भारतकोश
संग्रह पर लौटें

राजतरंगिणी (महाकवि कल्हण - सम्पूर्ण काश्मीर व भारत राजवंश इतिहास)

Rajatarangini of Kalhana with Hindi Translation

महाकवि कल्हण / पं. रघुनाथ सिंह द्वारा

DevanagariHindipublished984 पृष्ठ

२५० राजतरंगिणी आद्येन चन्द्रदेवेन शमितो यक्षविप्लवः । द्वितीयेन तु देशेऽस्मिन्दुस्सहो भिक्षुविप्लवः ॥ १८४ ॥ १८४. आद्य चन्द्रदेव' ने यक्ष विप्लव का शमन किया था और द्वितीय चन्द्रदेव ने इस देश में दुःसह भिक्षु विप्लव शान्त किया । पाठभेद : श्लोकसंख्या १८४ में 'यक्ष' का 'पक्ष', 'यज्ञ' तथा 'भिक्षु' का 'धोक्ष' 'निद्य' तथा 'भिक्ष' ये पाठ भेद मिलते हैं । पादटिप्पणियाँ : १८४ (१) आद्य चन्द्रदेव : पिशाचोंसे आदि चन्द्रदेव ने कश्मीर मण्डल की रक्षा की थी। नीलमत पुराण में चन्द्रदेव ब्राह्मण नील समागम वर्णन है । उसमें आद्य चन्द्रदेव काश्यप वंशीय वृद्ध ब्राह्मण थे । शीत ऋतु एवं तुहिन पात के कारण लोग आमुज मास में पुरानी परम्परा के अनुसार कश्मीर उप- त्यका का त्याग करते थे । वृद्धावस्था के कारण चन्द्रदेव काश्मीर का त्याग न कर सके । पिशाच उसके साथ क्रीड़ा करने लगे । उसे सर्व प्रथम रज्जु से बाँधकर रखा । अनन्तर उसे मुक्त कर दिया । उसे कुछ समझ में नही आ रहा था । कहाँ शरण ग्रहण करें । वह घूमने लगा । घूमते-घूमते वह नील के निवास पर पहुँचा । नील को उसकी दशा पर करुणा आयी । उसका आतिथ्य सत्कार किया । उसने पिशाचों तथा शीत रक्षा निमित्त अनेक क्रियाएँ बतायी । चैत्र मास मे हिमपात बन्द हो जाता है । भूमि हिम विहीन हो जाती है । लोग पुनः कश्मीर उप- त्यका मे लौट आते है । वृद्ध-चन्द्रदेव को प्रसन्न तथा स्वस्थ देखकर लोगों को आश्चर्य हुआ । उसे राजा वीर्योदय के सम्मुख उपस्थित किया । चन्द्रदेव ने पिशाच तथा नील के साथ हुई वार्तालाप तथा घट- नाओं का वर्णन किया । नील द्वारा विहित पूजा विधि बतायी । राजा तथा प्रजा उन्हें प्रसन्नतापूर्वक करने के लिए तैयार हो गये । परिणाम स्वरूप कश्मीर उपत्यका पिशाच-भय एवं उपद्रव विहीन हो गयी । अवश्युञ्ज्यामतीतायां निर्मानुषनिवा बहिः । काश्यपश्चन्द्रदेवाख्यो वृद्धो ब्राह्मणपुंगवः ॥ निजंगाम निर्वेदाद्योधितोऽर्थेन मायिना । क्रीड़ानिमित्तं च भयान्निक्षुभ्रमस्य न यातिनः ॥ प्राप्रवेन पिशाचांस्तुश्चिक्रीडुस्तेन वै तदा । रज्ज्वाबद्धेन तु यथा यक्षिणा नृपदारकाः ॥ कल्पमानाः (१) पिशाचैस्तु निर्वेदं परमं ययौ । हिमेन शीतेन तथा पिशाचैः शमीप्यमानो द्विजवृद्धवर्यः। वभ्राम तत्रैव विमूढ़चेता भ्रमन्वयौ यत्र स नागराजः ॥ ४२५-४२९ यहाँ कल्हण ने पिशाच के स्थान पर यक्ष शब्द का प्रयोग किया है। दोनों शब्द को प्रायः समानार्थक कुछ ऐतिहासिकों ने माना है । परन्तु यक्ष तथा पिशाच दो भिन्न जातियां हैं। उनका उल्लेख यथा स्थान किया गया है । मुझे नीलमत का मत कल्हण की अपेक्षा अधिक तर्कसम्मत मालूम होता है । कश्मीर में यक्ष, गुह्यक तथा पिशाच तीनो जातियां थी । यक्षों को कही धर्मविरोधी कार्य करते नही दिखाया गया है । पिशाच धर्म विरोधी कार्य करते थे । अतएव यहाँ पिशाच नाम यक्ष के स्थान पर होना चाहिये । यक्षों को शिल्पी के रूप मे चित्रित कल्हण ने किया है । वे निर्माण कार्य मे लगे दिखाई देते हैं । चन्द्रदेव आख्यान से प्रतीत होता है । कश्मीर उपत्यका मे लोग ६ मास निवास करते थे । तुषारपात आरम्भ होने के पूर्व उपत्यका छोड़कर गर्म स्थान मे चले जाते थे । इसी प्रकार तुषारपात बन्द होने पर पुनः उपत्यका में लौट आते थे । अब भी

प्रथम तरंग २५१


शीत ऋतु प्रारम्भ होते ही पर्वतों पर रहने वाली घूमन्तू जातियां मैदान में अपनी भेड़ों तथा पशुओं के साथ शरण लेती हैं। सितम्बर मास में मैंने इस प्रकार ऊँचे पर्वतों पर से आने वाले लोगों का समूह कश्मीर की सड़को पर बहुत देखा है। कल्हण ने यहाँ पुरानी गाथा की पुनरावृत्ति की है। उक्त वर्णन से प्रकट होता है। पुरातन नीलमत वर्णित संस्कारादि जो बौद्धो के कारण बन्द हो गये थे पुनः आरम्भ किये गये। नाग पूजा पुनः कश्मीर में प्रचलित हुई। कुछ विद्वानों का मत है। नीलमत पुराण इसी समय की रचना है। नीलमत सिद्धान्त लोग त्याग दिये थे। इससे यह भी प्रकट होता है कि नीलमत पुराण का महत्व घट गया था। बौद्ध सिद्धान्तों ने जोर पकड़ लिया था। बौद्ध धर्म के विरुद्ध प्रतिक्रिया का काल था। कुछ लोगो का मत है कि नीलमत ६ठी अथवा ७वीं शताब्दी के पूर्व का ग्रन्थ नही है। हसन चन्द्रदेव के विषय में लिखता है : एक दफा का जिक्र है कि एक बूढ़ा खूसट ब्राह्मण चन्द्रदेव नाम जो इल्म व अमल में मुमताज था कश्मीर के एक गार में छुपकर याद खुदा में मसरूफ हो गया। जरूरियात जिन्दगी की तमाम चीजें इस शख्स ने अपने पास जमा कर लीं। जाड़े का मौसम था। बर्फ व बारिश से तंग आकर देव फौज दर फौज इसके पास जमा हो गये और उस बूढ़े खूसट ब्राह्मण को अपनी खुफिया जगह से निकाल बाहर किया। बाद अजा दो खतरनाक कवो हैंकल देव नील नाग के चश्मा पर जो कोहस्तान नाघिम की तलहटी में वाका हैं खड़े हो गये और वरहमन मजकूर को यह दोनों एक दूसरे की बगल में डालकर हँसी ठट्ठा करने लगे। इत्तफाक से गरीब ब्राह्मण का पाँव फिसल गया। और चश्मे के अन्दर जा पड़ा। देखता है क्या कि एक बड़ी वसीय व खराज दुनिया है जिसमे एक आलीशान महल है और महल मे एक जर निगार तख्त जिसपर एक बादशाह बड़ी शान व तमकुनत के साथ जलसह्गर हैं। ब्राह्मण हाथ जोड़कर उसके


सामने खड़ा हो गया और बड़ी आाजिजी के साथ देवों के मुजालिम और बर्फ की तकालीफ उससे बयान करने लगा। यह बादशाह खुद नील नाग था। उसे ब्राह्मण की हालत जार पर सख्त रहम आया और अपने पास बुलाकर अपनी खुद तसनीफ करदा किताब नीलमत पुरान उसको बख्श दी। साथ ही वसीयत की कि किताब मजकूर को मुतर्वाक मुकामात पर पढ़कर देवों और राक्षसों को खैरात व शदकान दिये जाया करें। वह अमल और बज़ायक जो इस किताब में दर्ज है बाजा़ब्तगी से हमेशा पढ़े जावें। अकसर ओकात खुदाताला की इवादत व अताअत में मस- रूफ रहा जाये। इस सूरत में लोग देवों और राक्षसों की इज़ ज तकालीफ से महफूज रह सकेंगे। यह कह कर बरहमन मजकूर को चशमा नील नाग के किनारे पहुँचा दिया। इबनदार बहार थी। लोग सरजमोन हिन्दु- स्तान में खेती बाड़ी की गरज से फिर कश्मीर आने लगे। यह देखकर उन्हें बड़ा ताज्जुब हुआ कि एक बूढ़ा व नातवान ब्राह्मण सही हव मालम मौजूद है। लोगों ने इसका सबब दरयाफ किया जिसको उसने मन व अन से कह डाला। यह सुन कर लोग बहुत खुश हुए। चुनाचः उसे और उसकी किताब फाले नेक जानकर अपने अफसर दरया देव नामी के पास ले गये। लोगो ने दरया देव के हुक्म पर सरमबामत रखकर देवों और शिद्दत वरफ वारा के आसोव से नजात हासिल कर ली। उसी वक्त से कश्मीर मे विला इम्त- याज मौसम मुस्तकिल तौर पर आबादी शुरू हो गयी। नस्ले इन्सानी की दिन व दिन कसरत के वापस दिहात व कस्बात वजूद में आ गये। इब्दा में हर एक गावो का अलग हाकिम होता था। फिर सरकशी और हिर्स के बढ़ जाने को वजह से एक शख्स कई-कई दिहात दवा बैठा। वाहमी मुदाफत और एक दूसरे के शर से बचने के लिये इन लोगों ने छोटे-छोटे किलों की बुनियाद डाल दी। जिन्हें कोट के नाम से पुकारा

