भारतकोश
संग्रह पर लौटें

गीतावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ७ काण्ड सान्वय सटीक)

Gitavali of Goswami Tulsidas with Gita Press Commentary

गोस्वामी तुलसीदास द्वारा

DevanagariHindipublished454 पृष्ठ

गीतावली ३५४ जिनके छोटे भाईकी खींची हुई रेखाको तुम विश्वविजयी होकर भी नहीं लाँघ सके, जिनके एक दूतने समुद्रको पार कर सारे नगरको उलट-पलटकर खूब अच्छी तरह जला दिया ॥ ६ ॥ तथा श्रुति और शेषजी जिनका 'कृपासिन्धु और दुष्टोंके वनके लिये अग्निके समान' ऐसा कहकर सुयश गाते हैं, हे नाथ ! अपने हृदयमें समझकर देख लो, ये यशस्वी वीर वे ही कोशलाधिपति भगवान् राम हैं ॥ ७ ॥ आप इस प्रकार आग्रह करके पुलस्त्य मुनिके यशरूप चन्द्रमामें कंलकरूप क्यों होते हैं ? मैंने संसारको ढूँढ़कर अच्छी तरह देख लिया है, अब और किसी प्रकारसे आपका उद्धार नहीं हो सकता ॥ ८ ॥ अतः अब मुझे आगेकर सीताजीको आदरसहित साथ ले, शीघ्र ही चलकर रघुनाथजीसे मिलिये—इसीमें आपकी कुशल है। आपके मुखसे 'शरण' शब्द सुनते ही प्रभु आपको निर्भय कर देंगे' ॥ ९ ॥ अंगदका दूतकर्म राग कान्हरा [ २ ] तू दसकंठ भले कुल जायो । ता महँ सिव,सेवा, बिरचि-बर, भुजबल बिपुल जगत जस पायो १ खर-दूषन-त्रिसिरा, कबंध रिपु जेहि बाली जमलोक पठायो । ताको दूत पुनीत चरित हरि सुभ संदेस कहन हौं आयो ॥ २ ॥ श्रीमद नृप अभिमान मोहबस, जानत अन जानत हरि लायो ! तजि व्यलीक भजु कारुनीक प्रभु, दैजानकिहि सुनहि समझायो । ३ । जातें तब हित होइ, कुसल कुल. अचल राज चलिहै न चलायो । नाहित रामप्रताप अनलमहँ ह्वै पतंग परि है सठ धायो ॥ ४ ॥

३५५ लंकाकाण्ड जद्यपि अंगद नोति परम हित कह्यो, तथापि न कछु मन भायो । तुलसीदास सुनि बचन क्रोध अति, पावक जरत मनहु घृत नायो ५ [अंगदजी बोले—] 'रावण ! तुम अच्छे कुलमें उत्पन्न हुए हो । तिसपर भी श्रीमहादेवजीकी पूजा, ब्रह्माजीके वरदान और अपने विपुल बाहुबलसे तुमने जगत्‌में सुयश प्राप्त किया है ॥ १ ॥ जिन्होंने खर, दूषण, त्रिशिरा, कबन्ध और बालि शत्रुओंको यमलोक भेज दिया है, मैं उन्हींका दूत हूँ और तुम्हें पवित्रचरित्र श्रीहरिका सन्देश सुनानेके लिये आया हूँ ॥ २ ॥ तुम ऐश्वर्यके अभिमान, राजपद अथवा मोहके अधीन होकर जानकर या बिना जाने किसी प्रकार जानकीको हर लाये हो, अब उन्हें रघुनाथजीको लौटा दो और कपट त्यागकर उन करुणामय प्रभुका भजन करो— इतनी हमारी शिक्षा मान लो ॥ ३ ॥ जिससे तुम्हारा हित हो और तुम्हारा कुल सकुशल रहे तथा राज्य अविचल होकर किसीका टाला न टले । नहीं तो, हे मूढ़ ! तुम रामचन्द्रजीके प्रतापरूप अग्निमें पतंग होकर दौड़-दौड़कर गिरोगे' ॥ ४ ॥ इस प्रकार यद्यपि अंगद- जीने यह परम हितकारी नीति कही, तथापि रावणको यह कुछ भी अच्छी न लगी । तुलसीदासजी कहते हैं, ये वचन सुनकर उसे बड़ा ही क्रोध हुआ, मानो जलती हुई अग्निमें घृत डाल दिया गया हो ॥५॥ [ ३ ] तैं मेरो मरम कछू नहिं पायो । रे कपि कुटिल ढीठ पसु पाँवर ! मोहि दास-ज्यों डाटन आयो ॥१॥ भ्राता कुंभकरन रिपुघातक, सुत सुरपतिहि बंदि करि ल्यायो । निज भुजबल अति अतुल कहौं क्यों, कंदुक ज्यों कैलास उठायो ॥ २ ॥

