ं वष्मि तत्शृ। विक्षिप्यन्तश्छिप्रमन्डाश मां रक्तक्वाग्पंश्च सङ्गोप्य ॥७०॥ यूय गिर्गिमम यात श्लाथों यावदेम्यहम्। लब्ध्वत्वा स मयोपत्र त्रय्यात्ष्टिणगच्छ्म्॥७१॥ श्चत्वाधत्त गिरि प्रायात् वायसराज स मानुग। चिरञ्जीवी तु तत्राशीत् पतित्वा न्वन्तरोन्ममे ॥७२॥

दशम लम्बक ८५९

दशम लम्बक ८५९ इस कारण कौआ भी 'कहा तो ठीक' ऐसा सोचकर व्याकुल हुआ। केवल वाणी से उत्पन्न हुए असह्य वैर से किसे पश्चात्ताप नहीं होता ॥५९॥ इस प्रकार वाणी के अपराध से हमारे और उल्लुओं के बीच वैर हो गया। काकराज से इस प्रकार कहकर चिरजीवी फिर बोला—॥६० ॥ 'महाराज वे उल्लू संख्या में बहुत हैं और हमसे बलवान् भी हैं। इसलिए, युद्ध के द्वारा जीते नहीं जा सकते। अधिक संख्यावाले ही विजय प्राप्त करते हैं। इस सम्बन्ध में एक उदाहरण सुनो' ॥६१॥ ब्राह्मण और धूर्तों की कथा एक कोई ब्राह्मण एक बकरा खरीदकर और उसे कन्धे पर रखकर जा रहा था। उसे मार्ग में बकरा ठग लेने की इच्छा रखनेवाले कई धूर्तों ने देखा ॥६२॥ उनमें से एक ने उसके पास आकर घबराहट के साथ कहा—'ब्राह्मण देवता तुमम इस कुत्ते को कन्धे पर क्यों रख लिया ? इसे छोड़ो' ॥६३॥ यह सुनकर उसकी परवाह न करके ब्राह्मण आगे चला। तब उसे दूसरे दो धूर्त आगे मिले और बोले-'अरे, तुम जनेऊ और कुत्ता दोनों को एक साथ कन्धे पर रखे हुए हो कैसा ब्राह्मण हो? तब वह बकरे को भली भांति देखता हुआ कुछ आगे गया तो तीन और धूर्त उसे मिले और बोले— तुम अवश्य बहेलिये हो ब्राह्मण नहीं। इस कुत्ते के द्वारा मृगों को मारते हो' ॥६४—६६॥ यह सुनकर ब्राह्मण ने सोचा कि अवश्य ही किसी भूत ने मेरी आंखों का हरण कर मुझे धोखा दिया है, अन्यथा क्या ये सभी व्यक्ति इसे झूठ देख रहे हैं? ॥६७॥ यह सोचकर बकरे को वहीं छोड़कर और स्नान करके वह घर गया और उधर वे धूर्त उस बकरे को लेकर आनन्दपूर्वक खा गए ॥६८॥ कौए और उल्लुओं की कथा का संबंध ऐसा कहकर चिरजीवी काकराज से बोला—'अतः महाराज बहुत और बलवान् दुर्जय होते हैं। इसलिए, मैं इन बलवान् के साथ विरोध में जो कहता हूँ वह करो। तुम लोग मेरे पंखों को कुछ नोचकर इसी पेड़ के नीचे फेंककर उस पहाड़ पर चले जाओ। तबतक मैं कार्य करके (सफल होकर) आता हूँ ॥६९—७१ ॥ यह सुनकर काकराज सोच में कुछ पंखों को नोचकर और चिरजीवी को नीचे फेंककर मंन्त्री अपने अनुयायियों के साथ पहाड़ की ओर चला गया और चिरजीवी स्वयं उल्लुओं के

