भारतकोश
संग्रह पर लौटें

राजपूताने का इतिहास (मेवाड़ राज्य का इतिहास व वीर गाथाएँ)

History of Rajputana & Mewar by Gaurishankar Ojha

महामहोपाध्याय पं. गौरीशंकर हीराचन्द ओझा द्वारा

DevanagariHindipublished534 पृष्ठ

महारावत उदयसिंह ३०७ शामिल थे, पांच-पांच वर्ष के लिए क़ैद कर उदयपुर के जेलखाने में रखे गये। अंत में मेवाड़ भील कोर के कमांडैंट मेजर गनिंग ने मौक़े पर जाकर वि० सं० १६३१ (ई० स० १८७५) में उचित फ़ैसला कर दोनों राज्यों की सीमा पर मीनारे खड़े करवा दिये'। इस फ़ैसले से तनाज़े की ३६ वर्ग मील भूमि पर प्रतापगढ़ राज्य का अधिकार बहाल रहा और इस मुक़दमे में प्रतापगढ़ राज्य के कामदार ओंकारलाल व्यास, मोतमिद अमृतराव दक्षिणी तथा बड़ा सेलारपुरा के ठाकुर विशनसिंह की कारगुज़ारी अच्छी रही, जिसकी मेजर गनिंग ने महारावत के पास प्रशंसा लिख भेजी। इसी प्रकार एक दूसरा झगड़ा प्रतापगढ़ राज्य के सांडनी गांव के नील के पठार नामक खेतों के सम्बन्ध में बांसवाड़ा राज्य के सेमलिया पट्टे के सूरजपुरा गांव के बीच वि० सं० १९२६ (ई० स० १८७२) में उत्पन्न हुआ। उसमें भी बांसवाड़ावालों ने अपनी सेना भिजवाकर प्रतापगढ़ राज्य के दो आदमियों को मार डाला। उसका फ़ैसला ई० स० १८७४ ता० १६ सितम्बर (वि० सं० १६३१ भाद्रपद सुदि ५) को मेवाड़ के असिस्टेन्ट पोलि- टिकल एजेंट पारसी फ़्रामजी सीकाजी ने, जो बांसवाड़ा में नियत था, किया। उसके अनुसार नील के पठार के क्षेत्रों का अधिकार प्रतापगढ़ राज्य का स्वीकार किया गया और सांडनी तथा सूरजपुरा गांव की सीमाएं निर्धारित कर मीनारे खड़े करवा दिये गये। इस मुक़दमें में महारावत के कामदार ओंकारलाल व्यास, मोतमिद शाह जोधकरण और अर्जुनसिंह की कार- गुज़ारी अच्छी रही। बांसवाड़ा राज्य ने प्रतापगढ़ राज्य के अजंदा गांव को वि० सं० १६१७ (ई० स० १८६०) में बलपूर्वक दबा लिया था, जिसका मुक़दमा महारावत दलपतसिंह के समय से ही चल रहा था। उसका भी उन्हीं दिनों (१) ज्वालासहाय; वक़ाये राजपूताना; जि० १, पृ० ५२८ तथा ५४७ । उक्त पुस्तक में प्रतापगढ़ राज्य की तरफ़ से इस झगड़े में मारे जानेवाले व्यक्ति की संख्या २६ और घायलों की ५४ दी है। "वीरविनोद" (द्वितीय भाग, पृ० १०३६) में बांसवाड़ा के कामदार चिमनलाल कोठारी पर दस हज़ार रुपये जुरमाना होने का उल्लेख है।

३०८ प्रतापगढ़ राज्य का इतिहास फ़ैसला हुआ, जिसमें उक्त गांव पर प्रतापगढ़ राज्य का अधिकार कराया गया और बांसवाड़ा राज्य की ओर से सुंबूत में जो पत्र आदि पेश किये गये वे जाली माने गये । इस घटना से अंग्रेज़ सरकार का बांसवाड़ा के महारावल लछमणसिंह के प्रति बिलकुल विश्वास उठ गया और उसकी बहुत बदनामी हुई । फलस्वरूप अंग्रेज़ सरकार ने छः वर्ष तक के लिए उसकी सलामी की चार तोपें घटा दीं१, जो पीछे ई० स० १८७६ (वि० सं० १९३६) तक न बढ़ीं । वि० सं० १९३२ (ई० स० १८७५ नवंबर) में भारत का वाइसरॉय और गवर्नर जनरल लॉर्ड नॉर्थब्रुक बम्बई से मालवे की तरफ़ होकर उदय- [महारावत का नीमच जाकर] पुर गया । उस समय नीमच के मुक़ाम पर महा- [वाइसरॉय लॉर्ड नॉर्थब्रुक से] रावत उदयसिंह ने जाकर उक्त वाइसरॉय से मुला- [मुलाक़ात करना] क़ात की२ और फ़रवरी ई० स० १८७६ (वि० सं० १९३२) में उसने राजपूताना के एजेंट गवर्नर-जनरल सर ए० सी० लॉयल से भी नीमच जाकर मुलाक़ात की३ । मेवाड़ तथा टोंक राज्य के नींवाहेड़ा परगने में बसनेवाले मोधिये बड़े जरायम पेशा थे । उन दिनों वे अवसर पाकर प्रतापगढ़ राज्य में [मोधियों को महारावत का] जा घुसे और वहां आबाद होने का विचार कर [अपने राज्य में न ठहरने] कुछ चौकीदारों में नौकर हो गये । इसकी इत्तला [देना] महारावत को मिलने पर उसने ऐसे जरायम पेशा लोगों को अपने राज्य में आबाद करने में हानि समझ, वहां उनको न ठहरने दिया४, जिससे उसके राज्य में चोरी-धाड़ों का भय कम हो गया । (१) ज्वालासहाय; वक़ाये राजपूताना; जि० १, पृ० २४०। वीरविनोद; द्वितीय भाग, पृ० १०३६ । अर्सकिन; गैज़ेटियर ऑव् बांसवाड़ा स्टेट; पृ० १६५। एचिसन; ट्रीटीज़, एंगेजमेंट्स एण्ड सनद्ज़; जि० ३, पृ० ४४२-६। (२) ज्वालासहाय; वक़ाये राजपूताना; जि० १, पृ० ५६४ । (३) वही; जि० १, पृ० ५६४ । (४) वही; जि० १, पृ० ५६३-४ ।