गीतावली ३५६ सुर, नर, असुर, नाग, खग, किंनर—सकल करत मेरो मन भायो । निसिचर रुचिर अहार मनुज-तनु, ताको जस खल ! मोहि सुनायो कहा भयो, बानर सहाय मिलि, करि उपाय जो सिंधु बँधायो । धो तरिहै भुज बीस घोर निधि, ऐसौ को त्रिभुवनमें जायो ? ॥४॥ सुनि दससीस-बचन कपि-कुंजर बिहँसि ईसमायहि सिर नायो । तुलसिदास लंकेस कालबस गनत न कोटि जतन समझायो ॥ ५ ॥ [रावण बोला—] 'अरे कुटिल और ढीठ वानर ! तूने मेरा प्रभाव कुछ भी नहीं समझा। रे पामर पशु ! इसीलिये तू मुझे दास- के समान डांटनेके लिये आया है ॥ १ ॥ तू जानता नहीं—मेरा भाई शत्रुओंका नाश करनेवाला कुम्भकर्ण है और पुत्र साक्षात् देवराजको भी बंदी बना लाया था। मैं अपने अतुलित बाहुबलका तो वर्णन ही क्या करूँ, जिसने कैलासको गेंदके समान उठा लिया था ॥ २ ॥ देवता, मनुष्य, राक्षस, नाग, पक्षी और किन्नर—ये सब मेरी इच्छाका अनुवर्तन करते हैं। अरे दुष्ट ! मनुष्योंका शरीर तो राक्षसोंका प्रिय भोजन है। तू मुझे उसका सुयश सुनाने चला है ! ॥ ३ ॥ यदि वानरोंकी सहायता लेकर वह यत्न करके समुद्रको पार भी कर आया तो कौन बड़ी बात हो गयी ? किन्तु जो मेरी बीस भुजारूप घोर समुद्रको पार कर सके ऐसा त्रिलोकीमें कौन उत्पन्न हुआ है ?' ॥ ४ ॥ रावणके ये वचन सुन कपि-केसरी अंगदने ईश्वरकी मायाको सिर नवाया। तुलसीदासजी कहते हैं, अंगदजीने रावणको करोड़ों उपाय करके समझाया, परंतु कालके अधीन होनेके कारण उसने कुछ भी ध्यान नहीं दिया ॥ ५ ॥

३५७ लंकाकाण्ड

[ ४ ]

सुनु खल ! मैं तोहि बहुत बुझायो । एतो मान सठ ! भयो मोहबस, जानतहु चाहत बिष खायो ॥ १ ॥ जगत-बिदित अति बीर बालि-बल जानत हौँ, किधौँ अब बिसरायो । बिनु प्रयास सोउ हत्यो एक सर, सरनागतपर प्रेम दिखायो ॥ २ ॥ पावहुगे निज करम-जनित फल, भले ठौर हठि बैर बढ़ायो । बानर-भालु चपेट चपेटनि मारत, तब ह्वैहै पछितायो ॥ ३ ॥ हौँ ही दसन तोरिबे लायक, कहा करौँ, जो न आयसु पायो । अब रघुबीर-बान-बिदलित उर सोवहिगो रनभूमि सुहायो ॥ ४ ॥ अबिचल राज बिभीषनको सब, जेहि रघुनाथ-चरन चित लायो । तुलसिदास यहि भांति बचन कहि गरजत चल्यो बालि-नृप-जायो

[अंगदजीने कहा—] 'रे दुष्ट ! सुन, मैंने तुझे बहुतेरा समझाया, परन्तु तू मोहवश ऐसे घमण्डमें भर गया है कि जानबूझकर विष खाना चाहता है ॥ १ ॥ जगतप्रसिद्ध महान् वीर बालिका बल तो तू जानता है न, या अब भूल गया ? देख, उसे रघुनाथजीने अनायास एक बाणसे ही मार डाला और अपने शरणागत सुग्रीवपर प्रेम दिखलाया ॥२॥ तुम भी अपने कर्मोंका फल भोगोगे तुमने आग्रह- पूर्वक अच्छी जगह बैर बढ़ाया है ! अब, जिस समय रीछ और वानर तुम्हें चपेटमें लेकर मारेंगे उस समय पश्चात्ताप होगा ॥ ३ ॥ तुम्हारे दाँत तोड़नेके लिये तो मैं ही पर्याप्त हूँ; परंतु करूँ क्या, इसके लिये मैंने प्रभुकी आज्ञा प्राप्त नहीं की है । अब तुम शीघ्र ही रामचन्द्रजीके बाणोंसे छिन्नहृदय होकर सुन्दर युद्धस्थलमें सोओगे ॥४॥ तुम्हारा यह अविचल राज्य तो सारा-का-सारा विभीषणको ही मिलेगा ।

गीतावली ३५८ जिसने रघुनाथजीके चरणोंमें चित्त लगाया है।' तुलसीदासजी कहते हैं, रावणसे ऐसे वचन कह वानरराज बालिके पुत्र अंगदजी गरजते हुए वहांसे चल दिये ॥ ५ ॥ लक्ष्मण-मूर्च्छा राग केदारा [ ५ ] राम-लषन उर लाय लये हैं। भरे नीर राजीव-नयन सब अँग परिताप तए हैं॥ १ ॥ कहत ससोक बिलोकि बंधु-मुख बचन प्रीति गुथए हैं। सेवक-सखा भगति-भायप-गुन चाहत अब अथए हैं॥ २ ॥ निज कीरति-करतूति तात ! तुम सुकृतौ सफल जए हैं। मैं तुम्ह बिनु तनु राखि लोक अपने अपलोक लए हैं॥ ३ ॥ मेरे पनकी लाज इहाँलों हठि प्रिय प्रान दए हैं। लागति सांगि बिभीषन ही पर, सीपर आपु भए हैं॥ ४ ॥ सुनि प्रभु-बचन भालु-कपि-गन, सुर सोच सुखाइ गए हैं। तुलसी आइ पवनसुत-बिधि मानो फिरि निरमये नए हैं॥ ५ ॥ [जिस समय मेघनादकी शक्ति खाकर लक्ष्मणजी मूर्च्छित हो गये और हनुमान्जी उन्हें भगवान् रामके पास ले आये, उस समय] रघुनाथजीने लक्ष्मणजीको उठाकर हृदयसे लगा लिया। उनके नेत्र- कमल जलसे भर आये और सब अङ्ग परितापसे संतप्त हो गये ॥ १ ॥ वे भाईका मुख देखकर अत्यन्त शोकयुक्त हो ये प्रीतिग्रथित वचन कहने लगे—'अब सेवक, सखा, भक्ति भ्रातृत्वके सारे गुण अस्त होनेवाले हैं ॥ २ ॥ हे तात ! अपनी कीर्ति और कृतिसे तुमने समस्त

