चरक संहिता (द्वितीय भाग: चिकित्सा, कल्प व सिद्धि स्थान)
Charaka Samhita Part 2 with Hindi Translation
महर्षि चरक व दृढ़बल द्वारा
स्रोत: चौखम्बा विद्याभवन · चौखम्बा विद्याभवन (उद्गम)
अ० ३ ] २० चिकित्सास्थानम् ३०५
अ० ३ ] २० चिकित्सास्थानम् ३०५ पाक्यं शीतकषायं वा पिबेज्ज्वरहरं नरः । मधूकमूस्तमृद्वीकाकाश्मर्याणि परूषकम् ॥ २०६ ॥ त्रायमाणामुशीराणि त्रिफला कटुरोहिणीम् । पीत्वा निशिस्थितं जन्तुर्ज्वराच्छीघ्रं विमुच्यते ॥ २०७ ॥ बृहत्यौ वत्सकं मुस्तं देवदारु महौषधम् । कोलपल्ली च योगोऽय सन्निपातज्वरापहः ॥ २०८ ॥ जात्यामलकमुस्तानि तद्वद्धन्वयवासकम् । विबद्धदोषो ज्वरितः कषाय सगुड पिवेत् ॥ २०९ ॥ त्रिफला त्रायमाणा च मृद्वीका कटुरोहिणीम् । पित्तश्लेष्महरस्त्वेषा कषायो ह्यानुलोमिकः ॥ २१० ॥ त्रिवृताशर्करायुक्तः पित्तश्लेष्मज्वरापहः । शटी पुष्करमूलं च व्याघ्री शृङ्गी दुरालभा ॥ २११ ॥ गुडूची नागर पाठा किरात कटुरोहिणी । एष शट्यादिको वर्गः सन्निपातज्वरापहः ॥ २१२ ॥ कासहृद् ग्रहपार्श्वार्त्तिश्वासतन्द्रासु शस्यते । बृहत्यौ पुष्कर भार्गी शटी शृङ्गी दुरालभा ॥ २१३ ॥ वत्सकस्य च बीजानि पटोल कटुरोहिणी । बृहत्यादिर्गणः प्रोक्तः संनिपातज्वरापहः ॥ २१४ ॥ कासादिषु च सर्वेषु दद्यात्सोपद्रवेषु च । कषायाश्च यवाग्वश्च पिपासाज्वरनाशनाः ॥ २१५ ॥ निर्दिष्टा भेषजाध्याये भिषक्तानपि योजयेत् । इसके आगे ज्वरनाशक कषायो का उपदेश करते हे । (१) मोथा, पित्तपापडा, (पित्त ज्वर मे), २—साठ, पित्तपापडा (पित्त प्रधान ज्वर मे) । ३—पित्तपापडा और दुरालभा (मन्दाग्नियुक्त पित्त कफ मे) । ४ चिरा- यता, मोथा, गिलोय और सांठ (शीतप्राय ज्वर मे) । ५-पाठा, उशीर, उदीच्य नेत्रबाला (दाहप्रधान ज्वर मे) । इनका क्वाथ या शीत कषाय ज्वर की शान्ति के लिये रोगी को देना चाहिये । १ ये कषाय ज्वरनाशक, अग्निदीपक, १आचार्य ने कोई भेद नहीं किया है । इसलिये गगाधर सेन तो तीन योग मानते है । प्रथम योग पूर्व के समान, दूसरा योग सोंठ, पित्तपापड़ा और दुरालभा तक । तीसरा योग सात द्रव्यो का पाठा-सप्तक है । जतुकर्ण ने चौथे और पाचवे को एक ही योग माना है। चिरायता आदि को सप्तक माना है ।
३०६ चरकसंहिता [ अ० ३ दोषो को पचाने वाले, तृष्णा अरुचि को नष्ट करते है और मुख की विरसता को मिटाते है । ( २ ) पाच कषाय - १-इन्द्रजौ, परवल, कुटकी । २-परवल, सारिवा, नागरमोथा, पाठा, कुटकी । ३-नीम की छाल, परवल, त्रिफला, मुनक्का नागरमोथा, इन्द्रजौ । ४-चिरायता, गिलोय, लाल चन्दन, सोठ । ५-गिलोय, आवला और मोथा ये आवे श्लोक पर समाप्त होने वाले पाच कषाय क्रमश सन्तत, सतत, अन्येद्युष्क, तृतीयक और चतुर्थक पाचो प्रकार के ज्वरो को नष्ट करते है । ( ३ ) इन्द्रजौ, अमलतास, पाठा, श्वेत वच, कुटकी, मूवो, अतीस, नीम, परवल, बमासा, वच, नागरमोथा, खस, मुलहठी, त्रिफला और बला, इनका क्वाथ या शीत कषाय ज्वरनाशक हे । [ कई आचार्य कुटकी तक एक योग, बमासा तक दूसरा ओर बला तक तीसरा योग मानते है । षड्ग्रन्था से श्वेत वच लेनी चाहिये । ] ( ४ ) महुवे के फूल, मोथा, मुनक्का, गम्भारी की छाल, फालसा, त्रायमाणा, खस, त्रिफला, कुटकी इनको कूट कर रात्रि मे भिगो देना चाहिये । प्रात काल छानकर पीना चाहिये । इसके पीने से ज्वर शीघ्र नष्ट होता है । ( ५ ) छोटी और बडी कटेरी दोना, इन्द्रजौ, मोथा, देवदारु, कोल वल्ली ( चबिका या गज पीपल ) इनका क्वाथ सन्निपात ज्वर को नष्ट करता है । ( ६ ) जाती ( चमेली के पत्ते ), आवला, मोथा, धमासा इनके क्वाथ मे गुड डालकर पीने से रुके हुए दोष शान्त होते है । ( ७ ) त्रिफला, त्रायमाणा ( इन्द्रायण की जड ), मुनक्का, कुटकी, इनका क्वाथ पित्त-कफज्वर को नष्ट करता है । परन्तु यदि मलावरोध हो तो इस क्वाथ मे निशोथ ओर मिलाकर क्वाथ करके इसमे शर्करा मिलाकर पीना चाहिये । वह क्वाथ पित्त- कफज्वर का नाशक तथा मल और वायु का अनुलोमन करता है । ( ८ ) शटी ( कचूर ) पोहकरमूल, छोटी कटेरी, काकडसिंगी, दुरालभा, गिलोय, सोठ, पाठा, चिरायता, कुटकी यह शट्यादि वर्ग है । इससे सन्निपात ज्वर, कास, हृदयरोग, पार्श्व-शूल, श्वास, तन्द्रा नष्ट होती है । इसका क्वाथ प्रयोग करना चाहिये । ( ६ ) बृहत्यादि गण-छोटी और बडी कटेरी दोनो, पोहकरमूल, भार्गी, कचूर, काकडाशृगी, दुरालभा, इन्द्रजौ, परवल कुटकी इनका क्वाथ सन्निपात ज्वर का नाशक तथा कास आदि से युक्त ज्वर मे देना चाहिये । सूत्रस्थान के भेषजचतुष्क अध्यायो मे पिपासा और ज्वर को नाश करने वाले जो कषाय और यवागू कहे है, उनका भी विवेचनापूर्वक प्रयोग वैद्य को करना चाहिये ॥ १६७-२१५ ॥ जैजट ने दो योग माने हैं। चिरायता, मोथा, गिलोय और सोठ को 'चातुर्भद्र' भी कहते है । इनको पृथक् २ या मिलाकर भी प्रयुक्त कर सकते है ।
अ० ३ ] चिकित्सितस्थानम् ३०७
