भारतकोश
संग्रह पर लौटें

शृंगार शतक

Shringar Shatak

भर्तृहरि / अनुवादक: हरिदास वैद्य द्वारा

स्रोत: Shringar Shatak - Haridas Vaidya · हरिदास एण्ड कम्पनी, कलकत्ता / Digital Library of India (उद्गम)

Devanagarihipublished544 पृष्ठ

( २६३ )

नहीं हूँ ?' यह बात सुनते ही उसके पतिने आकर देखा, तो ज़मीन पर लून पड़ा पाया और नाक ज्यों-की-न्यों पाई। वह हजार जानसे अपनी स्त्रीकी तारीफ़ करने लगा। उधर वह महात्मा, जो खुपचाप पड़ा हुआ इस अद्भुत लीलाको देख रहा था, मन-ही-मन कहने लगा—

शम्बरस्य च या माया या माया नमुचेरपि ।

बलेः कुम्भीनसंशेव सर्वास्ता योषितो विदुः ॥

शम्बरकी, नमुचिकी, बलि और कुम्भीनस की जितनी माया है, उस सबको स्त्रियाँ जानती हैं।

अनृतं सत्यमित्याहुः सत्यं चापि तथानृतम ।

इति यास्ताः कथं धीरैः संरक्ष्याः पुरुषैरिहः ॥

जो झूठको सब और सबको झूठ कहती हैं, धीर पुरुष, इस संसारमें, उनकी रक्षा कैसे कर सकते हैं ?

नाति प्रसंगः प्रमदासुकायां

नेच्छेद्भले स्त्रीषु विवर्द्धमानम् ।

अति प्रसक्तैः पुरुषैर्मुतास्ताः

क्रीडन्ति काकैरिव लूनपक्षैः ॥

*स्त्रियोंको ज़ियादा मुँह न लगावे और उनका बल न चढ़ने दे, क्योंकि अति आसक्त हुए पुरुषोंसे वह पंक्तुचे हुए कन्धेके समान खेलती हैं।

( २६४ )

आगे चलकर नाईकी स्त्री अपने घर पहुँची। सवेरे हो नाई ने किसीकी हज़ामत बनानेके लिये उससे अपना उस्तरा माँगा। नाइन ने उस्तरा दूसरे फँक मारा। यह देख, नाई ने भी कोथमें भर कर उस्तरा उसीकी तरफ फँक मारा। बस, ऐसा होते ही नाइन चिल्लाने लगी—‘अरे कोई मुझे बचाओ, मेरे पतिने मुझ निरापराधिनीकी नाक काट ली है।’ लोग इकट्ठे हो गये। पुलिस नाईको पकड़ कर ले गई। राजाने नाईको शूलों चढ़ानेकी आज्ञा दी। तब नाईको बेकुसूर मारे जाते देखकर, वह संन्यासी राजसभामें जाकर बोला—‘महाराज ! नाई बेकुसूर है। यह सब खी-चरित्र है।’ फिर संन्यासीने रातकी सारी घटना कह सुनाई। राजाने नाईको छोड़ दिया और खी को जेलकी सज़ा दी।

संन्यासीकी कही हुई कहानियाँ सुनकर, मुझे उन पर अत्यन्त श्रद्धा हो गई। हम लोग सन्ध्या हुई देख अपने-अपने घर जाना चाहते थे, कि इतनेमें संन्यासीकी पीठका कपड़ा हवासे उड़ गया। उनकी आदत थी, कि वे अपनी पीठ कभी किसीको न देखने देते थे। पीठ पर हर समय कोई कपड़ा रखते थे। आज पीठका कपड़ा उड़ जानेसे, मैंने उनकी पीठपर घावका एक भारी निशान देखा। मुझे उस चिह्नको देखकर कुछ कौतुहल सा हुआ। मैंने हिम्मत करके पूछा—‘महाराज ! आपको पीठपर यह कैसे दाग है ? अगर हर्ज न हो, तो इसका भी वृत्तान्त छपा करके मुझसे कहिये।’ मेरी बात सुनते ही संन्यासी महाराज

( २६५ )

सिहर उठे। उनका चेहरा पीला पड़ गया। उन्होंने मेरी बात उड़ाकर, पीठ फिर कपड़ेसे ढकली ; पर मेरा मन उस बिहका कारण जाननेको अधीर हो उठा। सब आदमी चले गये, पर मैं रातके ग्यारह बज जानेपर भी न उठा, वहाँ बैठो ही रहा। जब एकांत हो गया, तब मैंने फिर बात छेड़ी। संन्यासीने मेरा हठ देख कर कहा—

