भारतकोश
संग्रह पर लौटें

माण्डूक्योपनिषद् (शाङ्करभाष्य व गौड़पादकारिका सहित)

Mandukya Upanishad Shankara Bhashya

आदि शङ्कराचार्य / गौड़पादाचार्य द्वारा

DevanagariHindipublished301 पृष्ठ

शां० भा० ] : वैतथ्यप्रकरण ७१


जाग्रद्दृश्य पदार्थोंके मिथ्यात्वमें हेतु

अन्तःस्थानात्तु भेदानां तस्माज्जागरिते स्मृतम् ।
यथा तत्र तथा स्वप्ने संवृतत्वेन भिद्यते ॥ ४ ॥

इसीसे जाग्रत् अवस्थामें भी पदार्थोंका मिथ्यात्व है, क्योंकि जिस प्रकार वे वहाँ स्वप्नावस्थामें [ मिथ्या ] होते हैं उसी प्रकार जाग्रत्में भी होते हैं। केवल शरीरके भीतर स्थित होने और स्थानके संकुचित होनेमें ही स्वप्नदृष्ट पदार्थोंका भेद है ॥ ४ ॥


[स्वप्रपदार्थवद्-दृश्यत्वेन मिथ्यात्वम्] जाग्रद्दृश्यानां भावानां वैतथ्यमिति प्रतिज्ञा । दृश्यत्वादिति हेतुः । स्वप्नदृश्यभाववदिति दृष्टान्तः । यथा तत्र स्वप्ने दृश्यानां भावानां वैतथ्यं तथा जागरितेऽपि दृश्यत्वमविशिष्टमिति हेतूपनयः । तस्माज्जागरितेऽपि वैतथ्यं स्मृतमिति निगमनम् । अन्तःस्थानात्संवृतत्वेन च स्वप्नदृश्यानां भावानां जाग्रद्दृश्येभ्यो भेदः । दृश्यत्वमसत्यत्वं चाविशिष्टमुभयत्र ॥४॥जाग्रत्-अवस्थामें देखे हुए पदार्थ मिथ्या हैं—यह प्रतिज्ञा है। दृश्य होनेके कारण—यह उसका हेतु है। स्वप्नमें देखे हुए पदार्थोंके समान—यह दृष्टान्त है। जिस प्रकार वहाँ स्वप्नमें देखे हुए पदार्थोंका मिथ्यात्व है उसी प्रकार जाग्रत्में भी उनका दृश्यत्व समानरूपसे है—यह हेतूपनय^१ है। अतः जागृतिमें भी उनका मिथ्यात्व माना गया है—यह निगमन है। अन्तःस्थ होने और स्थानका संकोच होनेमें स्वप्नदृष्ट भावोंका जाग्रद्दृष्ट भावोंसे भेद है। दृश्यत्व और असत्यत्व तो दोनों ही अवस्थाओंमें समान हैं ॥ ४ ॥

स्वप्नजागरितस्थाने ह्येकमाहुर्मनीषिणः ।
भेदानां हि समत्वेन प्रसिद्धेनैव हेतुना ॥ ५ ॥


१. व्याप्तिविशिष्ट हेतु पक्षमें है—ऐसा प्रतिपादन करना 'हेतूपनय' कहलाता है।

७२ माण्डूक्योपनिषद् [ गौ० का०


इस प्रकार प्रसिद्ध हेतुसे ही पदार्थोंमें समानता होनेके कारण विवेकी पुरुषोंने स्वप्न और जागरित अवस्थाओंको एक ही बतलाया है ॥५॥

प्रसिद्धेनैव भेदानां ग्राह्य-पदार्थोंके ग्राह्यग्राहकत्वरूप प्रसिद्ध
ग्राह्यग्राहक- ग्राहकत्वेन हेतुनाहेतुसे समानता होनेके कारण ही
स्वाच्च समत्वेन स्वप्न-विवेकी पुरुषोंने स्वप्न और जागरित
जागरितस्थानयोरेकत्वमाहुर्विवे-अवस्थाओंका एकत्व प्रतिपादन किया
किन इति पूर्वप्रमाणसिद्धस्यैवहै—इस प्रकार यह पूर्व प्रमाणसे
फलम् ॥ ५ ॥सिद्ध हुए हेतुका ही फल है ॥५॥

इतश्च वैतथ्यं जाग्रद्दृश्यानां भेदानामाद्यन्तयोरभावात् ।जाग्रत्-अवस्थामें दिखलायी देने-वाले पदार्थोंका मिथ्यात्व इसलिये भी है, क्योंकि आदि और अन्तमें उनका अभाव है।

आदावन्ते च यन्नास्ति वर्तमानेऽपि तत्तथा ।
वितथैः सदृशाः सन्तोऽवितथा इव लक्षिताः ॥ ६ ॥

जो आदि और अन्तमें नहीं है [अर्थात् आदि और अन्तमें अस-द्रूप है] वह वर्तमानमें भी वैसा ही है। ये पदार्थसमूह असत्के समान होकर भी सत्-जैसे दिखायी देते हैं ॥ ६ ॥

यदादावन्ते च नास्ति वस्तुजो मृगतृष्णादि वस्तु आदि और
मृगतृष्णिकादि तन्म-अन्तमें नहीं है वह मध्यमें भी नहीं
आदावन्ते ध्येऽपि नास्तीतिहोती—यह बात लोकमें निश्चित
चाभावात् निश्चितं लोके तथेमेही है। इसी प्रकार ये जाग्रत्
जाग्रद्दृश्या भेदाः। आद्यन्तयोर-अवस्थामें दिखलायी देनेवाले भिन्न-
भावाद्वितथैरेव मृगतृष्णिकादिभिःभिन्न पदार्थ भी आदि और अन्तमें न होनेसे मृगतृष्णा आदि असद्-

शां० भा० ] वैतथ्यप्रकरण ७३

सदृशत्वाद्वितथा एव तथाप्यवि-स्तुओंके समान होनेके कारण असत्
तथा इव लक्षिता मूढैरात्म-ही हैं; तथापि मूढ अनात्मज्ञ पुरुषों-
विद्भिः ॥ ६ ॥द्वारा वे सद्रूप समझे जाते हैं ॥६॥

