भारतकोश
संग्रह पर लौटें

राजपूताने का इतिहास (मेवाड़ राज्य का इतिहास व वीर गाथाएँ)

History of Rajputana & Mewar by Gaurishankar Ojha

महामहोपाध्याय पं. गौरीशंकर हीराचन्द ओझा द्वारा

DevanagariHindipublished534 पृष्ठ

वाग़ियों का एक दल प्रतापगढ़ की ओर गया । उस समय महारावत स्वयं अपने राजपूतों को साथ लेकर उनके मुक़ाबले के लिए आगे बढ़ा। बागी दल का मुखिया क़ासिमख़ां विलायती अपने ८० आदमियों-सहित मारा गया। कर्नल ड्यरेंड की अधीन सेना को रसद-सामग्री भिजवाने आदि का भी महारावत ने यथेष्ट प्रबंध किया था और बागी दल के मुखिया का मस्तक काटकर महारावत ने कर्नल ड्यूरेंड के पास भेजा। महारावत की इस सेवा से अंग्रेज़ अफ़सरों तथा कर्नल ड्यूरेंड को बड़ी प्रसन्नता हुई और उसने ता० १ दिसंबर (मार्गशीर्ष सुदि १५) मंगलवार को कप्तान शॉवर्स पोलिटिकल एजेंट, मेवाड़ के पास नीचे लिखी सूचना भेजी— “...मैंने प्रतापगढ़ के स्वामी के मोतमिद को एक पत्र दिया है और आपको लिखता हूं कि मैं प्रतापगढ़ के राजा से बहुत प्रसन्न हूं, क्योंकि उन्होंने सेना के लिए रसद (सामान) अच्छी तरह से भिजवाई और अराजकों को सज़ा देने में पूर्ण प्रयत्न किया। वे उन (वागियों) के सरदार को गिरफ़्तार कर भेजते, किन्तु मुक़ाबला करने से उन्होंने उसको मारा और उस (मुखिया) का सिर मेरे पास आया है¹।...” पोलिटिकल एजेंट मेवाड़ द्वारा यह सम्वाद कर्नल जॉर्ज लॉरेंस (स्थानापन्न एजेंट गवर्नर-जेनरल, राजपूताना) को मिलने पर उसने ई० स० १८५८ ता० ५ फ़रवरी (वि० सं० १९१४ फाल्गुन वदि ७) को महारावत के नाम नीचे लिखे आशय का ख़रीता भेज प्रसन्नता प्रकट की— “....इन दिनों मुझको मेवाड़ के पोलिटिकल एजेंट के पत्र से मालूम हुआ है कि आपने सरकारी आदमियों को सहायता देने में बहुत प्रयत्न किया है और कर्नल ड्यूरेंड एजेंट गर्वनर जेनरल, सेंट्रल इंडिया के साथ रहनेवाली सेना को आवश्यक रसद सामग्री पहुंचाने में पूरी सहायता दी है। यह ख़बर सुनकर मुझे बड़ी प्रसन्नता हुई और जैसी ख़ैरख्वाही की सरकार को आपसे आशा थी, वैसी प्रकट हुई। अब मैं आपकी (१) मध्यभारत के एजेंट गवर्नर जेनरल कर्नल ड्यूरेंड के पोलिटिकल एजेंट मेवाड़ के नाम के अंग्रेज़ी ख़त का आशय ।

महारावत दलपतसिंह २६१ इस ख़ैरख्वाही की सूचना सदर को कर रहा हूं। साहेब आलीशान आपकी इस मित्रता से बहुत प्रसन्न होंगे'।" क़ासिमख़ां विलायती आदि बाग़ी दल के लोगों के महारावत-द्वारा मारे जाने की रिपोर्ट मालवा तथा सेंट्रल इंडिया के एजेंट गवर्नर-जेनरल-द्वारा भारत के तत्कालीन गवर्नर जेनरल (बड़े लाट) लॉर्ड कैनिङ्ग के पास पेश होने पर उसको बड़ा संतोष हुआ और उसने राजपूताना के एजेंट गवर्नर जेनरल को महारावत के नाम प्रसन्नता-सूचक पत्र भेजने को लिखा। इसपर राजपूताना के एजेंट गवर्नर-जेनरल कर्नल जॉर्ज लारेंस ने वि० सं० १६१५ चैत्र सुदि ६ (ई० स० १८५८ ता० २० मार्च) को महारावत के नाम निम्न- लिखित आशय का खरीता भेजा— "....इन दिनों एजेंट गवर्नर-जेनरल, सेंट्रल इंडिया तथा पोलिटिकल एजेंट, मेवाड़ की तरफ़ से यह रिपोर्ट हुई है कि आपने स्वयं और सेना को साथ में रखकर कर्नल ड्यूरेंड एवं सरकारी सेना को मंदसोर के फ़सादियों को सज़ा देने में यथेष्ट सहायता दी है। आपकी इस ख़ैरख्वाही और उत्तम मित्रता से नब्वाब गवर्नर जेनरल अत्यन्त प्रसन्न हुए तथा मुझको यह आज्ञा मिली है कि उनकी ओर से खुशनूदी मिज़ाज की सूचना दूं और इस ख़त के ज़रिये आपकी सहानुभूति का धन्यवाद करूं२।..." झांसी, सतारा आदि राज्यों के उत्तराधिकारी के अभाव में लॉर्ड डलहौज़ी-द्वारा ज़ब्त हो जाने के कारण कई मरहटे सरदार भी अंग्रेज़ सर- कार से असंतुष्ट थे और भारत में पुनः मरहटा साम्राज्य स्थापित करने का स्वप्न देख रहे थे। इस अवसर से लाभ उठाने के लिए कुछ मरहटे सरदारों ने भी विद्रोह पर कमर बांधी और पेशवा के वंशज राव साहब (१) जॉर्ज लारेंस, एजेंट गवर्नर जेनरल, राजपूताना का महारावत दलपतसिंह के नाम का खरीता। (२) राजपूताने के एजेंट गवर्नर कर्नल जॉर्ज लारेंस के उर्दू खरीते का आशय।

