भारतकोश
संग्रह पर लौटें

गीतगोविन्दम् (महाकवि जयदेव - सम्पूर्ण १२ सर्ग व २४ अष्टपदी सटीक)

Gita Govinda of Jayadeva with Hindi Commentary

महाकवि जयदेव / पं. रामचन्द्र मिश्र द्वारा

DevanagariSanskritpublished448 पृष्ठ

प्रथमः सर्गः—सामोद-दामोदरः ४५ त्रिभुवन-भवन-निधान—श्रीहरि त्रैलोक्यव्यापक हैं, वे त्रैलोक्यरूपी भवनके निधिस्वरूप हैं, कारण हैं, जनक हैं—इस तरह आपमें विनयीत्व गुणका प्रकाश होता है। आपकी जय हो। धीरोदात्त—गम्भीर, विनयी, क्षमाशील, करुण, सुहृद्व्रती, अकथ्य कथनकारी, गुण गर्वीले तथा महान् सत्यपरायण आदि धीरोदात्तके गुण श्रीकृष्णमें विद्यमान हैं॥५॥ जनक-सुता-कृतभूषण ! जितदूषण ! समर-शमित-दशकण्ठ ! जय जय देव हरे ॥६॥ अन्वय—हे जनकसुताकृतभूषण (जनकसुतया सीतया कृतं भूषणम् अलङ्कारः यस्य; यद्वा जनक सुतायाः कृतं भूषणं येन तत्सम्बुद्धौ; हे सीताकृतालङ्कार; यद्वा कृतसीतालङ्कार), एतेन सुदृढ़व्रतत्वम्]; हे जितदूषण (जितः दूषणः दण्डकारण्यचरो राक्षसविशेषः येन अथवा जितं दूषणं दोषजननं कार्यं येन तत्सम्बुद्धौ; दूषणजयिन् अथच दोषरहित), [एतेन अकथनत्वम्]; [तथा] समरशमितदशकण्ठ (समरे युद्धे शमितः नाशितः दशकण्ठो रावणो येन तत्सम्बुद्धौ) [एतेन क्षन्तृत्वगूढ़गर्वत्वसुसत्त्व- भृत्त्वानि] हे देव, हरे, जय जय ॥६॥ अनुवाद—हे देव ! हे हरे ! श्रीरामावतारमें सीताजीको विभूषित करनेवाले, दूषण नामक राक्षसपर विजय प्राप्त करनेवाले तथा युद्धमें दशानन रावणको वधकर शान्त करनेवाले, आपकी जय हो ! जय हो ॥६॥ पद्यानुवाद— जनक-सुता कृत भूषण, जितदूषण हे। समर शमित दशकण्ठ, जय जय देव हरे॥ बालबोधिनी—भगवान् श्रीकृष्णके श्रीरामावतारमें धीरोदात्त नायकत्व है। जनक-सुता-कृतभूषण—धीरोदात्त गुणोंसे विभूषित हे देव!

४६ श्रीगीतगोविन्दम् आप जनकसुताको अपने हाथोंसे समलंकृत करते हैं। आप नव दुर्वादलस्वरूप श्याम हैं। आपके द्वारा स्वर्णाङ्गी वैदेही विभूषित होती हैं। हे सुदृढ़ व्रतपरायण, आपकी जय हो। जितदूषण ए-जितदूषणो येनाऽसौ-आपने दूषण नामक राक्षसका वध कर दिया है। वनवासकालमें दण्डकारण्य नामक वनमें निवास करते हुए आप जितदूषण कहलाये। समर-शमित-दशकण्ठ-राक्षसराज रावण, जो संग्राममें स्थिर रहनेवाला संग्रामकारी और अकथ्य वचन बोलनेवाला, ऐसे महावीरको आपने रणप्राङ्गणमें धराशायीकर शान्त कर दिया। हे वीरोंके अधिपति ! हे हरे ! गूढ़गर्व तथा क्षमा गुणोंसे विभूषित आपकी जय हो ॥६॥ अभिनव-जलधर-सुन्दर ! धृतमन्दर ! श्रीमुखचन्द्रचकोर ! जय जय देव हरे ॥७॥ अन्वय—[अधुना धीरललितमुख्यत्वप्रतिपादनाय अजित- रूपत्वेन सम्पुटितमिव पुनस्तमेवाह]—हे अभिनव जलधर-सुन्दर (नवजलधररूचे) हे धृतमन्दर (मन्दरधारिन्) [आभ्यां नवतरुणत्वं तदधिगमः]; हे श्रीमुखचन्द्रचकोर (श्रियः लक्ष्म्याः मुखमेव चन्द्रः तत्र चकोरइव तत्सम्बुद्धौ; कमलावदनचन्द्रसुधापायिन् इत्यर्थः) [अनेन प्रेयसीवशत्वं सूचितम्] हे देव, हे हरे, त्वं जय जय ॥७॥ अनुवाद—हे नवीन जलधरके समान वर्णवाले श्यामसुन्दर ! हे मन्दराचलको धारण करनेवाले ! श्रीराधारूप महालक्ष्मीके मुखचन्द्रपर आसक्त रहनेवाले चकोर-स्वरूप ! हे हरे ! हे देव ! आपकी जय हो ! जय हो ॥७॥ पद्यानुवाद— अभिनव जलधर सुन्दर धृत मन्दर हे। श्रीमुख चन्द्र चकोर, जय जय देव हरे॥

