सामग्री पर जाएँ
भारतकोश
संग्रह पर लौटें

कबीरपंथी शब्दावली

Kabirpanthi Shabdavali

स्वामी श्री युगलानन्द विहारी द्वारा

स्रोत: Kabirpanthi Shabdavali - Yugalanand Vihari · श्री युगलानन्द विहारी (उद्गम)

Devanagarihipublished968 पृष्ठ

शब्दावली

(७१७)

बुझाये हो ॥ साहू सुमरन कीन्हा तबहीं दरशन दीन्हा, उदधि उबारन वोहित बचाये हो॥ तुम साहब दया जोय जीवनको दिये पान ताके तन छूट गयो हांसी कराये हो॥ तुम साहेब मेरी गत राखो घट बांधो पतधर्मनी, दुखित जान कवीर पिया आये हो॥

शब्द ८०-जंगलमें भोंदू का फिरे, तेरे घरहीमें ठग लूटे ॥ जानेगा कोई सूरबीर, सांचे मतसे छूटे ॥ टे० ॥ का जप का तप का संजम, का का कर दिखलावे॥ साहबसे परचे नाहीं, का बहु भेष बनावे॥ चलरे मन सेहरापुर पाटन जइये। भजिये त्रिभुवन नाथको निरभै हो रहिये॥ अमर नहीं संसारमें, विनसे या देही॥ कहे कवीर एक सांच, ले राखो नाम सनेही ॥

शब्द ८१-नाम सनेही साधवा, मुखपाट न खोले॥ नाम जपे निरबान पद, बूझे सो बोले॥ टे० ॥ जो बोलै सो सत कहे, सुख असत न भाखै॥ कलह कलपना मेटकै, चरनों चित राखै॥ धुनमें ध्यान लगाय रहे, बिसराम न छांडे॥ विन बूझे जो आपतें, बकबाद न मांडे॥ सार शब्द संग्रह करे, त्यागे सब छोई॥ कहे कवीर तिहुँ लोकमें, तत्तवेता है सोई ॥

शब्द ८२-भीजे सुर जन माहीं हो नागर॥ टे० ॥ धरन अकाश नीर नहि पवना, अमृत बरषे ताही॥ सौ जोजन जहां बादर नाहीं, घटहि माहि घहराई॥ विन घटवार घाट ना छूटे, निजमें जाय समाई॥ बारा मास कमरिया भीजे, शीतल अंग बुझाई॥ आदि महल विदेही नामा, आवागमन मिट जाई॥ बरषे गगन नदी सब सूखी, प्यासे बूडे ताही॥ प्रीतम छाड़ चले सब ऊपर, जरा मरन मिट जाई॥ सदा रहे इनही बिच गौना, द्वादशहीते न्यारा॥ कहे कवीर सो प्रीतम साथी, जो परखे टकसारा॥

शब्द ८३-निरखो निरगुन निरबानी ॥ टे० ॥ अमर मूरत

(७९८)

कवीरपंथी—

मरे ना कबहुँ, सो मूरत मनमानी। लखत बने तो भल सुख उपजे, ज्ञानरतनकी खानी ॥ जाका आहि सकल जग रचना, इछाते भइ अनहद बानी। कहे कवीर सुनो भाई साधू, उलट दिष्ट जाकी सुरत समानी ॥

शब्द ८४—अजब रंग लागारे गुलजार ॥ टे० ॥ चलो सखी जहां देखन चलिये, निरत करे करतार। मिली सोहागिन परम पुरुषको, जुगन जुगनके यार ॥ झिलमिल जोत निरंतर दरसे, विच विच मोतिनके हार। कहे कवीर सुनो भाइ साधू, सतगुरु कवीर अपार ॥

शब्द ८५—निरख निज नामहिं चीन्हो हो ॥ टे० ॥ नाम बिना बहुते दुखी वे तीनों देवाहो। गन गंधर्व मुनि देवता, सब कालके भेवा हो ॥ पानी तज पय अचवे, सो हंसा कहिये हो। सो हंसा ना विछुरे, जिन या मति लहिये हो ॥ भेष धरे पाखंडका, करता नहिं चीन्हा हो। मिथ्या जनम गवाईया, जम कागद भीना हो ॥ काम क्रोध मद त्यागके, निरमल कर लीन्हा हो। कहे कवीर सुख अमर दे, दुख बनिज न कीन्हा हो ॥

शब्द ८६—संतो तो उतरे भौ पारा। मनकी ईद्री सबही त्यागे, छांडे विषै विकारा ॥ टे० ॥ धीर गंभीर औ सहज भावसों, गहे सतनाम पियारा। प्रेमभाव उपजे हिरदेमें, साध संगत आधारा ॥ दया धीर संतोष धरे जिव, सुरति निरति चित धारा ॥ ज्ञानदृष्टि सबहीको देखे, गहे शब्द टकसारा। सत सुकितके नावपैँ चढ़िये, ज्ञानगुरु कडिहारा ॥ कहे कवीर सुनो भाई साधू, उतरो भौजल पारा ॥

शब्द ८७—संतो अब मेरा मन माना। सतगुरु राह बताय दई है, चीन्हो आतमरामा ॥ जो उपदेश दियो मोहि सतगुरु,

शब्दावली

(७९९)

ताहि कियो पहिचाना । घाट वाट कोई रोकि सके नहिं, हाथ दियो परवाना ॥ सो हंसा निज घरको पहुँचे, दीन्हा ज्ञान दामा ॥ डंका बाजे शब्द विराजे, शिरपर छाजे नामा । श्वेत ध्वजा फहरात धनीकी. निरभै अनहद धामा ॥ कहैं कवीर बलिहारी गुरुकी, दर्द अविचल विसरामा ॥

शब्द ८८-संतो नायक राम हमारा । जाका सब जग है बन-जारा ॥ टे० ॥ पाप पुन्य दोउ बैल लदाये, तूष्णा गोन भराई । पांच जने मिल लादन लागे, गोनी लाद न जाई ॥ आज्ञा थाकी मनसा थाकी, थाकी कंचन काया । सुरति निरति वह दोनों थाकी, एक न थाकी माया ॥ या संसार हाटका लेखा, सब कोई बनिजे आई । कहैं कवीर जिन जैसी लादी, तिन तस करी कमाई ॥

