भारतकोश
संग्रह पर लौटें

सन्त दादू दयाल वाणी (सन्त दादू दयाल जी - सम्पूर्ण साखी एवं पद सटीक)

Sant Dadu Dayal Vani with Hindi Commentary

सन्त दादू दयाल जी द्वारा

DevanagariHindipublished504 पृष्ठ

श्री दादूवाणी-सारग्राही का अंग 17

स्मरण नाम दादू काम धणी के नाम सौं, लोगन सौं कुछ नाहिं। लोगन सौं मन ऊपली, मन की मन ही मांहि ॥ 17 ॥ जाके हिरदै जैसी होइगी, सो तैसी ले जाइ। दादू तू निर्दोष रह, नाम निरंतर गाइ ॥ 18 ॥ दादू साध सबै कर देखना, असाध न दीसै कोइ। जिहिं के हिरदै हरि नहीं, तिहिं तन टोटा होइ ॥ 19 ॥ साधू संगति पाइये, तब द्वन्द्वर दूर नशाइ। दादू बोहिथ बैस करि, डूँडे निकट न जाइ ॥ 20 ॥ जब परम पदार्थ पाइये, तब कंकर दिया डार। दादू साचा सो मिले, तब कूड़ा काज निवार ॥ 21 ॥ जब जीवन-मूरी पाइये, तब मरबा कौन बिसाहि। दादू अमृत छाड़ कर, कौन हलाहल खाहि ॥ 22 ॥ जब मानसरोवर पाइये, तब छीलर को छिटकाइ। दादू हंसा हरि मिले, तब कागा गये बिलाइ ॥ 23 ॥ जहँ दिनकर तहँ निशि नहीं, निशि तहँ दिनकर नाहिं। दादू ऐकै द्वै नहीं, साधुन के मत मांहि ॥ 24 ॥ दादू ऐकै घोड़े चढ चलै, दूजा कोतिल होइ। दुहुँ घोड़ों चढ बैसतां, पार न पहुंता कोइ ॥ 25 ॥ इति श्री दादूदास-विरचिते सतगुरु-प्रसादेन प्रोक्तं भक्ति योगनाम तत्वसारमत-सर्वसाधुर्बुद्धिज्ञान-सर्वशास्त्र-शोधितं रामनाम सतगुरुशिक्षा धर्मशास्त्र-सत्योपदेश-ब्रह्मविद्यायां मनुष्य जीवनाम् नित्य-श्रवणं पठनं मोक्षदायकम् श्री दादूवाणीनाम् माहात्म्य सत्रहवां सारग्राही का अंग सम्पूर्ण ॥ अंग 17 ॥ साखी 25 ॥

  • 207 -

विचार का अंग www.dadooram.org अथ विचार का अंग १८ मंगलाचरण दादू नमो नमो निरंजनं, नमस्कार गुरुदेवतः । वन्दनं सर्व साधवा, प्रणामं पारंगततः ।। 1 ।। ज्ञान परिचय दादू जल में गगन, गगन में जल है, पुनि वै गगन निरालं । ब्रह्म जीव इहिं विधि रहै, ऐसा भेद विचारं ।। 2 ।। ज्यों दर्पण में मुख देखिये, पानी में प्रतिबिम्ब । ऐसे आत्मराम है, दादू सब ही संग ।। 3 ।।

