भारतकोश
संग्रह पर लौटें

चन्दायन (मुल्ला दाऊद - प्राचीनतम अवधी सूफी-प्रेमाख्यान सटीक)

Chandayan of Mulla Daud with Hindi Commentary

मुल्ला दाऊद (१३७९ ई.) / डॉ. परमेश्वरीलाल गुप्त द्वारा

DevanagariAwadhipublished520 पृष्ठ

३६७ दिया। माहिलने तत्काल साठ हजार सेना तैयारकी और वहाँ जा पहुँचा, जहाँ लोरिकका पड़ाव पड़ा था। दोनों पक्षोंमें खूब घमासान युद्ध हुआ। अन्तमें बामदेव पराजित हुआ और वह लोरिकके चरणोंमें गिर पड़ा। लोरिकने क्रुद्ध होकर उसके कान काट लिये। बामदेव हाथ जोड़कर अनुनय करने लगा—मेरी जान मत लीजिये। तब लोरिकने उसे जीवित छोड़ दिया और हाथ-पैर बाँधकर उसे बारातके साथ सुपौली ले चला। इस प्रकार पराजित होकर बामदेवने सँवरूका विवाह मदा सिनके साथ कर दिया। बाराती वर-वधूके साथ गौरा वापस लौट आये। × × × अगोरिया नगरमें मञ्भगित नामक दुसाध जातिका राजा राज करता था। उसने इस बातकी घोषणा कर रखी थी कि राज्यमें जिस किसीकी भी लड़की सुन्दर होगी उससे मैं विवाह करूँगा। चमारोंको उसने आदेश दे रखा था कि जिस किसीके यहाँ लड़की जन्म ले, उसकी सूचना उसे तत्काल दी जाय। उसके राज्यमें एक महरा मनिधार रहते थे। उनके यहाँ भादोंकी अष्टमीको उनकी पत्नी पद्मावती कोखसे एक लड़कीने जन्म लिया। उसका नाम उन्होंने मंजरी रखा। बरही होनेके पश्चात् नाल काटने आयी हुई भगहिन (चमारिन) जब अपने घर जाने लगी तो पद्माने उसे सब प्रकारसे सन्तुष्ट कर अनुरोध किया कि मेरे लड़की होनेकी बात किसीसे मत कहना। राजा मञ्भगितको अगर यह सूचना मिलेगी तो वह तत्काल मेरी बेटीको मँगा भेजेगा। चमारिनने उस समय तो 'हाँ' कर दिया पर घर पहुँचते ही उसने अपने पतिसे पद्माके लड़की होनेकी बात कह दी और यह भी कहा कि उन्होंने यह बात किसीसे बतानेसे मना किया है। सुनकर चमार बोला—इस बातको तुम दो-चार महीने भले ही छिपा लो किन्तु जिस दिन बच्ची घरसे बाहर निकलेगी उस दिन तो राजाको उसकी सूचना मिल ही जायेगी। और तब वह मुझे बुलाकर पूछेगा। उस समय तुम क्या उत्तर दोगी? तुम्हारे तो दुदण्ड होगी ही, मेरी भी जान जायेगी। अन्ततः उसने तत्काल राजाको सूचना दे दी कि महराके घर लड़की हुई है। राजाने समाचार पाते ही लड़की लानेके लिए सिपाही भेजा। सिपाही द्वारा आदेश सुन कर महरा स्वयं मञ्भगितके दरबारमें पहुँचे और सिपाही भेजनेका कारण पूछा। राजाने जब बताया कि तुम्हारी लड़की लानेके लिए सिपाही गया था तो महराने पूछा—यदि मैं अपनी बेटी अभी आपके पास भेज दूँ तो आप उसके देखभारणकी व्यवस्था किस प्रकार करेंगे। राजाने उत्तर दिया—मैं उसे अपनी रानीका दूध पिलाकर रखूँगा। बड़ी हो जायगी तब मैं उससे विवाह कर लूँगा।

३५८ यह सुनकर महरा मनियारने उत्तर दिया,—यदि रानीके कूसर मेरी बेटी पलेगी तब तो वह आपकी बेटी सरीखी होगी। फिर उससे आप कैसे विवाह करेंगे? यह सुनकर मत्स्यपति अनुत्तर हो गया। महराने कहा—आप बेटीको मेरे पास ही पलने दीजिए। जब वह बड़ी हो जायगी तब मैं अपनी ही जातिके किसी कुलीन, किन्तु निर्धन व्यक्तिसे उसका विवाह कर अपनी जाँघ पवित्र कर दूँग। जब उसकी विदाईका समय आयेगा उस समय मैं आपको सूचित कर दूँगा। आप मंजरीके पतिको पराजित कर उसे अपनी रानी बना लीजिएगा। इस प्रकार आपकी बात और मेरी मर्यादा दोनोंकी ही रक्षा हो जायगी। यह बात मत्स्यपतिको जँच गयी। इस प्रकार महराने उस समय तो परिस्थिति सम्हाल ली। किन्तु ज्यों-ज्यों मञ्जरी बड़ी होने लगी उनकी चिन्ता बढ़ने लगी। गुलाम जातिका राजा हमारी जाति और कुल दोनोंमें आग लगायेगा। वे इस बातके लिए सचेष्ट रहने लगे कि जातिके किसी ऐसे व्यक्तिसे मञ्जरीका तिलक चढ़ाया जाय, जो मोर्चा लेनेमें कुशल हो और राजाका घमण्ड चूर कर सके। जब बेटी घरसे बाहर निकलने लगी तब एक दिन उन्होंने नाई और पण्डितको बुलाकर कहा—मेरी बेटीके योग्य कुँवारा वर ढूँढ़िए; मेरे घरके योग्य धनी घर ढूँढ़िए, मेरे योग्य वैसा सम्बन्धी ढूँढ़िए जो कुलार हो और रानी पद्माके योग्य ऐसी समधिन खोजिये जो पूरी गृहस्थी सम्हालनेवाली हो। यदि इन बातोंमेंसे कोई भी बात कम हो तो वैसे घर तिलक मत चढ़ाइएगा। पण्डितजी सगुनकी सामग्री लेकर नाईके साथ वर ढूँढने निकले। उन्हें वर ढूँढते ढूँढते बारह वर्ष बीत गये पर महराके कथनानुसार कोई घर-वर नहीं मिला। वे लौट आये। महरा अत्यन्त चिन्तित हुए यदि कोई योग्य वर नहीं मिला तो मेरी बेटीकी इज्जत निश्चय ही वह गुलाम लेगा। न जाने विधाताने भाग्यमें क्या लिखा है। एक दिन मञ्जरी अपनी सखी प्रेमा और मोहिनीके साथ अन्य सखियोंके यहाँ खेलने गयी। उस समय तेज हवा बह रही थी। जिसके कारण मञ्जरीके सर पररंगनेकी मिट्टी सखियोंके ऊपर गिरने लगी। इससे वे सब बहुत नाराज हुईं और उसे तरह तरहकी गालियाँ देने लगीं। इससे मञ्जरी बहुत दुःखी हुई और घर आकर कमरेमें भीतरसे दरवाजा बन्दकर चादर तानकर सो रही। जब शाम हुई और दीपक जलानेका समय हुआ तो रानी पद्माको चिन्ता हुई कि अभी तक मंजरी क्यों नहीं आयी। उसे ढूँढ़ने वह सखियोंके घर पहुँची। लपक कर जाकर पूछा। सबने कहा कि वह हमारे यहाँ आयी तो थी पर जल्द ही चली गयी। रानी लौटकर घर आयी तो देखा कि भीतरसे दरवाजा बन्द है। दरवाजा खोलनेकी चेष्टा की पर वह नहीं खुला। हारकर वे बोलीं—बेटी बात क्या है जो आज दरवाजा बन्द करके पड़ी हो। मञ्जरीने बताया कि मैंने खेलने गयी थी, वहाँ सहेलियोंने मुझे गालियाँ दीं।

