अर्थसंग्रह (लौगाक्षि भास्कर - पूर्वमीमांसा न्याय एवं धर्म-मीमांसा सटीक)
Arthasangraha of Laugakshi Bhaskara with Hindi Commentary
लौगाक्षि भास्कर द्वारा
१२ अर्थसंग्रहः— नुष्ठापकत्वरूप अप्रामाण्यका स्वीकार करना पड़ता है। (२) और यवसे अनुष्ठान करनेपर यव शास्त्रमें छोड़ा हुआ प्रामाण्यका स्वीकार करना पड़ता है। (३) और स्वीकृत अप्रामाण्यका परित्याग करना पड़ता है। (४) इस तरहसे यव शास्त्रमें चार दोष हैं ! इसी तरह यदि प्रथम यवसे अनुष्ठान किया जाय तो ब्रीहि शास्त्रमें प्रामाण्यका परित्याग करना पड़ता है। (१) एवं ब्रीहि शास्त्रमें अप्रामाण्यका स्वीकार करना पड़ता है। (२) तथा ब्रीहिसे अनुष्ठान करनेपर ब्रीहि शास्त्रमें पूर्वपरित्यक्त प्रामाण्यका स्वीकार । (३) और ब्रीहि शास्त्रमें पूर्व स्वीकृत अप्रा- माण्यका त्याग करना पड़ता है। (४) इस तरह कुल मिलाकर आठ दोष होते हैं वैसे ही प्रकृतमें वाक्य भेदसे आठदोष होंगे। ब्रीहि यव वाक्यके समान यहांपर भी आठों दोष इष्ट हैं ऐसा नहीं कह सकते हैं क्योंकि वहां ब्रीहि और यवसे पुरोडाश (हवनके लिये पदार्थ) रूप एक ही कार्य होता है इसलिये वाक्यभेद इष्ट है और दूसरी कोई गति नहीं है। प्रकृतमें तो केवल गुणमात्र विधानसे भी काम चल सकता है इसलिये उभय विधानसे वाक्य भेद करना अनुचित है। इस शंकाका अब उत्तर करते हैं जहांपर व्यापार भेदसे प्रत्येक उभय पदार्थ (अलग २ दोनों) का विधान होता है वहींपर व्यापार भेदसे वाक्य भेद होता है। यहां अलग २ दोनों पदार्थोंका विधान नहीं है किन्तु एक ही व्यापारसे गुण विशिष्ट कर्मका विधान होता है इसलिये वाक्यभेद कथमपि नहीं होगा । गुणविध्यादिभेदः । न च 'ज्योतिष्टोमेन स्वर्गकामो यजेते'ति विधिप्राप्तयागोद्देशेन सोम- रूपगुणविधानमेवास्तु, सोमेन यागं भावयेदिति किं मत्वर्थलक्षणयेति वाच्यम् । तस्याधिकारविधित्वेनोत्पत्तिविधित्वासंभवात् । यहांपर यह शंका उठती है कि—ज्योतिष्टोमेन–इत्यादि वाक्यसे सोम याग रूपकर्म सिद्ध है अतः 'सोमेन यजेत' इससे सोमरूप गुणका ही विधान मानना चाहिये विशिष्ट विधानके लिये मत्वर्थमें लक्षणा करनेसे जो गौरव होता है वह भी नहीं होगा 'सोमेन यजेत' इस वाक्यसे 'सोम द्वारा यागकी भावना करे' ऐसा ही अर्थका बोध होगा। इसका उत्तर करते हैं—'ज्योतिष्टोमेन'–यह विधि अधिकार विधि है उत्पत्ति विधि नहीं हो सकती। इसका यह अभिप्राय है कि—कर्मस्वरूप मात्रके बोधकको ही उत्पत्ति विधि कहते हैं और अधिकार विधिके, उत्पत्ति विधि विहित
दीपीकाटीकासहितः । १३
कर्मके फल विशेषके साथ सम्बन्ध मात्रका बोध होता है । जैसे 'आग्नेयोऽष्टा- कपालो भवति' इस उत्पत्ति विधिसे विहित आग्नेय यागके स्वर्गरूप फलके साथ 'दर्शपूर्णमासाभ्यां स्वर्गकामो यजेत' इस विधिके सम्बन्ध मात्रका बोध होता है । इसलिये 'दर्शपूर्णमासाभ्यां स्वर्गकामः' यह अधिकार विधि है उत्पत्ति विधि नहीं है । इसी तरह 'ज्योतिष्टोमेन स्वर्गकामः' इससे सम्बन्ध मात्रका विधान होता है । इसलिये यह भी अधिकार विधि है । उत्पत्ति विधि नहीं है । अतः सोम- याग स्वरूपका ज्ञानके लिये विशिष्ट विधान करना आवश्यक है । उभयविधित्वम् । ननु 'उद्भिदा यजेत पशुकाम' इत्यस्येव ज्योतिष्टोमेनेत्यस्याप्युत्पत्त्यधि- कारविधित्वमस्त्विति चेत् । न । दृष्टान्ते उत्पत्तिवाक्यान्तराभावेनान्यथा- नुपपत्त्या तथात्वाश्रयणात् । किञ्च ज्योतिष्टोमेनेत्यस्योभयविधित्वेऽनेनैव यागस्तस्य फलसंबन्धोऽपि बोधनीय इति सुदृढो वाक्यभेदः । तद्वरं सोम- पदे मत्वर्थलक्षण्या विशिष्टविधानम् । यहांपर पुनः शंका होती है कि जैसे 'उद्भिदा यजेत पशुकामः' यह उद्भिद् नामक यागका बोधक है । इसीलिये उत्पत्ति विधि होनेपर भी इससे विहित उद्भिद् यागके पशुरूप फलके साथ सम्बन्धका भी बोध होता है अतः 'उद्भिदा यजेत' यह विधि = उत्पत्ति और अधिकार दोनों विधि हैं इसलिये इस वाक्यसे उद्भिन्नामक यागसे पशु प्राप्त करे, यह शाब्द बोध होता है । इसी तरह 'ज्योतिष्टोमेन' यह भी उत्पत्ति और अधिकार विधि हो सकती है । इसका उत्तर करते हैं—(दृष्टान्ते ) 'उद्भिदा यजेत' यहांपर ( उत्पत्ति ) याग स्वरूपको बतलानेवाला कोई दूसरा वाक्य नहीं है और ( अन्यथानुपपत्त्या ) याग स्वरूप ज्ञानके विना, यागका संबन्ध विशेषके साथ अन्वय का बोध नहीं हो सकता है । इसलिये अगत्या वहां दोनों विधि मानते हैं । पुनः शंका होती है कि—ज्योतिष्टोमेन' इस वाक्यको भी कर्म और फल उभयविधा- यकत्व मानना चाहिये और 'सोमेन यजेत' यहांपर मत्वर्थलक्षणाके विना ही गुणका विधान होगा । इसका उत्तर करते हैं ( किञ्चेति ) यदि 'ज्योतिष्टोमेन' इसीसे कर्म और फल दोनोंका विधान मानाजाय तो इसी ( ज्योतिष्टोमेन ) वाक्यसे याग और यागका फलके साथ संबन्ध भी समझना होगा तब वाक्य भेद अनिवार्य होजायगा । क्योंकि 'श्रोतव्यापारनानात्वे शब्दानामतिगौरवम् । एकोक्त्यवसितानां तु नार्थी-
१४ अर्थसंग्रहः— क्षेपो विरुध्यते” इसका अर्थ यह है कि शब्दोंका श्रौत (शब्दोपात्त) व्यापार अनेक रहे तो अतिशय गौरव होता है (तु) किन्तु (एकोक्त्यवसितानाम्) एक शक्तिसे सम्बन्ध अर्थात् एक ही व्यापार जहाँ है वहांपर दूसरे अर्थका आक्षेप विरुद्ध नहीं होता। प्रकृतमें दोनोंके विधान करनेसे व्यापारद्वय मानना ही पड़ेगा अतः गौरवरूप वाक्यभेद अवश्य होगा। किन्तु ‘सोमेन यजेत’ इसको गुणविशिष्ट यागविधायकत्व माननेपर वाक्यभेद दोष नहीं होता क्योंकि विशिष्ट विधिमें विशेष्यका विधान- फलितार्थ रहता है अतः श्रूयमाण व्यापार द्वारा विशेषणका पृथक् विधान नहीं होनेसे भिन्न व्यापार नहीं करना पड़ता। ‘सोमेन यजेत’ इस वाक्यको विशिष्ट विधायकत्वमें यद्यपि मत्वर्थ लक्षणा दोष होता है तथापि वाक्यभेदसे लक्षणारूप दोष न्यून है क्योंकि लक्षणा पदका दोष है और वाक्यभेद वाक्यका दोष है। पददोष और वाक्यदोषमें पददोषको ही स्वीकार करना चाहिये। इसलिये ‘ज्योतिष्टोमेन’ इसको उभय विधायक माननेसे जायमान वाक्यभेद दोषकी अपेक्षा सोमपदमें मत्वर्थलक्षणा मानकर (सोमेन) इस वाक्यसे सोमविशिष्ट यागका विधान ही श्रेष्ठ है। विधिश्चतुर्विधः। विधिश्चतुर्विधः-उत्पत्तिविधि-विनियोगविधि-रधिकारविधिः-प्रयोग- विधिश्चेति। विधि के चार भेद हैं। उत्पत्तिविधि, विनियोगविधि, अधिकारविधि और प्रयोगविधि। उत्पत्तिविधिः। तत्र कर्मस्वरूपमात्रबोधको विधिरुत्पत्तिविधिः। यथा ‘अग्निहोत्रं जुहोती’ति। अत्र च विधौ कर्मणः करणत्वेनान्वयः, अग्निहोत्रहोमेनेष्टं भावयेदिति। उनमें कर्म (यागादि) स्वरूप मात्रके बोधक विधिको उत्पत्तिविधि कहते हैं। यहांपर मात्रपदसे यह सूचित होता है कि उत्पत्तिविधिसे कर्मको फलके साथ सम्बन्ध- का बोध नहीं होता है। ‘उद्भिदा यजेत पशुकामः’ यह श्रौत अधिकार विधि ही है। परन्तु यागस्वरूप बोधक कोई दूसरी विधि नहीं है इसलिये उत्पत्ति विधिका फलितार्थ लाभ होता है, इसलिये इस लक्षणमें कोई दोष नहीं लगता है। उदाहरण बतलाते हैं जैसे ‘अग्निहोत्रं जुहोति’ इस विधिमें कर्म (अग्निहोत्र) का करणत्वेन अन्वय होता
दीपिकाटीकासहितः । १५ है इसलिये इस वाक्यसे 'अग्निहोत्रनामके यागसे इष्टका उत्पादन करे' इस अर्थ- का बोध होता है । वह कौनसा इष्ट पदार्थ है ? इस तरह की आकांक्षा होनेपर 'अग्निहोत्रं जुहुयात् स्वर्गकामः' इस अधिकार विधिसे अवगत स्वर्गरूप इष्ट संबन्ध की उपपत्ति होती है । यहांपर यह शंका होती है कि 'अग्निहोत्रं जुहोति' इस वाक्यमें, इष्टबोधक कोई पद नहीं है तब 'अग्निहोत्र होमसे इष्टका उत्पादन करे' यह वाक्यार्थ बोध कैसे होगा ? इसका यह उत्तर है कि इष्टके विना विधिवाक्य, यागमें पुरुष का प्रवर्तक नहीं हो सकता अतः विधिसे इष्टका आक्षेप होगा । यागस्य रूपद्वयम् । ननु यागस्य द्वे रूपे द्रव्यं देवता च । तथा च रूपाश्रवणेऽग्निहोत्रं जुहोतीति कथमुत्पत्तिविधिः ? अग्निहोत्रशब्दस्य तु तत्प्रख्यन्यायेन नामधेयत्वादिति चेत् । न । रूपाश्रवणेऽप्यस्योत्पत्तिविधित्वात् । अन्यथा रूपश्रवणात् 'दध्ना जुहोती' त्ययमेवोत्पत्तिविधिः स्यात् । तथा च 'अग्नि- होत्रं जुहोती'ति वाक्यमनर्थकं स्यात् । यहांपर यह शंका होती है कि—यागके दो रूप होते हैं द्रव्य–और देवता । 'अग्निहोत्रं जुहोति' इस विधिमें द्रव्य या देवताका श्रवण नहीं है अतः यह उत्पत्ति विधि कैसे हुई ? यद्यपि अग्निहोत्र शब्दका श्रवण है तथापि तत्प्रख्य ( जिसका स्वरूप आगे बतलायेंगे ) न्यायसे वह अग्निहोत्र यागका नाम है । इसका उत्तर करते हैं- प्रकृतमें रूपका श्रवण न होनेपर भी इसको उत्पत्ति विधि माननी चाहिये । यहां यह अभिप्राय है कि इस वाक्यमें यागरूपके श्रवण न होनेपर भी बिना रूपके उत्पत्ति विधि नहीं हो सकती अतः सामान्यतः रूप की कल्पना करते हैं । कौन सा वह रूप है इस तरह विशेष आकांक्षा होनेपर 'दध्ना जुहोति' इस गुण विधिसे दधिरूप द्रव्य और 'अग्निर्ज्योति' इत्यादि मन्त्रवर्णसे अग्निरूप देवताका ज्ञान होता है । अतः यहांपर विशेषतया कर्मरूपके श्रवण न होनेपर भी यागरूप सामान्य कर्म मात्रका बोधक होनेसे उत्पत्ति विधि हो सकती है । ( अन्यथा ) रूपके श्रवण होने से ही यदि उत्पत्ति विधि हो तो 'दध्ना जुहोति' यह दधिरूप द्रव्यात्मक कर्मरूपके श्रवण- से अग्निहोत्र याग रूपकर्म की उत्पत्ति विधि होगी तब 'अग्निहोत्रं जुहोति' यह वाक्य अनर्थक हो जायगा एवं 'अग्निहोत्रं जुहोति' यह अग्निरूप गुणका विधायक भी नहीं हो सकता है क्योंकि 'अग्निर्ज्योति' इस अग्निवर्णसे भी अग्निरूप गुण प्राप्त है अतः 'विधिरत्यन्तमप्राप्तौ' इस न्यायसे गुण-विधायक
नहीं हो सकता और 'अग्निहोत्रं जुहोति' इसको नामधेय आगे कहेंगे उससे विरोध भी लगेगा । इस लिये 'अग्निहोत्रं' यह वाक्य अनर्थक होगा ही । और यदि 'दध्ना जुहोति' इसीको उत्पत्ति विधि मानेंगे तो 'पयसा जुहोति' यह वाक्य भी अनर्थक होजायगा । और यदि 'पयसा जुहोति' इसी को उत्पत्तिविधि मानेंगे तो 'दध्ना जुहोति' यह वाक्य ही व्यर्थ हो जायगा अथवा कर्मान्तरका विधायक होगा, क्योंकि 'दध्ना जुहोति' इस विधिसे दधि विशिष्ट ही यागका विधान होगा अतः उसमें पयोरूपगुणका अन्वय नहीं हो सकता । तब अनेक अदृष्ट याग की कल्पना करनी होगी । 'अग्निहोत्रं जुहोति' इसको उत्पत्ति विधि मानने से तो 'दध्ना जुहोति, पयसा जुहोति' इत्यादि सब वाक्योंको 'खले कपोत' न्यायसे एक साथ ही अन्वय हो जाता है, अर्थात् जैसे खलियानमें सब कबूतर एक ही साथ गिरते हैं उसी तरह एक ही समयमें दध्यादि गुणोंकी विधायकता माननेसे अनेक अदृष्ट की कल्पना नहीं करनी पड़ती है, इसलिये 'अग्निहोत्रं जुहोति' इस वाक्यको उत्पत्ति विधायकत्व ही है । विनियोगविधिः । अङ्गप्रधानसंबन्धबोधको विधिर्विनियोगविधिः । यथा 'दध्ना जुहो- ती'ति । स हि तृतीया प्रतिपन्नाङ्गभावस्य दध्नो होमसंबन्धं विधत्ते दध्ना होमं भावयेदिति । अब विनियोग विधिका लक्षण करते हैं द्रव्य देवतादि रूप अङ्गोंको दूसरे वाक्यों से विहित प्रधान (होमादि) के साथ सम्बन्धके बोधक जो विधि उसे विनियोग विधि कहते हैं । जैसे 'दध्ना जुहोति' इस वाक्य से 'दध्ना' इस तृतीयाश्रुतिसे बोधित दधि रूप अङ्गको 'अग्निहोत्रं जुहोति' इस वाक्यसे बोधित अग्निहोत्र रूप प्रधानके साथ सम्बन्धका विधान होता है इस लिये 'दध्ना जुहोति' यह विनियोग विधि है । 'दध्ना जुहोति' इसवाक्य से 'दधिसे होमकी भावना करे' यह बोध होता है । गुणविधौ च धात्वर्थस्य साध्यत्वेनान्वयः । क्वचिदाश्रयत्वेनापि यथा 'दध्नेन्द्रियकामस्य जुहुया'दित्यत्र दधिकरणत्वेनेन्द्रियं भावयेत् । तच्च किन्निष्ठमित्याकाङ्क्षायां संनिधिप्राप्तहोम आश्रयत्वेनान्वेति । यहां शङ्का होती है कि— 'दध्ना जुहोति' इसस्थलमें तो यही अर्थ होगा कि 'दधिसे होमकी भावना करे' और होमसे इष्टकी भावना करे इस बोधमें होममें दधि करण है इसलिये दधिकरणक भावनामें होमका