आद्येन चन्द्रदेवेन शमितो यक्षविप्लवः । द्वितीयेन तु देशेऽस्मिन्दुस्सहो भिक्षुविप्लवः ॥ १८४ ॥ १८४. आद्य चन्द्रदेव ने यक्ष विप्लव का शमन किया था और द्वितीय चन्द्रदेव ने इस देश में दुःसह भिक्षु विप्लव शान्त किया। पाठभेद : श्लोकसंख्या १८४ में 'यक्ष' का 'पक्ष', 'यज्ञ' तथा 'भिक्षु' का 'बोद्ध' 'निष्ठ' तथा 'भिक्ष' ये पाठ भेद मिलते हैं। पादटिप्पणियाँ : १८४ (१) आद्य चन्द्रदेव : पिशाचोंसे आदि चन्द्रदेव ने कश्मीर मण्डल की रक्षा की थी। नीलमत पुराण में चन्द्रदेव ब्राह्मण नील समागम वर्णन है। उसमे आद्य चन्द्रदेव काश्यप वंशीय वृद्ध ब्राह्मण थे। शीत ऋतु एवं तुहिन पात के कारण लोग आश्वुज मास में पुरानी परम्परा के अनुसार कश्मीर उप- त्यका का त्याग करते थे। वृद्धावस्था के कारण चन्द्रदेव काश्मीर का त्याग न कर सके। पिशाच उसके साथ क्रीड़ा करने लगे। उसे सर्व प्रथम रज्जु से बाँधकर रखा। अनन्तर उसे मुक्त कर दिया। उसे कुछ समझ में नही आ रहा था। कहाँ शरण ग्रहण करें। वह घूमने लगा। घूमते-घूमते वह नील के निवास पर पहुँचा। नील को उसकी दशा पर करुणा आयी। उसका आतिथ्य सत्कार किया। उसके पिशाचों तथा शीत रक्षा निमित्त अनेक क्रियाएँ बतायी। चैत्र मास मे हिमपात बन्द हो जाता है। भूमि हिम विहीन हो जाती है। लोग पुनः कश्मीर उप- त्यका में लौट आते है। वृद्ध-चन्द्रदेव को प्रसन्न तथा स्वस्थ देखकर लोगों को आश्चर्य हुआ। उसे राजा वीर्योदय के सम्मुख उपस्थित किया। चन्द्रदेव ने पिशाच तथा नील के साथ हुई वार्तालाप तथा घट- नाओं का वर्णन किया। नील द्वारा विहित पूजा विधि बतायी। राजा तथा प्रजा उन्हे प्रसन्नतापूर्वक करने के लिए तैयार हो गये। परिणाम स्वरूप कश्मीर उपत्यका पिशाच-भय एवं उपद्रव विहीन हो गयी। अवश्युज्यामतीतायां निर्मथुमनिवा बहिः। काश्यपश्चन्द्रदेवाख्यो वृद्धो ब्राह्मणपुंगवः ॥ निर्जगाम निर्वेदाच्चोदितोऽथैन भाव्रिना। क्रीडानििमत्तं च भयान्निरुग्मस्य न यातिलः ॥ प्राभ्रमेन पिशाचास्तुदित्यक्रीडंस्तेन वै तदा। रज्जुबद्धेन तु पथा यक्षिणा नृपदारकाः ॥ कल्पमानाः (१) पिशाचैस्तु निर्वेधं परमं ययौ । हिमेन शीतेन तथा पिशाचैःसमीप्यमानो द्विजवृद्धवर्यः। बभ्राम तत्रैव विमूढ़चेता भ्रमन्वयौ यत्र स नागराजः ॥ ४२५-४२९ यहाँ कल्हण ने पिशाच के स्थान पर यक्ष शब्द का प्रयोग किया है। दोनो शब्द को प्रायः समानार्थक कुछ इतिहासकारों ने माना है । परन्तु यक्ष तथा पिशाच दो भिन्न जातियाँ है। उनका उल्लेख यथा स्थान किया गया है। मुझे नीलमत का मत कल्हण की अपेक्षा अधिक तर्कसम्मत मालूम होता है। कश्मीर में यक्ष, भुशुक तथा पिशाच तीनों जातियाँ थी। यक्षों को कहीं धर्मविरोधी कार्य करते नही दिखाया गया है। पिशाच धर्म विरोधी कार्य करते थे। अतएव यहाँ पिशाच नाम यक्ष के स्थान पर होना चाहिये। यक्षो को शिल्पी के रूप में चित्रित कल्हण ने किया है। वे निर्माण कार्य में लगे दिखाई देते हैं। चन्द्रदेव आख्यान से प्रतीत होता है। कश्मीर उपत्यका मे लोग ६ मास निवास करते थे। तुषारपात आरम्भ होने के पूर्व उपत्यका छोड़कर गर्म स्थान में चले जाते थे। इसी प्रकार तुषारपात बन्द होने पर पुनः उपत्यका मे लौट आते थे। भय भी

प्रथम तरंग २५१ शीत ऋतु प्रारम्भ होते ही पर्वतों पर रहने वाली घूमन्तू जातियां मैदान में अपनी भेड़ों तथा पशुओं के साथ शरण लेती हैं। सितम्बर मास में मैंने इस प्रकार ऊँचे पर्वतों पर से आने वाले लोगों का समूह कश्मीर की सड़कों पर बहुत देखा है। कल्हण ने यहाँ पुरानी गाथा की पुनरावृत्ति की है। उक्त वर्णन से प्रकट होता है। पुरातन नीलमत वर्णित संस्कारादि जो बौद्धों के कारण बन्द हो गये थे पुनः आरम्भ किये गये। नाग पूजा पुनः कश्मीर में प्रचलित हुई। कुछ विद्वानों का मत है। नीलमत पुराण इसी समय की रचना है। नीलमत सिद्धान्त लोग त्याग दिये थे। इससे यह भी प्रकट होता है कि नीलमत पुराण का महत्व घट गया था। बौद्ध सिद्धान्तों ने जोर पकड़ लिया था। बौद्ध धर्म के विरुद्ध प्रतिक्रिया का काल था। कुछ लोगों का मत हैं कि नीलमत ६वीं अथवा ७वीं शताब्दी के पूर्व का ग्रन्थ नहीं है। हसन चन्द्रदेव के विषय में लिखता है- एक दफा का जिक्र है कि एक बूढ़ा खूसट ब्राह्मण चन्द्रदेव नाम जो इल्म व अमल में मुमताज था कश्मीर के एक गार में छुपकर याद खुदा में मसरूफ हो गया। जरूरियात जिन्दगी की तमाम चीजें इस शख्स ने अपने पास जमा कर ली। जाड़े का मोसम था। बर्फ व बारिश से तंग आकर देव फौज दर फौज इसके पास जमा हो गये और उस बूढ़े खूसट ब्राह्मण को अपनी खुफिया जगह से निकाल बाहर किया। बाद अजा दो खतरनाक कवो हैकल देव नील नाग के चश्मा पर जो कोहस्तान नागम की तलहटी में बाका हैं खड़े हो गये और बरहमन मजकूर को यह दोनो एक दूसरे की बगल में डालकर हँसी ठट्ठा करने लगे। इत्तफाक से गरीब ब्राह्मण का पाँव फिसल गया। और चश्मे के अन्दर जा पड़ा। देखता है क्या कि एक बड़ी वसीम व खराज दुनिया है जिसमे एक आलीशान महल है और महल में एक जर निगार तख्त जिसपर एक बादशाह बड़ी शान व तमकुनत के साथ जलसगह है। ब्राह्मण हाथ जोड़कर उसके सामने खड़ा हो गया और बड़ी आजिजी के साथ देवों के मुजालिम और बर्फ की तकलीफ उससे बयान करने लगा। यह बादशाह खुद नील नाग था। उसे ब्राह्मण की हालत जार पर सख्त रहम आया और अपने पास बुलाकर अपनी खुद तसनीफ करदा किताब नीलमत पुरान उसको बख्श दी। साथ ही वसीयत की कि किताब मजकूर को मुतर्वाक मुकामात पर पढ़कर देवो और राक्षसों को खैरात व शदकान दिये जाया करें। वह अमल और वजाइक जो इस किताब में दर्ज हैं वाजाफ्तगी से हमेशा पढ़े जायें। अक्सर ओकात खुदाताला की इबादत व अताअत में मस- रूफ रहा जाये। इस मूरत में लोग देवों और राक्षसों की ईजा व तकलीफ से महफूज रह सकेंगे। यह कह कर बरहमन मजकूर को चशमा नील नाग के किनारे पहुँचा दिया। ऐवनदार बहार थी। लोग सरजमीन हिन्दु- स्तान में खेती बाड़ी की गरज से फिर कश्मीर आने लगे। यह देखकर उन्हें बड़ा ताज्जुब हुआ कि एक बूढ़ा व मातवान ब्राह्मण सही हथ मालम मौजूद है। लोगों ने इसका सबब दरयाफ्त किया जिसको उसने मन व अन्न से कह डाला। यह सुन कर लोग बहुत खुश हुए। चुनांचः उसे और उसकी किताब फाले नेक जानकर अपने अफसर दरया देव नामी के पास ले गये। लोगों ने दरया देव के हुक्म पर सरभताग्रत रखकर देवों और शिद्दत वरफ बारां के आसेब से नजात हासिल कर ली। उसी वक्त से कश्मीर में विला इम्त- याज मोसम मुस्तकिल तौर पर आवादी शुरू हो गयी। नस्ले इन्सानी की दिन व दिन कसरत के वायस दिहात व कस्वात वजूद में आ गये। इब्दा में हर एक गाँव का अलग हाकिम होता था। फिर सरकशी और हिर्स के बढ जाने की वजह से एक शख्स कई-कई दिहात दबा बैठा। बाहमी मुदाफत और एक दूसरे के शर से बचने के लिये इन लोगों ने छोटे-छोटे किलों की बुनियाद डाल दी। जिन्हें कोट के नाम से पुकारा

२५२ राजतरंगिणी राजा तृतीयगोनन्दः प्राप्तराज्यस्तदन्तरं । यात्रायागादि नागानां प्रावर्तयत पूर्ववत् ॥ १८५ ॥ १८५. तदन्तर गोनन्द तृतीय^१ राजा हुआ। उसने पूर्ववत् नागयात्रा, नागयज्ञादि^२ प्रवर्तित किया।

जाता है। चुनांच आज भी यह राय मुन्दरज जेल मुकामों के नामों से दुरुस्त साबित होती है- अन्दर कोट, जोन कोट, शीदरह कोट, दूर- कोट, पट कोट और स्यालकोट। तारीख में इस दौर को कोट राज (या तवायोफ अलमलूकी) के नाम से ताबीर किया जाता है। कश्मीर में यह दौर काफी मुद्दत तक जारी रहा। उस जमाना में कोट हाकिम को मन्सब (सरदार) कहा जाता था।