महारावत उदयसिंह ३०६

महारावत का कामदार ओंकारलाल व्यास कारगुज़ार व्यक्ति था । वि० सं० १६३२ ( ई० स० १८७५ ) में उसको एक बदमाश सिपाही ने तल- [कामदार ओंकारलाल व्यास की मृत्यु] वार का प्रहार कर घायल कर दिया, जिससे वह कुछ दिनों पीछे मर गया । घातक उसी समय मार डाला गया और उसके शामिल रहनेवाले व्यक्तियों को क़ैद की सज़ा दी गई। महारावत ने उस ( ओंकारलाल ) के पुत्र कोम- लराम के प्रति सहानुभूति प्रकट कर उसको अपने यहां ही रक्खा और उससे राज्य का काम लेने लगे, किन्तु वस्तुतः राज्य का सब कार्य महारावत की आज्ञानुसार ही होता था¹ । प्रतापगढ़ राज्य की अधिकांश ज़मीन पैदावार के लिए बहुत ही उपयोगी है । वहां पहले अफ़ीम की काश्त अधिकता से होती थी, जो [महारावत का अपने राज्य की आबादी बढ़ाना] अच्छी ज़ात की होती थी एवं अनाज की पैदा- वारी भी अच्छी थी । महारावत के उदार विचार और प्रयत्न से वहां के ऊजड़ गांव फिर बस गये और काश्तकारों को रियायतें और तसल्ली देने से वहां की तमाम ज़मीन में खेती होने लगी तथा कृषि-योग्य भूमि में से कुछ भी खाली न बची । केवल एक गांव बांसवाड़ा के भीलों की ज़्यादती से वीरान था । बांस- वाड़ा के भील प्रतापगढ़ की प्रजा से चौथ लेने का दावा करते थे । ई० स० १८७३ ( वि० सं० १६३१ ) में मेवाड़ राज्य के धरियावद पट्टे की तरफ़ के गांगा की पाल के मीणों ने कप्तान चार्ल्स स्ट्रेटन पर हमला भी किया²; किंतु महारावत के अच्छे प्रबन्ध से प्रतापगढ़ राज्य के निवासी भील-मीणे

( १ ) ज्वालासहाय; वक़ाये राजपूताना; जि० १, पृ० ५६०, ५६२-४ । ओंकार- लाल व्यास जाति का औदीच्य ब्राह्मण था । उसने कई वर्षों तक रतलाम राज्य में काम किया था, जिससे उसको अच्छा अनुभव हो गया था । वि० सं० १६३२ वैशाख बदि ३ ( ई० स० १८७५ ता० २३ अप्रेल ) को महारावत ने उसको बांसलाही गांव प्रदान किया, जो अद्यावधि उसके वंशजों के पास विद्यमान है । ( २ ) वही; जि० १, पृ० ५६४ ।

३१० प्रतापगढ़ राज्य का इतिहास किसी भी उपद्रव में सम्मिलित न हुए और वे शांतिप्रिय बने रहे । श्रीमती महाराणी विक्टोरिया ने भारत का राज्याधिकार अपने हाथ में लेने के पीछे "सम्राज्ञी" (Empress of India) पदवी धारण की । दिल्ली दरबार के उपलक्ष्य में महारावत को झंडा मिलना उस सम्बन्ध में ई० स० १८७७ ता० १ जनवरी (वि०सं० १९३३ माघ वदि २) सोमवार को भारत के तत्कालीन गवर्नर जनरल और वाइसरॉय लॉर्ड लिटन ने दिल्ली नगर में एक बृहत् दरबार करना निश्चित किया । इस अवसर पर भारत के नरेशों को भी दरबार में सम्मिलित होने के लिए निमन्त्रण पत्र भेजे गये । तदनुसार भारत के कई नरेश दिल्ली जाकर उक्त दरबार में सम्मिलित हुए । कारण विशेष से महारावत उदयसिंह दरबार में सम्मिलित नहीं हुआ, अतएव उसके लिए वाइसरॉय लॉर्ड लिटन ने शाही झंडा (निशान) भेजना स्थिर किया, जो वि० सं० १९३६ (ई० स० १८७९) में मेवाड़ का पोलिटिकल एजेंट मेजर टी० केडिल प्रतापगढ़ लेकर गया और एक बड़े दरबार में वह महारावत को दिया गया । वि० सं० १९३७ (ई० स० १८८१) के शीतकाल में इस राज्य में प्रथम बार मनुष्य-गणना हुई । इस अवसर पर उदयपुर राज्य में भीलों प्रतापगढ़ राज्य में प्रथम बार मनुष्य-गणना होना का उपद्रव हो गया था । प्रतापगढ़ राज्य, मेवाड़ राज्य से मिला हुआ है और वहां के अधिकांश निवासी भील, मीणे हैं, जिससे वहां भी उपद्रव हो जाने की आशंका हुई; परन्तु महारावत के उत्तम प्रबन्ध से प्रतापगढ़ राज्य में ऐसा उपद्रव न हुआ और शांतिपूर्वक मनुष्य गणना का कार्य होकर वहां की जन संख्या में ७६५६८ व्यक्तियों की गणना हुई१ । इसके दो वर्ष पीछे वि० सं० १९३९ (ई० स० १८८३) में महारावत नीमच की छावनी गया, जहां उस समय इंदौर का भूतपूर्व महाराजा (१) अर्सकिन; गैज़ेटियर ऑव् प्रतापगढ़ स्टेट; पृ० २०१ ।

