कौशिक गृह्यसूत्रम् (अथर्ववेद शौनक शाखा - संक्षिप्त टीका एवं पं. उदयनारायण सिंह हिन्दी अनुवाद)
Kausika Grihyasutram of Atharvaveda with Hindi Translation
महर्षि कौशिक (अनुवादक: पण्डित उदयनारायण सिंह) द्वारा
अथर्ववेदीय-कौशिकसूत्रम् । १२७ मृत्युर्विश्वजिच्छकधूमं भवाशर्वावित्युपदधीत ॥१३॥ उत्तमेन सारूपवत्सस्य रुद्राय त्रिर्जुहोति ॥१४॥ उपो- त्तमेन सुहृदो ब्राह्मणस्य शकृत्पिण्डान् पर्वस्वाधाय शकधूमं किमद्याहरिति पृच्छति ॥१५॥ भद्रं सुमङ्गलमिति प्रतिपद्यते ॥१६॥ युक्तयोर्मा नो देवा यस्ते सर्प इति शयनशालोर्वराः परिलिखति ॥१७॥ तृणानि युगत- र्द्मना सम्पातवन्ति द्वारे प्रचृतति ॥१८॥ ऊबध्यं संभि- नत्ति ॥१९॥ निखनति ॥२०॥ आदधाति ॥२१॥ अपामार्ग- एक २ होता है ॥१३॥ “भवाशर्वौ मृडतम्” इस सूक्त से चरु की आहुति देवे । रुद्र, भूत, प्रेत, राक्षस, लोकपाल, गृहदेव, महादेव, गण आदि के उपहत और अभिघात में कल्याण होता है । सारूपवत्सा गौ के घृतसे रुद्रदेव के लिये ३ आहुतियाँ देवे ॥१४॥ शीघ्रता से पुण्य मङ्गल कर्म के करने में स्वस्त्ययन को कहते हैं । “भवाशर्वौ मृडतं०” इत्यादि मंत्र से सुहृत् ब्राह्मण के गौ के गोबर के पिण्डों को पर्व तिथि में आधान करके “शकधूमं किमद्याहरिति ।” पूछे । ब्राह्मण “भद्रं सुमङ्गलं” आदि ऐसा कहे ॥१५॥ जब शीघ्रता से कार्य्य करने की इच्छा हो तब यह कर्म करके शान्ति कर्म्म करे ॥१६॥ सर्प, वृश्चिक, द्विदंशक, मशक, भ्रमर, भूमि कीट और कृमियों के भय निवृत्ति के लिये । “येऽस्यां स्थ०” सूक्त, “प्राची दिग्०” सूक्त, जिस दिशा के लिये मंत्र पढ़े उसका नाम लेवे । “मा नो देवा०” सूक्त,—इन सूक्तों से बाल को अभिमंत्रण करके घर के सब ओर छिटे और शर्करा को अभिमंत्रण करके शयन पर या घर पर, उर्वरा भूमि में, या घर या बन में बिखेर देवे ॥१७॥ “येऽस्यां स्थ०” सूक्त से तृण माला को युग छिद्र से गिरा कर अभिमंत्रण करके घर के द्वार पर बाँध देवे जिसको कल्याण की इच्छा हो । महानवमी या दीपोत्सव में यह कर्म करे । हाथी के आने जाने के मार्ग में बाँधे । तृणमाला को युगच्छिद्र से गिराकर मार्ग में, पत्तन द्वार पर, घर के द्वार पर, बाँधे । सर्प, वृश्चिक, मशक, भ्रमर, कृमि के भय में इसको बाँधे ॥१८॥ “येऽस्यां स्थ०” सूक्त से सूखे गोबर को अभिमंत्रण करके घर में ॥१९॥ गोबर को अभिमंत्रण करके पत्तनद्वार पर, घर के द्वार पर,
१२८ अथर्ववेदीय-कौशिकसूत्रम् । प्रसूनानुकुद्रीचीशफान् पराचीनमूलान् ॥२२॥१॥५०॥ उदित इति खादिरं शङ्कं सम्पातवन्तमुद्बृहन्नि- खनन्गा अनुव्रजति ॥१॥ निनयनं समुह्य चारे सारूप- वत्सस्येन्द्राय त्रिर्जुहोति ॥२॥ दिश्यान् बलीन् हरति ॥३॥ प्रतिदिशमुपतिष्ठते ॥४॥ मध्ये पञ्चममनिर्दिष्टम् ॥५॥ शेषं निनयति ॥६॥ ब्रह्म जज्ञानं भवाशर्वावित्या- सन्नमरण्ये पर्वतं यजते ॥७॥ अन्यस्मिन् भवशर्वपशुप- खेत में गाड़ देवे ॥२०॥ गोबर को अग्नि में डाले ॥२१॥ चिड़चिड़ी के फूल को "येऽस्यां स्थ०" से अभिमंत्रण करके घर में बिछावे, और घर के द्वार पर गाड़ देवे । ग्राम में गाड़ देवे । गुडूची को अभिमंत्रण कर के भाँति २ का काम करे । घर में बिछावे, अभिमंत्रण कर गाड़ देवे । गुडूची के डाढ़ या जड़ को अग्नि में आहुति करे और प्राचीन मूल नामक बूटी को भी इस प्रकार व्यवहार करे ॥२२॥१॥५०॥ यह पचा- सर्वी कण्डिका समाप्त हुई ।। व्याघ्र, चोर, वृक, चरक, सिंह, आदि बन के हिंसक जन्तुओं के भय निवृत्ति के लिये स्वस्त्ययन करे । कल्याण चाहने वाला जब घर से बाहर वन आदि होकर जावे तो गौ को आगे करके उसके पीछे कीलक गाड़ता, उसको उखाड़ता जावे ॥१॥ जल के घड़े को अभिमंत्रण करके गौ के आने जाने मार्ग में लावे और पांसुकूट की क्रिया करके उसके आधे भाग को दहिने हाथ से फेके । सारूपवत्सा गौ के घृत से इन्द्रदेव के लिये आहुतियाँ देवे ॥२॥ प्रत्येक दिशा में बलियों को देवे । और "येऽस्यां स्थ०" सूक्त के प्रत्येक ऋचाओं से प्रत्येक दिशाओं का उपस्थान करे ॥३॥४॥ मध्य भाग में पांचवीं बलि देवे ॥५॥ "ब्रह्म जज्ञानं०" और "भवाशर्वौ०" से पर्वत देवता के लिये जंगल में पाकयज्ञ विधान से आज्यभाग तक करके "ब्रह्म जज्ञानमनाप्ता०" इत्यादि सूक्त से आहुति देवे । "हिमवते त्वा जुष्टं निर्वपामि०" इत्यादि आहुति करे । और निकट के पर्वत का यज्ञ करे "भवाशर्वौ मृडतं०" इस अर्ध सूक्त से चरु की आहुति देवे । "भवाय जुष्टं निर्वपामि०" इत्यादि ॥६॥७॥ भवशर्व आदि देवों के लिये पृथक् निर्वाप न करके बड़े भाण्ड में पकावे । ये सात पर्वत देवता हैं । व्याघ्र, चोर, वृश्चिक, हाथी, बन की गौ