साध्यत्वेन अन्वय होगा और इष्टकी भावनामें होमका करणत्वेन अन्वय होगा । तब दो विरुद्ध त्रिककी आपत्ति होगी । जैसे 'दध्ना जुहोति' यहां पर एक ही बार धातु उच्चरित है इसलिये तन्त्रसे जैसे एक ही बार उच्चरित शब्दका अनेक अर्थ होता है ऐसे ही दधि और किञ्चिद्विषमें अन्वय करना होगा तब होममें उपादेयत्व विधेयत्व और अप्रधानत्व इन तीनोंकी और उद्देश्यत्व, अनुवाद्यत्व और प्रधानत्व इन तीनोंकी आपत्ति होगी । क्योंकि इष्टमें जब होमका अन्वय होता है तब इष्ट को उद्देश्य करके होमका उपादान करते हैं । इष्ट ( स्वर्गादि ) के लिये होम आवश्यक है इसलिये होममें उपादेयत्व रहा ( १ ) एवं इष्टको अनुवाद करके होमका विधान करते हैं इसलिये विधेयत्व रहा ( २ ) और होम साधन है इसलिये अप्र- धानत्व रहा ( ३ ) इसी तरहसे दधिमें जब अन्वय करते हैं तब होमको उद्देश्य करके दधिका उपादान करते हैं इसलिये होममें उद्देश्यत्व रहा ( १ ) तथा होमको अनुवाद करके दधिका विधान करते हैं इसलिये अनुवाद्यत्व रहा ( २ ) और होम साध्य है इसलिये प्रधानत्व भी रहा ( ३ ) इस तरह विरुद्ध त्रिकद्वयकी आपत्ति हुई । इसलिये 'दध्ना जुहोति' यहांपर दधि शब्द गुणपरक नहीं है । इस पूर्वपक्षका उत्तर करते हैं कि जहांपर एकको ही समानकालमें तन्त्रसे साध्यत्वेन और करणत्वेन अन्वय होता हो वहीं पर विरुद्ध त्रिकद्वयका आपादन ( आपत्ति ) दोष हो सकता है, जैसे— 'वाजपेयेन स्वाराज्यकामो यजेत' यहांपर वाजपेय शब्दका अर्थ होता है पान करने योग्य सुरा द्रव्य । तब वाक्यसे यदि वाजपेयरूप गुणका विधान करें तो वाजपेय शब्द को मत्वर्थमें लक्षणा करनी होगी अतः स्वाराज्य (स्वर्गसाम्राज्य) रूप फल और वाजपेयरूप गुण दोनोंका तन्त्रसे एक ( वाजपेयोऽस्ति अस्मिन् ) ही समय में धात्वर्थमें अन्वय होता है इस तरह पूर्वपक्ष द्वारा वहां पर विरुद्ध त्रिकद्वयका आपादन ( आपत्ति ) करते हुए वाजपेयको नामधेयत्वका सिद्धान्त किया गया है । परन्तु प्रकृतमें तन्त्रसे धात्वर्थ होमका साध्यत्वेन और साधनत्वेन अन्वय नहीं करते हैं किन्तु साध्यत्व से ही करते हैं इसलिये होममें उद्देश्यत्व, अनुवाद्यत्व और प्रधानत्व ही । उपादेयत्व ( ग्रहण ) विधेयत्व ( विधान ) और अप्रधानत्व नहीं है अतः विरुद्ध त्रिकद्वयकी आपत्ति नहीं हो सकती । इससे यह सिद्ध हुआ कि गुण विधिमें धात्वर्थ होमका साध्यत्वेनैव अन्वय होता है । यदि गुण विधिमें धात्वर्थका साध्यत्वेनैव अन्वय होगा तब 'दध्नेन्द्रियकामस्य जुहुयात्' यहांपर होमका साध्यत्वेनैव अन्वय होनेसे 'दधिसे होम करे' इतना ही अर्थ होगा । इन्द्रियका साध्यत्वेन अन्वय नहीं होनेसे इन्द्रिय
१८ अर्थसंग्रहः— फल ( इष्ट ) नहीं होगा। यदि इस वाक्यसे गुणका विधान नहीं मानेंगे तो दधिपद व्यर्थ हो जायगा। यदि गुण और होम दोनोंका विधान मानेंगे तो पूर्वोक्तरीतिसे विरुद्ध त्रिकद्वयकी आपत्ति होगी। इसलिये कहींपर धात्वर्थका आश्रयत्व सम्बन्धसे भी अन्वय होता है। अथवा—'क्वचिदाश्रयत्वेनापि' इस ग्रन्थका व्याख्यान इस तरह करना चाहिये कि गुणविधिमें सभी जगह धात्वर्थका साध्यत्वेनैव अन्वय करना चाहिए। जहांपर दध्यादिगुण के करणत्वकी उपस्थिति तृतीयासे होती है वहां दध्यादिगुणका करणत्व प्रत्ययार्थ हुआ और प्रकृत्यर्थके प्रति प्रत्ययार्थ प्रधान होता है। अतः दध्यादिकरणत्व दधिके प्रति भी प्रधान है अतः उसका फलभावनामें करणत्वेन अन्वय होगा। एतादृशस्थलमें धात्वर्थका आश्रयत्व ( वृत्तित्व ) सम्बन्धसे अन्वय होता है। इस मतमें क्वचित् शब्दका अर्थ होगा कि जहांपर दध्यादिगुणकरणत्वका करणत्वेन फलभावनामें विधान होता है वहां पर। तब 'दध्नेन्द्रिय' यह वाक्य गुण विधायकही नहीं है इसलिये यहां आश्रयत्व सम्बन्धसे अन्वय न होनेपर भी कोई दोष नहीं है। 'दध्नेन्द्रियकामस्य जुहुयात्' इसका अर्थ होगा कि दधि करणत्वसे इन्द्रियरूप फलकी भावना करे। ( तच्च ) तृतीया से उपस्थित दधिक- रणत्व किसमें है यह आकांक्षा होनेपर समीपवर्ति धात्वर्थ होमका आश्रयत्व ( वृत्तित्व ) सम्बन्धसे अन्वय होता है। तब 'होमवृत्ति दधिकरणत्वसे इन्द्रियकी भावना करे' यह वाक्यार्थ बोध होगा। यहांपर यह अभिप्राय है कि कर्त्ता के व्यापारके बिना कारण नहीं रह सकता है और होम वाक्यान्तरसे विहित है अतः होम और दधि गुण दोनोंका विधान नहीं हो सकता है होममें दधि सम्बन्धका विधान करेंगे तो इन्द्रियरूप फलका उपादान व्यर्थ होगा। यदि होममें फल सम्बन्धका विधान करेंगे तो दधिपद व्यर्थ हो जायेगा। फल और गुण दोनोंका सम्बन्ध विधान नहीं हो सकता क्योंकि प्राप्त कर्ममें उभयविधानसे वाक्यभेद होता है और 'प्राप्ते कर्मणि नानेको विधातुं शक्यते गुणः। अप्राप्ते तु विधीयन्ते बहवोऽप्येकयत्नतः' इस वचनसे विरोध भी होगा। इस वचनमें कर्मपद द्रव्या- दिका उपलक्षण है। गुणपद प्रधानका उपलक्षण है तब यह अर्थ होगा कि कर्म या द्रव्यादिगुण वाक्यान्तरसे प्राप्त रहे तो उसमें अनेक गुण या प्रधानका विधान नहीं हो। अप्राप्त में तो एक यत्नसे अनेकोंका विधान हो सकता है। अतः प्रकृत में तृतीयासे उपस्थित दधिकरणत्वमें होमनिरूपितत्वेन फल भावनाके प्रति करणत्वका विधान किया जाता है।
