भारतकोश
संग्रह पर लौटें

रसतरङ्गिणी (सदानन्द शर्मा - पारद, धातु, उपधातु एवं भस्म रसायन शास्त्र सटीक)

Rasatarangini of Sadananda Sharma with Prasadani Commentary

सदानन्द शर्मा (टीकाकार: पं. हरिदत्त शास्त्री) द्वारा

DevanagariHindipublished799 पृष्ठ

६६२ रसतरङ्गिणी रसोऽयं निम्बूकद्रावैर्निहन्ति विषमज्वरम् ॥ ७५ ॥ पिप्पलीमधुसंयुक्तो रसोऽयं परिशीलितः । नवज्वरायमानन्तु जीर्णज्वरमपोहति ॥ ७६ ॥ सोत्सेधारक्तशिश्राग्रं सदाहं वेदनान्वितम् । निहन्त्यारम्भवेलायामौपसर्गिकमेहकम् ॥ ७७ ॥ भा.टी.-फुप्फुस शोथ रोग ( निमोनिया ) में प्रारम्भ के पहिले और दूसरे दिन जब कि ज्वर बहुत तीव्र हो और रोगी का मुखमंडल लाल दिखाई देता हो और भयंकर कष्टदायक कास के साथ श्वास की अधिकता हो तो इस रस के प्रयोग करने से रोग का प्रभाव कम पड़ता जाता है। इस रस को तीव्र ज्वर- वेग युक्त और अजीर्ण तथा आध्मान सहित उदरकृमि-रोग में प्रयोग करने से शीघ्र लाभ होता है। हृदय में शोथ के कारण अथवा अन्य किसी शारीरिक भीतरी अंग के शोथ के कारण होनेवाले ज्वरों की प्रथमावस्था में इस रस का प्रयोग करने से शीघ्र ही इन रोगों के प्रभाव को शान्त कर देता है। अजीर्ण और आध्मान युक्त नूतन सन्निपातज्वर में इस रस को निम्बू के स्वरस के साथ अन्तः प्रयोग करने से शीघ्र ही सन्निपात ज्वर में लाभ होता है। अंग गौरव और अरुचि के साथ आम या निराम लक्षण युक्त विषमज्वर में इसको नीबू के रस के साथ सेवन कराने से आराम आता है। नवीन जीर्ण ज्वर में इस रस को पिप्पलीचूर्ण और शहद के साथ मिलाकर सेवन करने से आराम आता है। औपसर्गिकमेह अर्थात् सुजाक की प्रथमावस्था में जब इन्द्रिय के अग्रभाग में बहुत शोथ और लालिमा के साथ तीव्र दाह और वेदना हो तो इसके प्रयोग से ये सब लक्षण शान्त हो जाते हैं ॥ ७१-७७ ॥ हिंगुलेश्वरो रसः अमृतं त्रिमलं युगतोलमितं दरदं च कणासममेव समम् । परिपेष्य भृशं खलु सार्द्धयवप्रमिता वटिका विदधीत बुधः ॥७८॥ रसोऽयं तु समाख्यातो विबुधैर्हिङ्गुलेश्वरः । आमवातप्रशमनस्तथा वातज्वरापहः ॥ ७६ ॥ हिंगुलेश्वरः— शुद्धविषं द्वितोलकम्, हिंगुलं द्वितोलकम्, पिप्पली द्वि- तोलकमिता । वारिणा पेषयित्वा सार्धयवप्रमिताः वटिकाः विधेयाः । सोऽयमाम- वातादिशमनः ॥ ७८, ७६ ॥ भा.टी.-शुद्धवत्सनाभ दो तोला और पिप्पलीचूर्ण दो तोला, इन सबको

चतुर्विंशस्तरङ्गः ६६३ एकत्र खरल में जल के साथ मर्दन करके गोली बनाने योग्य हो जाने पर डेढ़ जौ के बराबर अर्थात् आधी रत्ती की गोली बना लें। इसको हिंगुलेश्वर रस कहते हैं। यह रस आमवात शामक और वातज्वरहर है ॥ ७८, ७६ ॥ हिंगुलेश्वरस्य आमयिकः प्रयोगः तीव्रज्वरं साङ्गमर्दं सन्धिशूलसमन्वितम् । आमवातं निहन्त्याशु शीलितो हिङ्गुलेश्वरः ॥ ८० ॥ शीतकम्पाङ्गमर्दाढ्यं शिरोवेदनयान्वितम् । रसोऽयं शीलितो हन्ति वातिकज्वरमुल्बणम् ॥ ८१ ॥ नवज्वरायमाणान्तु जीर्णज्वरमथापि वा । सविरामज्वरं हन्ति रसोऽयं परिशीलितः ॥ ८२ ॥ सविरामज्वरमिति विरम्य पुनर्वेगोदये जनिशीलम् ॥ ८०-८२ ॥ भा.टी.—तीव्र ज्वर, अंगमर्द तथा सन्धिशूल युक्त आमवात में इस रस का सेवन करने से शीघ्र ही आराम आता है। सब शरीर में शीत कम्प अंगमर्द और तीव्र शिरोवेदना के साथ होनेवाला वातिक ज्वर इसके प्रयोग से शान्त हो जाता है। इसके अतिरिक्त नवज्वर अथवा जीर्णज्वर और सविरामज्वर (एक या दो दिन रुककर आनेवाला) में भी यह लाभ करता है ॥८०-८२ ॥ पञ्चामृतरसः अमृतं तोलकमितं रसं गन्धञ्च तन्मितम् । मरिचं टङ्कणञ्चैव तोलकत्रितयोन्मितम् ॥ ८३ ॥ समादाय ततो वारा वटिका रक्तिकोन्मिताः । निर्यापयेद्भिषग्वर्यो रसः पञ्चामृताभिधः ॥ ८४ ॥ विविधोत्थानसंस्थानं विविधस्थानसंस्थितम् । ज्वरातःसार युक्तञ्च शोथं हन्त्यविशालम्बितम् ॥८५॥ जलोदरं शिरःशूलं पीनसञ्च गलग्रहम् । नासारोगं कण्ठरोगं हन्ति च श्लैष्मिकामयम् ॥ ८६ ॥ भा.टी.—शुद्ध वत्सनाभ एक तोला, शुद्ध पारा एक तोला, शुद्ध गन्धक एक तोला, कालीमिरच तथा शुद्ध टंकण; प्रत्येक तीन-तीन तोला लेकर एकत्र खरल में जल से पीस लें, जब गोली बनने योग्य हो जाय तो इसकी एक-एक रत्ती की गोलियाँ बना लें। इसको पञ्चामृत रस कहते हैं। विविध कारणजन्य