स्वप्नदृश्यवज्जागरितदृश्याना-**शङ्का—**स्वप्नदृश्योंके समान जाग-
मप्यसत्त्वमिति यदुक्तं तदयुक्तम् ।रित अवस्थाके दृश्योंका भी जो
यस्माज्जाग्रद्दृश्या अन्नपानवाह-असत्यत्व बतलाया गया है वह ठीक
नादयः क्षुत्पिपासादिनिवृत्तिंनहीं क्योंकि जाग्रद्दृश्य अन्न, पान
कुर्वन्तो गमनागमनादिकार्यं चऔर वाहन आदि पदार्थ भूख-प्यास-
सप्रयोजना दृष्टाः । न तुकी निवृत्ति तथा गमनागमन आदि
स्वप्नदृश्यानां तदस्ति । तस्मात्स्वप्न-कार्योंके करनेके कारण प्रयोजनवाले
दृश्यवज्जाग्रद्दृश्यानामसत्त्वंदेखे गये हैं । किन्तु स्वप्नदृश्योंके
मनोरथमात्रमिति ।विषयमें ऐसी बात नहीं है । अतः
स्वप्नदृश्योंके समान जाग्रद्दृश्योंकी
असत्यता केवल मनोरथमात्र है ।
तन्न । कस्मात् ? यस्मात्—**समाधान—**ऐसी बात नहीं है ।
क्यों नहीं है ? क्योंकि—

सप्रयोजनता तेषां स्वप्ने विप्रतिपद्यते ।

तस्मादाद्यन्तवत्त्वेन मिथ्यैव खलु ते स्मृताः ॥ ७ ॥

स्वप्नमें उन (जाग्रत्पदार्थों) की सप्रयोजनतामें विपरीतता आ जाती है । अतः आदि-अन्तयुक्त होनेके कारण वे निश्चय मिथ्या ही माने गये हैं ॥ ७ ॥

सप्रयोजनता दृष्टा यान्नपाना-[जागरित अवस्थामें] जो अन्न-
दीनां स्वप्ने विप्रतिपद्यते ।पानादिकी सप्रयोजनता देखी गयी
७४माण्डूक्योपनिषद्[ गौ० का०
जागरिते हि भुक्त्वा पीत्वा च तृप्तो विनिवर्तिततृट्सुप्तमात्र एव क्षुत्पिपासाद्यार्तमहोरात्रोषितमभुक्तवन्तमात्मानं मन्यते । यथा स्वप्ने भुक्त्वा पीत्वा चातृप्तोत्थितस्तथा । तस्माज्जाग्रद्दृश्यानां स्वप्ने विप्रतिपत्तिर्दृष्टा । अतो मन्यामहे तेषामप्यसत्त्वं स्वप्नदृश्यवदनाशङ्कनीयमिति । तस्मादाद्यन्तवत्त्वमुभयत्र समानमिति मिथ्यैव खलु ते स्मृताः॥७॥है वह स्वप्नमें नहीं रहती । जागरित अवस्थामें खा-पीकर तृप्त हुआ पुरुष तृषारहित होकर सोनेपर भी [स्वप्नमें] अपनेको क्षुधा-पिपासा आदिसे आर्त, दिन-रात उपवास किया हुआ और बिना भोजन किया हुआ मानता है; जिस प्रकार कि स्वप्नमें, खा-पीकर जागा हुआ पुरुष अपनेको अतृप्त अनुभव करता है । अतः स्वप्नावस्था-में जाग्रद्दृश्योंकी विपरीतता देखी जाती है । इसलिये स्वप्नदृश्योंके समान उनकी असत्यताको भी हम शङ्का न करनेयोग्य मानते हैं । इस प्रकार दोनों ही अवस्थाओंमें आदि-अन्तवत्त्व समान है; अतः वे निश्चय मिथ्या ही माने गये हैं ॥ ७ ॥

स्वप्नजाग्रद्भेद्योः समत्वाज्जाग्रद्भेदानामसत्त्वमिति यदुक्तं तदसत्, कस्मात् ? दृष्टान्तस्यासिद्धत्वात् ? कथम् । न हि जाग्रद्दृष्टा एवैते भेदाः स्वप्ने दृश्यन्ते । किं तर्हि ?स्वप्न और जाग्रत्पदार्थोंके समान होनेसे जाग्रत्पदार्थोंकी जो असत्यता बतलायी गयी है वह ठीक नहीं है। क्यों ? क्योंकि यह दृष्टान्त सिद्ध नहीं हो सकता । कैसे सिद्ध नहीं हो सकता ? क्योंकि जो पदार्थ जाग्रत् अवस्थामें देखे जाते हैं वे ही स्वप्नमें नहीं देखे जाते । तो उस समय और क्या देखा जाता है ?

शां० भा० ] वैतथ्यप्रकरण ७५


अपूर्व्वं स्वप्ने पश्यतिः चतुर्दन्त-स्वप्नमें तो यह अपूर्व वस्तुएँ
गजमारूढमष्टभुजमात्मानं मन्यते।देखता है । अपनेको चार दाँतोंवाले
हाथीपर चढ़ा हुआ तथा आठ
अन्यदप्येवंप्रकारमपूर्व्वं पश्यतिभुजाओंवाला मानता है । इसी प्रकार
स्वप्नमें और भी अपूर्व वस्तुएँ देखा
स्वप्ने । तन्नान्येनासता सममितिकरता है । वे किसी अन्य असत्
सदेव । अतो दृष्टान्तोऽसिद्धः।वस्तुके समान नहीं होतीं; इसलिये वे
सत् ही हैं। अतः यह दृष्टान्त सिद्ध
तस्मात्स्वप्नवज्जागरितस्यासत्त्वसि-नहीं हो सकता । अतः स्वप्नके समान
द्ध्ययुक्तम् ।जागरितकी भी असत्यता है—यह
कथन ठीक नहीं ।
तन्न; स्वप्ने दृष्टमपूर्व्वंऐसी बात नहीं है । स्वप्नमें देखी
यन्मन्यसे न तत्स्वतः सिद्धम् ।हुई जिन वस्तुओंको अपूर्व समझता है
किं तर्हि ?वे स्वतःसिद्ध नहीं हैं । तो कैसी हैं ?

