भावप्रकाश: चिकित्सा भाग (भावमिश्र - विद्योतिनी सविस्तार हिन्दी व्याख्या सम्पूर्ण कायचिकित्सा)
Bhavaprakasha Chikitsa Bhaga with Vidyotini Commentary
आचार्य भावमिश्र (टीकाकार: पं. ब्रह्मशंकर मिश्र एवं रूपलालजी वैश्य) द्वारा
१९० भावप्रकाशस्य पूर्वखण्डे द्रव्यों के अन्तर्गत रहनेवाले पञ्च पदार्थों के कर्म-द्रव्यों में (१) रस, (२) गुण, (३) वीर्य, (४) विपाक तथा (५) शक्ति इस प्रकार से पाँच पदार्थ रहते हैं और अपने-अपने कर्मों को करते हैं ॥१६९॥ तत्र (रसा) वाग्भटः- रसाः स्वाद्वम्ललवणतिक्तोषणकषायकाः । षड्द्रव्यमाश्रितास्ते च यथापूर्वं बलावहः ।।१७०।। उसमें प्रथम 'रस' के विषय में 'वाग्भट' का मत है कि-(१) मधुर, (२) खट्टा, (३) नमकीन, (४) तीता, (५) कड़वा और (६) कसैला इस प्रकार से छः रस योग्यतानुसार द्रव्यों में रहते हैं और ये पूर्व-पूर्व एक की अपेक्षा दूसरे बलकारक होते हैं अर्थात् कषाय की अपेक्षा कटु और कटु की अपेक्षा तिक्त, तिक्त की अपेक्षा मधुर रस अधिक बलकारक होता है ॥१७०॥ ❖ ऊषणः=कटुः ॥१७०॥ यहाँ 'ऊषण' पद से 'कटु' समझना चाहिये ॥१७०॥ तत्राद्या मारुतं घ्नन्ति त्रयस्तिक्तादयः कफम्। कषायतिक्तमधुराः पित्तमन्ये तु कुर्वते ।।१७१।। ये रसा वातशमना भवन्ति यदि तेषु वै। रौक्ष्यलाघवशैत्यानि न ते हन्युः समीरणम् ।।१७२।। ये रसाः पित्तशमना भवन्ति यदि तेषु वै। तीक्ष्णोष्णलघुताश्चैव नैते तत्कर्मकारिणः ।।१७३।। ये रसाः श्लेष्मशमना भवन्ति यदि तेषु वै। स्नेहगौरवशैत्यानि न ते हन्युः कफं तदा ।।१७४।। मधुरादि छः प्रकार के रसों में प्रथम जो मधुर, अम्ल तथा लवण ये तीन रस हैं वे सेवन करने से वायु को नष्ट करते हैं और शेष जो तिक्त, कटु और कषाय तीन रस हैं वे कफ को दूर करते हैं एवं कषाय, तिक्त और मधुर ये तीन रस पित्त को दूर करते हैं। जो-जो रस वातादि को नष्ट करते हैं उनसे भिन्न अवशिष्ट जो रस हैं, वे वातादि की वृद्धि करते हैं अर्थात् मधुर, अम्ल, लवण रस यदि वायु को नष्ट करते हैं तो अवशिष्ट तिक्त, कटु, कषाय, रस वायु की वृद्धि करते हैं एवं तिक्त, कटु, कषाय रस यदि कफ को नष्ट करते हैं तो अवशिष्ट मधुर, अम्ल, लवण रस कफ की वृद्धि करते हैं। इसी कषाय, तिक्त, मधुर रस यदि पित्त को नष्ट करते हैं तो अवशिष्ट अम्ल, लवण, कटु रस पित्त की वृद्धि करते हैं। जो रस वात को शमन करने वाले हैं उनमें यदि रूक्षता, लघुता तथा शीतलता ये गुण हों तो वे वायु को नाश करने में नहीं समर्थ होते हैं। जो रस पित्त के शमन करने वाले हैं उनमें यदि तीक्ष्णता, उष्णता तथा लघुता ये गुण हों तो वे पूर्वोक्त कर्म अर्थात् पित्तनाश करने में नहीं समर्थ होते हैं एवं जो रस कफ के शमन करने वाले हैं उनमें यदि स्नेह, गुरुता तथा शीतलता हो तो वे कफ के नाश करने में नहीं समर्थ होते हैं ॥१७-१७४॥ अथ मधुररसस्य गुणानाह- मधुरो हि रसः शीतो धातुस्तन्यबलप्रदः । अक्ष्यो वातपित्तघ्नः कुर्यात्स्थौल्यमलक्रिमीन् ।।१७५।। विषघ्नः पिच्छिलश्चापि स्निग्धः प्रीत्यायुषोर्हितः । बालवृद्धक्षतक्षीणवर्णकेशेन्द्रियौजसाम् ।।१७६।। प्रशस्तो बृंहणः कण्ठ्यो गुरुः सन्धानकृन्मतः ।।१७७।। मधुर रस के गुण-मधुर रस शीतवीर्य, धातुवर्धक, स्तनों में दुग्ध की वृद्धि करने वाला, बलकारक, आँखों के लिये हितकर, वात पित्त को नष्ट करने वाला, शरीर में स्थूलता, मल तथा कृमि को उत्पन्न करने वाला, विषनाशक, पिच्छिल, स्निग्ध, प्रीतिजनक और आयु के लिये हितकर अर्थात् आयुवर्धक है एवं बालक, वृद्ध, क्षत (घाव) होने से १. कोष्ठस्थः पाठः क्वाचित्कः । २. 'रसेषु प्रवरश्चापी'ति पाठा.। तथा च पाठोऽयमन्ते क्वचिल्लभ्यते।
अथ षष्ठम मिश्रप्रकरणम् १९१ क्षीण हुये व्यक्तियों के लिये तथा वर्ण, केश, इन्द्रिय और ओज के लिये भी हितकर हैं तथा बृंहण (शरीर की वृद्धि करने वाला), कण्ठस्वर के लिये हितकर, गुरु और टूटी हुई हड्डियों को जोड़ने वाला होता है ।।१७५-१७७।। अथातियुक्तस्य मधुररसस्य गुणानाह- सोऽतियुक्तो ज्वरश्वासगलगण्डाबुर्दकृमीन्। स्थौल्याग्निमान्द्यमेहांश्च कुर्यान्मेदःकफामयान् ।।१७८।। मधुर रस के अत्यन्त सेवन से हानि—यदि मधुर रस का अत्यन्त सेवन किया जाय तो वह ज्वर, श्वास, गलगण्ड, अर्बुद, कृमि, स्थूलता, अग्नि की मन्दता, प्रमेह, मेद और कफ सम्बन्धी रोगों को उत्पन्न करता है ।।१७८।। अथाम्लस्य गुणानाह- रसोऽम्लः पाचनो रुच्यः पित्तश्लेष्मास्रदो लघुः । लेखितोष्णो बहिः शीतः क्लेदनः पवनापहः ।।१७९।। स्निग्धस्तीक्ष्णः सरः शुक्रविबन्धानाहदॄष्टिहा । हर्षणो रोमदन्तानामक्षिभ्रूविनिकोचनः ।।१८०।। अम्ल रस के गुण—अम्ल रस पाचक, रुचिकारक, पित्त, कफ और रुधिर को दूषित करने वाला, लघु, लेखन अर्थात् जमे हुये कफादि को हटानेवाला, उष्ण, बहिःशीत (स्पर्श में शीतल), क्लेद उत्पन्न करने वाला, वायुनाशक, स्निग्ध, तीक्ष्णवीर्य तथा दस्तावर है और वीर्य, विबन्ध (मलादि की विबद्धता), आनाह और दृष्टि को नष्ट करने वाला, रोम तथा दाँतों को हर्षित करने वाला अर्थात् रोमाञ्च तथा दाँत खट्टा करने वाला और नेत्र तथा भौहों को संकुचित करने वाला होता है ।।१७९-१८०।। ❖ लेखितः=लेखनः। बहिःशीतः=स्पर्शे शीतः । विनिकोचनः=सङ्कोचनः ।।१७९-१८०।। यहाँ 'लेखित' से 'लेखत' । 'बहिःशीत' से 'स्पर्श में शीतल' तथा 'विनिकोचन' से 'सङ्कुचित करने वाला' । यह अर्थ समझना चाहिये ।।१७९-१८०।। अथातियुक्तस्याम्लस्य गुणानाह- सोऽतियुक्तो भ्रमं कुर्यात्तृड्दाहतिमिरज्वरान् । कण्डूपाण्डुत्ववीसर्पशोथस्फोटकुष्ठकृत् ।।१८१।। अम्ल रस के अत्यन्त सेवन से हानि—अम्ल रस अत्यन्त सेवन करने से भ्रम, प्यास, दाह, तिमिर (नेत्रसम्बन्धी रोग), ज्वर, खुजली, पाण्डुता, वीसर्प, शोथ (सूजन), विस्फोट और कुष्ठ (कोढ़) रोग उत्पन्न होता है ।।१८१।। अथ लवणस्य गुणानाह- लवणः शोधनो रुच्यः पाचनः कफपित्तदः । पुंस्त्ववातहरः कायशैथिल्यमृदुताकरः ।। बलघ्न१ आस्यजलदः कपोलगलदाहकृत् ।।१८२।। लवण रस के गुण—लवण रस शोधन, वमन तथा विरेचन के द्वारा शरीर को शुद्ध करनेवाला, रुचिकारक, पाचन, कफ तथा पित्त का उत्पादक, पुरुषत्व (रतिशक्ति) तथा वात को नष्ट करने वाला, शरीर में शिथिलता तथा मृदुता को उत्पन्न करने वाला, बलनाशक, मुख में जल बढ़ाने वाला, कपोल तथा गले में दाह करने वाला होता है ।।१८२।। अथातियुक्तस्य लवणस्य गुणानाह- सोऽतियुक्तोऽक्षिपाकास्रपित्तकोठक्षतादिकृत् । वलीपलितखालित्यकुष्ठवीसर्पतृट्प्रदः ।।१८३।। लवण रस के अत्यन्त सेवन से हानि—लवण रस का अत्यन्त सेवन नेत्रपाक, रक्तपित्त, कोठ और क्षत आदि रोगों को करनेवाला, बली (शरीर में सिलवट पड़ जाना), पलित, खालित्य, कोढ़, वीसर्प तथा प्यास को उत्पन्न करनेवाला होता है ।।१८३।। १. ‘चक्षुर्नासास्ये' ति पाठा. ।
