भारतकोश
संग्रह पर लौटें

चरक संहिता (द्वितीय भाग: चिकित्सा, कल्प व सिद्धि स्थान)

Charaka Samhita Part 2 with Hindi Translation

महर्षि चरक व दृढ़बल द्वारा

स्रोत: चौखम्बा विद्याभवन · चौखम्बा विद्याभवन (उद्गम)

DevanagariSanskritpublished616 पृष्ठ

अ० १] इन्द्रियस्थानम् १४१

अ० १] इन्द्रियस्थानम् १४१ इति वर्णस्वराधिकारौ यथावदुक्तौ मुमूर्षता ज्ञानार्थमिति ॥१७॥ मरणोन्मुख रोगी के लक्षणों को जानने के लिये वर्ण और स्वर के लक्षण यथावत् कह दिये हैं ॥ १७ ॥ भवन्ति चात्र—यस्य वैकारिको वर्णः शरीर उपजायते । अर्धे वा यदि वा कृत्स्ने निमित्तं न च नास्ति सः ॥ १८ ॥ जिस रोगी के आधे या सम्पूर्ण शरीर मे निमित्त के बिना वैकृतिक वर्ण उत्पन्न हो जाता है तो वह मनुष्य के मरने का लक्षण ही है ॥ १८ ॥ नीलं वा यदि वा श्याव ताम्र वा यदि वाऽरुणम् । मुखार्धमन्यथा वर्णो मुखार्धेऽरिष्टमुच्यते ॥ १६ ॥ जिस रोगी का आधा मुख नीला, काला, ताम्बे के रंग का अथवा लाल रंग का हो जाता है और आधा मुख दूसरे प्रकार का रंग का हो, यह लक्षण मृत्यु का है ॥ १६ ॥ स्नेहो मुखार्धे सुव्यक्तो रौक्ष्यमर्धमुखे भृशम् । ग्लानिरर्धे तथा हर्षो मुखार्धे प्रेतलक्षणम् ॥ २० ॥ यदि मुख के आधे भाग में स्नेह दीखता हो और आधे में रूखता दीखता हो, आधे मुख मे ग्लानि और आधे मुख पर हर्ष के चिह्न हों तो यह मरने वाले के लक्षण हैं ॥ २० ॥ तिलकाः पिप्लवो व्यङ्गा राजयश्च पृथग्विधाः । आतुरस्याशु जायन्ते मुखे प्राणान्मुमुक्षतः ॥ २१ ॥ प्राण त्यागने वाले रोगी के मुख पर तथा मुख के अन्दर तिल, फुन्सी ( पिप्लु ), व्यंग, भिन्न २ प्रकार की रेखायें शीघ्र उत्पन्न होती हैं ॥ २१ ॥ पुष्पाणि नखदन्ते वा पङ्को वा दन्तसश्रितः । चूर्णको वाऽपि दन्तेषु लक्षणं मरणस्य तत् ॥ २२ ॥ जिस रोगी के नख या दातों पर फूल, दातों में मैल और चूर्ण उत्पन्न हो जाता है, यह मरने का लक्षण है ॥ २२ ॥ ओष्ठयोः पादयोः पाण्योरक्षणोर्मूत्र-पुरीषयोः । नखेष्वपि च वैवर्ण्यमेतत्क्षीणबलेऽन्तकूत् ॥ २३ ॥ क्षीण हुए रोगी के ओंठ, पाव हाथ, आख मूत्र और मल तथा नख इनमें रंग परिवर्त्तन होना रोगी का अन्त कर देता है ॥ २३ ॥ यस्य नीलावुभावोष्ठौ पक्व-जाम्बव-सन्निभौ । मुमूर्षुरिति तं विद्यान्नरो धीरो गतायुषम् ॥ २४ ॥

१४२ चरकसंहिता [ अ० २

जिस रोगी के दोनों ओठ नीले रंग के अथवा पके जामुन के समान हो जाये, उसको मरने वाला समझना चाहिये, उसकी आयु समाप्त हो गई है ॥२४॥ एको वा यदि वाऽनेको यस्य वैकारिकः स्वरः । सहसोत्पद्यते जन्तोर्हीयमानस्य नास्ति सः ॥ २५ ॥ जिस रोगी में वैकारिक स्वर एक या अनेक प्रकार के स्वर उत्पन्न हो जाते हैं, वह क्षीण होता हुआ रोगी जीवित नहीं रहता ॥ २५ ॥ यच्चान्यदपि किञ्चित्स्याद्वैकृतं स्वरवर्णयोः । बलमांसविहीनस्य तत्सर्वं मरणोदयम् ॥ २६ ॥ बल, मांस से विहीन रोगी में इनके अतिरिक्त स्वर और वर्ण में कुछ वैका- रिक भाव आ जाये तो यह सब मृत्यु के सूचक हैं ॥ २६ ॥ तत्र श्लोकः—इति वर्णस्वरावुक्तौ लक्षणार्थं मुमूर्षताम् । यस्तु सम्यग्विजानाति नाऽऽयुर्ज्ञाने स मुह्यति ॥ २७ ॥ जो वैद्य मरणोन्मुख पुरुषों के वर्ण स्वर के इन लक्षणों को भली प्रकार जानता है, वह आयु के परिज्ञान में कभी धोखा नहीं खाता ॥ २७ ॥ इत्यग्निवेशकृते तन्त्रे चरकप्रतिसंस्कृते इन्द्रियस्थाने वर्णस्वरीयमिन्द्रिय नाम प्रथमोऽध्यायः ॥ १ ॥

द्वितीयोऽध्यायः अथातः पुष्पितमिन्द्रियं व्याख्यास्यामः ॥ १ ॥ इति ह स्माऽऽह भगवानात्रेयः ॥ २ ॥ इसके आगे ‘पुष्पितक इन्द्रिय’ नामक अध्याय की व्याख्या करेंगे जैसा भगवान् आत्रेय ने कहा था ॥ १-२ ॥ पुष्पं यथा पूर्वरूपं फलस्येह भविष्यतः । तथा लिङ्गमरिष्टाख्यं पूर्वरूपं मरिष्यतः ॥ ३ ॥ अप्येवं तु भवेत्पुष्पं फलेनाननुबन्धि यत् । फलं चापि भवेत्किञ्चिद्यस्य पुष्पं न पूर्वजम् ॥ ४ ॥ न त्वरिष्टस्य जातस्य नाशोऽस्ति मरणादृते । मरणं चापि तन्नास्ति यन्नारिष्टपुरःसरम् ॥ ५ ॥ जिस प्रकार भविष्य में होने वाले फल का पूर्वरूप ‘पुष्प’ होता है, उसी प्रकार मरणोन्मुख पुरुष के लक्षण ‘अरिष्ट’ नाम से होते हैं ।

