बृहन्नारदीय पुराण (संस्कृत मूल व हिन्दी व्याख्या)
Brihan Naradiya Purana with Sanskrit & Hindi Commentary
महर्षि व्यास द्वारा
स्रोत: चौखम्बा संस्कृत संस्थान · चौखम्बा संस्कृत संस्थान (उद्गम)
अथ चतुश्चत्वारिंशोऽध्यायः भरद्वाज उवाच आस्मल्लोकात्परो लोकः श्रूयते नोपलभ्यते । तमहं ज्ञातुमिच्छामि तद्भवान्वक्तुमर्हति ॥१॥ भृगुरुवाच उत्तरे हिमवत्पार्श्वे पुण्ये सर्वगुणान्विते । पुण्यः क्षेम्यश्च काम्यश्च स परो लोक उच्यते ॥२॥ तत्र ह्यपापकर्माणः शुचयोऽत्यंतनिर्मलाः । लोभमोहपरित्यक्ता मानवा निरुपद्रवाः ॥३॥ स स्वर्गसदृशो देशः तत्र ह्युक्ताः शुभा गुणाः । काले मृत्युः प्रभवति स्पृशंति व्याधयो न च ॥४॥ न लोभः परदारेषु स्वदारनिरतो जनः । नान्यो हि वध्यते तत्र द्रव्येषु च न विस्मयः ॥५॥ परो ह्यधर्मो नैवास्ति संदेहो नापि जायते । कृतस्य तु फलं तत्र प्रत्यक्षमुपलभ्यते ॥६॥ यानासनाशनोपेताः प्रसादभवनाश्रयाः । सर्वकामैर्वृताः केचिद्धेमाभरणभूषिताः ॥७॥ प्राणधारणमात्रं तु केषांचिदुपपद्यते । श्रमेण महता केचित्कुर्वन्ति प्राणधारणम् ॥८॥ इह धर्मपराः केचित्केचिन्न्नैकृतिका नरा । सुखिता दुःखिताः केचिन्निर्धना धनिनो परे ॥६॥ इह श्रमो भयं मोहः क्षुधा तीव्रा च जायते । लोभश्चार्थकृतो नृणां येन मुह्यंत्यपंडिताः ॥१०॥
अध्याय ४४ ध्यानयोग-निरूपण भरद्वाज बोले--इस लोक से परे दूसरा लोक है ऐसा सुना जाता है परन्तु देखा नहीं जाता, इसलिए उस लोक के विषय में मैं जानना चाहता हूँ। आप कृपाकर कहिए ॥१॥ भृगु बोले--उत्तर दिशा में सब गुणों से युक्त, पवित्र, हिमालय के पार्श्व में एक पवित्र, क्षेमकर, काम्य लोक है उसी को परलोक कहते हैं ॥२॥ वहाँ पुण्यशील, पवित्र, अत्यन्त शुद्ध हृदय, लोभ-मोह से दूर रहने वाले शान्त प्राणी रहते हैं ॥३॥ वह स्वर्गोपम देश है। वहाँ उपर्युक्त शुभगुण सदा रहते हैं। वहाँ समय आने पर ही मृत्यु होती है। रोग तो किसी को होता ही नहीं ॥४॥ किसी को परस्त्रीगमन की इच्छा नहीं होती। सभी स्वस्त्री से ही प्रेम करते हैं। कोई किसी की हत्या नहीं करता और किसी की संपत्ति देखकर दूसरे को आश्चर्य नहीं होता ॥५॥ किसी प्रकार का अधर्म वहाँ नहीं है। न तो किसी के प्रति किसी को सन्देह ही रहता है। किये हुए कर्मों का सबको प्रत्यक्षफल मिलता है ॥६॥ सब बड़े-बड़े महलों में रहते और सवारी, स्थान और भोजन की सुविधा प्रत्येक व्यक्ति को है। सब लोग सभी कामनाओं से पूर्ण रहते हैं। कुछ लोग तो स्वर्णाभरणों से आभूषित रहते हैं। इसके विपरीत इस भूलोक में कुछ तो धर्मपरायण होते और कुछ पाप कर्म को ही इष्ट कर्म ही समझते हैं। यहाँ कोई सुखी है तो कोई दुःखी। कुछ धनी हैं तो कुछ निर्धन ॥७-९॥ यहाँ थकावट, भय, मोह तथा भूख-प्यास लगती है। धन का लोभ मनुष्यों को अत्यधिक है, जिससे अज्ञ जन सर्वदा मोहवश धन की ओर
२८८ नारदीयपुराणम् यस्तद्वेदोभयं प्राज्ञः पाप्मना न स लिप्यते । सोपधे निकृतिः स्तेयं परिवादोऽभ्यसूयता ॥११॥ परोपघातो हिंसा च पैशुन्यमनृतं तथा । एतान्संवते यस्तु तपस्तस्य प्रहीयते ॥१२॥ यस्त्वेतानाचरेद्विद्वान्न तपस्तस्य वर्द्धते । इह चिन्ता बहुविधा धर्माधर्मस्य कर्मणः ॥१३॥ कर्मभूमिरियं लोके इह कृत्वा शुभाशुभम् । शुभैः शुभमवाप्नोति तथाशुभमथाऽन्यथा ॥१४॥ इह प्रजापतिः पूर्वं देवाः सर्षिगणास्तथा । इष्ट्वेष्टतपसः पूता ब्रह्मलोकमूपाश्रिताः ॥१५॥ उत्तरः पृथिवीभागः सर्वपुण्यतमः शुभः । इहस्थास्तत्र जायंते ये वै पुण्यकृतो जनाः ॥१६॥ यदि सत्कारमिच्छंति तिर्यग्योनिषु चापरे । क्षीणापुधस्तथा चाज्ये नश्यन्ति पृथिवीतले ॥१७॥ अन्योन्यभक्षणासक्ता लोभमोहसमन्विताः । इहैव परिवर्तन्ते न च यान्त्युत्तरां दिशम् ॥१८॥ गुरुनुपासते ये तु नियता ब्रह्मचारिणः । पंथानं सर्वलोकानां विजानंति मनीषिणः ॥१९॥ इत्युक्तोऽयं मया धर्मः संक्षिप्तो ब्रह्मनिर्मितः । धर्माधर्मौ हि लोकस्य यो वै वेत्ति स बुद्धिमान् ॥२०॥ भरद्वाज उवाच अध्यात्मं नाम यदिदं पुरुषस्येह चिन्त्यते । यदध्यात्मं यथा चैतत्तन्मे ब्रूहि तपोधन ॥२१॥ भृगुरुवाच अध्यात्ममिति विप्रर्षे यदेतदनुपृच्छसि । तद्वयाख्यास्यामि ते तात श्रेयस्करतमं सुखम् ॥२२॥ सृष्टिप्रलयसंयुक्तमाचार्यैः परिदर्शितम् । यज्ज्ञात्वा पुरुषो लोके प्रीतिं सौख्यं च विंदति ॥२३॥ खिंचे रहते हैं । जिसको दोनों लोकों का ज्ञान है वह प्राज्ञ है । जो शठता, चोरी, निन्दा, ईर्ष्या, हिंसा, चुगली, असत्य दूसरे के साथ विश्वासघात, दुष्कर्मों आदि को करता है उसकी सारी तपस्या का क्षय हो जाता है ॥१०-१२॥ जो विद्वान् इन दुष्कर्मों को नहीं करता है उसकी तपस्या में वृद्धि होती है । इस लोक में धर्म-अधर्म की अनेकों चिन्तायें (व्यवस्थायें) हैं । इस भूलोक में भारतवर्ष कर्मभूमि है, यहाँ मनुष्य शुभ-अशुभ कर्मों के अनुसार शुभ- अशुभ फलों को पाता है ॥१३-१४॥ इस लोक में पूर्वकाल में प्रजापति, देवता और ऋषिगणों ने इच्छानुकूल इष्ट तप करके ब्रह्मलोक को प्राप्त किया है ॥१५॥ पृथ्वो का उत्तरीय भाग शुभ और सबसे अधिक पुण्य भूमि है । इस भूभाग के रहने वाले जो मनुष्य शुभ कर्म करते हैं और शुभ फल चाहते हैं, वे ही वहाँ जन्म पाते हैं ॥१६॥ जो लोग शुभ की इच्छा करते हैं परन्तु शुभ कर्म करते नहीं वे उस लोक में तिर्यग्योनि में जन्म पाते हैं । इसके विपरीत जो अन्य व्यक्ति हैं वे यहीं अल्पायु होकर इसी पृथ्वी तल पर नष्ट हो जाते हैं ॥१७॥ एक-दूसरे की हत्या करने वाले, लोभ और मोह के बन्धन में फँसे रहने वाले मनुष्य इसी लोक में बार-बार जन्म पाते हैं कभी उत्तर दिशा में जन्म नहीं पाते ॥१८॥ जो नियमित रूप से ब्रह्मचारी रहकर गुरु की उपासना करते हैं वे मनीषी सब लोकों के मार्ग जानते हैं; अर्थात् सब लोकों में जा सकते हैं ॥१९॥ इस प्रकार मैंने ब्रह्मनिर्मित धर्म का संक्षेप में वर्णन किया है जो मनुष्य लौकिक धर्म और अधर्म को जानता है वह बुद्धिमान् है ॥२०॥ भरद्वाज बोले-तपोधन ! पुरुष के अध्यात्म की चर्चा प्रायः चलती है, उसके अध्यात्म का चिन्तन प्रायः किया जाता है, उस अध्यात्म का जो रूप है और उसकी जो परिभाषा है, उसको आप कृपा कर कहिए ॥२१॥ भृगु बोले--विप्रर्षे ! जो तुमने अध्यात्म के विषय में पूछा है, उसकी व्याख्या कर रहा हूँ जो कि श्रेय- स्कर सुख को देने वाला है ॥२२॥ अध्यात्म को आचार्यों ने सृष्टि-प्रलय से युक्त बतलाया है, जिसका ज्ञान प्राप्त
चतुश्चत्वारिंशोऽध्यायः २८६ फललाभश्च तस्य स्यात्सर्वभूतहितं च तत्। पृथिवी वायुमाकाशमापो ज्योतिश्च पंचमम् ॥२४॥ महाभूतानि भूतानां सर्वेषां प्रभवाप्ययौ। यतः सृष्टानि तत्रैव तानि यान्ति लयं पुनः ॥२५॥ महाभूतानि भूतेभ्यः सागरस्योर्मयो यथा। प्रसार्य च यथांगानि कूर्मः संहरते पुनः ॥२६॥ तद्वद् भूतानि भूतात्मा सृष्टानि हरते पुनः। महाभूतानि पंचैव सर्वभूतेषु भूतकृत् ॥२७॥ अकरोत्तेषु वै सम्यक् तं तु जीवो न पश्यति। शब्दः श्रोत्रं तथा खानि त्रयमाकाशयोनिजम् ॥२८॥ वायोः स्पर्शस्तथा चेष्टा त्वक्चैव त्रितयं स्मृतम्। रूपं चक्षुस्तथा पाकस्त्रिविधं तेज उच्यते ॥२९॥ रसाः क्लेदश्च जिह्वा च त्रयो जलगुणाः स्मृता। घ्रेयं घ्राणं शरीरं च एते भूमिगुणास्त्रयः ॥३०॥ महाभूतानि पंचैव षष्ठं च मन उच्यते। इन्द्रियाणि मनश्चैव विज्ञातान्यस्य भारत ॥३१॥ सप्तमी बुद्धिरित्याहुः क्षेत्रज्ञः पुनरष्टमः। श्रोत्रं वै श्रवणार्थाय स्पर्शनाय च त्वक् स्मृताः ॥३२॥ रसादानाय रसना गन्धानादाय नासिका। चक्षुरालोकनायैव संशयं कुरुते मनः ॥३३॥ बुद्धिरध्यवसानाय क्षेत्रज्ञः साक्षिवत्स्थितः। ऊर्ध्वं पादतलाभ्यां यदवाक्चोदक्च पश्यति ॥३४॥ एतेन सर्वमेवेदं विभुना व्याप्तमन्तरम्। पुरुषैरिन्द्रियाणीह वेदितव्यानि कृत्स्नशः ॥३५॥ तमो रजश्च सत्त्वं च तेऽपि भावास्तदाश्रिताः। एतां बुद्धिं नरो भूतानामगतिं गतिम् ॥३६॥ समवेक्ष्य शनैश्चैवं लभते शममुत्तमम्। गुणैर्विनश्यते बुद्धिर्बुद्धेरेवेन्द्रियाण्यपि ॥३७॥ कर मनुष्य इस लोक में सुखी और प्रसन्न होता है ॥२३॥ वह ज्ञान सब प्राणियों का हित करने वाला और फल- दायक है। पृथ्वी, वायु, आकाश, जल और पाँचवां तेज ये पंच महाभूत हैं जिनसे सब भूतों (पदार्थ या प्राणियों) की सृष्टि और नाश होता है। इनकी जिससे सृष्टि होती है उसी में ये लीन भी होते हैं ॥२४॥ जिस प्रकार सागर से लहरें उत्पन्न होकर पुनः उसी में विलीन होती हैं उसी प्रकार ये महाभूत भूतों से ही उत्पन्न होते हैं और उनमें ही विलीन होते हैं। जिस प्रकार कछुवा अपने अंगों को फैलाकर पुनः सिकोड़ लेता है उसी प्रकार भूतात्मा भूतों को प्रसारित करता और समेट लेता है उसी प्रकार भूतात्मा उत्पन्न किये गये उन भूतों को अपने में लीन कर लेता है ॥