प्रथमः सर्गः—सामोद-दामोदरः ४७ बालबोधिनी—प्रस्तुत पद्यमें धीरललित नायकका मुख्यत्व प्रतिपादन करते हुए भगवान्के विविध अवतारोंकी लीलाओंका प्रदर्शन किया है। अभिनव-जलधर-सुन्दर—श्रीभगवान् अभिनव सुन्दर हैं, उनका दिव्यातिदिव्य मङ्गलमय विग्रह सजल मेघके समान मनोहर है। धृतमन्दर—क्षीरसागरके मन्थन कालमें आपने मन्दराचलको धारण किया था। जब मन्दराचल ठहर नहीं रहा था, तब आप कच्छप बन गये थे अथवा श्रीराधाजीके हृदय देशको धारण करते हैं। दूसरे रूपमें देवताओंके साथ समुद्रका मन्थन करते हैं। श्रीमुखचन्द्र चकोर—श्रीराधाजीका मुखकमल भगवान्को आह्लादित करते रहनेके कारण विधु सरीखा है। चकोर जैसे चन्द्रमाकी ओर अस्पृह रूपमें निर्निमेष नेत्रोंसे देखा करता है, उसी प्रकार श्रीभगवान् भी श्रीराधाजीके मुखकी मनोज्ञताको देखकर हर्षातिरेकताका अनुभव करते रहते हैं। हे देव! हे हरे! आपकी जय हो!! नवजलधर सुन्दर पदसे भगवान्का नवतारुण्य द्योतित होता है। चकोर पदसे उनकी प्रेयसीवश्यता सूचित होती है। धृतमन्दर पदसे श्रीराधाजीके कुचयुगलको धारण करते हैं। हे प्रभो! आपकी जय हो॥७॥ तव चरणे प्रणता वयम् इति भावय। कुरु कुशलं प्रणतेषु, जय जय देव हरे ॥८॥ अन्वय—अथ श्रोतृषु वक्तृषुच प्रसादं प्रार्थयते—हे हरे! वयं तव चरणे प्रणताः इति भावय (चिन्तय—जानीहि); [ज्ञात्वाच] प्रणतेषु (अस्माषु) कुशलं कुरु (देहि); त्वल्लीला- नुभवसमर्थ कुरु। (त्वल्लीलानुभवस्य त्वत्प्रसादं विनानुपपत्तेः परमानन्दरूपत्वादित्यर्थः) हे देव, हरे जय जय॥८॥

४८ श्रीगीतगोविन्दम् अनुवाद—हे भगवन्! हम आपके चरणोंमें शरणागत हैं। आप प्रेमभक्ति प्रदानकर अपने प्रति प्रणतजनोंका कुशल विधान करें। हे देव! हे हरे! आपकी जय हो! जय हो॥८॥ पद्यानुवाद— तव चरणोंमें हम नत हे। करो कुशल अखिलेश! जय जय देव हरे॥ बालबोधिनी—प्रस्तुत पद्यमें कवि अपने श्रोताओं और वक्ताओंके कल्याणके लिए श्रीकृष्णके अनुग्रहकी प्रार्थना कर रहे हैं। हे कल्याण गुणाकर! हम आपके चरणोंमें प्रणत हैं। अतएव आप हम शरणागतोंका कल्याण करें। भक्तोंके पाप और तापका विनाश करें। आप परमानन्दस्वरूप हैं, वैसे ही आपकी लीला परमानन्दस्वरूप है, आप इन लीलाओंको हमारे हृदयमें स्फूर्तिप्राप्त करवाकर हम सबका आनन्दवर्द्धन करें ॥८॥ श्रीजयदेवकवेरिदं कुरुते मुदम्। मङ्गलमुज्ज्वलगीतम्, जय जय देव हरे॥९॥ अन्वय—श्रीजयदेवकवेः इदम् उज्ज्वलगीतं (उज्ज्वलं यथा तथा गीतं) मङ्गलं (माङ्गलिकं वचनम् अथवा मङ्गलाचरणमात्रं कर्त्तृ) मुदं (हर्षं) कुरुते (जनयति; तव भक्तानां चेतसीति शेषः) हे देव हरे त्वं जय जय॥९॥ अनुवाद—श्रीजयदेव कवि प्रणीत यह मनोहर, उज्ज्वल गीतिमय मङ्गलाचरण आपका आनन्द वर्द्धन करें अथवा आपके गुणोंके श्रवण कीर्त्तन करनेवाले भक्तजनोंको आनन्द प्रदान करें। आपकी जय हो! जय हो॥९॥ पद्यानुवाद— श्रीजयदेव लिखित यह सुन्दर। मङ्गल उज्ज्वल गीत जय जय देव हरे॥

प्रथमः सर्गः-सामोद-दामोदरः ४९ बालबोधिनी-कवि श्रीजयदेवजी भगवान्‌की स्तुतिकी समाप्तिपर निवेदन करते हैं कि मैंने मङ्गलाचरणमें उज्ज्वल रसकी गीति तथा श्रीराधामाधवके केलिविलास-वर्णन करनेका सङ्कल्प लिया तो इससे मेरा हृदय आनन्दसे अतिशय तरङ्गायित हो उठा है। यदि मङ्गलाचरणमें ही इतना आनन्द है, तब श्रीराधामाधवके केलिविलास वर्णन करनेमें न जाने कितना आनन्द होगा। यह मेरा मनोहर मङ्गल गीत आपके लिए आनन्दप्रद बने, सुनने-सुनानेवालोंका भी कल्याणप्रद बने। मङ्गलाचरणके इन नौ श्लोकोंमें मङ्गल छन्द है॥९॥ पद्मापयोधर-तटी-परिरम्भ-लग्न- काश्मीर-मुद्रितमुरो मधुसूदनस्य व्यक्त्तानुरागमिव खेलदनङ्गखेद- स्वेदाम्बु पूरमनुपुरयतु प्रियं वः ॥ अन्वय-[एवं प्रार्थ्य श्रोतॄन् प्रति आशिषमातनोति]- पद्मापयोधरतटी-परिरम्भ-लग्नकाश्मीरमुद्रितम् (पद्माया लक्ष्म्या या पयोधरतटी कुचपरिणाहः स्तन-परिसर इति यावत्, तस्य परिरम्भणेन आलिङ्गनेन लग्नं यत् काश्मीरं कुङ्कुमं तेन मुद्रितं चिह्नितं) [अतः] व्यक्तानुरागम् (व्यक्तः स्पष्टीभूतोऽनुराग आसक्तिः यत्र तादृशम्) इव [तथा] खेलदनङ्ग-खेद-स्वेदाम्बुपूरम् (खेलन् क्रीडन् यः अनङ्गस्तेन यः खेदः आयासः तेन स्वेदाम्बुपूरः घर्मजलप्रवाहः यत्र तथाभूतं) मधुसूदनस्य उरः (वक्षः) वः (युष्माकं) प्रियम् अनूपूरयतु (निरन्तरं विदधातु) [अन्तरुच्छलितः प्रियानुरागो बहिः काश्मीररूपेण उरसि आविर्भूत इवेत्यर्थः॥ अनुवाद-पद्मा श्रीराधाजीके कुङ्कुम छापसे चिह्नित स्तन- युगलका परिरम्भण करनेसे जिन श्रीकृष्णका वक्षःस्थल

