अपराजितपृच्छा (भुवनदेवाचार्य - प्राचीन मन्दिर, प्रासाद, कला एवं वास्तु महाग्रन्थ सटीक)
Aparajitapriccha of Bhuvanadeva with Commentary by Shrikrishna Jugnu
भुवनदेवाचार्य (टीकाकार: डॉ. श्रीकृष्ण 'जुगनू') द्वारा
254 भूपरीक्षाग्रहकीलकारोपणमेकपञ्चाशं सूत्रम् ॥ 51 ॥ विश्वकर्मोवाच - भूमेः परिग्रहं कृत्वा समावनिमित्तिक्रमैः । दिव्यानि वीक्ष्य भौमानि शुभान्यशुभकानि च ॥ 1 ॥ विश्वकर्मा बोले कि भूमि का परिग्रह करके निर्माणार्थ चयन करके सात प्रकार से भूमि परीक्षा क्रमानुसार करें। इस क्रम में पहले दिव्योत्पात, भौमोत्पात् आदि निमित्तों¹ का शुभाशुभ भी देख लेना चाहिए। शुभेषु प्रस्थिते सिद्धिर्विजयः स्यान्महोत्सवः । अशुभेषु निवर्तेत न गच्छेत् पदमग्रतः ॥ 2 ॥ शुभ निमित्त होने पर काम शुरू करने पर सिद्धि और विजय मिलती है तथा सदा महोत्सव होते रहते हैं परन्तु अशुभ निमित्तों में कोई काम नहीं करना चाहिए और एक पद भी आगे नहीं बढ़ाना चाहिए। तन्मध्ये तथा थानं शकुनानि न लक्षयेत् । चेष्टायुक्तिसमाख्यातं तत्फलं शकुनोत्तमैः ॥ 3 ॥ उन निमित्तों के मध्य में तो उस थान अर्थात् स्थान का शकुन आदि का भी देखना उचित नहीं अस्तु, केवल चेष्टा युक्ति के रूप में प्रसिद्ध प्रयोग मात्र ही किए जाने चाहिए, इन्हीं को उत्तम शकुन और उनकी फलश्रुति के रूप में जानना चाहिए। आचार्यप्रशंसाह - आचार्यः सूत्रधारैश्च यजमानैश्च संयुतः । त्रयश्च साधकैश्चैव कर्मकारादिसंयुताः ॥ 4 ॥ आचार्य, सूत्रधार और यजमान अर्थात् गृहकर्ता के साथ-साथ कर्मकर या अन्य कार्य करने वाले आदि जन (वास्तुकार्य में) जुड़ते हैं। आचार्यश्च स्वयं ब्रह्मा शिल्पी चैव जनार्दनः । यजमानस्तु शक्रः स्यात् त्रिभिः कर्म प्रवर्तते ॥ 5 ॥ वास्तुकर्म में प्रमुख आचार्य स्वयं ब्रह्मा रूप है और शिल्पी जनार्दन विष्णुरूप है तथा यजमान स्वयं इन्द्र स्वरूप में होता है; इन तीनों के समन्वय से ही सभी कार्य आगे बढ़ते हैं।
- मत्स्यपुराण और विष्णुधर्मोत्तरपुराण सहित बृहत्संहिता आदि में इन उत्पातों का वर्णन आया है। अद्भुतसागर और कृत्यकल्पतरु का शान्तिककाण्ड इन उत्पातों की शान्तियों पर ही लिखे गए बृहत्संग्रह हैं।
256 अपराजितपृच्छा भूमि परीक्षा की एक अन्य विधि इस प्रकार है— उस खात, खड्डे को पानी से भरपूर भर दें और शिल्पी सौ कदम तक चलें। उतने समय में देखें कि यदि उसमें पानी घट कर आधा तक रह गया है तो उस भूमि को कनिष्ठ समझे, यदि पानी पूरा का पूरा भरा रहे तो समझे कि भूमि श्रेष्ठ, उत्तम है और यदि पानी पौन भाग तक ही उतर पाए तो उस भूमि को मध्यमा समझना चाहिए। अन्यदप्याह — पुण्योदकैर्भृतं खातमूर्ध्वं बाणं समुत्क्षिपेत्। भृते मही चोत्तमा स्यान्मध्यमाङ्गुलहीनतः ॥ 10 ॥ द्व्यङ्गुलोने कनिष्ठा स्यात् त्रिविधं भूमिलक्षणम्। अल्पोदकेऽतिहीना स्याद्वर्जयेदधमाधमम् ॥ 11 ॥ इसी तरह एक और विधि से भी भूमि परीक्षा की जाती है— इसमें खात अर्थात् खड्डे को पवित्र जल से पूरा भरकर तत्काल खात से ऊपर एक बाण छोड़े और बाण पुनः भूमि पर आकर गिरे, उतने समय में यदि खात में पानी पूरा का पूरा भरा पाया जाए तो समझें कि वह भूमि उत्तम है, यदि खात में भरा पानी उतने समय में एक अङ्गुल प्रमाण से घट जाय तो उस भूमि को मध्यमा समझे और यदि उतने समय में ही खात का भरा पानी दो अङ्गुल प्रमाण से घट जाए तो उस भूमि को कनिष्ठा समझें। इस तरह ये तीन अन्य प्रकार से भी भूमि परीक्षा के कहे हैं और यह भी देखें कि उस खात में पानी यदि बहुत थोड़ा रह जाए उतने ही समय में तो उस भूमि को अति हीना समझें, ऐसी भूमि को अधमाधम समझकर पूरी तरह त्याग देनी चाहिए। ततः सम्पूरयेद्वत्स सुदिने सम्प्रधार्यते। परीक्षयेच्च भूम्याद्यं वर्णगन्धैश्च स्वादतः ॥ 12 ॥ इसके उपरान्त, हे वत्स ! अच्छा दिन देखकर उस खड्डे को वापस भर दें, खुला न छोड़ें और भूमि की वर्ण, गन्ध और स्वाद से भी तीन प्रकार की परीक्षा करें।¹ अथ प्लवानुसारेण गुणदोषादीनां — भूमीनामष्टप्लवादि गुणदोषान् ब्रवीमि ते। पूर्वप्लवा धरा श्रेष्ठा ह्यायुः श्रीबलवर्द्धिनी ॥ 13 ॥
- इसके बाद का वर्णन श्लोक 49 के बाद प्राप्त होता है। ऐसा प्रतीत होता है कि इसके बीच के श्लोक प्रक्षिप्त हैं, अथवा कोई सूत्र बीच में जोड़ा गया है क्योंकि 49वें श्लोक के बाद पुनः श्लोक 1 से गणना आरम्भ हो जाती है। वैसे इस सूत्र के नामकरण में भी इस विषय का उल्लेख नहीं है। किन्तु, 'न' मातृका में भी आगे श्लोकों के क्रम में अन्तर नहीं है।
सूत्र-५१ 257 हे वत्स ! अब मैं तुम्हें भूमि के आठ प्रकार के प्लव के गुण-दोष के बारे में कहता हूँ। पूर्व प्लवा भूमि अर्थात् पूर्व की ओर ढलान वाली भूमि श्रेष्ठ होती है, उसे आयु, श्री-सम्पत्ति और बल को बढ़ाने वाली समझें। सर्वसम्पत्करी पुंसां प्रासादानां विभूतिदा। राज्यपूज्या सदानन्दा प्राक्प्लवाचेद्भवेन्मही ॥ 14 ॥ इसी प्रकार लोगों के लिए सभी सम्पत्तियों को दिलाने वाली और प्रासादों, मन्दिरों के निर्माण में भी विभूति या महिमा को बढ़ाने वाली, राजाओं द्वारा पूज्या, सदा आनन्द प्रदान करने वाली कही गई है। इस तरह पूर्व दिशा के प्लव वाली भूमि के गुण बताए गए हैं। आग्नेयप्लवभूमिफलमाह - आग्नेयप्लवका भूमिरग्निदाहभयावहा। शत्रुसन्तापदा नित्यं कलिदोऽग्निप्लवः स्मृतः ॥ 15 ॥ परन्तु, जो भूमि आग्नेय कोण की ओर ढलान वाली होती है, वहाँ अग्निदाह का भय रहता है, वहाँ शत्रुओं से सन्ताप मिलता रहता है। आग्नेय प्लव वाली भूमि नित्य ही कलह कराने वाली बताई गई है। दक्षिणप्लवाफलं - नश्यन्ति पुरुषास्तत्र देवता च प्रणश्यति। धनहानिकरो नित्यं रोगकृद् दक्षिणः प्लवः ॥ 16 ॥ अब दक्षिण में प्लव या ढलान वाली भूमि को लें, ऐसी भूमि पर देवता और पुरुष नाश को प्राप्त होते हैं और उन्हें प्राणों का भय बना रहता है। वह नित्य रोग बढ़ाने वाली और धन की हानि कराने वाली होती है। नैर्ऋतिप्लवाफलं - प्रवर्तयेद् गृहे पुंसां रोगांश्च मृत्युदायकान्। धनहानिं तथा नित्यं कुरुते नैर्ऋतिप्लवा ॥ 17 ॥ इसी तरह नैर्ऋति दिशा में ढलान वाली भूमि भी वहाँ बनने वाले घरों में रहने वाले लोगों में रोगों को बढ़ाने वाली तथा मृत्युदायक कष्टों से भरी तथा नित्य धन हानि कराने वाली होती है। पराप्लवाफलं - पश्चिमप्लवका भूमिर्धनधान्यविनाशिनी।