२५-२६॥ सब भूतों का निर्माण करने वाले ये ही पाँच महाभूत हैं जो उन्हीं भूतों (पदार्थ) में व्याप्त रहते हैं। परमात्मा उनमें ही प्राणियों की रचना करता है, परन्तु जीव उसको देख नहीं पाता ॥२७॥ शब्द, श्रोत्रेन्द्रिय और आकाश तीनों आकाश से उत्पन्न होते हैं, वायु से स्पर्श, चेष्टा और त्वक् उत्पन्न हुए हैं, रूप, चक्षु, और पाक (जठराग्नि) ये तेज के तीन रूप हैं ॥२८-२९॥ रस, क्लेद और जीभ ये जल के गुण हैं। गन्ध, नासिका और शरीर ये तीनों भूमि के गुण हैं ॥३०॥ इन्द्रियरूप में पाँच महाभूत होते हैं, छठा मन है। भारत ! इन्द्रियों और मन का ज्ञान कराया गया, सातवीं बुद्धि है और क्षेत्रज्ञ आठवां है। श्रोत्र (कान) सुनने के लिये है, त्वक् से स्पर्श का ज्ञान होता है। रस का ग्रहण रसनेन्द्रिय से और नासिका से गन्ध का ग्रहण होता है। नेत्र देखने के लिए और मन संशय (ऊहा, तर्क) करता है ॥३१-३३॥ बुद्धि निर्णय के लिए और क्षेत्रज्ञ (आत्मा) साक्षी रूप में स्थित है जो पादल से ऊपर उत्तर-दक्षिण चारों ओर देखता है ॥३४॥ इस व्यापक आत्मा से सारा शरीर व्याप्त है। इस लोक में मनुष्य को सब इन्द्रियों का भली भाँति ज्ञान होना चाहिए ॥३५॥ रज, सत्त्व और तम ये तीनों भाव आत्मा से ही संबद्ध हैं। ज्ञानी मनुष्य अपनी बुद्धि से भूतों की गति और अगति को जान कर क्रमशः शान्ति पाता है ॥३६॥ इन गुणों के चक्कर में पड़कर बुद्धि नष्ट हो जाती है, बुद्धि के नष्ट हो जाने पर इन्द्रियाँ और मन के सहित पंचभूत भी नष्ट हो जाते हैं। बुद्धि के न रहने पर गुण कैसे रह ३७ नारदीयपुराण
२६० नारदीयपुराणम् मनः षष्ठानि भूतानि बुद्धयभावे कुतो गुणाः । इति तन्मयमेवैतत्सर्वं स्थावरजंगमम् ॥३७॥ प्रलीयते चोद्भवति तस्मान्निर्दिश्यते तथा । येन पश्यति तच्चक्षुः शृणोति श्रोत्रमुच्यते ॥३८॥ जिघ्रति घ्राणमित्याहुः रसं जानाति जिह्वया । त्वचा स्पर्शयति स्पर्शं बुद्धिविक्रियते सकृत् ॥३९॥ येन प्रार्थयते किंचित्तदा भवति तन्मनः । अधिष्ठानात्तु बुद्धेर्हि पृथगर्थानि पञ्चधा ॥४०॥ इंद्रियाणीति तान्याहुस्तान्यदृष्टोऽधितिष्ठति । पुरुषे तिष्ठती बुद्धिस्त्रिषु भावेषु वर्तते ॥४१॥ कदाचिल्लभते प्रीतिं कदाचिदुपशोचति । न सुखेन न दुःखेन कदाचिदपि वर्तते ॥४२॥ एवं नराणां मनसि त्रिषु भावेषु वर्तते । सेयं भावात्मिका भावांस्त्रीनेतानतिवर्तते ॥४४॥ सरितां सागरो भर्ता वेलानामिव वारिधिः । अतिभावगता बुद्धिर्भावैर्मनसि वर्तते ॥४५॥ वर्तमानो मुनिस्त्वेवं स्वभावमनुवर्तते । इंद्रियाणि हि सर्वाणि प्रवर्तयति सा सदा ॥४६॥ प्रीतिः सत्त्वं रजः शोकस्तमः क्रोधस्तु ते त्रयः । ये ये च भावा लोकेऽस्मिन्सर्वेऽप्येतेषुवै त्रिषु ॥४७॥ इति बुद्धिगताः सर्वा व्याख्यातास्तव भावनाः । इंद्रियाणि च सर्वाणि विजेतव्यानि धीमता ॥४८॥ सत्त्वं रजस्तमश्चैव प्राणिनां संश्रिताः सदा । त्रिविधा वेदनाश्चैव सर्वसत्त्वेषु दृश्यते ॥४९॥ सात्त्विकी राजसी चैव तामसी चेति मानद । सुखस्पर्शः सत्त्वगुणो दुःखस्पर्शो रजोगुणः ॥५०॥ तमोगुणेन संयुक्तौ भवतो व्यावहारिकौ । तव यत्प्रीतिसंयुक्तं काये मनसि वा भवेत् ॥५१॥ वर्तते सात्त्विको भाव इत्याचक्षीत तत्तथा । अथ यद्दुःखसंयुक्तमप्रीतिकरमात्मनः ॥५२॥ सकते हैं ॥३७॥ ये सम्पूर्ण स्थावर-जंगम जगत् आत्ममय हैं, उसी से यह उत्पन्न होता और उसी में विलीन होता है, इसलिए इसका उसी रूप में निर्देश किया जाता है ॥३८॥ जिससे वह (आत्मा) देखता उसको चक्षु, जिससे सुनता उसको श्रोत्र (कान) और जिससे सूंघता उसको नासिका कहते हैं। वह जिह्वा के द्वारा रस का स्वाद लेता और त्वचा के द्वारा स्पर्श का ज्ञान करता है। बुद्धि में बार-बार विकार होता है ॥३९-४०॥ पुरुष जिससे कुछ इच्छा करता है, वह मन है। बुद्धि इन सबका अधिष्ठान है। अतः पाँच विषय और पाँच इन्द्रियाँ उससे पृथक् कही गई हैं। इन सब का अधिष्ठाता चेतन क्षेत्रज्ञ इनसे नहीं देखा जाता। पुरुष में रहती हुई बुद्धि तीन भावों में विद्यमान रहती है ॥४१-४२॥ पुरुष कभी प्रसन्न होता तो कभी शोक करता है। एकान्ततः न तो उसको सुख ही होता है न दुःख ही ॥४३॥ इस प्रकार मनुष्यों का मन तीनों भावों में वर्त्तमान रहता है। वह भावात्मिका बुद्धि इन तीनों भावों को उसी तरह अपने अधीन कर लेती है जैसे नदियों का स्वामी समुद्र नदियों को आत्मसात् कर लेता है ॥४४॥ उच्च भाव को प्राप्त बुद्धि भावों द्वारा मन में वर्तमान रहती है। वर्तमान मुनि इस प्रकार स्वभाव का अनुसरण करता है और बुद्धि सदा सकल इन्द्रियों को प्रेरित करती रहती है। प्रीति सत्त्व का रूप है, शोक रज का और क्रोध तम का रूप है। इस लोक में जो भाव हैं वे सब इन तीनों गुणों में ही सन्निहित हैं ॥४५-४७॥ इस प्रकार तुम्हारी बुद्धिस्थ सब भावनाओं की व्याख्या कर दी गई। धीमान् मनुष्य सब इन्द्रियों को अपने वश में करे ॥४८॥ सत्त्व, रज और तम ये तीनों प्राणियों में सर्वदा वर्त्तमान रहते हैं। त्रिविध (सात्त्विक रजस, तामस) वेदनायें भी प्राणियों में सदा देखी जाती हैं ॥४९॥ मानद ! सत्त्वगुण सुखद स्पर्श वाला है और रजोगुण दुःखद ॥५०॥ जब वे दोनों तमोगुण से मिलते हैं तभी व्यवहारोपयोगी होते हैं। जब तुम्हारे मन में या शरीर में प्रसन्नता का अनुभव हो तब यह समझना कि तुम्हारे मन या शरीर में सत्त्वगुण का प्रवेश हुआ है। मुनि-श्रेष्ठ ! जब मन में कुछ अप्रीतिकर या दुःख की अनुभूति हो तो रजोगुण का उद्रेक हो गया
यहाँ पृष्ठ का संपूर्ण पाठ प्रस्तुत है:
चतुश्चत्वारिंशोऽध्यायः २६१ प्रवृत्तं रज इत्येव जानीहि मुनिसत्तम । अथ यन्मोहसंयुक्तमव्यक्तविषयं भवेत् ॥५३॥ अप्रतर्क्यमविज्ञेयं तमस्तदुपधारयेत् । प्रहर्षः प्रीतिरानंदः सुखं वा शान्तचित्तता ॥५४॥ कथंचिदभिवर्तन्त इत्येते सात्त्विका गुणाः । असंतुष्टिः परितापश्च शोको लोभस्तथा क्षमा ॥५५॥ लिंगानि रजसस्तानि दृश्यंते देहहेतुभिः । अपमानस्तथा मोहः प्रमादः स्वप्नतंद्रिते ॥५६॥ कथंचिदभिवर्तंते विविधास्तामसा गुणाः । दूषणं बहुधागामि प्रार्थनासंशयात्मकम् ॥५७॥ मनः स्वनियतं यस्य स सुखी प्रेत्य चेह च । सत्त्वक्षेत्रज्ञयोरेतदन्तरं यस्य सूक्ष्मयोः ॥५८॥ सृजते च गुणानैक एको न सृजते गुणान् । मशकोदुंबरी वापिः संप्रयुक्तौ यथा सदा ॥५९॥ अन्योन्यमेतौ स्यातां च संप्रयोगस्तथोभयोः । पृथग्भूतौ प्रकृत्या तौ संप्रयुक्तौ च सर्वदा ॥६०॥ यथा मत्स्यो जलं चैव संप्रयुक्तो तथैव तौ । न गुणा विदुरात्मानं स गुणान्वेत्ति सर्वशः ॥६१॥ परिद्रष्टा गुणानां तु संस्रष्टा मन्यते तथा । इन्द्रियैस्तु प्रदीपार्थं कुरुते बुद्धि सत्तमैः ॥६२॥ निर्विचेष्टैरजानद्भिः परमात्मा प्रदीपवान् । सृजते हि गुणान्सत्त्वं क्षेत्रज्ञः परिपश्यति ॥६३॥ संप्रयोगस्तयोरेव सत्त्वक्षेत्रज्ञयोर्ध्रुवम् । आश्रयो नास्ति सत्त्वस्य क्षेत्रज्ञस्य च कश्चन ॥६४॥ सत्त्वं मनः संसृजते न गुणान्ये कदाचन । रश्मींस्तेषां स मनसा यदा सम्यङ्नियच्छति ॥६५॥ तदा प्रकाशतेऽस्यात्मा घटे दीपो ज्वलन्निव । त्यक्त्वा यः प्राकृतं कर्म नित्यमात्मरतिर्मुनिः ॥६६॥ सर्वभूतात्मभूतस्तस्मात्स गच्छेदुत्तमां गतिम् । यथा वारिचरः पक्षी सलिलेन न लिप्यते ॥६७॥ एवमेव कृतप्रज्ञो भूतेषु परिवर्तते । एवं स्वभावमेवैतत्स्वबुद्ध्या विहरेन्नरः ॥६८॥