५० श्रीगीतगोविन्दम् अनुरञ्जित हो गया है, मानो हृदयस्थित अनुराग ही रञ्जित होकर व्यक्त होने लगा है, साथ ही कन्दर्पक्रीड़ाके कारण जात स्वेद-विन्दुओंसे जिनका वक्षःस्थल परिप्लुत हो गया है, ऐसे मधुसूदनका सम्भोगकालीन वक्षःस्थल आप सबका (हम सबका) मनोरथ पूर्ण करें। पद्यानुवाद— हरि हरे व्यथा सब मनकी जिनके वक्षस्थलपर अङ्कित केशर कमला स्तनकी। जिनपर छाई शोभा रतिके श्रमके मंजुलकणकी हरि हरे व्यथा सब मनकी ॥ बालबोधिनी—कवि श्रीजयदेवजीने पूर्व गीतिमें प्रभुसे प्रार्थना करनेके उपरान्त श्रोताओंको आशीर्वाद प्रदान करनेके लिए प्रस्तुत श्लोककी अवतारणा की है। पद्मापयोधर तटी—जब व्रजविलासी श्रीकृष्ण अपनी प्रियतमाका आलिङ्गन करते हैं, तो उनके स्तनोंके प्रान्त-भाग तक लगे हुए कुंकुम-केशर द्रवकी छाप भगवान्‌के वक्षःस्थलपर अङ्कित हो जाती है। श्रीराधाजीसे सर्वाधिक प्रीति रखनेके कारण उनका हृदय राधिकानुरागसे रञ्जित रहता है (अनुरागका रङ्ग रक्तवर्ण होता है)। पयोधर तटी पदसे स्तनोंका उन्नतत्व तथा प्रान्त भागको पर्वतकी तलहटीके समान सूचित किया है। परिरम्भ लग्न काश्मीर—स्तन तटोंमें लेपित काश्मीर द्रवसे संलग्न श्रीकृष्णका वक्षःस्थल दीर्घकालपर्यन्त किये गये प्रगाढ़ आलिङ्गनको सूचित करता है। मुद्रित मुरो—श्रीस्वामिनीजीका कुचकुंकुम श्रीकृष्णके वक्षःस्थलमें मुद्रण यन्त्रकी भाँति चिह्नित हो गया है। वह अमिट रूपसे सुशोभित हो रहा है। अहो! धन्य है स्नेहातिशयता। व्यक्तानुरागमिव—जो अनुरागविशिष्ट हृदयमें सन्निहित

प्रथमः सर्गः-सामोद-दामोदरः ५१ (छिपा हुआ) था, वह अब स्पष्ट रूपसे अभिव्यक्त हो गया। अब यह अनुरागरञ्जित हृदय अन्यत्र संलिप्त नहीं हो सकेगा, इसलिए इसे प्रकट कर दिया है। खेलदना-खेद स्वेदाम्बुपुरम् - श्रीकृष्णका अनुराग-रङ्गसे रञ्जित वक्षःस्थल दीर्घकालीन कन्दर्पकीड़ाके कारण परिश्रान्त होनेसे स्वेदवारिसे पूर्ण हो गया है अथवा श्रीश्यामके विशाल वक्षःस्थलमें घर्मबिन्दुओं (पसीनेके बूँदों) से सिक्त कुंकुम राग उनके हृदयस्थित अनुरागको मानो काश्मीर-रङ्गके रूपमें बाहर प्रकट कर रहा है। अनुपूरयतु प्रियं वः- इस प्रकार अनुराग-केशरसे रञ्जित श्रीकृष्णका वक्षस्थल हमारे अभीष्टको पूर्ण करे। हमारे हृदयमें प्रेमका वर्द्धन करे। प्रस्तुत श्लोक वसन्त रागमें गाया जाता है, इससे भगवान्‌के वासन्तिक स्वरूपका भी सङ्केत प्राप्त होता है। यहाँ नायिका मुग्धा, नायक कुशल, वसन्ततिलका वृत्त, आशीः, उत्प्रेक्षा एवं अनुप्रास अलङ्कार तथा शृङ्गार रस है ॥१॥ इति श्रीगीतगोविन्दे द्वितीयः सन्दर्भः। अथ तृतीयः सन्दर्भः। वसन्ते वासन्ती-कुसुम-सुकुमारैरवयवै- र्भ्रमन्तीं कान्तारे बहुबिहित-कृष्णानुसरणाम्। अमन्दं कन्दर्पज्वरजनितचिन्ताकुलतया बलद्बाधां राधां सरसमिदमूचे सहचरी ॥१॥ अन्वय - [श्रीराधाया अष्टनायिकावस्थां वर्णयन् सम्भोगपोषक- विप्रलम्भ-शृङ्गार-वर्णनाय प्रथमं विरहोत्कण्ठितामाह] - काचित् सहचरी (सखी) वसन्ते (वसन्तकाले) वासन्तीकुसुमसुकुमारैः

५२ श्रीगीतगोविन्दम् (वासन्तीपुष्पैरिव सुकुमारैः यूथिकाकुसुमपेलवैरित्यर्थः) अवयवैः (अङ्गै रुपलक्षितमित्यर्थः) कान्तारे (निविडे वने) भ्रमन्तीं बहु-विहित-कृष्णानुसरणम् (बहु यथातथा विहितं कृतं कृष्णानुसरणं यया ताम्) [अतएव] अमन्दं (नितान्तं) कन्दर्पज्वरजनितचिन्ताकुलतया (कामसन्तापजनिता या चिन्ता उत्कण्ठा तया आकुलतया कातरतया) बलद्वाधां (परिवर्द्धमान- मदनपीडां) राधाम् इदं (वक्ष्यमाणं) सरसं (रसवत्) वचः ऊचे ॥ अनुवाद—किसी समय वसन्त ऋतुकी सुमधुर बेलामें विरह-वेदनासे अत्यन्त कातर होकर राधिका एक विपिनसे दूसरे विपिनमें श्रीकृष्णका अन्वेषण करने लगी, माधवी लताके पुष्पोंके समान उनके सुकुमार अङ्ग अति क्लान्त हो गये, वे कन्दर्पपीडाजनित चिन्ताके कारण अत्यन्त विकल हो उठीं, तभी कोई एक सखी उनको अनुरागभरी बातोंसे सम्बोधित करती हुई इस प्रकार कहने लगी ॥१॥ पद्यानुवाद— कौन वह दुर्गम वनोंमें, त्रस्त-मातल डोलती है? फूल वासन्ती शरीरी, कृष्णका मन तोलती है? देखकर कन्दर्प ज्वरसे, क्रान्त; मनको खोलती है। एक सहचरी हो सदय यह, राधिकासे बोलती है— बालबोधिनी—प्रस्तुत पद्यमें महाकवि श्रीजयदेवजीने सर्वप्रथम श्रीराधामाधवके मङ्गलमय मधुर मिलनके द्वारा उनके महा उत्कर्षका वर्णन किया है। इसी उपक्रममें श्रीराधामाधवकी रहःकेलिका वर्णन करनेसे कविका हृदय विकसित कमलकी भाँति आनन्दमें उछलित होने लगा है। इसलिए रसिक कविने दक्षिण, धृष्ट एवं शठ नायकके गुणोंसे विभूषित श्रीकृष्णको श्रीराधिकाके प्रति अनुकूल नायकके रूपमें प्रकट किया है। श्रीशुकदेवजीने जैसे 'सूची कटाह' न्यायसे अर्थात् स्वल्प परिश्रम-साध्य कार्यका सम्पादनकर पीछे बहु-परिश्रम-साध्य