अथर्ववेदीय-कौशिकसूत्रम् । १२९ स्युग्ररुद्रमहादेवेशानानां पृथगाहुतीः ॥८॥गोष्ठे च द्विती- यमश्नाति ॥६॥ दर्भानाधाय धूपयति ॥१०॥ भूत्यै वः पुष्ट्यैवेति प्रथमजयोर्मिंथुनयोर्मुखमनक्ति ॥११॥ तिस्रो नलदशाखा वत्सान् पाययति ॥१२॥ शाखयोदकधारया गाः परिक्रामति ॥ १३ ॥ अश्मवर्म म इति षडश्मनः सम्पातवतः स्रक्तिषु पर्यधस्तान्निखनति ॥१४॥ अलसा- लेस्यालभेषजम् ॥१५॥ त्रीणि सिलाञ्जालाग्राण्युर्धरा- मध्ये निखनति ॥१६॥ हतं तर्दमित्यपसा सोसं कर्ष- न्रुर्वरां परिक्रामति ॥१७॥ अश्मनोऽवकिरति ॥१८॥ तर्दमवशिरसं वदनाह्केशेन समुह्योर्वरामध्ये निखनति ॥१९॥ उक्तं चारे ॥२०॥ बलीन् हरत्याशाया आशा- इनके भय निवृत्ति के लिये स्वस्त्ययन हुआ ॥८॥ अब गोष्ठ कर्म को कहेंगे । गौ की शान्ती के लिये पाकयज्ञ तन्त्र को करके "इन्द्रदेवतायै०" इत्यादि सूक्त से और "भवशर्वौ मृडतं०" सूक्त से चरु की आहुति देवे और रुद्रदेव के हविका उच्छिष्ट को यजमान खावे ॥९॥ दर्भों का आधान करके धूप देवे ॥१०॥ "भूत्यै वः पुष्ट्यैवः०"। प्रथम उत्पन्न दो बच्चों के मुख को मार्जन करे । अर्थात् पहिली वार ब्यायी हुई गौ की शान्ति "ब्रह्म जज्ञानं०" इत्यादि से करे ॥११॥ नलद् की तीन शाखा को वत्सों को पिलावे ॥१२॥ शाखा की जल धारा को अभिमन्त्रण कर गौओं के लिये बाहर जल धारा को लावे ॥१३॥ पत्तन के ग्राम गृह की शान्ति को कहते हैं । घर के कोणों में ४ एक मध्य में नीचे और एक घर के ऊपर यों छः पत्थरों को "अश्मवर्म०" से डाले ॥१४॥ "अलसाल०" से गोधूम को डाले ॥१५॥ और तीन सिलांजलके अग्रभागों को उर्वरा भूमि में डाले ॥१६॥ खेत को नाश करने वाले मूषक, पतङ्ग, शलभ, हरिया, रुरु, और शल्यादि की शान्तिकर्म को कहते हैं । जिस खेत में उक्त सस्यविनाशक जन्तुओं का आक्रमण होता ही वहां "हतं तर्द०" इत्यादि से पत्थर को अभिमंत्रण करके बखेर देवे ॥१७॥१८॥ मूषक आदि के मुख को केशों से बान्ध करके सम्मुहन करके खेत में गाड़ देवे ॥१९॥ आचार ग्रन्थ में १७
१३० अथर्ववेदीय-कौशिकसूत्रम् ।
पतये ऽश्विभ्यां क्षेत्रपतये ॥२१॥ यद्दैतेभ्यः कुर्वीत वाग्य- तस्तिष्ठेदास्तमयात् ॥२२॥२॥५१॥ ये पन्थान इति परीह्योपदधीत ॥१॥ प्रयच्छति ॥२॥ यस्यास्ते यत्ते देवी विषाणा पाशानित्युन्मोचनप्रतिरूपं सम्पातवन्तं करोति ॥३॥ वाचा बद्धाय भूमिपरिलेखम् ॥४॥ आयन इति शमनमन्तरा हृदं करोति ॥५॥ शाले च ॥६॥ अवकया शालां परितनोति ॥७॥ शप्यमानाय प्रयच्छति ॥८॥ निदग्धं प्रक्षालयति ॥६॥ महीमू ष्विति तरणान्यालम्भयति ॥१०॥ दूरान्नावं सम्पातवतीं नौमणिं कहा है प्रत्येक दिशाओं में “आशापतयेऽश्विभ्यां क्षेत्रपतये०” इत्यादि से बलियों को देवे और उस दिन सूर्य भगवान् के अस्त समय तक मौन व्रत धारण करे ॥२०॥२१॥२२॥२॥५१॥ यह एकावनवी कण्डिका समाप्त हुई । “ये पन्थान०” से परिक्रमा करके आज्य की आहुति करे ॥१॥ मन्थ को अभिमंत्रण करके पथिकों को देवे, भात को अभिमंत्रण करके भोजन करावे । पुरुष को किसी ने बाँध दिया हो उसके मोचनार्थ शान्ति करे । “यस्यास्ते०” इस ऋचा वाले सूक्त से, जिस पदार्थ से बान्धा गया है उसके समान सम्पातवन्त करके सूक्त सदृश दूसरे सम्पातवन्त करे “विषाणापाशान्०” इस चार ऋचा से निगड़ युगल द्वयको सम्पातवन्त करके “यत्ते देवी०” इस तीन ऋचा से निगड युगल द्वय को डालकर । एक मुक्त निगड़ चमड़े वाले को या लोहमय को या जिससे बन्धा हो उसी के समान करके अभ्यातानादि उत्तर तंत्र करे ॥३॥ अब वचन से बान्धे हुए के मोचन को कहते हैं । अग्निदाव की रक्षा को कहते हैं । जल को अभिमंत्रण करके “आयन०” मंत्र से जल को गर्त में डालकर जल से भर देवे ॥५॥ और शाला में भी दोनों कर्म को करे तो आग से उसकी रक्षा होगी ॥६॥ अग्नि के उत्पात में शाला को शेवाल से घेरा करे ॥७॥ “आयन०” सूक्त से शपथ करने वाले को दिव्य को अभिमंत्रण करके (माषको) दिव्य में शुद्धि होती है ॥८॥ अङ्ग जले को जल अभिमंत्रण करके प्रक्षालन करे तो अङ्ग आरोग्य हो जाता है ॥९॥ दूर जाने में नाव से रक्षा के लिये नाव आदि को अभि-
अथर्ववेदीय-कौशिकसूत्रम् । १३१ बध्नाति ॥११॥ प्रपथ इति नष्टैषिणां प्रक्षालिताभ्यक्त- पाणिपादानां दक्षिणान्पाणीन्निमृज्योत्थापयति ॥१२॥ एवं सम्पातवतः ॥१३॥ निमृज्यैकविंशतिं शर्कराश्च- तुष्पथेऽवक्षिप्यावकिरति ॥१४॥ नमस्कृत्वेति मन्त्रो- क्तम् ॥१५॥ अंहोलिङ्गानामापो भोजनहवींष्यभिमर्श- नोपस्थानमादित्यस्य ॥१६॥ स्वयं हविषां भोजनम् ॥१७॥ विश्वे देवा इत्यायुष्याणि ॥१८॥ स्थालीपाके घृतपि- ण्डान् प्रतिनीयाश्नाति ॥१९॥ अस्मिन्वसु यदाबध्नन्व प्राणानिति युग्मकृष्णलमादिष्टानां स्थालीपाक आधाय मंत्रण करके तब उसपर चढ़े। और नौमणि को बान्ध लेवे ॥१०॥ अर्थात् नौका में बैठने वालों को नौमणि को ऋचा से अभिमंत्रण करके सम्पातवती नौमणि को बांध देवे ॥११॥ नष्ट द्रव्य के मिलने को कहते हैं। “प्रपथ०” से नष्ट वस्तु पाने वाले हाथ पैर धोकर साफ करके दहिने हाथ (पाणि) को मार्जन करके उठावे और इसी प्रकार संपातवती (गिरावै) करै ॥१३॥ इक्कीश शर्करा को मार्जन करके चौराहे पर फेक कर बिखेर देवे ॥१४॥ और “द्यावापृथिवीभ्यां०” ऋचा को जप करके अर्थ सूक्त से उपस्थान करे ॥१५॥ सप्तप्रतीक का अंहोलिंगगण होता है। इसकी एक २ ऋचा से होम करे। १३ हवियों से आहुति करे ऐसा विकल्प पक्ष है। भोजन को अभिमंत्रण करके खिलावे। भक्ष को खावे। हवि, आज्य और समिधाकी आहुति करे। आप्लवनावसेचनादि यथासंभव करे। पाप संसर्ग में, व्याधि संसर्ग में, वर्ण संसर्ग में, दूसरे २ पापों में स्वस्तयन करे। अंहो लिङ्ग के विकल्प से हृदय को छू कर जप करके आदित्य का उपस्थान करे। उसी सूक्त से अभिमर्शन करे, पुरुष या अन्य का। वृक्ष, घर, स्त्री, पुरुष आदि का स्वस्तयन करे। अभिमर्शन करके आदित्य का उपस्थान करे ॥१७॥ हवि को अभिमंत्रण करके खावे। “विश्वेदेवा०” से स्वयं अभिमंत्रण करके खावे ॥१८॥ स्थालीपाक से घी के तीन पिण्डों को करके, धरकर अभिमंत्रण करके घी और स्थालीपाक को खावे । इससे आयु बढ़ेगा ॥१९॥ हिरण्यमणि को
