कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)
Kabir Sagar (11 Parts Complete)
कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा
स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)
आगमनिगमबोध
( ७ )
पुरुषते महातत्त्व प्रकटार्ह । पुनि हंकार इन्द्रीतत्त्व गार्ह ॥ प्रलयको घौस बहुरि जब आवै । इन्द्री तत्त्व सब तहाँ समावै ॥ जिहि क्रमसे जो दियौ देखाई । तिहि क्रम २ सब जाहि लुपाई ॥ पंचम शास्त्र पतंजल कहेऊ । वेद अथर्वणसे सो गहेऊ ॥ ऋषि पातंजलि ताहि बनाई । वर्णन सारुयशास्त्र सम तार्ह ॥ योग युक्ति तिहि माँह बखाना । ज्ञान द्वारते युक्ति प्रमाना ॥ छठे शास्त्र वैशेषिक भाये । मुनि कणाद कर्ता कहलाये ॥ वेद अथर्वणते गहि लीना । यह षट्शास्त्रको वर्णन कीना ॥
इति श्री षट्शास्त्र
अथ चार उपवेद वर्णन
दोहा-आयुर्वेद धनुर्वेद पुनि, गन्धर्ववेद बखान ।
अथर्वेद ये चार हैं, तिनकी निर्णय ठान ॥
चौपाई
प्रथमे आयुर्वेद करतारा । ब्रह्मा प्रजापति अश्वनीकुमारा ॥ धन्वन्तरि आदिक रच ताही । कामशास्त्र वेदादिक जाही ॥ द्वितिये धनुर्वेदके करता । विश्वामित्र नाम सो धरता ॥ ब्रह्मा परजापति से जोई । विश्वामित्र सिखे गुन सोई ॥ सकल युक्ति शिष कीन प्रचारा । परजा पालन कै व्यौहारा ॥ शास्त्र प्रहारकि युक्ति है तामें । युद्धकरनकी बिधि वह वामें ॥ आयुध दोय प्रकारके मुक्ता । एक है मुक्त अरु द्वितिय अमुक्ता ॥ तृतिये मुक्तामुक्त कहाऊ । यंत्र मुक्त चौथेको नाऊ ॥ हाथसे जो चक्रादि चलाये । ताको नाम मुक्त बतलाये ॥ तरवार आदि अमुक्त बखाना । बरछी मुक्तामुक्त प्रमाना ॥ बहुरि तीर आदिक अरु गोली । यंत्र मुक्त तिनको कहि बोली ॥ मुक्त आयुधको अस्त्र कहीजै । अरु अमुक्तको शास्त्र भनीजै ॥
( ८ )
बोधसागर
सने चार प्रकार नाम धर । घोढचढरथचढगजचढपद्मचर॥ असगुन सगुन बहुत विधिभाषा । क्षत्री धर्म सकल तह राखा ॥ तृतिये गन्धर्व वेद बताये । ताहि भरथजीने प्रगटाये ॥ नाद नृत्य सुर ताल अनन्ता । विविधि भांतिसे ताहि बंदता ॥ युक्ति अनेकन देव अराधू । निरविकल्प पुनि कथे समाधू॥ चौथे अर्थवेद विधि कहिये । नाना युक्ते ताहिमें लहिये ॥ नीति शास्त्र अरु अश्चारुढा । शिल्प सूष आदिक मतिगुढा॥ धन उपाय बहु विधि तहलहिये । अर्थ वेद यहि कारण गहिये ॥ द्रव्य उपाजन रीति बनाई । अर्थ वेद पुनि अस अर्थाई ॥ कसेहु निपुण होय नर जोऊ । भाग बिना धन लहै न कोऊ ॥ ताते अन्त कथे बैरागा । सब चातुरी वृथा इमिलागा ॥ चहुँ उपवेदको यह सिद्धांता । सब तजि हो विरक्त बुधवन्ता ॥ वेद उपवेद कि विधिमें पागा । अन्त मुख्य वैराग अरुत्यागा॥
इति
अथ चार उपवेद षट् अंगवर्णन--चौपाई
शिक्षा कल्प व्याकरण वरनो । पुनि निरुक्तियोतिषचितधरनौ॥ पिंगल सहित कहैं षट् अङ्गा । विविधि भांति भाषे परसंगा॥ प्रथमें शिक्षा शास्त्रमें कहेऊ । नाना भांति कि युक्ती गहेऊ ॥ वेदके शब्द न माह बखाना । अक्षरनके अस्थानको ज्ञाना ॥ पाणिनीय है ताके करता । युक्ति चातुरी बहु तहँ धरता ॥ द्वितीये कल्पके सूत्रन माहीं । वेद कि विधिसो कहै तहाहीं ॥ कर्मके अनुष्ठान विधि गायन । पाणिनि पातंजलि कात्यायन ॥ तृतिये कथे व्याकरण जोई । वेदको शब्दबोध तिहि होई ॥ पाणिनीय आदिक बहु तेरे । कर्ता सोई व्याकरण केरे ॥ चौथे निरुक्त शास्त्रके माहीं । ऐसी निर्णय कीनो ताहीं ॥
आगमनिगमबोध
( ९ )
अपर सिद्धपद वेद जो होई। तासु अर्थ बोधक है सोई ॥ यास्क मुनीश्वर कथे बखानी। नाम निरूपन निर्णय ठानी ॥ आदित्य आदिक अरु बहुतेरे। रचित निरुक्त शास्त्र तिन केरे ॥ पंचम पिंगल कीन बखाना। पिंगलमुनिरचि छंद विधाना ॥ छटये ज्योतिष कालको ज्ञाना। आदित्यादिक गर्ग बखाना ॥