प्रथमः सर्गः—सामोद-दामोदरः ५३ कार्यको सम्पन्न करनेकी भाँति समस्त गोपियोंकी पहले श्रेष्ठता दिखलाकर अन्तमें श्रीराधाजीकी सर्वश्रेष्ठता प्रतिपादित की है। उसी प्रकार कविने श्रीराधामें आठ प्रकारके नायिका-लक्षणोंका वर्णन करते हुए श्रीराधाजीको सर्वनायिका- शिरोमणि सिद्ध किया है। [आठ प्रकारकी नायिका जैसे-१. अभिसारिका २. वासकसज्जा ३. उत्कण्ठिता ४. खण्डिता ५. विप्रलब्धा ६. कलहान्तरिता ७. प्रेषित-भर्त्तृका ८. स्वाधीन भर्त्तृका] प्रस्तुत श्लोकमें सम्भोग रसके पुष्टिकारक विप्रलम्भ शृङ्गारका वर्णन करते हुए विरहोत्कण्ठिता नायिका राधिकाका वर्णन कर रहे हैं। उद्दाम, मन्मथभावसे पीड़ित, महाज्वरग्रस्त, कम्पिताङ्गी, रोमाञ्चित, मलिनवपुमयी, पुनःपुनः मोहको प्राप्त होनेवाली वेपथुयुक्ता, सघनरूपसे पुलकित और उत्कण्ठिता होकर बोलनेवाली उत्कण्ठिता नायिकाके लक्षण भरतमुनिने नाट्यशास्त्रमें बताये हैं। शृङ्गार तिलक (१-७५) में विरहोत्कण्ठिता नायिकाके निम्नाङ्कित लक्षण बताये गये हैं— उत्का भवति सा यस्याः सङ्केतं नागतः प्रियः। तस्याऽनागमने हेतुं चिन्तयत्याकुला यथा॥ अर्थात् जिस नायिकाका नायक सङ्केतकालमें सङ्केत स्थानपर नहीं आता है, वह विरहोत्कण्ठिता नायिका कहलाती है, वह अपने प्रियतमके नहीं आनेके कारण सोच समझकर व्याकुल हो जाती है। यह श्लोक विप्रलम्भ शृङ्गार वर्णनकी भूमिका स्वरूप है। कवि कह रहे हैं कि वासन्तिक कालमें कोई एक सखी राधिकाजी से कहने लगी—“हे राधे! तुम्हारा शरीर माधवी पुष्पोंके समान अतिशय सुकोमल है और तुम यहाँ कण्टक कुशयुक्त, बीहड़ वनमें कान्त श्रीकृष्णकी प्राप्तिके लिए भ्रमण कर रही हो, इतना अन्वेषण करनेपर भी तुम्हें प्रियतम नहीं मिले। कन्दर्प-वाणसे पीड़ित, अति तीव्र कामज्वरसे सन्तप्त तुम उन्हें पानेकी लालसामें व्याकुल हो रही हो।”

५४ श्रीगीतगोविन्दम् प्रस्तुतपद्यमें 'वसन्त' पदके द्वारा कालरूपी उद्दीपन विभावको बतलाया है। 'चलद्'—यह पद श्रीराधाजीका विशेषण है, इससे सूचित होता है कि उन्होंने श्रीकृष्णको काननमें बार-बार अन्वेषण किया कि प्रियतम शायद अब आयें, अब आयें। 'वासन्ती सुकुमारयवै'—उन श्रीराधाजीके अङ्ग सुकुमार हैं। वासन्ती कुसुम अर्थात् माधवी लता। वसन्त ऋतुमें यह लता पूर्णतया विकसित हो जाती है, वासन्ती लताके पुष्प अत्यन्त मनोज्ञ तथा सुकुमार होते हैं, उसी प्रकार श्रीराधाजीके अङ्ग अत्यन्त मनोहर तथा सुकुमार हैं—यह इस पदके द्वारा सूचित होता है। “हे सखी राधे! यह निश्चित है कि तुम्हारे प्राणनाथ श्रीकृष्ण तुम्हें छोड़कर किसी दूसरीके साथ विहार कर रहे हैं, शारदीया रास-रजनीमें प्रथम महोत्सवमें श्रीकृष्णने तुम्हारे असमोर्द्ध रूप-गुण माधुरीका अनुभव कर लिया था। तुम्हारे प्रति सर्वविदित अनुरागको वे सार्थक मानने लगे थे। अतः कदाचित् तुम्हारी सरीखी कोई इस व्रजमण्डलमें है या नहीं, यह जाननेके लिए पत्थरकी खुदाईकी क्रियाकी भाँति उसे ढूँढ़ते हुए कुछ दिनोंके लिए इधर उधर निकल गये हैं। अथवा तुम्हारे सदृश कोई है या नहीं यह जाननेकी इच्छासे श्रीकृष्णके अभिप्रायके अनुसार योगमायाने कंसको प्रेरणा दी और कंसने अक्रूरको नन्दगाँव भेजा, श्रीकृष्णने अक्रूरके साथ नारी संकुला बहुसंख्यक स्त्रियोंके सङ्गसे परिवेष्टित मथुरापुरीमें प्रस्थान किया। श्रीकृष्णने देखा, मथुरा मण्डलमें व्रजसुन्दिरियों जैसा सौन्दर्य किसीका नहीं और न ही उनके जैसा गुणाकर्षण है। तब इस चाहमें वे मानो द्वारकाके लिए प्रस्थान कर गये। द्वारकामें तब श्रीकृष्णने नरेन्द्र कन्याओंके साथ विवाह किया, वहाँ भी सफलता न मिलने पर नरकासुर द्वारा अपहृत गन्धर्व कन्या, यक्ष कन्या, नाग कन्या एवं मानव कन्याओं (जिनकी संख्या षोडश सहस्र है) से