महारावत उदयसिंह ३११ इंदौर नरेश से मुलाक़ात के लिए महारावत का नीमच जाना | तुकोजीराव होल्कर ( द्वितीय ) भी गया हुआ था। वहां उपर्युक्त नरेश से उसकी कई मुलाक़ातें हुईं। फिर महाराजा के वहां से लौटने पर महा- रावत अपनी राजधानी में दाख़िल हुआ । वि० सं० १९४३ ( ई० स० १८८६ ) में महारावत ने मन्त्री पद पर पारसी फ़्रामजी भीकाजी को नियत किया, जिसने कई वर्षों तक अंग्रेज़ सरकार के राजनैतिक विभाग में दायित्वपूर्ण पदों महारावत का पारसी फ़्रामजी भीकाजी को कामदार बनाना | पर रहकर सेवाएं की थीं तथा मेवाड़ के पोलि- टिकल एजेंट के असिस्टेंट के पद पर रहकर बांसवाड़ा तथा प्रतापगढ़ राज्यों के बीच होनेवाले सीमा संबंधी झगड़ों को निपटाया था। उसके और महारावत के बनी नहीं, जिससे उसकी जगह मिर्ज़ा मुहम्मदी बेग वहां का कामदार बनाया गया । उसी वर्ष फाल्गुन सुदि ६ ( ई० स० १८८७ ता० १ मार्च) मंगलवार को सैलानेवाली मंझली महाराणी जुहारकुंवरी के उदर से महाराजकुमार अर्जुनसिंह का जन्म हुआ । महारावत के प्रथम महारावत की सैलानेवाली महाराणी से कुंवर उत्पन्न होना | राजकुमार का परलोकवास हो जाने के पीछे १७ वर्ष तक कोई संतान न होने से उत्तराधिकारी के विषय में वहां की प्रजा चिंतित थी । अतएव राजकुमार का जन्म होने से उनकी प्रसन्नता का पारावार न रहा । महारावत ने उक्त राजकुमार के उत्पन्न होने की प्रसन्नता में सहस्रों रुपये व्यय किये और अपने सगे संबंधी नरेशों में से सैलाना और सीतामऊ के राजाओं तथा कानोड़, आसींद (मेवाड़ राज्य) और कुशलगढ़ के सरदारों को अपने यहां निमंत्रित कर पुत्र-जन्मोत्सव मनाया; किंतु वह राजकुमार केवल डेढ़ वर्ष की आयु में ही काल कवलित हो गया, जिसका उक्त महारावत के शरीर पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ा और संसार से उसको एकबार ही विरक्ति हो गई। वि० सं० १९४४ में महाराणी विक्टोरिया को शासन-सूत्र हाथ में लिये पचास वर्ष पूरे हो गये, जिसके उपलक्ष्य में इंग्लैंड और भारत में

३१२ प्रतापगढ़ राज्य का इतिहास

स्वर्णजयंती मनाना निश्चित हुआ। तदनुसार महारावत महारानी विक्टोरिया की 'स्वर्ण जयन्ती का उत्सव ने भी अपने यहां दरबार कर स्वर्ण जयन्ती-महोत्सव मनाया जाना मनाया और इस शुभ दिवस के स्मरणार्थ राजधानी प्रतापगढ़ में आबादी से पूर्व की तरफ़ मंदसोर जाने- वाले मार्ग में एक नाले पर पक्का पुल बनवाया । उसी वर्ष महारानी विक्टोरिया के तृतीय शाहज़ादे ड्यूक ऑव् महारावत का नीमच जाकर कनाट का नीमच में आगमन हुआ । उस अवसर ड्यूक ऑव् कनाट से मुलाक़ात पर महारावत ने नीमच जाकर उक्त शाहज़ादे से करना मुलाक़ात की । महारावत उदयसिंह के समय वि० सं० १६२४ ( ई० स० १८६७ ) में प्रतापगढ़ में रोगियों की चिकित्सा के लिए डिस्पेंसरी खोली गई¹ । शीतला रोग से बचने के लिए उक्त महारावत के महारावत के अन्य प्रमुख कार्य समय वि० सं० १६२७ ( ई० स० १८७० ) में टीका लगवाने की व्यवस्था हुई²। बालकों की शिक्षा के लिए वि० सं० १६३२ ( ई० स० १८७५ ) में वहां पाठशाला की स्थापना की गई³ । स्टांप और कोर्ट फ़ीस का क़ायदा बनाया जाकर वि० सं० १६४० (ई० स० १८८३) में वहां जारी किया गया । उसने अपने यहां सेना को बाक़ायदा क़वायद सिखलाने की भी व्यवस्था की थी⁴ । बांसवाड़ा राज्य और प्रताप- गढ़ राज्य के सीमा संबंधी मुक़द्दमे भी उसके समय में तय हुए, जिससे झगड़े मिट गये । पुलिस और गिराई की भी उसके समय में वहां कुछ-कुछ व्यवस्था हुई और वि० सं० १६४१ ( ई० स० १८८४ ) में वहां अंग्रेज़ी डाक- खाना भी खोला गया⁵ ।

( १ ) अर्सकिन; गैज़ेटियर ऑव् प्रतापगढ़ स्टेट; पृ० २२१ । ( २ ) वही; पृ० २२१ । ( ३ ) वही; पृ० २२० । ( ४ ) ज्वालासहाय; वक़ाये राजपूताना; जि० १, पृ० ५६४ । ( ५ ) अर्सकिन; गैज़ेटियर ऑव् प्रतापगढ़ स्टेट; पृ० २१२ ।

महारावत उदयसिंह ३१३ केवल कुछ दिनों की बीमारी के पीछे वि० सं० १९४६ फाल्गुन वदि ११ (ई० स० १८९० ता० १५ फ़रवरी) को लगभग ४१ वर्ष की आयु में महारावत का परलोकवास महारावत उदयसिंह का निःसंतान परलोकवास हो गया । उसकी असामयिक मृत्यु से प्रजा में गहरी उदासी छा गई, क्योंकि वह प्रजा-प्रिय राजा था । महारावत उदयसिंह के तीन विवाह हुए थे । उनमें से एक राणी नामली के ठाकुर तख्तसिंह की पुत्री सरूपकुंवरी थी । गद्दी बैठने के बाद महारावत की राणियां उसके दो विवाह सैलाना के राजा दुलहसिंह की कुंवरियों—जुहारकुंवरी और फूलकुंवरी—से हुए थे¹ । उनमें से एक विवाह वि० सं० १९३२ ( ई० स० १८७५ ) में हुआ था² । महारावत के छब्बीस वर्ष के शासन में प्रतापगढ़ राज्य में बहुत कुछ लोकोपयोगी कार्य हुए, जिनमें से प्रतापगढ़ की धर्मशाला महारावत के लोकोपयोगी कार्य मुख्य है। उसके समय में प्रतापगढ़ के क़िले में कई मकान बने, जिनमें उदयविलास महल उल्लेखनीय है। अपने निवास के प्रतापगढ़ के नवीन बंगले के निकट राम- चंद्रजी का मंदिर बनवाकर उसने उस मंदिर के पूजन व्यय के लिए अमलावद और सींगपुरिया गांव में जागीर निकालकर अच्छी व्यवस्था कर दी थी। उदयसिंह वीर, प्रबंध-कुशल, प्रजा-प्रिय और उदार राजा था । वह शिकार का प्रेमी अवश्य था, परंतु उधर उसकी अधिक आसक्ति होना महारावत का व्यक्तित्व पाया नहीं जाता । राज्य के शासन-प्रबंध को वह अपना मुख्य कर्त्तव्य मानता था । उसकी प्रजा उससे सदा प्रेम करती थी, जिसका परिचय तत्कालीन पोलिटिकल एजेंटों को भी उसके राज्य में दौरा करते समय प्रजा से पूछ-ताछ करने पर ( १ ) प्रतापगढ़ राज्य के बड़वे की ख्यात; पृ० ११ । सूवेनीर हिस्ट्री ऑव् सैलाना स्टेट; पृ० ३६-७ । ( २ ) ज्वालासहाय; वक़ाये राजपूताना; जि० १, पृ० ५६४ । ४०