६६४ रसतरङ्गिणी और विविध लक्षण युक्त शरीर के विविध भागों में होनेवाले ज्वरातिसार सहित शोथ को यह रस नष्ट करता है। इसी प्रकार जलोदर (जलंधर पेट में पानी भरना) शिरःशूल, पीनस, गलग्रह, नासिकारोग, कण्ठरोग तथा कफप्रयोग जन्य रोगों को भी यह रस नष्ट करता है ॥ ८३-८६ ॥ अस्य आमयिकः प्रयोगः पुनर्नवाकषायेण रसोऽतं वार्द्रकद्रवैः । विविधोत्थानसंस्थानं शोथं हन्त्याशु सर्वगम् ॥ ८७ ॥ आर्द्रकद्रवयोगेन रसोऽयं परिशीलितः । शिरःशूलं निहन्त्याशु वृत्तं शक्राशनिर्यथा ॥ ८८ ॥ भा.टी.-सर्वशरीरग, विविध कारणजन्य तथा विविध लक्षण युक्त शोथ को शान्त करने के लिये इस पञ्चाननरस को पुनर्नवा कषाय अथवा अदरक स्वरस के साथ देने से शीघ्र आराम आता है। अदरक स्वरस के साथ इस रस का सेवन करने से शिरःशूल शीघ्र नष्ट हो जाता है ॥ ८७, ८८ ॥ शिवताण्डवरसः विषं तु तोलकमितं रससिन्दूरकं तथा। तालकं विमलं सूतं बलिं च समभागिकम् ॥ ८६ ॥ चूर्णीकृतं च मरिचं चतुस्तोलकसंमितम् । समादाय भिषग्वर्यः पेषयेदार्द्रकद्रवैः ॥ ६० ॥ निर्यापयेद्विधानज्ञो वटिका रक्तिकोन्मिताः । रसोऽयं तु समाख्यातः शिवताण्डवसंज्ञकः ॥ ६१ ॥ दृढदन्तं लिप्तदेहं भ्रान्ततारकलोचनम् । विषयाशक्तकरणं सन्निपातं निपातयेत् ॥ ६२ ॥ शिवताण्डवरसः—विषादिगन्धकान्तानां प्रत्येकमेकतोलकम्, मरिचस्य च चतुस्तोलकं गृहीत्वा आर्द्रकरसैः पेषयेत् । व्याख्यासमानमन्यत् ॥ ८६-६२ ॥ भा.टी.-शुद्ध वत्सनाभ एक तोला, रससिन्दूर एक तोला, शुद्ध हरताल एक तोला, शुद्ध पारा एक तोला, शुद्ध गन्धक एक तोला और कालीमिर्च चूर्ण चार तोला लेकर इसको एकत्र खरल में अदरक स्वरस से अच्छी तरह मर्दन करें। गोली बनाने योग्य होने पर इसकी एक-एक रत्ती की गोलियाँ बना लें। इस रस को वैद्य लोग शिवताण्डव रस कहते हैं। यह रस सन्निपात की उस अवस्था में लाभ करता है

चतुर्विंशस्तरङ्गः ६६५ जब कि रोगी के दाँत बैठ गये हों, सारे शरीर में स्वेद आ रहा हो और रोगी की पुतलियाँ तथा नेत्र टेढ़े पड़ गये हों और इन्द्रियों की विषय ग्रहण शक्ति नष्ट हो गयी हो ॥८६-६२॥ आनन्दभैरवरसः अमृतं गव्यमूत्रेण यत्नतो विमलीकृतम् । मागधी मरिचं चैव सौभाग्यं दरदं तथा । ६३ । समं समं समादाय वारिणा परिपेषयेत् ! रक्तिकार्द्धमिताश्चैव वटिकाः कारयेत्ततः ॥६४॥ प्रवाहिकाप्रशमनः पूयमेहप्रणुत्परम् । ज्वरातिसारजिन्नाम्ना रसो ह्यानन्दभैरवः ॥६५॥ आनन्दभैरवः—यत्नतो विमलीकरणं प्रागुक्तम् । दरदं हिंगुलम् । सर्वे समानमानम् । पूयमेहः “Gonorrhea” इत्याङ्गलभाषायाम् ॥६३-६५॥ भा.टी.—गोमूत्र से अच्छी तरह शुद्ध किया हुआ वत्सनाभ चूर्ण, पिप्पली- चूर्ण, मरिचचूर्ण, शुद्ध सुहागाचूर्ण और शुद्ध हिंगुल; प्रत्येक समभाग में लेकर एकत्र खरल में डालकर जल से मर्दन करें। जब गोली बनाने योग्य हो जाय तो इसकी आधी-आधी रत्ती की गोलियाँ बना सुखाकर रखलें। यह रस आनन्द- भैरव नाम से कहा जाता है। इसके सेवन से प्रवाहिका ( पेचिश ) की शान्ति होती है और सुजाक में तथा ज्वरातिसार में आराम आता है ॥६३-६५॥ आनन्दभैरवस्य आमयिकः प्रयोगः सशोथारक्तशिश्नाग्रं दाहकण्डूयनान्वितम् । पूयमेहं निहन्त्याशु रसो ह्यानन्दभैरवः ॥६६॥ अतिसारं ज्वरोद्भूतं ज्वर वाप्यतिसारजम् । बहुतापं वातिवेगं हन्त्ययं तु रसोत्तमः ॥६७॥ अजीर्णशूलप्रबलज्वरायां प्रवाहिकायां कफवातजायाम् । ज्वरौशान्त्यै विनियोजनीयः फलेन्द्रपत्रस्वरसादियोगात् ॥६८॥ सशोथारक्तशिश्नाग्रमिति प्रयोगयोग्यरोगावस्थानिर्देशः । फलेन्द्रपत्रं राज- जम्बूवृक्षपत्रम् ॥६६-६८॥ भा.टी.—पूयमेह (सुजाक) में जब मूत्रेन्द्रिय के मुख पर शोथ और रक्त- सञ्चय के साथ दाह (जलन) और कण्डू (खुजली) होती हो तो आनन्दभैरवरस

६६६ रसतरङ्गिणी के सेवन से उक्त सब कष्ट मिट जाते हैं । तीव्र ज्वर में होनेवाले अतीसार में अथवा अतीसार में होनेवाले तीव्र वेग और अत्यन्त तापांशवाले ज्वर में यह आनन्दभैरवरस उत्तम कार्य करता है । इसी तरह इस आनन्दभैरवरस को अजीर्णशूल और प्रबलज्वरयुक्त कफवातप्रकोपजन्य प्रवाहिका में, ज्वर और प्रवाहिका में बड़ी जामुन के पत्तों के स्वरस के साथ सेवन करने से शीघ्र आराम आता है ॥६६-६८॥ जयावटी विषं निशा कटुत्रिकं कृमिघ्ननिम्बुमुस्तकम् । समं समं समोन्मितं जयन्तिकाशफारजः ॥६६॥ समाहरेद्भिषग्वरो वटीं द्विगुञ्जासंमिताम् । प्रमापयेत्तु नामतो बुधैर्मता जयावटी ॥१००॥ जयावटी विशेषतः प्रमेहकासपाण्डुजित् । नवज्वरापहा परं तथैव रक्तपित्तनुत् ॥१०१॥ जयावटी—निशा हरिद्रा, कृमिघ्नं विडङ्गम् । रोगप्रयोगस्तु यद्यप्यनुपान- भेदेन तन्त्रान्तरेषु विस्तरेणोक्तः, तथापि विषप्रयोगमधिकृत्य विशेषतो येषु येषु रोगेषु प्रयुज्यते तेषामेव परिसंख्यानम् ॥६६-१०१॥ भा.टी.—शुद्धवत्सनाभ, हरिद्राचूर्ण, सोंठचूर्ण, मरिचचूर्ण, पिप्पलीचूर्ण, वायविडंग चूर्ण, निम्बपत्रचूर्ण, मुस्ता (मोथा) चूर्ण, जयन्तीमूलचूर्ण; प्रत्येक समभाग में लेकर एकत्र खरल में जल के साथ मर्दन करें। गोली बनाने के योग्य हो जाने पर इसको दो-दो रत्ती की गोलियाँ बनालें । इसको विद्वान् वैद्य लोग जयावटी के नाम से व्यवहार करते हैं । यह जयावटी विशेष रूप से प्रमेह कास तथा पाण्डुरोग नाशक है । नवज्वर में प्रयोग करने से ज्वर शान्त हो जाता है और रक्तपित्त रोग में भी यह उत्तम लाभ पहुँचाती है ॥६६-१०१॥ जयावटिकाया आमयिकः प्रयोगः चन्दनस्य कषायेण शीलिता तु जयावटी । रक्तपित्तं निहन्त्याशु सज्वरं त्वविलम्बितम् ॥१०२॥ बलामूलकषायेण शालिता तु जयावटी । जत्रूर्ध्वपञ्चमीनाडीगतं शूलं व्यपोहति ॥१०३॥ मुस्तेन्द्रयवविश्वानां क्वाथेन तु जयावटी । शीलिता ग्रहणीं हन्ति सज्वरामतिदारुणाम् ॥१०४॥ पर्पटस्य कषायेण जया तु परिशीलिता ।