  • 208 -

श्री दादूवाणी-विचार का अंग 18 सांच जब दर्पण मांहि देखिये, तब अपना सूझै आप। दर्पण बिन सूझै नहीं, दादू पुन्य रु पाप ॥ 4 ॥ ज्ञान परिचय जीयें तेल तिलनि में, जीयें गंध फूलनि। जीयें माखणु खीर में, ईयें रब्ब रूहनि ॥ 5 ॥ ईयें रब्ब रूहनि में, जीयें रूह रगनि। जीयें जेरो सूर मां, ठंडो चन्द्र बसंनि ॥ 6 ॥ दादू जिन यहु दिल मंदिर किया, दिल मंदिर में सोइ। दिल मांही दिलदार है, और न दूजा कोइ ॥ 7 ॥ मीत तुम्हारा तुम्ह कनै, तुम ही लेहु पिछान। दादू दूर न देखिये, प्रतिबिम्ब ज्यों जान ॥ 8 ॥ विरक्तता दादू नाल कमल जल ऊपजै, क्यों जुदा जल मांहि? चंद हि हित चित प्रीतड़ी, यो जल सेती नांहि ॥ 9 ॥ दादू एक विचार सौं, सब तैं न्यारा होइ। मांहि है पर मन नहीं, सहज निरंजन सोइ ॥ 10 ॥ दादू गुण निर्गुण मन मिल रह्या, क्यों बेगर ह्वै जाहि। जहँ मन नांही सो नहीं, जहाँ मन चेतन सो आहि ॥ 11 ॥ विचार दादू सबही व्याधि की, औषधि एक विचार। समझे तैं सुख पाइये, कोइ कुछ कहो गँवार ॥ 12 ॥ दादू इक निर्गुण इक गुणमयी, सब घट ये द्वै ज्ञान। काया का माया मिले, आतम ब्रह्म समान ॥ 13 ॥ दादू कोटि अचारिन एक विचारी, तऊ न सरभर होइ। आचारी सब जग भव्या, विचारी विरला कोइ ॥ 14 ॥

  • 209 -

श्री दादूवाणी-विचार का अंग 18

दादू घट में सुख आनन्द है, तब सब ठाहर होइ । घट में सुख आनन्द बिन, सुखी न देख्या कोइ ॥ 15 ॥ विरक्तता काया लोक अनन्त सब, घट में भारी भीर । जहाँ जाइ तहाँ संग सब, दरिया पैली तीर ॥ 16 ॥ काया माया ह्वै रही, जोधा बहु बलवंत । दादू दुस्तर क्यों तिरै, काया लोक अनंत ॥ 17 ॥ मोटी माया तज गये, सूक्ष्म लिये जाइ । दादू को छूटै नहीं, माया बड़ी बलाइ ॥ 18 ॥ दादू सूक्ष्म मांहिले, तिनका कीजे त्याग । सब तज राता राम सौं, दादू यहु वैराग ॥ 19 ॥ गुणातीत सो दर्शनी, आपा धरै उठाइ । दादू निर्गुण राम गहि, डोरी लागा जाइ ॥ 20 ॥ पिंड मुक्ति सब को करै, प्राण मुक्ति नहीं होइ । प्राण मुक्ति सतगुरु करै, दादू विरला कोइ ॥ 21 ॥ शिष्य जिज्ञासा दादू क्षुधा तृषा क्यों भूलिये, शीत तम क्यों जाइ ? क्यों सब छूटैं देह गुण ? सतगुरु कहि समझाइ ॥ 22 ॥ उत्तर मांही थैं मन काढ कर, ले राखै निज ठौर । दादू भूलै देह गुण, बिसर जाइ सब और ॥ 23 ॥ नाम भुलावै देह गुण, जीव दशा सब जाइ । दादू छाड़ै नाम को, तो फिर लागै आइ ॥ 24 ॥ दादू दिन दिन राता राम सौं, दिन दिन अधिक स्नेह । दिन दिन पीवै रामरस, दिन दिन दर्पण देह ॥ 25 ॥

