भारतकोश
संग्रह पर लौटें

राजपूताने का इतिहास (मेवाड़ राज्य का इतिहास व वीर गाथाएँ)

History of Rajputana & Mewar by Gaurishankar Ojha

महामहोपाध्याय पं. गौरीशंकर हीराचन्द ओझा द्वारा

DevanagariHindipublished534 पृष्ठ

महारावत जसवन्तसिंहः १३१ महाराणा जगतसिंह का महारावत को उदयपुर में बुलाकर मरवाना । परन्तु उसके हृदय में जांनिसारखां के साथ बसाड़ पर अधिकार करने में महारावत जसवंतसिंह के अपने आदमी भेजने की बात खटकती थी । उसने इस बात को दबाकर जसवंतसिंह शक्तावत का बदला लेने के लिए महारावत को उदयपुर बुलाया । इसपर महारावत अपने ज्येष्ठ पुत्र महासिंह को साथ लेकर उदयपुर गया । महाराणा ने उसका चंपा बाग़ में मुक़ाम कर- वाया और एक दिन रात्रि के समय राठोड़ रामसिंह¹ को सेना-सहित भेजकर बाग़ पर घेरा दिलवा दिया । महारावत भी मरने-मारने का इरादा कर अपने राजपूतों के साथ महाराणा की सेना के सम्मुख हुआ और कुंवर महासिंह सहित वीरतापूर्वक युद्ध करता हुआ मारा गया² । प्रतापगढ़ राज्य की कर दिये थे (वही; पृ० ७२)। केसरीसिंह शक्तावत के लिए देखो ऊपर पृ० १२८ टिप्पण २ । (१) राठोड़ रामसिंह, जोधपुर के राव चंद्रसेन का प्रपौत्र, उग्रसेन का पौत्र और कर्मसेन का पुत्र था । वह महाराणा जगतसिंह के साथ रिश्तेदारी होने से मेवाड़ में जाकर रहा था और वहां उसे जोजावर का पट्टा जागीर में मिला था । मेवाड़ में रहते समय उसने कई युद्धों में भाग लिया था । स्वभाव का वीर होने के कारण महाराणा के दरबार में उसका अच्छा सम्मान था । महाराणा की सेवा त्यागकर बादशाह शाहजहां के चौदहवें सन् जुलूस (वि० सं० १६६७ = ई० स० १६४०) में वह शाही दरबार में जाकर मंसबदार बना । प्रारंभ में उसको एक हज़ारी ज़ात व छःसौ सवारों का मंसब मिला । फिर बढ़ते-बढ़ते शाहजहां के समय में उसका मंसब तीन हज़ार ज़ात और पंद्रह सौ सवारों तक पहुंच गया । उसने शाही सेना में रहकर कई युद्धों में पूर्ण वीरता प्रदर्शित की । वि० सं० १७१५ (ई० स० १६५८) में जब शाहजहां के पुत्रों में परस्पर कलह का सूत्रपात हुआ; तब समूनगर के युद्ध में वह शाहज़ादे दाराशिकोह के पक्ष में शाही सेना में रहकर शाहज़ादे औरंगज़ेब और मुराद के मुक़ाबले में बड़ी वीरता से युद्ध करता हुआ मुराद के तीर से मारा गया । अकाल के समय उसने क्षुधातुर लोगों को रोटियां बांटी थीं, जिससे वह 'रामसिंह रोटला' के नाम से प्रसिद्ध हुआ। अब बूंदी राज्य में उसके वंशजों का एक ठिकाना 'बरवादा' है । (२) मेरा उदयपुर राज्य का इतिहास; जि० २, पृ० ५२२ ।

१३२ प्रतापगढ़ राज्य का इतिहास ख्यातों में इसका अधिक वर्णन नहीं है। वहां केवल महारावत और कुंवर महासिंह के उदयपुर में काम आने का ही उल्लेख है। कविराजा बांकीदास- कृत 'ऐतिहासिक बातें'—नामक ग्रन्थ से ज्ञात होता है कि उपर्युक्त युद्ध में महारावत जसवंतसिंह की राठोड़ सुजानसिंह भगवानदासोत के हाथ मृत्यु हुई१। 'वीरविनोद' के कर्त्ता महामहोपाध्याय कविराजा श्यामलदास ने अपने इतिहास में इस घटना का विस्तार से वर्णन किया है, जो इस प्रकार है— "देवलिया का जसवंतसिंह, सिंहा की गद्दी पर वि० सं० १६७६ (हि० स० १०३१=ई० स० १६२२) में बैठा था। जब वह महावतखां की तरफ़दारी से उदयपुर के हुक्म की बरखिलाफ़ी कर सरकशी करने लगा, तब कई दफ़े लिखा गया, लेकिन उसने हिमायत से जगतसिंह के हुक्म को बिलकुल न माना। महाराणा ने किसी आदमी को भेजकर तसल्ली के साथ रावत को उदयपुर बुलवाया। जसवंतसिंह के दिल में महाराणा की तरफ़ से खटका होने के कारण अपने छोटे बेटे हरिसिंह को देवलिया का कुल बंदोबस्त सौंपकर वह बड़े बेटे महासिंह तथा एक हज़ार अच्छे राजपूतों के साथ उदयपुर गया और चंपा बाग़ में डेरा किया, जो महाराणा कर्णसिंह का बनवाया हुआ शहर से एक मील के फ़ासले पर पूर्व की तरफ़ है। जसवंतसिंह को महाराणा ने यहां की फ़र्मांबर्दारी के ख़िलाफ़ न रहने की बाबत बहुतसी नसीहत की, लेकिन उसके दिल में महावतखां की हिमायत का ज़ोर भरा हुआ था, जिससे महाराणा की मनशा से ख़िलाफ़ जवाब दिया। महाराणा ने अपने सलाहकारों से पूछा तो सबने अर्ज़ की कि यदि जसवंतसिंह यहां से चला गया तो आपकी हुकूमत से बिल्कुल अलहदा हो जावेगा। तब महाराणा ने अपने सलाहकारों के कहने पर अमल करके अपने बड़प्पन को बट्टा लगानेवाली बात यानी जसवंतसिंह को मार डालना इख़्तियार किया। "महाराणा को मुनासिब था कि जसवंतसिंह को अपने यहां से विदा (१) संख्या, ३३७।