अ० २ ] इन्द्रियस्थानम् १४३

अ० २ ] इन्द्रियस्थानम् १४३ अपवाद—ऐसे पुष्प भी होते हैं जिनमें फल उत्पन्न नहीं होता और कई ऐसे फल होते हैं जिनमें पहिले फूल नहीं आता [ जैसे बेंत मे बिना फूल आए ही शाखा से ही फल पैदा होता है, इसी प्रकार गूलर में भी फूल नहीं होता ], परन्तु अरिष्ट लक्षणों में ऐसा नहीं होता । ऐसा मरण नही जिसके पूर्व अरिष्ट लक्षण उत्पन्न नहीं होते और अरिष्ट लक्षण उत्पन्न होने के बाद मरण हुए बिना नही रहता । [ अरिष्ट लक्षण दो प्रकार के हैं। (१) नियत और (२) अनि- यत । नियत अरिष्ट वे हैं जिनसे मृत्यु का होना निश्चित ही है, अनियत (अनि- श्चित) वे हैं जिनसे मरण संदेह में होता है। रसायन और तप द्वारा इन लक्षणो को दूर भी किया जा सकता है। ] ॥ ३-५ ॥ मिथ्यादृष्टमरिष्टाभमनरिष्टमजानता । अरिष्टं चाप्यसबुद्धमेतत्प्रज्ञापराधजम् ॥ ६ ॥ अरिष्ट लक्षणो को यथार्थ न समझना, न उत्पन्न हुए अरिष्ट लक्षणों को बुद्धि दोष से अरिष्ट लक्षण समझ लेना, अथवा उत्पन्न हुए अरिष्ट लक्षणो को न पहिचान सकना, ये सब बुद्धिदोष से होता है ॥ ६ ॥ ज्ञानसंबोधनार्थं तु लिङ्गैरमरणपूर्वजैः । पुष्पितानुपदेक्ष्यामो नरान् बहुविधेर्बहून् ॥ ७ ॥ नानापुष्पोपमो गन्धो यस्य वाति दिवानिशम् । पुष्पितस्य वनस्येव नानाद्रुमलतावतः ॥ ८ ॥ तमाहुःपुष्पितं धीरा नरं मरणलक्षणे । स ना संवत्सराद्देहं जहातीति विनिश्चयः ॥ ९ ॥ पुष्पित का लक्षण— ज्ञान कराने के लिये मृत्यु से पूर्व होने वाले लक्षणों द्वारा 'पुष्पित' अरिष्ट युक्त नानाप्रकार के रोगियो का वर्णन करते है । (१) जिस पुरुष के शरीर से नाना प्रकार के वृक्ष लताओं से भरे वन की भाति नाना प्रकार के फूलो की गन्ध के तुल्य गन्ध रात दिन बहती है, उस पुरुष को बुद्धिमान् पुरुष 'पुष्पित' कहते हैं, ये मृत्यु के लक्षण हैं। इन लक्षणो से मनुष्य एक साल के भीतर ही प्राणों को छोड़ता है ॥ ७-९ ॥ एवमेकैकश पुष्पैर्यस्य गन्धः समो भवेत् । इष्टैर्वा यदि वाऽनिष्टैः स च पुष्पित उच्यते ॥ १० ॥ समासेनाशुभान् गन्धानेकत्वेनाथ वा पुमान् । आजिघ्रेद्यस्य गात्रेषु तं विद्यात्पुष्पितं भिषक् ॥ ११ ॥

१४४ चरकसंहिता [ अ० २ आप्लुतानाप्लुते काये यस्य गन्धाः शुभाशुभाः । व्यत्यासेनानिमित्ताः स्युः स च पुष्पित उच्यते ॥ १२ ॥ ( २ ) इसी प्रकार जिस मनुष्य के शरीर से अच्छी या बुरी, किसी एक फूल की गन्ध के समान गन्ध आये, इसको भी ‘पुष्पित’ कहा जाता है । संक्षेप से, ( ३ ) जिस पुरुष के शरीर से नाना प्रकार की अशुभ गन्धों को वैद्य सूँघ ले उसे भी 'पुष्पित' ही जाने । ( ४ ) स्नान किये अथवा बिना ही स्नान किये जिसके शरीर से सुगन्ध या दुर्गन्ध आये, वह पुष्पित' कहा जाता है [ अर्थात् स्नान करने पर अशुभ और स्नान न करने पर शुभ गन्ध आये तो 'पुष्पित' समझना चाहिये ] ॥ १२ ॥ तद्यथा चन्दनं कुष्ठं तगरागुरूणी मधु । माल्यं मूत्रपुरीषे च मृतानि कुणपानि च ॥ १३ ॥ ये चान्ये विविधात्मानो गन्धा विविधयोनयः । तेऽप्येनेनानुमानेन विज्ञेया विकृतिं गताः ॥ १४ ॥ इदं चाप्यतिदेशार्थं लक्षणं गन्धसंश्रयम् । वक्ष्यामो यदभिज्ञाय भिषङ् मरणमादिशेत् ॥ १५ ॥ वियोनिर्विदुरो यस्य गन्धो गात्रेषु दृश्यते । इष्टो वा यदि वाऽनिष्टो न स जीवति ता समाम् ॥ १६ ॥ एतावद् गन्धविज्ञानम् । चन्दन, कूठ, तगर, मधु, फूल, मूत्र, मल, मुर्दे या दूसरे सड़े गन्ध अथवा नाना प्रकार के जो अन्य नाना पदार्थों से उत्पन्न होते हैं उन गन्धों को भी अनुमान से विकारजन्य जानना चाहिये । गन्ध के आश्रित लक्षणों को भी विस्तार से कहेगे; जिनको जान कर वैद्य रोगी के मरण को बतला सके । जिस रोगी के शरीर से बिना कारण के स्थिर गन्ध अथवा अच्छी या बुरी गन्ध आती हो, वह एक सालमें अवश्य मर जाता है । गन्ध-विज्ञान प्रकरण इतना ही है ॥१६॥ रसज्ञानमतः परम् । आतुराणां शरीरेषु वक्ष्यामो विधिपूर्वकम् ॥ १७ ॥ यो रसः प्रकृतिस्थानां नराणां देहसंभवः । स एषा चरमे काले विकारान् भजते द्वयम् ॥ १८ ॥ कश्चिदेवास्य वैरस्यमत्यर्थमुपपद्यते । स्वादुत्वमपरश्चापि विपुलं भजते रसः ॥ १९ ॥

अ० ३ ] १० इन्द्रियस्थानम् १४५

अ० ३ ] १० इन्द्रियस्थानम् १४५ अब रोगी के शरीर में रस ज्ञान को विधिपूर्वक कहते हैं। मनुष्यों के शरीर में प्रकृति-अवस्था में जो रस रहता है, वह रस मृत्यु के समय दो रूपों में से किसी एक रूप में बदल जाता है। अर्थात् किसी रोगी के मुख का स्वाद बहुत अधिक बदल जाता है, बिगड़ जाता है और किसी के मुख का स्वाद बहुत अधिक मात्रा में स्वादु बन जाता ।। १७-१६ ।। तमनेनानुमानेन विद्याद्विकृतिता गतम् । मनुष्यो हि मनुष्यस्य कथं रसमवाप्नुयात् ॥ २० ॥ विकृत हुए रस को अनुमान द्वारा जानना चाहिये। क्योंकि इसके सिवाय मनुष्य दूसरे मनुष्य की रस-परीक्षा और किस प्रकार से कर सकता है ? ॥२०॥ मक्षिकाश्चैव यूकाश्च दंशाश्च मशकैः सह । विरसादपसर्पन्ति जन्तोः कायान्मुमूर्षतः ॥ २१ ॥ अत्यर्थरसिकं कायं कालपक्वस्य मक्षिकाः । अभिस्नातानुलिप्तस्य भृशमायान्ति सर्वशः ॥ २२ ॥ मरणोन्मुख मनुष्य के शरीर पर से विरसता के उत्पन्न होने से मक्खिया, जुए, डास और मच्छर आदि भी दूर भागने लगते हैं। मरणासन्न रोगी का शरीर बहुत मधुर हो, तो स्नान करके चन्दन लगा देने पर भी मक्खिया इसके शरीर पर मडराती हैं ॥ २१-२२ ॥ तत्र श्लोकः-यान्येतानि मयोक्तानि लिङ्गानि रसगन्धयोः । पुष्पितस्य नरस्यैतत्फलं मरणामादिशेत् ॥ २३ ॥ पुष्पित मनुष्य के शरीर में जो रस और गन्ध के लक्षण कहे हैं, इनसे मनुष्य का मरण-फल समझना चाहिये ॥ २३ ॥ इत्यग्निवेशकृते तन्त्रे चरकप्रतिसंस्कृते इन्द्रियस्थाने पुष्पितकेन्द्रियं नाम द्वितीयोऽध्यायः ॥ २ ॥ तृतीयोऽध्यायः अथातः परिमर्शनीयमिन्द्रियं व्याख्यास्यामः ॥ १ ॥ इति ह स्माऽऽह भगवानात्रेयः ॥ २ ॥ इसके आगे अब 'परिमर्शनीय इन्द्रिय' नामक अध्याय की व्याख्या करेंगे। जैसा भगवान् आत्रेय ने कहा था ॥ १-२ ॥ वर्णे स्वरे च गन्धे च रसे चोक्तं पृथक् पृथक् । लिङ्गं मुमूर्षतां सम्यक् स्पर्शेष्वपि निबोधत ॥ ३ ॥