अ० ३ ] चिकित्सितस्थानम् ३०७ ज्वराः कषायैर्वमनर्लङ्घनैर्लघुभोजनैः ॥ २१६ ॥ रूक्षस्य ये न शाम्यन्ति सर्पिस्तेषां भिषग्जितम् । रूक्षं तेजो ज्वरकरं तेजसा रूक्षितस्य च ॥ २१७ ॥ यः स्यादनुबलो धातुः स्नेहसाव्यः स चानिलः । कषायाः सर्व्व उच्चैस्ते सर्पिषा सह योजिनाः ॥ २१८ ॥ प्रयोज्या ज्वरशान्त्यर्थमग्निसंधुक्षणाः शिवाः । रूक्ष शरीर वाले रोगी का जो ज्वर कषाय, वमन, लङ्घन, लघु भोजन से शान्त नहीं होते, उनके लिये घृत का प्रयोग करना चाहिये । ऐसे रोगियों की औषध घी है । ज्वर को उत्पन्न करने वाला तेज ( पित्त ) रूक्ष होता है, तेज के कारण रोगी का शरीर भी रूक्ष हो जाता है । रूक्षता के कारण जो धातु पीछे से बलवान् हो जाता है, वह वायु घी से ही शान्त होता है । स्नेह से ही वायु और पित्त दोनों शान्त होते हैं । प्रथम कहे हुए कषायों का घी के साथ प्रयोग करना चाहिये । इस प्रकार प्रयोग करने से ज्वर शान्त होता है, अग्नि प्रवल होती है और ये कषाय हितकारी हैं ॥ २१६-२१८ ॥ पिप्पलीचन्दनं मुस्तमुशीरं कटुरोहिणी ॥ २१९ ॥ कलिङ्गकस्तामलकी सारिवाऽतिविषा स्थिरा । द्राक्षामलकबिल्वानि त्रायमाणा निदिग्धिका ॥ २२० ॥ सिद्धमेतैर्घृतं सद्यो जीर्णज्वरमपोहति । क्षयं कासं शिरःशूलं पार्श्वशूलं हलीमकम् ॥ २२१ ॥ अंसाभितापमग्निं च विषमं संनियच्छति । पिप्पल्यादि घृत—पिप्पली, लाल चन्दन, मोथा, खस, कुटकी, इन्द्र, जौ, भुई आंवला, सारिवा, अतीस, शालपर्णी, द्राक्षा, आंवला, बेलगिरी, त्रायमाणा, छोटी कटेरी इनसे सिद्ध घृत जीर्ण ज्वर को शीघ्र नष्ट करता है । क्षय, कास, शिरोवेदना, पार्श्वशूल, हलीमक, असामिताप और विषम अग्नि को नष्ट करता है । [ यह घृत सुश्रुत और चिकित्सा-कलिका आदि मे कुछ थोडे से परिवर्त्तन से आया है । यहा पर घृत का पाक पिप्पल्यादि के कल्क से ही अथवा इनके कल्क तथा क्वाथ दोनो से सिद्ध करने की परिपाटी है । कही कहीं पर इसमे दूध का भी योग होता है ] । [ घृतपाक मे—प्रथम घी का सम्मूर्च्छन करना चाहिये । इसके लिये घी को आग पर गरम करना चाहिये । जब झाग रहित हो जाये तब इसमे नीचे उतार कर हरड, बहेडा, आवला, मोथा, हल्दी इनका कल्क, बिजौरे का रस एक
३०८ चरकसंहिता [ अ० ३ पल, पानी ८ प्रस्थ मे घोल कर घी १ प्रस्थ मे मिलाना चाहिये फिर पकाना चाहिये । मन्द मन्द आग पर पकाने से जब थोडा सा पानी रह जाये तब उतार लेना चाहिये । इसमे आम दोष नष्ट हो जाता है । इसको क्वाथ मे मिलाना चाहिये । इस घृत को पिप्पल्यादि क्वाथ ओर कल्क से दूब के साथ सिद्ध किया जाये तो अधिक उत्तम होगा ] ॥ २१६-२२१ ॥ वासा गुडूची त्रिफला त्रायमाणा यवासकम् ॥ २२२ ॥ पक्त्वा तेन कषायेण पयसा द्विगुणेन च । पिप्पलीमुस्तमृद्वीकाचन्दनोत्पलनागरैः ॥ २२३ ॥ कल्कीकृतैश्च विपचेद्घृतं जीर्णज्वरापहम् । वासाद्य घृत—वासा, गिलोय, त्रिफला, त्रायमाण, जवासा इनके क्वाथ से दुगने (घी से) गाय के दूध के साथ, पिप्पली, माथा, मुनक्का, लाल चन्दन, नीला कमल और सोठ इनके कल्क से घृतपाक करना चाहिये । यह घृत जीर्ण ज्वर को नष्ट करता है । [ गव्य घृत २ प्रस्थ, वासामूल त्वक् का कपाय ४ प्रस्थ, दूध ४ प्रस्थ, कल्क १ शराव । अथवा कपाय आठ प्रस्थ, दूध ४ प्रस्थ, घी २ प्रस्थ, कल्क १ शराव लेकर भी घृत सिद्ध किया जा सकता है ॥ २२२-२२३ ॥ बला श्वदंष्ट्रा बृहती कलसी धावनी स्थिराम् ॥ २२४ ॥ निम्बं पर्पटक मुस्तं त्रायमाणा दुरालभाम् । कृत्वा कपाय पेष्यार्थे दद्यात्तामलकी शटीम् ॥ २२५ ॥ द्राक्षा पुष्करमूलं च मेदामामलकानि च । घृत पयश्च तत्सिद्धं सर्पिर्ज्वरहरं परम् ॥ २२६ ॥ क्षयकासशिरःशूलापार्श्वशूलासतापनुत् । ज्वरिभ्यो बहुदोषेभ्य ऊर्ध्व चाधश्च बुद्धिमान् ॥ २२७ ॥ दद्यात्संशोधनं काले कल्पे यदुपदेक्ष्यते । बलाद्य घृत—बला (खरैटी), गोखुरू, बडी कटेरी, पृश्निपर्णी, कण्टकारी, शालपर्णी, नीम की छाल, पित्तपापडा, मोथा, त्रायमाणा, दुरालभा इनका क्वाथ ८ प्रस्थ, कल्कार्थ, भूम्यामलकी, कचूर, मुनक्का, पोहकरमूल, मेदा, आवला, मिलित १ शराव, दूध, घृत के सम-परिमाण २ प्रस्थ, घी २ प्रस्थ यथाविधि लेकर पाक करना चाहिये । [कई आचार्य यहा पर घृत से द्विगुण दूध लेते है]। यह घृत ज्वर को नष्ट करता है । क्षय, कास, शिरोवेदना, पार्श्वशूल और अस- वेदना को नष्ट करता है । ज्वर के रोगियों मे यदि दोष की मात्रा अधिक हो तो बुद्धिमान् वैद्य को चाहिये कि कल्पस्थान मे वर्णित सशोधनों (वमन और विरेचनों) को समय २ पर देवे ॥ २२४-२२७
अ० ३ ] चिकित्सितस्थानम् ३०६
अ० ३ ] चिकित्सितस्थानम् ३०६ मदनं पिप्पलीभिर्वा कलिङ्गैर्मधुकेन वा ॥ २२८ ॥ युक्तमुष्णाम्बुना पेय वमनं ज्वरशान्तये । क्षौद्राम्बुना रसेनेक्षोरथवा लवणाम्बुना ॥ २२६ ॥ ज्वरे प्रच्छर्दनं शस्तं मद्यैर्वा तर्पणेन वा । वमन के योग—(१) मैनफल को पिप्पली के साथ, (२) मैनफल को इन्द्रजौ के साथ, (३) मैनफल को मुलहठी के साथ, गरम जल के अनुपान से ज्वर-रोगी को वमन देना चाहिये । अथवा पानी के स्थान पर शहद मिला पानी, गन्ने का रस, नमक मिला पानी या मद्य वा लाजा सत्तूओ से तर्पण, दोष और रोगी के बलाबलानुसार प्रयोग करे ॥ २२८-२२६ ॥ मृद्वीकामलकाना वा रस प्रस्कन्दनं पिबेत् ॥ २३० ॥ रसमामलकानां वा घृतभृष्टं ज्वरापहम् । लिह्याद्वा त्रिवृत चूर्णं संयुक्तं मधुसर्पिषा ॥ २३१ ॥ पिबेद्वा क्षौद्रमासाद्य सघृत त्रिफलारसम् । आरग्वध वा पयसा मृद्वीकाना रसेन वा ॥ २३२ ॥ त्रिवृता त्रायमाणा वा पयसा ज्वरितः पिबेत् । ज्वराद्विमुच्यते पीत्वा मृद्वीकाभिः सहाभयाम् ॥ २३३ ॥ पयोऽनुपानमुष्णं वा पीत्वा द्राक्षारसं नरः । कासाच्छ्वासाच्छिरःशूलात्पार्श्वशूलाच्चिरज्वरात् ॥ २३४ ॥ मुच्यते ज्वरितः पीत्वा पञ्चमूलशृतं पयः । विरेचन के योग—अंगूरों का रस (द्राक्षा का क्वाथ) और आवले का रस मिलाकर विरेचन के लिये पीना चाहिये, या आवलों के रस को घी मे भून कर पीना चाहिये । इससे ज्वर नष्ट होता है । अथवा निशोथ के चूर्ण को घी और शहद के साथ चाटना चाहिये । अथवा त्रिफला के क्वाथ (रस) मे घी ओर मधु मिलाकर पीना चाहिये । अथवा अमलतास के गुदे को दूध के साथ खाना चाहिये । निशोथ या त्रायमाण के चूर्ण को दूध के साथ पीना चाहिये । हरड के साथ ३ गूरों को या द्राक्षाओ को देना चाहिये । अथवा द्राक्षा रस को पीकर पीछे से गरम पानी पीना चाहिये, इससे ज्वर छूट जाता है । पञ्चमूल (कटेरी, बडी कटेरी, शालिपर्णी पृश्निपर्णी और गोखरू अथवा बृहत्पञ्चमूल) के क्वाथ के साथ सिद्ध किया हुआ दूध, कास, श्वास, शिरो- वेदना, पार्श्वशूल और पुरातन ज्वर को नष्ट करता है१ ॥ २३०-२३४ ॥ १ पञ्चमूल २ तोले, दूध १६ तोले, पानी ६४ तोले इसमे से दूध बचाना चाहिये ।