१३२ अथर्ववेदीय-कौशिकसूत्रम् । बध्नाति ॥२०॥ आशयति ॥२१॥३॥५२॥ आयुर्दा इति गोदानं कारयिष्यन्सम्भारान् सम्भरति ॥ १ ॥ अमन्त्रिमोजोमानीँ दूर्वामकशूकमश्ममण्डलमान- डुहशकृत्पिण्डं षड् दर्भप्रान्तानि कंसमहते वसने शुद्ध- माज्यं शान्ता ओषधीर्नवमुदकुम्भम् ॥ २ ॥ बाह्यतः शान्तवृक्षस्येध्मं प्राञ्चमुपसमाधाय ॥ ३ ॥ परिसमुह्य पर्युक्ष्य परिस्तीर्य बर्हिरुदपात्रमुपसाद्य परिचरणेनाज्यं परिचर्य ॥ ४ ॥ नित्यान्पुरस्ताद्धोमान् हुत्वाज्यभागौ च ॥५॥ पश्चादग्नेः प्राङ्मुख उपविश्यान्वारब्धाय शान्त्युदकं करोति ॥६॥ तत्रैतत्सूक्तमनुयोजयति ॥ ७॥ त्रिरेवाग्निं सम्प्रोक्षति त्रिः पर्युक्षति ॥ ८ ॥ त्रिः कारयमाणमा- चामयति च सम्प्रोक्षति च ॥६॥ शकृत्पिण्डस्य स्थाल- रूपं कृत्वा सुहृदे ब्राह्मणाय प्रयच्छति ॥ १० ॥ तथ्सु- “अस्मिन्वसु०” इत्यादि से स्थालीपाक में डालकर बांधे । और तब भोजन करे ॥२०॥२१॥३॥५२॥ यह बावनवी कण्डिका समाप्त हुई ॥ “आयुर्दा०” से, गोदान कर्म को करने की इच्छा वाला, इसकी सामग्रियों को इकट्ठा करे । यह कर्म वर्ष में करे या जैसा कुल का धर्म हो वैसा करे ॥१॥ अमन्त्रि, ओजमानी, दूर्वा, अकर्ण, अश्ममण्डल, बैल का गोबर, दर्भ के छः प्रान्त, कटोरा, अखण्ड नये वस्त्र, शुद्ध घृत, शान्ताओषधी, और जल कुम्भ को लावे ॥२॥ और बाहर शान्त वृक्ष के इध्मको पूर्वमुख घरे ॥३॥ परिसमूहन, पर्युक्षण, परिस्तरण, करके बर्हिकुश, जलपात्र को लाकर और आज्यविधि पूर्वक तैयार करके ॥४॥ नित्य पुरस्तात् होमों को करके आज्य भाग की दो आहुतियों को करके ॥५॥ अग्नि के पश्चात् भाग में पूर्वमुख बैठकर अन्वारब्ध हुआ शान्ति जल को करे ॥६॥ वहां “आयुर्दा०” सूक्त की योजना करे ॥७॥ तीन बार अग्नि संप्रोक्षण और तीन ही बार पर्युक्षण करे ॥८॥ और तीन बार करवाने बालक को आचमन एवं संप्रोक्षण करावे ॥९॥ गोबर के पिण्ड को स्थाल रूप करके सुहृत् ब्राह्मण को देवे ॥१०॥ वह ब्राह्मण सुहृत् अग्नि के
अथर्ववेदीय-कौशिकसूत्रम् । १३३ हृद्दक्षिणतोऽग्नेरुदङ्मुख आसीनो धारयति ॥ ११ ॥ अथास्मा अन्वारब्धाय करोति ॥ १२ ॥ आयुर्दा इत्यनेन सूक्तेनाज्यं जुहन्मूर्धिन सम्पातानानयति ॥ १३ ॥ दक्षिणे पाणावङ्गमण्डल उदपात्र उत्तरसम्पातान् स्थालरूप आनयति ॥१४॥ अमन्त्रि मोजोमानीयोदपात्रे- ऽवधाय ॥ १५ ॥ स्थालरूपे दूर्वां शान्त्युदकमुष्णोदकं चैकधामभिसमासिच्य ॥१६॥ आयमगन्सविता क्षुरेणेत्यु- दपात्रमनुमन्त्रयते ॥१७॥ अदितिः श्मश्रिवस्युन्दति ॥१८॥ यत्क्षुरेणेत्युदकपत्रं क्षुरमद्भिश्चोक्ष्य त्रिः प्रमाष्टि ॥ ॥१९॥ येनावपदिति दक्षिणस्य केशपक्षस्य दर्भपिञ्जूल्या केशानभिनिधाय प्रच्छिद्य स्थालरूपे करोति ॥ २० ॥ एवमेव द्वितीयं करोति ॥ २१ ॥ एवं तृतीयम् ॥ २२ ॥ एवमेवोत्तरस्य केशपक्षस्य करोति ॥२३॥४॥५३॥ अथ नापितं समादिशत्यक्ष्णन्वप केशाञ्श्मश्रुरोम दक्षिण भाग में होकर उत्तर मुख बैठकर धारण करे ॥११॥ अब इस अन्वारब्ध बालक के लिये करे ॥१२॥ दक्षिणेसे सुहृत् के उत्तर हाथ में होकर गिरा कर गोबर पिण्ड पर लावे ॥१४॥ उदपात्र में पोथिका और गुडूची को डालकर तब सम्पात को गोबर पिण्ड पर दूर्वा धरकर डाले और शान्त्युदक और गर्म जल एकत्र धारा करके आसिंचन कर “आय- मगन्सविता०” से क्षुरा से उदपात्र को अनुमंत्रण करे । और “अदितिः श्मश्रू०” से दाढ़ो मूछ के बालों को काटे । ॥ १३ ॥ १४ ॥ १५ ॥ १६ ॥ ॥१७॥१८॥ “यत्क्षुरेण०” से जलपात्र को क्षुरा के जल से तीन बार मार्जन करे ॥१९॥ “येनावत्०” से शिर के दक्षिण के केशपक्ष पर दर्भपिञ्जुली द्वारा केशों पर धरकर काटकर ढेर करे ॥२०॥ इसी प्रकार उत्तरकेश पक्ष को भी करे ॥२१॥ इसी भांति तीसरे को करे । ॥२२॥ इसी प्रकार उत्तर केशपक्ष को भी करे ॥२३॥४॥५३॥ यह तिर- पनवी कण्डिका समाप्त हुई । अब नापित को आदेश करे कि बिना घाव किये केश, दाढ़ी, मौंछ,