करके देवलिया पर फ़ौज भेजते, लेकिन उन्होंने धोखे के साथ कार्रवाई की और रामसिंह राठोड़ को फ़ौज देकर आधी रात के वक़्त चंपा बाग़ में महा- रावत को घेर लेने का हुक्म दिया । रामसिंह ने वैसा ही किया। जसंवतसिंह मय अपने कुंवर महासिंह व एक हज़ार राजपूतों के अच्छी तरह लड़कर मारा गया । महाराणा के बहुत से राजपूत काम आये । यह झगड़ा विक्रमी १६८५ ( हि० १०३८ = ई० १६२८ ) में हुआ¹ ।” ‘वीरविनोद’ के ग्यारहवें प्रकरण में प्रतापगढ़ राज्य के इतिहास के प्रसङ्ग में उक्त कविराजा ने इस घटना पर अधिक प्रकाश डालकर लिखा है— “बादशाह ने जांनिसारखां को लिख भेजा कि परगने बसाड़ पर दख़ल न करे । शाहजहां जानता था कि कैसी-कैसी ताक़त काम में लाने पर महा- राणा उदयपुर का फ़साद दूर हुआ है । अब छोटी बात के लिए उसी आग को भड़काना अक़्लमंदी का काम नहीं। इसके सिवाय बादशाह का भी शुरू तख़्तनशीनी का अहद था। इसलिए जांनिसारखां को धमकाया और महाराणा को नसीहतों का फ़रमान लिख भेजा, परंतु देवलिया के रावत जसवतसिंह से महाराणा बहुत नाराज़ रहे और उससे जसंवतसिंह शक्तावत का बदला लेना चाहा । महाबतखां की हिमायत के सबब महाराणा को देवलिया पर फ़ौजकशी करने का मौक़ा न मिला । तब धीरे-धीरे रावत जसवतसिंह को धोखा दिया और विक्रमी १६६० (?) [ हि० १०४३ = ई० १६३३ ] में उसे मय उसके बेटे महासिंह के उदयपुर बुलाया । उसे पूरा विश्वास नहीं था, इससे वह एक हज़ार चुने हुए राजपूत साथ ले गया और चंपा बाग़ में डेरा किया। राठोड़ रामसिंह कर्मसेनोत को, जो महाराणा की बहिन का बेटा था, महा- राणा ने रात के वक़्त फ़ौज देकर भेजा । उसने चम्पाबाग़ पर घेरा डाला और तोपें व सोकड़ों² की गाड़ियां मोर्चों पर जमा दीं । रावत जसवतसिंह


( १ ) वीरविनोद; द्वितीय भाग, पृ० ३१८-६ । ( २ ) इन गाड़ियों में गोली बारूद से भरी हुई बंदूकें रहती थीं, जिनकी संख्या सौ तथा दो सौ तक भी होती थी । जब शत्रु-सैन्य से लड़ाई का अवसर होता, उस समय चारों तरफ़ से घेरा डालने के लिए ऐसी गाड़ियां खड़ी करदी जातीं

१३४ प्रतापगढ़ राज्य का इतिहास केसरिया पोशाक के साथ सिर पर सेहरा और तुलसी की मंजरी लगाकर चंपा बाग़ से बाहर निकला और अपने साथियों-सहित महाराणा की फ़ौज पर टूट पड़ा, परंतु तोप और सोकड़ें की गाड़ियों के कारण सबके सब भुन गये, तो भी किसी-किसी ने रामसिंह को ललकारा और तलवारें चलाईं । आखिरकार महारावत जसंवंतसिंह अपने बेटे महासिंह और एक हज़ार राजपूतों-सहित बहादुरी के साथ मारा गया और महाराणा की इस दग़ादिली से बड़ी बदनामी हुई १ ।” 'हरिभूषण महाकाव्य' का कर्ता कवि गंगाराम इस युद्ध का विचित्र प्रकार से वर्णन करता है। उसका कथन है—“महारावत जसंवंतसिंह महा- राणा जगतसिंह के दरबार में आधे सिंहासन पर बैठा हुआ था, उस समय कुछ सरदारों ने जसंवंतसिंह को नज़राना कर दिया, जिससे महाराणा क्रुद्ध हो गया और महारावत को मारने की गुप्त मन्त्रणा कर उसने राठोड़ रामसिंह को इस काम के लिए नियत किया । महाराणा की आज्ञा पाकर रामसिंह देवलिया की तरफ़ विदा हुआ और उसने गुप्त रूप से देवलिया जाने का मार्ग रोक दिया । महारावत भी देवलिया जाने को आगे बढ़ा और मार्ग में रामसिंह को लड़ने के लिए उद्यत देख विश्वासघाती जान उसने उससे युद्ध न किया; किंतु कुंवर महासिंह के साथ उस (रामसिंह) का युद्ध हुआ, जिसमें वह (रामसिंह) परास्त हुआ । इसपर महाराणा ने अप्रसन्न होकर रामसिंह को अपने यहां से निकाल दिया २ ।” और उनमें क्रमानुसार बंदूकें इस प्रकार सटी हुई रहती थीं कि एक बार बत्ती लगाने पर सब बंदूकें एक साथ चल जायं । इन बंदूकों से निकली हुई गोलियां दूर-दूर तक जाकर शत्रु-सैन्य को विदलित करती हुई अधिकांशतः उन्हें नष्ट कर देती थीं । ( वीरविनोद; द्वितीय भाग, पृ० १०६० ) । ( १ ) वीरविनोद; द्वितीय भाग, पृ० १०६० । ( २ ) एकस्मिन् समये रराज विलसन् राणासभायां नृपः कान्त्या भूमिभृतोऽपरानधरयंस्तस्यार्धसिंहासने ।