१९२ भावप्रकाशस्य पूर्वखण्डे ❖ कोठो=वरटी कृतदंशशोघवत् । पलितं केशशुक्लता । खालित्यं शिरसि केशनाशः ॥१८४॥ यहाँ 'कोठ' से 'बरटी (बर्रै) के डंक मारने जैसा शोथ हो जाना'। 'पलित' से 'बालों का सफेद हो जाना'। 'खालित्य' से 'सिर के बालों का झड़ जाना' यह अर्थ समझना चाहिये ॥१८४॥ अथ कटुरसस्य गुणानाह- कटुरुष्णश्च तीक्ष्णश्च विशदो वातपित्तकृत् । श्लेष्महल्लघुराग्नेयः कृमिकण्डूविषापहः ॥१८४॥ १शुक्रस्तन्यहरश्चापि मेदःस्थौल्यापकर्षणः । अश्रुदो नासिकाऽऽस्याक्षिजिव्हाऽग्रोद्वेजको मतः ॥१८५॥ दीपनः पाचनो रुच्यो नासिकाशोषणो भृशम् । क्लेदमेदोवसामज्जशकृन्मूत्रोपशोषणः ॥१८६॥ स्रोतःप्रकाशको रूक्षो मेध्यो वर्चोविबन्धकृत् ।। १८७।। कटुरस के गुण-कटुरस उष्ण और तीक्ष्ण, वीर्य, विशद, वात तथा पित्तकारक, कफनाशक, लघु, आग्नेय (अग्नि का अधिक भाग वाला), कृमि, खुजली और विष को दूर करने वाला, वीर्य तथा स्तनों में दुग्ध को नष्ट करने वाला, मेद तथा स्थूलता का हरण करने वाला, आँखों में आँसू लाने वाला नासिका, मुख, नेत्र तथा जिह्वा के अग्रभाग में उद्वेग पैदा करनेवाला, दीपन, पाचन, रुचिकारक, नाक को अत्यन्त सुखाने वाला, क्लेद, मेद, वसा (चर्बी), मज्जा, विष्ठा तथा मूत्र को सुखाने वाला, स्रोतों को स्वच्छ करने वाला, रूक्ष, मेधाशक्ति के लिये हितकर अर्थात् बढ़ाने वाला और मल का अवरोधक होता है ॥१८४-१८७॥ ❖ आग्नेयः = अधिकाग्न्यंशः । मेध्यो मेधाय हितः । वर्चोविबन्धकृत् = मलबन्धं करोति ।।१८४-१८७।। यहाँ 'आग्नेय' से 'अग्नि का अधिक भागवाला' । 'मेध्य' से 'मेधाशक्ति के लिये हितकर' । 'वर्चोविबन्धकृत्' से 'मल का बाँधने वाला अर्थात् अवरोधक' यह अर्थ समझना चाहिये ॥१८४-१८७॥ अथातियुक्तस्य कटुरसस्य गुणानाह- सोऽतियुक्तो भ्रान्तिदाहमुखतालुवोष्ठशोषकृत् । कण्ठादिपीडामूर्च्छाऽन्तर्दाहदो बलकान्तिहृत् ।। १८८ ।। कटुरस के अत्यन्त सेवन से हानि-कटुरस अत्यन्त सेवन करने से भ्रम और दाह करने वाला एवं मुख, तालु तथा ओष्ठ को सुखाने वाला, कण्ठ आदि में पीड़ा करने वाला और मूर्छा तथा अन्तर्दाह (शरीर के भीतर दाह) भी करने वाला तथा बल और कान्ति को हरण करनेवाला होता है ॥१८८॥ अथ तिक्तरसस्य गुणानाह- तिक्तः शीतस्तृष्णामूर्च्छाज्वरपित्तकफाञ्जयेत् । कृमिकुष्ठविषोत्क्लेददाहरक्तगदापहः ।। १८९ ।। रुच्यः स्वयमरोविष्णुः कण्ठस्तन्यविशोधनः । वातलोऽग्निकरो नासाशोषणो रूक्षणो लघुः ।।१९०।। तिक्तरस के गुण-तिक्तरस शीतवीर्य, प्यास, मूर्छा, ज्वर, पित्त तथा कफ को दूर करनेवाला, कृमि, कोढ़, विष, उत्क्लेद (जी मचलाना) दाह तथा रुधिर सम्बन्धी रोगों को दूर करनेवाला रुच्य, स्वयं रुचिकर नहीं लगनेवाला, कण्ठस्वर तथा दूध को शुद्ध करनेवाला, वायु का उत्पादक, अग्निको बढ़ानेवाला, नासिका को सुखानेवाला, रूक्ष तथा लघु होता है ।। १८९-१९०।। ❖ रुच्यः = अन्येषु वस्तुषुरुचिमुत्पादयति । स्वयमरोचिष्णुः = यथा निम्बः स्वयं न रोचते अन्येषु वस्तुषु रुचिं करोति ।। १८९-१९०।। १. 'रूक्ष' इति पाठा. ।
अथ षष्ठम मिश्रप्रकरणम् १९३ यहाँ 'रुच्य' से 'अन्य वस्तुओं में रुचि उत्पन्न करनेवाला'। 'स्वयमरोचिष्णुः' से 'स्वयं रुचिकर नहीं लगनेवाला अर्थात् जैसे नीम स्वयं रुचिकर नहीं होता है तथा अन्य वस्तुओं में रुचि उत्पन्न करता है' - यह अर्थ समझना चाहिये ॥१९८९-१९९०॥ अथातियुक्तस्य तिक्तस्य गुणानाह- सोऽतियुक्तः शिरःशूलमन्यास्तम्भभ्रमार्तिकृत् । कम्पमूर्च्छातृषाकारी बलशुक्रक्षयप्रदः ॥१९९१॥ तिक्तरस के अत्यन्त सेवन करने से हानि तिक्तरस अत्यन्त सेवन करने से सिर में दर्द, मन्यास्तम्भ (मन्यानामक शिराओं का जकड़ जाना) श्रम, पीड़ा, कम्प, मूर्च्छा तथा प्यास उत्पन्न करने वाला और बल तथा शुक्र का क्षय करनेवाला होता है ॥१९९१॥ अथ कषायरसस्य गुणानाह- कषायो रोपणो ग्राही स्तम्भनः शोधनस्तथा । लेखनः पीडनः सौम्यः शोषणो वातकोपनः ॥१९९२॥ कफशोणितपित्तघ्नो रूक्षः शीतो लघुर्मतः । त्वक्प्रसाधन आमस्य स्तम्भनो विशदो मतः ।। जिह्वाया जाड्यकृत्कण्ठस्रोतसां च विबन्धकृत् ॥१९९३॥ कषाय रस के गुण—कषाय रस घाव को भरनेवाला, मलबद्ध करनेवाला तथा स्तम्भन, शोधन, लेखन, पीडन, सौम्य, शोषण तथा वात को कुपित करनेवाला, कफ और रुधिर को नष्ट करनेवाला एवं रूक्ष, शीतवीर्य, लघु और त्वचा को साफ करने वाला, आम को रोकने वाला, विशद, जिह्वा की जड़ता को करने वाला और कण्ठ तथा स्रोतों में विबन्धता करनेवाला होता है ॥१९९२-१९९३॥ ❖ रोपणो व्रणस्य । स्तम्भनो गात्राणाम् । शोधनो व्रणस्य । लेखनो व्रणादुत्पन्नमांसस्य । पीडनो हृदयस्य वातकारित्वात् । सौम्यः=सोमादुत्पन्नः । शोषणो व्रणमज्जादीनाम् ॥१९९२-१९९३॥ यहाँ 'रोपण' से 'व्रण (घाव) को भरनेवाला'। 'स्तम्भन' से शरीर के अवयवों को जकड़ने वाला'। 'शोधन' से 'व्रण को शुद्ध करनेवाला'। 'लेखन' से 'क्षत (घाव) आदि में विकार युक्त उभरे हुए मांसों को छीलनेवाला'। 'पीडन' से 'वायुकारक होने से हृदय में पीड़ा करनेवाला'। 'सौम्य' से 'सोम पदार्थ से उत्पन्न होनेवाला' और 'शोषण' से 'व्रण तथा मज्जा आदि का सुखाने वाला' यह अर्थ समझना चाहिये ॥१९९२-१९९३॥ अथातियुक्तस्य कषायस्य गुणानाह- सोऽतियुक्तो ग्रहाध्मानहृत्पीडाक्षेपणादिकृत् ॥१९९४॥ कषायरस के अत्यन्त सेवन करने से दोष—कषायरस अत्यन्त सेवन करने से ग्रह (अङ्गों का जकड़ना), आध्मान (अफारा), हृदय में पीड़ा और आक्षेपादि रोगों को उत्पन्न करनेवाला होता है ॥१९९४॥ अथ मधुरादीनामपरान् विशेषानाह- मधुरं श्लेष्मलं प्रायो जीर्णशालियवादृते । मुद्गाद्रोधूमतः क्षौद्रात्सिताया जाङ्गलामिषात् ।।१९९५।। अम्लं पित्तकरं प्रायो विना धात्रीं च दाडिमीम् । लवणं प्रायशो द्वेषि नेत्रयोः सैन्धवं विना ।।१९९६।। प्रायः कटु तथा तिक्तमवृष्यं वातकोपनम् । शुण्ठी कृष्णारसोनानि पटोलममृतां विना ।।१९९७।। मधुरादि रसों की अन्य विशेषता—मधुररसयुक्त पदार्थ प्रायः करके कफकारक होते हैं परन्तु उनमें पुराना शालि धान्य का चावल, जब, मूँग, गेहूँ, शहद, साफ शक्कर और जङ्गली जीवों के मांस कफकारक नहीं होते हैं। अम्लरसयुक्त १६ भाव. I
१९४ भावप्रकाशस्य पूर्वखण्डे पदार्थ प्रायः करके पित्तकारक होते हैं, अत एव आमला और अनार को छोड़कर शेष अम्लरसयुक्त सभी पदार्थ पित्तकारक होते हैं। लवणरसयुक्त पदार्थों में सैन्धव (सेंधानमक) को छोड़कर प्रायः करके अन्य सभी नेत्रों के लिये अहितकर होते हैं। प्रायः करके कटु तथा तिक्तरसयुक्त पदार्थ अवृष्य (वीर्य के लिये अहितकर) और वात को कुपित करने वाले होते हैं, किन्तु उनमें सोंठ, पीपल, लहसुन, परवल और गुरुच अवृष्य तथा वात को कुपित करने वाले नहीं होते हैं ॥१९५-१९७॥ (१उक्तं च) चरकेऽपि- पिप्पली नागरं वृष्य कटु चावृष्यमुच्यते । प्रायशः स्तम्भनं प्रोक्तं कषायमभयां विना ।।१९८।। सामान्येनात्र निर्दिष्टा गुणाः षड्रससम्भवाः । रसानां योगतस्तु स्यादन्य एव गुणोदयः ।।१९९।। संयोगाद्विषतां याति सममाज्येन माक्षिकम् । अमृतत्वं विषं याति सर्पदष्टस्य वै यथा ।।२०० ।। इसी सम्बन्ध में 'चरक' ने भी कहा है कि-कटुरसयुक्त पदार्थों में पीपल और सोंठ वृष्य (वीर्य के लिये हितकर) है तथा शेष अवृष्य (वीर्य के लिये अहितकर) है । कषायरसयुक्त पदार्थों में हर्रे को छोड़कर शेष पदार्थ शरीर को स्तम्भन करने वाले होते हैं। यहाँ सामान्यरूप से इस प्रकार मधुरादि छः प्रकार के रसों के गुणों का निर्देश किया गया, किन्तु इनमें विशेषता यह है कि इन्हीं रसों का परस्पर योग होने से अन्य प्रकार के ही गुणों का उदय हो जाता है। जैसे समभाग में घृत तथा मधु का योग होने से उन दोनों का विष के तुल्य हो जाता है और सर्प के काटने पर विष देना अमृत की भाँति गुणकारी हो जाता है ॥