कोई दिलसोज हो तो कौंजे वर्या।

सरसरी दिलकी वारदात नहीं ॥ हाली ॥

भैया, कोई सहृदय हो तो दिलका हाल सुनावें। यह साधारण घटना नहीं, जो हर किसीको सुना दी जाय।

मुसीबतका इक-इक से अहवाल कहना।

मुसीबत से है वह मुसीबत जियादा ॥

जिस-तिससे अपनी मुसीबतकी कहानी कहते फिरना— मुसीबत से भी जियादा मुसीबत है।

मैंने कहा—“महाराज ! मैं आपका हूँ। मैं आपके लिए जान देने तकको तैयार हूँ। आपको कही हुई बात जीवन-भर मेरे ही अन्दर रहेगी। मेरे, आपके और ईश्वरके सिवा उसे और कोई न जानीगा। आप कृपा करके मुझसे सारी बात बेकटके कहिये।” तब महात्मा जो बोले—“अच्छा बच्चा ! सुनोगे ही, बिना सुने न मानोगे ? अच्छा लो सुनो :—

( २६६ )

संन्यासी की आत्म कथा ।

मैंने एक धनी घरमें जन्म लिया था। छोटी ही उम्रमें, मुझे बच्चा छोड़कर मेरे माँ-बाप स्वर्गको सिधार गये, पर मेरे लिए अच्छी खासी संपत्ति और आमदनी छोड़ गये। चूँ कि मेरा जन्म शुद्ध-धर्मानेमें हुआ था, इसलिये मेरे जिजमान भी बहुत थे। हमारे यहाँ पुरोहिताई होती थी, जिजमानोंके यहाँ से खूब धनधान्य मिलता था। हर तरह पौ बारह थे। पाँचों उंगली सदा घीमें रहती थीं। मेरे बेटह आमदनी थी, तोभी, मैं धन बढ़ानेकी इच्छासे लेन-देन या बोरगपत करता था। अङ्गुस-पङ्गुस मुहल्ले-टोळे और दूर-दूरके गाँवोंके आदमियोंको मैं हूण्डनोट, तमस्फुक और हुण्डी लिखा-लिखाकर सूद पर कर्ज देता था। पुरोहिताईकी आमदनी तो थी ही, अब व्याजसे भी खूब रुपया बढ़ने लगा। उस नगरमें मैंही सबसे बड़ा धनी गिना जाने लगा। धनकी वजहसे मेरा रौब-दौब भी खूब था। थोड़े दिनोंमें, मैं म्यूनिसिपैलिटीका चेयरमैन हो गया। सरकारने भी मुझे राय बहादुरकी पदवीसे विभूषित किया। जिन्दगी खूब आरामसे बसर हो रही थी। खुशामदी हर वक्त घेरे रहते थे। कह चुका हूँ, कि मेरे माँ-बाप मुझे छोटा ही छोड़कर मर गये थे, इसलिये अबतक मेरा विश्वाह न हुआ। यार-दोस्त और नाते-रिश्तेदार सभी मुझे शादी कर लेनेको दबाने लगे। कोई कहता, बिना स्त्रोंके यह धन-

( २६७ )

वेभव किसी कामका नहीं। घरवालो बिना घर केसा ? कहा है :—

न ग्रहं ग्रहमिलाहूर्गहिणी ग्रहमुच्यते । ग्रहं हि ग्रहिणीहीनमरण्यसदृशं मतम् ॥

माता यस्य ग्रहं नार्स्त, भायां च प्रियवादिनी । अरण्ये तेन गन्तव्यं, यथारण्यं तथा गृहम् ॥

घरका नाम घर नहीं है ; किन्तु स्त्रोका नाम घर है । ग्रहिणी बिना घर बनके समान है ।

जिसके घरमें माता नहीं है और मधुरभाषिणी स्त्री भी नहीं है, उसको घर छोड़कर बनमें चला जाना चाहिये ; क्योंकि माता और स्त्री-हीन घर बनके ही समान है ।

किसीने कहा वराह मिहिर जी कह गये हैं—

जये धरिन्याः पुरमेव सारं

पुरे गृहं सद्मनिचैकं देशः ।

तत्वापि शय्या शयने वरा

स्त्रीरलोञ्जला राज्यसुखस्य सारः ॥

कोई कहने लगा—

अपत्यं धर्मकार्याणिगुशुधारतिरुत्तमा ।

दाराधीनस्तथा स्वर्गं पितृणांमात्मवश्वह ॥

( २६८ )