ऐसा जानो ॥५२॥ इसके अनन्तर जब मन मोहाकुल हो जाय और किसी विषय का प्रत्यक्षानुभव न हो, तर्क और ज्ञान से कुछ निश्चय न हो तो समझो कि तमोगुण ने शरीर में अपना प्रभाव दिखलाया है ॥५३॥ प्रहर्ष, प्रीति, आनन्द, सुख अथवा शान्ति ये सात्त्विक गुण हैं जो कभी किसी प्रकार मनुष्य को प्राप्त होते हैं ॥५४॥ असन्तोष, परिताप-शोक, लोभ और क्रोध ये रजोगुण के चिह्न हैं। जिनका अनुभव देहधारी करते हैं ॥५५॥ अपमान, मोह, प्रमाद, निद्रा और तन्द्रा (आलस्य) ये विविध भाव तामस गुण हैं जो किसी भाँति शरीर में व्याप्त हो जाते हैं ॥५६॥ बहुधा शरीर में दोष आ जाते हैं, जो कि अधिकतर आकांक्षा संशय के कारण उत्पन्न होते हैं। जिसका मन अपने वश में है वही लोक और परलोक में सुख पाता है ॥५७॥ सूक्ष्म सत्त्व (जीव) और क्षेत्रज्ञ में यह अन्तर है कि एक (क्षेत्रज्ञ) गुणों की सृष्टि करता है और एक गुण की सृष्टि नहीं करता। जिस प्रकार मशक (कीड़ा) और गूलर परस्पर मिले रहते हैं, उसी प्रकार ये दोनों मिले रहते हैं ॥५८-५६॥ प्रकृतितः ये दोनों पृथक्-पृथक् हैं परन्तु सदा ये मिले ही रहते हैं। जिस प्रकार मछली और जल सर्वदा परस्पर संबद्ध रहते हैं उसी प्रकार ये दोनों ॥६०॥ गुण आत्मा को नहीं जानते परन्तु आत्मा गुणों को जानता है। यद्यपि पुरुष गुणों का द्रष्टा मात्र है, तथापि बुद्धि के संसर्ग से वह अपने को उनका स्रष्टा मानता है। इस प्रकार सत्त्व और पुरुष का संसर्ग हुआ है, किन्तु इनका पार्थक्य निश्चित है। जब बुद्धि मन के द्वारा इन्द्रियरूपी घोड़ों की रास खींचती है और भली भाँति वश में रखती है उस समय घड़े में रखे हुए प्रज्वलित दीपक की भाँति आत्मा प्रकाशित होने लगता है ॥६१-६५॥ जो मुनि प्राकृत कर्मों का परित्याग कर नित्य आत्मा से ही प्रेम करता है वह सब प्राणियों के अन्त- रात्मा की बातें जानता है और उत्तम गति को प्राप्त करता है। जैसे जल में रहने वाला पक्षी जल से लिप्त नहीं होता उसी प्रकार प्रज्ञावान् व्यक्ति सब भूतों के मध्य रहकर भी उनमें आसक्त नहीं होता ॥६६-६७॥ मनुष्य इसी प्रकार निलिप्त भाव से इच्छानुकूल विचरण करे। बिना शोक और हर्ष के, ईर्ष्या का त्याग कर समान
२६२ नारदीयपुराणम् अशोचन्नप्रहृष्यंश्च समो विगतमत्सरः । भावयुक्त्या प्रयुक्तस्तु स नित्यं सृजते गुणान् ॥६६॥ ऊर्णनाभिर्यथा सूत्रं विज्ञेयास्तंतुवद्गुणाः । प्रध्वस्ता न निवर्तन्ते निवृत्तिर्नोपलभ्यते ॥७०॥ प्रत्यक्षेण परोक्षं तदनुमानेन सिद्ध्यति । एवमेके व्यवस्यंति निवृत्तिरिति चापरे ॥७१॥ उभयं संप्रधार्यैतद्व्यवस्येत यथामति । इतीमं हृदयग्रंथि बुद्धिरुचिन्तानयं दृढम् ॥७२॥ विमुच्य सुखमासीत न शोचेच्छिन्नसंशयः । मलिनाः प्राप्नुयुः शुद्धिं यथा पूर्णां नदीं नराः ॥७३॥ अवगाह्य सुविद्वांसो विद्धि ज्ञानमिदं तथा । महानद्यां हि पारज्ञस्तप्यते न तरन्यथा ॥७४॥ न तु तप्यति तत्त्वज्ञः कुलज्ञस्तु तरत्युत । एवं ये विदुरध्यात्मं कैवल्यं ज्ञानमुत्तमम् ॥७५॥ एवं बुद्धा नरः सर्वो भूतानामर्ति गतिम् । अवेक्ष्य च शनैर्बुद्ध्या लभते च शमं ततः ॥७६॥ त्रिवर्गो यस्य विदितः प्रेक्ष्य यश्च विमुंचति । अन्विष्य मनसा युक्तस्तत्त्वदर्शी निरुत्सुकः ॥७७॥ न चात्मा शक्यते द्रष्टुमिन्द्रियेषु विभाशः । तत्र तत्र विसक्तेषु दुर्भावेष्वकृतात्मभिः ॥७८॥ एतद् बुद्धा भवेद् बुद्धः किमन्यद् बुद्धलक्षणम् । विज्ञाय तद्धि मन्यन्ते कृतकृत्या मनीषिणः ॥७९॥ न भवति विदुषां ततो भयं यदविदुषां सुमहद्भयं भवेत् । नहि गतिरधिकास्ति कस्यचित्सति हि गुणे प्रवदंत्युतप्यताम् ॥८०॥ यः करोत्यनभिसंधिपूर्वकं तच्च निर्दहति यत्पुराकृतम् । नाप्रियं तदुभयं कुतः प्रियं तस्य तज्जनयतीह कुर्वतः ॥८१॥ भाव से रहे। प्रज्ञावान् व्यक्ति (जीव) भावयुक्त हो नित्य प्रति गुणों की सृष्टि करता है। जिस प्रकार मकड़ी अपने मुंह से सूत्र निकालती है उसी प्रकार यह भी गुणों की सृष्टि करता है। वे गुण ध्वस्त होते रहते हैं परन्तु यह उनकी सृष्टि करता ही रहता है, विराम नहीं करता। उस जीव का कर्तव्य प्रत्यक्ष सृष्टि द्वारा सिद्ध होता है और उस परोक्ष की अनुमान द्वारा सिद्धि होती है। इस प्रकार कुछ लोग मानते हैं कि वह नित्य प्रति व्यव- साय में लगा रहता है, और अन्य लोगों का मत है कि वह इस कार्य से विरत भी होता है। इन दोनों सिद्धान्तों का विवेचन कर मनुष्य यथामति उद्योग करे। इस प्रकार हृदय की उलझन को बुद्धि और विचारपूर्वक दृढ़ता से दूर कर सुखपूर्वक रहे और अपने संशय को दूर कर किसी प्रकार का शोक न करे। जिस प्रकार मैला- कुचैला मनुष्य स्वच्छ जल से पूर्ण नदी में नहा कर शुद्ध हो जाता है उसी प्रकार विद्वान् व्यक्ति ज्ञान की सरिता में नहा कर शुद्ध हो जाते हैं। जैसे तैराक महानदी को पार करते समय कष्ट का अनुभव नहीं करता वैसे ही कुल और तत्त्व के ज्ञाता को इस संसार में कष्ट नहीं होता, वह अनायास इस संसार-सागर को पार कर जाता है। इस प्रकार जो उत्तम कैवल्यदायक अध्यात्म ज्ञान को जानते हैं, वे ज्ञानी प्राणियों की गतिविधि को अपने ज्ञान द्वारा जानकर शान्ति प्राप्त करते हैं। जिसको त्रिवर्ग का ज्ञान है जो संसार को देखकर भी उसमें लिप्त नहीं होता, जो तत्त्वदर्शी मन से पदार्थों का सूक्ष्म निरीक्षण कर शान्त भाव से योग-युक्त होता है, उसे शान्ति मिलती है। जो अज्ञानी हैं वे तत्तत् विषयों में आसक्त इन्द्रियों में आत्मा को अलग-अलग करके नहीं देख सकते। आत्मज्ञ और ज्ञानी व्यक्ति ही बुद्ध कहा जाता है। इसके अतिरिक्त बुद्ध का दूसरा लक्षण क्या हो सकता है? मनीषी व्यक्ति इस प्रकार ज्ञान प्राप्त कर कृतकृत्य हो जाते हैं इस प्रकार ज्ञान प्राप्त हो जाने पर विद्वान् को वहाँ पर भी भय नहीं लगता जहाँ अज्ञानों को अत्यधिक भय लगता है। जो फल की इच्छा और आसक्ति का त्याग करके कर्म करता है, वह अपने पूर्व- कृत कर्म-बन्धन को जला देता है। ६८-८० ३। ऐसा पुरुष यदि कर्म करता है तो उसका किया हुआ कर्म प्रिय अथवा अप्रिय
चतुश्चत्वारिंशोऽध्यायः २६३ लोकमायुरभिसुयते जनस्तस्य तज्जनयतीह कुर्वतः । तत्र पश्य कुशलान्न शोचते जायते यदि भयं पदं सदा ॥८२॥ भरद्वाज उवाच ध्यानयोगं समाचक्ष्व मह्यं तत्पदसिद्धये । यज्ज्ञात्वा मुच्यते ब्रह्मन्नरस्त्रिविधतापात् ॥८३॥ भृगुरुवाच हंत ते संप्रवक्ष्यामि ज्ञानयोगं चतुर्विधम् । यं ज्ञात्वा शाश्वतीं सिद्धिं गच्छन्तीह महर्षयः ॥८४॥ यथा स्वनुष्ठितं ध्यानं तथा कुर्वन्ति योगिनः । महर्षयो ज्ञानतृप्ता निर्वाणगतमानसाः ॥८५॥ नावर्तते पुनश्चापि मुक्ताः संसारदोषतः । जन्मदोषपरिक्षीणाः स्वभावे पर्यवस्थिताः ॥८६॥ निर्द्वन्द्वा नित्यसत्त्वस्था विमुक्ता निष्परिग्रहाः । असंगान्यविधादीनि मनः शांतिकराणि च ॥८७॥ तत्र ध्यानेन संक्लिष्टमेकाग्रं धारयेन्मनः । पिंडीकृत्येन्द्रियग्राममासीनः काष्ठवन्मुनिः ॥८८॥ शब्दं न विदेच्छ्रोत्रेण त्वचा स्पर्शं न वेद्येत् । रूपं न चक्षुषा विद्याज्जिह्वया न रसांस्तथा ॥८९॥ घ्रेयाण्यपि च सर्वाणि जहाद्द्यानेन तत्त्ववित् । पंचवर्गप्रमाथीनि नेच्छेच्चैतानि वीर्यवान् ॥९०॥ ततो मनसि संगृह्य पंचवर्गं विचक्षणः । समादध्यान्मनो भ्रांतमिंद्रियैः सह पञ्चभिः ॥९१॥ विसञ्चारि निरालम्बं पंचद्वारं बलाबलम् । पूर्वध्यानपथे धीरः समादध्यानमनस्त्वरा ॥९२॥ इन्द्रियाणि मनश्चैव यदा पिण्डीकरोत्ययम् । एष ध्यानपथः पूर्वो मया समनुवर्णितः ॥९३॥ फल नहीं उत्पन्न नहीं कर सकता। यदि मनुष्य अपनी आयु भर लोक को सताता है, तो कर्म में लगे हुए उस पुरुष का वह अशुभ कर्म उसके लिए यहाँ फल ही उत्पन्न करता है। देखो, कुशल (पुण्य) कर्म करने से कोई भी शोक में नहीं पड़ता, परन्तु यदि उससे पाप बनता है तो सदा के लिए भयपूर्ण स्थान प्राप्त होता है ॥८१-८२॥ भरद्वाज बोले- ब्रह्मन् ! आप ब्रह्मपद पाने के लिए उपयुक्त ध्यान योग को कहिए, जिसको जान कर मनुष्य त्रिविध ताप से मुक्त हो जाता है ॥८३॥ भृगु बोले- बहुत अच्छा, मैं अब चार प्रकार के ज्ञान योग को कह रहा हूँ, जिसको जानकर महर्षि शाश्वत पदवी को पा जाते हैं ॥८४॥ योग जैसे हो वैसे भली भाँति ध्यान योग को साधना करते हैं। ज्ञान से तृप्त और मुक्ति में ही रमने वाले योगी संसार के दोष से मुक्त हो कर पुनः उस बन्धन में नहीं पड़ते ॥८५३॥ वे जन्म के दोषों के सहज पापों को नष्ट कर स्वभाव (आत्मभाव) में ही स्थिर हो जाते हैं। सुख दुःख से परे, नित्य सात्विक वृत्ति में स्थित, विमुक्त और परिग्रह से विमुख योगी आवागमन के चक्कर में नहीं पड़ता। अनासक्ति आदि गुण मन को शान्ति देने वाले ध्यान के द्वारा अपने पीड़ित मन को एकाग्र करे। मुनि काष्ठ की भाँति अटल होकर बैठ जाय और सम्पूर्ण इन्द्रियों को विषयों की ओर से हटाकर, कानों से किसी प्रकार का शब्द न सुने, जिह्वा से रस और सब प्रकार के सूँघने योग्य पदार्थों को तत्त्वज्ञ व्यक्ति ध्यान के द्वारा छोड़ दे। इसके अनन्तर पराक्रमी योगी पाँचों इन्द्रियों को चंचल कर देने वाले विषयों की इच्छा न करे। विद्वान् मन में पंच वर्ग को वशीभूत कर पाँचों इन्द्रियों के साथ इधर-उधर भ्रमण करने वाले मन को एकाग्र करे। धीर व्यक्ति शीघ्र ही संचरणशील, निरालम्ब, पंच द्वार को (पाँचों इन्द्रियों को) पूर्व (कथित) ध्यान-पथ में समाधिस्थ करे ॥८६-९२॥ पाँचों इन्द्रियों और मन एक केन्द्र में (आत्मा में) केन्द्रित हो जाते हैं तब वह साधन ध्यान-