८६ कथासरित्सागर

८६ कथासरित्सागर ततस्तत्राययौ रात्रौ सानुगः स उलूकराट्। अवमर्दो न चापश्यत्तत्रैकमपि वायसम्॥७३॥ तावत् स चिरजीव्यत्र मन्द मन्दं विरौत्यधः। श्रुत्वा चोलूकराजस्तमवतीर्य ददर्श सः॥७४॥ कस्त्वं किमवस्थोऽसीत्यपृच्छत्तं सविस्मयः। ततः स चिरजीवी तं रुजेवाल्पस्वरोऽवदत्॥७५॥ चिरजीवीत्यहं तस्य सचिवो वायसप्रभोः। स च दातुमवस्कन्दमच्छते मन्त्रिसम्मतम्॥७६॥ ततस्तन्मन्त्रिणोऽन्यांस्तान्निर्भर्त्स्याहं समब्रवम्। यदि पृच्छसि मां मन्त्रं यदि चाहं मतस्तव॥७७॥ तन्न कार्यो बलवता कौशिकेन्द्रेण विग्रहः। कार्यस्त्वनुनयस्तस्य नीतिं चेदनुमन्यसे॥७८॥ श्रुत्वैतच्छत्रुपक्षोऽयमिति क्रोधात्प्रहृत्य मे। स काकः स्वैः समं मित्रैर्मूर्खोऽवस्थामिमां व्यधात्॥७९॥ क्षिप्त्वा च मां तरुतले क्वापि सानुचरो गतः। इत्युक्त्वा चिरजीवी स श्वसन्नासीदधोमुखः॥८०॥ उलूकराजश्च ततः स पप्रच्छ स्वमन्त्रिणः। किमेतस्य विधातव्यमस्माभिश्चिरजीविनः॥८१॥ तच्छ्रुत्वा दीप्तनयनो नाम मन्त्री जगाद तम्। अवध्यो रक्ष्यते चोरोऽप्युपकारीति सज्जनैः॥८२॥ वृद्धवणिक्चौरस्य च कथा तथाहि पूर्वं क्वाप्यासीद् वणिक्कोऽपि स कामपि। वृद्धोऽप्यर्थप्रभावेण परिणिन्ये वणिज्सुताम्॥८३॥ सा तस्य शयने नित्यं जरात्तोऽभूत् पराङ्मुखी। व्यतीतपुष्पकालेऽत्र भ्रमरीव तरोर्वने॥८४॥ एकदा चाविशच्चोरो निधिं सम्भ्यासयोस्तयोः। तं दृष्ट्वा सा परावृत्य तमाश्लिष्यत् पतिं भयात्॥८५॥

दशम लम्बक ८६१

दशम लम्बक ८६१ तब रात में उल्लूकराज असमर्थ अपने सहयोगियों के साथ वहाँ आया और उसने वहाँ एक भी कौए को न देखा ॥७३॥ तब चिरंजीवी नीचे पड़ा हुआ धीरे-धीरे कराहने लगा । उसका कराहना सुनकर उल्लूकराज ने नीचे आकर उसे देखा ॥७४॥ और आश्चर्य के साथ उससे पूछा—'तू कौन है और तेरी ऐसी दशा क्यों है ? तब वह चिरंजीवी वेदना से लड़खड़ाती हुई वाणी में धीरे से बोला ॥७५॥ “मैं चिरंजीवी नाम का काकराज का सचिव हूँ । वह अन्य मन्त्रियों की सम्मति से तुम पर आक्रमण करना चाहता था ॥७६॥ तब मैंने उसे और उसके अन्य मन्त्रियों को डाँटते-फटकारते हुए कहा—'यदि तुम मुझसे सम्मति पूछते हो और मुझे मानते हो और यदि नीति को मानते हो तो उसके अनुसार उस बलवान् उल्लूकराज से विरोध न करना चाहिए प्रत्युत उससे अनुनय-विनय करनी चाहिए ॥७७-७८॥ यह सुनकर यह शत्रु का पक्षपाती है'—ऐसा कहकर और क्रोध से मुझपर प्रहार करके उस मूर्ख कौए ने अपने साथियों के साथ मेरी यह दुर्दशा कर डाली ॥७९॥ तदनन्तर मुझे वृक्ष के नीचे फेंककर अपने अनुयायियों के साथ वह कहीं भाग गया। कहकर चिरंजीवी ने लम्बी साँस लेकर अपना मुंह लटका दिया ॥८० ॥ यह सुनकर उल्लूकराज ने अपने मन्त्रियों से पूछा कि अब हमें इस चिरंजीवी का क्या करना चाहिए' ॥८१॥ उल्लूकराज का यह प्रश्न सुनकर उसका दीप्तनयन नाम का मन्त्री उससे बोला—'अरक्षणीय चोर भी उपकारी समझकर सज्जनों द्वारा रक्षा करने योग्य है ॥८२॥ वृद्ध बनिया और चोर की कथा प्राचीन समय में कहीं एक बनिया था। वृद्ध होने पर भी उसने धन के प्रभाव से किसी बनिये की कन्या से विवाह कर लिया ॥८३॥ वह वैश्य-कन्या रात में बिस्तर पर उस बनिये से इस प्रकार मुंह फेरकर सोती थी जैसे वन में वसन्त-काल के बीतने पर भ्रमरी वृत्त से विमुख हो जाती है ॥८४॥ एक बार, रात में जब वे दोनों शय्या पर सो रहे थे तब घर में चोर घुस आया। यह देखकर उस कन्या ने भय से (पति की ओर) करवट बदलकर उस वृद्ध पति का आलिंगन किया ॥८५॥