उत्पादनमपत्यस्य जातस्यगिरपालनम् । प्रत्यहं लोकायातायाः प्रत्युच्चंखीनिवन्धनम् ॥

बच्चे जनना, धर्म-कार्य करना, बीमारोमें तीमारदारी करना, उत्तम रतिमुख एवं पुरखोंके और अपने लिए स्वर्गकी प्राप्ति—ये सब काम एकमात्र स्त्री पर ही निर्भर हैं।

स्त्री ही बच्चे जनती है, जनकर वही उन्हें पालती है और घरके तमाम काम भी वही करती है। सभी कामोंमें वही गृहस्थ की एक मात्र सहायता करनेवाली है।

भाई! संसारकी उत्पत्ति ही स्त्री-पुरुषोंसे है। पितरोंका श्रृण चुकानेके लिए सन्तति की दरकार है। बिना पुत्रके कुलका नाम नहीं चलता और पुत्र बिना स्त्रीके हो नहीं सकता, इसलिए आप को विवाह अवश्य करना चाहिये। लोगोंके सम्मान-चुकानेसे मैं विवाह के लिए राजी हो गया। चूँकि मैं धनवान था, रूपवान था और कुलोत्तम था, इसलिये एक उत्तम कुलोत्तम की रूपवती कन्या मुझे मिल गई। यथा-विधि विवाह-कार्य सम्पन्न हो गया।

विवाह होनेसे पहले मेरे घरका काम नौकर-नौकरानियोंसे चलता था, पर स्त्रीने आते ही बरस दिनेके भीतर सबको धता बताई। वह कहा करती थी—‘मैं भी तो आपकी दासी ही हूँ। ऐसा कौनसा काम है, जिसे मैं नहीं कर सकती ? मैं सब काम कर सकती हूँ, फिर इनको रखकर धन नाश करनेकी

( २६६ )

क्या दरकार ? सिर्फ़ दो मियाँ-बीबियोंका खाना ही तो पकाना पड़ता है । मैं ब्राह्मणको पुत्रों और ब्राह्मणको स्त्री हूँ ; अगर मुझ से इतनासा काम भी न होगा, तो क्या होगा ? इतनों अमीरी और आराम-तलशी अच्छी नहीं । स्त्रीका दिनभर हाथ-पर-हाथ धरे बैठे रहना, अच्छा नहीं । बेकाम बैठे रहनेसे मनमें सौ तरह के दुखे ख्यालात पैदा होते हैं । इसीसे बड़े लोग बहुरेडियोंको कभी खाली बैठने नहीं देते । घरमें कुछ भी काम नहीं होता, तो चरखा ही कतबते हैं ।

भैन अंगरेजी तो नहीं पढ़ी है, पर हिन्दीकी पाँचवीं पुस्तकमें पढ़ा है कि, वैजमिन फूँ कलिन महोदय कहा करते थे—“काहिली और घण्टिका टैक्स राजाओं और पालीमैण्टोंके लगाये हुए टैक्सोंसे कहीं बहुत ज़ियादा भारी होता है (1) ।” जीन पाल महाशयका कहना है कि, सुस्ती बहुतसो आपद-विपदोंका एक नाम है (2) । अंगरेजोंमें एक कहावत है कि, बेकारी कमजोर-दिलोंकी पनाह और बेवकूफ़ोंकी तातील है (3) । जर्मनोंमें भी एक कहावत है कि, सुस्ती संसारमें सबसे भारी फ़िज़ूलखर्चों है (4) । एनसेम महोदय कहते हैं,—“बेकारी ज़िन्दा आदमोंकी गोर है (5) ।” फूँच कहते हैं,—“आलस्य सारी दुश्मियोंकी जड़ है (6) ।” वर्डन साहब कहते हैं,—“काहिली या बेकारी शरीरोंकी पहचान है, शरीर और मनका विष है, शराबतकी दाया है, तालीमकी सौतेली माँ है, हानियोंको मुख्य जन्मदातृ है, सात भयानक पापोंमेंसे एक है, सौतानके आराम करनेका मुख्य गद्दा है

( ३०० )

एवं विन्ता और खेद ही नहीं इनके सिवा और औरभी बहुत-से रोगोंको बड़ा कारण है (7)।” स्पेनवाले कहते हैं, कि काहिली से दिलपर जड़ लगता है (8)। अब आप ही कहिये कि, मुझे आलस्य त्यागना चाहिये या आलसी होना चाहिये। यमील महाशयने ठीक ही कहा है कि, स्त्रीके हाथमें ही कुटुम्ब को रक्षा और नाश है। मुझे हर तरह घरका पैसा बचाना चाहिये। इन्सान काम करनेके लिए पैदा हुआ है। मौतके बाद आराम-ही-आराम है। देखिये मौलाना हालीने क्या कहा है :—