कहा कि तुम्हारा पिता छतसे निराश हुआ है तुम्हारी माँ पडौसियोंका माठ चुराती है, इसीसे तुम्हारे विवाहके लिए कोई आता नहीं। तुम सोलह सालकी हो गयी और अभी तक कुँवारी ही बनी हो। मंजरीकी बातें सुनकर पद्मा ने बताया-जिस दिन तुम घरसे बाहर निकलने लगी, उसी दिन तुम्हारे पिताने पण्डित और नाईको वर ढूँढनेके लिए भेजा। पण्डितजी बारह वर्ष तक तिलक लेकर घूमते रहे लेकिन तुम्हारे योग्य कोई वर नहीं मिला। अब बताओ कौन सा उपाय किया जाय। उसियोंने तुम्हें झूठा ताना मारा है। यह सुनकर मंजरी बोली- तुम जाकर आरामसे सोओ। मंजरी खाटपर लेटी-लेटी सोचती रही। आधी रात बीतनेपर वह धीरेसे दरवाजा खोलकर महठसे बाहर निकलकर डगारिया शहर पहुँची और कुएँमें डूबनेकी बात सोचने लगी। तभी उसे ध्यान आया कि अगर मैं यहाँ डूबती हूँ तो लोग मेरा नग्न शरीर देखेंगे और मैं स्वर्ग नरक कहींकी भी न रहूँगी। अतः उसने गंगामें डूबकर प्राण तजनेका निश्चय किया और गंगाके किनारे पहुँचकर उसने साडीका फाछ बनाया और आँचलसे अपने स्तन कसकर बाँधे और गंगाके अगाध जलमें कूद पडी। कूदनेसे जो धमाका हुआ उसकी आवाज गंगाके कानोंमें पहुँची, वे सिहुँक उठीं और आसनसे उठकर सोचने लगीं-एक स्त्री मेरे बीच अपना प्राण तज रही है। यदि उसने प्राण तज दिया तो मुझे नरकवास करना होगा। व्याकुल होकर वे ऐसी लहरायीं कि लहरके साथ मंजरी सूखे रेतपर आकर गिरी। अब मंजरी सोचने लगी कि अब मैं अपने प्राण तजूँ तो कैसे। उसकी दृष्टि एक नावपर पडी। वह उसपर चढ गयी और धीरेसे उसकी डोर खोलकर उसे मँझ धारकी ओर ले चली। जहाँ जल अथाह था, वहाँ पहुँचकर वह गंगामें पुनः कूद पडी। जैसे ही इसकी सूचना गंगाको मिली मंजरी जहाँ कूदी थी वहाँ उन्होंने रेतका डीह खडा कर दिया। सूखे हुए रेतपर बैठकर मंजरी अपनी स्थितिपर विलाप करने लगी-सोचकर आयी थी कि गंगा माता मुझे शरण देंगी पर जान पडता है उन्हें मुझसे घृणा है उनके लिए मेरा शरीर भी भार हो रहा है। हे ईश्वर ! अब मेरी क्या गति होगी। मंजरीका रुदन सुनकर गंगा बूढाका रूप धारण कर उसके पास चलीं। रास्ते में उन्होंने भाग्य-माथको लडखडाते हुए अपनी ओर आते देखा। उसे रोककर गंगाने उनका हाल-चाल पूछा। भाग्यने कहा-मैं लँगडी भाग्य हूँ। तुम कौन हो? उन्होंने बताया मैं गंगा हूँ। मेरे पास एक स्त्री प्राण तजने आई हुई है। यह तो बताओ कि उसके भाग्यमें विवाह होना लिखा है या नहीं। भाग्यने उत्तर दिया- इस समय तो मंजरीके लिए सुहाग नहीं जान पडता। अभी मैं इन्द्रके पास जा रही हूँ वहाँसे लौटकर ही मैं कुछ निश्चय पूर्वक बता सकूँगी। गंगा वही बैठ गयीं और भाग्य इन्द्रपुरी पहुँची। उस समय इन्द्र गा रहे थे।

११ उन्होंने सूचना करायी। इन्द्रने जगाकर भाग्यको बुलवाया। मान्यने उनसे मंजरी- के सम्बन्धमें पूछा। इन्द्रने अपनी पोथी खोल कर देखा लेकिन उसमें मंजरीके विवाह की बात कहीं नहीं लिखी थी। अतः उन्होंने कहा—गुरु वशिष्ठके पास जाओ। शायद उनकी पोथीमें कुछ लिखा हो। मान्य तब वशिष्ठके पास पहुँचीं। उन्होंने अपनी पोथी खोलकर देखा और बताया कि मंजरीका विवाह पश्चिम देशमें होना लिखा है। वहाँ बायीं ओर सुरहा और दायीं ओर गङ्गा बहती हैं। उसके आगे बेतवा नदी है। वहाँ तीनोंका संगम है वहीं बारह गौसीका गौरा गुजरात नाम प्रदेश है। वहाँ फाफा दूबै नामका एक कनौजी ग्वाल रहता है। उसके दो पुत्र हैं। बड़ेका नाम राँवरु है, उसका ब्याह सुरौलीमें राजा बामदेवकी लड़की मदागिनसे हुआ है। छोटेका नाम लोरिक है, वह अभी कुँवाँरा है। उसीके साथ उसका विवाह होगा। उसकी झापड़ी टूटी हुई है दरवाजा घिरा हुआ है, उसके दरवाजेपर अगोरका पेड़ है। उसीके निकट राजा सहदेव भी रहता है। उसके दरवाजे पर पानी वाला कुँआ है। उसके दालानमें पीतल के खम्भे लगे हुए हैं, उसके दरबारमें सोनेके चँवर लगे हैं और छतपर सोनेके मोर बैठे हुए हैं चौबीसों खिड़कियों और दरवाजे लगे हैं उसके भी एक कुँवारा लड़का है। धोखेसे उसके साथ मंजरीका तिलक न चढ़ जाये, इस बातका ध्यान रखना चाहिए। यह सुनकर मान्य मृत्युलोकमें गयाके पास पहुँचीं और बोली—मंजरीका विवाह लिखा हुआ है। यह सुनकर गयाने कहा—तुम मेरे साथ चलो। वे दोनों मंजरीके पास आयीं और उसके निकट बैठकर उससे उसका दुःख पूछने लगीं। मंजरीने कहा—तुम लोग मेरा दुःख पूछकर क्या करोगी ? उन्होंने उत्तर दिया—हो सकता तो हम तुम्हारा दुःख दूर करनेमें सहायक हों। तब मंजरीने अपनी सारी विपत्ति कथा कह सुनायी। सुनकर गया तो चुप रही लेकिन मान्यने उसका आँचल खींच कर उस पर वे सारी बातें लिख दीं जो वशिष्ठने उनसे कही थीं। फिर वे दोनों उठी और थोड़ी दूर जाकर अन्तर्ध्यान हो गयीं। उनके चले जाने पर मंजरी अपने आँचलकी ओर देखने लगी। उस पर गौराका सारा वृतान्त लिखा पाकर वह बहुत प्रसन्न हुए और अपने घर लौट आयी। सुबह होने पर वह माँके पास गयी और बोली—कहनेमें तो खराब होता है, लेकिन बिना कहे हुए कार्यकी सिद्धि भी नहीं हो सकती। आप कहती हैं कि सारे ब्राह्मण देश भरमें खोजकर परेशान हो गये मेरे योग्य कोई वर ही नहीं मिला। लेकिन मेरे योग्य वर है। अगर आप कहें तो मैं उसका पता बताऊँ। यह सुनकर पद्मा बोली—अगर तुमने अपने मनका कोई वर पसन्द कर लिया