शब्द ८९-गुरु मोही छुँटिया पिलाई ॥ टे० ॥ जबसे गुरु मोही छुँटिया पिलाई । भई सुचित मिठी दुचिताई ॥ ज्ञान ओषधी रतन कटोरी । सो भर पिवत कुमति गई मोरी ॥ ब्रह्मा पिये विष्णु लौलाई । शिवशंकर रहे ध्यान लगाई ॥ कहैं कवीर सुनु साथो भाई, गुरुके चानपर ध्यान लगाई ॥

शब्द ९०-बेग गहो गुरु सरना हो, भटक मर जाइ ॥ टे० ॥ या संसार कागदका पुत्रा, बूंद परे गल जाना हो ॥ या संसार अगिनकी चिनगी, भूल परे जल जाना हो ॥ या संसार काँटेकी बारी, समुझ समुझ पग धरना हो ॥ कहैं कवीर सुनो भाई साधू, निरख परख गुरु करना हो ॥

शब्द ९१-भलारे गुनी ऐसो गजब न कीजे ॥ टे० ॥ गरब किये रतनागर सागर, जल खारा कर डारा रे गुनी ॥ गरब किये लंका-पति रावन, मरद गरद कर डारा रे गुनी ॥ गर्ब किये जंगलके घुंगची,

(८००)

कवीरपंथी-

सुँह कारा कर डारा रे गुनी ॥ कहैं कवीर सुनो भाई साधू, गर्ब किया सो हारा रे गुनी ॥

शब्द ९२-प्रेम बान जोगी मारा हो, कसके जोर मोर ॥ टे० ॥ जोगियाकी लाली लाली अंखियां हो, जैसे कँवलके फूल ॥ हमरो सुरंग चुनरिया हो, सोहै तालमतूल ॥ जोगीको लेवे मृगछाला हो, हमरो पट चीर ॥ दोऊ मिल सीवे गुदरिया हो, होइजाय फकीर ॥ गगनमें बंसी बजावे हो, चितवे चहुँ ओर ॥ जोगी अजब रंग भीना हो, मन हर लीन्हा मोर ॥ जोगिया अमर मरे नहीं, पुरवे मेरी आश ॥ पुरब जनम फल पायेऊँ हो, गावे धनी धर्मदास ॥

शब्द ९३-जिव जिन मार सुवा मत लावो, मांस बिना मत आवो हो ॥ टे० ॥ पैल पार एक बेल वृछवा, वृछामें पत्र नहीं है हो ॥ सोई पत्र चुग जात मिरगवा, मिरगाके शीश नहीं है हो ॥ उरबिन खुरबिन चरन चोंच बिन, पंख बिहूना हँसा हो ॥ सो सावज मोहि मार देखावो, जाके रकत न मेसा हो ॥ धनुष बान ले चलो पारधी, धनुषमें पनच नहीं है हो ॥ सोई धनुषसे मारे मिरगवा, मिरगाके घाव नहीं है हो ॥ कहैं कवीर सुनो भाई साधू, या पद है निरबाना हो ॥ जो या पदके अरथ लगावे, सोई संत सुजाना हो ॥

शब्द ९४-झडाका सुमरनसे मन लागा ॥ टे० ॥ मथुरा आम बोवाइया, जगन्नाथ गई डार । फूल फुलाने द्वारका, फल लागे बद्दीद्वार ॥ पोस्ताकेरे खेतमें फूल बना सब हेत । कोई कुदरती लाल है, और सेतका सेत ॥ आगे दिन पीछे गये, किये न हरिसे हेत । अब पछताये का भया, जब चिरिया चुन गई खेत ॥ आग झरे लोहा झरे, झर झर परे जंजीर । गुरु रामानंदके फौजमें, सनमुख लडे कवीर ॥

शब्द ९५-साहेब बाग लगाया है कोई अजब तरेका ॥ टे० ॥

शब्दावली

(८०१)

चार खूंट चौरासी क्यारी, ता विच फूल फुलाया है । मोहके क्यारा बागके भीतर, बारमबार सिंचाया है ॥ सूख गये कँवल भँवर जब उड़ चले, लालचसे फिर आया है । कहें कवीर सुनो भाई साधू, साहेबका फुरमाया है ॥

शब्द ९६—कोई दिन याद करोगे, रमता राम फकीर ॥ टे० ॥ कोइ दिन सोवे कोइ दिन जागे, कोइ दिन साईंकी जगीर ॥ कोइ दिन ओढे साल दुशाला, कोइ दिन भगवाँ चीर ॥ कोइ दिन पावे मेवा मिठाई, कोइ दिन अचवे नीर ॥ कोइ दिन बैठे घोडे पालकी, शिरपर अबदागीर ॥ कोइ दिन जंगल कोइ दिन बसती, फिरते लाल फकीर ॥ कहें कवीर सुनो भाई साधू, गुरुके चरन रहु थीर ॥

शब्द ९७—चरखा तोर डारो हो, भजो रामके राजी ॥ टे० ॥ चरखा तेरा रंग बिरंगी, पोनी लाल गुलाल । कातनवारी छेल-छवीली, तन मन डारे तार ॥ छोटकी ननदिया चीकन पीसेछे, वडकी भरेछे पानी ॥ वो दहिजरवा लीटी लगाइस, हम चरखा तर रहली ॥ जाये गवाँये गँवार परोसिन, हम चरखेकी रानी ॥ एक वेर चरखा कातन पाऊं, दोहरी नथनी गढानी ॥ सात सेरकी सात बनाये, चौदा सेरकी एकै ॥ वो दहिजरवा सातो खायस, हम कुलवती एकै ॥ कहें कवीर सुनो भाई साधू, या पद है निरबानी ॥ जो या पदके अर्थ लगावै, ताको सुकति निशानी ॥

शब्द ९८—अवधू मनमथ करुम न होता । तब धर अघर कहाँते होता ॥ टे० ॥ मात पिता मिल बेरा साजे, करी कर्मकी पूजा । पहिले पिता अकेले होते, पूत भये भय दूजा ॥ अलख रूप आतुर होय खेला, नादहिते बिंद छूटा । ताका सकल पसारा कहिये, कवीरपंथी शब्दावली २६

