ईशादि नौ उपनिषद्
Ishadi Nau Upanishad
ऋषिगण द्वारा
स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press Gorakhpur (उद्गम)
४९४
ईशादि नौ उपनिषद्
[ अध्याय ५ ]
तत्त्वोंकी शक्तिरूप स्वभावको; पचति=(अपने संकल्परूप तपसे) पकाता है; च=तथा; य=:जो; सर्वान्=समस्त; पाच्यान्=पकाये जानेवाले पदार्थोंको; परिणामयेत्=नाना रूपोंमें परिवर्तित करता है; (और) य=:जो; एकः=अकेला ही; सर्वान्=समस्त; गुणान् विनियोजयेत्=गुणोंका जीवोंके साथ यथायोग्य संयोग कराता है; च=तथा; एतत्=इस; सर्वम्=समस्त; विश्वम् अधितिष्ठति=विश्वका शासन करता है (वह परमात्मा है) ॥ ५ ॥
व्याख्या —जो इस सम्पूर्ण विश्वके परम कारण हैं, अर्थात् जिनका और कोई कारण नहीं है, जगत्के कारणरूपसे कहे जानेवाले समस्त तत्त्वोंकी शक्तिरूप स्वभावको जो अपने संकल्परूप तपसे पकाते हैं—अर्थात् उन आकाशादि तत्त्वोंकी जो भिन्न-भिन्न शक्तियाँ प्रलयकालमें लुप्त हो गयी थीं, उन्हें अपने संकल्पद्वारा पुनः प्रकट करते हैं और उन प्रकट की हुई शक्तियोंका नाना रूपोंमें परिवर्तन कर इस विचित्र जगत्की रचना करते हैं तथा सत्त्व आदि तीनों गुणोंका तथा उनसे उत्पन्न हुए पदार्थोंका जीवोंके साथ उनके कर्मानुसार यथायोग्य सम्बन्ध स्थापित करते हैं—इस प्रकार जो अकेले ही इस सम्पूर्ण जगत्की सारी व्यवस्था करके इसपर शासन करते हैं, वे ही पूर्वमन्त्रमें कहे हुए सर्वशक्तिमान् परब्रह्म परमेश्वर हैं ॥ ५ ॥
तद् वेदगुह्योपनिषत्सु गृहं तद् ब्रह्मा वेदते ब्रह्मयोनिम् । ये पूर्वदेवा ऋषयश्च तद्विदु- स्ते तन्मया अमृता वै बभूवुः ॥ ६ ॥
तत्=वह; वेदगुह्योपनिषत्सु=वेदोंके रहस्यभूत उपनिषदोंमें; गृहम्=छिपा हुआ है; ब्रह्मयोनिम्=वेदोंके प्राकट्य-स्थान; तत्=उस परमात्माको; ब्रह्मा=ब्रह्मा; वेदते=जानता है; ये=जो; पूर्वदेवाः=पुरातन देवता; च=और; ऋषयः=ऋषिलोग; तत्=उसको; विदुः=जानते थे; ते=वे; वै=अवश्य ही; तन्मयाः=(उसमें) तन्मय होकर; अमृताः=अमृतरूप; बभूवुः=हो गये ॥ ६ ॥
अध्याय ५ ]
श्वेताश्वतरोपनिषद्
४९५
व्याख्या —वे परब्रह्म परमात्मा वेदोंकी रहस्यविद्यारूप उपनिषदोंमें छिपे हुए हैं अर्थात् उनके स्वरूपका वर्णन उपनिषदोंमें गुस्रूपसे किया गया है। वेद निकले भी उन्हींसे हैं—उन्हींके निःश्वासरूप हैं—‘यस्य निःश्वसितं वेदाः ’। इस प्रकार वेदोंमें छिपे हुए और वेदोंके प्राकट्य-स्थान उन परमात्माको ब्रह्माजी जानते हैं। उनके सिवा और भी जिन पूर्ववर्ती देवताओं और ऋषियोंने उनको जाना था, वे सब-के-सब उन्हींमें तन्मय होकर आनन्दस्वरूप हो गये। अतः मनुष्यको चाहिये कि उन सर्वशक्तिमान्, सर्वाधार, सबके अधीश्वर परमात्माको उक्त प्रकारसे मानकर उन्हें जानने और पानेके लिये तत्पर हो जाय ॥ ६ ॥
सम्बन्ध — पाँचवें मन्त्रमें यह बात कही गयी थी कि परमेश्वर सब जीवोंका उनके कर्मानुसार गुणोंके साथ संयोग कराते हैं; अतः जीवात्माका स्वरूप और नाना योनियोंमें विचरनेका कारण आदि बतानेके लिये अलग प्रकरण आरम्भ किया जाता है—
गुणान्वयो यः फलकर्मकर्ता कृतस्य तस्यैव स चोपभोक्ता। स विश्वरूपस्त्रिगुणस्त्रिवर्त्ता प्राणाधिपः संचरति स्वकर्मभिः ॥ ७ ॥
यः गुणान्वयः =जो गुणोंसे बँधा हुआ है; सः =वह; फलकर्मकर्ता =फलके उद्देश्यसे कर्म करनेवाला जीवात्मा; एव =ही; तस्य =उस; कृतस्य =अपने किये हुए कर्मके फलका; उपभोक्ता =उपभोग करनेवाला; विश्वरूपः =विभिन्न रूपोंमें प्रकट होनेवाला; त्रिगुणः =तीन गुणोंसे युक्त; च =और त्रिवर्त्ता =कर्मानुसार तीन मार्गोंसे गमन करनेवाला है; सः =वह; प्राणाधिपः =प्राणोंका अधिपति (जीवात्मा); स्वकर्मभिः =अपने कर्मोंसे प्रेरित होकर; संचरति =नाना योनियोंमें विचरता है ॥ ७ ॥
व्याख्या —इस मन्त्रमें प्रकरण आरम्भ करते ही जीवात्माके लिये ‘गुणान्वयः ’ विशेषण देकर यह भाव दिखाया गया है कि जो जीव गुणोंसे सम्बद्ध अर्थात् प्रकृतिमें स्थित है, वही इस जन्म-मरणरूप संसारचक्रमें घूमता
४९६
ईशादि नौ उपनिषद्
[ अध्याय ५ ]
ही है (गीता १३।२१); जो गुणातीत हो गया है, वह नहीं घूमता। मन्त्रका सारांश यह है कि जो जीवात्मा सत्त्व, रज और तम—इन तीनों गुणोंसे बँधा हुआ है (गीता १४।५), वह नाना प्रकारके कर्मफलरूप भोगोंकी प्राप्तिके उद्देश्यसे नाना प्रकारके कर्म करता है और अपने किये हुए उन कर्मोंका फल भोगनेके लिये नाना योनियोंमें जन्म लेकर विभिन्न रूपोंमें प्रकट होता है और जहाँ भी जाता है, तीनों गुणोंसे युक्त रहता है। मृत्युके अनन्तर उसकी कर्मानुसार तीन गतियाँ होती हैं अर्थात् शरीर छोड़नेपर वह तीन मार्गोंसे जाता है। वे तीन मार्ग हैं—देवयान, पितृयान और तीसरा निरन्तर जन्म-मृत्युके चक्रमें घूमना।* वह प्राणोंका अधिपति जीवात्मा जबतक मुक्त नहीं हो जाता, तबतक अपने किये हुए कर्मोंसे प्रेरित होकर नाना लोकोंमें भिन्न-भिन्न प्रकारकी योनियोंको ग्रहण करके इस संसारचक्रमें घूमता रहता है ॥७॥