३१४ प्रतापगढ़ राज्य का इतिहास हुआ था¹। प्रजा की प्रार्थनाओं को वह स्वयं सुनकर यथाशक्ति उनके कष्टों को मिटाने का यत्न करता था। उसका चोर और डाकुओं पर भी आतंक था, जिससे उसके राज्य-काल में प्रतापगढ़ राज्य में उनके उपद्रव कम हो गये। जब कभी वह अपने राज्य में चोरी और डाकों की ख़बर सुनता तो भोजन करता हुआ भी उठ खड़ा होता था। इससे उसके इलाके का फ़ौजदारी सीग़े का इंतज़ाम अच्छा रहा, जिसकी पोलिटिकल अफ़सरों ने भी सराहना की²। उसकी अंग्रेज़ अफ़सरों तथा आस-पास के राजाओं से सदा मेल की नीति रही और थोड़ी ही आयु में उसने काफ़ी प्रसिद्धि पाई। वह अपने कर्मचारियों के कार्यों की पूरी देख-भाल करता और समय- समय पर उनकी सेवाओं की कद्र कर उन्हें पुरस्कृत करता था। विद्वान् और कवि लोगों को वह संदा आश्रय देकर अपने पास रखता एवं उनको जागीरें आदि देकर उनका सम्मान बढ़ाता था। सरदारों का भी वह पूरा आदर और मान रखता था। उसने कितने ही सरदारों से वसूल होनेवाले खिराज में कमी और कई सरदारों के सम्मान में वृद्धि की थी। न्याय की वह अवहेलना नहीं करता था। अपने कर्मचारियों को उसकी पूरी ताकीद थी कि वे प्रजा को प्रसन्न रखें तथा उनके साथ अन्याय न करें और न अनुचित रूप से उनसे धन लें। धमोतर के ठाकुर हमीरसिंह को जब जोधपुर के महाराजा जसवंतसिंह ने एक चंवर रखने का सम्मान दिया तो महारावत ने उसको अपनी तरफ़ से दूसरा चंवर रखने का सम्मान देकर अपनी नीति-कुशलता का परिचय दिया। उसकी काव्य- साहित्य की ओर रुचि थी, इसलिए अयोध्या (कनकभवन) के महंत जानकीप्रसाद (रसिकविहारी), प्रसिद्ध साहित्यसेवी स्वामी गणेश- पुरी और बाठरडा (मेवाड़ राज्य) के रावत दलेलसिंह के लघु भ्राता गुमानसिंह को (जो काव्य का ज्ञाता और योगी पुरुष था) आदर-पूर्वक अपने यहां रखकर गुण-ग्राहकता का परिचय दिया था। उसने बारहठ (१) ज्वालासहाय; वक़ाये राजपूताना; जि० १, पृ० ५६२। (२) वही; जि० १, पृ० ५६२ ।

इस पृष्ठ पर कोई पाठ (टेक्स्ट) मौजूद नहीं है। यह छवि पूरी तरह से रिक्त (blank) है।

महारावत सर रघुनाथसिंह, के. सी. आई. ई.

महारावत रघुनाथसिंह ३१५ ईसरदान और मेहडू चारण गुलाबसिंह को पैर में स्वर्णाभूषण पहनने का सम्मान देकर उसने उनकी प्रतिष्ठा-वृद्धि की थी¹। उसके राज्य-समय में प्रतापगढ़ राज्य ऋण-ग्रस्त हो गया, जिसका कारण उसकी विलासिता की तरफ़ प्रवृत्ति होना भी बतलाया जाता है। वि० सं० १६२५ (ई० सं० १८६८) के भयंकर अकाल में उसने जो उदारता दिखलाई थी, उसकी सर्वत्र प्रशंसा हुई। वह पूर्ण आस्तिक और धर्म-प्रेमी राजा था। लोकोपकार की तरफ़ सदा उसकी भावना रहती थी। वि० सं० १६२६ (ई० स० १८७२) में उस- (महारावत) ने पुष्कर-यात्रा भी की थी। भील और मीणों से, जो गायों को मारकर खा जाते थे, उक्त महारावत ने इक़रार लिखवाकर उक्त पशु की हिंसा बन्द करवाई और भविष्य में ऐसा कार्य करनेवालों को कठोर दंड देने का शिलालेख खुदवाकर देवलिया में लगवा दिया²। प्रतापगढ़ राज्य में सती-प्रथा और राजपूताने में होनेवाली कन्या-वध की प्रथा उसके ही समय से बंद होना मानना चाहिये। उसका वर्ण गौर, बदन भरा हुआ, क़द मंझला, चेहरा गोल, आंखे बड़ी-चड़ी, भुजदंड विशाल, वक्षस्थल चौड़ा और ललाट उन्नत था। उसके चेहरे से राजपूती आभा टपकती थी। रघुनाथसिंह महारावत रघुनाथसिंह, अरणीद के महाराज खुशहालसिंह (कुशल- सिंह) का पुत्र था। उसका जन्म वि० सं० १६१५ पौष वदि १० जन्म और गद्दीनशीनी (ई० स० १८५८ ता० २६ दिसंबर) को हुआ था। वह प्रारम्भ से ही पितृप्रेम से वंचित हो गया था, जिससे उसके बाल्यजीवन का अधिकांश भाग आसींद (मेवाड़) के रावत खुम्माणसिंह के यहां व्यतीत हुआ, जहां उसकी माता की ननसार थी। इस कारण वह उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर सका और तत्कालीन शैली के (१) वंशभास्कर; तृतीय भाग, पृ० ५४ (भूमिका)। (२) वि० सं० १६४१ भाद्रपद सुदि ११ (ई० स० १८८४ ता० ३१ अग- स्त) रविवार का देवलिया के बोहरे की दूकान के सामने का शिलालेख।

