भारतकोश
संग्रह पर लौटें

गीतगोविन्दम् (महाकवि जयदेव - सम्पूर्ण १२ सर्ग व २४ अष्टपदी सटीक)

Gita Govinda of Jayadeva with Hindi Commentary

महाकवि जयदेव / पं. रामचन्द्र मिश्र द्वारा

DevanagariSanskritpublished448 पृष्ठ

द्वितीयः सर्गः—अक्लेश-केशवः ११७ होकर ईषत् खुले हुए थे और जिनके मनमें विषमतर मदनविकार निरन्तर विहार कर रहा था, सखि री! उन प्रियतम श्रीकृष्णसे मेरा मिलन करा दो ॥७॥ पद्यानुवाद— मुरझाई मैं इधर, उधर वे मुकुलित केशि-निकन्दन री ॥७॥ बालबोधिनी—श्रीराधा रतिसुखके अनुभवमें डूबकर अलसा गयी तथा श्रीकृष्णने अपने नेत्रकमलोंको सामान्य रूपसे बन्द कर लिये हैं। भ्रमर जैसे एक-एक कर सभी पुष्पोंपर बैठकर मधुपान करता है, परन्तु कमलिनीका उत्कर्ष देखकर उसमें अतिशय आसक्त रहता है तथा प्रमत्त होकर मधुपान करते हुए उसीमें ही विश्राम करता है, वैसे मधुसूदन पुष्पोंके जैसे समस्त गोपियोंका मधुपान करने पर भी सबको छोड़कर राधा-कमलिनीमें अतिशय आसक्त हैं तथा वहीं उनका विश्राम स्थल है। उसीमें ही समस्त प्रकारके रतिसुखका आनन्द अनुभव करते हैं। इस प्रकार श्रीराधाके मनमें श्रीकृष्णकी विदग्धताका अनुभव होनेपर वह भी अनुरागिणी हो गयी। आज श्रीराधाके मनमें श्रीहरिके साथ लीलाविनोद करते हुए पूर्व अनुभूत विषय स्मरण होनेसे व्याकुल होकर सखीसे कहने लगी—सखि! उन श्रीकृष्णसे मिला दो ॥७॥ श्रीजयदेव-भणितमिदमतिशय-मधुरिपु-निधुवन-शीलम्। सुखमुत्कण्ठित-गोपवधू-कथितं वितनोतु सलीलम्— सखि हे केशीमथनमुदारम् ... ... ॥८॥ अन्वय—इदम् उत्कण्ठित-गोप-वधू-कथितं (उत्कण्ठितायाः कृष्णप्राप्तौ उत्सुकाया गोपवध्वा राधिकायाः कथितं यत्र तत्) सलीलम् (सविलासम्) अतिशय-मधुरिपुनिधुवन-शीलं (अतिशयेन मधुरिपोः कृष्णस्य निधुवनं सुरतं शीलयति स्मारयतीति तत्)

११८ श्रीगीतगोविन्दम् श्रीजयदेवभणितम् (श्रीजयदेवोक्तिः) [भक्तानां] सुखं वितनोतु (विस्तारयतु) सखिहे.... ॥८॥ अनुवाद—श्रीजयदेव कविद्वारा विरचित विरह-विधुरा उत्कण्ठिता नायिकाद्वारा वर्णित श्रीकृष्णके प्रगाढ़तर शृङ्गार विषयक सुरत-वृत्तान्त पढ़ने और सुननेवाले भागवत-जनोंका कल्याण वर्द्धन करें॥८॥ पद्यानुवाद— राधा वर्णित मधुक्रीड़ाका, करता ‘कवि’ अभिनन्दन री॥८॥ बालबोधिनी—इस गीतका उपसंहार करते हुए श्रीजयदेव कवि कहते हैं कि यह गीत मैंने प्रतिपादित किया, परन्तु इस गीतमें वर्णित समस्त प्रसङ्गका वर्णन श्रीराधाजीने अपनी सखीके समक्ष प्रस्तुत किया है। इस गीतका वर्णन करनेवाली श्रीराधा उत्कण्ठिता नायिका हैं और गीतमें विदग्ध श्रीकृष्णकी कामक्रीड़ा-विषयक चरित्रोंका विस्तारके साथ वर्णन हुआ है। भ्रमर जैसे एक-एक करके फूलोंपर बैठकर मधुपान करता है, परन्तु कमलिनीका उत्कर्ष देखकर उसीमें आसक्त हो जाता है और प्रसन्न होकर मधुपान करते हुए उसीमें विश्राम करता रहता है, उसी प्रकार श्रीमथुसूदन भी पुष्पवत् समस्त गोपियोंका त्याग कर मेरा उत्कर्ष जानकर मेरे प्रति अत्यासक्त रूपसे अनुरागी हुए हैं। मैं भी कृष्णकी रति- विदग्धताका अनुभवकर उनकी अनुरागिणी हो गयी हूँ। श्रीराधाके मनमें पूर्व अनुभूत लीलाओंका स्मरण होनेपर अतिशय अधीर होकर उन्होंने श्रीश्यामसुन्दरसे मिलनेके लिए अपनी सखीको अपनी हृदयकी बात सुनायी। श्रीजयदेव कवि वर्णित परम उत्कण्ठिता निधुवन-नागरी श्रीराधाका श्रीकृष्णके प्रति अनुराग तथा सुरत-क्रीड़ाका यह वर्णन सबका मङ्गल विधान करे। इस सम्पूर्ण गीतमें विप्रलम्भ शृङ्गार-रस है तथा लय छन्द है॥८॥