इति चार उपवेद
अथ अठारह पुराणोंके नाम-चौपाई
ब्रह्म बहुरि वयवर्त बखानो। बावन अरु ब्रह्मांड प्रमानो ॥ मार्कण्डेय भविष्य कहावै। नारद विष्णु पुराण बतावै ॥ गरुड बराह अरु पद्म गनीजै। भागवत मीन वो कूर्म कहीजै ॥ लिंगो वायु पुराण बताया। फिर अस्कंधो अग्नि कहाया ॥
इति
अथ शास्त्रके अठारह प्रस्थान वर्णन-चौपाई
शास्त्रके हैं प्रस्थान अठारा। या विधि तिनको नाम उचारा ॥ चार वेद उपवेद हैं चारी। वेदनके षट् अंग विचारी ॥ धर्मशास्त्र मीमांसा न्याई। चौथे पुनि पुराण बतलाई ॥ उप पुराण पौराण अनेका। अठारहेंकी नियम न एका ॥ स्मृती महाभारत रामायण। मंत्रशास्त्र नाना विधि गायन ॥ वाम तंत्र देवीके राखा। नारद पंचरात्र पुनि भाषा ॥ देव अराधन विधि बहु भनते। जक्त कार्य ताते भल गनते ॥
इति
अथ चारवेद को बाद वर्णन-चौपाई
प्रथम कहै ऋगवेद बखानी। निराकार परमेश्वर मानी ॥ निरलेपो सो अलख अगोचर। निरालंब सो जान ब्रह्मवर ॥ द्वितीय अथर्वण भाषत होई। निरालम्ब निलैप न कोई ॥
( १० )
बोधसागर
नहीं निर्गुण नहीं सर्गुण कहेऊ । जो कोइ मरा मुक्त सो भैऊ ॥ जैसे पत्र वृक्ष ते टूटा । फेर न सो तरुवरमें जूटा ॥ ऐसो जीव मरा यकवारा । बहुरि नहीं ताते तन धारा ॥ तृतीय यजुर अस कहे बहोरी । इन दोनोंकी मतिभई भोरी ॥ सर्गुण ब्रह्म नरायण होई । क्षीर समुद्र शयन कर सोई ॥ दश अवतार सोई धरिलीनो । गोपीनके संग कीडा कीनो ॥ चौथेसाम कह पुनि मत अपना । यह सब जानो झूठ कल्पना ॥ नहीं सर्गुण नहीं निरगुण देवा । नहीं दृष्टि गोचरको भेवा ॥ सम्पूर्ण है ब्रह्म अखण्डा । तत्वमसी अद्वैतसे मण्डा ॥
इति
अथ षट्शास्त्रकी बादर्षणन—चौपाई
प्रथम मीमांसा शास्त्र आचारी । कर्म थापि निजु ज्ञान उचारी ॥ जो कछु लाभ जक्तसे कीना । सो सब जान कर्म आधीना ॥ कर्महि अधिष्ठान जिवकेरा । कर्मते करे जक्त में फेरा ॥ कर्म प्रवृत्त कर्म लय पावै । कर्महि दुखसुख जीव भुगावै ॥ भूत भग्य व्रत मानिक जोई । कर्म अधीन जान सब सोई ॥ अज हरि हर सनकादिक जेते । कर्म अधीन जान सब तेते ॥ कर्म अधीन ज्ञान अरु योगा । जो जस करे भोग तसभोगा ॥ कर्म स्वतंत्र सर्वे परगावै । जो जस करै सो तसफल पावै ॥ द्वितीय बाद वयशेष वदंता । कर्म नहीं जानिये सुतंता ॥ कर्मतो कालकि बसमें होई । काल पाय कर्मकरै न कोई ॥ जब कतहुँ परगात न होई । भोर कर्म तब करै न कोई ॥ जौ मध्यान न सन्द्या आवै । बिना काल को कर्म गहावै ॥ बाल कर्म ना हो तरुनाई । युवा कर्म नहीं शिशु करि पाई ॥ युवा कर्म करि सकै न बूढा । वृद्ध कर्म तरुनाई गूढा ॥
आगमनिगमबोध
( ११ )
ताते यह निश्चय करि मानो । कर्म कालकी वश में जानो ॥ कालहि ब्रह्म और नहिं कोई । काल पाय अज हरि हर होई ॥ काल पाय पुनि सो बिनसाही । उतपति प्रलयकाल वश आही ॥ कालहि ते सुख दुख लहंता । काल स्वतन्त्र कर्म परतन्ता ॥ जब चाहे क्रम कर नर लोई । काल किये ते कवहु न होई ॥ ताते काल सत्य करि मानी । कर्म असत्य वैशेषिक बानी ॥ तृतीय न्याय निज मत अर्थाई । काल है छीन छीन है जाई ॥ घटि बटि जाय कालकी बाते । काल कर्म नास्ती दोष ताते ॥ अस्ति एक परमात्म आही । तीन काल आवै अरु जाही ॥ निजु बश ईश्वर कालको धरई । जब जस चाहे तब तस करई ॥ ग्रीषम वर्षा काल बनावै । वर्षाको ग्रीषम दिखलावै ॥ चाहे रंक् रावकरि द्वारी । भूपतिको पुनि करे भिखारी ॥ सकल सूत्रधर ईश्वर ऐसे । नाचे जग कठपुतली जैसे ॥ ताते परमेश्वर है अस्ती । काल वो कर्म सुभाव है नास्ती ॥ चौथे पतञ्जलि कह यह लेखा । कहो कहां तुम ईश्वर देखा ॥ तुम नहिं जौ ईश्वर लखिपाई । तौ पुनि कैसे ताहि बताई ॥ कैसो ईश्वर होइ रे भाई । बिन देखे कह कहो बुझाई ॥ ईश्वर वहां सो कैसे जाना । बिनु अनुभव भाखे अनुमाना ॥ पीतर पाथर प्रथमा पूजो । अनुमानहिते मनमें सूजो ॥ यह सब झूठ भरमको फन्दा । आत्म शुद्ध सच्चिदानन्दा ॥ सो हम जोग मार्ग ते जाना । तुमको नहिं कहु अनुभवज्ञाना ॥ तुम प्रतिमा पूजो यहि लेखे । हम ब्रह्मांड पिंडमें देखे ॥ तुम हो झूठो हम हैं सांचे । ईश्वरकी अनभौ तुम काचे ॥ ताते योग सत्करि जानो । और सकल झूठा करि मानो ॥ पञ्चम सांख्यपती अस बोलो । तुम सब मिथ्या भ्रमयुत डोलो ॥
( १२ )
बोधसागर
यकदेशी अनुभव अरु ज्ञाना । सो कछु कामको नहीं बखाना ॥ ब्रह्म सर्व देशी कह सोई । साक्षी सर्व अकर्ता होई ॥ सब करतूत प्रकृती ठाना । योग समाध साधना नाना ॥ उत्तपति अस्थित परलय कर्मा । सो सबही प्रकृतके धर्मा ॥ पांचों तत्त्व पचीस प्रकृती । चारों देह आदि सब नास्ती ॥ ईश्वरको जो जाननहारा । सर्वसाक्षि सो आस्ति पुकारा ॥ ये सब अनितमें नितको आस्ती । योग आदि सब मिथ्या नास्ती ॥ झूठे वेदान्ती ऐसे कहई । मिथ्यावाद सकल यह अहई ॥ एक अखण्ड ब्रह्म है जोई । तामें अस्ति नास्ति नहिं कोई ॥ आप आप सम्पूर्ण व्यापा । अमकरी त्रिपुटी तामें थापा ॥ ध्याता ध्यान घेय नहिं कोई । ज्ञाता ज्ञान होय नहिं जोई ॥ ब्रह्म अखण्ड अद्वैत एकरस । ताते द्वैत भाष भाषे कस ॥ नित्य नित्य समाधि है जोई । तामें सो सम्भवै न कोई ॥ देखन अरु देखनमें आये । देखनहार ब्रह्म बतलाये ॥ ब्रह्मते इतर और न कोई । नास्ति और सब मिथ्या होई ॥
सोरठा-वाद करे इमि सोय, चार वेद षट् शास्त्र मिलि ।
भेद न पावे कोय, अगम अपार अकथ कथा ॥
सत्य कबीर वचन
सारखी-वेद हमारा भेद है, हम वेदनके माहिं ।
जौन भेदमें मैं बसो, वेदौ जानत नाहिं ॥
अथ विष्णुके चौवीस अवतारको-वर्णन
दोहा-मीन कूर्म बाराह कह, नरहरि बामन बंक ।
परशुराम रघुराम कह, कृष्ण बुद्ध निष्कलंक ॥
व्यासकपिल हयग्रीव पृथु, यज्ञत्रहपभ सनकादि ।
दत्त मन्वतर बद्धिपति, धानन्तर इंसादि ॥
आगमनिगमबोध
( १३ )
चौपाई
हरि औतार बहुत जग माँही । तिनकी कथा कही नहिं जाही ॥ हरि औतार जेते जग भैऊ । राम कृष्ण सर्वोपरि कहेऊ ॥ सुजस जासु जगमाहिं बखाना । गुण गण गावै वेद पुराना ॥ हरिमहैं चक वर्त तिहु पुरके । कोई शत्रु नहिं सम्मुख फरके ॥ ताते तिनकी कथा न लेखो । वेद पुराण न अधनी देखो ॥ जहाँ तहाँ हरिमंदिर सेवा । पूजै विष्णु विश्वंभर देवा ॥ तीन देवमें होइ है सोई । घट घट माह विराजै ओही ॥ चारों विधिकी मुक्ति लहीजै । विष्णु देवकी सेवा कीजै ॥
इति विष्णुके चौबीस अवतार
अथ ब्रह्माके षट् अवतारके नाम
दोहा-गौतम कलि कृपाद मुनि, व्यासो जैमिनि जान । मंडनमिश्र मीमांसकहि, ब्रह्म जग प्रकटान ॥
इति
अथ शिवजीके ग्यारह रुद्रके नाम
दोहा-सर्पकपाली त्र्यंबको, कपि कर्पादि मृग व्याधि । बहुरूपो वृष शम्भु हरि, रैवत वीरभद्रादि ॥
इति ग्यारहरुद्र
अथ ब्रह्माके दैहिक और मानसिक पुत्रनके नाम-चौपाई
ब्रह्मा द्वे सुत प्रथम उपाये । एक दक्ष एक अत्रि कहाये ॥ दक्षते सूर्यको औतारा । अत्रिते बहुरि चन्द तनु धारा ॥ सूर चन्द कुल क्षत्री भैऊ । पुनि सातो ऋषि देही गहेऊ ॥ भृगु अत्री अरु पुलह बतावो । फिर अंगिरा पुलस्त कहावो ॥ नारद और वशिष्ठ उचारा । पुनिकहसनकादिक औतारा ॥ ब्रह्मा मानसी पुत्र बतावो । अत्री और अंगिरा गावो ॥
नं. १० बोधसागर - ७
( १४ )
बोधसागर
पुलह पुलस्ती कृत गनीजै । भृगु प्रचेत वाशिष्ठ कहीजै ॥ पुनि ब्रह्म तनु सुतकह नामा । दक्ष प्रजापति धर्मो कामा ॥ कोथ लोभ मद मोह उपाये । हर्ष मृत्यु दशनाम बताये ॥