१४६ चरकसंहिता [ अ० ३ मरणोन्मुख रोगी के वर्ण, स्वर गन्ध और रस का पृथक् पृथक् वर्णन कर दिया है, अब स्पर्श सम्बन्धी लक्षणों को कहते हैं ॥ ३ ॥ स्पर्शप्राधान्येनैवाऽऽतुरस्याऽऽयुष प्रमाणविशेषं जिज्ञासुः प्रकृति- स्थेन पाणिना केवलमस्य शरीरं स्पृशेत् विमर्शयेद्वाऽन्येन ॥ ४ ॥ परिमृशता तु खल्वातुरशरीरमिमे भावास्तत्र तत्रावबोद्धव्या भवन्ति। तद्यथा—सततं स्पन्दमानानां शरीरदेशानां स्तम्भः, नित्योष्मणां शीती- भावः, मृदूनां दारुणत्वं, श्लक्ष्णाना खरत्व, स्थूलाना वृषणादीनां सता- मसद्भावः, सन्धीनां स्रस-भ्रंश-च्यवनानि¹। मासशोणितयोर्वीतीभावो दारुणत्व, स्वेदानुबन्धः स्तम्भो वा। यच्चान्यदपि किंचिदीदृश स्पर्शाना लक्षणमनिमित्तं स्यात् । इति लक्षणानां संग्रहः स्पर्शानाम् ॥ ५ ॥ स्पर्श की प्रधानता से रोगी के आयु का परिणाम जानने की इच्छा से, वैद्य अपने स्वस्थ हाथ से रोगी के सम्पूर्ण शरीर को स्पर्श करे अथवा किसी दूसरे व्यक्ति से ( जिसका स्वस्थ हाथ हो ) स्पर्श करवावे । स्पर्श करते हुए रोगी के शरीर में निम्न बाते जाननी चाहिये। यथा—निरन्तर स्पन्दन करने वाले शरीर के भागों का स्पन्दन करने से रुक जाना, शरीर मे जो अग सदा गरम रहते हैं उनका शीतल हो जाना, कोमल अंगों का कठोर हो जाना, चिकने अगो का कर्कश हो जाना, वृषण आदि स्थूल अगों का लुप्त हो जाना, सन्धियों का स्रसन ( गिर जाना ), भ्रंशन ( खिसक जाना ), च्यवन ( दूसरे स्थानों में चले जाना ), मास और रक्त का बहुत क्षीण हो जाना और कठोर ( घट्ट ) बन जाना, पसीने का अधिक आना या बिल्कुल न आना। इसी प्रकार के अन्य अकारण स्पर्श जन्य लक्षण जो भी उत्पन्न हों उनकी स्पर्श द्वारा परीक्षा करनी चाहिये। ये सक्षेप में स्पर्श-लक्षणों का संग्रह किया है ॥ ४-५ ॥ तद् व्यासतोऽनुव्याख्यास्यामः—तस्य चेत्परिमृश्यमानं पृथक्त्वेन पाद-जङ्घोरु-स्फिगुदर-पार्श्व-पृष्ठेषिका-पाणि-ग्रीवा-ताल्वोष्ठ-ललाटं स्विन्नं शीतं स्तब्धं दारुणं वीत-मास-शोणितं वा स्यात्, परासुरयं पुरुषो नचिरात्काल मरिष्यतीति विद्यात् ॥ ६ ॥ उसीको विस्तार से आगे कहते हैं । रोगी के भिन्न २ अगों मे स्पर्श करने से यदि पाव, जघा, ऊरु, नितम्ब, उदर, पार्श्व, पृष्ठ वश के मणके, हाथ, ग्रीवा, तालु, ओष्ठ, ललाट ये अवयव पसीने से युक्त, शीतल या जड़ या कठोर अथवा मास या रक्त से रहित हो तो समझ लेना चाहिये कि रोगी पुरुष बहुत दिनों तक नहीं जीयेगा, उसकी मृत्यु शीघ्र ही होगी ॥ ६ ॥ १ 'स्रसभ्रंशधावनानि' इति पाठः ।

अ० ३ ] इन्द्रियस्थानम् १४७

अ० ३ ] इन्द्रियस्थानम् १४७ तस्य चेत्परिमृश्यमानानि पृथक्त्वेन गुल्फ-जानु-वङ्क्षण गुद-वृषण- मेढ्र-नाभ्यंस-स्तन-मणिक-पर्शूका-हनु-नासिका-कर्णाक्षि-भ्रू-शङ्खादीनि स्रस्तानि व्यस्तानि च्युतानि वा स्थानेभ्यः स्युः, परासुरय पुरुषो न चिरात्कालं मरिष्यतीति विद्यात् ॥ ७॥ भिन्न २ अवयवों के स्पर्श करने पर यदि गुल्फ (टखने), जानु, वङ्क्षण, गुदा, वृषण, शिश्न, नाभि, अंस, स्तन, हाथ (कलाई), पसुलिया, हनुसन्धि (जबाड़ा), नासिका, कान, आख, भौंह, शंख आदि सन्धिया व्यस्त अवस्था मे या इधर उधर अपने स्थानों से खिसकी हों तो समझ लेना चाहिये कि पुरुष शीघ्र ही मर जायेगा ॥ ७॥ तथाऽस्योच्छ्वास-मन्या-दन्त-पक्ष्म-चक्षुः-केश-लोमोदर-नखाङ्गुलि- गणं च लक्षयेत् । तस्य चेदुच्छ्वासोऽतिदीर्घोऽतिह्रस्वो वा स्यात् परा- सुरिति विद्यात् । तस्य चेन्मन्ये परिमृश्यमाने न स्पन्देयातां परासुरिति विद्यात् । तस्य चेद्दन्ताः परिकीर्णाः श्वेता जातशर्कराः स्युः, परासुरिति विद्यात् । तस्य चेत्पक्ष्मणि जटाबद्धानि स्युः, परासुरिति विद्यात् । इसी प्रकार रोगी पुरुष के उच्छ्वास, मन्या (गले के पार्श्व में जाने वाली दो धमनया), दात, पक्ष्म (पलक), आख, केश, लोम, पेट, नख और अंगुली की भी परीक्षा करनी चाहिये । जिस रोगी को श्वास, प्रश्वास, बहुत लम्बा या छोटा हो जावे, उसे मरा हुआ जाने । जिस रोगी के मन्या धमनियों में धड़कन प्रतीत न हो, उसे प्राणशून्य जाने । जिसके दात मैल से भरे, श्वेत अथवा शर्क- राय़ुक्त हो जाये, उसे प्राणरहित जाने । रोगी पुरुष की पलकों के बाल आपस मे चिपटे (गुझले हुए) हुए हों, उसे भी प्राणरहित जाने ॥ तस्य चेच्चक्षुषी प्रकृतिहीने विकृतियुक्तेऽत्युत्पिण्डितेऽतिप्रविष्टेऽति- जिह्मेऽतिविषमेऽतिप्रस्रुतेऽतिविमुक्तबन्धने सततोन्मिषिते, सततनिमे- षिते, निमेषोन्मेषातिप्रवृत्ते, विभ्रान्तदृष्टिके, विपरीतदृष्टिके, व्यस्तदृ- ष्टिके, नकुलान्धे, कपोतान्धेऽलातवर्णे, कृष्ण-नील-पीत-श्याव-ताम्र-हरि- त-हारिद्र-शुक्ल-वैकारिकाणा वर्णानामन्यतमेनातिसंप्लुते वा स्यातां, परासुरिति विद्यात् । रोगी की आखे प्रकृतिहीन और विकृति से युक्त अर्थात् बाहर को बहुत निकली, चक्षु गोलकों में अन्दर धसी, बहुत कुटिल, बहुत विषम अथवा एक आख खुली और एक बन्द, आख की मासपेशियां बहुत ढीली हो, बहुत शिथिल, निरन्तर खुली या बन्द रहे, अथवा जल्दी जल्दी खुलें और बन्द हो, अप्रयुक्त