१९८-२००॥ आकाशादिसम्बन्धिद्रव्यगुणानाह- लघुर्गुरुस्तथा स्निग्धो रूक्षस्तीक्ष्ण इति क्रमात् । नभोभूवारिवातानां वह्नेरेते गुणाः स्मृताः ।।२०१।। द्रव्यों में आकाशादि पाँच महाभूत सम्बन्धी गुण-द्रव्यों में आकाश, पृथ्वी, जल, वायु तथा अग्नि सम्बन्धी क्रम से लघु, गुरु, स्निग्ध, रूक्ष तथा तीक्ष्ण ये गुण होते हैं। अर्थात्-आकाश के गुण लघु, पृथ्वी के गुण गुरु, जल के गुण स्निग्ध, वायु के गुण रूक्ष एवं अग्नि के गुण तीक्ष्ण होते हैं ॥२०१॥ अथ लघ्वादिगुणवतां द्रव्याणां गुणानाह- लघु पथ्यं परं प्रोक्तं कफघ्नं शीघ्रपाकि च ।।२०२।। लघ्वादि गुणों से युक्त द्रव्यों के गुण-लघु गुणयुक्त द्रव्य अत्यन्त पथ्य (हितकर), कफनाशक तथा शीघ्र पचनेवाला होता है ॥२०२॥ ❖ लघु=द्रव्यम् । एवं गुर्वादि । तथा चोक्तम्- गुर्वादयो गुणा द्रव्ये पृथिव्यादौ रसाश्रये । रसेषु व्यपदिश्यन्ते साहचर्योपचारतः ।।२०२।। यहाँ 'लघु' पद का 'लघुगुण युक्त द्रव्य' अर्थ समझना चाहिये । इसी प्रकार से 'गुरु' आदि का भी अर्थ समझना चाहिये और इसके प्रमाण में अन्यत्र कहा भी है कि-रस के आश्रय पृथिव्यादि द्रव्यों में गुरु आदि गुण रहते हैं अत एव रस के साहचर्य (साथ-साथ रहने) से उसी के भाँति ये भी समझे जाते हैं अर्थात् जैसे अम्लादि रस कहने से अम्ल युक्त पदार्थ समझे जाते हैं वैसे ही गुरु आदि कहने से गुरु आदि गुणयुक्त पदार्थ समझे जाते हैं ॥२०२॥ गुरु वातहरं पुष्टिश्लेष्मकृच्चिरपाकि च। स्निग्धं वातहरं श्लेष्मकारि वृष्यं बलावहम् ।। रूक्षं समीरणकरं परं कफहरं मतम् ।।२०३।। १. कोष्ठस्थः पाठः क्वाचित्कः । CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammu. Digitized by S3 Foundation USA
अथ षष्ठम मिश्रप्रकरणम् १९५ तीक्ष्णं पित्तकरं प्रायो लेखनं कफवातहृत् । सुश्रुते तु गुणा एते विंशतिस्तान्ब्रुवे शृणु ।।२०४।। गुरुर्लघुः स्निग्धरूक्षौ तीक्ष्णः श्लक्ष्णः स्थिरः सरः । पिच्छिलो विशदः शीत उष्णश्च मृदुकर्कशौ । स्थूलः सूक्ष्मो द्रवः शुष्क आशुर्मन्दः स्मृता गुणाः ।।२०५।। गुरु गुणयुक्त पदार्थ—गुरु पदार्थ वातनाशक, पुष्टि तथा कफ कारक और देर में पचने वाला होता है । स्निग्धगुण युक्त पदार्थ—वातनाशक, कफकारक, वृष्य (वीर्य के लिये हितकर) तथा बलदायक होता है। रूक्ष गुण युक्त पदार्थ— अत्यन्त वातकारक तथा कफनाशक होता है । तीक्ष्णगुण युक्त पदार्थ—प्रायः करके पित्तकारक, लेखन और कफ तथा वात का हरण करने वाला होता है। 'सुश्रुत' में बीस प्रकार के ये गुण कहे हुये हैं—(१) गुरु, (२) लघु, (३) स्निग्ध, (४) रूक्ष, (५) तीक्ष्ण, (६) श्लक्ष्ण, (७) स्थिर, (८) सर, (९) पिच्छिल, (१०) विशद, (११) शीत, (१२) उष्ण, (१३) मृदु, (१४) कर्कश, (१५) स्थूल, (१६) सूक्ष्म, (१७) द्रव, (१८) शुष्क, (१९) आशु और (२०) मन्द ।।२०३-२०५।। तत्र गुरुल्घुस्निग्धरूक्षतीक्ष्णगुणा उक्ता एव । (अन्येषान्वाह१—) श्लक्ष्णः स्नेहं विनाऽपि स्यात्कठिनोऽपि हि चिक्कणः ।।२०६।। पूर्वोक्त २० गुणों में गुरु, लघु, स्निग्ध, रूक्ष तथा तीक्ष्ण गुणों का वर्णन हो चुका है अब अन्य गुणों का वर्णन इस प्रकार हैं—श्लक्ष्ण गण युक्त पदार्थ—स्नेह के बिना तथा कठिन होते हुये भी चिक्कन होता है अर्थात् स्नेह गुण युक्त न होते हुये तथा कठिन होते हुये भी यदि उसमें श्लक्ष्ण गुण हो तो वह चिक्कन होता है ।।२०६।। स्थिरो वातमलस्तम्भी सरस्तेषां प्रवर्तकः । पिच्छिलस्तन्तुलो बल्यः सन्धानः श्लेष्मलो गुरुः ।।२०७।। स्थिर गुण युक्त पदार्थ—वायु और मल का स्तम्भन करने वाला होता है । सरगुण युक्त पदार्थ—वात और मल का प्रवर्त्तन करने वाला होता है । पिच्छिलगुण युक्त पदार्थ—तन्तुल (रेसे युक्त), बलकारक, सन्धानकारक, कफप्रद तथा गुरु होता है ।।२०७।। ❖ सन्धानो भग्नस्य ।।२०७।। यहाँ 'सन्धान' से 'टूटे हुये हड्डियों को जोड़ने वाला' यह अर्थ समझना चाहिये ।।२०७।। क्लेदच्छेदकरः ख्यातो विशदो व्रणरोपणः । शीतस्तु ह्लादनः स्तम्भी मूर्च्छातृट्स्वेददाहनुत् । उष्णो भवति शीतस्य विपरीतश्च पाचनः ।।२०८।। विशदगुण युक्त पदार्थ—क्लेद (आर्द्रता) को दूर करने में तथा व्रण को पूरा करने में प्रसिद्ध है । शीत गुण युक्त पदार्थ—सुख उत्पन्न करनेवाला, रक्त के अत्यन्त स्राव आदि को रोकनेवाला, मूर्च्छा, प्यास, पसीना और दाह इन सबों को दूर करने वाला होता है । उष्ण गुण युक्त पदार्थ—पूर्वोक्त शीत गुण युक्त पदार्थ के विपरीत गुण वाला होता है और व्रणादि को पकाने वाला होता है ।।२०८।। ❖ ह्लादनः=सुखजनकः, स्तम्भी=रक्तातिप्रवृत्त्यादीनाम् । उष्णः=शीतस्य विपरीत-स्तेन असुखजनकः । रक्तातिप्रवृत्त्यादीनामस्तम्भनः । मूर्च्छातृट्स्वेददाहकृत् । पाचनो व्रणादीनाम् ।। मृदुकर्कशौ प्रसिद्धौ ।।२०८।। यहाँ 'ह्लादन' पद का 'सुख उत्पन्न करने वाला' । 'स्तम्भी' पद का 'रक्त के अत्यन्त स्राव आदि को रोकने वाला' । 'उष्णः शीतस्य विपरीत:' पदों का उष्ण गुण युक्त तथा शीत गुण युक्त पदार्थ के विपरीत गुण वाला होता है अतः १. कोष्ठस्थः पाठः क्वचित्कः । CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammnu. Digitized by S3 Foundation USA
१९६ भावप्रकाशस्य पूर्वखण्डे दुःखोत्पादक तथा रक्त के अत्यन्त स्राव आदि का करने वाला होता है, एवं मूर्च्छा, प्यास, पसीना और दाह इन सबों को भी करने वाला होता है' और 'पाचनः' पद का 'व्रण आदि का पकाने वाला' यह अर्थ समझना चाहिये। यहाँ पर मृदु तथा कर्कश गुण युक्त पदार्थों का अन्य गुण युक्त पदार्थों की भाँति वर्णन करने का यह कारण है कि 'वे प्रसिद्ध हैं' यह और भी समझ लेना चाहिये ॥२०८॥ स्थूलः स्थौल्यकरो देहे स्रोतसामवरोधकृत् ।।२०९।। देहस्य सूक्ष्मच्छिद्रेषु विशेद्यत्सूक्ष्ममुच्यते। द्रवः क्लेदकरो व्यापी शुष्कस्तद्विपरीतकः ।।२१०।। आशुराशुकरी देहे धावत्यम्भसि तैलवत्। मन्दः सकलकार्येषु शिथिलोऽल्पोऽपि कथ्यते ।।२११।। स्थूल गुण युक्त पदार्थ—शरीर में स्थूलता उत्पन्न करने वाला तथा सम्पूर्ण स्रोतों का अवरोध करने वाला होता है। सूक्ष्म गुण युक्त पदार्थ-वह कहलाता है जो शरीर के सूक्ष्मछिद्रों में भी प्रवेश कर सकता हो अर्थात् अपना गुण प्रकाशित कर सकता हो। द्रवेगुण युक्त पदार्थ-शरीर में आर्द्रता करने वाला तथा व्याप्त होने वाला होता है। शुष्क गुण युक्त पदार्थ-पूर्वोक्त द्रवे गुण युक्त पदार्थ के विपरीत गुण वाला होता है। आशु गुण युक्त पदार्थ—शरीर में शीघ्र कार्य करने वाला होता है अर्थात् जल में डाले हुये तैल की भाँति थोड़ी देर में सम्पूर्ण शरीर में दौड़ने (फैलने) वाला होता है। मन्द गुण युक्त पदार्थ-सम्पूर्ण कार्यों में शिथिलता करने वाला होता है तथा यही अल्प गुण युक्त पदार्थ भी कहलाता है ॥२०९-२११॥ अथ गुणप्रस्तावादीपनादयो गुणाः सलक्षणाः (१उच्यन्ते) तत्रादौ दीपनमाह- पचेन्नाम वह्निकृद्द्दीपनं तद्यथा मिसिः ।।