चतुर्विंशस्तरङ्गः ६६७ विनाशयति पित्तोत्थं ज्वरं खल्वतिदारुणम् ॥ १०५ ॥ भा.टी.—ज्वरयुक्त रक्तपित्त में जयावटी को रक्तचन्दन के कषाय के साथ सेवन कराने से शीघ्र ही रक्तपित्त में आराम आता है। यदि जयावटी को खरेंटी- मूलकषाय के साथ सेवन कराया जाय तो जत्रु के ऊर्ध्वभागगामी पञ्चमी नाडी (Fifth Nerves) के शूलमें (सूर्यावर्त, अर्धावभेदक आदि) शीघ्र आराम आ जाता है। अति भयंकर ज्वरयुक्त संग्रहणी रोग में इस जयावटी को मोथा, इन्द्रजौ और सोंठ के कषाय के साथ प्रयोग कराने से शीघ्र आराम आता है। अति भयंकर पित्तप्रकोपजन्य ज्वर में जयावटी को पित्तपापड़े के कषाय के साथ सेवन कराने से शीघ्र ज्वर कम हो जाता है ॥ १०२-१०५ ॥ कफकेतुरसः अमृतं तोलकंमितं गोमूत्रपरिशोधितम् । पिप्पली शंखभसितं टङ्कणं चैव तन्मितम् ॥ १०६ ॥ शृङ्गवेररसेनैव पेषयेत्त दिनत्रयम् । गुञ्जाधेमात्रा वटिकाः कर्त्तव्याः खलु यत्नतः ॥ १०७ ॥ रसोऽयं भाषितो नाम्ना कफकेतुसमाह्वयः । प्रतिश्यायं तथा कासं कण्ठरोधं विनाशयेत् ॥ १०८ ॥ गलग्रहं कर्णरोगं श्वासं प्रतमकाभिधम् । विनिहन्ति विशेषेण रसोऽयमविलम्बितम् ॥ १०६ ॥ कफकेतुरसः—शृङ्गवेररसेन आर्द्रकरसेन । अनुपानानि आवस्थिकः प्रयोग- कालश्चानुभूतचरो विशदीकृतः ॥ १०६-१०६ ॥ भा.टी.—गोमूत्र से शुद्ध किया हुआ अमृत (वत्सनाभविष) एक तोला पिप्पलीचूर्ण, शंखभस्म और शुद्ध टंकण (सुहागा); प्रत्येक विष के समभाग लेकर सब को एकत्र खरल में अदरख के स्वरस के साथ तीन दिन तक मर्दन करें। गोली बनाने पर इसकी आधी-आधी रत्ती की गोलियाँ बना- कर सुखा लें। इसको कफकेतुरस कहते हैं। यह कफकेतुरस प्रतिश्याय, कास तथा कण्ठ के रोगों को नष्ट करता है। गले में कफ प्रकोप से रुकावट होने पर और कर्णरोगों तथा विशेषरूप से प्रतमक श्वास (दमा) रोग में यह बहुत शीघ्र ही लाभ पहुँचाता है ॥ १०६-१०६ ॥ अस्य आमयिकः प्रयोगः क्षौद्रार्द्रकरसोपेतो रसोऽयं परिशीलितः ।

६६८ रसतरङ्गिणी तीव्रशोफव्यथोपेतं स्तब्धांगं काससंयुतम् ॥ ११० ॥ सज्वरं वातजं वापि खलु वातबलासजम् । प्रतिश्यायं निहन्त्याशु दिवसत्रयमात्रतः ॥ १११ ॥ सन्निपातसमुद्भूतं तथैव तु गलग्रहम् । कर्णक्षतादिजनितं ज्वरं हन्ति च दारुणम् ॥ ११२ ॥ नवज्वरायमाणञ्च प्रतिश्यायसमन्वितम् । श्वासं प्रतमकाभिख्यं नाशयत्यविलम्बितम् ॥ ११३ ॥ दिवसत्रयमात्रत इति अनुभवविषयीभूतकाल निवेदनं प्रायिकम् । ११०-११३। भा.टी.—इस कफकेतुरस को वातप्रकोपजन्य अथवा कफवातप्रकोपजन्य प्रतिश्याय में, जब ज्वर, अधिक पीड़ा, शरीर में स्तब्धता तथा कास भी साथ हो तो अदरक और शहद के साथ सेवन करने से शीघ्र ही तीन दिन में आराम आ जाता है । इसी तरह गले में सन्निपातप्रकोपजन्य अवरोध और कर्ण, गल, कण्ठ आदि क्षत के कारण होनेवाले भयंकर ज्वरों में यह शीघ्र लाभ करता है । नूतन ज्वर और प्रतिश्याय युक्त प्रतमक श्वास रोग में भी यह शीघ्र ही उक्तानुपान से लाभ पहुँचाता है ११०-११३ ॥ विषरसायनम् अमृतं तोलकंमितं गोमूत्रविमलीकृतम् । तत्समं रससिन्दूरं हिंगुलं विमलं तथा ॥ ११४ ॥ तथैव तारं ताम्रं च रसगन्धकजारितम् । व्योषं पलार्द्धप्रमितं चतुर्जातं च चित्रकम् ॥ ११५ ॥ समादाय भिषग्वर्यो वारिणा परिपेषयेत् । वटिकाः कारयेद्युक्त्या रक्तिद्वितयसंमिताः ॥ ११६ ॥ प्राणाचार्यैः समाख्यातं नाम्ना विषरसायनम् । बल्यं वयं परं वृष्यं नानारोगनिषूदनम् ॥ ११७॥ मासद्वयप्रयोगेण रसस्यास्य निरन्तरम् । दिव्यदृष्टिर्दीर्घकायो भवत्येवाविलम्बितम् ॥ ११८ ॥ अग्निसंदीपनमिदं यकृत्प्लीहनिषूदनम् । अजीर्णानाहशमनं परं शूलनिबर्हणम् ॥ ११९ ॥ कर्तुं जीवनसाफल्यं विहर्तुं ललनाकुले । यौवनानन्दमाहर्तुमिदं सेव्यं रसायनम् ॥ १२० ॥

चतुर्विंशस्तरङ्गः ६६६ विषरसायनम्—गोमूत्रविमलीकृतमिति विशेषः। तारं रजतम्। रसगन्धक- जारितमिति ताम्रविशेषणं प्रकारान्तरमृतिनिषेधाय। युक्त्यासावधानतया जीवन- साफल्यमिति वृष्यत्वादस्य योगस्य ॥ ११४-१२० ॥ भा.टी.—गोमूत्र में शुद्ध किया हुआ अमृत (विष) एक तोला, रस- सिन्दूर एक तोला, शुद्ध हिंगुल एक तोला, रजतभस्म, पारद-गन्धक योग से बनी हुई ताम्रभस्म; प्रत्येक एक तोला, शुण्ठीचूर्ण, मिरचचूर्ण, पिप्पलीचूर्ण, दालचीनी, तेजपात, छोटी इलायची, नागकेशर तथा चित्रकमूलचूर्ण; प्रत्येक आधा पल लेकर एकत्र खरल में जल के साथ पीसकर अच्छी तरह दो-दो रत्ती की गोलियाँ बनाकर सुखा लें। इस योग को वैद्य लोग "विषरसायन" नाम से कहते हैं। यह रसायन सेवन करने पर बल्य, वृष्य, वर्ण्य तथा अनेक विध रोगों को नष्ट करनेवाला है। इस रसायन का निरन्तर दो मास तक सेवन करने से मनुष्य शीघ्र ही दिव्यदृष्टि तथा दीर्घकाय हो जाता है। इसके सेवन से अग्नि की वृद्धि होती है और यकृत् तथा प्लीहा रोग नष्ट हो जाते हैं। पेट में शूल, अफारा और अजीर्ण होने पर सब रोग शान्त हो जाते हैं। युवावस्था का आनन्द लेनेवाले और अधिक स्त्रियों से रमण की इच्छावाले मनुष्य को इसका सेवन अवश्य करना चाहिये ॥ ११४-१२० ॥ अमृतरसायनम् विषं द्वितोलकमितं सुरभीमूत्रभावितम् । धात्रीहृतं कान्तलोहं गगनं स्वर्णमाक्षिकम् ॥ १२१ ॥ स्वर्णसिन्दूरकञ्चैव तारं वङ्गञ्च तन्मितम् । खादिरं नागरं चैव त्रितोलकमितं पृथक् ॥ १२२ ॥ समादाय भिषग्वर्यः कन्यानीरेण मर्दयेत् । निर्मापयेत्तु वटिका रक्तिद्वितयसंमिताः ॥ १२३ ॥ समाख्यातं भिषग्वर्यैर्नाम्नाऽमृतरसायनम् । नानातङ्कप्रशमनं रसायनमनुत्तमम् ॥ १२४ ॥ रसायनमिदं रम्यं दीपनं बृंहणं परम् । बलसञ्जननञ्चैव रतिशक्तिविवर्द्धनम् ॥ १२५ ॥ कासश्वासप्रशमनं क्षयक्षयकरं परम् । क्लैब्यापहं विशेषेण शुक्रतारल्यनाशनम् ॥ १२६ ॥ अतीसारग्रहणिकावह्निमान्द्यनिषूदनम् ।