दीपिकाटीकासहितः । १९ विधेः श्रुत्यादिषट्प्रमाणानि । एतस्य विधेः सहकारिभूतानि षट्प्रमाणानि—श्रुति-लिङ्ग-वाक्य- प्रकरण-स्थान-समाख्यारूपाणि । एतत्सहकृतेनानेन विधिनाङ्गत्त्वं परो- देशप्रवृत्तकृतिसाध्यत्वरूपं पारार्थ्यापरपर्यायं ज्ञाप्यते । विनियोगविधिके सहकारी छै प्रमाण हैं। जैसे-श्रुति, लिङ्ग, वाक्य, प्रकरण, स्थान और समाख्या । इसके (सहकृत) साथ होकर निवियोग विधि अंगत्वको समझाती है । ( परोद्देश प्रवृत्त ) स्वर्गादि फलके उद्देश्यसे स्वर्गादिकारणीभूतयागादिमें प्रवृत्त पुरुषका ( कृतिसाध्य ) यत्नव्याप्य जो हो उसीको अंग कहते हैं । जैसे स्वर्गादि फलके लिये दर्शादियागमें प्रवृत्त पुरुषका यत्नव्याप्य ( साध्य ) प्रयाजादि हैं इसलिये प्रयाजादि उस ( दर्श ) का अङ्ग है अंगत्वका ही पर्याय पारार्थ्य है । तत्र निरपेक्षो रवः श्रुतिः । सा च त्रिविधा—विधात्री, अभिधात्री, विनियोक्त्री च । तत्राद्या लिङाद्यात्मिका । द्वितीया व्रीह्यादिश्रुतिः । यस्य च शब्दस्य श्रवणादेव संबन्धः प्रतीयते सा विनियोक्त्री । श्रुतिका लक्षण करते हैं—प्रमाणान्तरकी जो अपेक्षा नहीं रखे ऐसे रव ( शब्द ) को श्रुति कहते हैं । रवमात्रको श्रुति कहनेसे घटादि शब्दमें अतिव्याप्ति होगी अतः निरपेक्ष कहा । घटादि शब्द तो प्रमाणान्तर सापेक्ष है । इस श्रुतिके तीन भेद हैं । विधात्री ( विधान करनेवाली ) अभिधात्री ( अभिधान करनेवाली ) और विनियोक्त्री ( विनियोग करनेवाली ) । उनमें लिङा- दिको विधात्री कहते हैं । व्रीह्यादि शब्दको अभिधात्री कहते हैं । और जिस शब्दके श्रवणमात्रसे ही सम्बन्ध ज्ञान हो उसे विनियोक्त्री कहते हैं । विनियोक्त्री श्रुतिस्त्रिधा । सापि त्रिविधा—विभक्तिरूपा, एकाभिधानरूपा, एकपदरूपा चेति । तत्र विभक्तिश्रुत्या अङ्गत्त्वं यथा ‘व्रीहिभिर्यजेते’ति तृतीयाश्रुत्या व्रीहीणां यागाङ्गत्त्वम् । तदपि पुरोडाशप्रकृतितया । यथा पशोर्हृदयादिरूपहविः- प्रकृतितया यागाङ्गत्त्वम् । विनियोक्त्री श्रुति भी तीन प्रकार की है । जैसे विभक्तिरूपा, एकाभिधानरूपा और एकपदरूपा । उनमें विभक्ति श्रुतिसे जो अंग होता है उसका उदाहरण देते हैं । जैसे ‘व्रीहिभिर्यजेत’ यहां तृतीया श्रुतिसे व्रीहि यागका अङ्ग होता है। व्रीहिसे पुरोडाश ( हविर्विशेष ) बनता है और पुरोडाश यागका अङ्ग है इसलिये व्रीहि भी यागका
२८ अर्थसंग्रहः— अंग होता है। पुरोडाशकी प्रकृति होनेसे व्रीहिके यागांग होनेमें दृष्टान्त बतलाते हैं— जैसे यागका अंगभूत पशुहृदयादि रूप हविष्की प्रकृति होनेसे ही पशु अङ्ग होता है। वह साक्षात् यागका अंग नहीं है किन्तु 'अथ हृदयस्याग्रेऽवद्यत्यथ वक्षसः' इस शास्त्रसे हृदयादिरूप अवयव ही साक्षात् अंग है। इसी तरह साक्षात् अंग पुरोडाश है और उसके द्वारा व्रीहि भी यागांग होता है। तृतीयाविभक्तिरूपाया उदाहरणम्। 'अरुणया एकहायन्या गवा सोमं क्रीणाति' त्यस्मिन् वाक्ये आरुण्य- स्यापि तृतीयाश्रुत्या क्रयाङ्गत्वम्। तदपि गोरूपद्रव्यपरिच्छेदद्वारा न तु साक्षात्, अमूर्तत्वात्। 'अरुणया' इस वाक्यमें तृतीया श्रुतिसे (आरुण्य) रक्तवर्ण भी सोम क्रयणका अंग होता है। आरुण्य अमूर्त (पृथ्वी, जल, तेज, वायु और मनको मूर्त कहते हैं इससे भिन्न) है इससे क्रयण नहीं हो सकता इसलिये वह साक्षात् अङ्ग नहीं हो सकता है किन्तु क्रयणका साक्षात् हेतुभूत गोरूपद्रव्यपरिच्छेद (दूसरेकी व्यावृत्तिकर द्रव्यका निश्चय) द्वारा अङ्ग होता है। यहां पर यह अभिप्राय है कि कारकका क्रियामें ही अन्वय होता है इस नियमसे आरुण्यमें तृतीयाका श्रवण होनेके कारण पहले क्रयण क्रियामें ही साक्षात् अन्वय होगा परन्तु आरुण्य गुणसे क्रयण बाधित है इसलिए पश्चात् गोरूप द्रव्यमें अन्वय होगा। द्वितीयारूपाया विनियोक्त्र्या उदाहरणम्। 'व्रीहीन्प्रोक्षती'ति प्रोक्षणस्य व्रीह्यङ्गत्वं द्वितीयाश्रुत्या। तच्च प्रोक्षणं न व्रीहिस्वरूपार्थम्, तस्य तेन विनाप्युपपत्तेः। किन्त्वपूर्वसाधनत्वप्रयुक्तम्। व्रीहीनप्रोक्ष्य यागानुष्ठानेऽपूर्वानुपपत्तेः। एवं सर्वेष्वङ्गेष्वपूर्वप्रयुक्तमङ्गत्वं बोध्यम्। 'व्रीहीन्प्रोक्षति' यहां पर द्वितीया श्रुतिसे प्रोक्षण व्रीहिका अङ्ग होता है। व्रीहिका अङ्गभूत प्रोक्षण व्रीहिस्वरूपार्थ नहीं है क्योंकि प्रोक्षणके विना भी व्रीहिका स्वरूप पहलेसे ही निष्पन्न है। किन्तु प्रोक्षणसे अपूर्वकी उत्पत्ति होती है अतः प्रोक्षण अपूर्वका कारण होनेसे व्रीहिका अङ्ग होता है। जैसे अनुपनीत ब्राह्मण बालकके द्वारा किया गया वेदाध्ययनसे अपूर्वकी उत्पत्ति नहीं होती इसी तरह व्रीहि प्रोक्षणके विना यागानुष्ठानसे अपूर्वकी उत्पत्ति नहीं होती है। इसी तरह अवघातादि सभीको अपूर्व प्रयुक्त ही अङ्ग समझना चाहिए।
दीपिकाटीकासहितः। २९ द्वितीयाविनियोक्त्र्या उदाहरणम् । एवम् 'इमामगृभ्णन्रशनामृतस्येत्यश्वाभिधानीमादत्त' इत्यत्र द्विती- याश्रुत्या मन्त्रस्याश्वाभिधान्यङ्गत्वम् । 'इमामगृभ्णन्' इस मन्त्र का यह अर्थ है कि (ऋतस्य) सत्य फलसम्बन्धि (इमां रशनां) बन्धनरज्जुको (अगृभ्णन्) ग्रहण किया । इस वाक्यमें (अश्वा- भिधानीम्) इस द्वितीया श्रुतिसे यह मन्त्र अश्वाभिधानी (अश्ववन्धनरस्सी) का अङ्ग होता है । सप्तमीविभक्तिविनियोक्त्र्या उदाहरणम् । 'यदाहवनीये जुहोति' त्याहवनीयस्य होमाङ्गत्वं सप्तमीश्रुत्या । एव- मन्याऽपि विभक्तिश्रुत्या विनियोगो ज्ञेयः । "यदाहवनीये जुहोति" यहां पर सप्तमी श्रुतिसे आहवनीय (अग्नि विशेष को होमका अंग समझना चाहिये । उससे 'आहवनीय अग्निमें होम करता है' यह बोध होता है, इसी तरह विभक्ति श्रुतिसे दूसरेको भी विनियोग (अंग) जानना चाहिये । जैसे 'दध्ना जुहोति, पयसा जुहोति' इत्यादिमें तृतीया श्रुतिसे दधि और दूध प्रभृति, होमका अंग होता है । 'पशुना यजेते' त्यत्रैकत्वपुंस्त्वयोः समानाभिधानश्रुत्या कारकाङ्गत्वम् । यजेतेत्याख्याताभिहितसंख्याया भावनाङ्गत्वं समानाभिधानश्रुतेरेव पद- श्रुत्या च यागाङ्गत्वम् । एकाभिधानरूप और एकपदरूप विनियोक्त्रीका उदाहरण देते हैं । 'पशुना- यजेत' यहांपर (टा) प्रत्ययके ही करणरूपकारक, पुंस्त्व और एकत्वसंख्या ये तीन अर्थ हैं इसलिये टारूप एकाभिधान (एकवाचक) श्रुतिसे एकत्व और पुंस्त्व ये दोनों करणरूप कारकके अंग होते हैं और 'पशुना' इस एकपदश्रुतिसे पशुरूप द्रव्यके अंग होते हैं । इसी तरह 'यजेत' यहांपर आख्यात (तङ्) के ही भावना और एकत्व संख्या अर्थ हैं । इसलिये (तरूप) एकाभिधानश्रुतिसे एकत्वसंख्या भावना- की अंग होती है और (यजेत) इस एक पदश्रुतिसे संख्या यागकी अंग होती है । अमूर्ताया अपि भावनाङ्गत्वम् । न चामूर्तायास्तस्याः कथं भावनाङ्गत्वमिति वाच्यम् । कर्तृपरिच्छेद- द्वारा तदुपपत्तेः । कर्ता चाक्षेपालभ्यः ।