२. सर्ग ४-५: स्निग्धमधुसूदन व साभिसारिका

द्वितीयः सर्गः—अक्लेश-केशवः १११ हस्त-स्रस्त-विलास-वंशमनृजु-भ्रुवल्लिमद्वल्लवी- वृन्दोत्सारि-दृगन्त-वीक्षितमति स्वेदार्द्र-गण्डस्थलम्। मामुद्वीक्ष्य विलज्जित-स्मित-सुधा-मुग्धाननं कानने गोविन्दं व्रजसुन्दरीगण-वृतं पश्यामि हृष्यामि च ॥१॥ अन्वय—[सख्या आनीता श्रीराधा गोपयुवती-परिवृतं कृष्णम- वलोक्याह]—सखि, कानने (वने) व्रजसुन्दरीगणवृतम् (व्रजयुवती- गणवेष्टितम्) अनृजुभ्रुवल्लिमद्वल्लवी-वृन्दोत्सारि-दृगन्त-वीक्षितं (अनृजवः कुटिलाः भ्रुवल्लयः भ्रूलताः यासां तादृशीनां वल्लवीनां गोपाङ्गनानां वृन्दैः समूहैः उत्सारी भङ्ग्या उत्क्षिप्तः दृशाम् अन्तो यस्मिन् तत् सकटाक्षमित्यर्थः वीक्षितं दृष्टं), [अतएव] माम् उद्वीक्ष्य विलज्जितस्मित-सुधामुग्धाननं (विलज्जितया सविशेष- लज्जा-मिश्रितया स्मितसुधया सुधावन्मधुरस्मितेन मुग्धं मोहकरम् आननं वदनं यस्य तम्) अतिस्वेदार्द्रगण्डस्थलम् (अतिस्वेदेन मयि अत्यावेशेनेति शेषः, आर्द्रं सिक्तं गण्डस्थलं यस्य तादृशं), [तथा] हस्तस्रस्तविलासवंशम् (हस्ताभ्यां स्रस्तः स्खलितः विलासवंशः मोहन-वेणुर्यस्य तं) गोविन्दं पश्यामि हृष्यामि (आनन्दमनुभवामि) च ॥१॥ अनुवाद—हे सखि ! कुटिलतर भ्रुलतामयी गोपवल्लभियोंके साथ लीला विलास करते हुए उनके किसी मनोरम अङ्ग पर दृष्टि निक्षिप्त किये हुए, नेत्रोंके सङ्केतसे उन्हें दूर हटानेवाले, व्रजसुन्दरियोंके समूहसे आवृत श्रीकृष्ण मुझे देखते ही विस्मयाविष्ट हो गये। उस समय मदनावेशके कारण उनके ललित हाथोंसे वंशी गिर पड़ी, गण्डस्थल पसीनेसे भीग गया। हर्षोल्लाससे उनका मुखकमल मन्द-मुस्कान सी मकरन्द सुधासे परिपूर्ण हो गया। उनकी ऐसी स्थिति देखकर मुझे एक अनिर्वचनीय आनन्द हो रहा है।

१२० श्रीगीतगोविन्दम् पद्यानुवाद— ले चल उन कुञ्जोंमें जिनमें, ब्रजबालायें घेरे- रहती हैं श्रीहरिको आतुर, पर दिखते ही मेरे- हाथोंसे उनके गिर पड़ती, बंशी सहज सबेरे १। दूर कटाक्षोंसे कर देते, गोपीजनके भेरे २ ॥ बालबोधिनी—विरहमें तीन प्रकारका अनुभव होता है—स्मरण, स्फूर्ति और आविर्भाव। श्रीराधाका कृष्ण-विरहमें पहले स्मरण हुआ, सुदीप्त महाभावमें उनके हृदयमें लीलाएँ स्वतःस्फूर्त्त हुई और अब उन्हें साक्षात् अनुभव हो रहा है। वे सखीसे कहती हैं—देख सखि! मैं इस ब्रजकाननमें ब्रजसुन्दरियोंके साथ विराजमान श्रीगोविन्दको देखकर हँस रही हूँ और आनन्दित हो रही हूँ। सखिने प्रश्न किया—अरी मुग्धे! जब श्रीकृष्ण तुम्हें छोड़कर दूसरी गोपललनाओंके साथ विहार कर रहे हैं, तब तुम्हें आनन्द क्यों हो रहा है? श्रीराधा कहती हैं—जब ऐसी स्थितिमें वे मुझे देखेंगे तो बहुत अधिक लज्जित हो जायेंगे, लज्जाके मारे वे पसीने-पसीने हो जायेंगे, उनके कपोल भी पसीनेसे भीग जायेंगे। मेरे सात्त्विक भावोंको देखकर उनके अङ्गोंमें भी सात्त्विक भाव उदित हो जायेंगे। लज्जाके कारण उनके हाथोंसे बंशी स्खलित हो पड़ेगी। उस समय वे अपने भ्रु-भङ्गियोंसे—इशारेसे उन मनोहर भ्रुलताओंसे युक्त ब्रजवल्लभियोंको अपने पाससे हटा देंगे। उस समय उनका मुख-मण्डल मन्द-मुस्कानसे अतीव मनोहर होगा। इस प्रकार प्रियतमको देखकर परमानन्दित होऊँगी। सखि! ऐसे प्रियतम श्रीकृष्णसे कब मिलूँगी? इस श्लोकमें शार्दूलविक्रीड़ित छन्द तथा दीपकालङ्कार, विप्रलम्भ-शृङ्गार-रस, पाञ्चाली रीति, लारानुप्रासालङ्कार तथा दक्षिण नायक है॥१॥ १ सबेरे = शीघ्र; २ भेरे = समूह