अपूर्व्वं स्थानिधर्मो हि यथा स्वर्गनिवासिनाम् ।
तानयं प्रेक्षते गत्वा यथैवेह सुशिक्षितः ॥ ८ ॥

जिस प्रकार [ इन्द्रादि ] स्वर्गनिवासियोंकी [ सहस्रनेत्रत्वादि ] अलौकिक अवस्थाएँ सुनी जाती हैं उसी प्रकार यह (स्वप्न) भी स्थानी (स्वप्नद्रष्टा आत्मा) का अपूर्व धर्म है । उन स्वाप्न पदार्थोंको यह इसी प्रकार जाकर देखता है जैसे कि इस लोकमें [ किसी मार्गविशेषके सम्बन्धमें ] सुशिक्षित पुरुष [ उस मार्गसे जाकर अपने अभीष्ट लक्ष्यपर पहुँचकर उसे देखता है ] ॥ ८ ॥

अपूर्व्वं स्थानिधर्मो हि स्थानिनोवे स्थानीका अपूर्व धर्म ही हैं; स्थानी
द्रष्टुरेव हि स्वप्नस्थानवतोअर्थात् स्वप्नस्थानवाले द्रष्टाका ही धर्म
धर्मः । यथा स्वर्गनिवासि-हैं। जैसे कि स्वर्गनिवासी इन्द्रादिके
नामिन्द्रादीनां सहस्राक्षत्वादिसहस्राक्षत्वादि धर्म हैं उसी प्रकार

.७६ माण्डूक्योपनिषद् [ गौ० का०


.तथा स्वप्नदृशोऽपूर्वोऽयं धर्मः। न स्वतः सिद्धो द्रष्टुः स्वरूपवत्। तानेवंप्रकारानपूर्वान्स्वचित्तविकल्पानयं स्थानी स्वप्नदृक्स्वप्नस्थानं गत्वा प्रेक्षते। यथैवेह लोके सुशिक्षितो देशान्तरमार्गस्तेन मार्गेण देशान्तरं गत्वा तान्पदार्थान्पश्यति तद्वत्। तस्माद्यथा स्थानिधर्माणां रज्जुसर्पमृगतृष्णिकादीनामसत्त्वं तथा स्वप्नदृश्यानामपूर्वाणां स्थानिधर्मत्वमेवेत्यसत्त्वमतो न स्वप्नदृष्टान्तस्यासिद्धत्वम् ॥ ८ ॥स्वप्नद्रष्टाका यह अपूर्व धर्म है। द्रष्टाके स्वरूपके समान यह स्वतः-सिद्ध नहीं है। इस प्रकारके अपने चित्तद्वारा कल्पना किये हुए उन धर्मोंको यह जो स्वप्न देखनेवाला स्थानी है स्वप्नस्थानमें जाकर देखा करता है; जिस प्रकार इस लोकमें देशान्तरके मार्गके विषयमें सुशिक्षित पुरुष उस मार्गसे देशान्तरमें जाकर वहाँके पदार्थोंको देखता है उसी प्रकार [यह भी देखता है]। अतः जिस प्रकार स्थानीयके धर्म रज्जु-सर्प और मृगतृष्णा आदिकी असत्यता है उसी प्रकार स्वप्नमें देखे जानेवाले अपूर्व पदार्थोंका भी स्थानिधर्मत्व ही है, अतः वे भी असत् हैं। इसलिये स्वप्नदृष्टान्तकी असिद्धता नहीं है ॥८॥

स्वप्नमें मनःकल्पित और इन्द्रियग्राह्य दोनों ही प्रकारके पदार्थ मिथ्या हैं

अपूर्वत्वाशङ्का निराकृता स्वप्नदृष्टान्तस्य पुनः स्वप्नतुल्यतां जाग्रद्भेदानां प्रपञ्चयन्नाह—स्वप्नदृष्टान्तके अपूर्वत्वकी आशंकाका निराकरण कर दिया। अब पुनः जाग्रत्पदार्थोंकी स्वप्नतुल्यताका विस्तृतरूपसे प्रतिपादन करते हुए कहते हैं—

स्वप्नवृत्तावपि त्वन्तश्चेतसा कल्पितं त्वसत्।
बहिश्चेतोगृहीतं सद् दृष्टं वैतथ्यमेतयोः ॥ ९ ॥

शां० भा० ] वैतथ्यप्रकरण ७५


स्वप्नावस्था में भी चित्तके भीतर कल्पना किया हुआ पदार्थ असत् और चित्तसे बाहर [इन्द्रियोंद्वारा] ग्रहण किया हुआ पदार्थ सत् जान पड़ता है; किन्तु इन दोनोंका ही मिथ्यात्व देखा गया है ॥ ९ ॥

स्वप्नवृत्तावपि स्वप्नस्थानेऽपि अन्तश्चेतसा मनोरथसङ्कल्पितमसत्। सङ्कल्पानन्तरसमकालमेवादर्शनात्तत्रैव स्वप्ने बहिश्चेतसा गृहीतं चक्षुरादिद्वारेणोपलब्धं घटादि सत्। इत्येवमसत्यमिति निश्चितेऽपि सदसद्विभागो दृष्टः। उभयोरप्यन्तर्बहिश्चेतःकल्पितयोर्वैंतथ्यमेव दृष्टम् ॥ ९ ॥स्वप्नकी वृत्ति अर्थात् स्वप्नस्थानमें भी चित्तके भीतर मनोरथसे सङ्कल्प की हुई वस्तु असत् होती है; क्योंकि वह सङ्कल्पके पश्चात् तत्क्षण ही दिखायी नहीं देती। तथा उस स्वप्नावस्थामें ही चित्तसे बाहर चक्षु आदिद्वारा ग्रहण किये हुए घट आदि सत् होते हैं। इस प्रकार स्वप्न असत्य है—ऐसा निश्चय हो जानेपर भी उसमें सत्-असत्‌का विभाग देखा जाता है। किन्तु चित्तसे कल्पना किये हुए इन आन्तरिक और बाह्य दोनों ही प्रकारके पदार्थोंका मिथ्यात्व देखा गया है ॥ ९ ॥

जाग्रत्‌में भी दोनों प्रकारके पदार्थ मिथ्या हैं

जाग्रद्वृत्तावपि त्वन्तश्चेतसा कल्पितं त्वसत् ।
बहिश्चेतो गृहीतं सद्युक्तं वैतथ्यमेतयोः ॥ १० ॥

इसी प्रकार जाग्रदवस्थामें भी चित्तके भीतर कल्पना किया हुआ पदार्थ असत् तथा चित्तसे बाहर ग्रहण किया हुआ पदार्थ सत् समझा जाता है। परन्तु इन दोनोंहीका मिथ्यात्व मानना उचित है ॥ १० ॥

७८माण्डूक्योपनिषद्[ गौ० का०
सदसतोर्वैतथ्यं युक्तम्, अन्तर्बहिश्चेतःकल्पितत्वाविशेषादिति व्याख्यातमन्यत् ॥१०॥इन सत् और असत् पदार्थोंका मिथ्यात्व ठीक ही है, क्योंकि हृदयके भीतर या बाहर कल्पित होनेसे उनमें कोई विशेषता नहीं होती । शेष सबकी व्याख्या हो चुकी है ॥१०॥

इन मिथ्या पदार्थोंकी कल्पना करनेवाला कौन है ?