३२ | अर्थसंग्रहः— | भावनाया आख्यातवाच्यत्वम् । आख्यातेन हि भावनोच्यते । सा च कर्तारं विनानुपपन्नेति तमाक्षिपति । यहां यह पूर्वपक्ष होता है कि 'पशुना यजेत' यहांपर संख्या भावना या यागकी अंग नहीं हो सकती है क्योंकि संख्या गुण है इसलिए अमूर्त हुई और अमूर्तरूपादि कहीं अंग नहीं देखा गया है । मूर्तव्रीहि आदि द्रव्य ही अंग होता है । इसका उत्तर करते हैं कि कर्तामें अन्वय द्वारा संख्या भावना या यागकी अंग हो सकती है । पुनः शंका होती है कि संख्याको आख्यातार्थ कर्ताकी ही अङ्ग मानना उचित है आख्यातका अर्थ कर्ता ही है भावना नहीं है क्योंकि कर्ताके व्यापारको ही भावना कहते हैं । और धातुसे ही कर्ताके व्यापारका लाभ हो सकता है । इसमें वैयाकरण शिरोभूषण भट्टोजीदीक्षितका वचन भी है—"फलव्यापार- योर्धातुराश्रये तु तिङः स्मृताः" इसका अर्थ कौण्डभट्टने अपने वैयाकरणभूषणसारमें इस तरह किया है कि विक्कित्त्यादि रूप फल ( सीझना ) और भावना रूप व्यापार ये दोनों धातुके अर्थ हैं व्यापाराश्रय ( कर्ता ) और फलाश्रय ( कर्म ) ये दोनों तिङ् ( आख्यात ) के अर्थ हैं । कर्ताको आख्यातका अर्थ होनेमें कोई प्रमाण नहीं है यह कहना केवल साहस मात्र है क्योंकि "लः कर्मणि च भावे चाकर्मकेभ्यः" इस पाणिनीय सूत्रसे बढ़कर और कौन प्रमाण होगा । इस सूत्रमें 'कर्तरि कृत्' इस सूत्रसे कर्तरिपदका अपकर्ष होता है । इसलिये इस सूत्रका अर्थ होता है कि अकर्मक धातुसे कर्ता और भावमें एवं सकर्मक धातुसे कर्म और कर्तामें ल प्रत्यय हो । जिस प्रत्ययका जिस अर्थमें विधान किया जाता है उस प्रत्ययका वही अर्थ होता है । स्थानीके अर्थको कहनेमें जो समर्थ हो उसीको आदेश कहते हैं । अतः ल के स्थानमें आख्यात आया है इस- लिये आख्यातार्थ कर्ता ही है । अतः संख्या एकाभिधानश्रुतिसे कर्ताकी ही अंग है यह सिद्ध हुआ । इसका उत्तर कहते हैं कि भावना ही आख्यातार्थ है । कर्ता आख्यातार्थ नहीं है, वह तो आक्षेपलभ्य होता है । आक्षेप शब्दका अर्थ है अनुमान या अर्थापत्ति । इसलिये कर्ताका अनुमान अथवा अर्थापत्तिसे लाभ होगा । “भावना क्वचिदाश्रिता व्यापारविशेषत्वात्” इस अनुमानद्वारा भावनामें क्वचिदाश्रितत्व सिद्ध होनेसे भावना कर्ता ही में आश्रित हो सकती है । अतः कर्ताका लाभ हो गया । एवं जिसके बिना जो अनुपपन्न ( असम्भव ) हो उससे उसका
दीपिकाटीकासहितः। २३ आक्षेप होता है। जैसे देवदत्त स्थूल है किन्तु दिनमें भोजन नहीं करता इस वाक्यसे भोजनके विना स्थूल नहीं हो सकता और दिनमें भोजन नहीं करता है अतः रात्रि भोजनका आक्षेप होता है। इसी तरह प्रकृतमें कर्ताके विना भावना नहीं रह सकती अतः भावनासे कर्ताका आक्षेप होगा। भावनासे किसी अचेतनका आक्षेप करेंगे ऐसी शंका नहीं हो सकती है क्योंकि कृतिरूप भावना अचेतनमें नहीं रह सकती है अतः उससे अचेतनका आक्षेप नहीं होगा। शब्दसे उपस्थित संख्याका शब्दसे अनुपस्थित कर्तामें अन्वय कैसे होगा यह भी सन्देह नहीं कर सकते हैं क्योंकि आख्यात को कर्तामें लक्षणा करते हैं इसलिये कर्ताकी भी उपस्थिति शब्द से ही होती है। कर्ताको ही आख्यातार्थ मानिये और भावनाका आक्षेप सेही बोध होगा ऐसा नहीं कह सकते हैं क्योंकि कर्ताका कृतिमान् अर्थ है और 'आकृत्यधिकरण' न्यायसे जैसे घटादिशब्दका घटत्वादि जाति अर्थ मानते हैं और व्यक्तिका आक्षेप करते हैं। वैसे ही भावनारूप कृतिमें ही आख्यातकी शक्ति है क्योंकि कर्तामें आख्यातकी शक्ति माननेसे शक्यतावच्छेदक (धर्म) कर्तृत्व स्वरूप कृति अनेक हैं अतः शक्यतावच्छे- दकमें गौरव होगा। परन्तु कृतिमें शक्ति माननेसे शक्यतावच्छेदक कृतित्व होगा और कृतित्व तो जाति होनेसे एक है इसलिये शक्यतावच्छेदकमें लाघव होगा। अतः भावना ही आख्यातार्थ है। भावनाको आख्यातार्थ माननेपर 'लः कर्मणि' इस सूत्रसे विरोध नहीं हो सकता है क्योंकि इस सूत्रमें कर्तृ कर्म पदका भावप्रधाननिर्देश (जाति शक्ति) से कर्तृत्व और कर्मत्व ही अर्थ होगा। और 'द्व्येकयोर्द्विवचनैकवचने, बहुषु बहुवचनम्' इन सूत्रोंके साथ एकवाक्यतासे 'लः कर्मणि च भावे चाकर्मकेभ्यः' इस सूत्रका एक कर्ता रहे तो एकवचनात्मक लकार हो और दो कर्ता रहे तो द्विवचना- त्मक लकार हो इत्यादि अर्थ होता है। आख्यातार्थ भावना माननेसे "देवदत्तेन पचति" इत्यादि प्रयोग होने लगेगा क्योंकि तिङ्, कृत्, तद्धित और समाससे कर्ता अनुक्त रहने पर तृतीया होती है इसलिये प्रकृतमें भी आख्यातसे कर्ता अनुक्त रहनेसे तृतीया ही होगी ऐसी शंका नहीं करनी चाहिये क्योंकि कर्तृवृत्ति संख्या अनुक्त हो तो तृतीया हो यही 'कर्तृकरणयोस्तृतीया' इस सूत्रका अर्थ है। प्रकृतमें देवदत्तगत एकत्व संख्या तिङ्से उक्त है इसलिये देवदत्त शब्दसे तृतीया नहीं होगी। 'कर्तरि कृत्' इस सूत्रमें कर्तृपदका कर्ता ही अर्थ है इसलिये कृत् प्रत्ययका कर्ता ही अर्थ होगा अतः 'पाचको देवदत्तः' इत्यादि प्रयोगमें समानविभक्तित्व की सिद्धि हुई। यद्यपि 'कर्तरि कृत्' इसी सूत्रसे कर्तृपदका अपकर्ष 'लः कर्मणि' सूत्रमें होता है तथापि