१३४ अथर्ववेदीय-कौशिकसूत्रम् । परिवप नखानि च कुर्विति ॥१॥ पुनः प्राणः पुनर्मैत्वि- न्द्रियमिति त्रिर्निर्मृज्य ॥ २॥ त्वयि महिमानं साद- यामीत्यन्ततो योजयेत् ॥३॥ अथैनमुप्तकेशश्मश्रुं कृत्त- नखमाप्लावयति ॥ ४ ॥ हिरण्यवर्णा इत्येतेन सूक्तेन गन्धप्रवादाभिरलङ्कृत्य ॥ ५॥ स्वक्तं म इत्यानक्ति ॥ ६॥ अथैनमहतेन वसनेन परिधापयति परिधत्तेति द्वाभ्याम् ॥ ७॥ एह्यश्मानमातिष्ठेति दक्षिणेन पादे- नाश्ममण्डलमास्थाप्य प्रदक्षिणमग्निमनुपरीणीय ॥ ८ ॥ अथास्य वासो निर्मुष्णाति यस्य ते वास इत्येतया ॥९॥ अथैनमपरेणाहतेन वसनेनाच्छादयत्ययं वस्ते गर्भं पृथिव्या इति पञ्चभिः ॥ १० ॥ यथा द्यौर्मनसे चेतसे धिय इति महाव्रीहीणां स्थालीपाकं श्रपयित्वा शान्त्यु- दकेनोपसिच्याभिमन्त्र्य प्राशयति ॥ ११ ॥ प्राणापाना- रोमों को बनाओ और नखों को काटो ॥१॥ “पुनः प्राणः” इत्यादि से तीन बार मार्जन करके ॥२॥ “त्वयि महिमानं सादयामि०” इत्यादि पुनः केशों को काटने के लिये नापित को क्षुरा साफ कर देवे ॥३॥ अब इस केशादि कटवाये बालक को स्नान करावे ॥४॥ “हिरण्यवर्णा०” इत्यादि सूक्त से कलशोदक को अभिमंत्रण करके “यस्ते गन्ध” तीन ऋचा से बालक को नहवावे और गन्ध पुष्प को अभिमंत्रण कर लेवे ॥५॥ “स्वक्तं म०” से दो आँखों में अञ्जन लगावे ॥६॥ और अखण्ड नये वस्त्र को “परिधत्त” इस दो ऋचाओं से पहनावे ॥७॥ “एह्यश्मानमातिष्ठ०” इत्यादि दक्षिण पग को पत्थर पर स्थापन करे और अग्नि की प्रदक्षिणा कर ऐसा करे ॥८॥ अब इस “यस्य ते वास०” ऋचा से ओढ़ने के वस्त्र को देवे ॥९॥ अब इस बालक को दूसरे वस्त्र से ( जो नया हो ) आच्छादन करे । “अयं वस्ते गर्भं पृथिव्या०” इन पांच ऋचाओं से ॥१०॥ “यथा द्यौर्मनसे चेतसे धिय०” से महाव्रीहियों के स्थालीपाक को पका कर शान्ति जल सेचन कर अभिमंत्रण करके प्राशन करावे ॥११॥ “प्राणापानौ ओजोऽसि०” से आज्य की आहुति करे । समिध का
अथर्ववेदीय-कौशिकसूत्रम् । १३५ वोजोऽसीत्युपदधीत ॥ १२ ॥ तुभ्यमेव जरिमन्निति कुमारं मातापितरौ त्रिः सम्प्रयच्छेते ॥१३॥ घृतपिण्डा- नाशयतः ॥ १४ ॥ चूडाकरणं च गोदानेन व्याख्यातम् ॥ १५ ॥ परिधापनाश्ममण्डलवर्जम् ॥ १६ ॥ शिवे ते स्तामिति परिदानान्तानि ॥१७॥ पार्थिवस्य मा प्रगा- मेति चतस्रः सर्वाण्यपियन्ति ॥ १८ ॥ अमग्रिमोजोमा- नीं च दूर्वां च केशांश्च शकृत्पिण्डं चैकधाभिसमाहृत्य ॥ १६ ॥ शान्तवृक्षस्योपर्यादधाति ॥ २० ॥ अधिकरणं ब्रह्मणः कंसवसनं गौर्दक्षिणा ॥ २१ ॥ ब्राह्मणान्भक्तेनो- पेप्सन्ति ॥ २२ ॥ ५ ॥ ५४ ॥ उपनयनम् ॥ १ ॥ आयमगन्निति मन्त्रोक्तम् ॥ २ ॥ आधान करे, पलाश आदि की समित् “पुरोडाश, दूध, ओदन, पायस और पशु की आहुति करे ॥१२॥ “तुभ्यमेव जरिमन्०” से कुमार को माता और पिता माता परस्पर संप्रयच्छन करें । जैसे—पहिले पिता माता को, तब माता पिता को, तीसरे पिता माता को छः बार सूक्त की आवृत्ति करे । फिर इसी सूक्त से तीन घृत पिण्डों को प्रत्येक २ को डाल कर अभिमंत्रण करके कुमार को चटावे, तब पूर्वोक्त पिंडदानों को देवे ॥ १३ ॥ १४ ॥ चूडाकरण गोदान के साथ कहा गया ॥ १५ ॥ परिधापन और अश्मारोहण को छोड़कर ॥१६॥ शिवे ते स्तां०” से परिदान के अन्त तक करो ॥१७॥ “पार्थिवस्य मा प्रगां०” से ४ को करे ॥१८॥ अमग्नि, ओजोमानी, दूर्वा, केशों को, गोबर पिण्ड को एक ही बार लाकर शान्त वृक्ष के ऊपर घरे ॥१९॥२०॥ दक्षिणा में ब्राह्मण को कटोरा, कपड़ा और गौ देवे ॥२१॥ और ब्राह्मण को उनकी इच्छा- नुसार भोजन करावे ॥२२॥५॥५४॥ यह चौपनवी कण्डिका समाप्त हुई ॥ अब उपनयन कर्म को कहेंगे । गर्भ के पाचवें या आठवें वर्ष में उपनयन संस्कार ब्राह्मण का होता है ॥१॥ “आयमगन्निति०” से दूर्वा, शान्ति जल, उष्ण जल को एक प्रकार करके अभिमंत्रण करे ॥ जलपात्र को अनुमंत्रण करे ॥२॥ छुरा को गर्म जल से मार्जन करके जल लेकर
१३६ अथर्ववेदीय-कौशिकसूत्रम् । यत्क्षुरेणेत्युक्तम् ॥ ३ ॥ येनावपदिति सकृदपिञ्जूलि ॥४॥ लौकिकं च समानामा परिधानात् ॥ ५ ॥ उपेतपूर्वस्य नियतं सवान्दास्यतोऽग्नीनाधास्यमानः पर्यवेत्तव्रतदी- क्षिष्यमाणानाम् ॥६॥ सोष्णोदकं शान्त्युदकं प्रदक्षिण- मनुपरिणीय पुरस्तादग्नेः प्रत्यङ्मुखमवस्थाप्य ॥ ७ ॥ आह ब्रूहि ॥ ८ ॥ ब्रह्मचर्य्यमागमुप मा नयस्वेति ॥९॥ को नामासि किंगोत्र इत्यसाविति यथा नामगोत्रे भवतस्तथा प्रब्रूहि ॥ १० ॥ आर्षेयं मा कृत्वा बन्धु- मन्तमुपनय ॥ ११ ॥ आर्षेयं त्वा कृत्वा बन्धुमन्तमुपन- यामीति ॥ १२ ॥ ओं भूर्भुवःस्वर्जनदोमित्यञ्जलावु- दकमासिञ्चति ॥ १३ ॥ उत्तरोऽसानि ब्रह्मचारिभ्य इत्युत्तमं पाणिमन्वादधाति ॥१४॥ एष म आदित्यपुत्रस्त- न्मे गोपायस्वेत्यादित्येन समीक्षते ॥ १५ ॥ अपक्रामन् “आदित्या०” एवं “अदितिः” ऋचाओं से केशों को वपन करे ॥ “येना- वपत्” से केशों को काटे, दर्भ पिञ्जुली को छोड़ कर के ॥४॥ और लौकिक को परिधान तक तुल्य होता है ॥५॥ उपनीत पूर्व को नियत सबों को देते हुए अग्नियों का आधान करने वाला पर्यवेत्त दीक्षिष्यमाण का ठंडा गर्म मिले जल को, शान्ति जल को प्रदक्षिण अनुपरिणीय अग्नि के पूर्व भाग में पूर्व मुख बैठ करके कहें कि “कहा” ॥५॥६॥७॥८॥ “ब्रह्मचर्य- मागमुप मा नयस्व०” ॥९॥ आचार्य कहें-“तुम्हारा क्या नाम है ? क्या गोत्र है ? तब ब्रह्मचारी कहे-मेरा नाम ( जो हो राम आदिक ) अमुक गोत्र, अमुक प्रवर, अमुकशर्म्माऽहं इत्यादि ॥१०॥ ब्रह्मचारी कहे-“आर्षेयं मा कृत्वा बन्धुमन्तमुपनय ॥११॥ आचार्य्य-“आर्षेयं त्वा कृत्वा बन्धु- मन्तमुपनयामि” ॥१२॥ ओं भूर्भुवः स्वर्जनदों”, से अञ्जली में जल आसिंचन करे ॥१३॥ “उत्तरोऽसानि ब्रह्मचारिभ्य०” से आचार्य्य ब्रह्म- चारी के दहिने हाथ को पकड़ कर “एष म आदित्यपुत्रस्तन्मे गोपा- यस्व०” से आदित्य को देखे ॥१४॥१५॥ “अपक्रामन् पौरुषेयाद्