1. Idleness and pride tax with a heavier hand than kings and parliaments. Ben. Franklin.

2. Idleness is many gathered miseries in one name. Jean Paul.

3. Idleness is only the refuge of weak minds and the holiday of fools. Pr.

4. Idleness is the greatest prodigality in the world. Ger. Pr.

5. Idleness is the sepulchre of a living man. Anselm.

6. Idleness is the root of all evils. Fr. Pr.

7. Idleness is the badge of gentry, the bane of body and mind, the nurse of naughtiness, the stepmother of discipline, the chief author of mischief, one of the seven deadly sins, the cushion on which the devil chiefly reposes and a great cause not only of melancholy but of many other diseases. Burton.

8. Idleness rusts the mind. Sp. Pr.

( ३०१ )

फ़राग़त से दुनियामें दम भर न बैठो।

अगर चाहते हो फ़राग़त ज़ियादा ॥

है जानके साथ काम इन्हींके लिये।

बनती नहीं जिन्दगीमें बेकाम किये ॥

जीते हो तो कुछ कीजिये जिन्दों की तरह।

मुर्दों की तरह जिये, तो क्या खाक जिये ॥

अगर आप चाहते हैं कि हम आरामसे रहें, तो दम-भर भी ख़ाली मत बैठो—क्षणभर भी बेकार मत रहो।

आदमीकी जानके साथ काम लगा हुआ है। जिन्दगीमें बिना काम किये काम नहीं चलता।

जीते हो तो जिन्दोंकी तरह काम भी करो। मुर्दोंकी तरह जीनेसे क्या फ़ायदा ?

मैं अपनी बीबीकी पाण्डित्य-पूर्ण बातें सुनकर दंग हो गया। आज मुझे मालूम हुआ कि, मेरी पत्नी कोरी रूपवती ही नहीं—पूण विदुषी और गुणवती है। ऐसी सुलक्षण स्त्री पानेसे मैं अपने तईं भाग्यवान् समझने लगा। हाँ, इतना ज़रूर हुआ कि, पुराने नौकरोंके विदा करते समय, मेरे दिलमें एक तरहकी वेदना हुई, पर धोरे-धोरे इन बातोंको भूल गया। फिर भी, उनमेंसे यदि किसको मैं कष्ट पाते देखता, तो अपने यहाँसे खानेको आटा दाल वगैरः दिलवा दिया करता, क्योंकि मेरे यहाँ इन चीज़ोंकी कमी नहीं थी।

( ३०२ )

मेरी स्त्री सबेरे ही मुझसे बहुत पहले उठती, घर को साफ करती, बर्तन मलती, बीजोंको यथास्थान रखती, समय पर सुन्दर सुखादु भोजन बनाती, मुझे बड़े स्नेहसे परोसकर खिलाती, रातको मेरे पाँव दाबती और जब तक मेरी आँख न लगनी, पाँव दाबती ही रहती। बहुत क्या, वह मुझे हर तरहसे सन्तुष्ट रखती थी। दिन-पर-दिन-उसकी श्रद्धा-भक्ति मुझमें बढ़ती ही जाती थी। इतकिर मुझे भी उस पर मुग्ध होना पड़ा। पति-प्राणा और सती-साध्वी स्त्री पाकर कौन प्रसन्न नहीं होता? कौन अपने भाग्य की सराहना नहीं करता?

यद्यपि स्त्रीके मुँह-सामने स्त्री को तारीफ करना नीति-काराने बुरा कहा है, तोभी जब-कभी उस की सेवासे मेरी अन्तरात्मा बहुत ही प्रसन्न और सन्तुष्ट हो उठती, मैं उसके सामने हो उस की बड़ाई करने लगता। मेरी प्रशंसापूर्ण बातें सुनकर वह सिर नीचा कर लेती और कहती—“पतिदेव! आप मेरे परमेश्वर हैं। मेरा तन-मन-धन सर्वस्व आप पर निष्ठावर है। हमारे भारतमें ही सीता, सावित्री, द्रौपदी, दमयन्ती और गान्धारी प्रभृति अनेकों प्रातस्समरणीय पतिव्रताएँ हो गई हैं, उनके मुकाबलेमें मैं तुच्छ हूँ। मैं आप की क्या सेवा करती हूँ? स्त्रीका धर्म ही पति-सेवा है। गोस्वामी तुलसीदास जीने कहा है:—