सम्बन्ध—जीवात्माका स्वरूप कैसा है, इस जिज्ञासापर कहते हैं—
अङ्गुष्ठमात्रो
रवितुल्यरूपः
संकल्पाहङ्कारसमन्वितो
यः।
बुद्धेर्गुणेनात्मगुणेन
चैव
आराग्रमात्रो
ह्यपरोऽपि
दृष्टः ॥८॥
यः=जो; अङ्गुष्ठमात्रः=अङ्गुष्ठमात्र परिमाणवाला; रवितुल्यरूपः=सूर्यके समान प्रकाशस्वरूप; (तथा) संकल्पाहङ्कारसमन्वितः=संकल्प और अहङ्कारसे युक्त है; बुद्धेः=बुद्धिके; गुणेन=गुणके कारण; च=और; आत्मगुणेन=अपने गुणके कारण; एव=ही; आराग्रमात्रः=सूजेकी नोकके जैसे सूक्ष्म आकारवाला है; अपरः=ऐसा
- छान्दोग्य-उपनिषद्में ५।१०।२ से ८ तक और बृहदारण्यक० ६।२।१५-१६ में इन तीन मार्गोंका वर्णन आया है। देवयान-मार्गसे जानेवाले ब्रह्मलोकतक जाकर वहाँसे लौटते नहीं, ब्रह्माके साथ ही मुक्त हो जाते हैं; पितृयानसे जानेवाले स्वर्गमें जाकर चिरकालतक वहाँके दिव्य सुखोंका उपभोग करते हैं और पुण्य क्षीण हो जानेपर पुनः मृत्युलोकमें ढकेल दिये जाते हैं; और तीसरे मार्गसे जानेवाले कीट-पतङ्गादि शुद्ध योनियोंमें भटकते रहते हैं।
अध्याय ५ ]
श्वेताश्वतरोपनिषद्
४९७
अपर (अर्थात् परमात्मासे भिन्न जीवात्मा); अपि=भी; हि=निःसंदेह; दृष्टः= (ज्ञानियोंद्वारा) देखा गया है ॥ ८ ॥
व्याख्या —मनुष्यका हृदय अँगूठेके नापका माना गया है और हृदयमें ही जीवात्माका निवास है। इसलिये उसे अङ्गुष्ठमात्र—अँगूठेके नापका कहा जाता है। उसका वास्तविक स्वरूप सूर्यकी भाँति प्रकाशमय (विज्ञानमय) है। उसे अज्ञानरूपी अन्धकार छूतक नहीं गया है। वह संकल्प और अहंकार—इन दोनोंसे युक्त हो रहा है, अतः संकल्परूप बुद्धिके गुणसे अर्थात् अन्तःकरण और इन्द्रियोंके धर्मोंसे तथा अहंकाररूप अपने गुणसे अर्थात् अहंता-ममता आदिसे सम्बद्ध होनेके कारण सृजकी नोकके समान सूक्ष्म आकारवाला है और परमात्मासे भिन्न है। जीवके तत्त्वको जाननेवाले ज्ञानी पुरुषोंने गुणोंसे युक्त हुए जीवात्माका स्वरूप ऐसा ही देखा है।* तात्पर्य यह कि आत्माका स्वरूप वास्तवमें अत्यन्त सूक्ष्म है; सूक्ष्मसे भी सूक्ष्म जड़ पदार्थ उसकी तुलनामें स्थूल ही ठहरता है। उसकी सूक्ष्मता किसी भी जड़ पदार्थके परिमाणसे नहीं मापी जा सकती। केवल उसका लक्ष्य करानेके लिये उसे सम्बद्ध वस्तुके आकारका बताया जाता है। हृदय-देशमें स्थित होनेके कारण उसे अङ्गुष्ठपरिमाण कहा जाता है और बुद्धिगुण तथा आत्मगुणके सम्बन्धसे उसे सृजकी नोकके आकारका बताया जाता है। बुद्धि आदिको सूर्यकी नोकके समान कहा गया है, इसीसे जीवात्माको यहाँ सृजकी नोकके सदृश बताया गया है ॥ ८ ॥
सम्बन्ध —पूर्वमन्त्रमें जो जीवात्माका स्वरूप सृजकी नोकके सदृश सूक्ष्म बताया गया है, उसे पुनः स्पष्ट करते हैं—
वालाग्रशतभागस्य शतधा कल्पितस्य च। भागो जीवः स विज्ञेयः स चानन्त्याय कल्पते ॥ ९ ॥
- गीतामें भी कहा है कि एक शरीरसे दूसरे शरीरमें जानेवाले, शरीरमें स्थित रहनेवाले अथवा विषयोंको भोगनेवाले इस गुणान्वित जीवात्माको मूर्ख नहीं जानते, ज्ञानरूप नेत्रोंवाले ज्ञानी जानते हैं (१५।१०)।
४९८
ईशादि नौ उपनिषद्
[ अध्याध ५ ]
वालाग्रशतभागस्य=बालकी नोकके सौवें भागके; च=पुनः; शतधा=सौ भागोंमें; कल्पितस्य=कल्पना किये जानेपर; भागः=जो एक भाग होता है; सः=वही (उसोके बराबर); जीवः=जीवका स्वरूप; विज्ञेयः=समझना चाहिये; च=और; सः=वह; आनन्त्याय=असीम भाववाला होनेमें; कल्पते=समर्थ है ॥९॥
व्याख्या —पूर्वमन्त्रमें जीवात्माका स्वरूप सूजेकी नोकके सदृश सूक्ष्म बताया गया है; उसे समझनेमें भ्रम हो सकता है, अतः उसे भलीभाँति समझानेके लिये पुनः इस प्रकार कहते हैं। मान लीजिये, एक बालकी नोकके हम सौ टुकड़े कर लें; फिर उनमेंसे एक टुकड़ेके पुनः सौ टुकड़े कर लें। उनमेंसे एक टुकड़ा जितना सूक्ष्म हो सकता है, अर्थात् बालकी नोकके दस हजार भाग करनेपर उनमेंसे एक भाग जितना सूक्ष्म हो सकता है, उसके समान जीवात्माका स्वरूप समझना चाहिये। यह कहना भी केवल उसकी सूक्ष्मताका लक्ष्य करानेके लिये ही है। वास्तवमें चेतन और सूक्ष्म वस्तुका स्वरूप जड़ और स्थूल वस्तुकी उपमासे नहीं समझाया जा सकता; क्योंकि बालकी नोकके दस हजार भागोंमेंसे एक भाग भी आकाशमें जितने देशको रोकता है, उतना भी जीवात्मा नहीं रोकता। चेतन और सूक्ष्म वस्तुका जड़ और स्थूल देशके साथ सम्बन्ध नहीं हो सकता; वह सूक्ष्म होनेपर भी स्थूल वस्तुमें सर्वत्र व्याप्त रह सकता है। इसी भावको समझानेके लिये अन्तमें कहा गया है कि वह इतना सूक्ष्म होनेपर भी अनन्त भावसे युक्त होनेमें अर्थात् असीम होनेमें समर्थ है। भाव यह कि वह जड़ जगत्में सर्वत्र व्याप्त है। केवल बुद्धिके गुण संकल्पसे और अपने गुणरूप अहंकारसे युक्त होनेके कारण ही एकदेशीय बन रहा है ॥९॥