२६४ नारदीयपुराणम् तस्य तत्पूर्वसंरुद्ध आत्मषष्ठमनंतरम् । स्फुरिष्यति समुद्रांता विद्युदम्बुधरे यथा ॥६४॥ जलबिंदुर्यथा लोलः पर्णस्थः सर्वतश्चलः । एवमेवास्य चित्तं च भवति ध्यानवर्त्मनि ॥६५॥ समाहितं क्षणं किंचिद्ध्यानवर्त्मनि तिष्ठति । पुनर्वायुपथं भ्रांतं मनो भवति वायुवत् ॥६६॥ अनिर्वेदो गतक्लेशो गततंद्रो ह्यमत्सरी । समादध्यात्पुनश्चेतो ध्यानेन ध्यानयोगवित् ॥६७॥ विचारश्च वितर्कश्च विवेकश्चोपजायते । मुनेः समाधियुक्तस्य प्रथमं ध्यानमादितः ॥६८॥ मनसा क्लिश्यमानस्तु समाधानं च कारयेत् । न निर्वेदं मुनिर्गच्छेत्कुर्यादेवात्मनो हितम् ॥६९॥ पांशुभस्मकरीषाणां यथा वै राशयश्चिताः । सहसा वारिणा सिक्ता न यांति परिभावनाः ॥१००॥ किंचित् स्निग्धं यथा च स्याच्छुष्कं चूर्णमभावितम् । क्रमेण तु शनैर्गच्छेत्सर्वं तत्परिभावनम् ॥१०१॥ एवमेवेन्द्रियग्रामं शनैः शं परिभावयेत् । संहरेत्क्रमशश्चैव सम्यक् तत्प्रशमिष्यति ॥१०२॥ स्वयमेव मनश्चैवं पंचवर्गं मुनीश्वर । पूर्वं ध्यानपथे स्थाप्य नित्ययोगेन शाम्यति ॥१०३॥ न तत्पुरुषकारेण न च दैवेन केनचित् । सुखमेष्यति तत्तस्य यदेवं संयतात्मनः ॥१०४॥ सुखेन तेन संयुक्तो रंस्यते ध्यानकर्मणि । गच्छंति योगिनो ह्येवं निर्वाणं तु निरामयम् ॥१०५॥ सनंदन उवाच इत्युक्तो भृगुणा ब्रह्मन्भरद्वाजः प्रतापवान् । भृगुं परमधर्मात्मा विस्मितः प्रत्यपूजयत् ॥१०६॥ एष ते प्रसवो विद्वन् जगतः संप्रकीर्तितः । निखिलेन महाप्राज्ञ किं भूयः श्रोतुमिच्छसि ॥१०७॥ इति श्रीबृहन्नारदीयपुराणे द्वितीयपादे चतुश्चत्वारिंशोऽध्यायः पथ कहा जाता है जिसका वर्णन पहले मैंने किया है । इसके अनन्तर पहले से वश में किये हुए मन में छठी आत्म-शक्ति का स्फुरण उसी प्रकार होता है जिस प्रकार समुद्र के गर्भ में रहने वाली विद्युत् का स्फुरण मेघों के बीच होता है । जैसे चंचल जलबिन्दु पत्ते (कमल) पर कभी स्थिर नहीं रहता, सर्वदा इधर-उधर हिलता रहता है उसी प्रकार योगी का चित्त ध्यान मार्ग में चंचल होता है । वह कुछ क्षण तक एकाग्र होकर ध्यान-मार्ग पर स्थिर रहता है, पुनः वायु पथ पर वायु की भाँति चंचल हो जाता है । इस अवस्था में ध्यानयोगविद् योगी निर्वेद, आलस्य, क्लेश और मात्सर्य से मुक्त होकर ध्यान के द्वारा पुनः मन को एकाग्र करे । समाधि युक्त मुनि को ध्यान के साथ ही विचार, वितर्क और विवेक उत्पन्न हो जाता है । उस समय मन में उठे हुए तर्कों का किसी प्रकार समाधान करे । उस समय मुनि किसी प्रकार के दुःख का अनुभव न करे प्रत्युत आत्म-हित की ओर ही ध्यान दे । जिस प्रकार धूलि, राख, और करसी की राशि और चिता जल से सींची जाने पर भी एकाएक शान्त नहीं होती, प्रत्युत पहले कुछ भीगती है, कुछ सूखी रहती है तब फिर धीरे-धीरे गोली बनती है । उसी प्रकार इन्द्रिय-समूह को धीरे-धीरे शान्त करे । क्रमशः इनको विषयों की ओर से हटाये फिर वे भली भाँति स्वयं शान्त हो जायँगी । मुनीश्वर ! स्वयम् ही मन और इन्द्रिय-समूह को ध्यान पथ पर आरूढ़ करे, तत्पश्चात् ये स्वयं नित्ययोग के द्वारा शान्त हो जायेंगे । वह सुख न तो पौरुष से अथवा दैव से ही प्राप्त हो सकता है जो सुख संयमी को अपनी इस ध्यान-साधना से प्राप्त हो सकता है । योगी उस सुख में मग्न हो कर ध्यान कर्म में रमता हुआ निरामय निर्वाण को प्राप्त करता है ॥९३-१०५ सनन्दन बोले- ब्रह्मन् ! इस प्रकार भृगु ने प्रतापी भरद्वाज से कहा । परम धर्मात्मा भरद्वाज भी भृगु की ज्ञान-गरिमा को देखकर विस्मित हो गए और उन्होंने उनकी पूजा की । विद्वन् ! यही जगत् की उत्पत्ति की सम्पूर्ण कथा है । महाप्राज्ञ ! अब तुम क्या सुनना चाहते हो ? ॥१०६-१०७॥ श्री नारदीयमहापुराण के पूर्वार्ध में चौवालीसवाँ अध्याय समाप्त ॥४४॥
पञ्चचत्वारिंशोऽध्यायः सूत उवाच सनंदनवचः श्रुत्वा मोक्षधर्माश्रितं द्विजाः । पुनः पप्रच्छ तत्त्वज्ञो नारदोऽध्यात्मसत्कथाम् ॥१॥ नारद उवाच श्रुतं मया महाभाग मोक्षशास्त्रं त्वयोदितम् । न च मे जायते तृप्तिर्भूयोभूयोऽपि शृण्वतः ॥२॥ यथा संमुच्यते जंतुरविद्याबंधनान्मुने । तथा कथय सर्वज्ञ मोक्षधर्म सदाश्रितम् ॥३॥ सनंदन उवाच अत्राप्युदाहरंतीममितिहासं पुरातनम् । यथा मोक्षमनुप्राप्तो जनको मिथिलाधिपः ॥४॥ जनको जनदेवस्तु मिथिलाया अधीश्वरः । औध्वंदेहिकधर्माणामासीद्व्यक्तो विचिंतने ॥५॥ तस्य तु शतमाचार्या वसन्ति सततं गृहे । दर्शयंतः पृथग्धर्मान्नानापाखंडवादिनः ॥६॥ स तेषां प्रेत्यभावे च प्रेत्य जातो विनिश्चये । आगमस्थः स भूयिष्ठमात्मतत्त्वेन तुष्यति ॥७॥ तत्र पंचशिखो नाम कापिलेयो महामुनिः । परिधावन्महीं कृत्स्नां जगाम मिथिलामथ ॥८॥ सर्वसंन्यासधर्माणः तत्त्वज्ञानविनिश्चये । सुपर्यवसितायंश्च निर्द्वंद्वो नष्टसंशयः ॥६॥ अध्याय ४५ पञ्चशिख का राजा जनक को उपदेश सूत बोले—द्विजगण ! मोक्ष धर्म से युक्त सनन्दन की वाणी सुनकर तत्त्वज्ञ नारद मुनि ने पुनः अध्यात्म की सत् चर्चा छेड़ी ॥१॥ नारद बोले—महाभाग ! आपके मुख से मोक्ष का रहस्य सुन लिया, परन्तु बार-बार सत्कथा को सुनने पर भी मुझे तृप्ति नहीं हो रही है ॥२॥ मुने ! अविद्या के बन्धन से जीव को जिस उपाय से मुक्ति होती है उसको कहिए । सर्वज्ञ ! आप ही मोक्ष धर्म के ज्ञाता एवं पालक हैं ॥३॥ सनन्दन ने कहा—इस विषय में जिस प्रकार मिथिलापति जनक ने मोक्ष प्राप्त किया था, सुधीजन उस पुरातन इतिहास को उदाहरण रूप में प्रस्तुत करते हैं । राजा जनक मिथिला के अधीश्वर थे जिनको प्रजा देवता के समान मानती थी । वे सदा एकाग्र होकर परलोक धर्म (श्राद्ध या यम-विद्या) के विषय में चिन्तन किया करते थे ॥४-५॥ उनके यहाँ नाना प्रकार के तर्क करने वाले इस विद्या के ज्ञाता आचार्य रहा करते थे जो इस विद्या के सम्बन्ध में नाना प्रकार के धर्म (मत) प्रस्तुत करते थे । वह राजा उनके साथ, प्रेत्य भाव और मृत्यु के अनन्तर जाति ज्ञान के निर्णय के विषय में शास्त्रानुसार निश्चय कर उस आत्मतत्व के निर्णय से अत्यन्त प्रसन्न होते थे ॥६-७॥ किसी समय उनकी मिथिला पुरी में महामुनि पंचशिख कापिलेय (कपिल के पुत्र) सम्पूर्ण पृथ्वी को परिक्रमा करते हुए पहुँचे ॥८॥ वे मुनि सब प्रकार के संन्यास धर्म के तत्त्वज्ञान के निर्णायक थे । उनको तत्त्वार्थ ज्ञान के कारण किसी प्रकार का संशय नहीं था ॥९॥ वे स्वयं द्वन्द्वातीत थे । ऋषियों
२६६ नारदीयपुराणम् ऋषीणामाहुरेकं यं कामादवसितं नृषु । शाश्वतं सुखमत्यंतमन्विच्छन्स सुदुर्लभम् ॥१०॥ यमाहुः कपिलं सांख्याः परमर्षिप्रजापतिम् । स मन्ये तेन रूपेण विख्यापयति हि स्वयम् ॥११॥ आसुरेः प्रथमं शिष्यं यमाहुश्चिरजीविनम् । पंचस्रोतसि यः सत्रमास्ते वर्षसहस्रकम् ॥१२॥ पंचस्रोतसमागम्य कापिलं मंडलं महत् । पुरुषावस्थमव्यक्तं परमार्थं न्यवेदयत् ॥१३॥ इष्टिमंत्रेण संयुक्तो भूयश्च तपसा सुरिः । क्षेत्रक्षेत्रज्ञयोर्व्यक्तिं विबुधे देहदर्शनः ॥१४॥ यत्तदेकाक्षरं ब्रह्म नानारूपं प्रदृश्यते । आसुरिमंडले तस्मिन्प्रतिपेदे तमव्ययम् ॥१५॥ तस्य पंचशिखः शिष्यो मानुष्या पयसा भृतः । ब्राह्मणी कपिली नाम काचिदासीत्कुटुम्बिनी ॥१६॥ तस्याः पुत्रत्वमागत्य स्त्रियाः स पिबति स्तनौ । ततश्च कापिलेयत्वं लेभे बुद्धिं च नैष्ठिकीम् ॥१७॥ एतन्मे भगवान्प्राह कापिलेयस्य संभवम् । तस्य तत्कापिलेयत्वं सर्ववित्त्वमनुत्तमम् ॥१८॥ सामात्यो जनको ज्ञात्वा धर्मज्ञो ज्ञातिनं मुने । उपेत्य शतमाचार्यान्मोहायास हेतुभिः ॥१९॥ जनकस्त्वभिसंरक्तः कापिलेयानुदर्शनात् । उत्सृज्य शतमाचार्यान्पृष्ठतोऽनुजगाम तम् ॥२०॥ तस्मै परमकल्याणं प्रणताय च धर्मतः । अब्रवीत्परमं मोक्षं यत्तत्सांख्यं विधीयते ॥२१॥ जातिनिर्वेदमुकत्वा स कर्मनिर्वेदमब्रवीत् । कर्मनिर्वेदमुक्त्वा च सर्वनिर्वेदमब्रवीत् ॥२२॥
में एक थे। उन्होंने मानव-जीवन में शाश्वत, सुदुर्लभ सुख की इच्छा से काम इच्छा को जीत लिया था। सांख्य के अनुयायी परमर्षि प्रजापति को कपिल कहते हैं। वे कपिल ही स्वयं को मानो उसी (पंचशिख) रूप में विख्यापित करते थे। उन्हें लोग आसुरि के प्रथम शिष्य और चिरंजीवी कहते हैं। उन्होंने पंचस्रोत में हजार वर्ष तक यज्ञ किया था ॥१०-१२॥ पंचस्रोत में महान् कापिल-मण्डल (कपिल मतानुयायी मुनि मण्डलो) को उन्होंने सब में अन्तर्यामी रूप से स्थित परमार्थस्वरूप अव्यक्त ब्रह्म के विषय में निवेदन किया था और क्षेत्र तथा क्षेत्रज्ञ की विशे- षता को जान लिया था। जो एकाक्षर ब्रह्म नाना रूपों में देखा जाता है, आसुरि ने उस मण्डल में उस अव्यय ब्रह्म को प्राप्त कर लिया था। उसी आसुरि का पंचशिख नामक शिष्य था जिसका पालन-पोषण मानुषी के दूध से हुआ। कोई कपिली नामकी एक गृहस्थ ब्राह्मणी थी। उस स्त्री के गर्भ से उत्पन्न होकर वह उसके स्तन को पीता था। इसके अनन्तर उसको कापिलेयत्व और नैष्ठिक बुद्धि प्राप्त हुई। कापिलेय की उस उत्पत्ति कथा को भगवान् ने मुझसे कहा था ॥१३-१७३ ।