२६२ प्रतापगढ़ राज्य का इतिहास तथा उसके सहायक तांतिया टोपी ने विद्रोहियों का नेतृत्व कर ग्वालियर पर अधिकार कर लिया। ई० स० १८५८ के जुलाई (वि० सं० १६१५ आषाढ) मास में सर ह्यूरोज़ ने उनको वहां से निकाल दिया। तब वे पांच हज़ार बागियों के साथ मेवाड़ के पूर्वी भाग में जालिंधरी के घाटे के मार्ग से मांडलगढ़, रतनगढ़ तथा सींगोली होते हुए रामपुरे की ओर रवाना हुए; किंतु ब्रिगेडियर पार्क तथा मेजर टेलर ने उस ओर का रास्ता रोक लिया, तब वे वरल्योवास होते हुए भीलवाड़ा पहुंचे। ता० ६ अगस्त (श्रावण वदि ३०) को सांगानेर के पास कोटेश्वरी नदी के किनारे जेनरल रॉबर्ट्स की सरकारी सेना से उनका मुक़ाबला हुआ, जिसमें वे हारकर भागे और मेवाड़ के पश्चिम की तरफ़ चल दिये। अंग्रेज़ी सेना ने उनका पीछा किया और नाथद्वारा के पास कोठारिया के समीप ता० १४ अगस्त (श्रावण सुदि ६) को बागियों का सरकारी सेना से मुक़ाबला हुआ, जिसमें वे हारकर वहां से भी भागे। अनन्तर आकोला के मार्ग से चित्तोड़ से दक्षिण की तरफ़ होकर जाट और सींगोली को लूटते हुए वे झालावाड़ पहुंचे। वहां भी ब्रिगेडियर पार्क ने उनका पीछा न छोड़ा। तब वे छोटा उदयपुर पहुंचे, जहां उक्त ब्रिगेडियर ने उनको परास्त किया। राव- साहब, देवगढ़ बारिया से पृथक् हो गया था, परंतु तांतिया टोपी कुशलगढ़ के रास्ते से बांसवाड़ा पहुंचा। इधर से कप्तान लियरमाउथ फ़ौज समेत वहां जा पहुंचा, जिससे तांतिया टोपी वहां से भागकर सलूंबर होता हुआ, भींडर की तरफ़ बढ़ा। उसका इरादा उदयपुर जाने का था, किंतु उधर का मार्ग रुका हुआ होने तथा सरकारी सेना-द्वारा नाकेबंदी हो जाने से वह पहाड़ी मार्ग-द्वारा प्रतापगढ़ की तरफ़ बढ़ा। उस समय तीन-चार हज़ार भील भी तांतिया के शामिल हो गये थे। प्रतापगढ़ के महारावत-द्वारा बाग़ी- दल के मुखिया क़ासिमअली आदि के मारे जाने से तांतिया टोपी प्रतापगढ़ के क़स्बे को, जो संपन्न था, लूटना चाहता था; परंतु ठीक समय पर सरकारी सेना के साथ मेजर रॉक वहां पहुंच गया, जिससे बागी दल प्रतापगढ़ को न लूट सका और वहां से वह पौष वदि ३ (ई० स० १८५८ ता० २३ दिसंबर)

को शिकस्त खाकर भागा¹। इस लड़ाई में बागियों के बहुत से आदमी पकड़े तथा मारे गये और उनके हाथी, घोड़े आदि छीन लिये गये। तांतिया टोपी मंदसोर होता हुआ जीरापुर पहुंचा। वहां कर्नल बेंसन से उसकी पराजय हुई; किंतु इसी अवसर पर दो हज़ार आदमियों के साथ बागी फ़ीरोज़शाह उससे जा मिला, जिससे वह माघ सुदि १५ (ई० स० १८५६ ता० १७ फ़रवरी) को फिर मेवाड़ होता हुआ कांकरोली चला गया; पर ब्रिगेडियर सॉमरसेट तथा कप्तान शॉवर्स के पहुंच जाने से उसके वहां पैर न टिके और पहाड़ों में होता हुआ वह पुनः बांसवाड़े के क़रीब जा पहुंचा। ब्रिगेडियर सॉमरसेट उसका पीछा करता हुआ वहां भी गया और उसने बागियों को रास्ते में ही जा दबाया। बागियों के कई सरदार फ़ीरोज़शाह, अबुलशतरखां, पीर हज़ूरअली आदि ने आत्मसमर्पण किया। तांतिया टोपी पेरोन के जंगल में जा छिपा। ता० ७ अप्रेल (वि० सं० १९१६ चैत्र वदि ४) को वहां पकड़ा जाकर वह सिप्री लाया गया, जहां उसे फांसी दी गई²। उपर्युक्त सिपाही-विद्रोह का प्रभाव भारत में लगभग दो वर्ष के ऊपर बना रहा। अंग्रेज़ अधिकारियों की कार्यतत्परता और स्फूर्ति तथा भारत के नरेशों के सहयोग से उसका दमन शीघ्र हो गया। ग़दर के अंतिम दिनों में भारत का शासन-सूत्र ईस्ट इंडिया कंपनी के हाथ से स्वर्गीय महाराणी विक्टोरिया ने अपने हाथ में लेकर भारत के तत्कालीन गवर्नर जेनरल को शासन-कार्य के लिए अपना वाइसरॉय (प्रतिनिधि) बनाया। भारतीय नरेशों और प्रजा वर्ग में संतोष की वृद्धि के लिए महाराणी की ओर से ई० स० १८५८ ता० १ नवम्बर (वि० सं० १९१५ कार्तिक बदि ११) को शाही घोषणापत्र जारी किया गया, जिसमें भारतीय नरेशों की मान मर्यादा बनी रहने, उनके स्वत्वों एवं धार्मिक मामलों में किसी प्रकार का