४६२ कथासरित्सागर

४६२ कथासरित्सागर सममभ्युदयमाश्चर्यं मत्वा यावन्निरीक्षते । विवस्तत्र वणिक्तावत्कोणे चौरं ददर्श तम् ॥८६॥ उपकार्यसि मे तत्त्वां न मृत्यवेऽतिसृजाम्यहम् । इत्युक्त्वा सोऽथ चौरं तं रक्षित्वा प्राहिणोद् वणिक् ॥८७॥ एवं रक्ष्योज्प्यमस्माकं चिरजीव्युपकारकः । इत्युक्त्वा दीप्तनयनो मन्त्री तूष्णीं बभूव सः ॥८८॥ ततोऽन्यं वक्रनासाख्यं मन्त्रिणं कौशिकेश्वरः । स पृच्छति स्म किं कार्यं सम्यग्वक्तुं भवानिति ॥८९॥ वक्रनासस्ततोऽवादीद्वध्योऽप्य परमम्बित् । अस्माकमेतयोर्वैरं श्रेयसे स्वामिमन्त्रिणोः ॥९०॥ राक्षसचौर्योः कथा निदर्शनायैषा दैव श्रूयतामत्र वच्मि ते । कश्चित्प्रतिग्रहेण द्वे गावो प्राप द्विजोत्तमः ॥९१॥ तस्य दृष्ट्वाथ चौरस्ते गावो नेतुमचिन्तयत् । तत्कालं राक्षसः कोऽपि समैच्छत् खादितुं द्विजम् ॥९२॥ तदद्य निशि गच्छन्तौ दैवात्तौ चौरराक्षसौ । मिलित्वाऽन्योन्यमुक्तार्थौ यत्र प्रययतुः समम् ॥९३॥ अहं धेनू हराम्यादौ त्वद्गृहीतो ह्ययं द्विजः । सुप्तो यदि प्रबुध्येतद्वेरयं गोयुगं कथम् ॥९४॥ मव हराम्ह पूर्वं विप्रं मोचेद्वृथा मम । भवद्गोपुरशब्देन प्रबुद्धेऽस्मिन् परिश्रमः ॥९५॥ इति प्रविश्य तद्विप्रसदनं चौरराक्षसौ । यावतौ कलहायेतं तावत्प्राबोधि स द्विजः ॥९६॥ उत्थायात्तकृपाणं च तस्मिन् रक्षोघ्नजापिनि । त्रासाणे जग्मतुश्चौरराक्षसौ द्वौ पलाय्य तौ ॥९७॥ एवं तयोर्मिथो भङ्गो हितायाभूद्द्विजन्मनः । तथा भेदो हितोऽस्माकं शत्रोश्चिरजीविनोः ॥९८॥ इत्युक्तो वक्रनासेन कौशिकेन्द्रः स्वमन्त्रिणम् । तं च प्राकारकर्णाख्यमपृच्छत्सोऽप्यवाच तम् ॥९९॥