मुने ! धर्मज्ञ जनक उस मुनि का कापिलेयत्व एवं सर्वोत्तम सर्वज्ञत्व जानकर मन्त्री के सहित सौ आचार्यों को साथ लेकर उस मुनि के समीप आये और अपने तर्क और हेतुवाद से उस मुनि को प्रसन्न कर दिया। राजा जनक उस कापिलेय के दर्शन से इतने अधिक प्रसन्न हो गए कि अपने सौ आचार्यों को छोड़कर उनके पीछे-पीछे चल पड़े। उन्होंने उस विनीत जनक को कल्याणमय परममोक्ष की व्याख्या सुनाई, जिसको सांख्ययोग कहते हैं। उसने प्रारम्भ में जाति-निर्वेद' को कहा फिर कर्मनिर्वेद की व्याख्या की। कर्मनिर्वेद की व्याख्या के पश्चात् सर्वनिर्वेद'
१. जन्म के गर्भवास आदि के कारण जो कष्ट होता है, उस पर विचार करके शरीर से वैराग्य होना 'जातिनिर्वेद' है। २. कर्मजनित क्लेश-नाना योनियों की प्राप्ति एवं नरकादि यातना का विचार करके पाप तथा काम्य कर्मों से विरत होना 'कर्मनिर्वेद' है। ३. इस जगत् की छोटी-से छोटी वस्तुओं से लेकर ब्रह्म-लोक तक के भोगों को क्षणभंगुरता और दुःख- रूपता का विचार करके सब ओर से विरक्त होना 'सर्वनिर्वेद' कहलाता है।
पञ्चचत्वारिंशोऽध्यायः २६७ यदर्थं धर्मसंसर्गः कर्मणा च फलोदयः । तमनाश्वासिकं मोहं विनाशि चलमध्रुवम् ॥२३॥ दृश्यमाने विनाशे च प्रत्यक्षे लोकसाक्षिके । अगमात्परमस्तीति ब्रुवन्नपि पराजितः ॥२४॥ अनात्मा ह्यात्मनो मृत्युः क्लेशो मृत्युर्जरामयः । आत्मानं मन्यते मोहात्तदसम्पक् परं मतम् ॥२५॥ अथ चेदेवमप्यस्ति यल्लोके नोपपद्यते । अजरोऽयममृत्युश्च राजासौ मन्यते यथा ॥२६॥ अस्ति नास्तीतिवाप्येतत्तस्मिन्नसितलक्षणे । किमधिष्ठाय तद् ब्रूयाल्लोकयात्राविनिश्चयम् ॥२७॥ प्रत्यक्षं ह्य तयोर्मूलं कृतांतो ह्यतयोरपि । प्रत्यक्षो ह्यागमो भिन्नः कृतांतो वा न किचन ॥२८॥ यत्र तत्रानुमानेऽस्मिन्कृतं भावयतेऽपि च । अन्यो जीवः शरीरस्य नास्तिकानां मते स्थितः ॥२९॥ रेतोवटकणीकायां घृतपाकाधिवासनम् । जातिस्मृतिरयस्कांतः सूर्यकांतोऽबुभक्षणम् ॥३०॥ प्रेतभूतप्रियश्चैव देवता ह्युपयाचनम् । मृतकर्मनिवृत्तिं च प्रमाणमिति निश्चयः ॥३१॥ नन्वेते हेतवः संति ये केचिन्मूर्तिसंस्थिताः । अमूर्तस्य हि मूर्तेन सामान्यं नोपलभ्यते ॥३२॥ का रहस्योद्घाटन किया । उन्होंने कहा—'जिसके लिए धर्म का आचरण किया जाता है, जो कर्मों के फल का उदय होने पर प्राप्त होता है, वह इहलोक या परलोक का भोग नश्वर है। उस पर आस्था करना उचित नहीं। वह मोहरूप चंचल और अस्थिर है ॥१९-२३॥ कुछ नास्तिक ऐसा कहा करते हैं कि 'देहरूपी आत्मा का विनाश प्रत्यक्ष देखा जा रहा है, सम्पूर्ण लोक इसका साक्षी है; फिर भी यदि कोई शास्त्र-प्रमाण की ओट लेकर देह से भिन्न आत्मा की सत्ता का प्रतिपादन करता है तो वह परास्त ही है, क्योंकि उसका कथन लोकानुभव के विरुद्ध है । आत्मा के स्वरूप का अभाव हो जाना ही उसकी मृत्यु है । जरारोगमय क्लेश मृत्यु है । जो लोग मोहवश आत्मा को देह से भिन्न मानते हैं, उनको वह मान्यता ठीक नहीं है ॥२४-२५॥ यदि ऐसी वस्तु का भी अस्तित्व मान लिया जाय, जो लोक में संभव नहीं है, अर्थात् यदि शास्त्र के आधार पर यह स्वीकार किया जाय कि शरीर से भिन्न कोई अजर-अमर आत्मा है, जो स्वर्ग आदि लोकों में दिव्य सुख भोगता है, तब बंदी लोग, जो राजा को अजर-अमर कहते हैं, उनको वह बात भी ठीक माननी पड़ेगी । सारांश यह है कि जैसे बंदी लोग आशीर्वाद में उपचारतः राजा को अजर-अमर कहते हैं, उसी प्रकार शास्त्र का वह वचन भी औपचारिक ही है। नीरोग शरीर को ही अजर-अमर और यहाँ के प्रत्यक्ष सुख-भोग को ही स्वर्गीय सुख कहा गया है । यदि आत्मा है या नहीं यह संशय उपस्थित होने पर अनुमान से उसके अस्तित्व का साधन किया जाय तो इसके लिए कोई ऐसा ज्ञापक हेतु नहीं उपलब्ध होता, जो कहीं व्यभिचरित न होता हो; फिर किस अनुमान का आश्रय लेकर लोक-व्यवहार का निश्चय किया जा सकता है ? अनुमान और आगम—इन दोनों प्रमाणों का मुख्य प्रत्यक्ष प्रमाण है। आगम या अनुमान यदि प्रत्यक्ष अनुभव के विरुद्ध है तो वह कुछ भी नहीं है, उसकी प्रामाणिकता स्वीकार नहीं की जा सकती । जिस किसी भी अनुमान में ईश्वर, अदृष्ट अथवा नित्य आत्मा की सिद्धि के लिए की हुई भावना भी व्यर्थ है; अतः नास्तिकों के मत में शरीर से भिन्न जीव का अस्तित्व नहीं है, यह बात स्थिर हुई ॥२६-२९॥ जैसे वटवृक्ष के बीज में पत्र, पुष्प, फल, मूल तथा त्वचा आदि अन्तर्हित होते हैं, जैसे गाय के द्वारा खायी हुई घास में घी, दूध आदि प्रकट हो जाते हैं तथा जिस प्रकार अनेक ओषध द्रव्यों का पाक एवं अधिवासन करने से उसमें नशा पैदा करने वाली शक्ति आ जाती है उसी प्रकार वीर्य से ही शरीर आदि के साथ चेतनता भी प्रकट होती है। [उक्त मत का खण्डन--] मरे हुए शरीर में जो चेतनता का अतिक्रमण देखा जाता है, वही देहातिरिक्त आत्मा के अस्तित्व में प्रमाण है। यदि चेतनता देह का ही धर्म होता तो मृतक शरीर में भी उसकी उपलब्धि ३८—मार० पु०
यहाँ पृष्ठ का सम्पूर्ण पाठ (Text) पंक्ति-दर-पंक्ति दिया गया है:
२६८ नारदीयपुराणम् अविद्या कर्म तृष्णा च केचिदाहुः पुनर्भवम् । तस्मिन्नष्टे च दग्धे च चित्ते मरणधर्मिणि ॥३३॥ अन्योऽस्माज्जायते मोहस्तमाहुः सत्त्वसंक्षयम् । यदा सरूपतश्चान्यो जातितः श्रुततोऽर्थतः ॥३४॥ कथमस्मिन्स इत्येव संबंधः स्यादसंहितः । एवं सति च का प्रीतिर्ज्ञानविद्यातपोबलैः ॥३५॥ यदस्यान्येरितं कर्म सामान्यात्प्रतिपद्यते । अपि त्वयमिवैवान्यैः प्राकृतैर्दुःखितो भवेत् ॥३६॥ सुखितो दुःखितो वापि दृश्याद्दृश्यविनिर्णयः । यथा हि मुशलैर्हन्युः शरीरं तत्पुनर्भवेत् ॥३७॥ वृथा ज्ञानं यदन्यच्च येनैतन्नोपलभ्यते । ऋतुमंवत्सरौ तिष्यः शीतोष्णोऽथ प्रियाप्रिये ॥३८॥ यथा तातानि पश्यंति तादृशः सत्त्वसंक्षयः । जरयाभिपरीतस्य मृत्युना च विनाशितम् ॥३९॥ दुर्बलं दुर्बलं पूर्वं गृहस्येव विनश्यति । इन्द्रियाणि मनो वायुः शोणितं मांसमस्थि च ॥४०॥ आनुपूर्व्या विनश्यंति स्वं धातुमुपयाति च । लोकयात्राविघातश्च दानधर्मफलागमे ॥४१॥ तदर्थं वेदशब्दाश्च व्यवहाराश्च लौकिकाः । इति सम्यङ् मनस्येते बहवः संति हेतवः ॥४२॥ एतदस्तीति नास्तीति न कश्चित्प्रतिदृश्यते । तेषां विमृशतामेव तत्सम्यगभिधावताम् ॥४३॥ क्वचिन्निवसते बुद्धिस्तत्र जीर्यति वृक्षवत् । एवमर्थै रनर्थैश्च दुःखिताः सर्वजंतवः ॥४४॥ आगमैरपकृष्यंते हस्तिपैर्हस्तिनो यथा । ॥४५॥ होती । मृत्यु के पश्चात् कुछ काल तक शरीर तो रहता है, पर उसमें चेतना नहीं रहती। अतः चेतन आत्मा शरीर से भिन्न है--यह सिद्ध होता है । नास्तिक भी रोग आदि की निवृत्ति के लिए मन्त्र-जप तथा तान्त्रिक पद्धति से देवता आदि की आराधना करते हैं । वह देवता क्या है ? यदि पांचभौतिक है तो घर आदि की भांति उसका दर्शन होना चाहिए और यदि वह भौतिक पदार्थों से भिन्न है तो चेतन की सत्ता स्वतः सिद्ध हो गया । अतः देह से भिन्न आत्मा है--यह प्रत्यक्ष अनुभव से सिद्ध हो जाता है; और देह ही आत्मा है, यह प्रत्यक्ष अनुभव के विरुद्ध जान पड़ता है । यदि शरीर की मृत्यु के साथ आत्मा का मृत्यु मान ली जाय तब तो उसके किए हुए कर्मों का भी नाश मानना पड़ेगा; फिर तो उसके शुभाशुभ कर्मों का फल भोगने वाला कोई नहीं रह जायगा और देह की उत्पत्ति में अकृताभ्यागम (बिना किये हुए कर्म का ही भोग प्राप्त हुआ ऐसा) मानने का प्रसंग उपस्थित होगा । ये सब प्रमाण यह सिद्ध करते हैं कि देहातिरिक्त चेतन आत्मा की सत्ता अवश्य है । नास्तिकों की ओर से जो हेतुभूत दृष्टान्त दिये गये हैं, वे मूर्त पदार्थ हैं । मूर्त जड़-पदार्थ से मूर्त जड़-पदार्थ की ही उत्पत्ति होती है यही उनके द्वारा सिद्ध होता है। जैसे काष्ठ से अग्नि का उत्पत्ति आदि । पञ्चभूतों से आत्मा की उत्पत्ति की भांति यदि मूर्त से अमूर्त की उत्पत्ति मानी जाय तो पृथ्वी आदि मूर्त भूतों से अमूर्त आकाश की भी उत्पत्ति स्वीकार करनी पड़ेगी, जो असम्भव है, अतः स्थूल भूतों के संयोग से अमूर्त चेतन आत्मा की उत्पत्ति सर्वथा असम्भव है । आत्मा की सत्ता न मानने पर लोकयात्रा का निर्वाह नहीं होगा । दान, धर्म के फल की प्राप्ति के लिए कोई आस्था नहीं रहेगी, क्योंकि वैदिक शब्द तथा लौकिक व्यवहार सब आत्मा को ही सुख देने के लिए हैं । इस प्रकार मन में अनेक तर्क उठते हैं और उन तर्कों तथा युक्तियों से आत्मा की सत्ता या असत्ता का निर्धारण कुछ भी होता नहीं दिखायी देता । इस प्रकार विचार करते हुए भिन्न-भिन्न मतों की ओर दौड़ने वाले लोगों की बुद्धि कहीं एक जगह प्रवेश करती है और वहीं वृक्ष की भांति जड़ जमाये जीर्ण ही जाती है । इस प्रकार अर्थ और अनर्थ से सभी प्राणी दुःखी रहते हैं ॥३०-४४॥ केवल शास्त्र ही उन्हें खींचकर राह पर लाते हैं, ठीक उसी तरह