२१२।। दीपन पदार्थ के लक्षण और गुण—जो द्रव्य अग्नि को दीप्त करने वाला हो किन्तु आम को पचाने वाला न हों वह 'दीपन' गुण युक्त कहलाता है। जैसे—जटामांसी ॥२१२॥ ❖ वह्निकृत्=वह्निदीप्तिकृत्। ननु यद्वह्निं प्रदीपयति तदामं कथं न पचेदित्याशङ्कायामुच्यते, दीपनद्रव्यं तावन्तं वह्निं प्रदीपयति यद्२ अन्ने भोक्तुमिच्छामुत्पादयति, न त्वामं पक्तुं क्षमम्, यथा-सूक्ष्मदीपाग्निः उद्योतं करोति न तु बृहत्स्थालीस्थान् तण्डुलान् ओदनं कर्तुं क्षमः ।।२१२।। यहाँ 'वह्निकृत्' पद से 'अग्नि को दीप्त करने वाला' अर्थ समझना चाहिये। अब यहाँ यदि यह कहा जाय कि— जो द्रव्य अग्नि को प्रदीप्त करने वाला हो वह क्यों नहीं आम को पचाने वाला भी होता ? इसका उत्तर यह है कि दीपन गुण युक्त द्रव्य उतनी ही अग्नि को प्रदीप्त करता है जितने से अन्न खाने की इच्छा उत्पन्न हो, न कि आम को पचाने में भी समर्थ हो। जैसे कि सूक्ष्म रूप से जलती हुई अग्नि प्रकाश करती है किन्तु भारी बटुलोई में रखे हुये चावलों को पकाकर भात बनाने में समर्थ नहीं होती, इसी भाँति दीपन द्रव्य को भी आम के पचाने में असमर्थ समझना चाहिये ॥२१२॥ अथ पाचनमाह- पचत्यामं न वह्निं च कुर्याद्यत्तद्धि पाचनम्। नागकेशरवद्विद्याच्चित्रो दीपनपाचनः ।।२१३।। 'पाचन' गुण युक्त द्रव्य—पाचन गुण युक्त द्रव्य वह कहलाता है जो नागकेशर की भाँति आम को पचाता हो किन्तु अग्नि को प्रदीप्त न करता हो। 'चीता' को तो दीपन, पाचन इन दोनों गुणों से युक्त समझना चाहिये ॥२१३॥ ❖ ननु यद्वह्निं न दीपयति तदामं कथं पचतीत्याशङ्कायामाह-पाचनं वह्निदीप्तिमकुर्वाणमप्यामं पचति। यथाऽग्न्याधानीस्थोऽङ्गारसमूहोऽन्नं पचति। न तु दीपवत्सर्वतः प्रदीपयति ।।२१३।। १. कोष्ठस्थः पाठष्टीकाकृता स्थापितः। २. 'यथे'ति पाठः क्वाचित्कः। CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA
अथ षष्ठम मिश्रप्रकरणम् १९७ यहाँ यदि यह कहा जाय कि जो द्रव्य अग्नि को दीप्त नहीं कर सकता वह आम को कैसे पचा सकता है ? तो इसका उत्तर यह है कि—पाचन द्रव्य बिना अग्नि को दीप्त किये ही आम को पचाता है जैसे-दमचूल्हे में स्थित कोयले की अग्नि अन्न को पचाती है किन्तु दीपक की भाँति चारों ओर प्रकाश नहीं करती, वैसे ही पाचन द्रव्य को भी दीपन में असमर्थ समझना चाहिये ॥२१३॥ अथ शमनमाह- न शोधयति यद्दोषान्समान्नोदीरयत्यपि । समीकरोति विषमाञ्छमनं तद्यथाऽमृता ।। २१४।। 'शमन' गुण युक्त द्रव्य—जो द्रव्य-दोषों का शोधन नहीं करता और समभाव में स्थित दोषों को बढ़ाता भी नहीं है एवं विषमभाव में स्थित दोषों को समभाव में स्थित करता है वही 'शमन' गुण युक्त द्रव्य कहलाता है, जैसे-गुरुचि (गिलोय) ॥२१४॥ यद् द्रव्यं दोषत्रयं न शोधयति, नोर्ध्वाधोमार्गाभ्यामानयति, समान्दोषान् नोदीरयति न वर्धयति (च१) शमनं तत् ।।२१४।। यहाँ 'यद्दोषान् न शोधयति' इन पदों से 'जो द्रव्य वातादि तीनों दोषों का शोधन नहीं करता अर्थात् ऊपर (मुखादि) और नीचे (गुदादि) मार्गों से बाहर नहीं निकालता है' और 'समान्नोदीरयत्यपि' इन पदों से 'समभाव में स्थित दोषों को बढ़ाता भी नहीं है' एवं 'शमनं तद्' इन पदों से वह शमन गुण युक्त कहलाता है यह अर्थ समझना चाहिये ॥२१४॥ अथानुलोमनमाह- कृत्वा पाकं मलानां च भित्त्वा बन्धमधो नयेत् । तच्चानुलोमनं ज्ञेयं यथा प्रोक्ता हरीतकी ।। २१५।। 'अनुलोमन' गुण युक्त द्रव्य—जो द्रव्य मलों का परिपाक करके बन्ध (वायु वे बन्ध) भेदन करके नीचे को ले जावे वह 'अनुलोमन' गुण युक्त कहलाता है। जैसे-हर्रा ॥२१५॥ मलानामपक्वानां वातपित्तश्लेष्मणां, बन्धं=वायुबन्धं भित्त्वा, अधो नयेत्=मलानधः पातयति । यहाँ 'मलानाम्' से 'मलों का अर्थात् अपरिपक्व वात, पित्त और कफ का' तथा 'बन्धं भित्त्वा' से 'बन्ध का अर्थात् वायु के बन्ध का भेदन करके' और 'अधो नयेत्' से 'नीचे को ले जावे अर्थात् मलों को नीचे गिरावे' यह अर्थ समझना चाहिये ॥२१५॥ अथ स्रसनमाह- पक्तव्यं यदपक्त्वैव श्लिष्टं कोष्ठे मलादिकम् । नयत्यधः स्रंसनं तद्यथा स्यात्कृतमालकम् ।। २१६ ।। 'स्रंसन' गुण युक्त द्रव्य—जो द्रव्य कोष्ठस्थित पकने योग्य मलादिकों को बिना पकाये ही नीचे को फेंक देवे वह 'स्रंसन' गुण युक्त द्रव्य कहलाता है। जैसे—धनबहेरा ॥२१६॥ ❖ मलादिकम् आदिशब्दात् कफपित्ते । कृतामलः=धनबहेरा (२सोंदालवा) इति लोके ।। २१६ ।। यहाँ 'मलादिकम्' पद में स्थित 'आदि' शब्द से 'कफ और पित्त' का भी ग्रहण करना चाहिये और 'कृतमाल' पद से 'धनबहेरा' जिसे लोक में 'सोंदालवा' कहते हैं उसका ग्रहण करना चाहिये ॥२१६॥ १. क्वचिन्नास्ति । २. कोष्ठस्थः पाठः क्वाचित्कः ।
१९८ भावप्रकाशस्य पूर्वखण्डे अथ भेदनमाह- मलादिकमबद्धं यद्बद्धं वा पिण्डितं मलैः । भित्त्वाऽधः पातयति यद्भेद नं कटुकी यथा ।।२१७।। ‘भेदन’ गुण युक्त द्रव्य—जो द्रव्य शिथिल अथवा गाढे एवं मलों से पिण्डाकार को प्राप्त हुये मलादि का भेदन करके नीचे गिराता है वह ‘भेदन’ गुण युक्त द्रव्य कहलाता है। जैसे—कटुकी ॥२१७॥ अबद्धं=शिथिलं, बद्धं=गाढं, मलैः=दोषैस्तत्रापि वातैः, बहुत्वमाधिक्यबोधनार्थ तैः पिण्डितं=गुटिकीकृतम् ।।२१७।। यहाँ ‘अबद्ध’ से शिथिल और ‘बद्ध’ से ‘गाढे’ एवं ‘मलैः’ से ‘दोषों से उसमें भी विशेष कर वायु से’ यह अर्थ समझना चाहिये। यहाँ ‘मलैः’ पद में जो बहुवचन का निर्देश किया है वह अधिकता का बोध कराने के लिये है, अतः ‘मलों से अर्थात् अधिक वायु से ‘पिण्डित’ (गुटिकागोली) की भाँति आकार को प्राप्त हुये’ यह अर्थ समझना चाहिये ॥२१७॥ अथ रेचनमाह- विपक्वं यदपक्वं वा मलादि द्रवतां नयेत् । रेचयत्यपि तज्ज्ञेयं रेचनं त्रिवृता यथा ।।२१८।। ‘रेचन’ गुण युक्त द्रव्य—जो द्रव्य पक्व अथवा अपक्व मलादिकों को द्रवीभूत (पतला) करके रेचन कराता है वह ‘रेचन’ गुण युक्त द्रव्य कहलाता है। जैसे—निसोथ ॥२१८॥ ❖ रेचयत्यपि=अधः पातयति च । त्रिवृता=पनिलर१ इति लोके ।।२१८।। यहाँ ‘रेचयत्यपि’ से नीचे गिराता है अर्थात् रेचन करता है’ तथा ‘त्रिवृता’ से ‘तेओडि अथवा पनिलर’ नाम से लोक प्रसिद्ध द्रव्य का ग्रहण करना चाहिये ॥२१८॥ अथ वमनमाह- अपक्वं पित्तश्लेष्माणं २बलादूर्ध्वं नयेत्तु यत् । वमनं तद्धि विज्ञेयं मदनस्य फलं यथा ।।२१९।। ‘वमन’ गुण युक्त द्रव्य—जो द्रव्य अपक्व पित्त, कफ अन्न को बलपूर्वक ऊपर की ओर ले जाता है उसे ‘वमन’ गुण युक्त द्रव्य जानना चाहिये । जैसे—मयनफल ॥२१९॥ ❖ ऊर्ध्वं नयेन्मुखमार्गेण बहिष्कुर्यात् । मदनस्य फलं ‘मयनफल’ इति लोके ।।२१९।। यहाँ ‘ऊर्ध्वं नयेत्’ से ‘ऊपर की ओर लेजावे अर्थात् मुख के रास्ते से बाहर कर देवे’ तथा ‘मदनस्य फलम्’ से लोकप्रसिद्ध ‘मयनफल’ को ग्रहण करना चाहिये ॥२१९॥ अथ देहसंशोधनमाह- स्थानाद्बहिर्नयेदूर्ध्वमधो वा मलसञ्चयम् । देहसंशोधनं तत्स्याद् देवदालीफलं यथा ।।२२०।। ‘देहसंशोधन’ गुण युक्त द्रव्य—जो द्रव्य सञ्चित हुये मल को उसके रहने के स्थान से ऊपर अथवा नीचे के मार्ग से निकाल कर बाहर कर देवे वह ‘देह संशोधन’ गुण युक्त द्रव्य कहलाता है। जैसे—देवदाली का फल (घघरवेल) ॥२२०॥ ❖ देवदाली ‘सोनैआ’ इति लोके ।।२२०।। यहाँ ‘देवदाली’ से लोक प्रसिद्ध ‘सोनैआ’ का ग्रहण करना चाहिये ॥२२०॥ १. ‘तेओडि’ इति पाठा. । २. ‘नयत्यूर्ध्वमि’ति पाठा. ।