दशम लम्बक ८६३

दशम लम्बक ८६३ इस आश्चर्यजनक अपने सौभाग्य को देखकर उस वृद्ध बनिये ने चारों ओर देखा तो एक कोने में उसे चोर दिखाई दिया ॥८६॥ 'तू मेरा उपकारी है इसलिए मैं तुझे अपने सेवकों से पिटवाऊँगा नहीं' उस चोर से ऐसा कहकर उस बनिये ने उसे सुरक्षित रूप से बाहर निकाल दिया ॥८७॥ इसी प्रकार, अपने उपकारी इस चिरजीवी की हमें रक्षा करनी चाहिए। यह कहकर दीप्तनयन नाम का मन्त्री चुप हो गया ॥८८॥ तब उलूकराज ने वक्रनास नामक अपने दूसरे मन्त्री से पूछा कि 'इसका क्या करना चाहिए, आप अच्छी तरह बताइए' ॥८९॥ तब वक्रनास ने कहा- शत्रुओं के मर्म (गुप्त भेद) को जाननेवाले इस चिरजीवी की रक्षा करनी चाहिए। शत्रु राजा और उसके मन्त्री का बैर, हमारे कल्याण के लिए होगा मैं कहता हूँ ॥९०॥ ब्राह्मण चोर और राक्षस की कथा इस विषय में उदाहरण के लिए एक कथा सुनो। किसी ब्राह्मण ने दान में दो गौएँ पाईं। यह देखकर चोर ने उसकी गायें चुराने की इच्छा की और उसी समय एक राक्षस ने उस ब्राह्मण को खाने की बात सोची ॥९१-९२॥ अपने-अपने कार्य के लिए, रात में बाहर जाते हुए दोनों (चोर और राक्षस) मिले और अपना-अपना प्रयोजन बताकर एक साथ हो लिये ॥९३॥ पहले मैं गायें चुरा लेता हूँ क्योंकि तुमसे पकड़ा हुआ ब्राह्मण यदि जाग उठा तो मैं कैसे गौएँ चुराऊँगा ? ऐसा नहीं पहले मैं ब्राह्मण को खा लेता हूँ। यदि गायों के खुरों की खट- पटाहट से ब्राह्मण जाग उठा तो मेरा परिश्रम व्यर्थ हो जायगा ॥९४-९५॥ जब ब्राह्मण के घर में पहुंचकर चोर और राक्षस इस प्रकार बोल-चालकर लड़ने लगे तो उनके शब्द से वह ब्राह्मण जाग उठा ॥९६॥ उसने उठकर, राक्षसों के नाश करने का मन्त्र जपते हुए हाथ में तलवार उठाई तो वे दोनों चोर और राक्षस भाग गये ॥९७॥ जिस प्रकार चोर और राक्षस का आपसी झगड़ा ब्राह्मण के लिए हितकर हुआ वैसे ही काकराज और चिरजीवी का झगड़ा हमारे लिए हितकर होगा ॥९८॥ वक्रनास के ऐसा कहने पर उलूकराज ने प्राकारकर्ण नाम के मन्त्री से पूछा और मन्त्री ने उससे कहा-॥९९॥