इति
अथ चौदह विष्णुके नाम
दोहा-यज्ञ विभू शतसेन हरि, पुनि वैकुंठो होय । पुनि अजितो बामन कहो, सर्वभूमि ऋषि भोय ॥ पुनि अमूर्ति भ्रममें तहै, बहुरि सुधामा जान । योगेश्वर बृहद्दान ये, चौदह विष्णु बखान ॥
अथ चौदह इंद्रके नाम
दोहा-यज्ञो रोचनसतजितो, बहुरित्रिशिखविभु जान । तथा मंत्र दुम जानिये, फेर पुरंदर मान ॥ बलि अद्भुत शंभू कहो, पुनि वैधृत उच्चार । रिनुधामा पुनि धौसपति, श्रुची इंद्रदशचार ॥
अथ चौदह मनुके नाम
दोहा-मनु स्वयंभू सारोचको, उत्तम तामस रैवत् । चाक्षु शतवृत्त सावनीं, दक्ष सवरनी सत् ॥ ब्रह्म सवनीं धर्म सवनीं, रुद्रसावनीं होय । देवसावनीं इन्द्रसावनीं, ये चौदह मनु रोय ॥
इति
अथ सप्तस्वर्गके नाम
दोहा-भुवरलोक अरु स्वर्ग कहैं, महरलोक जनलोक । तपलोक सतलोक है, सात नामको थोक ॥
इति सप्तस्वर्ग
आगमनिगमबोध
( १५ )
अथ सप्त पातालके नाम
दोहा—अतल वितल सुतलोक ही, फेरि तलातल होय । महातला पाताल पुनि, अंत रसातल जोय ॥
इति सप्त पाताल
अथ नौघरोके नाम चौपाई
प्रथम भूमि भूलोक बखानी । दूजे भुवरलोक है पानी ॥ स्वर्गलोक पुनि अग्निको घेरा । पितर लोक पुनि वायू टेरा ॥ पंचम शून्य लोक आकाशा । अन्तर लोक हँकार प्रकाशा ॥ सप्तम सत्यलोक मह तचू । अष्टम लोका लोक कहचू ॥ ॐ शब्द तहवां ते होई । मायाको घेरा है सोई ॥ ताके परे नामै अस्थाना । शुद्ध स्वरूप निरंजन जाना ॥ शब्द निरञ्जन ते उत पानी । ताते तब माया प्रकटानी ॥ मायाते महतत्त्व पसारा । महा तत्त्व से भा हँकारा ॥ अहँकार आकाश उपायो । पुनि आकाश वायू प्रकटायो ॥ वायुते अग्नि अग्निते पानी । ताते यह भूलोक बखानी ॥
इति
अथ सप्तद्वीप और ब्रह्मांडको वर्णन
दोहा—प्रथमै जम्बूद्वीप कह, शाकद्वीप कर फेर । कौंच कुशा शलमरूप पुनि, पुक्षो पुष्कर टेर ॥
चौपाई
ताते परे योजन दश कोरी । कंचनकी पृथ्वी लै जोरी ॥ परम प्रकाश मान महि सोई । तासु परे परवत यक होई ॥ लोकालोक नाम सो भाषा । महाशून्य बन तापर राखा ॥ उग्र उद्दि यक ताते आगे । बहुरि अग्नि ताते पर लागे ॥
( १६ )
बोधसागर
पौन दसगुना पुनि पर ताही । तासु परे दशगुन नभ आही ॥ तासु परे योजन यक लाखा । सघन कंथ ब्रह्मण्डको राखा ॥
इति समद्वीप
अथ अष्टवसुओंके नाम
दोहा-प्रथम द्रौन पुनि प्रानकह, ध्रू अर्क अग्नि प्रमान । दोषा वसू विभावसू, अष्ट वसू ये जान ॥
इति अष्ट वसु
अथ चार युगोंकी आयुस्थितिर्वर्णन चौपाई
चारों युगकर लेखा प्रमाना । कृत त्रेता द्वापर कलि जाना ॥ सतयुगकी आयू इमि कहसे । सत्रह लक्ष अठाइस सहसे ॥ त्रेताकी आयू पुनि भाषा । छानवे सहस्र अरु बारहलाखा ॥ आठ लक्ष चौसठ हजारा । द्वापर आयू करो विचारा ॥ बत्तिस सहस्र चार लक्ष कहिये । कलियुगको यह लेखा लहिये ॥ चारों युग यक ठौर गहीजै । एक महायुग तासु कहीजै ॥ एक सहस्र महा युग होई । कल्प एक मुनि कहिये सोई ॥ चौद मन्वंतर कल्पमें होई । कल्प एक ब्रह्मादिक सोई ॥ ऐसे दिनको लेखा लीये । एकसौ वर्ष लौ ब्रह्मा जीये ॥ एक सहस्र ब्रह्मा है बीते । तब एक घडी विष्णुकी रीते ॥ ताके दिनते करि पुनि लेखो । निजुसौ वर्षविष्णु थित देखो ॥ जबदशलक्ष विष्णु बित जाही । घडी एक तब रुद्र सिराही ॥ ताहि वर्ष पुनि लेखा कीये । निजु सौ वर्ष रुद्र पुनि जीये ॥ ग्यारह रुद्र जो उगि खपिजाना । रमा शिवा यक घडी प्रमाना ॥ निजु सौ वर्ष कि आयू पाई । सहस्रशिवा जबउगिखपजाई ॥ तब मायाको पलभर होई । न्यौरा वेद बखाने सोई ॥ यह लेखा यक भयो प्रमाना । प्रभु माया गति काडुन जाना ॥
आगमनिगमबोध
( १७ )
चहुँ युगमें आयू नर केरी । लखदश सहस्र सहस्र सत केरी॥ याहूको नहिं कीन प्रमाना । आयू थित हैं विविधि विधाना॥