३५६ लंकाकाण्ड सुकृतियोंको जीत लिया। अब तुम्हारे बिना इस शरीरको रखकर मैंने लोकमें अपकीर्ति ही कमायी है॥ ३॥ अहो! मेरी प्रतिज्ञाकी तुम्हे यहां तक लाज है कि उसके लिये अपने प्रिय प्राणतक दे डाले हैं; इसीलिये यद्यपि शक्ति तो विभीषणके हृदयपर लगनेवाली थी, परंतु उसकी रक्षा करने लिये तुम उसकी ढाल बन गये!'॥ ४॥ प्रभुके ये वचन सुनकर रीछ, वानर और देवतागण शोकसे सूख गये। तुलसीदासजी कहते हैं, इसी समय ब्रह्मारूप हनुमान्जीने [ओषधिके सहित आकर] मानो उन्हें फिरसे नया बना दिया ॥ ५॥ राग सोरठा [६] मोपै तो न कछू ह्वै आई। ओर निबाहि भली बिधि भायप चल्यो लखन-सो भाई ॥ १ ॥ पुर, पितु-मातु, सकल सुख परिहरि जेहि बन-बिपति बँटाई। ता सँग हौं सुरलोक सोक तजि सक्यो न प्रान पठाई ॥ २ ॥ जानत हौं या उर कठोरतें कुलिस कठिनता पाई। सुमिरि सनेह सुमित्रा-सुतको दरकि दरार न जाई ॥ ३ ॥ तात-मरन, तिय-हरन, गीध-बध, भुज दाहिनी गवाई। तुलसी मैं सब भांति आपने कुलहि कालिमा लाई ॥ ४ ॥ 'हाय! मुझसे तो कुछ भी नहीं बना! आज लक्ष्मण-जैसा भाई भ्रातृत्वका अन्ततक अच्छी तरह निर्वाह करके चला गया ॥ १ ॥ जिसने नगर, पिता, माता और सब प्रकारके सुखत्यागकर मेरी वनकी विपत्तिको बँटाया था, उसके साथ मैं अपने प्राणोंको भी शोक त्याग- कर सुरलोक नहीं भेज सका! ॥ २॥ मालूम होता है, वज्रने भी

मेरे इस कठोर हृदयसे ही कठिनता प्राप्त की है, इसीसे सुमित्रा- नन्दनके स्नेहका स्मरण करके इसमें फटकर कोई दरार नहीं पड़ी ॥ ३ ॥ हाय ! मेरे कारण ही पिताजीकी मृत्यु हुई, स्त्रीका अपहरण हुआ, गृध्रराजके प्राण गये और अब मुझे यह दाहिनी भुजा (लक्ष्मण) भी गँवानी पड़ी । इस प्रकार मैंने सब तरह अपने कुलको कलंक ही लगाया है ॥ ४ ॥

[ ७ ]

मेरो सब पुरुषारथ थाको । बिपति बँटावन बंधु-बाहु बिनु करौं भरोसो काको ॥ १ ॥ सुनु, सुग्रीव ! सांचेहू मोपर फेक्यो बदन बिधाता । ऐसे समय समर-संकट हौं तज्यो लखन-सो भ्राता ॥ २ ॥ गिरि, कानन जैहैं साखा-मृग, हौं पुनि अनुज-सँघाती । ह्वै है कहा बिभीषनकी गति रही सोच भरि छाती ॥ ३ ॥ तुलसी सुनि प्रभु-बचन भालु-कपि सकल बिकल हिय हारे । जामवंत हनुमंत बोलि तब, औसर जानि प्रचारे ॥ ४ ॥

‘अब मेरा सारा पुरुषार्थ थक गया । अपनी विपत्तिको बँटाने- वाले भाईरूप भुजाके बिना अब मैं किसका भरोसा करूँ ? ॥ १ ॥ सुग्रीव ! सुनो, विधाताने सचमुच मेरी ओरसे मुंह फेर रखा है, इसीसे ऐसे समय युद्धका संकट उपस्थित होनेपर मुझे लक्ष्मण-जैसे भाईने त्यागदिया ॥२॥ बानर तो पर्वत और वनोंमें चले जायँगे और मैं भैया लक्ष्मणका साथ पकडूंगा, परंतु मेरे हृदयमें यही सोच भरा हुआ है कि विभीषणकी क्या गति होगी’ ॥ ३ ॥ तुलसीदासजी कहते हैं, प्रभुके ये वचन सुनकर सब रीछ-वानर हृदयमें व्याकुल