८६४ कथासरित्सागर

८६४ कथासरित्सागर चिरजीव्यनुकम्प्योऽयमापन्नः शरणागतः। शरणागतहन्तो प्राक्स्वमामिषमदाच्छिखि ॥१००॥ प्राकारकर्णञ्चैवन्तत्सजिवं क्रूरलोचनम्। उलूकराजः पप्रच्छ सोऽपि शुद्धदमापत ॥१०१॥ ततो रक्ताक्षनामानं सचिवं कौशिकेश्वरः। तमेव परिपप्रच्छ सोऽपि प्राज्ञोऽब्रवीदिदम् ॥१०२॥ राजन्नपनयेनैतैर्मन्त्रिभिर्नाधितो भवान्। प्रतीयन्त न नीतिज्ञाः कृतावज्ञस्य वैरिणः ॥१०३॥ मूर्खो दृष्टव्यलीकोऽपि व्याजसान्त्वेन तुष्यति। रथकारस्य तद्भार्यायाश्च कथा¹ तथा हि तक्षा कोऽप्यासीद् भार्याभूतस्य तु प्रिया ॥१०४॥ तां चान्यपुरुषासक्तां तक्षा बुद्धवायसोक्तः। तत्त्वं जिज्ञासमानस्तां भार्यामबददेकदा ॥१०५॥ प्रिये राजाज्ञया दूरं स्वव्यापाराय याम्यहम्। तत्त्वया मम सक्तवादि पाथेयं दीयतामिति ॥१०६॥ तथेति दत्तपाथेयस्तया निर्गत्य गेहतः। सशिष्यो गुप्तमागत्य तत्रैव प्रविवेश स ॥१०७॥ तद्दृष्टस्तु भद्वायास्तस्मौ शिष्ययुतस्तले। माप्यथानाययत स्वं तद्भार्या परपूरुषम् ॥१०८॥ तेन साकं च खट्वायां रममाणा पतिं पदा। स्पृष्ट्वा बध्यञ्चित पापा मेने तत्रस्थमेव तम् ॥१०९॥ क्षणाम्भोपपतिस्तत्र व्याकुलः पृच्छति स्म ताम्। ब्रूहि प्रिये किमधिकं प्रियोऽहं तव किं पतिः ॥११०॥ तच्छ्रुत्वा कूटकुशला तं जारं निजगाद सा। प्रिया मम पतिस्तस्य कृते प्राणांस्त्यजाम्यहम् ॥१११॥ इदं तु चापलं स्त्रीणां महजं क्रियतेऽत्र किम्। अभक्ष्यमपि भक्ष्यं स्यान्नासां स्युर्यन्ति नासिका ॥११२॥ १ पञ्चतन्त्रे इयमेव कथा—प्रत्यक्षेऽपि कृते दोषे मूर्खः सान्त्वा प्रसाद्यते। रथकारः स्वहां भार्यां सजार्रा शिरसा वहन्। —इत्यनेन श्लोकेन समुल्लिखिता।

दशम लम्बक ८६५

दशम लम्बक ८६५ 'आपकी शरण म आया हुआ आपत्तिग्रस्त यह चिरंजीवी दया करने के योग्य है। राजा शिबि ने शरणागत की रक्षा के लिए अपना मांस भी दे दिया था ॥१०॥ प्राकारकर्ण से यह सुनकर उलूकराज ने अपने क्रूरलोचन नाम के मंत्री से चिरंजीवी के सम्बन्ध में पूछा कि इसका क्या करना चाहिए ? क्रूरलोचन ने भी प्राकारकर्ण की ही बात दुहराई। तब उलूकराज ने रक्ताक्ष नाम के अपने मन्त्री से उसी प्रकार पूछा। वह बुद्धिमान् मन्त्री इस प्रकार बोला-॥१११२॥ 'राजन् इन मन्त्रियों ने उल्टी नीति से तुझे नष्ट कर दिया। ये नीतिज्ञ नही प्रतीत होते ॥१ ३ रथकार और उसकी पत्नी की कथा मूर्ख व्यक्ति अपराध को देखकर भी झूठी सान्त्वना देने पर प्रसन्न हो जाता है। (इस विषय मे एक कथा सुनो) कहीं एक बढ़ई रहता था उसकी पत्नी उसे बहुत प्रिय थी ॥१४॥ उसकी स्त्री पर-पुरुष का संग करती है दूसरे लोगो से यह जानकर वह उसका भेद लेने के लिए एक बार अपनी पत्नी से बोला- ॥१५॥ 'प्रिय मैं राजा की आज्ञा से व्यापार के लिए कहीं दूर देश को जाता हूँ। इसलिए, तू पाथेय (मार्ग का भोजन) के लिए मुझे सत्तू आदि दे दे' ॥१६॥ अच्छा ठीक है—कहकर दिये हुए उसके पाथेय को लेकर और अपने एक शिष्य के साथ घर से बाहर निकलकर वह चुपके-से फिर घर म ही आ घुसा ॥१७॥ घर में अपनी पत्नी के परोक्ष मे वह शिष्य के साथ चारपाई के नीचे जा छिपा। पति चला गया यह जानकर उसकी स्त्री ने भी अपने जार को बुलाया और उस जार के साथ उसी चारपाई पर रमण करती हुई उसकी स्त्री ने अपने पति के अंग का स्पर्श करके यह जान लिया कि पति यहीं है। कुछ समय बाद उसके जार ने व्याकुलता के साथ उससे पूछा—'प्रिय यह बताओ कि मैं तुम्हें अधिक प्यारा हूँ या तुम्हारा पति ? ॥१८॥११॥ यह सुनकर अत्यन्त चतुर उस स्त्री ने अपने यार से कहा—'मुझे अपना पति इतना प्यारा है कि मैं उसके लिए अपने प्राणों को भी छोड़ दूँ' ॥१११॥ पर पुरुष का संग कर लेना तो स्त्रियों का स्वाभाविक धर्म है। इसमें क्या किया जा सकता है। यदि स्त्रियों को नाफ़ न हो तो उनके लिए विष्ठा खा ना भी असम्भव नही ॥११२॥ ११