'अपनी असली दौलत पर काना न होकर इन कोट राजों ने एक दूसरे पर चढ़ाई शुरू कर दी। नतीजा मगलूब हुक्मरान को राजा जम्मू की तरफ मुतवज्जह होना पड़ा। उसने अपने बेटे कुअर दयाकरन की सरकर्दगी में एक बड़ी भारी फौज भेज दी। जिससे बहुत थोडे अरसा में अमन और अमान बहाल हो गया। उसी वक्त से राजा जम्मू की हकूमत भी कश्मीर में दाग- बेल पडी। कहा जाता है कि इस राजा के खानदान के पचीस आदमियों ने छ सौ तिरपन साल तक सर जमीन कश्मीर पर हकूमत की। लेकिन इन बादशाहों के नाम की उनकी मुद्दत हकूमत और उनके कारनामो की तशरीह कोई मीरख भी न कर सका। हसन तारीख कश्मीर पृष्ठ ११-१२

पाठभेद : श्लोकसंख्या १८५ में 'गोनन्दः' का 'गोनर्दः' तथा 'प्राप्तराज्यस्त' का 'प्राप्तो राज्ये तद' पाठ- भेद मिलता है।

पादटिप्पणियाँ : १८५ (१) गोनन्द : आइने अकबरी में नाम राजा मेनुन्द तथा राज्यकाल ३५ वर्ष दिया गया है। बेबुद्दीन कहता है । गोनन्द राजा बनाया गया था। वह अभिमन्यु का पुत्र नहीं था। वह यह भी लिखता है। राजा के सेनापति नन्दराम ने नर्मदा तक हिन्दुस्तान का फतह किया था। किन्तु सेणक के मत का कहीं से समर्थन नहीं मिलता है। इस राजा ने नर्मदा तक विजय किया था। इसका भी प्रमाण नहीं मिलता। हसन कहता है - राजा गोनन्द सोयम राजा सर के कबीले में से था। क० संवत् १८४२ में ताज हकूमत सर पर रखकर अद्दल व एहसान और मखलूक खुदा की फलाह व बहबूद में दिल व जान से काशा रहकर उन्हें आराम आसाइश पहुँचाई। सलोश की उमदगी और अच्छे कामों की बदौलत सरजमीन कश्मीर से मजहब जैन का गलबा और शिद्दत बरफबारी खतम हो गयी। ३५ बरस बादशाह रहकर इस दारेफानी से रुखसत हुआ। हुस्न नीयत की बरकत से बहुत से पोते पड़पोते उसकी ज़रीयत से इस मुल्क के हाकिम हुए। इसके खान्दान के हुक्मरानो का कुल मुद्दत हकूमत दो हजार छह सौ मुतएन की गयी है। पृष्ठ ४४ हसन की काल गणना अत्यन्त दोषपूर्ण है। (२) गोनन्द तृतीय : गोनन्द तृतीय कौन था? उसकी वंश परम्परा क्या थी? उसे राज्य कैसे प्राप्त हुआ? आदि इन बातो की ओर किंचित् मात्र संकेत कल्हण नही करता। राजा अभिमन्यु प्रथम के समान गोनन्द ने अपने भाग्य अथवा पराक्रम से कश्मीर मण्डल का राज्य प्राप्त किया होगा। राजा अभिमन्यु के किसी वंशज, सम्बन्धी आदि का कोई वर्णन कल्हण ने नही दिया है।

प्रथम तरंग २५१ राज्ञा प्रवर्तिते तेन पुनन्नीलोदिते विधौ । भिक्षवो हिमदोषाश्च सर्वतः प्रशमं ययुः ॥ १८६ ॥ १८६. राजा द्वारा नीलोक्त विधि को पुनः प्रवर्तित करने पर भिक्षु तथा हिम दोष सर्वतः शान्त हो गये । काले काले प्रजापुण्यैः संभवन्ति महीभुजः । यैर्मण्डलस्य क्रियते दूरोत्सन्नस्य योजनम् । १८७ ॥ १८७. प्रजा के पुण्य के कारण समय-समय पर ऐसे नृपों का जन्म सम्भव१ होता है जो अत्यन्त छिन्न-भिन्न हुए राज्य का योजन (पुनर्संघटन) करते हैं ।

मालूम होता है । बौद्धों के विरुद्ध हुए आन्दो- लन तथा पुरातन धर्म के पुनःस्थापन निमित्त गोनन्द ने विशेष प्रयास किया होगा । अतएव या तो अभिमन्यु ने गोनन्द को स्वयं अपना उत्तराधिकारी बनाया होगा । अथवा सन्तान हीन उसके मरने पर प्रजा ने गोनन्द को राजा निर्वाचित कर लिया होगा । (३) नाग यात्रा नाग यज्ञ : नील मत पुराण द्रष्टव्य है । पाठभेद : श्लोक संख्या १८६ मे 'हिमदोषाश्च' का 'हिम- दोषाञ्च' तथा 'हि सदोषाश्च' पाठभेद मिलता है । पादटिप्पणियाँ : १८६ (१) दोष शान्ति : कल्हण ने प्राकृतिक प्रकोप किस प्रकार रोका गया था तथा रोका जा सकता है । उसका वहाँ उल्लेख किया है । तपस्या, पूजा, पाठ, यज्ञादि एवं नीलमत विहित संस्कारों तथा कर्मों के कारण बौद्ध तथा हिमपात दोनों का समय हो गया । १८७ (१) सम्भव : यहाँ गीता की ओर लक्ष्य कल्हण करता है । धर्म की जब जब हानि होती है तो भगवान् का अवतार सम्भव होता है उसी प्रकार प्रजा यदि पुण्य कार्य करती है तो राज्य को समृद्धिशाली, सुगठित बनाने के लिये सुयोग्य नृपो का जन्म सम्भव होता है । गीता के धार्मिक सिद्धान्त 'सम्भवामि युगे-युगे' को कल्हण ने राजनीति क्षेत्र में 'संभवन्ति महीभुज ' कह कर दोनो की समा- नता की है । वह प्रजा को पुण्य कर्मी होने के लिये संकेत करता है । प्रजा के पुण्य के कारण उत्तम राजाओ का आविर्भाव सम्भव होता है । प्रजा के पाप के कारण क्रूरकर्मा राजा उत्पन्न होते हैं । कल्हण ने कर्म सिद्धान्त को राजनीति में लागू किया है । 'मैन एण्ड टेक्नीक' में थी स्पेंग्लर ने इस कर्म सिद्धान्त को घोर लक्ष्य किया है । उसमें प्राचीन भारतीय कर्म सिद्धान्त की झलक मिलती है । वह कहता है । यह हमारी शक्ति में नहीं है कि हम यह चुनें कि हम तीन सहस्र वर्ष पूर्व किसी मिस्री कृषक, किसी ईरानी राजा, अथवा आधुनिक जगत् के अवारो की सन्तान बनें । यह भाग्य कुछ इस प्रकार का है कि हमे स्वीकार करना पड़ेगा । यह हमे किस परिस्थिति, विचार एवं कार्य की ओर प्रवृत्त करता है । जिसके विषय में दार्शनिक बातें करते हैं । किन्तु केवल समय के आदमी होते हैं, स्थान के आदमी होते हैं जाति के आदमी होते हैं, व्यक्तिगत वर्गों के आदमी होते हैं जो समरागण में एक निर्दय द्वित्व में सन्तोष करते हैं और जीतते या हारते हैं जब कि उनके चारो तरफ विश्व शनैः शनैः गतिशील ईश्वर के निर्लिप्त भाव तुल्य रहता है । यह संघर्ष जीवन है निःसन्देह जीवन नीत्से के भाव में एक निर्दय- दयाहीन है जिसमे इच्छा द्वारा शक्ति प्राप्ति के संघर्ष का कोई स्थान नहीं है ।

२५४ राजतरंगिणी ये प्रजापीडनपग्ने विनश्यन्ति सान्वयाः । नष्टं तु ये योजयेयुस्तेषां वंशानुगाः श्रियः॥ १८८ ॥ १८८. जो प्रजापीड़क राजा होते हैं वे कुलसहित नष्ट हो जाते हैं और जो नष्ट गत को सुव्यवस्थित करते हैं, उनके वंश का अनुगामिनी श्री होती है। इत्येतत्प्रतिवृत्तान्तं देशेऽस्मिन्वीक्ष्य लक्षणम् । भाविनां भूमिपालानां प्राज्ञैर्ज्ञेयं शुभाशुभम् ॥ १८६ ॥ १८९। विज्ञ जन राजाओं न इन प्रतिवृत्तान्तों को देखकर भावी भूपालों के शुभाशुभ कर्म को समझ लेते हैं। नवीकृतवतो देश तस्य वंश्यैरियं मही। सिद्धैः प्रवरसेनार्थेद्धिरं भुक्ता सुकर्मभिः ॥ १८० ॥ १८०. देश को नवीकृत करने वाले उस राजा (गोनन्द) के वंशज, प्रवरसेन आदि सिद्ध थे तथा अपने सुकर्मों द्वारा पृथिवी का चिरकाल तक भोग किये। कल्हण इसी ओर संकेत करता है। हम चाहते उनके द्वारा उसके यश, कुल तथा राज्य की भी- कुछ हैं। होता कुछ है। यह क्या होता है ? इसे वृद्धि होती है। अन्यथा सब कुछ नष्ट हो जाता है। कर्म का फल कहा जाता है। कल्हण जनता को व्यास ने १८ पुराणों को लिखने के पश्चात् अपना सचेत करता है। यदि यह पुण्यशाला होगी तो अच्छा निष्कर्ष निकाला है। आदर्श नृपों का राज्यसूत्र परिपालन सम्भव है अष्टादश पुराणेषु ... सारमुक्तम् । अन्यथा क्रूर होने पर पापी क्रिया दूषित होने पर परोपकारः पुण्याय पापाय परपीडनम् ॥ उसे उसके कर्मानुसार उसी प्रकार के अवांछित राजाओं की प्राप्ति होगी। पाठभेद : पाठभेद : श्लोक संख्या १८८ में 'विनश्यन्ति सान्वयाः' श्लोक संख्या १८९ में 'देशे' का 'दैवे' तथा का पाठभेद 'नश्येयुः सहानुया' मिलता है। 'दैवी' पाठभेद मिलता है। पादटिप्पणियाँ : पादटिप्पणियाँ : १८८ (१) श्री : कल्हण ने सूत्रवत् यहाँ १८९ (१) शुभाशुभ कर्म : कल्हण राजा के राजाओं के भाग्य तथा उनके भविष्य की तरफ जीवन चरित्र तथा उनके शुभाशुभ कर्मों पर लक्ष्य कर इस श्लोक से चेतावनी दी है। पाप पूरा प्रकाश डालता उन्हें चेतावनी देता है। पूर्व- का परिणाम सर्वनाश है। पुण्य का परिणाम श्री वर्ती राजाओं का इतिहास एवं वृत्तान्त उनके कर्मों की प्राप्ति करना है। राजा को पुण्याश्रयी होना पर आधारित रहता है। राज्य के घटना चक्र कर्मों चाहिए। राज्य को सुव्यवस्थित करना, जनता का के कारण घटित होते हैं। यह घटना चक्र उनका सन्तानवत् पालन करना, जनता के सुख-दुख को यह प्रतिवृत्तान्त भविष्य के भूपालों के लिए उदाहरण अपना सुख-दुःख समझना, उनके निमित्त बड़ा से है। उनका भविष्य किसी अलौकिक शक्ति द्वारा बड़ा त्याग करना यह राजा का पुण्य कार्य है। परिचालित नहीं होगा। अपितु वह नियन्त्रित होगा। जीवन में मोड़ लेगा उनके कर्मों के द्वारा। वही उनके भविष्य के शुभ तथा अशुभ का निर्णय