१४८ चरकसंहिता [ अ० ३ दृष्टि, अशुद्ध देखने वाली (विपरीत देखने वाली), हीनदृष्टि (जो दूर से न देख सके), नकुलान्ध कपोतान्ध अलातवर्ण, अगारे के समान आख लाल ही दीखे वा काला, पीला, नीला, श्याम, ताम्बे के समान, हरा, श्वेत इन वैकारिक वर्णों में से किसी एक वर्ण से आक्रान्त हो तो रोगी को मरा हुआ जानना चाहिये। अथास्य केशलोमान्यायच्छेत्—तस्य चेत्केशलोमान्यायस्यमानानि प्रलच्चेरन्न च वेद्येयुः परासुरिति विद्यात् । शिर के बाल या शरीर के बाल खींचने पर उखड़ आयें और रोगी को इनके उखड़ने का पता न लगे (दर्द न हो) तो उसको मरा हुआ जानना चाहिये। तस्य चेदुदरे सिराः प्रदृश्येरन् श्याव-ताम्र-नील-हारिद्र-शुक्ला वा स्युः परासुरिति विद्यात् । यदि रोगी के पेट की शिरायें दीखने लगे अथवा इनका रंग काला, ताम्बे का रंग, हल्दी के समान पीला या श्वेत हो जाये तो उसे मरा हुआ ही जाने । तस्य चेन्नखा वीतमांसशोणिताः पक्वजाम्बववर्णाः स्युः, परासु- रिति विद्यात् । जिस रोगी के नखों का मास और रक्त क्षीण हो जाये, पकी हुई जामुन के समान नख काले नीले हो जायें तो उसे मरा हुआ समझें । अथास्याङ्गुलीरायच्छेत्तस्य चेदङ्गुलय आयम्यमाना न चेत्स्फुटेयुः, परासुरिति विद्यात् ॥ ८ ॥ रोगी पुरुष की अंगुलियो को पकड़कर खींचे और यदि उसकी अगुलियों में चटकने की आवाज़ न आये, तो उसे गतायु (मृत) ही समझे ॥ ८ ॥ भवति चात्र—एतान् स्पृश्यान् बहून् भावान् यः स्पृशन्नावबुध्यते । आतुरे न स संमोहमायुर्ज्ञानस्य गच्छति ॥ ६ ॥ वर्णन किये हुए स्पृश्य अंगों को स्पर्श करके सम्पूर्ण लक्षणों को जो वैद्य भली प्रकार से जान लेता है, वह रुग्ण पुरुष के आयुर्ज्ञान मे कभी धोखा नही खाता ॥ ६ ॥ इत्यग्निवेशकृते तन्त्रे चरकप्रतिसस्कृते इन्द्रियस्थाने परिमर्द्दनीयेन्द्रिय नाम तृतीयोऽध्यायः ॥ ३ ॥

१५० चरकसंहिता [ अ० ४ ] योऽग्निं प्रकृतिवर्णस्थं नीलं पश्यति निष्प्रभम् । कृष्णं वा यदि वा शुक्लमग्नौ वसति १ सप्तमीम् ॥ ११ ॥ मरीचीनसतो मेघान्मेघान्वाप्यसतोऽम्बरे । विद्युतो वा विना मेघात् पश्यन्मरणमृच्छति ॥ १२ ॥ मृण्मयीमिव यः पात्रीं कृष्णाम्बरसमावृताम् । आदित्यमीक्षते शुद्धं चन्द्रं वा न स जीवति ॥ १३ ॥ अपर्वणि यदा पश्येत्सूर्याचन्द्रमसोर्ग्रहम् । अव्याधितो व्याधितो वा तदन्तं तस्य जीवितम् ॥ १४ ॥ नक्तं सूर्यमहश्चन्द्रमग्नौ धूममुत्थितम् । अग्निं वा निष्प्रभं रात्रौ दृष्ट्वा मरणमृच्छति ॥ १५ ॥ प्रभावतः प्रभाहीनान्निष्प्रभान् वा प्रभावतः । खरा विलिङ्गान् पश्यन्ति भावान् प्राणाञ्जिहासवः ॥ १६ ॥ व्याकृतानि विवर्णानि विसरूपोपगतानि च । विनिमित्तानि पश्यन्ति रूपाण्यायुःक्षये नराः ॥ १७ ॥ यश्च पश्यत्यदृश्यान् वै दृश्यान् यश्च न पश्यति । तावुभौ पश्यतः क्षिप्रं यमालयमसंशयम् ॥ १८ ॥ अब इन्हीं का आगे विस्तार से वर्णन करते हैं— (१) जो रोगी आकाश को ठोस (कठिन) रूप में देखता है, अथवा पृथिवी को आकाश की भांति शून्यरूप मे देखता है, दोनों प्रकार का विपरीत दर्शन करता हुआ पुरुष मृत्युको प्राप्त होता है । (२) जिस रोगी को आकाश में बहने वाली (अदृश्य) वायु दिखाई देने लगे और जलती हुई आग दिखाई न देवे उस रोगी का आयु समाप्त हुआ जाने । (३) शुद्ध निर्मल जालरहित जल मे जाल(-तन्तु) देखे और स्थिर पानी को चलता (बहता) देखे वह भी शीघ्र ही प्राणत्याग करेगा । (४) जो रोगी मनुष्य जागता हुआ प्रेत, राक्षस अथवा अन्य किसी प्रकार का आश्चर्यकारक पदार्थ देखता है वह रोगी जीने में समर्थ नहीं है । (५) जो रोगी प्रकृति में स्थित (लाल, कपिल वर्ण की) अग्नि को नीली और कान्ति से रहित, काली या श्वेत वर्ण की देखता है, वह सातवीं रात्रि में स्वयं अग्नि (चिता) मे वास करता है । (६) जो रोगी आकाश में सूर्य की किरणों के न होने पर भी किरणों को, १. 'निशा व्रजति, इति च पाठ', वह सातवीं रात चढ बसता है ।

अ० ४ ] इन्द्रियस्थानम् १५१ मेघों के न होते हुए मेघों को आकाश मे देखे, अथवा बिना बादलों के बिजली को देखे, उसे मरणोन्मुख समझना चाहिये । ( ७ ) जो रोगी मेघ आदि से न छिपे, शुद्ध सूर्य या चन्द्रमा को काले वस्त्रों से टपे कटोरे वा मिट्टी के बर्त्तन के रूप मे देखता है, वह नहीं जीता । ( ८ ) जो मनुष्य ग्रहण-योग के बिना सूर्य या चन्द्रमा में ग्रहण देखता है, उस स्वस्थ या रोगी पुरुष की आयु समाप्त समझनी चाहिये । ( ६ ) जिस रोगी को रात्रि में सूर्य, दिन में चन्द्रमा और बिना आग के धुंवा तथा रात्रि मे प्रभा के बिना आग दीखे [ दिन मे आग का निष्प्रभ दीखना अरिष्ट नहीं ] उस रोगी को गतायु ( मृत ) समझना चाहिये । ( १० ) जिन पुरुषों ने अञ्जन आदि नहीं लगाया उनमें अञ्जन आदि देखे ( बिना कान्ति के पुरुषों में कान्ति का दीखना ), तथा प्रभावान् पुरुषों को निष्प्रभ देखना, इस प्रकार स्वाभाविक लक्षणों से रहित पुरुषों को प्राणों को छोड़ने वाला पुरुष ही देखता है । ( ११ ) आयु के क्षय होने पर रोगी मनुष्य पदार्थों के विकृत रूप, विपरीत रंग, अशुद्ध सख्या से युक्त, बिना कारण के आकृति मे परिवर्त्तन देखता है। ( १२ ) जो मनुष्य अदृश्य रूपों को देखता है और आख से दीखने वाले पदार्थों को नहीं देखता, वे दोनों निश्चय से शीघ्र ही यमलोक मे जाते हैं ॥६-१८॥ अशब्दस्य च यः श्रोता शब्दान् यश्च न बुध्यते । द्वावप्येतौ यथा प्रेतौ तथा ज्ञेयो विजानता ॥ १६ ॥ संवृत्त्याङ्गुलिभिः कर्णौ ज्वालाशब्दं य आतुरः । न शृणोति गतासुं तं बुद्धिमान् परिवर्जयेत् ॥ २० ॥ ( १३ ) जो मनुष्य बिना शब्द के शब्द सुने और शब्द को नहीं सुनता, इन दोनों मनुष्यों को प्रेत के समान गिनने चाहिये (मरे हुए समझने चाहिये) । ( १४ ) अगुलियों से कानों को बन्द करने पर जिस रोगी को कानों में ‘ज्वाला-शब्द’ ‘घनघन’ आवाज सुनाई न देवे उसे मरा हुआ समझना चाहिये, उसकी चिकित्सा न करे ॥ १६-२० ॥ विपर्ययेण यो विद्याद् गन्धाना साध्वसाधुताम् । न वा तान् सर्वशो विद्यात्तं विद्याद् विगतायुषम् ॥ २१ ॥ ( १५ ) जो मनुष्य शुभ गन्ध को अशुभ और अशुभ गन्ध को शुभ इस प्रकार विरुद्ध रूप से तथा जो मनुष्य सर्वथा गन्ध को नहीं पहिचानता, इन दोनों को मरणासन्न समझना चाहिये ॥ २१ ॥