  • 210 -

श्री दादूवाणी-विचार का अंग 18 दादू दिन दिन भूलै देह गुण, दिन दिन इंद्रिय नाश। दिन दिन मन मनसा मरै, दिन दिन होइ प्रकाश ॥ 26 ॥ सजीवन देह रहै संसार में, जीव राम के पास। दादू कुछ व्यापै नहीं, काल झाल दुख त्रास ॥ 27 ॥ काया की संगति तजै, बैठा हरि पद मांहि। दादू निर्भय ह्वै रहै, कोई गुण व्यापै नांहि ॥ 28 ॥ काया मांही भय घणा, सब गुण व्यापैं आइ। दादू निर्भय घर किया, रहे नूर में जाइ ॥ 29 ॥ खड्ग धार विष ना मरै, कोइ गुण व्यापै नांहि। राम रहै त्यों जन रहै, काल झाल जल मांहि ॥ 30 ॥ विचार सहज विचार सुख में रहै, दादू बड़ा विवेक। मन इन्द्रिय पसरै नहीं, अंतर राखै एक ॥ 31 ॥ मन इन्द्रिय पसरै नहीं, अहर्निशि एकै ध्यान। पर उपकारी प्राणिया, दादू उत्तम ज्ञान ॥ 32 ॥ उभय असभाव दादू मैं नाहीं तब नाम क्या, कहा कहावै आप? साधो ! कहो विचार कर, मेटहु तन की ताप ॥ 33 ॥ जब समझ्या तब सुरझिया, उलट समाना सोइ। कछु कहावै जब लगै, तब लग समझ न होइ ॥ 34 ॥ जब समझ्या तब सुरझिया, गुरुमुख ज्ञान अलेख। ऊर्ध्व कमल में आरसी, फिर कर आपा देख ॥ 35 ॥ दादू आपा उरझे उरझिया, दीसे सब संसार। आपा सुरझे सुरझिया, यहु गुरु ज्ञान विचार ॥ 36 ॥

  • 211 -

श्री दादूवाणी-विचार का अंग 18 प्रेम भक्ति दिन दिन बधै, सोई ज्ञान विचार। दादू आतम शोध कर, मथ कर काढ्या सार ॥ 37 ॥ दादू जिहिं बरियां यहु सब भया, सो कुछ करो विचार। काजी पंडित बावरे, क्या लिख बांधे भार ॥ 38 ॥ दादू जब यहु मनहि मन मिल्या, तब कुछ पाया भेद। दादू लेकर लाइये, क्या पढ़ मरिये वेद ॥ 39 ॥ पाणी पावक, पावक पाणी, जाणै नहीं अजाण। आदि रु अंत विचार कर, दादू जाण सुजाण ॥ 40 ॥ सुख मांहि दुख बहुत हैं, दुख मांही सुख होइ। दादू देख विचार कर, आदि अंत फल दोइ ॥ 41 ॥ मीठा खारा, खारा मीठा, जाने नहीं गँवार। आदि अंत गुण देखकर, दादू किया विचार ॥ 42 ॥ कोमल कठिन, कठिन है कोमल, मूरख मर्म न बूझै। आदि रु अंत विचार कर, दादू सब कुछ सूझै ॥ 43 ॥ पहली प्राण विचार कर, पीछे पग दीजे। आदि अंत गुण देख कर, दादू कुछ कीजे ॥ 44 ॥ पहली प्राण विचार कर, पीछे चलिये साथ। आदि अंत गुण देखकर, दादू घाली हाथ ॥ 45 ॥ पहली प्राण विचार कर, पीछे कुछ कहिये। आदि अंत गुण देखकर, दादू निज गहिये ॥ 46 ॥ पहली प्राण विचार कर, पीछे आवै जाइ। आदि अंत गुण देख कर, दादू रहै समाइ ॥ 47 ॥ दादू सोच करै सो सूरमा, कर सोचै सो कूर। कर सोच्यां मुख श्याम है, सोच कियां मुख नूर ॥ 48 ॥

  • 212 -

श्री दादूवाणी-विचार का अंग 18 जो मति पीछे ऊपजै, सो मति पहली होइ। कबहुं न होवै जीव दुखी, दादू सुखिया सोइ ॥ 49 ॥ आदि अन्त गाहन किया, माया ब्रह्म विचार। जहँ का तहँ ले दे धऱ्या, दादू देत न बार ॥ 50 ॥ इति श्री दादूदास-विरचिते सतगुरु-प्रसादेन प्रोक्तं भक्तियोगनाम तत्वसारमत-सर्वसाधुर्बुद्धिज्ञान-सर्वशास्त्र-शोधितं रामनाम सतगुरुशिक्षा धर्मशास्त्र-सत्योपदेश-ब्रह्मविद्यायां मनुष्य जीवनाम् नित्य-श्रवणं पठनं मोक्षदायकम् श्री दादूवाणीनाम् माहात्म्य अठरहवां विचार काअंग सम्पूर्ण ।। अंग 18 ।। साखी 50 ।।