इति
अथ चौदह रत्नके नाम
दोहा-श्रीमणि रंभा वारुणी, अमी शंख गजराज । कल्पद्रुम शशि घेनु धन, धन्वन्तर विष बाज॥
इति चौदह रत्न
अथ पंचप्रकारके यज्ञ वर्णन
दोहा-अभ्यागत आदर कहै, बहुरि वेदको पाठ । आहुत भूतन यज्ञ कह, पितर यज्ञकी ठाट ॥
इति पंचप्रकार यज्ञ
अथ कर्म उपासना और ज्ञानको वर्णन—चौपाई
मारग तीन वेद जो भाषा । प्रथमहि कर्म कांडको शाषा ॥ पुनि उपासना ज्ञान कहाही । तिहुके तीन देवतन माही ॥ क्रम इन्द्री क्रम कांड गहाये । अन्तःकरण उपासक गाये ॥ ज्ञान इन्द्री सो ज्ञान गहंता । यह तिहु देवको भेव भनंता ॥ सूरख कहाँ उपासक होई । कर्म ज्ञान यामें नहिं कोई ॥ कर्म उपासना ज्ञान जो तीनी । चौदह इन्द्रीते कहि दीनी ॥ जबलो नहिं तिहुकोसम ताई । कोई कर्म शुद्ध नहिं पाई ॥ एक हाथ जो चोरी करई । देह समस्त बन्दिमें परई ॥ कर्म उपासना ज्ञान गहाई । भली भांति तिहुमेल मिलाई ॥ हट हौ गहे मुक्ति जिव पावैं । अब कर्मनको भेद बतावैं ॥ जो कोई पित्रकिमुक्तिकि हेता । तन मन धन अपने सब देता ॥ पितृ लोकमें सो चलिजाई । पुनि जो जैसो कर्म कराई ॥ कोई गंधर्वके लोक समाही । देवकभी परजा पति पाही ॥
( १८ )
बोधसागर
हिरण्य गर्भं गुरु पंडित जासी । यज्ञ करंत चन्द्रपुर वासी ॥ जीव आतमाको गुण येही । जेहि औसर जैसी गह देही ॥ भ्रम भयते संयुक्त जो होई । भ्रमही रूप बनावै सोई ॥ ज्ञान बुद्धि जब होय संघट्टा । ज्ञान रूप हो भ्रम भय कट्टा ॥ पुण्य पाप कर्मनते जूटा । बँधा जीव ग्रह ताही खूटा ॥ तिहि अनुसार कर्म सब करई । जैसो कर्म धाम तस धरई ॥ जैसी देह कर्म कर तैसा । सदा आत्माको गुण ऐसा ॥ जीव वासनाते नित पूरन । जस वासना ताहिते जूरन ॥ मनमें यथा मनोरथ होई । अंतकाल फल पावै सोई ॥ रही लगी जह जीवकी आशा । सूक्ष्म तन धरि तहकरबासा ॥ पुत्र कामना जाको होई । पुत्र देह धरि प्रकटै सोई ॥ पुत्रको ऐसो उचित बतावै । पिताकि मन कामना पुरावै ॥ पिता मनोर्थ जो सुतन पुरावै । तौ पितु बहुरि देह धरि आवै ॥ पितु अपने मनोर्थ को हेरे । धरे देह निज इच्छा प्रेरे ॥ ज्ञान अरु परमारथ के कारण । जीव कीन मानुष वपु धारण ॥ अबलों कथा प्रसंग जो रहेऊ । बंधकामना व्यौरा कहेऊ ॥ वर्णन अब कीजे कछु तिनको । रहित कामना मन है जिनको ॥ सकल कामनाको जो त्यागे । कारण द्वै तिहि माह विभागे ॥ होय कामना जो कछु हीये । फेर न चाह भोगिभल लीये ॥ द्वितिये ज्ञानदृष्टि मनकामा । तुच्छ दृष्टि देवै सब तामा ॥ मिथ्या सकल जो कछु दरशाई । जानि अनित्य न नेह लगाई ॥ आतम ज्ञान सर्व पर जानी । ताते सर्व लाभको मानी ॥ आतमते सब कुछ प्रकटाना । ताहि लाभ सब लाभ लहाना ॥ सकल कामना जो कोइ त्यागे । आतम ज्ञान तासु उरजागे ॥ जो कछु चितमें चाह चपेरे । तौ बीन तन यह जिव हेरे ॥
आगमनिगमबोध
( १९ )
जाके हृदय कामना नाहीं । ब्रह्म स्वरूप कहीजै ताहीं ॥ रहित मनोरथ अमर है सोई । मयनहार कातिक जिव होई ॥
छन्द-सब चाह उत्तरते दाह भै तब सुक्ति याकी सन्ध है । जब लोन करिये बामना तिहि कामना जिव अन्ध है ॥ यहि लोककी वहि लोककी तिहि शोकमें यह बन्ध है । चाहे चमारी चूहरी तिहि फूहरी डुरगन्ध है ॥ जिमि सर्प त्यागे केखुली इमि चाह उत्तरे त्यागिये । तजिताहि फणि फिरि चाह नहि यौ पुनि ना तामें पागिये ॥ मद मार विषय बिकार डारके रूपते अनुरागिये । दलमलितखलदलललितज्ञानते ब्रह्महो जिय जागिये ॥