258 अपराजितपृच्छा शोकदाहं कुलं तत्र यत्र भूः पश्चिमप्लवा ॥ 18 ॥ अब पश्चिमी दिशा में ढलान वाली भूमि को देखें जो धन-धान्य का विनाश करने वाली होती है। ऐसी भूमि में शोक, दाह आदि गृहकर्ता के कुल में बने ही रहते हैं जो पश्चिम की ओर प्लव वाली होती है। वायव्यप्लवाफलमाह — शत्रुकर्त्री विरागा च गोत्रक्षयकरी तथा। गृहे च कन्यकाहन्त्री सदा दुःखभयावहा ॥ 19 ॥ अब वायव्य कोण की ओर ढलान वाली भूमि के दोषों को देखें। ऐसी भूमि शत्रुओं को बढ़ाने, वाली वैराग्य बढ़ाने वाली, गोत्र के परिजनों का क्षय करने वाली और ऐसे घरों में रहने वालों की कन्याओं को हनन करने वाली तथा सदा दुःख और भय देने वाली होती है। भुक्तं न जीर्यते तस्य मह्यां तत्र तु यो वसेत्। एतान् दोषानवहति दोषदा वायुदिक्प्लवा ॥ 20 ॥ इस भूमि पर जो भी बसता है, उसका खाया-पीया कभी नहीं पचता। इतने दोष इस वायव्य की ओर ढलान वाली भूमि के कहे हैं। उत्तरप्लवाभूफलं — पूज्या लाभकरी नित्यं पुत्रपौत्रविवर्धिनी। कामदा भोगदा चैव धनदा चोत्तरप्लवा ॥ 21 ॥ इन सबके विपरीत देखें कि उत्तर में प्लव या ढलान वाली भूमि कितनी शुभ होती है। ऐसी भूमि पूज्या होती है, नित्य लाभकारी होती है। वहाँ रहने वालों के परिवार में पुत्र-पौत्रों की वृद्धि होती है। यह भूमि सब कामनाओं को पूर्ण करने वाली होती है और इसमें सभी प्रकार के भोग उपलब्ध होते रहते हैं। ईशानप्लवाभूफलं — नरसौख्यसतीसत्यसौभाग्यादिविवर्द्धिनी। धनार्थैश्वर्यसम्पन्ना धर्मदेशानकप्लवा ॥ 22 ॥ इसी प्रकार ईशान कोण की दिशा में ढलान वाली भूमि भी बहुत ही शुभ मानी गई है। यह भूमि अपने यहाँ रहने वाले लोगों में सुख, सत्, सत्य और सौभाग्य बढ़ाने वाली होती है। इसमें धन, अर्थ, ऐश्वर्यों से सम्पन्नता प्रदान करने वाली, धर्म भावना बढ़ाने वाली सभी प्रवृत्तियाँ पाई जाती हैं।
सूत्र-५१ 259 पुनरपि प्राक्प्लवभूमिप्रशंसामाह — सा विद्या धनसम्पन्ना सर्वलोकहितावहा। विनयाचारसम्पन्नपुत्रपौत्रादिसङ्कुला ॥ २३॥ परन्तु, इन सब में पूर्व दिशा की ओर प्लव, ढलान वाली भूमि तो बड़ी ही शोभना कही गई है क्योंकि इस भूमि में रहने वालों को धन-सम्पन्नता, सर्व लोकहितकारी भावना, विनयपूर्वक आचार की भावना, पुत्र-पौत्रादि की बहुलता होती है। नीरोगा दानशीला च विशिष्टजनसेविता। पूर्वप्लवा तु या भूमिः शोभना सा प्रकीर्तिता ॥ २४॥ यहां के निवासी सदा निरोग, दानशील और सम्माननीय, विशिष्ट जनों की सेवा करने वाले होते हैं। गृहप्रासादोचितभूमिलक्षणं — गृहप्रासादयोर्भूम्याः कथ्यतेऽनुक्रमोऽधुना। मध्यप्लवा निकृष्टा स्यात् कनिष्ठा मध्यवर्तका ॥ २५॥ सर्वनाशकरी पुंसां सा भूमिस्तु निवासिनाम्। वर्जयेद्द्विद्रुमां क्ष्मां तु करालां मस्तकोन्नताम् ॥ २६॥ अब गृह और प्रासादों अर्थात् राजमहलों, देवालयों आदि के लिए जो भूमि काम में ली जाती है, उनके बारे में क्रमपूर्वक कहने जा रहा हूँ। ध्यान रहे कि जो भूमि मध्य प्लवा है अर्थात् जो स्वयं खड्डे में है और चारों ओर का पानी उसमें आकर एकत्र होता है, वह भूमि कार्य या आवास के लिए निकृष्ट अर्थात् बिल्कुल गई बीती और व्यर्थ होती है। ऐसी 'मध्यवर्तका' भूमि कनिष्ठा कहलाती है जो वहाँ के लोगों के लिए और निवासियों के लिए सर्वनाशकारी होती है। इसी तरह यह भी ध्यान रखने की बात है कि जो भूमि पेड़ों से रहित हो अर्थात् उजाड़ हो और बड़ी कराल, कठोर ऊँचाई से युक्त हो अर्थात् जिसका मस्तक भाग बीच में उन्नत हो, ऐसी भूमि भी वर्जित कही गई है। चौरेभ्यो भयदा नित्यं द्रव्यनाशकरी स्मृता। उच्छिन्ना च देवभूमी ¹ऊर्ध्वचा अधोगन्तव्यहीनः ॥ २७॥ क्योंकि, ऐसी भूमि पर चौरों का भय बना रहता है और इसके रखरखाव में भी
- 'ऊर्ध्वसार्धस्यतव्यही?' इति प्रकाशितपाठः।
260 अपराजितपृच्छा बहुत द्रव्य का नाश होता है। ऐसी उच्छिन्ना भूमि (ऊँची भूमि) या ऊँची देवभूमि ऊपर चढ़ने और पुनः उससे नीचे उतरने योग्य नहीं होती है। अजोष्ट्रखरसंसेव्यां वर्जयेत्तादृशीं महीम्। सशल्या बहुभक्ता च ह्यषूरा शोककारिका ॥ 28 ॥ जिस भूमि में अज-बकरी, ऊँट और गधे विचरण करते हों, जो भूमि शल्ययुक्त (हड्डियों वाली) हो, कण्टीली हो, जगह-जगह कटी-फटी और ऊसर भूमि हो, वे सब शोककारक होती हैं। अस्तु, ऐसी सभी भूमियाँ गृह के लिए वर्जनीय कही गई है। त्रिविधा स्फुटिता मृद्धी वृष्टिशुष्का रिक्ताङ्गिका। कप्पिलः¹ भ्रमगम्भीरा घटिका त्र्यक्षसिद्धिदा ॥ 29 ॥ जो भूमि वर्षाजल रिक्त हो जाने पर, कीचड़-मिट्टी के सूख जाने से तीन प्रकार से स्फुटित हो गई है अर्थात् मिट्टी फट गई हो, भूरे वर्ण की हो और उसमें गम्भीर भ्रमघटिका अर्थात चक्र बने पाए जाए, तो ऐसी भूमि त्र्यक्ष (शिव, त्र्यम्बक) की सिद्धि कराने वाली मानी जाती है। द्रुमानुसारेणभूगुणदोषं — वेणुगुल्मलताच्छाया द्विगुणां मध्यदूषिता। त्रिगुणा पुन्नागवृक्षैः क्षीरवृक्षैश्चतुर्गुणा ॥ 30 ॥ अब घर पर वृक्षों की पड़ने वाली छाया के दोष बताए जाते हैं। बांसों के झुरमुट से पड़ने वाली छाया भवनों के लिए दुगुनी मध्य दूषिता कही गई है। पुन्नाग अथवा सुपाड़ी के वृक्षों की छाया तिगुनी और दूध वाले वृक्षों की छाया चतुर्गुणी दूषिता है। पञ्चधाश्वत्थवृक्षैश्च षड्धा धात्री महीरुहैः। सप्तधा पूर्णवृक्षैश्च लिङ्गच्छाया तथाष्टधा ॥ 31 ॥ अश्वत्थ वृक्ष की छाया वाली भूमि पाँच गुणी दूषित है। इसी तरह आँवले के पेड़ की छाया छह गुणी, पूर्ण वृक्ष की छाया वाली सात गुणी और शिवलिङ्ग की भवन पर पड़ने वाली भूमि आठ गुणी हानिकारक है। एताश्च्छायाः परित्यज्य वेश्म कुर्याद्यथाभयम्। वृक्षप्रासादयोश्च्छायां गृहे त्यक्ता शुभप्रदा ॥ 32 ॥