एकै धर्म एक व्रत नेमा ।

काय-वचन-मन पतिपदप्रेमा ॥

( ३०३ )

स्त्रीका एक ही धर्म, एक ही व्रत और एक ही नेम है कि, वह काय, वचन और मनसे पतिके वर्णोंमें प्रेम रखे।

“पराशर संहिता”में लिखा है—

दरिद्रं व्याधिरां मूर्खं भर्त्सारं वावमन्यते ।

सा मृता जायते व्याली वैधव्यं च पुनः पुनः ॥

जो स्त्री अपने दरिद्री, रोगी और मूर्ख पति की भी अवज्ञा करती है, वह मरने पर सार्पित होनी और कितने ही जन्मों तक उसे विधवा होना पड़ता है।

“मनुसंहिता”में लिखा है—

वैवाहिको विधिः क्षीणाम्, संस्कारो वैदिकः स्मृतः ।

पतितेवा गुरोवासो गृहार्थोऽविपरिग्निका ॥

स्त्रियोंके लिए विवाह ही उनका वैदिक संस्कार है, पति की सेवा ही उनके लिए गुरु-कुलवास है और घरके धन्ये करना ही अग्निहोत्र है।

और मी :—

भर्त्सा देवो गुरुर्भर्त्सा, धर्मं तीर्थं वतानि च ।

तस्मात्सर्वं परित्यज्य, पतिमेकं समर्चयेत् ॥

स्त्री अपने पति ही को देवता, पतिको ही गुरु, पतिको ही धर्म और पतिको ही व्रत समझे,—सबको छोड़कर केवल एक पतिको ही पूजे।

( ३०४ )

नास्ति स्त्रीणां प्रथक् यज्ञो न व्रत नाप्युपोषितम् ।

पतिं शुश्रूषते येन, तेन स्वर्गे महीयते ॥

शास्त्रोंमें स्त्रियोंके लिए यज्ञ, व्रत और पूजा—उपासनाको आज्ञा नहीं है। केवल पति-सेवासे ही उन्हें स्वर्ग मिलता है।

“पञ्चतंत्र”में लिखा है—

न सा स्त्रीत्यभि मन्तव्या यस्यां भर्ता न तुष्यति ।

तुये भर्त्तरि नारीणां तुष्टा स्युः सर्वदेवताः ॥

उसे स्त्री न समझो, जिससे कि उसका स्वामी खुश नहीं रहता। पति के प्रसन्न होनेसे स्त्री पर सब देवता प्रसन्न हो जाते हैं।

दावाग्निना विदग्धेव सपुण्यस्तवकालता ।

भस्मी भवतु सा नारी यस्यां भर्ता न तुष्यति ॥

जिस तरह फूल और फलोंके गुच्छेवाली लता दावाग्निसे भस्म हो जाती है; उसी तरह वह स्त्री नष्ट हो जाती है, जिसका पति प्रसन्न नहीं होता।

मितं ददाति हि पिता, मितं भ्राता मितं सुतः ।

अभितस्य हि दातारं भर्त्तरिं का न पूजयेत् ॥

पिता परिमित सुख देता है, भाई परिमित सुख देता है; लेकिन पति अमित सुख देता है, इसलिये अमित सुख देने वाले भर्त्ताकी पूजा कित्से न करनी चाहिये ?

( ३०५ )

उस दिन मैं अपनी प्यारी बीबीकी तकरीर सुनकर दिलो-जानसे खुश हो ही गया था ; आजकी तकरीर सुनकर मैं और भी सन्तुष्ट हुआ । बेसाख्ता मेरे मुँहसे “पञ्चतंत्र” का यह श्लोक निकल गया :—

पतिव्रता पतिप्राणा पत्युः प्रियहितेस्ता ।

यस्य स्यादीदृशी भाग्या धन्यः स पुरुषोमुचि ॥

जिसको स्त्री पतिव्रता है, पतिप्राणा है, पतिके प्रिय और हितमें तत्पर है, वह पुरुष पृथ्वी पर धन्य है ।

मैं ऐसी पतिव्रता का मिलना अपने पूर्व जन्मके पुण्योंका फल समझता था । मैं मन-हो-मन कहा करता था कि, यह स्त्री अवश्य ही मेरो पूर्वजन्मकी स्त्री है, तभी तो मुझे इतना चाहती है । कहा हूँ—