अनुसार ही उसने हिंदी भाषा का आवश्यक ज्ञान प्राप्त किया। वह कुछ वर्ष तक महाराणा शंभुसिंह के समय उदयपुर भी रहा था और जब उक्त महा- राणा वि० सं० १६२७ (ई० स० १८७०) में भारत के तत्कालीन वाइसरॉय और गवर्नर जेनरल लॉर्ड मेयो से मुलाक़ात करने के लिए अजमेर गया, उस समय वह (रघुनाथसिंह) भी उसके साथ विद्यमान था। महारावत उदयसिंह का वि० सं० १९४६ (ई० स० १८६०) में अपुत्र देहांत होने से प्रतापगढ़ राज्य के सरदारों और राज-कर्मचारियों को बड़ी चिंता हुई; क्योंकि बिना किसी को उत्तराधिकारी निर्वाचित किये राज्य-प्रबन्ध में गड़बड़ी होने की संभावना थी और भूतपूर्व महारावत ने किसी को अपना उत्तराधिकारी नियत नहीं किया था। प्रतापगढ़ राज्य में महारावत के देहावसान होने पर गद्दी ख़ाली नहीं रहती और तत्काल नये महारावत के नाम की दुहाई फेरी जाती है। इस बात को दृष्टिकोण में रखकर धमोतर के ठाकुर तथा अन्य सरदारों एवं कामदार शाह रत्नलाल पाडलिया ने अरणीदं के महाराज रघुनाथसिंह को (जो समीपी बांधव था) हक़दार होने से गद्दी बिठलाने की राय स्थिर की। तदनन्तर उन्होंने अन्तःपुर की ड्योढ़ी पर जाकर परलोकवासी महारावत की राणियों से यह बात निवेदन करवाई, जिस-पर उन्होंने शाह कपूरचंद ख़ासगीवाले तथा लक्ष्मीराम नागर के द्वारा महाराज रघुनाथसिंह को गद्दी बिठलाने की स्वीकृति भेजी। फलस्वरूप उपस्थित सरदारों और प्रतिष्ठित कर्मचारियों ने महारावत उदयसिंह की राणियों के आदेशानुसार महाराज रघुनाथसिंह को राजगद्दी पर बिठला कर, उसको अपना स्वामी घोषित किया और राज्य में भी उसके नाम की दुहाई फेर दी। तदनन्तर उसकी गद्दीनशीनी की सूचना बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ के असिस्टेन्ट पोलिटिकल ऑफ़िसर को दी जाने पर कप्तान पिन्हे ने स्वयं प्रतापगढ़ जाकर भूतपूर्व महारावत की राणियों से दर्याफ़्त कराया, तो उन्होंने रघुनाथसिंह को अपनी इच्छानुसार गद्दी बिठलाना स्वीकार किया। इसके पीछे मेवाड़ के रेज़िडेंट कर्नल पिकॉक ने भी प्रतापगढ़ जाकर

महारावत रघुनाथसिंह ३१७ परलोकवासी महारावत की राणियों से पूछताछ कराई तो उन्होंने पूर्ववत् ही उत्तर दिया। अन्त में रेज़िडेंट मेवाड़ की तरफ़ से रघुनाथसिंह को भूतपूर्व महारावत का दत्तक स्वीकार करने की मंज़ूरी होने की बाबत सदर में रिपोर्ट की, तब महाराणियों की इच्छानुसार अंग्रेज़ सरकार ने उस (रघुनाथसिंह) की गद्दीनशीनी को स्वीकार कर प्रतापगढ़ सूचना दी। इसपर महारावत रघुनाथसिंह ने वि० सं० १९४७ वैशाख सुदि १५ (ई० स० १८६० ता० ४ मई) को तत्कालीन वाइसरॉय लॉर्ड लैंसडौन के पास महारावत उदयसिंह के परलोकवास होने और अपनी गद्दीनशीनी का खरीता भेजा। राज्यारोहण के समय महारावत की आयु ३१ वर्ष की थी और वह स्वयं समझदार था तथा उसके कार्यकर्ता अनुभवी थे। इसलिए उस समय रीजेंसी कौंसिल निर्माण करने की आवश्यकता नहीं समझी गई और मुख्य-मुख्य कार्यों में बांसवाड़ा एवं प्रतापगढ़ के असिस्टैंट पोलिटिकल एजेंट का परामर्श लेना निश्चित होकर बाक़ी सारा कार्य पूर्ववत् महारावत की आज्ञानुसार चलता रहा। वि० सं० १९४७ पौष वदि ३० (ई० स० १८६१ ता० १० जनवरी) को महारावत के लिए गद्दीनशीनी के सम्बन्ध में उपर्युक्त वाइसरॉय का [हाशिया: अंग्रेज़ सरकार की तरफ़ से] खरीता और अंग्रेज़ सरकार की तरफ़ से गद्दीनशीनी [हाशिया: गद्दीनशीनी की ख़िलअत] की ख़िलअत लेकर राजपूताने का एजेंट गवर्नर [हाशिया: पहुंचना] जनरल कर्नल ट्रेवर प्रतापगढ़ गया और उसने एक बड़े दरबार में महारावत को गद्दीनशीनी की ख़िलअत देकर वाइसरॉय का ई० स० १८६० ता० २२ दिसम्बर (वि० सं० १९४७ मार्गशीर्ष सुदि ११) का खरीता पढ़कर सुनाया, जो नीचे लिखे अनुसार है— "मेरे मित्र, आपका ई० स० १८६० ता० ४ मई का लिखा हुआ कृपापत्र, जिसमें महारावत उदयसिंह के देहांत का समाचार था, मुझको मिला। इस ख़बर के सुनने से मुझे बड़ा शोक हुआ। यह लिखकर अब मैं आपको सूचित करता हूं कि मैंने आपकी गद्दीनशीनी को स्वीकृत