कोई OCR पाठ नहीं।

१६२ जाऊँगा। जब वहाँ पहुँच जाऊँगा तो वहाँसे मैं गुल्लीको पीछेकी ओर मारूँगा। बस आप अशोकके पेड़के नीचे रुक जाइयेगा। इतना कहकर लड़केने गुल्लीपर चम्पा मारा और मारते कूबड़ेके घरकी ओर बढ़ा। शिवचन्द भी अपने आदमियोंके साथ उसके पीछे-पीछे चले। कूबड़ेके दरवाजेपर पहुँचते ही लड़केने गुल्लीको पलटकर चम्पा मारा और मारता-मारता अपने स्थानपर लौट आया। इस तरह शिवचन्दने कूबड़ेके घरका पता पा लिया। वस्तुतः यह वैसा ही था जैसा मकरीने उन्हें बताया था। उत्तम कूबड़े व्यास घरसे बाहर निकले और देखा कि कुछ आदमी अशोकके नीचे खड़े हैं। पास आकर पूछा—आपका मकान कहाँ है और आप किधर जा रहे हैं। शिवचन्द ने अपना अभिप्राय कह सुनाया। शिवचन्दकी बात सुनकर कूबड़े प्रसन्न हो गये और तिलकवालोंके ठहरनेका प्रबन्ध करने लगे। फटा कम्बल और बोरोका पुआल डालकर अशोकके नीचे बिछा दिया। और फूटे घड़ेमें पानी भार हुया डुब्बा हुका लाकर रख दिया। शिवचन्दसे बोले—हाथ पैर धोकर जलपान कीजिये। मैं लड़केको बुलाता हूँ। अगर वह आपको पसन्द आये तो आप तिलक चढ़ाइये। शिवचन्दने कहा—बिना लड़का देखे मैं कुछ न करूँगा। यह सुनकर कूबन अपनी पत्नीको बेटोंको बुला लानेके लिए भेजा। माँकी बात सुनकर सँवरू नौरिक और सितारजारण तीनों दरवाजे ओर चल पड़े। जब घर पहुँचे तो तिलकवाले उन तीनोंका बड़े ध्यानसे देखने लगे। तीनों एक ही शदीके लग रहे थे अतः उन्होंने कूबड़ेसे कहा—मुझे तीनों ही आदमी एकसे जान पड़ते हैं। इसलिए मैं लड़केको पहचान नहीं रहा हूँ। तब कूबैने उनका परिचय कराया। शिवचन्दको लड़का पसन्द आ गया और उन्होंने तिलक चढानेका निश्चय किया। कूबड़ेने गाँव भरका निमन्त्रण भेज दिया। जब इसकी सूचना राजा सहदेवको मिली तो उन्होंने चतुभा डुगावरा बुलाकर यह ढिंढोरा पिटवा दिया कि जो कोई कूबड़ेके घर जायेगा उसके लड़के बच्चाकी गालमें भूख भर दिया जायेगा। ढिंढोरा सुनकर घर घरमें निस्तब्धता व्याप्त होने लगा। यह सुनकर सँवरू बहुत क्रुद्ध हुआ और बोला—इच्छा तो होती है कि सहदेवके गालमें घूंस मारकर उस मार डालूँ; लेकिन गुर्गीके असनपर कुचक्र स्थिति पैदा नहीं करना चाहता इसीसे मुझे चुप रह जाना पड़ता। दूसरे वह अपना राजा है नहीं तो अभी उसका सिर काट डालता। इस प्रकार खिन्न होकर घर सारी व्यवस्था करने लगा। उसने सितारजारनकी शादी पनवैयाँको बुलाया। मरदयी की ओर भी गुलरायन वगैरह गहना बुलाकर गहना पहनाया। सारी व्यवस्था हो जानेपर तिलकवान आंगन में आकर बैठे और पुरोहितने तिलककी सारी परम्परा की। शिवचन्दने तिलकका सारा सामान कूबड़ेके रखवाया। स्त्रियाँ मिलकर हार-श्रृंगार करने लगीं। उनकी सहायताके लिए स्वर्गसे रूपवान परियां भी आ गयीं और वे भी गाने लगीं। चारों दिशाओं में राग उड़ाती ऊंचे

३६३ चौसठ योगनियों लेकर आकाशमें गाने लगीं। इस प्रकार कूबैके आँगनमें गानेकी जो झंकार उठी वह सहदेवके गढ़ तक सुनाई पड़ी। सहदेवने खीझकर अपनी दासी को यह देखनेके लिए भेजा कि कौन-सी स्त्रियाँ उसके यहाँ मंगलाचार कर रही हैं। उनके भड़ोंकी नाकमें अभी मैं नूसा भरवाता हूँ। दासीने आकर देखा कि वहाँ गाँवकी कोई स्त्री नहीं है। केवल घरकी चार स्त्रियाँ हैं। और आकर राजासे यही बात कह दी। निदान वह चुप रह गया। पण्डितजीने शिवचन्दसे तिलक चढ़ानेको कहा और शिवचन्दने तिलक चढ़ाया। उसके बाद पण्डितजीने आशीर्वाद दिया। पश्चात् तिलकवालोंके लिए भोजनकी तैयारी हुई। भोजन कराकर कूबै मितारखण्ड गँवरू और लोरिकने भी भोजन किया। तदनन्तर पण्डितजी लग्न-पत्री बनाने लगे। तब कूबैने शिवचन्दसे कहा—आप गाँव वालोंको देख ही रहे हैं। उन्होंने हमसे वैमनस्यता ठान रखी है इसलिए बारातमें कोई भी अगोरिया नहीं आयेगा। आप बहुत बड़ा प्रबन्ध मत कीजिएगा। बारातमें केवल चार आदमी आयेंगे—लड़का लड़केका बड़ा भाइ गुरु और मैं। धीरे धीरे विवाहका दिन निकट आया। नहा धोकर जब लोरिक बारातके लिए तैयार हुआ तब मञ्जरिनने उसके सामने भोजन रखा और कहा—सात नदी और बीहड़ पहाड़ पार करना है। लेकिन इस बीच न तो तुम्हें भूख ही लगेगी और न तो तुम्हारी धोती खुलेगी। मञ्जरीसे विवाह कर जब कोहबरमें आओगे तभी भूख लगेगी और जब सेजपर बैठोगे तभी धोती ढीली होगी। लोकाचारके पश्चात् चारों आदमी बारातके रूपमें अगोरियाके लिए रवाना हुए और दरवाजेसे निकलकर गलियों में होते हुए सहदेवके महलके निकट पहुँचे। ऊपर कोठे पर सहदेवकी बेटी चन्दा बैठी थी उसकी दृष्टि लोरिक पर पड़ी और उसे देखते ही वह मूर्छित हो गयी। चन्दाको मूर्छित देखकर मुनिया दासीने उसे तत्काल जगाया और उसके मूर्छित होनेका कारण पूछने लगी। चन्दाने बताया—सूबे बारात ब्याहने जा रहा है। उसके पुत्र पर मुग्ध होकर मैं मूर्छित हो गयी थी। तुम माँसे आकर कहो कि उसी वरके साथ मेरा विवाह कर दें। गाँवका ही इतना सुन्दर वर विदेश ब्याहने जा रहा है। यदि उससे मेरा विवाह न हुआ तो मैं आत्महत्या कर लूँगी। यह सुनकर दासीको बहुत खेद हुआ और वह बोली—तुम्हारे जन्मको धिक्कार है। तुम राजाके घर जन्म लेकर उनके कुलमें कलंक लगाओगी। और फिर वह जाकर रानीसे बोली—चन्दा तुम्हारे घर बेटी नहीं शत्रु पैदा हुई है। कूबै तुम्हारे गाँवकी प्रजा है और वह उसीके बेटेसे विवाह करना चाहती है। रानीने जब यह सुना तो वह दासी पर ही नाराज हुई। बोली—मेरी बेटीको झूठा कलंक लगा रही है। और उसे मारने लगी। दासीने कहा—चलकर अपनी बच्चीका हाल देखिये। चन्दाके पास जाकर जब रानीने उसकी अवस्था देखी तो कहने लगी—बच्चे

३३४ हमारे गाँवकी प्रजा है। उसके बेटेसे तुम विवाह करना चाहती हो। तुम हमारा सिर नीचा करनेपर तुली हो। चन्दाने उत्तर दिया—यदि तुम अपनी प्रतिष्ठा बनाये रखना चाहती हो तो पितासे कहो कि इसी लग्नमें और इसी बारातके साथ कूबके लड़केके साथ मेरा विवाह कर दें। यदि वे हमारा कहना नहीं मानते तो मैं गाँवके दक्षिण डेरा डाल दूँगी। पश्चिमसे सुगल पठान आयेंगे और पूर्वसे विदेशी उन्होंके साथ मैं गौरामें अपनी मर्यादा खोटूँगी। और तब पिताजी का सिर सारे संसारमें ऊँचा होगा। यह सुनकर रानीने माथा ठोंक लिया और रोने लगी। महलमें रहकर चन्दाकी सारी बातें उन्होंने लिखकर उसके पिताको सूचित किया और अनुरोध किया कि लोरिकसे उसका विवाह कर दें। दासी पत्र लेकर राजाके पास दरबारमें पहुँची। उसे पढ़कर राजा सहदेव बहुत दुःखी हुए और सोचने लगे—कूब हमारी प्रजा है और सेंबरू मेरा शत्रु। उसके बेटेसे चन्दा विवाह करना चाहती है। शत्रुके सामने मेरा सिर झुक जायेगा। जो कल तक मेरी प्रजा और शत्रु था वही कल मेरा समधी होगा। फिर कुछ सोच समझ कर उन्होंने सेंबरूके नाम पत्र लिखा—जितना तिलक अगोरीबाबाके चढ़ा गये हैं उसका दूना मैं तिलक दूँगा। दो चार सौ गाँव दहेजमें दूँगा। तुम दूर न जाकर लोरिकका विवाह मेरी बेटी चन्दाके साथ कर लो। पत्र पढ़कर कूब जलकर राख हो गया और पत्रको फाड़ डाला। बोला— आज तक इसी गाँवमें मेरा बेटा कुँभारा था और उसकी बेटी भी कुँबारी थी लेकिन कभी कहा नहीं। आज जब हम ब्याहने चले तो तिलक चढ़ानेको कहते हैं। दूर देशसे एक मार्ग आकर तिलक चढ़ा गया है। पता नहीं कहाँ कहाँसे सामान जुटाकर उसने सारी व्यवस्थाकी होगी। यदि हम यहाँ गौरामें ब्याह कर लें तो उसकी सारी व्यवस्था का क्या होगा ! उसके सारे अरमान नष्ट हो जायेंगे और भगवान् हमें अपराधी ठहरायेगा। अभी तो मैं विवाह करने अगोरीका जा रहा हूँ। वहाँसे लौटनेके बाद अगर सहदेव चन्दासे विवाह करना चाहे तो मैं तैयार हूँ। यह सुनकर सहदेवका बेटा महादेव बहुत क्रुद्ध हुआ। तुरन्त घोड़ेपर सवार होकर गंगापे किनारे पहुँचा और मल्लाहोंको सब यराकी सभी नावोंको डुबा देनेका आदेश दिया। अगर सभी नाव डुबा दी गयीं तो वह मल्लाहोंसे बोला— गौरामें कूब की बारात आ रही है। वह तुमसे पार उतारनेको कहे तो हरगिज मत पार उतारना। जो पार उतारनेम मदद करेगा उसे कठोर दण्ड दिया जायेगा। बारात जब नदीके किनारे पहुँची तो उन लोगोंने देखा कि सभी नावें लगाये डूबी गई हैं और नाव चलानेवाले किनारेपर चुपचाप बैठे हैं। यह स्थिति देखकर सेंबरूने गगान किनार उग झाडूको उखाड़ कर टाटरियाँ बनायीं और उन दोवरियोंमें अपना सारा सामान ठीक ठिकानेसे रख दिया और उनके बीचमें कूबका डेरा दिया