सती च योषित प्रकृतिश्च निश्चला

पुमांसमध्येति भवान्तरेण्वपि ॥

सती स्त्री और निश्चल प्रकृति जन्म-जन्मान्तरमें भी पुरुषके साथ रहती है । यही बात ठाक है । निश्चय ही यह मेरी पहले जन्मको भाग्य है ।

यों तो वह जिस दिनसे मेरे घरमें आई थी, उसी दिनसे मैं उस की खूब ख़ातिर करता था । वह जो कहती थी, सोई करता था ; जो माँगती थी, सोई ला देता था । लेकिन अब उस की

२०

( ३०६ )

श्रद्धा, भक्ति, प्रेम, स्नेह, पाण्डित्य और विद्वत्ता आदि अपूर्व गुणोंका परिचय पाकर उसका क्रीतदास ही होगा। मुकुपर मनु महाराजके निम्नलिखित श्लोकोंका बड़ा प्रभाव था :—

यत्र नार्थ्यास्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः । यत्नेतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्वाङ्गला क्रियाः ॥ जामयो यानि गेहानि शपन्तथप्रतिपूजिताः । तानि कृत्याहतानीव विनश्यन्ति समन्ततः ॥ तस्मादेताः सदा पूज्या भूषणाच्छादनशानैः । भूतिकाभैर्निरित्यं सत्कारे प्रुत्सवेषु च ॥

जिन घरोंमें स्त्रियोंका आदर होता है, उन घरोंपर देवताओं की कृपा रहती है। जहाँ स्त्रियोंका आदर नहीं होता, वहाँ देवताओंके नाराज रहनेसे सारी क्रियाएँ निष्फल हो जाती हैं।

जिस घरमें स्त्रियोंका निरादर होता है, उस घरकी स्त्रियाँ दुःखित होकर शाप दे देती हैं। उनके शाप या बहुदुःखासे वह घर इस तरह नष्ट हो जाता है, मानों किसीने बिप देकर सबको मार डाला हो।

इसलिए, जो पुरुष समृद्धि चाहते हों, उन्हें चाहिये कि नित्यप्रति उत्सव प्रभुत्विके समय गहने, कपड़े और खाने-पीनेके पदार्थोंसे स्त्रियोंकी पूजा करें—उनका सत्कार करें।

मैं अक्षर-मक्षर मनुमहाराजकी आज्ञा पर चलता था।

( ३०७ )

घरमें सोने-चाँदीके ज़ेवर तो पहलेसे ही थे। अब मैंने दीवालीके त्योहार पर, उसे कोई दो लाखके मोतियोंकी माला, हीरे पत्नेका हार और हीरेका काँटा प्रभृति अमूल्य गहने ला दिये। इतना ही नहीं, अपना सारा रुपया-पैसा उसके हाथमें देकर निश्चिन्त हो गया। आजकल मेरे दिन बढ़े ही आनन्दमें कट रहे थे।

एक दिन मैं अपने मित्रोंके साथ बैठकर हुक्का पी रहा था। बातों-ही-बातोंमें, मेरे सुँहसे अपनी स्त्री की तारीफ़की बातें निकल गईं। मैंने कहा—“भाइयो, मेरी स्त्री स्वर्गकी देवी और बड़ी ही सनी-साध्वी है। आजकल मुझे इस पृथ्वी पर ही स्वर्ग दीख रहा है। मुझे घरद्वार कहीं की किंक नहीं—मैं अपने सारे काम तुम्हारो भोजाईके हाथोंमें सौंप कर बेफिक हूँ।” एक मित्रने मेरी बात काट कर कहा—“शुक्रजी, घरसे एक-दम लापरवाह रहना अकृमन्दी नहीं। थोड़ा बहुत ख्याल रखा करो। शास्त्रमें लिखा है—

वृहस्पतेरपि प्राज्ञो न विश्वासे ब्रजेनरः।

य इच्छेदात्मनो बुद्धिमायुष्यञ्च सुखानि च ॥

जिस बुद्धिमानको अपनी आयु और सुखकी बुद्धिकी इच्छा-हो, उसे देवगुरु वृहस्पतिका भी विश्वास न करना चाहिये।

विश्वास तो किसीका भी न करना चाहिये, जिसमें स्त्रीका विश्वास तो किसी हालतमें भी न करना चाहिये। कहा है—

( ३०८ )

नदीनां नखीनां शृंगिण्यां शस्त्रपाणिनाम् । विश्वसो नैव कर्तव्यः स्त्रीपुत्राजकुलेषु ॥

नदीका, नाखूनवाले पशुओंका, सौंगवाले जानवरोंका, हथियार बाँधनेवालोंका, स्त्रीका और राजकुलका विश्वास हरगिज़ न करना चाहिये ।