३१८ प्रतापगढ़ राज्य का इतिहास किया है। विश्वास है कि आपकी हुकूमत का युग दीर्घकाल तक उन्नति- शील बना रहेगा। आप मेरी मित्रता का पूरा भरोसा रखें। प्रत्येक समय मेरे राजपूताने के एजेंट तथा बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ के असिस्टेंट पोलि- टिकल एजेंट आपका पथ-प्रदर्शन करते रहेंगे। मैं आपके उत्तम स्वभाव और योग्यता की बात सुन चुका हूं, इसलिए मैं राज्याभिषेकोत्सव के दिन से ही आपको शासन के पूरे अधिकार सौंपता हूं। विश्वास है कि आप हर कार्य में शुभ अनुष्ठान करते हुए अपने को योग्य शासक सिद्ध करेंगे।" मेवाड़ और प्रतापगढ़ राज्य की सीमा पर सीतामाता नामक पवित्र और प्राचीन स्थान है। महारावत उदयसिंह के पिछले समय में उसके लिए एक नया विवाद खड़ा हो गया और उक्त [सीमा संबंधी झगड़े तय] स्थान को मेवाड़ राज्य अपनी सीमा में तथा प्रता- [होना] पगढ़ राज्य अपनी हद के अन्दर बतलाने लगा। कप्तान पिन्हे (असिस्टेंट पोलिटिकल एजेंट बांसवाड़ा तथा प्रतापगढ़ राज्य) झगड़े के फ़ैसले के लिए नियत हुआ। उभय पक्ष की तरफ़ से उक्त स्थान अपने-अपने राज्य में होने के कई प्रमाण पेश किये गये और वहां अपना स्वत्व जमाने की दोनों तरफ़ से चेष्टाएं की गईं; परंतु उक्त कप्तान ने ई० स० १८७८ (वि० सं० १९३५) में प्रतापगढ़ राज्य के मोतमिद शाह रतनलाल-द्वारा पेश किये गये एक पत्र के आधार पर, जो पोलिटिकल एजेंट मेवाड़ की ओर से महाराणा सज्जनसिंह के उधर आगमन के अवसर पर सरबराह के प्रबंध के लिए लिखा गया था, वह स्थान प्रतापगढ़ राज्य के अन्तर्गत होना मानकर ई० स० १८९१ ता० २५ जून (वि० सं० १९४८ आषाढ वदि ४) को अपना फैसला दिया। उसी समय मेवाड़ राज्य और प्रतापगढ़ राज्य के बीच के सीमा सम्बन्धी और भी कुछ फ़ैसले हुए, जिससे दोनों राज्यों के बीच का सीमा सम्बन्धी विवाद मिट गया। उन्हीं दिनों महारावत ने मथुरा के नागर ब्राह्मण पंडित मोहनलाल विष्णुलाल पंड्या को, जो उदयपुर में महन्द्राज सभा का सेक्रेटरी तथा

महारावत रघुनाथसिंह ३१६ पंडित मोहनलाल पंड्या का कामदार नियत होना दीवानी अदालत का हाकिम रह चुका था, अपना कामदार नियत किया। वह नवीन शैली की कार्य-प्रणाली का अच्छा परिचय रखता था, इसलिए शासन-शैली में बहुत कुछ फेर-फार होकर उसके कार्यकाल में कई लोकोपयोगी कार्यों की नींव दी गई। महारावत ने, जो स्वयं लोकोप- योगी कार्यों में अनुराग रखता था और व्यवस्थित रूप से शासन प्रणाली को चलाना चाहता था, ऐसे कार्यों में बड़ी रुचि दिखलाई, जिससे शीघ्र ही वहां कई आवश्यक कार्य हुए, जिनका उल्लेख नीचे किया गया है। राजधानी प्रतापगढ़ में महारावत उदयसिंह के समय ही अस्पताल की स्थापना हो गई थी, परंतु उसका निजी कोई भवन नहीं था; रघुनाथ हॉस्पिटल का निर्माण होना अतएव महारावत ने राजधानी प्रतापगढ़ में क़िले के बाहर अस्पताल के लिए वि० सं० १९५० (ई० स० १८९३) में नवीन भवन बनवाकर उसका उद्घाटन राजपूताना के एजेंट गवर्नर-जेनरल कर्नल ट्रेवर के हाथ से कर- वाया और उसका नाम 'रघुनाथ हॉस्पिटल' रखा तथा रोगियों के इलाज की अच्छी व्यवस्था कर अशक्त रोगियों के लिए वहां ही रहकर चिकित्सा करवाने का यथोचित प्रबंध करवा दिया। देवलिया में चिकित्सा का कुछ भी साधन न था, जिससे वहां के निवासी बीमारी के समय पूर्ण कष्ट का अनुभव करते थे। वि० सं० १९५२ (ई० स० १८९५) में महारावत ने वहां भी चिकित्सालय स्थापित करवा दिया। प्रतापगढ़ में सफ़ाई, रोशनी आदि का कोई प्रबन्ध न होने से म्युनिसिपल कमेटी की स्थापना वि० सं० १९५० (ई० स० १८९३) में वहां पर म्युनिसिपल कमेटी की स्थापना हुई, जिससे वहां सफ़ाई, रोशनी आदि का समुचित प्रबन्ध हो गया। सायर की लागत, पहले ठेके पर दी जाकर ठेकेदारों द्वारा वसूल होती थी, जिससे आय पूरी नहीं होती थी और व्यापारियों आदि को कष्ट