शब्दाधिकार मानकर पूर्व सूत्रमें कर्तृत्व और उत्तरसूत्रमें कर्ता अर्थ करेंगे । अर्थाधिकारमें ही यह नियम है कि दोनों सूत्रोंमें अनुवृत्तिसूचकपदका समान अर्थ हो । अत एव 'अर्थवदधातु'—और 'कृत्तद्धितसमासाश्च' इन दोनों सूत्रोंमें विभिन्न अर्थ- वत्त्वको वैयाकरण मानते हैं । अतः यह सिद्धान्त हुआ कि धातुका अर्थ फल मात्र है और आख्यातका अर्थ भावना ही है । सेयं श्रुतिर्लिङ्गादिभ्यः प्रबला । लिङ्गादिषु न प्रत्यक्षो विनियोजकः शब्दोऽस्ति किन्तु कल्प्यः । यावच्च तैर्विनियोजकशब्दः कल्प्यते तावत्प्र- त्यक्षया श्रुत्या विनियोगस्य कृतत्वेन तेषां कल्पकत्वशक्तेर्व्याहतत्वात् । अत एवैन्द्र्या लिङ्गान्नेन्द्रोपस्थानार्थत्वम् । किन्तु 'ऐन्द्रया गार्हपत्यमुपति- ष्ठत' इत्यत्र गार्हपत्यमिति द्वितीयाश्रुत्या गार्हपत्योपस्थानार्थत्वम् । यह श्रुति लिङ्गादिसे बलवती है क्योंकि लिङ्गादिमें (विनियोजक शब्द) अंगके साथ प्रधानका सम्बन्ध बोधकशब्द साक्षात् श्रुत नहीं रहता है किन्तु अर्थप्र- काशसामर्थ्यरूप लिंगसे कल्पित होता है । चूंकि लिंगादिसे विनियोजकशब्द की कल्पना की जाती है इसलिये प्रत्यक्ष श्रुतिसे विनियोग (अंगके साथ प्रधानका संबन्ध बोध) हो जायगा अतः लिंगादिकी कल्पकत्व शक्ति । (विनियोजकशब्द कल्पनाद्वारा विनियोगसामर्थ्य) का नाश हो जाता है । लिंगसे जब श्रुति प्रबल होगी तभी लिंगापेक्षया दुर्बल प्रकरणादिसे भी श्रुति प्रबल हो सकती है अतः लिंगसे श्रुतिप्राबल्य का उदाहरण देते हैं 'नेन्द्र सश्चसि' इस इन्द्र प्रकाशन सामर्थ्य रूप लिंगसे ऐन्द्री ऋचा इन्द्रोपस्थानकी अंग नहीं होती है किन्तु 'ऐन्द्रया गार्हपत्यमुपतिष्ठते' इस ऐन्द्री ऋचा से गार्हपत्यरूप अग्नि विशेष की उपस्थिति होने पर 'गार्हपत्यम्' इस द्वितीयाश्रुतिसे यह मन्त्र गार्हपत्योप- स्थान (स्थिति) का अंग होता है । उसका यह अभिप्राय है कि 'ऐन्द्रया गार्हप- त्यमुपतिष्ठते' यह श्रुति है । वहां 'कदाच नस्तरीरसि नेन्द्र सश्चसि दाशुषे' यह मन्त्र ऐन्द्र है क्योंकि इसमें इन्द्रका प्रकाशन है । इस मन्त्रका यह अर्थ है कि हे इन्द्र किसी समय में भी तू (न सश्चसि) नाश करने वाला नहीं होता है किन्तु (दाशुषे) याग करने वालोंके लिये (नस्तरीरसि) प्रसन्न रहता है । यहां पर इन्द्र प्रकाशन (बोधन) सामर्थ्यरूप लिंगसे यह मन्त्र इन्द्र विषयक क्रियाके अंगका बोधक होता है क्योंकि यदि इस मन्त्रसे इन्द्रका उपस्थान नहीं हो तो इस मन्त्रसे इन्द्र प्रकाशन व्यर्थ हो जायगा । इस लिये लिंग द्वारा विनियोगसे इस मन्त्रसे जो क्रिया होगी उसके
२. विधि-स्वरूप: उत्पत्ति, विनियोग, प्रयोग एवं अधिकार विधि
प्रति इन्द्र प्रधान है ऐसी बुद्धि होगी । इस मन्त्रसे कौन क्रिया होगी ऐसी आकांक्षा होनेपर 'ऐन्द्र्योपतिष्ठते' इस वाक्यसे उपस्थान क्रियाका बोध होगा । तब 'ऐन्द्र मन्त्रसे इन्द्रका उपस्थान हो' ऐसा अर्थ फलित होगा । एवं 'गार्हप- त्यम्' इस द्वितीयाश्रुतिसे अप्रधानीभूत किञ्चित्करणक क्रियाके प्रति गार्हपत्यनामक अग्निविशेषका प्रधान रूपसे बोध होगा । बादमें 'ऐन्द्र्योपतिष्ठते' इन दोनों पदों मे ऐन्द्रमन्त्र और उपस्थान क्रिया विशेषका बोध होगा तब 'ऐन्द्रमन्त्रसे गार्हपत्यका उपस्थान हो' ऐसा अर्थ होगा । लेकिन लिंगसे श्रुति प्रबल है अतः श्रुतिसे गार्हपत्यका ही उपस्थान होगा । यद्यपि जैसे 'व्रीहिभिर्यजेत, यवैर्वा यजेत' इन दोनोंमें विरोध होनेसे विकल्प होता है इसी तरह श्रुति और लिंग दोनोंमें विकल्प होना चाहिए अथवा लिंगसे इन्द्रमें प्राधान्यका बोध होता है और श्रुतिसे गार्ह- पत्यमें प्राधान्यका बोध होता है । दोनोंके प्रति उपस्थान गुण है इसलिये 'प्रति प्रधानं गुणावृत्तिः' इस न्यायसे उपस्थानकी आवृत्तिसे श्रुति और लिंग दोनोंका समुच्चय होना चाहिए । अथवा वस्तुसामर्थ्यानुसारसे ही श्रुति विनियोग करती है जिसमें जो सामर्थ्य नहीं है उसका भी यदि विनियोग करे तो अग्निमें सेचन करणत्व और जलमें दहन करणत्व रूप सामर्थ्य न रहने पर भी 'अग्निना सिञ्चेत् , जलेन दहेत्' ऐसा भी विनियोग होगा । अतः वस्तुसामर्थ्यरूप लिंग श्रुतिका उपजीव्य ( जिलानेवाला ) है इसलिये श्रुतिसे लिंगको ही प्रबल होना चाहिए । तथापि मुख्य इन्द्रके समान गार्हपत्य अग्निमें भी याग साधनत्व है क्योंकि 'सिंहो माण- वकः' इसके समान आरोपित इन्द्रत्व गार्हपत्यमें भी है अतः ऐन्द्र मन्त्रमें मुख्य इन्द्रके समान ही गार्हपत्यप्रकाशन सामर्थ्य है इसलिये सामर्थ्याभावरूप प्रतिबन्धक नहीं रहनेसे द्वितीया श्रुतिसे शीघ्र ही गार्हपत्यका विनियोग होगा अर्थात् ऐन्द्रमन्त्र गार्हपत्य अग्निके उपस्थानका ही अंग है इन्द्र प्रकाशन सामर्थ्यरूप लिंग तो चिरविलम्बसे विनियोग करेगा । क्योंकि सर्व प्रथम मन्त्रपदसे स्ववाच्यार्थका बोध होगा उसके बाद मन्त्रमें वस्तुप्रकाशन सामर्थ्यका निश्चय होगा उसके बाद वस्तु प्रकाशन सामर्थ्यसे साधनत्ववाची और प्रधानत्ववाची शब्दकी कल्पना होगी उसके बाद कल्पित शब्दसे 'ऐन्द्र मन्त्रसे इन्द्रका उपस्थान हो' ऐसा विनियोग होगा क्योंकि मन्त्रपदके अर्थप्रतिपादन और विनियोगके बीचमें सामर्थ्यनिश्चय और शब्द कल्पना रूप दो व्यापार व्यवधान हैं अतः विलम्बसे विनियोग होना स्वाभाविक है । श्रुति विनियोग पक्षमें तो मन्त्रपदों का अर्थ ज्ञान
२६ अर्थसंग्रहः— होनेसे ही विनियोग होता है उसमें मध्यवर्ती व्यापार कल्पनाकी आवश्यकता नहीं है अतः लिंगसे श्रुति प्रबल है इसलिये श्रुतिसे ही लिंगका बाध होगा। श्रुतिके विनियोग समयमें लिंग प्राप्त नहीं है अतः बाध कैसे होगा ऐसा भ्रममें नहीं पड़ना चाहिए क्योंकि यहांपर अप्राप्तिरूप ही बाध पदार्थ है। लिङ्गनिर्वचनम्। शब्दसामर्थ्यं लिङ्गम्। यथाहुः—'सामर्थ्यं सर्वशब्दानां लिङ्गमिस्य- भिधीयते' इति। सामर्थ्यं रूढिरेव। तेन समाख्यातोऽस्या भेदः। यौगिक- शब्द्समाख्यातो रूढ्यात्मकलिङ्गशब्दस्य भिन्नत्वात्। तेन 'बर्हिर्देवसदनं दामी'ति मन्त्रस्य कुशलवनाङ्गत्वं न तूलपादिलवनाङ्गत्वम्। तस्य बर्हिर्दा- मीति लिङ्गात्तल्लवनं प्रकाशयितुं समर्थत्वात्। लिंगका लक्षण करते हैं—शब्द सामर्थ्यको ही लिंग कहते हैं। सामर्थ्य- मात्र कहनेसे बीजमें जो अंक