  • 213 -

अथ विश्वास का अंग १९ मंगलाचरण दादू नमो नमो निरंजनं, नमस्कार गुरुदेवतः । वन्दनं सर्व साधवा, प्रणामं पारंगत: ॥ 1 ॥ दादू सहजैं सहजैं होइगा, जे कुछ रचिया राम । काहे को कलपै मरै, दुःखी होत बेकाम ॥ 2 ॥ सांई किया सो ह्वै रह्या, जे कुछ करै सो होइ । कर्ता करै सो होत है, काहे कलपै कोइ ॥ 3 ॥ दादू कहै जे तैं किया सो ह्वै रह्या, जे तूं करै सो होइ । करण करावण एक तूं, दूजा नांहीं कोइ ॥ 4 ॥

  • 214 -

श्री दादूवाणी-विश्वास का अंग 19 दादू सोई हमारा सांइयां, जे सबका पूरणहार । दादू जीवन मरण का, जाके हाथ विचार ॥ 5 ॥ दादू स्वर्ग भुवन पाताल मधि, आदि अंत सब सृष्ट । सिरज सबन को देत है, सोई हमारा इष्ट ॥ 6 ॥ दादू करणहार कर्त्ता पुरुष, हमको कैसी चिंत । सब काहू की करत है, सो दादू का मिंत ॥ 7 ॥ दादू मनसा वाचा कर्मणा, साहिब का विश्वास । सेवक सिरजनहार का, करे कौन की आस ? 8 ॥ शर्म न आवै जीव को, अनकिया सब होइ । दादू मारग मिहर का, बिरला बूझै कोइ ॥ 9 ॥ दादू उद्यम औगुण को नहीं, जे कर जाणै कोइ । उद्यम में आनन्द है, जे सांई सेती होइ ॥ 10 ॥ दादू पूरणहारा पूरसी, जो चित रहसी ठाम । अन्तर तैं हरि उमग सी, सकल निरंतर राम ॥ 11 ॥ पूरक पूरा पास है, नाहीं दूर, गँवार । सब जानत हैं, बावरे ! देबे को हुसियार ॥ 12 ॥ दादू चिन्ता राम को, समर्थ सब जाणै । दादू राम संभाल ले, चिंता जनि आणै ॥ 13 ॥ दादू चिन्ता कियां कुछ नहीं, चिंता जीव को खाइ । होना था सो ह्वै रह्या, जाना है सो जाइ ॥ 14 ॥ प्रतिपाल दादू जिन पहुँचाया प्राण को, उदर उर्ध्व मुख खीर । जठर अग्नि में राखिया, कोमल काया शरीर ॥ 15 ॥ दादू समर्थ संगी संग रहै, विकट घाट घट भीर । सो सांई सूं गहगही, जनि भूलै मन बीर ॥ 16 ॥

  • 215 -

श्री दादूवाणी-विश्वास का अंग 19 गोविन्द के गुण चिंत कर, नैन, बैन, पग, शीश। जिन मुख दिया कान, कर प्राणनाथ जगदीश ॥ 17 ॥ तन मन सौंज सँवार सब, राखै बिसवा बीस। सो साहिब सुमिरै नहीं, दादू भान हदीस ॥ 18 ॥ दादू सो साहब जनि विसरै, जिन घट दिया जीव। गर्भवास में राखिया, पालै पोषै पीव ॥ 19 ॥ दादू राजिक रिजक लिये खड़ा, देवे हाथों हाथ। पूरक पूरा पास है, सदा हमारे साथ ॥ 20 ॥ हिरदै राम सँभाल ले, मन राखै विश्वास। दादू समर्थ सांइयां, सब की पूरै आस ॥ 21 ॥ दादू सांई सबन को, सेवक ह्वै सुख देइ। अया मूढ मति जीव की, तो भी नाम न लेइ ॥ 22 ॥ दादू सिरजनहारा सबन का, ऐसा है समरथ। सोई सेवक ह्वै रह्या, जहाँ सकल पसारैं हत्थ ॥ 23 ॥ समर्थ साक्षीभूत धनि धनि साहिब तू बड़ा, कौन अनुपम रीत। सकल लोक सिर सांइयां, ह्वै कर रह्या अतीत ॥ 24 ॥ दादू हौं बलिहारी सुरति की, सबकी करै सँभाल। कीड़ी कुंजर पलक में, करता है प्रतिपाल ॥ 25 ॥ विश्वास दादू छाजन भोजन सहज में, संइयाँ देइ सो लेइ। तातैं अधिका और कुछ, सो तूं कांई करेइ ॥ 26 ॥ दादू टूका सहज का, संतोषी जन खाइ। मृतक भोजन, गुरुमुखी काहे कलपै जाइ ॥ 27 ॥ दादू भाड़ा देह का, तेता सहज विचार। जेता हरि बिच अंतरा, तेता सबै निवार ॥ 28 ॥