द्वितीयः सर्गः—अक्लेश-केशवः १२१ दुरालोकः स्तोक-स्तवक-नवकाशोक-लतिका- विकासः कासारोपवन-पवनोऽपि व्यथयति। अपि भ्राम्यद्भृङ्गी रणित-रमणीया न मुकुल- प्रसूतिश्चूतानां सखि शिखरिणीयं सुखयति ॥२॥ अन्वय—[इदानीं विरहव्याकुलतां दर्शयति]—सखि, [अधुना] स्तोकस्तवक-नवकाशोक-लतिका-विकासः (स्तोकस्तवका अल्पगुच्छा या नवका नवपुष्पिता अशोककलतिका तस्याः विकासः) दुरालोकः (उद्दीपकत्वात् नितरां दुर्दर्शः); [तथा] कासारोपवन-पवनोऽपि (कासारः सरोवरः तेन सम्पृक्तं यत् उपवनं तस्य पवनोऽपि [एतेन वायोः शैत्यसौगन्ध्यमान्द्यगुणो ध्वनितः] व्यथयति (सन्तापयति); [तथा] भ्राम्यद्भृङ्गी-रणित- रमणीया (भ्राम्यन्तीनां भृङ्गीणां रणितैः गुञ्जितैः रमणीया मनोहारिणी) शिखरिणी (प्रशस्ताङ्कुरसमन्विता) इयं चूतानां (आम्राणां) मुकुलप्रसूतिः (मुकुलोद्गमः) अपि न सुखयति [अपितु सन्तापयत्येव; अधुना अशोकोऽपि शोकदायी, समीरणोऽपि पीडकः; रमणीयापि उद्वेगकरीति—अहो विरहवैपरीत्यम्] ॥२॥ अनुवाद—सखि ! श्रीकृष्णके विरहमें मेरा मन अब किसी भी प्रकारसे परितृप्त नहीं हो रहा है। देखो ! यह ईषत् विकसित अशोककी नयी लताकी प्रफुल्ल शोभा मेरे नयनोंका शूल बन गयी है। इस सरोवरके समीप स्थित उपवनोंसे आनेवाली समीरण (बयार) भी मेरा अङ्ग-अङ्ग दुःखा रही है। चारों ओर भ्रमण करनेवाले भौरोंके सुन्दर गुञ्जन भी अच्छे नहीं लग रहे हैं। उनके गुञ्जनसे मनोज्ञ बने हुए वृक्षोंके अग्रभागमें निकले हुए आमोंके नये-नये बौर भी मुझे सुखी नहीं बनाते। पद्यानुवाद— मुझे जलाते हैं अशोकके कोमल किशलय फूल। बहने वाला मृदु समीर भी, छू उपवन सर-कूल॥

१२२ श्रीगीतगोविन्दम् अलि गुञ्जित मधु आम्र-मञ्जरी चुभती है ज्यों शूल। जग सरसा है, पर मेरे तो हियमें उड़ती है धूल॥ बालबोधिनी—श्रीराधा विप्रलम्भ-शृङ्गारके विभावोंका वर्णन करती हुई सखीसे कह रही हैं—इस वासन्तिक वेलामें अशोक वृक्षोंको देखना कठिन हो गया है। वृक्षके नवीन पल्लव विरहाग्निको उद्दीप्त कर रहे हैं। छोटे-छोटे गुच्छोंसे युक्त अशोक लताओंको विकसित करनेवाली जो वायु सरोवरोंके उपवनोंसे होकर आ रही है, वह अति पीड़ादायिनी हो रही है। दुरालोकका विग्रह है—दुःखेन आलोक अवलोकनम् यस्याऽसौ। आम्रवृक्षके अग्रभागमें जो आम्रमञ्जरियाँ निकल रही है और उनके चारों ओर मँडराती हुई भ्रमरियाँ गुञ्जार कर रही हैं। अतःपर यह आम्र मञ्जरी श्रीकृष्ण मिलनमें जो मुझे सुखी बनाया करती थीं, वह अब दुःखी बना रही हैं। भ्राम्यद्भृङ्गी पदमें भ्रमरियोंका निर्देश करके श्रीराधा अपने मनका यह भाव प्रकाशित कर रही हैं कि उनके हृदयमें श्रीकृष्णके अतिरिक्त किसी भी दूसरे पुरुषकी कामना नहीं है। उनकी दृष्टिमें एकमात्र कमनीय पुरुष श्रीकृष्ण ही हैं। प्रस्तुत श्लोकमें शिखरिणी छन्द है। रसैरुद्रैश्छिन्ना यमनसभला सः शिखरिणी। इसमें समुच्चय एवं अनुप्रास अलङ्कार, क्रियोचित्य तथा विप्रलम्भ-शृङ्गार, मागधी एवं गौड़ीया रीति है॥२॥ साकूत-स्मितमाकुलाकूल-गलद्धम्मिल्लमुल्लासित- भ्रू-वल्लीकमलीक-दर्शित-भुजामूलाद्र्ध्वदृष्टस्तनम् । गोपीनां निभृतं निरीक्ष्य गमिताकांक्षश्चिरं चिन्तय- न्नान्तर्मुग्ध-मनोहरं हरतु वः क्लेशं नवः केशवः ॥३॥ इति श्रीगीतगोविन्द महाकाव्ये अक्लेश-केशवो नाम द्वितीयः सर्गः।

द्वितीयः सर्गः—अक्लेश-केशवः १२३ अन्वय—[राधायां नीतं कृष्णाभिप्रायं व्यञ्जयन्नाशास्ते कविः]— गोपीनां (गोपाङ्गनानां) साकूतस्मितम् (साकूतं प्रेमाभिलाषसमेतं स्मितं मन्दहासः यस्मिन् तत्) आकुलाकुल-गलद्धम्मिल्लम् (आकुलाकुलम् अति शिथिलं यथास्यात् तथा गलन्तः स्खलन्तः धम्मिल्लाः केशबन्धः यत्र तत्) उल्लासित-भ्रूवल्लीकम् (उल्लासिता कुटिलता भ्रूवल्ली भ्रूलता यत्र तत्) अलीकदर्शित-भुजामूलाद्धर्दृष्टस्तनम् (अलीकं सव्याजं यथा तथा दर्शितेन भुजामूलेन बाहुमूलेन अर्द्धं दृष्टौ स्तनौ यत्र तत्) [अतएव] मुग्धमनोहरं निभृतं रहस्यं तद्भावप्रकाशनं) निरीक्ष्य [श्रीराधायाः सर्वोत्तमतां] चिरम् अन्तः (चित्ते) चिन्तयन् (विचारयन्) [तथा] [अतः उत्तमा अन्या नास्तीति] गमिताकाङ्क्षः (गमिता तस्यामेव प्रापिता आकाङ्क्षा येन स तथोक्तः) नवः (श्रीराधिकोत्कर्षनिश्चयेन नव इव जातः) केशवः (हरिः) वः (युष्माकं) क्लेशं (संसारतापं) हरतु (दूरीकरोतु) [अतः सर्गोऽयमक्लेशो गतः श्रीराधिकासम्बन्धि-मनःसाधारण्याभासरूपः क्लेशः यस्मात् स केशवो यत्र सः] ॥३॥ अनुवाद—अविवेकी मनको आकर्षित करनेवाली गोपियोंकी साकूत मुस्कान, कामोद्रेकके कारण रोमाञ्च आदि हो जानेसे खुले केशवाली, ऊपर उठे हुए हाथोंके कारण व्यर्थ ही दिखाये गये दोनों स्तनोंका अवलोकन करके अपने हृदयमें चिरकाल चिन्तन करके श्रीकृष्णने उनके प्रति अपनी आकांक्षाओंको विनष्ट कर दिया है, अब राधाभावसे उल्लसित होकर नवनवायमान रूपसे चमत्कृत हो रहे हैं,— ऐसे तरुण केशव आप सबके क्लेशोंको विनष्ट करें। बालबोधिनी—दूसरे सर्गके अन्तिम श्लोकमें महाकवि श्रीजयदेव भक्तजनोंको आशीर्वाद देते हुए कहते हैं कि विदग्ध श्रीकृष्णने गोपियोंकी चार प्रकारकी चेष्टाओंका अपने हृदयमें विचार किया,—इन चेष्टाओंको देखकर कोई भी मूर्ख आकर्षित हो जाया करता है।