नैव स्त्री न पुमानेष न चैवायं नपुंसकः।
यद् यच्छरीरमादते तेन तेन स युज्यते ॥१०॥
एषः=यह जीवात्मा; न=न; एव=तो; स्त्री=स्त्री है; न=न; पुमान्=पुरुष है; च=और; न=न; अयम्=यह; नपुंसकः=एव=नपुंसक ही है; सः=वह; यत् यत्=
अध्याय ५ ]
श्वेताश्वतरोपनिषद्
४९९
जिस-जिस; शरीरम्-शरीरको; आदत्ते=ग्रहण करता है; तेन तेन=उस-उससे; युज्यते=सम्बद्ध हो जाता है ॥ १० ॥
व्याख्या —जीवात्मा वास्तवमें न तो स्त्री है, न पुरुष है और न नपुंसक ही है। यह जब जिस शरीरको ग्रहण करता है, उस समय उससे संयुक्त होकर वैसा ही बन जाता है। जो जीवात्मा आज स्त्री है, वही दूसरे जन्ममें पुरुष हो सकता है; जो पुरुष है, वह स्त्री हो सकता है। भाव यह कि ये स्त्री, पुरुष और नपुंसक आदि भेद शरीरको लेकर हैं; जीवात्मा सर्वभेदशून्य है, सारी उपाधियोंसे रहित है ॥ १० ॥
संकल्पनस्पर्शनदृष्टिभोहै-
ग्रीसाम्बुवृष्ट्या
चात्मविवृद्धिजन्म ।
कर्मानुगान्यनुक्रमेण
देही
स्थानेषु
रूपाण्यभिस्सम्प्रपद्यते ॥ ११ ॥
संकल्पनस्पर्शनदृष्टिभोहै =संकल्प, स्पर्श, दृष्टि और मोहसे; च =तथा; ग्रीसाम्बुवृष्ट्या =भोजन, जलपान और वर्षाके द्वारा; चात्मविवृद्धिजन्म = (प्राणियोंके) सजीव शरीरकी वृद्धि और जन्म होते हैं; देही =यह जीवात्मा; स्थानेषु =भिन्न-भिन्न लोकोंमें; कर्मानुगानि =कर्मानुसार मिलनेवाले; रूपाणि =भिन्न-भिन्न शरीरोंको; अनुक्रमेण =अनुक्रमसे; अभिस्सम्प्रपद्यते =बार-बार प्राप्त होता रहता है ॥ ११ ॥
व्याख्या —संकल्प, स्पर्श, दृष्टि, मोह, भोजन, जलपान और वृष्टि— इन सबसे सजीव शरीरकी वृद्धि और जन्म होते हैं। इसका एक भाव तो यह है कि स्त्री-पुरुषके परस्पर मोहपूर्वक संकल्प, स्पर्श और दृष्टिपातके द्वारा सहवास होनेपर जीवात्मा गर्भमें आता है; फिर माताके भोजन और जलपानसे बने हुए उसके द्वारा उसकी वृद्धि होकर जन्म होता है। दूसरा भाव यह है कि भिन्न-भिन्न योनियोंमें जीवोंकी उत्पत्ति और वृद्धि भिन्न-भिन्न प्रकारसे होती है। किसी योनिमें तो संकल्पमात्रसे ही जीवोंका पोषण होता रहता है, जैसे कछुएके अंडोंका; किसी योनिमें आसक्तिपूर्वक स्पर्शसे होता है, जैसे पक्षियोंके अंडोंका;
५००
ईशादि नौ उपनिषद्
[ अध्याय ५ ]
किसी योनिमें केवल आसक्तिपूर्वक दर्शनमात्रसे ही होता है, जैसे मछली आदिका; किसी योनिमें अन्नभक्षणसे और जलपानसे होता है, जैसे मनुष्य-पशु आदिका और किसी योनिमें वृष्टिमात्रसे ही हो जाता है, जैसे वृक्ष-लता आदिका। इस प्रकार नाना प्रकारसे सजीव शरीरोंका पालन-पोषण, तुष्टि-पुष्टिरूप वृद्धि और जन्म होते हैं। जीवात्मा अपने कर्मोंके अनुसार उनका फल भोगनेके लिये इसी प्रकार विभिन्न लोकोंमें गमन करता हुआ एकके बाद एकके क्रमसे नाना शरीरोंको बार-बार धारण करता रहता है ॥ ११ ॥
सम्बन्ध— इसका बार-बार नाना योनियोंमें आवागमन क्यों होता है, इस जिज्ञासापर कहते हैं—
स्थूलानि सूक्ष्माणि बहूनि चैव रूपाणि देही स्वगुणैर्वृणोति । क्रियागुणैरात्मगुणैश्च तेषां संयोगहेतुरपरोऽपि दृष्टः ॥ १२ ॥
देही=जीवात्मा; क्रियागुणैः=अपने कर्मोंके (संस्काररूप) गुणोंसे; च=तथा; आत्मगुणैः=शरीरके गुणोंसे (युक्त होनेके कारण); स्वगुणैः=अहंता, ममता आदि अपने गुणोंके वशीभूत होकर; स्थूलानि=स्थूल; च=और; सूक्ष्माणि=सूक्ष्म; बहूनि एव=बहुत-से; रूपाणि=रूपों (आकृतियों, शरीरों)को; वृणोति=स्वीकार करता है; तेषाम्=उनके; संयोगहेतुः=संयोगका कारण; अपरः=दूसरा; अपि=भी; दृष्टः=देखा गया है ॥ १२ ॥
व्याख्या— जीवात्मा अपने किये हुए कर्मोंके संस्कारोंसे और बुद्धि, मन, इन्द्रिय तथा पञ्चभूत—इनके समुदायरूप शरीरके धर्मोंसे युक्त होनेके कारण अहंता-ममता आदि अपने गुणोंके वशीभूत होकर अनेकानेक शरीर धारण करता है। अर्थात् शरीरके धर्मोंमें अहंता-ममता करके तद्रूप हो जानेके कारण नाना प्रकारके स्थूल और सूक्ष्म रूपोंको स्वीकार करता है—अपने कर्मानुसार भिन्न-भिन्न योनियोंमें जन्म लेता है। परंतु इस प्रकार जन्म लेनेमें यह स्वतन्त्र नहीं है,
अध्याय ५ ]
श्वेताश्वतरोपनिषद्
५०१
इससे संकल्प और कर्मिक अनुसार उन-उन योनियोंसे इसका सम्बन्ध जोड़नेवाला कोई दूसरा ही है। वे हैं पूर्वोक्त परमेश्वर, जिन्हें तत्त्वज्ञानी महापुरुषोंने देखा है। वे इस रहस्यको भलीभाँति जानते हैं। यहाँ कर्मिक संस्कारोंका नाम क्रिया-गुण है, समस्त तत्त्वोंके समुदायरूप शरीरको देखना, सुनना, समझना आदि शक्तियोंका नाम आत्मगुण है और इनके सम्बन्धसे जीवात्मामें जो अहंता, ममता, आसक्ति आदि आ जाते हैं, उनका नाम स्वगुण है॥ १२॥