(१) सी० एल० शॉवर्स; ए मिसिंग चैप्टर ऑफ़ इंडियन म्यूटिनी; पृ० १४०-१। ज्वालासहाय; दि लॉयल राजपूताना; पृ० २४२-३। (२) सी० एल० शॉवर्स; ए मिसिंग चैप्टर ऑफ़ इंडियन म्यूटिनी; पृ० १४३- ४६। ज्वालासहाय; दि लॉयल राजपूताना; पृ० २५२-३।

२६४ प्रतापगढ़ राज्य का इतिहास हस्तक्षेप न होने तथा ईस्ट इंडिया कंपनी-द्वारा की गई संधियां बहाल रहने, प्रजा के स्वत्व, इज्जत, ओहदे तथा धर्म को अपने धर्म के समान ही मानने आदि का उल्लेख है¹ । महारावत दलपतसिंह-द्वारा सिपाही विद्रोह के समय पूर्ण सहायता दी गई थी, जिसकी सरकारी अफ़सरों ने भी पूर्ण सराहना की। फिर ग़दर समाप्त हो जाने पर अंग्रेज़ सरकार ने उसके लिए दो हज़ार रुपये के मूल्य की खिलअत भेजना तज़वीज़ किया और वॉइसरॉय लॉर्ड कैनिङ्ग तथा एजेंट गवर्नर जेनरल के महारावत के नाम के खरीते भी मेवाड़ के पोलिटिकल एजेंट मेजर टेलर-द्वारा भेजे गये² तथा उपर्युक्त खिलअत भी उसको यथा- समय प्राप्त हुई। सिपाही विद्रोह के समय महारावत की आज्ञानुसार उसके मन्त्री निहालचंद खासगीवाले, शाह भोजराज और जोधकरण पाडलिया ने अच्छी सेवा बजाई और उन्होंने प्रतापगढ़ क़स्बे की रक्षा का, जो मंदसोर के निकट है, अच्छा प्रबन्ध रखा एवं प्रतापगढ़ के इलाक़े में बाग़ियों-द्वारा कोई हानि न पहुंचने दी, जिसकी महारावत को बड़ी प्रसन्नता हुई और उसने उन लोगों की क़द्र की। अपुत्रावस्था में राज्य ज़ब्त करने की लॉर्ड डलहौज़ी की नीति को विग्रहकारी समझ ग़दर समाप्त होने के पीछे अंग्रेज़ सरकार ने भारत के [गोदनशीनी की सनद मिलना] देशी राजाओं का दत्तक पुत्र रखने का अधिकार वाजिब समझा। तदनुसार महारानी विक्टोरिया की आज्ञानुसार समस्त देशी राज्यों के पास लॉर्ड कैनिङ्ग के हस्ताक्षर-सहित सनदें भेजी गईं। तदनुसार अंग्रेज़ सरकार की ओर से प्रतापगढ़ राज्य में भी ई० स० १८६२ ता० ११ मार्च (वि० सं० १९१८ फाल्गुन सुदि १०) (१) वीरविनोद; द्वितीय भाग, पृ० १६८०-८८। मेरा उदयपुर राज्य का इति- हास; जि० २, पृ० ७८६ । (२) मेजर टेलर, पोलिटिकल एजेंट, मेवाड़ का महारावत दलपतसिंह के नाम का वि० सं० १९१७ आषाढ वदि १ ई० स० १८६० (ता० ४ जून) का पत्र।

महारावत दलपतसिंह २६५ की लिखित वाइसरॉय लॉर्ड कैनिङ्ग के हस्ताक्षर-सहित यह सनद् पहुंची, जो नीचे लिखे अनुसार है— “श्रीमती महाराणी विक्टोरिया की यह इच्छा है कि भारत के राजाओं तथा सरदारों का अपने-अपने राज्यों पर अधिकार तथा उनके वंश की जो प्रतिष्ठा एवं मान-मर्यादा है, वह हमेशा बनी रहे; इसलिए उक्त इच्छा की पूर्ति के लिए मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि वास्तविक उत्तरा- धिकारी के अभाव में यदि आप या आपके राज्य के भावी शासक हिंदू धर्मशास्त्र और अपनी वंश-प्रथा के अनुसार दत्तक लेंगे तो वह जायज़ समझा जायगा । “आप यह निश्चय जानें कि जब तक आपका घराना सरकार का खैरख्वाह रहेगा और उन अहदनामों, सनदों तथा इक़रारनामों का पालन करता रहेगा, जिनमें अंग्रेज़ सरकार के प्रति उसके कर्त्तव्य दर्ज हैं, तब तक आपके साथ के इस इक़रार में कोई बात बाधक न होगी” । ˙ महारावत दलपतसिंह का वि० सं० १६२० चैत्र वदि ७ ( ई० स० १८६४ ता० ३० मार्च ) को परलोकवास हुआ । उसके चार राणियां थीं [पार्श्व टिप्पणी: महारावत का परलोकवास और राणियां आदि] जिनके नाम प्रतापगढ़ राज्य के बड़वे की ख्यात में नामली ( रतलाम राज्य ) के सोनिगरा ठाकुर फ़तहसिंह की कुंवरी दौलतकुंवरी, कुशलगढ़ (बांस- वाड़ा राज्य ) के राठोड़ राव ज़ालिमसिंह की पुत्री मोतीकुंवरी एवं उसी ज़ालिमसिंह की पौत्री और हम्मीरसिंह की पुत्री केसरकुंवरी तथा वांसणा ( गुजरात ) ठिकाने के केरणा गांव के राठोड़ ठाकुर दौलतसिंह की पुत्री कल्याणकुंवरी दिये हैं²। उसके केवल एक ही पुत्र महाराजकुमार ( १ ) एचिसन; ट्रीटीज़ एंगेजमेंट्स एंड सनद्ज़; जि० ३, पृ० ४४२ तथा पृ० ३५ । ( २ ) प्रतापगढ़ राज्य के बड़वे की ख्यात; पृ० ११ । प्रतापगढ़ राज्य से प्राप्त एक ख्यात में उक्त महारावत के चार ही राणियां लिखी हैं; परन्तु उनके नामों में अन्तर है । वहां उसकी दूसरी राणी कुशलगढ़वाली का नाम केसरकुंवरी और उसका राव