महारावत जसवन्तसिंह १३५ 'प्रतापगढ़ राज्य की ख्यात'१, बांकीदास-कृत 'ऐतिहासिक बातें'२, नानादेशनिवासिनां क्षितिभृतां भृत्यैश्च मुख्यैर्यदा नत्वोपायनमग्रतो विनिहितं श्रीदेवलेन्द्रप्रभोः ॥ ३ ॥ दृष्ट्वा क्रोधहुताशने निपतितः श्रीचित्रकूटाधिपोऽ- प्येतत्कर्णसूतो बभूव बलिनां कर्णेषु कर्णेजपः । वीरः कोऽपि ममास्ति सांप्रतममुं यो हन्ति मध्येसभं विश्वासेन समुत्थितोऽनुचितकृद्रामः स्वयं सज्जितः ॥ ४ ॥ दत्ताज्ञोऽथ जगाम देवलपुरं पन्थानमग्रे ततो बध्वा चोरसखश्च रामनृपतिर्विश्वांसघातोत्सुकः । दृष्ट्वा श्रीजसवंतमागतमयं खङ्गैकमित्रं रणे निस्त्रिंशैः प्रतिबोधयन्सचकितः संप्राप तस्यान्तिकम् ॥ ५ ॥ संख्यं तत्र तयोर्भून्मिलितयोरन्योन्यमत्यद्भुतं वीराणां तदनन्तरं कथमिदं को वेति कस्यासि रे । भूयः श्रीजसवंतसिंहविभूनेत्येक्तुं तदोवाचसः कुत्तो राणनृपोऽहमस्मि सुभटो रामोऽरिहिंसाग्रणीः ॥ ६ ॥ संग्रामे किल भारते बहुतरं कृत्वा रणं वीर्यवान् गाङ्गेयो विरराम चार्जुनमपि दृष्ट्वा शिखण्डान्वितम् । खड्गेनैव हतं हि रे तव यशस्तत्सानुमया सङ्गरे विश्वासोपहतस्य दुर्मुख मुखं नालोकनीयं च ते ॥ ७ ॥ पश्चान्माहकुमारकेण बहुभिर्विक्रान्तमन्तर्लस- न्मानेन प्रभुणा भटैरथ तदा भग्नः स रामः स्वयम् । तच्छ्रुत्वाऽऽशु चुकोप राणनृपतिर्निष्कासयामास तं देशानम्लेच्छपुरेषु खेलतितरामद्याप्यगस्तीशवत् ॥ ८ ॥ सर्ग ८ । ( १ ) प्रतापगढ़ राज्य की एक पुरानी ख्यात; पृ० ७ । ( २ ) संख्या ३३७, १११५, १४६६-१६०१ ।

३. महाराणा कुम्भा (विजय स्तम्भ व दुर्ग निर्माण)

१३६ प्रतापगढ़ राज्य का इतिहास 'वीरविनोद'१, 'मालकम की रिपोर्ट'२, एवं 'प्रतापगढ़ राज्य के गैज़ेटियरों'३, आदि में महारावत जसवंतसिंह का उदयपुर में महाराणा जगतसिंह की सेना से लड़कर मारे जाने का उल्लेख है, जिसका समर्थन नैणसी की ख्यात से भी होता है४, जो उपर्युक्त पुस्तकों में अधिक प्राचीन और महारावत हरिसिंह के समय की संगृहीत है। इनके अतिरिक्त 'अमरकाव्य'५ और 'राजप्रशस्ति महाकाव्य'६ में भी उसके महाराणा राजसिंह से लड़कर मारे (१) वीरविनोद; द्वितीय भाग, पृ० ३१८-६ और १०६० । (२) सर जॉन मालकम; रिपोर्ट ऑन दि प्रॉविन्स ऑव् मालवा एंड एड्ज्वान्- निंग डिस्ट्रिक्ट्स; पृ० २२४ । (३) कैप्टन सी० ई० येट; गैज़ेटियर ऑव् प्रतापगढ़; पृ० ७६ । मेजर के० डी० अर्सकिन; गैज़ेटियर ऑव् प्रतापगढ़; पृ० १६८ । (४) प्रथम भाग, पृ० ६६ । (५) पूर्णे षोडशके शते च उदिते पंचाग्रकाशीतिके राणोक्त्योत्कटरामसिंह इति यो राठोडचूडामणिः । प्रोद्दंडं जसवंतरावतपरं कुंतैर्जघान द्रुतं वीरं देवलियाप(तिं) किल महासिंहाख्यपुत्रान्वितं ॥ तदनुदेवलियानगरस्य वा समररंगनटैश्च महाभटैः ॥ रचितमेव विखंडनमंजसा जनगणैश्च विलुंटनमुत्कटैः ॥ स रामसिंहो जसवंतसंज्ञं तं रावतं पुत्रयुतं निहत्य । चक्रे जगत्सिंहनृपस्य तोषं संतोषपोषं समवाप तस्मात् ॥ अमर काव्य । (६) जगत्सिंहाज्ञया यातो राठोडोरामसिंहकः । प्रतिदेवलियां सेनायुक्तो रावतमुद्भटं ॥ २० ॥ जसवन्तं मानसिंहपुत्रयुक्तं जघान सः । पुर्यां देवलियायां च लुंटनं रचितं जनैः ॥ २१ ॥ सर्ग पांचवां । राजप्रशस्ति महाकाव्य में कुंवर मानसिंह के महारावत जसवन्तसिंह के साथ

महारावत जसवंतसिंह १३७ जाने का उल्लेख है। इसके विपरीत 'हरिभूषण महाकाव्य' में कवि गंगाराम ने महारावत और कुंवर महासिंह की मृत्युवार्त्ता को छोड़कर महारावत का रामसिंह राठोड़ से युद्ध न करने एवं महासिंह का रामसिंह से युद्ध होने पर उस (रामसिंह) के परास्त होने का वर्णन करते हुए महाराणा का रामसिंह से अप्रसन्न होकर उसको अपने यहां से निकालने का वर्णन किया है, जो माननीय नहीं हो सकता, क्योंकि उसका कथन परंपरागत जन-श्रुति से भी विरुद्ध है। कवि गंगाराम ने अपने काव्य में देवलिया के किसी राजा का मृत्यु-प्रसङ्ग नहीं दिया है, जिससे हमारा तो यही अनुमान है कि नाटकों की भांति उसने अपनी रचना को सुखान्त बनाने का ही लक्ष्य रखा था, जैसा कि हम पहले भी लिख चुके हैं¹। महारावत जसवंतसिंह, उदयपुर में महाराणा की सेना से किस वर्ष लड़कर मारा गया, इस विषय में भी मत भेद है। प्रतापगढ़ राज्य की ख्यातें², माल्कम की रिपोर्ट, प्रतापगढ़ राज्य के गैज़ेटियर³, कविराजा बांकीदास-कृत 'ऐतिहासिक बातें'⁴ आदि में इस घटना का वि० सं० १६६० (ई० स० १६३३) में होना लिखा है; परंतु अमरकाव्य⁵ और राजप्रशस्ति महाकाव्य⁶ में इस युद्ध का वि० सं० १६८५ (ई० स० १६२८) में होना बतलाया है। स्वयं कविराजा श्यामलदास ने वीरविनोद में राजप्रशस्ति काम आने का उल्लेख है, जो ठीक नहीं है। मानसिंह, महारावत प्रतापसिंह के समय तक विद्यमान था। अमरकाव्य से स्पष्ट है कि महारावत जसवन्तसिंह के साथ कुंवर महासिंह काम आया था, जैसा कि उपर्युक्त अवतरण में उल्लिखित है। (१) देखो ऊपर पृ० ११४। (२) प्रतापगढ़ राज्य की पुरानी ख्यात; पृ० ७। (३) मेजर के० डी० अर्सकिन; गैज़ेटियर ऑव् प्रतापगढ़ स्टेट, पृ० १६८। (४) संख्या ३३७, १११५ और १५६६। (५) देखो; ऊपर पृ० १३६, टिप्पण ५। (६) देखो; ऊपर पृ० १३६, टिप्पण ६। १८