प्रथमः सर्गः—सामोद-दामोदरः ५५ विवाह कर लिया, फिर भी हे राधिके ! तुम्हारे समान किसीको भी न देखकर दन्तवक्र वधके पश्चात् पुनः ब्रजमें लौट आये हैं।” पद्मपुराणमें श्रीकृष्णके सुदीर्घ प्रवासके पश्चात् ब्रज आगमनका संवाद मिलता है— कृष्णोऽपि तं दन्तवक्रं हत्वा यमुनामुत्तीर्य नन्दव्रजं गत्वा सोत्कण्ठौ पितरौ अभिवाद्याश्वास्य ताभ्यां साश्रुकण्ठमालिङ्गितः सकल गोपवृन्दान् प्रणम्याश्वास्य सर्वान् सन्तर्पयामास ॥ अर्थात् श्रीकृष्ण दन्तव क्रका वध करनेके पश्चात् यमुना पार करके नन्दव्रजमें पहुँचे। वहाँ चिरोत्कण्ठित नन्द-यशोदाको प्रणाम आदि द्वारा आश्वासन दिया। उन दोनोंने आँसुओंसे स्नान कराते हुए श्रीकृष्णको हृदयसे लगाकर चिर व्यथाको प्रशमित किया। तत्पश्चात् श्रीकृष्णने समस्त गोपवृन्दसे मिलकर उनके विरह दुख:को शान्त करके चिर-विरहिणी व्रजगोपियोंसे मिलकर उनकी तीव्र विरह पीड़ाको भी शान्त किया। श्रीमद्भागवतके प्रथम स्कन्धमें द्वारकावासी कह रहे हैं— यर्ह्यम्बुजाक्षापससार भो भवान् कुरून्मधून् वाथ सुहृद्दिदृक्षया। तत्राब्दकोटिप्रतिमः क्षणो भवेद् रविं विनाक्ष्णोरिव नस्तवाच्युत ॥ “हे कमलनयन ! जब आप सुहृद्जनोंके दर्शनके निमित्त कुरुदेश तथा मधुपुरीमें (व्रजमण्डलमें) गमन करते हैं, उस समय आपके विरहमें क्षणकाल भी कोटि युगके समान प्रतीत होता है। जैसे सूर्यके बिना आँखोंमें अन्धकार प्रतीत होता है वैसे ही आपके बिना चारों ओर शून्य प्रतीत होता है।” वसन्तमें गोपियोंका प्रियमिलन-जनित आनन्द तथा विरहीजनोंका प्रिय-विच्छेदजनित विरह दोनों ही मर्मस्पर्शी प्रसङ्ग हैं। इन्हीं बातोंका स्मरण कराती हुई सखी कहती है। प्रस्तुत पदमें शिखरिणी छन्द है, वैदर्भी रीति तथा उप नागरिका वृत्ति है।

५६ श्रीगीतगोविन्दम् गीतम् ॥३॥ वसन्त-राग यति-तालाभ्यां गीयते (सरस वसन्त समय) यह तीसरा प्रबन्ध वसन्तराग तथा यति-तालसे गाया जाता है। वसन्त रागका स्वरूप है— शिखण्ड-बर्होच्चय-बद्धचूडः पुष्णन् पिकं चूत-नवांकुरेण। भ्रमन् मुदा-राममनङ्ग मूर्त्तिमर्त्तोमातङ्गो हि वसन्तरागः॥ अर्थात् वसन्तरागयुक्त पुरुषका सिर मयूरपिच्छसे बँधा होता है। आम्रमञ्जरी तथा लताओंसे वह श्रेष्ठ कोयल समूहको परिपुष्ट बनाता रहता है। सशरीर कामदेवके समान वह प्रसन्न मदमत्त गजराजके समान भ्रमण करता है॥ ललित-लवङ्गलता-परिशीलन-कोमल-मलय-समीरे मधुकर-निकर-करम्बित-कोकिल-कूजित-कुञ्ज-कुटीरे। विहरति हरिरिह सरस-वसन्ते.... नृत्यति युवतिजनेन समं सखि विरहि-जनस्य दुरन्ते ॥१॥ध्रुवम् उन्मद-मदन-मनोरथ-पथिक-वधू-जन-जनित-विलापे । अलिकुल-संकुल-कुसुम-समूह-निराकुल-वकुल-कलापे— विहरति हरिरिह सरस वसन्ते.... ॥२॥ मृगमद-सौरभ-रभसवशम्बद नवदलमाल-तमाले। युवजन-हृदय-विदारण-मनसिज-नखरुचि-किंशुकजाले— विहरति हरिरिह सरस वसन्ते.... ॥३॥ मदन-महीपति-कनक-दण्डरुचि-केशर-कुसुम-विकासे। मिलित-शिलीमुख-पाटल-पटल-कृत-स्मर-तूण-विलासे— विहरति हरिरिह सरस वसन्ते.... ॥४॥