१५२ चरकसंहिता [ अ० ४ यो रसान्न विजानाति न वा जानाति तत्त्वतः । मुखपाकादृते पक्कं तमाहुः कुशला नरम् ॥ २२ ॥ ( १६ ) जो मनुष्य 'मुख-पाक' के बिना ही रसों को नहीं जानता अथवा रसों को उनके स्वकीय रूप (जैसे हैं वैसे रूप ) में नहीं पहिचानता, वह शीघ्र मर जाता है, कुशल पुरुष उसकी आयु को पूर्ण हुई कहते हैं ॥ २२ ॥ उष्णान्वाशीतान् खरान् श्लक्ष्णान्मृदूनपि च दारुणान् । स्पृश्यान् स्पृष्ट्वा ततोऽन्यत्वं मुमूर्षुस्तेषु मन्यते ॥ २३ ॥ ( १७) जो मनुष्य उष्ण, शीत, खर, श्लक्ष्ण, चिकने, कोमल या कठोर पदार्थों को स्पर्श करके विपरीत रूप में ( यथा उष्ण को शीत और शीत को उष्ण ) जानता है वह मरणासन्न है ऐसा समझना चाहिये ॥ २३ ॥ अन्तरेण तपस्तीव्रं योगं वा विधिपूर्वकम् । इन्द्रियैरधिकं पश्यन् पञ्चत्वमधिगच्छति ॥ २४ ॥ इन्द्रियाणामृते दृष्टेरिन्द्रियार्थान्न पश्यति । विपर्ययेण यो विद्यात्तं विद्याद्विगतायुषम् ॥ २५ ॥ स्वस्थाः प्रज्ञाविपर्यस्तैरिन्द्रियार्थेषु वैकृतम् । पश्यन्ति ये सुबहुशस्तेषां मरणमादिशेत् ॥ २६ ॥ ( १८ ) जो मनुष्य तीव्र तप के बिना अथवा विधिपूर्वक योगसमाधि से ज्ञान प्राप्त किये बिना, साधारण मनुष्यों से अधिक इन्द्रिय ज्ञान देखता है, वह मरणासन्न है । [ समाधि-ज्ञान तथा तीव्र तप ही अतीन्द्रिय ज्ञान करा सकते हैं ] । ( १९) जो मनुष्य इन्द्रियों की शक्ति से अप्राप्य पदार्थों को इन्द्रियों द्वारा देखने या प्राप्त करने लगता है वह जीवित नहीं रहता है । ( २० ) नीरोग, स्वस्थ पुरुष जो कि बुद्धिदोष के कारण प्रायः करके ( एक बार नहीं ) इन्द्रियों के विषयों को विपरीत रूप में अथवा असद् रूप में देखते हैं वे शीघ्र मृत्यु को प्राप्त होते हैं ॥ २४-२६ ॥ तत्र श्लोकाः - एतदिन्द्रियविज्ञानं यः पश्यति यथातथम् । मरणं जीवितं चैव स भिषग्ज्ञातुमर्हति ॥ २७ ॥ जो पुरुष इस इन्द्रिय विज्ञान को भली प्रकार से देखता है, वह वैद्य मृत्यु और जीवन दोनों को भली प्रकार से जान सकता है ॥ २७ ॥ इत्यग्निवेशकृते तन्त्रे चरकप्रतिसंस्कृते इन्द्रियस्थाने इन्द्रियानीकमिन्द्रियं नाम चतुर्थोऽध्यायः ॥ ४ ॥

अ० ५ ] इन्द्रियस्थानम् १५३

अ० ५ ] इन्द्रियस्थानम् १५३ पञ्चमोऽध्यायः अथातः पूर्वरूपीयमिन्द्रियं व्याख्यास्यामः ॥ १ ॥ इति ह स्माऽऽह भगवानात्रेयः ॥ २ ॥ इसके आगे 'पूर्वरूपीय इन्द्रिय' नामक अध्याय की व्याख्या करेंगे । जैसा भगवान् आत्रेय ने कहा था ॥ १-२ ॥ पूर्वरूपाण्यसाध्याना विकाराणां पृथक् पृथक् । भिन्नाभिन्नानि वक्ष्यामो भिषजां ज्ञानवृद्धये ॥ ३ ॥ पूर्वरूपाणि सर्वाणि ज्वरोक्तान्यतिमात्रया । यं विशन्ति विशत्येन मृत्युर्ज्वरपुरःसरः ॥ ४ ॥ अन्यान्यपि च रोगस्य पूर्वरूपाणि य नरम् । विशन्त्येतेन कल्पेन तस्यापि मरणं ध्रुवम् ॥ ५ ॥ वैद्यों के ज्ञान बढाने के लिये असाध्य रोगों के भिन्न भिन्न पूर्वरूप पृथक् पृथक् रूप से कहेंगे । ज्वर में कहे हुए पूर्वरूप जिस ज्वर रोगी में सम्पूर्ण रूप में या बहुत अधिक प्रमाण मे प्रविष्ट होते हैं, उसमें ज्वर साक्षात् मृत्यु रूप से घुस जाता है । इसी प्रकार अन्य किसी भी रोग में पूर्वरूप सम्पूर्ण रूप से या बहुत प्रमाण में रोगी में दिखाई दें, तो उसकी भी निश्चय मृत्यु होती है ॥३-५॥ पूर्वरूपैकदेशांस्तु वक्ष्यामोऽन्यान् सुदारुणान् । ये रोगाननुबध्नन्ति मृत्युर्यैरनुबध्यते ॥ ६ ॥ बलं च हीयते यस्य प्रतिश्यायश्च वर्धते । तस्य नारीप्रसक्तस्य शोषोऽन्तायोपजायते ॥ ७ ॥ श्वभिरुष्ट्रैः खरैर्वाऽपि याति यो दक्षिणां दिशम् । स्वप्ने यक्ष्माणमासाद्य जीवित स विमुञ्चति ॥ ८ ॥ इसके आगे रोगों के भयंकर पूर्वरूपों के एक अंश का वर्णन करते हैं, जो रोगों के साथ दिखाई देते हैं तथा जिनके साथ मृत्यु का निश्चय सम्बन्ध है । ( १ ) जिस क्षय रोगी का बल घट गया हो और प्रतिश्याय ( कफ ) बढ रहा हो, ऐसी अवस्था में भी रोगी स्त्री-सग का व्यसनी हो तोक्षय रोग उसकी मृत्यु के लिये होता है । ( २ ) जो क्षयरोगी स्वप्न में कुत्ते, ऊट, गधे आदि पर चढ़ कर दक्षिण दिशा में गमन करता हो वह रोगी कभी जीता नहीं बच सकता ॥६-८॥ प्रेतैः सह पिबेन्मद्य स्वप्ने यः कृष्यते शुना । सुघोरं ज्वरमासाद्य स जीवमवसृजते ॥ ९ ॥