६७० रसतरङ्गिणी परं त्वग्दोषशमनं तथा कुष्ठविनाशनम् ॥ १२७ ॥ अपत्यकरमत्यन्तं परमोजोविवर्द्धनम् । धृतिस्मृतिप्रदञ्चैव नानामेहनिषूदनम् ॥ १२८ ॥ यौवनोपवने नित्यं रतिपुष्पचिचीषया । विहरद्भिः कामिभिस्तु सेव्यमेतद्रसायनम् ॥ १२६ ॥ एतद्दिव्यरसायनं घृतसिताक्षौद्रेण संयोजितं । वर्षैकं परिशीलितं ह्यविरतं कामं द्विगुञ्जोन्मितम् । वार्द्धक्यं विनिहन्त्यलं शमयति श्लेष्माणमत्युल्बणं कामं कामकलाविलासचतुरप्रौढाङ्गणारञ्जनम् ॥ १३० ॥ अथामृतरसायनम्—सुरभीमूत्रं गोमूत्रम् , धात्री आमलकी, आमलकीसत्त्व- स्वरसेन शतधा पुटितं कान्तं म्रियत इति पूर्वमुक्तम् । गगनं अभ्रकम् । खादिरः खदिरसारः रतिरेव पुष्पं तस्य चिचीषा चयनेच्छा । कामम् अत्यर्थम् । १२१-१३०। भा.टी.—गोमूत्र से शुद्ध वत्सनाभ, आवंलों के स्वरस से पुट दिया हुआ कान्तलोह, अभ्रकभस्म, स्वर्णमाक्षिकभस्म, स्वर्णसिन्दूर, रजतभस्म और वंगभस्म, प्रत्येक दो-दो तोला, खदिरसार (कत्था) और शुण्ठीचूर्ण पृथक् तीन-तीन तोला लेकर सबको एकत्र खरल में घीकुआर के स्वरस से अच्छी तरह मर्दन करें। गोली बनाने योग्य होने पर इसकी दो रत्ती की गोलियाँ बना लें । इस योग को वैद्य लोग अमृतरसायन कहते हैं। यह अमृतरसायन अनेक विध रोग नाशक और उत्तम रसायन गुणकारक दीपक बृंहण है । इसके सेवन करने से शरीर में बल की वृद्धि होती है, स्त्री सम्भोग-शक्ति बढ़ती है। यह कास तथा श्वास रोग को शान्त करता और क्षयरोग का क्षय (नाश) करता है । इसको कुछ काल सेवन करने से नपुंसकता नष्ट हो जाती है और शुक्र-धातु का पतलापन हट जाता है। यह रसायन पुरातन अतीसार, ग्रहणीरोग तथा अग्निमान्द्य रोगों को नष्ट करता है । रक्तविकृतिजन्य त्वक् रोगों को मिटाता और कुष्ठरोग को नष्ट करता है। इसके सेवन से वीर्य की दुर्बलता और दोष दूर होकर वह सन्तानोत्पादन करने के योग्य हो जाता है और शरीर में ओजः शक्ति बढ़ जाती है । स्वस्थ शरीर से इसका सेवन करने से धारणा तथा स्मरण शक्ति बढ़ जाती है और अनेक- विध प्रमेहरोग नष्ट हो जाते हैं । इस दिव्य रसायन को गोघृत, मिश्री और शहद के साथ मिलाकर दो रत्ती मात्रा में निरन्तर एक वर्ष तक सेवन करने से बुढ़ापा तथा अतिवृद्ध कफप्रकोप शान्त हो जाता है ॥ १२१-१३० ॥

चतुर्विंशस्तरङ्गः ६७१ अथ विषस्य प्रयोगः व्योषताम्रसमायुक्तं विषं तु परिशीलितम् । वातशूलं तथा गुल्मं विनिहन्ति सुदारुणम् ॥१३१॥ मधुयष्टीपद्मकन्दलाक्षोशीरयुतं विषम् । शीलितं तण्डुलाम्भोभी रक्तपित्तहरं परम् ॥१३२॥ वचाचन्दनलोध्राढ्यं विषं क्षौद्रेण शीलितम् ! समाख्यातं विशेषेण जीर्णज्वरविनाशनम् ॥१३३॥ वरीविदारिकाद्राक्षाकपिकच्छूममन्वितम् । विषं तु मधुना लीढं शुक्रसञ्जननं परम् ।.१३४॥ रजनीगोक्षुरद्राक्षायुतं युक्तं विषं द्रुतम् । गोक्षुरस्य कषायेण मूत्रकृच्छ्रप्रणाशनम् ॥१३५॥ त्रायन्तीवायसीमूलगायत्रीराजपादपैः । शृतैर्विषं शीलितं तु ख्यातं कुष्ठनिषूदनम् ॥१३६॥ पाषाणभेदाश्मजतुयवक्षारसमन्वितम् । अमृतं शीलितं हन्ति त्वश्मरीमतिदारुणाम् ॥१३७॥ सर्जिकाक्षारसंयुक्तं सव्योषं परिशोलितम् । विषं खलु समाख्यातं परं गुल्मप्रणाशनम् ॥१३८॥ जन्तुघ्नदाडिमशिफाशतपुष्पायुतं विषम् । शोलितं नाशयात्याशु कृमिरोगं सुदारुणम् ॥१३६॥ त्रिक्षारशरपुङ्खाढ्यं कणामूलयुतं विषम् । शोलितं मात्रया नित्यं मतं प्लीहनिषूदनम् ॥१४०॥ अथ विषस्य प्रयोगाः—व्योष त्रिकटु । पद्मकन्दः शालूकं विषं वा । त्रायन्ती त्रायमाणा । वायसीमूलम्—"काकाह्वा चैव वायसी" इति निघण्टुः । गायत्री खदिरः, राजपादपंः आरग्वधः, अश्मजतु शिलाजतु, दडिमशिफा दाडिमीमूलम् ॥१३१–१४०॥ भा.टी.—शुद्ध विष को सोंठ, मिर्च तथा पिप्पलीचूर्ण और ताम्रभस्म के साथ मिलाकर सेवन करने से भयंकर बातिक शूल और गुल्म रोग शान्त हो जाता है । रक्तपित्त को शान्त करने के लिए शुद्ध विषचूर्ण में मुलैठी, कमल- कन्द, लाख तथा खश का चूर्ण मिला चावलों के धोवन के साथ सेवन करना