(८०२)

कवीरपंथी-

ब्रह्म किंच होय फूटा ॥ याको निदे वाकों बंदे, सो तो निगुरा कहिये । याते न्यारा वाते न्यारा, न्यारा न्यारा रहिये ॥ कहैं कवीर सोई सुख कीन्हा, आप आपमें मेला । रचि जनि रहो बिरचि जनि छांड़ो, संग मिल रहो अकेला ॥

शब्द ९९-अवधू निरख परख गुरु करना । तन मन कछू हाथ ना आवैं, काहेको पच मरना ॥ टे० ॥ काल न छूटो जंजाल न मेटो, भयो न मनको सूरा । कुलको बास करो मत कोई, जो गुरु मिलै न पूरा ॥ अष्टधातका पिंजरा बनाया, तामैं जुगतका सूवा । सतगुरु मिलै तो कालसे बांचे, ना तो परलै हूवा ॥ कंदप रूप कायको मंडन, मिथ्या काह उलीचै । कहैं कवीर समुझ नर भोंदू, अमी अरंड का सींचे ॥

शब्द १००-अवधू जोग अपूठो पैडो । पहुँचेगा कोई गुरुका बालक, निगुरा भूला गैडो ॥ टे० ॥ पोढ़ी झटक बाज गहिलीने, छेरीने सिंह खाया । चीतेकी गरदन हरन दबाई, खलक तमासे आया ॥ खोजेके घर बालक उपजे, गगनमें सिंगी पूरी । ले मरघट सुरदा पर जारे, तस कर ऊपर सूरी ॥ कहैं कवीर सुनो हो अवधू, अकथ कथा यह भाखी । जानेगा कोई जाननहारा, नार पुरुष पर राखी ॥

शब्द १०१-अवधू सो जोगी पद बूझे, जाको अगम अगोचर सूझे ॥ टे० ॥ काया हमारी शब्द बोलिये, ज्ञान भभूत प्रकाशा । सुरत हमारी सवता कहिये, अलख हमारो बासा ॥ सिंगी शब्द अनाहद बाजे, उनमुन शब्द समाना । प्रेम पियाला पीवे जोगी, धुनमें अघर अमाना ॥ मीच बिन मरन नीर बिन तरना, राग बिन रंग अपारा । सोवे सदा जागे निशिवासर, ऐसा शब्द बिचारा ॥

शब्दावली

(८०३)

कहें कवीर सुनो हो अवधू, सबद कहां तुम पाया । सत्य शब्द सतगुरुको चीन्हो, माया जग भरमाया ॥

शब्द १०२—कैसे बोलो स्वामी, गगन नहीं धरनी । चंद न सूर दिवस नहीं रजनी ॥ टे० ॥ जड़ नहीं मूल वृच्छ नहीं बेल। सबद न स्वाद गुरु ना चेल। उपजे न विनसे आवे न जाई । जरा मरन वाके बाप न माई ॥ नहायवेको न तीरथ न परसवेको देवा । कहें गोरख सुन अलख अभेवा ॥

शब्द १०३—ऐसे बोलो अवधू गगनमें धरनी । चंदमें सूर दिवसमें रजनी ॥ जरमें मूल वृच्छमें बेल। शब्दमें स्वाद गुरुमें चेल। उपजेमें विनसे आवेमें जाई । जरा मरन वाके बापहिमें माई ॥ नहायवेको तीरथ परसवेको देवा । कहें कवीर सुनो गोरख भेवा ॥

शब्द १०४—रामुरा ऐसा को बैरागी । आठ पहर लग रहे सबदसो, कलह करूप विष त्यागी ॥ टे० ॥ ब्रह्मा एक सृष्टिका करता, नाम कुलाल धराया । बहु विध भांडे उन्ही गठिया, मायाको अंत न पाया ॥ तरवर एक नानाबिधि फरिया, जाके पत्र न साखा । भौजल भूल रहे सब प्रानी, सो फल किनहु न चाखा ॥ कहें कवीर सुनो भाई साधू, मिथ्या दुनियां अंधी । माटीमें माटी मिलजासी, सबद गुरुका संधी ॥

शब्द १०५—ऐसे राम कहे का होई, जोपै मनकी दुविधा न खोई ॥ टे० ॥ राम कहि कहि नरक परत हैं, पठ पठ वेद पुराना ॥ राम कहि कहि सबे गये हैं, मिटे न अवाजा ॥ राम कहि कहि सती जरत हैं, साधनमें न समाई ॥ डाक परी लिये हाथ सिधोरा, मृतकसे लौ लाई ॥ वेद पठे पर भेद न जाने, पठ पठ लोक रिझावे ॥ कालपुरुषका मरम न जाने, घर जरे धूर बुझावे ॥

(८०४)

कवीरपंथी-

लोगनके राम हंसी खेलौना, सबके प्रान अधारा ॥ कहें कवीर सुनो भाई साधू, काहु न कीन्ह बिचारा ॥

शब्द १०६—राम भजे सो जानिये, जाके आतुर नहीं॥ शील संतोष लीन्हे रहै, धीरज मन माहीं॥ टे० ॥ काम क्रोध व्यापे नहीं, तृष्णा न जनावे ॥ फर फुल्लित आनंद सदा, हरषित गुन गावे ॥ डुरमति डुरासा परिहरे, या मद हंकारा ॥ साधु भया तब जानिये, जो तजे बिकारा ॥ पर निंदा भावै नहीं, सुख असत ना भाखे ॥ कलह कल्पना मेटिके, चरना चित राखे ॥ समहष्ठी शीतल सदा, दुबिधा नहि आने ॥ कहें कवीर ता दाससे, मेरा मन माने ॥

शब्द १०७—राम हमारा सूवा हम निहचेके बाँचे ॥ छूटे सब जंजाल भरमके, होनाहता सो हुवा ॥ टे० ॥ राम नाम जप जन्म गवाँया, जैसे सेमर सूवा ॥ फूले फले पाके फिर फूटे, उड़े भरमके भूवा ॥ प्रेमनगरको राह बिकट है, जो जावे तो जूवा ॥ पूरा परे दाव तब लागे, कहें कवीर तब हुवा ॥