३१० चरकसंहिता [ अ० ३
एरण्डमूलोत्कथितं ज्वरात्सपरिकर्तिकात् ॥ २३५ ॥
पयो विमुच्यते पीत्वा तद्वद्विल्वशलाटुभिः ।
ज्वर में परिकर्तिका साथ हो तो एरण्ड-मूल के क्वाथ से साधित दूध अथवा
बेलगिरी (कच्ची) से साधित दूध पीवे । मल त्याग से पीडा होती हो तो इनका
क्वाथ देवे ॥ २३५-॥
त्रिकण्टकवलाव्याघ्रीगुडनागरसाधितम् ॥ २३६ ॥
वर्चोमूत्रविवन्धघ्नं शोफज्वरहरं पयः ।
त्रिकण्टकाद्य दूध—गोखरू, खरैंटी, छोटी कटेरी, गुड, सोंठ इनसे साधित
गाय का दूध मल मूत्र के अवरोध का, सूजन का ओर ज्वर को नष्ट करता है ॥२३६॥
सनागरं समृद्वीकं सघृतक्षौद्रशर्करम् ॥ २३७ ॥
शृतं पयः सखर्जूरं पिपासाज्वरनाशनम् ।
चतुर्गुणेनाम्भसा वा शृतं ज्वरहरं पयः ॥ २३८ ॥
धारोष्णं वा पयः सद्यो वातपित्तज्वरं जयेत् ।
सोंठ, मुनक्का और खजूर इनके कल्क से यथाविधि साधित दूध में गाय
का घी, शर्करा और मधु (ठण्डा होने पर) मिला कर पीने से प्यास तथा
ज्वर नष्ट होता है । चौगुने जल में सिद्ध किया दूध अथवा धारोष्ण दूध शीघ्र
ही वात-पित्त ज्वर को नष्ट करता है ॥ २३७-२३८ ॥
जीर्णज्वराणां सर्वेषां पयः प्रशमनं परम् ॥ २३६ ॥
पेयं तदुष्णं शीतं वा यथास्वं भेषजैः शृतम् ।
सब प्रकार के पुरातन ज्वरों में दूध का प्रयोग करना उत्तम है। दूध को
गरम या ठण्डा करके और यथादोष ओषधियो से सिद्ध करके देवे ॥ २३६ ॥
प्रयोजयेज्ज्वरहरान्निरूहान् सानुवासनान् ॥ २४० ॥
पक्वाशयगते दोषे वक्ष्यन्ते ये च सिद्धिषु ।
पक्वाशय (बृहदन्त्र) में स्थित दोषों को निकालने के लिये सिद्धिस्थान
में कहे ज्वरनाशक निरूह और अनुवासन बस्तियों का प्रयोग करे ॥ २४० ॥
पटोलारिष्टपत्राणि सोशीरंश्वतुरङ्गुलः ॥ २४१ ॥
ह्रीबेरं रोहिणी तिक्ता श्वदंष्ट्रा मदनानि च ।
स्थिरा बला च तत्सर्वं पयस्यर्धोदके शृतम् ॥ २४२ ॥
क्षीरावशेषं निर्यूहं सयुक्तं मधुसर्पिषा ।
कल्कैर्मदनमुस्तानां पिप्पल्या मधुकस्य च ॥ २४३ ॥
वत्सकस्य च संयुक्तं बस्तिं दद्याज्ज्वरापहम् ।
अ० ३ ] चिकित्सितस्थानम् ३११
शुद्धे मार्गे हृते दोषे विप्रसन्नेषु धातुषु ॥ २४४ ॥ गताङ्गशूलो लघ्वङ्गः सद्यो भवति विज्वरः । पटोलाद्य बस्ति—परवल, नीम के पत्ते, खस, अमलतास, हीवेर ( नेत्र- वाला ), कुटकी, गोखरू, मैनफल, शालिपर्णी और बला इनको आधे जलमि- श्रित दूध मे डाल कर पकाना चाहिये । जब केवल दूध शेष रह जाये तब इस क्वाथ मे घी और मधु, मैनफल, नागरमोथा, पिप्पली, मुलहठी, इन्द्रजौ इनके कल्क से बस्ति सिद्ध करनी चाहिये । यह ज्वर को नष्ट करती है । मार्ग के शुद्ध होने पर और दोषो के निकल जाने पर, धातुओ के निर्मल होने पर मनुष्य ज्वररहित हो जाता है । अगो की वेदना नष्ट हो जाती है, अग लघु हो जाते है, ज्वर शीघ्र नष्ट होता है । [इस क्वाथ मे दूध के बराबर पानी मिलाना चाहिये। क्वाथ द्रव्यो से आठ गुणा जल उतना ही दूध मिलाना चाहिये।] ॥२४१-२४४॥ आरग्वधमुशीराणि मदनस्य फलानि च ॥ २४५ ॥ चतस्रः पर्णिनीश्चैव निर्यूहमुपकल्पयेत् । प्रियङ्गुर्मदनं मुस्तं अताह्वा मधुयष्टिका ॥ २४६ ॥ कल्कः सर्पिर्गुडः क्षौद्रं ज्वरघ्नो बस्तिरुत्तमः । आरग्वधादि बस्ति—अमलतास, खस, मैनफल, चारो पर्णिया ( माष- पर्णी, मूगपर्णी, शालपर्णी और पृश्निपर्णी ) इनके क्वाथ बनावे । इस क्वाथ मे फूल प्रियगु, मैनफल, नागरमाथा, सौफ, मुलहठी इनका कल्क डाले । घी और गुड तथा शहद मिलावे यह ज्वर नाशक उत्तम बस्ति है ॥ २४५-२४६ ॥ गुडूचीं त्रायमाणा च चन्दनं मधुक वृषम् ॥ २४७ ॥ स्थिरा बला पृश्निपर्णी मदनं चेति साधयेत् । रसं जाङ्गलमांसस्य रसेन सहितं भिषक् ॥ २४८ ॥ पिप्पलीफलमुस्तानां कल्केन मधुकस्य च । ईषत्सलवणं युक्त्या निरूहं मधुसर्पिषा ॥ २४९ ॥ ज्वरप्रशमनं दद्याद्बलस्वेदरुचिप्रदम् । गुडूच्यादि निरूह—गिलोय, त्रायमाणा, लाल चन्दन, मुलहठी, बासे की मूल की छाल, स्थिरा ( शालपर्णी ), खरैंटी, पृश्निपर्णी, मैनफल इनका क्वाथ सिद्ध करे । इस क्वाथ मे जगल मास का रस और पिप्पली, मैनफल, नागर- मोथा, मुलहठी इनका कल्क डाले । इसमे युक्तिपूर्वक थोडा नमक, घी और मधु भी मिलावे । यह बस्ति ज्वरनाशक, बल, स्वेद को बढाने वाला और रुचिकर है । [ अष्टाग-संग्रह के अनुसार गिलोय आदि क्वाथ द्रव्यो के साथ ही मास का पाक करे । पृथक् मासरस सिद्ध नही करे ] ॥ २४७-२४९ ॥
३१२ चरकसंहिता [ अ० ३ जीवन्ती मधुकं मेदां पिप्पली मरिचं वचाम् ॥ २५० ॥ ऋद्धि रास्ना बलां विश्व शतपुष्पा शतावरीम् । पिष्ट्वा क्षीर जल सर्पिस्तैल च विपचेद्विपक् ॥ २५१ ॥ आनुवासनिकं स्नेहमेतद्विद्याज्ज्वरापहम् । जीवन्त्याद्यनुवासन—जीवन्ती, मुल्हठी, मेदा, पिप्पली, मरिच, वच, ऋद्धि, रास्ना, खरैटी, सोंठ, सौंफ, शतावरी, इनके कल्क के साथ दूध, घी, जल और तैल पकावे । यह अनुवासन वस्ति ज्वर का नष्ट करती है ॥२५१-॥ पटोलपिचुमर्दाभ्या गुडूच्या मधुकेन च ॥ २५२ ॥ मदनैश्च शृतः स्नेहो ज्वरङ्गमनुवासनम् । पटोल पत्र, नीम की छाल, गिलोय, मुल्हटी, मैनफल इनसे साधित स्नेह अनुवासन रूप मे प्रयोग करने से ज्वर को नष्ट करता है ॥ २५२ ॥ चन्दनागुरुकान्मर्यपटोलमधुकोत्पलैः ॥ २५३ ॥ सिद्धः स्नेहो ज्वरहरः स्नेहवरितः प्रयुज्यते । लाल चन्दन, अगर, गम्भारी, परवल, मुल्हठी, नीला कमल, इनसे सिद्ध स्नेह अनुवासन-रूप मे प्रयोग करने से ज्वर को नष्ट करता है ॥ २५३ ॥ यदुक्तं भेषजाध्याये विमाने रोगभेषजे ॥ २५४ ॥ शिरोविरेचनं कुर्याद् युक्तिज्ञस्तज्ज्वरापहम् । यच्च नावनिकं तैलं याश्च प्राग्घूमवर्त्तयः ॥ २५५ ॥ मात्राशितीये निर्दिष्टाः प्रयोज्यास्ता ज्वरेष्वपि । भेषज-चतुष्क अध्यायो मे और विमानस्थान के रोगभेषज प्रकरण मे जो शिरोविरेचन कहे है, उन ज्वरनाशक शिरोविरेचनो का भी युक्ति को समझने वाला वैद्य ही प्रयोग करे । मात्राशितीय अध्याय मे जो नावनिक तैल ( अणु तैल ) और शिरोविरेचन के लिये धूम-वर्त्तिया कही है, उनका भी ज्वर मे प्रयोग करे ॥ २५४-२५५ ॥ अभ्यङ्गाश्च प्रदेहाश्च परिषेकाश्च कारयेत् ॥ २५६ ॥ यथाभिलापं शीतोष्ण विभज्य द्विविधं ज्वरम् । १ कविराज गगाधर सेन मरिच के स्थान पर 'मदन' पढते है । अष्टाग- सग्रह मे भी यही पाठ है । अष्टाग-सग्रह के टीकाकार इन्दु के अनुसार दूध, जल, घी और तिल-तैल चारो समान चाहिये । चक्रपाणि के अनुसार दूध, घी और तेल समान, जल तीन गुना और कल्क चतुर्थाश होना चाहिये । इस प्रकार से जल और दूध स्नेह से चौगुना हो जाते है । तैल और घी बराबर- बराबर या दोष की अपेक्षा से कम अधिक ले सकते है ।
अ० ३ ] चिकित्सितस्थानम् ३१३
अ० ३ ] चिकित्सितस्थानम् ३१३ सहस्रधौतसर्पिर्वा तैलं वा चन्दनादिकम् ॥ २५७ ॥ दाहज्वरप्रशमनं दद्यादभ्यञ्जनं भिषक् । ज्वर को शीत और उष्ण भेद से दो भागो मे विभक्त करके अभ्यग प्रदेह, परिषेक का प्रयोग करे । शीत ज्वर हो तो उष्ण अभ्यग, परिषेक, प्रदेह करने । दाह ज्वर मे मालिश के लिये सहस्र वार (वा सो वार ) धाया हुआ घी, या चन्दनादि तैल का प्रयोग करे । इससे दाह मिटता है ॥ २५६-२५७ ॥ अथ चन्दनाद्यं तैलमुपदिश्यामः-चन्दन-शैलेय-भद्राश्रय-कालानुसा- र्य-कालीयक-पद्मा-पद्मकोशीर-सारिवा-मधुक-प्रपौण्डरीक-नागपुष्पोदी- च्य-चव्य-पद्मोत्पल-नलिन-कुमुद-सौगन्धिक-पुण्डरोक-शतपत्र-बिस-मृणा- ल-शालूक-शैवाल-कशेरुकानन्ता-कुश-काशेक्षु-दर्भ-शर-नल-शालि-मूल- जम्बु-वेत्र-वेतस-वानीर-गुन्द्रा-ककुभासनाश्वकर्ण-स्यन्दन-वातपोथ-शाल- ताल-धवाति-निश-खदिर-कदर-कदम्ब-काश्मर्य-फल-सर्ज-लक्ष-यट-कपीत- नोदुम्बराश्वत्थ-न्यग्रोध-वातकी-दूर्वाकण्टक-शृङ्गाटक-मञ्जिष्ठा-ज्योतिष्म- ती-पुष्करबीज-क्रौञ्चादन-बदरी-कोविदार-कदली संवर्तकारिष्ट- शतपर्वा- श्वेतकुम्भिका-शतावरी-श्रीपर्णी-श्रावणी-महाश्रावणी-रोहिणी-शीतपाक्यौ- दनपाकी-काला-बला-पयस्या-विदारी-जीवकर्षभक-क्षुद्रमेदा-महामेदा-म- धुरपर्ण्याप्रोक्ता-तृणशून्य-मोचरसा-टरूपक-बबुल-कुटज-पटोल-निम्ब-शाल्म- ली-नारिकेल-खर्जूर-मृद्वीका-प्रियाल-प्रियङ्गु-धन्वनात्मगुप्ता-मधुकानाम- न्येषां च शीतवीर्याणां यथालाभमोषधानां कषायं कारयेत्। तेन कषा- येण द्विगुणितपयसा तेषामेव च कल्केन कषायार्धमात्र मृद्वग्निना साध- येत्तैलं सद्योदाह ज्वरमपनयति । एतेरेव चौषधैः सुश्लक्ष्णपिष्टैः सुशीतैः प्रदेहं कारयेत्, एतैरेव च शृतशीत सलिलमवगाहपरिषेकार्थं प्रयुञ्जीत । इसके आगे चन्दनादि तेल का उपदेश करते हे-चन्दन, शैलेय (छैल- छरीला ), भद्राश्रया ( श्वेत चन्दन ), कालानुसार्य ( तगर ), कालीयक ( पीत- काष्ठ चन्दन ), पद्मा ( भाङ्गी ), पद्माख, खम, सारिवा, मुल्हठी, पुण्डरीक- काष्ठ, नागकेसर, उदीच्य ( नेत्रवाला ), चविका, वन्य ( मोथा ), पद्म (कमल), उत्पल (नील-कमल ), नलिन ( कमल भेद ), कुमुद ( श्वेत कमल भेद ), सौगन्धिक, पुण्डरीक ( श्वेत कमल ), शतपत्र ( लाल कमल ), बिस ( कमल नाल ), मृणाल ( कमल-दण्ड ), शालूक ( कमल आदि के कन्द ), शैवाल ( सरवाल ), कसेरू, अनन्ती ( दुरालभा ), कुश, कास, ईख, शर और दाभ ( इनकी जड ), नलसर, शालि धान्य की जड, जामुन, बेत, अम्लवेतस, वानीर (जल बेतस ), गुन्द्रा ( तृण भेद ), अर्जुन, असन ( पीत साल ), अश्वकर्ण
३१४ चरकसंहिता [अ० ३ (साल का भेद), स्यन्दन (सादन), वातपोथ (ढाक), शाल, ताड, धव, तिनिश (जिससे रथ बनता है वह वृक्ष), खैर, कदर (श्वेत खैर), कदम्ब, गम्भारी का फल, सर्ज (राल जिससे निकलती है वह वृक्ष), प्लक्ष (पिलखन), वट (बरगद), कपीतन (गिरीस या पारस पीपल), गूलर, पीपल, बरगद (जिसमे जटाये लटकती है), वाय के फूल, दूब, इत्कट (तृण विशेष), सिंघाडा, मजीठ, मालकंगनी, कमल बीज, क्रोञ्चादन (खिरनी), बेर, कोवि- दार (श्वेत कचनार), वेतस, मवर्त्तक (बहेडा), नीम, शतपर्वा (श्वेत दूब), शीत कुम्भिका (काठ पाटला, जिससे फूल नहीं आता वह पाटला), शतावरी, श्रीपर्णी (गम्भारी), श्रावणी (मुण्डी), महाश्रावणी (मुण्डी भेद), रोहिणी (कुटकी), शीतपाकी (गन्धदूर्वा या शिखण्डिका), ओदनपाकी (नील झिण्टी), काला (सारिवा या मजीठ), खरैंटी, पयस्या (क्षीरकाकोली या क्षीरविदारी), विदारीकन्द, जीवक, ऋषभक, मेदा, महामेदा, मधुरा (काकोली या मूर्वा), क्षुद्रसहा (मूगपर्णी), ऋष्यप्रोक्ता (अतिबला), तृणशून्य (केतकी, केवडा), मोचरस (सेमलकी गोद), अडूसा, मौलसरी, वूड़ा, पटोलपत्र, नीम, सेमल की जड़, नारियल, खजूर, अगूर, पियाल, फूल प्रियगु, धन्वन, क्रौंच और मुलहठी । इन्हें तथा अन्य जो शीतल द्रव्य प्राप्त हो सके उनको लेकर क्वाथ करे। इस क्वाथ से दुगुना दूध, इन्ही द्रव्यो का कल्क और कषाय से आधा तैल मिलाकर तैल सिद्ध करे। यह तैल शीघ्र दाह ज्वर को नष्ट करता है। इन्ही ओषधियो को अत्यन्त बारीक पीस कर पतला लेप करे। इनके क्वाथ मे अव- गाहन या परिषेचन करे। [बारीक लेप करना चाहिये गाढा लेप उष्णता करता है ] ॥ २५८ ॥ मद्यारनाल-क्षीर-सौवीर-दधि-घृत-सलिल-सेकावगाहाश्च सद्योदाह- ज्वरमपनयन्ति शीतस्पर्शत्वादिति ॥ २५६ ॥ मद्य, आरनाल (काँजी), दूध, सौवीर (धान्यासव), दही, घी और जल का परिषेक और अवगाहन बहुत जल्दी दाहज्वर को नष्ट करता है। क्योकि ये वस्तुएँ शीत स्पर्शवाली है ॥ २५६ ॥ भवन्ति चात्र-पौष्करेषु सुशीतेषु पद्मोत्पलदलेषु च। कह्लाराणां च पत्रेषु क्षौमेषु विमलेषु च ॥ २६० ॥ चन्दनोदकशीतेषु सुप्याद्दाहादितः सुखम् । हिमाम्बुसिक्ते सदने शीते धारागृहेऽपि वा ॥ २६१ ॥ हेमशङ्खप्रवालानां मणीनां मौक्तिकस्य च ।