  • 216 -

श्री दादूवाणी-विश्वास का अंग 19 दादू जल दल राम का, हम लेवैं परसाद । संसार का समझैं नहीं, अविगत भाव अगाध ॥ 29 ॥ परमेश्वर के भाव का, एक कणूँका खाइ । दादू जेता पाप था, भ्रम कर्म सब जाइ ॥ 30 ॥ दादू कौण पकावै, कौण पीसै, जहाँ तहाँ सीधा ही दीसै ॥ 31 ॥ दादू जे कुछ खुसी खुदाइ की, होवेगा सोई । पच पच कोई जनि मरै, सुन लीज्यो लोई ॥ 32 ॥ दादू छूट खुदाइ कहीं को नांही, फिरिहो पृथ्‍वी सारी । दूजी दहन दूर कर बौरै, साधू शब्द विचारी ॥ 33 ॥ दादू बिना राम कहीं को नांही, फिरिहो देश विदेसा । दूजी दहन दूर कर बौरै, सुनि यहु साधु संदेशा ॥ 34 ॥ दादू सिदक सबूरी साच गह, साबित राख यकीन । साहिब सौं दिल लाइ रहु, मुरदा ह्वै मसकीन ॥ 35 ॥ दादू अनवांछित टूका खात हैं, मर्महि लागा मन । नाम निरंजन लेत हैं, यों निर्मल साधु जन ॥ 36 ॥ अनबांछा आगे पड़े, खिरा विचार रू खाइ । दादू फिरै न तोड़ता, तरुवर ताक न जाइ ॥ 37 ॥ अनबांछा आगे पड़े, पीछे लेइ उठाइ । दादू के सिर दोष यहु, जे कुछ राम रजाइ ॥ 38 ॥ अनबांछी अजगैब की, रोजी गगन गिरास । दादू सत करि लीजिये, सो सांई के पास ॥ 39 ॥ कर्त्ता कसौटी मीठे का सब मीठा लागै, भावै विष भर देइ । दादू कड़वा ना कहै, अमृत कर कर लेइ ॥ 40 ॥

  • 217 -

श्री दादूवाणी-विश्वास का अंग 19 विपति भली हरि नाम सौं, काया कसौटी दुख । राम बिना किस काम का, दादू संपति सुख ॥ 41 ॥ विश्वास संतोष दादू एक बेसास बिन, जियरा डावांडोल । निकट निधि दुःख पाइये, चिंतामणि अमोल ॥ 42 ॥ दादू बिन बेसासी जीयरा, चंचल नांही ठौर । निश्चय निश्चल ना रहे, कछू और की और ॥ 43 ॥ दादू होना था सो है रह्या, स्वर्ग न बांछी धाइ । नरक कनै थी ना डरी, हुआ सो होसी आइ ॥ 44 ॥ दादू होना था सो है रह्या, जनि बांछे सुख दुःख । सुख मांगे दुख आइसी, पै पीव न बिसारी मुख ॥ 45 ॥ दादू होना था सो है रह्या, जे कुछ किया पीव । पल बधै न छिन घटै, ऐसी जानी जीव ॥ 46 ॥ दादू होना था सो है रह्या, और न होवै आइ । लेना था सो ले रह्या, और न लिया जाइ ॥ 47 ॥ ज्यों रचिया त्यों होइगा, काहे को सिर लेह । साहिब ऊपरि राखिये, देख तमाशा येह ॥ 48 ॥ पतिव्रता निष्काम ज्यों जाणों त्यों राखियो, तुम सिर डाली राइ । दूजा को देखूं नहीं, दादू अनत न जाइ ॥ 49 ॥ ज्यों तुम भावै त्यों खुसी, हम राजी उस बात । दादू के दिल सिदक सौं, भावै दिन को रात ॥ 50 ॥ दादू करणहार जे कुछ किया, सो बुरा न कहना जाइ । सोई सेवक संत जन, रहबा राम रजाइ ॥ 51 ॥