जो निष्काम कर्मको करही । तिनको कबहुँ न घाटा परही ॥ चाह न कर्म पलनते जाही । निश्चय अधिक फल कर्मते ताही ॥ नफाहेतु जो कर्मको गहते । घाटा हू पुनि सोई सहते ॥ जिनको फलनकी इच्छा नाहीं । जो प्रभुकृपासे तिहि मिल जाही ॥ सो फल नफामें लेख लगाये । ऐसी समुझ सुक्तिपद पाये ॥ जप तप तीर्थार्थदिक व्रत दाना । सहित मनोरथ जाने ठाना ॥ इनको फल जो कोई चाही । सो जिव असुर लोकमें जाही ॥ कर्मके बन्धनमें सो बांधा । बूथा सो निज इन्द्रीको साधा ॥ बादिसो आपनो ग्रह सुख खोई । अन्धकारमें अधिक बिगोई ॥ जो कोई है आतम ज्ञानी । सर्वमई सो आपुहि जानी ॥ पुण्य पाप सुख दुःख सब जोई । नर्क स्वर्ग आदिक जो होई ॥ ब्रह्मा विष्णु रुद्र अभिमानी । सो सब अपनी देह बखानी ॥ भ्रम रज बन्धा जीव अज्ञानी । सो टूटे आतम जब जानी ॥ जिनमें नहि साधूकी करनी । बचन बनाय ज्ञान बहुबरनी ॥
( २० )
बोधसागर
साधू नहीं भाँड है सोई । ताते अधिक न शठ है कोई ॥ तिनते भलो जानिये सोऊ । आगम फल आसा कर जोऊ॥ कर्म उपासना ज्ञान जो होई । भिन्न भिन्न तिहि फल कर जोई॥ ज्ञानते इतमें भेद बिचारा । तिनको फलहुबतावज्योन्यारा॥ सो अक्षर अभ्यासी अहई । ताहि न अर्थी पण्डित कहई॥ कर्म उपासना ज्ञान जो तीनी । एकै फल तीनते कहि दीनी ॥ सनबन्धी यक दूजा हेरो । ज्ञानको अर्थ जाननो टेरो ॥ कर्मको मर्म न हृदय गहाया । नहीं उपास्य गुणको लखिपाया॥ कर्म उपासना झूठे तिनके । कछु व्योरा हियमें नहि जिनके॥ कर्मको अर्थ याहि बिधि कहना । चाल चलन सुकर्म सब गहना ॥ जाके हृदय हो उत्तम ज्ञाना । करनी तासु विरुद्ध लखाना ॥ ताहि ज्ञानते गुन कछु नाही । कर्म उपासना वृथा कराही ॥ साची प्रीत उपासना सोई । होय एकता रहै न दोई ॥ जबलो नहीं यह गुन दृश्याई । कर्म उपासना ज्ञान वृथाई ॥ जो कोई विषयनको त्यागे । ताके हृदय ज्ञान यह जागे ॥ ज्ञान दृष्टि करि तब सो जाना । कर्मापासन योगो ज्ञाना ॥ चारों चार तत्त्वसे कहिये । रचना सकल सृष्टितिहि लहिये ॥ चारों मिश्रित सम सुख दाई । घटि बटि भये न सुख कोइ पाई ॥ बिना ज्ञान करा कर्म जो लोगू । कर्मापासन अथवा योगू ॥ सोनिशि दिन जौ निजुतन कसही । आशा तृष्णा युति बुधि नशही ॥ कर्मापासन योग समाधा । ज्ञान सहित जो कोई साधा ॥ सो सब विषम अविद्या जानी । जीयत जीवन मुक्त सो प्रानी ॥ मुये विदेह मुक्ति लह सोई । जिनके हृदय ज्ञान अस होई ॥ मरण काल जिहि औसर आवै । देहकि नेह जीवको छावै ॥ तनकी प्रीतिसे दुःख बड माने । काहूको नहीं तब पहिचाने ॥
आगमनिगमबोध
( २१ )
जीव आत्मा यह तिहि बेले । इन्द्रिको निजु संग सकेले ॥ सब इंद्री तजि निज खुटे । जाय जीव आतम ते जूटे ॥ उरमह दिसे बुद्धिके रूपा । मूर्ति एक तामें सब गुपा ॥ तनधारि तन आपुहि जाना । इन्द्रि सकल रहित भे ज्ञाना ॥ दृष्टि तब खनते हिलही । सूक्ष्म तन गति सूरजते मिलही ॥ सूर्यन पृथ्वी माह समाई । रसना स्वाद वरुणा में जाई ॥ वाक् अग्निमें पौन समीरा । दिशा सौन मन शशिके तीरा ॥ भूताकाश बुद्धिकर थाना । जिव सब संगले करे पयाना ॥ जो जिव भले कर्मको करता । दृगसार बाहर पग धरता ॥ सूर्य माह सब जाय समाई । इमि सब इंद्री राह गहाई ॥ भले कर्म जिनके अधिकार्ई । ब्रह्मरंध्र कटि बाहर आई ॥ जैसो कर्म करे जो कोई । तैसी राह गहै पुनि सोई ॥ जिवको बासा तनते छूटे । आवा गौन श्वासको टूटे ॥ जड समान देही रहि जाई । जीव नवीन कलेवर पाई ॥ अहं बोलिके जीव सिधारै । हौं मैं प्रथमहि शब्द उचारै ॥ सहित कर्म जिव करे पयाना । तजि तनथूलसौलिंग लहाना ॥ निज कर्मनके प्रेरित येही । सदा नवीन धरे जिव देही ॥ जिमियक भूषण भंजि सोनारा । निज इच्छाते और संबारा ॥ तैसे देह जीव यह गहई । पुनि पुनि गहै तजै श्रुतिगहई ॥ पूरन काल जीवको बाजा । उर्ध्व गमनको करै समाजा ॥ अधर लोक दोड लोकके बीचे । कर्म तहां जब जिवको खींचे ॥ ज्यों जाग्रत स्वप्नने भरमाई । अपने कर्मको फल इमि पाई ॥ सरगुन गहिकर सुरनमें बासा । असुरको गुनगहिदुःखबहुँपासा ॥ प्राण स्वप्नमें देखत सोई । जाग्रित माह बिचारे जोई ॥ ताहि समान गहैं सो देहा । दुख सुखको है कारण येहा ॥