१२४ श्रीगीतगोविन्दम् (१) साकूतास्मितम्—गोपियोंकी मुस्कान स्वाभाविक तो है ही, अपितु साभिप्राय भी है। अवश्य उस स्मितमें कामवासनाका पुट था। तरुण पुरुषको देखकर कामिनियोंकी कामचेष्टाओंका विजृम्भण होना स्वाभाविक ही है। (२) आकुलाकुललगद्धम्मिल्लम्—कामोद्रेकके कारण रोमाञ्च इत्यादि हो जानेसे उन गोपियोंके केशबन्ध विस्रस्त हो जाते थे। (३) श्रीकृष्णको देखकर कामोद्रेकसे उनके नयनयुगल चञ्चल हो गये। (४) यद्यपि अपने भुजामूलों अथवा हाथोंको ऊपर उठानेका कोई भी कारण नहीं था, फिर भी जम्भाई आदिके बहानेसे वे अपने उन्नत स्तनोंको कृष्णको दिखा रही थीं। परमविवेकी श्रीकृष्णने इन चेष्टाओंका अपने हृदयमें विचारकर उन्हें व्यर्थ कर दिया। श्रीराधाकी अपेक्षा दूसरी कोई श्रेष्ठ नहीं है, इस प्रकार अपने भक्तोंके द्वारा स्तुति किये जानेवाले श्रीकेशव समस्त भक्तोंके क्लेशोंको दूर करें। प्रस्तुत श्लोकमें समुच्चय, आशीः तथा परिकर अलङ्कार है। शार्दूल विक्रीड़ित छन्द है। इस प्रकार अक्लेश-केशव-कुञ्जर-तिलक नामक षष्ठ प्रबन्ध वर्णन हुआ है। इति द्वितीयः सर्गः। 卐卐卐

तृतीयः सर्गः मुग्ध-मधुसूदनः कंसारिरपि संसार-वासना-बन्ध-शृंखलाम्। राधमाधाय हृदये तत्याज व्रजसुन्दरीः ॥१॥ अन्वय—[एवं सर्गद्वयेन राधा-माधवयोः उत्कर्षवर्णन-प्रसङ्गतः श्रीराधाया उत्कण्ठां निरूप्य इदानीं कृष्णोत्कण्ठां वर्णयति महाकविः]—[यथा सा तस्मिन् उत्कण्ठिता तथा] कंसारिः (श्रीकृष्णः) अपि संसार-वासना-बन्ध-शृंखलां (सम्यक्सारभूता या वासना तस्या बन्धे दृढ़ीकरणे श्रृंखला निगडरूपिणी तां) राधां हृदये (चेतसि) आधाय (आ सम्यक् प्रकारेण निवेश्य) व्रजसुन्दरीः [अन्याः व्रजाङ्गनाः इति शेषः] तत्याज [यथा विवेकी तारतम्येण परमपदार्थ-निश्चयात् तदेकचित्तः अन्यत् सर्वं त्यजति तद्वदिति भावः] ॥१॥ अनुवाद—कंसारि श्रीकृष्णने श्रीराधाके पूर्व प्रणयका स्मरण कर उसे सर्वश्रेष्ठ प्रेमका सार अनुभव करते हुए संसार वासनाके बन्धनकी श्रृंखलारूपी श्रीराधाको अपने हृदयमें धारणकर अन्य ब्रजाङ्गनाओंके प्रेमको अकिञ्चित्कर जानकर उन सबका परित्याग कर दिया। पद्यानुवाद— जग बन्धन सम प्राणोंकी मानिनि राधाको मनमें— अङ्कित कर भूल गये हरि, प्रिय ब्रजवधुओंको क्षणमें॥ बालबोधिनी—पूर्व वर्णित दो सर्गोंमें श्रीराधामाधवके उत्कर्षका निरूपण करते हुए अन्तमें श्रीराधाका श्रीकृष्णके प्रति अनुराग-उत्कण्ठाका निरूपण किया है। अब इस सर्गके प्रारम्भमें श्रीकृष्णका श्रीराधाके प्रति अनुराग एवं उत्कण्ठा प्रदर्शित की जा रही है।