चाहिए। शुद्ध विषचूर्ण में श्वेतवच, चन्दन तथा लोध का चूर्ण मिलाकर शहद के साथ चटाने से कुछ ही दिनों में जीर्ण (पुराना) ज्वर नष्ट हो जाता है। शुक्र धातु की उत्पत्ति तथा वृद्धि के लिए वत्सनाभ चूर्ण को शतावरी, विदारीकन्द, द्राक्षा तथा कौंच के बीजों के चूर्ण में मिलाकर शहद के साथ चटाया जाता है। शुद्ध विष चूर्ण में हरिद्रा, गोखरू और द्राक्षा मिलाकर गोखरू कषाय के साथ सेवन करने से मूत्रकृच्छ्र नष्ट हो जाता है। कुष्ठ रोग में शुद्ध विष को त्रायमाणा, मकोयमूल, खैर तथा अमलतास की फली के कषाय के साथ सेवन करने से आराम आता है। अति भयंकर पथरी को नष्ट करने के लिए वत्सनाभविषचूर्ण में पाषाणभेदचूर्ण, शुद्ध शिलाजीत तथा यवक्षार चूर्ण मिलाकर कुछ काल निरन्तर सेवन कराना चाहिए। शुद्ध वत्सनाभचूर्ण में सोंठ मिर्च तथा पिप्पली- चूर्ण और सज्जीखार चूर्ण मिलाकर सेवन करने से गुल्म रोग नष्ट होता है। भयंकर उदरकृमि रोग में शुद्ध विषचूर्ण को वायविडंगचूर्ण में मिलाकर सेवन कराना चाहिए। शुद्ध वत्सनाभचूर्ण में त्रिक्षार (यवक्षार-सज्जीक्षार और टंकणक्षार) तथा सरसों का चूर्ण और पिप्पलीमूलचूर्ण मिलाकर कुछ दिन निरन्तर सेवन करने से प्लीहा (तिल्ली) रोग नष्ट हो जाता है ॥१३१-१४०॥ अथास्य बाह्यप्रयोगः बीजपूरद्रवैः पिष्टं विषं समसितायुतम्। अञ्जनान्नाशयत्याशु काचं नातिचिरोत्थितम् ॥१४१॥ निशाद्वयकणायुक्तं विषं कृष्णाञ्जनान्वितम्। अञ्जितं नाशयत्येव काचं नातिचिरोत्थितम् ॥१४२॥ त्रिसप्तवारं त्वमृतं भावितं धात्रिकारसैः। अञ्जितं शुद्धशङ्खाढ्यं तिमिरं हन्ति दारुणम् ॥१४३॥ सुरभीमूत्रयोगेन सप्तधा भावितं विषम्। सकणं त्वञ्जितं यत्नान्मतं काचजिदञ्जनम् ॥१४४॥ सुश्लक्ष्णपिष्टहीराढ्यं विषं गोमूत्रभावितम्। नारीस्तन्येन संघृष्टं मतं काचजिदञ्जनम् ॥१४५॥ करवीरकरञ्जार्कनिम्बपत्रनिशायुतम्। रक्तचन्दनमञ्जिष्ठासप्तपर्णेवचान्वितम् ॥१४६॥ मालतीपत्रसंयुक्तं विषं तालशिलायुतम्।

४३ चतुर्विंशस्तरङ्गः ६७३ प्रलेपेन निहन्तीह व्रणान् कुष्ठसमुद्भवान् ॥ १४७ ॥ घृष्टमार्द्रकतोयेन विषमत्यल्पमात्रया । सद्यःपूरणयोगेन कर्णशूलहरं मतम् ॥ १४८ ॥ कदलीकन्दतोयेन विषं भृङ्गाम्बुभावितम् । पूरणाद्विनिहन्तीह पुष्पं नातिचिरोत्थितम् ॥ १४६ ॥ भृङ्गराजरसेनैव पूरणाच्च निशान्धताम् । विषाञ्जिते च नयने सिञ्चेद्धारा मुहुर्मुहुः ॥ १५० ॥ समं विषतुल्यं यत् सिताखण्डं तद्युतम् । काचः नेत्ररोगविशेषः। तिमिरमेव विकृतं सत् काचतां याति । सकणं पिप्पलीसहितम् । करवीरो हयमारः, निशा हरिद्रा, तालं हरितालम्, शिला मनःशिला । विषाञ्जिते चेत्युपक्रमः विषतीक्ष्ण- तापप्रतिषेधाय सर्वत्र ज्ञेयः ॥ १४१-१५० ॥ भा.टो.—नूतन मोतियाबिन्द में अर्थात् मोतियाबिन्द उतरने के प्रारम्भ में शुद्ध वत्सनाभ को बिजौरा नीम्बू के स्वरस में घोटकर उसमें समभाग (विष के बराबर ) खांड मिलाकर आँखों में अञ्जन करने से मोतियाबिन्द बढ़ने नहीं पाता है । इसी तरह शुद्ध वत्सनाभ, हल्दी, दारुहल्दी, पिप्पलीचूर्ण और शुद्ध काला सुरमा एकत्र बारीक पीसकर अञ्जन बना लें । इस अञ्जन को नेत्रों में लगाने से नया मोतियाबिन्द नष्ट हो जाता है । भयंकर तिमिर (नेत्ररोग) में विष को इक्कीस बार आंवलों के स्वरस में भावना देकर उसमें विष के बराबर भाग शंखचूर्ण मिलाकर आँखों में आंजन किया जाता है । गोमूत्र में सात भावना दिये हुए वत्सनाभचूर्ण में समभाग पिप्पली चूर्ण मिलाकर अञ्जन करने से भी काचरोग नष्ट होता है । गोमूत्र में सात बार भावना दिये हुए वत्सनाभ चूर्ण में समभाग हीरे का चूर्ण मिलाकर स्त्री-दुग्ध में पीसकर नेत्रों में लगाने से भी काच रोग नष्ट हो जाता है। कुष्ठ के व्रणों को नष्ट करने के लिए वत्सनाभ चूर्ण में लालचन्दन, मजीठ, सप्तपर्ण, वच, कनेरपत्र, कञ्चनपत्र, आक के पत्ते, निम्बपत्र, हरिद्राचूर्ण, चमेली के पत्र, हरताल और मैनसिल मिलाकर लेप करने से व्रण शीघ्र अच्छे हो जाते हैं । कर्णशूल को दूर करने के लिए वत्सनाभ को अदरक के स्वरस में घिस कर तत्काल कान में डालने से कान का दर्द बन्द हो जाता है । वत्सनाभ को भृंगराज के स्वरस की भावना देकर कदली कन्द के स्वरस में घिसकर नेत्र में डालने से नया फूला नष्ट हो जाता है । निशान्धता (रतौंधी) रोग में विष को भांगरा स्वरस में घिस कर डालने से वह नष्ट हो जाती है ।