- 'कापादैः ?' इति प्रकाशित पाठः। 'काकपदै' या 'कप्पिलः' पाठ स्यात्।
सूत्र-५१ 261 अस्तु, इन छाया से भयभीत रहते हुए ही, इन छायाओं को छोड़कर ही घर बनाएँ क्योंकि यह एक ध्रुव सत्य मानकर चलें कि वृक्षों की और देव मन्दिरों की छाया घरों पर नहीं पड़े। यही शुभप्रद है। ऐसे में छायाओं को त्यागकर ही घर बनाएँ। द्वयोः प्रहरयोश्च्छाया वृक्षप्रासादगुल्मजा। हर्म्यगृहे तथैवं स्यादधःस्तान्नैव निन्दिता ॥ ३३ ॥ जिन वृक्षों, प्रासादों और गुल्मों से दोपहर में होने वाली छाया हवेलियों और घरों पर पड़ती है, वह अवश्य ही त्याज्य है परन्तु जो छाया उन घरों और हवेलियों से नीचे ही रह जाती है, वह निन्दित नहीं समझी जाती है। अका अशोका अश्वत्थाः केतकीबीजपूरकाः। यस्मिन् गृहे प्ररोहन्ति तद् गृहं नैव वर्द्धते ॥ ३४ ॥ जिस घर में आक, अशोक, अश्वत्थ, केतकी, बीजोरा (बीजपूरक, जम्बीर) के वृक्ष उगते हैं, उस घर में कभी भी वृद्धि, सम्पन्नता, सुख आदि नहीं बढ़ते। दाडिमं च हरिद्रां च श्वेतां च गिरिकर्णिकाम्। यदिच्छेदात्मनः श्रेयो गृहद्वारे न रोपयेत् ॥ ३५ ॥ दाड़िम, हल्दी, श्वेता, गिरिकर्णिका आदि वृक्षों को अपनी भलाई चाहने वाले व्यक्ति कभी भी अपने गृह के द्वार के पास रोपण न करें। त्यक्त्वा चोग्रतमं वृक्षं कटुकं कण्टकान्वितम्। अपि सौवर्णिकान्वृक्षान् गृहाश्रये न रोपयेत् ॥ ३६ ॥ इसी तरह उग्रतम समझे जाने वाले वृक्ष, कड़वे वृक्ष, काँटों वाले वृक्ष, सुनहरे पुष्पों वाले, कनेर के वृक्ष भी घर के पास नहीं रोपण करें। न्यग्रोधोदुम्बरप्लक्षांस्तथा वै कार्मुकादिकान्। वर्जयेद् गृहमाश्रित्य हर्म्यवृद्धिर्न विद्यते ॥ ३७ ॥ बरगद, उदुम्बर, पलाश और सुपाड़ी के वृक्ष घरों के पास हों तो वे भी वर्जनीय है क्योंकि इनके रहते हवेली और घरों में सम्पन्नता की वृद्धि नही होती है। खर्जूरी दाडिमी रम्भा कर्कन्धू बीजपूरिका। यस्मिन् गृहे प्ररोहन्ति तद् गृहं नैव वर्द्धते ॥ ३८ ॥¹
- तुलनीय- बदरी कदली चैव दाडिमी बीजपूरिका। प्ररोहन्ति गृहे यत्र तद् गृहं न प्ररोहति ॥' (वृक्षायुर्वेद : सुरपालकृत, सम्पादक - श्रीकृष्ण 'जुगनू', चौखम्बा, वाराणसी, 2004, 29, समराङ्गणसूत्रधार 48, 131)
262 अपराजितपृच्छा खर्जूर, दाड़म, केला, कर्कन्धू (करौन्दा) और बीजोरा जिन घरों में उगते हैं, वे कभी वृद्धि नहीं पाते हैं। अथ भूमिस्थनिधिसाधनं — नकुलश्चोरगो यत्र क्रीडतः स्नेहत उभौ। तत्रस्थाने महीं खात्वा द्रव्यं तिष्ठति निश्चयम् ॥ ३९ ॥ अब भूमि में गड़े धन आदि द्रव्यों को जानने के लक्षण बताये जा रहे हैं— जिस स्थान में नेवले और सर्प आपस में दोनों स्नेहपूर्वक क्रीड़ा करते पाए जाएँ ऐसे स्थान की भूमि को खोदने पर निश्चय ही द्रव्य, धन होने का पता लगता है।¹ बिडाला मूषकाः स्नेहाद्रमन्ते च परस्परम्। तत्र स्थाने महीं खात्वा द्रव्यं तिष्ठति निश्चयम् ॥ ४० ॥ जिस स्थान पर बिल्लियाँ और चूहे आपस में, परस्पर स्नेहपूर्वक रमण करते हों, उस स्थान की भूमि खोदने पर भी निश्चय ही धन और द्रव्य मिलता है। सर्पाश्च मूषकाः स्नेहात् क्रीडन्त्यानन्दरूपकाः। तत्र स्थाने महीं खात्वा द्रव्यं तिष्ठति निश्चयम् ॥ ४१ ॥ इसी तरह जिस स्थान पर सर्प और चूहे भी प्रेमपूर्वक और आनन्द में क्रीड़ा करते पाए जाएँ, उस स्थान में भी भूमि खोदने पर निश्चय ही धन और द्रव्य की प्राप्ति होती है।
- भूमिगत द्रव्य या दफीनों की खोज का बहुत रोचक विषय रहा है। प्राचीन भारत में तान्त्रिकों ने इस प्रकार की विधियों के अनुसन्धान में ही अपने को लगाए रखा है। रुद्रादि यामलों, स्वरशास्त्रों में भी इस विषय का वर्णन मिल जाता है। 'नरपतिजयचर्यास्वरोदय' में यह वर्णन आया है। वराहमिहिर, मेघमालाकार ने काकाण्ड, खञ्जनदर्शन आदि का वर्णन करते हुए निधि प्राप्ति का वर्णन किया है जिसे मुहूर्त्ततत्त्वकार केशव दैवज्ञ ने भी दिया है। अपराजितपृच्छा के इस विषय के श्लोकों को सूत्रधार मण्डन ने वास्तुमण्डनम् के पहले अध्याय में उद्धृत किया है। कौतुकचिन्तामणि में भी उड़ीसा के राजा प्रतापरुद्रदेव ने इस विधि को दिया है। 'न' पाठ में इसके बाद श्लोक इस क्रम से मिलते हैं— नकुलोरुद्रभोश्च क्रीडास्ते हिस्तजोत्तमा। सूत्रस्थाने मर्हयित्वा द्रव्यं तिष्ठन्ति निश्चय ॥ ३८ ॥ यत्र ना दृश्यते शल्यं द्रव्यं वामं च योच्यते। सूत्रस्थाने महर्षित्वा द्रव्यं तिष्ठन्तिनिश्चयम् ॥ ३९ ॥ द्वारमध्ये कृतिकाश्च भरणीविशाखयो। शेषं पूर्वं विधातव्यं सनन्द सर्वकामयम् ॥ ४० ॥ इति मन्दवेदयुगैका वेदाश्च गर्भस्फुरितरा। स्वकीयौभित्तिभ्रमन्युक्ता च पदैकैका प्रकल्पयेत् ॥ ४१ ॥ द्विभागं कर्णमित्युक्तं भागद्वे तु च कर्णिका। प्रतिरथं सार्धभागं निर्गमं विस्तरं तथा ॥ ४२ ॥ पुनरंगरी अर्धभागं त्रिभागं अर्द्धविस्तरम्। निर्गमं भागमेकेन शिखराधो समुद्भवैत् ॥ ४३ ॥ वेदासभद्रविस्तारं तद्विस्तु विनिर्गमम्। चन्द्रावलोकनं कुर्याद् छाद्यघण्टा समन्वितम् ॥ ४४ ॥ शेषं पूर्वं विधातव्यं पीषदेच्छाद्यके कथम्। नागरोक्तं विधमानं च प्रयक्तं वास्तवेविधिः ॥ ४५ ॥ ('न' संज्ञक मातृका पत्र 51)