३२० प्रतापगढ़ राज्य का इतिहास सायर के महक्मे की होता था । महारावत ने वि० सं० १९५१ ( ई० स० स्थापना १८९४ ) से सायर की आय ठेके पर देना बन्द कर दिया और एक अलग महक्मा स्थापित कर सायर के महसूल का क्रम भी एकसा निर्धारित कर दिया । उसी वर्ष व्यापारी-वर्ग को सुविधा पहुंचाने के लिए महारावत ने प्रतापगढ़ में तारघर और प्रतापगढ़ में पोस्ट ऑफ़िस खुलवाने के विषय में देवलिया में डाकखाना अंग्रेज़ सरकार से लिखा-पढ़ीकर डाकखाने के खुलना शामिल तारघर भी खुलवा दिया । इसके दूसरे वर्ष ( वि० सं० १९५२ में ) देवलिया में भी डाकख़ाना खोल दिया गया । गमनागमन के प्रायः सारे मार्ग कच्चे थे और सबसे नज़दीकी रेल्वे स्टेशन मंदसोर राजधानी प्रतापगढ़ से २० मील दूर होने से जनता को वहां पहुंचने में पूरी असुविधा होती थी । प्रतापगढ़ से मंदसोर तक पक्की सड़क मंदसोर जाने के मार्ग की अधिकांश भूमि काली बनना होने से वर्षा ऋतु में मार्ग दुर्गम हो जाता था। इस- लिए महारावत ने अपने राज्य की सीमा में मंदसोर के मार्ग में पक्की सड़क बनाने का विचार कर वि० सं० १९५१ ( ई० स० १८९४ ) में इस सड़क का कार्यारम्भ करा दिया, जिससे १३ मील तक इस राज्य की सीमा में पक्की सड़क बन गई और ७ मील तक अपनी सीमा में ग्वालियर राज्य ने सड़क बनवा दी, जिससे प्रतापगढ़ से मंदसोर तक का मार्ग सरल हो गया । अपनी गद्दीनशीनी के एक वर्ष पीछे तक महारावत ने प्रतापगढ़ में ही अपना निवास रखा। तत्पश्चात् उसने वहां की पुरानी राजधानी देवलिया में अपना निवास रखना पसन्द किया; परन्तु देव- देवलिया के राज-महलों लिया के राज-महल सब जीर्ण हो रहे थे । अतएव का जीर्णोद्धार होना उसने उनके जीर्णोद्धार का कार्य कराया । ये महल अब भी वहां की सौन्दर्य-वृद्धि कर रहे हैं। देवलिया-निवास के समय राजकीय अदालतें प्रतापगढ़ में ही रहीं। राज्य-शासन में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इस दृष्टि से वहां से प्रतापगढ़ तक टेलीफ़ोन लगा दिया गया ।

महारावत रघुनाथसिंह ३२१ शासन-व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए ज़िलाबंदी कर प्रतापगढ़, कनौरा, बजरंगगढ़, सागथली और मगरा नामक पांच ज़िले बनाये [ज़िलाबंदी होना] जाकर वहां के हाकिमों को माल तथा न्याय संबंधी आवश्यक अधिकार दिये गये। इससे राज्य-प्रबंध में आसानी हुई और जनता के लिए भी, अपने साथ अन्याय होने पर अपील का अधिकार प्राप्त होकर, अपनी फ़रियाद क्रमशः उच्चाधिकारियों और महारावत तक पहुंचाने का मार्ग खुल गया। प्रतापगढ़ राज्य के बड़े-बड़े सरदार अपने-अपने ठिकानों के दीवानी तथा फ़ौजदारी मुक़दमों के फ़ैसले करते थे, जिसकी ठीक व्यव- [सरदारों को न्याय सम्बन्धी अधिकार मिलना] स्था न थी। ठिकानेदारों के किये हुए फ़ैसलों की अपील सुनने का भी कोई साधन न था, जिससे वहां की प्रजा बहुधा न्याय से वंचित रहती थी। वि० सं० १६५१ (ई० स० १८६४) में महारावत ने न्याय-विभाग का कार्य व्यवस्थित रूप से चलाने के लिए अपने राज्य के प्रथम वर्ग- धमोतर, झांतला, वरडिया, रायपुर, कल्याणपुर, आंवीरामा, अचलावदा, अरणोद और सालिमगढ़—के सरदारों के दीवानी तथा फ़ौजदारी अधि- कार निर्दिष्ट कर निम्नलिखित शर्तें स्थिर कीं- (१) अपने पट्टे के अन्दर आसामियों के दीवानी मुक़दमों में तुमको अख्तियार समाअत तो तादाद बेहद तक का होगा, मगर अख्तियार एक हज़ार तक के दावे के फ़ैसले का ही होगा और इससे अधिक तादाद के सब मुक़दमे, मिसल की तरतीब और तकमील होने के बाद मय अपनी राय के अदालत सदर दीवानी में आख़िरी फ़ैसले के वास्ते तुमको बाज़ाब्ते चालान करने होंगे। उनमें से जो मुक़दमे अदालत सदर दीवानी के द्वारा फ़ैसला करने लायक़ होंगे, उनको तो अदालत मौसूफ़ खुद फ़ैसल करेगी और जो उसके अख्तियार के बाहर होंगे, उनको वो अपनी तजवीज़ के साथ आख़िरी फ़ैसले के वास्ते राजेश्री महकमा खास में भेजेगी। (२) हर क़िस्म के फ़ौजदारी मुक़दमे के समाअत करने का ४१

३२२ प्रतापगढ़ राज्य का इतिहास अख्तियार तो तुमको होगा, मगर फ़ैसला करने का अख्तियार सिर्फ़ उन जुर्मों के मुक़दमों का ही होगा, जिनकी सज़ा छः महीने क़ैद और तीन सौ रुपये जुरमाना तक है और इससे अधिक सज़ा के सब मुक़दमे तर- तीब और तकमील मिसल होने के बाद मय अपनी राय के फ़ैसले के वास्ते तुमको वाज़ाब्ते अदालत सदर फ़ौजदारी में चालान करने होंगे। उनमें से जो मुक़दमे अदालत सदर फ़ौजदारी-द्वारा फ़ैसला करने के होंगे, उनको तो अदालत मौसूफ़ खुद फ़ैसल करेगी और जो उसके अधिकार के बाहर होंगे, उनको वो अपनी तजवीज़ के साथ आख़िरी फ़ैसले के वास्ते राजेश्री महकमा खास में भेजेगी। ( ३ ) जिन फ़ौजदारी मुक़दमों में मुद्दई खालसे या किसी दूसरी जागीर अथवा किसी दूसरी रियासत का होगा और मुद्दालह तुम्हारे पट्टे का होगा या कोई मुजरिम खालसे या किसी दूसरी जागीर या किसी रियासत गैर का तुम्हारे पट्टे में कहीं पनाह लेगा तो ऐसे मुक़दमे ज़िले के हाकिम की अदालत में दायर होंगे और माल तथा मुजरिम तुमको अदालत मौसूफ़ के सुपुर्द करने होंगे। ( ४ ) जिन दीवानी मुक़दमों में मुद्दई तो खालसे या किसी दूसरी जागीर अथवा किसी रियासत गैर का होगा और मुद्दालह तुम्हारे पट्टे का आसामी होगा वे ज़िला हाकिम की अदालत में दायर होंगे। ( ५ ) जिन दीवानी व फ़ौजदारी मुक़दमों में मुद्दई तो तुम्हारे पट्टे का होगा और मुद्दालह खालसे या किसी दूसरी जागीर अथवा किसी रियासत गैर का होगा वे ज़िले की अदालत में दायर होंगे। ( ६ ) जिन दीवानी या फ़ौजदारी मुक़दमों में तुम खुद मुद्दई या मुद्दालह होंगे, उनके सुनने और फ़ैसला करने का अख्तियार तुमको न होगा, बल्कि ऐसे मुक़दमे श्रीदरवार की अदालत में दायर और फ़ैसल होंगे। ( ७ ) जिन दीवानी या फ़ौजदारी मुक़दमों के फ़ैसल करने का अख्तियार तुमको क़लम' एक व दो में दिया गया है, उनमें तुम्हारी