शब्द १०८—पंडित सतपद जपरे भाई । चरन कमल बिन सब नर डूबे, नरक परी चतुराई ॥ टे० ॥ ज्ञान न उपजे ब्रह्म न चीन्हे, आप कहाँते आये । एक जोनीते चार बरन भये, ब्रह्म देह कहाँ पाये ॥ शुद्ध शरीर ब्रह्म ता भीतर, भिन्न भाव तहैं नाही । लख चौरासी जिया नोनमें, वरत रहा सब माहीं ॥ नौगुन सूत संजोग बिचारो, तीन गिरह दे आनी । ताके जनेऊ कबहुँ न टूटे, दिन दिन बारह बानी ॥ ऋगु यजु वेद ज्ञानके पशुवा, साम अथरबन सोई । सुसुम वेदकी खबर न जाने, कैसे के ब्राह्मन होई ॥ बाराबेदी ब्रह्म बिचारे, सोरा सक्ति समानी । संध्या तर्पन तहवाँ कीन्हा, जहवाँ कुश नहि पानी ॥ ब्रह्म अगिनगत थिर न रहे मत, आप अगिन गहि आनी । ब्रह्म अगिनको नाम न लीजे, लीजे ब्रह्म

शब्दावली

(८०५)

पहिचानी ॥ कहें कवीर गुरु ब्रह्म चीन्हो, जात जनेऊ सोई । पारखंडकी गत सबे मिटावे, तब निज ब्राह्मन होई ॥

शब्द १०९-पंडित पढ पुरान का कीन्हा । साथ संतकी सेवा कीन्ही, भूखेको अन्न न दीन्हा ॥ टे० ॥ पूज सिला चंदन घस लावे, बक ज्यों ध्यान लगावे । अंतरगतके राम न चीन्हे, थोथे घंट बजावे ॥ काम न बिसरो कोष न छूटो, लोभ न बिसरो देवा । परनिंदा ते ह्दै न बिसरी, निरफल गइ तेरी सेवा ॥ दोष लगाय घर मूस पराया, पेट भेर अपराधी । जो निंदा तोहे साधन बरजी, सो हिरदे आराधी ॥ कहें कवीर संतनकी महिमा, परम पुनीत मुनाई । आपा मेट आपको चीन्हो, तबे परमपद पाई ॥

शब्द ११०-पंडित होय तापहि भारी । जाके चित्र गुप्त लिख धारी ॥ टे० ॥ जीवत जीव ब्रह्मको डुरखे, खून करा घर माहीं । तृष्णा कारन जीव बधत हो, बूड रसातल जाही ॥ चौका दे शुचि संजम कीन्हा, सुनो महात्म लोई । जो मर सुनके अन्न तजत है, सो मर तपे रसोई ॥ कर अह्मन तिलक कर बैठे, कांघे त्रिगुन जनेऊ । हँडिया हाड हाड थारी मुख, अब षट्कर्म बनेऊ ॥ घाटी उतर भई सब माटी, मन धीरज धर रहिये । कहें कवीर ये विषके लाडू, खाय पीर कोन सहिये ॥

शब्द १११-मियांजी देखा अजब तमाशा । सांची बात कही ना माने, झूठा लगे खुलासा ॥ टे० ॥ कहे हक पर हक न बूझे, नाहक जीव सताया । हाथ पांव बरबसके बांधे, गल बिच छुरी चलाया ॥ खासे दोस्त नबी साहबके, जिव बध नहिं फरमाया । एक मिस्वाक मास शश्य करते, वृक्षों नाहिं सताया ॥ भूखेको वे भोजन देते, प्यासेको पानि पिलाया । उमर तमाम बंदगी कीन्ही, जो सिवाय नहिं खाया ॥ फक्का फकर फकीरी खुसकी,

(८०६)

कबीरपंथी-

खसे कछू न चाहा । शब्द कवीर खोज दिल अंदर, तब पावे कुछ लाहा ॥

शब्द ११२-मियांजी बोले नाम न आवे । दूधको दूध पानीको पानी, जोरे करे सो पावे ॥ टे० ॥ हो मिसकीन खुदाई बंदा, तू जियरा जस भावे । असल खोदाय दीनको साहब, जोर नहीं फरमावे ॥ रोजा रहै निमाज गुजारे, कलमा भिस्त न होई । सतर कावे हैं घट भीतर, जो लख पावे कोई ॥ धनीकी जासकी आस कर बंदे, मान मनी कर दूरी । आपा मेट औरको खोजो, तब पावो कछु मूरी ॥ माटी एक बने बहु भांडे, सबमें नूर समाना । कहैं कवीर ऐसी भिस्त छोडके, दोजक सों लपटाना ॥

शब्द ११३-मुलना खूब नजर दिल दीजै । हाजिर नाजिर है घट भीतर, जबह काहेको कीजै ॥ टे० ॥ पकर हलाल हाथ कर लीन्हा, पाँचों पीर मनाया । हलाल हता तो खोय गया अब, मुरेदे सीख लगाया ॥ पैगम्बर महि रकतसों राजी, आपहि सजल सँवारा । फेर दरेग कयामत ताई, दामनगीर तुम्हारा ॥ कर निमाज सिर भुईमें मारे, मैं बंदा खोदाई । कर खून तूजनाके कारन, साहबका फुरमाई ॥ का तसबी दानेके फेरे, पढ पुरान का बूझा । दिलके नैनन अंध भये हैं, परम तत्त्व नहीं सूझा ॥ जो जेहि मारे सो तेहि काटे, मिटे न भौजल फेरा । कहैं कवीर तुम जोर करत हो, कहा न मानो मेरा ॥

शब्द ११४-देखो बनी आदमकी बातें । सांची बात कही न माने, नरक परत हैं ताते ॥ टे० ॥ ओछी बुद्धी त्वचा चामकी, ओ थोरे धन माते । थोरी उमर गुमर बहु भारी, अड्या काम कलाते ॥ हरचा ज्ञान ध्यान मम भूला, दृष्टि लगी अबलाते । वे तो आठे दसमी जागे, बेक़रे बार वफाते ॥ अंगुरी नाय कान