सूत्र-५१ 263 यत्र ना दृश्यते शल्यं द्रव्यं तत्र तथोच्यते। तत्र स्थाने महीं खात्वा द्रव्यं तिष्ठति निश्चयम्॥ ४२॥ जिस स्थान में किसी भी प्रकार का शल्य न पाया जाए तो समझो कि वहाँ भी द्रव्य है। अतः उस स्थान पर भी भूमि को खोदने पर धन, द्रव्य निश्चय ही मिलता है। अथाहिबलचक्रम् - अष्ट₈ पूर्वायता रेखा भिन्नाः पञ्च₅ समुद्धरेत्। पदैरष्टाविंशति₂₈ भिर्भृर्ऋक्षसङ्ख्यया तथैव च॥ द्वारमध्ये कृत्तिका च शाखयोर्भरणीमघे॥ ४३॥ (भूमिस्थनिधि के अवलोकन के लिए अहिचक्र की विधि कही जा रही है) इसके लिए सर्वप्रथम पूर्वापर आठ रेखाएँ खींचनी चाहिए और तिर्यक् या आड़ी पाँच रेखाएँ डालें। यह रचना इस प्रकार से की जाए कि अन्दर 28 कोष्ठक बन जाएँ। इन पदों में (अभिजित सहित) सभी 28 नक्षत्रों का इस प्रकार से न्यास किया जाना चाहिए कि द्वार के मध्य में कृत्तिका नक्षत्र और दोनों शाखाओं में मघा और भरणी नक्षत्र आ जाए। चन्द्रे द्रव्यं तथा सूर्ये शल्यं चैव विनिर्दिशेत्। अहिबलचक्रे प्रोक्ता ¹सारोद्धृत्यां च केवली॥ ४४॥ इस प्रकार केवली के स्वरशास्त्र में कहे गए अहिबल चक्र में विन्यसित नक्षत्रों में चन्द्रमा के नक्षत्रों से द्रव्य और सूर्य के नक्षत्रों से शल्य का ज्ञान करना चाहिए। अश्विन्यादि त्रिकं₃ चैव आर्द्रादि पञ्चकं₅ तथा। पूर्वाषाढा चतुष्कं₄ च रेवती चोत्तरात्रयम्॥ ४५॥ शशिभानि किलैतानि शिष्टानि रविभानि च।²
- 'स्वसरो धृत्याश्च केवली?' प्रकाशित पाठः। 'स्वरोधृत्यां च केवली' सुझाव पाठः। यहाँ ग्रन्थकार ने सारोद्धार नामक स्वरशास्त्र के साथ ही 'केवली' का उल्लेख किया है। बहुत सम्भव है कि यह केवली कवि नरपति हो। नरपति का नरपतिजयचर्या नामक ग्रन्थ स्वरशास्त्रों में बहुत प्राचीन और महत्वपूर्ण माना जाता है जिसका रचनाकाल शङ्करबालकृष्ण दीक्षित (भारतीयज्योतिष, पृष्ठ 624) ने विक्रम संवत् 1232 (शकाब्द 1097 तद्नुसार 1175 ई.) माना है। नरपति को जैन मतावलम्बी कहा गया है, इसलिए भुवनदेव ने सम्भवतः उन्हें केवली कहा हो। वे अन्हिलपट्टन के थे और उनके पिता आम्रदेव धारानगरी में रहते थे। इस ग्रन्थ को सारोद्धार भी कहा जाता है- पुस्तकेन्द्रं पटौकश्रीदर्पणं ज्योतिपार्णवम्॥ सारोद्धारं प्रवक्ष्यामि...। प्रस्तुत वर्णन नरपति के आधार पर किया गया प्रतीत होता है।
- सूत्रधारमण्डनकृत वास्तुमण्डनम् में ये श्लोक इस रूप में आए हैं- अश्विन्यादित्रिकं₃ चैव आर्द्राद्याश्चैवपञ्चकम् ₅। पूर्वाषाढाचतुष्टं₄ च उत्तरारेवतीद्वयम् ₂॥ एतानि शशिधिष्ण्यानि शेषाणि रविभानि च। (वास्तुमण्डनम् 1, 160-161)
264 अपराजितपृच्छा अश्विन्यादि तीन (अश्विनी, भरणी व कृत्तिका), आर्द्रा आदि पाँच (आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा व मघा), पूर्वाषाढादि चार (पूर्वाषाढा, उत्तराषाढ, अभिजित् व श्रवण) तथा रेवती और उत्तरात्रय नक्षत्रों को मिला कर कुल सोलह नक्षत्र चन्द्रमा के नक्षत्र होते हैं और शेष नक्षत्र (रोहिणी, मृगशिरा, पूर्वाफाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाती, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, धनिष्ठा, शतभिषा) सूर्य के हैं। चन्द्रर्क्षे च स्थिते सूर्ये चन्द्रे सूर्यर्क्षसंस्थिते ॥ 46 ॥ तत्र शून्यं भवेत्स्थानं द्रव्यशल्यविवर्जितम्। जब चन्द्र के नक्षत्र सूर्य के नक्षत्र में और सूर्य के नक्षत्र चन्द्र में समागत हों, ऐसे योग में उक्त स्थान पर कुछ भी नहीं होता है, न द्रव्य और न शल्य ही मिलता है। द्रव्यशल्यविना त्वेतं ¹शल्यद्रव्यं विनिर्दिशेत् ॥ 47 ॥ चन्द्रः पूर्वं परं भानुस्तत्र शल्यं विनिर्दिशेत्। भानुः पूर्वं परं चन्द्रस्तत्र शल्यं विनिर्दिशेत् ॥ 48 ॥² किन्तु यदि सूर्य व चन्द्रमा अपने अपने-अपने नक्षत्र में हों तो वहाँ धन व शल्य दोनों ही कहना चाहिए। गणना से यह ज्ञात करें कि यदि चन्द्र पूर्व नक्षत्र में और सूर्य परवर्ती नक्षत्र में हो तो उस भूमि में हड्डी होती है और सूर्य पूर्व तथा चन्द्रमा परवर्ती नक्षत्र में स्थित हो तो भी वहाँ शल्य बताना चाहिए।³ नरपति में यह श्लोक इस प्रकार है जिसका आशय है कि अश्विनी से तीन, आर्द्रा से पाँच एवं पूर्वाषाढ़ा से चार व रेवती-पूर्वाभाद्रपद- ये चन्द्रमा के नक्षत्र है और शेष सूर्य के नक्षत्र हैं-अधींशपूर्वाषाढादित्रिं पञ्च चतुष्टयम्। रेवती पूर्वाभाद्रेन्दोर्भानि शेषाणि भास्वतः ॥ (नरपति. नाडीचक्रप्रकरणम् 1, 9) नरपति ने सम्पूर्ण चक्र इस प्रकार बताया है— अहिचक्रं प्रवक्ष्यामि यथा सर्वज्ञभाषितम्। द्रव्यं शल्यं तथा शून्यं येन जानन्ति साधकाः॥ निधिर्निर्वर्तनैकस्थः सम्भ्रान्तो यत्र भूतले। तत्र चक्रमिदं स्थाप्यं स्थानद्वारमुखस्थितम्॥ ऊर्ध्वरेखाष्टकं लेख्यं तिर्यक् पञ्च तथैव च। अहिचक्रं भवेत्येवमष्टाविंशति कोष्ठकम्॥ तत्र पौष्णाश्वि याम्यर्क्षं कृत्तिकार्पितृभाग्यकम्। उत्तराफाल्गुनी लेख्यं पूर्वपङ्क्त्यां भसप्तकम्॥ अहिर्बुध्न्याजपादक्षं शतभं ब्राह्मसार्पभम्। पुष्यं हस्तं समालेख्यं द्वितीयां पङ्क्तिमास्थितम्॥ विधिविष्णुर्धनिष्ठाख्यं सौम्यरोद्रेन्द्रपुनर्वसू। चित्राभं च तृतीयायां पङ्क्तौ धिष्ण्यस्य सप्तकम्॥ विश्वक्षं तोयभं मूलं ज्येष्ठा मैत्रविशाखिके। स्वाती पङ्क्त्यां चतुर्थ्यां च कृत्वा चक्रे प्रस्तारः पन्नगाकृतिः। द्वारशाखामघायाम्ये द्वारस्था कृत्तिका मता॥ (नरपति. पूर्वोक्त 1, 8)
- 'शल्यद्रव्यादि कथ्यते?' प्रकाशित पाठः।