'१३८ 'प्रतापगढ़ राज्य का इतिहास आदि के अनुसार एक स्थल पर वि० सं० १६८५^१ और दूसरे स्थल पर 'वि० सं० १६६०^२ में इस घटना के घटित होने का उल्लेख किया है । इस विभिन्न कथन का निर्णय करने के लिए और भी प्रमाणों की आवश्यकता हैं, परंतु वे अप्राप्य हैं। ऐसी स्थिति में अमरकाव्य और राजप्रशस्ति महाकाव्य में वर्णित संवत् १६८५ ही ठीक मानना पड़ेगा, क्योंकि उपर्युक्त काव्य इस घटना के थोड़े ही समय पीछे के बने हुए हैं एवं उनमें प्रत्येक घटनाएं यथा क्रम लिखी गई हैं। महारावत जसवंतसिंह के आठ राणियां थीं । उसके महासिंह, हरिसिंह, मानसिंह^३, केसरीसिंह^४, उदयसिंह नामक पांच कुंवर और रूपकुंवरी तथा सूरजकुंवरी नामक दो कन्याएं हुईं^५। महारावत की संतति आदि उसने थोड़े ही समय तक राज्य किया, इसलिए उसकी जीवन संबंधी महत्त्वप्रद घटनाओं पर प्रकाश डालना नितान्त असंभव है, तो भी यह कहा जा सकता है कि ( १ ) देखो; ऊपर पृ० १३३ । ( २ ) देखो; ऊपर पृ० १३३ । ( ३ ) मानसिंह को अरणोद की जागीर मिली थी और वह महारावत प्रताप- सिंह के समय तक विद्यमान था । प्रतापप्रशस्ति (खंडित काव्य ) में इसकी बहुत कुछ प्रशंसा की गई है । ( ४ ) इसके वंशजों के अधिकार में भांतला का ठिकाना प्रतापगढ़ राज्य के प्रथम वर्ग के सरदारों में है । ( ५ ) प्रतापगढ़ राज्य की एक पुरानी ख्यात; पृ० ७। बड़वे की ख्यात में सूरजकुंवरी का नाम न होकर 'हरकुंवरी' नामक दूसरी कुंवरी बतलाई है, पृ० ४ । प्रतापगढ़ राज्य की उपर्युक्त पुरानी ख्यात और बड़वे की ख्यात में जो राणियों के नाम दिये हैं, उनमें से कुछ नाम नहीं मिलते और न उनके पिता आदि के नामों का ही मिलान होता है, परन्तु उसके एक राणी चंपाकुंवरी, चौहान खान की पुत्री थी, जिसने देवलिया में गोवर्धननाथ का मंदिर बनवाकर वि० सं० १७०५ ( ई० स० १६४८ ) में उसकी प्रतिष्ठा करवाई थी । इस राणी का नाम दोनों ख्यातों में मिलता है और गोवर्धननाथ के मंदिर की प्रशस्ति में भी यही नाम दिया है और महारावत हरिसिंह का उक्त राणी के उदर से उत्पन्न होना बतलाया है ।

महारावत जसवंतसिंह १३६ वह क्षात्र-धर्म से पराङ्मुख न था और उसमें स्वात्माभिमान की मात्रा विद्यमान थी । महाराणा की विशाल सेना-द्वारा अचानक रात्रि में घेरे जाने पर भी वह विचलित न हुआ और वीरता पूर्वक लड़कर मारा गया । वह भाषा साहित्य का ज्ञाता और कवि था । प्रतापगढ़ राज्य से उसके रचे हुए कुछ दोहों का संग्रह प्राप्त हुआ है, जिससे जान पड़ता है कि वह शृङ्गार युक्त रचना करता था और उसकी रचना सुंदर होती थी१ । (१) महारावत जसवंतसिंह-रचित दोहों को उसके पौत्र महारावत प्रताप- सिंह ने एकत्रित करवाकर अपने पढ़ने के लिए सुन्दर चिकने कागज पर पुस्तकाकार लिखवाया था जिसके अंतमें लेखक का नाम और संवत् नीचे लिखे अनुसार दिया है— “इति श्रीमन्महाराजाधिराजमहाराजश्रीजसवन्तसंघजीकृत दूहा सम्पूर्ण । महादीवाण श्रीप्रतापसंघजीपठनार्थे विद्याशिरोमणिजी वचनात् लिखितं पन्यास सुन्दरसागरेण । संवत् १७५६ वर्षे चैत्रसितत्रयोदश्याम्”॥ प्रतापगढ़ के पंडित जगन्नाथ शास्त्री ने उक्त महारावत तथा उसके पौत्र महारावत प्रतापसिंह-रचित दोहों को वहां के वर्तमान महारावत सर रामसिंहजी की आज्ञानुसार वि० सं० १६६५ (ई० स० १६३८) में 'काव्य-कुसुम' नाम से प्रकाशित किया है, जिनके अवलोकन करने से ज्ञात होता है कि महारावत जसवंतसिंह की भाषाकाव्य की रचना में अच्छी गति थी । उसके दोहों में अधिकांश नायका भेद और नख शिख वर्णन है । रचना अलंकारयुक्त और अनूठी उपमाओं से पूर्ण है । उदाहरण के लिए नीचे उसके कुछ दोहे उद्धृत किये जाते हैं— मुकतमाल हिय देत रुचि, दृग पहुंचे स्रुतिपार । ता परि हू मोहति रहै, सो यह कोन विचार ॥ यह अचरज देख्यौ दृगनि, कहि आवत कछु नांहि । विजुली में वारिज प्रगट, जुगल मीन तिहि मांहि ॥ प्रेम-लाज-पानिप-भरे, भरे-तरुनता जोत । अनिमिष लोचन रस-भरे, सौंहें कापर होत ॥