अ० ३ ] चिकित्तिसस्थानम् ३१५
अ० ३ ] चिकित्तिसस्थानम् ३१५ चन्दनोदकशीतानां संस्पर्शानुरसान् स्पृशेत् ॥ २६२ ॥ स्रग्भिर्नीलोत्पलैः पद्मैर्व्यजनैर्विविधैरपि । शीतवातावहैर्व्यज्येच्चन्दनोदकवर्षिभिः ॥ २६३ ॥ नद्यस्तडागाः पद्मिन्यो ह्रदाश्च विमलोदकाः । अवगाहे हिता दाहतृष्णाग्लानिज्वरापहाः ॥ २६४ ॥ प्रियाः प्रदक्षिणाचाराः प्रमदाश्चन्दनोक्षिताः । सान्त्वयेयुः परैः कामैर्मणिमौक्तिकभूषणाः ॥ २६५ ॥ शीतानि चान्नपानानि शीतान्युपवनानि च । वायवश्चन्द्रपादाश्च शीता दाहज्वरापहाः ॥ २६६ ॥ (१) पुष्कर (लाल कमल), पद्म, उत्पल तथा कल्हार (कुमुद) के शीतल पत्तों पर अथवा चन्दन के पानी से ठण्डे किये निर्मल क्षौम वस्त्रों पर, शीतल या बर्फ से शीतल बने (जल के छिड़काव से ठण्डे) या शीतल धारा- गृहों में (जहाँ पर फुहारे छूट रहे हों) दाह से पीड़ित मनुष्य को सुख से सोना चाहिये। (२) स्वर्ण, शंख, मूगा, मणि, मोती और चन्दन के पानी से शीतल किये पदार्थों का स्पर्श करे। गरम होने पर छोड़ दे। [चक्रदत्त में शीत- क्रिया के लिये एक उत्तम विधि दी है। रोगी को पीठ के भार लेटा कर उसकी नाभि पर कांसी आदि शीतल पात्र रख कर ऊपर से पानी की धारा गिरानी चाहिये इससे दाह मिटता है।] (३) नीले कमल की या श्वेत कमल की मालाओं को धारण करावे खस आदि के नाना प्रकार के पंखों को चन्दन के पानी से तर करके शीतल वायु देवे। (४) नदियां, तालाब, पद्मिनी (पुख- रणियां), ह्रद जिनका पानी निर्मल हो, उनमें अवगाहन करे। इससे दाह, प्यास, ग्लानि और ज्वर नष्ट होता है। (५) प्रिय, अनुकूल आचार वाली, चन्दन का लेप किये हुए, मणि और मोतियों के आभूषणों को पहिने हुए कामिनियों द्वारा रोगी की शान्ति करे। [वाह्य परिशीलन मात्र करे वीर्य का नाश नहीं होने देवे।] (६) शीतल खान पान, शीतल बाग बगीचे, शीतल वायुए, चन्द्रमा की शीतल किरणें ये दाह ज्वर को नष्ट करती हैं ॥२६०-२६६॥ अथोष्णाभिप्राायिणां ज्वरितानामभ्यङ्गादीनुपक्रमानुपदेक्ष्यामः । अगुरु-कुष्ठ-तगर-पत्र-नलद-शैलेयक-व्यामक-हरेणुका-स्थौणेयक-क्षेमकै- ला-वरा-वराङ्गदल-पूर-तमाल-पत्र-भूतीक-रोहिष-सरल-शल्लकी-देवदार्वग्नि- मन्थ-बिल्व-स्योनाक-काश्मर्य-पाटला-पुनर्नवा-वृश्चीर-कण्टकारिका-बृह- ती-शालिपर्णी-पृश्निपर्णी-माषपर्णी-मुद्गपर्णी-गोक्षुरकैरण्ड-शोभाञ्जनक-व-
३१६ चरकसंहिता [ अ० ३ रुणार्क-चिरिबिल्वातिबिल्वक-शटीपुष्कर-मूलगण्डीरोरुबूक-पत्तूराक्षीवा- श्मान्तक-शिग्रु-मातुलुङ्ग-मूलक-मूलपर्णी-पीलुपर्णी-तिलपर्णी-मोरटा- मेषशृङ्गी-हिंस्त्रा-दन्त-शठैरावतक-भल्लातका-स्फोट-कण्डीरात्मजा-काका- ण्डैकैषीका-करञ्ज-धान्यकाजमोद-पृथ्वीका-सुमुख-सुरस-कुठेरक-काण्डीर- कालसाल्क-पर्णास-क्षवक-फणिज्झक-भूस्तृण-शृङ्गवेर-पिप्पली-सर्पपाश्वग- न्धा-रास्नारुहावरोहा-वचा-बलातिबला-गुडूच्य-शतपुष्पा-शीतवती-नाकु- ली-गन्धनाकुली-श्वेता-ज्योतिष्मती-चित्रकाव्यण्डाम्ल-चाङ्गेरी-बदर-कुल- त्थ-माषाणामेव विधानामन्येषां चोष्णवीर्याणां यथालाभमौषधानां कषायं कारयेत्। तेन कषायेण तेषामेव च कल्केन सुरा-सौवीरक-तुषोदक- मैरेय-मेदक-डाम्यमण्डारनाल-कट्वर-प्रतिविनीतेन तैलपात्रं विपाचयेत्, तेन सुखोष्णेन तैलेनोष्णाभिप्रायिणं ज्वरितमभ्यञ्ज्यात्, तथा शीतज्वरः प्रशाम्यति । तैरेव चौषधैः श्लक्ष्णपिष्टैः सुखोष्णैः प्रदेहं कारयेत्, एतेषा- मेव च सुखोष्णमुत्क्वाथमवगाहनपरिषेकार्थं प्रयुञ्जीत ज्वरप्रशमार्थ- मिति ॥ २६७ ॥ इति शीतज्वरेऽगुर्वाद्यन्तैलम् । जिस ज्वर के रोगी उष्ण प्रलेप आदि की इच्छा करते हैं, उनके लिये अभ्यङ्ग आदि का उपदेश करे । यथा—अगुरु, कुष्ठ, तगर, तेजपत्र, नलद ( बालछड ), गैलेय (छैलछरीला ), व्यामक ( तृणविशेष ) हरेणु, ( रेणुका ), स्थौणेय (सुगन्धित द्रव्य गठिवन ), क्षेमिक ( चोरक ), एला ( इलायची ), वरा ( त्रिफला ), वरांगदल ( दालचीनी की छाल अथवा प्रियंगुपत्र ), पुर ( गुग्गुलु ), तमालपत्र, भूतीक (तृणविशेष), राहिय (तृणविशेष ), सरल ( चीड ), शल्लकी (सर्जभेद ), देवदारु, अनिमन्य ( अरणी ), बेलगिरी, स्योनाक (सोना पाठा), काश्मरी (गम्भारी), पाटला (पाढल), श्वेत पुनर्नवा, लाल पुनर्नवा, छोटी कटेरी, बडी कटेरी, शालपर्णी, पृश्निपर्णी, मुद्गपर्णी, माप- पर्णी, गोखरू, एरण्ड, सहजना, वरना आक, करञ्ज ( नाटा ), तिल्वक (लोध), कचूर, पोहकरमूल, भाण्डीर ( भाट ), उरुवक ( लाल एरण्ड ), पत्तूरा ( राज गरी ), अक्षीव ( महानिम्ब ), अश्मान्तक, शिग्रु ( कडुआ सहजन ), बिजौरा, मूलपर्णी, पीलुपर्णी, ( बिम्बी, मूर्वा भेद ), तिलपर्णी ( तलवणो या हुलहुल ), मेढाशृङ्गी, हिंस्त्रा ( मासी, कथार ), दन्तशठ ( गलगल ), ऐरावतक (नारंगी), भिलावा, आस्फोटक ( हरफा रेवड़ी ), कण्डीर ( जंगली करेली ), आत्मज ( पुत्रजरा ), काकाण्ड ( कौंच ), एकैषिका ( त्रिवृता या पाठा ), करजुआ,
अ० ३ ] चिकित्सितस्थानम् ३१७
अ० ३ ] चिकित्सितस्थानम् ३१७
धनिया, अजवायन, पृथ्विका (कलौंजी), सुमुख, सुरस, कुठेरक, काण्डीर,
कालमालक, पर्णास, क्षवक, फणिज्जक, (सब तुलसी के भेद हैं), भूतस्तृण
(गन्धतृण), अदरक, पिप्पली, सरसों, असगन्ध, रास्ना, रुहा (वृद्धरुहा या
मास्तराहिणी), अवराहा (असगन्ध भेद, लाजवन्ती), वच, बला, अतिबला,
विगलय, त्वाफ, शीतवल्ली (नीलदूर्वा), नाकुली (रास्ना भेद), श्वेता (सफेद
गरणी), मालकंगनी, चित्रक, अध्यण्डा (तालमखाना या कौंच), अम्लचांगेरी