- वास्तुमण्डनम् में उक्त श्लोक इस रूप में मिलते हैं— चन्द्रधिष्णैस्थितेसूर्ये सूर्यचन्द्रसमागते॥ तत्र शून्यं भवेस्थानं द्रव्यशल्य विवर्जितम्। द्रव्यशल्यविना ह्येवशल्यद्रव्यं विनिर्दिशेत्॥ चन्द्रपूर्वापरोभानुस्तत्र शल्यं विनिर्दिशेत्। भानुपूर्वापरश्चन्द्रस्तत्र द्रव्यां विनिर्दिशेत्॥ (वास्तु. 1, 161-163)
- उक्त प्रसङ्ग में नरपति. का मत विचारणीय है चन्द्र व सूर्य के नक्षत्र को जानकर देखें कि दोनों अपने नक्षत्र में हैं अथवा दूसरे के नक्षत्र में, यदि चन्द्रमा के नक्षत्र में सूर्य व चन्द्रमा दोनों हों तो उस स्थान में निश्चय ही द्रव्य होता है। सूर्य के नक्षत्र में दोनों हों तो शल्य होगा और कोई पदार्थ नहीं। यदि दोनों
265 सूत्र-५१ सूर्यचन्द्रनक्षत्रसाधनम् — गतघटि ऋक्षभघ्नाः₂₇ (हताः ? ) षष्ठिहते₆₀ च शेष कम्। रविशशिभुक्तकालं रविचन्द्रर्क्षलग्नकम् ॥ 49 ॥ भूमिस्थ निधि प्राप्ति के लिए प्रश्न की गत घटियों को 27 से गुणा करें और उसमें 60 का भाग दें तो प्राप्त फल सूर्य व चन्द्रमा का भुक्तकाल होगा और यही सूर्य व चन्द्रमा के नक्षत्रों से लग्न होगा । (यदि प्राप्त नक्षत्र की संख्या में अश्विन्यादि गत नक्षत्र जोड़ा जाएगा तो अश्विन्यादि क्रम से चन्द्रमा के नक्षत्र का पता चलेगा।)² अपने-अपने नक्षत्र में हों तो दोनों पदार्थ होंगे व इनके विपरीत हो तो कुछ नहीं होता है। नवांश के अनुमान से भूमि का अनुमान किया जाना चाहिए। यदि चन्द्रमा क्रूर ग्रह से युक्त हो तो द्रव्य नहीं मिलता है। पूर्ण चन्द्रमा हो तो पूर्ण द्रव्य, क्षीण चन्द्रमा हो तो अल्पद्रव्य होता है। ग्रह दृष्टि के अनुरूप द्रव्य नव प्रकार का होता है। सूर्यादि ग्रहों का क्रम से स्वर्ण, रजत, ताम्र, पित्तल, रत्न, काँसा, लोहा, शीशा और नाग। चन्द्रमा को जो ग्रह देखता है उसके अनुसार द्रव्य होता है। मिश्र ग्रह देखते हैं तो मिश्रद्रव्य होगा। यथा— चन्द्रऋक्षे यदाऽर्केन्दू तत्रास्ति निश्चितं निधिः। भानुऋक्षे स्थितौ तौ चेत्तदा शल्यं च नान्यथा। स्वस्वभे द्वितयं ज्ञेयं नास्ति किञ्चिद्विपर्यये। नवांशकानुमानेन भूमानं तस्य कल्पयेत्। स्थितं न लभते द्रव्यं चन्द्रे क्रूरग्रहान्विते॥ पुष्टे चन्द्रे भवेन्मुद्रा क्षीणे चन्द्रेऽल्पको निधिः। ग्रहदृष्टिवशात्सोपि विज्ञेयो नवधा बुधैः ॥ हेमं तारं च ताम्रारं रत्नं कांस्यायसं त्रपु। नागं चन्द्रे विजानीयाद्भास्करादिगृहेक्षिते ॥ मित्रैर्मित्रं भवेद् द्रव्यं शून्यं दृष्टिविपर्यये। सर्वग्रहेक्षिते चन्द्रे निर्दिष्टोऽसौ महानिधिः ॥ शुभक्षेत्रगते चन्द्रे लाभः स्यान्नात्र संशयः । पापक्षेत्रे न लाभो हि विज्ञेयः स्वरपारगैः ॥ हेमं तारं च ताम्रं च पाषाणं मृन्मयायसम्। सूर्यादिगृहगे चन्द्रे द्रव्यभाण्डं प्रजायते ॥ भुक्तराश्यंशमानेन भूमानं काम्बिकैः करैः। नीचे द्विघ्नं परं नीचे जलस्थोऽसौ भवेन्निधिः ॥ स्वोच्चस्थे भूर्ध्वगं द्रव्यं नवांशक क्रमेण च। परमोच्चे परे तुङ्गे भित्तिस्थमृक्षसङ्क्रमे ॥ (नरपति. वही 11-21)
- वास्तुमण्डनम् और नरपतिजयचर्या में आया है कि निधि की प्राप्ति के लिए प्रश्नकालिक नक्षत्र में उदय से जितनी घड़ी बीत गई हो अर्थात् भयात घटिकाओं को 27 से गुणाकर 60 से या भभोग से भाग देने पर लब्धि नक्षत्र, घटीपल मिलें, उस नक्षत्र की संख्या में अश्विन्यादि गत नक्षत्र की संख्या को जोड़ने पर अश्विन्यादि क्रम से चन्द्रमा के स्पष्ट नक्षत्र का ज्ञान होता है। मूल श्लोक में ग्रन्थकार 60 की कल्पना भभोग के स्थान पर करता है किन्तु टीकाकार ने भभोग से ही भाजित करना उचित माना है। नाक्षत्रिय साठ घटिकात्मक चक्रानुसार नक्षत्रों का परिभ्रमण ध्यान में रखकर उक्त प्रकार से ही गणना की जानी उचित है— उदयादिगता नाड्यो भघ्नाः षष्ट्यावशेषके। दिनेन्दुर्भुक्तियुक्तोऽसौ भवेत्तात्कालचन्द्रमाः ॥ (वास्तु. 1,164 एवं नरपति. वही 10) जिस तरह चन्द्र नक्षत्र के भयात भभोग से स्पष्ट चन्द्रमा का साधन कहा गया, उसी प्रकार इष्ट समय में नक्षत्र स्थित सूर्य का साधन किया जाना चाहिए। अर्थ यह है कि जिस नक्षत्र में सूर्य हो, उसमें सूर्य के प्रवेश काल से इष्टकाल तक गत दिनादि को सूर्य सम्बन्धी भयात माने और आगे के नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश दिन से पूर्व तक भभोग दिन समझकर क्रिया कनी चाहिए। फिर यह देखना चाहिए कि ये दोनों अपने-अपने नक्षत्र में अथवा भिन्न-भिन्न नक्षत्र में हैं— चन्द्रवत् साधयेत् सूर्यमिष्टर्क्षं चेष्टकालिकम्। पश्चाद्विलोकयेत्तो चेत्स्वर्क्षे वा चान्यभे स्थितौ ॥ (वास्तु. 1, 165, एवं नरपति. वही 11)
इत्यमनन्तर वर्णानुसारेणयोग्याययोग्यभूमिलक्षणं — श्वेता च ब्राह्मणी भूमी रक्ता वै क्षत्रिया स्मृता। पीतवर्णा भवेद्वैश्या शूद्री तु कृष्णवर्णिनी ॥ 1 ॥¹ अब रङ्ग, वर्ण के अनुसार भूमि के लक्षण कहते हैं। जो भूमि श्वेत वर्ण की हो, वह ब्राह्मणी भूमि होती है, रक्तवर्णा क्षत्रिया, पीतवर्णा वैश्या तथा कृष्णवर्णा भूमि शूद्री होती है। गन्धानुसारेणभूमिलक्षणं — घृतगन्धा भवेद्विप्री राज्ञी रक्तानुगन्धिनी। क्षारगन्धा भवेद्वैश्या शूद्री विष्ठानुगन्धिनी ॥ 2 ॥ जिस भूमि से घी जैसी गन्ध आए, वह भूमि विप्रा होती है, रक्तगन्धा भूमि राज्ञी या क्षत्रिया, क्षारगन्धा भूमि वैश्या तथा विष्ठानुगन्धिनी भूमि शूद्री होती है। स्वादानुसारेणभूमिः — ब्राह्मणी मधुरास्वादां कषाया क्षत्रिया तथा। क्षारास्वादा भवेद्वैश्या शूद्री स्यात्कटुका तथा ॥ 3 ॥ एवं परीक्षयेद् भूमिं वर्णैर्गन्धैश्च स्वादतः। गोमयेन समालिप्य नन्द्यावर्तं तु स्वस्तिकम् ॥ 4 ॥ ऐसी भूमि जो चखने पर मधुर स्वाद वाली हो, वह ब्राह्मणी भूमि होती है, कषाय स्वाद वाली भूमि क्षत्रिय, क्षार स्वाद वाली वैश्या तथा कटु स्वाद वाली भूमि शूद्री होती है। इस प्रकार भूमि का वर्ण, गन्ध और स्वादानुसार परीक्षण किया जाना चाहिए। इसके बाद उस भूमि को गोबर से लीप कर उस पर नन्द्यावर्त स्वस्तिक बनाएँ। स्थापयेदामघटं वर्धमानेन संयुतम्। घृतेन ज्वालयेद्वर्तीश्चतस्रश्च चतुर्दिशम् ॥ 5 ॥ फिर उस स्वस्तिक पर कच्चा घड़ा और उस पर बीजोरा या ढक्कन रखा हुआ हो, ऐसा रखें तथा उस घट पर चारों ओर चार दिशाओं में जलने वाली बातियाँ रखे और उन्हें घी से जलाएँ, दीपक बनाएँ। आद्योद्भवे यथा वर्तिस्तदूर्णा सा मही मता। सूत्रधारस्य हस्ते तु कुद्दालं तु तथोत्तमम् ॥ 6 ॥