अथर्ववेदीय-कौशिकसूत्रम् । १३७ न्पौरुषेयाद्वृणान इत्येनं बाहुगृहीतं प्राञ्चमवस्थाप्य दक्षिणेन पाणिना नाभिदेशेऽभिसंस्तभ्य जपति ॥१६॥ अस्मिन् वसु वसवो धारयन्तु विश्वे देवा वसव आ यातु मित्रोऽमुत्र भूयादन्तकाय मृत्यव आरभस्व प्राणाय नमो विषासहिमित्यभिमन्त्रयते ॥१७॥ अथापि परित्वरमाण आ यातु मित्र इत्यपि खल्वेतावत्तैवोप्- नीतो भवति ॥१८॥ प्रच्छाद्य त्रीन् प्राणायामान् कृत्वा- वच्छाद्य वत्सतरीमुदपात्रे समवेक्षयेत् ॥१९॥ समिन्द्र नः संवर्चसेति द्वाभ्यामुत्सृजन्ति गाम् ॥२०॥६॥५५॥ श्रद्धाया दुहितेति द्वाभ्यां भाद्रमौञ्जीं मेखलां बध्नाति ॥१॥ मित्रावरुणयोस्त्वा हस्ताभ्यां प्रसूतः प्रशिषा प्रयच्छा- मीति पालाशं दण्डं प्रयच्छति ॥२॥ मित्रावरुणयोस्त्वा हस्ताभ्यां प्रसूतःप्रशिषा प्रतिगृह्णामि । सुश्रवः सुश्रवसं मा कुर्ववक्रोऽविथुरोऽहं भूयासमिति प्रतिगृह्णाति ॥३॥ श्येनोऽसीति च ॥ ४ ॥ अथैनं व्रतादानीयाः समिध वृणान०” से ब्रह्मचारी के बाहु को पकड़ कर पूर्व मुख धर कर अपने दहिने हाथ से ब्रह्मचारी के नाभि देश पर संस्तंभन कर जप करे “अस्मिन्वसु वसवो धारयन्तु०” इत्यादि से अभिमंत्रण करे ॥१६॥ १७॥ और भी आचार्य यदि त्वरमाण हो तो “आ यातु मित्रं०” यह भी- इससे भी बालक उपनीत होगा ॥१८॥ ब्रह्मचारी को वस्त्र से आच्छादन करके तीन प्राणायामों को करके वत्सतरी को जलपात्र में देखो ॥१९॥ “समिन्द्र नः संवर्च०” दो ऋचाओं से गौ को छोड़ देवे ॥२०॥६॥५५॥ यह, पचपनवी कंडिका समाप्त हुई ॥ “श्रद्धया दुहिता०” इन दो ऋचाओं से भाद्रमौञ्जी मेखलाको ब्रह्मचारी के कमर में पहिनावे ॥ १ ॥ “मित्रावरुणयोस्त्वा०” से पलाश के दण्ड को देवे ॥ २ ॥ “मित्रावरुणयोस्त्वा०” से प्रतिग्रहण करे ॥३॥ “श्येनोऽसि०” से भी ॥४॥ अब इसको व्रतादानीय समिधों १८
१३८ अथर्ववेदीय-कौशिकसूत्रम् । आधापयति ॥५॥ अग्ने व्रतपते व्रतं चरिष्यामि तच्छकेयं तत्समापेयं तन्मे राध्यतां तन्मे समृद्धयतां तन्मे मा व्यनशत्तेन राध्यासं तत्ते प्रब्रवीमि तदुपाकरोमि अग्नये व्रतपतये स्वाहा ॥६॥ वायो व्रतपते । सूर्य व्रतपते । चन्द्र व्रतपते। आपो व्रतपत्न्यो। देवा व्रतपतयो। वेदा व्रतपतयो। व्रतानां व्रतपतयो व्रतमचारिषं तदशकं तत्समाप्तं तन्मे राद्धं तन्मे समृद्धं तन्मे मा व्यनशत्तेन राद्धोऽस्मि तद्वः प्रब्रवीमि तदुपाकरोमि व्रतेभ्यो व्रतपतिभ्यः स्वाहेति ॥७॥ अथैनं बद्धमेखलमाहितसमित्कं सावित्रीं वाचयति ॥८॥ पच्छः प्रथमम् ॥९॥ ततोऽर्धर्चशः ॥१०॥ ततः संहिताम् ॥११॥ अथैनं प्रशास्त्यग्नेश्वासि ब्रह्मचारिन्मम चापोऽ- शान कर्म कुरुर्ध्वस्तिष्ठन्मा दिवा स्वाप्सीः समिध आधे- हि ॥१२॥ अथैनं भूतेभ्यः परिददात्यग्नये त्वा परिददामि ब्रह्मणे त्वा परिददाम्युदङ्कथाय त्वा शूल्वाणाय परि- ददामि शत्रुञ्जयाय त्वा क्षात्रायणाय परिददामि मार्त्युंजयाय त्वा मार्त्यवाय परिददाम्यघोराय त्वा परि- ददामि तक्षकाय त्वा वैशालेयाय परिददामि हाहा- हूहूभ्यां त्वा गन्धर्वाभ्यां परिददामि योगक्षेमाभ्यां त्वा परिददामि भयाय च स्वाऽभयाय च परिददामि विश्वेभ्य-
का आधान करावे ॥५॥ “अग्न व्रतपते०” इत्यादि से आहुतियाँ करे ॥६॥७॥ इस ब्रह्मचारी को जिसने मेखला पहनी, समिदाधान किया इसको सावित्री का उपदेश करे ॥८॥ पहिले पाद् २ करके कहे ॥९॥ तब आधी २ ऋचा ॥ १० ॥ फिर सबको मिलाकर ॥११॥ अब इसका आचार्य्य भलि भाँति शासन करे—तुम अग्नि का ब्रह्मचारी हो, जल से सब कर्म करो, खड़े होकर । दिन में मत सोओ, समिधाओं का आधान करो ॥११॥१२॥ अब भूतों के लिये आचार्य देवे “अग्नये त्वा परिददा- मि०” इत्यादि ॥१३॥ “स्वस्ति चरतादिहैवेति मयि रमन्तां ब्रह्मचारिणः”
अथर्ववेदीय-कौशिकसूत्रम् । १३९ स्त्वा देवेभ्यः परिददामि सर्वेभ्यस्त्वा देवेभ्यः परिददामि विश्वेभ्यस्त्वा भूतेभ्यः परिददामि सर्वेभ्यस्त्वा भूतेभ्यः परिददामि सप्रजापतिकेभ्यः ॥१३॥ स्वस्ति चरतादिहेति मयि रमन्तां ब्रह्मचारिण इत्यनुगृह्णीयात् ॥ १४ ॥ नानु- प्रणुदेत् ॥ १५ ॥ प्रणीतोरभ्यावर्तस्वेत्यभ्यात्ममावर्तयति ॥१६॥ यथापः प्रवता यन्ति यथा मासा अहर्जरम् । एवा मा ब्रह्मचारिणो धातरायन्तु सर्वदा ॥ स्वाहेत्याचार्यः समिधमादधाति ॥१७॥७॥५६॥ श्रद्धाया दुहितेति द्वाभ्यां भाद्रमौञ्जीं मेखलां ब्रा- ह्मणाय बध्नाति ॥१॥ मौर्वी क्षत्रियाय धनुर्ज्यां वा ॥२॥ क्षौमिकीं वैश्याय ॥ ३ ॥ मित्रावरुणयोस्त्वा हस्ताभ्यां प्रसूतः प्रशिषा प्रयच्छामीति पालाशं दण्डं ब्राह्मणाय प्रयच्छति ॥४॥ आश्वत्थं क्षत्रियाय ॥५॥ न्यग्रोधावरोहं वैश्याय ॥६॥ यद्यस्य दण्डो भज्येत य ऋते चिदभिश्रिष इत्येत्यालभ्याभिमन्त्रयते ॥७॥ सर्वत्र शीर्णे भिन्ने नष्टे- ऽन्यं कृत्वा पुनर्मैत्विन्द्रियमित्यादधीत ॥ ८ ॥ अथ कह कर अनुग्रह करे ॥