अथ षष्ठम मिश्रप्रकरणम् १९९ अथ ग्राह्याह- दीपनं पाचनं यत्स्यादुष्णत्वाद् द्रवशोषकम्। ग्राहि तच्च यथा शुण्ठी जीरकं गजपिप्पली ।।२२१।। ग्राही गुण युक्त द्रव्य—जो दीपन तथा पाचन हो एवं उष्ण होने से द्रवपदार्थों का शोषण करने वाला हो वह ग्राही गुण युक्त पदार्थ कहलाता है। जैसे—सोंठ, जीरा और गजपीपल ॥२२१॥ अथ स्तम्भनमाह- रौक्ष्याच्छैत्यात्कषायत्वाल्लघुपाकाच्च यद्भवेत्। वातकृत्स्तम्भनं तत्स्याद्यथा वत्सकटुण्डुकौ ।।२२१।। स्तम्भन गुण युक्त द्रव्य—जो रूक्ष, शीतल, कषाय रस युक्त तथा लघुपाकी (शीघ्र पचनेवाला) होने से वातकारक होता है वह 'स्तम्भन' गुण युक्त पदार्थ कहलाता है। जैसे—कुरैआ और सोनापाठा ॥२२२॥ ❖ वातकृत्=प्रतिलोमवातकृत्। स्तम्भनमधोगामि मलादीनाम्। वत्सकः (कुरैआ) टुण्डुकः (सोनापाठा) ।।२२२।। यहाँ 'वातकृत्' से 'वायुकारक अर्थात् अधोगामी वायु का प्रतिलोम करनेवाला अर्थात् ऊर्ध्वगामी करने वाला एवं ऊर्ध्वगामी को अधोगामी करने वाला' तथा 'स्तम्भन' पद से 'अधोगामी मलादि को रोकने वाला' और 'वत्सक' से 'कुरैआ' एवं 'टुण्डुक' से 'सोनापाठा' यह अर्थ समझना चाहिये ॥२२२॥ अथ छेदनमाह- श्लिष्टान्कफादिकान्दोषानुन्मूलयति यद्बलात्। छेदनं तद्यथा क्षारा मरिचानि शिलाजतु ।।२२३।। 'छेदन' गुण युक्त द्रव्य—जो चिपके हुये कफादि दोषों को बलपूर्वक जड़ से अलग कर दे वह 'छेदन' गुण युक्त पदार्थ कहलाता है। जैसे—क्षारपदार्थ, मरिच और शिलाजीत ॥२२३॥ ❖ क्षाराः=यवक्षारादयः ।।२२३।। यहाँ 'क्षार' से 'जवाखार' आदि का ग्रहण करना चाहिये ॥२२३॥ अथ लेखनमाह- धातून्मलान् वा देहस्य विशोष्योल्लेखयेच्च यत्। लेखनं तद्यथा क्षौद्रं नीरमुष्णं वचा यवाः ।।२२४।। 'लेखन' गुण युक्त द्रव्य—जो देह के धातुओं तथा मलों को सुखा कर उल्लेखन करे अर्थात् कृश कर दे वह 'लेखन' गुण युक्त पदार्थ कहलाता है। जैसे—शहद, गरम जल, वच तथा इन्द्रयव ॥ ❖ उल्लेखयेत्कृशीकुर्यात्। लेखनं=कृशीकारकम्। क्षौद्रं=मधु। यवाः=इन्द्रयवाः ।।२२४।। यहाँ 'उल्लेखयेत्' से 'उल्लेखन करे अर्थात् कृश कर दे', 'लेखन' से 'जो कृश न हो उसे कृश कर देने वाला', 'क्षौद्र' से 'शहद' और 'यव' से 'इन्द्रयव' अर्थ समझना चाहिये ॥२२४॥ अथ वाजीकरमाह- यस्माद् द्रव्याद्भवेत्स्त्रीषु हर्षो वाजीकरं हि तत्। यथाऽश्वगन्धा मुसली शर्करा च शतावरी ।।२२५।। 'वाजीकर' गुण युक्त द्रव्य—जिस द्रव्य के सेवन से स्त्री के विषय में हर्ष हो वह 'वाजीकर' गुण युक्त पदार्थ कहलाता है। जैसे—असगन्ध, मुसली, शक्कर और शतावर ॥२२५॥ ❖ हर्षो=रन्तुं समुत्साहः ।।२२५।। यहाँ 'स्त्री के विषय में हर्ष अर्थात् स्त्री के साथ सम्भोग करने में उत्साह' यह अर्थ समझना चाहिये ॥२२५॥ CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA
२०० भावप्रकाशस्य पूर्वखण्डे अथ शुक्रलमाह- यस्माच्छुक्रस्य वृद्धिः स्याच्छुक्रलं हि तदुच्यते । यथा नागबलाऽऽद्याः स्युर्बीजं च कपिकच्छुजम् ।। २२६।। 'शुक्रल' गुण युक्त द्रव्य—जिस द्रव्य के सेवन से शुक्र की वृद्धि हो वह 'शुक्रल' गुण युक्त पदार्थ कहलाता है। जैसे—गुलशकरी आदि तथा केवाँच का बीज ॥२२६॥ नागबला=गुल १शकरी इति लोके ।।२२६।। यहाँ 'नागबला' से लोक प्रसिद्ध 'गुलशकरी' का ग्रहण करना चाहिये ॥२२६॥ अथ शुक्रस्य जनकं रेचकञ्चाह- दुग्धं भाषाश्च भल्लातफलमज्जामलानि च। एतानि जनकानि स्यू रेचकानि च रेतसः ।। २२७।। शुक्र के जनक तथा रेचक गुण युक्त पदार्थ—दूध, उड़द, भिलावे के फल की मींगी और आँवला ये सब शुक्र के जनक तथा रेचक भी हैं ॥२२७॥ ❖ जनकानि=प्रभावाच्छीघ्रमेव रसाद्युत्पादनपूर्वकं शुक्रं जनयन्ति । रेचकानि=आधिक्यात्प्रवर्तयन्ति च ।। २२७।। यहाँ 'जनकानि' पद से अपने प्रभाव से शीघ्र ही रस रक्तादि को उत्पन्न करके शुक्र को उत्पन्न करने वाले' और 'रेचकानि' पद से वीर्य की अधिकता कर देने से क्षरण कराने वाले यह अर्थ समझना चाहिये ॥२२७॥ अथ शुक्रस्य प्रवर्त्तकं रेचकं स्तम्भकं क्षयकारकञ्चाह- प्रवर्तिनी स्त्री शुक्रस्य रेचनं बृहतीफलम् । जातीफलं स्तम्भकं स्यात्कालिङ्गं क्षयकारि च ।। २२८।। शुक्र के प्रवर्त्तक (रेचक), स्तम्भक तथा क्षयकारक पदार्थ—'स्त्री'-शुक्र का प्रवर्त्तन (क्षरण) कराने वाली होती है। 'बड़ी भटकटैया'-रेचन अर्थात् क्षरण कराने वाली है। 'जायफल'—स्तम्भन करने वाला और कलीदा का फल अर्थात् 'तरबूज'—क्षयकारक होता है ॥२२८॥ ❖ स्त्री-स्मरणकीर्त्तनदर्शनसम्भाषणस्पर्शनचुम्बनालिङ्गननिधुवनैः समस्तर्व्यस्तैश्च शुक्रस्य प्रवर्तिनी प्रवृत्तिकारिणी२। रेचनं बृहतीफलम्, बृहत्कण्टकारीफलमपि शुक्रस्य रेचकं प्रवर्त्तकम् । कालिङ्गं- कालिन्दफलम्' ।। २२८।। यहाँ 'स्त्री शुक्रस्य प्रवर्त्तिनी' इन पदों से 'स्त्री-स्मरण, कीर्तन, दर्शन, सम्भाषण, स्पर्श, चुम्बन, आलिङ्गन और सम्भोग इन सब कर्मों को एक साथ करने से अथवा अलग-अलग चाहे जो कोई करने से शुक्र की प्रवर्त्तिनी अर्थात् प्रवर्त्तन (क्षरण) कराने वाली होती है'। 'रेचनं बृहती-फलम्' इन पदों से 'बड़ी भटकटैया का फल भी शुक्र का रेचक अर्थात् प्रवर्त्तक होता है' तथा 'कालिङ्गम्' पद से 'कलोंदा का फल अर्थात् तरबूज' ये अर्थ समझना चाहिये ॥२२८॥ अथ रसायनमाह- रसायनन्तु तज्ज्ञेयं यज्जराव्याधिनाशनम् । यथा हरीतकी दन्ती गुग्गुलुश्च शिलाजतु ।। २२९।। रसायन गुण युक्त पदार्थ—'रसायन' गुण युक्त पदार्थ उसे कहते हैं जो वृद्धावस्था तथा व्याधियों को दूर करने वाला हो। जैसे—हरैं, दन्ती, गूगल और शिलाजीत ॥२२९॥ · १. 'गोरक्षचाकुलिया' इति पाठा. । २. क्वचित् 'राजकर्कटी' क्वचिच्च 'कालिन्दीफलम्' इत्यपि पाठा. । CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmmu. Digitized by S3 Foundation USA
अथ षष्ठम मिश्रप्रकरणम् २०९ अथ व्यवाय्याह- पूर्वं व्याप्याखिलं कार्यं ततः पाकञ्च गच्छति । व्यवायि तद् यथा भङ्गा फेनञ्चाहि समुद्भवम् ।।२३०।। 'व्यवायि' गुण युक्त पदार्थ—जो सेवन करने मात्र से ही सर्व प्रथम समस्त शरीर में अपनी क्रिया दिखाकर तदनन्तर परिपाक को प्राप्त होता है वह 'व्यवायि' गुण युक्त पदार्थ कहलाता है । जैसे—भाँग या अफीम ।।२३०।। ❖ अन्यद् द्रव्यं पक्वं तद्¹ गुणं करोति । व्यवायि तु अपक्वमेव स्वगुणैः सकल शरीरं व्याप्य पाकं याति । अहिसमुद्भवं फेनम्=अफीम ।।२३०।। अन्य द्रव्य परिपक्व होने के बाद शरीर में अपना गुण दिखलाता है किन्तु 'व्यवायि' गुण युक्त द्रव्य विना परिपक्व हुये ही अपने गुणों से सारे शरीर में व्याप्त होकर बाद में परिपाक को प्राप्त करता है-अर्थात् परिपक्व होता है । यहाँ 'अहि समुद्भवं फेनम्' इस पदसे 'अफीम' का ग्रहण करना चाहिये ।।२३०।। अथ विकाश्याह- सन्धिबन्धांस्तु शिथिलान्यत्करोति विकाशि तत् । विशोष्यौजश्च धातुभ्यो यथा क्रमुककोद्रवौ ।।२३१।। 'विकाशि' गुण युक्त पदार्थ—को धातुओं से 'ओज' को सुखा कर दूर करता है तथा सन्धि-बन्धनों को शिथिल करता है वह 'विकाशि' गुण युक्त द्रव्य कहलाता है । जैसे—सुपारी या कोदो ।। ❖धातुभ्यः=सकलशरीरस्थेभ्यो वीर्येभ्यः । ओजः=उपधातुविशेषं विशोष्य । क्रमुकं=पूग-फलम् ।।