प्रथम तरंग २५५ गोनन्दान्वयिनामाद्यः स रघूणां रघुर्यथा । नृपतिः काश्यपीं वर्षान्पञ्चत्रिंशतिमन्वशात् ॥ १६१ ॥ १६१. यह राजा जो गोनन्द वंश में प्रथम राजा रघुवंशियों¹ में रघु तुल्य हुआ था । इस काश्यपी² का पैंतीस वर्ष³ तक शासन किया । वर्षषष्टिं सषण्मासैः षड्भिर्वर्षैर्विवर्जिताम् । विभीषणाभिधोऽरक्षत्क्षितिं गोनन्दनन्दनः ॥ १९२ ॥ १९२. तत्पश्चात् गोनन्द नन्दन विभीषण नामक राजा ने तत्पश्चात् साठ वर्ष में ६ वर्ष ६ माह कम अर्थात् तिरपन वर्ष छह मास क्षिति की रक्षा की ।

करते हैं । यही उनके भाग्य का निर्णय करेगा । विद्वान् इनसे शिक्षा लेकर राजाओं को चेतावनी देते रहे, जनता तथा राजा का मार्ग दर्शन करते रहे यही अभिप्राय यहाँ कल्हण का है । पाठभेद : श्लोक संख्या १९० में 'वन्द्यं' का 'वंशं' तथा 'सुकर्म' का पाठभेद 'स्वकर्म' मिलता है । पादटिप्पणियाँ : १९० (१) नवीकृत : कल्हण का तात्पर्य यहाँ सुधारने से है। गोनन्द वंशीय राजाओं ने कश्मीर में सुधार किया था । शासन तथा शान्ति स्थापित की थी । आध्यात्मिक विचारधारा, प्राचीन नील- मत द्वारा विहित धर्म तथा संस्कारों की ओर मोड़कर उनका देश में प्रचार किया था । हिमपात तथा बौद्धो दोनों के प्रबल दोषों से कश्मीर मंडल का उद्धार किया था । पाठभेद : श्लोक संख्या १६१ में 'गोनन्दा' का 'गोनर्दा' पाठभेद मिलता है । पादटिप्पणियाँ : १९१ (१) रघुवंश : रघु इक्ष्वाकु वंश में एक अतिश्रेष्ठ राजा हुए हैं । यह भगवान् राम के पूर्व पुरुष थे । राम का एक नाम रघुनाथ इसी रघु के कारण पड़ा है । महाभारत में वर्णित प्राचीन राजाओं की नामावली में रघु का नाम लिया गया है । (म० आ० १ : १७२) भागवत, विष्णु एवं वायु पुराणों के अनुसार रघु राजा दीर्घबाहु का पुत्र था । राजा दिलीप खट्वांग के पौत्र थे । किन्तु मत्स्य तथा पद्म पुराणों में रघु को निघ्न राजा का पुत्र कहा गया है । (पद्म० सृ० . ८) कालिदास ने रघुवंश में रघु को राजा दिलीप का पुत्र कहा है । नन्दिनी धेनु के प्रसाद स्वरूप रघु पुत्र राजा दिलीप को प्राप्त हुआ था । इक्ष्वाकु वंश में सर्व श्रेष्ठ होने के कारण हरिवंश पुराण (१ : १५) ने इसे अयोध्या का प्रथम राजा माना है । इस कालान्तर में इक्ष्वाकु वंश रघुवंश नाम से विख्यात हुआ है । रघुवंश (५) तथा स्कन्द (२ : ८२) पुराण में रघु के दान एवं गौरव का वर्णन किया गया है । रघु को अपने पूर्वज युवनाश्व राजा द्वारा दिव्य खड्ग प्राप्त हुआ था । इस खड्ग को उसने अपने वंशज हरिश्चाश्व को दे दिया था । रघु के पुत्र अज थे । अज के पुत्र दशरथ थे । दशरथ के पुत्र भगवान् रामचन्द्र थे । कल्हण ने रघुवंश में जैसे रघु श्रेष्ठ थे । उनके नाम पर वंश चला था । उसी प्रकार गोनन्द वंश में यह गोनन्द राजा सर्व श्रेष्ठ हुआ था । उसी के नाम पर इस वंश की ख्याति गोनन्द वंश से हुई । यहाँ कल्हण रघु वंश की गोनन्द वंश तथा रघु की गोनन्द से तुलना करता है।

२५६ राजतरंगिणी इन्द्रजिद्रावणावास्तां पितापुत्रौ नृपौ क्रमात् । पञ्चत्रिंशत्सहाद्धैश्च वर्षांस्त्रिंशद्ययोर्ययुः ॥ १५३ ॥ १५३. पिता तथा पुत्र इन्द्रजीत१ तथा रावण२ राजाओं ने क्रमशः ३५ वर्ष ६ मास तथा तीस वर्ष राज्य किये। बिन्दुरेखाच्छविर्यस्य दृष्टा भाव्यर्थशंमिनी । स रावणस्य पूजार्थं लिङ्गं भाति वटेश्वरः ॥ १५४ ॥ १५४. वटेश्वर नामक लिंग की रावण पूजा निमित्त उपयोग करता था। वह लिंग आज भी चमकता है। लिंग के चमकते बिन्दु एवं रेखाएँ भविष्य की सूचना देती हैं। ( ) काश्यपी : कल्हण कश्मीर को यहाँ काश्यपी अर्थात् कश्यप के देश के नाम से सम्बोधित करता है । (३) काल उल्लेख : कल्हण गोनन्द तृतीय के समय से क्रमबद्ध संवत् तथा राज्यकाल अपने इतिहास राजतरंगिणी में देना आरम्भ करता है। वह राजाओ का विधिवत् नाम देता है। उसने कश्मीर मण्डल की क्रमानुसार वंशावली तथा राज्य का वर्णन किया है। जीत नाम तथा उसका राज्यकाल ३५ वर्ष ६ मास दिया है । हसन के अनुसार राजा इन्द्रजीत क० १९५१ में बाप की जगह तख्त नशीन होकर कश्मीर और हिन्दुस्तान के आसपास के इलाकों पर काबिज हुआ। बाप की सल्तनत को अदल व इन्साफ से आबाद किया । ३५ वरस और ६ माह हकूमत की सतरंज खेलकर जिन्दगी का बिस्तरा लपेट लिया । पृष्ठ ४५. पाठभेद : श्लोक संख्या १९२ में 'गोनन्द' का 'गोनर्द' पाठभेद मिलता है । पादटिप्पणियाँ : १९२ (१) आइने अकबरी में नाम विशन तथा राज्यकाल ५३ वर्ष दिया गया है । विभीषण का राज्यकाल लौकिक वर्ष १९२६ होना चाहिए । कल्हण ने राज्याभिषेक का कोई संवत् तथा काल नहीं दिया है । हसन के अनुसार—राजा बवीशान क ० १८९७ संवत् में बाप का जानशीन ताजशाही सर पर रखा और रियाया की आसाइश और खुशहाली में तिरपन साल बसर करके इस जहान से रुखसत हुआ। पृष्ठ ४५। १९३ (१) इन्द्रजीत : आइने अकबरी ने इन्दर- (२) रावण : आइने अकबरी ने रावेन नाम तथा उसका राज्यकाल ३० वर्ष दिया है । गणना से लौकिक वर्ष २०१७ आता है । हसन के अनुसार राजा रावन बाप के मरने के बाद क० १९८६ में ताजशाही सर पर रख कर हिन्दुस्तान की सरज़मीन के बहुत से शहर फतह किये । तीस साल तक हुक्मरा था। पूजा-पाठ के लिये बटेश्वर का मन्दिर तामीर किया । मुमग्रफ गुलतस्तए काश्मीर ने उसे बादशाह का मन्दिर ख्याल किया है । हालांकि यह बिल्कुल गलत है । मतरजुम रत्नाकर ने बड़शाह के मन्दिर का नाम सोकथी बताया है । पृष्ठ ४५. पाठभेद : श्लोकसंख्या १५४ में 'पूजार्थं' का पाठभेद 'पूजार्ह' मिलता है ।

प्रथम तरंग २५७ चतुःशालामठस्यान्तः कृतायाऽदायि भूभुजा । वटेश्वराय निखिलं तेन कश्मीरमण्डलम् ॥ १९५ ॥ १९५. चतुःशाला मठ¹ में स्थापित वटेश्वर पर उस राजा ने निखिल कश्मीर मण्डल चढ़ा दिया था। पञ्चत्रिंशतमब्दानां क्ष्मां बुभोज महाभुजः । रावणक्षोणिभृत्सूनुः सार्धामन्यो विभीषणः ॥ १९६ ॥ १९६. रावण का पुत्र महाभुज विभीषण¹ राजा हुआ । उसने पैंतीस वर्ष छह मास पृथ्वी का राज्य किया । किंनरापरनामाऽथ किंनरैर्गीतविक्रमः । विभीषणस्य पुत्रोऽभून्नरनामा नराधिपः ॥ १९७ ॥ १९७. जिस नर¹ किंवा किन्नर राजा का विक्रम गीत किन्नर² गाते हैं। वह अपने पिता विभीषण के पश्चात् नराधिप हुआ । पाठभेद : श्लोकसंख्या १९५ में 'शाला' का 'शाल' तथा 'कश्मीर' का पाठभेद 'काश्मीर' मिलता है । पादटिप्पणियाँ : १९५ (१) वटेश्वर तथा चतुःशाला मठ : इस अद्भुत वटेश्वर लिंग का पुनः राजतरंगिणी में कहीं उल्लेख नहीं करता । उनका स्थान किस दिशा अथवा स्थान में था । कल्हण के समय तक दोनों का अस्तित्व था । वे इतने प्रसिद्ध थे कि कल्हण ने उनके स्थानादि का वर्णन करना साधारण बात समझकर नहीं किया । आगरा से ३० मील दक्षिण-पूर्व यमुना के दक्षिण तट पर वटेश्वर है । आज भी बैलों का मेला लगता है । यह प्राचीन नगर है। यहाँ प्राचीन खण्डहर तथा ध्वंसावशेष हैं। यह वटेश्वर महादेव का स्थान है । तीर्थ है । इसी के आधार पर या मौलिक रूप से वटेश्वर के मन्दिर में वटेश्वर महादेव की स्थापना निमित्त निर्माण कराया गया होगा । काश्मीर मण्डल को राजाओं ने कई बार भगव-दर्पण किया है। कनिष्क ने समस्त कश्मीर धर्म हेतु अर्पित कर दिया था । मेवाड़ के राजा भी अपना राज्य एकलिंग का मानते थे । भारतीय स्वतन्त्रता ३३ के पूर्व स्वयं अपने को भगवान् का सेवक समझ राज्य की व्यवस्था करते थे । पाठभेद : श्लोकसंख्या १९६ में 'क्षोणि' का 'क्षोणि', 'क्षोणि' तथा 'सार्धा' का 'सार्धं' 'साधा' 'सार्ध्व' पाठभेद मिलता है । पादटिप्पणियाँ : १९६ (१) विभीषण : आइने अकबरी ने नोयोबुन नाम तथा उसका राज्यकाल ३५ वर्ष ६ मास दिया है । गणन से राज्यारोहण का लौकिक वर्ष २०४८ आता है । वैबुद्दीन यहाँ एक दूसरे राजा इन्द्रायन को रखता है। उसे कैलाश सिंह का पुत्र बताता है । हसन कहता है- राजा वबोशन दोम रावन का बेटा था । क० २०१६ में तख्त शाही पर बैठा । चूंकि इल्म मौशीकी बखूबी सीखा था इसलिए हमेशा साजो सरोद और गाने बजाने में अपने औकात बसर करता था। तबियत मौजू पाई थी । इसलिए लोग इसे बहुत बड़ा शायर भी मानते हैं। ३६ वर्ष हकूमत में गुजारा । पृष्ठ ४५