चोदक आह—[ इसपर ] पूर्वपक्षी कहता है-

उभयोरपि वैतथ्यं भेदानां स्थानयोर्यदि ।
क एतान्बुध्यते भेदान्को वै तेषां विकल्पकः ॥ ११ ॥

यदि [ जागरित और स्वप्न ] दोनों ही स्थानोंके पदार्थोंका मिथ्यात्व है तो इन पदार्थोंको जानता कौन है और कौन इनकी कल्पना करनेवाला है ? ॥ ११ ॥

स्वप्नजाग्रत्स्थानयोर्भेदानां यदि वैतथ्यं क एतानन्तर्बहिश्चेतःकल्पितान्बुध्यते । को वै तेषां विकल्पकः । स्मृतिज्ञानयोः क आलम्बनमित्यभिप्रायः, न चेन्निरात्मवाद इष्टः ॥ ११ ॥यदि स्वप्न और जागरित [ दोनों ही स्थानों ] के पदार्थोंका मिथ्यात्व है तो चित्तके भीतर या बाहर कल्पना किये हुए इन पदार्थोंको जानता कौन है ? और कौन उनकी कल्पना करनेवाला है ? तात्पर्य यह है कि यदि निरात्मवाद अभीष्ट नहीं है तो [ यह बताना चाहिये कि ] उक्त स्मरण ( स्वप्न ) और ज्ञान ( जागरित ) का आलम्बन कौन है ? ॥ ११ ॥

शां० भा० ] वैतथ्यप्रकरण ७९


इनकी कल्पना करनेवाला और इनका साक्षी आत्मा ही है

कल्पयत्यात्मनात्मानमात्मा देवः स्वमायया ।
स एव बुध्यते भेदानिति वेदान्तनिश्चयः ॥ १२ ॥

स्वयंप्रकाश आत्मा अपनी मायासे स्वयं ही कल्पना करता है और वही सब भेदोंको जानता है—यही वेदान्तका निश्चय है ॥ १२ ॥

स्वयं स्वमायया स्वमात्मानमात्मा देव आत्मन्येव वक्ष्यमाणं भेदाकारं कल्पयति रज्ज्वादाविव सर्पादीन् स्वयमेव च तान्बुध्यते भेदांस्तद्वद्देवेत्येवं वेदान्तनिश्चयः। नान्योऽस्ति ज्ञानस्मृत्याश्रयः । न च निरास्पदे एव ज्ञानस्मृती वैनाशिकानामिवेत्यभिप्रायः।१२।स्वयंप्रकाश आत्मा अपनी मायासे रज्जुमें सर्पादिके समान अपनेमें आपहीको आगे बतलाये जानेवाले भेदरूपसे कल्पना करता है और स्वयं ही उन भेदोंको जानता है—इस प्रकार यही वेदान्तका निश्चय है । उसके सिवा स्मृति और ज्ञानका कोई और आश्रय नहीं है । तात्पर्य यह कि वैनाशिकों (बौद्धों) के कथनके समान ये ज्ञान और स्मृति निराधार नहीं हैं ॥ १२ ॥

पदार्थकल्पनाकी विधि

सङ्कल्पयन्केन प्रकारेण कल्पयतीत्युच्यते—वह संकल्प करते हुए किस प्रकार कल्पना करता है ? सो बतलाया जाता है—

विकरोत्यपरान्भावानन्तश्चित्ते व्यवस्थितान् ।
नियतांश्च बहिश्चिन्त एवं कल्पयते प्रभुः ॥ १३ ॥

८० माण्डूक्योपनिषद् [ गौ० का०


प्रभु आत्मा अपने अन्तःकरणमें [ वासनारूपसे ] स्थित अन्य (लौकिक) भावोंको नानारूप करता है तथा बहिश्चित्त होकर पृथिवी आदि नियत और अनियत पदार्थोंकी भी इसी प्रकार कल्पना करता है ॥१३॥

विकरोति नाना करोत्यपरान् लौकिकान् भावान् पदार्थान् शब्दादीनन्यांश्चान्तश्चित्ते वासनारूपेण व्यवस्थितानव्याकृतान् नियतांश्च पृथ्व्यादीननियतांश्च कल्पनाकालान्यहिश्चित्तःसंस्तथान्तश्चित्तो मनोरथादिलक्षणानित्येवं कल्पयति प्रभुरीश्वर आत्मेत्यर्थः ॥ १३ ॥वह चित्तके भीतर वासनारूपसे स्थित अव्याकृत लौकिक भावों—शब्दादि पदार्थोंको तथा अन्य पृथिवी आदि नियत और कल्पनाकालमें ही उत्पन्न होनेवाले अनियत पदार्थोंको बहिश्चित्त होकर एवं मनोरथादिरूप पदार्थोंको अन्तश्चित्त होकर विकृत करता अर्थात् नाना करता है—इस प्रकार प्रभु—ईश्वर अर्थात् आत्मा कल्पना करता है ॥ १३ ॥

आन्तरिक और बाह्य दोनों प्रकारके पदार्थ मिथ्या हैं

स्वप्नवच्चित्तपरिकल्पितं सर्वमित्येतदाशङ्क्यते। यस्माच्चित्तपरिकल्पितैर्मनोरथादिलक्षणैश्चित्तपरिच्छेद्यैर्वैलक्षण्यं बाह्यानामन्योन्यपरिच्छेद्यत्वमिति।स्वप्नके समान सब कुछ चित्तका ही कल्पना किया हुआ है—इस विषयमें यह शंका होती है—क्योंकि केवल चित्तपरिकल्पित और चित्तसे ही परिच्छेद्य मनोरथादिसे बाह्य पदार्थोंकी अन्योन्यपरिच्छेद्यत्वरूप विलक्षणता है [अतः स्वप्नके समान ये मिथ्या नहीं हो सकते]।
सा न युक्ताशङ्का।समाधान—यह शंका ठीक नहीं है, [क्योंकि—]