- यहाँ से इसी सूत्र के 12वें श्लोक के बाद का विषय पुनः आरम्भ होता है। 'न' मातृका में इस क्रम से उक्त श्लोक नहीं मिलते हैं।
सूत्र-५१ 267 इस अवसर पर देखें कि जो वर्तिका पहले ऊँची जलती दीखे, उसी के अनुसार उस भूमि का वर्ण निश्चय करें, और तब सूत्रधार के हाथ में उत्तम कुदाली दें। स्थित्वा पूर्वाभिमुखतः शुचिः स्नातो जितेन्द्रियः। शुक्लोम्बरधरो नित्यं शुक्लमाल्यानुलेपनः ॥ 7 ॥ प्रहारं दापयेत्तत्र लक्ष्येद्रेणुमुच्छ्रितम्। पूर्वापरयाम्योत्तरं वर्णैः प्राच्यादिशस्तकम् ॥ 8 ॥ सूत्रधार जो कि पवित्र हो, स्नानादि से शुद्ध हो, जितेन्द्रिय, श्वेत वस्त्रधारण किए हो और नित्य श्वेतपुष्पों की माला पहनकर श्वेत चन्दन का अनुलेप तिलक आदि करता है, पूर्वाभिमुख स्थित होकर उस कुदाल से प्रहार करें और जो मिट्टी उस प्रहार से निकले, उसे ध्यानपूर्वक देखें कि वह किधर अधिक गिरती है— पूर्व की ओर या पश्चिम या दक्षिण अथवा उत्तर की ओर? इसी के अनुसार पूर्वादि दिशा क्रम से भूमि का वर्ण निश्चित करें जो शास्त्रसम्मत माना जाता है। ततो वास्तुं च सम्पूज्य तत्तत्क्षेत्रेषु कल्पितम्। पुष्पाक्षतैः समालिख्य निलयाधः प्रमाणतः ॥ 9 ॥ इसके उपरान्त ही वास्तु का पूजन करें और उस क्षेत्र के नक्शे के अनुसार डाकवेल या आकार कल्पित करें तथा पुष्प, अक्षतादि से समस्त निलयों (कमरों) को प्रमाणानुसार अङ्कित कर दें। सूत्रधारो महाप्राज्ञ शुक्लोम्बरधरः शुचिः। करे गृहीत्वा कुद्दालं दृढश्चैकाग्रमानसः ॥ 10 ॥ तूरवादित्रनिर्घोषैर्मङ्गलैः शब्दसङ्कुलम्। प्रहारं दापयेत्तत्र तत्कुक्षौ वह्निगोचरे ॥ 11 ॥ पुनः कहते हैं कि श्वेत वस्त्रधारी, पवित्रभाव वाले सूत्रधार महाप्राज्ञ को चाहिए कि वह दृढ़ और एकाग्रमन से कुदाल को ग्रहण करें और गाजे-बाजे के साथ उच्च मङ्गल गीतों के गान, कोलाहल के बीच कुदाल के प्रहारों से उस भूमि के कुक्ष को खोदकर बाहर निकाल कर दिखाएँ। दिशानुसारेण रेणुपतनफलं — उद्धृते चैव कुद्दाले ततो रेणुं निरीक्षयेत्। उत्तरे तु भवेत्क्षेमं पश्चिमे पुत्रपौत्रकम् ॥ 12 ॥ और, कुदाल से निकाली गई मिट्टी का पुनः ठीक-ठीक ढंग से निरीक्षण करें कि उक्त मिट्टी यदि उत्तर की ओर गिरे तो क्षेम-कुशल होता है और पश्चिम में गिरे
208 अपराजितपृच्छा तो पुत्र-पौत्र की वृद्धि होती है। पूर्वे तथोत्तमं विद्यादीशाने मोक्षदायकम् । इतरासु चतुर्दिक्षु सर्वदोषसमुद्भवः ॥ 13 ॥ पूर्व की ओर से सर्वोत्तम जाने और ईशान की ओर गिरे तो मोक्षदायक मानें। इनके अलावा चारों दिशाओं में जो इतर रह जाती है, सभी प्रकार के दोषों को उत्पन्न करने वाली है। कीलकरोपणविचार - आनीय कीलकं सूत्रं रोपयेच्च चतुर्दिशम् । कीलकस्य च सूत्रस्य वर्णभेदांश्च लक्षये ॥ 14 ॥ अब कीलक के वर्ण भेद बताते हैं— पहले कीलक को लाकर स्थापित करें और उस पर चारों ओर सूत्र लपेटें। इससे कीलक और सूत्र के वर्ण भेद देखे जाते हैं। प्रशस्यन्ते ब्राह्मणानां कीला आश्वत्थकीलकाः । उदाहृता क्षत्रियाणां खादिरा रक्तचन्दनाः ॥ 15 ॥ ब्राह्मणों के लिए अश्वत्थ का कीलक प्रशस्त है और क्षत्रियों के लिए खदिर और रक्त चन्दन के कीलक शुभ हैं। शिरीषशालतालानां वैश्यजातेः प्रकीर्तिताः । सर्जकार्जुनयोस्त्वेवं शूद्राणां च सुखावहाः ॥ 16 ॥ वेश्यजनों के लिए शिरीष, शाल और ताड़ के कीलक शुभ कहे गए हैं और शूद्र समुदाय के लिए सर्जक और अर्जुन वृक्ष के कीलक सुखदायक होते हैं। कीलकस्य आयामप्रमाणं - द्वात्रिंशदङ्गुलो₃₂ विप्रे चाष्टाविंशतिः₂₈ क्षत्रिये । चतुर्विंशाङ्गुलो₂₄ वैश्ये शूद्रे विंशाङ्गुलो₂₀ भवेत् ॥ 17 ॥ अब कीलकों की लम्बाई के बारे में कहते हैं— ब्राह्मणों के लिए 32 अङ्गुल लम्बे कीकल, क्षत्रियों के लिए 28 अङ्गुल लम्बे, वैश्यों के लिए 24 अङ्गुल लम्बे और शूद्रों के लिए 20 अङ्गुल के कीलक प्रशस्त कहे गए हैं। चतुरश्रो भवेद् विप्रे चाष्टाश्रः क्षत्रिये मतः । षोडशाश्रस्तु वैश्ये स्याद् वृत्तं शूद्रे प्रकीर्तितः ॥ 18 ॥ इसी तरह ब्राह्मणों के कीलक चतुरस्र (चौकोर) हो, क्षत्रियों के कीलक अष्टाश्र (अष्टकोणीय), वेश्यों के कीलक षोडशास्र (सोलहकोणीय) हो और शूद्रों के लिए कीलक गोलाकार होने चाहिए।
२६९ सूत्र-५१ सूत्रलक्षणं — विप्रस्य दर्भजं सूत्रं मौञ्जं तु क्षत्रियस्य च। कासजं तु भवेद् वैश्ये शाणं शूद्रस्य कीर्तितम्॥ १९॥ अब सूत्र के बारे में कहते हैं— यदि ब्राह्मण हो तो उसको दर्भ या दाभ का सूत्र काम में लेना चाहिए, क्षत्रिय हो तो मूँज का, वैश्य हो तो कास अर्थात् कपास का बना हुआ तथा शूद्र हो तो शण का बना हुआ सूत्र काम में लिया जाना चाहिए। न काष्ठलोहाङ्गारैश्च नखपादैरुद्घाटनम्। शस्त्रे शस्त्रभयं विन्द्यात् सूत्रच्छेदे तु मृत्युदम्॥ २०॥ कभी भी केवल काष्ठ, केवल लोह, अङ्गारों, नखों, पाँवों, शस्त्रों और सूत्रच्छेद से भी भूमि का उद्घाटन अर्थात् खुदाई कार्य उचित नहीं है क्योंकि शस्त्र से शस्त्र भय और सूत्रच्छेद से मृत्यु की आशङ्का रहती है।¹ सूत्रपातनमाह — आलिख्य होमशालायां धर्मकामार्थसाधकम्। कृत्वा पुष्पाक्षतं पात्रे जलेरेखां समुद्धरेत्॥ २१॥ इसके बाद, नक्शे के अनुसार जहाँ होमशाला बनाने का विधान हो, उस भूभाग पर धर्म-काम आदि की साधक होमशाला के लिए निशानदेही (डाकवेल) डालकर लिख दें और पात्र में पुष्पाक्षतयुक्त जल से उसके चारों ओर जलेरेखा बना दें। बलिं दद्याद्यथान्यायं शास्त्रदृष्टेन कर्मणा। आफालयेत् ततः कीलं प्रथमं वह्निगोचरम्॥ २२॥ फिर वहाँ शास्त्रीय दृष्टि अनुसार कर्म करके यथान्याय बलि प्रदान करें और प्रथम कील को अग्निकोण में गाड़ना चाहिए। नैर्ऋत्यान्ते द्वितीयं च वायव्यं तदनन्तरम्। ईशान्यां च पुनर्द्दद्यात् सूत्रं यावच्चवह्निगम्॥ २३॥ दूसरी कील को नैर्ऋत्य कोण में गाड़े और उसके बाद की कील वायव्य कोण में गाड़े और बाद में ईशान कोण में गाड़े। इस प्रकार अग्निकोण की कील से बाँधा