२५८ राजतरंगिणी सदाचारोऽपि स नृपः प्रजाभाग्यविपर्ययैः । व्यधाद्विषयदोषेण महानर्थपरंपराम् ॥ १६८ ॥ १६८. यद्यपि वह राजा सदाचारी था । परन्तु प्रजा के भाग्य¹ विपर्यय के कारण विषय दोष की बाधा लग गयी और महा अनर्थ करने लगा ।

१९७ (१) नर : आइने अकबरी ने नाम नरां दिया है। यह भी लिखा है कि उसे खर भी कहते हैं। राज्यकाल ३६ वर्ष ९ मास दिया है। अबुल फजल ने लिखा है कि इस राजा की मदद से ब्राह्मणों के अनुयायियो ने बौद्धों के विहारों को जला दिया । अन्य मुस्लिम लेखकों ने उसे नूज लिखा है। उनकी गणना से लौकिक वर्ष २०८३३ आता है। हसन लिखता है—'राजा नर क० २०५२ में बाप के कायम मुकाम होकर ताजशाही सर पर रखा । इन्साफ पसन्द और सखी था लेकिन अपनी रानी के साथ सख्त उलफत रखता था । रात-दिन उसी के पास बैठने में अपने औकात बसर करता। इसलिए रियाया की देख-भाल की उसे फुरसत नहीं थी । कैफियत—'मज़हब जैन का एक बड़ा आबिद व ज़ाहिद इन्सान मुकाम कागर में रहा करता था । जोग माया के जोर से उसने एक ऐसा तिलस्म और जादू किया हुआ था कि वह तो सबको देख सकता लेकिन उसे कोई न देख सकता । इस जादू के जोर से वह लोगों के घर में दाखिल हो जाता और उनकी औरतों और लड़कियों से ज़नाह किया करता । यहाँ तक कि राजा की रानी से मदारखलत करने लगा । राजा को जब इस बात का पता लगा तो उसके तनबदन में आग लग गयी। इस बिना पर उसने बौद्धों के सारे इबादतखानो और मन्दिरो के इन- हदाम का हुक्म दे दिया और उन में आग लगवा दी। उनका तमाम माल, दौलत, जागीर और गांव और मकानात बरहमनो को बख्श दिये । दरयाए झेलम के किनारे मुकाम चवदर मुत्तसिल बैजवारह एक शहर बनवाया और वहाँ अपने लिए एक आलीशान महल निहायत पुरूनगी और शानवाला तामीर कराया ।

कैफियत—'मोरखीन लिखते हैं कि इसके हकूमत में विशाक नाम का एक बरहमन था । शेशरम नाग की लड़की को अपने निकाह में लाये हुए था। राजा नर उस पर फेमफता हो गया । अपने साथ सुलाने और सुहबत करने के लिए राजा मजकूर ने बरहमन मजकूर पर जबर तशद्दुद किया । यह बात सुनकर शेशरम नाग गुस्सा मे भर गया और राजा के बनाए हुए शहर पर आग बरसाना शुरू कर दी। शहर और शहर वालों को थोड़ी ही देर में तबाह व बरबाद कर डाला। इसके बाद शेशरम नाग की बहन रमती ने गुस्सा से भरपूर हो कर बीस कोस तक शहर मजकूर पर पत्थरों की बारिश की जिसके वायस यह शहर ही दुनिया से मादोम हो गया । इसका मुफसल किस्सा शेशरम नाग के जिक्र में मजकूर है। राजा नर की मुद्दत हकूमत उनतालीस साल और नव महीना थी । पृष्ठ ४६ (२) किन्नर : दश देवयोनियों में एक योनि है। शरीर मनुष्य तथा मुख अश्व तुल्य होता है "स्यात्किं- नरः किम्पुरुषस्तुरंगवदनो मयुः ।" (१:२७) वैदिक साहित्य में मुझे किन्नर जाति का वर्णन किंवा उल्लेख नहीं मिला । सम्भव है यहाँ अश्व तुल्य का अर्थ मुख लम्बा समझा गया है। वायु तथा ब्रह्माण्ड पुराणों मे किन्नरों का उल्लेख आता है । यथा : गन्धर्वान् किन्नरान् यक्षान् रक्षोविद्याधरोरगान् । कलापग्रामकांश्चैव तथा किंपुरुषान् खगान् ॥ हिमालय पर्वतीय सीमावर्तीथ जाति का उल्लेख न होना विज्ञ पाठकों को चकित करेगा । इस पर गवेषणा की आवश्यकता है । १९८ (१) भाग्य विपर्यय : कल्हण यहाँ पर पुनः दुष्ट राजा होने अथवा राजा के दुष्ट हो जाने का दोष प्रजा पर मढ़ा है। प्रजा के भाग्य के कारण

प्रथम तरंग २५९ विहारे निवसन्नेकः किन्नरग्रामवर्तिनि । तस्य योगबलात्कोऽपि श्रमणोऽपाहरत्प्रियाम् ॥ १९९ ॥ १९९. किन्नरग्राम¹ स्थित एक 'विहार में रहने वाले श्रमण² ने योग बल द्वारा उसकी प्रिया का हरण कर लिया। विहाराणां सहस्राणि तत्कोपान्निर्ददाह सः । अजिग्रहच्च तद्ग्रामान्द्विजैर्मध्यमठाश्रयैः ॥ २०० ॥ २००. इस कारण कुपित होकर राजा ने सहस्रों विहारों¹ को जलवा दिया और उन विहारों पर चढ़े ग्रामों को मध्यमठ² निवासी ब्राह्मणों को दे दिया। ऋद्धापणं राजपथैर्नौयानोज्ज्वलनिम्नगम् । स्फीतपुष्पफलोद्यानं स्वर्गस्येवाभिधान्तरम् ॥ २०१ ॥ दिग्जयोपार्जितैर्वित्तैर्जितवित्तेशपत्तनम् । वितस्तापुलिने तेन नगरं निरमीयत ॥ २०२ ॥ २०१-२०२. दिग्विजय द्वारा उपार्जित धन से वितस्ता पुलिन में राजा ने एक नगर¹ निर्माण कराया था। वहाँ आने वाले राजपथों द्वारा बाजार सामानों से लदा था। नौकाओं के आवागमन से नदी की गरिमा बढ़ गयी थी। प्रभूत पुष्प एवं फलोद्यानों से पूर्ण नगर दूसरे स्वर्ग सदृश लगता था। वह नगर कुबेर की भी पुरी को मात करने वाला था। प्रजा को बुरे राजा की प्राप्ति होती है। यहाँ पर लोकतान्त्रिक सिद्धान्त की गौण रूप से पुष्टि की गयी है। प्रजा को जागरूक होना चाहिए। वह उसका भी कर्तव्य है कि सच्चरित्र राजा को दुश्चरित्र होने से बचाये। कल्हण ने यहाँ पर यह भी संकेत किया है कि सच्चरित्र राजा भी विषय दोष में लिप्त हो सकता है। यदि मन्त्रिगण, प्रजागण राजा को निरंकुश कर देते हैं तो निश्चय ही दोषों की ओर प्रवाहित हो जाता है। राजा चाटुकार, स्वार्थी, कुटिल पार्षदों से भी घिरा रहता है। वे अपने स्वार्थ सिद्धि किंवा राजा को प्रसन्न करने के लिए सन्मार्ग से कुमार्ग में बदल देते हैं। पाठभेद : श्लोक संख्या १९९ में 'विहारे' का 'विकारे', 'विकारो', पाठभेद मिलता है। पादटिप्पणियाँ : १९९ (१) किन्नर ग्राम : कश्मीर के मागिम परगना में कानिर ग्राम हो सकता है। एक किन्नौर क्षेत्र है जो किन्नर जाति का मूल स्थान माना जाता है। हिमाचल प्रदेश में है। मैं यहाँ गया हूँ। यहाँ के लोगों का मुख सुन्दर होता है। आकृति आर्यों तुल्य है। कहीं-कहीं पर्वतीय तथा मंगोल मिश्रण मालूम होता है। सम्भव है। पूर्व काल में इस स्थान पर लद्दाखी ढंग के आदमी अधिक रहते रहे हों। जिनका मुख लम्बा होता है। मैं लद्दाख में गया। वहाँ के लोगों की मुखाकृति देखकर पहली प्रतिक्रिया मेरी यही हुई कि वे आर्यवंशीय नहीं हैं। उनका मुख गोल होने की अपेक्षा लम्बा तथा चपटा अधिक होता है,। यहाँ अश्व की तरह मुख यदि शाब्दिक अर्थ में मान लिया जाय तो उन्हें हयग्रीव मनुष्य कहना होगा जो गलत होगा। (२) श्रमण : बौद्ध भिक्षु । पाठभेद : श्लोक संख्या २०० में 'अजिग्रहच्च' का पाठ भेद 'अजिग्रहश्च' मिलता है।