शां० भा० ] वैतथ्यप्रकरण ८१


चित्तकाला हि येऽन्तस्तु द्वयकालाश्च ये बहिः ।

कल्पिता एव ते सर्वे विशेषो नान्यहेतुकः ॥ १४ ॥

जो आन्तरिक पदार्थ केवल कल्पनाकालतक ही रहनेवाले हैं और जो बाह्य पदार्थ द्विकालिक [ अर्थात् अन्योन्यपरिच्छेद्य ] हैं वे सभी कल्पित हैं । उनकी विशेषताका [ अर्थात् आन्तरिक पदार्थ असत्य हैं और बाह्य सत्य हैं-इस प्रकारकी भेदकल्पनाका ] कोई दूसरा कारण नहीं है ॥ १४ ॥

चित्तकाला हि येऽन्तस्तु चित्तपरिच्छेद्याः नान्यश्चित्तकालव्यतिरेकेण परिच्छेदकः कालो येषां ते चित्तकालाः । कल्पनाकाल एवोपलभ्यन्त इत्यर्थः । द्वयकालाश्च भेदकाला अन्योन्यपरिच्छेद्याः । यथा- गोदोहनमास्ते; यावदास्ते तावद्गां दोग्धि यावद्गां दोग्धि तावदास्ते । तावानयमेतावान्स इति परस्परपरिच्छेद्यपरिच्छेदकत्वं बाह्यानां भेदानां ते द्वयकालाः । अन्तश्चित्तकाला बाह्याश्च द्वयकालाः कल्पिता एव ते सर्वे । न बाह्यो द्वयकालत्वविशेषः कल्पितत्व-जो आन्तरिक हैं अर्थात् चित्तपरिच्छेद्य हैं वे चित्तकाल हैं; जिनका चित्तकालके सिवा और कोई काल परिच्छेदक न हो उन्हें चित्तकाल कहते हैं। अर्थात् वे केवल कल्पनाके समय ही उपलब्ध होते हैं। तथा बाह्य पदार्थ दो कालवाले-भेदकालिक यानी अन्योन्यपरिच्छेद्य हैं। जैसे गोदोहनपर्यन्त बैठता है; यानी जबतक बैठता है तबतक गौ दुहता है और जबतक गौ दुहता है तबतक बैठता है। उतने समयतक यह रहता है और इतने समयतक वह रहता है- इस प्रकार बाह्य पदार्थोंका परस्पर परिच्छेद्य-परिच्छेदकत्व है; अतः वे दो कालवाले हैं। किन्तु आन्तरिक चित्तकालिक और बाह्य द्विकालिक- ये सब कल्पित ही हैं। बाह्य पदार्थोंकी जो द्विकालिकत्वरूप विशेषता है

११-१२

८२माण्डूक्योपनिषद्[ गौ० का०
व्यतिरेकेणान्यहेतुकः । अत्रापि हि स्वप्नदृष्टान्तो भवतीत्येव ॥१४॥वह कल्पितत्वके सिवा किसी अन्य कारणसे नहीं है। इस विषयमें भी स्वप्नका दृष्टान्त* है ही ॥ १४ ॥

आन्तरिक और बाह्य पदार्थोंका भेद केवल इन्द्रियजनित हैं

अव्यक्ता एव येऽन्तस्तु स्फुटा एव च ये बहिः ।
कल्पिता एव ते सर्वे विशेषस्त्विन्द्रियान्तरे ॥ १५ ॥

जो आन्तरिक पदार्थ हैं वे अव्यक्त ही हैं और जो बाह्य हैं वे स्पष्ट प्रतीत होनेवाले हैं । किन्तु वे सब हैं कल्पित ही । उनकी विशेषता तो केवल इन्द्रियोंके ही भेदमें है ॥ १५ ॥

यदप्यन्तरव्यक्तत्वं भावानां मनोवासनामात्राभिव्यक्तानां स्फुटत्वं वा बहिश्चक्षुरादीन्द्रियान्तरे विशेषो नासौ भेदानामस्तित्वकृतः स्वप्नेऽपि तथा दर्शनात् । किं तर्हि ? इन्द्रियान्तरकृत एव । अतः कल्पिता एव जाग्रद्भावा अपि स्वप्नभाववदिति सिद्धम् ॥ १५ ॥चित्तकी वासनामात्रासे अभिव्यक्त हुए पदार्थोंका जो अन्तःकरणमें अव्यक्तत्व ( अस्फुटत्व ) और बाह्य चक्षु आदि अन्य इन्द्रियोंमें जो उनका स्फुटत्व है वह विशेषता पदार्थोंकी सत्ताके कारण नहीं है, क्योंकि ऐसा ही स्वप्नमें भी देखा जाता है । तो फिर इसका क्या कारण है ? यह इन्द्रियोंके भेदके ही कारण है । अतः सिद्ध हुआ कि स्वप्नके पदार्थोंके समान जाग्रत्कालीन पदार्थ भी कल्पित ही हैं ॥१५॥

* अर्थात् जाग्रत्के समान स्वप्नके भी चित्तपरिकल्पित पदार्थ कल्पनाकालिक और बाह्य पदार्थ द्विकालिक ही होते हैं; परन्तु वे होते दोनों ही मिथ्या हैं। इसी प्रकार जाग्रत्में भी समझो ।

शां० भा० ] वैतथ्यप्रकरण ८३


पदार्थकल्पनाकी मूल जीवकल्पना है

बाह्याध्यात्मिकानां भावानामितरेतरनिमित्तनैमित्तिकतया कल्पनायां किं मूलमित्युच्यते—बाह्य और आन्तरिक पदार्थोंकी परस्पर निमित्त और नैमित्तिकरूपसे कल्पना होनेमें क्या कारण है ? सो बतलाया जाता है—

जीवं कल्पयते पूर्वं ततो भावान्पृथग्विधान् ।
बाह्यानाध्यात्मिकांश्चैव यथाविद्यस्तथास्मृतिः ॥ १६ ॥

[ वह प्रभु ] सबसे पहले जीवकी कल्पना करता है; फिर तरह-तरहके बाह्य और आध्यात्मिक पदार्थोंकी कल्पना करता है। उस जीवका जैसा विज्ञान होता है वैसी ही स्मृति भी होती है ॥ १६ ॥