शब्दावली

(८०७)

दोउ मूँदे, पढे बंग सलवाते । रोजा करे निमाज गुजारे, सत्रह पढे रकाते ॥ साझ परे खानेकी बेरा; उमड करे जिव घाते । करे खून बंदगी ठाने, पाक कहें कलमाते ॥ भूले दीन दया तज भागे, दृष्टि लगी विषयाते । भीतर भरी भंगार भरमकी, ऊपर माजे गाते ॥ जानत नहीं आप अपनेको, आय गये धों कहाँते । दरद न जाने पीर पराई, चलत फिरत इतराते ॥ कहें कवीर यह अजब तमाशा, इनको भिस्त कहाते ॥

शब्द ११५—सेखजी बंदा सुरीद केहे केरा । इस पदका करौ निबेरा ॥ कबकी बात कही पैगम्बर, हती कौनसी बेरा ॥ क्या महम्मद तुम्हे गुप्त सुनाई, किताबें नौ हजार ॥ का तुम राखी का तुम प्रगटी, हजूर कहिके परदा ॥ खोजा खोज करो तुम अजहूँ, वह औरत है की मरदा ॥ कौन बिलायत कौनसी जगह, बैठे थे किस ठाई ॥ औवल सफा हकीकत बोलो, तुम जानत हो की नहीं ॥ का फरमान हुवा बंदे पर, की तुम कहो बनाई ॥ कहें कवीर साहब फरमाई, के बीचहि कल्पाई ॥

शब्द ११६—काहूने फिर न कही वह बातें । जो नर यहाँ ते सुकृत कर गये, ता फलकी कुसलाते ॥ सूर चले सनमुख रन जीतन, दे सनमुख उर घाते । वाके स्वाद पूछिये कासों, सहत सेल सिर सांटे ॥ सती जरे पिया अपने संग, बिरह प्रेम रस माते । वाके स्वाद पूछिये कासों, सीरे जरी कि ताते ॥ यह संसा उठे उदमुख जो, आय गये धों कहाँते । कहें कवीर देहगत ऐसी, जान परी है याते ॥

शब्द ११७—नर तू पार उतर कहाँ जेहो ॥ आगे पंथ पंथी ना कोई, कूच मुकाम न पैहो ॥ टे० ॥ नीर नाह नहीं खेवट किरवा, ना गुन खेवनहारा । धरती अकाश करूप कछु नहीं, ना कछु वार न पारा ॥ यह तो आपी आपा कहिये, सुन्न सोध ना पैहो ।

(८०८)

कवीरपंथी—

विलैमान हो जाहु छिनकमें, याहू ठौर बिन होइ हो ॥ बारंबार विचार सोच जिय, अपने माहिं समैहो। कहैं कवीर मुक्ति नहि आगे, ज्योंका त्यों ठहरैहो ॥

शब्द ११८—नर तुम कियों न एकौ काजा। काम कोध तृष्णाके बांधे, लूटत है जमराजा ॥ ८० ॥ बनखंड जाय जोग तप कीन्हा, कंदमूल फल खाया। होते ज्ञानी परम सुख ध्यानी, पाती काह लिखाया ॥ चार वेद तुम हित के राखे, फीकी उनकी आशा। काल भच्छ सब दुनियां सिरानी, इन्हीके विस्वासा ॥ प्रेम भगति हिरदे ना आवे, नाच काछ मन दीन्हा। राग रागिनी डिंभ धरीधर, तिन हरसों का लीन्हा ॥ फिरै काल अनंत लोकमें, मध्य लखे मुनि ज्ञानी। कहैं कवीर ते भये खालसे, रामभक्ति दिद जानी ॥

शब्द ११९—नर तुम झूठे जनम गवाईया। उस झूठेका कोई अंत न पाया ॥ ८० ॥ झूठेके घर झूठा आया, झूठे ते परचाया। झूठी थारी झूठा भोजन, झूठे ले सब खाया ॥ झूठेके घर झूठा आया झूठे व्याह रचाया। झूठा दूलह झूठी दुलहिन, झूठे व्याहन आया ॥ झूठे नर सब झूठी नारी, झूठे बालक जाया। झूठी छाती झूठी कोखी, झूठी दूध पियाया ॥ सांच कहुँ मैं झूठ न बोल्हूँ, सांचेको झूठाया। कहैं कवीर सोई जन साँचा, अपने माहिं समाया ॥

शब्द १२०—सुन राजा हरचंद भुवनके, सत्त तुम ठानी। विप्र एक काल होय प्रगटो, तुमहुँ असत्त न छानी ॥ ८० ॥ पतनी सहित राज तुम दीन्हा, हाटो हाट बिकानी। जो यह सत्त भली पुन होती, करत नहीं कुल हानी ॥ जेहि कारन तुम नीच डोम घर, भरलाये घट पानी। बसहीके तुम चीर छोडाये, उलटी मत तुम ठानी ॥ अगम अगोचर मूल ब्रह्मको, सो तुम कितहु न पाई। सत्यकर तुम नीच बुध घर, फिर फिर जोनी आई ॥ भरम छांड

शब्दावली

(८०९)

सत्य तुम चीन्हों, सत धोख न कहाई। सत्सरूप जबे तुम पावो, यह सत चित्त न आई॥ मैं तो तुमरे भले कहत हों, सत्य सरूप विचारो। कहें कवीर वह सत् समुझके, आवागवन निवारो ॥

शब्द १२१-देखो अलख पुरुषकी करनी, बड़े बड़े धरा बिगूचे ॥ टे० ॥ हरचंद चले मिहरी बेचनको, पूतहि खायो सांपा ॥ वाकी अम्मा जरावन लागी, जरन न देतो बापा ॥ दशरथके दोय पुगरा कहिये, औरत सो चित दीन्हा ॥ बडा वियोग भया रघुपतिको, रावन गा सिर छीना ॥ सोरा सहस आठ पटरानी, एते कान्हर आनी ॥ बड़े उजीर हते पाठनमें, तिनहूँकी दुरम लुटानी ॥ पांचो पांडव छठी द्रौपदी, और बिगूचे केता ॥ लैके हाड हिमारे गारे, जन कवीर जग जीता ॥