महारावत रघुनाथसिंह ३२३ तजवीज़ के ख़िलाफ़ अपील सदर दीवानी व फ़ौजदारी अदालत में होगी और उनके फ़ैसले की अपील राजेश्री महक्मा खास में होगी । ( ८ ) जो दीवानी व फ़ौजदारी मुक़दमे तुम्हारे अख्तियार से बाहर हैं, उनकी जो तजवीज़ अदालत ज़िला करेगी उनके ख़िलाफ़ अपील अदालत सदर में होगी । उनकी तजवीज़ की अपील राजेश्री महक्मा खास में होगी । ( ६ ) जो दीवानी मुक़दमे अपने पट्टे के आसामियों के, हस्ब मंशा क़लम एक तुम फ़ैसल करोगे, उनकी प्रारम्भिक कार्रवाई अदालत श्री दरवार ने तुमको बख़्शी है । तुम्हारे फ़ैसल किये इन मुक़दमों की अपील की रसूम अदालत तुमको नहीं मिलेगी और उसी तरह बाक़ी और सब क़िस्म के दीवानी मुक़दमों की, जिनको फ़ैसल करने का तुमको हक़ नहीं है, रसूम अदालत भी तुमको नहीं मिलेगी । ( १० ) जो फ़ौजदारी मुक़दमे अपने पट्टे के आसामियों के हस्ब मंशा क़लम दो तुम फ़ैसल करोगे, उनका जुरमाना तो तुमको मिलेगा और जो क़ैद की सज़ा तजवीज़ होगी वह यदि तुम्हारे यहां के जेलखाने का बन्दोवस्त रियासत हाज़ा के क़ायदे के मुताबिक़ होगा तो वहां भुगताई जावेगी, नहीं तो श्रीदरवार के जेलखाने में भुगताई जावेगी और ऐसे क़ैदियों की खुराक वग़ैरा का खर्चा तुमको देना होगा । तुम्हारे फ़ैसल किये हुए इन मुक़दमों की अपील की रसूम अदालत तुमको नहीं मिलेगी और उसी तरह बाक़ी अन्य सब क़िस्म के फ़ौजदारी मुक़दमों का, जिनके फ़ैसल करने के तुम अधिकारी नहीं हो, जुरमाना तुमको नहीं मिलेगा । ( ११ ) रसूम सरकारी याने दस्तावेज़ लिखने के लिए जो स्टांप के काग़ज़ तुम्हारे पट्टे की रियाया ख़रीदेगी, उसकी क़ीमत रियासत हाज़ा के ख़ज़ाने में जमा होगी । ( १२ ) आसामियों की तलबी के लिए किसी अदालत रियासत हाज़ा से माक़ूल मियाद देकर तीन बार लिखे जाने पर भी यदि हुक्म की तामील न होगी, तो आसामियों को तलब करनेवाली अदालत को अधिकार

३२४ प्रतापगढ़ राज्य का इतिहास होगा कि उनको परभारी तलब या गिरफ़्तार कर लेवे। (१३) जो क़ानून क़ायदे श्रीदरबार की आज्ञानुसार हाल में जारी हुए हैं या भविष्य में तमाम राज देवगढ़-प्रतापगढ़ के लिए बनाकर जारी किये आवेंगे, उनके मुताबिक़ तुमको अपने पट्टे में बखूबी अमल रखना होगा। (१४) तुमको अपने पट्टे की रियाया को आराम देने और इंसाफ़ करने के लिए अदालत और जेलखाने वगैरह का, रियासत हाज़ा के जारी किये हुए क़ानून के मुताबिक़, अच्छा इन्तज़ाम रखना होगा। (१५) अगर तुम अपने पट्टे की रियाया को हर सूरत आराम पहुंचाओगे और इन्साफ़ के साथ कार्यवाही करोगे तथा श्रीदरबार तुम्हारे चाल-चलन, व्यवहार और अच्छे इंतज़ाम से खुश होंगे, तो तुम्हारे अख़्ति- यार और भी बढ़ाये जा सकेंगे। (१६) जो नक्शेज़ात तुम्हारे यहां राजेश्री महक्मा खास से हमेशा भेजे जावेंगे, उनको सही-सही भरकर निश्चित समय पर महक्मा खास में भेजना होगा। (१७) विलायती, मकरानी, बलोची और अरब आदि क़ौम के लोगों को तुम अपने पट्टे में हरगिज़ नहीं रख सकोगे। अगर उनमें से कोई तुम्हारे पट्टे में गिरफ़्तार होकर सरहद पर भेजा जावेगा, तो उसका खर्चा तुमको देना होगा। (१८) मोघिये आदि जरायम पेशा क़ौमें, जो तुम्हारे पट्टे में हों, उनको मोघियों के क़ानून की मंशा के बमूजिब तुमको अपने पट्टे में आबाद करना होगा और इंतज़ाम भी रखना होगा। अगर तुम इंतज़ाम और आबाद न कर सकने की वजह से उनको श्रीदरबार की क़ायम की हुई आबादी में आबाद करने के लिए भेजोगे तो उसका खर्चा वगैरह तुमको देना होगा। (१९) जो संगीन वारदात तुम्हारे पट्टे में कहीं होगी, उसकी इत्तिला अविलम्ब राजेश्री महक्मा खास में तुमको देनी होगी तथा उसकी तहक़ी- क़ात ऐन वक़्त और मौक़े पर करके राजेश्री महक्मा खास को परिणाम