जीवं हेतुफलात्मकम्; अहं करोमि मम सुखदुःखे इत्येवंलक्षणम्; अनेवंलक्षण एव शुद्ध आत्मनि रज्जाविव सर्पं कल्पयते पूर्वम् । ततस्तदर्थ्येन क्रियाकारकफलभेदेन प्राणादीन्नानाविधान्भावान्बाह्यानाध्यात्मिकांश्चैव कल्पते । <br><br> तत्र कल्पनायां को हेतुरित्युच्यते । योऽसौ स्वयं कल्पितो जीवः सर्वकल्पनायामधिकृतः स यथाविद्यः, यादृशी विद्या विज्ञानमस्येति यथाविद्यः; तथाविधैव स्मृतिस्तस्येति तथास्मृतिर्भवतिसबसे पहले 'मैं करता हूँ, मुझे सुख-दुःख हैं' इस प्रकारके हेतुफलात्मक जीवकी [ वह प्रभु ] इससे विपरीत लक्षणोंवाले शुद्ध आत्मामें रज्जुमें सर्पके समान कल्पना करता है। फिर उसीके लिये क्रिया, कारक और फलके भेदसे प्राण आदि नाना प्रकारके बाह्य और आध्यात्मिक पदार्थोंकी कल्पना करता है । <br><br> उस कल्पनामें क्या हेतु है—इसपर कहा जाता है—यह जो स्वयं कल्पना किया हुआ जीव सब प्रकारकी कल्पनाका अधिकारी है, वह जैसी विद्यावाला होता है अर्थात् उसकी जैसी विद्या यानी विज्ञान होता है वैसी ही स्मृति भी होती है । अतः वह वैसी ही स्मृतिवाला होता है ।
८४माण्डूक्योपनिषद्[ गौ० का०

| स इति । अतो हेतुकल्पना- | इस प्रकार [अन्नभक्षणादि] हेतुकी | | विज्ञानात्फलविज्ञानं ततो हेतुफल- | कल्पनाके विज्ञानसे ही [तृप्ति आदि] | | | फलका विज्ञान होता है; उससे [दूसरे | | | दिन भी] उन हेतु और फलकी स्मृति | | स्मृतिस्ततस्तद्विज्ञानं तदर्थक्रिया- | होती है और उस स्मृतिसे उनका ज्ञान | | | तथा उनके लिये होनेवाले [पाकादि] | | कारकतत्फलभेदविज्ञानानि । | कर्म, [तण्डुलादि] कारक और उनके | | | [तृप्ति आदि] फलभेदके ज्ञान होते हैं। | | तेभ्यस्तत्स्मृतिस्तत्स्मृतेश्च पुन- | उनसे उनकी स्मृति होती है तथा उस | | स्तद्विज्ञानानीत्येवं बाह्यानाध्या- | स्मृतिसे फिर उन [हेतु आदि] के | | | विज्ञान होते हैं। इस प्रकार यह जीव | | त्मिकांश्चेतरेतरनिमित्तनैमित्तिक- | बाह्य और आध्यात्मिक पदार्थोंकी | | | पारस्परिक निमित्त-नैमित्तिकभावसे | | भावेनानेकधा कल्पयते ॥१६॥ | अनेक प्रकार कल्पना करता है ॥१६॥ |

<div align="center">❧ ❦ ❧</div>

जीवकल्पनाका हेतु अज्ञान है

| तत्र जीवकल्पना सर्वकल्पना- | यहाँतक जीवकल्पना ही सब | | मूलमित्युक्तं सैव जीवकल्पना | कल्पनाओंका मूल है—यह कहा गया; | | किंनिमित्तेति दृष्टान्तेन प्रति- | किन्तु वह जीव-कल्पना है किस | | पादयति— | निमित्तसे ?—इस बातका दृष्टान्तसे | | | प्रतिपादन करते हैं— |

अनिश्चिता यथा रज्जुरन्धकारे विकल्पिता ।
सर्पधारादिभिर्भावैस्तद्वदात्मा विकल्पितः ॥ १७ ॥

जिस प्रकार [अपने स्वरूपसे] निश्चय न की हुई रज्जु अन्धकारमें सर्प-धारा आदि भावोंसे कल्पना की जाती है उसी प्रकार आत्मामें भी तरह-तरहकी कल्पनाएँ हो रही हैं ॥ १७ ॥

| यथा लोके स्वेन रूपेणानिश्चि- | जिस प्रकार अपने स्वरूपसे | | तानवधारितैवंमेवेति रज्जुर्मन्दा- | अनिश्चित अर्थात् यह ऐसी ही है— |

शां० भा० ] वैतथ्यप्रकरण ८५


न्धकारे किं सर्प उदकधारा दण्ड इति वानेकधा विकल्पिता भवति पूर्वं स्वरूपानिश्चयनिमित्तम्। यदि हि पूर्वमेव रज्जुः स्वरूपेण निश्चिता स्यात्; न सर्पादिविकल्पोऽभविष्यद् यथा स्वहस्ताङ्गुल्यादिषु, एष दृष्टान्तः। तद्वद्धेतुफलादिसंसारधर्मानर्थविलक्षणतया स्वेन विशुद्धविज्ञप्तिमात्रसत्ताद्वयरूपेणानिश्चितत्वाज्जीवप्राणाद्यनन्तभावभेदैरात्मा विकल्पित इत्येष सर्वोपनिषदां सिद्धान्तः ॥ १७ ॥इस प्रकार निर्धारण न की हुई रज्जु मन्द अन्धकारमें 'यह सर्प है?' 'जलकी धारा है?' अथवा 'दण्ड है?' इस प्रकार—पहलेसे स्वरूपका निश्चय न होनेके कारण—अनेक प्रकारसे कल्पना की जाती है; यदि रज्जु पहले ही अपने स्वरूपसे निश्चित हो तो उसमें सर्पादिका विकल्प नहीं हो सकता, जैसे कि अपने हाथकी अँगुली आदिमें [ ऐसा कोई विकल्प नहीं होता ]। यह एक दृष्टान्त है। इसी तरह हेतु-फलादि सांसारिक धर्मरूप अनर्थसे विलक्षण अपने विशुद्ध विज्ञप्तिमात्र अद्वितीय सत्तारूपसे निश्चित न होनेके कारण ही आत्मा जीव एवं प्राण आदि अनन्त विभिन्न भावोंसे विकल्पित हो रहा है—यही सम्पूर्ण उपनिषदोंका सिद्धान्त है १७

अज्ञाननिवृत्ति ही आत्मज्ञान है

निश्चितायां यथा रज्ज्वां विकल्पो विनिवर्तते ।
रज्जुरेवेति चाद्वैतं तद्वदात्मविनिश्चयः ॥ १८ ॥

जिस प्रकार रज्जुका निश्चय हो जानेपर उसमें [ सर्पादिका ] विकल्प निवृत्त हो जाता है तथा 'यह रज्जु ही है' ऐसा अद्वैत निश्चय होता है उसी प्रकार आत्माका निश्चय है ॥ १८ ॥