सम्बन्ध— अनादिकालसे चले आते हुए इस जन्म-मरणरूप बन्धनसे छूटनेका क्या उपाय है, इस जिज्ञासापर कहा जाता है—
अनाद्यनन्तं कलिलस्य मध्ये विश्वस्य स्रष्टारमनेकरूपम्। विश्वस्यैकं परिवेष्टितारं ज्ञात्वा देवं मुच्यते सर्वपाशैः॥ १३॥
कलिलस्य=कलिल (दुर्गम संसार) के; मध्ये=भीतर व्यास; अनाद्यनन्तम्=आदि-अन्तसे रहित; विश्वस्य स्रष्टारम्=समस्त जगत्की रचना करनेवाले; अनेकरूपम्=अनेकरूपधारी; (तथा) विश्वस्य परिवेष्टितारम्=समस्त जगत्को सब ओरसे घेरे हुए; एकम्=एक (अद्वितीय); देवम्=परमदेव परमेश्वरको; ज्ञात्वा=जानकर; (मनुष्य) सर्वपाशैः=समस्त बन्धनोंसे; मुच्यते=सर्वथा मुक्त हो जाता है॥ १३॥
व्याख्या— पूर्वमन्त्रमें जिनको इस जीवात्माका नाना योनियोंके साथ सम्बन्ध जोड़नेवाला बताया गया है, जो अन्तर्धामीरूपसे मनुष्यके हृदयरूप गुहामें स्थित तथा निराकाररूपसे इस समस्त जगत्में व्याप्त हैं, जिनका न तो आदि है और न अन्त ही है, अर्थात् जो उत्पत्ति, विनाश और वृद्धि-क्षय आदि सब प्रकारके विकारोंसे सर्वथा शून्य—सदा एकरस रहनेवाले हैं, तथापि जो समस्त जगत्की रचना करके विविध रूपोंमें प्रकट होते हैं और जिन्होंने इस समस्त जगत्को सब ओरसे घेर रखा है, उन एकमात्र सर्वाधार,
५०२
ईशादि नौ उपनिषद्
[ अध्याय ५ ]
सर्वशक्तिमान्, सबका शासन करनेवाले, सर्वेश्वर परब्रह्म पुरुषोत्तमको जानकर यह जीवात्मा सदाके लिये समस्त बन्धनोंसे सर्वथा छूट जाता है॥१३॥
सम्बन्ध— अब अध्यायके उपसंहारमें ऊपर कही हुई बातको पुनः स्पष्ट करते हुए परमात्माकी प्रापिका उपाय बताया जाता है—
भावग्राह्यमनीडाख्यं भावाभावकरं शिवम्। कलासर्गकरं देवं ये विदुस्ते जहुस्तनुम्॥१४॥
भावग्राह्यम्=श्रद्धा और भक्तिके भावसे प्राप्त होने योग्य; अनीडाख्यम्=आश्रयरहित कहे जानेवाले; (तथा) भावाभावकरम्=जगत्की उत्पत्ति और संहार करनेवाले; शिवम्=कल्याणस्वरूप; (तथा) कलासर्गकरम्=सोलह कलाओंकी रचना करनेवाले; देवम्=परमदेव परमेश्वरको; ये=जो साधक; विदुः=जान लेते हैं; ते=वे; तनुम्=शरीरको; (सदाके लिये) जहुः=त्याग देते हैं—जन्म-मृत्युके चक्करसे छूट जाते हैं॥१४॥
व्याख्या— वे परब्रह्म परमेश्वर आश्रयरहित अर्थात् शरीररहित हैं; यह प्रसिद्ध है; तथा वे जगत्की उत्पत्ति और संहार करनेवाले तथा (प्रश्नोपनिषद् ६।६।४ में बताया हुई) सोलह कलाओंको भी उत्पन्न करनेवाले हैं। ऐसा होनेपर भी वे कल्याणस्वरूप आनन्दमय परमेश्वर श्रद्धा, भक्ति और प्रेमभावसे पकड़े जा सकते हैं; जो मनुष्य उन परमदेव परमेश्वरको जान लेते हैं, वे शरीरसे अपना सम्बन्ध सदाके लिये छोड़ देते हैं अर्थात् इस संसार-चक्रसे सदाके लिये छूट जाते हैं।
इस रहस्यको समझकर मनुष्यको जितना शीघ्र हो सके, उन परम सुहृद, परम दयालु, परम प्रेमी, सर्वशक्तिमान्, सर्वाधार, सर्वेश्वर परमात्माको जानने और पानेके लिये व्याकुल हो श्रद्धा और भक्तिभावसे उनकी आराधनामें लग जाना चाहिये॥१४॥
॥ पञ्चम अध्याय समाप्त॥५॥
—◆◆◆—
अध्याय ६ ]
श्वेताश्वतरोपनिषद्
५०३
षष्ठ अध्याय
स्वभावमेके | कवयो | वदन्ति | ---|---|---|--- | कालं | तथान्ये | परिमुह्यमानाः । देवस्यैष | महिमा | तु | लोके | येनेदं | भ्राम्यते | ब्रह्मचक्रम् ॥ १ ॥
एके=कितने ही; कवयः=बुद्धिमान् लोग; स्वभावम्=स्वभावको; वदन्ति=जगत्का कारण बताते हैं; तथा=उसी प्रकार; अन्ये=कुछ दूसरे लोग; कालम्=कालको जगत्का कारण बतलाते हैं; [ एते ] परिमुह्यमानाः [ सन्ति ]=(वास्तवमें) ये लोग मोहग्रस्त हैं (अतः वास्तविक कारणको नहीं जानते); तु=वास्तवमें तो; एषः=यह; देवस्य=परमदेव परमेश्वरकी; लोके=समस्त जगत्में फैली हुई; महिमा=महिमा है; येन=जिसके द्वारा; इदम्=यह; ब्रह्मचक्रम्=ब्रह्मचक्र; भ्राम्यते=घुमाया जाता है ॥ १ ॥
व्याख्या —कितने ही बुद्धिमान् लोग तो कहते हैं कि इस जगत्का कारण स्वभाव है। अर्थात् पदार्थोंमें जो स्वाभाविक शक्ति हैं—जैसे अग्निमें प्रकाशन-शक्ति और दाह-शक्ति वही इस जगत्का कारण है। कुछ दूसरे लोग कहते हैं कि काल ही जगत्का कारण है; क्योंकि समयपर ही वस्तुगत शक्तिका प्राकट्य होता है, जैसे वृक्षमें फल आदि उत्पन्न करनेकी शक्ति समयपर ही प्रकट होती है। इसी प्रकार स्त्रियोंमें गर्भाधान ऋतुकालमें ही होता है, असमयमें नहीं होता—यह प्रत्यक्ष देखा जाता है। परंतु अपनेको पण्डित समझनेवाले ये वैज्ञानिक मोहमें पड़े हुए हैं, अतः ये इस जगत्के वास्तविक कारणको नहीं जानते। वास्तवमें तो यह परमदेव सर्वशक्तिमान् परमेश्वरकी ही महिमा है, जगत्की विचित्र रचनाको देखने और उसपर विचार करनेपर उन्हींका महत्त्व प्रकट होता है। वे स्वभाव और काल आदि समस्त कारणोंके अधिपति हैं और उन्हींके द्वारा यह संसार-चक्र घुमाया जाता है। इस रहस्यको समझकर इस चक्रसे छुटकारा पानेके लिये उन्हींकी शरण लेनी चाहिये। संसार-चक्रकी व्याख्या १।४ में की गयी है ॥ १ ॥