( २२ )
बोधसागर
स्वप्न समान नर्क अरु स्वर्गा । इच्छारहित अहित अपवर्गा ॥ ऐसे निज अनुमान गहाये । नर्क स्वर्ग अरुमध्य गहाये ॥ मारग मुक्ति कहावे सोई । सूर्य मंडल बेधे जोई ॥ ब्रह्म लोक की मारग पाई । ताहि संग निज बास गहाई ॥ जिमि दीपक घटज्योति अपारा । जीव आतमा रूप सोधारा ॥ नसाजाल आतमकी ज्योती । सो बहुरंग ढंग की होती ॥ श्वेत हरित दुति प्रीती देखाये । भूरा रंग तासु प्रगटाये ॥ नसन प्रकाश तासु उर होई । मुक्त होत पहुँचे जो कोई ॥ सुषुम्णामें मिलि एकसौ नारी । उत्तम मध्यम लोक सिधारी ॥ केती नशा अधोमुख आहीं । अधोगती को सो ले जाहीं ॥ गहै गैल तिहि मारग जबहीं । अधोगती जिव पहुँचे तबहीं ॥ यहि विधि नर्क स्वर्ग जिव जाही । थित प्रमाण दुखसुखलह ताही ॥ पूरण जब करार हो आवै । तब मृत मंडल वासा पावै ॥ कर्मके बंधन जिव तन धरही । चार खानिमें दुख सुख भरही ॥ स्वेदज जरायुग अंडज पिंडज । नाना बरन रूप निजु २ सज ॥ अंतमें जीव सुरति रह जाही । प्रगट होय सो धरितन ताही ॥
इति
अथ जीवको योनिप्रवेशवर्णन-चौपाई
योनि प्रवेश जीव जब करता । कोई ध्रुत्र मारग पग धरता ॥ देह वानमें जाय समाई । वीर्य रूप है सो प्रगटाई ॥ मेघ बून्द मारग ते कोई । हो रसरूप औषधि सोई ॥ तेहि भोगीके वीर्य मैझारा । केते प्राण वायुके द्वारा ॥ पौन पंथ गहि केते समाई । केते धान खेत प्रवेशाई ॥ चावल आदिक अन्नमें रहई । नाना वर्ण रूप सो गहई ॥ केते गगनमें स्थित गहाई । चंद्र किण्मैं रहे समाई ॥
आगमनिगमबोध
( २३ )
किर्णमार्ग औषधहि समाही । किते पुष्प फलमें भरजाही ॥ तनधारी तिहि भोजन करही । जड आतमके वीर्यमें भरही ॥ सो सुखोसि में वेष्टित सारे । पिंजर गर्भमें सोई सिधारे ॥ दूध यथा है घृतमें पुरा । तिमि वीरजमें सब जिव जुरा ॥ वीरज दूरबीन ते देखो । चलतहिलतजिवअनितनिरिखो ॥
इति
अथ शरीरवृक्षवर्णन-चौपाई
एक प्रणवते सब संसारा । सबको आदि सर्व करतारा ॥ ब्रह्म सोई ओंकार कहीजै । मन ओंकार न भेद गहीजै ॥ ओंकार मन कर्म निरंजन । कर्म स्वरूप जबतको रंजन ॥ कर्मते फुटी तीन पुनि शाखा । रज सत तम जगकारन राखा ॥ कर्मते करत होय निहकर्मा । आगम ज्ञान गहि दूटे भर्मा ॥ तृष्णा ग्रन्थि कर्ममें परई । सोई जीवको बंधन करई ॥ आतम परमातम यह रूपा । विषयमें भूलि परा भ्रम कूपा ॥ विषय वा सना त्यागे जोई । ब्रह्म स्वरूप जानिये सोई ॥ आतम परमातमा विहंगा । दोनों एक स्वरूप यक ढंगा ॥ एक है पंछी एक है छाया । छाया नहीं आया लखिपाया ॥ मूल थूल जहैं तहैं प्रभु आपू । भ्रमकरि न्यारा न्यारा थापू ॥ पड़ा जीव यह त्रिगुनके फंदा । भूला रूप चिदानन्द कन्द ॥ काया वृक्ष ऊर्ध्व है मूला । हेठ शाख पत्री फल फूला ॥ मूल परम पुरुषको भेवा । पेड निरंजत शाख त्रिदेवा ॥ पाती जान सकल संसारा । सत्य कबीर वचन उचारा ॥
सत्य कबीर वचन-शब्द
सार शब्दसे बाचिहो मानो इतबारा हो । अक्षय पुरुष यक वृक्ष है नीरंजन डारा हो ॥
१. शरीर वृक्ष का चित्र देखो "कबीर मानु प्रकाश" में।
( २४ )
बोधसागर
शाखा तिरदेवा बने पाती संसारा हो । ब्रह्मा वेद सही किया शिव योग पसारा हो ॥ विष्णु माया उत्पति किया उरला न्यौहारा हो । तीन लोक दशहु दिशा रोकै यमद्वारा हो ॥ ज्योतिस्वरूपी हाकिमा जिन अमल पसारो हो । अमल मिटावो ताहिको पठावो भवपारा हो ॥ कहै कबीर तिहि अमर करो निज होय हमारा हो ।
चौपाई