८६माण्डूक्योपनिषद्[ गौ० का०
रज्जुरेवेति निश्चये सर्ववि-<br>कल्पनिवृत्तौ रज्जुरेवेति चाद्वैतं<br>यथा तथा "नेति नेति" (बृ०<br>उ० ४।४।२२) इति सर्व-<br>संसारधर्मशून्यप्रतिपादकशास्त्रज-<br>नितविज्ञानसूर्यालोककृतात्मवि-<br>निश्चयः "आत्मैवेदं सर्वम्"<br>(छा० उ० ७।२५।२)<br>"अपूर्वमनपरमनन्तरमबाह्यम्"<br>(बृ० उ० २।५।१९)<br>"सबाह्याभ्यन्तरो ह्यजः" (मु०<br>उ० २।१।२) "अजरोऽमरो-<br>ऽमृतोऽभयः" (बृ० उ० ४।४।<br>२५) "एक एवाद्वयः" इति॥१८॥'यह रज्जु ही है' ऐसा निश्चय<br>होनेसे सर्पादि विकल्पकी निवृत्ति<br>हो जानेपर जिस प्रकार 'यह रज्जु<br>ही है' ऐसा अद्वैत-भाव हो जाता<br>है उसी प्रकार "नेति-नेति" इस<br>सर्वसंसारधर्मशून्य आत्माका प्रति-<br>पादन करनेवाले शास्त्रसे उत्पन्न हुए<br>विज्ञानरूप सूर्यके प्रकाशसे आत्माका<br>ऐसा निश्चय होता है कि "यह सब<br>आत्मा ही है" "वह कारण-कार्यसे<br>रहित और अन्तर्बाह्यशून्य है""बाहर-<br>भीतरसे (कार्य-कारण दोनों दृष्टियों-<br>से) अजन्मा है" "वह जराशून्य,<br>अमर, अमृत और अभय है" तथा "वह<br>एक अद्वितीय ही है" ॥ १८ ॥
यद्यात्मैक एवेति निश्चयः<br>कथं प्राणादिभिरनन्तैर्भावैरैतैः<br>संसारलक्षणैर्विकल्पित इति,<br>उच्यते, शृणु—यदि यह बात निश्चित है कि<br>आत्मा एक ही है तो वह इन<br>संसाररूप प्राणादि अनन्त भावोंसे<br>कैसे विकल्पित हो रहा है ?<br>सो इस विषयमें कहा जाता<br>है, सुनो—

विकल्पकी मूल माया है

प्राणादिभिरनन्तैश्च भावैरेतैर्विकल्पितः ।
मायैषा तस्य देवस्य यया संमोहितः स्वयम् ॥ १९ ॥

शां० भा० ] वैतथ्यप्रकरण ८७


यह जो इन प्राणादि अनन्त भावोंसे विकल्पित हो रहा है सो यह उस प्रकाशमय आत्मदेवकी माया ही है, जिससे कि वह स्वयं ही मोहित हो रहा है ॥ १९ ॥

मायैषा तस्यात्मनो देवस्य । यथा मायाविना विहिता माया गगनमतिविमलं कुसुमितैः सपलाशैस्तरुभिराकीर्णमिव करोति तथेयमपि देवस्य माया ययायं स्वयमपि मोहित इव मोहितो भवति । "मम माया दुरत्यया" (गीता ७ । १४) इत्युक्तम् ॥ १९ ॥यह उस आत्मदेवकी माया है। जिस प्रकार मायावीद्वारा प्रयोग की हुई माया अति निर्मल आकाशको पल्लवयुक्त पुष्पित पादपोंसे परिपूर्ण कर देती है उसी प्रकार यह भी उस देवकी माया है जिससे कि यह स्वयं भी मोहित हुएके समान मोह-ग्रस्त हो रहा है। "मेरी मायाका पार पाना कठिन है" ऐसा [भगवान्‌ने] कहा भी है ॥ १९ ॥

मूलतत्त्वसम्बन्धी विभिन्न मतवाद

प्राण इति प्राणविदो भूतानीति च तद्विदः ।
गुणा इति गुणविदस्तत्त्वानीति च तद्विदः ॥ २० ॥

प्राणोपासक कहते हैं—'प्राण ही जगत्‌का कारण है।' भूतज्ञों (प्रत्यक्षवादी चार्वाकादि) का कथन है—'[पृथिवी आदि] चार भूत ही परमार्थ हैं।' गुणोंको जाननेवाले [सांख्यवादी] कहते हैं—'गुण ही सृष्टिके हेतु हैं।' तथा तत्त्वज्ञ (शैव) कहते हैं—'[आत्मा, अविद्या और शिव—ये तीन] तत्त्व ही जगत्‌के प्रवर्तक हैं' ॥ २० ॥

पादा इति पादविदो विषया इति तद्विदः ।
लोका इति लोकविदो देवा इति च तद्विदः ॥ २१ ॥

८८माण्डूक्योपनिषद्[ गौ० का०

पादवेत्ता कहते हैं—‘विश्व आदि पाद ही सम्पूर्ण व्यवहारके हेतु हैं।’ [ वात्स्यायनादि ] विषयज्ञ कहते हैं—‘शब्दादि विषय ही सत्य वस्तु हैं।’ लोकवेत्ताओं ( पौराणिकों ) का कथन है—‘लोक ही सत्य हैं।’ तथा देवोपासक कहते हैं—‘इन्द्रादि देवता ही सृष्टिके सञ्चालक हैं’ ॥ २१ ॥

वेदा इति वेदविदो यज्ञा इति च तद्विदः ।
भोक्तेति च भोक्तृविदो भोज्यमिति च तद्विदः ॥ २२ ॥

वेदज्ञ कहते हैं—‘ऋगादि चार वेद ही परमार्थ हैं।’ याज्ञिक कहते हैं—‘यज्ञ ही संसारके आदिकारण हैं।’ भोक्ताको जाननेवाले भोक्ताकी ही प्रधानता बतलाते हैं तथा भोज्यके मर्मज्ञ ( सूपकारादि ) भोज्यपदार्थोंकी ही सारवत्ताका प्रतिपादन करते हैं ॥ २२ ॥

सूक्ष्म इति सूक्ष्मविदः स्थूल इति च तद्विदः ।
मूर्त इति मूर्तविदोऽमूर्त इति च तद्विदः ॥ २३ ॥

सूक्ष्मवेत्ता कहते हैं—‘आत्मा सूक्ष्म (अणु-परिमाण) है।’ स्थूलवादी ( चार्वाकादि ) कहते हैं—‘वह स्थूल है।’ मूर्त्तवादी ( साकारोपासक ) कहते हैं—‘परमार्थ वस्तु मूर्तिमान् है।’ तथा अमूर्त्तवादियों ( शून्यवादियों ) का कथन है कि वह मूर्तिहीन है ॥ २३ ॥