महाराजा भर्तृहरिने भी कहा है—

को वा वीचिषु बुद्धुदेषु च तडिल्लेखासु च स्त्रीषु च ज्वालामेघेषु च पन्नागेषु च सरिद्रेगेषु च प्रलयः ॥

जलकी तरंग, बुलबुले, बिजली, स्त्रीलोग, आगकी शिखा, साँप और नदीके प्रवाह में विश्वास करना सर्वथा अनुचित है ।

मैंने कहा—“मित्रवर ! आपकी बातको मिथ्या और असंगत नहीं कहता, पर पांचों उँगलियाँ समान नहीं होतीं ; संसारकी सभी ओरते बद्कार और व्यभिचारिणी नहीं हैं । इस जगत्में पिंगलासी कुलडा भो हैं और सीता सावित्रीसी सती भी हैं । जिस तरह मर्द भले और बुरे दोनों तरहके हैं ; उसी तरह स्त्रियाँ भी नेक और बद् हैं । मैंने कामशास्त्र पढ़ा है । मुझे सती और असती स्त्रियोंकी पहचान मालूम है । भिन्ने आपकी भाभीको खूब देख लिया है । वह सौ टक्क का बरा सोना है ।” मेरी बातें सुनकर वह चला गया, कुछ न बोला ;

( ३०६ )

साल भर चैनसे कट गया । इस बीचमें किसने कुछ भी शिका- यत न की ।

एक दिन गाँवके कई आदमियोंके साथ मैं दो तीन कोस पर मेलेंमें गया । हमलोग वहाँसे लौटे आ रहे थे, कि एक और मित्रने कहा—“भाई स्त्री जाति बड़ी ही चालाक है । उसकी मायाको समझना बड़ा कठिन काम है । स्त्रोंके दिलमें क्या है, इस बातको देवता भी नहीं जानते, पुरुषकी तो ताकत ही क्या है, जो उसके मनकी जाने । स्त्री कितनी ही भक्ति क्यों न दिखावे, कितना ही प्यार क्यों न करे, उसे सदा सन्देहकी नजरसे देखना चाहिये । मैं समझता हूँ, मेरी स्त्री जेसी पतिव्रता है, संसारमें और नहीं है । अहा ! कैसी अच्छी बातें हैं ! केसा स्वर्गीय प्रेम है ! हम दोनोंका केसा मेल है ! लेकिन भाई यह हमेशा याद रखो, कि रोशनीके नीचे ही अंधेरा रहता है । जिसके हाथमें चिराग है, वह कुछ नहीं देख सकता ; बल्कि दूसरे ही देख सकते हैं कि, कहाँ ऊँचा है और कहाँ नीचा है । भाई ! साफ बात कहनेके लिए क्षमा करना । लोग तुम्हें निरा औरतका गुलाम कहते हैं । सुनते हैं, आपके घरमें कुछ गोल- माल है । परमात्मा करे, यह बात कृतई झूठी हो ; लेकिन तुम्हें होशियार अवश्य रहना चाहिये । एक बात और है, स्त्रिये तर्ज जो प्यार करे, उसकी कभी न कभी परीक्षा जरूर करनी चाहिये । भगवान् सबके दिलोंको भीतरी बातोंको जानते हैं, तोभी अपने भक्तोंकी परीक्षा लिया करते हैं । बिना

( ३१० )

परीक्षा तुम कैसे समझ सकते हो कि, तुम्हारी स्त्री तुम्हें प्यार करती है या धोखा देती है। अगर तुम्हारा यह ख्याल है, कि मैं हृष्टपुष्ट और बलिष्ठ हूँ, मेरी स्त्री मुझसे अवश्य सन्तुष्ट होगी,—तो यह आपकी भूल है। सुनिये शास्त्रकारोंने कहा है—

नाभिस्तुप्यति काष्ठानां, नापगानां महोदधिः ।

नान्तकः सर्वभूतानां, न पुंसां वामलोचना ॥१॥

काकेशौर्च वृत्तकारे च सत्यं,

सपेक्षाद्वान्तिः स्त्रीषु कामोपशान्तिः ।

क्रीवे और्थ्यं मध्ये तत्त्वचिन्ता,

राजा मिलं केन दृष्टं श्रुतं वा ? ॥२॥

यदन्तस्तन्म जिह्वायां यज्जिह्वायां न तद्विहः ।

यद्वितं तन्म कुर्वन्ति विचित्रचरिताः स्त्रियः ॥३॥

अन्तर्विषमया ह्येता बहिश्चैव मनोरमाः ।

गुञ्जाफलसमाकाराः स्वभावादेवयोषितः ॥४॥

तद्विता अपि दषडेन शल्लैरपि विखण्डिताः ।

न वशं योषितो यान्ति न दानैर्नचसंस्तवैः ॥५॥

काठोंसे आगकी तृप्ति नहीं होती, नदियोंसे समुद्रकी तृप्ति नहीं होती, सारे ही जीवोंसे कालकी तृप्ति नहीं होती और पुरुषोंसे स्त्रियोंकी तृप्ति नहीं होती ।