२३१।। 'धातुभ्यः' अर्थात् सकल शरीर में स्थित वीर्य से, 'ओजः' अर्थात् उपधातु विशेष को सुखा कर, तथा 'क्रमुक' अर्थात् 'सुपारी' यह अर्थ समझना चाहिये ।।२३१।। अथ मदकार्याह- बुद्धिं लुम्पति यद् द्रव्यं मदकारि तदुच्यते । तमोगुणप्रधानञ्च यथा मद्यं सुराऽऽदिकम् ।।२३२।। 'मदकारि' गुण युक्त पदार्थ—जो द्रव्य सेवन करने से बुद्धि का लोप कर दे वह तमोगुण प्रधान 'मदकारि' गुण युक्त पदार्थ कहलाता है । जैसे—मद्य और सुरा आदि ।।२३२।। ❖ मदकारि=मादकम् ।।२३२।। यहाँ 'मदकारि' से 'मादक' अर्थ समझना चाहिये ।।२३२।। अथ विषमाह- व्यवायि च विकाशि स्याच्छ्लेष्मच्छेदि मदावहम् । आग्नेयं जीवितहरं योगवाहि स्मृतं विषम् ।।२३३।। 'विष' गुण युक्त पदार्थ—जो 'व्यवायि' विकाशी कफनाशक, मदकारक, आग्नेय, जीवन हरण करने वाला और योग वाही गुणों से युक्त होता है वह विष गुण युक्त पदार्थ कहलाता है अर्थात् विष में ये गुण होते हैं ।।२३३।। ❖ व्यवायि-सकलकायगुणव्यापनपूर्वकपाकगमनशीलम् । विकाशि-ओजःशोषणपूर्वकसन्धिबन्ध- शिथिलीकरणशीलम् । मदावहं-तमोगुणाधिक्येन बुद्धिविध्वंसकम् । आग्नेयम्=अधिकाग्निगुणम् । योगवाहि- संसर्गिगुणग्राहकम् । विषं लक्ष्यं, दृष्टान्तो वत्सनाभशक्तुकादिभिः ।।२३३।। यहाँ 'व्यवायि' से 'सम्पूर्ण शरीर में गुणों से व्याप्त होते हुये परिपाक को प्राप्त होनेवाला' 'विकाशि' से 'ओज को सुखाते हुये सन्धि बन्धनों को शिथिल कर देनेवाला', 'मदावहम्' से 'तमोगुण की अधिकता होने से बुद्धि का विध्वंस १. 'तद्गुणमिति पा. चिन्त्यम् ।
२०२ भावप्रकाशस्य पूर्वखण्डे करने वाला' 'आग्नेयम्' से 'अधिकता से अग्नि के गुणों से युक्त' और 'योगवाहि' से 'अपने संसर्गों के गुणों को ग्रहण करने वाला' यह अर्थ समझना चाहिये। यहाँ 'विष' लक्ष्य है अतः इसका दृष्टान्त वत्सनाभ तथा सक्तुक आदि विषविशेष से समझना चाहिये ॥२३३॥ अथ प्रमाथ्याह- निजवीर्येण यद् द्रव्यं स्रोतोभ्यो दोषसञ्चयम्। निरस्यति प्रमाथि स्यात्तद्यथा मरिचं वचा ॥२३४॥ 'प्रमाथि' गुण युक्त पदार्थ—जो द्रव्य अपने वीर्य के द्वारा स्रोतों से सञ्चित हुये दोषों को दूर करता है वह 'प्रमाथि' गुण युक्त पदार्थ कहलाता है। जैसे—मरिच, वच आदि ॥२३४॥ ❖ दोषाः=वातादयः ॥२३४॥ यहाँ 'दोष' पदसे 'वातादि' का ग्रहण करना चाहिये ॥२३४॥ अथाभिष्यन्द्याह- पैच्छिल्याद्गौरवाद् द्रव्यं रुद्ध्वा रसवहाः शिराः। धत्ते यद्गौरवं तत्स्यादभिष्यन्दि यथादधि ॥२३५॥ 'अभिष्यन्दि' गुण युक्त पदार्थ—जो द्रव्य पिच्छिल तथा गुरु होने से रस वहन करने वाली शिराओं के मुखों का अवरोध कर शरीर में गुरुता उत्पन्न करे, वह 'अभिष्यन्दि' गुण युक्त पदार्थ कहलाता है। जैसे दधि ॥२३५॥ ❖ गौरवं शरीरे¹ ॥२३५॥ यहाँ 'गौरवम्' पद से 'शरीर में गुरुता' यह अर्थ समझना चाहिये ॥२३५॥ अथ विदाह्याह- विदाहि द्रव्यमुद्गारमम्लं कुर्यत्तथा तृषाम्। हृदि दाहं च जनयेत्पाकं गच्छति तच्चिरात् ॥२३६॥ 'विदाहि' गुण युक्त द्रव्य—'विदाही' गुण युक्त द्रव्य वह कहलाता है जिसके सेवन करने से खट्टी डकार आवे, प्यास लगे, हृदय में दाह हो एवं देर से हजम हो ॥२३६॥ अथ योगवाह्याह- गृह्णाति योगवाहि द्रव्यं संसर्गिवस्तुगुणान्। पच्यमानं यथैतन्मधुजलतैलाज्यसूतलोहादिः ॥२३७॥ 'योगवाही' गुण युक्त पदार्थ—जो द्रव्य अन्य किसी द्रव्य के साथ पचता हुआ उसी अपने संसर्गी द्रव्य के सम्पूर्ण को ग्रहण करता है, वही 'योगवाहि' गुण युक्त कहलाता है। जैसे—मधु-जल-तैल-घी-पारा और लोहा आदि ॥२३७॥ अथ वीर्यमाह, तत्र वाग्भटः- उष्णाशीतगुणोत्कर्षाद् बुधैर्वीर्यं द्विधा स्मृतम्। यत्सर्वमग्नीषोमीयं दृश्यते भुवनत्रयम् ॥२३८॥ द्रव्यगत वीर्य के भेद—संसार में उष्ण और शीत गुण अधिकता होने से द्रव्यों के वीर्य दो प्रकार के हैं क्योंकि तीनों लोक में सभी पदार्थ अग्नीषोमीय अर्थात् अग्निसम्बन्धी 'आग्नेय' तथा सोमसम्बन्धी 'सौम्य' दिखाई पड़ते हैं ॥२३८॥ अथ तद्गुणानाह- उष्णं वातकफौ हन्यात् पित्तं² तु तनुते जराम्। शीतं वातकफातङ्काङ्कुरुते पित्तहत्परम् ॥२३९॥ १. 'शरीरस्ये'ति पाठः। २. 'हन्याच्छीतमि'ति पाठः।
अथ षष्ठम मिश्रप्रकरणम् २०३ उष्ण तथा शीत वीर्यों के गुण—उष्णवीर्यवाला पदार्थ वात तथा कफ का नाश करता है और पित्त को बढ़ाता है एवं वृद्धावस्था को करता है और शीतवीर्य वाला पदार्थ वात तथा कफ सम्बन्धी रोगों को उत्पन्न करता है तथा पित्त को सर्वथा नाश करता है ॥२३९॥ अन्यच्च— तत्रोष्णं भ्रमतृड्ग्लानिस्वेददाहाशुपाकताम्। शमञ्च वातकफयोः करोति शिशिरं पुनः। ह्लादनं जीवनं स्तम्भं प्रसादं रक्तपित्तयोः ॥२४०॥ वीर्य सम्बन्धी गुणों के सम्बन्ध में अन्य वचन यह भी है कि—उष्णवीर्य वाला पदार्थ भ्रम, प्यास, ग्लानि, स्वेद और दाह को उत्पन्न एवं शीघ्र पाक करता है तथा वात और कफ का शमन करता है और शीतवीर्य वाला पदार्थ आह्लादजनक, जीवन के लिये हितकारी, स्तब्धताकारक तथा रक्तपित्त को निर्मल करने वाला होता है ॥२४०॥ अथ विपाकमाह— जाठरेणाग्निना योगाद्यदुदेति रसान्तरम्। रसानां परिणामान्ते स विपाक इति स्मृतः ॥२४१॥ विपाक के लक्षण—मधुरादि छः रसयुक्त पदार्थों में जठराग्नि के द्वारा परिपाक होने पर जो दूसरे प्रकार के रसों का उदय होता है वही 'विपाक' नाम से कहा जाता है ॥२४१॥ अथ मधुरादिरसयुक्तपदार्थानां विपाकरसानाह— मिष्टः पटुश्च मधुरमम्लोऽम्लं पच्यते रसः। कटुतिक्तकषायाणां पाकःस्यात्प्रायशः कटुः ॥१४२॥ मधुरादि रसों का विपाक सम्बन्धी रस—मधुर और लवण रस युक्त पदार्थ का विपाक मधुर होता है और अम्ल रस का विपाक अम्ल होता है एवं कटु, तिक्त तथा कषाय रस का विपाक प्रायः करके कटु होता है ॥२४२॥ ❖ तथा च वाग्भटः— त्रिधा रसानां पाकः स्यात्स्वाद्वम्लकटुकात्मकः। प्रायः पदेन व्रीहिः स्यात्स्वादुरम्लो विपाकतः ।। शिवा कषाया मधुरा पाके, शुण्ठी कटुका मधुरपाकेत्यादि ।।२४२।। विपाक के सम्बन्ध में 'वाग्भट' का मत—मधुर, अम्ल तथा कटु रस भेद से विपाक तीन प्रकार का होता है और 'कटु, तिक्त तथा कषाय रस का विपाक प्रायः करके कटु होता है' इस जगह जो 'प्रायः' पद है उससे यह समझना चाहिये कि बहुत से स्थल पर उक्त नियम का व्यभिचार (नियमानुसार न होना) भी देखा जाता है। जैसे—व्रीहि (धान्य) मधुर रस युक्त है तथापि इसका नियमानुसार मधुर न होकर अम्ल ही विपाक होता है और हरड़ कषाय रस युक्त है, किन्तु विपाक मधुर होता है एवं सोंठ कटुरस युक्त हैं किन्तु विपाक मधुर होता है इत्यादि बातें और भी यहाँ समझना चाहिये ॥२४२॥ अथ विपाकानां गुणानाह— श्लेष्मकृन्मधुरः पाको वातपित्तहरो मतः। अम्लस्तु कुरुते पित्तं वातश्लेष्मगदापहः ॥२४३॥ कटुः करोति पवनं कफं पित्तञ्च नाशयेत्। विशेष एवं रसतो विपाकानां निदर्शितः ॥२४४॥ मधुरादि विपाकों के गुण—मधुरविपाक—कफकारक और वात पित्त को हरण करने वाला होता है। अम्लविपाक— पित्तकारक और वात तथा कफ सम्बन्धी रोगों का नाशक होता है और कटुविपाक—वातकारक एवं कफ तथा पित्त का नाशक होता है। यही विपाकसम्बन्धी रसों की विशेषता है ॥२४३-२४४॥ १. 'तुल्यमपी'ति पाठान्तरं चिन्त्यम्।