१५४ चरकसंहिता [ अ० ५ ( ३ ) जो रोगी नींद में प्रेतों के साथ मद्य पान करे और स्वप्न मे जिसको कुत्ते घसीटते हो वह रोगी पुरुष घोर ज्वरी होकर जीता नहीं बच सकता ॥६॥ लाक्षारक्ताम्बराभं य पश्यत्यम्बरमन्तिकात् । स रक्तपित्तमासाद्य तेनैवान्ताय नीयते ॥ १० ॥ रक्तस्रग् रक्तसर्वाङ्गो रक्तवासा मुहुर्हसन् । यः स्वप्ने ह्रियते नार्या स रक्तं प्राप्य सीदति ॥ ११ ॥ ( ४ ) जो रोगी समीप मे ही आकाश को लाख के रस या मेंहदी के रंग में रंगे कपड़े के समान लाल देखे, वह रक्तपित्त रोग में ग्रस्त होकर उसी रोग से मृत्यु को प्राप्त हो जाता है । ( ५ ) जो रोगी स्वप्न में लाल माला पहिने, सब अगों को लाल देखे, लाल कपड़ा पहिने, बार बार हसता हुआ, स्त्री से कहीं अन्यत्र ले जाया जाये, वह पुरुष रक्त पित्त का रोगी हो कर मर जाता है ॥ १०-११ ॥ शूलाटोपान्त्रकूजञ्च दौर्बल्य चातिमात्रया । नखादिषु च वैवर्ण्य गुल्मेनान्तकरो ग्रहः ॥ १२ ॥ लता कण्टकिनी यस्य दारुणा हृदि जायते । स्वप्ने गुल्मस्तमन्ताय क्रूरो विशति मानवम् ॥ १३ ॥ ( ६ ) जिस रोगी को शूल, आध्मान ( आफरा ), आतों का कूजना शब्द, और बहुत अधिक दुर्बलता हो, तथा नख आदि जिसके श्वेत हो जाये उस रोगी का गुल्म ही मृत्युकारी होता है । ( ७ ) जिस रोगी के हृदय मे स्वप्न में काटेदार बेल उत्पन्न हो, उस रोगी को गुल्म रोग मृत्युरूप से आता है ॥ १२-१३ ॥ कायेऽल्पमपि सस्पृष्टं सुभृश यस्य दीर्यते । क्षतानि च न रोहन्ति कुष्ठैर्मृत्युर्हिनस्ति तम् ॥ १४ ॥ नग्नस्याज्यावसिक्तस्य जुह्वतोऽग्निमनर्चिषम् । पद्मान्युरसि जायन्ते स्वप्ने कुष्ठैर्मरिष्यतः ॥ १५ ॥ ( ८ ) जिस रोगी के शरीर पर थोड़ा सा स्पर्श किया हुआ बहुत अधिक घाव कर देता है, तथा जिसके व्रण नहीं भरते, वह मनुष्य कुष्ठ रोग के कारण मरता है । ( ६ ) जो मनुष्य स्वप्न में नगा होकर, अंगों पर घी लगा कर बिना ज्वाला के अग्नि में हवन करता वा जिसके हृदय में से कमल उत्पन्न होता है, वह कुष्ठ रोग से मरता है ॥ १४-१५ ॥

अ० ५ ] इन्द्रियस्थानम् १५५ स्नातानुलिप्तगात्रेऽपि यस्मिन् गृध्नन्ति मक्षिकाः । स प्रमेहेण संस्पर्शं प्राप्य तेनैव हन्यते ॥ १६ ॥ स्नेहं बहुविधं स्वप्ने चण्डालैः सह यः पिवेत् । बध्यते स प्रमेहेण स्पृश्यतेऽन्ताय मानवः ॥ १७ ॥ (१०) जिस मनुष्य के स्नान करने और चन्दन का लेप करने पर भी मक्खिया शरीर पर से नहीं उड़तीं वह प्रमेह का रोगी होकर उसी से मृत्यु को प्राप्त होता है । (११) जो मनुष्य स्वप्न में नाना प्रकार के स्नेहों का चाण्डालों के साथ पान करता है, वह प्रमेह के रोग से आक्रान्त होकर प्रमेह से मरता है ॥१६-१७॥ ध्यानायासौ तथोद्वेगो मोहश्चास्थानसंभवः । अरतिर्बलहानिश्च मृत्युरुन्मादपूर्वकः ॥ १८ ॥ आहारद्वेषिण पश्येल्लुप्तचित्तमुददितम् । विद्याद्धीरो मुमूर्षु तमुन्मादेनातिपातिना ॥ १९ ॥ क्रोधन त्रासबहुल सकृत्प्रहसिताननम् । मूर्च्छापिपासाबहुल हन्त्युन्मादः शरीरिणम् ॥ २० ॥ नृत्यन् रक्षोगणैः साध य. स्वप्नेऽम्भसि सीदति । स प्राप्य भृशमुन्माद याति लोकमितः परम् ॥ २१ ॥ (१२) जिसको ध्यान और श्रम, उद्वेग और मोह आदि बिना अवसर के (समय के बिना जहा नहीं करने चाहिये वहा) हों, उदासीनता और बलहानि हो जाये, उसकी मृत्यु उन्माद रोग से होती है । (१३) भोजन से द्वेष करनेवाला, जिसका चित्त नष्ट हो गया हो, (अस्थिर चित्त), तथा ऊर्ध्व वात से पीडित हो, ऐसा रोगी उन्माद रोग से मरता है । (१४) अत्यन्त क्रोधी, बहुत डरने वाला, एकदम सहसा हसने लगे, अतिशय मूर्छा प्यासवाला रोगी उन्माद से मरता है । (१५) जो मनुष्य स्वप्न में राक्षसों के साथ नृत्य करता हुआ पानी में डूब जाता है, वह तीव्र उन्माद रोग से मृत्यु को प्राप्त होता है ॥ १८-२१ ॥ असत्तत्त्वः पश्यति यो यः शृणोत्यसत. स्वरान् । बहून् बहुविधाञ्जाग्रत्सोऽपस्मारेण बध्यते ॥ २२ ॥ मत्तं नृत्यन्तमाविष्य प्रेतो हरति यं नरम् । स्वप्ने हरति तं मृत्युरपस्मारपुरःसरः ॥ २३ ॥

१५६ चरकसंहिता [ अ० ५

( १६ ) अन्धकार के बिना जो अन्धकार को देखता है और जागता
हुआ भी बिना शब्दों के जो अनेक शब्द सुनता है, यह रोगी अपस्मार से
मारा जाता है ।
( १७ ) स्वप्न में मत्त होकर, नाचता हुआ प्रेत जिस मनुष्य को शिर
नीचा करके हर लेते हैं उसकी मृत्यु अपस्मार से होती है ।। २२-२३ ।।
स्तभ्येते प्रतिबुद्धस्य हनू मन्ये तथाऽक्षिणी ।
यस्य तं बहिरायामो गृहीत्वा हन्त्यसंशयम् ।। २४ ।।
शष्कुलीरप्यपूपान् वा स्वप्ने खादति यो नर ।
स चेत्तांश्छर्दयति प्रतिबुद्धो न जीवति ।। २५ ।।
( १८ ) जिस रोगी के जागते समय हनु ( जबड़े ), मन्या, शिरा तथा
आखें स्तम्भित ( जड़ ) रह जायें, वह रोगी 'बहिरायाम' नाम (वात व्याधि से)
मरता है । [ इस रोग में प्राण बाहर के बाहर ही रह जाते हैं, भीतर प्रवेश
नहीं करते । ]
( १६ ) जो मनुष्य स्वप्न में पूरी, पूए आदि वस्तु खाये और जागने
पर उसी प्रकार का फिर वमन करे, वह नहीं जीता । वह अवश्य मृत्यु को
प्राप्त होता है ।। २४-२५ ।।
एतानि पूर्वरूपाणि यः सम्यगवबुध्यते ।
स एषामनुबन्धं च फलं च ज्ञातुमर्हति ।। २६ ।।
जो वैद्य इन पूर्वरूपों को भली प्रकार से समझता है, वह इनके अनुबन्ध
और फलों को भली प्रकार से कह सकता है ।। २६ ।।
य इमांश्चापरान् स्वप्नान् दारुणानुपलक्षयेत् ।
व्याधितानां विनाशाय क्लेशाय महतेऽपि वा ।। २७ ।।
यस्योत्तमाङ्गे जायन्ते वंशगुल्मलतादयः ।
वयांसि च विलीयन्ते स्वप्ने मौण्ड्यमियाच्च यः ।। २८ ।।
गृध्रोलूकश्वकाकाद्यैः स्वप्ने यः परिवार्यते ।
रक्षःप्रेत-पिशाच-स्त्री-चण्डाल-द्रविणान्धकैः ।। २९ ।।
वंश-वेत्र-लता-पाश-तृण-कण्टक-सकटे ।
प्रमुह्यति१ हि य स्वप्ने यो गच्छन् प्रपतत्यपि ।। ३० ।।
भूमौ पांशूपधानाया वल्मीके वाऽथ भस्मनि ।
श्मशानायतने श्वभ्रे स्वप्ने यः प्रविशत्यपि ।। ३१ ।।
१ 'स सज्जति हि य' इति च पाठः ।