  • 218 -

श्री दादूवाणी-विश्वास का अंग 19 विश्वास-संतोष दादू कर्त्ता हम नहीं, कर्त्ता औरै कोइ। कर्त्ता है सो करेगा, तूं जनि कर्त्ता होइ ॥ 52 ॥ हरि भरोसा काशी तज मगहर गया, कबीर भरोसे राम। सैंदेही सांई मिल्या, दादू पूरे काम ॥ 53 ॥ दादू रोजी राम है, राजिक रिजक हमार। दादू उस प्रसाद सौं, पोष्या सब परिवार ॥ 54 ॥ पंच संतोषे एक सौं, मन मतिवाला मांहि। दादू भागी भूख सब, दूजा भावै नांहि ॥ 55 ॥ दादू साहिब मेरे कापड़े, साहिब मेरा खाण। साहिब सिर का ताज है, साहिब पिंड प्राण ॥ 56 ॥ विनती सांई सत संतोष दे, भाव भक्ति विश्वास। सिदक सबूरी साँच दे, माँगे दादू दास ॥ 57 ॥ इति श्री दादूदास-विरचिते सतगुरु-प्रसादेन प्रोक्तं भक्तियोगनाम तत्वसारमत-सर्वसाधुबुद्धिज्ञान-सर्वशास्त्र-शोधितं रामनाम सतगुरुशिक्षा धर्मशास्त्र-सत्योपदेश-ब्रह्मविद्यायां मनुष्य जीवनाम् नित्य-श्रवणं पठनं मोक्षदायकम् श्री दादूवाणीनाम् माहात्म्य उन्नीसवां विश्वास का अंग सम्पूर्ण ॥ अंग 19 ॥ साखी 57 ॥

  • 219 -

पीव पहिचान का अंग www.dadooram.org

अथ पीव पहिचान का अंग २० मंगलाचरण दादू नमो नमो निरंजनं, नमस्कार गुरुदेवतः । वन्दनं सर्व साधवा, प्रणामं पारंगततः ।। 1 ।। सारों के सिर देखिये, उस पर कोई नांहि । दादू ज्ञान विचार कर, सो राख्या मन मांहि ।। 2 ।। सब लालों सिर लाल है, सब खूबों सिर खूब । सब पाकों सिर पाक है, दादू का महबूब ।। 3 ।। परब्रह्म परापरं, सो मम देव निरंजनम् । निराकारं निर्मलं, तस्य दादू वंदनम् ।। 4 ।।