(तिनपतिया), बदर, कुलत्थी, माष (उड़द) इस प्रकार के तथा अन्य उष्ण
वीर्य पदार्थों में जितने भी प्राप्त हो सकें उन सबका संग्रह करके उनके साथ
कषाय बनावे । इन्हीं उष्णवीर्य द्रव्यों के कल्क के साथ और सुरा, सौवीरक
(धान्याम्ल), तुषोदक (धान्यासव), मेरेय, मेदक, दही का पानी, कांजी,
कटवर, (मक्खन न निकाला गया तक्र) मिलाकर तैल पकावे । (यहाँ पर द्रव
के द्रव्य स्नेह के समान होने चाहिये । इस प्रकार से सुरा आदि तैल के समान
और कल्क तैल से चतुर्थांश चाहिये) । कुछ गरम गरम तैल से अभ्यंग करे,
इनसे शीतज्वर नष्ट हो जाता है। इन्ही ओषधियों को बारीक पीस कर कवोष्ण
प्रदेह करे । इन्हीं के सुहाते गरम पानी में अवगाहन, परिषेक, ज्वर की शान्ति
के लिये करे ॥ २६७ ॥
भवन्ति चात्र—त्रयोदशविधः स्वेदः स्वेदाध्याये निदर्शितः ।
मात्राकालविदा युक्तः स च शीतज्वरापहः ॥ २६८ ॥
सा कुटी तच्च शयनं तच्चावच्छादनं ज्वरम् ।
शीतं प्रशमयन्त्याशु धूपाश्चागुरुजा घनाः ॥ २६९ ॥
पवित्रचारुगात्राश्च तरुण्यो यौवनोष्मणा ।
आश्लेषाच्छमयन्त्याशु प्रमदाः शिशिरज्वरम् ॥ २७० ॥
स्वेदनान्यन्नपानानि वातश्लेष्महराणि च ।
शीतज्वरं जयन्त्याशु संसर्गबलयोजनात् ॥ २७१
स्वेद अध्याय में जो तेरह प्रकार के स्वेद कहे हैं, मात्रा और काल को
जानने वाला वैद्य इनका भी प्रयोग करे । ये शीत ज्वर को नष्ट करते हैं । (१)
वह कुटी, वह बिस्तर और वह ओढ़ने के वस्त्र जो कुटी-स्वेद में वर्णित हैं तथा
अगर के घने धूप शीत को शान्त करते हैं । (२) स्वच्छ और सुन्दर शरीर
वाली, युवती स्त्रिया अपने यौवन की गरमी से आलिंगन द्वारा शीत को नष्ट
करती हैं । (३) स्वेदन अर्थात् पसीना लाने वाले और वात-कफ नाशक खान-
पान संसर्ग के बल के अनुसार शीत ज्वर को नष्ट करते हैं । यथा—यदि ज्वर
३१८ चरकसंहिता [ अ० ३ वात कफ से हो और इसमे वायु बलवान् हो तो गुरु, उष्ण, स्निग्ध, अनुपान बरते, यदि कफ बलवान् हो तब उष्ण, रूक्षप्राय चिकित्सा करे ॥ २६८-२७१ ॥ वातजे श्रमजे चैव पुराणे क्षतजे ज्वरे । लङ्घन न हितं विद्याच्छमनेस्तानूपाचरेत् ॥ २७२ ॥ वायुजन्य—वायुआ के श्रम से उत्पन्न, पुरातन ज्वर, क्षयजन्य ज्वर मे लङ्घन हितकारी नही है, उनके लिये शमनी चिकित्सा करे ॥ २७२ ॥ विक्षिप्यामाशयोष्माणं यस्माद् गत्वा रस नृणाम् । ज्वरं कुर्वन्ति दोषास्तु हीयतेऽग्निबल ततः ॥ २७३ ॥ यथा प्रज्वलितो वह्निः स्थाल्यामन्धनवानपि । न पचत्योदन सम्यगनिलप्रेरितो बहिः ॥ २७४ ॥ पक्तिस्थानात्तदा दोषरूष्मा क्षिप्तो बहिर्नृणाम् । न पचत्यन्वहृत कृच्छ्रात्पचति वा लघु ॥ २७५ ॥ अतोऽग्निबलरक्षार्थं लङ्घनादिक्रमो हितः । सप्ताहेन हि पच्यन्ते सर्वधातुगता मलाः ॥ २७६ ॥ निरामश्चाप्यतः प्रोक्तो ज्वरः प्रायोऽष्टमेऽहनि । क्योकि आमाशय की ऊष्मा को बाहर निकाल कर रस-धातु मे जा कर ज्वर उत्पन्न करते है, इसलिये पुरुषो का अग्नि बल घट जाता है। जिस प्रकार चूल्हे मे जलती हुई आग ईन्धन होने पर भी वायु के झोके से बाहर की ओर आने से पतीली के चावल को नही पकाती, इसी प्रकार दोषो के कारण आमाशय से बाहर आई हुई अग्नि भुक्त भोजन को नहीं पचाती, या लघु भोजन कठिनाई से पचता है। इसलिये अग्निबल की रक्षा के लिये ही यह लङ्घन आदि उपक्रम बताया है। सब धातुओ के मल प्राय सात दिन के भीतर पच जाते है। इसलिये प्राय आठवे दिन ज्वर को 'निराम ज्वर' कहते है। [ कभी कभी सात दिन के पीछे भी सामता रह जाती है । ] ॥ २७३-२७६ ॥ उदीर्णदोषस्त्वल्पाग्निरश्नन् गुरु विशेषतः ॥ २७७ ॥ मुच्यते सहसा प्राणैश्चिरं क्लिश्यति वा नरः । एतस्मात्कारणाद्विद्वान्वातिकेऽप्यादितो ज्वरे ॥ २७८ ॥ नाति गुर्वति वा स्निग्ध भोजयेत्सहसा नरम् । ज्वरे मारुतजे त्वादावनपेक्ष्यापि हि क्रमम् ॥ २७९ ॥ कुर्यान्निरनुबन्धानामभ्यङ्गादीनुपक्रमान् । पाययित्वा कषायं च भोजयेद्रसभोजनम् ॥ २८० ॥ जीर्णज्वरहरं कुर्यात्सर्वश्वाप्युपक्रमम् ।
अ० ३ ] चिकित्सितस्थानम् ३१६
अ० ३ ] चिकित्सितस्थानम् ३१६
जिस पुरुष मे दाप बढे हुए हो और अग्नि मन्द हो, वह पुरुष यदि गुरु
भाजन का सेवन करता है, तो पुरुष सहसा मर जाता है अथवा देर तक कष्ट
पाता है। इन कारणो का देखते हुए वातिक ज्वर मे भी रोगी को प्रथम गुरु
वा स्निग्ध भाजन नही करावे । वातजन्य ज्वर मे यदि पित्त और कफ का
अनुबन्ध न हो तो पूर्वोक्त क्रम की उपेक्षा करके भी अभ्यग आदि का उपक्रम
करे, कषाय पिला कर मास रस का भोजन देवे । जीर्ण ज्वर के लिये जो भी
चिकित्सा है, वह सब वायुजन्य ज्वर मे प्रथम ही करे ॥ २७७-२८० ॥
श्लेष्मलानामावातानां ज्वरोऽनुष्णे कफाधिकः ॥ २८१ ॥
परिपाकं न सप्ताहेनापि याति मृदूष्मणाम् ।
तं क्रमेण यथोक्तेन लङ्घनाल्पाशनादिना ॥ २८२ ॥
आदशाहमुपक्रम्य कषायाद्यैरूपाचरेत् ।
कफ-प्रकृति के पुरुषो मे जब वायु न हो, उष्मा मृदु हो और कफ प्रधान
ज्वर हो, पित्त का अनुबन्ध न हो तो दोष (आम) सात दिन मे भी नही
पकते । इसके लिये पूर्व वर्णित लङ्घन और अल्पाशन विधि का दस दिन तक
प्रयोग करके पीछे से कषाय पान करावे ॥ २८१-२८२ ॥
सामा ये ये च कफजाः कफपित्तज्वराश्च ये ॥ २८३ ॥
लङ्घनं लङ्घनीयोक्तं तेषु कार्यं प्रति प्रति ।
वमनैश्च विरेकैश्च बस्तिभिश्च यथाक्रमम् ॥ २८४ ॥
जो ज्वर साम हो, जो ज्वर कफजन्य हो, कफ-पित्त ज्वर मे, लङ्घनीय
प्रत्येक पुरुष को लङ्घन करावे । आम वायु से मिला हो तो भी लङ्घन करावे ।
कफ निराम हो तो भी लङ्घन करावे । कफयुक्त पित्त की अवस्था मे ही लङ्घन
करावे । परन्तु निराम पित्त मे लङ्घन नही करावे । साम पित्त मे लङ्घन
उत्तम है ॥ २८३-२८४ ॥
ज्वरानुपचरेद्धीमान् कफपित्तानिलोद्भवान् ।
संसृष्टान् सन्निपतितान् बुद्ध्वा तरतमैः समैः ॥ २८५ ॥