अ० ५ ] इन्द्रियस्थानम् १५७

अ० ५ ] इन्द्रियस्थानम् १५७ कलुषेऽम्भसि पङ्के वा कूपे वा तमसाऽऽवृते । स्वप्ने मज्जति शीघ्रेण स्रोतसा ह्रियते च यः ॥ ३२ ॥ स्नेहपानं तथाऽभ्यङ्गः स्वप्ने बन्धपराजयौ । हिरण्यलाभः कलहः प्रच्छर्दनविरेचने ॥ ३३ ॥ उपानद्युगनाशश्च प्रपातः पांशुचर्मणोः । हर्षः स्वप्ने प्रकुपितैः पितृभिश्चावभर्त्सनम् ॥ ३४ ॥ दन्त-चन्द्रार्क-नक्षत्र-देवता-दीप-चक्षुषाम् । पतनं वा विनाशो वा स्वप्ने भेदो नगस्य वा ॥ ३५ ॥ रक्तपुष्प वनं भूमिं पापकर्मोलया चिताम् । गुहान्धकारसबाधं स्वप्ने यः प्रविशत्यपि ॥ ३६ ॥ रक्तमाली हसन्नुच्चैर्दिग्वासा दक्षिणा दिशम् । दारुणामटवी स्वप्ने कपियुक्त १ प्रयाति वा ॥ ३७ ॥ कषायिणामसौम्यानां नग्नाना दण्डधारिणाम् । कृष्णानां रक्तनेत्राणां स्वप्ने नेच्छन्ति दर्शनम् ॥ ३८ ॥ कृष्णा पापा निराचारा दीर्घकेशनखस्तनी । विरागमाल्यवसना स्वप्ने कालनिशा मता ॥ ३९ ॥ इत्येते दारुणाः स्वप्ना रोगी यैर्य्याति पञ्चताम् । अरोगः संशय गत्वा कश्चिदेव विमुच्यते ॥ ४० ॥ नीचे कहे जाने वाले दूसरे भयकर स्वप्न जो रोगियों को दिखाई देते हैं, वे स्वप्न मृत्यु अथवा बहुत कष्ट देने के लिये होते हैं । ( १ ) जिस रोगी के सिर पर स्वप्न में बास, पौधे, बेल आदि उत्पन्न हो जाते हैं, स्वप्न मे जिसके शरीर में पक्षी प्रवेश करते हैं, स्वप्न में जिसका सिर मुड जाये, स्वप्न में जिसको गीध, उल्लू, कुत्ते, कौवे आदि घेर लेते हैं, राक्षस, प्रेत, पिशाच, स्त्री, चाण्डाल, अन्धे आदि जिसको रोक लेते हैं, स्वप्न में जो बास, बेंत, लता जाल, तृण, काटे आदि में फस जाता है, जो स्वप्न में जाता जाता रेत, धूल से युक्त भूमि पर, बलमीक या राख में गिर पड़ता है, जो स्वप्न मे श्मशान, देवालय, या गड्ढे मे घुसता है, जो दूषित पानी में, कीचड़ में, अन्धकार से भरे कुएं मे, जो स्वप्न में डूबता है (या स्नान करता है), अथवा — जो स्वप्न में धार में बह जाता है, स्वप्नावस्था मे जो स्नेह पान करे, मालिश करे, वमन करे, विरेचन करे, स्वर्णलाभ हो, झगड़ा हो, स्वप्न में बन्धन और १. 'कपियुक्तेन याति यः' इति च पाठः ।

१५८ चरकसंहिता [ अ० ५ पराजय हो, दोनों जूतों को खो देवे, या धूल या चमड़े पर गिरे, स्वप्न में हर्ष हो, क्रोधित पितरों से धिक्कारा जावे, दात, चन्द्रमा, सूर्य, नक्षत्र, देवता, दिया या आख अथवा पर्वत को गिरता देखे, या उनका नष्ट होना अथवा फटना आदि स्वप्न में देखे, लाल फूलों से भरा जगल देखे, वध करने अथवा अन्य पाप कर्म के स्थान या चिता मे या गाढे अन्धकार मे घुसे, नीद में लाल माला पहिन कर, जोर से हंसता हुआ, नगा होकर दक्षिण दिशा में जावे, बन्दरों से युक्त घने जंगल मे जावे तो ये स्वप्न रोगियो को विनाश या भारी कष्ट के लिये होते है । कषाय, भगर्वे वस्त्र पहिने, उग्र, नगे, दण्ड धारण किये, काले लाल आँखों वाले ऐसे अशुभ मनुष्यों का दर्शन, काली, पापी, अनाचारी, लम्बे बाल, नख और स्तनों वाली, लाल माला तथा लाल वस्त्र पहिने हुई ऐसी स्त्री का दर्शन कालनिंशा के समान है ( ये सब दारुण, भयकर स्वप्न है, जिनको देख कर रोगी मर जाता है। नीरोग मनुष्य यदि इस प्रकार के स्वप्न देखे तो उसका जीवन सन्देह में पड़ जाता है। इस प्रकार के अशुभ स्वप्नों को देख कर कोई विरला ही बचता है) ॥२७-४०॥ मनोवहानां पूर्णत्वादोषैस्तैर्बलवत्तरैः । स्रोतसा दारुणान् स्वप्नान् काले पश्यति दारुणे ॥ ४१ ॥ नातिप्रसुप्तः पुरुषः सफलानफलानपि । इन्द्रियेशेन मनसा स्वप्नान् पश्यत्यनेकधा ॥ ४२ ॥ स्वप्न दर्शन का कारण- जिस समय कुपित हुए तीनों वात आदि दोष शरीर के मनोवह स्रोतों को भर देते हैं, उस समय मनुष्य को शुभ या अशुभ स्वप्नों का दर्शन होता है। जिस समय मनुष्य पूर्ण गहरी नींद में नहीं होता है, उस समय सफल या निष्फल होने वाले अनेक स्वप्नों को इन्द्रियों के स्वामी चित्त के द्वारा देखा करता है ॥ ४१-४२ ॥ दृष्टं श्रुतानुभूतं च प्रार्थितं कल्पितं तथा । भाविकं दोषजं चैव स्वप्नं सप्तविध विदु ॥ ४३ ॥ स्वप्न के भेद-स्वप्न सात प्रकार के हैं। जैसे- (१) दृष्ट, आख से देखा, (२) श्रुत, कान से सुना, (३) अनुभूत, शेष इन्द्रियों से जाना, (४) प्रार्थित, देवता से मागा या चाहा हुआ (५) कल्पित, मन से कल्पना किया, (६) भाविक, भावी शुभ अशुभ फल का सूचक, (७) दोषज, तीव्र वात आदि दोष से उत्पन्न ये सात प्रकार के स्वप्न हैं ॥ ४३ ॥