१४॥ आचार्य ब्रह्मचारी को कहे "मेरे सम्मुख होवो" ब्रह्मचारी आचार्य के सम्मुख होवे ॥१५॥१६॥ "यथापः प्रवता०" इत्यादि से आचार्य समिधाओं को आहुति करे ॥१७॥७॥५६॥ यह छप्प- नवीं कण्डिका समाप्त हुई ।। "श्रद्धया दुहिता०" से भाद्रमौंजी मेखला को ब्राह्मण को पहनावे ॥१॥ मौर्वी मेखला या तांतकी क्षत्रिय को ॥२॥ रेशम की मेखला वैश्य को ॥३॥ "मित्रावरुणयोस्त्वा०" इत्यादि से पलाश का दण्ड ब्राह्मण को, अश्वत्थ का दण्ड क्षत्रिय को, न्यग्रोधावरोह वैश्य को देवे ॥४॥५॥६॥ यदि ब्रह्मचारी का दण्ड टूट जावे तो "य ऋते चिदभिश्रिषः०" इत्यादि ऋचा से छूकर अभिमंत्रण करे ॥७॥ सबही जगह टूटने, टुकड़े २ हो जाने, खो जाने की दशा में दूसरे दण्ड को बनाकर "पुनर्मैत्विन्द्रियं०" से आधान करे ॥८॥ ब्रह्मचारी के वस्त्रों के विषय में कहते हैं ॥९॥
१४० अथर्ववेदीय-कौशिकसूत्रम् । वासांसि ॥६॥ ऐणेयहारिणानि ब्राह्मणस्य ॥ १० ॥ रौरव- पार्षतानि क्षत्रियस्य ॥ ११ ॥ आजाविकानि वैश्यस्य ॥१२॥ सर्वेषां क्षौमशाणकम्बलवस्त्रम् ॥१३॥ काषा- याणि ॥१४॥ वस्त्रं चाप्यकाषायम् ॥१५॥ भवति भिक्षां देहीति ब्राह्मणश्चरेत् ॥ १६ ॥ भिक्षां भवती ददात्विति क्षत्रियः ॥१७॥ देहि भिक्षां भवतीति वैश्यः ॥१८॥ सप्त कुलानि ब्राह्मणश्चरेत्त्रीणी क्षत्रियो द्वे वैश्यः ॥१६॥ सर्वं ग्रामं चरेद्भैक्षं स्तेनपतितवर्जम् ॥ २० ॥ मय्यग्र इति पञ्च प्रश्नेन जुहोति ॥२१॥ सं मा सिञ्चन्त्विति त्रिः पर्य्- क्षति ॥२२॥ यदग्ने तपसा तपोऽग्ने तपस्तप्यामह इतिँ द्वाभ्यां परिसमूहयति ॥ २३ ॥ इदमपः प्रवहतेति पाणी प्रक्षालयते ॥२४॥ सं मा सिञ्चन्त्विति त्रिः पर्युक्षति ॥२५॥ अग्ने समिधमाहार्षमित्यादधाति चतस्रः ॥२६॥ एधोऽ- सीत्यूष्मभक्षं भक्षयत्या निंधनात् ॥ २७ ॥ त्वं नो मेध ऐणेय हरिण का चर्म ब्राह्मण के लिये, रुरुमृग का चर्म क्षत्रिय के लिये, बकरे और भेड़ का चर्म वैश्य के लिये जानो ॥१०॥११॥१२॥ सबही वर्णों के लिये रेशमी, शण का, और कम्बल का वस्त्र बनावे ॥१३॥ काषाय रंग के वस्त्र हों ॥ वस्त्र भी काषाय रंग का न हो ॥१४॥१५॥ आप भिक्षा देवें-ऐसा कह कर ब्रा० ब्र० मांगे, “भिक्षां भवती ददातु-” ऐसा कहकर क्ष० मांगे और “देहि भिक्षां भवति”-ऐसा कह कर वैश्य मांगे ॥१६॥१७॥१८॥ सात घरों से ब्राह्मण, तीन घर से क्षत्रिय और दो घरों से वैश्य भिक्षा मांगे ॥ १९ ॥ सबही घरों से (ग्राम भर) भिक्षा मांगे, चोर एवं पतित को छोड़ कर ॥ २० ॥ “मय्यग्र०” से पञ्च प्रश्न से आहुति करे ॥२१॥ “सं मा सिञ्चन्तु०” से तीनवार पर्युक्षण करे ॥२२॥ “यदग्ने तपसा०” इत्यादि दो ऋचाओं से परिसमूहन करे ॥२३॥ “इदमपः प्रवह०” से दोनों हाथों को धोवे ॥२४॥ “सं मा सिञ्चन्तु०” से तीन वार पर्युक्षण करे ॥२५॥ “अग्ने समिधमाहार्ष०” से चार समि- धाओं को आधान करें ॥२६॥ “एधोऽसि०” से ऊष्मभक्षण (धूमभक्षण)
अथर्ववेदीय-कौशिकसूत्रम् । १४१ इत्युपतिष्ठते ॥२८॥ यदन्नमिति तिसृभिर्भैक्षस्य जुहोति ॥२९॥ अहरहः समिध आहृत्यैवं सायंप्रातरभ्यादध्यात् ॥३०॥ मेधाजनन आयुष्यैर्जुहुयात् ॥३१॥ यथाकामं द्वादशरात्रमरसाशी भवति ॥३२॥८॥५७॥ भद्राय कर्णः क्रोशतु भद्रायाक्षि वि वेपताम् ॥ परा दुःष्वप्न्यं सुव यद्भद्रं तन्न आ सुव ॥ अक्षिवेपं दुःष्व- प्न्यमार्त्तिं पुरुषरेषिणीम् ॥ तदस्मदश्विना युवमप्रिये प्रतिमुञ्चतम् ॥ यत्पार्श्वादुरसो मे अङ्गादङ्गादववेपते ॥ अश्विना पुष्करस्रजा तस्मान्नः पातमंहस इति कर्णं क्रो- शन्तमनुमन्त्रयते ॥१॥ अक्षि वा स्फुरत् ॥२॥ वि देवा जरसोत देवा आवतस्त उप प्रियमन्तकाय मृत्यव आ रभस्व प्राणाय नमो विषासहिमित्यभिमन्त्रयते ॥३॥ करे निधान से ॥२७॥ “त्वं नो मेध०” से उपस्थान करे ॥ २८ ॥ “यदन्नं०” इन तीन ऋचाओं से भिक्षाकी आहुतियां करे ॥ २९ ॥ प्रति दिन समि- धाओं को ला २ कर सायं प्रातः काल आधान करे ॥ ३० ॥ मेधाजनन और आयुष्यगण सूक्तों से आहुतियां करे ॥३१॥ यथाकाम १२ रात रस न खावे ॥३२॥८॥५७॥ यह सत्तावनवी कंडिका समाप्त हुई ॥ “भद्राय कर्णः क्रोशतु०” इत्यादि से खुजलाते कान को अभिमंत्रण करे। आँख के फड़कने में, बुरे स्वप्न देखने पर, अनिष्ट देखने पर, और अद्भुत देखने पर अभिमंत्रण करे ॥१॥२॥ “वि देवा जरसोत०” इत्यादि से पुरुष शरीर को अभिमंत्रण करे आयुष्कामना वाले ॥३॥ ब्राह्मणोक्त और ऋषिहस्त- जिन में ब्राह्मणों को कहते हैं । सात ब्रा- ह्मणों को अभीष्ट भोजन करा कर एक को पूर्व मुख, एक को दक्षिण मुख, चार को उत्तर मुख, “सर्वे उत देवाः” इस सूक्त से पुरुष शरीर को अभिमर्शन करे ॥ अब ऋषिहस्त को कहते हैं। “अन्तकाय मृत्यवे०” सूक्त से नाभि के ऊपर और नीचे अभिमंत्रण करे । सूक्त को दो बार जप करे । “आ रभस्व०” से हृदय को अभिमंत्रण करे । “आवतस्ते