पञ्चचत्वारिंशोऽध्यायः २६६ अर्थांस्तथा हंति सुखावहांश्च लिहंत एते बहवोऽपशुष्काः । महत्तरं दुःखमभिप्रपन्ना हित्वामिषं मृत्युवशं प्रयांति ॥४६॥ विनाशिनी ह्यध्रुवजीवितः किं किं बंधुभिर्मित्रपरिग्रहैश्च । विहाय यो गच्छति सर्वमेव क्षणेन गत्वा न निवर्तते च ॥४७॥ भूव्योमतोयानलवायवोऽपि सदा शरीरं प्रतिपालयंति । इतीदमालक्ष्य रतिः कुतो भवेद्विनाशिनाप्यस्य न शर्म विद्यते ॥४८॥ इदमनुपधिवाक्यमच्छलं परमनिरामयमात्मसाक्षिकम् । नरपतिरभिवीक्ष्य विस्मितः पुनरनुयोक्तुमिदं प्रचक्रमे ॥४६॥ जनक उवाच भगवन्यदि न प्रेत्य संज्ञा भवति कस्यचित् । एवं सति किम ज्ञानं ज्ञानं वा किं करिष्यति ॥५०॥ सर्वमुच्छेदनिष्ठं स्यात्पश्य चैतद्विजोत्तम । अप्रमत्तः प्रमत्तो वा किं विशेषं करिष्यति ॥५१॥ असंसर्गो हि भूतेषु संसर्गो वा विनाशिषु । कस्मै क्रियेत कल्पेत निश्चयः कोऽत्र तत्त्वतः ॥५२॥ सनंदन उवाच तमसा हि मतिच्छन्नं विश्रांतमिव चातुरम् । पुनः प्रशमयन्वाक्यैः कविः पंचशिखोऽब्रवीत् ॥५३॥ पंचशिख उवाच उच्छेदनिष्ठा नेहास्ति भावनिष्ठा न विद्यते । अयं ह्यपि समाहारः शरीरेन्द्रियचेतसाम् ॥५४॥ वर्तंते पृथगन्योन्यमप्युपाश्रित्य कर्मसु । धातवः पंचधा तोयं खे वायुर्ज्योतिर्बो धरा ॥५५॥ तेषु भावेन तिष्ठंति वियुज्यंते स्वभावतः । आकाशं वायुरुष्मा च स्नेहो यश्चापि पार्थिवः ॥५६॥ एष पञ्चसमाहारः शरीरमपि नैकधा । ज्ञानमूष्मा च वायुश्च त्रिविधः कायसंग्रहः ॥५७॥ इंद्रियाणींद्रियार्थाश्च स्वभावश्चेतनामनः । प्राणापानौ विकारश्च धातवश्चात्र निःसृताः ॥५८॥ श्रवणं स्पर्शनं जिह्वा दृष्टिर्नासा तथैव च । इंद्रियाणीति पंचैते चित्तपूर्वांगमा गुणाः ॥५६॥ जैसे महावत हाथो पर अंकुश रखकर उन्हें काबू में किये रहते हैं। बहुत से शुष्क हृदय वाले लोग ऐसे विषयों की लिप्सा रखते हैं, जो अत्यन्त सुखदायक हों; किन्तु इस लिप्सा में भारी से भारी दुःखों का सामना करना पड़ता है और वे अन्त में भोगों को छोड़कर मृत्यु के ग्रास बन जाते हैं। जो एक दिन नष्ट होने वाला है, जिसके जीवन का कुछ ठिकाना नहीं, ऐसे अनित्य शरीर को पाकर इन बन्धु-बान्धवों तथा स्त्री-पुत्रादि से क्या लाभ है ? यह सोचकर जो मनुष्य इन सबको क्षण भर में वैराग्यपूर्वक त्याग कर चल देता है, उसे मृत्यु के बाद फिर जन्म नहीं लेना पड़ता । पृथ्वी, आकाश, जल, अग्नि और वायु ये सदा शरीर की रक्षा करते रहते हैं, इस बात को अच्छी तरह समझ लेने पर इसके प्रति आसक्ति कैसे हो सकती है ? जो एक दिन मृत्यु के मुख में पड़ने वाला है, ऐसे शरीर से सुख कहां ? जो लोग मुक्ति के लिए प्रयत्नशील हों, उनको चाहिए कि सम्पूर्णा सकाम कर्मों तथा धन आदि का भी त्याग करें। जो त्याग किये बिना व्यर्थ ही विनीत (शमदमादि साधनों में तत्पर) होने का मिथ्या दावा करते हैं,
३०० नारदीयपुराणम् तत्र विज्ञानसंयुक्ता त्रिविधा चेतना ध्रुवा। सुखदुःखेति यासाहुरनदुःखसुखेति च ॥६०॥ शब्दः स्पर्शश्च रूपं च भूत्यर्थमेव ते त्रयः। एते ह्यावरणार्थञ्च सद्गुणा ज्ञानसिद्धये ॥६१॥ तेषु कर्माणि सिद्धिश्च सर्वतत्त्वार्थनिश्चयः। तमाहुः परसं शुद्धं बुद्धिरित्यव्ययं महत् ॥६२॥ इमं गुणसमाहारमात्मभावेन पश्यतः। असम्यग्दर्शनेर्दुःखमन्तं नोपशाम्यति ॥६३॥ अनात्मेति च यद्दृष्टं तेनाहं न समेत्यपि। वर्तते किमधिष्ठानात्प्रसक्ता दुःखसंततिः ॥६४॥ तत्र सम्यग्जनो नाम त्यागशास्त्रमनुत्तमम्। शृणुयात्तत्र मोक्षाय भाष्यमाणं भविष्यति ॥६५॥ त्याग एव हि सर्वेषामुक्तानामपि कर्मणाम्। नित्यं मिथ्याविनीतानां क्लेशो दुःखावहो मतः ॥६६॥ द्रव्यत्यागे तु कर्माणि भोगत्यागे व्रतानि च। सुखत्यागे तपो योगं सर्वत्यागे समापना ॥६७॥ तस्य मार्गोऽयमध्यक्षः सर्वत्यागस्य दर्शितः। विप्रहाणाय दुःखस्य दुर्गतिर्हि तथा भवेत् ॥६८॥ पंच ज्ञानेंद्रियाण्युक्त्वा मनः षष्ठानि चेतसि। बलबष्ठानि वक्ष्यामि पंच कर्मेन्द्रियाणि तु ॥६९॥ हस्तौ कर्मेन्द्रियं ज्ञेयमथ पादो गतीन्द्रियम्। प्रजनानंदयोर्मेढ्रो विसर्गो पायुरिंद्रियम् ॥७०॥ वाक्च शब्दविशेषार्थमिति पंचान्वितं विदुः। एवमेकादशैतानि बुद्ध्या त्वसृजेन्मनः ॥७१॥ कर्णी शब्दश्च चित्तं च त्रयः श्रवणसंग्रहे। तथा स्पर्शे तथा रूपे तथैव रसगंधयोः ॥७२॥ एवं पंच त्रिका ह्येते गुणस्तदुपलब्धये। येनायं त्रिविधो भावः पर्यायात्समुपस्थितः ॥७३॥ सात्त्विको राजसश्चापि तामसश्चापि ते त्रयः। त्रिविधा वेदना येषु प्रसृता सर्वसाधिनी ॥७४॥ प्रहर्षः प्रीतिरानंदः सुखं संशान्तचित्तता। अकुतश्चित्कुतश्चिद्वा चित्ततः सात्त्विको गुणः ॥७५॥ अतुष्टिः परितापश्च शोको लोभस्तथाक्षमा। लिंगानि रजसस्तानि दृश्यंते हेत्वहेतुतः ॥७६॥ अविवेकस्तथा मोहः प्रमादः स्वप्नतंद्रिता। कथंचिदपि वर्तते विविधास्तामसा गुणाः ॥७७॥ उन्हें दुःख देने वाले अविद्या रूप क्लेश प्राप्त होते रहते हैं। शास्त्रों में द्रव्य का त्याग करने के लिए यज्ञ आदि कर्म, भोग का त्याग करने के लिए व्रत, दैहिक सुखों के त्याग के लिए तप और सब कुछ त्यागने के लिए योग के अनुष्ठान को आज्ञा दी गई है। यहो त्याग की सीमा है। सर्वस्व-त्याग का यह एकमात्र मार्ग हो दुःखों से छुटकारा पाने के लिए उत्तम बताया गया है। इसका आश्रय न लेने वालों को दुर्गति भोगनी पड़ती है। छठे मन सहित पाँच ज्ञानेन्द्रियाँ बतायी हैं, जिनकी स्थिति बुद्धि में है। [पाँच कर्मेन्द्रियाँ ये हैं-] दोनों हाथ काम करने वाली इन्द्रिय हैं। पैर चलने-फिरने का कार्य करने वाली इन्द्रिय हैं। लिंग मैथुन-सुख और सन्तानोत्पादन आदि के लिए है। गुदा का कार्य मलत्याग करना है। वाक् इन्द्रिय शब्द-विशेष का उच्चारण करने के लिए है। मन को इन पाँचों से संयुक्त माना गया है। इस प्रकार पाँच ज्ञानेन्द्रिय, पाँच कर्मेन्द्रिय और मन-ये सब मिलाकर ग्यारह इन्द्रियाँ हैं। इन सब को मन रूप जानकर बुद्धि के द्वारा शीघ्र इनका त्याग कर देना चाहिए ॥४५-७१॥ श्रवणकाल में श्रोत्र रूपी इन्द्रिय, शब्द रूपी विषय और चित्त रूपी कर्ता—इन तीन का संयोग होता है। इसी प्रकार स्पर्श, रूप, रस तथा गन्ध के अनुभव-काल में भी इन्द्रिय, विषय एवं मन का संयोग अपेक्षित है। इस तरह तीन-तीन के पाँच समुदाय हैं। ये सब गुण कहे गये हैं। इनसे शब्दादि विषयों का ग्रहण होता है और इसी के लिए ये कर्ता, कर्म और कारण रूपी त्रिविध भाव बारी-बारी से उपस्थित होते हैं। इनमें से एक-एक के सात्त्विक, राजस और तामस तीन-तीन भेद हैं। हर्ष, प्रीति, आनन्द, सुख और चित्त की शान्ति—ये सब भाव बिना किसी कारण के हों या किसी कारणवश हों, सात्त्विक गुण माने गये हैं ॥७२-७५॥ असंतोष, संताप, शोक, लोभ तथा क्षमा का अभाव--ये किसी कारण से हों या अकारण-रजोगुण के चिह्न हैं। अविवेक, मोह, प्रमाद, स्वप्न और आलस्य--किसी तरह भी क्यों न हों, तमोगुण के ही नाना रूप हैं।