२६६ | प्रतापगढ़ राज्य का इतिहास उदयसिंह था, जिसका जन्म कुशलगढ़वाली राणी के उदर से हुआ था¹ । महारावत दलपतसिंह, प्रतापगढ़ राज्य में नीतिकुशल राजा हुआ है। उसमें राज्य प्रबंध की अच्छी योग्यता थी, अतएव उसने डूंगर- पुर और प्रतापगढ़ राज्य का प्रबंध कुशलतापूर्वक महारावत का व्यक्तित्व | किया । वह मित्रता का निबाहनेवाला राजा था। सिपाही-विद्रोह में स्वयं उसने अपनी सेना के साथ भाग लिया था। वह गुणवानों का सम्मान कर उन्हें पुरस्कृत करता और अपने कार्यकर्त्ता मंत्रियों आदि को पुरस्कार, जागीर आदि देकर सदा उत्साहित करता था। उसकी अपनी प्रजा के साथ गहरी सहानुभूति थी । उसके समय में राज्य-कोप परिपूर्ण था। प्रतापगढ़ राज्य में जो वैभव है, उसका अधिकांश श्रेय उसी को है। उसने देवलिया में सोनेलाव तालाव बनवाकर दलपत- निवास नामक महल बनवाया था। उसकी प्रतिष्ठा के अवसर पर उसने बारहठ चारण लखमणदान को दो गांव और हाथी तथा महाराजकुमार उदयसिंह के जन्म के अवसर पर पांच हाथी, दो सौ घोड़े और पांचसौ सिरोपाव दिये थे एवं उसी अवसर पर उसने लाख पसाव में उपर्युक्त लखमणदान को एक गांव, हाथी, घोड़ा, वस्त्राभूषण और दस सहस्र रुपये देकर उसको अपना कविराज बनाया था। सरदारों आदि के साथ उसका व्यवहार सदा अच्छा रहा। उसके मन्त्री शाह जड़ावचन्द, शाह निहालचंद (खासगीवाला), जोधकरण पाडलिया आदि कार्यनिपुण व्यक्ति थे, जिससे उक्त महारावत के समय प्रजा की आबादी बढ़ी और राज्यश्री में भी वृद्धि हुई। नांदली के ठाकुर हिम्मतसिंह के पुत्र मोहकमसिंह को डूंगरपुर के हमीरसिंह की पुत्री होना दिया है तथा उसी के उदर से कुंवर उदयसिंह का जन्म होना बतलाया है। इसी प्रकार तीसरी राणी कठाणा के पंवार बख़्तावरसिंह की पुत्री भवान- कुंवरी और चतुर्थ राणी भी कुशलगढ़ के राव हमीरसिंह की पुत्री लालकुंवरी लिखी है। इन दोनों राणियों का तो बड़वे की ख्यात में कुछ भी उल्लेख नहीं है। एक स्थान पर उसके छः राणियें भी लिखी हैं और दो विवाह डूंगरपुर में रहते हुए होने का उल्लेख है। (१) प्रतापगढ़ राज्य की एक प्राचीन ख्यात; पृ० १४।

इस चित्र में कोई पाठ (text) दिखाई नहीं दे रहा है; यह पृष्ठ पूर्णतः रिक्त (blank) है।

महारावत उदयसिंह

महारावत उदयसिंह २६७ महारावल जसवन्तसिंह (दूसरा) के दत्तक रखने के सम्बन्ध में वहां बखेड़ा होकर हिम्मतसिंह क़ैद किया गया। उसके प्रति भी महारावत ने अपने शासन-काल में सौजन्य दिखलाकर उसको मुक्तकर उसकी जागीर पीछी उसे दे दी, जो उसकी उदार नीति का परिचय देती है। उसकी एक राणी लालकुंवरी ने वृन्दावन में राधावल्लभ का मन्दिर बनवाया था। उदयसिंह महारावत उदयसिंह का जन्म वि० सं० १९०५ आषाढ वदि १३ (ई० स० १८४८ ता० २६ जून) को हुआ था और वह वि० सं० १९२० चैत्र वदि ७ (ई० स० १८६४ ता० ३० मार्च) को जन्म, गद्दीनशीनी और अपने पिता के पीछे प्रतापगढ़ राज्य का स्वामी पुत्र-जन्म हुआ। उस (उदयसिंह) का प्रथम विवाह भूतपूर्व महारावत दलपतसिंह की विद्यमानता में नामली (रतलाम राज्य) के ठाकुर तख़्तसिंह की पुत्री सरूपकुंवरी से हुआ था, जिसके उदर से कुछ समय बाद ही वि० सं० १९२२ ज्येष्ठ सुदि ५ (ई०स० १८६५ ता० २६ मई) सोमवार को उसके महाराजकुमार हम्मीरसिंह का जन्म हुआ, परंतु पांच वर्ष का होकर उक्त राजकुमार वि० सं० १९२६ (ई० स० १८६६) में काल-कवलित हो गया। राज्यारोहण के समय महारावत की आयु केवल सोलह वर्ष की थी, इसलिए मेवाड़ के पोलिटिकल एजेंट कर्नल ईडन ने राजपूताना के एजेंट गवर्नर जेनरल की स्वीकृति से भूतपूर्व महा- शासन-कार्य चलाने के संबंध में महारावत के नाम पोलिटि- कल एजेंट का खरीता जाना रावत दलपतसिंह की इच्छा के अनुसार शाह जोधकरण पाडलिया और पंडित आपा की सलाह से शासन-कार्य चलाने के लिए महारावत के नाम खरीता भेजा और उन दोनों को भी वि० सं० १९२१ आषाढ सुदि ४ (ई० स० १८६४ ता० ६ जुलाई) को पत्र भेज इसकी सूचना दी¹। (१) कर्नल ईडन का शाह जोधकरण और पंडित आपा के नाम का वि० सं० १९२१ आषाढ सुदि ४ (ई० स० १८६४ ता० ६ जुलाई) का पत्र। ३८