५०४
ईशादि नौ उपनिषद्
[ अध्याय ६ ]
येनावृतं नित्यमिदं हि सर्वं ऋः कालकालो गुणी सर्वविद्यः । तेनेशितं कर्म विवर्तते ह पृथ्व्यसेजोऽनिलखानि चिन्त्यम् ॥ २ ॥
येन=जिस परमेश्वरसे; इदम्=यह; सर्वम्=सम्पूर्ण जगत्; नित्यम्=सदा; आवृतम्=व्याप्त है; यः=जो; ऋः=ज्ञानस्वरूप परमेश्वर; हि=निश्चय ही; कालकालः=कालका भी महाकाल; गुणी=सर्वगुणसम्पन्न; (और) सर्ववित्=सबको जाननेवाला है; तेन=उससे; ह=ही; ईशितम्=शासित हुआ; कर्म=यह जगतरूप कर्म; विवर्तते=विभिन्न प्रकारसे यथायोग्य चल रहा है; (और ये) पृथ्व्यसेजोऽनिलखानि=पृथ्वी, जल, तेज, वायु तथा आकाश भी (उसीके द्वारा शासित होते हैं); [ इति ]=इस प्रकार; चिन्त्यम्=चिन्तन करना चाहिये ॥ २ ॥
व्याख्या—जिन जगत्रियन्ता जगदाधार परमेश्वरसे यह सम्पूर्ण जगत् सदा—सभी अवस्थाओंमें सर्वथा व्याप्त है, जो कालके भी महाकाल हैं— अर्थात् जो कालकी सीमासे परे हैं, जो ज्ञानस्वरूप चिन्मय परमात्मा सुहृदता आदि समस्त दिव्य गुणोंसे नित्य सम्पन्न हैं, समस्त गुण जिसके स्वरूपभूत और चिन्मय हैं, जो समस्त ब्रह्माण्डोंको भली प्रकारसे जानते हैं, उन्हींका चलाया हुआ यह जगत्-चक्र नियमपूर्वक चल रहा है। वे ही पृथ्वी, जल, तेज, वायु और आकाश—इन पाँचों महाभूतोंपर शासन करते हुए इनको अपना-अपना कार्य करनेकी शक्ति देकर इनसे कार्य करवाते हैं। उनकी शक्तिके बिना ये कुछ भी नहीं कर सकते, यह बात केनोपनिषद्के तीसरे खण्डमें यक्षके आख्यानद्वारा भलीभाँति समझायी गयी है। इस रहस्यको समझकर मनुष्यको उन सर्वशक्तिमान् परमेश्वरका उपर्युक्त भावसे चिन्तन करना चाहिये ॥ २ ॥
तत्कर्म कृत्वा विनिवर्त्य भूय- स्तत्त्वस्य तत्त्वेन समेत्य योगम् । एकेन द्वाभ्यां त्रिभिर्दृष्टिभिर्वा कालेन चैवात्मगुणैश्च सूरुमैः ॥ ३ ॥
अध्याय ६ ]
श्वेताश्वतरोपनिषद्
५०५
(परमात्माने ही) तत्=उस (जडतत्त्वोंकी रचनारूप); कर्म=कर्मको; कृत्वा=करके; विनिवर्त्य=उसका निरीक्षण कर; भूयः=फिर; तत्त्वस्य=चेतनतत्त्वका; तत्त्वेन=जड-तत्त्वसे; योगम्=संयोग; समेत्य=कराके; वा=अथवा यों समझिये कि; एकेन=एक (अविद्या) से; द्वाभ्याम्=दो (पुण्य और पापरूप कर्मों) से; त्रिभिः=तीन गुणोंसे; च=और; अष्टभिः=आठ प्रकृतियोंके साथ; कालेन=कालके साथ; च=तथा; सूक्ष्मैः आत्मगुणैः=आत्मसम्बन्धी सूक्ष्म गुणोंके साथ; एव=भी; [ योगम् समेत्य ]=इस जीवका सम्बन्ध कराके (इस जगत्की रचना की है) ॥ ३ ॥
व्याख्या —परमेश्वरने ही अपनी शक्तिभूता मूलप्रकृतिसे पाँचों स्थूल महाभूत आदिकी रचनारूप कर्म करके उसका निरीक्षण किया, फिर जडतत्त्वके साथ चेतन तत्त्वका संयोग कराके नाना रूपोंमें अनुभव होनेवाले विचित्र जगत्की रचना की।* अथवा इस प्रकार समझना चाहिये कि एक अविद्या, दो पुण्य और पापरूप संचित कर्म-संस्कार, सत्त्व, रज और तम—ये तीन गुण और एक काल तथा मन, बुद्धि, अहंकार, पृथ्वी, जल, तेज, वायु और आकाश—ये आठ प्रकृतिभेद, इन सबसे तथा अहंता, ममता, आसक्ति आदि आत्मसम्बन्धी सूक्ष्म गुणोंसे जीवात्माका सम्बन्ध कराके इस जगत्की रचना की। इन दोनों प्रकारके वर्णनोंका तात्पर्य एक ही है ॥ ३ ॥
सम्बन्ध —इस रहस्यको समझकर साधकको क्या करना चाहिये, इस जिज्ञासापर कहा जाता है—
आरभ्य कर्माणि गुणान्वितानि भावांश्च सर्वान् विनियोजयेद् यः। तेषामभावे कृतकर्मान्नाशः कर्मक्षये याति स तत्त्वतोऽन्यः ॥ ४ ॥
- इसका वर्णन तैत्तिरीय-उपनिषद् (ब्रह्मानन्दवल्ली अनुवाक १ और ६) में, ऐतरेयोपनिषद् (अध्याय १ के तीनों खण्डों)में, छान्दोग्योपनिषद् (अध्याय ६, खण्ड २-३)में और बृहदारण्यकोपनिषद् (अध्याय १, ब्राह्मण २) में विस्तारपूर्वक आया है।
५०६
ईशादि नौ उपनिषद्
[ अध्याय ६ ]
यः=जो साधक; गुणान्वितानि=सत्त्वादि गुणोंसे व्यास; कर्माणि=कर्मोंको; आरभ्य=आरम्भ करके; (उनको) च=तथा; सर्वात्=समस्त; भावान्=भावोंको; विनियोजयेत्=परमात्मामें लगा देता है—उसके समर्पण कर देता है; (उसके इस समर्पणसे) तेषाम्=उन कर्मोंका; अभावे=अभाव हो जानेपर; (उस साधकके) कृतकर्मानाशः=पूर्वसंचित कर्म-समुदायका भी सर्वथा नाश हो जाता है; कर्मक्षये=(इस प्रकार) कर्मोंका नाश हो जानेपर; सः=वह साधक; याति=परमात्माको प्राप्त हो जाता है; (क्योंकि वह जीवात्मा) तत्त्वतः=वास्तवमें; अन्यः=समस्त जड़-समुदायसे भिन्न (चेतन) है ॥ ४ ॥