- इस सम्बन्ध में कई शास्त्रीय प्रमाण है। यथा— नखान् खादयेच्छिन्द्यान्न तृणं न महीं लिखेत्॥ न श्मश्रु भक्षयेल्लोष्टं न मृद्रीयाविचक्षणः। (विष्णुपुराण तृतीयांश, 12, 10-11) तुलनीय : लोष्टमर्दी तृणच्छेदी नखखादी च यो नरः। स विनाशं व्रजत्याशु सूचकोऽशुचिरेव च॥ (मनुस्मृति 4, 71) तथा : लोष्टमर्दी तृणच्छेदी नखखादी च यो नरः। नित्योच्छिष्टः शङ्कुशुको नेहायुर्विन्दते महत्॥ (महाभारत शान्तिपर्व 193; अनु. 104, 15)
गया सूत्र इन सभी कीलों के चारों ओर लिपटता हुआ पुनः अग्रिकोण की कील में ले जाकर बाँध दें। गृहीत्वा मुद्गरं शिल्पी प्रहारांस्त्रीन् प्रदापयेत्। चतुर्थांशे गते कीले सा मही चोत्तमा मता॥ 24 ॥ इसके बाद, शिल्पी अपने हाथ में हथौड़ा (मुद्गर) लेकर तीनों कीलों पर प्रहार करें और परीक्षा करें कि यदि कीलें भूमि में केवल चतुर्थांश तक ही गड़ी हों तो उस भूमि को उत्तम भूमि समझें। मध्यमा स्यात्त्रिभागेन कनिष्ठार्धेन च स्मृता। अत ऊर्ध्वं गते कीले विद्यान्न शिवमालयम्॥ 25 ॥ यदि कीलें तीसरे भाग तक गड़ गई हों, तो उस भूमि को मध्यमा समझें तथा यदि कील आधे तक गड़ गई हो, तो उस भूमि को कनिष्ठा समझें और आधे से ऊपर तक यदि कील भूमि में गड़ जाए तो समझ लें कि वहाँ भूमि शिवालय के निर्माण योग्य नहीं है। हन्यमानो यदा कीलो नमितः कां दिशां प्रति। तन्माहात्म्यमथाख्यास्ये नमिते कीलके फलम्॥ 26 ॥ प्राच्यां स्यादर्थसम्पत्तिः सन्तापो ह्यग्निगोचरे। दक्षिणे विपुला भोगा नैर्ऋत्ये कलहः सदा ॥ 27 ॥ अब हम कील को प्रहार करते समय वह जिस दिशा की ओर झुक जाए तो उसका फल बताते हैं और उसके नमित होने या झुक जाने का माहात्म्य भी बताते हैं। यदि कील पूर्व दिशा की ओर झुक जाय तो अर्थ, धन-सम्पत्ति की प्राप्ति होती है परन्तु कील यदि अग्रिकोण की ओर नमित हो जाए तो सन्ताप का कारण बनती है। वही कील यदि दक्षिण की ओर नमित हो जाए तो शुभ है और विपुल भोगों की देने वाली सिद्ध होती है परन्तु, नैर्ऋत्य कोण की ओर नमित कील से तो महान कलह सदा ही बना रहता है। वारुण्यां धनधान्यं च वायव्यां स्त्रीप्रदूषणम्। उत्तरे सर्वभद्राणि हीशाने मरणं ध्रुवम्॥ 28 ॥ इसी प्रकार यदि कील वारुणी (पश्चिम) दिशा की ओर नमित हो जाए तो धन-धान्य का भरपूर लाभ देती है परन्तु यदि कील वायव्य कोण की ओर नमित हो जाए तो समझो कि घर की स्त्रियों में दूषण अर्थात् दुराचार होने का भय उत्पन्न होगा। इसी तरह उत्तर दिशा की ओर यदि कील नमित हो जाए तो सभी ओर से
सूत्र-५२ 271 लाभ और शुभ की ही सम्भावना रहती है और यदि कील ईशान कोण की ओर नमित हो जाए तो निश्चित ही मृत्यु की आशङ्का बन जाएगी। प्राञ्जलः सिद्धिदः प्रोक्तोऽन्यथा चैवमसिद्धिदः । भग्नश्च मृत्युदः प्रोक्तः कीलकस्य महात्म्यकम् ॥ २९ ॥ यदि कील प्रहार के साथ ही सरलता से भूमि में गड़ जाए तो वह सिद्धि देने वाली होती है, अन्यथा वह सिद्धि देने वाली नहीं कही जाती। इसी तरह यदि कील हथौड़े से प्रहार के समय भूमि में गड़ने के समय टूट जाए तो उसको अवश्य ही मृत्युदायक कष्टपूर्ण समझें। इस तरह यहाँ मैंने कीलक के माहात्म्य को बताया है। इति सूत्रसन्तानगुणकीर्तिप्रकाशप्रोक्तृश्रीभुवनदेवाचार्योक्तापराजितपृच्छायां भूपरिग्रहकीलकारोपणाधिकारो नामैकपञ्चाशं सूत्रम् ॥ ५१ ॥ इस प्रकार भुवनदेवाचार्य कृत सूत्रसन्तानगुणकीर्ति प्रकाश या अपराजितपृच्छा में भू परिग्रह, कीलक आरोपण अधिकार नामक इकावनवाँ सूत्र पूर्ण हुआ ॥ ५१ ॥ कूर्मप्रमाणपदप्रतिष्ठा नाम द्विपञ्चाशं सूत्रम् ॥ ५२ ॥ विश्वकर्मोवाच – शस्ते मासे सिते पक्षे ह्यतीते चोत्तरायणे। ताराचन्द्रबले चैव योगे चामृतसम्भवे ॥ १ ॥ सूत्रपातस्तु कर्त्तव्यः प्राची साध्या ततो भवेत्। विश्वकर्मा ने कहा कि शुभ माह में, शुक्ल पक्ष हों और उत्तरायण का अतीत हो चुका हो, उस समय ताराबल और चन्द्रबल देखकर और अमृतयोग आने पर कार्य का सूत्रपात करना चाहिए। ऐसा करते समय प्राची-दिक्साधन का अवश्य ध्यान रखना चाहिए। दिग्मूढनिषेधमाह – चतुरश्रं समं कृत्वा दिग्मूढं परिवर्जयेत् ॥ २ ॥ पूर्वपश्चिमदिग्मूढं वास्तु स्त्रीनाशकं स्मृतम्। दक्षिणोत्तरदिग्मूढं सर्वनाशकरं भवेत् ॥ ३ ॥ भूमि के चतुरस्र बनाते समय कभी दिग्मूढ़, दिशाओं में भूल न आने देना चाहिए। जो वास्तु पूर्व-पश्चिम दिशा में दिग्मूढ़ होता है अर्थात् गलत दिक्साधनयुक्त होता है, उसका फल स्त्रीजन के नाश का कारण बनता है। इसी तरह दक्षिण-उत्तर में जो वास्तु दिग्मूढ़ हो, वह भी सर्व नाशकारक होता है।