प्रथमः सर्गः—सामोद-दामोदरः ५७ विगलित-लज्जित-जगदवलोकन-तरुण-करुण-कृतहासे। विरही-निकृन्तन-कुन्त-मुखाकृति-केतकि-दन्तुरिताशे— विहरति हरिरिह सरस वसन्ते.... ॥५ ॥ माधविका-परिमल-ललिते नवमालिकयातिसुगन्धौ। मुनि-मनसामपि मोहन-कारिणि तरुणाकारणबन्धौ— विहरति हरिरिह सरस वसन्ते.... ॥६ ॥ स्फुरदतिमुक्तलता-परिरम्भण-पुलकित-मुकुलित चूते। वृन्दावन-विपिने परिसर-परिगत-यमुनाजलपूते— विहरति हरिरिह सरस वसन्ते.... ॥७ ॥ श्रीजयदेव-भणितमिदमुदयतु हरिचरणस्मृतिसारं । सरस-वसन्त-समय वनवर्णनमनुगत मदन-विकारम्— विहरति हरिरिह सरस वसन्ते.... ॥८ ॥ अब यहाँ नीचे प्रत्येक पद्य, पद्यका अन्वय, श्लोकानुवाद, पद्यानुवाद तथा बालबोधिनी व्याख्या दी जा रही है— ललित-लवङ्गलता-परिशीलन-कोमल-मलय-समीरे मधुकर-निकर-करम्बित-कोकिल-कूजित-कुञ्ज कुटीरे— विहरति हरिरिह सरस-वसन्ते नृत्यति युवतिजनेन समं सखि विरहि-जनस्य दुरन्ते ॥१॥ध्रुवम् अन्वय—अयि सखि, ललित-लवङ्गलता-परिशीलन-कोमल- मलय-समीरे ललितानां मनोहराणां लवङ्गलतानां परिशीलनेन संसर्गेण कोमलः मृदुः सुरभिश्च मलयसमीरः मलयवायुः येन तादृशे; लतानारी-संस्पर्शात् कोमलत्वेन मान्द्यं, पुष्पसम्बन्धात् सौगन्ध्यं, यमुनाजलसम्बन्धात् शैत्यम्, अचेतनापि लता कान्तमन्तरेण चेत् स्थातुं न शक्नोति तर्हि चेतनानां का कथेति भावः); मधुकर-निकर-करम्बित-कोकिल-कूजित-

५८ श्रीगीतगोविन्दम् कुञ्जकुटीरे (मधुकराणां भ्रमराणां निकरैः समूहैः करम्बिताः मिश्रिताः ये कोकिलाः तैः कूजितं मुखरितं कुञ्जकुटीरं यत्र तथाभूते); [तथा] विरहि-जनस्य दुरन्ते (निपीड़के) [सरसोऽपि वसन्तोऽयं विरहिणां दुःखदत्वात् दुरन्त इत्यर्थः]; इह सरस-वसन्ते (रसमये वसन्ते) [रसोऽत्र शृङ्गारः]; हरिः (मनोहरणशीलः अतोऽस्य विरहो दुःसहः) युवति-जनेन (कयाचित् तरुण्या) समं (सह) विहरति (क्रीडति) नृत्यति च॥१॥ अनुवाद—प्रिय सखि! राधे! हाय! यह वसन्तकाल विरही जनोंके लिए अतीव दुःखदायी है। देखो न! इसके आगमनपर मलय समीर सुकोमल मनोज्ञ लताओंको पुनः-पुनः आदरके साथ आलिङ्गनकर कैसी मनोहर शोभा प्रकट कर रहा है। देखो! कुञ्ज-कुटीरमें भ्रमरोंके मँडरानेसे उत्पन्न गुञ्जारसे तथा कोयलोंकी सुमधुर कुहुध्वनिसे दिग्दिगन्त परिपूरित हो गये हैं और वे श्रीकृष्ण इस कुञ्ज कुटीरमें किसी भाग्यवती युवतीके साथ विहार कर रहे हैं और प्रेमोत्सवमें मग्न होकर नृत्य भी कर रहे हैं। पद्यानुवाद— ललित लवङ्गलता परिचुम्बित कोमल मलय समीर मधुकर-निकर कलित कोकिलसे कुजित कुंज-कुटीर लहर उठता रमणीका चीर नाचते हैं हरि सरस अधीर॥१॥ बालबोधिनी—जब मलय समीरके सम्पर्कसे वृक्षावलियोंमें नवजीवनका सञ्चार होने लगता है, बेली, चमेली आदि पुष्पोंके खिलनेसे भौंरे गुञ्जार करने लगते हैं, आम्रके मुकुलित होनेसे कोयलें कूजन करने लगती हैं और वे कन्दर्प-मत्त-मातङ्गके समान मोरपंखकी पगड़ी धारणकर सबके मनको विमोहित करते हैं। वसन्तके समयमें वसन्त-राग होता है। यति-तालमें लघु और द्रुतकी त्रिपुटी रहती है। सखी-इस पदसे सुहृदत्व सूचित हो रहा है।

प्रथमः सर्गः-सामोद-दामोदरः ५९ सरसवसन्ते-सरस विशेषणके द्वारा वसन्त ऋतुकी रसमयता और आस्वाद्यता सूचित की गई है। विरहि जनस्य दुरन्ते-विरहीजन इस सरस वसन्तमें बड़े दुःखके साथ अपने समयको बिताते हैं। श्रीहरि अपने मधुर लीलाओंके द्वारा सबके चित्त, मन और प्राणोंका हरण कर लेते हैं और फिर उनका विरह अतिशय कष्टदायी और असहनीय होता है। ललित लवङ्गलता परिशीलन कोमल मलय समीरे-श्रीकृष्ण जहाँ विराजमान हैं, उस स्थानकी विशेषता बतलाते हुए कहते हैं कि मनोहर लवङ्गलताओंके संस्पर्शसे यहाँकी मलय वायु मृदुल बन गयी है, यों तो मलय समीर शीतल, मन्द और सुगन्धित होता है, किन्तु लवङ्ग-लताओंके संस्पर्शसे वह और भी कोमल और सुगन्धित बन गया है। मधुकर-निकर-करम्बित-कोकिल-कूजित-कुञ्ज-कुटीरे-इस पदका विग्रह है-मधुकराणां यो हि निकर स्तेन करम्बिताः मिश्रिताः ये कोकिला स्तैः कूजितः यः कुञ्ज कुटीरः तत्र। अर्थात् नृत्य स्थान अमर समुदाय एवं कोकिला समूहसे कूजित कुञ्जकी कुटीर है। इस प्रकार किसी सहचरीके द्वारा विरह उत्कण्ठिता श्रीराधाके समीप वसन्तकालीन वृन्दावनकी शोभाका वर्णन किया गया है। मनोहर लवङ्ग-लताके द्वारा वृक्षका आलिङ्गन किये जानेसे, मलय पवनके संस्पर्शसे, पुष्पोंकी सुगन्धसे, यमुना जलकी शीतलतासे, लताओंकी कमनीयतासे, नारियोंके सुकोमल अङ्गके स्पर्शसे यह वसन्त, कान्तके मिलनमें जितना सुखदायी होता है, विरहमें उतना ही दुःखदायी भी होता है। जब वसन्त विलास होनेसे अचेतन लता भी कान्तके बिना नहीं रह सकती, तब चेतनस्वरूपा स्त्रीलता कान्तके बिना कैसे रह सकती है? इसमें भी मधुकरोंका गुञ्जन,