व्याख्या—जो कर्मयोगी सत्त्व, रज और तम—इन तीनों गुणोंसे व्यास अपने वर्ण, आश्रम और परिस्थितिके अनुकूल कर्तव्यकर्मोंका आरम्भ करके उनको और अपने सब प्रकारके अहंता, ममता, आसक्ति आदि भावोंको उन परब्रह्म परमेश्वरमें लगा देता है, उनके समर्पण कर देता है, उस समर्पणसे उन कर्मोंके साथ साधकका सम्बन्ध न रहनेके कारण वे उसे फल नहीं देते। इस प्रकार उनका अभाव हो जानेसे पहले किये हुए संचित कर्म-संस्कारोंका भी सर्वथा नाश हो जाता है। इस प्रकार कर्मोंका नाश हो जानेसे वह तुरंत परमात्माको प्राप्त हो जाता है; क्योंकि यह जीवात्मा वास्तवमें जड़ तत्त्वसमुदायसे सर्वथा भिन्न एवं अत्यन्त विलक्षण है। उनके साथ इसका सम्बन्ध अहंता-ममता आदिके कारण ही है, स्वाभाविक नहीं है ॥ ४ ॥
सम्बन्ध—कर्मयोगका वर्णन करके अब उपासनारूप दूसरा साधन बताया जाता है—
आदिः | स | संयोगनिमित्तहेतुः | ---|---|---|--- | परस्त्रिकालादकलौऽपि | | दृष्टः। तं | विश्वरूपं | भवभूतमीड्यं | | देवं | स्वचित्तस्थमुपास्य | पूर्वम् ॥ ५ ॥
सः=वह; आदिः=आदि कारण (परमात्मा); त्रिकालात् परः=तीनों कालोंसे सर्वथा अतीत; (एवं) अकलः=कलारहित (होनेपर); अपि=भी; संयोगनिमित्त-
अध्याय ६ ]
श्वेताश्वतरोपनिषद्
५०७
हेतुः=प्रकृतिके साथ जीवका संयोग करानेमें कारणोंका भी कारण; दृष्टः=देखा गया है; स्वचित्तस्थम्=अपने अन्तःकरणमें स्थित; तम्=उस; विश्वरूपम्=सर्वरूप; (एवं) भवभूतम्=जगत्-रूपमें प्रकट; ईड्यम्=स्तुति करनेयोग्य; पूर्वम्=पुराणपुरुष; देवम् उपास्य=परम देव (परमेश्वर) की उपासना करके (उसे प्राप्त करना चाहिये) ॥५॥
व्याख्या —वे समस्त जगत्के आदि कारण सर्वशक्तिमान् परमेश्वर तीनों कालोंसे सर्वथा अतीत हैं। उनमें कालका कोई भेद नहीं है, भूत और भविष्य भी उनकी दृष्टिमें वर्तमान ही हैं। वे (प्रश्नोपनिषद्में बतायी हुई) सोलह कलाओंसे रहित होनेपर भी अर्थात् संसारसे सर्वथा सम्बन्धरहित होते हुए भी प्रकृतिके साथ जीवका संयोग करानेवाले कारणके भी कारण हैं। यह बात इस रहस्यको जाननेवाले ज्ञानी महापुरुषोंद्वारा देखी गयी है। वे परमेश्वर ही एकमात्र स्तुति करनेयोग्य हैं। उन्हें दृढ़नेके लिये कहीं दूर जानेकी आवश्यकता नहीं है। वे हमारे हृदयमें ही स्थित हैं। इस बातपर दृढ़ विश्वास करके सब प्रकारके रूप धारण करनेवाले तथा जगत्-रूपमें प्रकट हुए, सर्वाधार, सर्वशक्तिमान्, परम देव पुराणपुरुष परमेश्वरकी उपासना करके उन्हें प्राप्त करना चाहिये ॥५॥
सम्बन्ध —अब ज्ञानयोगरूप तीसरा साधन बताया जाता है—
| स | वृक्षकालाकृतिभिः | परोऽन्यो |
|---|---|---|
| यस्मात् प्रपञ्चः | परिवर्ततेऽयम्। | |
| धर्मावहं | पापनुदं | भगेशं |
| ज्ञात्वात्मस्थममृतं | विश्वधाम ॥ ६ ॥ |
यस्मात्=जिससे; अयम्=यह; प्रपञ्चः=प्रपञ्च (संसार); परिवर्तते=निरन्तर चलता रहता है; सः=वह (परमात्मा); वृक्षकालाकृतिभिः=इस संसारवृक्ष, काल और आकृति आदिसे; परः=सर्वथा अतीत; (एवं) अन्यः=भिन्न है; (उस) धर्मावहम्=धर्मकी वृद्धि करनेवाले; पापनुदम्=पापका नाश करनेवाले; भगेशम्=सम्पूर्ण ऐश्वर्यके अधिपति; (तथा) विश्वधाम=समस्त जगत्के आधारभूत परमात्माको;
५०८
ईशादि नौ उपनिषद्
[ अध्याय ६ ]
आत्मस्थम्—अपने हृदयमें स्थित; ज्ञात्वा=जानकर; (साधक) अमृतम् [ एति ]=अमृतस्वरूप परब्रह्मको प्राप्त हो जाता है ॥ ६ ॥
व्याख्या —जिनकी अचिन्त्यशक्तिके प्रभावसे यह प्रपञ्चरूप संसार निरन्तर घूम रहा है—प्रवाहरूपसे सदा चलता रहता है, वे परमात्मा इस संसारवृक्ष, काल और आकृति आदिसे सर्वथा अतीत और भिन्न हैं अर्थात् वे संसारसे सर्वथा सम्बन्धरहित, कालका भी ग्रास कर जानेवाले एवं आकाररहित हैं; तथापि वे धर्मकी वृद्धि एवं पापका नाश करनेवाले, समस्त ऐश्वर्यके अधिपति और समस्त जगत्के आधार हैं। यह सम्पूर्ण विश्व उन्हींके आश्रित है, उन्हींकी सत्तासे टिका हुआ है। अन्तर्मीरूपसे वे हमारे हृदयमें भी हैं। इस प्रकार उन्हें जानकर ज्ञानयोगी उन अमृतस्वरूप परमात्माको प्राप्त हो जाता है ॥ ६ ॥
सम्बन्ध —पहले अध्यायमें जिनका वर्णन आया है, वे ध्यानके द्वारा परमात्माका प्रत्यक्ष करनेवाले महात्मा कहते हैं—
| तमीश्वराणां | परमं | महेश्वरं |
|---|---|---|
| तं | देवतानां | परमं च दैवतम्। |
| पतिं | पतीनां | परमं परस्ताद् |
| विदाम | देवं भुवनेशमीड्यम् ॥ ७ ॥ |
तम्=उस; ईश्वराणाम्=ईश्वरोंके भी; परमम्=परम; महेश्वरम्=महेश्वर; देवतानाम्=सम्पूर्ण देवताओंके; च=भी; परमम्=परम; दैवतम्=देवता; पतीनाम्=पतियोंके भी; परमम्=परम; पतिम्=पति; (तथा) भुवनेशम्=समस्त ब्रह्माण्डके स्वामी; (एवं) ईड्यम्=स्तुति करनेयोग्य; तम्=उस; देवम्=प्रकाशस्वरूप परमात्माको; (हमलोग) परस्तात्=सबसे परे; विदाम=जानते हैं ॥ ७ ॥