ज्वरान्दोषक्रमापेक्षी यथोक्तैरौषधैर्जयेत् ।
कफ-पित्त और वायुजन्य ज्वरो मे क्रमश वमन, विरेचन और बास्तयो द्वारा
चिकित्सा करे । यदि ज्वर कफजन्य हो तो वमन, पित्तजन्य हो तो विरेचन और
वायुजन्य होता बुद्धिमान् वैद्य बस्ति का उपयोग करे ।] ससृष्ट अर्थात् द्वन्द्वज
और सन्निपातजन्य ज्वरो मे दोषो के तार-तम्य तथा समान अवस्था के क्रम की
विवेचना करके पूर्वोक्त औषधियो से चिकित्सा करे ॥ २८५ ॥
कफस्थानानुपूर्व्या वा सन्निपातज्वरं जयेत् ।
३२० चरकसंहिता [ अ० ३ वर्धनेनैकदोषस्य क्षपणेनोच्छ्रितस्य वा ॥ २८६ ॥ कफस्थानानुपूर्व्या वा सन्निपातज्वरं जयेत् । सन्निपात ज्वर मे एक एक दोष का बढाना चाहिये और बढे हुए ( वृद्ध- तर ओर वृद्धतम ) दोष को घटावे । अथवा कफ स्थान के अनुक्रम से सन्नि- पात ज्वर की चिकित्सा करे । [ जैसे—कफ वृद्ध, पित्त वृद्धतर, वायु वृद्धतम हो तो मधुर देवे । अथवा कफ वृद्ध हो और वात-पित्त दोनो वृद्धतर हों तो भी मधुर रस देवे । मधुर रस जहा कफ को बढाता है वहा वायु और पित्त को घटाता है । यदि तीनो दोष समानावस्था मे हो तो प्रथम कफ की चिकित्सा करे । ] कफ का स्थान आमाशय है । इसलिये प्रथम स्थान को जीतना चाहिये । ( क ) अन्यत्र ज्वरो मे प्रथम वायु का फिर पित्त का और तब कफ का शमन करना चाहिये । परन्तु जीर्णज्वर मे प्रथम पित्त की चिकित्सा करनी चाहिये । नवज्वर तथा सन्निपात ज्वर मे प्रथम कफ को ही शमन करना चाहिये । ( ख ) एकोल्बण-सन्निपात मे प्रवृद्ध एक दोष को घटाना चाहिये और जो दोष क्षीण हो उनकी थोड़ी वृद्धि करनी चाहिये । ( ग ) वृद्धदोष सन्निपातो की भाति क्षीण- दोष सन्निपात भी बारह प्रकार के होते है, परन्तु इनमे दोष अपने लक्षणो को छोड देते है । जैसा कि कहा भी है, 'क्षीणा जहति स्व लिंगम् ।' इस प्रकार से पच्चीस सन्निपात होते है । इनकी चिकित्सा का सामान्य सूत्र भी कह दिया ॥२८६॥ संनिपातज्वरस्यान्ते कर्णमूले सुदारुणः ॥ २८७ ॥ शोथः सजायते तेन कश्चिदेव प्रमुच्यते । रक्तावसेचनैः शीघ्रं सर्पिष्पानैश्च तं जयेत् ॥ २८८ ॥ प्रदेह्रैः कफपित्तघ्नैर्नावनैः कवलग्रहैः । शीतोष्णस्निग्धरूक्षाद्यैर्ज्वरो यस्य न शाम्यति ॥ २८९ ॥ शाखानुसारी रक्तस्य सोऽवसेकात्प्रशाम्यति । विसर्पेणाभिघातेन यश्च विस्फोटकैर्ज्वरः ॥ २९० ॥ तत्रादौ सर्पिषः पानं कफपित्तोत्तरो न चेत् । दौर्बल्याद्देहधातूनां ज्वरो जीर्णोऽनुवर्तते ॥ २९१ ॥ बल्यैः संबृंहणैस्तस्मादाहारैस्तमुपाचरेत् । कर्म साधारणं कुर्यात्तृतीयकचतुर्थकौ ॥ २९२ ॥ आगन्तुरनुबन्धो हि प्रायशो विषमज्वरे । वातप्रधानं सर्पिर्भिर्बस्तिभिः सानुवासनैः ॥ २९३ ॥
अ० ३ ] २१ चिकित्सितस्थानम् ३२१
अ० ३ ] २१ चिकित्सितस्थानम् ३२१ स्निग्धोष्णैरनुपानैश्च शमयेद्विपमज्वरम् । विरेचनेन पयसा सर्पिषा संस्कृतेन च ॥ २९४ ॥ विषमं तिक्तशीतैश्च ज्वरं पित्तोत्तरं जयेत् । वमनं पाचनं रूक्षमन्नपानं विलङ्घनम् ॥ २९५ ॥ कषायोष्णं व विषमे ज्वरे शस्तं कफोत्तरे । सन्निपात ज्वर के अन्त मे कान की जड़ मे ( कान मे भी ) दुःख-दायक शोथ उत्पन्न हो जाता है। इस रोग से काई भला ही बचता है, प्रायः करके यह रोग होता १है। इसके लिये जोक आदि द्वारा रक्त का मोक्षण और घृतपान शीघ्रता से ( रोग के प्रारम्भ मे ही ) करे और कफपित्त नाशक नावन ( नस्य ) और कवल देवे । ( १ ) जिस पुरुष का ज्वर शीत, उष्ण, स्निग्ध और रूक्ष क्रिया से शान्त नही होता है, उस मे दोष-एव ज्वर रक्त-धातु मे आश्रित होता है। अतः वह ज्वर रक्त मोक्षण से शान्त हो जाता है । ( २ ) वीसर्प के कारण, चोट लगने से अथवा विस्फोटको के कारण यदि ज्वर उत्पन्न हो जाय, परन्तु कफ-पित्त प्रधान न हो तो प्रथम घृत-पान करावे । ( ३ ) शरीर के धातुओ की निर्बलता से भी जीर्णज्वर बार बार लौट आता है। इसके लिये बलकारक बृंहण ( पुष्टि-दायक ) आहार देवे । ( ४ ) तृतीयक और चतुर्थक ज्वर मे साधारण चिकित्सा करे। प्राय. विषम ज्वर मे आगन्तुज कारण का सम्बन्ध रहता है। [ यहा तृतीयक और चतुर्थक भी विषमज्वर ही ग्रहण किये जाते है। इसलिये भूत आदि दोष उत्पत्ति मे कारण हों तो भी साधारण चिकित्सा ही करे अर्थात् दैवव्यपाश्रय हो तो बलि-मगल आदि रूप चिकित्सा और युक्ति-व्यपाश्रय हो तो दोषानुरूप कषाय-पान आदि चिकित्सा करनी उचित है। ( चक्र० ) ] [ ( ५ ) वातप्रधान विषम ज्वर मे—स्निग्ध उष्ण अनुपानो से घृतयुक्त अनुवासन-बस्तियो से चिकित्सा करे। ( ६ ) पित्तप्रधान ज्वर मे-विरे- चन, तिक्त, शीत द्रव्यो से सस्कृत दूध और घी से चिकित्सा करे। ( ७ ) कफ- प्रधान विषम ज्वर मे—वमन, पाचन, रूखा खानपान, लङ्घन, कषाय और उष्ण द्रव्य देवे ।। २८७-२९५ ।। १ ज्वर के आदि मे कान के मूल मे हुआ शोथ साध्य होता है, ज्वर के मध्य मे शोथ हुआ कष्टसाध्य होता है और ज्वर के अन्त मे हुआ असाध्य होता है। कान के मूल मे पित्त एकत्र होकर शोथ उत्पन्न करता है। वह शोथ दुःसाध्य होता है, प्रायः रोगी को मार देता है।
३२२ चरकसंहिता [ अ० ३
योगाः पराः प्रवक्ष्यन्ते विषमज्वरनाशनाः ॥ २९६ ॥
प्रयोक्तव्या मतिमता दोषादीन् प्रविभज्य ये ।
सुरा समण्डा पानार्थे भक्ष्यार्थे चरणायुधान् ॥ २९७ ॥
तित्तिरींश्च मयूरांश्च प्रयुञ्ज्याद्विषमज्वरे ।
पिबेद्वा षट्पलं सर्पिरभयां वा प्रयोजयेत् ॥ २९८ ॥
त्रिफलायाः कषायं वा गुडूच्या रसमेव वा ।
नीलिनीमजगन्धां च त्रिवृतां कटुरोहिणीम् ॥ २९९ ॥
पिबेज्ज्वरागमे युक्त्या स्नेहस्वेदोपपादितः ।
सर्पिषो महतीं मात्रां पीत्वा वा छर्दयेत्पुनः ॥ ३०० ॥
उपयुञ्ज्यान्नपानं वा प्रभूतं पुनरुल्लिखेत् ।