यजुरवेद भाषै भल ढंगा ।जिमि आतम परमात्मा बिहंगा॥ बहुरि यकादश गीता कहई ।जैसे फाँस जीव गल गहई ॥ क्रामिक जीव बँधा बहु बन्धन ।फँसा आशा तृष्णाके धंदन ॥ साखी-माया मुई न मन मुवा, मरि मरि गई शरीर । आशा तृष्णा ना मुई, यौं कथित कहै कबीर ॥
इति शरीर वृक्ष वर्णन
अथ संप्रदाय धर्मवर्णन—चौपाई
वेदमें दोय संप्रदा जानी ।यक श्री यक शंकरी बखानी ॥ श्री सम्प्रदा विष्णुकी होई ।शिव सम्प्रदा शंकरी सोई ॥ दोहुमें चार चार विधि भाखो ।न्यारो न्यारो नाम सो राखो ॥ प्रथमें विष्णु सम्प्रदा कहिये ।चार भाग पुनि तामें लहिये ॥ प्रथमें श्री संप्रदा बखानो ।रामानुज आचार्य मानो ॥ द्वितिये शिव संप्रदा प्रचारी ।विष्णु श्याम ताके आचारी ॥ तृतिये ब्रह्म संप्रदा साका ।माधवानंद आचार्य जाका ॥ सनकादि संप्रदा चतुर्थे ।निबादित्य अचार्य पुछे ॥ प्रथम कहो श्रीसत अर्थाई ।रामानुजकी कथा सुनाई ॥
इति
आगमनिगमबोध
( २५ )
अथ रामानुजजीकी कथा-चौपाई
होन लगी जब धर्मकी हानी । शेषते तब कह शारंग पानी ॥ धरणी जाय धरो औतारा । करो तहाँ श्रुति धर्म प्रचारा ॥ भगवतकी जब आज्ञा पाये । तब धरणी धर धरणी आये ॥ केशव यज्जवा विप्र कहाऊ । कान्तिमती माताको नाऊ ॥ ताके गृहमें सो तनधारी । धर्म धुरंधर परम अचारी ॥ आठ सौ वर्षके ऊपर होने । कांचिपुरीके उत्तर कोने ॥ देश उडीसे के दिश लच्छिन । भूत नगरी औतार धरे तिन ॥ जक्त माँह आचार चलाये । पुनि पुरुषोत्तम पुरमें आये ॥ तहाँ जाय निज मनहि विचारा । जगन्नाथमें चले अचारा ॥ जगन्नाथ नहि मान्यौ सोई । मेरे पुर आचार न होई ॥ तब हरि ऐसी कीन्ह उपाई । रामानुज कह लियौ उठाई ॥ निज पुरते रात्रिके माही । धर दियो रंग पुरीमें ताही ॥ रामानुज को निजु अस्थाना । तोतादरी दक्षिणमें जाना ॥ एकसौ बीस वर्षलों जीये । गुरु पीढी इमि वर्णन कीये ॥
इति
अथ रामानुजजीकी गुरुपीढी वर्णन
दोहा-प्रथमें नारायण कहो, द्वितिये लक्ष्मी जान । विश्वसेन तृतीय कहो, पुनिसठकोप बखान ॥ पञ्चम श्रीनाथो कहो, पुंडरीकाक्ष है षष्ठ । राममिश्र सतयें कहे, यमुना चारय अष्ट ॥ नौमें पूर्णाचार्य है, रामानुज है तासु । ग्यारहें देवाचार्य है, हरियानन्द है जासु ॥ तासु राघवानन्दजी, ताके रामानन्द । पन्द्रहें रामानन्दके, शिष्य अनन्तानन्द ॥
( २६ )
बोधसागर
बहुरि अनन्तानंदके, कृष्णदासजी शिष्य । बहुरि कीलजी तासुके, लगता गद्दी दिरुय ॥ कीलते पुनि पंद्रह गनो, लगता जयपुर माहि । हरिप्रसादलों लेखिये, चौदह पीढी ताहि ॥ उन्नीस सौ तेरह सँवत लों, लेखा कीजै तास । ईश्वर जत्तसे भिन्न है, द्वैत धर्म परकाश ॥
इति
अथ त्रिदण्डीको वर्णन-चौपाई
श्री सम्प्रदाके जो संन्यासी । गृह तजिके जब होहि उदासी ॥ दण्ड हाथमें धारे सोई । सो यक ढाककी लकरी होई ॥ तीन शाख तिहि लकुटी माहीं । नाम त्रिदण्डी तासु कहाहीं ॥ जो कोई सो दण्ड गहाये । नाम त्रिदण्डी तासु कहाये ॥ वस्त्र श्वेतके सिंगरफ रंगा । भगवों आदिक धारे अङ्गन ॥
इति त्रिदण्ड
अथ रामानन्दजीकी कथा-चौपाई
रामानन्द विप्र औतारा । मथुरा नग्रमें सो तन धारा ॥ धन विद्याते पूरन रहेऊ । सब लुटाय संन्यासी भयऊ ॥ यक औसर गुरु रामानन्दा । विचरत मिले राघवानन्दा ॥ ताहि राघवानन्द बताई । काल तुम्हारा पहुँचा आई ॥ मृत्यु सुनत रामानन्द डरेऊ । राघवानन्दसे बिनती करेऊ ॥ मैं विद्यामें जन्म गँमायौ । भजन विहीन मृत्यु नियरायौ ॥ मोपर दया करो गोसाई । काल फन्दते लेहु छोड़ाई ॥ राघवानन्द कृपा तब कीने । ताहि आपनी दीक्षा दीने ॥ ऐसी युक्ति बहुरि सो करेऊ । तासु प्राण ब्रह्मांडमें धरेऊ ॥ मृत्यु काल बीता जब सारा । तब ब्रह्मांडसे प्राण उतारा ॥