१६५ ताकि ये सामानको पकड़े रहें। फिर सूर्यको साक्षी बनाकर गंगाको प्रणाम कर निवेदन किया—तुम मेरी हमारी माँ हो। बिना खवैयाके इनको पार लगा दो। उसका इतना कहना था कि टोकरी पानीमें हवाकेसमान उठने लगी और दूसरे किनारे जा पहुँची। सैबरू, हारिक और सियारजहरूल एक साथ नदी पार किया और फिर तीनों अगारिया की ओर चले। काटबा शहर पहुँच करके वे लोग थक गए। कुबेने सैबरूसे कहा—चलते चलते मेरे पैर थक गये हैं, कुछ भोजन कराओ। यहाँ शराबकी बारह भट्टियाँ चलती हैं। कुछ शराब भी लाओ। तद्नुसार सैबरू गया और एक कल्वारिनकी भट्टीसे शराब लाकर पिताको दे दिया। उसे चखकर वह प्रसन्न हो उठा और बोला—माह बिना नमक तो यह फीका लग रहा है। जाकर मांस भी लाओ। सैबरू मांस लाने चला। रास्तेमें उसे काटबारू राजाका बकरा दिखाइ पड़ा। सैबरू उसे पकड़ लाया और इसका उसने मांस तैयार किया। यह देखकर पच कुच काका मस्त हो गये तो बोले—जाकर किसी अहिरिनका चूल्हा लाओ जो अच्छी रसोई बनाय। सैबरू अहिरिन खोजने निकला। खोजते-खोजते उसे एक ऐसी चूली अहिरिन मिली, जिसके हाथका कर खाना भी लड़का पसन्द नहीं करत थे। उसका रूप ईश्वरने ऐसा बनाया था कि सैबरू उसे देखकर ही लौट आया। आकर यह बात उसने पिता से कही। सुनकर कुच बोला—अहीरुफ लड़का होकर तुम मुग्ध ही रहे। छोटी अवस्था न हो तुम्हें मान्त्रिक बना दिया पर अभी तक कुछ अक्ल न आयी। तुम उसे ही बुला लाओ। सैबरू उसे अनुनय करके ले आया और पास बैठाके उसे स्नान कराया फिर बरातूनी रियासीका एक दक्षिणी साड़ी निकालकर उसे पहनाया। तब उसने अन्न लाकर भोजन तैयार किया। तीनों आदमियोंने बढ़ प्रसन्न खाया। फिर खा पीकर हाथ-मुह धोकर चौसठ और पच कुबेने वही हाथ धोया और फिर उसने उस बुढ़ियाका हाथ लगा दिया। यह रानी रूठ राजाके दरबारमें पहुँची और फरियाद की कि कुबेने मेरी इज्जत नष्ट कर दी। राजा इसका विचार ही कर रहा था कि इतनेमें दुलारू आला अंदर बोला— में आज आपका बकरा मारकर खा गया। वह कह ही रहा था कि कल्वारिन आयी व बोली—जिन्होंने आपका बकरा मारकर खाया है उन्होंने मेरी शराब पी है और मुझको एक धायोभी नहीं दिया। यह सब सुनकर राजाने ढिंढोरा बजवा दिया कि जाकर प्रथम रातको उसका

३३३ और सूंडपर मुष्ट गिरने लगे। राजाको लेकर हाथी भागा। धक्का कुबेने आगे बढ़कर उसका रास्ता रोक दिया और राजाको नीचे खींच लिया और बाँधकर ले चला। जब यह सूचना महलमें पहुँची तो रानी बहुत घबड़ायी। किन्तु वह बड़ी चतुर और राजनीतिमें पारंगत थी। उसने तत्काल कुबेके नाम एक पत्र लिखकर निवेदन किया—मेरे सिंदूरकी रक्षा कीजिये। यदि आपको धनकी आवश्यकता हो तो वह मैं दूँगी। यदि आपकी आँख मेरे राज्यपर लगी हो तो मैं आपकी प्रजा भी बननेको तैयार हूँ। धावकने पत्र ले जाकर सबरूको दिया। संबरूने उसे पढ़कर पीछे लिख दिया— हमें न तो धनकी आवश्यकता है न राज्यकी। हम अपने भाईका विवाह करने जा रहे हैं। हमारे साथके लिए बारातीके रूपमें कुछ आदमी और बाजा भेज दें। पत्र पढ़कर रानीने तत्काल अपने राज्य भर में, जो चौसठ कोसमें विस्तृत था आदेश भेजा कि गाँवमें जितने भी बाजे और जवान हों वे सब तत्काल आवें। इस प्रकार जब सब जवान और बाजे आकर तैयार हो गये तो रानीने कुबेके पास कहला भेजा कि उन्हें अपनी बारातके लिए जितने बारातियोंकी आवश्यकता हो ले जाँय। सबरू और चितारू-ने एक ही उमरके रोएँ उठेवे हुए छप्पन हजार नवजवानोंको चुना और बाजोंने से केवल अस्सी जोड़े तुरही और पचास जोड़ा करताल लिये। पश्चात् राज्यको छोड़ दिया। बारात चली और सोनतीरे किनारे पहुँचकर उसने डेरा डाल दिया। सोनतीके तटका मल्लाह भीमल था। उसने पार उतारनेका सेवा माँगा। सबरूने उससे कहा— दूर दराज बारात जा रही है। सात नदी और चौसठ पहाड़ पार करना पड़ा है। रास्ते में ही सारा खर्च समाप्त हो गया। तुम सेवा उधार समझकर हमें पार उतार दो। हम जब ब्याह करके लौटेंगे तब चुका देंगे। भीमल बोला—आप सब चालाक मालूम होते हैं। बिना सेवा लिए मैं नहीं उतारूंगा। इतना सुनना था कि सबरूको क्रोध आ गया और उसने उसकी मुरेडी (फाँड़ी) छीनकर उसके दोनों हाथ पीछेकर बांध दिये। तब भीमल अनुनय करने लगा—मुझे छोड़ दीजिए। मैं आपकी सारी बारातको पार उतार दूँगा और आपसे एक छदाम भी न लूँगा। कसूर माफ हो। यह सुनकर सबरू हँसा और उसे छोड़ दिया और बोला—यदि एक नावसे तुम बारात पार करने लगोगे तो विवाहके सम्बन्ध समय तक हम लोग नहीं पहुँच सकेंगे। अगौआके लोग कहने लगेंगे कि छिछू लेनेक बाद डरकर विवाह नहीं करने आए। इसलिए जानतीव सभी घाटोंपर जितनी भी नाव हों उन्हें लाकर उनका पुल बना दो। हम लोग लड़े लड़े नदी पारकर जावेंगे। सबरूके कथनानुसार उसने घाटोंकी मल्लाहकी और उन्हें जोड़कर पुल खड़ाकर दिया और बारात पार हो गयी।