८९४ कथासरित्सागर

८९४ कथासरित्सागर एतत्तस्या वचः श्रुत्वा तुष्टात्मा स कृत्रिमम्। तुष्टः शय्यातलात्सद्यो निर्गतः शिष्यमभ्यधात् ॥११३॥ दृष्टं त्वयाद्य साक्षी त्वं मम भक्तेरमीष्विति। अमुमवाध्रिता कान्तं सदेतां मूर्ध्न्यहं वहे ॥११४॥ इत्युक्त्वा सहसोत्क्षिप्य खट्वास्थावेव तावुभौ। सशिष्यं स जडो जायात्तज्जारौ शिरसावहत् ॥११५॥ इत्थं प्रत्यक्षदृष्टेऽपि दोषे कपटसान्त्वतः। मूर्खस्तुष्यति हास्यत्वं निर्विवेकश्च गच्छति ॥११६॥ तदयं चिरजीवी ते रक्ष्यॊ नारिपरिग्रहः। उपेक्षितो ह्ययं ह्येव हन्याद्रोग इव द्रुतम् ॥११७॥ इति रक्ताक्षरा श्रुत्वा कौशिकन्द्रोऽब्रवीत्स तम्। कुर्वन्नस्मद्धितं साधु प्राप्तोऽवस्थामिमामयम् ॥११८॥ तत्कथं स्मादृशः संरक्ष्यं किं कुर्यादेककश्च न। इति तस्य निराचक्र मन्त्रिवाक्यमुलूकराट् ॥११९॥ आश्वासयामास च सं वायसं चिरजीविनम्। ततः स चिरजीवी तमुलूकेशं व्यजिज्ञपत् ॥१२०॥ किं ममैतदवस्थस्य जीवनेन प्रयोजनम्। तन्मे दापय काष्ठानि यावदग्निं विशाम्यहम् ॥१२१॥ उलूकयोनिं च वरं प्रार्थयेऽहं हुताशनम्। कर्तुं वायसराजस्य तस्य वैरप्रतिक्रियाम् ॥१२२॥ इत्युक्तवन्तं विहसन् रक्ताक्षो निजगाद तम्। अस्मत्प्रभोः प्रसादात्त्वं स्वस्थ एव किमग्निना ॥१२३॥ न च त्वं कौशिको भावी यावत्काकत्वमस्ति ते। यादृशो यः कृतो धात्रा भवेत्तादृश एव सः ॥१२४॥ तथा च प्राङ्मुनिः कश्चिच्छ्येनहस्तच्युतं शिशुम्। मूषिकां प्राप्य कृपया कन्यां चक्रे तपोबलात् ॥१२५॥ वर्धितामाश्रमे तां च स दृष्ट्वा प्राप्तयौवनाम्। मुनिर्बलवते दातुमिच्छन्नादित्यमाह्वयत् ॥१२६॥ वह्निमे दिक्षितामेतां कन्यां परिणयस्व मे। इत्युवाच स वधिस्तं ततस्तं सोऽब्रवीद्रविः ॥१२७॥