व्याख्या —वे परब्रह्म पुरुषोत्तम समस्त ईश्वरोंके—लोकपालोंके भी महान् शासक हैं, अर्थात् वे सब भी उन महेश्वरके अधीन रहकर जगत्का शासन करते हैं। समस्त देवताओंके भी वे परम आराध्य हैं, समस्त पतियों—रक्षकोंके भी परम पति हैं तथा समस्त ब्रह्माण्डोंके स्वामी हैं। उन स्तुति करनेयोग्य
अध्याय ६ ]
श्वेताश्वतरोपनिषद्
५०९
प्रकाशस्वरूप परम देव परमात्माको हमलोग सबसे पर जानते हैं। उनसे पर अर्थात् श्रेष्ठ और कोई नहीं है। वे ही इस जगत्के सर्वश्रेष्ठ कारण हैं और वे सर्वरूप होकर भी सबसे सर्वथा पृथक् हैं ॥७॥
न तस्य कार्यं करणं च विद्यते न तत्समश्चाभ्यधिकश्च दृश्यते। परास्य शक्तिर्विविधैव श्रूयते स्वाभाविकी ज्ञानबलक्रिया च ॥८॥
तस्य=उसके; कार्यम्=(शरीररूप) कार्य; च=और; करणम्=अन्तःकरण तथा इन्द्रिरूप करण; न=नहीं; विद्यते=है; अभ्यधिकः=उससे बड़ा; च=और; तत्समः=उसके समान; च=भी; (दूसरा) न=नहीं; दृश्यते=दीखता; च=तथा; अस्य=इस परमेश्वरकी; ज्ञानबलक्रिया=ज्ञान, बल और क्रियारूप; स्वाभाविकी=स्वाभाविक; परा=दिव्य; शक्तिः=शक्ति; विविधा=नाना प्रकारकी; एव=ही; श्रूयते=सुनी जाती है ॥८॥
व्याख्या—उन परब्रह्म परमात्माके जीवोंकी भाँति कार्य और करण—शरीर और इन्द्रियाँ नहीं हैं; अर्थात् उनमें देह, इन्द्रिय आदिका भेद नहीं है। तीसरे अध्यायमें यह बात विस्तारपूर्वक बतायी गयी है कि वे इन्द्रियोंके बिना ही समस्त इन्द्रियोंका व्यापार करते हैं। उनसे बड़ा तो दूर रहा, उनके समान भी दूसरा कोई नहीं दीखता; वास्तवमें उनसे भिन्न कोई है ही नहीं। उन परमेश्वरकी ज्ञान, बल, और क्रियारूप स्वरूपभूत दिव्य शक्ति नाना प्रकारकी सुनी जाती है ॥८॥
न तस्य कश्चित् पतिरस्ति लोके न चेष्टिता नैव च तस्य लिङ्गम्। स कारणं करणाधिपाधिपो न चास्य कश्चिज्जनिता न चाधिपः ॥९॥
लोके=जगत्में; कश्चित्=कोई भी; तस्य=उस परमात्माका; पतिः=स्वामी;
५१०
ईशादि नौ उपनिषद्
[ अध्याय ६ ]
न=नहीं; अस्ति=है; ईशिता=उसका शासक; च=भी; न=नहीं है; च=और; तस्य=उसका; लिङ्गम्=चिह्नविशेष भी; न एव=नहीं है; सः=वह; कारणम्=सबका परम कारण; (तथा) करणाधिपाधिपः=समस्त करणोंके अधिष्ठाताओंका भी अधिपति है; कश्चित्=कोई भी; न=न; च=तो; अस्य=इसका; जनिता=जनक है; च=और; न=न; अधिपः=स्वामी ही है ॥ ९ ॥
व्याख्या —जगत्में कोई भी उन परमात्माका स्वामी नहीं है। सभी उनके दास और सेवक हैं। उनका शासक—उनपर आज्ञा चलानेवाला भी कोई नहीं है। सब उन्हींकी आज्ञा और प्रेरणाका अनुसरण करते और उनके नियन्त्रणमें रहते हैं। उनका कोई चिह्नविशेष भी नहीं है; क्योंकि वे सर्वत्र परिपूर्ण, निराकार हैं तथा वे सबके परम कारण—कारणोंके भी कारण और समस्त अन्तःकरण और इन्द्रियोंके अधिष्ठातृ-देवताओंके भी अधिपति—शासक हैं। इन परब्रह्म परमात्माका न तो कोई जनक—अर्थात् इन्हें उत्पन्न करनेवाला पिता है और न कोई इनका अधिपति ही है। ये अजन्मा, सनातन, सर्वथा स्वतन्त्र और सर्वशक्तिमान् हैं ॥ ९ ॥
यस्तनुनाभ इव तन्तुभिः प्रधानजैः स्वभावतो देव एकः स्वमावृणोत्। स नो दधाद्ब्रह्माप्ययम् ॥ १० ॥
तन्तुभिः=तन्तुओंद्वारा; तन्तुनाभः इव=मकड़ीकी भाँति; यः एकः देवः=जिस एक देव (परमात्मा) ने; प्रधानजैः=अपनी स्वरूपभूत मुख्य शक्तिसे उत्पन्न अनन्त कार्योद्धार; स्वभावतः=स्वभावसे ही; स्वम्=अपनेको; आवृणोत्=आच्छादित कर रखा है; सः=वह परमेश्वर; नः=हमलोगोंको; ब्रह्माप्ययम्=अपने परब्रह्म रूपमें आश्रय; दधात्=दे ॥ १० ॥
व्याख्या —जिस प्रकार मकड़ी अपनेसे प्रकट किये हुए तन्तुजालसे स्वयं आच्छादित हो जाती है—उसमें अपनेको छिपा लेती है, उसी प्रकार जिन एक देव परमपुरुष परमेश्वरने अपनी स्वरूपभूत मुख्य एवं दिव्य अचिन्त्यशक्तिसे उत्पन्न अनन्त कार्योद्धार स्वभावसे ही अपनेको आच्छादित कर रखा है, जिसके
अध्याय ६ ]
श्वेताश्वतरोपनिषद्
५११
कारण संसारी जीव उन्हें देख नहीं पाते, वे सर्वशक्तिमान् सर्वाधार परमात्मा हमलोगोंको सबके परम आश्रयभूत अपने परब्रह्मस्वरूपमें स्थापित करें ॥ १० ॥
एको देवः सर्वभूतेषु गूढः सर्वव्यापी सर्वभूतान्तरात्मा ।
कर्माध्यक्षः सर्वभूताधिवासः साक्षी चेता केवलो निर्गुणश्च ॥ ११ ॥
एकः=(वह) एक; देवः=देव ही; सर्वभूतेषु=सब प्राणियोंमें; गूढः=छिपा हुआ; सर्वव्यापी=सर्वव्यापी; (और) सर्वभूतान्तरात्मा=समस्त प्राणियोंका अन्तर्यामी परमात्मा है; कर्माध्यक्षः=(वही) सबके कर्मोंका अधिष्ठाता; सर्वभूताधिवासः=सम्पूर्ण भूतोंका निवासस्थान; साक्षी=सबका साक्षी; चेता=चेतनस्वरूप [और सबको चेतना प्रदान करनेवाला]; केवलः=सर्वथा विशुद्ध; (और) निर्गुणः=च=गुणातीत भी है ॥ ११ ॥