३६१ लंकाकाण्ड होकर थकित हो गये। तब जाम्बवान्‌ने हनुमान्‌जीको बुलाकर उत्तेजित किया ॥ ४ ॥ राग मारू [ ८ ] जौ हौं अब अनुसासन पावौं। तौ चंद्रमहि निचोरि चैल-ज्यौं, आनि सुधा सिर नावौं ॥ १ ॥ कै पाताल दलौं ब्यालावलि अमृत-कुण्ड महि लावौं। भेदि भुवन, करि भानु बाहिरो तुरत राहु दं तावौं ॥ २ ॥ बिबुध-बैद बरबस आनौं धरि, तौ प्रभु-अनुज कहावौं। पटकौं मीच नीच मूषक-ज्यौं, सबहिको पापु बहावौं ॥ ३ ॥ तुम्हरिहि कृपा, प्रताप तिहारेहि नेकु बिलंब न लावौं। दीजै सोइ आयसु तुलसी-प्रभु, जेहि तुम्हरे मन भावौं ॥ ४ ॥ [तब हनुमान्‌जी कहने लगे—] 'प्रभो ! यदि इस समय मुझे आज्ञा मिले तो मैं चन्द्रमाको वस्त्रके समान निचोड़कर उससे अमृत लाकर ही आपको सिर नवाऊँ ॥ १ ॥ अथवा पातालमें [अमृतकी रक्षा करनेवाले] सर्पोंको मारकर अमृत-कुण्डको भूमिपर उठा लाऊँ [यदि उससे भी काम न चले तो] भुवनकोशको फोड़कर सूर्यको बाहर निकाल दूँ और तुरंत ही उस छिद्रपर राहुको रखकर उसे मूँद दूँ [जिससे फिर सूर्य न आ सके और प्रातःकाल न हो] ॥ २ ॥ यही नहीं, यदि मैं देवताओंके वैद्य अश्विनीकुमारोंको बलपूर्वक ले आऊँ, तभी प्रभुका अनुचर कहलाऊँ । नीच मृत्युको मूषकके समान पटक दूँ और इस प्रकार सभीका पाप काट दूँ [फिर किसीको मरनेका ही भय न रहे] ॥ ३ ॥ प्रभो ! आपकी

गीतावली ३६२ कृपा और आपहीके प्रतापसे मैं इन कार्योंमें तनिक भी देरी नहीं करूँगा। अतः हे तुलसीदासके स्वामी ! जिसके करनेसे मैं तुमको प्रिय लगूँ, वही आज्ञा दीजिये ॥ ४ ॥ [ ९ ] सुनि हनुमंत-बचन रघुबीर। सत्य, समीर-सुवन ! सब लायक, कह्यो राम धरि धीर ॥ १ ॥ चहिये बैद, ईस-आयसु धरि सीस कीस बलऐन। आन्यो सदनसहित सोवत ही, जौलौं पलक परै न ॥ २ ॥ जियै कुँवर, निसि मिले मूलिका, कीन्हीं बिनय सुषेन। उठ्यो कपीस, सुमिरि सीतापति, चल्यो सजीवनि लेन ॥ ३ ॥ कालनेमि दलि बेगि बिलोक्यो द्रोनाचल जिय जानि। देखी दिब्य ओषधी जहँ तहँ जरी, बेग न परि पहिचानि ॥ ४ ॥ लियो उठाय कुधर कंदुक-ज्यों, बेग न जाइ बखानि। ज्यों धाए गजराज-उधारन सपदि सुदरसनपानि ॥ ५ ॥ आनि पहार जोहारे प्रभु, कियो बेदराज उपचार। करुनासिंधु बंधु भेट्यो, मिटि गयो सकल दुख-भार ॥ ६ ॥ मुदित भालु-कपि-कटक, लह्यो कनु समर पयोनिधि पार। बहुरि ठौरही राखि महीधर आयो पवनकुमार ॥ ७ ॥ सेन सहित सेवकहि सराहत पुनि पुनि राम सुजान। बरषि सुमन, हिय हरषि प्रसंसत बिबुध बजाइ निसान ॥ ८ ॥ तुलसिदास सुधि पाइ निसाचर भए मनहु बिनु प्रान। परी भोरही रोर लंकगढ़, दई हाँक हनुमान ॥ ९ ॥ हनुमान्जीके ये वचन सुनकर रघुश्रेष्ठ भगवान् रामने धैर्य धारणकर कहा—'पवनन्दन ! तुम्हारा कथन सर्वथा सत्य है,

३६३ लंकाकाण्ड तुम वास्तवमें यह सभी कुछ करनेमें समर्थ हो ॥ १ इस समय एक वैद्यकी आवश्यकता है। भगवान्‌की यह आज्ञा सिरपर रखकर बलशाली वानरराज, जितनी देरमें पलक भी न लगे इतनेहीमें एक वैद्यको उसके घरसहित सोते हुए ही उठा लाये ॥ २ ॥ उस सुषेण नामक वैद्यने विनयपूर्वक कहा—'यदि रात्रिके भीतर ही संजीवनी बूटी मिल सके तो कुंवर जीवित हो सकते हैं।' यह सुनते ही वानरेश्वर हनुमान्‌जी सीतापति भगवान् रामका स्मरण करते हुए उठे और संजीवनी बूटी लेनेके लिये चल दिये ॥ ३ ॥ उन्होंने मार्गमें कालनेमिको मारकर शीघ्र ही द्रोणाचलको देखा और उसे अपने चित्तसे ही पहचान लिया। वहाँ उन्होंने जहाँ-तहाँ बहुत-सी दिव्य ओषधियाँ देखीं; परंतु वे उस बूटीको न पहचान सके ॥ ४ ॥ तब उन्होंने उस पर्वतको गेंदके समान उठा लिया। उस समयके उनके वेगका वर्णन नहीं किया जा सकता। ऐसा जान पड़ता था, मानो गजराजका उद्धार करनेके लिये बड़ी शीघ्रतासे चक्रपाणि भगवान् विष्णु दौड़े जा रहे हों ॥ ५ ॥ इस प्रकार पहाड़को लाकर उन्होंने प्रभुको प्रणाम किया और वैद्यराजने लक्ष्मणजीकी चिकित्सा की [ इससे लक्ष्मणजी तत्काल सचेत हो गये]। तब करुणासागरभगवान्‌रामने भाईका आलिंगन किया और इससे उनके दुःखका सारा भार मिट गया ॥ ६ ॥ रीछ और वानरोंका दल भी ऐसा आनन्दित हुआ, मानो उसे संग्रामरूप समुद्रका पार मिल गया हो। तत्पश्चात्, हनुमान्‌जी उस पर्वतको जहाँ-का-तहाँ रख आये ॥ ७ ॥ उस समय सम्पूर्ण सेनाके सहित परम चतुर भगवान् राम बारंबार अपने सेवककी प्रशंसा करने लगे तथा देवतालोग भी