२६० राजतरंगिणी तत्रैकस्मिन्किलोद्याने स्वच्छस्वादुजलाश्रितम् । आसीत्सुश्रवसो नाम्नो नागस्य वसतिः सरः ॥ २०३ ॥ २०३. वहाँ किसी एक उद्यान में स्वच्छ सुस्वादु जल मय सरोवर था । वहाँ सुश्रवा¹ नामक नाग निवास करता था । पादटिप्पणियाँ :

२०० (१) विहारदाह : कश्मीर में यह एक और उदाहरण मिलता है । जब राजा ने कुपित होकर धार्मिक स्थानों में आग लगवा दी थी । कश्मीर के अनेक राजाओं ने भविष्य में धार्मिक स्थानों को नष्ट करने का प्रयास किया है । राजा विषय वासना में लिप्त हो गया था । उसका प्रभाव अन्त:पुर में पड़ना अवश्यम्भावी था । राजा के कारण नैतिक पतन हो रहा था । इसका यह एक ज्वलन्त उदाहरण है कि एक श्रमण का यह साहस हुआ कि वह राजा की प्रिया को उठा ले गया । (२) मध्यमठ : इस स्थान का निश्चय नहीं किया जा सकता कि कहाँ था । कल्हण इस स्थान के विषय में कुछ संकेत भी नहीं करता । श्लोक संख्या २०१ तथा २०२ युग्म हैं । दोनों का अर्थ एक साथ किया गया है । २०१-२०२ (१) नगर किन्नर किंवा नर- पुर : राजा नर के पत्तन अर्थात् नगर का दो नाम दिया गया है । (रा० त० १ : २७४) उसे किन्नरपुर तथा (रा० त० १ . २४४) नरपुर कहा गया है । कल्हण ने चक्रधर का वर्णन (रा० त० १ : २६१, २७०, ८ . ९६१) करते हुए इस नगर का स्थान विजयेश्वर अथवा विजन्नोर के अत्यन्त समीप रखा है । यही बात स्थानीय जनश्रुति से भी प्रकट होती है । विजन्नोर से १ मील नीचे एक उदर है । जिसे आज भी तस्कदर (चक्रधर) कहते हैं। यही पर चक्रधर का मन्दिर था। यहाँ वितस्ता एक प्रायद्वीप बनाती है। इस अधित्यका के दक्षिण-पूर्व कोन के समीप एक मूर्च्छा नीची भूमि है। यहाँ स्टीन को अपनी यात्रा (सन् १८८९ तथा १८९५) में स्थानीय लोगों से मालूम होता था कि इसी स्थान को सुश्रवा नाग का निवास स्थान कहा जाता था । कल्हण द्वारा वर्णित पुनरावृत्ति अभी तक स्था- नीय लोगों की परम्परा तथा स्मृति में जीवित है। तस्कदर के टीले तथा विजन्नोर के मध्य के स्थान को लोग उस नगर की संज्ञा देते हैं जिसे नागों ने भस्म कर दिया था । प्राचीन यूनानी तथा भारतीय शककालीन मुद्राएँ बहुत सङ्ख्या में यहाँ मुख्यतया नदी पुलिन से प्राप्त हुई हैं । इन मुद्राओं की प्राप्ति द्वारा इस स्थान की प्राचीनता में किसी प्रकार का संदेह नहीं रह जाता । यहाँ बाढ के समय प्रति वर्ष जल आ जाता है । यदि उदर में खनन का कार्य किया जाय तो कुछ प्राचीन ऐतिहासिक सामग्रियाँ प्राप्त हो सकती हैं। कल्हण ( रा० त० १ : २७० ) के उल्लेख से प्रकट होता है कि उसके समय में भी यह स्थान अपना प्राचीन गौरव समाप्त कर ध्वंसावस्था में पड़ा था । पृष्ठ ८३ की टिप्पणियाँ द्रष्टव्य हैं । मैने विजयेश्वर की यात्रा में इस स्थान को देखा है । श्री स्टीन ने जिस जनश्रुति का उल्लेख किया । उसे मैंने अतिवृद्धों से सुना है । आधुनिक काल मे लोग ॰ उसे भूल चुके हैं । भूल रहे हैं । वे इन संविधानों को कपोल कल्पना मानते हैं । अन्तरीप का दृश्य सुहावना है । स्थान के प्राचीन भूगोल तथा वर्णन में परिवर्तन हो गया है । बाढ़ के जल के कारण मूल रूप बदल गया है । कल्हण के समय निस्सन्देह बहुत कुछ प्राचीन अवशेष तथा रूप स्थायी रहे होंगे ।

प्रथम तरंग २६१ कदाचित्तस्य दूराध्वक्लान्तो मध्यन्दिने युवा । छायार्थी तत्सरःकच्छं विशाखाख्योऽविशद्विजः ॥ २०४ ॥ २०४. किसी समय मध्याह्नकाल में एक युवक विशाख नामक ब्राह्मण दूर मार्ग से थका हुआ उस सरोवर तट पर छाया निमित्त आया । सच्छायपादपतले समीरैः शमितक्लमः । शनैर्जलमुपस्पृश्य भोक्तुं सक्तून्प्रचक्रमे ॥ २०५ ॥ २०५. उस पादप तल की सुच्छाया में समीर के कारण उसकी क्लान्ति का शमन हो गया । हाथ-मुँह धोकर धीरे धीरे सत्तू¹ खाने लगा । पाठभेद : श्लोक संख्या २०३ में 'स्थितम्' का 'स्थितः' तथा 'सरः' का 'सारः' पाठभेद मिलता है । पादटिप्पणियाँ : २०३ (१) सुश्रवा नाग : हरचरित चिन्ता- मणि (१०:२४८) में तथा नीलमत पुराण में सुश्रवा नाग का उल्लेख मिलता है । सुश्रवा नाग का स्थान विजयेश्वर तीर्थ के समीप था । आखुफालौ फलाफञ्च नागः कानसरस्तथा । सुश्रवो देवपालश्च नागेन्द्रोऽथ बलाहकः ॥ नी० ८९२:1062 (२) चन्द्रलेखा : श्लोक संख्या २०१ से २७९ तक चन्द्रलेखा उपाख्यान कल्हण ने वर्णन किया है । पाठभेद : श्लोक संख्या २०४ में 'मध्यं' वा पाठभेद 'मध्या', 'मध्ये' तथा 'मध्य' मिलता है । श्लोक संख्या २०५ में 'शर्मर्जलं' का पाठभेद 'सरोजलं' मिलता है । पादटिप्पणियाँ : २०५ (१) सत्तू : प्रचलित शब्द सत्तू है । पूर्वीय उत्तर प्रदेश तथा बिहार में मध्याह्न काल में गरीबों का एक मात्र भोजन है । पर्वतीय क्षेत्रों में सत्तू का प्रयोग किया जाता है । प्रायः भारतवर्ष मात्र में सत्तू का किसी न किसी रूप में प्रचलन है । यह बना बनाया भोजन है । मक्का, ज्वार, बाजरा, यव-चना का मुख्यतया सत्तू बनता है । यव-चना का मिश्रित सत्तू अत्यन्त स्वादिष्ट होता है । वह रोटी और दाल दोनों पोषक गुणों का मिश्रण है । मैं ग्रीष्म ऋतु में प्रायः सत्तू खाता हूँ । सत्तू मध्याह्न काल के पूर्व खाना चाहिए । सत्तू खाने के कई प्रकार हैं । पहला प्रकार नमक मिर्च, तथा आम की चटनी अथवा अचार से, तथा दूसरा प्रकार मीठा सत्तू खाने का है । इसमें दूध, चीनी अथवा घी चीनी मिलाते हैं । नमकीन सत्तू में भी सम्पन्न लोग घी मिलाकर प्रयोग करते हैं । सत्तू के होटल भी चलते हैं । उन्हें तुरन्त होटल कहा जाता है । जहाँ तुरन्त भोजन मिल जाता है । सत्तू का वेदोक्त नाम सक्तू है । परवर्ती संहिताओं एवं ब्राह्मण ग्रन्थों में सक्तू शब्द विशेषतः यव के सक्तू का वाचक है । (सं० सं० ६:४:१०: ६, वा० सं० १९ २१, श० ब्रा० १:६:३१६,- ९:१:१:८) ऋग्वेद में केवल एक बार (१०:७१:२) इसका उल्लेख तितउ (चलनी) से चालने के प्रसंग में आया है । शतपथ ब्राह्मण (१३:२:१३) में 'देवानां वा एतद् रूपं यत्सक्तवः' में सक्तु का उल्लेख किया गया है । इसी प्रकार 'प्रजापतेर्वा एतद् रूपं यत्सक्तव .' का उल्लेख, तैत्तिरीय ब्राह्मण (३:८:१४:५) में किया गया है । सत्तू का इतना महत्त्व दिया गया है कि सत्तू संक्रान्ति पर्व के दिन सत्तू खाना धार्मिक कृत्य मान