अंतमें जब संवरू पुछपरसे जाने लगा तो मीमल बोला-मैंने पुल कमजोरोंके लिए बनाया था, वीरोंके लिए नहीं। यदि आपमें बल हो तो उछलकर सोनपीको पारकर जाइये। तभी मुझे विश्वास होगा कि आप अगोरियामें जाकर विवाह करेंगे और लौटकर मेरा सेवा देंगे। इतना सुनना था कि संवरू पुछपरसे उतर गया और पांच कदम पीछे हटकर उसने छलांग मारी और सोनपीको पारकर गया। पार पहुँचकर उसने अपने पैरके अँगूठेसे सारी नावोंको सोनपीमें डूबो दिया। फिर मीमल बोला-मेरी शक्ति देख ली। मीमल हाथ जोड़कर बोला-आपकी शक्ति देख ली। आपने तो मेरी सारी नावोंको ही डुबा दिया। मेरे लिए यही एक सहारा था अब तो मेरे बाल-बच्चे भूखों मरेंगे। मैं आपसे सेवा नहीं चाहता। आप केवल हमारी नावें निकाल दें। यह सुनकर संवरूने अपने अगूंठेके बीचमें नावोंकी रस्सी पकड़कर खींचा और नावें फिर ऊपर आ गयीं। बाराते आगे चली। अगोरियाकी सीमा पर पहुँचकर बारात रुक गयी। संवरू और मिताने बाजा वालोंको ऐसा बाजा बजानेका आदेश दिया कि सारे अगोरियामें खबर हो जाय कि विवाह के लिए बारात सजाकर अहीर आ पहुँचा है। इतना सुनना था कि बाजा वालोंने बाजा बजाना शुरू किया। बाजेकी आवाज जब मरिचा बनमें सुनाई पड़ी तो महराके चरवाहेने जो वहाँ सोलह सौ गायोंको चरा रहा था अपने साथी फुरदसे कहा—अमुक दिन मेरे मालिकके दरवाजे पर बारात आनेवाली थी। गाँवकी सीमा पर बाजेका झंकार हो रहा है। चलो देखा जाय कि बारात मालिकके यहाँ ही आयी है या किसी अन्यके यहाँ। वह बारातके निकट आ पहुँचा और घूम-घूमकर बारात देखने लगा। देखते देखते वह वहाँ पहुँचा जहाँ संवरू मिता और लोरिक बैठे हुए थे। वह उनसे पूछने लगा-बारात कहाँसे आ रही है और विवाह करने कहाँ जायेगी। जब उसे मालूम हुआ कि बारात उसीके मालिकके यहाँ आयी है तो वह आश्चर्यचकित रह गया। वह तत्काल महराके पास पहुँचा। शिवचन्द और महरा दोनों बैठे हुए थे। उनसे बोला-मजरीका तिलक लगाकर जब मामा गौरासे लौटे तो कह रहे थे कि गांवके लोग उनके विरुद्ध हैं उनके साथ बारातमें कोई न आयेगा। कुल तीन ही बाराती आयेंगे। लेकिन बारात तो ऐसी आयी है जिसका बयान नहीं। आपने तो उनके अन्न पानीकी कोई व्यवस्था की ही नहीं है। यह सुनकर पद्मा तो हर्षित हो उठी कि मेरी बेटी मजरीका भाग्य धन्य है। लेकिन महरा मनिवाद सुनकर क्रुद्ध हुआ और शिवचन्द से बोला—हमारे साथ धोखे बाजीकी गयी है। कहा आपसमें केवल तीन ही आदमी आयेंगे और आये हैं इतनी बड़ी सेना लेकर उन्होंने मेरी प्रतिष्ठाका तनिक भी ध्यान नहीं रखा। वह मेरे हितैषी नहीं शत्रु हैं। अब मैं कहाँसे प्रबन्ध करूँ, कैसे इतने लोगोंके लिए खाना जुटाऊँ? उन्होंने जिस तरह हमारे साथ धोखा किया है और उसी तरह हम भी उनके साथ

१६८

बरतेंगे। हम भारत (द्यूत प्रश्न) मेल्लो यदि उन्होंने उसकी पूर्ति न की तो हम उनके सग निकाह हरगिज नही करेंगे। फिर उसने बसौधीको बारात देखनेको भेजा। बसौधीको आते देख संवरू दूबेसे बोला— अगोरीकाकी बड़ी चर्चा सुनी है। यहाँका राजा मलयसिह बलवान् है। न मालूम किस ढगसे वह युद्ध करता है कि वह सब बारातियोंको मारकर बहुके डोलेको छीन लेता है और अपने रनिवासमें ले जाकर उसे अपनी रानी बना लेता है। अगोरीवाकी स्थिति अभी तक मेरी समझमें नहीं आयी। सामनेसे एक बाम्हन आ रहा है। यदि आप कहें तो उसे बारातमें घुसने न दिया जाय। यदि उसने बारातमें घुसकर बारातको फाड डाला तो पीछे उसके मारने से क्या लाभ होगा। यह सुनकर काकाने कहा— बात तो ठीक है। वह बारातमें घुसने न पावे। आज्ञा पाते ही सँवरूने एक ताड़का पेड़ उखाड लिया और उसे भूमिपर पटक दिया—जिससे वह फटकर चॅवर सरीखा बन गया। उसे इतने जोरसे घुमाया कि उसकी हवा जब बाम्हनको लगी तो वह गशखाकर मनियारके दरवाजेपर वापस जा पहुँचा। बोला—मै आपकी बारात देखने न जाऊँगा। बारातवाले आदमी नहीं जान पड़ते। उन्होंने तो ताडका पेड उखाडकर रख छोड़ा है। यह सुनकर महरा ने शिवचन्दसे कहा—यह लोग तो असुर जान पडते हैं। अपनी बारातके प्रति मै पहलेसे ही सजग हूँ। जबतक कोई जानकार नहीं जायेगा तब तक वे किसीको भीतर नहीं घुसने देंगे। इसलिए तुम नाई और पण्डित तीनो आदमी जाओ। विवाहका तो कोई प्रबन्ध अभी हुआ नहीं है। इसलिए पण्डितजीसे कहना कि वह अहीरको समझा दें कि लग्नका दिन निश्चय करनेमें गड़बड़ी हो गयी। अभी सात दिन और सात रात मज़ा है इसलिए तबतक वह अपनी बारात ठहराय। रसद पानी जो भी कहेंगे वह सब हम इकट्ठा कर देंगे। इस बीच बारातका जो प्रबन्ध करना होगा कर लिया जायगा। उधर मलयसिह अगोरीवाले बारात भगानेका उपाय रचने लगा। उसने गाँव भरके लड़कोंको बुलाकर समझा दिया। लड़कोंने शह पाकर अपनी काँछमे इटोंके टुकड़े इकट्ठे कर लिये और बारातके निकट पहुँचकर विखर गये और लगे ईंट फेंकने। सँवरूने देखा कि लड़के बारातियोंको ईंटोंसे मारकर परेशान कर रहे हैं तो उसने अपने ताडवाला झाड़ू उठाया। यह देख लड़के भाग खड़े हुए। मलयसिंहने तब महराके पास सदशा भेजा कि अहीरकी बारातमें जितने हुड़दंगे हों उन सबको निकाल बाहर करो अन्यथा विवाहके हर्पमे विषाद उत्पन्न हो जायेगा। यह सुनकर महरा सोचने लगा कि राजा किसी तरह मेरी इज्जत रहने नहीं देना चाहता। दुविधामें पड़कर बोला—राजा बलवान् है उसकी बात तो माननी ही होगी। शिवचन्द पण्डित और नाई तीनों बारातकी ओर चले। शिवचन्दके आते ही दैवन्दने उठकर प्रणाम किया और फिर कुशल क्षेमकी बात होने लगी। इस बीच