१४० प्रतापगढ़ राज्य का इतिहास हरिभूषण महाकाव्य में उक्त महारावत को शत्रुओं पर कुल्हाड़ा चलाने में कुशल, स्वरूपवान, स्वाभिमानी और दानी राजा बतलाया १ है, जो संभव है, परंतु कवि गंगाराम का महारावत जसवंतसिंह के लिए यह कथन कि प्रतिदिन एक करोड़ पैदल और एक लाख कच्छी सवार नक्कारे की आवाज होते ही उसके चरणों में सिर नमाते थे, अतिशयोक्तिपूर्ण है। सुधा भरत ससि सब कहै, नई रीति यह आहि । चंद लगे जु चकोर है, विष डारत ये ताहि ॥ तरुनि सरोवर कुच कमल, अलि ऊपर ये स्याम । कैधौं सरवस आप धरि, छाप दई है काम ॥ भौंह धनुष मनमथ गहै, तिरछी चितवनि बानि । फूलन को आवध कहा, ऐसे करत निदानि ॥ मुग्धा-तन त्रिवली बनी, रोमावलि के संग । डोरी गहि पौरी मनौं, अव ही चढ्यौ अनंग ॥ अरुन वदन अति रोस ते, सतर भौंह नहीं धीर । लाल कमल ता पर मनौं, भौर रहे करि भीर ॥ काव्यकुसुम । ( १ ) आसीच्छ्रीजसवन्तसिंहनृपतिः सिंहात्मजो वीर्यवा- न्वैरिवातकुठारपातकुशलः स्फूर्जत्प्रतापानिलः । नेमुः कोटिपदातयः स्वगृहिणः श्रुत्वैक दम्मामकं लक्षं कच्छतुरङ्गमादिनिवहा नित्यं हि यस्य प्रभोः ॥ १ ॥ कान्त्या मन्मथमङ्गितैर्मधुरिपुं कीर्त्या सुधाशुं धिया वागीशं बहुना धनेन धनपं वीर्येण जम्भापहम् । शक्त्या शक्तिधरं क्रुधा हुतवहं मानेन दुर्योधनं । दानेन प्रचुरेण कर्णमपि यो विस्मारयन् संवभौ ॥ २ ॥ सर्ग आठवां ।

इस चित्र में कोई पाठ (text) या सामग्री दिखाई नहीं दे रही है (चित्र पूर्णतः रिक्त/सफेद है)।

महारावत हरिसिंह

महारावत हरिसिंह १४१ हरिसिंह महारावत हरिसिंह, जसवंतसिंह का दूसरा पुत्र था । उसका जन्म उक्त महारावत (जसवंतसिंह) की राणी चौहान खान की पुत्री राज्य प्राप्ति चंपाकुंवरी के उदर से हुआ था¹। जब महारावत जसवंतसिंह, महाराणा जगतसिंह के बुलाने पर उदयपुर गया, तब वह अपने ज्येष्ठ पुत्र महासिंह को तो अपने साथ ले गया था और छोटे पुत्र हरिसिंह को महाराणा की तरफ़ से धोखा होने के ख्याल से देवलिया में छोड़ गया था² । वि० सं० १६८५ (ई० स० १६२८) में उदयपुर में महाराणा की सेना द्वारा जसवंतसिंह और कुंवर महासिंह के मारे जाने का समाचार देवलिया में पहुंचने पर धमोतर के ठाकुर जोधसिंह (गोपालदास का पुत्र) ने हरिसिंह की गद्दीनशीनी की रसम पूरी की³ । उस समय उदयपुर के महाराणा जगतसिंह के कोप से बचने का महाराव के लिए बादशाही दरबार की शरण प्राप्त करने के अतिरिक्त महाराणा का देवलिया अन्य कोई साधन न था । इसलिए गद्दीनशीनी पर सेना भेजना के उपरांत ठाकुर जोधसिंह⁴ ने शीघ्रता पूर्वक उसको शाही दरबार में लेजाना ही उचित समझा (१) श्रीसिंहरावतजनुर्जसवन्तपत्नी चौहाणवंशवरभूषणखानपुत्री । श्रीरावतेन्द्रहरिसिंहकरावमाता चाम्पा इति व्यधित सा त्रिदशप्रतिष्ठाम् ॥ देवलिया के गोवर्धननाथ के मंदिर की प्रशस्ति । (२) वीरविनोद; द्वितीय भाग, पृ० ३१८ । (३) मुंहणोत नैणसी की ख्यात; प्रथम भाग, पृ० ६६ । वीरविनोद; द्वितीय भाग, पृ० १०६० । (४) एक ख्यात में महारावत हरिसिंह के समय देवलिया पर महाराणा की

१४२ प्रतापगढ़ राज्य का इतिहास क्योंकि वहां महावतखां की मित्रता के कारण महारावत का भी परिचय था। उधर महाराणा ने, जो देवलियावालों से अत्यंत अप्रसन्न था और उक्त राज्य को नष्ट करना चाहता था, राठोड़ रामसिंह के साथ देवलिया पर सेना रवाना की, जिसने राजधानी देवलिया को लूटकर बरबाद किया १ । प्रतापगढ़ राज्य से प्राप्त ख्यातों में देवलिया पर महाराणा की सेना जाने का कुछ भी उल्लेख नहीं है, किंतु अमरकाव्य से प्रकट है कि महाराणा की सेना के देवलिया जाने पर वहां वालों ने उसका मुक़ाबला किया था २; परंतु महाराणा की बड़ी सेना के आगे उसकी कामयाबी नहीं हुई। सेना आने के समय उसके साथ धमोतर के ठाकुर गोपालदास का भी नाम दिया है और जोधसिंह को कुंवर लिखा है। वहां यह उल्लेख है कि मेवाड़ की सेना देवलिया में आने पर जब महारावत हरिसिंह दिल्ली गया, उस समय गोपालदास और उसके पुत्र जोधसिंह के अतिरिक्त महारावत का भाई केसरीसिंह भी उसके साथ विद्यमान था। वहां दिल्ली में गायें मारने के सम्बन्ध में क़साइयों से उसका झगड़ा हो गया, जिसमें केसरीसिंह मारा गया। बादशाह ने उक्त स्थान पर गोवध बन्द कर दिया और वहां उसकी आज्ञा से महारावत ने राममंदिर बनवाया। बादशाह अकबर के समय भारत में गौ-वध बन्द हो गया था और शाहजहां ने भी उसका अनुकरण किया था। ऐसी स्थिति में शाहजहां के समय गोवध का जारी रहना और महारावत का, जो शाही दरबार में अपने राज्य की प्राप्ति के लिए गया था, वहां इस संबंध में लड़ाई करना कुछ विपरीत जान पड़ता है। इस विषय में जब तक कोई पुष्ट प्रमाण न मिलें वास्त- विकता पर प्रकाश पड़ना असंभव है। (१) वीरविनोद; द्वितीय भाग, पृ० ३१६ और पृ० १०६० । मेरा उदयपुर राज्य का इतिहास; जि० २, पृ० ५२२। राजप्रशस्ति महाकाव्य में महाराणा की सेना- द्वारा देवलिया लूटने का निम्नलिखित उल्लेख है— पुर्यां देवलियायां च लुंठनं रचितं जनैः ॥ २१ ॥ सर्ग पांचवां। (२) तदनु देवलियानगरस्य वा समररंगनटैश्च महाभटैः । रचितमेव विखंडनमंजसा जनगणैश्च विलुंठनमुत्कटैः ॥ अमरकाव्य ।