२०४ भावप्रकाशस्य पूर्वखण्डे अथ प्रभावमाह- रसादिसाम्ये यत्कर्म विशिष्टं तत्प्रभावजम् । दन्ती रसाद्यैस्तुल्यापि१ चित्रकस्य विरेचनी ।। २४५ ।। मधूकस्य च मृद्वीका घृतं क्षीरस्य दीपनम् । प्रभावस्तु यथा धात्री लकुचस्य रसादिभिः ।। २४६ ।। समाऽपि कुरुते दोषत्रितयस्य विनाशनम् ।। २४७ ।। प्रभाव के लक्षण—रसादि से तुल्यता होने पर भी किसी-किसी पदार्थों में जो कर्मों की विशेषता अर्थात् कर्मों की भिन्नता दिखाई पड़ती है वह प्रभावज अर्थात् उन्हीं पदार्थों के प्रभाव से उत्पन्न समझना चाहिये । जैसे—चीता के रसादि समान रसवाला होने पर भी दन्ती विरेचन (दस्तावर) होती है किन्तु चीता नहीं होता है । तथा महुए के फूल के साथ मुनक्के के एवं दूध के साथ घृत के रसादि की तुल्यता होने पर भी मुनक्का और घृत अग्नि का दीपक होता है किन्तु महुआ का फूल तथा दूध दीपक नहीं होता । लकुच अर्थात् बड़हर के रसादि के साथ आँवले की तुल्यता होने पर भी वह त्रिदोष का नाशक होता है किन्तु बड़हर नहीं होता तथा इस प्रकार की जो कर्मों में भिन्नता होती है, वह द्रव्यों के प्रभाववश से ही होती है, ऐसा समझना चाहिये ।। २४५-२४७ ।। क्वचित्तकेवलं द्रव्यं कर्म कुर्यात्प्रभावतः । ज्वरं हन्ति शिरोबद्धा सहदेवीजटा यथा ।। २४८ ।। किसी-किसी स्थल में द्रव्य स्वयं ही कर्म करता है तथा किसी-किसी स्थल में प्रभाव में प्रभाव द्वारा कर्म करता है । जैसे—सहदेवी की जड़, शिर में बाँधने से ज्वर को दूर करती है ।। २४८ ।। तथा नानौषधियोगेषु फलं प्रति स्वभाव एव आश्रवणीयो न तु यत्र रसादिरूपहेतुविचारः कर्त्तव्यः । यत आह सुश्रुतः- अमीमांस्यान्यचिन्त्यानि१ प्रसिद्धानि स्वभावतः । आगमेनोपयोज्यानि भेषजानि विचक्षणैः ।। प्रत्यक्षलक्षणफलाः प्रसिद्धाश्च स्वभावतः । नौषधीहेतुभिर्विद्वानपरीक्षेत कदाचन ।। २४८ ।। जहाँ अनेक प्रकार की ओषधियों का योग होने से जो फल होता है, वहाँ पर उस फल के होने में उन ओषधियों के योग के स्वभाव को ही हेतु समझना चाहिये न कि उन ओषधियों के रसादि को हेतु समझना चाहिये । क्योंकि 'सुश्रुत' में भी कहा है कि—जितने सम्पूर्ण गुण ओषधियों के प्रसिद्ध हैं, वे सब स्वभावतः हैं अतः उनके प्रयोग के विषय में कोई मीमांसा (विचार) तथा चिन्ता करने की आवश्यकता नहीं है । विद्वान् को चाहिये कि जैसा शास्त्र में ओषधियों के योगों का उपदेश किया गया है उसी के अनुसार वे प्रयोग करें और उन्हें यह भी करना चाहिये कि ओषधियाँ स्वभावतः प्रसिद्ध होती हैं क्योंकि उनके लक्षण तथा फल प्रत्यक्ष हैं । अत एव ओषधियों के योगों में उनके रसादिकों को हेतु मान कर उनकी कभी वे परीक्षा न करें ।। २४८ ।। विरुद्धगुणसंयोगे भूयसाऽल्पं हि जीयते ।। रसं विपाकस्तौ वीर्यं प्रभावस्तान्यपोहति ।। २४९ ।। इति मिश्रप्रकरणे मिश्रवर्गः प्रथमः समाप्तः ।। १ ।। परस्पर विरुद्ध गुण युक्त ओषधियों का संयोग होने पर जो ओषधि प्रबल होती है, वह दुर्बल को दबा लेती है । जैसे—विपाक-रस को दबा लेता है और वीर्य-रस तथा विपाक इन दोनों को दबा लेता है एवं प्रभाव-रस विपाक तथा वीर्य इन तीनों को ही दबा लेता है ।। २४९ ।। इति श्रीभिषग्रत्नब्रह्मशङ्करशर्मसाहित्यशास्त्रिणा विरचितायां 'विद्योतिनी' भाषाटीकायां षष्ठममिश्रप्रकरणम् समाप्तम् ।। ६ ।। १. 'अमी सामान्ये'ति पाठान्तरं प्रामादिकम् ।
भावप्रकाशनिघण्टुः
CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA
इस पृष्ठ पर मुख्य रूप से कोई सुस्पष्ट पाठ मुद्रित नहीं है (यह पृष्ठ या तो रिक्त है अथवा अत्यधिक धुंधला/ओवर-एक्सपोज़्ड है, जिस पर केवल पिछले पृष्ठ का उल्टा/दर्पण-प्रतिबिंब (bleed-through/show-through) अत्यंत अस्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है)।
पृष्ठ पर केवल अधोलिखित पाद-टिप्पणी (डिजिटलीकरण विवरण) अंकित है:
CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA
अथ हरीतक्यादिवर्गः रसगुणवीर्यविपाकप्रभावाणां स्वरूपाण्यभिधाय कुत्र द्रव्ये के रसगुणवीर्यविपाकप्रभावाः सन्तीति बोधयितुं द्रव्यगतान् रसगुणवीर्यविपाकप्रभावानाह। तत्र प्रथमं हरीतक्या उत्पत्तिनामलक्षणगुणानाह दक्षं प्रजापतिं स्वस्थमश्विनौ वाक्यमूचतुः । कुतो हरीतकी जाता तस्यास्तु कति जातयः ।।१।। रसाः कति समाख्याताः कति चोपरसाः स्मृताः । नामानि कति चोक्तानि किं वा तासां च लक्षणम् ।।२।। के च वर्णा गुणाः के च का च कुत्र प्रयुज्यते । केन द्रव्येण संयुक्ता कांश्च रोगान्व्यपोहति ।।३।। प्रश्नमेतद्यथा पृष्टं भगवन्वक्तुमर्हसि । अश्विनीर्वचनं श्रुत्वा दक्षो वचनमब्रवीत् ।।४।। पपात बिन्दुर्मेदिन्यां शक्रस्य पिबतोऽमृतम् । ततो दिव्यात्समुत्पन्ना सप्तजातिर्हरीतकी ।।५।। रस, गुण, वीर्य, विपाक तथा प्रभाव के स्वरूपों को कहकर किस द्रव्य में कौन रस, कौन गुण तथा कैसा वीर्य, विपाक एवं प्रभाव रहता है, इन सबको बताने के लिये प्रत्येक द्रव्यगत रस, गुण, वीर्य, विपाक तथा प्रभाव का वर्णन करते हैं। उसमें प्रथम हरीतकी (हरड़) की उत्पत्ति, नाम, लक्षण तथा गुणों को कहते हैं— एक समय स्थिर चित्त से बैठे हुए भगवान् दक्ष प्रजापति से दोनों अश्विनीकुमारों ने यह बात कही कि-हे भगवान् ! हरीतकी (हरड़) कहाँ से उत्पन्न हुई ? और उसकी कितनी जातियाँ हैं ? तथा उसमें प्रधान रूप से कौन-कौन रस और कौन-कौन उपरस कहे हुये हैं ? एवं उसके कितने नाम कहे हुये हैं ? और उन सबों के क्या-क्या लक्षण हैं ? और उनका वर्ण कैसा है ? उनमें गुण कौन-कौन हैं ? और किस जाति के हरड़ का किस कार्य में प्रयोग किया जाता है ? तथा किन द्रव्यों के साथ संयोग होने पर किन रोगों को दूर करती हैं ? इन उपर्युक्त प्रश्नों का जैसा मैने पूछा है वैसा ही आपको उत्तर देना उचित है । इस प्रकार से दोनों अश्विनीकुमारों के वचनों को सुन कर दक्षप्रजापति ने यह कहा कि-एक समय अमृत पान करते हुए भगवान् इन्द्र के मुख से दैवात् एक बूँद अमृत पृथ्वी पर गिर पड़ा तब उसी दिव्य अमृत बिन्दु से सात जाति वाली हरीतकी उत्पन्न हुई । [१-५] अथ हरीतकीनामान्या हरीतक्यभया पथ्या कायस्था पूतनाऽमृता । हैमवत्यव्यथा चापि चेतकी श्रेयसी शिवा ।।६।। वयस्था विजया चापि जीवन्ती रोहिणीति च ।।७।। हरीतकी के नाम—हरीतकी, अभया, पथ्या, कायस्था, पूतना, अमृता, हैमवती, अव्यथा, चेतकी, श्रेयसी, शिवा, वयस्था, विजया, जीवन्ती तथा रोहिणी ये सब 'हरीतकी' के नाम हैं। [६-७] अथ हरीतक्याः सप्तभेदानाह विजया रोहिणी चैव पूतना चामृताऽभया । जीवन्ती चेतकी चेति पथ्यायाः १सप्तजातयः ।।८।। हरीतकी के भेद—(१) विजया, (२) रोहिणी, (३) पूतना, (४) अमृता, (५) अभया, (६) जीवन्ती, (७) चेतकी ये हरीतकी की सात जातियाँ (भेद) हैं। [८] १. 'विज्ञेया' इति पा.।