६७४ रसतरङ्गिणी विषयुक्त अञ्जनों को नेत्रों में लगाने के बाद नेत्रों को बार-बार शुद्ध जल से कई बार धोना चाहिए ॥ १४१-१५० ॥ विषप्रभा वर्तिका विषं तु तोलकमितं निशास्वरसपेषितम् । विशोधिता रोगशिला भृङ्गराजद्रवेणं तु ॥१५१॥ श्लक्ष्णचूर्णीकृतं शङ्खं त्वब्धिफेनं च सैन्धवम् । कणाभया लोध्रनिशे बीजमक्षक़रञ्जयोः ॥१५२॥ वृक्षाम्लं मरिचं चैव मञ्जिष्ठा रक्तचन्दनम् । समं समं समादाय त्वजाक्षीरेण पेषयेत् ॥१५३॥ निर्मापयेद्भिषग्वर्यो वर्तिकाः खलु शोभनाः । नामतस्तु समाख्याता भिषग्भिस्तु विषप्रभा ॥१५४॥ सङ्घृष्टा वर्तिका वारि नेत्रयोर्विनियोजिता । शुक्लार्ममांसपिल्लादीन् रोगान् नाशयति द्रुतम् ॥१५५॥ शिरीषदलपुष्पाढ्यं विषं तु परिशीलितम् । समाख्यातं विशेषेण भृशमाखुविषापहम् ॥१५६॥ कदलीकन्दतोयेन विषं साज्यं प्रयोजितम् । अशनाल्लेपनाच्चैव हन्ति सर्पविषं भृशम् ॥१५७॥ गोतक्रेण समायुक्तं विषमल्पमात्रया । निपीतं शमयत्येव विषमाखुकुलोद्भव २ ॥१५८॥ विषं तु तिलतैलेन घृष्टं लेपप्रयोगतः । विनिहन्त्यचिरादेव वृश्चिकार्तिं सुदारुणाम् ॥१५६॥ अर्कक्षीरेण लिप्तं तु विषमल्पमात्रया । सर्वासामेव लूतानां विषं जयति दारुणम् ॥१६०॥ विषगर्भाभिधं तैलं नित्यमभ्यङ्गयोजितम् । मन्यास्तम्भं हनुस्तम्भं पक्षाघातं परिग्रहम् ॥१६१॥ सर्वाङ्गग्रहणं पृष्ठत्रिककम्पादिकं तथा । निहन्ति हि विशेषेण निखिला निलवेदनाः ॥१६२॥ विषप्रभा वर्तिका- अक्षस्य विभीतकस्य बीजम् । बीजस्य मज्जा ग्राह्या तथा करञ्जस्य च बीजमज्जा शिरीषस्य पत्रपुष्पाभ्यां संयुक्तं विषं विशेषतो मूषिकां वषापहम्।

साज्यं संघृतम् लेपनात् दंशदेशे । नतं तगरम् । विषगर्भाभिधं तैलं विषगर्भतैलम्, तद्यथा- “धत्तूरस्य रसस्य पञ्चकुडवं तैलं तथा काञ्जिकं प्रस्थानाञ्च चतुष्टयं गद- वचा त्रिंशत्परं शाणकाः । हृद्धार्वीमरिचात्पृथङ् नव विषात् षट् स्वर्णबीजात्पटोः स्युः सप्ताधिकविंशतिः परिमितं तीव्रानिलध्वंसनम्” ॥१५१-१६२॥ भा.टी.-हरिद्रा स्वरस में पिसा हुआ शुद्ध वत्सनाभ, भांगरे के स्वरससे शुद्ध की हुई मैनसिल, अत्यन्त सूक्ष्म चूर्ण किया हुआ शंख, समुद्रफेन, सैन्धानमक, पिप्पलीचूर्ण, हरीतकीचूर्ण, बहेड़े की मज्जा, करञ्जबीजमज्जा; वृक्षाम्ल (आलु बोखारा) कालीमिर्च चूर्ण, मञ्जिष्ठाचूर्ण, लालचन्दन, सब द्रव्य समभाग में लेकर एकत्र खरल में बकरीके दूध के साथ खूब मर्दन करें। जब बत्तियाँ बनाने के योग्य हो जाय तो उसकी लम्बी-लम्बी बत्तियाँ बनाकर सुखा लें। इन बत्तियों को 'विषप्रभा' नाम से कहा जाता है। इस वर्त्ती को जल में पीस कर आंखों में लगाने से नेत्रशुक्ल (फूला), अर्म, मांस पिल्ल आदि नेत्रोंके रोग नष्ट होते हैं। शुद्ध वत्सनाभ को सिरसके पत्र तथा फूलों के साथ पीसकर उचित मात्रा में सेवन करने से विशेष रूप से चूहे का विष नष्ट होता है। सर्पविष को नष्ट करने के लिए वत्सनाभ को कदली कन्द स्वरस में पीसकर उसमें गोघृत मिलाकर खिलाना और दंशस्थान में लेप करना चाहिये। सब प्रकार के मूषक (चूहा) विष को नष्ट करने के लिए वत्सनाभ को गोतक्र के साथ थोड़ी मात्रा में सेवन कराने से निश्चय ही चूहोंका विष शान्त हो जाता है। वत्सनाभ को शुद्ध तिल तैल में घिस कर लेप करने से शीघ्र ही बिच्छू के काटने की पीड़ा शान्त हो जाती है। सब प्रकार के लूता (मकड़ी) विष को नष्ट करने के लिये थोड़े से वत्सनाभ को आक के दूध में घिस कर लेप करना चाहिये। कूट, इलायची- बीज, बाकुची, जटामांसी, देवदारु तथा तगर के साथ विष मिलाकर जल में पिलाने और दंशस्थान पर लेप कराने से सब प्रकार के विष नष्ट हो जाते हैं। अन्य शास्त्रोक्त “विषगर्भ” नामक तैल की प्रतिदिन शरीरमें अभ्यंग करने से, मन्यास्तम्भ (गरदन की अकड़ाहट), हनुस्तम्भ, पक्षाघात (लकवा), परिग्रह (सब शरीर का टूटना) तथा सर्व शरीर की अकड़ाहट, पृष्ठ, त्रिकस्तब्धता, कग्र तथा और भी सब प्रकार की वातिक वेदना इस तैल की मालिश से शान्त हो जाती है ॥१५१-१६२॥ अथ उपविषाणां नामानि विषतिन्दुकबीजं च त्वाह्विफेनञ्च रेचकम्

धत्तूरबीजं विजया गुञ्जा भल्लातकाह्वयः ॥१६३॥ अर्कक्षीरं स्नुहीक्षीरं लाङ्गली करवीरकम् । समाख्यातो गणोऽयं तु बुधैरुपविषाभिधः ॥१६४॥ अथ क्रमप्राप्तोपविषनिरूपणे प्रथमत उपविषाणां नामतः कीर्तनम्—विष- तिन्दुकबीजमित्यादि । रेचकं जयपालः ॥१६३, १६४॥ भा.टी.—कुचलाबीज, अफीम, जमालघोटाबीज, धतूराबीज भांग की पत्ती, सफेदरत्ती, भिलावा, आक का दूध, थोहर का दूध, कलिहारी, कनेरजड़ की छाल, इन सब को वैद्य लोग उपविष गण कहते हैं ॥१६३, १६४॥ वक्तव्य—यद्यपि कुचला, अफीम, धतूरा, जमालघोटा और भांग विशेष विष हैं और आजकल इन्हीं विषों की घटना देखने को मिलती है, परन्तु ये विष कालकूट, शृंगिक, ब्रह्मपुत्र आदि विषों की अपेक्षा अल्पशक्तिवाले होने से उपविषों में गिने गये हैं । तन्त्रान्तर में कहीं सात उपविष माने गये हैं, जैसे “अर्कक्षीरं स्नुहीक्षीरं लांगली करवीरकः । गुञ्जाऽहिफेनधत्तूराः सप्तोपविषजातयः और कहीं “अर्कस्नुग् लांगली गुञ्जा हयारिविषमुष्टयः । धूर्तोऽहिफेनं जैपालो नवोपविषजातयः ॥” इस प्रकार नौ ही उपविष माने गये हैं । भिलावा और कुचला को उपविष नहीं माना है, परंतु आजकल कुचला महाविषोंमें गिना जाता है । अथ विषतिन्दुकस्य नामानि कुचेलकं कुचेलञ्च कुचिला कुचिलं तथा । विषतिन्दुस्तथा तिन्दुस्तिन्दुकं विषतिन्दुकम् ॥१६५॥ कारस्करो रम्यफलः कुपाको विषमुष्टिका । विषमुष्टिः कालकूटस्तदेव विनिगद्यते ॥१६६॥ भा.टी.—कुचेलक, कुचेल, कुचिला, कुचिल, विषतिन्दु, तिन्दु, तिन्दुक, विषतिन्दुक, कारस्कर, रम्यफल, कुपाक, विषमुष्टिका, विषमुष्टि, कालकूट, ये सब नाम कुचला ( Nuxwomica ) के नाम कहे जाते हैं ॥१६५, १६६॥ विषतिन्दुकस्य परिचयः कारस्करः समाख्यातः शिखिजातीयकस्तरुः । काण्डोऽस्य वक्रः स्थूलश्च काण्डत्वग् भसितप्रभा ॥१६७॥ पत्रं तु वर्तुलं प्रायो मसृणं खल्वखण्डितम् । हरिद्वर्णं स्पष्टशिरं ह्रस्वकं पत्रवृन्तकम् ॥१६८॥