दीपिकाटीकासहितः। २७ जुष्टं निर्वपामि' इसमन्त्रका निर्वाप ( त्याग ) प्रकाशन सामर्थ्यरूप लिंगसे निर्वापमें विनियोग होता है क्योंकि जिस मन्त्रमें जिस अर्थ का प्रकाशन सामर्थ्य है वह उसका अङ्ग होता है। यहां पर यह जानने योग्य बात है कि लिंग के दो भेद हैं—संबन्ध सामान्य बोधक प्रमाणान्तरनिरपेक्ष और सम्बन्धसामान्य बोधक- प्रमाणान्तरसापेक्ष । उनमें जिसके बिना जो असम्भव हो वह सम्बन्ध सामान्य बोधक प्रमाणान्तरकी अपेक्षा रहित केवल लिंगसे उसका अंग होता है। जैसे अर्थ ज्ञानके बिना कर्मानुष्ठान असम्भव है इसलिये अर्थज्ञान कर्मानुष्ठानका अंग केवल लिंगसे होता है। जिसके बिना भी जो होसके वह सम्बन्ध सामान्य बोधक प्रमाणान्तरसापेक्ष लिंगसे उसका अंग होता है। जैसे 'अग्नये जुष्टं निर्वपामि' यह मन्त्र निर्वापका अङ्ग है क्योंकि इस मंत्रके बिना भी उपायान्तरसे स्मरणकर निर्वाप हो सकता है। अतः यह मन्त्र निर्वापस्वरूप बोधक नहीं है अपितु अपूर्वके कारणीभूत निर्वाप प्रकाशनार्थ है किन्तु केवल सामर्थ्यरूप लिङ्गसे मन्त्र, अपूर्व कारणीभूत निर्वाप प्रकाशनार्थ नहीं हो सकता है क्योंकि इस मन्त्रमें केवल निर्वापप्रकाशन सामर्थ्य ही है इसलिये सम्बन्ध सामान्य बोधक प्रकरणादि प्रमा- णान्तर को अवश्य स्वीकार करना पड़ेगा तब दर्शपूर्णमासके प्रकरणमें इस मन्त्रका पाठ है इसलिये दर्शपूर्णमासके अपूर्व सम्बन्धी कुछ प्रकाशित होता है यह कल्पना करेंगे। दर्शपूर्णमासका अपूर्वसम्बन्धी क्या प्रकाशित होता है ऐसी आकांक्षा होनेपर निर्वापप्रकाशन सामर्थ्यरूप लिंगसे पुरोडाश निर्वापका बोध होता है। अतः 'अग्नये जुष्टं' यह मन्त्र निर्वापका अंग है यह सिद्ध हुआ। यह लिंग वाक्यसे प्रबल है। अतएव ( वाक्यसे लिंगको प्रबल होनेके कारण ) 'स्योनं ते सदनं कृणोमि' यह मन्त्र सदनकरण प्रकाशन सामर्थ्यरूप-'सदनं कृणोमि' इस लिंगसे पुरोडाश सदन करणके प्रति अंग होता है किन्तु 'सदनं कृणोमि' 'तस्मिन् सीद' इस तरह सहोच्चारणरूप वाक्यसे सम्पूर्ण मन्त्र पुरोडाश सदन करणके प्रति और पुरोडाश स्थापनाके प्रति अंग नहीं होता है। उसका यह अभिप्राय है कि 'स्योनं ते सदनं कृणोमि' यहां पर “घृतस्य धारया सुशेवं कल्पयामि तस्मिन् सीदामृते प्रतितिष्ठ, व्रीहीणां मेध, सुमनस्यमान” यह वाक्य शेष है। इसका अर्थ यह है कि हे पुरोडाश ! तुम्हारा (स्योनं) समीचीन (सदनं) स्थान मैंने ( कृणोमि ) किया है उस स्थानको ( घृतस्य धारया ) घृतकी धारासे (सुशेवं) अच्छी तरह सेवनके योग्य करता हूँ। ( व्रीहीणां मेध ) हे धानोंके सारभूत ३ अ० सं०
२८ अर्थसंग्रहः— पुरोडाश । इस ( अमृत ) अच्छे स्थानमें तुम ( सुमनस्यमानः ) समाहित चित्तसे ( सीद ) बैठो और ( प्रतिष्ठ ) स्थिर रहो । यहांपर यह सन्देह उपस्थित होता है कि इस समस्त मन्त्रमें स्थानकरणांगत्व और पुरोडाश स्थापनाङ्गत्व है अथवा “स्योनं ते सदनं कृणोमि” यह स्थानकरणका अंग है और ‘घृतस्य धारया’ इत्यादि मन्त्र पुरोडाश स्थापनका अंग है ऐसा संशय होनेपर पूर्वपक्ष होता है कि यह एक ही मन्त्र है इसलिये सम्पूर्ण मन्त्र ही स्थानकरणका और पुरोडाश स्थापनका अंग है । अर्थात् ( सर्वेणानेन मन्त्रेण स्थानं कर्तव्यम् ) इस समस्त मन्त्रसे स्थान करना चाहिए एवं ( सर्वेण मन्त्रेण पुरोडाशः स्थापनीयः ) समस्त मन्त्रसे पुरोडाश स्थापन करना चाहिये इस तरहसे विनि- योजकश्रुति की कल्पना करनी चाहिये क्योंकि इस मन्त्रमें स्थान करण प्रकाशन सामर्थ्यके समान पुरोडाश स्थापन प्रकाशन सामर्थ्य भी है । अब यहांपर यह सिद्धान्त है कि प्रत्यक्ष लिंगसे पूर्वार्द्ध सदन करणका अंग है और उत्तरार्द्ध पुरोडाश स्थापनका अंग है । क्योंकि पूर्वार्द्ध और उत्तरार्द्धमें परस्पर अन्वयसे जो एक- वाक्यता होती है उसीसे समस्त मंत्रमें स्थान करणांगत्व और पुरोडाश स्थाप- नांगत्व ये दोनों हो सकते हैं। और ये भी दोनों पुरोडाश स्थापनमें पूर्वार्द्ध की शक्ति कल्पनाके बिना और सदन करणमें उत्तरार्द्ध की शक्ति कल्पनाके बिना नहीं हो सकते, अतः लिंग की कल्पना करनी होगी । इसलिये श्रुतिके प्रति लिंग कल्पनासे वाक्य व्यवहित हो जाता है और पूर्वार्द्ध और उत्तरार्द्धमें जो दोनों प्रत्यक्ष लिंग हैं वे श्रुतिके प्रति व्यवहित नहीं हैं। अतः वाक्यसे लिंग प्रबल हुआ इसलिये लिंग द्वारा पूर्वार्द्धसे सदन करणका और उत्तरार्द्धसे पुरोडाश स्थापनका विनियोगमें कोई प्रतिबन्धक नहीं है । वाक्यनिर्वचनम । समभिव्याहारो वाक्यम् । समभिव्याहारश्च साध्यत्वादिवाचकद्विती- याद्यभावेऽपि । वस्तुतः शेषशेषिवाचकपदयोः सहोच्चारणम् । यथा ‘यस्य पर्णमयी जुहूर्भवति न स पापँ श्लोकं शृणोति’ । अत्र पर्णताजुह्वोः सम- भिव्याहारादेव पर्णताया जुह्वङ्गत्वम् । न चानर्थक्यम् , अन्यथापि जुह्वाः सिद्धत्वादिति वाच्यम् । जुहूशब्देन तत्साध्यापूर्वलक्षणात् । समभिव्याहार को वाक्य कहते हैं । साध्यत्वादिवाचक द्वितीयादि नहीं रहने पर भी समभिव्याहार रहता है । वस्तुतः शेष (अंग) और शेषी (प्रधान) अङ्गी वाचक-
दीपिकाटीकासहितः । [२९] पदोंका एक साथ उच्चारण को समभिव्याहार (वाक्य) कहते हैं । उदाहरण बतलाते हैं जैसे 'पर्णमयी जुहूः' इत्यादि । यहांपर पर्णता ( पलाश ) और जुहूका एक साथ उच्चारण है इसलिये पर्णता जुहूकी अंग होती है । यहां यह शंका उठती है कि दूसरे काष्ठसे भी जुहू ( अर्धचन्द्राकृति यज्ञ पात्र विशेष ) हो सकती है अतः पर्णताका उपादान व्यर्थ है इसका उत्तर देते हैं कि जुहू शब्दको जुहू साध्य अपूर्व में लक्षणा करते हैं । अर्थात् पर्णतासे बनाई गई जुहूसे ही अपूर्वकी उत्पत्ति होती है काष्ठान्तर निर्मित जुहूसे अपूर्वकी उत्पत्ति नहीं होती है । तथा च वाक्यार्थः पर्णतायावत्तहविर्धारणद्वारा जुह्वपूर्व भावयेदिति । एवं च पर्णतया यदि जुहूः क्रियते तदैव तत्साध्यमपूर्व भवति नान्यथेति गम्यत इति न पर्णताया वैयर्थ्यम् । अवत्तहविर्धारणद्वारेति चावश्यं वक्तव्यम् । अन्यथा स्रुवादिष्वपि पर्णतापत्तेः, सेयं पर्णता अनारभ्याधी- तापि सर्वप्रकृतिष्वेवान्वेति न विकृतिषु । तत्र चोदकेनापि तत्प्राप्तिसंभवा- त्पौनरुक्त्यापत्तेः । जुहूकी जुहू साध्य अपूर्वमें लक्षणा करने पर जो वाक्यार्थ होता है उसको बतलाते हैं "अवत्त ( खण्डशः कृत्वा गृहीत ) हविर्धारणद्वारा