३६० राजतरंगिणी तत्रैकस्मिन्किलोद्याने स्वच्छस्वादुजलाश्रितम् । आसीत्सुश्रवसो नाम्नो नागस्य वसतिः सरः ॥ २०३ ॥ २०३. वहाँ किसी एक उद्यान में स्वच्छ सुस्वादु जल मय सरोवर था। वहाँ सुश्रवा१ नामक नाग निवास करता था । पादटिप्पणियाँ : २०० (१) विहारदाह : कश्मीर में यह एक और उदाहरण मिलता है। जब राजा ने कुपित होकर धार्मिक स्थानों में आग लगवा दी थी । कश्मीर के अनेक राजाओं ने भविष्य में धार्मिक स्थानों को नष्ट करने का प्रयास किया है । राजा विषय वासना में लिप्त हो गया था । उसका प्रभाव अन्तःपुर में पड़ना अवश्यम्भावी था । राजा के कारण नैतिक पतन हो रहा था । इसका यह एक ज्वलन्त उदाहरण है कि एक श्रमण का यह साहस हुआ कि वह राजा की प्रिया को उठा ले गया । (२) मध्यमठ : इस स्थान का निश्चय नहीं किया जा सकता कि कहाँ था । कल्हण इस स्थान के विषय में कुछ संकेत भी नहीं करता । श्लोक संख्या २०१ तथा २०२ युग्म हैं । दोनों का अर्थ एक साथ किया गया है । २०१-२०२ (१) नगर किन्नर किंवा नर- पुर : राजा नर के पत्तन अर्थात् नगर का दो नाम दिया गया है । (रा० त० १ : २७४) उसे किन्नरपुर तथा (रा० त० १ : २४४) नरपुर कहा गया है । कल्हण ने चक्रधर का वर्णन (रा० त० १ : २६१, २७०, ८ १६१) करते हुए इस नगर का स्थान विजयेश्वर अथवा विजद्रोर के अत्यन्त समीप रखा है । यही बात स्थानीय जनश्रुति से भी प्रकट होती है । विजद्रोर से १ मील नीचे एक उदर है । जिसे आज भी तम्बरदर (चक्रधर) कहते हैं । यही पर चक्रधर का मन्दिर था । यहाँ वितस्ता एक प्रायद्वीप बनाती है । इन अधित्यका के दक्षिण-पूर्व कोने के समीप एक सूखी नीची भूमि है। वहाँ स्टीन को अपनी यात्रा (सन् १८८९ तथा १८९५) में स्थानीय लोगों से मालूम होता था कि इसी स्थान को सुश्रवा नाग का निवास स्थान कहा जाता था । कल्हण द्वारा वर्णित पुनरावृत्ति अभी तक स्था- नीय लोगों की परम्परा तथा स्मृति में जीवित है। तस्वरदर के टीले तथा विजद्रोर के मध्य के स्थान को लोग उस नगर की संज्ञा देते हैं जिसे नागों ने भस्म कर दिया था । प्राचीन यूनानी तथा भारतीय शककालीन मुद्राएँ बहुत संख्या में यहाँ मुख्यतया नदी पुलिन से प्राप्त हुई है । इन मुद्राओं की प्राप्ति द्वारा इस स्थान की प्राचीनता में किसी प्रकार का संदेह नहीं रह जाता । यहाँ बाढ़ के समय प्रति वर्ष जल आ जाता है । यदि उदर में खनन का कार्य किया जाय तो कुछ प्राचीन ऐतिहासिक सामग्रियाँ प्राप्त हो सकती हैं । कल्हण ( रा० त० १ : २७० ) के उल्लेख से प्रकट होता है कि उसके समय में भी यह स्थान अपना प्राचीन गौरव समाप्त कर ध्वंसावस्था में पड़ा था । पृष्ठ ८३ की टिप्पणियाँ द्रष्टव्य हैं । मैंने विजयेश्वर की यात्रा में इस स्थान को देखा है। श्री स्टीन ने जिस जनश्रुति का उल्लेख किया । उसे मैंने अतिवृद्धों से सुना है । आधुनिक काल से लोग - उसे भूल चुके हैं। भूल रहे हैं । वे इन संविधानों को कपोल कल्पना मानते हैं । अन्तरीप का दृश्य सुहावना है । स्थान के प्राचीन भूगोल तथा वर्णन में परिवर्तन हो गया है । बाढ़ के जल के कारण मूल रूप बदल गया है । कल्हण के समय निस्सन्देह बहुत कुछ प्राचीन अवशेष तथा रूप स्थायी रहे होंगे ।

प्रथम तरंग २६१ कदाचित्तस्य दूराध्वक्लान्तो मध्यन्दिने युवा । छायार्थी तत्सरःकच्छं विशाखाख्योऽविशद्द्विजः ॥ २०४ ॥ २०४. किसी समय मध्याह्नकाल में एक युवक विशाख नामक ब्राह्मण दूर मार्ग से थका हुआ उस सरोवर तट पर छाया निमित्त आया । सच्छायपादपतले समीरैः शमितक्लमः । शनैर्जलमुपस्पृश्य भोक्तुं सक्तूनप्रचक्रमे ॥ २०५ ॥ २०५. उस पादप तल की सुछाया मे समीर के कारण उसकी क्लान्ति का शमन हो गया । हाथ-मुँह धोकर धीरे धीरे सत्तू ¹ खाने लगा । पाठभेद : श्लोक संख्या २०२ में 'द्विचतम्' का 'द्विचतः' तथा 'सरः' का 'सारः' पाठभेद मिलता है । पादटिप्पणियाँ : २०३ (१) सुश्रवा नाग : हरचरित चिन्ता- मणि (१०:२४८) में तथा नीलमत पुराण मे सुश्रवा नाग का उल्लेख मिलता है । सुश्रवा नाग का स्थान विजयेश्वर तीर्थ के समीप था । आधुकालो फलाफश्च नागः कानसरस्तथा । सुश्रवो देवपालश्च नागेन्द्रोऽथ वलाहकः ॥ नी० ८६२:1062 (२) चन्द्रलेखा : श्लोक संख्या २०३ से २७९ तक चन्द्रलेखा उपाख्यान कल्हण ने वर्णन किया है । पाठभेद : श्लोक संख्या २०४ में 'मध्यं' का पाठभेद 'मध्या', 'मध्ये' तथा 'मध्य' मिलता है । श्लोक संख्या २०५ में 'शनैर्जल' का पाठभेद 'सरोजल' मिलता है । पादटिप्पणियाँ : २०५ (१) सत्तू : प्रचलित शब्द सत्तू है। पूर्वीय उत्तर प्रदेश तथा विहार मे मध्याह्न काल में गरीबो का एक मात्र भोजन है। पर्वतीय क्षेत्रों में सत्तू का प्रयोग किया जाता है। प्रायः भारतवर्ष मात्र में सत्तू का किसी न किसी रूप में प्रचलन है। यह बना बनाया भोजन है। मक्का, ज्वार, बाजरा, यव-चना का मुख्यतया सत्तू बनता है । यव-चना का मिश्रित सत्तू अत्यन्त स्वादिष्ट होता है । वह रोटी और दाल दोनों पोषक गुणो का मिश्रण है । मै ग्रीष्म ऋतु में प्रायः सत्तू खाता हूँ । सत्तू मध्याह्न काल के पूर्व खाना चाहिए । सत्तू खाने के कई प्रकार हैं। पहला प्रकार नमक मिर्च, तथा आम की चटनी अथवा अचार से, तथा दूसरा प्रकार मीठा सत्तू खाने का है । इसमें दूध, चीनी अथवा घी चीनी मिलाते हैं । नमकीन सत्तू में भी सम्पन्न लोग घी मिलाकर प्रयोग करते हैं । सत्तू के होटल भी चलते है । उन्हे तुरन्त होटल कहा जाता है। जहाँ तुरन्त भोजन मिल जाता है । सत्तू का वेदोक्त नाम सक्तू है । परवर्ती संहिताओं एवं ब्राह्मण ग्रन्थो में सक्तू शब्द विशेषतः यव के सक्तू का वाचक है । (तै० सं० ६:४:१०: ६, वा० सं० १९:२१, श० ब्रा० १:६:३१६,- ९:१:१:८) ऋग्वेद में केवल एक बार (१०:७१:२) इसका उल्लेख तितउ (चलनी) से चालने के प्रसंग में आया है । शतपथ ब्राह्मण (१३:२:१३) में 'देवानां वा एतद् रूपं यत्सक्तवः' में सक्तु का उल्लेख किया गया है। इसी प्रकार 'प्रजापतेर्वा एतद् रूपं यत्सक्तवः' का उल्लेख, तैत्तिरीय ब्राह्मण (३:८:१४:५) में किया गया है । सत्तू का इतना महत्त्व दिया गया है कि सत्तू संक्रान्ति पर्व के दिन सत्तू खाना धार्मिक कृत्य मान

२६२ राजतरंगिणी तान्पाणौ गृह्णतैवाथ तेन तीरविहारिभिः । पूर्वमाकर्णितो हंसैः शुश्रुवे नूपुरध्वनिः ॥ २०६ ॥ २०६. उसने ग्रास हाथ में लिया ही था कि नूपुरध्वनि सुना। उस ध्वनि को तटपर विहार करने वाले हंसों द्वारा पूर्व ही सुन चुका था । निर्गते मञ्जरीकुञ्जादपश्यत्पुरतस्ततः । कन्ये नीलनिचोलिन्यौ स केचिच्चारुलोचने ॥ २०७ ॥ २०७. नील निचोल¹ धारिणी चारुलोचना दो कन्याओं को उसने मंजरी कुञ्ज से निकलती सम्मुख देखा । कर्णिकापद्मरागाब्जनाललीलायितस्पृशा । मनोज्ञधवलापाङ्गे तनीयोऽञ्जनरेखया ॥ २०८ ॥ २०८. मनोज्ञ धवल अपांग की पतली अंजन रेखा, उसके कर्ण कुण्डल में लगे पद्मराग मणि के कमल नाल तुल्य लग रही थी । हारिनेत्राञ्चलैर्मन्दमारुतान्दोलनाकुलैः । सनाथांसयुगे रूपपताकापल्लवैरिव ॥ २०९ ॥ २०९. उनके दोनों स्कन्धों¹ पर मन्द मन्द मरुत के आन्दोलन से आकुल मंजुल नेत्रांचल, सौन्दर्य के पताका पल्लव सदृश लग रहे थे । लिया गया है। इस दिन ब्राह्मणों को सत्तू, एक झंझर भरा जल तथा दक्षिणा देने की परम्परा प्रचलित है । वैदिक साहित्य में इन्द्र के प्रसंग में वर्णन मिलता है। उनका स्वागत सत्तू तथा सोमरस से किया जाता था । पाठभेद : श्लोक संख्या २०७ में 'निर्गते' का पाठभेद 'निर्गतो' मिलता है । पादटिप्पणियाँ : २०७ (१) निचोल : चोल का शाब्दिक अर्थ चोली अथवा अंगिया है। चोल अथवा निचोल संस्कृत शब्द का अर्थ चादर, ओढ़नी, घूँघट, बुरका, पलंग- पोश तथा पालकी का परदा होता है। सर्वात्लक का अर्थ चोली तथा सदरी होता है । शाल शब्द निचोल से निकला है अतः भाषा में कह सकते हैं शाल शब्द चोल का अपभ्रंश है। सुदूर पुरा काल से कश्मीर का शाल प्रसिद्ध रहा है। यह कहना भ्रामक है। कश्मीर में शाल का बनना मुसलिम काल में आरम्भ हुआ था। यूरोप में नेपोलियन बोनापार्ट ने शाल को विख्यात किया था। राज्यमुकुट धारण करते समय उसने शाल को मान्यता दी थी। उस समय पेरिस में उन्हें 'शाले दिकश्मीर' कहा जाता था । २०९ (१) स्कन्ध : कालिदास के समान कल्हण नारी रूप का प्रशंसक रहा है। वह जहाँ भी कही नारी का वर्णन करता है उसका वर्णन अत्यन्त परिष्कृत, सौन्दर्यमय उसकी कवित्व प्रतिभा को प्रकट करता है। कालिदास ने नारी के स्कन्धों का सुन्दर वर्णन किया है। कल्हण ने भी यहाँ स्कन्धों की सुन्दरता का अति उत्तम वर्णन किया है । इस प्रकार कल्हण उँगलियों का वर्णन श्लोक संख्या २५३ में करता है ।