२६८ -प्रतापगढ़ राज्य का इतिहास इसके थोड़े समय बाद ही वि० सं० १६२२ पौष वदि १४ (ई० स० १८६५ ता० १७ दिसंबर) को राजपूताना के एजेंट गवर्नर जेनरल कर्नल एजेंट गवर्नर-जेनरल का गद्दी- ईडन ने मेवाड़ के पोलिटिकल एजेंट कर्नल निक्सन नशीनी की ख़िलअत लेकर के साथ प्रतापगढ़ जाकर अंग्रेज़ सरकार की ओर जाना से महारावत को गद्दीनशीनी की खिलअत दी और उसी अवसर पर सरकारी तौर से राज्या- धिकार सौंपने की रस्म भी अदा की गई१ । महारावत ने राज्यासीन होते ही शासन-कार्य लगन के साथ करना आरंभ किया। सर्वप्रथम उसने भील, मीणों आदि का दमन करने का निश्चय किया, जो लूट-खसोट कर जनता को कष्ट भील और मीणों को दंड पहुंचाते थे२ । महारावत जहां कहीं अपने राज्य में देना लूट-खसोट का समाचार सुनता, तत्काल घोड़े पर सवार होकर अपने राजपूत सवारों से पहले वहां जा पहुंचता३ और उनसे मुक़ाबला कर उनको ऐसा दंड देता कि वे फिर कभी ऐसा कार्य करने का साहस न करते। उसकी इस तत्परता को देख प्रतापगढ़ राज्य के भील, मीणे आदि उसके नाम से कांपने लगे और अधिकांश ने लूट-खसोट करना बन्द कर दिया, जिससे राज्य में चारों तरफ़ शांति स्थापित हो गई और राज्य की आबादी तथा आय बढ़ने लगी। व्यापार एवं गमनागमन की कठिनाइयों को मिटाने के लिए अंग्रेज़ सरकार ने मालवा की ओर रेल्वे लाइन निकालने का विचार किया और उस समय प्रतापगढ़ राज्य की कोई भूमि यदि रेल्वे निकालने के संबंध में रेल्वे के लिए आवश्यक हो तो देने के लिए महा- अंग्रेज़ सरकार की महारावत रावत से प्रस्ताव किया। इसपर वि० सं० १६२२ से बातचीत (ई० स० १८६५) में महारावत ने कुछ शर्तों के (१) ज्वालासहाय; वक़ाये राजपूताना; जि० १, पृ० २५६ । (२) वही; जि० १, पृ० ५६० । (३) वीरविनोद; द्वितीय भाग, पृ० १०६६-७ ।

इस पृष्ठ पर कोई पाठ (text) दिखाई नहीं दे रहा है, यह पूरी तरह से रिक्त (blank) है।

प्रतापगढ़ का नवीन राजभवन

महारावत उदयसिंह २६६ साथ अपने राज्य की भूमि बिना मूल्य रेल्वे लाइन निकालने के लिए अंग्रेज़ सरकार को देना स्वीकार किया; परंतु फिर प्रतापगढ़ राज्य में होकर अंग्रेज़ सरकार ने रेल्वे लाइन निकालने का विचार स्थगित कर दिया, इसलिए अंतिम लिखा-पढ़ी नहीं हुई' । इसके दूसरे वर्ष वि० सं० १६२३ (नवंबर ई० स० १८६६) में भारत के तत्कालीन वाइसरॉय और गवर्नर-जेनरल, लॉर्ड लॉरेंस का आगरे में आगमन हुआ। उस अवसर पर महारावत उदय- सिंह भी उक्त वाइसरॉय से मुलाक़ात करने के लिए आगरे गया², जहां वाइसरॉय ने महारावत से मिलकर प्रसन्नता प्रकट की। इस सफ़र से उस(महारावत) को अंग्रेज़ी अमलदारी में होनेवाली उन्नति का हाल ज्ञात हुआ। आगरा से लौटने के बाद युवक महारावत ने भी अपने राज्य में लाभदायक काम करने चाहे; परंतु कई बाधाएं उपस्थित हो गईं, जिससे उसके विचार कार्यरूप में परिणत न हो सके । देवलिया का जलवायु अस्वास्थ्यकर होने से महारावत ने प्रताप- गढ़ क़स्बे की, जो स्वास्थ्य-प्रद है, उन्नति करने का विचार कर आबादी से एक मील दूर पूर्व की तरफ़ खुले मैदान में वि० सं० १६२४ (ई० स० १८६७) में अंग्रेज़ी तर्ज़ का बंगला बनवाकर वहां रहना आरंभ किया, जिससे देवलिया की आबादी घटने लगी और वि० सं० १६३२ (ई० स० १८७५) में वहां के कई महल खाली हो गये । फलस्वरूप उसके समय से ही प्रतापगढ़ इस राज्य की राजधानी हुई और भूतपूर्व महारावत रघुनाथ- सिंह, महाराजकुमार मानसिंह और वर्तमान महाराजकुमार सर रामसिंहजी ने वहां कई इमारतें बनवाकर उसकी बहुत कुछ उन्नति की है ।