१४२ अथर्ववेदीय-कौशिकसूत्रम् । ब्राह्मणोक्तमृषिहस्तञ्च ॥ ४ ॥ कर्मणे वां वेषाय वां सुकृ- ताय वामिति पाणी प्रक्षाल्य ॥ ५ ॥ निर्दुरर्मण्य इति संधान्य ॥६॥ शुद्धा न आप इति निष्ठीव्य जीवाभिरा- चम्य ॥ ७॥ एहि जीवमित्याञ्जनमणिं बध्नाति ॥ ८ ॥ वाताज्जात इति कृशनम् ॥६॥ नव प्राणानिति मन्त्रोक्तम् ॥१०॥ घृतादुल्लसमा त्वा घृतस्त्वृतुमिष्टा मुञ्चामि त्वोत देवा आवतस्त उप प्रियमन्तकाय मृत्यव आरभस्व प्राणाय नमो विषासहिमित्यभिमन्त्रयते ॥११॥ निर्दुरर्म- ण्य इति सर्वसुरभिचूर्णैररण्येऽप्रतीहारं प्रलिम्पति ॥१२॥ अथ नामकरणम् ॥१३॥ आ रभस्वेमामित्यवि- च्छिन्नामुदकधारामलम्भयति ॥१४॥ पूतुदारुं बध्नाति ॥१५॥ पाययति ॥१६॥ यत्ते वास इत्यहतेनोत्तरसिचा ब्राह्मणाय नमः०” इन दो सूक्तों से दहिने कान को अनुमंत्रण करे ॥४॥ “कर्मणे वां वेषाय वां सुकृताय वां०” से दोनों हाथों को प्रक्षालन करे ॥ और “वि देवा०” सूक्त से अभिमंत्रण करे ॥ ५ ॥ “निर्दुरर्मण्य०” से जोड़ कर ॥६॥ “शुद्धा न आपः” से थूक करके “जीवा स्थ०” इन चार ऋचाओं से आचमन करके “एहि जीवं०” से आञ्जन मणि को बान्धे ॥७॥ आयुष्यकाम युद्ध में रक्षा के लिये इस का नाश नहीं होता है । न शपथ करने से और न जादू टोना से नाश होता है ॥८॥ “वाताज्जात०” से कृशन करे अर्थात् आयुष्यकाम रक्षार्थी उपनयनमें नित्य बान्धे ॥ ९ ॥ “नव प्राणान्०” सूक्त से सोना, चाँदी, लोहा, इन तीनों चूर्ण को इकट्ठा करके नव शलाक मणि को त्रिवृत बना कर धर कर अभिमंत्रण करके बान्धे ॥ १० ॥ “घृतादुल्लप्तमा त्वा०” इत्यादि से आयुष्यकाम, आरोग्य काम, रक्षा काम, वाला शरीर को अभिमंत्रण करे ॥११॥ “निर्दुरर्मण्य०” से सर्व सुरभि चूर्णों से वन में अप्रतीहार लीपे यह विकल के लिये कर्म है ॥१२॥ अब नामकरण को कहते हैं ॥१३॥ “आ रभस्वेमां” इस अर्धसूक्त से कुमार के दहिने हाथ पर जल की धारा को छावे ॥१४॥ और देवदारु मणि धर करके अभिमंत्रण कर
अथर्ववेदीय-कौशिकसूत्रम् । १४३ प्रच्छादयति ॥१७॥ शिवे ते स्तामिति कुमारं प्रथमं निर्ण- यति ॥१८॥ शिवौ ते स्तामिति व्रीहियवौ प्राशयति ॥१९॥ अह्ने च स्वेत्यहोरात्राभ्यां परिददाति ॥२०॥ घीस कर उसे बान्धे ॥१५॥ और उस जल को पिलावे तब पुण्याहवाचन के अन्त में नामकरण करे । २ या ४ अक्षरों का मन्थ संयुक्त या देवता संयुक्त नाम धरे । पिता कुमार के दहिने कान में सोना धर कर उस का नाम कहे ॥१६॥ “यत्ते वास०” से यंत्र निर्मुक्त वस्त्र से उत्तर किनारे से आच्छादन करके चार परिदानों को “शिवे ते स्तां०” इन दो ऋचाओं से और “हृदे ते०” तथा “पार्थिवस्य” इन दो से “मा प्रगाम०” इन दो से और व्रीहि, जौ, शमी प्रान्त, और जल को “द्यावापृथिवीभ्यां त्वा परिददामि०” से देवे ॥१७॥ पुनः कुमार के मूर्धा पर “शिवौ ते स्तां०” इन दो ऋ० से, “पार्थिवस्य०” इन दो से, “मा प्रगाम०” दो से, “व्रीहि यवाभ्यां त्वा परिददामि” “अन्हे च त्वा०” इस एक से, “पार्थिवस्य०” दो से “मा प्रगाम०” दो से, “अहोरात्राभ्यां त्वा परि- ददामि शरद०” इस एक से, “पार्थिवस्य०” दोसे, व्रीहि, जौ, शमी के पत्ते और जलको प्राशन करावे । “ऋतुभ्यस्त्वा परिददामि०” से बालक के मूर्धा में देवे और अभ्यातानादि उत्तरतन्त्र को करे । यह नामकरण संस्कार समाप्त हुआ ॥१७॥ अब चौथे मास में निष्क्रमण संस्कार करो “शिवे ते स्तां०” दो ऋचाओं से कुमार को घर से “बाहर निकाले । “उद्वयं तमसस्परि०” एक से सूर्य को दिखलावे और को पूर्वोक्त चार परिदानों को देवे और अभ्यातानादि उत्तरतंत्र की आहुतियां देवे ॥ निष्क्रमण समाप्त हुआ ॥१८॥ अब छठे मास में कुमार का अन्न प्राशन करे ॥ “अन्यचसञ्च” इत्यादि अभ्यातानान्त कर्म करके “भूमे मात क०” इस एक से कुमार को भूमि पर बैठावे । “शिवौ ते स्तां०” से व्रीहि और जौ को अभिमंत्रण करके उसे घस कर कुमार को पिलावे ॥ और सब अन्नों को पूरा करे, स्रुक्, स्रुवा, पुस्तक, द्रव्य इनको देवे और पूर्वोक्त चारो परिदानों को यथाविधि देवे ॥ “स्वस्ति न इन्द्र०” से कुमार को अन्न प्राशन कराकर अभ्याता- नादि उत्तरतंत्र को करे ॥ यह अन्नप्राशन कर्म समाप्त हुआ ॥१९॥ “अन्हे च त्वा०” से दिन रात्रों को देवे, “शरदे त्वा०” से ऋतुओं को
१४४ अथर्ववेदीय-कौशिकसूत्रम् ।
शरदे स्वेत्यृतुभ्यः ॥२१॥ उदस्य केतवो मूर्द्धाहं विपासहि- मित्यद्यन्तमुपतिष्ठते ॥२२॥ मध्यंदिनेऽस्तं यन्तं सकृत्प- र्यायाभ्याम् ॥२३॥ अंहोलिङ्गानामापो भोजनहवींष्युक्ता- नि ॥२४॥ उत्तमासु यन्मातली रथक्रीतमिति सर्वासां द्वितीया ॥२५॥६॥५८॥ विश्वे देवा इति विश्वानायुष्कामो यजते ॥१॥ उपतिष्ठते ॥२॥ इदं जनास इति द्यावापृथिव्यौ पुष्टि- कामः ॥३॥ सम्पत्कामः ॥४॥ इन्द्र जुषस्वेतीन्द्रं बलकामः ॥५॥ इन्द्रमहमिति पण्यकामः ॥६॥ उदेनमुत्तरं नय योऽ- स्मानिन्द्रः सुत्रामेति ग्रामकामः ॥७॥ ग्रामसम्पदांना-