१६९

पण्डितजी बोले—उस दिन लग्न देखनेमें मुझसे गड़बड़ी हो गयी। आजसे सात दिन तक रात दिन भद्रा है। तब तक आप बारात यहीं ठहराइये। इतना सुनकर सँवरू कहा—दूर देशसे बारात यहाँ आयी है। पासमें जो रसद वगैरह था, सब समाप्त हो गया है। यदि आपलोग ऐसी व्यवस्था कर दें कि हमारी बारात भूखों न मरे तो सात दिन क्या, हम सात महीने ठहर सकते हैं। शिवचन्दने कहा—हम बारातकी सारी व्यवस्था कर देंगे। किन्तु हमारे राज्य का आदेश है कि सब बूढ़ोंको निकाल बाहर किया जाय। आप उन्हें नहीं निकालते तो महराकी बड़ी बेइज्जती होगी। यह सुनकर सँवरू अत्यन्त दुखी हुआ। बोला—हमारी बारातमें सब तो ऐसे ही जवान हैं जिनकी अभी रेल उठ रही है। बूढ़ोंमें अकेले काका ही हैं। उनको हम बारात से अलग कर देंगे। और उसने उन्हें एक टोकरीमें बन्द कर दिया। यह बताकर कि बारातमें कोई बूढ़ा नहीं है शिवचन्द घर वापस आ गये। प्रत्येक आदमीके लिए एक मन चावल एक मन आटा, एक बकरा और एक बोझ उरद और एक मट्टी शराब भिजवाकर उन्हों सँवरूको लिखा—हम जो रसद भिजवा रहे हैं वह केवल चौदह वक्तके लिए है। यह इसीके अन्दर खत्म हो जानी चाहिए। यदि कुछ बच रहा तो आपको सीधे गौराका रास्ता नापना होगा। हम बेटीसे ब्याह नहीं करेंगे। पत्र पढ़कर सँवरू सोचमें पड़ गया। टोकरीमें बन्द काकासे जाकर कहा— महराकी यह शरारत हमसे सही नहीं जाती। रसदका ढेर लगा दिया है और कहता है कि रसद समाप्त नहीं होगी तो हम ब्याह नहीं करेंगे। बताइये कि किस प्रकार रसद समाप्त हो। यह सुनकर काकाने कहा—अहीर के लड़के होकर भी अक्ल नहीं है। सारी बारात छप्पन हजार है। एक बार दस मन आटा सनवा दो और एक-एक लोई देने लगो। कोई कच्चा खायेगा कोई पकाकर खायेगा मालूम भी न पड़ेगा और सभी भूखों रह जायेंगे। इसी प्रकार चावलका भी बँटवाओ। इस प्रकार दिन-रात रसद बँटवाते जाओ। कभी किसीका पेट नहीं भरेगा और रसद भी दस कूलम ही समाप्त हो जायगा। इसी तरह तुम शराबकी मट्ठीकी भी व्यवस्था करो। दस-बीस खस्सी (बकरा) एक साथ कटवाओ टुकड़े टुकड़े सबको बाट दो। कोई कच्चा खायेगा कोई पकाक। इसी प्रकार उरदको भी बाटो। जब सब रसद समाप्त हो जाये तो महराका और रसद भेजनेके लिए फिर भेजो। सँवरूने इसी प्रकार रसद बाटना शुरू किया। इतनेमें महराका दूसरा पत्र आया। सबने उसे पढ़ा और काकाके पास फिर गया और बोला—महरा हमें बेकार परेशान करना चाहता है। इस बार उसने लिख भेजा है कि हमारे पास कोयलेकी रस्सी भेज दो ताकि हम मंडप बांधकर तैयार करें। हमने तो कभी कोयलेकी रस्सी सुनी ही नहीं। सुनकर काकाने कहा—जाओ दस आदमी भेजकर सोनपी नदीके किनारेसे ६४

१७ कास कटवाकर मंगाओ। कासको कूटकर धूपमें सुखाओ फिर उसकी रस्सी बनाओ और उसका गोलाकार लपेट लो और फिर नाँव मंगाकर उसे ठीकसे रख दो; बादमें उसमें आग लगा दो। रस्सी जलकर कोयला हो जायेगी फिर भी वह ज्योंकी त्यों बनी रहेगी। उसीको उसके पास भेज दो। संबरू ने वैसा ही किया और महरा की इच्छा पूरी कर दी। यह देखकर महरा मूर्च्छित हो गया और कहने लगा—विश्वेश्वर, तुम कहते हो कि महराकी बारातमें एक भी बुड्ढा नहीं है। बिना किसी बुड्ढेके मेरी यह मांग कैसे पूरी हुई। विश्वेश्वरने उसे समझाकर कहा—मुग्गेका बड़ा लड़का लंबरू बड़ा चतुर है। वही सबको पूरा कर देता है। तब उन्होंने फिर दूसरी मांग भेजी कि हमने मडप तैयार कर लिया है! १६ पोरकी साठी भेजो जिससे हम उसको उठाकर आँगनमें लगा सकें। इस बातको भी संबरू ने काकासे कहा और काकाने बताया—सोनपीके किनारे कुशके पुराने हूर होंगे। उन्हें जड़ सहित उखाड़कर ले आओ। प्रत्येककी जड़में अनागिनत पोर होंगे। उसीको गिनकर तुम उसके पास भेज दो। इस तरह संबरूने उनकी उस माँगको पूरी करके भेज दिया और यह भी लिख भेजा कि भांजी हुई रसद समाप्त हो गयी है। रसदका प्रबंध करके जल्दी भेजिये। यह पत्र पाकर महरा घबरा उठा और तत्काल कहला भेजा—लगनकी घड़ी समाप्त हो रही है अपलोग बारात लेकर आइये। यह बात जब संबरूने काकासे कहा तो वे बोले—महराने हमें इतना परेशान किया। अब जब तक वे हमारी बात पूरी नहीं करेंगे, तब तक हम बारात लेकर न जायेंगे। तदनुसार संबरूने लिख भेजा हमारे कुलकी रीति है कि बेटीवाला बारातके पाँव पखारनेके लिए एक जोड़ी भुँझुआ भेजता है। जब तक वह नहीं आता तब तक बारात आपके दरवाजे नहीं आ सकती। यह सुनकर तो महराके होश गुम हो गये। अडोस-पड़ोससे पूछने लगा—यह भुंझोका क्या मँगता है हम कैसे भरें। जो सुनता वही आश्चर्यचकित रह जाता। तब महरा मन्दारसिंहके दरबारमे गया। वहाँ भी भुंझोके माँगकी बात कही। सब दर बारी सुनकर दंग रह गये। महराने बताया—जब तक बरातियोंकी यह माँग पूरी न होगी वे मेरे दरवाजे नहीं आवेंगे। परन्तु कोई भी इसका निराकरण न कर सका। हताश महरा घर लोट आया और खाट पर पड़ रहा। मन्दोदने जब सुना तो बोली—चौदह वर्षंतक आप उसको परेशान कर रहे थे। अब जब उन्होंने एक साधारण-सी मांग की तो आप परेशान हो गये। आप मेरी ननदी चन्दोके पास जाइये। उनसे कहियेगा वह सारा प्रबन्ध कर देगी। महरा तत्काल सुखदीके पास गया और उससे सारी बात कही। सुनकर वह बोली—यह कौनसी बड़ी बात है।

१०१

वह अन्दर गयी और कपड़ा पहनकर तैयार हुई और और सूर्यसे आँचल पसारकर विनय की कि मेरे लाजकी लाज रखिये। और विनय करके चम्बेली की पंखनी एकमे ही जोड़कर महराको दे दिया और बोली—कि दोनों पंखनीमें पानी भर दें। इनमें जितना पानी रहेगा, उसमें धरिरकी बारात सात बार पाँव पखारेगी फिर भी यह नहीं घटेगा। इस प्रकार जब काकाकी वह माँगकी पूर्ति हो गयी तो उसने दूसरा पत्र लिख वाया और कहा कि बारह स्तनोंवाली ऐसी वस्तु भेजिए जिसकी धार एक ही हो। इस बातका अर्थ जाननेके लिए महरा मुहल्ले भरमें घूमता फिरा लेकिन किसीसे उसकी पूर्ति न हो सकी। तब वह मलयगिरिके दरबारमें पहुँचा। जब वहाँ भी कुछ न हो सका तो घर लौटकर कुत्सित होकर रानी पद्मासे कहने लगा—बेटी मंजरीके कारण मेरी दुर्गति हो रही है। मञ्जरीने जब यह सुना तो बोली—आप जरा-सी बातमें घबड़ा जाते हैं और बेटीके भाग्यको दोष देने लगते हैं। कुम्हारके यहाँ चले जाइए और उससे एक करवा बनवाइए, उसमें बारह छेद करवा दीजिए और उसके ऊपर एक टोंटी लगवा दीजिए और उसीको भेज दीजिए। महराने वही किया। इस प्रकार उनके माँगकी पूर्ति हो गयी। दोनों ओरकी प्रतिस्पद्धा समाप्त हो जानेपर विवाहकी तैयारी होने लगी। जब यह सूचना मलयगिरिको मिली तो उसने अपने भँवरानन्द नामक हाथीको शराब पिलायी। शराब पीकर जब हाथी नशेमें चूर हो गया तब उसे लोहेकी अस्सी मनकी जंजीर पकड़ा दी और बारातको रास्तेमें ही रोक देनेके लिए भेजा। हाथीने महराके मुख्य दरवाजे को रोक दिया। जब सँवरूकी बारात द्वारके निकट पहुँची तो हाथीने पीछे घूमकर जंजीर घुमाना शुरू किया। फलतः बारात बादलोंकी तरह फटकर भाग निकली। सँवरू और मिला एक किनारे हट गये। लोरिक भी एक तरफ होकर हाथीकी मार बचाने लगा। जब हाथी दाहिने घूमे तो वह बाय तरफ उछल जाय और जब वह बायें घूमे तो लोरिक दाहिने उछल जाय। जिस प्रकार हाथी घूमे लोरिक भी उसी प्रकार घूम जाय। अन्तमें लोरिकने खड्ग निकालकर मलयसि हाथीको ललकारा। जब सूँड घुमाकर हाथीने लोरिकपर जंजीर चलाया तो लोरिक उछलकर एक बगल हो गया और कूदकर खड्गसे हाथीके गरदनपर वार किया। हाथीका सिर धड़से अलग हो गया। लोरिकने सूँडको उठाकर इतने जोरसे फेंका कि वह मलयगिरिके दरवाजेपर जा गिरा और सिर पैरको पकड़कर इतने जोरसे घुमाकर फेंका कि वह चौताके सीमापर जाकर गिरा। लोरिककी ऐसी शक्ति देखकर सँगौरिवास्त नर-नारी दंग रह गये। बारात महराके द्वारपर पहुँची। द्वारपूजाके पश्चात् विवाहका काम आरम्भ हुआ। सँवरूने मिलासे कहा—यहाँका राजा बहुत चालाक है। अगर हम होशियार नहीं रहे तो हो सकता है मण्डपमें ही छले जायें। अतः आप सतर्क होकर द्वारपर या