(१) एचिसन; ट्रीटीज़ एंगेजमेंट्स ऐंड सनद्ज़; जि० ३, पृ० ४४३ (पांचवां संस्करण)। (२) ज्वालासहाय; वक़ाये राजपूताना; जि० ३, पृ० ५५६।

३०० प्रतापगढ़ राज्य का इतिहास उस समय तक प्रतापगढ़ राज्य की अंग्रेज़ सरकार की तरफ़ से सलामी की तोपों की संख्या नियत न थी। दि० अंग्रेज़ सरकार की तरफ़ से सं० १९२४ (ई० स० १८६७) में अंग्रेज़ सरकार ने प्रतापगढ़ राज्य के स्वामी की इस राज्य की सलामी की पन्द्रह तोपें स्थायी रूप सलामी की तोपें नियत होना से नियत कीं१। वि० सं० १९२५ (ई० स० १८६८) में राजपूताना में भयंकर अकाल पड़ा, जिससे प्रतापगढ़ राज्य भी बचा न रहा। थोड़ी वर्षा होने के कारण वहां उस साल नाज तथा घास कम पैदा हुई और वि० सं० १९२५ के अकाल फिर मारवाड़ आदि अन्य स्थानों से हज़ारों मनुष्य में महारावत की उदारता भूख-प्यास से व्याकुल हो अपने पशुधन को लेकर मालवा में चले गये। प्रतापगढ़ राज्य मालवा के निकट होने से वहां भी अकाल-पीड़ित व्यक्तियों के झुंड के झुंड जाने लगे। उस अवसर पर महारावत ने अपने राज्य की प्रजा और पशुओं की रक्षा करने के अतिरिक्त बाहर से आये हुए मनुष्यों एवं पशुओं की रक्षा करना भी अपना कर्त्तव्य समझा। इस कार्य के लिए बाहर से गल्ला मंगवाकर सस्ते भाव से बेचने की व्यवस्था की गई; ग़रीबों के लिए ख़ैरातखाने खोले गये, कई स्थानों पर सहायक कार्य जारी कर जागीरदारों को भी अकाल-पीड़ित व्यक्तियों को काम में लगाने के लिए आज्ञाएं जारी की गईं, बाहर से आनेवाले गल्ले आदि सामान पर सायर का महसूल माफ़ किया गया तथा ता० १३ दिसंबर ई० स० १८६८ (वि० सं० १९२५ पौष वदि ३०) को इस सम्बन्ध में नीचे लिखा इश्तिहार जारी किया गया— “वर्षा न होने से मारवाड़ तथा अन्य स्थानों में घास और नाज उत्पन्न नहीं हुआ है। इस वास्ते वहां के लोग पशुओं को बड़ी संख्या में लेकर मालवा में आये हैं। वहां अनाज तथा घास-पानी का अभाव होना स्पष्ट है। ईश्वर उनकी रक्षा करे। अकाल वर्ष के आरंभ से ही है और आगामी वर्ष की फ़सल शुरू होने तक रहेगा। अतएव आवश्यकता है कि (१) एचिसन; ट्रीटीज़ एंगेजमेंट्स एंड सनदज़; जि० ३, पृ० ४५३।

यहाँ पृष्ठ का पंक्ति-दर-पंक्ति लिप्यंतरण प्रस्तुत है:

महारावत उदयसिंह ३०१ इस मुल्क के लिए प्रचुर अनाज मंगवाने का प्रयत्न किया जावे । यह आज्ञा दी जाती है कि तमाम जांगीरदार, अहलकार, पटेल, पटवारी आदि निम्नलिखित बातों की तामील करें तथा जब तक ज़माना ठीक न हो, यहां के निवासियों और बाहर के मनुष्यों को कष्ट न पहुंचावें— ( १ ) श्रावण सुदि १५ तक अनाज की निकासी तथा रवानगी पर महसूल माफ़ किया जाता है । ( २ ) जो परदेशी परिश्रम कर सकते हों वे इमारती कार्य में लगाये जावें, जैसे कुएं खुदवाना, तालाब बनवाना आदि ताकि मुसीबत के समय वे अपना निर्वाह कर सकें । ( ३ ) प्रतापगढ़ में राज्य का एक और साहूकारों के कई सदाव्रत हैं । उनके कार्य-कर्ताओं को सूचित किया जाता है कि मारवाड़ी तथा अन्य लोग जो खैरात मांगें, उनको पूरे तौर से अर्थात् प्रत्येक आदमी को सेर भर आटे से कम न दें । ( ४ ) अनाज को राज्य में लाकर एकत्रित करने की रोक नहीं है, तथापि इश्तिहार जारी किया जाता है कि अनाज के व्यापार पर किसी प्रकार का प्रतिबंध न होगा । इस मुल्क के समस्त व्यापारी अनाज अपने तौर पर ख़रीद कर बेचें । यही नहीं, उनको राज्य से सहायता भी दी जायगी । यदि कोई परदेशी सौदागर प्रतापगढ़ इलाक़े में ग़ल्ला लाना चाहे और रक्षा के लिए पहरा चाहे तो राज्य में सूचना करने पर पहरा मिल जावेगा । मार्ग रक्षित नहीं है, जिससे इस अकाल के समय सावधानी और निगरानी की आवश्यकता है । ( ५ ) जो पशु मारवाड़ तथा अन्य स्थानों से आये हुए हैं, वे पहाड़ के नज़दीक कटे हुए घास के बीड़ में बिना महसूल चरेंगे । यदि कोई शिकायत आवेगी कि किसी ने उनसे महसूल लिया है, तो महसूल लेने- वालों को सज़ा दी जावेगी । ( ६ ) रियासत के अहलकारों, जागीरदारों और मुत्सद्दियों को ज़रूरी है कि इस विषय में एजेंट गवर्नर-जनरल, राजपूताना ने जो इश्तिहार भेजा