  • 220 -
<!-- Page 221 - Scan / Illustration Plate -->

श्री दादूवाणी-पीव पहिचान का अंग 20 ना वह जामै ना मरै, ना आवै गर्भवास । दादू ऊंधे मुख नहीं, नरक कुंड दस मास ॥ 17 ॥ कृत्रिम नहीं सो ब्रह्म है, घटै बधै नहिं जाइ । पूरण निश्चल एक रस, जगत न नाचे आइ ॥ 18 ॥ उपजै विनशै गुण धरै, यहु माया का रूप । दादू देखत थिर नहीं, क्षण छांहीं क्षण धूप ॥ 19 ॥ जे नांही सो ऊपजै, है सो उपजै नांहि । अलख आदि अनादि है, उपजै माया मांहि ॥ 20 ॥ शिष्य जिज्ञासा जे यहु कर्ता जीव था, संकट क्यों आया ? कर्मों के वश क्यों भया, क्यों आप बंधाया ? 21 ॥ उत्तर जीव लक्षण दादू कृत्रिम काल वश, बंध्या गुण मांही । उपजै विनशै देखतां, यहु कर्त्ता नांही ॥ 22 ॥ जाती नूर अल्लाह का, सिफाती अरवाह । सिफाती सिजदा करै, जाती बेपरवाह ॥ 23 ॥ खंड खंड निज ना भया, इकलस एकै नूर । ज्यों था त्यों ही तेज है, ज्योति रही भरपूर ॥ 24 ॥ परम तेज प्रकाश है, परम नूर निवास । परम ज्योति आनन्द में, हंसा दादू दास ॥ 25 ॥ परम तेज परापरं, परम ज्योति परमेश्वरं । स्वयं ब्रह्म सदई सदा, दादू अविचल स्थिरं ॥ 26 ॥ अविनाशी साहिब सत्य है, जे उपजै विनशै नांहि । जेता कहिये काल मुख, सो साहिब किस मांहि ॥ 27 ॥ सांई मेरा सत्य है, निरंजन निराकार । दादू विनशै देखतां, झूठा सब आकार ॥ 28 ॥

  • 222 -

श्री दादूवाणी-पीव पहिचान का अंग 20 राम रटण छाड़ै नहीं, हरि लै लागा जाइ । बीचैं ही अटकै नहीं, कला कोटि दिखलाइ ॥ 29 ॥ उरैं ही अटकै नहीं, जहाँ राम तहँ जाइ । दादू पावै परम सुख, विलसै वस्तु अघाइ ॥ 30 ॥ दादू उरैं ही उरझे घणे, मूये गल दे पास । ऐन अंग जहाँ आप था, तहाँ गये निज दास ॥ 31 ॥ सेवा का सुख प्रेम रस, सेज सुहाग न देइ । दादू बाहे दास को, कहै दूजा सब लेइ ॥ 32 ॥ सुन्दरी विलाप पर पुरषा सब परिहरे, सुन्दरि देखे जाग । अपना पीव पिछाण कर, दादू रहिये लाग ॥ 33 ॥ आन पुरुष हूँ बहिनड़ी, परम पुरुष भर्तार । हौं अबला समझूं नहीं, तूं जाणै कर्तार ॥ 34 ॥ लोहा माटी मिलि रह्या, दिन दिन काई खाइ । दादू पारस राम बिन, कतहूँ गया विलाइ ॥ 35 ॥ लोहा पारस परस कर, पलटै अपणा अंग । दादू कंचन ह्वै रहै, अपने सांई संग ॥ 36 ॥ दादू जिहिं परसे पलटै प्राणियाँ, सोई निज कर लेह । लोहा कंचन ह्वै गया, पारस का गुण येह ॥ 37 ॥ विचार परचै जिज्ञासु उपदेश दहदिशि फिरै सो मन है, आवै जाय सो पवन । राखणहारा प्राण है, देखणहारा ब्रह्म ॥ 38 ॥ इति श्री दादूदास-विरचिते सतगुरु-प्रसादेन प्रोक्तं भक्तियोगनाम तत्वसारमत- सर्वसाधुर्बुद्धिज्ञान-सर्वशास्त्र-शोधितं रामनाम सतगुरुशिक्षा धर्मशास्त्र-सत्योपदेश- ब्रह्मविद्यायां मनुष्य जीवनाम् नित्य-श्रवणं पठनं मोक्षदायकम् श्री दादूवाणीनाम् माहात्म्य बीसवां पीव पहिचान कअंग सम्पूर्ण ॥ अंग 20 ॥ साखी 38 ॥

  • 223 -

समर्थ का अंग अथ समर्थता का अंग २१ मंगलाचरण दादू नमो नमो निरंजनं, नमस्कार गुरुदेवतः । वन्दनं सर्व साधवा, प्रणामं पारंगत: ॥ 1 ॥ दादू कर्त्ता करै तो निमष मैं, कीड़ी कुंजर होइ । कुंजर तैं कीड़ी करै, मेट सकै नहिं कोइ ॥ 2 ॥ दादू कर्त्ता करै तो निमष में, राई मेरु समान । मेरु को राई करै, तो को मेटै फरमान ॥ 3 ॥ दादू कर्त्ता करै तो निमष में, जल मांही थल थाप । थल मांही जलहर करै, ऐसा समर्थ आप ॥ 4 ॥