६० श्रीगीतगोविन्दम् कोयलोंका कूजन और भी हृदय विदारक हो जाता है। जब माधवी और बेली पुष्पोंके सौरभसे मुनियोंका मन भी आकर्षित हो जाता है, तब कामी-कामिनियोंकी तो बात ही क्या ? पुनः माधवकी स्फूर्ति प्राप्त होनेपर सखी कहती है—माधवी-लता जब आम्र वृक्षका आलिङ्गन करती है, तो मञ्जरियाँ पुलकित हो उठती हैं। जैसे किसी वर सुन्दरीके द्वारा किसी पुरुषको आलिङ्गन किये जानेसे वह पुलकित हो जाता है, वैसे ही आज श्रीहरि यमुना जलसे व्याप्त वृन्दाविपिनमें वसन्तकालकी शोभासे मुग्ध होकर युवतियों द्वारा आलिङ्गन परायण होकर विहार कर रहे हैं। इस श्लोकमें शृङ्गारके उद्दीपन विभागोंका वर्णन है। इन विभागोंसे विप्रलम्भ-शृङ्गारकी पुष्टि होती है ॥१॥ उन्मद-मदन-मनोरथ-पथिक-वधूजन-जनित-विलापे । अलिकुल-संकुल-कुसुम-समूह-निराकुल-बकुल-कलापे— विहरति हरिरिह सरस वसन्ते.... ॥२॥ अन्वय—उन्मद-मदन-मनोरथ-पथिक-वधूजन-जनित-विलापे (उद्गतो मदो यस्य तेन गर्वस्फीतेन मदनेन मनोरथो येषां तेषां पथिकवधूजनानां जनितो विलापो येन तस्मिन्) [तथा] अलिकुल-सङ्कुल-कुसुम-समूह-निराकुल-बकुल-कलापे (अलि- कुलेन भ्रमरनिकरेण सङ्कुलः आकीर्णो यः कुसुम-समूहः तेन निराकुलः नितरामाकुलः व्याप्तः इति यावत् वकुलकलापः यस्मिन् तादृशे) [सरस वसन्ते इत्यादि] ॥२॥ अनुवाद—प्रिय सखि ! प्रवासमें गये हुए पतियोंके विरहका अनुभवकर विरहिणियाँ केवल विलाप करती रहती हैं। तुम देखो तो ! इस वसन्त ऋतुमें मालती वृक्षोंमें पुष्पोंको समा लेनेके लिए कोई रिक्त स्थान ही नहीं है। राशि-राशि बकुल

प्रथमः सर्गः-सामोद-दामोदरः ६१ पुष्प प्रफुल्लित हो रहे हैं और इनपर श्रेणीबद्ध होकर असंख्य भ्रमर गुञ्जार कर रहे हैं और उधर श्रीकृष्ण युवतियोंके साथ विहार तथा नृत्य कर रहे हैं। हाय ! कैसे धैर्य धारण करूँ ॥२॥ पद्यानुवाद- काम-पीड़िता पांथ-वधू का व्यापित बहुल विलाप, अलिकुल संकुल सुमन मनोहर पादप बकुल कलाप। नहीं धरते हैं विरही धीर, नाचते हैं हरि सरस अधीर ॥२॥ बालबोधिनी-प्रस्तुत श्लोकमें वसन्तकी दुरन्तता और उन्मादकताका चित्रण करते हुए सखी श्रीराधारानीसे कहती है कि यह समय विरहीजनोंके लिए अति दुष्कर है, इस समय मद तथा काम आविर्भूत हो जाते हैं। प्रियतमके द्वारा प्रवास हेतु चले जानेपर नानाप्रकारके मनोरथोंके द्वारा प्रचालित होकर नायिकाएँ विरह विलाप करती रहती हैं। चहुँदिशि मौलश्री आदि कुसुमसमूहके द्वारा सुगन्ध विकीर्ण करनेपर आमोदित भ्रमरकुल जैसे विकल होकर गुञ्जन करते हैं ॥२॥ मृगमद-सौरभ-रभसवशंवद नवदलमाल-तमाले। युवजन-हृदय-विदारण-मनसिज-नखरुचि-किंशुकजाले- विहरति हरिरिह सरस वसन्ते.... ॥३॥ अन्वय-मृगमद-सौरभ-रभस-वशंवद-नव-दलमाल-तमाले (मृगमदस्य कस्तूरिकायाः यः सौरभ-रभसः सौरभ-वेगः सौगन्ध्यातिशय इति यावत् तस्य वशंवदा वशवर्त्तिनी अनुकारिणीति भावः, नव-दल-माला किशलयसमूहः येषु तादृशः, तमालाः यस्मिन् तथा-भूते); [तथा] युवजन-हृदय-विदारण-मनसिज- नखरुचि-किंशुक-जाले (युवजनानां तरुणानां हृदय-विदारणाः हृदयभेदकराः मनसिजस्य मदनस्य ये नखाः तेषां रुचिः

६२ श्रीगीतगोविन्दम् शोभाइव रुचिः शोभा येषां तथाभूतानां किंशुकानां पलाश-कुसुमानां जालं समूहः यस्मिन् तादृशे) [सरस-वसन्ते हरिः इत्यादि] ॥३॥ अनुवाद—तमाल वृक्षावली नूतन पल्लवोंसे विभूषित हो मानो कस्तूरीकी भाँति चारों ओर सौरभका विस्तार कर आमोदित हो रही है। देखो, देखो सखी ! इन प्रफुल्लित ढाक (पलाश) के पुष्पोंकी कान्ति कामदेवके नखके समान दिखायी दे रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मदनराजाने मानो युवक युवतियोंके वक्षस्थलको विदीर्ण कर दिया है॥३॥ पद्यानुवाद— मृगमद-सौरभ सम विस्तारित परिमल मधुर तमाल; युवजन मन-बेधक मनसिज-कर नखरुचि किंशुक जाल। हृदयमें उठती रह रह पीर नाचते हैं हरि सरस अधीर॥ बालबोधिनी—समस्त दिशाओंमें तमाल वृक्षके नवीन पल्लव सुशोभित हो रहे हैं और उनकी सुगन्ध कस्तुरीके समान चतुर्दिशि व्याप्त हो रही है। प्रस्फुटित पलाश कुसुम- समूहको देखकर लगता है कि वे मानो विरही युवक युवतियोंके हृदयको विदीर्ण करनेके साधनभूत मदनदेवके नखरे-नख रूपी आयुध विशेष हैं। अर्थात् श्रीमाधवका अङ्गसौरभ चारों ओर आमोदित हो रहा है, परन्तु उनका विरह अति असहनीय हो गया है। उनके विरहमें युवतियोंका हृदय विदीर्ण हो गया है। यह बड़ा ही कठोर है। मदन-महीपति-कनक-दण्डरुचि-केशर-कुसुम-विकासे। मिलित-शिलीमुख-पाटल-पटल-कृत-स्मर-तूण-विलासे विहरति हरिरिह सरस वसन्ते.... ॥४॥ अन्वय—मदन-महीपति-कनक-दण्ड-रुचि-केशर-कुसुम विकाशे (मदनमहीपतेः मदन-राजस्य यः कनकदण्डः स्वर्णमययष्टिः तस्य रुचिरिव रुचैर्यस्य तादृशः केसर-कुसुमानां