पञ्चचत्वारिंशोऽध्यायः ३०१ इमां च यो वेद विमोक्षबुद्धिमात्मानमन्विच्छति चाप्रमत्तः । न लिप्यते कर्मफलैरनिष्टैः पत्रं विषस्येव जलेन सिक्तम् ॥७८॥ दृढैर्हि पाशैर्विविधैर्विमुक्तः प्रजानिमित्तैरपि देवतैश्च । यदा ह्यसौ दुःखसौख्ये जहाति मुक्तस्तदाऽग्र्यां गतिमेत्यलिंगः ॥७९॥ श्रुतिप्रमाणागममङ्गलैश्च शेते जरामृत्युभयादतीतः । क्षीणे च पुण्ये विगते च पापे तनोर्निमित्ते च फले विनष्टे ॥८०॥ अलेपमाकाशमलिंगमेवमास्थाय पश्यंति महत्यशक्ता । यथोर्णनाभिः परिवर्तमानस्तंतुक्षये तिष्ठति यात्यमानः ॥८१॥ तथा विमुक्तः प्रजहाति दुःखं विध्वंसते लोष्टमिवादिमुच्छन् । यथा रुरुः शृंगमथो पुराणं हित्वा त्वचं वाप्युरगो यथा च ॥८२॥ विहाय गच्छन्ननवेक्षमाणस्तथा विमुक्तो विजहाति दुःखम् । मत्स्यं यथा वाप्युदके पतंतमुत्सृज्य पक्षी निपतत्यशक्तः ॥८३॥ तथा ह्यसौ दुःखसौख्ये विहाय मुक्तः पराद्ध्र्यां गतिमेत्यलिंगः ॥८४॥ इदममृतपदं निशम्य राजा स्वयमिह पंचशिखेन भाष्यमाणम् । निखिलमभिसमीक्ष्य निश्चितार्थः परमसुखी विजहार वीतशोकः ॥८५॥ जो इस मोक्ष-विद्या को जानकर सावधानी के साथ तत्त्व का अनुसन्धान करता है, वह जल से कमल के पत्ते की भाँति कर्म के अनिष्ट फलों से कभी लिप्त नहीं होता । सन्तानों के प्रति आसक्ति और भिन्न-भिन्न देव- ताओं के लिए सकाम यज्ञों का अनुष्ठान--ये सब मनुष्य के लिए नाना प्रकार के दृढ़ बन्धन हैं । जब वह इन बन्धनों से छूटकर दुःख-सुख की चिन्ता छोड़ देता है, उस समय सर्वश्रेष्ठ गति (मुक्ति) प्राप्त कर लेता है । श्रुति के महावाक्यों का विचार और शास्त्र में बताये हुए मंगलमय साधनों का अनुष्ठान करने से मनुष्य जरा तथा मृत्यु के भय से रहित होकर सुख से रहता है। जब पुण्य और पाप का क्षय तथा उनसे मिलने वाले सुख- दुःखादि फलों का नाश हो जाता है, उस समय सब वस्तुओं की आसक्ति से रहित पुरुष आकाश के समान निर्लेप एवं निर्गुण आत्मा का साक्षात्कार कर लेता है। जो शरीर में आसक्ति न रखकर उसके प्रति अपनेपन का अभि- मान त्याग देता है, वह दुःख से छूट जाता है। जैसे वृक्ष के प्रति आसक्ति न रखने वाला पक्षी जल में गिरते हुए वृक्ष को छोड़कर उड़ जाता है, उसी प्रकार जो शरीर की आसक्ति को छोड़ चुका है, वह मुक्त पुरुष सुख और दुःख दोनों का त्याग करके उत्तम गति को प्राप्त होता है ॥७६-८४॥ पञ्चशिख के बताये हुए इस अमृतमय ज्ञान को सुनकर राजा जनक उसे पूर्ण रूप से विचार करके एक निश्चित सिद्धान्त पर पहुँच गए और शोक-रहित होकर बड़े सुख से रहने लगे ॥८५॥ फिर तो उनकी स्थिति ऐसी
३०२ नारदीयपुराणम् अपि च भवति मैथिलेन गीतं नगरमुपाहितमग्निनाभिवीक्ष्य । न खलु मम हि दह्यतेऽत्र किंचित्स्वयमिदमाह किल स्म भूमिपालः ॥८६॥ इमं हि यः पठति विमोक्षनिश्चयं महामुने सततमवेक्षते तथा । उपद्रवाननुभवते ह्यदुःखितः प्रमुच्यते कपिलमिवेत्य मैथिलः ॥८७॥ इतिबृहन्नारदीयपुराणे पूर्वभागे बृहदुपाख्याने द्वितीयपादे पञ्चचत्वारिंशोऽध्यायः ॥४५॥ अथ षट्चत्वारिंशोऽध्यायः सूत उवाच तच्छ्रुत्वा नारदो विप्रा मैथिलाध्यात्ममुत्तमम् । पुनः पप्रच्छ तं प्रीत्या सनंदनमुदारधीः ॥१॥ नारद उवाच आध्यात्मिकादिविविधं तापं नानुभवेद्यथा । प्रब्रूहि तन्मुने मह्यं प्रपन्नाय दयानिधे ॥२॥ हो गई कि एक बार मिथिला नगरी को आग से जलती देखकर भूपाल ने स्वयं यह उद्गार प्रकट किया कि 'इस नगर के जलने से मेरा कुछ भी नहीं जलता ।' महामुनि नारदजी, इस अध्याय में मोक्षतत्त्व का निर्णय किया गया है। जो सदा इसका स्वाध्याय और चिन्तन करता है, वह दुःख-शोक से रहित हो कभी किसी प्रकार के उपद्रव का अनुभव नहीं करता तथा जिस प्रकार राजा जनक पञ्चशिख के समागम से इस ज्ञान को पाकर मुक्त हो गए थे, उसी प्रकार वह भी मोक्ष प्राप्त करता है ॥८६-८७॥ श्रीनारदीयमहापुराण के पूर्वभाग में पैंतालीसवां अध्याय समाप्त ॥४५॥ नोट--इस अध्याय का अनुवाद दूसरे संस्करण से किया गया है, जो गीता प्रेस के सौजन्य से हमें प्राप्त हुआ। अतः गीता प्रेस के प्रति हम कृतज्ञता प्रकट करते हैं और पाठक के प्रति क्षमाप्रार्थना, क्योंकि मूलानुगामी अनुवाद न होने पर भी विषयानु कूल होने से हमने इसे उद्धृत किया है। [अनुवादक] अध्याय ४६ त्रिविध तापों से छूटने के उपाय आदि का प्रतिपादन सूत बोले-विप्रगण ! उदार बुद्धि नारद ने जनक के उस उत्तम अध्यात्मज्ञान को सुनकर पुनः प्रसन्न हो सनन्दन से पूछा- ॥१॥ नारद बोले-दयानिधि ! मुनिवर ! जिस उपाय से आध्यात्मिक आदि त्रिविध तापों से कष्ट न मिले ऐसा उपाय आप मुझको बतलाइये, मैं आपकी शरण में आया हूँ ॥२॥
षट्चत्वारिंशोऽध्यायः ३०३ सनन्दन उवाच तदस्य त्रिविधं दुःखमिह जातस्य पंडित । गर्भे जन्मजराद्येषु स्थानेषु प्रभविष्यतः ॥३॥ निरस्तातिशयाह्लादसुखाभावैकलक्षणा । भेषजं भगवत्प्राप्तिरेका चात्यंतिकी मता ॥४॥ तस्मात्तत्प्राप्तये यत्नः कर्तव्यः पंडितैर्नरैः । तत्प्राप्तिहेतुज्ञानं च कर्म चोक्तं महामुने ॥५॥ आगमोत्थं विवेकाच्च द्विधा ज्ञानं तथोच्यते । शब्दब्रह्मागममयं परं ब्रह्म विवेकजम् ॥६॥ मनुरप्याह वेदार्थं स्मृत्वार्यं मुनिसत्तमः । तदेतच्छ्रूयतामत्र सुबोधं गदतो मम ॥७॥ द्वे ब्रह्मणी वेदितव्ये शब्दब्रह्म परं च यत् । शब्दब्रह्मणि निष्णातः परं ब्रह्माधिगच्छति ॥८॥ द्वे विद्ये वेदितव्ये चेत्याह चाथर्वणी श्रुतिः । परमा त्वक्षरप्राप्तिऋग्वेदादिमया परा ॥९॥ यत्तदव्यक्तमजरमनीयमजमव्ययम् । अनिर्देश्यमरूपं च पाणिपादादिसंयुतम् ॥१०॥ विभुं सर्वगतं नित्यं भूतयोनिमकारणम् । व्याप्यं व्याप्तं यतः सर्वं तं वै पश्यंति सुरयः ॥११॥ तद्ब्रह्म तत्परं धाम तद्धयेयं मोक्षकांक्षिभिः । श्रुतिवाक्योदितं सूक्ष्मं तद्विष्णोः परमं पदम् ॥१२॥ तदेव भगवद्वाच्यं स्वरूपं परमात्मनः । वाचको भगवच्छब्दस्तस्योद्दिष्टोऽक्षयात्मनः ॥१३॥ एवं निगदितार्थस्य यत्तत्त्वं तस्य तत्त्वतः । ज्ञायते येन तज्ज्ञानं परमन्यत्त्रयोमयम् ॥१४॥ अशब्दगोचरस्यापि तस्य वै ब्रह्मणो द्विज । पूजायां भगवच्छब्दः क्रियते ह्यौपचारिकः ॥१५॥ शुद्धे महाविभूत्याख्ये परे ब्रह्मणि वर्तते । भगवन्भगवच्छब्दः सर्वकारणकारणे । ज्ञेयं ज्ञातेति तथा भकारोऽर्थद्वयात्मकः । तेनागमयिता स्रष्टा गकारोऽथ तथा मुने ॥१६॥
सनन्दन ने कहा-पंडित ! जन्मजरादि के स्थान इस संसार में उत्पन्न जीव के साथ इन त्रिविध तापों का सम्बन्ध गर्भ में आने के साथ ही हो जाता है ॥३॥ इस त्रिविध ताप के शमन की एक मात्र ओषधि अत्यन्त सुख को तिरस्कृत करने वाली भाव-लक्षणा भगवत्प्राप्ति हो है ॥४॥ इसलिए पंडित मनुष्य उस भगवान् को पाने का प्रयत्न करें । महामुने ! उसको पाने का साधन भी ज्ञान और कर्म है ॥५॥ ज्ञान भी दो प्रकार का है, शास्त्राध्ययन द्वारा प्राप्त और विवेक द्वारा प्राप्त । शब्दब्रह्म अर्थात् वेद का ज्ञान शास्त्रज्ञान है और परब्रह्म परमात्मा का बोध विवेकजन्य ज्ञान है ॥६॥ मुनिश्रेष्ठ ! मनु ने भी वेदार्थ का स्मरण कर इसो बात का समर्थन किया है। यहाँ उस ज्ञान को कह रहा हूँ सुनो ॥७॥ दो प्रकार के ब्रह्म-शब्द ब्रह्म और परब्रह्म को जानना आवश्यक है। शब्द ब्रह्म का पूर्ण ज्ञान प्राप्त कर लेने वाला पर-ब्रह्म को प्राप्त कर लेता है ॥८॥ आथर्वणी श्रुति भी कहती है 'दो विद्याओं को अवश्य जानना चाहिए-परा और अपरा । परा अक्षर प्राप्ति को कहते हैं और अपरा ऋग्वेदादिमयो है ॥९॥ जो अव्यक्त, अजर, अनीह, अज, अव्यय, अनिर्देश्य, अरूप, पाणिपाद से युक्त, विभु, सर्वगत, नित्य, प्राणियों का उत्पादक, अकारण, और जिससे सारा जगत् व्याप्त है उस ब्रह्म का सुधीजन सर्वदा दर्शन करते हैं ॥१०-११॥ मोक्ष के इच्छुक जनों को उस ब्रह्म, परमधाम का ध्यान करना चाहिए। श्रुतियों ने उस विष्णु के सूक्ष्म परम पद का वर्णन किया है ॥१२॥ वही भगवान् नाम से प्रसिद्ध है, परमात्मा का वही स्वरूप है । उस अविनाशी का वाचक भगवान् शब्द है ॥१३॥ इस प्रकार जिसकी व्याख्या की गई है उसका जो सार है उसको जिस साधन से जानते हैं वही पर ज्ञान है और दूसरा त्रयो (वेदत्रयी) मय जो है वह अपर ज्ञान (आगममय) है ॥१४॥ द्विज ! यद्यपि वह ब्रह्म किसी शब्द या वाणी का गोचर नहीं है परन्तु उसकी पूजा के लिए भगवान् शब्द औपचारिक (आरोपित) प्रयोग है अन्यथा उसका स्मरण या पूजा कैसे संभव होती ॥१५॥ भगवन् ! शुद्ध, सर्वकारणकारण, महाविभूति परब्रह्म के लिए भगवान् शब्द का प्रयोग किया जाता है । मुने ! भकार के दो अर्थ हैं-ज्ञेय और ज्ञाता ।
३०४ नारदीयपुराणम् ऐश्वर्यस्य समग्रस्य वीर्यस्य यशसः श्रियः । ज्ञानवैराग्ययोश्चैव षण्णां भग इतीरणा ॥१७॥ वसन्ति तत्र भूतानि भूतात्मन्यखिलात्मनि । सर्वभूतेष्वशेषेषु वकारार्थस्ततोऽव्ययः ॥१८॥ एवमेव महाशब्दो भगवानिति सत्तम । परमब्रह्मभूतस्य वासुदेवस्य नान्यगः ॥१९॥ तत्र पूज्यपदार्थोक्तिः परिभाषासमन्वितः । शब्दोऽयं नोपचारेण चान्यत्र ह्युपचारतः ॥२०॥ उत्पत्तिं प्रलयं चैव भूतानामगतिं गतिम् । वेत्ति विद्यामविद्यां च स वाच्यो भगवानिति ॥२१॥ ज्ञानशक्तिबलैश्वर्यवीर्यतेजांस्यशेषतः । भगवच्छब्दवाच्यानि विना हेयैर्गुणादिभिः ॥२२॥ सर्वाणि तत्र भूतानि वसन्ति परमात्मनि । भूतेषु वसनादेव वासुदेवस्ततः स्मृतः ॥२३॥ खांडिक्यं जनकं प्राह पृष्टः केशिध्वजः पुरा । नामव्याख्यामनंतस्य वासुदेवस्य तत्त्वतः ॥२४॥ भूतेषु वसते सोऽन्तर्वसंस्त्यत्र च तानि यत् । धाता विधाता जगतां वासुदेवस्ततः प्रभुः ॥२५॥ स सर्वभूतप्रकृतिं विकारं गुणादिदोषांश्च मुने ह्यतीतः । अतीतसर्वावरणोऽखिलात्मा तेनास्तृतं यद्भुवनांतरालम् ॥२६॥ समस्तकल्याणगुणं गुणात्मको हित्वातिदुःखावृतभूतसर्गः । इच्छागृहीताभिमतोरुदेहः संसाधितशेषजगद्धितोऽसौ ॥२७॥ तेजोबलैश्वर्यमहावबोधं स्ववीर्यशक्त्यादिगुणैकराशिः । परः पराणां सकला न यत्र क्लेशादयः संति परावरेशे ॥२८॥