शब्द १२२-धर्म सुत काहे न देख बिचारी। सत् बोलते राज तुम्हारे दीन्हों देश निकारी ॥ टे० ॥ पांच पूत कुंतीके कहिये, एकोतरसौ गंधारी। एकै बुंद पिताके होते, काहेको मांडी रारी ॥ ब्रह्मज्ञान अरजुन तब चीन्हें, धनुष बान दिये डारी। छल प्रपंच कृष्ण एक कीन्है, दीन्हा बदन पसारी ॥ पांच भइयाकी एकै नारी, सबही संग सुख कीन्हा। जीवदान भीम तब मांगे, कृष्ण सहित आधीना ॥ भारथ भरीके अंडा राखे, तुम कुरुक्षेत्र कराये। गोत्रघाव दाव नहीं जानो, ताते हिमाल पठाये ॥ कुंजल एक हतो रन भीतर, तुमसो झूठ बोलावे। नरकबास दिखलावे तोही, जब सुरपुरहि पठावे ॥ सोई सत् दो परदी कहिये, जाकी भक्ति तुम ठानी। कहें कवीर सुनो हो पांडव, हिरदै करो बिलछानी ॥

शब्द १२३-संतो परी अरुझन भारी। कहे सुने कछु हाथ न आवे, अविगतकी गत न्यारी ॥ टे० ॥ कोई कहे हम निरगुन सेवै, निरगुनका गुन कैसा। को निरगुन को सरगुन कहिये, एही

(८१०)

कवीरपंथी—

बडा अंदेशा ॥ निरगुन कहिये नाम महातम, सरगुन संत विराजे । गुन बिन निरगुन हाथ न आवे, औगुन देखे भाजे ॥ निरगुन सरगुन एक रूप है, बिरला जन पद परसे । हंस शब्द एक चित होवे, अमी सुधारस बरसे ॥ कहैं कवीर अंतरकी करनी, परगट होय तब सांची । अपने पति केर पतिबरता, गगन मगन होय नाची ॥

शब्द १२४—सो तो अबिगत अगम अपार, पार कस पावै ॥ टे० ॥ जा खोजत ब्रह्मादि भुलाने, तिनहुँ न पाये भेव । जा खोजत शिव मगन भये, शनकादिक शुकदेव ॥ सतखुगमें सतबरता, द्वापर पूजा पान । त्रेता होम जह्र व्रतसंजम, कलखुग केवल नाम ॥ सेस सहसमुखुख निस दिन गावे, अस्तुत करे सुरार । ऋग् यजु साम अथर्वन थाके, कर न सके निरवार ॥ जोगी जती तपी संन्यासी, दिगंबर दरवेस । चुंडित मुंडित और जटाघर, ये उरझे बहु भेश ॥ तीरथ गये ते एही महातम, तब कोई पूजे पानी । एको सुमत हाथ नहिं आवै, कर गय मुनिजन ज्ञानी ॥ धरती अगिन पवन औ पानी, भिन्न भिन्न विस्तारा । आवे न जाय मरे न जीवे, सबते रहत निनारा ॥ जो कहिये सबहीमें साहब, मौत कहांते होई । कहैं कवीर तिनके जिव डोलै, पिंड प्रान बिन सोई ॥

शब्द १२५—हैरे अडोला कहिं डोलत नाही ॥ गगनमें चंदा जलबिच झाई, मीन गहे मुख आवत नाही ॥ टे० ॥ चंदन काठ सुख जो जाही । ताकी बास ताहीमें रहाही ॥ मिरगा नाभि बसे कस्तूरी । तन नहिं खोजत खोजत मूरी ॥ कहैं कवीर मन मिलिया होई । शब्द सुरतमें राख समोई ॥

शब्द १२६—कोई जन जानेगाहो अबिगत नाथ मतो ॥ भंजन घडन सँवारन आपे, अलखपुरुष रहतो ॥ टे० ॥ ईददवन ऐसेहोते, नित घृते होम करतो ॥ अजगर कीन्हे कूपजलको, पवन भखी

शब्दावली

(८११)

भस्व रहतो ॥ राजा नल ऐसे होते, नित सहस गळ देतो ॥ कज- रीबनके कुंजर कीन्हे, हरी डार चरतो ॥ राजा हरिचंद सतवादी, नित सत्यहिसे रहतो ॥ ढोये नीर नीच घरहीको, भये मरघटके मँगतो ॥ दस मस्तक बीस भुज वर रावन, रात दिवस बकतो ॥ छिन्मै मार पछारिया, गये लंकासे रीतो ॥ राजा बलि ऐसे होते, नित सहस जह्न करतो ॥ ताहि पताल पठाइया, जहां शेशनाग रहतो ॥ अजामेल ऐसे होते, नित गनका संग करतो ॥ ताहि बैकुंठ पठाईया, ऐसी उलटी रीत करतो ॥ पांडवसुत ऐसे होते, नित छपन भोग करतो ॥ ताहि मार पठाइया, ऐसे प्रीत तोर बिचरतो ॥ जिन खोजा तिन पाईया, कोई साधूजन लहतो ॥ संतन सदा समीप बसत है, गावै जन कवीर भगतो ॥

शब्द १२७-संतो कोई जन शब्द बिचारा ॥ शब्द भेद आद सतगुरुका, परखलेव टकसारा ॥ १० ॥ शब्दै सुन सुन भेष धरत है, शब्द कहे अनुरागी ॥ षट्दर्शन सब शब्द कहत है, शब्दै कहै बैरागी ॥ शब्दै वेद पुरान कहत है, शब्दै शब्द ठहरावे ॥ शब्दै सुनिवर साथ कहत है, भेद न कोई पावे ॥ शब्दै येही जग उपजाया, शब्दै केर पसारा ॥ कहैं कवीर जहांते शब्द उपजो, ताका भेद नियारा ॥

शब्द १२८-संतो जिन जाना तिन माना ॥ शब्दहि चाल चले कोई बिरला, कथनी कथ लपटाना ॥ १० ॥ शब्द निराधार जीव आधारी, कहु कैसे रहि जाई । बीचहि अटक रहै बैपारी, भेंट सबनकी खाई ॥ रहे सरगुनमें कहैं निरगुनकी, दुनियाभाव न जाई । निरगुन सरगुन दोउ पछ भारी, फिर माया लपटाई ॥ ईद्री भोग आपनी जाने, दोजकसों मन माना । कहैं कवीर जिभ्याके लंपट, माया हाथ बिकाना ॥