१२६ श्रीगीतगोविन्दम् शारदीय रासलीलाकी स्मृति जाग उठी—समस्त गोपियोंके मध्य अन्तर्हित हो श्रीकृष्ण श्रीराधाके साथ रासस्थलीसे चले गये तथा केश-प्रसाधन आदि शृङ्गारिक चेष्टाओंसे श्रीराधाका प्रेमवर्द्धन किया। किन्तु अब श्रीराधाके सामने न होनेसे श्रीकृष्णके हृदयमें विरहजनित सन्ताप जाग उठा और सन्तप्त होकर उन्होंने ब्रजसुन्दरियोंका परित्याग कर दिया। कंसारि—श्रीकृष्ण कंस नामक राक्षसराजके शत्रु हैं, कं सुखं सारयति विस्तारयति कंसारिः। अर्थात् सुखके विस्तार करनेवाले भगवान् श्रीकृष्ण ही कंसारि हैं। संसार वासना-बद्ध-शृंखलाम्—संसार = सम्यक् सार, इस समास-वाक्यके अनुसार संसार पद आनन्दमय तथा भावमय मधुररसका वाचक है। मधुर-रस विषयिणी सतत प्रवृत्त रहनेवाली वृत्ति ही संसार-वासना है। श्रीकृष्णको अपने वशमें बनाये रखनेके कारण रासमें श्रीराधा ही श्रृंखला है। जिस प्रकार किसी वस्तुका श्रेष्ठत्व निश्चित हो जाने पर अन्यान्य वस्तुओंको छोड़कर उस श्रेष्ठ-वस्तुको प्राप्त करनेकी सुदृढ़ अभिलाषा होती है—वह श्रेष्ठ वस्तु ही उसके लिए आश्रय-स्वरूप हो जाता है। वैसे ही इस प्रसङ्गमें श्रीराधा श्रीकृष्णके लिए सुदृढ़ आश्रय स्वरूप है अथवा जैसे कोई विवेकी पुरुष तारतम्यके द्वारा सारवस्तुका निश्चय कर उसमें दत्तचित्त होकर अन्य वस्तुओंका परित्याग कर देता है, वैसे ही यहाँ श्रीकृष्णने साक्षातरूपमें अन्यान्य गोपियोंका त्याग कर दिया। ब्रजसुन्दरीः—इस पदमें बहुवचनका प्रयोग होनेका अभिप्राय यह है कि सौन्दर्यसम्पन्न अनेक युवतियोंका श्रीकृष्णने श्रीराधाके वियोगसे सन्तप्त होकर परित्याग कर दिया। इससे श्रीकृष्णकी श्रीराधामें अनुराग-अतिशयता सूचित हो रही है। इस पद्यमें ‘पथ्या’ छन्द है॥१॥

तृतीयः सर्गः—मुग्ध-मधुसूदनः १२७ इतस्ततस्तामनुसृत्य राधिकामनङ्ग-बाण-व्रण-खिन्न-मानसः। कृतानुतापः स कलिन्दनन्दिनी-तटान्त-कुञ्जे विषसाद माधवः ॥२॥ अन्वय—सः माधवः अनङ्ग-बाण-व्रण-खिन्नमानसः (अनङ्गस्य मदनस्य बाणजनितेन व्रणेन खिन्नं कातरं मानसं यस्य तादृशः सन्) इतस्ततः तां राधिकाम् अनुसृत्य (अन्विष्य) कृतानुतापः (कथमहं तस्याः सर्वोत्तमतां जानन्नपि अवज्ञातवान् इति जातमनस्तापः सन् इत्यर्थः) कलिन्द-नन्दिनी-तटान्तकुञ्जे (कलिन्दनन्दिनी यमुना तस्याः तटान्ते कुलप्रान्ते यः कुञ्जः तत्र) विषसाद (विषादं कृतवान्) ॥२॥ अनुवाद—अनङ्गबाणसे जर्जरित श्रीकृष्ण 'हाय'! मैंने श्रीराधाका क्यों परित्याग किया—मेरा उनके साथ कैसे मिलन होगा—इसप्रकार अनुतापयुक्त होकर श्रीराधाका इधर उधर अन्वेषण करने लगे। कहीं भी न मिलने पर यमुनाके निकटवर्त्ती निकुञ्जमें विषण्णचित्त होकर पश्चात्ताप करने लगे। पद्यानुवाद— अनुतापित पीड़ित फिरते, मनसिज बाणोंके व्रणमें। हूले से जमुन-पुलिन पर, भूले से वृन्दावनमें॥ बालबोधिनी—श्रीकृष्णके अनुभावका वर्णन किया जा रहा है। विरहमें श्रीराधाजीकी जो स्थिति थी, वही स्थिति अब श्रीकृष्णकी हो गयी है। श्रीकृष्ण श्रीराधाके विरहमें कामबाणोंसे विक्षत हो गये थे। यद्यपि वहाँ ब्रजसुन्दरियाँ समुपस्थित थीं, तथापि उन्हें उनसे उदासीनता ही बनी रही। मनःकान्ता श्रीराधाकी उपस्थिति उन्हें अधिक विषादयुक्त बना रही थी। सोचा कि आज श्रीराधाका मैं समादर नहीं कर पाया, अतः वे यमुनातट प्रान्तके कुञ्जमें चली गयी हों। विषादयुक्त मनसे उनका अन्वेषण करने लगे—न मिलने पर अनुतप्त हो गये। यदि श्रीराधाको अनुनयविनयके द्वारा मना लिया होता, तो वे फिर यहाँसे कहीं न जातीं।

“मैं अपराधी रोक न पाया, उसको आकुल क्षणमें”

तृतीयः सर्गः—मुग्ध-मधुसूदनः १२९ इसप्रकार पश्चात्ताप करते हुए अनङ्गबाणसे आहत श्रीराधाके लिए विषाद करने लगे। माधवः यह श्रीकृष्णका नाम साभिप्राय है। मा—लक्ष्मी