गकार के तीन अर्थ हैं—गमयिता (प्रेरक), नेता (संचालक) तथा स्रष्टा । भ और ग के योग से भग शब्द बनता है, जिसका अर्थ इस प्रकार है सम्पूर्ण ऐश्वर्य, वीर्य, यश, श्री, वैराग्य, ज्ञान इन छह अर्थों में भग शब्द का प्रयोग कहा गया है ॥१६-१७॥ उस अखिलात्मा और भूतात्मा में सब भूत (पदार्थ) रहते हैं और वह अशेष पदार्थों में रहता है। वकार का अर्थ अव्यय है ॥१८॥ महात्मन् ! भगवान् इस महाशब्द का ऐसा ही अर्थ है। परम ब्रह्मभूत वासुदेव का द्योतक और शब्द नहीं है ॥१९॥ पूज्य पद का जो अर्थ है, उसको सूचित करने की परिभाषा से युक्त यह भगवत् शब्द परमात्मा के लिए तो प्रधान रूप से प्रयुक्त होता है और दूसरों के लिए गौण रूप से। जो उत्पत्ति, प्रलय, भूतों की गति-अगति और विद्या-अविद्या को जानता है उसको ही भगवान् कहा जाता है ॥२१॥ ज्ञानशक्ति, बल, ऐश्वर्य, वीर्य और अशेष तेज ये भगवत् शब्द के अर्थ हैं। बिना इन गुणों के भगवत् शब्द का प्रयोग कैसे किया जा सकता है ॥२२॥ उस परमात्मा में सब भूत निवास करते हैं और वह समस्त भूतों में वास करता है, इसलिए उसको वासुदेव कहा जाता है ॥२३॥ पहले खाण्डिक्य जनक के पूछने पर केशि- ध्वज ने उनसे इसी वासुदेव के नाम-माहात्म्य को तत्त्वतः कहा था ॥२४॥ वह सब भूतों में रहता है और सारे पदार्थ उसमें रहते हैं। वह संसार का धाता और विधाता है, अतः उसको प्रभु वासुदेव कहते हैं ॥२५॥ मुने ! वह सब भूतों की प्रकृति, विकृति और गुण आदि के दोषों से परे है। वह अखिलांतरात्मा सब आवरणों से मुक्त है। उससे सम्पूर्ण भुवन-मण्डल व्याप्त है ॥२६॥ सम्पूर्ण कल्याणमय गुण उसके स्वरूप हैं। उन्होंने अपनी शक्ति के लेशमात्र से सम्पूर्ण भूतसमुदाय को व्याप्त कर रखा है। वे अपनी इच्छा मात्र से मन के अनुकूल अनेक शरीर धारण करते रहते हैं और सारे जगत् का हित साधन करते रहते हैं ॥२७॥ तेज, बल, ऐश्वर्य, महाज्ञान, वीर्य, शक्ति और सब गुणों की वह एक राशि है। वे प्रकृति आदि से भी परे हैं और उन समस्त कार्यकारणों के स्वामी परमेश्वर में किसी प्रकार का क्लेश नहीं है ॥२८॥
षट्चत्वारिंशोऽध्यायः ३०५ स ईश्वरो व्यष्टिसमष्टिरूपोऽव्यक्तस्वरूपः प्रकटस्वरूपः । सर्वेश्वरः सर्वंनिसर्गवेत्ता समस्तशक्तिः परमेश्वराख्यः ॥२९॥ स ज्ञायते येन तदस्तदोषं शुद्धं परं निर्मलमेव रूपम् । संदृश्यते चाप्यवगम्यते च तज्ज्ञानमज्ञानमतोऽन्यदुक्तम् ॥३०॥ स्वाध्यायसंयमाभ्यां स दृश्यते पुरुषोत्तमः । तत्प्राप्तिकारणं ब्रह्म तदेतत्प्रतिपद्यते ॥३१॥ स्वाध्यायाद्योगमासीत योगात्स्वाध्यायमामनेत् । स्वाध्याययोगसंपत्त्या परमात्मा प्रकाशते ॥३२॥ तदीक्षणाय स्वध्यायश्चक्षुर्योगस्तथापरम् । न मांसचक्षुषा द्रष्टुं ब्रह्मभूतः स शक्यते ॥३३॥ नारद उवाच भगवंस्तमहं योगं ज्ञातुमिच्छामि तं वद । ज्ञाते यन्नाखिलाधारं पश्येयं परमेश्वरम् ॥३४॥ सनंदन उवाच केशिध्वजो यथा प्राह खांडिक्याय महात्मने । जनकाय पुरा योगं तथाहं कथयामि ते ॥३५॥ नारद उवाच खांडिक्यः कोऽभवद्ब्रह्मन्को वा केशिध्वजोऽभवत् । कथं तयोश्च संवादो योगसंबन्धवानभूत् ॥३६॥ सनंदन उवाच धर्मध्वजो वै जनकस्तस्य पुत्रोऽमितध्वजः । कृतध्वजोऽस्य भ्राताभूत्सवाध्यात्मरतिर्नृपः ॥३७॥ कृतध्वजस्य पुत्रोऽभूद्धन्यः केशिध्वजो द्विजः । पुत्रोऽमितध्वजस्यापि खांडिक्यजनकाभिधः ॥३८॥ जो ईश्वर व्यष्टि और समष्टि स्वरूप, अव्यक्त और व्यक्त स्वरूप, सर्वेश्वर, सर्वप्रकृतिज्ञाता, समस्त शक्ति से युक्त परमेश्वर है ॥२९॥ उसको जैसे जाना जाता है और उसके निर्दोष, शुद्ध, पर, निर्मल रूप को जिसके द्वारा जाना जाता है या देखा जाता है उसको ज्ञान और उससे अतिरिक्त को अज्ञान कहते हैं ॥३०॥ वह पुरुषोत्तम स्वाध्याय और संयम के द्वारा प्राप्त होता है। उसकी प्राप्ति का कारण जो ब्रह्म (शब्द ब्रह्म) है उसका प्रतिपादन किया जा रहा है ॥३१॥ स्वाध्याय से योग को संयुक्त करे और योग से स्वाध्याय को। इस प्रकार स्वाध्याय और योग की सम्मिलित शक्ति से परमात्मा का प्रत्यक्ष दर्शन होता है ॥३२॥ उसके दर्शन के लिए स्वाध्याय और योग ही नेत्र हैं। इन स्थूल नेत्रों से वह ब्रह्मभूत पुरुषोत्तम देखा नहीं जा सकता ॥३३॥ नारद बोले- भगवन् ! जिसके जान लेने पर मैं सर्वाधार परमेश्वर का दर्शन कर सकूँ, उस योग को जानना चाहता हूँ। कृपा करके उसका वर्णन कीजिए ॥३४॥ सनन्दन ने कहा- प्राचीन काल में केशिध्वज ने महात्मा खांडिक्य जनक से इस योग के विषय में जो कुछ कहा था उसी को यहाँ कह रहा हूँ ॥३५॥ नारद बोले- ब्रह्मन् ! खांडिक्य कौन थे, केशिध्वज का परिचय क्या है, किस प्रकार उन दोनों में योग संबंधी वार्ता हुई- इसको कहिए ॥३६॥ सनन्दन ने कहा- जनक धर्मध्वज नामक एक राजा था। उसके पुत्र का नाम अमितध्वज था। उस अमित ध्वज का भ्राता कृतध्वज था, जो सदा अध्यात्म-चिन्तन में ही लगा रहता था। कृतध्वज का यशस्वी पुत्र केशिध्वज हुआ ! अमितध्वज का भी खांडिक्य जनक नामक पुत्र था। खांडिक्य को राजा केशिध्वज ने सिंहासन से उतार ३६ ना० पु०
३०६ नारदीयपुराणम् कर्ममार्गे हि खांडिक्यः स्वराज्यादवरोपितः । पुरोधसा मंत्रिभिश्च समवेतोऽल्पसाधनः ॥३८॥ राज्यान्निराकृतः सोऽथ दुर्गारण्यचरोऽभवत् । इयाज सोऽपि सुबहून् यज्ञाञ्ज्ञानव्यपाश्रयः ॥४०॥ ब्रह्मविद्यामधिष्ठाय तत्तु मृत्युमपि स्वयम् । एकदा वर्तमानस्य यागे योगविदां वर ॥४१॥ तस्य धेनुं जघानोग्रः शार्दूलो विजने वने । ततो राजा हतां ज्ञात्वा धेनुं व्याघ्रेण ऋत्विजः ॥४२॥ प्रायश्चित्तं स पप्रच्छ किमत्रेति विधीयताम् । ते चोचुर्न वयंविद्मः कशेरुः पृच्छ्यतामिति ॥४३॥ कशेरुरपि तेनोक्तस्तथेति प्राह नारद । शुनकं पृच्छ राजेन्द्र नाहं वेद स वेत्स्यति ॥४४॥ स गत्वा तमपृच्छच्च सोऽप्याह नृपतिं मुने । न कशेरुर्नचैवाहं न चान्यः सांप्रतं भुवि ॥४५॥ वेत्त्येक एव त्वच्छत्रुः खांडिक्यो यो जितस्त्वया । स चाह तं व्रजाम्येष प्रष्टुमात्मरिपुं मुने ॥४६॥ प्राप्त एव मया यज्ञे यदि मां स हनिष्यति । प्रायश्चित्तं स चेत्पृष्टो वदिष्यति रिपुर्मम ॥४७॥ ततश्चाविकलो योगो मुनिश्रेष्ठ भविष्यति । इत्युक्त्वा रथमारुह्य कृष्णाजिनधरो नृपः ॥४८॥ वनं जगाम यत्रास्ते खांडिक्यः स महीपतिः । तमायांतं समालोक्य खांडिक्यो रिपुमात्मनः ॥४९॥ प्रोवाच क्रोधताम्राक्षः समारोपितकार्मुकः ॥ खांडिक्य उवाच ॥५०॥ कृष्णाजिनत्वक्कवचभावेनास्मान्हनिष्यसि कृष्णाजिनधरे वेत्सि न मयि प्रहरिष्यति । मृगाणां वद पृष्ठेषु मूढ कृष्णाजिनं न किम् ॥५१॥ दिया । राज्य से निष्कासित होकर खांडिक्य थोड़े-से पुरोहित, मंत्री और थोड़ी-सी सामग्री के साथ राज्य से बाहर घने जंगलों में रहने लगा । इधर केशिध्वज ने भी बहुत से ज्ञानपूर्वक यज्ञ किये ॥३७-३९॥ स्वयं ब्रह्म- विद्या के अभ्यास से संसार-सागर को पार करने का उपाय सोच लिया । योगिवर ! एक दिन वह राजा योग- साधन में तल्लीन था कि उसकी गाय को निर्जन वन में एक बाघ ने मार डाला ॥४०-४१॥ ऋत्विज् राजा ने जब यह सुना कि बाघ ने गाय की हत्या कर दी है तो उसने ऋषियों से पूछा कि कौन-सा प्रायश्चित्त करना चाहिए । उन लोगों ने कहा कि हम लोग नहीं जानते । आप ऋषि कशेरु से पूछिए ॥४१-४२॥ नारद ! जब कशेरु से यह बात पूछी गई तो उन्होंने कहा कि राजेन्द्र ! शौनक से पूछिए । मैं नहीं जानता, वही जानते हैं ॥४३॥ मुने ! राजा ने जाकर शौनक से पूछा तो उसने भी कहा 'न तो मैं जानता हूँ, न कशेरु और न तो इस समय इस पृथ्वी पर दूसरा ही कोई है जो इस रहस्य को जानता हो । एक ही व्यक्ति ऐसा है जो इसको जानता है, वह है तुम्हारा शत्रु खांडिक्य जिसे तुमने परास्त किया था ॥४४-४६॥ यह सुनकर उसने कहा—मुने ! मैं अभी यह बात पूछने के लिए अपने उस शत्रु के पास जाऊँगा । यदि वह इस अवस्था में मुझे मार देगा तो भी मुझे यज्ञफल ही प्राप्त होगा और यदि पूछने पर प्रायश्चित्त विधि को बता देगा तब तो हे मुनिश्रेष्ठ ! मेरी योग- साधना पूरी हो ही जायगी ॥४५-४६॥ यह कहकर वह राजा कृष्ण मृगचर्म को धारण कर रथ पर बैठ कर उस वन में गया जहाँ महामति खांडिक्य विराजमान था । खाण्डिक्य अपने शत्रु को अपनी ओर आते देखकर क्रोध से आँखें लाल कर धनुष पर बाण चढ़ाता हुआ बोला ॥४७-४८½॥ 'तुम आज कृष्णमृगचर्म का कवच पहन कर हमलोगों को मारोगे क्या ? क्या तुम यह सोचते हो कि कृष्ण मृगचर्म पहन लेने के कारण तुमको कोई नहीं मारेगा ? कहो तो सही मृगों की पीठ पर कृष्णाजिन नहीं