(८१२)

कवीरपंथी—

शब्द १२९—कहे सुने कछु नहीं संतो, कहे सुने कछु नहीं ॥ जब लग जीव जंजाल न छूटै, विषै विकल तन माहीं ॥ टे० ॥ करत अनीत मगन मायामें, कहें अगमकी बानी । सो प्रतीत जो साध न मानी, मुष्ट माहली जानी ॥ सीखे साख ब्रह्म होय बैठे, निरभै बिषै कमावे । पूछते परपंची गानी, साख अगमकी लावे ॥ षद् सारखी सिध साधिक दीसे, ईन्द्रिन हैं अपराधी । जो घट नाम नहीं निज निर्मल, देह दशा को साधी ॥ जो कछु किये ज्ञान अज्ञाना, सोई समझ सयाना । कहें कवीर तिनसो का कहिये, देखत दृष्टि भुलाना ॥

शब्द १३०—संतो कथनी कहे ते खोटा ॥ जो लग कर्म बिकार न खोवै, कोयला कपट जिय औटा ॥ टे० ॥ ज्ञान ग्रंथ कब चातुर कीन्ही, बांधे विषके मोटा । तज अनरीती औ कुलके लालच, जगमें बडे घर लूटा ॥ सांचे शब्दकी चाल न आवै, हिरदै नहीं है हेता ॥ ऐसी भक्ति सुक्ति ना पावो, साहब है नहिं काचा ॥ कहें कवीर अंतरकी करनी, निकसे जिभ्या मुख वाटा ॥ सार शब्दकी परख न आवे, झूठा लागे मीठा ॥

शब्द १३१—मनको चीन्होरे नर भाई ॥ आतम मार पखानहि पूजे, बहो सकल जग जाई ॥ टे० ॥ आगे आगे पंडित पाछे सब दुनियां, अचरज कही न जाई ॥ सबे गये मोहि यही अंदेशा, बहुर खबर नहिं पाई ॥ एक दोय होय तो कहि समझाऊं, जगसों कहा न जाई ॥ वैद्य अनेक स्वान जो लागे, पूछ न मिटै टेढाई ॥ सांच कहों तो सब जग खीजै, झूठा कहा न जाई ॥ समझ कवीर रहो घट भीतर, को पच मरे बलाई ॥

शब्द १३२—भरममें भूल रह्यो संसार । बीज बस्तु कैसे के पावे, जाका सकल पसार ॥ टे० ॥ क्रीतम नाम जान बहु थापे, करता

शब्दावली

(८१३)

रहो नियार। एक दिष्टि चितवत नहिं तनमें, को है सिरजनहार॥ वेद पठे पर भेद न जाने, कथनी कथे अपा। आपर न बूझे जगहिं बुझावे, सूझे वार न पार॥ भ्रगानाभि बसे कस्तूरी, ढूँढे घास उजार। कहें कवीर वा घट परगट, है कोई बूझनहार॥

शब्द १३३-जगमें करता काल कहावे॥ निराकार जग बाडा बांधे, बाहर जान न पावे॥ टे०॥ तीन लोक बाडा बिच कीन्हे, ठौर ठौर रखवारा। ऊपर कोऊ जान न पावे, आप करे संधारा॥ साधे बान धनुष धर लीन्हे, दूतन बाहिर पठावे। भागे जीव ठौर ना पावे, फिर फिर मुखमें आवे॥ सुन्नमें वर्षक जात सरूपी, बैठे घंट बजाई। सुनके जीव सबे उठ दौरे, परे कालमुख जाई॥ सोई रैन उजियारी, देख जीव सब धावे। इनको मारत बिलम न लागे, उसे दरद ना आवे॥ कहें कवीर जो सतगुरु चीन्हे, सो यह भेदहिं पावे। बाडा तोर बाहिर ले निकसे, निहचल घरहिं पठावे॥

शब्द १३४-संतन ज्ञान लहर धुन माडी॥ शब्द अतीत अनाहद राचे, या विधि तृष्णा खाडी॥ टे०॥ खाड बुने कोरीमें बैठा, भौ खूंट दे गाडी। ताना वाना परो उनासा, सुत कहें बुन गाडी॥ वनके ससे ससुंदर कीन्हा, मक्षा चढी पहाडी। शुद्ध पिवे ब्राह्मण मतवाले, फल लागे बिन डारी॥ मूसा तपे बिलारी सेवे, स्यार सिंहको खाई। एक अचंभा देखो भाई, जलमें अगिन रहाई॥ कहें कवीर सुनो भाइ साधू, अगम ज्ञान पद माहीं। गुरुप्रताप सुईके नाके, हस्ती आवे जाई॥

शब्द १३५-सहज एक ऐसी हूल परी॥ भागे शिव शनकादिक नारद, मोहे अचेत हरी॥ नौ दस भाग भगे तैतीसौं, चौरासी सगरी॥ भेख अभेख करे को लेखा, काहु न जान परी॥ ब्रह्मा

(८१४)

कवीरपंथी-

आदि ईंद्र सब भागे, सुध बुध सत बिसरी ॥ ये सबहीके देखा- देखी, दुनिया भगी बपुरी ॥ धीरज राख रहे ना कोई, छांड भगे नगरी ॥ कहैं कवीर हटको नहीं माने, धौखेकी बिडरी ॥

शब्द १३६-संतो काल रची जग बाजी ॥ वेद पठे पठ पंडित भूले, पठ कुरान भूले काजी ॥ टे० ॥ आप न बूझे जगत बुझावे, शब्द वेद अरथावे । अमृत विषहिं एक कर माने, भेद न कोई पावे ॥ आप कहे जग काल अपरबल, आपहि धारे ध्याना । जिन जिव दियो सोई जिव लेवै, सबका एही ज्ञाना ॥ वेद पठे औ अरथ विचारे, सूझ बूझ न पावे । जरा मरनके आस बंधै सब, फिर फिर जोनी आवे ॥ जोगी तपसी बुनिवर कहिये, संत साध सब धावे । आवत जात जन्म बहु बीते, अस्थिर घर ना पावे ॥ पीर औलिया गোস कुतबिया, फिर फिर यही पुजावे । मेहनत करे सोई फल भुगते, पाक साहब ना पावे ॥ उतपति परले पैठ लगाई, सकल जीव भरमावे । भँवरजाल कियो भौसागर, पार न कोई पावे ॥ कहैं कवीर जो सतगुरु चीन्हैं, सो यहि भेदका पावे । आवागमन दोऊ दुख मेटै, निहचल घरहिं पठावे ॥