चतुर्विंशस्तरङ्गः ६७७ कुसुमं लघुशुक्लञ्च हरिदाभञ्च कोमलम् । नारङ्गरङ्गं मसृणं फलं रम्यं सुवर्तुलम् ॥१६६॥ मज्जा शुभ्रा कोमला च बीजं वृत्तञ्च रोमशम् । बीजमेव चिकित्सायां विबुधैर्विनियुज्यते ॥१७०॥ कोङ्कणे च तथा वङ्गे दक्षिणे च विशेषतः । देशेष्वन्येषु च तथा जायते विषतिन्दुकम् ॥१७१॥ तत्रादौ विषतिन्दुककीर्तनं कुचेलकमित्यादि—भक्षितप्रभा भस्मसदृशप्रभा- युक्ता । स्पष्टाः शिराः यत्र तादृशम् पत्रवृन्तकञ्च ह्रस्वकम् इत्यन्वयः । हरिदाभं ईषद्वरिद्वर्णम् । मज्जा फलमज्जा ॥१६७–१७१॥ भा.टो.-कुचला शिखिजाति का वृक्ष माना जाता है। इसका कांड (तना) टेढ़ा और मोटा होता है । इसके तने की छाल कुछ राख जैसे रंग ( चमक ) की होती है । इसका प्रायः गोल, चिकना और अखण्डित (पूरा) होता है । इसके पत्र का रंग हरा होता है और इसमें शिरायें ( नाडियां ) स्पष्ट दिखाई देती हैं और पत्रवृन्त (डंठल) छोटे-छोटे होते हैं । इसका फूल छोटा सफेद हरे रंग का और कोमल होता है । कुचले का फल नारंगी के रंग का सुन्दर गोल और चिकना होता है । फल के भीतर पायेजानेवाली मज्जा ( गूदा ) कोमल और सफेद होती है । इसी मज्जा में पायाजानेवाला बीज गोल टिकिया जैसा और रोंएदार होता है । इसी बीज को विद्वान् चिकित्सक चिकित्सा कार्य में लाते हैं । कुचले का वृक्ष कोंकण, बंगाल तथा दक्षिणीय प्रदेशों में विशेष रूप से पाया जाता है। इसके अतिरिक्त अन्य देशों में भी पाया जाता है ॥१६७-१७१॥ वक्तव्य कुचला भारतवर्ष के गरम प्रदेशों में विशेष रूप से पाया जाता है । इसका वृक्ष बड़ा सुन्दर ४० फीट ऊँचा, तना सीधा टेढ़ा, पत्ते चौड़े अंडा- कृति आमने-सामने पूर्णधार, ३ से ६ इञ्च तक लम्बे और ३ से ५ नाड़ियोंवाले, फूल हरे से श्वेत, अनेक छोटे-छोटे शाखाओं के अन्त में पतली पुष्प नालों पर गुच्छों में लगते हैं । फूलों से हरिद्रा जैसी गन्ध आती है । इसका फल भूमएड- लाकार चिकना, नारंगी जितना और नारंगी रंग का होता है । ऊपर के पतले छिलके अन्दर नरम श्वेत कड़वा, लिचलिचा गूदा होता है जिसमें १ से ५ बीज होते हैं । इसका बीज आधा इंच व्यास, चपटी. गोल, एक पृष्ठनतोदर और दूसरा उन्नतोदर, चमकीले रेशमी बालों से युक्त, भूरा विषैला और कड़वा होता

६७८ रसतरङ्गिणी है । यही बीज चिकित्सा में काम आते हैं । इस बीज में आधा % प्रतिशत एक क्षारीय तत्त्व होता है जिसे स्ट्रिकनीन (Strychnine) कहते हैं। एक और भी क्षारीयतत्त्व चौथाई से— १ % होता है जो Brucine कहाता है । ये दो तत्त्व कुचलाबीज-चूर्ण की अपेक्षा अधिक तीव्र और घातक होते हैं। यदि कुचला को बिना शुद्ध किये अथवा अधिक मात्रा में खा लिया जाय तो धनुष्टंकार, आक्षेप, और पेशी मण्डल में वेदना, अधिक तृष्णा, बेचैनी और मुख मण्डल में तीव्र लालिमा (मुख लाल वर्ण) हो जाती है । अतः इसको अवश्य शुद्ध करके और मात्रापूर्वक ही प्रयोग करना चाहिए । विषतिन्दुकस्य प्रथमः शोधनप्रकारः विषतिन्दुकबीजानि विन्यसेद् गृहवारिणि । दिनत्रयं प्रयत्नेन त्वपनीय बहिस्त्वचम् ॥१७२॥ निदाघे चाथ संशोष्य चूर्णयेद्भिषजां वरः । एवं विशुद्धिमायाति सर्वथा विषतिन्दुकम् ॥१७३॥ भा.टी.—परिपक्व कुचलाबीजों को काञ्जी में तीन दिन तक पड़े रहने दें । तीन दिन के बाद बीजों को काञ्जी से निकाल इसकी बाहरी त्वचा को छीलकर निकाल दें । और धूप में सुखाकर लोहे के खरल में खूब कूटकर चूर्णकर लें । इस विधि से कुचला सर्वथा शुद्ध हो जाता है ॥१७२, १७३॥ द्वितीयः शोधनप्रकारः कारस्करस्य बीजानि त्वतिमन्दाग्नियोगतः । निधाय पिष्टपचने तावदाज्येन भर्जयेत् ॥१७४॥ यावद् बहिस्त्वचा किञ्चिज्जायते कपिशप्रभा । कुचेलमेवं त्वरितं शुद्धिमायात्यनुत्तमम् ॥१७५॥ द्वितीयः प्रकारः—पिष्टपचनं ‘तवा’ इति हिन्दीभाषायाम् । कपिशप्रभा किंचिद्रक्तपीता । उक्तञ्चान्यत्र —“किञ्चिदाज्येन संभृष्टो विषमुष्टिर्विशुद्ध्यति” इति ॥१७४, १७५॥ भा. टी.—कुचले के बीजों को एक तवे में थोड़ा सा घी डालकर मन्द- मन्द अग्नि से तब तक भूनें जब तक कि बीजों की बाहरी त्वचा कपिशवर्ण (कुछ लाल-पीली सी) न हो जाय । उक्त कपिशवर्ण होने पर बाहरी छाल को पृथक् करके भीतरी मज्जा को उसी समय गरम-गरम कूट लें इस विधि से शीघ्र आवश्यकता पड़ने पर कुचले को शुद्ध किया जाता है ॥१७४, १७५॥