गीतावली ३६४ पुष्पोंकी वर्षा कर, हृदयमें आनन्दित हो दुन्दुभी बजाते हुए उनकी बड़ाई करने लगे ॥ ८ ॥ तुलसीदास कहते हैं, इस समाचारको पाकर राक्षसगण तो मानो प्राणहीन हो गये । प्रातःकाल होते ही जब हनुमान्जीने हाँक लगायी तो लंकापुरीमें हाहाकार मच गया ॥ ९ ॥ राग केदारा [ १० ] कौतुक ही कपि कुधर लियो है। चल्यो नभ नाइ माथ रघुनाथहि, सरिस न बेग बियो है ॥ १ ॥ देख्यो जात जानि निसिचर, बिनु फर सर हन्यो हियो है। परचो कहि राम, पवन राख्यो गिरि, पुर तेहि तेज पियो है ॥ २ ॥ जाइ भरत भरि अंक भेंटि निज, जांवन दान दियो है। दुख लघु लषन मरम घायल सुनि, सुख बड़ो कीस जियो है ॥ ३ ॥ आयसु इतहि, स्वामि संकट उत, परत न कछू कियो है। तुलसिदास बिदरचो अकास, सो कैसेंकें जात सियो है ॥ ४ ॥ [अब पर्वत लाते समय मार्गमें जो घटना हुई उसका वर्णन करते हैं—] हनुमान्जीने खेलसे ही पर्वत उठा लिया और रघुनाथ- जीको सिर नवा आकाशमार्गसे चल दिये । उस समय उनके समान और किसीका वेग नहीं था ॥ १ ॥ उन्हें [अयोध्याके ऊपर होकर ] जाते देख भरतजीने राक्षस जानकर उनके हृदयमें बिना गाँसीका बाण मारा । तब वे 'राम' ऐसा कहते हुए गिर पड़े । पवनने [अयोध्याकी रक्षा करनेके लिये] पर्वतको रोक लिया, मानो नगरने उनका तेज पी लिया हो ॥ २ ॥ तब भरतजीने

३६५ लंकाकाण्ड [उनके मुखसे रामनाम सुन] उनके समीप जा अपनी भुजाओंमें भरकरउनका आलिङ्गनकिया और उन्हें जीवनदान दिया। लक्ष्मणजी मर्माहत हुए हैं—यह सुनकर तो उन्हें थोड़ा-सा दुःख हुआ, परंतु हनूमान्‌जीको जीवित देखकर वे परम आनन्दित हुए ॥ ३ ॥ स्वामीकी आज्ञा इधर आयोध्यामें ही रहनेकी है और उधर उनपर युद्धका संकट पड़ा हुआ है—इसपर भरतजीने बहुत कुछ विचार किया, परंतु उनसे कुछ करते न बना। तुलसीदासजी कहते हैं, [भरतजीकी अवस्था उस समय ऐसी थी] जैसे आकाश फट जाय तो उसे कैसे सिया जाय ? ॥ ४ ॥ [ ११ ] भरत-सत्रुसूदन बिलोकी कपि चकित भयो है। राम-लषन रन जीति अवध आए, कैधौं मोहि भ्रम, कैधौं काहू कपट ठयो है॥ १ ॥ प्रेम पुलकि, पहिचानिकैं पदपदुम नयो है। कह्यो न परत जेहि भांति दुहु भाइन सनेहसों उर लाय लयो है॥ २ ॥ समाचार कह गहरु भो, तेहि ताप तयो है। कुधर सहित चढ़ौ बिसिख, बेगि, पठवौं, सुनि हरि हिय गरब गूढ़ उपयो है॥ ३ ॥ तीरतें उतरि जस कह्यो चहैं, गुनगननि जयो है। धनि भरत ! धनि भरत ! करत भयो, मगन मौन रह्यो मन अनुराग रयो है॥ ४ ॥ यह जलनिधि खन्यो, मथ्यो, लँघ्यो,बांध्यो,अँचयो है। तुलसिदास रघुबीर बंधु-महिमाको सिंधु तरि को कसि पार गयो है ? ॥ ५ ॥