२०८ भावप्रकाशनिघण्टुः अथ सप्तजातेर्हरीतक्या उत्पत्तिस्थानान्याह [१विन्ध्याद्रौ विजया हिमाचलभवा स्याच्चेतकी पूतना सिन्धौ स्यादथ रोहिणी निगदिता जाता प्रतिष्ठानके। १. कोष्ठस्थः पाठः क्वाचित्कः । चम्पायाममृताऽभया च जनिता देशे सुराष्ट्राह्वये जीवन्तीति हरीतकी निगदिता सप्त प्रभेदा बुधैः ।।१।।] हरीतकी के उत्पत्तिस्थान—विन्ध्य पर्वत पर विजया, हिमालय पर चेतकी, सिन्धु देश में पूतना, प्रत्येक स्थानों में रोहिणी, चम्पा देश में अमृता तथा अभया एवं सोरठ देश में जीवन्ती जाति की हरीतकी के उत्पन्न होने से उक्त प्रकार के सात भेद विद्वानों ने कहे हैं ।।१।। अथ तेषां पृथगलक्षणान्याह अलाबुवृत्ता विजया वृत्ता सा रोहिणी स्मृता। पूतनाऽस्थिमती सूक्ष्मा कथिता मांसलाऽमृता ।।९।। पञ्चरेखाऽभया प्रोक्ता जीवन्ती स्वर्णवर्णिनी। त्रिरेखा चेतकी ज्ञेया सप्तानामियमाकृतिः ।।१०।। सात प्रकार की हरीतकी के पृथक्-पृथक् लक्षण—'विजया' हरीतकी लौकी की भाँति गोल, 'रोहिणी' का आकार गोल, 'पूतना' की गुठली बड़ी तथा आकार सूक्ष्म, 'अमृता' हरीतकी मांसल (गूदेदार), 'अभया' पाँच रेखाओं से युक्त, 'जीवन्ती' सोने के समान रङ्ग वाली और 'केतकी' तीन रेखाओं से युक्त होती है। इस प्रकार सातों प्रकार की हरीतकी के ये आकार हैं। [९-१०] अथ हरीतकीप्रयोगानाह विजया सर्वरोगेषु रोहिणी व्रणरोहिणी। प्रलेपे पूतना योज्या शोधनार्थेऽमृता हिता ।।११।। अक्षिरोगेऽभया शस्ता जीवन्ती सर्वरोगहृत् । चूर्णार्थे चेतकी शस्ता यथायुक्तं प्रयोजयेत् ।।१२।। चेतकी द्विविधा प्रोक्ता श्वेता कृष्णा च वर्णतः । षडङ्गुलायता शुक्ला कृष्णा त्वेकाङ्गुला स्मृताः ।।१३।। काचिदास्वादमात्रेण काचिद्गन्धेन भेदयेत्। काचित्स्पर्शेन दृष्ट्याऽन्या चतुर्द्धा भेदयेच्छिवा ।।१४।। चेतकीपादपच्छायामुपसर्पन्ति ये नराः। भिद्यन्ते तत्क्षणादेव पशुपक्षिमृगादयः ।।१५।। चेतकी तु धृता हस्ते यावत्तिष्ठति देहिनः । तावद्भिद्येत वेगाैस्तु प्रभावात्रात्र संशयः ।।१६।। नृपाणां सुकुमाराणां कृशानां भेषजद्विषाम्। चेतकी परमा शस्ता हिता सुखविरेचनी ।।१७।। सप्तानामपि जातीनां प्रधाना विजया स्मृता। सुखप्रयोगा सुलभा सर्वरोगेषु शस्यते ।।१८।। हरीतकी के प्रयोग—'विजया' हरीतकी का प्रयोग सभी रोगों में होता है। 'रोहिणी' व्रण पूरण करनेवाली होती है। 'पूतना' का प्रलेप के लिये प्रयोग करना चाहिये। 'अमृता' शोधन कर्म के लिये हितकर है। आँख के रोगों में 'अभया' उत्तम होती है और 'जीवन्ती' सम्पूर्ण रोगों का हरण करने वाली होती है। एवं चूर्ण के लिये 'चेतकी' उत्तम होती है। अतः जिस जाति की हरीतकी का जहाँ जिन रोगों में प्रयोग करना कहा हुआ है, उसका वहाँ पर प्रयोग करना चाहिये। 'चेतकी' श्वेत और कृष्ण दो प्रकार की होती है। उनमें शुक्ल वर्ण वाली छः अङ्गुल की तथा कृष्ण वर्ण वाली एक अङ्गुल की लम्बी होती है। इनमें कोई हरीतकी खाने मात्र से, कोई सूँघने से, कोई स्पर्श करने से तथा कोई देखने मात्र से ही मल का भेदन करती हैं अर्थात् दस्त साफ होता है। इस प्रकार हरीतकी चार प्रकार से दस्त कराती है। जो मनुष्य चेतकी जाति की हरड़ के पेड़ की छाया के नीचे पहुँच जाते हैं, उनको उसी समय दस्त आने लगता है। यहाँ तक कि पशु,
हरीतक्यादिवर्गः २०९ पक्षी, मृगादि की भी यही दशा हो जाती है और 'चेतकी' हरड़ को जब तक प्राणी अपने हाथ में धारण किये रहता है, तब तक उसके प्रभाव से उसे वेग से दस्त होता रहता है, इसमें सन्देह नहीं है। जो राजा हैं तथा सुकुमार या कृश हैं किंवा विरेचक औषध खाने से भागनेवाले हैं, उनके लिये 'चेतकी' हरड़ परम हितकारी एवं उत्तम होती है। क्योंकि वह सुखपूर्वक दस्त लाती है। पूर्वोक्त सात जातियों में 'विजया' जाति की जो हरीतकी होती है, वही औरों की अपेक्षा प्रधान है क्योंकि सुलभ होने से उसका प्रयोग सुखपूर्वक होता है तथा वह सभी रोगों में देने के लिये भी उत्तम होती है। [११-१८] अथ हरीतकीगुणानाह हरीतकी पञ्चरसाऽलवणा तुवरा परम्। रूक्षोष्णा दीपनी मेध्या स्वादुपाका रसायनी ।।१९।। चक्षुष्या लघुरायुष्या बृंहणी चानुलोमिनी। श्वासकासप्रमेहार्शः कुष्ठशोथोदरक्रिमीन् ।।२०।। वैस्वर्यग्रहणीरोगविबन्धविषमज्वरान् । गुल्माध्मानतृषार्छर्दिहिक्काकण्डूहृदामयान् ।।२१।। कामलां शूलमानाहं प्लीहानञ्च यकृत्तथा। अश्मरीं मूत्रकृच्छ्रञ्च मूत्राघातञ्च नाशयेत् ।।२२।। हरीतकी के गुण-हरड़ में लवण रस से भिन्न पाँच (मधुर, अम्ल, कटु, कषाय, तिक्त) रस रहते हैं किन्तु औरों की अपेक्षा कषाय रस ही अधिक रहता है। हरीतकी रूक्ष, उष्णवीर्य, अग्निदीपक, मेधा (धारणाशक्ति) के लिये हितकारी, मधुर विपाकवाली, रसायन (वृद्धावस्था तथा व्याधियों को दूर करनेवाली), नेत्रों के लिये हितकर, पचने में लघु (जल्दी पचने वाली), आयुवर्धक, बृंहण (शरीर में मांसादि की वृद्धि करने वाली) और अनुलोमन (मलादि को नीचे की ओर प्रेरित करने वाली) होती है। इसके सेवन से श्वास, कास, प्रमेह, बवासीर, कुष्ठ, शोथ, पेट के कृमि (अथवा उदर सम्बन्धी रोग और कृमि), स्वरभेद (आवाज की खराबी), ग्रहणी सम्बन्धी रोग तथा विबन्ध (मलमूत्रादि की विबद्धता अर्थात् रुक जाना), विषमज्वर, गुल्म, उदराध्मान, तृषा, वमन, हिचकी, खुजली, हृद्रोग, कामला, शूल, आनाह, प्लीहा, यकृत्, अश्मरी (पथरी), मूत्रकृच्छ्र तथा मूत्राघात ये सब रोग दूर होते हैं। [१९-२२] अथ हरीतक्याः प्रभावनिबन्धनं दोषहन्तृत्वं न तु रसनिबन्धनमित्याह स्वादुतिक्तकषायत्वात्पित्तहृत्कफहृत्त सा। कटुतिक्तकषायत्वादम्लत्वाद्वातहृच्छिवा ।।२३।। पित्तकृत्कटुकाम्लत्वाद्वातकृन्न कथं शिवा ।।२४।। प्रभावाद्वोषहन्तृत्वं सिद्धं यत्तत्प्रकाश्यते। हेतुभिः शिष्यबोधार्थं नापूर्वं क्रियतेऽधुना ।।२५।। कर्मान्यत्वं गुणैः साम्यं दृष्टमाश्रयभेदतः। यतस्ततो नेति चिन्त्यं धात्रीलकुचयोर्यथा ।।२६।। हरीतकी का प्रभाव-हरड़ में मधुर, तिक्त और कषाय रस रहता है, अतएव यह पित्तनाशक और कटु तिक्त तथा कषाय रस होने से कफनाशक है तथा अम्ल रस होने से वायु का भी शमन करती है। अब यहाँ पर यह प्रश्न होता है कि जब हरड़ में कटु तथा अम्ल रस है, तब क्यों नहीं यह पित्त तथा वातकारक होती है ? इसका उत्तर यह है कि- यहाँ पर जो हरड़ तीनों दोषों को दूर करती है वह इसके प्रभाव से ही सिद्ध है किन्तु फिर भी जो ऊपर हेतुओं का निर्देश करते हुये 'दोषों का नाश करना' बताया गया वह शिष्यों को समझाने के लिये, क्योंकि यह (दोषों का नाश करना) कोई अपूर्व बात नहीं कही गई, बल्कि जो कही गई वह उसके प्रभाव से पहले से ही सिद्ध थी। तात्पर्य यह है कि वस्तुतः हरड़ जो दोषों का नाश करती है वह अपने प्रभाव से ही करती है। फिर जो पूर्व में यह कहा गया है कि- 'मधुरादि रस होने से पित्तनाशक, कटु तिक्तादि रस होने से कफनाशक एवं अम्ल रस होने से वातनाशक', वह केवल शिष्यों को समझाने के लिये अर्थात् 'इन-इन रसों को दूर करने की शक्ति रहती है', शिष्यों को यही बात समझाने के लिये हेतुओं का निर्देश करते हुये हरड़ की त्रिदोषनाशकता बताई गई और जब कि-समान गुणों से युक्त होते हुये भी आश्रय भेद से द्रव्यों के कर्म में भिन्नता देखी जाती है तब हरड़ में स्थित जो कटु तथा अम्ल रस हैं, वह क्यों नहीं पित्त तथा वात २७ भाव.I CC-0. JK Sanskrit Academy, Jammmmu. Digitized by S3 Foundation USA