The provided image is completely blank and contains no text to transcribe.

मण्डपमें जाने दो। यह सुनकर भिताने दरवाजा खोल दिया और वह भीतर घुस गया। सखियोंमें घुसकर वह भी मंगलाचार गान लगा। सभी सखियोंका स्वर एक-सा उठता था, किन्तु डढियाके स्वरमें अन्तर पड़ जाता था। यह देखकर सभी सखियोंको एकाएक सन्देह हो गया कि स्त्रीका वेश बदलकर कोई पुरुष हमारे बीच घुस गया है। यह सोच- कर उन्होंने गाना बन्द कर दिया। मंजरी सोचने लगी कि इन लोगोंने गाना क्यों बन्द कर दिया और उनकी ओर देखने लगी। देखते ही उसने डढियाको पहचान लिया। वह सोचने लगी कि शत्रु मण्डपमें घुस आया है। वह स्वामीको मारकर मुझे कोहबरमें ही विधवा बना देगा। अतः कोई ऐसा उपाय करना चाहिए कि स्वामीको यह बात मालूम हो जाय। लेकिन यदि मैं बोलती हूँ तो मण्डपमें लोग हँसी उड़ायेंगे कि अभी ब्याह हुआ नहीं कि मैं अपने पतिसे बात करने लगी। इसलिए कोई दूसरा उपाय निकालना चाहिए। यह सोचकर नींद आनेका बहानाकर वह आगे-पीछे, दायें-बायें झुकने लगी और जाकर लोरिकके ऊपर झुक पड़ी और उँगलीसे खोदकर संकेत लगी। लोरिकने सोचा कि इम कैसी पागल स्त्री मिली है, जो कोहबर पर ही मुझे खोद रही है। घर जानेपर पता नहीं क्या करेगी। वह यह बात सोच रहा था कि सारी सखियाँ एक-एक कर मिलने आने लगीं और जब सब मिल चुकीं तो डढिया सामने आया। उस समय फिर मंजरीने उसे उकसाया। तब लोरिकको ध्यान आया कि शत्रुको देखकर पत्नी मुझे चेतावनी दे रही है। डढियाको देखते ही उसने ध्यान किया कि वह स्त्री नहीं है और खड्ग लेकर होशियार हो गया। जब डढिया आकर लोरिकके बगलमें खड़ा हुआ तब लोरिकने उसे ध्यानसे देखा। जिस चादरसे उसका मंजरीके साथ गठबन्धन हुआ था उसे तत्काल उतारकर उसने एक तरफ रख दिया और खड़ा हो गया फिर उसने डढियाकी साड़ीका छोर खींच लिया। वह नंगा होकर भागा। तदनन्तर सखिया वर-वधूको कोहबर ले गयीं और उनके साथ मज़ाक करने लगीं। जब वे चली गयीं तब लोरिकने मंजरीसे कहा—जब मैं विवाहके लिए चलने लगा था तो भाभी मदागिनने मुझे पावक बनाकर सिखाया था और कहा था कि जब तुम विवाह करके कोहबरमें जाओगे तभी भूख लगेगी। उनकी बात सच जान पड़ती है। अब मुझे भूख लगी है। मंजरी बोली—जब सब सखियाँ यहाँ थीं तब तो आपने कुछ कहा नहीं। उस समय तो मैं चावल मंगाकर आपको खिला भी देती। अब वे चली गयीं तब आप कह रहे हैं। मैं कैसे खिलाऊँ ! रसोई घरके दरवाजेपर भाभी खड़ी हुई हैं। मैं जाती हूँ और अगर वह जाग गयीं तो मेरा बड़ा उपहास होगा। अब रात भर चुपचाप पड़े रहिए। सुबह सखियाँ आयेंगी तब मैं भोजन मँगा दूँगी। लोरिक बोला—नहीं मुझे तो इसी समय कादोंकी भूख लगी है। यह सुनकर मंजरीने सोचा कि ये मेरे सत्त्वकी परीक्षा ले रहे हैं। वस्तुतः उसने

अपने छत्तम ध्यान किया और अपने सत् बब्बर वहीं रिंजकी उतारकर लोरिकको दिला दिया। पश्चात् पति और पत्नी बीचमें खड्ग रखकर सो रहे। जब डंडिया लौटकर मखयारितके दरबारमें नहीं पहुँचा तब मखयारित चिंतित हुआ। उसने दूसरी बार पानका बीड़ा रखकर पूर्ववत् घोषणा की। घोषणा सुनकर रुद्रक पँवार सामने आया और पान उठाकर खा गया। फिर वह कंधेपर लाठी रखकर मंडपमें घुसकर कोहवरके दरवाजेपर लाठी रखकर खड़ा हो गया। फिर उसने सोचा कि अगर लोगोंने मुझे यहाँ खड़े देख लिया तो वे मुझे चोर कहकर पुकारेंगे और मेरी बड़ी बदनामी होगी। अच्छा तो यह होगा कि जाकर महराकी सब गायोंको गवां करूँ। यह सोचकर वह परिखाके मचानपर पहुँचा और महराकी सब गायोंको खोलकर सजरिया बाजारकी ओर ले चला। तब नन्हुआ परघाइ उसके पास आया और पूछा—हमसे क्या गलती हुई है जो हमारी गायोंको तुम लिये जा रहे हो ! क्या उन्होंने राजाका खेत चरा है या फुलवारी उजाड़ी है ! रुद्रक बोला—न तो उन्होंने खेत खाया है न फुलवारी उजाड़ी है, फिर भी मैं इन्हें ले जाकर रूपली बाजारके माठामें दूँगा। अगोरियामें महराक्य को खबर है उसे जब यह खबर मिलेगी तो वह गायोंको छुड़ाने आयेगा उस समय मैं उसे मार डालूँगा। इस प्रकार राजाके प्रति अपना वचन पूरा करूँगा। अगर वह निर्बल होगा तो मेरा नाम सुनकर ही मंजरीको छोड़कर रातोरात गौरा भाग जायेगा और मैं मंजरीको राजाके रनिवासमें पहुँचा दूँगा। यह कहकर रुद्रक गायोंको लेकर रूपलीके बाजारमें पहुँचा और उन्हें मठामें देकर सड़कके किनारे आरामसे सो रहा। नन्हुआ भागता हुआ अगोरिया पहुँचा। और मकानके पिछवाड़े जाकर जोरसे चिल्लाया—ग्यम्हा हमारे मित्र नहीं, शत्रु हैं। जिस दिनसे बारात आयी है उस दिनसे हमारी गायोंके ऊपर आपत्ति आ रही है। और मंडपकी ओर जाकर गाली देने लगा। लोरिककी नींद खुल गयी और मंजरीसे बोला—इतनी रातको गालियाँ कौन दे रहा है ! वह बोली—आजकी रात तुम गालीपर मत ध्यान दो। ससुराल आये हो। शत्रु मित्र सभी गाली देंगे। लोरिक इस उत्तरसे सन्तुष्ट न हुआ। और उठकर नन्हुआके पास पहुँचा और गाली देनेका कारण पूछा। नन्हुआने जब उसे स्थिति बतायी तो लोरिक उसके साथ चल पड़ा और रूपलियाके बाजार पहुँचा। पहुँचते ही उसने माठाका फाटक तोड़ दिया। तब गायें निकल बाहर हो गयीं। उसके बाद वह रुद्रकके पास आया। उसे सोता देख बोला— सोए हुए शत्रुको मारना अपराध है। यह सुनकर नन्हुआ रुद्रकको जगानेकी कोशिश करने लगा पर उसकी नींद टूटती ही नहीं थी। तब उसने पासमें पड़ी मट्टीने शब्दको खोलकर मटका दिया। वै