  • 224 -

श्री दादूवाणी-समर्थता का अंग 21 दादू कर्त्ता करै तो निमष में, ठाली भरै भंडार। भरिया गह ठाली करै, ऐसा सिरजनहार ॥ 5 ॥ दादू धरती को अम्बर करै, अम्बर धरती होइ। निशि अँधियारी दिन करै, दिन को रजनी सोइ ॥ 6 ॥ मृतक काढ मसाण तैं, कहु कौन चलावै। अविगत गति नहिं जाणिये, जग आन दिखावै ॥ 7 ॥ दादू गुप्त गुण परगट करै, परगट गुप्त समाइ। पलक मांहि भानै घड़ै, ताकी लखी न जाइ ॥ 8 ॥ पोषपाल रक्षक दादू सोई सही साबित हुआ, जा मस्तक कर देइ। गरीब निवाजे देखतां, हरि अपना कर लेइ ॥ 9 ॥ सूक्ष्म मार्ग दादू सब ही मारग सांइयाँ, आगै एक मुकाम। सोई सन्मुख कर लिया, जाही सेती काम ॥ 10 ॥ पोष प्रतिपाल रक्षक मीरां मुझ सौं महर कर, सिर पर दीया हाथ। दादू कलियुग क्या करै, सांई मेरा साथ ॥ 11 ॥ ईश्वर समर्थाई दादू समर्थ सब विधि सांइयाँ, ताकी मैं बलि जाऊँ। अंतर एक जु सो बसै, औरां चित्त न लाऊँ ॥ 12 ॥ सूक्ष्म मार्ग दादू मार्ग महर का, सुखी सहज सौं जाइ। भवसागर तैं काढ कर, अपणे लिये बुलाइ ॥ 13 ॥ ईश्वर समर्थाई दादू जे हम चिन्तवैं, सो कछु न होवै आइ। सोई कर्त्ता सत्य है, कुछ औरै कर जाइ ॥ 14 ॥

  • 225 -

श्री दादूवाणी-समर्थता का अंग 21

एकौं लेइ बुलाइ कर, एकौं देइ पठाइ। दादू अद्भुत साहिबी, क्यों ही लखी न जाइ ॥ 15 ॥ ज्यों राखै त्यों रहेंगे, अपने बल नांही। सबै तुम्हारे हाथ है, भाज कत जांही ॥ 16 ॥ दादू डोरी हरि के हाथ है, गल मांही मेरे। बाजीगर का बांदरा, भावै तहाँ फेरे ॥ 17 ॥ ज्यों राखै त्यों रहेंगे, मेरा क्या सारा। हुक्मी सेवक राम का, बन्दा बेचारा ॥ 18 ॥ साहिब राखै तो रहे, काया मांही जीव। हुक्मी बन्दा उठ चले, जब ही बुलावे पीव ॥ 19 ॥ पति पहचान खंड खंड प्रकाश है, जहाँ तहाँ भरपूर। दादू कर्त्ता कर रह्या, अनहद बाजै तूर ॥ 20 ॥ ईश्वर समर्थाई दादू दादू कहत हैं, आपै सब घट मांहि। अपनी रुचि आपै कहैं, दादू तैं कुछ नांहि ॥ 21 ॥ दादू हम तैं हुआ न होइगा, ना हम करणे जोग। ज्यों हरि भावै त्यों करै, दादू कहैं सब लोग ॥ 22 ॥ दादू दूजा क्यों कहै, सिर पर साहिब एक। सो हम कौं क्यों बीसरै, जे जुग जाहिं अनेक ॥ 23 ॥ समर्थ साक्षीभूत आप अकेला सब करै, औरों के सिर देइ। दादू शोभा दास को, अपना नाम न लेइ ॥ 24 ॥ आप अकेला सब करै, घट में लहरि उठाइ। दादू सिर दे जीव के, यों न्यारा ह्वै जाइ ॥ 25 ॥

  • 226 -