प्रथमः सर्गः—सामोद-दामोदरः ६३ नागकेसरपुष्पाणां विकासो यस्मिन् तथोक्ते); [तथा] मिलित- शिलीमुख-पाटलि-पटल-कृत-स्मर-तूण-विलासे (मिलिताः समवेताः शिलीमुखाः भ्रमराः येषु तादृशैः पाटलिपटलैः पाटलाकुसुमनिकरैः कृतः सम्पादितः स्मरस्य कामस्य यः तूणस्तस्य विलासः चेष्टितं यस्मिन् तादृशे; पाटलिः पारुलफुल इति भाषा; पाटलिपुष्पस्य तूणाकारत्वात् शिलीमुखशब्दस्य च श्लिष्टत्वात् साम्यं) [सरसवसन्ते इत्यादि] ॥४॥ अनुवाद—अब वनके विकसित पुष्प-समुदाय ऐसे प्रतीत हो रहे हैं, मानो मदनराजके हेमदण्ड हैं और भ्रमरावलिसे परिवेष्टित पाटलि (नागकेशर) पुष्पसमूह ऐसे दिखायी दे रहे हैं, मानो कामदेवके तूणीर हों। पद्यानुवाद— मदनराजके कनक-दण्ड-सा केसर-कुसुम-विकास, पाटल पर भौरोंकी छविका अङ्कित मधुर विलास। जुड़ी है मधु-रसिकोंकी भीर, नाचते हैं हरि सरस अधीर ॥ बालबोधिनी—सखि ! मदन-महीपतिके सुवर्ण छत्रकी विशिष्ट कान्तिके समान नागकेशर पुष्प प्रस्फुटित हो रहे हैं। उसमें भी भ्रमरावलीके तीक्ष्ण दन्तरूपी वाणोंसे बिद्ध यह वसन्तकाल विरहीजनोंके हृदयको भेद रहा है ॥४॥ विगलित-लज्जित-जगदवलोकन-तरुण-करुण-कृतहासे । विरही-निकृन्तन-कुन्त-मुखाकृति-केतकि-दन्तुरिताशे— विहरति हरिरिह सरस वसन्ते.... ॥५॥ अन्वय—विगलित-लज्जित-जगदवलोकन-तरुण-करुण-कृतहासे (विगलितं दूरं गतं लज्जितं लज्जा येषां [वसन्तस्य निरतिशयोद्दीपकत्वात् त्यक्तलज्जानामिति भावः] तादृशानां जगतां जगद्वासिनाम् अवलोकनेन दर्शनेन तरुणैः नवविकसित- पुष्पैरित्यर्थः करुणैः तदाख्यवृक्षैः [करुणानेवु इति भाषा] कृतः पुष्पविकाशरूप-हासः यत्र तादृशे); यूनामेव कामाभिज्ञतया

६४ $\qquad\qquad\qquad\qquad$ श्रीगीतगोविन्दम् हास्यस्योपयुक्तत्वे श्लिष्टार्थस्य तरुणशब्दस्योपादानम्) [तथा] विरहि-निकृन्तन कुन्त-मुखाकृति-केतकि-दन्तुरिताशे (विरहिणां वियोगिनां निकृन्तनाः संहारकाः ये कुन्ताः अस्त्रविशेषाः तेषां मुखानामाकृतिरिव आकृति-येषां तादृशैः केतकिभिः तन्नामक-कुसुमविशेषैः (केयाफुल इति भाषा) दन्तुरिताः कृतदन्तविकाशाः परिव्याप्ता इति यावत् आशाः दिशः यत्र तादृशे) [सरसवसन्ते हरिः इत्यादि] ॥५॥ अनुवाद—अरी सखि ! वसन्तके प्रतापसे ऐसा प्रतीत होता है कि सम्पूर्ण जगत निर्लज्ज हो गया है। यह देखकर तरुण करुण पादपसमूह (वृक्षराजि) प्रफुल्लित सुमनोंके व्याजसे हँस रहे हैं। देखो, विरहीजनोंके हृदयको विदीर्ण करनेके लिए बरछीकी नोकके समान आकारवाले केतकी (केवड़ा) प्रसून चहुँदिशि प्रफुल्लित विलसित विकसित हो रहे हैं। इनके संयोगसे दिशाएँ भी प्रसन्न हो रही हैं। पद्यानुवाद— लज्जा गलित विश्वका करता तरुण करुण उपहास, बिद्ध केतकी कुन्तमुखोंसे विरही मन-आवास। हार जाते हैं पलमें वीर नाचते हैं हरि सरस अधीर॥ बालबोधिनी—सखी श्रीराधाजीसे कह रही है—प्यारी सखि ! और क्या कहूँ, इस वसन्तकालमें जगतके विरहीजन लाजका त्यागकर प्रियतमके विरहमें रोदन कर रहे हैं। सम्पूर्ण जगतमें प्राणीमात्रकी ही लज्जा पूर्णरूपेण समाप्त हो गयी है। जगतकी इस दशाका अवलोकन करके तरुण करुण विटपावली खिले एवं द्युतिमान पुष्पोंके बहानेसे हास्यसुधा बिखेर रही हैं। अथवा विलासिनी स्त्रियोंके हृदयकी कामवासनाको जानकर नवतरुण पुरुष हास्यामृतको प्रकाशित कर रहा है। करुणा और हास्य दोनों किस प्रकार सम्भव है?