सान्नं मद्यं प्रभूतं वा पीत्वा स्वाप्याज्ज्वरागमे ॥ ३०१ ॥
आस्थापनं यापनं वा कारयेद्विषमज्वरे ।
पयसा वृषदंशस्य शकृद्वा तदहः पिबेत् ॥ ३०२ ॥
वृषस्य दधिमण्डेन सुरया वा ससैन्धवम् ।
पिप्पल्यास्त्रिफलायाश्च दध्नस्तक्रस्य सर्पिषः ॥ ३०३ ॥
पञ्चगव्यस्य पयसः प्रयोगो विषमज्वरे ।
लशुनस्य प्राग्भक्तमुपसेवनम् ॥ ३०४ ॥
मेध्यानामुष्णवीर्याणामामिषाणां च भक्षणम् ।
हिङ्गुतुल्या तु बैयाघ्री वसा नस्यं ससैन्धवा ॥ ३०५ ॥
पुराणसर्पिः सिंहस्य वसा तद्वत्ससैन्धवा ।
सैन्धवं पिप्पलीनां च तण्डुलाः समनःशिलाः ॥ ३०६ ॥
नेत्राञ्जनं तैलपिष्टं शस्यते विषमज्वरे ।
पलङ्कषा निम्बपत्रं वचा कुष्ठं हरीतकी ॥ ३०७ ॥
सर्षपाः सयवाः सर्पिर्धूपनं ज्वरनाशनम् ।
ये धूमा धूपनं यच्च नावनं चाञ्जनं च यत् ॥ ३०८ ॥
मनोविकारे व्याख्यातं कार्यं तद्विषमज्वरे ।
मणीनामोषधीनां च मङ्गल्यानां विषस्य च ॥ ३०९ ॥
धारणाद्गददानां च सेवनान्न भवेज्ज्वरः ।
सोमं सानुचरं देवं समातृगणमीश्वरम् ॥ ३१० ॥
पूजयन् प्रयतः शीघ्रं मुच्यते विषमज्वरात् ।
विष्णुं सहस्रमूर्धानं चराचरपतिं विभुम् ॥ ३११ ॥
स्तुवन्नामसहस्रेण ज्वरान् सर्वानपोहति । ब्रह्माणमश्विनाविन्द्रं हुतभक्षं हिमाचलम् ॥ ३१२॥ गङ्गां मरुद् गणांश्चेष्ट्या पूजयञ्जयति ज्वरान् । भक्त्या मातापितॄणां च गुरूणां पूजनेन च ॥ ३१३ ॥ ब्रह्मचर्येण तपसा सत्येन नियमेन च । जपहोमप्रदानेन वेदानां श्रवणेन च ॥ ३१४ ॥ ज्वराद्विमुच्यते शीघ्रं साधूनां दर्शनेन च । ज्वरे रसस्थे वमनमुपवासं च कारयेत् ॥ ३१५ ॥ सेकप्रदेहौ रक्तस्थे तथा सशमनानि च । विरेचनं सोपवासं मासमेदःस्थिते हितम् ॥ ३१६ ॥ अस्थिमज्जगते देया निरूहाः सानुवासनाः । आगे विषम ज्वर नाशक योगों को कहते है । बुद्धिमान् को चाहिये कि दोष आदि की विवेचना करके इनका प्रयोग करे । (१) विषमज्वर मे पीने के लिये मण्ड युक्त सुरा, खाने के लिये कुक्कुट का मास, तीतर, मोर देने चाहिये । अथवा गुल्म रोग मे कहे पट्पल घृत अथवा हरड या त्रिफला का क्वाथ, अथवा गिलोय का रस पान करे । (२) प्रथम स्नेहन और स्वेदन लेकर ज्वर के आक्रमण के समय नीलिनी (नील), अजगन्धा, निशोथ और कुटकी इनका क्वाथ पीवे । अथवा घी की प्रभूत मात्रा पीकर वमन करे या खूब खा पीकर वमन कर दे । अथवा अन्न के साथ खूब मद्य पीकर सो जावे । अथवा आस्थापन और मुस्तादि तीन बस्तिया जो कि सिद्धि स्थान मे कहेगे उनका प्रयोग करे । (३) जिस दिन ज्वर चढता हो उस दिन बिल्ली के पुरीष को दूध के साथ पीना चाहिये । अथवा बैल के गोबर को दधिमण्ड, सुरा ओर नमक के साथ लेवे । [ये सब वमन कराने के उपाय प्रतीत होते है । घृणित वस्तुओ से सम्भवत वमन आ जाये ] । (४) विषम ज्वर मे पिप्पली, त्रिफला, दही, छाछ, घी, पचगव्य (दूध, घी, गोमूत्र, गोमय रस और दही या अपस्मारोक्त पचगव्य घृत) और दूब का प्रयोग करे । (५) भोजन से पूर्व तैलयुक्त लहसुन का उपयोग करे । इसी प्रकार पवित्र या मेदुर तथा उष्णवीर्य मासो को खावे । (६) विषम ज्वर मे व्याघ्र की वसा मे हीग और सैन्धा नमक मिला कर नस्य दे । अथवा पुरातन घृत, सिंह की वसा (चर्बी) को सैन्धानमक के साथ मिला कर उसका नस्य देवे । (७) विषम ज्वर मे—सैन्धा नमक, पिप्पली के निस्तुष दाने, मनसिल इनको तेल मे पीस कर नस्य देवे । (८) गुग्गुलु, नीम के पत्ते, वच, कूठ, हरड, सरसो, जौ और
३२४ चरकसंहिता [ अ० ३ भी इनका धूप विषम ज्वर मे देवे । उन्माद और अपस्मार ( हिस्टीरिया ) रोग मे जो धूम, धूप, नस्य और अञ्जन कहे हे, उन सब का विषम ज्वर मे प्रयोग करे । (६) मणि, ओषधियो के ( सहदेवी, जयन्ती आदि ), लाङ्गलिक द्रव्यों के, विष के धारण करने तथा अगदो के सेवन से विषम ज्वर नही होना । (१०) पवित्र होकर पार्वती, नन्दी आदि अनुचरो से युक्त, सोम माहेश्वरी आदि आठ मातृकाओ से युक्त श्री शङ्कर की पूजा करने से रोगी विषम ज्वर से मुक्त हो जाता है । (११) हजार सिर वाले, चर-अचर के स्वामी, व्यापक विष्णु की सहस्र नामो से पूजा करने पर सब प्रकार के ज्वरो से मुक्त हो जाता है । ( १२ ) ब्रह्मा, दोनो अश्वी, इन्द्र, अग्नि, हिमालय, गङ्गा, मरुद्-गण इनकी इष्टि ( यज्ञ ) द्वारा पूजा करने से ज्वर् से मुक्त हो जाता हे। (१३) भक्तिपूर्वक माता, पिता, गुरु की पूजा करने से, ब्रह्मचर्य से, तप से, सत्यव्रत से, नियमो के पालन से अर्थात् शौच, सन्तोष, तप, स्वाध्याय, ईश्वर-प्रणिधान इनके पालन से जप और होम के करने से, वेदा के सुनने से, सत्पुरुषो के दर्शन से रोगी ज्वर से शीघ्र मुक्त हो जाता है । (१४) ज्वर यदि रस मे स्थित हो तो वमन और उपवास कराना चाहिये । रक्तस्थ होने पर सेक, शीत प्रदेह, सशमन चिकित्सा करे। मास और मेद मे स्थित होने पर विरेचन और उपवास करावे । अस्थि और मज्जा मे आश्रित होने पर निरूह और स्निग्ध बस्तियों का प्रयोग करे। (शुक्रगत-ज्वर मे चिकित्सा निरर्थक है) ॥ २६६-३१६-॥ शापाभिचाराद् भूतानामभिषङ्गाच्च यो ज्वरः ॥ ३१७॥ दैवव्यपाश्रयं तत्र सर्वमौषधमिष्यते । अभिघातज्वरो नश्येत्पानाभ्यङ्गेन सर्पिषः ॥ ३१८ ॥ रक्तावसेकैर्मद्यैश्च सात्म्यैर्मांसरसौदनैः । सानाहो मद्यसात्म्याना मदिरारसभोजनैः ॥ ३१९ ॥ क्षताना व्रणिताना च क्षतव्रणचिकित्सया । आश्वासनेष्टलाभेन वायोः प्रशमनेन च ॥ ३२० ॥ हर्षणैश्च शमं यान्ति कामशोकभयज्वराः । काम्यैरथैर्मनोज्ञैश्च पित्तघ्नैश्चाप्युपक्रमैः ॥ ३२१ ॥ सद्वाक्यैः शाम्यति ह्याशु ज्वरः क्रोधसमुत्थितः । कामात्क्रोधज्वरो नाशं क्रोधात्कामसमुद्भवः ॥ ३२२ ॥ याति ताभ्यामुभाभ्या च भयशोकसमुत्थितः । ज्वरकालं च वेगं च चिन्तयञ्ज्वर्यते तु यः ॥ ३२३ ॥ तस्येष्टैस्तु विचित्रैश्च विषयैर्नाशयेत्स्मृतिम् ।