देवे ॥२०॥२१॥ “उदस्य केतवो०” इत्यादि अनुवाक से तीनों समय प्रतिदिन सूर्य्य का उपस्थान करे यदि आयु वृद्धि की कामना हो अर्थात् सूर्योदय समय, मध्यदिन में और अस्त होते समय भगवान् सूर्य का उपस्थान करे ॥२२॥२३॥ और अंहोलिङ्गक गण के मंत्रों से जलको अभिमंत्रण कर पिये, भोजन को अभिमंत्रण कर खावे और हवि को अभिमंत्रण कर सूर्य्य के नाम आहुत देवे आयुष्कामना वाला किया करे ॥२४॥ “अग्निं ब्रूम०” सूक्त के “यन्मातली रथक्रीतं०” सब ऋचाओं के दूसरी ऋचा व्यतिषङ्गसे व्यवहार करे ॥२५॥९॥५८॥ यह अठावनवी कंडिका समाप्त हुई ॥ अब काम्य कर्मों की विधि को कहेंगे । संभार के लक्षण में मण्डप विधान कहा गया है । या घर में करे ॥ आयुष्कामना वाला “विश्वे देवा०” इत्यादि से चरु की आहुति देवे और उपस्थान करे तो उसकी आयु १०० वर्ष की होगी ॥१॥२॥ “इदं जनासो०” से पुष्टि कामना वाला और सम्पत्ति चाहने वाला “द्यावापृथिवी” से यज्ञ करे ॥३॥४॥ पुरुषादि बल कामना वाला राजा नित्य “इन्द्र जुषस्व०” इत्यादि से अग्नि में आहुति करे ॥ ५ ॥ “इन्द्रमहं०” से पण्य .( किसी प्रकार व्यवसाय) की कामना वाला अग्नि में आहुति किया करे ॥ ६ ॥ “उदेनमुत्तरं०” इत्यादि से ग्राम की इच्छा वाला आहुतियां करे और उपस्थान करे ॥७॥ ग्राम सम्पत् के लिये पलाश की समिधों का
अथर्ववेदीय-कौशिकसूत्रम् । १४५ पदानामप्ययः ॥८॥ यशसं मेन्द्र इति यशस्कामः ॥९॥ मह्यमाप इति वर्चस्कामः ॥१०॥ आगच्छत इति जाया- कामः ॥११॥ वृषेन्द्रस्येति वृषकामः ॥१२॥ आ त्वाहार्षं ध्रुवा द्यौरिति ध्रौव्यकामः ॥१३॥ त्यमू षु त्रातारमा मन्द्रैरिति स्वस्त्ययनकामः ॥१४॥ सामास्त्वाग्नेऽभ्यर्चते- स्यग्निं संपत्कामः ॥१५॥ पृथिव्यामिति मन्त्रोक्तम् ॥१६॥ तद्दिदास धीती वेतीन्द्राग्नी ॥१७॥ यस्येदमा रजोऽथर्वाण- मदितिद्यौरितेः पुत्राणां बृहस्पते सवितरित्यभ्युदितं आधान करे और घृत धरके आस्तरणों की आहुति करे ॥८॥ यश की कामना वाला “यशसं मेन्द्र०” से चरुकी आहुति करे । और “मृश- मिन्द्रं०” से उपस्थान करे ॥ ९ ॥ कूप, तड़ाग, वापी, पुष्करिणी, जल- सेतु बान्धने आदि कामना वाला “मह्यमापः” से इन्द्र के लिये आहु- तियाँ देवे एवं उपस्थान करे ॥ १० ॥ “आगच्छत०” से इन्द्र की आहुति और उपस्थान करे सन्तान की इच्छावाला ॥११॥ बैल की कामनावाला इन्द्र की आहुति और उपस्थान “वृषेन्द्रस्य०” से करे ॥१२॥ सार्वभौमराजा होने की इच्छा से “आ त्वा हार्षं ध्रुवा द्यौः” से इन्द्र की आहुति और उपस्थान करे ॥१३॥ दो पैर एवं चार पैर वाले मनुष्य एवं पशु के कल्याण की इच्छा से “त्यमू षु त्रातारमा मन्द्रैः०” । से इन्द्र की आहुति एवं उपस्थान करे ॥१४॥ सम्पत् चाहनेवाला “सामा- स्त्वाग्नेऽभ्यर्चत०” से अग्नि की आहुति और उपस्थान करे ॥१५॥ पृथ्वी, अग्नि, अन्तरिक्ष, वायु, द्यौ, आदित्य, दिशायें, चन्द्रमा ये आठ देवता, हैं । इनकी आहुतियों के लिये आठ अलग २ चरु पकाकर “पृथिव्यां०” से आहुतियां करे और उपस्थान करे । सब कामनावाला ॥१६॥ “तद्दि- दास धीती वेतीन्द्राग्नी०” से इन्द्र एवं अग्नि की आहुति एवं उपस्थान करे सर्व कामना वाला ॥१७॥ इन्द्र, अथर्वा, अदिति, देवताओं को बृह- स्पति को “यस्येदमा रजो०” इत्यादि से आहुतियां करे और उपस्थान करे सब कामनावाला ॥ और “बृहस्पते सवितः” । इस एक ऋचा से सूर्योदय होने पर सोते हुए ब्रह्मचारी को जगाकर उठा देवे । सूर्योदय १९
१४६ अथर्ववेदीय-कौशिकसूत्रम् ।
ब्रह्मचारिणं बोधयति ॥१८॥ धाता दधातु प्रजापतिर्ज- नयत्यन्वद्य नो यन्न इन्द्रो ययोरोजसा विष्णोर्नु कम्- आविष्णू सोमारुद्रा सिनीवालि बृहस्पतिर्नो यत्ते देवा अकृण्वन्पूर्णा पश्चात् प्रजापतेऽभ्यर्चत को अस्या न इति प्रजापतिम् ॥१९॥ अग्न इन्द्रश्चेति मन्त्रोक्तान् सर्व- कामः ॥२०॥ य ईशे ये भक्षयन्त इतीन्द्राग्नी लोककामः ॥२१॥ अन्नं ददाति प्रथमम् ॥२२॥ पशूपाकरणमुत्तमम् ॥२३॥ सर्वपुरस्ताद्धोमा युज्यन्ते ॥२४॥ दोषो गायेत्यथ- र्वाणं समावृत्त्याश्नाति ॥ २५ ॥ अभयं द्यावापृथिवी श्येनोऽसीति प्रतिदिशं सप्तर्षीनभयकामः ॥२६॥ उत्तरेण दीक्षितस्य वा ब्रह्मचारिणो वा दण्डप्रदानम् ॥ २७॥ द्यौश्च म इति द्यावापृथिव्यौ विरिष्यति ॥२८॥ यो अग्ना-
तक सोते रहने का प्रायश्चित है ॥१८॥ “धाता दधातु०” इत्यादि से मंत्र में कहे हुए देवताओं के नाम आहुति और उपस्थान करे ॥१९॥२०॥ “य ईशे ये भक्षयन्त०” से इन्द्र और अग्निकी आहुतियां एवं उपस्थान करे ॥ सर्वलोकाधिपत्य कामनावाले करें॥२१॥ “अन्नं ददाति०” से अभीष्ट अन्न को अभिमंत्रण करके भिक्षुओंको देवे ॥२२॥ यह पहिले करे ॥२२॥ और पुनः ये पशुका उपाकरण करे ॥२३॥ और सर्वपुरस्तात् होमों को करे ॥२४॥ अथर्वा ऋषि के नाम आहुति एवं उपस्थान करे सर्वलोकाधिपत्य की कामनावाला। गोदानादिक तन्त्रको परिधापनान्त तक करके तब “इदाव- त्सराय०” से आहुति करे । तब अभ्यातानों को करे। फिर “ऋचं साम०” से आहुति करे ॥ अभ्यातानान्त तक करके, “दोषो गाय०” इस सूक्त से भात धर कर अभिमंत्रण करके खावे ॥२५॥ व्रत को समाप्ति कर व्रत को त्याग देवे । “अभयं द्यावापृथिवी०” से जिस ग्राम या नगर को अभय करने की इच्छा हो उसके सब दिशाओं में आहुतियां करे ॥२६॥ ज्योतिष्टोमयज्ञ में दीक्षित पुरुष को ब्रह्मा दण्ड देवे ॥२८॥ यदि नाश होने की बारी आ जावे तो “द्यौश्च म०” से द्यावापृथिवी की आहुति तथा उपस्थान करे ॥२८॥ “यो अग्नौ०” इत्यादि से रुद्रदेवों को आहुतियां