३०२ प्रतापगढ़ राज्य का इतिहास है, उसका पूरा लिहाज़ रखें १ ।" उन दिनों महारावत की प्रवृत्ति कुछ ऐयाशी की ओर बढ़ने लगी थी, जिससे शासन-प्रबंध में अव्यवस्था होने लगी। इसपर पोलिटिकल शासन-व्यवस्था में गड़बड़ी होना | एजेंट मेवाड़ ने प्रतापगढ़ के वकील को, जो उसके पास नियत था, महारावत को समझाने के लिए भेजा, जिसका महारावत पर अच्छा प्रभाव पड़ा और उसने फिर रियासत के कार्य में ध्यान देना आरंभ किया तथा फिर रतलाम से कामदार के पद पर ओंकारलाल व्यास को बुलाकर नियत किया २ । तदनन्तर महारावत ने अपने राज्य की न्याय-व्यवस्था ठीक करने के लिए दीवानी तथा फ़ौजदारी अदालतें स्थापित कीं, परंतु अपराधियों के अंग्रेज़ सरकार से अपराधियों के देन-लेन का इक़रारनामा होना | देन-लेन के विषय में क़ौल-क़रार न होने से उनकी गिरफ़्तारी में बाधाएं उपस्थित होती थीं। अतएव वि० सं० १९२५ (ई० स० १८६८) में महारावत और अंग्रेज़ सरकार के बीच कर्नल हचिन्सन, पोलिटिकल एजेंट, मेवाड़ के द्वारा नीचे लिखा अहदनामा हुआ— अपराधियों को एक दूसरे को सौंपने के सम्बन्ध में अंग्रेज़ सरकार तथा देवलिया प्रतापगढ़ के राजा हिज़ हाइनेस उदयसिंह, उनके बाल-बच्चों, वारिसों तथा और उत्तराधिकारियों के बीच का अहदनामा, जिसको एक तरफ़ लेफ़्टेनेंट-कर्नल अलेक्ज़ेंडर रॉस इलियट हचिन्सन, स्थानापन्न पोलि- टिकल एजेन्ट, मेवाड़ ने लेफ़्टेनेंट कर्नल रिचर्ड हार्ट कीटिङ्ग, सी० एस० आई० तथा वी० सी० एजेंट गवर्नर-जेनरल राजपूताना के आदेश से, जिसे हिंदुस्तान के वाइसरॉय और गवर्नर-जेनरल दि राइट आनुरेवल सर जॉन लॉर्ड मेयर लारेंस वैरोनेट, जी० सी० वी० एवं जी० सी० एस० आई० से तत्सम्बन्धी पूर्ण अधिकार प्राप्त हुए थे और दूसरी तरफ़ राजा उदयसिंह ने तैयार किया— ( १ ) ज्वालासहाय; वक़ाये राजपूताना; जि० १, पृ० ५६०-१ । ( २ ) वही; जि० १, पृ० ५४६ ।

महारावत उदयसिंह ३०३ शर्त पहली—कोई व्यक्ति चाहे वह अंग्रेज़ी इलाक़े की प्रजा हो, या किसी और की, अंग्रेज़ी इलाक़े में कोई संगीन जुर्म करे और प्रतापगढ़ राज्य की सीमा के भीतर पनाह ले तो प्रतापगढ़ राज्य उसको गिरफ़्तार करेगा और तलब किये जाने पर साधारण नियम के अनुसार अंग्रेज़ सरकार को सौंप देगा। शर्त दूसरी—कोई व्यक्ति जो प्रतापगढ़ की प्रजा हो, प्रतापगढ़ राज्य की सीमा के भीतर कोई भारी अपराध कर अंग्रेज़ी इलाक़े में शरण ले तो अंग्रेज़ सरकार उसको गिरफ़्तार करेगी और तलब करने पर रीति के अनुसार प्रतापगढ़ राज्य को सौंप देगी। शर्त तीसरी—कोई आदमी, जो प्रतापगढ़ की प्रजा न हो, प्रतापगढ़ राज्य की सीमा के भीतर कोई बड़ा अपराध कर अंग्रेज़ी इलाक़े में आश्रय ले तो वह गिरफ़्तार किया जायगा और उसके मुक़दमे का फ़ैसला वह अदालत करेगी, जिसको अंग्रेज़ सरकार आज्ञा दे। साधारण नियम के अनुसार ऐसे मुक़दमों का निर्णय उस पोलिटिकल एजेंट के इजलास में होगा, जिसके साथ प्रतापगढ़ राज्य का सम्बन्ध हो। शर्त चौथी—किसी भी अवस्था में कोई सरकार किसी व्यक्ति को, जिसपर किसी बड़े अपराध का अभियोग लगाया गया हो, तब तक सौंपने की पाबन्द न होगी, जब तक कि वह सरकार, जिसके इलाक़े में अपराध हुआ हो, अभियुक्त को क़ायदे के अनुसार तलब न करे और जुर्म की ऐसी शहादत पेश न हो, जिसके द्वारा जिस इलाक़े में वह (अपराधी) पाया जाय, उसके क़ानून के अनुसार उसकी गिरफ़्तारी वाजिब समझी जाय और यदि वही अपराध उस इलाक़े में किया जाता तो वहां भी अभियुक्त अपराधी ठहराया जाता। शर्त पांचवीं—नीचे लिखे हुए अपराध संगीन अपराध समझे जायेंगे— ( १ ) मनुष्य वध ( ४ ) ठगी ( २ ) मनुष्य वध करने का प्रयत्न ( ५ ) विष-प्रयोग ( ३ ) उत्तेजना की दशा में किया ( ६ ) बलात्कार हुआ दंडनीय मनुष्य वध ( ७ ) सख्त चोट पहुंचाना