शब्द १३७-माया काली नागनि जिन डसिया सब संसार ॥ टे० ॥ इंद्र डसे ब्रह्मा डसे, नारद डसिया व्यास । बात कहत शिवको डसी, जाके छिन एक बैठी पास ॥ कंस डसे सिसपाल डसे, रावन डसिया जाय । दस मस्तक जाके भूमि परे, ताकर लंका दर्ई लुटाय ॥ बड़ बड़ गारुड सब डसे, कोइ न कीलनहार । कच्छ देश गोरख डसे, जाका जोग अपार ॥ चुन चुन मारे चतुर सूरमा, जाकी करे जग आर । तोसे गरीबकी कौन गिने, कहैं कवीर विचार ॥

शब्द १३८-रामगति पार न पावे कोई ॥ चितामन प्रभु निकट

शब्दावली

(८१५)

छोडके, भरम भरम बुध मत खोई ॥ टे० ॥ नेम धर्म व्रत संजम पूजा, बहुत भांत हर सोधे। सत्य सोहाग कैसेके पावे, अच्छर कंथ विरोधे॥ नारी पुरुष रहत एक संगा, निस दिन जात अबोले। तजि अभिमान मिलत नहिं पियको, बन बन दूदत डोले॥ कहैं कवीर सुनो भाइ साधू, बूझे बिरला सोई। प्रेम प्रीत अंतर कछु औरै, कहा न माने कोई ॥

शब्द १३९-खाय लिये सब दुनियां देवनियां ॥ टे० ॥ घेर घेर सकलो जग खाये, घर घर सांपनियां ॥ देश देशके राजा खाये, गांव गांव भूमिनियां ॥ सरग पताल लोक सब खाये, तिहुं पुर पाटनियां ॥ जैनी जती नाथ सब खाये, शीश घुनी घुननियां ॥ स्वामी सब उपदेसित खाये, निरधन औ धननियां ॥ तीरथ भवंते भोंटू खाये, कनक औ कामनियां ॥ जोगी जंगम तपसी खाये, खाये सुनि बाधनियां ॥ शंकरके समाध छुडाये, माया मोहनियां ॥ चार बरन चारों जुग खाये, दोऊ दीन दुननियां ॥ षट् दरशन पतिबरता खाये, बीन बीन विननियां ॥ दोय एक बांच रहे हैं, राम नाम गुननियां ॥ कहैं कवीर एक सांच प्रचे, नहिं बांचे सब दुननियां ॥

शब्द १४०-बाजीगर बाजी रची, माया विस्तारा ॥ बाजीसों बाजी रमें, बाजीगर न्यारा ॥ टे० ॥ अहं बांस ममता गडो, नौ डोर पसारी। मोह ढोल बाजे सदा, नाचे नर नारी ॥ काम क्रोध हंकारका, ले डमरू बजाया। जल थलमें जिव किते, माया भरमाया ॥ दुख सुख गोता ऊचरे, माया मद पीया। ब्रह्मा विष्णु महेशको माया बस कीया ॥ चंचलते निहचल भया, अमर घर आया। कहैं कवीर बाजी तजी, बाजी गर पाया ॥

(८१६)

कवीरपंथी—

शब्द १४१—मायाके गोविंद है, गोविंदकी माया॥ माया औ गोविंदके, काहू अन्त न पाया ॥ टे० ॥ राजकुँवारी द्वारे सोहई, माया बिन नंगी । माया घर चंडालके, सोहत अति चंगी॥ जेते वेद किताब है, माया बिन फीके । जेते देवी देहरा, माया सो नीके॥ शेख सैयद सुनि जना, सब मायाके वारी । ऊपर त्यागी सब कहें, अंतरकी प्यारी ॥ आगेसे माया चली, पीछे भी माया । कहें कवीर साधू बिना, कोई अंत न पाया ॥

शब्द १४२—भज भगवंत भूल मत जावो रे॥ मानुष जन्मको एही लाभो रे॥ गुरुसेवा कर भक्ति दिढाऊं । ताते मानुष देही पाऊं॥ जो देहीको सोचे देवा । सो देही कर हरिकी सेवा॥ अब न भजो भजो कब भाई । आवे अंत तोहि भजो न जाई॥ सतगुरु मिले तो होय ततसारा । फिर पछतैहो बारंबारा ॥ जौलों काल न आसे काया । तौलों जरा मरन नहीं आया ॥ जौलों हिये परो नहीं बान । तौलों भजो नर सारंगपान ॥ एही तेरो औसर एही तेरो दाव । घटहीमे एक शब्द चेताव ॥ कहें कवीर जीत भावे हार । बहु बिध कहाँ पुकार पुकार ॥

शब्द १४३—सत गुरुदेव दया करो बिधि देहु बताई ॥ जीव ब्रह्म कैसे भयो, केहि पूछों जाई ॥ टे० ॥ सुनो संत चित लायके, यह खेल अपारा । आवत जात लखे नहीं, यह अचरज सारा॥ जा घरते जिव आइया, सो तुम्हें लखाया । पवन डोर चढ संचरे, जल सिरजी काया ॥ पूरब पश्चिम दछिन, उत्तर फिर आया । दिव्यदृष्टि पावे नहीं, घर घर भरमाया॥ दश दरवाजा प्रगट है, चार कुलफ लगाये । दोय दरवाजा ऊघरे, हंसा सञ्चु पाये॥ पांच तत्त्व एकतत भये, नौ खंड बनाया । तामे भौर बिलंबिया, नख सिख लौ लाया॥ कुंभके जल सायर मिला, जल जलहि समाया॥