महारावत हरिसिंह १४३ वह वादशाह शाहजहां की गद्दीनशीनी का आरंभिक युग था और महाराणा का भी शाही दरबार में अच्छा प्रभाव था । तथापि वादशाह [हाशिया: महारावत का शाही सेना के साथ जाकर देवलिया पर अधिकार करना] महाराणा से खिंच गया क्योंकि उन्हीं दिनों उस- (महाराणा) ने डूंगरपुर के स्वामी महारावल पुंजराज के समय वहां सेना भेज जंगी कार्यवाही की थी । फलतः वादशाह शाहजहां ने महारावत हरिसिंह को अपने अमीरों में प्रविष्टकर मंसब आदि से उसका सम्मान बढ़ाया१, एवं शाही सेना ( १ ) प्रतापगढ़ राज्य की ख्यातों में लिखा मिलता है कि महारावत हरिसिंह के वादशाह के पास जाने पर बादशाह ने उसको सात हज़ारी मन्सब, 'महाराजा-धिराज- महारावत' की उपाधि, निशान आदि प्रदान किये । इस कथन की पुष्टि कैप्टन सी० ई० येट के 'गैज़ेटियर ऑव् प्रतापगढ़' से भी होती है। उसमें लिखा है कि शाहजहां ने महा- रावत हरिसिंह को खासा खिलअत, प्रदानकर नौ लाख रुपये आय की कांठल की जागीर का फ़रमान उसके नाम कर दिया एवं पन्द्रह हज़ार रुपये वार्षिक खिराज़ दाख़िल करना स्थिर हुआ । साथ ही 'महाराजाधिराज-महारावत' की उपाधि-सहित सात हज़ारी मन्सब भी उसको मिला और मन्दसोर के हाकिम को मेवाड़ की सेना को हटाकर देव- लिया पर उसका अधिकार कराने का हुक्म दिया गया । उसने देवलिया पर अधिकार करने के पीछे वसाड़, आमलसर, अमलावदा, पानमोड़ी और मगरोदा पर भी अपना आधिपत्य स्थापित किया ( पृ० ७६ ) । मेजर के० डी० अर्सकिन ने भी अपने 'गैज़ेटियर ऑव् प्रतापगढ़ स्टेट' ( पृ० १६८ ) में संक्षेप में इन बातों का उल्लेख किया है। इनके विरुद्ध सर जॉन माल्कम अपनी रिपोर्ट ऑन दि प्राविंस ऑव् मालवा एंड एडजॉइनिंग डिस्ट्रिक्ट्स (पृ० २२४-५) में महारावत हरिसिंह को बादशाह औरंगज़ेब से सनद, उच्च उपाधि, खिलअत झंडा आदि मिलना लिखता है, किंतु तत्सामयिक फ़ारसी तवारीख़ों बादशाहनामा और औरंगज़ेबनामा में इस सम्बन्ध का कुछ भी उल्लेख नहीं मिलता है। शाहजहां के समय के मंसबदारों की सूची में भी उसका कहीं नाम नहीं है और न इस सम्बन्ध का कोई फ़रमान प्रतापगढ़ राज्य में विद्यमान है। ऐसी दशा में इसका ठीक निर्णय होना कठिन है तथापि प्रतापगढ़ राज्य में महारावत हरिसिंह के नाम के वाद- शाह शाहजहां और औरंगज़ेब के समय के कई फ़रमान, शाहजादों के निशान आदि विद्यमान हैं, जिनको देखने से कहा जाता है कि वह वादशाह शाहजहां का विश्वास पात्र था । साथ ही वह शक्तिशाली भी था, जिससे शाहज़ादों ने पारस्परिक युद्ध में उसको अपनी-अपनी ओर मिलाने का प्रयत्न किया था । उसके पुत्र प्रतापसिंह और पौत्र

१४४ प्रतापगढ़ राज्य का इतिहास साथ देकर उसको देवलिया पर अधिकार करने को रवाना किया१। इसपर महाराणा ने अपनी सेना को देवलिया से हटा लिया। फिर महाराणा ने धरियावद का परगना (जो मेवाड़वालों की तरफ़ से सादड़ी छूट जाने पर भी देवलियावालों के पास चला आता था२?) जब्त कर लिया, जिसके लिए महारावत ने शाही दरबार में बहुत कुछ उद्योग, किया परंतु उसमें उसको सफलता नहीं हुई। पृथ्वीसिंह को भी शाही दरबार से मन्सब मिले थे, जिससे अनुमान होता है कि महा- रावत हरिसिंह को भी कोई मन्सब अवश्य मिला होगा। (१) वीरविनोद; द्वितीय भाग, पृ० १०६१। नैणसी लिखता है कि महारावत हरिसिंह के बादशाह के पास जाने पर देवलिया महाराणा के अधिकार से निकाल दिया गया एवं महारावत की नौकरी उज्जैन और अहमदाबाद की तरफ़ नियत की नई (ख्यात; प्रथम भाग, पृ० ६७)। (२) वीरविनोद; द्वितीय भाग, पृ० १०६१ । महारावत विक्रमसिंह के समय से ही उसकी मेवाड़ की सादड़ी आदि की जागीर छूट गई थी, फिर धरियावद उसके वंशजों के पास कैसे रहा, इसका ख्यातों आदि से कुछ पता नहीं चलता। 'वीरविनोद' के उपर्युक्त कथन से तो यह अनुमान होता है कि विक्रमसिंह की मेवाड़ की जागीर में से सादड़ी आदि का कुछ इलाक़ा ही महाराणा उदयसिंह ने जब्त किया होगा और धरियावद आदि का अंश उसके अधिकार में बना रहा होगा, जिससे संतुष्ट न होकर विक्रमसिंह ने कांठल में रहना अख्तियार किया, परन्तु धरियावद पर उसने अपना अधि- कार बनाये रखा और समय-समय पर देवलिया के राजाओं की तरफ़ से महाराणाओं को शाही चढ़ाइयों के समय सहायता मिलती रही और इसी कारण से महाराणा प्रतापसिंह, अमरसिंह और कर्णसिंह ने उससे छेड़-छाड़ न की । फिर महाराणा जगत्सिंह ने महारावत हरिसिंह के शाही सेना लेकर पहुंचने पर धरियावद खालसे में मिला लिया, जो लगभग एक सौ वर्ष पीछे देवलियावालों को मेवाड़ की तरफ़ से पुनः प्राप्त हुआ, जिसका सविस्तर वर्णन आगे किया जायगा । कहीं-कहीं ऐसा भी लिखा मिलता है कि महारावत हरिसिंह ने देवलिया पर अधिकार हो जाने के पीछे बत्तीस गांवों में से बारे- वरदां और भांतला परगना मेवाड़ में से दबा लिया था। संभव है मेवाड़ के महाराणाओं पर बादशाह की नाराजगी होने पर उसने शाही फ़रमान के द्वारा ही उन्हें कब्जे में किया होगा, अन्यथा ऐसा होना संभव नहीं है। इस सम्बन्ध में अब तक पर्याप्त और विश्वसनीय सामग्री नहीं मिली है, जिससे निश्चित मत प्रकट किया जा सके ।