गीतावली ३६६ हनूमान्‌जी भरत और शत्रुघ्नको देखकर बड़े विस्मित हुए । वे सोचने लगे—क्या राम और लक्ष्मण युद्धमें विजय प्राप्तकर अयोध्यामेंआ गये हैं या मुझे भ्रम होरहा है ? अथवा यहकिसीने कपट किया है ॥१॥ फिर उन्हें पहचानकर उन्होंने प्रेमसे पुलकित हो उनके चरणकमलोंमें प्रणाम किया । उस समय उन्हें दोनों भाइयोंने जैसे प्रेमसे हृदयसे लगाया, वह कहा नहीं जाता ॥ २ ॥ फिर उन्हें सारे समाचार सुनाकर कहा—'मुझे विलम्ब हो रहा है।' वे सब बातें सुनकर भरतजी दुःखसे संतप्त हो गये और बोले—'तुम पर्वतसहित मेरे बाणपर चढ़ जाओ, मैं तुरन्त ही तुम्हें रघुनाथजीके प'स भेज दूंगा !' यह सुनकर हनुमान्‌जीके हृदयमें गुप्तरूपसे गर्वका आविर्भाव हुआ ॥ ३ ॥ [वे उनके बाणपर चढ़े और जब देखा कि उनके लिये यह कोई बड़ी बात नहीं है । ] तो उससे उतरकर उनका सुयश कहना चाहा । भरतजीके गुणोंने उन्हें जीतलिया । उनकामन अनुराग- में डूब गया तथा 'भरतजी धन्य हैं, भरतजी धन्य हैं, इस प्रकार कहते हुए प्रेममें मग्न होकर वे चुप रह गये ॥४॥ तुलसीदासजी कहते हैं, इस समुद्रको तो [सगर-पुत्रोंने] खोदा है, [देवता और दैत्योंने] मथा है, [हनूमान्‌जीने] लांघा है, [नल-नीलने बांधा है और [अस्त्यजीने] पिया है; किन्तु रघुनाथजीके भाई भरतजीकी महिमाके समुद्रको तरकर भला कौन कवि पार गया है ? ॥ ५ ॥ [ १२ ] होतो नहि जौ जग जनम भरतको । तौ, कपि कहत, कृपान-धार मग चलि आचरत बरत को ? ॥ १ ॥

३६७ लंकाकाण्ड धीरज-धरम धरनिधर-धुरहूँतें गुर धुर धरनि धरत को ? सब सदगुन सन्मानि आनि उर, अघ-ओगुन निदरत को ? ॥ २ ॥ सिवहु न सुगम सनेह रामपद सुजननि सुलभ करत को ? सृजि निज जस-सुरतरु तुलसीकहँ, अभिमतफरनि फरतको ? ॥ ३ ॥ हनूमान्‌जी कहने लगे—यदि संसारमें भरतजीका जन्म न हुआ होता तो खाँड़की धाररूप इस दुर्गम मार्गमें चलकर प्रेमव्रतका कौन आचरण करता ? ॥ १ ॥ पृथिवीमें पर्वतोंके भारसे भी भारी धैर्य और धर्मका बोझा कौन उठाता ? सब सद्‌गुणोंको सम्मानपूर्वक हृदयमें धारण कर कौन पाप और अवगुणोंका निरादर करता ? ॥ २ ॥ और जो श्रीरामचन्द्रजीके चरणोंका प्रेम शिवजीको भी सुलभ नहीं है, उसे कौन सत्पुरुषोंके लिये सुलभ करता तथा अपने सुयशरूप कल्पवृक्षको रचकर कौन तुलसीदासके लिये अभिमत फल उत्पन्न करता ? ॥ ३ ॥ [ १६ ] सुनि रन घायल लषन परे हैं। स्वामिकाज संग्राम सुभटसों लोहे ललकारि लरे हैं॥ १ ॥ सुवन-सोक, संतोष सुमित्रहि, रघुपति-भगति बरे हैं। छिन-छिन गात सुखात, छिनहिं छिन हुलसत होत हरे हैं॥ २ ॥ कपिसों कहति सुभाय, अँबके अंबक अंबु भरे हैं। रघुनंदन बिनु बंधु कुअवसर, जुद्यपि धनु दुसरे हैं॥ ३ ॥ 'तात ! जाहु कपि संग', रिपुसूवन उठिकर जोरि खरे हैं। प्रमुदित पुलकि पेंत पूरे जनु बिधिबस सुढर ढरे हैं॥ ४ ॥ अंब-अनुजगति लखि पवनज-भरतादि गलानि गरे हैं। तुलसी सब समुझाय मातु तेहिं समय सचेत करे हैं॥ ५ ॥

गीतावली ३६८ जब सुमित्राने सुना कि लक्ष्मणजी युद्धस्थलमें घायल पड़े हैं और उन्होंने अपने स्वामीके लिये विपक्षी योद्धा मेघनादसे रणभूमिमें खूब ललकारकर लोहा भिड़ाया है ॥ १ ॥ तो उन्हें पुत्रकी दशासे तो शोक हुआ और इस बातसे संतोष हुआ कि उन्होंने रघुनाथजी- की भक्तिको स्वीकार किया । उनके अङ्ग एक क्षणमें शोकमें सूख जाते हैं और फिर दूसरे ही क्षणमें आनन्दसे हरे हो जाते हैं ॥ २ ॥ तब माता सुमित्राने नेत्रोंमें जल भरकर, स्वभावसे ही हनूमान्‌जीसे कहा—'रामजी कुअवसरमें भाईसे बिछुड़ गये, यद्यपि धनुष उनके साथ है [जिसके होते हुए उन्हें अन्य किसीकी सहायताकी अपेक्षा नहीं है]' ॥ ३ ॥ [हनूमान्‌जीसे ऐसा कहकर वे शत्रुघ्नजीसे बोली—] 'भैया ! तुम इस हनूमान्‌के साथ जाओ ।' यह सुनते ही शत्रुघ्नजी हाथ जोड़कर खड़े हो गये और शरीरमें पुलकायमान होकर ऐसे प्रसन्न हुए मानो दैवयोगसे उनके पूरे-पूरे दाँव पड़ गये हों ॥ ४ ॥ माता और छोटे भाईकी यह दशा देखकर हनूमान् और भरतजी बड़े ही ग्लानिग्रस्त हो गये । तुलसीदासजी कहते हैं तब माताने उन सबको समझाकर सचेत किया ॥ ५ ॥ [ १४ ] बिनय सुनयनी परि पाय । कहाँ कहा, कपीस ! तुम्ह सुचि, सुमति, सुहृद सुभाय ॥ १ ॥ स्वामि-संकट-हेतु हौं जड़ जननि जनम्यो जाय । समौ पाइ, कहाइ सेवक घट्यो तौ न सहाय ॥ २ ॥ कहत सिथिल सनेह भो, जनु घोर घायल घाय । भरत-गति लखि मातु सब रहि ज्यौं गुड़ी बिनु बाय ॥ ३ ॥