  • धव—पति = लक्ष्मीपति; या मा—राधा + धव—प्रियतम = माधव; अर्थात् जो श्रीराधाके प्राणप्रियतम हैं, उनका श्रीराधाके विरहमें व्याकुल होना उनकी (श्रीराधाकी) सौभाग्य-अतिशयताका प्रतीक है। प्रस्तुत श्लोकमें 'वंशस्थविला' नामका वृत्त है। वदन्ति वंशस्थविले जतौ जरौ—यह वंशस्थविला वृत्तका लक्षण है। गीतम् ॥७॥ गुर्जरी रागेण यति तालेन च गीयते। मामियं चलिता विलोक्य वृतं वधू-निचयेन। सापराधतया मयापि न निवारिताति भयेन ॥ हरि हरि हतादरतया गता सा कुपितेव ॥१॥ध्रुवम् अन्वय—इयं (राधा) वधूनिचयेन (वधुनां नारीणां निचयेन समूहेन) वृतं (परिवेष्टितं) मां [दूरत्एव] विलोक्य चलिता [अनेन अन्योन्यावलोकनं जातमिति गम्यते]; कथं तदैव नानुनीता मया दृष्टापि] सापराधतया (आत्मानं सापराधं मन्यमानेन इत्यर्थः) अतिभयेन (अतिभीतेनेत्यर्थः) मयापि न वारिता (निवारिता)। हरि हरि (खेदसूचकमव्ययं—हा कष्टम्) हतादरतया (अनादरवशेन) सा (श्रीराधा) कुपितेव (सञ्जात- कोपेव) गता (प्रस्थिता) ॥१॥ अनुवाद—वह श्रीराधा व्रजाङ्गनाओंसे परिवेष्टित मुझको देखकर मान करके चली गयीं। अपनेको अपराधी समझकर भयके कारण मैं उसे रोकनेका साहस भी न कर सका।

१३० श्रीगीतगोविन्दम् हाय! वह समादृत न होनेके कारण क्रुद्धसी होकर यहाँसे चली गयी। पद्यानुवाद— रूठ गयी अपमानित हो लख मुझको गोपीजनमें। मैं अपराधी रोक न पाया उसको आकुल क्षणमें॥ बालबोधिनी—हरिहरीति—खेदे—श्रीकृष्ण अपने विषादकी अभिव्यक्ति कर रहे हैं। हाय! बड़े कष्टकी बात है कि प्रभूत गुणसम्पन्ना श्रीराधा मुझे ब्रजसुन्दरी समूहसे घिरा हुआ देखकर अपनेको अनादृत एवं उपेक्षित समझकर यहाँसे दूर चली गयीं। वे मेरे हृदयमें प्रेयसीके रूपमें विद्यमान हैं, मेरे प्रति उनके आन्तरिक प्रेमका कभी व्यतिक्रम भी नहीं हुआ है, फिर भी श्रीराधाके प्रति यह मेरा अपराध हो गया है। अपराधी होनेके कारण मैं भयभीत हो गया, उनसे अनुनय विनय भी नहीं कर सका, उन्हें मना भी न सका। वे कुपित-सी होकर यहाँसे चली गयीं। मुझे बड़ा विषाद हो रहा है॥१॥ किं करिष्यति किं वदिष्यति सा चिरं विरहेण। किं धनेन किं जनेन किं मम जीवितेन गृहेण— हरि हरि हतादरतया... ॥२॥ अन्वय—सा चिरं विरहेण (दीर्घेण मद्विच्छेदेन) [काववस्थां प्राप्य] किं करिष्यति (किमुपायं विधास्यति); [सखीं प्रति], किं वदिष्यति [इत्यहं न जाने]। [तया बिना] मम धनेन (गोधनेन) किं? जनेन (ब्रजजनेन) किं? गृहेण (गृहावस्थानेन) किं? [किं बहुना] जीवितेन [वा] किम्; [तां बिना सर्वमेवाकिञ्चित्करमिति भावः] [हरि हरि हतादरेत्यादि सर्वत्र योजनीयम्] ॥२॥ अनुवाद—चिरकालतक निदारुण विरहके तापसे परितप्त होकर न जाने वह क्या करेगी, न जाने क्या कहेगी? अहो!

तृतीयः सर्गः - मुग्ध-मधुसूदनः १३१ श्रीराधाके विरहमें मुझे धन, जन, जीवन तथा निकेतन सब कुछ असार बोध हो रहा है। पद्यानुवाद- क्या न करेगी, क्या बोलेगी विरह-विदग्धा वनमें। राधा बिन है शेष मुझे क्या जगती में, जीवन में ॥ बालबोधिनी - विरही श्रीकृष्णकी अवस्थाका वर्णन करते हुए कहते हैं कि श्रीराधाके वियोगमें जो मुझपर बीत रही है, वही उसपर भी बीत रही होगी। कितनी आकुलता व्याकुलता अनुभव कर रही होगी? इस वियोगजनित दुःखानुभवका कारण मेरा अपराध ही है। मेरे ही कारण उसे इतना कष्ट हो रहा है। जब उससे मिलूँगा तो न जाने वह कोप तथा ईर्ष्या आदिकी अभिव्यक्ति कैसे करेगी? अपनी प्रिय सखीके निकट 'निर्दय', 'निष्ठुर' कहकर मुझपर अभियोग लगायेगी, न जाने क्या-क्या कहेगी? उसके अनन्तर मैं कहूँगा कि राधे, तुम्हारे अभावमें धन, जन, गोधन और गृह सम्पदा सब कुछ तुच्छ प्रतीत होता है ॥२॥ चिन्तयामि तदाननं कुटिल भ्रु-कोपभरेण। शोणपद्ममिवोपरि भ्रमताकुलं भ्रमरेण- हरि हरि हतादरतया... ॥३॥ अन्वय-कोपभरेण (कोपातिशयेन) कुटिलभ्रू (कुटिले वक्रे भ्रूवौ यत्र तादृशं) तदाननम् (तस्याः प्रियतमाया आननम्) उपरि भ्रमता भ्रमरेण आकुलं (व्याप्तं) शोणपद्ममिव (रक्तपङ्कजमिव) चिन्तयामि ॥३॥ अनुवाद - मैं श्रीराधाके मँडराते हुए श्याम भ्रमरोंके द्वारा परिवेष्टित आरक्त मुखकमलको प्रत्यक्षकी भाँति देख रहा हूँ, जो रोष-भारसे कुटिल भ्रूलतायुक्त रक्तपद्मकी शोभाको धारण किये हुए हैं।