प्रथम तरंग २६३ ते शशाङ्कानने दृष्ट्वा शनैरभ्यर्णमागते । विरगमाशनादारम्भान्मुहुर्व्रीडाजडीकृतः ॥ २१० ॥ २१०. उन शशांक आनन कन्याओं को समीप आयी देखकर वह लज्जा विमूढ़ हो भोजन आरम्भ करना बन्द कर दिया। भुञ्जाने कच्छगुच्छानां शिम्बोम्बुजलोचने । ते पुनर्दृष्टवानग्रे किंचिद्व्यापारितेक्षणः ॥ २११ ॥ २११. उसने किंचित् नेत्रघुमाकर देखा। कमलोचना वे दोनों कन्याएँ कच्छ गुच्छ१ की फलियाँ खा रही थीं। आकृतेर्हा धिगिदृश्या भोज्यमेतदिति द्विजः । ध्यायन्कृपार्द्रः संमान्य स ते सक्तूनभाजयत् ॥ २१२ ॥ २१२. 'धिक्कार है ! इस रूप का यह भोजन ? सम्मान्य तथा दयार्द्र उस ब्राह्मण ने उन दोनों कन्याओं को सत्तू खिलाया। उपनिन्ये च संगृह्य पुटकैश्चटसीकृतैः । तयोः पानाय पानीयं सरसः स्वच्छशीतलम् ॥ २१३ ॥ २१३. तत्पश्चात् पीने के लिये पत्रपुटक१ में स्वच्छ एवं शीतल सरोवर जल लाकर दिया। (२) तिलकम् : कल्हण ने युग्मम् तिलकम् तथा कुलकम्, तीनों श्लोक रचना शैली को किसी विषयों घटनाओं एवं श्रृंगार वर्णन के लिए अपनाया है। दो श्लोक में जहाँ भाव किंवा घटना प्रकट की जाती है उसे युग्मम्, तीन श्लोकों में प्रकट की जाती है उसे तिलकम् तथा पाँच से पन्द्रह श्लोक में जहाँ प्रकट किया जाता है उसे कुलकम् कहा जाता है। कल्हण ने श्लोक संख्या २०८, २०९, २१० तिलकम् में कन्याओं के सौन्दर्य का वर्णन किया है। प्रायः सभी अनुवादकर्ताओं ने तीनों श्लोक का अनुवाद एक ही मे किया है। मैंने उन्हें श्लोक के क्रम से दिया है। इन श्लोकों का रूप वर्णन अनुवाद में नहीं लाया जा सकता। तीनों श्लोक कल्हण की उत्तम कवित्व प्रतिभा प्रकट करते हैं। उनका रस उनके मूल में ही है। उनका अनुवाद कठिन है। प्रायः सभी अनुवादकारों ने भिन्न-भिन्न शैली तथा शब्दों का विभिन्न अर्थ करते हुए अनुवाद किया है। मैं स्वयं नही कह सकता कि इनका अनुवाद करने में मैं सफल हो सका हूं। पाठभेद : श्लोकसंख्या २१० में 'व्रीडा' का 'व्रीड' पाठ- भेद मिलता है। श्लोक संख्या २११ में 'दृष्ट्वा' का पाठभेद 'धृंष्ट्वा' 'सृष्ट्वा' तथा 'पृष्ट्वा' मिलता है। पादटिप्पणियाँ : २११ (१) कच्छ गुच्छ : कश्मीर में इसे 'कचदन' कहते हैं। एक प्रकार की घास है। उपत्यका के घर तथा सुनिश्चित नदी के समीप बहुत होता है। पाठभेद : श्लोक संख्या २१२ में 'कृपार्द्र' का पाठभेद 'कृपाद्री' मिलता है। श्लोक संख्या २१३ में 'शीतलम्' का 'शीत्कृतम्' पाठभेद मिलता है।

२६२ राजतरंगिणी तान्याणौ गृहीतैवाथ तेन तीरविहारिभिः । पूर्वमाकणितो हंसैः शुश्रुवे नूपुरध्वनिः ॥ २०६ ॥ २०६. उसने ग्रास हाथ में लिया ही था कि नूपुरध्वनि सुना। उस ध्वनि को तटपर विहार करने वाले हंसों द्वारा पूर्व ही सुन चुका था। निर्गते मञ्जरीकुञ्जादपश्यत्पुरतस्ततः । कन्ये नीलनिचोलिन्यौ स केचिच्चारुलोचने ॥ २०७ ॥ २०७. नील निचोल¹ धारिणी चारुलोचना दो कन्याओं को उसने मंजरी कुञ्ज से निकलती सम्मुख देखा। कर्णिकापद्मरागाब्जनाललीलायितस्पृशा । मनोज्ञधवलापाङ्गे तनीयोऽञ्जनरेखया ॥ २०८ ॥ २०८. मनोज्ञ धवल अपांग की पतली अंजन रेखा, उसके कर्ण कुण्डल में लगे पद्मराग मणि के कमल नाल तुल्य लग रही थी। हारिनेत्राञ्चलैर्मन्दमारुतान्दोलनाकुलैः । सनाथांसयुगे रूपपताकापल्लवैरिव ॥ २०६ ॥ २०६. उनके दोनों स्कन्धों¹ पर मन्द मन्द मरुत के आन्दोलन से आकुल मंजुल नेत्रांचल, सौन्दर्य के पताका पल्लव सदृश लग रहे थे। लिया गया है। इस दिन ब्राह्मणों को सत्तू, एक झंझर भरा जल तथा दक्षिणा देने की परम्परा प्रचलित है। वैदिक साहित्य में इन्द्र के प्रसंग मे वर्णन मिलता है। उनका स्वागत सत्तू तथा सोमरस से किया जाता था। पाठभेद : श्लोक संख्या २०७ में 'निर्गते' का पाठभेद 'निर्गतो' मिलता है। पादटिप्पणियाँ : २०७ (१) निचोल : चोल का शाब्दिक अर्थ चोली अथवा अंगिया है। चोले अथवा निचोल संस्कृत शब्द का अर्थ चादर, ओढनी, घूंघट, बुरका, पलंग- पोश तथा पालकी का परदा होता है। सचोलक का अर्थ चोली तथा सदरी होता है। शाल शब्द निचोल से निकला है सरल भाषा में कह सकते है शाल शब्द चोल का अपभ्रंश है। सुदूर पुरा काल से कश्मीर का शाल प्रसिद्ध रहा है। यह कहना भ्रामक है। कश्मीर में शाल का बनना मुस्लिम काल में प्रारम्भ हुआ था। यूरोप में नेपोलियन बोनापार्ट ने शाल को विख्यात किया था। राज्यमुकुट धारण करते समय उसने शाल को मान्यता दी थी। उस समय पेरिस मे उन्हें 'शाले दिकश्मीर' कहा जाता था। २०९ (१) स्कन्ध : कालिदास के समान कल्हण नारी रूप का प्रशंसक रहा है। वह जहाँ भी कही नारी का वर्णन करता है उसका वर्णन अत्यन्त परिष्कृत, सौन्दर्यमय उसकी कवित्व प्रतिभा को प्रकट करता है। कालिदास ने नारी के स्कन्धों का सुन्दर वर्णन किया है। कल्हण ने भी वहाँ स्कन्धो की सुन्दरता का अति उत्तम वर्णन किया है। इस प्रकार कल्हण उँगलियो का वर्णन श्लोक संख्या २५३ में करता है।

प्रथम तरंग २६३ ते शशाङ्कानने दृष्ट्वा शनैरभ्यर्णमागते । विररामाशनालम्भान्मुहुर्व्रीडाजडीकृतः ॥ २१० ॥ २१०. उन शशांक आनन कन्याओं को समीप आयो देखकर वह लज्जा विमूढ़ हो भोजन आरम्भ करना बन्द कर दिया । भुञ्जाने कच्छगुच्छानां शिम्बोरम्बुजलोचने । ते पुनर्दृष्टवानग्रे किंचिद्व्यापारितेक्षणः ॥ २११ ॥ २११. उसने किंचित् नेत्रघुमाकर देखा। कमललोचना वे दोनों कन्याएँ कच्छ गुच्छ १ की फलियाँ खा रही थीं। आकृतेर्हा धिगीडृश्या भोज्यमेतदिति द्विजः । ध्यायन्कृपार्द्रः संमान्य स ते सक्तूनभोजयत् ॥ २१२ ॥ २१२. 'धिक्कार है ! इस रूप का यह भोजन ? सम्मान्य तथा दयार्द्र उस ब्राह्मण ने उन दोनों कन्याओं को सत्तू खिलाया । उपनिन्ये च संगृह्य पुटकैश्चटसीकृतैः । तयोः पानाय पानीयं सरसः स्वच्छशीतलम् ॥ २१३ ॥ २१३. तत्पश्चात् पीने के लिये पत्रपुटक में स्वच्छ एवं शीतल सरोवर जल लाकर दिया । (२) तिलकम् : कल्हण ने युग्मम् तिलकम् तथा मैं स्वयं नहीं कह सकता कि इनका अनुवाद करने में कुलकम्, तीनों श्लोक रचना शैली को किसी विषयो मैं सफल हो सका हूं । घटनाओ एवं श्रृंगार वर्णन के लिए अपनाया है। पाठभेद : दो श्लोक में जहाँ भाव किवा घटना प्रकट की जाती श्लोकसंख्या २१० में 'व्रीडा' का 'व्रोड' पाठ- है उसे युग्मम्, तीन श्लोकों में प्रकट की जाती है भेद मिलता है। उसे तिलकम् तथा पाँच से पन्द्रह श्लोक में जहाँ श्लोक संख्या २११ मे 'दृष्ट्वा' का पाठभेद प्रकट किया जाता है उसे कुलकम् कहा जाता है। 'धृष्ट्वा' 'सृष्ट्वा' तथा 'पृष्ट्वा' मिलता है। कल्हण ने श्लोक संख्या २०८, २०९, २१० पादटिप्पणियाँ : तिलकम् में कन्याओं के सौन्दर्य का वर्णन किया है। २११ (१) कच्छ गुच्छ : कश्मीर में इसे 'कचदन' प्रायः सभी अनुवादकताओं ने तीनो श्लोक का कहते हैं। एक प्रकार की घास है। उपत्यका के चर अनुवाद एक ही मे किया है। मैने उन्हें श्लोक के तथा सुसिंचित नदी के समीप बहुत होता है । क्रम से दिया है। इन श्लोकों का रूप वर्णन अनुवाद पाठभेद : में नहीं लाया जा सकता । तीनों श्लोक कल्हण श्लोक संख्या २१२ में 'कृपार्द्र' का पाठभेद की उत्तम कवित्व प्रतिभा प्रकट करते है। उनका 'कृपाद्रीः' मिलता है। रस उनके मूल मे ही है। उनका अनुवाद कठिन है। श्लोक संख्या २१३ में 'शीतलम्' का 'शीत्कृतम्' प्रायः सभी अनुवादकारों ने भिन्न-भिन्न शैली तथा पाठभेद मिलता है। शब्दों का विभिन्न अर्थ करते हुए अनुवाद किया है ।