३०४ प्रतापगढ़ राज्य का इतिहास ( ८ ) बालक चुराना ( १६ ) जाली सिक्के बनाना तथा खोटे ( ६. ) औरतों को बेचना सिक्के चलाना ( १० ) डाका डालना ( १७ ) दंडनीय विश्वासघात ( ११ ) लूट करना ( १८ ) माल-अस्बाब राखन ( हजम ) ( १२ ) सेंध लगाना करना, जो जुर्म समझा जाय ( १३ ) पशुओं की चोरी ( १६ ) ऊपर लिखे हुए अपराधों में ( १४ ) मकान जलाना सहायता देना ( १५ ) जालसाज़ी शर्त छठी—ऊपर लिखी हुई शर्तों के अनुसार किसी अपराधी को गिरफ़्तार करने, रोक रखने या सुपुर्द करने में जो व्यय पड़ेगा, वह उस सरकार को देना पड़ेगा, जो उसको तलब करेगी । शर्त सातवीं—ऊपर लिखा हुआ अहदनामा तब तक क़ायम रहेगा, जब तक अहदनामा करनेवाले दोनों पक्षों में से कोई उसको तोड़ने की अपनी इच्छा दूसरे को न बतलावे । शर्त आठवीं—इस अहदनामे में जो शर्तें दी गई हैं, उनमें से किसी का भी असर ऐसे किसी अहदनामे पर न होगा, जो दोनों पक्षों के बीच पहले हुआ है, सिवाय किसी अहदनामे के उस अंश के जो इसके विरुद्ध हो । आज २२वीं दिसंबर ई० स० १८६८ (वि० सं० १६२५ पौष सुदि ८) को प्रतापगढ़ में तय हुआ । ( दस्तख़त ) ए० आर० ई० हर्चिसन् | मुहर | लेफ़्टेनेंट-कर्नल, स्थानापन्न पोलिटिकल एजेंट मेवाड़ । | मुहर | प्रतापगढ़ देवलिया के राजा की मुहर तथा दस्तख़त । ( दस्तख़त ) मेयो, भारत का वाइसरॉय और गवर्नर-जेनरल ।

महारावत उदयसिंह ३०५ ई० स० १८६६ ता० १६ फ़रवरी (वि० सं० १६२५ फाल्गुन सुदि ८) को फ़ोर्ट विलियम (कलकत्ता) में भारत के वाइसरॉय और गवर्नर जेनरल ने इस अहदनामे की तस्दीक़ की१। (दस्तख़त) डब्लयू० एस० सेटनकर, सेक्रेटरी, भारत गवर्नमेंट, वैदेशिक विभाग। अठारह वर्ष बाद इस अहदनामे की एक शर्त में परिवर्त्तन हुआ, जो नीचे लिखे अनुसार है— ई० स० १८६६ ता० १६ फ़रवरी को अपराधियों के सौंपने के संबंध में अंग्रेज़ सरकार एवं प्रतापगढ़ राज्य के बीच जो अहदनामा हुआ था, उसमें अंग्रेज़ी इलाक़े से भागकर प्रतापगढ़ राज्य में शरण लेनेवाले अपराधियों को सौंप देने के लिए जो तजवीज़ हुई थी, वह अनुभव से ब्रिटिश भारत में प्रच- लित क़ानूनी अमल से कम आसान और कम कारगर पाई गई। इसलिए इस इक़रारनामे के द्वारा अंग्रेज़-सरकार तथा प्रतापगढ़ राज्य के बीच स्थिर हुआ है कि भविष्य में अहदनामे की शर्तें, जिनमें अभियुक्तों की सुपुर्दगी की बाबत तजवीज़ हुई है, वह ब्रिटिश भारत से भागकर प्रतापगढ़ राज्य में आश्रय लेनेवाले अपराधियों की सुपुर्दगी के विषय में लागू न होंगी और इस समय ऐसे प्रत्येक मामले में अपराधियों को सौंपने के संबंध में ब्रिटिश भारत में जो क़ानूनी अमल जारी है, उसकी पाबंदी करनी होगी। ई० स० १८८७ ता० २६ अगस्त (वि० सं० १६४४ भाद्रपद सुदि ११) को प्रतापगढ़ में दस्तख़त हुए। (दस्तख़त, हिन्दी भाषा में) [मुहर] महारावत प्रतापगढ़। (दस्तख़त) ए० एफ० पिन्हे, लेफ़्टेनेन्ट, [मुहर] असिस्टेन्ट पोलिटिकल एजेंट, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़। ई० स० १८८८ ता० २८ मार्च (वि० सं० १६४५ द्वितीय चैत्र वदि १) (१) एचिसन; ट्रीटीज़, एंगेजमेंट्स एण्ड सनद्ज़; जि० ३, पृ० ४६३-५। ३६