१३२ श्रीगीतगोविन्दम् पद्यानुवाद— झुल रहा टेढ़ी भौंहोंमय, भौंर भ्रमित मुख उसका। रंगा हुआ है रिससे सत्त्वर, लाल कमल-सा जिसका ॥ बालबोधिनी—श्रीकृष्ण कह रहे हैं कि सम्प्रति मुझे श्रीराधाके मुखपद्मका स्मरण हो रहा है। उनकी भौंहें क्रोधके कारण और अधिक कुटिल हो गयी होंगी। कोपके भारसे श्रीराधाका गोरा तथा लाल मुखड़ा कुटिल कान्तिवाली भौंहोंसे उसी प्रकार सुशोभित हो रहा है जैसे लाल कमलके ऊपर मँडराते हुए काले भ्रमरोंकी पंक्ति व्याप्त हो। प्रस्तुत श्लोकमें वाक्यार्थी उपमा अलङ्कार है, क्योंकि यहाँ रोषमय मुखकी उपमा लाल कमलसे तथा कुटिल काली भौंहोंकी समानता काले भ्रमरोंकी पंक्तिसे की गयी है ॥३॥ तामहं हृदि सङ्गतामनिशं भृशं रमयामि। किं वनेऽनुसरामि तामिह किं वृथा विलपामि— हरि हरि हतादरतया... ॥४॥ अन्वय—किम् (कथं) वने ताम् अनुसरामि (अन्वेषयामि) [न करकलितरत्नं मृग्यते नीरमध्ये इत्याभिप्राय:]; [तामुद्दिश्य] वृथा किं (कथं) विलपामि [एतद्विलपनं निष्फलमित्यर्थ:]; अहं हृदि सङ्गताम् (हृदयस्थां) [अपि] ताम् (राधाम्) अनिशं (निरन्तरं) भृशं (अत्यर्थं) रमयामि (तया सह विहरामि इत्यर्थ:) ॥४॥ अनुवाद—हाय! जब मैं सदासर्वदा श्रीराधाको अपने हृदय-मन्दिरमें प्रत्यक्ष अनुभव कर मन-ही-मन प्रगाढ़रूपसे आलिङ्गन करता हूँ, तब मैं उसके लिए क्यों वृथा ही विलाप कर रहा हूँ, क्यों उसको वन-वनमें ढूँढ़ता फिर रहा हूँ?

तृतीयः सर्गः—मुग्ध-मधुसूदनः १३३ पद्यानुवाद— राजित है वह सुन्दर प्रतिमा मन-मन्दिरमें मेरे, साँसें करती रहतीं जिसके फेरे साँझ-सबेरे। किस वनमें प्रिय जाऊँ, खोजूँ पदचिह्नोंको तेरे? कब तक रहूँ बरसता, आँखोंमें बदलीको घेरे? बालबोधिनी—विरहमें अतिशय व्याकुल अन्तर्मनमें श्रीराधाकी स्फूर्ति प्राप्त होनेपर श्रीकृष्ण कहते हैं, श्रीराधा तो अहर्निश मेरे मन-मन्दिरमें रहनेवाली मेरी प्रियतमा प्रेयसी हैं और अपनी हृदयस्थिता उन श्रीराधाके साथ मैं अत्यधिक रमण करता रहता हूँ। वे मुझसे कभी वियुक्त होतीं ही नहीं। वनमें जब है ही नहीं, तो उसमें उनको खोजनेसे क्या लाभ है और यहाँ देखकर मैं जो विलाप कर रहा हूँ वह भी व्यर्थ है॥४॥ तन्वि खिन्नमसूयया हृदयं तवाकलयामि। तन्न वेद्मि कुतो गतासि तेन तेऽनुनयामि— हरि हरि हतादरतया...॥५॥ अन्वय—हे तन्वि (कृशाङ्गि) तव हृदयं (चेतः) असूयया (तदुत्कर्षज्ञानारोद्यमरूपे गुणे दोषारोपणरूपया ईर्ष्या) खिन्नम् (नितरां व्यथितम्) आकलयामि (सम्भावयामि); तत् (तस्मात्) कुतः (कुत्र) गतासि इति न वेद्मि (न जानामि); तेन (हेतुना) ते (तुभ्यं) न अनुनयामि (पादग्रहणादिना न क्षमापयामि)॥५॥ अनुवाद—हे कृशाङ्गि ! प्रतीत होता है, तुम्हारा हृदय असूयासे कलुषित हो गया है, परन्तु मैं क्या करूँ, तुम अभिमानिनी होकर कहाँ चली गयी हो—पर मैं नहीं जानता हूँ कि तुम्हारे मानको दूर करनेके लिए कैसे अनुनय विनय करूँ ?

१३४ श्रीगीतगोविन्दम् पद्यानुवाद— जान रहा ईर्ष्यासे तन्वी! छिन्न हृदय है तेरा। कहाँ गयी है? सुन पायेगी क्या यह अनुनय मेरा? बालबोधिनी—श्रीकृष्ण श्रीराधाकी वियोगावस्थासे अत्यन्त व्याकुल हैं, उद्विग्न हैं। वे अपने समक्ष ही विद्यमान-सी श्रीराधाको मानकर, स्फूर्त्तिके उद्गमित होनेपर श्रीराधाको ‘तन्वि’ पदसे सम्बोधित करने लगे—हे राधे! मैंने तुम्हें छोड़कर दूसरी ब्रजाङ्गनाओंके साथ विहार किया। इसलिए तुम्हारा हृदय कलुषित हो गया है, तुम्हारे हृदयमें अपनी उत्कर्षताके कारण दूसरोंके प्रति ईर्ष्या भर गयी है। दोषारोपणके कारण तुम्हारा हृदय खेदमय हो गया है। तुम यहाँसे अन्यत्र चली गयी हो। यदि मैं जानता कि तुम कहाँ गयी हो तो तुम्हारा पादस्पर्श करके तुम्हें मना लेता—तुमसे क्षमा माँग लेता॥५॥ दृश्यसे पुरतो गतागतमेव मे विदधासि। किं पुरेव ससंभ्रमं-परिरम्भणं न ददासि— हरि हरि हतादरतया... ॥६॥ अन्वय—[प्रिये,] मे (मम) पुरतः (अग्रतः) एव गतागतं (यातायातं) विदधासि (करोषि); [पुरतः] दृश्यसे [तथापि] किं (कथं) पुरा इव (पूर्ववत्) ससम्भ्रमं (सावेगं यथा स्यात् तथा) परिरम्भणं (आलिङ्गनं) न ददासि [पुरः स्थितायाः प्रियतमाया ईदृशी निष्ठुरता न युक्ता इत्यभिप्रायः] ॥६॥ अनुवाद—हाय! तुम मेरे सामने आती जाती सी दिखायी दे रही हो, पर पहलेकी भाँति अतिशय प्रेमोल्लासके कारण सम्भ्रमके साथ तुम सहसा ही मेरा आलिङ्गन क्यों नहीं करती हो? पद्यानुवाद— मेरे सम्मुख दीख रही तू, पल पल आती जाती। क्यों न सजनि! फिर सहज भावसे भुज युगमें बँध जाती॥