काल इति कालविदो दिश इति च तद्विदः ।
वादा इति वादविदो भुवनानीति तद्विदः ॥ २४ ॥

कालज्ञ ( ज्योतिषी लोग ) कहते हैं—‘काल ही परमार्थ है।’ दिशाओंके जाननेवाले ( स्वरोदयशास्त्री ) कहते हैं—‘दिशाएँ ही सत्य वस्तु हैं।’ वादवेत्ता कहते हैं—‘[ धातुवाद, मन्त्रवाद आदि ] वाद ही सत्य वस्तु है।’ तथा भुवनकोषके ज्ञाताओंका कथन है कि भुवन ही परमार्थ हैं ॥ २४ ॥

शां० भा० ] वैतथ्यप्रकरण ८९


मन इति मनोविदो बुद्धिरिति च तद्विदः ।
चित्तमिति चित्तविदो धर्माधर्मौ च तद्विदः ॥ २५ ॥

मनोविद् कहते हैं—'मन ही आत्मा है', बौद्धोंका कथन है—'बुद्धि ही आत्मा है', चित्तज्ञोंका विचार है—'चित्त ही सत्यवस्तु है;' तथा धर्माधर्मवेत्ता (मीमांसक) 'धर्माधर्मको ही परमार्थ मानते हैं' ॥ २५ ॥

पञ्चविंशक इत्येके षड्िंवश इति चापरे ।
एकत्रिंशक इत्याहुरनन्त इति चापरे ॥ २६ ॥

कोई (सांख्यवादी) पच्चीस तत्त्वोंको, कोई (पातञ्जलमतावलम्बी) छब्बीसोंको और कोई (पाशुपत) इकतीस तत्त्वोंको सत्य मानते हैं* तथा अन्य मतावलम्बी परमार्थको अनन्त भेदोंवाला मानते हैं ॥ २६ ॥

लोकाँल्लोकविदः प्राहुराश्रमा इति तद्विदः ।
स्त्रीपुंनपुंसकं लैङ्गाः परापरमथापरे ॥ २७ ॥

लौकिक पुरुष लोकानुरञ्जनको और आश्रमवादी आश्रमोंको ही प्रधान बतलाते हैं। लिङ्गवादी स्त्रीलिङ्ग, पुँल्लिङ्ग और नपुंसकलिखोंको तथा दूसरे लोग पर और अपर ब्रह्मको ही परमार्थ मानते हैं ॥ २७ ॥

सृष्टिरिति सृष्टिविदो लय इति च तद्विदः ।
स्थितिरिति स्थितिविदः सर्वे चेह तु सर्वदा ॥ २८ ॥

सृष्टिवेत्ता कहते हैं—'सृष्टि ही सत्य है', लयवादी कहते हैं—'लय ही परमार्थ वस्तु है' तथा स्थितिवेत्ता कहते हैं—'स्थिति ही सत्य है।' इस प्रकार ये [कहे हुए और बिना कहे हुए] सभी वाद इस आत्मतत्त्वमें सर्वदा कल्पित हैं ॥ २८ ॥


* प्रधान, महत्तत्त्व, अहंकार, पञ्चतन्मात्रा, पाँच ज्ञानेन्द्रियाँ, पाँच कर्मेन्द्रियाँ, पाँच विषय और मन—ये सांख्यवादियोंके पच्चीस तत्त्व हैं; योगी इनके सिवा छब्बीसवाँ तत्त्व ईश्वर मानते हैं और पाशुपतोंके मतमें इन पच्चीस तत्त्वोंके अतिरिक्त राग, अविद्या, नियति, काल, कला और माया—ये छः तत्त्व और हैं।

९० माण्डूक्योपनिषद् [ गौ० कां० २


प्राणः प्राज्ञो वीजात्मा तत्कार्यभेदा हीतरे स्थित्यन्ताः। अन्ये च सर्वे लौकिकाः सर्वप्राणिपरिकल्पिता भेदा रज्ज्वामिव सर्पादयः तच्छून्य आत्मन्यात्मस्वरूपानिश्चयहेतोरविद्यया कल्पिता इति पिण्डीकृतोऽर्थः । प्राणादिश्लोकानां प्रत्येकं पदार्थव्याख्याने फल्गुप्रयोजनत्वात्सिद्धपदार्थत्वाच्च यत्नो न कृतः ॥ २८ ॥प्राण बीजस्वरूप प्राज्ञको कहते हैं। उपर्युक्त स्थितिपर्यन्त सब विकल्प उसीके कार्यभेद हैं। सम्पूर्ण प्राणियोंसे परिकल्पित अन्य सब लौकिकधर्म रज्जुमें सर्पके समान उन विकल्पोंसे शून्य आत्मामें आत्मस्वरूपके अनिश्चयके कारण अविद्यासे कल्पना किये गये हैं—यह इन श्लोकोंका समुदायार्थ है। प्राणादिश्लोकोंके प्रत्येक पदार्थके व्याख्यानका अत्यन्त अल्प प्रयोजन होनेके कारण तथा वे सिद्ध पदार्थ हैं—इसलिये प्रयत्न नहीं किया ॥ २८ ॥

किं बहुना— | अधिक क्या ?—

यं भावं दर्शयेद्यस्य तं भावं स तु पश्यति ।

तं चावति स भूत्वासौ तद्ग्रहः समुपैति तम् ॥ २९ ॥

[ गुरु ] जिसे जो भाव दिखला देता है वह उसीको आत्मस्वरूपसे देखने लगता है तथा इस प्रकार देखनेवाले उस व्यक्तिकी वह भाव तद्रूप होकर रक्षा करने लगता है। फिर उस (भाव) में होनेवाला अभिनिवेश उस [के आत्मभाव] को प्राप्त हो जाता है ॥ २९ ॥

प्राणादीनामन्यतममुक्तमनुक्तं वान्यं भावं पदार्थं दर्शयेद्यस्याचार्योऽन्यो वाप्त इदमेव तत्त्वमिति स तं भावमात्मभूतं पश्यत्यय-जिसका आचार्य अथवा कोई अन्य आप्त पुरुष जिसे प्राणादिमेंसे किसी कहे हुए अथवा किसी बिना कहे हुए अन्य भावको भी 'यही परमार्थतत्त्व है' इस प्रकार दिखा देता है वह उसी भावको आत्मभूत