३७५

टटक्कर ऊरुब्रूकी ओर भागीं। उनके भागनेसे धूल उड़कर जब ऊरुब्रूकी नाकमें घुसी तो वह छींकता हुआ उठ खड़ा हुआ। देखा भाठेका दरवाजा खुला हुआ है और सामने ओरिक खड़ा है। तत्काल वह लड़नेके लिए तैयार हो गया। दोनोंमें बात तय हुई कि पहले तीन बार ऊरुब्रू वार करेगा और उसके पीछे तीन बार ओरिक करेगा। ऊरुब्रूक तीनों बार खाली गये और ओरिकने एक ही वारमें उसका सिर काटकर नीचे गिरा दिया। ऊरुब्रूका सिर उड़कर इन्द्रके दरबारमें पहुँचा और वहाँ नाचने लगा। इन्द्रने उसे देखकर कहा—अभी तुम्हारी मौत नहीं है, तुम यहाँ कैसे आ गये ? वापस जाओ। और वह सिर पुनः आकर धड़से जुड़ गया और ऊरूब्रूक उठकर खड़ा हुआ और ओरिकसे फिर लड़ना शुरू किया। ओरिकने पुनः अपनी खड्गसे उसका सिर काट दिया और वह पुनः इन्द्रके दरबारमें पहुँचा। इन्द्रने पुनः वहाँसे खदेड़ा और वह फिर आकर अपने धड़से जुड़ गया। तीसरी बार जब ओरिक खड्ग लेकर आगे बढ़ा तो देवीने उसे संकेत किया कि यदि इस बार उसका सिर इन्द्रके दरबारमें पहुँचा तो इन्द्र उसे आशिष दे देंगे। यदि वह पुनः धड़से जुट गया तो फिर वह न कभी काटे कटेगा न मारे मरेगा, न पानीमें डूबेगा और न आगम जलेगा। उस समय उसे मार सकना असम्भव होगा। इसलिए दायें हाथसे खड्ग चलाओ और बायें हाथसे उसका सिर लपक लो ताकि उसका सिर यहीं रह जाये और वह लड़ाईके मैदानमें ही मर जाये। तदनुसार ओरिकने खड्ग मारा और जैसे ही सिर आकाशकी ओर जाने लगा उसे उसने बायें हाथसे पकड़ लिया और उसे लेकर बैंगोरिया पहुँचा। और उसे लाकर मण्डपमें टाँग दिया। स्वयं कोहबरमें आकर खूनसे सने खड्गको सेजके सिरहाने रख चादर तानकर सो रहा। ओरिकको नींद आ ही रही थी कि डढिया दरवाजेपर आ पहुँचा। स्वप्नमें देवीने मंजरीको इसकी सूचना दे दी वह तुरन्त दरवाजेपर पहुँची और दरवाजेकी साँस मेंसे देखा कि डढिया दरवाजा रोककर खड़ा है। लौटकर उसने ओरिकका हाथ हिलाकर इशारेसे बताया कि बाहर शत्रु आया हुआ है। ओरिकने उठकर जैसे ही दरवाजा खोला डढिया भाग खड़ा हुआ। ओरिकने झपटकर पकड़ लिया और उसका सिर काट डाला। सिर मुण्डको इतनी जोरसे फेंका कि वह मलयगीतके दरबारमें जा गिरा। ओरिक पुनः आकर कोहबरमें सो रहा। जब आकाशमें लाली छायी और कोयल बोलने लगी तो अनुसियाकी नींद टूटी। वह झाड़ू लेकर घर बुहारने लगी। घर बुहारकर वह आंगनमें पहुँची। आंगन बुहार चुकी तो सिर उठाया। देखा—मंडपमें एक सिर लटक रहा है। उसे देखते ही वह रोने लगी। उसका रोना सुनकर सब लोग घबड़ाकर उठे। मंडपमें आकर मुण्डको उन्होंने देखा। अनुसिया बोलकर मरण मनियारके पास पहुँची; उन्हें जगाया और रो-रोकर बताया कि मलयगीतने ओरिकको मार डाला और उसका मुण्ड मंडपमें टाँगा है।

१७६ यह सुनते ही सँवरू बेहोश हो गया। होश आनेपर वह कनकासे गया और लोरिकके मारे जानेकी सूचना दी। मिया गुरूको इस बातपर तनिक भी विश्वास न आया। बोले—अपने शिष्य- को मैं जानता हूँ। वह भेड़-बकरी नहीं है, जो रातमें कोहबरमें मारा जाये जान पड़ता है किसी शत्रुसे उसकी मुठभेड़ हुई थी और उसे मारकर उसने मंडपमें टांग दिया और खुद मस्त होकर सो रहा है। इसलिए चलो चल कर मुण्डकी पहचान तो की जाय। और सँवरूको लेकर मिया अगोरियाकी ओर चल पड़े। मंडपमें पहुँचकर उन्होंने मुण्डको उठा लिया और देखकर बोले—यह सिर हमारे शिष्यका नहीं वरन् उसके पँवारका है। मेरा शिष्य तो कहीं सोता होगा। यह सुनते ही अगुनियां दौड़ी हुई कोहबर के दरवाजे पर पहुँची और धक्का देकर दरवाजा खोल और भीतर घुस गयी। देखा—वहाँ पति-पत्नी दोनों ही थे। लोरिक तत्काल कमरेसे बाहर आया। उसे जीवित देख सँवरूकी प्रसन्नताका वारपार न रहा। उसने दहेजमें मिली चीजोंको बरातियोंमें बाँट दिया और उन्हें अपने घर जानेको कह दिया। कूचे काका भी समधियानसे मिले सामानको लेकर घरकी ओर चल पड़े। अगोरियामें केवल सँवरू और लोरिक दोनों भाई रुक गये। कुछ दिन बाद सँवरू भी दहेजमें मिले जानवरोंकी व्यवस्था कर गौरा गुजरात चले गये। अन्तमें लोरिककी विदाई हुई। पाल्की ढोने वाले कहारोंने पूछा—किस रास्ते चला जाय ? लोरिकने कहा—यदि हम चुपचाप अपना डोला ले चलें तो राजा मल्ल पित अपनी बड़ाई करेगा और कहेगा कि अहीर निबल था इसलिए अगोरिया छोड़ कर भाग गया। तुम लोग डोला अगोरियाके बीच बाजारसे उस रास्तेसे ले चलो, जो उसके दरबारसे होकर जाता हो। कहार उसीके अनुसार चल पड़े। जब राजा मल्लपतिको सूचना मिली कि महरका दामाद डोला लेकर जा रहा है तो उसने अपनी फौजको तैयार होनेका आदेश दिया। फौज किलेसे निकल कर गलीमें पहुँची। एक ओर राजा मल्लपतिकी विशाल सेना और दूसरी ओर अकेला लोरिक। लोरिकपर हथियार गिरने लगे। लोरिकने भी अपनी साँड़ खींच ली। उसकी चका चौंधसे पल्टन थर्रा गयी। लोरिक साँड़ चलाने लगा और गलीमें खूनकी नदी बह निकली। थोड़ी देरमें मल्लपतिकी फौज भाग चली। युद्ध जीतकर लोरिक अपने डोलेके साथ आगे बढ़ा। मल्लपतिके मकानके सामने पहुँचकर डोला उसके सायेमें अटक गया। यह देख कर लोरिकने अपनी टाँगी चलायी और मकान ढह पड़ा। डोला फिर आगे बढ़ा। पहली ड्योढ़ी पार कर दूसरी ड्योढ़ीपर पहुँचा। वहाँ मल्लपतिका हथिसार था। लोरिकने उसे अपनी टाँगीका मजा दिया जिससे मकान हिल उठा और उसके