३६६ लंकाकाण्ड भेंट कहि कहिबो, कह्यो यों कठिन-मानस माय । 'लाल ! लोने लषन-सहित सुललित लागत नाँय' ॥ ४ ॥ देखि बंधु-सनेह, अंब सुभाउ, लषन-कुठाय । तपत तुलसी तरनि-त्रासकु एहि नये तिहुँ ताय ॥ ५ ॥ [ भरतजी कहने लगे— ] 'तुम भगवान् रामके पैरों पड़कर मेरी एक विनय सुनाना। हे कपीश्वर ! तुमसे मैं अधिक क्या कहूँ। तुम तो स्वभावसे ही शुद्धचित्त, सुमति और सुहृद् हो ॥ १ ॥ मुझ मूढ़को मेरी माताने प्रभुको कष्ट पहुँचाने के लिये व्यर्थ ही जन्म दिया है, क्योंकि मैं उनका सेवक कहलाकर भी समय उपस्थित होनेपर उनकी सहायता न कर सका' ॥ २ ॥ इस प्रकार कहते-कहते वे स्नेहसे शिथिल हो गये, जैसे कोई धीर पुरुष घावसे घायल हो जानेपर हो जाता है। भरतजीकी यह दशा देखकर सब माताएं इस प्रकार रह गयीं जैसे वायुके बिना पतंग ॥ ३ ॥ [ कौसल्याजी बोलीं— ] भैया ! रामसे भेंट करके कहना कि तुम्हारी कठोरहृदया माताने कहा है—'हे लाल ! तुम्हारा नाम ललित लाल लक्ष्मणके सहित ही सुन्दर मालूम होता है [अतः तुम्हारी शोभा लक्ष्मणके साथ ही लौटनेमें है]' ॥ ४ ॥ तुलसीदासजी कहते हैं, इस प्रकार भाईका स्नेह, माताका स्वभाव और लक्ष्मणजीको मर्माहित देख सूर्यको भी त्रस्त करनेवाले हनूमान्‌जी इन तीनों नये तापोंसे तपने लगे ॥ ५ ॥ [ १५ ] हृदय घाउ मेरे पीर रघुबीरें । पाइ सजीवन, जागि कहत यों प्रेमपुलकि बिसराय सरीरें ॥ १ ॥ मोहि कहा बूझत पुनि पुनि, जैसे पाठ-अरथ-चरचा कीरें । सोभा-सुख, छति-लाहु नृपकहूँ, केवल कांति-मोल हीरें ॥ २ ॥ गी० २४

गीतावली ३७० तुलसी सुनि सौमित्रि-बचन सब धरि न सकत धीरौ धीरै । उपमा राम-लषनकी प्रीतिकी क्यों दीजै खीरै-नीरै ॥ ३ ॥ संजीवनी बूटी खाकर सचेत होनेपर [जब पीड़ा आदिके विषयमें पूछा गया तो ] लक्ष्मणजी ने प्रेमसे पुलकित हो शरीरानु- सन्धानको भूलकर कहा—'मेरे हृदयमें तो केवल घाव ही है, उसकी पीड़ा तो रघुनाथजीको है ॥ १ ॥ जैसे तोतेसे कोई उसके पाठके अर्थकी चर्चा करे, वैसे ही आप लोग बार-बार मुझसे क्या पूछते हैं; हीरेके द्वारा शोभा, सुख तथा हानि या लाभ—ये सब तो राजाको ही होते हैं, हीरेकी तो केवल कान्ति तथा कीमत ही होती है ॥ २ ॥ तुलसीदासजी कहते हैं, लक्ष्मणजी के ये वचन सुनकर बड़े-बड़े धीर भी धैर्य धारण नहीं कर सकते । उन राम और लक्ष्मणके प्रेमकी उपमा दूध और पानीसे भी कैसे दी जाय ? ॥ ३ ॥ विजयी राम राग कान्हरा [ १६ ] राजत राम काम सत-