अ० ६ ] इन्द्रियस्थानम् १५६

अ० ६ ] इन्द्रियस्थानम् १५६ तत्र पञ्चविधं पूर्वमफलं भिषगादिशेत् । दिवास्वप्नमतिह्रस्वमतिदीर्घं तथैव च ॥ ४४ ॥ दृष्टः प्रथमरात्रे यः स्वप्नः सोऽल्पफलो भवेत् । न स्वपेद्यः पुनर्द्दष्ट्वा स सद्यः स्यान्महाफलः ॥ ४५ ॥ अकल्याणमपि स्वप्नं दृष्ट्वा तत्रैव यः पुनः । पश्येत्सौम्यं शुभाकारं तस्य विद्याच्छुभं फलम् ॥ ४६ ॥ इनमें से प्रथम पाच प्रकार के स्वप्नों को वैद्य व्यर्थ या निष्फल समझें । इसी प्रकार दिन का स्वप्न तथा रात में आया बहुत छोटा या बहुत बड़ा स्वप्न व्यर्थ होता है । रात्रि के प्रथम भाग में जो स्वप्न आता है, वह भी निष्फल होता है । जिस स्वप्न को देख कर फिर नींद न आये, वह स्वप्न शीघ्र ही बड़े फल को देनेवाला होता है । जो मनुष्य पहिले तो अशुभ स्वप्न को देखे, फिर इसी प्रसङ्ग में सौम्य और शुभ स्वप्न को देख ले तो इस स्वप्न का शुभ फल समझना चाहिये ॥ ४४-४६ ॥ तत्र श्लोकः—पूर्वरूपाण्यथ स्वप्नान् य इमान्वेत्ति दारुणान् । न स मोहादसाध्येषु कर्माण्यरभते भिषक् ॥ ४७ ॥ जो वैद्य इन पूर्वरूपों को तथा भयानक स्वप्नों को जानता है, वह कभी भी आलस्यवश प्रमाद से असाध्य अवस्था में चिकित्सा कर्म आरम्भ नहीं करता ॥ ४७ ॥ इत्यग्निवेशकृते तन्त्रे चरकप्रतिसंस्कृते इन्द्रियस्थाने पूर्वरूपीयमिन्द्रिय नाम पञ्चमोऽध्यायः । षष्ठोऽध्यायः अथातः कतमानि शारीरीयमिन्द्रियं व्याख्यास्यामः ॥ १ ॥ इति ह स्माऽऽह भगवानात्रेयः ॥ २ ॥ पूर्वरूपों के अनन्तर भावी व्याधि के आश्रय स्थानों के अरिष्ट लक्षण बतलाने के लिये 'कतमानि-शारीरीय' इन्द्रिय अध्याय का व्याख्यान करेंगे, जैसा भगवान् आत्रेय ने कहा था ॥ १-२ ॥ कतमानि शरीराणि व्याधिमन्ति महामुने । यानि वैद्यः परिहरेद्येषु कर्म न सिध्यति ॥ ३ ॥

१६० चरकसंहिता [ अ० ६ अग्निवेश ने पूछा—हे महामुने ! वे कौन से रोगी शरीर हैं, जिनमें चिकित्सा कर्म सफल नही होता, जिनको वैद्य छोड़ दे और चिकित्सा न करे ॥३॥ इत्यात्रेयोऽग्निवेशेन प्रश्न पृष्टः सुदुर्बचम् । आचचक्षे यथा तस्मै भगवांस्तन्निबोधत ॥ ४ ॥ इस प्रकार अग्निवेश के प्रश्न पूछने पर भगवान् आत्रेय ने उसे उपदेश किया, उसको आप भी सुनो और जानो ॥ ४ ॥ यस्य वै भाषमाणस्य रुजत्यूर्ध्वमुरो भृशम् । अन्नं च च्यवते भुक्तं स्थित चापि न जीर्यति ॥ ५ ॥ बलं च हीयते यस्य तृष्णा चाभिप्रवर्धते । जायते हृदि शूल च तं भिषक् परिवर्जयेत् ॥ ६ ॥ हिक्का गम्भीरजा यस्य शोणितं चातिसार्यते । न तस्मै भेषजं दद्यात्स्मरन्नात्रेयशासनम् ॥ ७ ॥ आनाहश्चातिसारश्च यमेतौ दुर्बलं नरम् । व्याधितं विशतो रोगौ दुर्लभं तस्य जीवितम् ॥ ८ ॥ आनाहश्चैव तृष्णा च यमेतौ दुर्बल नरम् । विशतो विजहत्येनं प्राणा नातिचिरान्न्ररम् ॥ ६ ॥ ( १ ) जिस पुरुष के बोलते समय छाती के ऊपर का भाग बहुत दर्द करे, खाया हुआ अन्न पेट में न ठहरे ओर पेट में गया हुआ अन्न न पचे, जिसका बल दिन प्रति दिन कम हो रहा है और प्यास बढ़ती जा रही है, तथा हृदय में में वेदना होती है, ऐसे रोगी को वैद्य छोड़ देवे । ( २ ) भगवान् आत्रेय के उपदेश को स्मरण रख-कर जिस रोगी को नाभि प्रदेश से हिचकी उत्पन्न हो और जिसको रक्तातिसार हो, इन दोनों को औषध नहीं दे । ( ३ ) जिस निर्बल रोगी को आनाह ( पेट का फूलना ) और अतिसार ( पहले पानी वाले दस्त ) रोग उत्पन्न हो जायें, उसका जीना कठिन है । ( ४ ) जिस निर्बल रोगी को आनाह ( पेट का अफारा ) और तृष्णा रोग उत्पन्न हो जाता है, वह शीघ्र ही प्राणों को छोड़ देता है ॥ ५-६ ॥ ज्वरः पौर्वाह्निको यस्य शुष्ककासश्च दारुणः । [ ज्वरो यस्यापराह्ने तु श्लेष्मकासश्च दारुणः । ] बलमांसविहीनस्य यथा प्रेतस्तथैव सः ॥ १० ॥

अ० ६ ] ११ इन्द्रियस्थानम् १६१

अ० ६ ] ११ इन्द्रियस्थानम् १६१ ( ५ ) जिस रोगा को दिन के पूर्वभाग मे ज्वर आता है, तथा भयंकर सूखी खासी हो [ वा जिसको दिन के उत्तर भाग में ज्वर आवे और बलगमदार खासी का भयंकर वेग हो ] और शरीर में बल और मास क्षीण हो गये हो, ऐसा रोगी प्रेत के समान मरा हुआ ही है ॥ १० ॥ यस्य मूत्रं पुरीषं च ग्रथितं संप्रवर्तते । निरूष्मणो जठरिणः श्वसनो न स जीवति ॥ ११ ॥ ( ६ ) जिस उदर-रोगी का मल और मूत्र घना ( गाठ सा ), तथा ठण्डा होता है ? वह रोगी सास लेता हुआ भी नहीं जीना ॥ ११ ॥ श्वयथुर्यस्य कुक्षिस्या हस्तपादं विसर्पति । ज्ञातिसंघ स सक्लेशय तेन रोगेण हन्यते ॥ १२ ॥ श्वयथुर्यस्य पादस्थस्तथा स्रस्ते च पिण्डिके । सीदतश्चाप्युभे शङ्खे तं भिषक्परिवर्जयेत् ॥ १३ ॥ शूनहस्तं शूनपादं शूनगुह्योदरं नरम् । हीनवर्णबलाहारमौषधैर्नोपपादयेत् ॥ १४ ॥ ( ७ ) जिस पुरुष की कोख (उदर) में शोथ उत्पन्न होकर हाथ, पाव की आर फलने लगता है, वह भाई बन्धुओं को बहुत कष्ट देकर मरता है, वह स्वयं भा बहुत दुःख भोगता है और अन्त मे मरता है। ( ८ ) जिस रोगी के पाओं में शोथ उत्पन्न हो, पिण्डलियां ढीली पड़ जायें तथा दोनों शंख प्रदेश दब जाये, वैद्य ऐसे रोगी की चिकित्सा नहीं करे । ( ९ ) जिस रोगी के हाथ, पाव, गुह्य प्रदेश ( लिङ्ग ) तथा पेट सूज जायें और वर्ण, बल और आहार क्षीण हो जाये, वैद्य ऐसे रोगी को औषध न देवे ॥ १२-१४॥ उरोयुक्तो बहुश्लेष्मा नीलः पीतः सलोहितः । सततं ष्ठीवते यस्य दूरात्तं परिवर्जयेत् ॥ १५ ॥ हृष्टरोमा सान्द्रमूत्रः शूनः कासज्वरार्दितः । क्षीणमांसो नरो दूराद्भव्यो वैद्येन जानता ॥ १६ ॥ त्रय. प्रकुपिता यस्य दोषाः कष्टामिलक्षिताः । कृशस्य बलहीनस्य नास्ति तस्य चिकित्सितम् ॥ १७ ॥ ज्वरातिसारौ शोफान्ते श्वयथुर्वा तयोः क्षये । दुर्बलस्य विशेषेण नरस्यान्ताय जायते ॥ १८ ॥