( ३११ )

कन्धेमें पवित्रता, उचारीमें सच, सर्पमें क्षमा, स्त्रीमें कामकी शान्ति, नपुंसकमें धीरज, शराबोमें तत्त्वविचार और राजामें मित्रता—ये बाते न किसीने सुनी-न देखीं।

जो स्त्रीके भीतर है वह उसकी जीभ पर नहीं है, जो जीभ पर है वह बाहर नहीं है। विचित्र चरित्रवाली स्त्रियोंसे भलाई नहीं होती।

स्त्रियाँ स्वभावसे ही चिरमिटिके फलकी तरह भीतरसे ज़हरीली और बाहरसे मनोहर होती हैं।

सोंटिसे मारनेसे, तलवारसे टुकड़े-टुकड़े करनेसे, देनेसे और तारीफ़ करनेसे—किसीसे भी स्त्री वशमें नहीं होती।

मित्रवर ! तुम तो कौन चोज हो, बड़े-बड़े बलवान भी स्त्रियोंके आगे कायर हो जाते हैं। वह चाहते हैं सो करते हैं और माँगती हैं सो देते हैं। महाराजा भर्तृहरि और पिंगला की बात क्या नहीं सुनीं ? कहा है,—

व्याकीर्णकेशरकरालसुखा भुगेन्द्रा

नागाश्रभूरिमदराजिविराजमानाः ।

मेघाविनश्वच पुरुषाः समरेषु शूराः

क्षीसन्निधौ परम कापुरुषा भवन्ति ॥

२३

न किं दद्यान् किं कुर्यात्क्षीभिः प्रत्यर्थितोनरः ।

अनश्वा यत्र हेषन्ते शिरः पर्वणिमुषिडतम ॥

( ३१२ )

बिखरे हुए अयालोंवाला भयंकर-मुखाँ केशरी सिंह, अत्यन्त मद्दमत्त थाथो, बुद्धिमान और समर-शूर पुरुष भी स्त्रीके सामने परम कायर—डरपोक हो जाते हैं।

स्त्रीके चाहनेसे पुरुष क्या नहीं दे देता और कौनसा काम नहीं कर बैठता ? स्त्रोंकी इच्छासे पुरुष घोड़े न होने पर भी, घोड़ेकी तरह हींसते और अपनी पीठ पर नारीको चढ़ाकर चलते हैं तथा पर्वके दिन—सिर मुँडाकेकी ममानियत होने पर भी—सिर मुँडाकर स्त्रीके चरणोंमें गिरते हैं।

भाई ! स्त्री जब पुरुषको अपने क़ाबूमें कर लेती है, तब उसे मंदारीके बन्दरकी तरह इच्छानुसार नचाती है। पुरुष भी, कार्य-अकार्यका ज्ञान गँवाकर, उसकी इच्छा पर चलता है। खैर, बहुत हुआ ; आप एक बार मेरे अनुरोधसे भाभीकी परीक्षा अवश्य करें।” यह कह वह अपने घर चला गया। मैंने भी विचार किया, तो उसकी बातें ठीक जान पड़ीं। भगवान् सर्वज्ञ और अन्तर्यामी हैं। वे प्राणिमात्रके घटघटकी जानते हैं। उनसे कुछ भी छिपा नहीं है, इसवास्ते उन्हें अपने भक्तोंकी परीक्षा करनेकी ज़रूरत नहीं। फिर भी ; वे उनकी परीक्षा करते हैं और जो भक्त उनकी परीक्षामें पास या उत्तीर्ण हो जाते हैं, उन्हें वे अपना दास बनाते और सब तरहसे सुखी करते हैं। फिर ; मैं भी भगवान्की तरह अपनी स्त्रीकी परीक्षा क्यों न करूँ ? परीक्षा करनेमें हानि ही क्या है ? परीक्षाका फल मेरे बड़े काम आयेगा। अगर खरा सोना निकला, तो मैं अपने प्यारकी मात्रा