चतुर्विंशस्तरङ्गः ६७६ तृतीयः शोधनप्रकारः विषतिन्दुकबीजानि पोट्ठल्यां विन्यसेद्भिषक् । स्वेदयेद् गव्यपयसा दालिकायन्त्रमागतः ॥१७६॥ एवं यामैकमात्रेण शुद्धिमायान्त्यनुत्तमाम् । शोधितं तिन्दुकं त्वेवं वीतशङ्कः प्रयोजयेत् ॥१७७॥ भा.टी.—कुचला बीजों को एक कपड़े में बाँधकर पोटली बना लें । अब इस पोटली को दोलायन्त्र में गाय का दूध डालकर उसमें लटकाकर तीन घण्टे तक पकायें । तीन घण्टे बाद बीजों को निकाल बाहर की त्वचा पृथक् करके उसी समय लोहे के खरल में कूटकर चूर्ण कर लें । इस विधि से भी कुचला बीज उत्तम रूप से शुद्ध हो जाते हैं ॥१७६, १७७॥ विषतिन्दुकस्य गुणाः विषतिन्दुकमाग्नेयं कटुकं दीपनं परम् । उग्रवीर्यं तीक्ष्णसारं कामोद्दीपनमुत्तमम् ॥१७८॥ अम्लपित्तप्रशमनं मूत्रलं क्षुत्प्रदीपनम् । पाचनं श्लेष्महरणं बलसञ्जननं परम् ॥१७९॥ मेदोहरं रुचिकरं सारमेयविषापहम् । ग्रहणीहरमत्यन्तं तथोन्मादविनाशनम् ॥१८०॥ आध्मानापहमत्यन्तं तथाऽजीर्णविनाशनम् । आमाशयोत्थशूलघ्नं हृद्दौर्बल्यहरं परम् ॥१८१॥ श्वासप्रशमनञ्चैव तथा फुप्फुसशोथनुत् । अर्द्धाङ्गादितवातघ्नं नाडीबलविवर्धनम् ॥१८२॥ दुष्टनागाशनाद्भूतं वा मदात्ययसम्भवम् । अर्द्धाङ्गवातं हन्त्याशु भृशमङ्गविशेषगम् ॥१८३॥ मांसपेशीशोषयुते नवे कठिनपेशिके । पक्षाघाते न युञ्जीत स्पर्शानुभववर्जिते ॥१८४॥ मदात्ययात्ययकरं नाडीशूलनिबर्हणम् । अनिद्रापहमत्यन्तं गुदजामयनाशनम् ॥१८५॥ राजयक्ष्मसमुद्भूतदिशास्वेदनिवारणम् । मानसश्रमसम्भूतावसादविनिषूदनम् ॥१८६॥

६८० रसतरङ्गिणी अनिद्राजनिताजीर्णनाशनं दुग्धपाचनम् । अर्द्धावभेदकहरं श्रमकासनिवर्हणम् ॥१८७॥ निम्ननिर्दिष्टरोगाणां तत्तल्लक्षणसम्भवे । कारस्करं प्रयुञ्जीत भृशमत्यल्पमात्रया ॥१८८॥ निर्जनप्रियतां चैव परां क्रोधालुतां तथा । विनिहन्ति हि रुग्णानां तत्तद्धेतुविशेषजाम् ॥१८६॥ अम्लतिक्तरसोन्मिश्रानुद्गारान् नाशयत्यलम् । श्रमोत्थां चित्तदौर्बल्यसमतां मलबद्धताम् ॥१९०॥ अत्यम्लवदनास्वादं नवं वा चिरकालजम् । आध्मानं नाशयत्याशु भोजनोत्तरकालिकम् ॥१९१॥ चित्तावसादसंयुक्तं दारुणाध्मानसङ्गतम् । अम्लपित्तसमुद्भूतमन्त्रशूलं व्यपोहति ॥१९२॥ मलत्यागसमीहाढ्यां मुहुर्वेदनान्विताम् । कष्टप्रवृत्तमल्पमलां नाशयेन्मलबद्धताम् ॥१९३॥ अत्यल्पमूत्रस्रवणं सदाहं वेदनान्वितम् ॥ मूत्रेगोच्छापरिगतं मूत्ररोधं निवारयेत् ॥१९४॥ रक्तातिस्रावसंयुक्तं दीर्घकालानुबन्धनम् । रजःस्रावं निहन्त्याशु समयात्पूर्वकालिकम् ॥१९५॥ सवेदनां तथा पीतदुर्गन्धास्रावसंयुताम् । विनिहन्ति विशेषेण श्वेतप्रदरजां रुजम् १९६॥ रात्रौ निद्रायमाणस्य विवृद्धां पृष्ठदेशजाम् । वेदनां शमयत्याशु तथैव कटिवेदनाम् ॥१९७॥ दिने तु स्रवदास्रावं निशि स्रावविवर्जितम् । व्यपोहति विशेषेण प्रतिश्याये नवोत्थितम् ॥१९८॥ भक्तणोत्तरजं श्वासं हन्ति पित्तसमुत्थितम् । अनारतं जायमानं वर्त्मस्पन्दनकं तथा ॥१९६॥ रात्रिजागरणोद्भूतं तथा बह्वशनोत्थितम् । विवर्द्धमानं प्रत्यूषे सशब्दं तृष्णयान्वितम् ॥२००॥ आलोहितं घनञ्चैव कामं सलिलसन्निभम् । समुल्बणं विशेषेण विनिहन्त्युदरामयम् ॥२०१॥

चतुर्विंशस्तरङ्गः ६८१ मुहुर्मुहुर्मलत्यागवाञ्छयाऽतिनिपीडितम् । कष्टप्रवृत्त्याल्पमलं विनिहन्ति गुदामयम् ॥२०२॥ विषतिन्दुकगुणाः—आग्नेयं उष्णवीर्यम्, सारमेयः कुक्कुरः, तस्य विषं हरतीति तथा । दुष्टमशुद्धं यत् नागं सीसकं तस्य अशनात् भक्षणात् उद्भूतं जातं अर्धाङ्गवातमित्यन्वयः । मांसपेशीशोषादिलक्षणयुते पक्षाघातेऽस्य प्रयोगो निषिद्धः । मदात्ययस्य अत्ययो नाशनम् । अर्धावभेदकः शिरोरोगविशेषः । श्रमनिःश्वासरोधाज्जातः कासः श्रमकासः, तस्य निबर्हणम् । अथवा श्रमं कासं च नाशयतीति योज्यम् । निम्ननिर्दिष्टाः अनुपद्मेव वक्ष्यमाणाः । अत्यल्पा मात्रा गुञ्जापादांशादप्यत्यन्तं हीनाः । गोमूत्रशुद्धस्य—षोडशांशश्चतुर्विंशतितमो वांशो योज्यः । तेषु रोगेषु तेषु तेष्वभिहितेषु लक्षणेषु सत्सु प्रयुक्तोऽनया मात्रया सिद्धिकरः कारस्करः । समयात्पूर्वकालिकमिति रजःस्रावसमयात् मासात् पूर्वकाले भवम् । अनारतं निरन्तरम् । उदरामयोऽतीसारः ॥१७८–२०२॥ भा.टी—कुचला बहुत उष्णवीर्य द्रव्य है, इसका बीज रस मै कड़वा और उत्तम दीपन होता है । इसका प्रभाव बहुत तीव्र होता है । इसका सार (Extract अथवा Tincture) अतितीव्र होता है । बीज चूर्ण की अपेक्षा वह कास शक्ति को बढ़ाने में उत्तम गुण रखता है । अम्लपित्त को शान्त करता है और मूत्र अधिक मात्रा में लाता है तथा अधिक भूख लगाता है। इसके सेवन से आम रस का पाक होता है । अंगों के भीतर होनेवाला कफ सञ्चय या प्रकोप शान्त होता है । इसके सेवन से शरीर में बल वृद्धि होती है । शरीर में बढ़े हुए मोटेपन को घटाता है और भोजन में रुचि उत्पन्न करता है । यह पागल कुत्ते के विष को नष्ट करने में उत्तम गुण रखता है । इसके सेवन से ग्रहणी रोग, उन्माद रोग, उदाराध्मान (अफ़ारा) तथा पुरातन अजीर्ण रोग नष्ट होते हैं । आमाशयजन्य शूल और हृदय की दुर्बलता को मिटाता है । इसके सेवन से श्वास (दमा) में आराम आता है और फुप्फुसशोथ (निमोनिया) नष्ट होता है । अर्धाङ्गवात तथा अर्दित वात व्याधि में यह लाभ करता है और नाड़ी के बल को बढ़ाता है । अशुद्ध सीसे के खाने से उत्पन्न अथवा मदात्ययरोग से उत्पन्न हाथ और पैरों तथा मुख में होनेवाले अर्धाङ्ग वात को नष्ट करता है । परन्तु कुचले के चूर्ण या इसके अन्य रस क्रिया आदि योगों को स्पर्शज्ञान रहित, कठिन मांस पेशी शोष युक्त नूतन पक्षाघात में प्रयोग नहीं करना चाहिये ।