३७१ लंकाकाण्ड अपने शत्रु रावणको युद्धस्थलमें जीतकर भगवान् राम भाईके साथ विराजमान हैं। इस समय वे सैकड़ों कामदेवोंसे भी सुन्दर जान पड़ते हैं और अपना करकमल धनुष और बाणपर फेर रहे हैं ॥ १॥ उनके श्याम शरीरपर पसीनेकी सुन्दर बूंदें और बीच-बीचमें मनोहर रुधिरकण शोभायमान हैं, मानो किसी मरकतमणिके पर्वत- शिखरपर जुगुनुओंके समूहमें बीरबहूटियाँ शोभा पा रही हों ॥ २ ॥ उनके चारों ओर घायल वीर बैठे हुए हैं। वे सम्पूर्ण रीछ-वानर बड़े ही प्रसन्न हैं। उस समय प्रभु ऐसे जान पड़ते हैं, मानों फूले हुए किंशुक वृक्षोंके बीचमें एक अति विशाल और तरुण तमालवृक्ष हो ॥ ३॥ उस समय कमलनयन भगवान् रामने कृपादृष्टिसे देखकर सब मुनि, नाग, देवता और मनुष्योंको निर्भय कर दिया। तुलसीदासजी कहते हैं, यह दुःसह विपत्तिको दूर करनेवाला अनुपम रूप हमारे हृदयकमलमें विराजमान रहे ॥ ४ ॥ अयोध्यामें प्रतीक्षा राग आसावरी [ १७ ] अवधि आजु किधौं औरो दिन द्वै हैं। चढ़ि धौरहर, बिलोकि दखिन दिसि, बूझ धौं पथिक कहाँते आये वै हैं ॥ १ ॥ बहुरि बिचारि हारि हिय सोचति, पुलकि गात लागे लोचन च्वैहैं। निज बासरनि बरष पुरवंगोबिघ, मेरे वहां कठिन कृत क्वैहैं बन रघुबीर, मातु गृह जीवति, निलज प्रान सुनि सुनि स्वैहैं। तुलसीदास मो-सी कठोर-चित कुलिस सालभंजनि की द्वै हैं ॥ २ ॥

गीतावली ३७२ [जब अवधिके दिन प्रायः बीत चुके तो माता कौसल्याको रामके मिलनेकी बड़ी ही लालसा हुई। उस समय वे कहती हैं—] ‘क्यों जी, अवधि आज ही पूरी होगी या उसका कोई और दिन आवेगा ?’ फिर अपने महलपर चढ़कर दक्षिणकी ओर देखती हुई कहती हैं, ‘देखो पूछो तो, वे पथिक कहाँसे आ रहे हैं ?’ ॥ १ ॥ फिर अवधिमें विलम्ब जान, हृदयमें हार मानकर शोकग्रस्त हो जाती हैं, उनका शरीर पुलकित हो जाता है, नेत्रोंसे जल बहने लगता है [और वे मन-ही-मन कहने लगती हैं—] मालूम होता है, हमने जो कुटिल कर्म किये हैं, उनके परिणाममें विधाता इन चौदह वर्षोंको अपने ही दिनोंके हिसाबसे पूरा करेगा ॥ २ ॥ ‘हाय ! राम वनमें हैं और उनकी माता घरमें रहकर जी रही हैं !’ अब ये निर्लज्ज प्राण इस लोकापवादको सुन-सुनकर सुखकी नींद सोवेंगे ! भला, मुझ-जैसी कठोरचित्त वज्रकी गढ़ी हुई मूर्ति कौन होगी ! ॥ ३ ॥ [ १८ ] आली, अब राम लषन कित ह्वैं हैं। चित्रकूट तज्यौ तबतें न लही सुधि, बधू-समेत कुसल सुत द्वैं हैं १ बारि बयारि, बिषम हिम-आतप सहि बिनु बसन भूमितल स्वैहैं। कंद-मूल, फल-फूल असन बन, भोजन समय मिलत कैसे वैहैं। २ । जिन्हहि बिलोकि सौंचिहैं लता-द्रुम-खग-मृग-मुनि लोचन जल च्वैहैं तुलसीदास तिन्हकी, जननि हौं, मो-सी निठुर-चित औरो कहुँ ह्वैहैं ३ ‘अरी सखि ! इस समय राम और लक्ष्मण किधर होंगे ? जबसे उन्होंने चित्रकूटको छोड़ा है तबसे उनका कोई समाचार नहीं मिला। क्या वधू सीताके सहित मेरे दोनों बालक सकुशल होंगे ? ॥ १ ॥

३७३ लंकाकाण्ड वे वर्षा, वायु तथा भीषण शीत और घाम सहते हुए बिना वस्त्रके ही पृथ्वीपर पड़े रहते होंगे । वनमें कन्द, मूल और फल-फूल आदि ही खानेको मिलते हैं, और वह भोजन भी उन्हें समयपर खानेको कैसे मिलता होगा ? ॥ २ ॥ जिन्हें देखकर लता और वृक्षादिको भी शोक होगा तथा पक्षी, मृग और मुनियोंके नेत्रोंसे जल चूने लगेगा, मैं उन्हींकी माता हूँ ! भला मुझ-जैसी निष्ठुरहृदया भी कोई कहीं होगी ?' ॥ ३ ॥ राग सोरठ [ १९ ] बैठी सगुन मनावति माता । कब ऐहैं मेरे बाल कुसल घर, कहहु, काग ! फुरि बाता ॥ १ ॥ दूध-भातकी दौनी दैहों, सोने चोंच मढ़ैहौं । जब सिय-सहित बिलोकि नयन भरि राम-लषन उर लैहौ ॥ २ ॥ अवधि समीप जानि जननी जिय अति आतुर अकुलानी । गनक बोलाइ, पाँय परि पूछति प्रेम मगन मृदु बानी ॥ ३ ॥ तेहि अवसर कोउ भरत निकटतें समाचार लै आयो । प्रभु-आगमन सुनत तुलसी मनो मीन मरत जल पायो ॥ ४ । माता बैठी-बैठी शकुन मनाती है—'अरे काक ! सच-सच बता, मेरे बालक कुशलपूर्वक कब घर आ जायेंगे ? ॥ १ ॥ जिस समय मैं नेत्र भरकर सीताके सहित राम और लक्ष्मणको देखकर हृदयसे लगाऊँगी, उस समय मैं तुझे दूध-भातका दोना दूँगी और तेरी चोंच सोनेसे मढ़वा दूँगी ॥ २ ॥ फिर वनवासी अवधिको समीप ही जान माता अत्यन्त आतुर होकर हृदयमें व्याकुल हो