महारावत हरिसिंह १४५ 'वीरविनोद' के कर्त्ता कविराजा श्यामलदास का कथन है—'महा- रावत बाघसिंह से लेकर सिंहा तक महाराणा के फर्माबर्दार और ख़ैरख्वाह रहे और बड़ी बड़ी लड़ाइयों में बहादुरी दिखलाई। अगर महाराणा जगत- सिंह जसवन्तसिंह को धोखे से न मार डालते, तो हरिसिंह महावतखां का वसीला ढूंढ़कर बादशाही नौकर बनने की कोशिश नहीं करता; क्योंकि डूंगरपुर, बांसवाड़ा और रामपुरा के रईस चित्तौड़ छूटने के बाद अक़बर बादशाह से जा मिले थे, लेकिन देवलियावाले इस बात के इख्तियार करने को बहुत बुरा समझते थे' । प्रतापगढ़ राज्य की ख्यातों आदि से यह स्पष्ट नहीं होता कि महारावत हरिसिंह ने शाही सेना की सहायता से किस वर्ष देवलिया पर अधिकार किया, पर मसलाणा (मचलाणा) गांव के वि० सं० १६६६ पौष सुदि ११ (ई० स० १६४२ ता० २१ दिसंबर) के ताम्रपत्र से प्रकट होता है कि उक्त संवत् में महारावत हरिसिंह का वहां पर अधिकार था और उसने उपर्युक्त गांव दान किया। संभव है कि इसके पहले ही वह अपने साथ शाही सेना लाया हो। महावतखां की, जिसका महारावत के साथ पूरा ताल्लुक़ था, दक्षिण में वि० सं० १६६१ (ई० स० १६३४) में मृत्यु हुई। ऐसी अवस्था में उसका वि० सं० १६६१ (ई० स० १६३४) के पूर्व ही देवलिया पर अधिकार होजाने का अनुमान होता है। किन्तु वसाड़ और अरणोद के परगने औरंगज़ेब के समय महारावत हरिसिंह को मिलना पाया जाता है, जिसका उल्लेख आगे किया जायगा। देवलिया राज्य से मेवाड़ की सेना का उत्पात मिटाने के पीछे महा- रावत का प्रायः शाही दरबार में आना-जाना होता रहा। वि० सं० १७०१ (१) वीरविनोद; द्वितीय भाग, पृ० १०६१। (२) मचलाणा गांव का बाबा हंसपुरी के नाम का ताम्रपत्र। यह ताम्रपत्र इस समय अप्राप्य है। पंडित जगन्नाथ शास्त्री ने हमारे पास इस ताम्रपत्र की प्रतिलिपि भेजी है, जिससे पाया जाता है कि यह ताम्रपत्र जोशी हरजी के दिए से पंचोली गोविंद ने लिखा था। १६

१४६ 'प्रतापगढ़ राज्य का इतिहास (ई० स० १६४४) में वह पुनः शाही दरबार में गया और आगरे रहते समय वि० सं० १७०१ चैत्र सुदि ५ (ई० स० १६४४ ता० ३ मार्च) को उसने ठीकरा गांव दुवे जगन्नाथ और इंदर को प्रदान किया था¹ । प्रतापगढ़ राज्य के पुराने संग्रह में महारावत हरिसिंह के समय के बने हुए कई चित्र हैं, जिनमें एक वादशाह शाहजहां और उस(हरिसिंह)का [महारावत को शाही दरबार] चित्र है। उस चित्र के पीछे उसी समय की लिखी [से ख़िलअत आदि मिलना] हुई यह इबारत है कि वि० सं० १७०५ (ई० स० १६४८) में वादशाह शाहजहां ने उसे ख़िलअत, हाथी, घोड़ा, नालंकी, सरपेच, हीरे की पहुंचियां, मोतियों की कंठी, आमली, कलंगी आदि प्रदान कीं²। इसी वर्ष उक्त महारावत की किसी कार्य के विषय में वादशाह की सेवा में अर्ज़ी पेश होने पर उसके उत्तर में सन् जुलूस २२ ता० २ सफ़र हि० स० १०५६ (वि० सं० १७०५ फाल्गुन सुदि ४=ई० स० १६४६ ता० ५ फ़रवरी) को शाहज़ादे दाराशिकोह ने वादशाह की आज्ञानुसार महारावत के नाम निम्न लिखित आशय का निशान भेजा—"उसकी दर्खास्त, जो वाद- शाह की सेवा में भेजी गई, अवलोकन हो गई है और हमने उस(हरिसिंह)- की सहायतार्थ गैरतख़ां को लिख दिया है, जो उचित कार्यवाही करेगा। उसको चाहिये कि वह उत्साह के साथ सेवा करता रहे³।" (१) महाराज श्री रावत श्रीहरीसंघजी बचनातु आगे दुवे जग- नाथ दुवे इदर( इंद्र )जी जोग थांने गांव १ मोजे ठीकरो मया करे त्रा( तां )वापत्रे आचंद्रारक ( चंद्रार्क ) दी दो वेठ बराड़ माफ आगरा मांहे दी दो दुए श्रीमुख हजूर संवत् १७०१ चेत सुदि ५ । मूल तांबापत्र की छाप से । (२) वादशाह शाहजहां और महारावत हरिसिंह के उपर्युक्त चित्र के लेख से । इस चित्र में वादशाह शाहजहां तख्त पर बैठा हुआ है और सामने महारावत हरिसिंह खड़ा है । (३) शाहज़ादे दाराशिकोह के निशान के अंग्रेज़ी अनुवाद से उपर्युक्त सारांश