तृतीयः सर्गः—मुग्ध-मधुसूदनः १३५ बालबोधिनी—हे प्रिये कृशाङ्गि! अपने सामने मैं तुमको यातायात करता हुआ देख रहा हूँ, बस केवल तुम आती जाती ही हो, पर क्या कारण है कि आज तुम मुझे आलिङ्गन पाशमें नहीं बाँध रही हो? तुम इतनी निष्ठुर क्यों बन गयी हो? सच है कि विरही पुरुषकी उद्विग्नावस्था जब पराकाष्ठापर पहुँच जाती है, तब उस समय उसकी भावना चरम अवस्थाको प्राप्त हो जाती है। उस समय उसे लगता है कि उसका प्रेमी वहीं है। श्रीराधाके वियोगके कारण श्रीकृष्ण इतने विकल हो गये हैं कि उनकी भावना साक्षात्कृतावस्था तक पहुँच गयी है, सभी ओर श्रीराधा ही श्रीराधा दिखायी दे रही है। वही, वही, बस वही श्रीराधा सम्पूर्ण संसारमें दिखायी दे रही है॥६॥ क्षम्यतामपरं कदापि तवेदृशं न करोमि। देहि सुन्दरि दर्शनं मम मन्मथेन दुनोमि— हरि हरि हतादरतया...॥७॥ अन्वय—हे सुन्दरि, क्षम्यतां [अपराधमिमम् इति शेषः] कदापि तव अपरम् ईदृशम् (एवम्प्रकारं) [अप्रियमिति शेषः] न करोमि (करिष्यामि); [अतः] मम दर्शनं देहि; मन्मथेन (मनो मथ्नातीति मन्मथो विरहः तेन) दुनोमि (क्लेशं प्राप्नोमि)॥७॥ अनुवाद—हे सुन्दरि! मुझे क्षमा कर दो। अब तुम्हारे सामने ऐसा अपराध कभी नहीं करूँगा। अब दर्शन दो, मैं कन्दर्प पीड़ासे व्यथित हो रहा हूँ। पद्यानुवाद— क्या न क्षमा अब कर दोगी निज अपराधीको रानी? मधुमयि! दर्शन दे कष्टोंकी कर दो अन्त कहानी॥ भूल न होगी; अब भविष्यमें यह आँखोंका पानी— साक्षी है, कवि ‘जय’ के स्वरमें गूँजी मोहन-वाणी॥

१३६ श्रीगीतगोविन्दम् बालबोधिनी—श्रीकृष्णकी उद्वेगावस्थाकी चरम सीमा यहाँ कविद्वारा अभिव्यक्त हो रही है। मनमें श्रीराधाकी स्फूर्त्ति होने लगी है, उनके सामने वे अपने आराध्यकी स्वीकृति करते हुए कह रहे हैं, हे राधे! मेरे अपराधोंको क्षमा करो, जो कुछ हो गया उसे भूल जाओ, भविष्यमें अब कभी ऐसा अपराध नहीं करूँगा। मुझे दर्शन दो, मैं तुम्हारा अति प्रिय हूँ, तुम मेरी आँखोंसे ओझल मत होओ। तुम्हारे विरहमें मैं कामतापसे झुलसा जा रहा हूँ। प्रस्तुत गीतमें वर्णित नायक श्रीकृष्ण धीर ललित हैं तथा परस्पर अनुराग जनित विप्रलम्भ-शृङ्गार इस गीतका प्रधान रस है। वर्णितं जयदेवकेन हरेरिदं प्रवणेन। केन्दुबिल्व-समुद्रसम्भव-रोहिणी-रमणेन— हरि हरि हतादरतया... ॥८॥ अन्वय—केन्दुबिल्व-समुद्र-सम्भव-रोहिणी-रमणेन (केन्दु- बिल्वनामा ग्रामः स एव समुद्रं तस्मात् सम्भवतीति तथोक्तः यः रोहिणीरमणः चन्द्रः तेन) जयदेवकेन प्रवणेन (प्रणतेन सता; नम्रेण इत्यर्थः) हरेः (कृष्णस्य) इदं (विरहगीतं) वर्णितं (रचितम्) ॥८॥ अनुवाद—केन्दुबिल्व नामक ग्रामरूप समुद्रसे जो चन्द्रमाकी भाँति आविर्भूत हुए हैं, जिन्होंने श्रीकृष्णकी विलापसूचक वचनावलीका संग्रह किया है—ऐसे कवि श्रीजयदेव विनम्रताके साथ इस गीतका वर्णन कर रहे हैं। बालबोधिनी—कवि श्रीजयदेवजीने अत्यन्त विनयपूर्वक श्रीराधाके प्रति श्रीकृष्णके विरह-विलापका वर्णन किया है। समुद्रसे जैसे चन्द्रमाका उद्भव होता है, उसी प्रकार केन्दुबिल्व गाँवमें जयदेव नामक कविका आविर्भाव हुआ है। श्रीजयदेव