पर्णता (पलाश) निर्मित पात्र विशेषसे जुहूसाध्य अपूर्वकी भावना करे" यह वाक्यका अर्थ होगा । अर्थात् पर्णतानिर्मित जुहूमें खण्डशः कृत चरु आदि हविष लेकर यज्ञ करे । इसलिये जब पर्णतासे जुहू की जायगी तभी जुहू साध्य अपूर्व होगा अन्यथा नहीं यह सिद्ध हुआ अतः पर्णताका वैयर्थ्य नहीं हुआ । अवत्त हविर्धारण द्वारा यह अर्थ करना ही पड़ेगा । अन्यथा स्रुवादि भी आज्य हविर्धारण द्वारा जुहू साध्य अपूर्वका उपकारक होता है अतः उसमें भी पर्णताकी आपत्ति होगी । अर्थात् स्रुवादि भी पलाशका ही बनाना पड़ेगा । इस पर्णताका ( अनारभ्याधीता ) सामान्य विधान होनेपर भी सब प्रकृति यज्ञमें ही अन्वय होगा किन्तु विकृति यज्ञमें अन्वय नहीं होगा । क्योंकि विकृति यज्ञमें 'प्रकृतिवद्विकृतिः कर्तव्या' ( प्रकृतिके समान विकृति करनी चाहिये ) इस चोदक वाक्यसे ही पर्णताकी प्राप्ति है अतः विकृति यागमें पर्णताका अन्वय करेंगे तो पुनरुक्ति दोष होने लगेगा अतः विकृति यागमें पर्णताका अन्वय नहीं करना चाहिये । प्रकृतिविकृतिलक्षणम् । यत्र समग्राङ्गोपदेशः सा प्रकृतिः, यथा दर्शपूर्णमासादिः । तत्प्रकरणे
३० अर्थसंग्रहः - सर्वाङ्गपाठात् । यत्र न सर्वाङ्गोपदेशः सा विकृतिः । यथा सौर्यादिः । तत्र कतिपयाङ्गानामतिदेशेन प्राप्तत्वात् । अनारभ्यविधिः सामान्यविधिः । तदिदं वाक्यं प्रकरणादिभ्यो बलवत् । अत एव 'इन्द्राग्नी इदं हविः' इत्या- देरेकवाक्यत्वाद्दर्शाङ्गत्वं न तु प्रकरणाद्दर्शपूर्णमासाङ्गत्वम् । जहांपर सब अंगोंका उपदेश हो उसे प्रकृति याग कहते हैं। जैसे 'दर्शपूर्णमास' प्रभृति । क्योंकि दर्शपूर्णमास प्रकरणमें सभी अंगोंका पाठ है । और जिसमें सब अङ्गोंका उपदेश नहीं हो उसे विकृति याग कहते हैं। जैसे 'सौर्यादि' । सौर्ययागमें कितने अंगोंका 'प्रकृतिवद् विकृतिः कर्तव्या' इस अतिदेशसे ही लाभ होता है जैसे ल के स्थानमें तिप्का लाभ होता है। अनारभ्य विधिको सामान्य विधि कहते हैं। यह वाक्य प्रकरणादिसे बलवान् है। (अतएव) प्रकरणादिसे वाक्यको बलवान् होने के कारण ही 'इन्द्राग्नी इदं हविः' इत्यादि मंत्र एकवाक्यतासे दर्शका ही अङ्ग होता है किन्तु प्रकरणसे दर्शपूर्णमासका अंग नहीं होता। उसका यह अभिप्राय है कि सूक्त वाक्यके मन्त्र हैं- “अग्नीषोमाविदं हविरजुषेतामवीवृधेताम् महोज्यायोऽक्राताम्, इन्द्राग्नी इदं हविरजुषेतामवीवृधेतां महोज्यायोऽक्राताम्” इति । इन मन्त्रोंमें अग्नी- षोमादि रूप देवता वाचक पदका पौर्णमास्यादि कालमें देवताके अनुसार जिस समय में जो देवता हो उसका विभागकर प्रयोग करना चाहिये इस तरह तृतीयाध्यायमें वर्णित है । यहांपर यह संशय होता है कि दर्श और पूर्णमास इन दोनों प्रकरणोंमें यह मन्त्र है अतः देवतावाचक अग्नीषोमादि पदको हटाकर दोनों यागोंमें दोनों मन्त्रोंको पढ़ना चाहिये अथवा तत्तद्देवता वाचक पदोंके साथ एक वाक्यता से “अग्नीषोमौ इदं हविः” इत्यादि मन्त्रको पूर्णमासमें और “इन्द्राग्नी इदं हविः” इत्यादि मन्त्रको दर्शमें पढ़ना चाहिए ? इसपर पूर्वपक्ष होता है कि पूर्णमासमें इन्द्राग्नी पद हटाकर अवशिष्ट दोनों मन्त्रोंको और दर्शमें अग्नीषोमपद हटाकर अवशिष्ट दोनों मन्त्रोंको पढ़ना चाहिये । अतएव समस्त मन्त्र भागका दर्श और पूर्णमास प्रकरणमें पढ़ना चरितार्थ होता है। बादमें सिद्धान्त किया है कि “अग्नीषोमौ इदं हविः” इत्यादि मन्त्रमें अग्नीषोमपद रहित ( इदं हविः ) इत्यादि पदोंका इन्द्राग्नीपदोंके साथ अन्वयका श्रवण नहीं है इसलिये प्रकरणसे प्रथम दोनोंके अन्वय रूप वाक्यकी कल्पना करनी होगी उस वाक्यसे 'इन्द्राग्नी' प्रकाशन रूप सामर्थ्यकी कल्पना करनी होगी। बादमें उस लिंगसे 'इन्द्राग्नी' विष- यक कोई क्रिया करनी चाहिए ऐसी विनियोग बोधक श्रुतिकी कल्पना होगी। इस
दीपिकाटीकासहितः। ३१ तरह प्रकरण और श्रुतिके मध्यमें तीनका व्यवधान मानना होगा। जब तद्देवता वाचकपदोंकी एकवाक्यता मानते हैं तब वाक्य तो श्रूयमाण ही है केवल लिंग और श्रुतिकी ही कल्पना करनी पड़ती है अतः प्रकरणसे वाक्य बलवान है इसलिये ‘अग्नीषोमाविदं हविः’ यह मन्त्र पूर्णमासका अंग होता है और ‘इन्द्राग्नी इदं हविः’ इत्यादि मन्त्र दर्शका अंग होता है। प्रकरणनिरूपणम् । उभयाकाङ्क्षा प्रकरणम् । यथा प्रयाजादिषु ‘समिधो यजती’त्यादिवाक्ये फलविशेषस्यानिर्देशात्समिद्यागेन भावयेदिति बोधानन्तरं किमित्युप- कार्याकाङ्क्षा। दर्शपूर्णमासवाक्येऽपि ‘दर्शपूर्णमासाभ्यां स्वर्गं भावये’दिति बोधानन्तरं कथमित्युपकारकाकाङ्क्षा। इत्थं चोभयाकाङ्क्षया प्रयाजादीनां दर्शपूर्णमासाङ्गत्वम्। प्रकरणद्वैविध्यम्। तच्च प्रकरणं द्विविधम्। महाप्रकरणमवान्तरप्रकरणं चेति। जहां उभय की आकांक्षा हो उसे प्रकरण कहते हैं। जैसे प्रयाजादि यागमें (समिधो यजति) इस वाक्यमें फल विशेष (स्वर्गादि) का निर्देश नहीं है इसलिये ‘समित् यागसे भावना करे’ इस तरह बोधके बाद किसकी भावना करे इस तरहसे (उपकार्य) फल की आकांक्षा होती है। एवं दर्शपूर्णमास वाक्यमें भी ‘दर्श और पूर्णमाससे स्वर्ग की भावना करे’ इस तरहसे बोधके बाद किस प्रकार स्वर्ग की भावना करे इस तरहसे (उपकार) अंग की आकांक्षा होती है। अतः उभय की आकांक्षासे प्रयाजादि याग, दर्श और पूर्णमासका अंग होता है। प्रकरण के दो भेद होते हैं। महाप्रकरण और अवान्तर प्रकरण। महाप्रकरणम्। तत्र मुख्यभावनासंबन्धिप्रकरणं महाप्रकरणम्। तेन च प्रयाजादीनां दर्शपूर्णमासाङ्गत्वम्। एतच्च प्रकृतावेव उभयाकाङ्क्षायाः संभवान्न तु विकृतौ। तत्र ‘प्रकृतिवद्विकृतिः कर्तव्या’ त्यतिदेशेन कथंभावाकाङ्क्षाया उपशमेना- पूर्वाङ्गानामप्युभयाकाङ्क्षया विनियोगासंभवात्। तस्मादपूर्वाङ्गानां स्थाना- देव विकृत्यर्थत्वमिति। उनमें मुख्य (स्वर्गादि फल) भावना सम्बन्धी प्रकरणको ही महाप्रकरण कहते हैं। इस महाप्रकरणसे प्रयाजादि में दर्श और पूर्णमासके प्रति अंगत्वका ज्ञान