272 अपराजितपृच्छा विसूत्रं च भवेत्तच्चेत् सूत्रसन्तापकारकम्। प्रासादस्य प्रमाणेन सूत्रैः क्षेत्रं प्रसाधयेत् ॥ ४ ॥ प्रासादे भित्तिसंयुक्तो गृहे भित्तिस्तु बाह्यतः। कर्त्तव्यो मण्डपैर्युक्तो जगत्यायाम एव च ॥ ५ ॥ और जो वास्तु विसूत्र हो, सीधवत सूत्र में न होकर टेढ़ा-मेढ़ा हो, वह सूत्रधार को सन्तापकारक होता है। अतः प्रासाद, मन्दिर के प्रमाणानुसार ही सूत्रधारों को उस भूमि क्षेत्र की ठीक-ठीक साधना चाहिए। यह ध्यान रहे कि प्रासाद, मन्दिरों में भित्ति से संयत अर्थात् भित्ति के नाप के साथ ही मण्डप का नाप और जगती, पीठिका का नाप होता है, परन्तु मकानों, भवनों में भित्ति के नाप के बाहर मण्डप का नाप और जगती पीठ का नाप होता है। अथ जीर्णप्रासादलक्षणं — अथाख्यास्ये पुनश्चान्यद् जीर्णप्रासादलक्षणम्। भग्नं द्रव्यादिकं वापि उद्धारेऽष्टगुणं फलम् ॥ ६ ॥ अब हम पुनः दूसरे जीर्ण प्रासादों के लक्षण कहते हैं जिनके द्रव्यादिक अङ्ग- उपाङ्ग भग्न हो गए हो, उनका पुनः उद्धार करने अर्थात् जीर्णोद्धार करके पुनः नवीन करने का फल नवीन निर्माण किए गए से आठ गुणा अधिक पुण्य होता है। पूर्वमानप्रमाणं च कारयेत्तद्विचक्षणः। तद्रूपं तत्प्रमाणं च पूर्वसूत्रं च चालयेत् ॥ ७ ॥ जिन-जिन भग्न वस्तुओं का जीर्णोद्धार किया जाए, उनमें विचक्षण सूत्रधार या गजधर को चाहिए कि उन वास्तुओं का पहले का मान-प्रमाण नींव-सीम से वैसा ही सही रखें, उन्हे तद्रूप और तत्प्रमाण रखते हुए पूर्व के सूत्र में, सूत-सावल में अन्तर नहीं आने दें। चलिते चालिते वापि दिङ्मूढे स्थानवास्तुषु। तस्मात्सर्वप्रयत्नेन पूर्वसूत्रं च चालयेत् ॥ ८ ॥ चलिते चालिते चैव सूत्रस्थाने च विग्रहम्। हीने हानिं प्रकुर्वीत चाधिके स्वजनक्षयम् ॥ ९ ॥ क्योंकि, सूत्र प्रमाण में न्यूनाधिकता, हेर-फेर से उस सूत्रस्थान में विग्रह खड़े हो जाते हैं, जैसे कम रखने पर हानि होती है और वेशी रखने पर अपने ही परिवार जनों का क्षय होता है।
सूत्र-५२ 273 भूपरिग्रहणे चैव वास्तुविद्याविशारदैः। वास्तुस्थानं पुरा ज्ञात्वा खनेच्चैवं प्रदक्षिणम्॥ 10 ॥ भूमि का परिग्रहण करते समय भी सभी वास्तुविद्या विशारद सूत्रधार, गजधरों को चाहिए कि वे उस वास्तु-स्थान की पहले की पुरानी जानकारी अच्छी तरह कर लें, उसके बाद ही उसकी प्रदक्षिणा करके खुदाई आरम्भ करें। मर्मवेधविचार – पिता माता च पुत्राश्च नाशं गच्छन्ति मस्तकै। पृष्ठे चात्मविनाशश्च देशत्यागश्च जायते॥ 11 ॥ क्योंकि, यदि पुरानी जानकारी न की जाए और उस वास्तु-स्थान में मर्मवेध रह जाए तो बड़ा अनर्थ हो जाता है। जैसे— मस्तक की ओर मर्मवेध रह जाए तो उस गृहपति के माता-पिता व पुत्रों का नाश हो जाता है तथा यदि पीठ की ओर मर्मवेध रह जाए तो स्वयं गृहस्वामी का ही नाश हो जाता है अथवा उसे देश त्याग करके जाना पड़ सकता है। स्त्रीस्वगोत्रविनाशश्च चतुःपादेषु वै क्रमात्। जायते धननाशश्च मर्मवेधे कृते सति॥ 12 ॥ और, इसी क्रम में स्त्री, स्वगोत्र बन्धुजन, चौपायों और धन का भी विनाश हो जाता है— यदि मर्म वेध बने रहे तो ऐसा फल जाने। शुभं पुत्रो धनं धान्यं ज्ञात्वा कुक्षिं यदा खनेत्। कृत्वा प्रदक्षिणं कुम्भं गृहीत्वा स्थापितं ततः॥ 13 ॥ कुक्षिं चातोदकैर्भृत्वा शान्तिमुच्चार्यशोभनाम्। तथोदकैर्वन्दनीयं वास्तुदेवं विसर्जयेत्॥ 14 ॥ इसलिए यदि पुत्र, धन, धान्यादि के लिए शुभ मुहूर्त निकलवाकर शुभ, मङ्गल जान लिया जाए तभी नींव-कुक्षी को खोदना चाहिए। इसके लिए हाथ में कुम्भ लेकर उस स्थान की प्रदक्षिणा करके उस कुम्भ को उस स्थान पर स्थापित करें। तदोपरान्त नींव की खुदाई को कुम्भ के जल से भरकर, बड़े प्रेम से शान्तिपाठ का उच्चारण करें और इस प्रकार जल को वन्दन करके वास्तुदेव का विसर्जन करें। विदिक्षु दिक्षु खातानि प्राच्यादिषु प्रदक्षिणम्। तथा घटोदकैर्भृत्वा वन्दयेच्छान्तिपाठकैः॥ 15 ॥ इत्यन्तं तु समुद्दिष्टं वास्तुस्थानविसर्जनम्। इसी तरह विदिशाओं और दिशाओं के नींवों के खात को भी पूर्व दिशा से
274 अपराजितपृच्छा प्रारम्भ करते हुए प्रदक्षिण क्रम से आगे करते जाए और घड़ों में जल भर-भरकर शान्ति पाठ के साथ वन्दन करते जाए। इस प्रकार वास्तुस्थान का विसर्जन बताया गया है। खात्पूर्वकशल्यादीनोद्धारनिर्देशं — शिलान्तं वा जलान्तं वा खात्वा शल्यं समुद्धरेत् ॥ 16 ॥ नींव की खुदाई करते समय ध्यान रखें कि उसकी खुदाई करते-करते या तो नीचे नींव में कठोर शिला आ जाए अथवा खुदाई करते भूमि में जल का स्रोत आ जाए, वहाँ तक उसे खोदते जाए। खोदते समय जो भी शल्य (अस्थि, केश, कोयला आदि) मिलते जाएँ उन्हें भी निकालते जाना चाहिए। जलान्तेषु यदा खातो गोविप्रौदक ? पालनम्। वास्तु पूजां ततः कृत्वा मध्ये कूर्मं तु स्थापयेत् ॥ 17 ॥ अब नींव के खात की भराई के बारे में कहा जा रहा है। जो नींव की खुदाई जलान्त अर्थात जल आ जाने तक की गई हो, वह उत्तम होती है और गो, ब्राह्मण को पालने वाली कही गई है। अस्तु, वास्तुपूजा करके उसके मध्य में कूर्म की स्थापना करनी चाहिए। तत्र कूर्मलक्षणं — हिरण्मयो भवेत्कूर्मो वास्तुविस्तारधारणः। उरोरत्नैर्नेत्ररत्नैः पृष्ठरत्नैश्च शोभितः ॥ 18 ॥ समुपेतैः सर्वगात्रै रौप्यपादोपशोभितः। एवं वै सूत्रितं सर्व रत्नकाञ्चनरूप्यकम् ॥ 19 ॥ तत्रैव स्थापिताः सूत्र पर्वता द्वीपसागराः। शिलाभिरिष्टिकाभिश्च ततः खातं प्रपूरयेत् ॥ 20 ॥ वह कूर्म सोने का बना हो। वह वास्तु के पूरे विस्तार को धारण करने वाला होता है। उस कूर्म की छाती पर, नेत्र पर, पीठ पर रत्न जड़े हुए शोभायुक्त हों। इसी तरह वे बताए गए सभी रत्नों से, सोने से और चाँदी से बने हुए पर्वत, सागर द्वीपादि भी वहाँ सूत्रधार, गजधर के द्वारा ठीक तरह से स्थापित किए जाने चाहिए। इस सबके बाद ही शिलाओं से और ईंटों से उस खात की भराई आरम्भ की जानी चाहिए। इष्टकाचयनं कृत्वा पूरयेच्च स्तरं स्तरम्। कपिशीर्षे च पाषाणे मृगश्श्राष्टाङ्गुला दहेत् ॥ 21 ॥