व्याख्या—वे एक ही परमदेव परमेश्वर समस्त प्राणियोंके हृदयरूप गुहामें छिपे हुए हैं, वे सर्वव्यापी और समस्त प्राणियोंके अन्तर्यामी परमात्मा हैं। वे ही सबके कर्मोंके अधिष्ठाता—उनको कर्मानुसार फल देनेवाले और समस्त प्राणियोंके निवासस्थान—आश्रय हैं; तथा वे ही सबके साक्षी—शुभाशुभ कर्मको देखनेवाले, परम चेतनस्वरूप तथा सबको चेतना प्रदान करनेवाले, सर्वथा विशुद्ध अर्थात् निर्लैप और प्रकृतिके गुणोंसे अतीत भी हैं ॥ ११ ॥
एको वशी निष्क्रियाणां बहूना- मेकं बीजं बहुधा यः करोति । तमात्मस्थं येऽनुपश्यन्ति धीरा- स्तेषां सुखं शाश्वतं नेतरेषाम् ॥ १२ ॥
यः=जो; एकः=अकेला ही; बहूनाम्=बहुत-से; निष्क्रियाणाम्=वास्तवमें अक्रिय जीवोंका; वशी=शासक है; (और) एकम्=एक; बीजम्=प्रकृतिरूप बीजको; बहुधा=अनेक रूपोंमें परिणत; करोति=कर देता है; तम्=उस;
५१२
ईशादि नौ उपनिषद्
[ अध्याय ६ ]
आत्मस्थम्=हृदयस्थित परमेश्वरको; ये=जो; धीराः=धीर पुरुष; अनुपश्यन्ति=निरन्तर देखते रहते हैं; तेषाम्=उन्हींको; शाश्वतम्=सदा रहनेवाला; सुखम्=परमानन्द प्राप्त होता है; इतरेषाम्=दूसरोंको; न=नहीं ॥ १२ ॥
व्याख्या —जो विशुद्ध चेतनस्वरूप परमेश्वरके ही अंश होनेके कारण वास्तवमें निष्क्रिय हैं, ऐसे अनन्त जीवात्माओंके जो अकेले ही नियन्ता—कर्मफल देनेवाले हैं, जो एक प्रकृतिरूप बीजको बहुत प्रकारसे रचना करके इस विचित्र जगत्के रूपमें बनाते हैं उन हृदयस्थित सर्वशक्तिमान् परम सुहृद् परमेश्वरको जो धीर पुरुष निरन्तर देखते रहते हैं, निरन्तर उन्हींमें तन्मय हुए रहते हैं, उन्हींको सदा रहनेवाला परम आनन्द प्राप्त होता है; दूसरोंको अर्थात् जो इस प्रकार उनका निरन्तर चिन्तन नहीं करते उनको वह परमानन्द नहीं मिलता—वे उससे वञ्चित रह जाते हैं ॥ १२ ॥
नित्यो नित्यानां चेतनश्र्वेतानाना- मेको बहूनां यो विदधाति कामान् । तत् कारणं सांख्ययोगाधिगम्यं ज्ञात्वा देवं मुच्यते सर्वपाशैः ॥ १३ ॥
यः=जो; एकः=एक; नित्यः=नित्य; चेतनः=चेतन (परमात्मा); बहूनाम्=बहुत-से; नित्यानाम्=नित्य; चेतनानाम्=चेतन आत्माओंके; कामान् विदधाति=कर्मफलभोगोंका विधान करता है; तत्=उस; सांख्ययोगाधिगम्यम्=ज्ञानयोगसे और कर्मयोगसे प्राप्त करनेयोग्य; कारणम्=सबके कारणरूप; देवम्=परमदेव परमात्माको; ज्ञात्वा=जानकर; (मनुष्य) सर्वपाशैः=समस्त बन्धनोंसे; मुच्यते=मुक्त हो जाता है ॥ १३ ॥
व्याख्या —जो नित्य चेतन सर्वशक्तिमान् सर्वाधार परमात्मा अकेले ही बहुत-से नित्य चेतन जीवात्माओंके कर्मफलभोगोंका विधान करते हैं, जिन्होंने इस विचित्र जगत्की रचना करके समस्त जीवसमुदायके लिये उनके कर्मानुसार फलभोगकी व्यवस्था कर रखी है, उनको प्राप्त करनेके दो साधन हैं—एक ज्ञानयोग, दूसरा कर्मयोग; भक्ति दोनोंमें ही अनुस्यूत है, इस कारण उसका अलग वर्णन नहीं किया गया। उन ज्ञानयोग और कर्मयोगद्वारा प्राप्त किये
अध्याय ६ ]
श्वेताश्वतरोपनिषद्
५१३
जानेयोग्य सबके कारणरूप परमदेव परमेश्वरको जानकर मनुष्य समस्त बन्धनोंसे सर्वथा मुक्त हो जाता है। जो उन्हें जान लेता है और प्राप्त कर लेता है, वह कभी किसी भी कारणसे जन्म-मरणके बन्धनमें नहीं पड़ता। अतः मनुष्यको उन सर्वशक्तिमान् सर्वाधार परमात्माको प्राप्त करनेके लिये अपनी योग्यता और रुचिके अनुसार ज्ञानयोग या कर्मयोग—किसी एक साधनमें तत्परतापूर्वक लग जाना चाहिये ॥ १३ ॥
न तत्र सूर्यो भाति न चन्द्रतारकं नेमा विद्युतो भान्ति कुतोऽयमग्निः। तमेव भान्तमुभाति सर्वं तस्य भासा सर्वमिदं विभाति ॥ १४ ॥*
तत्र=वहाँ; न=न तो; सूर्यः=सूर्य; भाति=प्रकाश फैला सकता है; न=न; चन्द्रतारकम्=चन्द्रमा और तारागणका समुदाय ही; (और) न=न; इमाः=ये; विद्युतः=बिजलियाँ ही; भान्ति=वहाँ प्रकाशित हो सकती हैं; अयम्=(फिर) यह; अग्निः=लौकिक अग्नि तो; कुतः=कैसे प्रकाशित हो सकता है; (क्योंकि) तम् भान्तम् एव=उसके प्रकाशित होनेपर ही (उसोके प्रकाशसे); सर्वम्=बतलाये हुए सूर्य आदि सब; अनुभाति=उसके पीछे प्रकाशित होते हैं; तस्य=उसके; भासा=प्रकाशसे; इदम्=यह; सर्वम्=सम्पूर्ण जगत्; विभाति=प्रकाशित होता है ॥ १४ ॥
व्याख्या —उन परमानन्दस्वरूप परब्रह्म परमेश्वरके समीप यह सूर्य अपना प्रकाश नहीं फैला सकता, जिस प्रकार सूर्यके प्रकाशित होनेपर जुगनूका प्रकाश लुप्त हो जाता है, उसी प्रकार सूर्यका भी तेज वहाँ लुप्त हो जाता है। चन्द्रमा, तारागण और बिजली भी वहाँ अपना प्रकाश नहीं फैला सकते, फिर इस लौकिक अग्निकी तो बात ही क्या है; क्योंकि इस जगत्में जो कोई भी प्रकाशशील तत्त्व है, वे उन परम प्रकाशस्वरूप परब्रह्म पुरुषोत्तमकी
- यह मन्त्र कठ० २।२।१५ और मुण्डक० २।२।१० में भी है।