चार वर्ष पीछे महारावत की उत्तम सेवाओं के विषय में शाही अफ़सरों की तरफ़ से सिफारिशें पेश हुईं, जिससे प्रसन्न होकर सन् जुलूस २६ ता० १४ रमजान हि० स० १०६२ (वि० सं० १७०६ श्रावण सुदि १५= ई० स० १६५२ ता० ६ अगस्त) को बादशाह की तरफ़ से उसके नाम शाही सरदार मुहम्मद तुरां और मुहम्मद मुराद द्वारा यह आज्ञा पहुंची कि उसकी असीम स्वामी-भक्ति की भावनाओं से प्रेरित होकर यह आज्ञा दी जाती है कि वह तत्काल इस दरबार में उपस्थित हो¹। इसपर महारावत शाही दरबार में गया और कई महीनों तक बादशाह शाहजहां की सेवा में रहा। बादशाह ने उसकी सेवाओं से प्रसन्न होकर मंदसोर इलाक़े का चालीस हज़ार दाम आय का कोटड़ी परगना दीवानी और माली स्वत्वों के साथ जो जानबाज़खां² की जागीर में था, उस (महारावत हरिसिंह) को प्रदान करने का सन् जुलूस २६ ता० २० रवि-उल्-अव्वल हि० १०६३ (वि० सं० १७०६ फाल्गुन बदि ७ = ई० स० १६५३ ता० ६ फ़रवरी) को फ़रमान जारी कर दिया³। उद्धृत किया गया है। असली निशान फ़ारसी भाषा में है और उसपर 'अबूल्कादिर मुहम्मद दाराशिकोह बिन शाहजहां बादशाह गाज़ी' की छाप है। (१) मूल फ़ारसी पत्र के अंग्रेज़ी अनुवाद से उद्धृत। (२) जानबाज़खां, बादशाह शाहजहां के समय डेढ़ हज़ार ज़ात और एक हज़ार सवार का मंसबदार था। संभव है कि यह मालवे की तरफ का कोई मुसलमान हाकिम हो और उसके मरजाने या उसकी जागीर ज़ब्त हो जाने पर बादशाह की तरफ़ से कोटड़ी का परगना महारावत को प्रदान किया गया हो। (३) बादशाह शाहजहां के मूल फ़रमान का अंग्रेज़ी अनुवाद। यह फ़रमान उस समय की प्रचलित राज भाषा फ़ारसी में है और उसपर बादशाह शाहजहां की बड़ी गोल मुद्रा लगी हुई है, जिसमें जहांगीर से लगाकर अमीर तैमूर तक के बादशाह शाहजहां के सब ही पूर्वजों के नाम अंकित हैं। मुग़ल बादशाहों के समय में जो जागीरें और तनख्वाहें मंसब के एवज़ में दी जाती थीं, उनकी आय का विवरण दामों में लिखा जाता था और चालीस दाम का एक रुपया माना जाता था एवं जागीर के दीवानी और माली स्वत्व ही मिलना फ़रमानों में लिखा जाता था। शाहजहां के दरबार में महारावत हरिसिंह की पहुंच थी और बादशाह की तरफ से फ़रमान तथा शाहज़ादों की तरफ़ से उसको निशान लिखे जाने से स्पष्ट है कि वह साम्राज्य का विश्वासपात्र सेवक था।

१४८ प्रतापगढ़ राज्य का इतिहास वि० सं० १७१० ( ई०।स० १६५३ ) में बादशाह ने शाइस्ताखां के स्थान पर शाहज़ादे मुरादबख्श को गुजरात का सूबेदार नियत किया । तब उक्त शाहज़ादे ने महारावत के नाम सन् जुलूस महारावत की शाहज़ादे २७ ता० २३ सफर हि० १०६४ ( वि० सं० १७१० मुराद के साथ नियुक्ति माघ वदि १० = ई० स० १६५४ ता० ३ जनवरी) को निम्नलिखित आशय का निशान भेजा—हमारे प्रस्थान का दिन सन्निकट होने के कारण तुम्हें रुख़सत नहीं दी जा सकी है, इसलिए तुम जहां हो वहीं ठहरे रहो । यह जानकर तुम्हें प्रसन्नता होनी चाहिये कि तुम्हारी सेवाओं और राजभक्ति का उचित पुरस्कार दिया जायगा¹ । फिर जब शाहज़ादा मुरादबख्श अहमदाबाद की तरफ़ रवाना हुआ तो सन् जुलूस २७ ता० ६ जमादि-उल् अव्वल हि० १०६४ (वि० सं० १७११ चैत्र सुदि १२ = ई० स० १६५४ ता० १६ मार्च) को महारावत को सूचना दी कि हम ता० २२ रवि उस्सानी (वि० सं० १७१० चैत्र वदि ६ = ता० २ मार्च) को बादशाह की ख़िदमत से रुख़सत हासिल करके शान और शौकत के साथ खाती चांदे (चांदा घाटी) के मार्ग से उज्जैन जा रहे हैं । कुछ दिन वहां ठहरकर अहमदाबाद जायंगे । तुम्हारी बहादुरी, अच्छे काम एवं बहुत से आदमियों के एकत्रित करने का वृत्तांत हमने बादशाह की सेवा में अच्छी तरह प्रकट कर दिया है । ईश्वर ने चाहा तो अच्छा परिणाम निकलेगा । इस समय तुम्हें गुजरात पर मुक़र्रर करके अपने साथ लिये जाते हैं । आवश्यकता इस बात की है कि जो कुछ गुजरात के सम्बन्ध में बादशाह से निवेदन किया गया है, उसको दिखलाकर वह अपनी मित्रता और शुभ- चिंतकी बतलावे एवं खाती चांदे (चांदा घाटी) की तरफ़ आकर हमारी सेवा में हाज़िर हों² । इसपर महारावत शाहज़ादे के पास उपस्थित हो गया । तदनन्तर शाहज़ादे ने उसके नाम सन् जुलूस २८ ता० १५ जमादि उस्सानी (ज्येष्ठ ( १ ) शाहज़ादे मुरादबख्श के फ़ारसी निशान का अंग्रेज़ी अनुवाद । ( २ ) शाहज़ादे मुरादबख्श के फ़ारसी निशान का अंग्रेज़ी अनुवाद ।